PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

Computer Guide for Class 8 PSEB माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. ………………………… स्लाइड के ऊपर विभिन्न तत्वों के डिजाइन तथा प्लेसमेंट को परिभाषित करता है।
(क) बैकग्राउंड स्टाइल
(ख) प्लेसहोल्डर
(ग) स्टाइल लेआउट
(घ) पैटर्न
उत्तर-
(ग) स्टाइल लेआउट

2. एक ………………………. दो या दो से ज्यादा रंगों का मिश्रण होता है जो एक दूसरे में मर्ज हो जाते हैं।
(क) थीम
(ख) पैटर्न
(ग) बैकग्राउंड स्टाइल
(घ) ग्रेडियंट
उत्तर-
(घ) ग्रेडियंट

3. ……………….. डिफॉल्ट वियू है जहां हम अपनी स्लाइड बनाते, एडिट करते तथा डिजाइन करते हैं।
(क) नॉरमल वियू
(ख) स्लाइड शो
(ग) स्लाइड सोर्टर वियू
(घ) रीडिंग वियू।
उत्तर-
(क) नॉरमल वियू

4. Power point 2010 में …………………….. डिफॉल्ट स्लाइड बैकग्राउंड स्टाइल में उपलब्ध होते हैं।
(क) 48
(ख) 4
(ग) 12
(घ) 3.
उत्तर-
(ख) 4

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

5. ………………………. कंट्रोल स्लाइड कंटेंट को नज़दीक से देखने के लिए जूम इन करने की आज्ञा देता है।
(क) जूम
(ख) स्लाइड
(ग) नॉर्मल वियू
(घ) ग्रेडियंट।
उत्तर-
(क) जूम

2. बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
एक नई स्लाइड दाखिल करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + M.

प्रश्न 2.
एक नई प्रेजेंटेशन फाइल बनाने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + N.

प्रश्न 3.
स्लाइड के ऊपर टैक्सट को फॉर्मेट करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
Design.

प्रश्न 4.
कौन-सा पावर प्वाइंट वियू दर्शकों के आगे प्रेजेंटेशन पेश करने की आज्ञा देता है ?
उत्तर-
स्लाइड शो।

प्रश्न 5.
पावर प्वाइंट में कौन-सी बार पर वियू बटन तथा जूम स्लाइडर मौजूद होते हैं ?
उत्तर-
स्टेटस बार।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट में फाइल टैब की मदद से नई प्रेजेंटेशन बनाने के स्टेप लिखो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट में फाइल टैब की मदद से नई प्रेजेंटेशन बनाने के स्टेप्स निम्नानुसार हैं।

  1. File मैन्यू पर क्लिक करो।
  2. New पर क्लिक करो।
  3. उपलब्ध टेंप्लेट तथा थीमस मे ब्लैंक प्रेजेंटेशन का चुनाव करो।
  4. ब्लैंक प्रेजेंटेशन पर क्लिक करो।

प्रश्न 2.
प्लेसहोल्डर क्या होते हैं ?
उत्तर-
प्लेसहोल्डर स्लाइड लेआउट के ऊपर डॉटेड लाइन वाले कंटेनर होते हैं जिनमें हर प्रकार का कंटेंट रखा जाता है। इन प्लेसहोल्डर के अंदर ही टाइटल, सबटाइटल, टेबल, चार्ट, तस्वीरों आदि को रखा जाता है।

प्रश्न 3.
थीम क्या होते हैं ?
उत्तर-
थीम पहले से ही तैयार बैकग्राउंड डिजाइन टैक्सट, स्टाइल, कलर आदि होते हैं। इनका प्रयोग एक या ज्यादा स्लाइडो पर किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
पावर प्वाइंट विंडो के स्टेटस बार में मौजूद वियू बटन के नाम लिखो।
उत्तर–
पावर प्वाइंट विंडो के स्टेटस बार में निम्नलिखित वियू बटन मौजूद होते हैं। नॉर्मल स्लाइड सोर्टर, रीडिंग तथा स्लाइड शो।

प्रश्न 5.
ग्रेडियंट फिल क्या होता है ?
उत्तर-
ग्रेडियंट दो या दो से ज्यादा रंगों का मिश्रण होता है जो एक दूसरे में मर्ज हो रहे होते हैं। इनका प्रयोग स्लाइड बैकग्राउंड के तौर पर किया जा सकता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

प्रश्न 6.
फॉर्मेट बैकग्राउंड डायलॉग बॉक्स के फिल पेन में कौन-कौन से विकल्प मौजूद होते हैं ?
उत्तर-
फॉर्मेट बैकग्राउंड डायलॉग बॉक्स के पेन में निम्नलिखित विकल्प मौजूद होते हैं

  1. Solid Fill
  2. Gradient Fill
  3. Picture or Texture Fill
  4. Pattern Fill.

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
स्लाइड की दिखावट को बदलने के विभिन्न तरीकों का विस्तार से वर्णन करो।
उत्तर-
स्लाइड की दिखावट बदलने के निम्नलिखित तरीके हैं-

  1. थीम का प्रयोग करके-एक थीम कलर फोंट तथा विजुअल इफेक्ट का पहले से ही परिभाषित समूह होता है जो हम अपनी स्लाइड के ऊपर एक जैसा तथा पेशेवर दिख वाला सेट लागू कर सकते हैं।
  2. बैकग्राउंड स्लाइड का प्रयोग करके-प्रेजेंटेशन स्लाइड के ऊपर बैकग्राउंड स्टाइल सेट किया जा सकता है। यह स्टाइल थीम कलर के आधार पर बने होते हैं। जब हम एक अलग थीम को सिलेक्ट करते हैं तो बैकग्राउंड स्टाइलस नए सिलेक्ट किए गए थीम के रंगों के आधार पर थीम अपने आप अपडेट हो जाते हैं।
  3. फॉर्मेट बैकग्राउंड करके-बैकग्राउंड को एक ठोस रंग ग्रेडियंट पिक्चर तथा टेक्सचर या एक पैटर्न के रूप में बदला जा सकता है।

प्रश्न 2.
स्लाइड लेआउट क्या होती है ? आप पावर प्वाइंट में स्लाइड लेआउट को कैसे बदल सकते हो ?
उत्तर-
स्लाइड लेआउट स्लाइड के ऊपर विभिन्न तत्त्वों के डिज़ाइन तथा प्लेसमेंट को परिभाषित करता है। प्रेजेंटेशन में एक नई स्लाइड दाखिल करते समय स्लाइड लेआउट का चयन किया जा सकता है। प्रेजेंटेशन में स्लाइड दाखिल करने में बाद स्लाइड का लेआउट बदला जा सकता है। स्लाइड लेआउट बदलने के लिए निम्नलिखित पगों का प्रयोग किया जाता है।

  1. उस स्लाइड को सिलेक्ट करो जिसका लेआउट बदलना है।
  2. Home टैब Slide ग्रुप में मौजूद Layout ड्रॉप डाउन मैन्यू पर क्लिक करों।
  3. अपनी आवश्यकतानुसार लेआउट का चुनाव करो।

प्रश्न 3.
पावर प्वाइंट में स्लाइड वियू विकल्प का वर्णन करो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट में निम्नलिखित स्लाइड वियू उपलब्ध होते हैं –
1. नॉर्मल वियू-यह पावरप्वाइंट का डिफॉल्ट तथा मुख्य वियू हैं। इसमें हम स्लाइड बना सकते हैं तथा उसके कंटेंट को एडिट भी कर सकते हैं। इस वियू में बाएँ तरफ स्लाइड तथा दाईं तरफ एडिट करने के लिए एक स्लाइड नज़र आती है।

2. स्लाइड सोर्टर वियू-इसमें सारी स्लाइड थंबनेल के रूप में दिखाई देती हैं। इस वियू का प्रयोग स्लाइड का क्रम बदलने के लिए किया जाता है। इसमें हम किसी भी स्लाइड का कंटेंट नहीं बदल सकते।

3. नोट्स वियू-इस वियू का प्रयोग स्लाइड के बारे में जानकारी लिखने के लिए किया जाता है लिखी गई जानकारी को नोट कहते हैं तथा यह स्लाइड के नीचे बने एक बॉक्स में टाइप की जाती है।

4. रीडिंग वियू-इस को प्रूफरीडिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग प्रेजेंटेशन को कंप्यूटर पर देखने के लिए भी किया जाता है। 5. मास्टर वियू-इस को हैंग आउट नोट भी कहा जाता है। इस ग्रुप में सारा कंटेंट प्लेस किया जाता है जो यूज़र चाहता है कि सारी स्लाइडो पर दिखाई दे।

PSEB 8th Class Computer Guide माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. ग्रेडीएंट ऑप्शन …………………… डायलाग बॉक्स में होती है।
(क) फॉर्मेट शेप
(ख) फॉर्मेट बैकग्राऊंड
(ग) पैराग्राफ
(घ) फोंट।
उत्तर-
(ख) फॉर्मेट बैकग्राऊंड

2. विडियो को ………. तरीकों से शामिल किया जा सकता है।
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर-
(ग) तीन

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

3. क्लिप आर्ट विडियो, विडियो फ्राम वैबसाइट तथा …………………. तीन तरीके हैं, जिनके द्वारा विडियो दाखिल की जा सकती है।
(क) विडियो फ्राम फाइल
(ख) इमेज द्वारा
(ग) एनीमेशन द्वारा
(घ) सारे।
उत्तर-
(क) विडियो फ्राम फाइल

4. वर्ड डाक्यूमैंट, विटमैप, वर्कशीट को ……. ऑप्शन से दाखिल किया जाता है।
(क) इन्सर्ट टैब
(ख) वियू टैब
(ग) होम टैब
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) इन्सर्ट टैब

5. बैकग्राऊंड स्टाइल बटन ………. रिबन पर उपलब्ध होता है।
(क) एनीमेशन
(ख) डिज़ाइन
(ग) होम
(घ) इन्सर्ट।
उत्तर-
(ख) डिज़ाइन

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बैकग्राउंड में क्या-क्या लगाया जा सकता है ?
उत्तर-
बैकग्राउंड में रंग, पिक्चर, टेक्सचर, ग्रेडियंट, आदि लगाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
क्लिप ऑर्गेनाज़र किस लिए प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
क्लिप ऑर्गेनाज़र एनीमेटेड क्लिप को स्टोर करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
स्लाइड की दिखावट बदलने के विभिन्न तरीकों के नाम बताओ।
उत्तर-
स्लाइड की दिखावट बदलने के लिए डिज़ाइन थीम, कलर थीम, बैकग्राउंड स्टाइल आदि तरीकों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2.
कलर स्कीम के प्रयोग के बारे में बताएं।
उत्तर-
कलर स्कीम का प्रयोग टैक्सट, लाइन, टाइटल तथा किसी भी प्रकार के ऑबजेक्ट का रंग बदलने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा स्लाइड के अगले भाग तथा बैकग्राउंड का रंग भी बदला जा सकता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

प्रश्न 3.
क्लिप ऑर्गेनाइज़र के बारे में बताओ।
उत्तर-
क्लिप ऑर्गेनाइज़र का प्रयोग एनीमेटेड क्लिप्स, वीडियोस, तस्वीरें तथा अन्य प्रकार की मीडिया स्टोर करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 4.
थीम क्या होती है ?
उत्तर-
थीम पहले से ही तैयार बैकग्राउंड डिज़ाइन, टैक्सट स्टाइल, कलर आदि होते हैं। इनका प्रयोग एक . या एक से अधिक स्लाइड के ऊपर किया जा सकता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

Computer Guide for Class 8 PSEB माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें-

1. …………………… एक प्रेजेंटेशन ग्राफिक सॉफ्टवेयर है।
(क) पावर प्वाइंट
(ख) वर्ड
(ग) एक्सेल
(घ) पेंट।
उत्तर-
(क) पावर प्वाइंट

2. …………………… किसी भी विषय को रोचक तरीके से दर्शकों के सामने पेश करने की प्रक्रिया है।
(क) वर्ड प्रोसेसर
(ख) लाइट
(ग) प्रेजेंटेशन
(घ) ट्रांजिशन।
उत्तर-
(ग) प्रेजेंटेशन

3. एक ……………….. प्रेजेंटेशन का एक पेज होता है।
(क) स्लाइड
(ख) डॉक्यूमेंट
(ग) शीट
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) स्लाइड

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

4. ………………………. हमारी प्रेजेंटेशन के मौजूदा स्लाइड को दर्शाता है।
(क) आउटलाइन पेन
(ख) कंटेंट पेन
(ग) रिबन
(घ) स्लाइड पेन।
उत्तर-
(ख) कंटेंट पेन।

2. बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट को आप कैसे ओपन करोगे ?
उत्तर-
Start-Programs→Microsoft PowerPoint पर क्लिक करके।

प्रश्न 2.
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को सेव करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + S.

प्रश्न 3.
पावर प्वाइंट को बंद करने की शॉर्टकट कीअ लिखो।
उत्तर-
Ctrl + F4.

प्रश्न 4.
पहली स्लाइड से स्लाइड शो स्टार्ट करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
F5.

प्रश्न 5.
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन फाइल की एक्सटेंशन क्या होती है ?
उत्तर-.
ppt, .pptx

प्रश्न 6.
Run बॉक्स से पावर प्वाइंट ओपन करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
Powerpnt.

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट क्या है ?
उत्तर-
पावर प्वाइंट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए किया जाता है। यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का उत्पाद है तथा एम०एस० ऑफिस का हिस्सा है।

प्रश्न 2.
प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
प्रेजेंटेशन कई स्लाइडों का समूह होता है जो किसी विशेष विषय पर बनी होती हैं। प्रेजेंटेशन में पिक्चर टैक्सट, ग्राफ चार्ट, एनिमेशन आदि हो सकता है। इसको पावर प्वाइंट की एक फाइल के रूप में सेव किया जाता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

प्रश्न 3.
स्लाइड क्या होती है ?
उत्तर-
स्लाइड पावर प्वाइंट के एक पेज को कहते हैं। इस एक पेज पर कई प्रकार के ऑब्जेक्ट दिखाए जा सकते हैं। प्रेजेंटेशन दिखाते वक्त एक समय पर एक स्लाइड दिखाई देती है। बहुत सारी स्लाइड के मिलने से एक प्रेजेंटेशन बनती है।

प्रश्न 4.
पावर प्वाइंट विंडो के मुख्य भाग के नाम लिखो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट विंडो में टाइटल बार, क्विक एक्सेस टूलबर, फाइल टाइप रिबन, लाइट पेन स्टेटस बार, वर्क एरिया आदि होते हैं।

प्रश्न 5.
आप पावर प्वाइंट में दर्शकों के लिए प्रेजेंटेशन किस प्रकार प्ले करोगे ?
उत्तर-
दर्शकों के लिए प्रेजेंटेशन प्ले करने के लिए प्रेजेंटेशन शो कहा जाता है। पावर प्वाइंट में प्रेजेंटेशन शो F5 शॉर्टकट की दबाकर चलाया जा सकता है।

प्रश्न 6.
पावर प्वाइंट में स्लाइड पेन तथा नोट्स पेन संबंधित जानकारी दो।
उत्तर-
स्लाइड पेन-स्लाइड पेन वह क्षेत्र होता है जिसमें स्लाइड को बनाया जाता है तथा एडिट किया जाता है। नोट्स पेन-स्टेटस बार के ऊपर होती है तथा इसका प्रयोग नोट्स तैयार करने के लिए किया जाता है।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट विंडो के कोई तीन मुख्य भागों का वर्णन करो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट विंडो में निम्नलिखित भाग होते हैं –

  1. फाइल मैन्यू- यह मैन्यू होम टैब के बाई तरफ होता है। इसमें काफी सारी कमांड होती हैं।
  2. क्विक एक्सेस टूलबार-यह टूल बार फाइल मैन्यू के ऊपरी तरफ मौजूद होता है। इसमें तीन बटन होते हैं-सेव, अनडू तथा रीडू। इनको अपनी आवश्यकतानुसार बदला भी जा सकता है।
  3. मैन्यू बार-इसमें विभिन्न प्रकार की टैब होती हैं जो क्लिक करने पर आगे रिबन को दिखाती हैं।
  4. रिबन-पावर प्वाइंट विंडो में रिबन के साथ विभिन्न टूल तथा कमांड को दिखाता है। पावर प्वाइंट में होम डिज़ाइन, इंसर्ट, ट्रांजिशन, एनीमेशन, स्लाइड शो रिव्यू तथा युटूब होते हैं।
  5. होम-इसमें शॉर्ट पैराग्राफ तथा एडिट जैसे ऑप्शन होते हैं।
  6. इंसर्ट-इसमें इंसर्टेबल टैक्सट बॉक्स, क्लिपआर्ट, स्मार्ट आर्ट सिंबल, वीडियो चैट तथा फोटो एल्बम जैसे ऑप्शन होते हैं।

प्रश्न 2.
आप पावर प्वाइंट में फोटो एल्बम प्रेजेंटेशन कैसे तैयार करोगे ?
उत्तर-
पावर प्वाइंट में फोटो एल्बम तैयार करने के निम्नलिखित पग होते हैं –

  1. Insert टैब पर क्लिक करो।
  2. Images ग्रुप में से Photo Album विकल्प पर क्लिक करो तथा फिर New Photo Album विकल्प पर क्लिक करो।
  3. Photo Album डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
  4. File/Disk पर क्लिक करो Insert New Pictures डायलॉग बॉक्स नज़र आएगा ज़रूरत के अनुसार अपनी इमेज फाइलों को सिलेक्ट करो। तस्वीरें सिलेक्ट करने के बाद Insert बटन पर क्लिक करो तथा वापस Photo Album डायलॉग बॉक्स पर आ जाओ।
  5. Photo Album डायलॉग बॉक्स तस्वीरों को रोटेशन संबंधी ब्राइटनेस तथा कंट्रास्ट संबंधी तस्वीरों की लेआउट बदलने संबंधी उनको क्रमवार करने संबंधी या उनको हटाने संबंधी कई विकल्प प्रदान करता है। इन सेटिंग्स में अपनी आवश्यकतानुसार बदलाव करो तथा फिर Create बटन पर क्लिक करो।
  6. अब फोटो एल्बम के लिए नई प्रेजेंटेशन तैयार हो जाएगी। इस प्रेजेंटेशन में एक टाइटल पेज होगा तथा प्रत्येक तस्वीर के लिए एक अलग स्लाइड अपने आप बनी होगी।

PSEB 8th Class Computer Guide माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. ……………………. एक प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर है।
(क) पावर प्वाइंट
(ख) एक्सल
(ग) वर्ड
(घ) पेंट।
उत्तर-
(क) पावर प्वाइंट

2. पावर प्वाइंट के ………. वियू हैं।
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6.
उत्तर-
(ग) 5

3. स्लाइड …….. वियू में हम अपनी स्लाइड में सामग्री की कांट-छांट नहीं कर सकते ।
(क) स्लाइड शो
(ख) नारमल
(ग) सार्टर
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) सार्टर

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

4. प्रेजेंटेशन को ………… तरीकों से बनाया जा सकता है।
(क) 5
(ख) 6
(ग) 7
(घ) 8.
उत्तर-
(ख) 6

5. स्मार्ट आर्ट की …….. श्रेणियां होती हैं।
(क) 5
(ख) 6
(ग) 7
(घ) 8.
उत्तर-
(घ) 8.

सही या गलत बताएं

1. Ctrl + M कीअ का प्रयोग अपनी प्रेजेंटेशन में नई स्लाइड दाखिल करने के लिए की जाती है।
उत्तर-
सही

2. वर्ड आर्ट पहले से बने रंग, फोंट तथा इफैक्ट होते हैं।
उत्तर-
सही

3. स्लाइड टैब/पेन में स्लाइड का छोटा थंवनेल मिलता है।
उत्तर-
सही

4. प्रेजेंटेशन क सेब करने के लिए Ctrl + S दवाओ।
उत्तर-
सही

5. प्रेजेंटेशन कई स्लाइडों से मिल कर बनती है।
उत्तर-
सही।

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट को किन-किन तरीकों से शुरू किया जा सकता है ?
उत्तर–
पावर प्वाइंट को निम्नलिखित तीन तरीकों से शुरू किया जा सकता है।

  1. स्टार्ट बटन द्वारा
  2. सर्च बाक्स द्वारा
  3. डेस्कटॉप शॉर्टकट द्वारा।

प्रश्न 2.
नई स्लाइड किसके के साथ एंटर की जा सकती है ?
उत्तर-
कीबोर्ड से Ctrl + M कीअ दवाकर।

प्रश्न 3.
प्रैजेंटेशन को सेव करने की शार्टकट कीअ बताओ।
उत्तर-
Ctrl + S.

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट क्या है ?
उत्तर–
पावर प्वाइंट एक प्रेजेंटेशन साफ्टवेयर है जो माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का उत्पाद है। इसका प्रयोग प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तैयार करने में होता है। यह एम एम ऑफिस का भाग है।

प्रश्न 2.
प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
स्लाइडों के समूह को प्रेजेंटेशन कहते हैं। यह किसी खास विषय पर बनी होती है। प्रेजेंटेशन में पिक्चर, टैक्सट, ग्राफ, चार्ट एनीमेशन आदि हो सकते हैं। यह पावर प्वाइंट की एक फाइल की तरह सेब होती

प्रश्न 3.
प्रेजेंटेशन तैयार करने के अलग-अलग तरीकों के नाम लिखो।
उत्तर-
प्रेजेंटेशन निम्न तरीकों से तैयार की जाती है

  1. ब्लैंक प्रेजेंटेशन
  2. रीसेंट प्रेजेंटेशन
  3. सैंपल टैंपलेट
  4. थीमज
  5. माई टैंपलेट
  6. न्यू फ्राम एगजिस्टिंग।

प्रश्न 4.
एनीमेशन क्या है ?
उत्तर-
किसी भी वस्तु को गतिमान करने की क्षमता को एनीमेशन कहते हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

प्रश्न 5.
स्लाइड पर नोट लिखो।
उत्तर–
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के एक पेज़ को स्लाइड कहते हैं। प्रेजेंटेशन के समय स्क्रीन पर एक स्लाइड एक समय दिखाई देती है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

Computer Guide for Class 8 PSEB सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. …………………………….. का अर्थ है कम्प्यूटर इंटरनेट से डाटा प्राप्त कर रहा है।
(क) अपलोडिंग
(ख) डाऊनलोडिंग
(ग) सर्किंग
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) डाऊनलोडिंग

2. वैबसाइट का जो पेज खुलता है उसे ……………………… कहते हैं।
(क) होम पेज़
(ख) वैब पेज
(ग) मेन पेज
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) होम पेज़

3. ………………………………. का अर्थ है इंटरनेट से जुड़े होना।
(क) ऑफलाइन
(ख) ऑनलाइन
(ग) इन लाइन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) ऑनलाइन

4. ……………………………………….. का अर्थ है एक वैबसाइट से दूसरी पर जाना।
(क) सर्किंग
(ख) सचिंग
(ग) डाऊनलोडिंग
(ग) सारे ही।
उत्तर-
(क) सर्किंग

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

5. ……………………………….. एक प्रकार का इलैक्ट्रॉनिक कॉमर्स है जो उपभोक्ताओं को सीधा ही इंटरनैट से वस्तुएं खरीदने की आज्ञा देता है।
(क) मोडम
(ख) ई-मेल
(ग) ई-कॉमर्स
(ग) मोबाइल।
उत्तर-
(ग) ई-कॉमर्स

2. सही या गलत बताएँ

1. किसी भी बोर्ड या यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन देखा जा सकता है।
उत्तर-
सही

2. हम अगर ऑफ लाइन हो तो सर्किंग कर सकते हैं।
उत्तर-
गलत

3. वैबसाइट में एक ही पेज होता है।
उत्तर-
गलत

4. वैब सर्च के साथ हम अपने पेज देख सकते हैं।
उत्तर-
गलत

5. हर पेज का अपना वैबसाइट एडरैस होता है।
उत्तर-
सही।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इन्फारमेशन (सूचना) टैकनॉलोजी क्या है ?
उत्तर-
इसमें टैलीफोन और कम्प्यूटर टैकनॉलोजी दोनों ही शामिल हैं। सूचना टैकनॉलोजी की मदद से हम एक कम्प्यूटर से अलग-अलग प्रकार का डाटा दूसरे कम्प्यूटर पर भेज सकते हैं। डाटा किसी भी प्रकार का हो सकता है। जैसे-लिखति, ध्वनि वाला, वीडियो, ग्राफिकल आदि।

प्रश्न 2.
वैबसाइट क्या है ?
उत्तर-
एक या एक से ज्यादा वैब पेजों के समूह को वैबसाइट कहा जाता है।

प्रश्न 3.
सचिंग क्या होती है ?
उत्तर-
सचिंग का अर्थ है कुछ ढूंढना। वेब सर्च वेब पेजों को ढूंढने की एक प्रक्रिया होती है। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब यूजर को यह मालूम नहीं होता कि कोई वस्तु इंटरनेट पर कहां पर मिलेगी इसके लिए वेब सर्च इंजन का प्रयोग किया जाता है। Google, Yahoo तथा Bing कुछ आम प्रयोग होने वाले सर्च इंजन हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 4.
ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन के बारे में बताओ।
उत्तर-
ऑफलाइन-ऑफलाइन का अर्थ है इंटरनेट से जुड़े न होने की अवस्था। इस स्थिति में इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सकते। ऑनलाइन-इंटरनेट के साथ जुड़े होने की अवस्था को ऑनलाइन कहा जाता है। इसमें हम इंटरनेट पर कई कार्य कर सकते हैं।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी की आवश्यकता की व्याख्या करो।
उत्तर-
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से है –

  1. सरकारी संस्थानों के बिलों का भुगतान का प्रिंट निकलाने के लिए
  2. व्यापार तथा उद्योगों में काम करवाने तथा उत्पादन को बढ़ाने के लिए
  3. ई-मेल तथा चैटिंग द्वारा दूसरे लोगों तक संदेश पहुँचाने के लिए
  4. शिक्षा संबंधी तथा ज्ञान विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने के लिए
  5. ऑडियो तथा वीडियो फिल्में देखने के लिए।

प्रश्न 2.
ऑनलाइन रिजल्ट देखने का तरीका बताओ।
उत्तर-
ऑनलाइन रिजल्ट निम्न ढंग से देखा जाता है

  1. अपने कम्प्यूटर पर वैब ब्राओजर जैसे कि इंटरनेट एक्सप्लोरर या मोजिला फायरफॉक्स आदि खोलो।
  2. एडरैस बार में, जिस बोर्ड या यूनिवर्सिटी का रिजल्ट देखना है, उसका पता टाइप करो, जैसे-www.pseb.ac.in

प्रश्न 3.
मोबाइल टैकनॉलोजी पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
मोबाइल टैकनॉलोजी का अर्थ मोबाइल की सहायता से टैकनॉलोजी का प्रयोग करने से है। इस टैकनॉलोजी ने संसार के दूरवर्ती क्षेत्रों का संचार के क्षेत्र में चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। मोबाइल टैकनॉलोजी के कुछ प्रयोग क्षेत्र निम्न अनुसार हैं।

  1. शिक्षा
  2. निरीक्षण तथा पोलिंग
  3. बैंकिंग
  4. डाटा एनालिसिस

प्रश्न 4.
ऑनलाइन शॉपिंग की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
ऑनलाइन शॉपिंग व्यापार का तरीका है जो उपभोक्ता को इंटरनेट का प्रयोग करके वस्तुओं तथा सेवाओं को खरीदने की सहूलत प्रदान करता है। दुकानदार वस्तुओं को इंटरनेट पर उपलब्ध करवाते हैं। खरीददार इंटरनेट का प्रयोग करके उस वस्तु का ऑर्डर देता है। दुकानदार उस वस्तु को खरीददार के घर तक पहुंचा देता है। ऑनलाइन शॉपिंग में खरीददारी का बिल नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड आदि द्वारा किया जा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग द्वारा हमें किसी भी दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होती।

प्रश्न 5.
नेट बैंकिंग क्या है व्याख्या करो।
उत्तर-
नेट बैंकिंग, बैकिंग की वह सहूलियत है जिसकी मदद से ग्राहक इंटरनेट का प्रयोग करके अपने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा पैसे ट्रांसफर कर सकता है। इंटरनेट की सहायता से बैंक की सहूलतें प्राप्त करना तथा बैंक वाले कार्य करना ही नेट बैंकिंग है। इसके द्वारा हम कई कार्य कर सकते हैं जैसे कि-

  1. पैसे ट्रांसफर करना
  2. बिल भरना
  3. अकाउंट चेक करना
  4. फीस भरनी।

एक्टिविटी निम्नलिखित कार्यों में से बताओ कौन-से ऑनलाइन किए जा सकते हैं तथा कौन-से ऑफलाइन किए जा सकते हैं-

  1. प्रेजेंटेशन बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  2. शॉपिंग करना – ऑनलाइन
  3. डॉक्यूमेंट बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  4. बिल भरना – ऑनलाइन
  5. बैलेंस शीट बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  6. वीडियो डाउनलोड करना – ऑनलाइन
  7. एग्जाम का रिजल्ट देखना – ऑनलाइन।

PSEB 8th Class Computer Guide सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो

1. वेबसाइट के एड्रेस को ……. कहा जाता है।
(क) पेज
(ख) URL
(ग) LOC
(घ) www
उत्तर-
(ख) URL

2. हम वेब सर्च इंजन जैसे ……… या …………….. को किसी विषय से संबंधित वेब पेज सर्च करने के लिए प्रयोग करते हैं।
(क) Google
(ख) Facebook
(ग) Bing
(घ) Twitter
उत्तर-
(क) Google

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

3. URL से अभिप्राय है………………………
(क) Universal Resource Locator
(ख) Uniform Resource Locator
(ग) Unitech Resource Locator
(घ) Unified Resource Locator
उत्तर-
(ख) Uniform Resource Locator

4. मोबाइल टैकनॉलोजी ने संचार का तरीका ………………… दिया है।
(क) शुरू
(ख) खत्म
(ग) बदल
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) बदल

सही या गलत बताओ-

1. इन्फार्मेशन टैकनॉलोजी कंप्यूटर हार्डवेयर से संबंधित है।
उत्तर-
गलत

2. सचिंग सिर्फ गूगल के लिए प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
गलत

3. डाउनलोडिंग ऑफलाइन भी की जा सकती है।
उत्तर-
गलत

4. नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
उत्तर-
सही

5. वेब सर्च का अर्थ है वैब पेजों को देखना।।
उत्तर-
सही।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सर्च इंजन के नाम बताओ।
उत्तर-
Google, Yahoo तथा Bing.

प्रश्न 2.
ऑनलाइन शॉपिंग कौन-सी साइट पर होती है ?
उत्तर-
ई-कॉमर्स।

प्रश्न 3.
ऑफलाइन का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
ऑफलाइन का अर्थ है इंटरनैट से जुड़े न होना।

प्रश्न 4.
मोबाइल टैकनॉलोजी के मुख्य प्रयोग क्षेत्र कौन-से हैं ?
उत्तर-
शिक्षा, निरीक्षण तथा पोलिंग, बैंकिंग, डाटा एनालिसिस।

प्रश्न 5.
घरों में इंटरनैट टैकनॉलोजी का क्या प्रयोग हो रहा है ?
उत्तर-
ऑडियो वीडियो बनाने के लिए, मनोरंजन के लिए, संचार के लिए, शिक्षा प्राप्त करने के लिए।

प्रश्न 6.
डाउनलोडिंग का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
डाउनलोडिंग का अर्थ है इंटरनैट सरवर से कोई फाइल अपने कंप्यूटर पर सेव करना।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 7.
नेट बैंकिंग क्या होती है ?
उत्तर-
नैट बैंकिंग का अर्थ है इंटरनैट का प्रयोग करके बैंक वाले कार्य करना।

प्रश्न 8.
ऑनलाइन शॉपिंग क्या है ?
उत्तर-
ऑनलाइन शॉपिंग का अर्थ है इंटरनैट का प्रयोग करके खरीददारी करना।

प्रश्न 9.
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी क्या है ?
उत्तर-
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी का अर्थ है तकनीक का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त करना तथा भेजना।

प्रश्न 10.
वेबसाइट क्या होती है ?
उत्तर-
वेब पेजों के समूह को वेबसाइट कहा जाता है।

प्रश्न 11.
मोबाइल टैकनॉलोजी का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
मोबाइल टैकनॉलोजी का अर्थ है मोबाइल फोन की मदद से इंटरनेट के माध्यम से संचार तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए टैकनॉलोजी का प्रयोग करना।

प्रश्न 12.
आनलाइन शापिंग का क्या लाभ है ?
उत्तर-
आनलाइन शापिंग से उपभोक्ता घर बैठ कर ही सारी खरीददारी कर सकती है।

प्रश्न 13.
नेट बैंकिंग क्या है ?
उत्तर-
नैट बैंकिंग, बैंकिंग का वह सिस्टम है जिसमें ग्राहक इंटरनैट की मदद से अपने अकाऊंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है, बिल अदा कर सकता है तथा पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

प्रश्न 14.
डाऊनलोडिंग से आप क्या समझते हो ?
उत्तर-
डाऊनलोडिंग का अर्थ है कि हमारा कम्प्यूटर इंटरनैट से डाटा प्राप्त कर रहा है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 15.
वैब सर्किंग क्या होती है ?
उत्तर-
वैब सर्किंग का अर्थ है इंटरनैट पर एक वैबसाइट से दूसरी वैबसाइट पर कुछ विषय वस्तु ढूंढ़ते हुए जाना।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

Computer Guide for Class 8 PSEB इंटरनैट फंडामैंटल्स Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. इंटरनैशनल नैटवर्क ऑफ कम्प्यूटर को ……….. कहा जाता है।
(क) अपरानैट
(ख) इंटरनेट
(ग) इंटरानैट
(घ) इथरनैट।
उत्तर-
(ख) इंटरनेट

2. www का मतलब है ……………।
(क) वर्ल्ड वाइड वैब
(ख) वाइड वैब वर्ल्ड
(ग) वाइड वर्ल्ड वैब
(घ) वैब वर्ल्ड वाइड।
उत्तर-
(क) वर्ल्ड वाइड वैब

3. …………. द्वारा आनलाइन इंटरनैट से बातचीत की जाती है।
(क) ई-कामर्स
(ख) चैटिंग
(ग) www
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) चैटिंग

4. …………. मेल भेजने का सबसे तेज़ तरीका है।
(क) टैलीग्राम
(ख) लैटरज़
(ग) आई० एस ० पी०
(घ) ई-मेल।
उत्तर-
(घ) ई-मेल।

5. ………. एक यंत्र है जो कम्प्यूटर को टैलीफोन से जोड़ता है।
(क) मोडम
(ख) टैलीफोन तार
(ग) माऊस
(घ) मोबाइल।
उत्तर-
(क) मोडम

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

2. पूरे नाम लिखो

1. www
2. Email
3. MODEM
4. ARPANET
5. ISDN
6. DSL
Answer:
1. WWW-World Wide Web
2. Email-Electronic Mail
3. MODEM–Modulator Demodulator
4. ARPANET-Advanced Research Project Agency Network
5. ISDN-Integrated Service Digital Network
6. DSL-Digital Subscriber Line

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इंटरनैट क्या है?
उत्तर-
दुनिया में फैले अलग-अलग तरह के नैटवर्कों को आपस में जोड़कर इंटरनैट बनता है। इससे सूचना का आदान-प्रदान करवाया जा सकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल नीचे लिखे कामों के लिए किया जाता है-

  1. व्यापार और उद्योगों के लिए
  2. संचार के लिए
  3. शिक्षा के लिए
  4. मनोरंजन के लिए
  5. विज्ञान के लिए
  6. सिखलाई के लिए।

प्रश्न 2.
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) की उदाहरण दें।
उत्तर-
इंटरनैट सर्विस प्रोवाइडर्ज यूज़र को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करवाता है। वह यूज़र से फीस प्राप्त करता है। यह फीस इंटरनैट इस्तेमाल करने के हिसाब से होती है।
इंटरनेट की अलग-अलग सेवाओं के लिए आपको अपने ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) में खाता खोलना पड़ेगा। BSNL एक ISP का उदाहरण है।

प्रश्न 3.
ई-कॉमर्स से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
इंटरनेट का उपयोग करके व्यापार करने तथा शापिंग करने वाली सुविधा को ई-कॉमर्स कहते हैं।

प्रश्न 4.
वैब ब्राऊजिंग क्या है ?
उत्तर-
इंटरनैट पर ब्राऊजर की मदद से विभिन्न वैब साईट को देखने की प्रक्रिया वैब ब्राऊजिंग कहलाती है। इस से हम सूचना देख सकते हैं, ढूंढ सकते हैं तथा लोगों को भी ढूंढ सकते हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
MODEM क्या है? मोडम की किस्में तथा रफ्तार बताओ।
उत्तर-
डिजीटल से एनालॉग सिग्नल और एनालोग से डिजीटल सिग्नल में बदलने वाले उपकरण को मोडम कहा जाता है। मोडम दो प्रकार के होते हैं

  1. अन्दरूनी मोडम
  2. बाहरी मोडम बाहरी मोडम एक डिब्बे के रूप में कम्प्यूटर से बाहरी तरफ से केबल से जोड़े जाते हैं।

अन्दरूनी मोडम कम्प्यूटर के बीच ही लगे होते हैं। मोडम की रफ़्तार भी अलग-अलग होती है। धीमे मोडम सन्देश को भेजते समय अधिक समय लगाते हैं। केबल या टेलीफोन की तार दीवार से लगे प्लग के द्वारा मोडम में जाती है। आजकल तो बेतार मॉडम भी आ गए हैं जो मोबाइल फोन की तरह हवा में ही काम करते हैं।

मोडम की रफ़्तार अलग-अलग होती है। धीमे मोडम सन्देश भेजते या प्राप्त करते समय अधिक समय लगाते हैं। यह इंटरनेट से फाइलों की नकल करने पर भी अधिक समय लगाते हैं। अगर संचार वाले दोनों कम्प्यूटरों में अलग-अलग रफ़्तार वाले मोडम हों तो संचार कम रफ्तार वाले मोडम की रफ्तार के साथ होता है। तेज़ संचार करवाने के लिए अधिक रफ़्तार वाले मोडम ही प्रयोग करने चाहिए। आमतौर पर 28.8 Kbps रफ़्तार वाला मोडम प्रयोग किया जाता है। सर्किंग के लिए कम-से-कम 56 Kbps वाले मोडम की सिफारिश की जाती है।

प्रश्न 2.
इंटरनेट द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का वर्णन करो।
उत्तर-
इंटरनेट द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं-
1. ख़बर तथा जानकारी प्राप्त करना-इंटरनेट से हम ऑनलाइन अख़बार से ख़बरें पढ़ सकते हैं। इससे हम देश-विदेश की किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2. कला तथा मनोरंजन-इंटरनेट पर हम गेम खेल सकते हैं, गाने सुन सकते हैं, फिल्में देख सकते हैं, चुटकुले कहानियां आदि पढ़ सकते हैं। इंटरनेट की सहायता से इन सभी के द्वारा हम अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

3. खरीदारी-इंटरनेट की सहायता से हम दुनिया में कहीं से भी कपड़े, किताबें, गिफ्ट या अन्य ज़रूरी सामान आदि खरीद सकते हैं। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन शॉपिंग कहा जाता है।

4. पत्र भेजना-इंटरनेट पर पत्र भेजने की सर्विस को ईमेल कहते हैं। इंटरनेट की सहायता से हम दुनिया । में किसी भी व्यक्ति को ईमेल भेज सकते हैं तथा किसी से भी ईमेल प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल के जरिए हम तस्वीरें, फिल्में, आवाज़ आदि दूसरों को भेज सकते हैं।

5. सेहत तथा तंदुरुस्ती-इंटरनेट के द्वारा हम अपने स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा हम किसी भी डॉक्टर से ज़रूरी सलाह भी कर सकते हैं।

6. सैर सपाटा-इंटरनेट पर दुनिया भर के सैर सपाटे से संबंधित जानकारी रेल टिकट, हवाई टिकट तथा विभिन्न होटलों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

7. चैटिंग-इंटरनेट के द्वारा हम दुनिया में किसी भी व्यक्ति के साथ टैक्सट, ऑडियो या वीडियो चैट कर सकते हैं।

8. बैंकिंग-इंटरनेट की सहायता से हम अपने बैंक के कार्य भी कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के द्वारा बैंक से संबंधित लगभग सभी कार्य किए जा सकते हैं।

9. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दो या दो से ज्यादा व्यक्ति एक-दूसरे को देख कर बात करते हैं। इसके लिए वेब कैमरे का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.
ई-मेल क्या है ? इसके प्रयोग के लाभ लिखो।
उत्तर-
ई-मेल एक इलैक्ट्रॉनिक मेल है जिसके द्वारा कम्प्यूटर से पत्र भेजे जाते हैं। इसके द्वारा दुनिया भर में कहीं भी एक ही समय सन्देश पहुँचाया जा सकता है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के समय आपके पास विलक्षण ई-मेल पता होना चाहिए। ई-मेल के पते को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, यूज़र नेम और होस्ट नेम। ई-मेल में @ संकेत होता है जिसको ‘ऐट दा रेट ऑफ’ कहा जाता है। [email protected] ई-मेल के पते की एक उदाहरण है।

ई-मेल के लाभ-ई-मेल के बहुत सारे लाभ हैं जो कि नीचे लिखे अनुसार हैं-
1. खर्च (Cost)-इंटरनैट के प्रयोग के लिए दी जाने वाली रकम के बिना अन्य कुछ नहीं लगता। यूज़र को डाक टिकटों के पैसे नहीं पड़ते। यह फैक्स से भी सस्ती पड़ती है। फैक्स पर कागज़ और टैलीफोन के खर्चे पड़ते हैं। ई-मेल करते समय ऐसा कोई खर्चा नहीं पड़ता। लम्बे सन्देश का खर्च छोटे सन्देश जितना होता है। उदाहरण के लिए स्विट्ज़रलैंड और अपने शहर में सन्देश का खर्च बराबर होता है।

2. रफ़्तार (Speed)-ई-मेल की रफ्तार हमारे दूसरे चिट्ठी-पत्र से अधिक होती है। ई-मेल सन्देश अपनी मंजिल पर कुछ मिनटों-सैकिण्डों में पहुंच जाते हैं। एक दिन में कई बार पत्र-व्यवहार किया जा सकता है।

3. आराम (Convenience)-कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने वाले सन्देश को अपने कम्प्यूटर पर टाइप करते हैं और फिर ई-मेल कर देते हैं। इसके साथ न कागज़ का प्रयोग होता है, न कोई डाक खर्चा आता है और न ही कोई अन्य समस्या आती है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

प्रश्न 4.
वर्ल्ड वाइड वेब पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
वर्ल्ड वाइड वेब एक बहुत बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क है जिसे हम इंटरनेट एक्सप्लोरर या गूगल क्रोम जैसे ब्राउज़र का प्रयोग करके सर्च कर सकते हैं। इससे हम आवश्यकता अनुसार जानकारी तथा सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यह बहुत सारी पब्लिक वेबसाइट का समूह है जो आपस में हाइपरलिंक की सहायता से जुड़े हुए हैं। इसमें वेबसाइट के साथ क्लाइंट उपकरण जैसे कि कंप्यूटर मोबाइल फोन आदि भी शामिल होते हैं जो पूरी दुनिया में इंटरनेट से जुड़े होते हैं।

वर्ल्ड वाइड वेब तथा इंटरनेट इकट्ठे ही कार्य करते हैं, पर यह दोनों एक समान नहीं हैं। असल में वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट पर फैला हुआ वैब पेजों का एक जाल है। यह सारे वेब पेज एचटीएमएल में बने होते हैं तथा आपस में हाइपरलिंक द्वारा जुड़े होते हैं। हाइपरलिंक द्वारा आपस में जुड़े होने के कारण इनका एक जाल बन जाता है जो पूरी दुनिया में फैला होता है। इसी कारण इसे वर्ल्ड वाइड वेब कहा जाता है।

प्रश्न 5.
इंटरनेट द्वारा प्रदान की जाने वाली मुख्य सेवाओं का वर्णन करो।
उत्तर-
1. वर्ड वाइड वैब-वर्ड वाइड वैब इंटरनैट पर वैब पेज का एक जाल है। ये पेज आपस में लिंकड होते हैं। इस को किसी खास एडरैस द्वारा पाया जाता है। इसको कम्प्यूटर, लैपटाप, मोबाइल, आदि पर असैस किया जा सकता है। वर्ल्ड वाइड वैब Www इंटरनैट की बहुत बड़ी सेवा है। इसके द्वारा पूरी दुनिया की सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसमें व्यापार, शिक्षा स्रोत, सेहत और सरकारी अदारों आदि से सम्बन्धित सूचना शामिल होती है। यह हर एक स्थान पर यूज़र की सोच, विचारों और पसंद के मुताबिक सेवाएं देती हैं।

2. ई-मेल-ई-मेल एक इलैक्ट्रॉनिक मेल है जिसके द्वारा कम्प्यूटर से पत्र भेजे जाते हैं। इसके द्वारा दुनिया भर में कहीं भी एक ही समय सन्देश पहुँचाया जा सकता है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के समय आपके पास विलक्षण ई-मेल पता होना चाहिए। ई-मेल के पते को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, यूजर नेम और होस्ट नेम। ई-मेल में @ संकेत होता है जिसको ‘ऐट दा रेट ऑफ’ कहा जाता है। [email protected] ई-मेल के पते की एक उदाहरण है।

3. ई-कामर्स-ई-कामर्स इंटरनैट पर व्यापार को करते हैं। इससे हम अपनी ज़रूरत की वस्तुएं 24 घंटे खरीद, बेच सकते हैं।

4. सोशल नेटवर्किंग साइट-यह इंटरनैट पर सोशल ग्रुप की साइट होती है। इसमें यूज़र अपना प्रोफाइल बना कर दूसरों से वार्तालाप तथा अपने अनुसार शेयर कर सकता है।

5. विडीयो कानसिंग-यह कैमरे का उपयोग करती है। इसमें हम तस्वीरों तथा आवाज़ द्वारा अपने विचार दूसरों से साझा कर सकते हैं। हम दूसरों को देख भी सकते हैं। इसमें समय की बहुत बचत होती है।

6. चैटिंग-यह फोन पर की जाने वाली बातचीत की तरह ही होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें बातचीत के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इंटरनेट से जुड़े हो तो आप टैलीफोन में बोलने के स्थान पर कम्प्यूटर में टाइप करोगे। आजकल व्याँस चैट (जुबान के द्वारा चर्चा) करनी भी सम्भव हो गई है। व्यॉस चैट में आप बोल और सुन सकते हो।

7. वैबसाइट को सर्च करना-वैबसाइट पर पन्नों की गिनती निश्चित नहीं होती। यह अनगिनत होते हैं। यह बढ़ते ही रहते हैं। बड़ी कम्पनियां अपने वैब पन्नों को डाटाबेस में सम्भाल के रखती हैं। जानकारी ढूँढ़ने के लिए सर्च इंजन का प्रयोग किया जाता है। यह बहुत ही शक्तिशाली प्रोग्राम होता है। ढूँढ़ी जाने वाली जानकारी को टाइप करके सर्च (खोज) की जाती है। यह उस शब्द से सम्बन्धित अनेकों वैबसाइटों की सूची जारी करता है।

PSEB 8th Class Computer Guide इंटरनैट फंडामैंटल्स Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो

1. मोडम ……….. को एनालॉग सिग्नल में बदलता है।
(क) एनालॉग
(ख) डिजिटल
(ग) दोनों ही
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) डिजिटल

2. ……… ऑनलाइन बातचीत का तरीका है।
(क) चैटिंग
(ख) ईमेल
(ग) सचिंग
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) चैटिंगग।

2. पूरा नाम लिखो
1. DOD
2. TCP/IP
3. IAP
4. URL
5. ISP
Answer:
1. DOD – Department of Defence
2. TCP/IP-Transmission Control Protocol/Internet Protocol
3. IAP-Internet Access Providers
4. URL-Uniform Resource Locator
5. ISP-Internet Service Provider

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सोशल नेटवर्किंग साइट क्या होती है ?
उत्तर-
सोशल नेटवर्किंग साइट वह होती है जो हमें ऑनलाइन सामाजिक समूह बनाने में मदद करती है। facebook.com एक सोशल नेटवर्किंग साइट है।

प्रश्न 2.
कुछ सोशल नेटवर्किंग साइट के नाम बताओ।
उत्तर-
Facebook, Twitter, Orkut, Linkedin, Fickr

प्रश्न 3.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्या होती है ?
उत्तर-
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वह सहूलियत है जिसके द्वारा हम किसी भी दूसरे व्यक्ति की वीडियो देख कर उसके साथ बातचीत कर सकते हैं।

प्रश्न 4.
ब्राउजिंग क्या होती है ?
उत्तर-
इंटरनेट पर वेब साइट देखने की प्रक्रिया को ब्राउजिंग कहते हैं।

प्रश्न 5.
इंटरनेट कनेक्शनों के नाम बताओ।
उत्तर-
डायल अप, ब्रॉडबैंड, वायरलेस, डी० एस० एल०, आई० एस० डी० एन०।

प्रश्न 6.
मोडम का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
मोडूलेटर-डीमोडूलेटर।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

प्रश्न 7.
मोडम की किस्में बताओ।
उत्तर-
मोडम की निम्नलिखित किस्में हैं –

  1. अंदरूनी मॉडल
  2. बाहरी मॉडल

प्रश्न 8.
ISP का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
ISP का पूरा नाम है-Internet Service Provider.

प्रश्न 9.
URL का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
URL का पूरा नाम है-Uniform Resource Locator.

प्रश्न 10.
www क्या है ? बताओ।
उत्तर-
www का अर्थ है-वर्ल्ड वाइड वैब। यह इंटरनैट पर फैला हुआ वैबसाइटों का एक जाल है।

प्रश्न 11.
इंटरनैट कुनैक्शनों की किस्में बताएं।
उत्तर-
इंटरनैट कुनैक्शन इस प्रकार के होते हैं-

  1. डायल-अप कुनैक्शन
  2. ब्रॉड बैंड
  3. वायरलैस
  4. डी० एस० एल०
  5. आई० एस० डी० एन० ।

प्रश्न 12.
ई-मेल के बारे में बताओ।
उत्तर-
ई-मेल इंटरनैट की एक वह सुविधा है जिसके द्वारा दुनिया में किसी भी कम्प्यूटर, जो इंटरनैट से जुड़ा हो, तक संदेश भेज सकते हैं।

प्रश्न 13.
वैब सचिंग क्या है?
उत्तर-
इंटरनैट पर किसी भी वस्तु को ढूंढ़ने की प्रक्रिया को वैब सचिंग कहते हैं।

प्रश्न 14.
इंटरनेट के लिए कौन-कौन से हार्डवेयर ज़रूरी हैं ?
उत्तर-
इंटरनैट के लिए निम्न हार्डवेयर ज़रूरी है-

  1. एक पर्सनल कम्प्यूटर जिसकी स्पीड 800 Mz या ज्यादा हो।
  2. 128 MB या ज्यादा RAM
  3. टैलीफोन कुनैक्शन लाइन
  4. मोडम।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

Computer Guide for Class 8 PSEB टाइपिंग ट्यूटर Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो

1. ………. फोंट का प्रयोग पंजाबी में टाइप करने के लिए किया जाता है।
(क) अनमोल लिपि
(ख) रावी
(ग) जोआए
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

2. अनमोल लिपि के साथ टाइप करते समय बाएं हाथ की छोटी उंगली से होम रोअ की ………………………… कीअ दबाई जाती है |
(क) θ/ਅ
(ख) म/म
(ग) र/प
(घ) ਢ/ह
उत्तर-
(क) θ/ਅ

3. अनमोल लिपि को टाइप करते समय बाएं हाथ की रिंग उंगली के साथ दूसरी रोअ की ………………………. .
कीअ दवाई जाती है।
(क) उ/ਬ
(ख) \(\mathrm{T} / \dot{\mathrm{T}}\)
(ग) ट/6
(घ) ਰ/;
उत्तर-
(ख) \(\mathrm{T} / \dot{\mathrm{T}}\).

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

4. अनमोल लिपि टाइप करते समय दाएं हाथ की इंडेक्स उंगली के साथ तीसरी रोअ की ………………. कीअ दवाई जाती है |
(क) घ/उ
(ख) ਨ/ \(\dot{\mathrm{T}}\)
(ग) ਮ/”
(घ) ਮ/ ਨ/
उत्तर-
(ख) ਨ/ \(\dot{\mathrm{T}}\)

5. नंबर पैड का प्रयोग करने के लिए ……………………….. कीअ ON रखनी चाहिए।
(क) Num Lock
(ख) Caps Lock
(ग) Scroll Lock
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) Num Lock

2. सही या गलत बताओ-

1. टाइपिंग करने के लिए कीबोर्ड को दो हिस्सों में बांटा गया है एक बाएं हाथ के लिए तथा एक दाएं हाथ के लिए।
उत्तर-
सही

2. टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम कीबोर्ड को देखते हुए तेज़ रफ़्तार से टाइपिंग करना सीख सकते हैं।
उत्तर-
गलत

3. अनमोल लिपि फोंट हमें पंजाबी में टाइप करने में मदद करता है।
उत्तर-
सही

4. स्पेस बार कीअ दबाने के लिए हम छोटी उंगली का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
गलत

5. Shift कीअ का प्रयोग अगली लाइन में जाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
गलत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
टच टाइपिंग क्या होती है ?
उत्तर-
टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम बिना कीबोर्ड को देखें अपनी सारी उंगलियों का प्रयोग करके तेज़ रफ्तार से टाइपिंग करनी सीख सकते हैं अगर हम कीबोर्ड देखकर एक एक कीअ ढूंढ कर टाइपिंग करते हैं तो हमारी स्पीड बहुत कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
होम रोअ पर हमारी उंगलियों की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर-
होम रोअ पर हमारी उंगलियों की स्थिति निम्न अनुसार होती है-
सबसे पहले हमारे बाएं हाथ की चौथी उंगली (लिटिल फिंगर) A कीअ ऊपर, तीसरी उंगली S कीअ के ऊपर, दूसरी उंगली D कीअ के ऊपर तथा पहली उंगली F कीअ के ऊपर तथा साथ ही G कीअ के ऊपर होनी चाहिए। दाएं हाथ की चौथी तीसरी दूसरी तथा पहली उंगली क्रमवार ; L, K, J, H पर होनी चाहिए।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

प्रश्न 3.
पंजाबी भाषा में टाइपिंग किस प्रकार की जाती है ?
उत्तर-
अनमोल लिपि फोंट द्वारा हम आसानी से पंजाबी में टाइपिंग कर सकते हैं। हम अंग्रेजी भाषा की टाइपिंग में प्रयोग होने वाली उंगलियों की स्थिति के अनुसार पंजाबी भाषा में भी टाइपिंग का अभ्यास कर सकते हैं। टाइप करने से पहले हमें अनमोल लिपि फोंट का चुनाव करना पड़ता है।

प्रश्न 4.
पंजाबी भाषा में टाइप करने के लिए कोई तीन फोंट का नाम लिखो ?
उत्तर-
पंजाबी भाषा में टाइप करने के लिए 3 फोंट निम्नानुसार हैं-

  1. अनमोल,
  2. रावी,
  3. जोआए।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हम अपनी टाइपिंग की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं ?
उत्तर-
टाइपिंग स्पीड को निम्न हिदायतों का प्रयोग कर बढ़ाया जा सकता है-

  1. हमारे हाथ की उंगलियां होम रोअ पर होनी चाहिए।
  2. हमें हमेशा यहीं से शुरू कर वापिस आना चाहिए।
  3. होम रोअ की पोजीशन से बाकी कीज़ तक पहुंचो।
  4. अपना ध्यान सही कीअ दबाने पर रखो।।
  5. कीअ-बोर्ड को मत देखो।
  6. लगातार, आराम से तथा सही टाइप करने की तरफ ध्यान रखें।
  7. जिस भी कीअ को दबाओ उसको मन में दोहराओ।

प्रश्न 2.
अनमोल लिपि का कीअ मैप बनाएं।
उत्तर-
PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर 1

PSEB 8th Class Computer Guide टाइपिंग ट्यूटर Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. टाइप मास्टर …………. सिखाने के लिए प्रयोग होता है।
(क) प्रोग्रामिंग
(ख) कम्प्यू टर
(ग) प्रिंटिंग
(घ) टाइपिंग।
उत्तर-
(घ) टाइपिंग।

2. कीअ-बोर्ड ………… भागों में बांटा जाता है।
(क) तीन
(ख) चार
(ग) दो
(घ) पांच।
उत्तर-
(ग) दो

3. न्यूमैरिक पैड …………. तरफ होते हैं।
(क) दायें
(ख) वायें
(ग) ऊपर
(घ) नीचे।
उत्तर-
(क) दायें

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

4. …………… की, कीअ-बोर्ड के दोनों तरफ होती है।
(क) फंक्श न
(ख) स्पैशल
(ग) ऐरो
(घ) शिफ्ट।
उत्तर-
(घ) शिफ्ट।

सही या ग़लत बताएँ

1. टाइप मास्टर टाइप की गति में सुधार करने में मदद करता है।
उत्तर-
सही

2. टच टाइपिंग में हम कीअ-बोर्ड को बगैर छुए टाइप कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

3. न्यूमैरिक पैड कीअ-बोर्ड के दाईं तरफ होता है।
उत्तर-
सही

4. न्यूमैरिक पैड की सहायता से टैक्सट टाइप किया जाता है।
उत्तर-
ग़लत

5. शिफ्ट कीअ सिर्फ एक होती है।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कीअ-बोर्ड के प्रयोग के लिए निर्देश लिखें।
उत्तर-

  1. कीज़ को जल्दी-जल्दी न दबाएं।
  2. कीज़ को बराबर तथा सही ढंग से दबाएं।
  3. कीज़ को हल्का दबाने की आदत डालें।
  4. प्रत्येक शब्द टाइप करने के बाद दायें अँगूठे से स्पेस बार दबाएं।
  5. टाइप के दौरान आपकी आँखों, हाथों तथा दिमाग़ का सही तालमेल होना चाहिए।

प्रश्न 2.
टाइप मास्टर क्या है ?
उत्तर-
टाइप मास्टर एक प्रोग्राम है जो हमें सही तथा तीव्र गति से टाइप करना सीखने में मदद करता है। इसकी सहायता से हम बगैर कीअ-बोर्ड देखे टाइप कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
न्यूमैरिक की पैड क्या होता है ?
उत्तर-
यह कीअ बोर्ड के दाईं तरफ न्यूमैरिक कीज़ का ग्रुप होता है। इसका प्रयोग अंक टाइप करने में होता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

प्रश्न 4.
शिफ्ट-कीअ की परिभाषा दो।
उत्तर-
शिफ्ट-कीअ वह कीअ है जिसका प्रयोग ऊपर वाले चिन्ह तथा बड़े अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

PSEB 7th Class Science Guide अपशिष्ट जल की कहानी Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें :-

(i) मल प्रवाह में घुली हुई तथा ठोस अशुद्धियों को ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
प्रदूषक

(ii) चार्जित गार में लगभग …………………… जल होता है।
उत्तर-
97%

(iii) जल शुद्धिकरण टैंक के तल पर बैठे ठोस पदार्थ को ……………………… कहते हैं।
उत्तर-
गार/आपंक

(iv) ……………… ऐसा स्थान होता है, जहाँ अपशिष्ट जल में से दूषकों को अलग किया जाता है।
उत्तर-
जल शुद्धिकरण टैंक

(v) सफाई संबंधी ……………………… आदतें अपनाएं।
उत्तर-
अच्छी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

2. निम्नलिखित में से सही या गलत चुनें :-

(i) खुली नालियों (Drain) की गंध तथा दिखावट बहुत मनमोहक होती है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) पॉलिथीन के लिफ़ाफे नालियों में फेंकें।
उत्तर-
ग़लत

(iii) खुली नालियाँ, मक्खियों तथा मच्छरों के प्रजनन स्थान होते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) खुले में शौच न करें।
उत्तर-
सही

(v) भोजन के बचे हुए ठोस टुकड़े नालियों (Drain) को बंद कर सकते हैं।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का सही मिलान करें :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कार्बनिक अशुद्धियाँ (क) मल–प्रवाह उपचार
(ii) अकार्बनिक अशुद्धियाँ (ख) टायफाइड
(iii) अपशिष्ट जल-शोधन (ग) रूड़ी खाद
(iv) जल के साथ होने वाली बीमारी (घ) नाइट्रेट्स तथा फास्फेट
(v) सूखा गार (ङ) मानवीय मल।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कार्बनिक अशुद्धियाँ (ङ) मानवीय मल।
(ii) अकार्बनिक अशुद्धियाँ (घ) नाइट्रेट्स तथा फास्फेट
(iii) अपशिष्ट जल-शोधन (क) मल-प्रवाह उपचार
(iv) जल के साथ होने वाली बीमारी (ख) टायफाइड
(v) सूखा गार (ग) रूड़ी खाद।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

4. बहु-वैकल्पिक उत्तरों में सही उत्तर चुनें :-

प्रश्न (i)
अपशिष्ट जल शोधक यंत्र में होते हैं-
(क) छड़ों वाली जाली
(ख) जल शुद्धिकरण
(ग) गारा तथा रेत अलग करने वाली टंकी
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-(घ) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न (ii)
अपशिष्ट जल शोधक प्लांट के सह उत्पाद होते हैं-
(क) बायोगैस
(ख) गारा
(ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों।

प्रश्न (iii)
इनमें से कौन-सा रासायनिक जल को कीटाणु रहित करने के लिए प्रयोग किया जाता है ?
(क) क्लोरीन
(ख) ओजोन
(ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों।

प्रश्न (iv)
विश्व टॉयलेट दिवस मनाया जाता है-
(क) 29 नवंबर
(ख) 19 अक्तूबर
(ग) 19 नवंबर
(घ) 29 अक्तूबर।
उत्तर-
(ग) 19 नवम्बर।

प्रश्न (v)
इनमें से कौन-सी कम खर्चीली मल-प्रवाह निपटान की प्रणाली नहीं है ?
(क) सेप्टिक टंकी
(ख) कंपोस्टिंग टंकी
(ग) रासायनिक टॉयलेट
(घ) छड़ों वाली जाली।
उत्तर-
(घ) छड़ों वाली जाली।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
मल-प्रवाह क्या होता है ?
उत्तर-
मल-प्रवाह – यह वह गंदा जल होता है जिसमें घुली हुई तथा लटकती हुई ठोस अशुद्धियाँ होती हैं। यह घरों, उद्योगों, खेतों तथा अस्पतालों द्वारा पैदा किया जाता है।

प्रश्न (ii)
गार किसे कहते हैं ?
उत्तर-
गार – जो ठोस पदार्थ जल शुद्धिकरण टैंक के तल पर बैठ जाता है, उसे गार अथवा आपंक कहते हैं।

प्रश्न (iii)
निर्मल जल /शुद्ध जल (Clarified Water) क्या होता है ?
उत्तर-
निर्मल जल या शुद्ध जल – शुद्ध जल रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादरहित होता है। शुद्ध जल का pH लेवल 7 होता है। वर्षा जल शुद्ध जल होता है। शुद्ध जल का उबाल दर्जा 100°C होता है। शुद्ध जल में कोई घुलनशील अथवा लटकती हुई कोई अशुद्धि नहीं होती तथा यह कीटाणु रहित होता है।

प्रश्न (iv)
सेप्टिक टंकी किसे कहते हैं ?
उत्तर-
सेप्टिक टैंकी – यह एक कम खर्चे वाली मल प्रवाह शोध की ऐसी प्रणाली है जिसमें ऑक्सीजन रहित जीवाणु होते हैं जो अपशिष्ट पदार्थों का अपघटन करते हैं। इसका मुख्य मल-विसर्जन पाइपों से कोई संबंध नहीं होता है। मानवीय मल प्रवाह की यह तकनीक वहाँ प्रयोग होती है जहाँ मल को शौचालय के बंद पाइपों के रास्ते सीधा ही बायोगैस प्लांट में भेजा जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी 1

प्रश्न (v)
अपशिष्ट जल शोधन-प्रणाली क्या होती है ?
उत्तर-
अपशिष्ट जल – शोधन प्रणाली-अशुद्धियों को अलग करने के लिए मल प्रवाह को बंद पाइपों द्वारा व्यर्थ जल शोधक प्रणाली तक लेकर जाते हैं तथा शोध के बाद इस जल को नदियों या समद्रों में बहा दिया जाता है। अपशिष्ट जल शोधक प्रणाली वहीं होती है जहाँ इसमें से अशुद्धियाँ अलग की जाती हैं। अपशिष्ट जल में से अशुद्धियाँ अलग करने को जल स्वच्छ करना या जल शोधन या उपचार कहते हैं। जल शोधन में पानी में से अशुद्धियाँ दूर करने के लिए भौतिक, रासायनिक तथा जैविक क्रियाएँ की जाती हैं। अपशिष्ट जल शोधन को साधारणतः से मल-प्रवाह शोधन कहते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
तेल, घी आदि को नाली में क्यों नहीं फेंकना चाहिए ? टिप्पणी दें।
उत्तर-
खाना/भोजन पकाते समय बचे हुए तेल/घी को ड्रेन में फेंकने के स्थान पर कूड़ेदान में फेंकना चाहिए क्योंकि यह सख्त होकर निकासी वाली पाइपों को बंद कर सकते हैं। खुले स्थान पर यह मिट्टी के मुसामों/छिद्रों को भी बंद कर सकते हैं जिससे मिट्टी की पानी को फिल्टर करने की क्षमता कम हो जाती है।

प्रश्न (ii)
अपशिष्ट जल शोधक प्रणाली में छड़ों वाली जाली का क्या काम है ?
उत्तर-
अपशिष्ट जल शोधक प्रणाली में सबसे पहले इस जल में से ठोस अशुद्धियों जैसे डिब्बे, कपड़े के टुकड़े नैपकिन, प्लास्टिक की वस्तुएँ आदि को अलग करने के लिए जल को लोहे वाले जाल में से गुजारा जाता है जहाँ यह वस्तुएँ रुककर अलग हो जाती हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी 2

प्रश्न (iii)
कूड़े को केवल कूड़ेदान में फेंके। टिप्पणी करें।
उत्तर-
कूड़े के बिखेरने से न केवल हमारा इर्द-गिर्द ही गंदा होगा बल्कि वातावरण भी दूषित होगा तथा गंदी बदबू भी आएगी जो कीड़े-मकौड़ों तथा तिलचट्टे पैदा होने में सहायक होगी। इससे कई बिमारियाँ भी होंगी। इसलिए कूडे को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।

Science Guide for Class 7 PSEB अपशिष्ट जल की कहानी Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:- (पेज 216)

प्रश्न 1.
साफ जल तथा दूषित जल के रंग में क्या अंतर होता है ?
उत्तर-
साफ जल – साफ जल रंगहीन होता है, परंतु इसमें घुली अशुद्धियाँ तथा सूक्ष्मजीव उपस्थित हो सकते हैं। यह जल शुद्ध नहीं होता तथा पीने योग्य नहीं है।

दूषित जल – जल जिसमें सूक्ष्मजीव उपस्थित हो वह भी रंगहीन हो सकता है। इसके अतिरिक्त यदि जल में कोई रंगदार घुली हुई मिट्टी या अशुद्धि है तो यह काले या भूरे रंग का भी हो सकता है।

प्रश्न 2.
गंदे जल में विद्यमान कोई दो कार्बनिक संदूषकों के नाम बताएं।
उत्तर-
गंदे पानी में उपस्थित कार्बनिक संदूषक-

  1. कीटनाशक
  2. नदीन नाशक
  3. फल सब्जियाँ
  4. मानवीय तथा पशु मल।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

सोचें तथा उत्तर दें:- (पेज 217)

प्रश्न 1.
मल-प्रवाह मार्ग में मैनहोल क्यों बनाए जाते हैं ?
उत्तर-
मल-प्रवाह मार्ग के प्रत्येक 50-60 मीटर की दूरी पर या दो मल विसर्जनों के जोड़ पर जहाँ दिशा बदलनी हो, वहाँ मैनहोल बनाए जाते हैं ताकि इसमें दाखिल होकर व्यक्ति जल-मल निकास की समस्या का पता तथा निवारण कर सके।

प्रश्न 2.
किसी खुले जल-निकास में या समीप पाए जाने वाले दो जीवों के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. काकरोच (तिलचट्टा) तथा
  2. बिच्छू।

सारी परखनलियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-(पेज 220)

प्रश्न 1.
हवा प्रवाहित करने के बाद तरल दिखावट (Appearance) में क्या परिवर्तन आया ?
उत्तर-
द्रव का रंग थोड़ा साफ तथा हल्के रंग का दिखाई देता है।

प्रश्न 2.
रेत फिल्टर होने से क्या अलग हुआ ?
उत्तर-
रेत फिल्टररेशन द्वारा अघुलनशील ठोस कण अलग हो गए।

PSEB Solutions for Class 7 Science अपशिष्ट जल की कहानी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) जल को स्वच्छ करना ………………… को दूर करने का प्रक्रम है।
उत्तर-
संदूषक

(ii) घरों द्वारा मुक्त किए जाने वाला अपशिष्ट जल …………………… कहलाता है।
उत्तर-
वाहित मल

(iii) शुष्क ……………………….. का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है।
उत्तर-
आपंक

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

(iv) नालियाँ …………………. और ……………………. के द्वारा अवरूद्ध हो जाती हैं।
उत्तर-
तेल, वसा

(v) ढक्कन से ढका हुआ वह खुला स्थान जिस रास्ते व्यक्ति अंदर जाकर मल-प्रवाह प्रणाली को चैक कर सकता है, को ……………….. कहते हैं।
उत्तर-
मैनहोल।

प्रश्न 2.
कॉलम ‘क’ में दिए गए शब्दों का कालम ‘ख’ के साथ मिलान कीजिए-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख
(i) व्यर्थ जल शोध के सह-उत्पाद (क) 19 दिसम्बर
(ii) विश्व जल दिवस (ख) मक्खियां तथा मच्छरों का प्रजनन स्थल
(iii) खुले मल-प्रवाह (ग) गार, बायोगैस
(iv) विश्व टायलेट दिवस (घ) 22 मार्च।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) व्यर्थ जल शोध के सह-उत्पाद (ग) गार, बायोगैस
(ii) विश्व जल दिवस (घ) 22 मार्च
(iii) खुले मल-प्रवाह (ख) मक्खियां तथा मच्छरों का प्रजनन स्थल
(iv) विश्व टायलेट दिवस (क) 19 दिसम्बर।

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) धरती के नीचे छोटे तथा बढ़े पाइपों के जाल को कहते हैं।
(क) गार
(ख) मल-प्रवाह
(ग) मल विसर्जन प्रणाली
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) मल विसर्जन प्रणाली।

(ii) विश्व जल दिवस मनाया जाता है-
(क) 22 मार्च
(ख) 22 फरवरी
(ग) 22 अप्रैल
(घ) 22 जून।
उत्तर-
(क) 22 मार्च।

(iii) पराबैंगनी विकिरणों को कौन-सी गैस अवशोषित करती है ?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) ओज़ोन
(घ) हाइड्रोजन।
उत्तर-
(ग) ओज़ोन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

(iv) प्रदूषित पानी से रोग होते हैं ?
(क) पीलिया
(ख) पेचिश
(ग) हैजा
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(v) मलेरिया फैल सकता है-
(क) खुली नालियों से-
(ख) बंद नालियों से
(ग) नल से
(घ) पानी की पाइपों से।
उत्तर-(क) खुली नालियों से।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से ठीक या गलत बताओ-

(i) अवशोषित मल प्रवाह को जल भंडारों में फेंक देना चाहिए।
उत्तर-
ग़लत

(ii) बचे हुए तेल तथा घी को ड्रेन में बहा देना चाहिए।
उत्तर-
ग़लत

(iii) पॉलीथीन के लिफ़ाफे या टुकड़े नालियों में फेंकने से नालियों को बंद कर सकते हैं।
उत्तर-
ठीक

(iv) कचरे को केवल कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए।
उत्तर-
ठीक

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

(v) जल शुद्धिकरण टैंक के तल में बैठे ठोस पदार्थ को गार कहते हैं।
उत्तर-
ठीक।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन-सा दिन विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर-
22 मार्च।

प्रश्न 2.
जल की सफ़ाई से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
जल की सफ़ाई : अपशिष्ट जल से संदूषकों को पृथक् करने के प्रक्रम को जल की सफ़ाई कहते हैं।

प्रश्न 3.
अपशिष्ट जल को साफ़ करने के प्रक्रम को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर-
वाहित मल उपचार।

प्रश्न 4.
‘वाहित मल’ कैसे बनता है ?
उत्तर-
वाहित मल घरों, उद्योगों, अस्पतालों, कार्यालयों और अन्य उपयोगों के बाद प्रवाहित किया जाने वाला जल अपशिष्ट या वाहित मल होता है।

प्रश्न 5.
पेचिश फैलाने वाले जीव कौन-से हैं ?
उत्तर-
सूक्ष्म रोगाणु।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

प्रश्न 6.
सीवर किसे कहते हैं ?
उत्तर-
सीवर (Sewerage) – भूमि के अंदर छोटे और बड़े पाइपों का जाल, सीवर कहलाता है।

प्रश्न 7.
पानी के सूक्ष्म जीव कौन-से रसायनों से नष्ट होते हैं ?
उत्तर-
पेंट, तेल, दवाइयां आदि। ।

प्रश्न 8.
ठोस व्यर्थ नालियों में क्यों नहीं फेंकने चाहिए ?
उत्तर-
क्योंकि यह नालियों को प्रदूषित करते हैं तथा ऑक्सीजन के मुक्त प्रवाह को रोकते हैं।

प्रश्न 9.
ऑक्सीजन व्यर्थ जल को किस प्रकार शुद्ध करती है ?
उत्तर-
ऑक्सीजन व्यर्थ जल का निम्नीकरण करती है।

प्रश्न 10.
रोगों के फैलने के दो कारणों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. सफाई ना करना
  2. प्रदूषित जल।

प्रश्न 11.
जिन स्थानों पर मल वाहन की व्यवस्था नहीं है वहां किस प्लांट का उपयोग उपयुक्त है ?
उत्तर-
सेप्टिक टैंक (Septic Tank)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वाहित मल निपटान की प्रणाली पर नोट लिखिए।
उत्तर-
सेप्टिक टैंक, रासायनिक शौचालय, कपोस्टिंग पिट आदि वाहित मल निपटान की वैकल्पिक व्यवस्थाएँ हैं। यह सारी व्यवस्था साधन की कम लागत से तैयार होती है और उन सभी जगहों के लिए उपयुक्त है जहाँ सीवर साधन उपलब्ध नहीं हैं जैसे अस्पताल, अलग-थलग बने भवन अथवा 4 से 5 घरों का समूह।

प्रश्न 2.
घरों में अपशिष्ट जल की मात्रा को कम करने के कुछ उपाय समझाइए।
उत्तर-घरों में अपशिष्ट जल की मात्रा को नियंत्रण करने के उपाय-

  1. नालियों में तेलीय वस्तुएँ, वसा आदि को नहीं बहने देना चाहिए क्योंकि ये वस्तुएँ नालियों को अवरूद्ध कर देती हैं।
  2. पेंट, रसायन, कीटनाशी आदि जल में प्रवाहित नहीं करने चाहिए क्योंकि ये जल शोधन के सूक्ष्मजीव को नष्ट कर देते हैं।
  3. प्रयुक्त चाय पत्ती, बचे हुए ठोस खाद्य पदार्थ, खिलौने, सैनिटरी टावल आदि कूड़ेदान में डालने चाहिए क्योंकि यह ठोस नालियों को अवरूद्ध कर देते हैं।

प्रश्न 3.
वाहित मल क्या है ? अनुपचारित वाहित मल को नदियों अथवा समुद्र में विसर्जित करना हानिकारक क्यों है ? समझाइए। . .
उत्तर-
वाहित मल – यह द्रव रूपी अपशिष्ट है जिसमें अधिकांश घुले हुए और निलंबित अपद्रव्य (संदूषक) होते हैं। यह प्रकृति में जटिल होता है। वाहित मल घरों, उद्योगों, कृषि क्षेत्रों तथा मानव क्रियाकलापों द्वारा उत्पन्न होता है। यह जल तथा भूमि के प्रदूषण का मुख्य कारण है।

अनुपचारित प्रदूषित जल के हानिकारक प्रभाव-

  1. इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे होते हैं।
  2. भूमिगत जल तथा भूमि जल प्रदूषित हो जाते हैं।
  3. जलवाहक रोगों के लिए वाहक का कार्य करता है।

प्रश्न 4.
तेल और वसाओं को नाली में क्यों नहीं बहाना चाहिए ? समझाइए।
उत्तर-
तेल तथा वसा जम कर ठोस बन जाने से पाइप तथा नालियों को बंद कर देते हैं। खुली नालियों में तेल मिट्टी के कणों को जकड़ लेते हैं जिससे उनकी फिल्टर करने की शक्ति कम हो जाती है।

प्रश्न 5.
अपशिष्ट जल से स्वच्छ जल प्राप्त करने के प्रक्रम में सम्मिलित चरणों का वर्णन करें।
उत्तर-
अपशिष्ट जल से स्वच्छ जल प्राप्त करने में चरण-

  1. अपशिष्ट जल में उपस्थित कपड़ों के टुकड़े, डंडियाँ, डिब्बे तथा प्लास्टिक आदि को पृथक् करने के लिए
    अपशिष्ट जल को उर्ध्वाकार लगी छड़ों से बने शलाका छन्ने (बार स्क्रीन) में से गुज़ारा जाता है।
  2. अपशिष्ट जल को ग्रिट तथा रेत अलग करने वाली टैंकी में से गुज़ारा जाता है जहाँ अपशिष्ट जल को कम प्रवाह से छोड़ा जाता है। यहाँ जल में उपस्थित रेत, ग्रिट और कंकड़-पत्थर नीचे बैठ जाते हैं।
  3. अब जल को बड़ी टैंकी में ले जाया जाता है, जिसका पैंदा मध्य भाग में ढलान वाला होता है। इस टैंकी के मध्य भाग में मल तथा तैरने वाले तेल जैसे ठोस टैंकी की तपैंदी के मध्य भाग में बैठ जाते हैं।
  4. अब निर्मलीकृत जल में से पंप द्वारा वायु को गुज़ारा जाता है जिससे उसमें वायकीय जीवाणुओं की वृद्धि होती है। इस प्रकार साफ़ किया गया जल निर्मलीकृत जल कहलाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी

प्रश्न 6.
आपंक क्या है ? समझाइए कि इसे कैसे उपचारित किया जाता है ?
उत्तर-
आपंक (Sludge) – यह अपशिष्ट जल को बार स्क्रीन लगी टैंकी जिससे ग्रिट तथा रेत पृथक् की जाती है, में से गुज़ार कर एकत्रित किया गया ठोस मल है।

आपंक का उपचार – आपंक को एक टैंकी में एकत्रित किया जाता है, जहाँ यह अवायवीय जीवाणुओं द्वारा अपघटित हो जाता है। इस प्रक्रम में उत्पन्न होने वाली बायोगैस (जैव गैस) का उपयोग ईंधन के रूप में या बिजली उत्पादन में किया जाता है। शुष्क आपंक को खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 7.
अनुपचारित मानव मल एक स्वास्थ्य संकट है। समझाइए।
उत्तर-

  1. अनुपचारित मानव मल मच्छर, मक्खी तथा अन्य कीटों का जनन केंद्र बन जाता है।
  2. यह दुर्गंध से भरपूर होता है।
  3. यह भूमि तथा जल को प्रदूषित करता है।
  4. यह अनेक प्रकार के रोगों का वाहक है।

प्रश्न 8.
जल को रोगाणुनाशित (रोगाणु मुक्त) करने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो रसायनों के नाम बताइए।
उत्तर-

  1. क्लोरीन और
  2. ओज़ोन।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वाहित मल उपचार संयंत्र का विवरण दीजिए।
उत्तर-
वाहित मल उपचार संयंत्र – वाहित मल के उपचार में भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रक्रम सम्मिलित हैं जो जल को संदूषित करने वाले भौतिक, रासायनिक और जैविक द्रव्यों को पृथक करने में सहायता करते हैं।

(i) शलाका छन्नों में से गुज़ारना – अपशिष्ट जल उर्ध्वाकार लगी छड़ों से बने शलाका छन्नों में से गुज़ारा जाता है ताकि बड़े आकार की अशुद्धियां जैसे कपड़ों के टुकड़े, डिब्बे, प्लास्टिक के थैले आदि पृथक् हो सकें।

(ii) ग्रिट और बालू उपचार टैंक – अपशिष्ट जल को इन टैंकों में से बड़ी से धीमी गति से प्रवाहित किया जाता है ताकि धूल, कंकड़, पत्थर आदि नीचे तल में बैठ जाएँ।

(iii) आपंक को पृथक् करना – अपशिष्ट जल को एक ऐसी टैंकी में डाला जाता है जिसका मध्य भाग ढलान वाला होता है ताकि अपशिष्ट जल में ठोस इस ढलान वाली तली में बैठ जाए। यह तली पर जमा ठोस आपंक कहलाता

इसे खुरच कर बाहर निकाला जाता है। अपशिष्ट जल में तैरने वाली अशुद्धियों (तेल, वसा) को अपमथित्र (स्किमर) द्वारा पृथक् किया जाता है। यह जल निर्मलीकृत जल होता है।

अब दो विभिन्न प्रक्रम अपनाए जाते हैं-
(क) आपंक को एक ऐसी टंकी में स्थानांतरित किया जाता है जहाँ अवायवीय अपघटन हो सके। इस अपघटन में बायोगैस उत्पन्न होती है।

(ख) निर्मलीकृत जल में वायवीय सूक्ष्मजीव बचे हुए मानव अपशिष्ट पदार्थों, खाद्य पदार्थों, साबुन आदि का उपयोग करते हैं। इन जीवों की वद्धि के लिए निर्मलीकृत जल में वायु का प्रवाह किया जाता है। यह सूक्ष्मजीव उपभोग किए हुए पदार्थों के साथ टंकी की तली में बैठ जाते हैं। ऊपर से जल को निकाल दिया जाता है। जमे हुए आपंक को सुखा कर खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।

(iv) उपरोक्त जल को या तो किसी जल स्रोतों में डाल दिया जाता है अथवा क्लोरीन या ओज़ोन से उपचारित किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

PSEB 7th Class Science Guide वन: हमारी जीवन रेखा Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें :-

(i) पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण क्रिया के दौरान …………………….. गैस छोड़ी जाती है।
(ii) ………………… तथा …………………… वनों के लिए दो प्रमुख खतरे हैं।
(iii) बड़े स्तर पर पौधों की पनीरी (Saplings) के रोपण को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
(i) ऑक्सीजन,
(ii) आग, प्रदूषण,
(iii) वन लगाना।

2. निम्नलिखित में सही (√) या गलत (×) लिखें :-

(i) जंतु पौधों को पोषक तत्व (Nutriants) देते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) भारत में कुल क्षेत्रफल का केवल 15% ही वन्य क्षेत्र है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) घर बनाने के लिए तथा कृषि के लिए वृक्ष काटने को वनों का कटाव (Deforestation) कहते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) पशुओं को अधिक चराने (Grazing) से वनों का कटाव होता है।
उत्तर-
सही

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

3. निम्नलिखित कॉलमों में ठीक उत्तरों से मिलान करें :-

कॉलम क कॉलम ख
(i) पौधे (क) जंगल
(ii) नवीनीकरण प्राकृतिक स्रोत (ख) बड़े स्तर पर वृक्ष लगाने की प्रक्रिया
(iii) वृक्ष/वन उगाने (ग) वृक्ष काटना
(iv) वनों का सफाया (घ) उत्पादक

उत्तर-

कॉलम क कॉलम ख
(i) पौधे (घ) उत्पादक
(ii) नवीनीकरण प्राकृतिक स्रोत (क) जंगल
(iii) वृक्ष/वन उगाने (ख) बड़े स्तर पर वृक्ष लगाने की प्रक्रिया
(iv) वनों का सफाया (ग) वृक्ष काटना

4. निम्नलिखित प्रश्नों के बहुवैकल्पिक उत्तरों में सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
इनमें से एक पौधा उत्पाद नहीं है-
(क) प्लाइवुड
(ख) लाख
(ग) कैरोसीन (मिट्टी का तेल)
(घ) गोंद।
उत्तर-
(ग) कैरोसीन (मिट्टी का तेल)।

प्रश्न (ii)
भोजन-श्रृंखला में होते हैं-
(क) उत्पादक तथा शाकाहारी ।
(ख) उत्पादक तथा मांसाहारी
(ग) उत्पादक तथा अपघटक
(घ) उत्पादक, शाकाहारी तथा मांसाहारी।
उत्तर-
(घ) उत्पादक, शाकाहारी तथा मांसाहारी।

प्रश्न (iii)
जीवाणु तथा फफूंदी होते हैं-
(क) अपघटक
(ख) शाकाहारी
(ग) सर्वाहारी
(घ) मांसाहारी।
उत्तर-
(क) अपघटक।

प्रश्न (iv)
सूक्ष्म-जीव, मृतजीवों पर क्रिया करके पैदा करते हैं-
(क) ह्यूमस
(ख) लकड़ी
(ग) रेत
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(क) ह्यूमस।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
धरती के थल भाग का लगभग कितना क्षेत्र वनों से ढका हुआ है ?
उत्तर-
लगभग 13% पृथ्वी का थल भाग जंगलों से भरा हुआ है।

प्रश्न (ii)
परिस्थितिक परितंत्र क्या होता है ?
उत्तर-
परिस्थितिक परितंत्र – सजीव तथा उनका पर्यावरण/वातावरण मिलकर परिस्थितिक परितंत्र बनाते हैं। पौधे, जंतु तथा सूक्ष्मजीव परिस्थितिक परितंत्र के जैविक अंश हैं।

प्रश्न (iii)
वृक्ष/वन उगाना क्या होता है ?
उत्तर-
वृक्ष या वन उगाना – काटे गए वृक्षों की प्रति पूर्ति करने के लिए बड़े स्तर पर वृक्ष लगाने की प्रक्रिया को वन उगाना कहते हैं।

प्रश्न (iv)
विश्व तापन किस कारण होता है ?
उत्तर-
विश्व तापन का कारण – विश्व तापन का मुख्य कारण मानव की गतिविधियां हैं जिसके कारण वातावरण में ग्रीन हाऊस गैसों का प्रभाव बढ़ जाता है। ग्रीन हाऊस गैसों में मुख्य गैसें-कार्बन डाईआक्साइड, मीथेन, नाइट्रस आक्साइड, ओजोन तथा क्लोरोफ्लोरो कार्बन आदि गैसें शामिल हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
भोजन श्रृंखला के आधार पर पौधों तथा जंतुओं की पारस्परिक निर्भरता का वर्णन करो।
उत्तर-
पौधों तथा जंतुओं की पारस्परिक निर्भरता – पौधों की भांति मनुष्य तथा जंतु अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते। पौधे ही मनुष्यों तथा जंतुओं के लिए भोजन उत्पन्न करते हैं। इससे छोटे पौधे जंगली जंतुओं जैसे-चमगादड़, गिलहरी तथा चींटियों के लिए आवास तथा सुरक्षा प्रदान करते हैं। उदाहरण के तौर पर गर्मी के मौसम में पौधे तथा वृक्ष बहुत-से जंतुओं को छाया प्रदान करते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

प्रश्न (ii)
भूमि-संरक्षण में वन कैसे मदद करते हैं ?
उत्तर-
जंगलों में बहुत-से पौधे, झांड़ियां तथा वृक्ष हैं जो अपनी जड़ों से जंगल की मिट्टी की ऊपरी परत को जकड़ कर रखते हैं। यह प्राकृतिक शक्तियां जैसे पवन तथा बाढ़ को ऊपरी उपजाऊ परत को बहाकर अपने साथ नहीं ले जाने देती तथा मिट्टी की पानी रोकने की क्षमता बनी रहती है। इसलिए भूमि-संरक्षण में जंगल सहायक हैं।

प्रश्न (iii)
ऐसे दो उदाहरण दें जिनसे यह पता चले कि पौधे जंतुओं पर निर्भर करते हैं।
उत्तर-

  1. जंतुओं द्वारा श्वास क्रिया दौरान छोड़ी गई कार्बनडाइआक्साइड पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए प्रयोग की जाती है। इस प्रक्रिया में पौधे कार्बनडाइऑक्साइड से सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन तैयार करते हैं।
  2. एक स्थान पर ज्यादा पौधे उगने के कारण पौधों का भोजन के लिए मुकाबला होता है। जिससे पौधों को बाधा तथा जीवन खतरे में आ जाता है। इसलिए एक-एक स्थान पर पौधे न उगाएं। जंतु उनके फल तथा बीजों को दूर-दूर तक खिलारने में मदद करते हैं।

प्रश्न (iv)
वन बाढ़ों को कैसे रोकते हैं ? व्याख्या करें।
उत्तर-
वन, वर्षा जल को प्राकृतिक रूप से अवशोषित करने का कार्य करते हैं। यह वर्षा के जल को सीधा धरती पर नहीं गिरने देते जिसमें जल धरती में समाता नहीं परंतु धीरे-धीरे रिसाव होता रहता है। जिस कारण नदियों के पानी के बहाव पर नियंत्रण रहता है। इस प्रकार वन के आस-पास के क्षेत्रों में वृक्ष वर्षा का अनुकूल सन्तुलन बना कर रखते हैं जिस कारण बाढ़ों पर रोक लगती है।

प्रश्न (v)
ऐसे पाँच उत्पादों के नाम लिखें जो हम वनों से प्राप्त करते हैं ?
उत्तर-
वनों से प्राप्त होने वाले उत्पाद-

  1. वनों में उगने वाले पौधों से हमें कई प्रकार सूखे मेवे तथा मसाले मिलते हैं।
  2. हम बनों में साल, टीक, रोजवुड आदि वृक्षों से इमारती लकड़ी प्राप्त करते हैं।
  3. वनों से हम ईंधन प्राप्त करते हैं तथा गत्ता तथा कागज उद्योग वनों पर निर्भर है।
  4. वनों से हम पेंट बनाने के लिए बरोजा, रबड़ बनाने के लिए लेटेक्स प्राप्त करते हैं।
  5. वनों से हम घास की कई प्रजातियां प्राप्त करते हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
वन काटना/ नष्ट करना क्या है ? वन नष्ट होने के अलग-अलग कारणों की व्याख्या करो।
उत्तर-
मानव आबादी की ज़रूरतें जैसे-रोटी, कपड़ा, मकान, सड़कें, रेलवे लाइनें बनाने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षों को काटना जंगलों को स्थायी तौर पर नष्ट करना है।

वन नष्ट होने के कारण-

  1. बढ़ती जनसंख्या के लिए भोजन की मांग पूरी करने के लिए कृषि योग्य भूमि को बड़े क्षेत्रफल की आवश्यकता होती है जिसके लिए बड़े स्तर पर वृक्षों या जंगलों को काटा जाता है।
  2. पालतू पशुओं को अधिक चराना।
  3. खदानों की अधिक खुदाई करना।
  4. जल भराव तथा अधिक सिंचाई करने से पृथ्वी के नीचे के पानी का स्तर नीचे जाने से वृक्ष मुरझा जाते हैं तथा अंत में मर कर सूख जाते हैं।
  5. ईंधन के लिए लकड़ी कागज़ निर्माण के लिए वृक्षों को काटने से।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

प्रश्न (ii)
वनों के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
वनों के लाभ – मनुष्य अपनी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर वनों पर निर्भर है। इसलिए वन हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। –

  1. पौधों तथा वृक्षों की जड़ें मिट्टी के कणों को जकड़ कर रखती हैं और मिट्टी को बहने और उड़ने से बचाती हैं। फलस्वरूप वन भूमि-अपरदन और बाढ़ को रोकते हैं।
  2. वनों में उगने वाले पौधों से हमें अनेक प्रकार के सूखे मेवे और मसाले प्राप्त होते हैं।
  3. जंगली वृक्षों और पौधों द्वारा वाष्पोत्सर्जन होने के कारण हवा में जलवाष्पों की मात्रा बढ़ती है। जिससे इर्द-गिर्द की वायु ठंडी रहती है। यह वर्षा लाने में सहायक होते हैं।
  4. वनों से हमें बोजा, रबड़ बनाने के लिए लेटैक्स, पशुओं के लिए चारा, टोकरी उद्योग के लिए बांस और कागज़ उद्योग और पशुओं के चारे के लिए घास प्राप्त होती है।
  5. वन हमें आयुर्वेदिक दवाइयां तैयार करने के लिए नीम, सफेदा, आंवले तथा सिनकोना प्रदान करते हैं।
  6. वन के पौधे तथा वृक्ष प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया दौरान हवा में उपस्थित कार्बन-डाइऑक्साइड की मात्रा कम करके हरा-गृह प्रभाव कम करते हैं फलस्वरूप विश्व-तापन भी कम होता है।
  7. वनों से हमें फर्नीचर और घर की खिड़कियां, दरवाज़े बनाने के लिए लकड़ी उपलब्ध होती है।

प्रश्न (ii)
जंतु, पौधों पर कैसे निर्भर करते हैं ? व्याख्या करें।
उत्तर-
जंतुओं की पौधों पर निर्भरता-

  1. भोजन जो ऊर्जा का स्रोत है, पौधों की पत्तियों, फूलों और अन्य पौधे के उत्पादों से प्राप्त होता है।
  2. जंतुओं को श्वास क्रिया के लिए आवश्यक ऑक्सीजन पौधों से प्राप्त होती है जो पौधे प्रकाश-संश्लेषण क्रिया के दौरान छोड़ते हैं।
  3. जंतु धूप और वर्षा से बचाव के लिए बड़े वृक्षों से निवास स्थान प्राप्त करते हैं।
  4. पक्षी, वृक्षों पर अपने आश्रय के लिए घोंसले बनाते हैं तथा छोटे पक्षियों को आश्रय प्रदान करते हैं।
  5. जंगली जीव घनी झाड़ियों तथा घनी झाड़ियों में छुप कर स्वयं को शिकार से बचाते हैं।

प्रश्न (iv)
वनों के संरक्षण के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं ?
उत्तर-
वनों के संरक्षण के लिए उठाने योग्य कदम-

  1. ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग कम करना चाहिए तथा खाना पकाने के लिए एल०पी०जी० या बायोगैस का उपयोग करना चाहिए।
  2. फ़र्नीचर या इमारत बनाने के लिए काटे गए वृक्षों की प्रति पूर्ति के लिए अधिक-से-अधिक नये वृक्ष लगाने चाहिए ताकि भविष्य में वनों की कमी महसूस न हो।
  3. वनों में लगने वाली आग से बचने के लिए अच्छे आग बुझाने वाले यंत्र/उपकरण प्रयोग करने चाहिए।
  4. सरकार को हर वर्ष बड़े स्तर पर वृक्ष लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

PSEB Solutions for Class 7 Science वन: हमारी जीवन रेखा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की ……………………… में सहायता करते हैं।
उत्तर-
परागण

(ii) वन परिशुद्ध करते हैं …………………. और ……………………. को।
उत्तर-
जल, वायु

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

(iii) शाक वन में ……………………… परत बनाते हैं।
उत्तर-
निम्न

(iv) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद …………….. को समृद्ध करते हैं।
उत्तर-
धरती

(v) वृक्ष प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के समय हवा में …………….. की मात्रा घटा कर हरित गृह प्रभाव कम करते
उत्तर-
कार्बनडाइऑक्साइड।

प्रश्न 2.
कॉलम क में दिए गए शब्दों का कॉलम ख के साथ मिलान कीजिए-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) वृक्ष नियंत्रित करते हैं (क) भोजन श्रृंखला
(ii) जन्तु (ख) भूमि-अपरदन तथा बाढ़ रोकते हैं
(iii) वृक्ष (ग) प्रकाश संश्लेषण
(iv) जन्तुओं द्वारा श्वास क्रिया दौरान कार्बन डाइऑक्साइड (घ) जलवायु
(v) भोजन जाल (ङ) फूलों का परागण।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) वृक्ष नियंत्रित करते हैं (घ) जलवायु
(ii) जन्तु (ङ) फूलों का परागण
(iii) वृक्ष (ख) भूमि-अपरदन तथा बाढ़ रोकते हैं
(iv) जन्तुओं द्वारा श्वास क्रिया दौरान कार्बन डाइऑक्साइड (ग) प्रकाश संश्लेषण कार्बन डाइऑक्साइड
(v) भोजन जाल (क) भोजन श्रृंखला

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) जंगल में मिलने वाले जंतु सहायक होते हैं-
(क) जंगलों की वृद्धि के लिए
(ख) बाढ़ से बचाव के लिए
(ग) ऑक्सीजन तथा कार्बनडाइऑक्साइड का संतुलन बनाने के लिए
(घ) इसमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) जंगलों की वृद्धि के लिए।

(ii) वातावरण में आक्सीजन तथा कार्बन डाइआक्साइड बनाते हैं-
(क) जंतु
(ख) पौधे तथा वृक्ष
(ग) अपघटक
(घ) केवल मांसाहारी।
उत्तर-
(ख) पौधे तथा वृक्ष।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

(iii) जंगलों की तबाही बढ़ाएगी-
(क) ऑक्सीजन की मात्रा
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा
(ग) नाइट्रोजन की मात्रा
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा।

(iv) जंगल सफाई तथा शुद्धिकरण करते हैं-
(क) जल का
(ख) हवा
(ग) जल तथा हवा दोनों का
(घ) जल, हवा तथा मिट्टी का।
उत्तर-
(ग) जल तथा हवा दोनों का।

(v) निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है ?
(क) गोंद
(ख) प्लाईवुड
(ग) सील करने की लाख
(घ) कैरोसीन।
उत्तर-
(घ) कैरोसीन।

(vi) निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है ?
(क) वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
(ख) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(ग) वन जलवायु और जल चक्र को प्रभावित करते हैं।
(घ) मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती है।
उत्तर-
(ख) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में से ठीक/गलत बताएं-

(i) वन ऐसे क्षेत्र हैं जहां जीव-जंतु तथा घने पौधे तथा वृक्ष होते हैं।
उत्तर-
ठीक

(ii) भारत का 11 प्रतिशत क्षेत्र जंगलों के अधीन है।
उत्तर-
ग़लत,

(iii) पौधे, जंतु तथा सूक्ष्म जीव पारिस्थितिक प्रबंध के जैविक (तत्व) घटक हैं।
उत्तर-
ठीक

(iv) उत्पादक → शाकाहारी → मांसाहारी एक भोजन श्रृंखला (चक्र) है।
उत्तर-
ठीक

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

(v) वृक्ष किसी स्थान के जलवायु को नियंत्रित नहीं करते हैं।
उत्तर-
ग़लत,

(vi) वन भूमि अपरदन तथा बाढ़ को रोकने के लिए सहायता करते हैं।
उत्तर-
ठीक।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वन का व्यापक दृश्य क्या है ?
उत्तर-
वन – ऐसा क्षेत्र, जहाँ भूमि दिखाई न दे और वृक्षों के शिखरों से ढका हुआ हरा क्षेत्र ही दिखाई दे।

प्रश्न 2.
वनों में कैसी परिस्थितियां पाई जाती हैं ?
उत्तर-
शांत और ठंडी हवा से भरी हुई।

प्रश्न 3.
कौन-सी मानव गतिविधियाँ जंतुओं को परेशान करती हैं ?
उत्तर-
शोर (Noise)।

प्रश्न 4.
जंतुओं का मानव के वन में प्रवेश समय कैसा व्यवहार होता है ?
उत्तर-
जंतु परेशान हो जाते हैं।

प्रश्न 5.
वनों में कौन-से जंतु पाए जाते हैं ?
उत्तर-
कीट, मकड़ियाँ, गिलहरियाँ, चीटियां, सूक्ष्मजीव।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

प्रश्न 6.
प्रो० अहमद कौन थे ?
उत्तर-
विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक।

प्रश्न 7.
वन में पाए जाने वाले जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर-
बंदर, पक्षी, गीदड़, भालू आदि।

प्रश्न 8.
वन में पाए जाने वाले विभिन्न वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर-
साल, टीक, सेमल, शीशम, नीम, पलाश, अंजीर, रैता, आँवला, बाँस, कचनार आदि।

प्रश्न 9.
वन में पाए जाने वाले पादप कैसे वर्गीकृत किए जाते हैं ?
उत्तर-
वृक्ष, शाक, झाड़ियाँ, घास, लताएँ आदि।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वनों में पानी का जमाव नहीं होता क्यों ?
उत्तर-
वन वर्षा के जल के प्राकृतिक अवशोषक के रूप में कार्य करते हैं और जल को अवस्रावित होने देते हैं। यह वर्ष भर भौम स्तर को बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि नदियों में जल के प्रवाह को बनाए रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे हमें जल की सतत् आपूर्ति मिलती है। इसलिए वनों में जल का जमाव नहीं होता।

प्रश्न 2.
वनों की मृदा में पोषक तत्त्व अधिक क्यों होते हैं ?
उत्तर-
वनों की मृदा पोषकों से भरपूर होती है, क्योंकि मृत और गले-सड़े जीव-जंतुओं और पादपों के अपघटन से पूरी सतह पोषकों से भरपूर बनती है।

प्रश्न 3.
समझाइए कि वनों में कुछ व्यर्थ नहीं होता है।
उत्तर-
वन कई प्रकार के जीव-जंतुओं के आवास हैं। वे मलमूत्र विसर्जित करते हैं और मरते हैं, फिर भी वनों में कुछ व्यर्थ नहीं जाता। क्योंकि ये मृत शरीर बाज़ों, चीलों आदि के भोजन हैं, जबकि अपशिष्ट व्यर्थ (मलमूत्र और मृत शरीरों के अवशेष) सूक्ष्मजीवों और कवकों द्वारा सरल पोषकों में परिवर्तित हो जाते हैं, जिनकी धरती को अति आवश्यकता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

प्रश्न 4.
ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।
उत्तर-
वनों के उत्पाद-

  1. लकड़ी
  2. ऑक्सीजन
  3. दवाइयाँ (जड़ी-बूटियाँ)
  4. वर्षा
  5. लाख, गूंद, रेजिन आदि।

प्रश्न 5.
समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं ?
उत्तर-
जंतु वनों में रहते हैं। वे इन पर प्रत्यक्ष (शाकाहारी) या अप्रत्यक्ष (माँसाहारी) रूप से निर्भर करते हैं। दोनों ही तरह वे पौधों का उपयोग करते हैं और उनके शरीरों द्वारा निकाला गया मलमूत्र अपघटकों द्वारा अपघटित होकर सरल पदार्थों में परिवर्तित हो जाता है। सरल पदार्थ पुनः धरती में शोषित हो जाते हैं और पादपों की वृद्धि में सहायक होते हैं।

जीव-जंतु परागकणों और बीजों को वन के विभिन्न भागों में फैलाने में सहायक होते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के पौधे विभिन्न क्षेत्रों में उगते हैं। इस तरह वन पुनः जीवन में सहायक होते हैं।

प्रश्न 6.
अपघटक किन्हें कहते हैं ? इनमें से किसी दो के नाम बताइए। वे वन में क्या करते हैं ?
उत्तर-
अपघटक – वे सूक्ष्मदर्शी जीव जो मृत जीव-जंतुओं और पादपों के शरीरों को सरल पदार्थों में परिवर्तित करते हैं, अपघटक (Decomposers) कहलाते हैं।
जीवाणु कवक अपघटकों का मुख्य कार्य वनों में वृद्धि करते पादपों को पोषक तत्त्व उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 7.
वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए।
उत्तर-
वन, एक विशाल क्षेत्र है, जो विभिन्न प्रकार के वृक्षों से ढका हुआ है। वृक्ष हरे रंग के होते हैं। उनकी पत्तियाँ सूर्य की किरणें, वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड जल से प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा ऑक्सीजन उत्सर्जित करती हैं, जो जंतुओं द्वारा उपयोग की जाती हैं। इस तरह वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बना रहता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन हमारी जीवन रेखा 1

प्रश्न 8.
हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मृदा के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है ?
उत्तर-
वन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मनुष्य जीवन को प्रभावित करते हैं। वे बाढ़ को रोकते हैं और वर्षा लाने में सहायक हैं। यह वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखते हैं। वे जीवन के कई महत्त्वपूर्ण उत्पादों के दाता हैं। वे कई जीव-जंतुओं को आवास, भोजन और सुरक्षा प्रदान करते हैं। वे भोजन श्रृंखला का एक भाग हैं। इसलिए हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की आवश्यकता है।

प्रश्न 9.
समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर-
वनों में विभिन्न प्रकार के पादप शाकाहारी जीवों को भोजन और आवास के अवसर प्रदान करते हैं। शाकाहारियों की अधिक संख्या का अर्थ है, विभिन्न प्रकार के माँसभक्षियों के लिए भोजन की अधिक उपलब्धता। जंतुओं की विविध किस्में वन के पुनर्जनन और वृद्धि में सहायक होती हैं। अपघटक वन में उगने वाले पादपों के लिए पोषक तत्त्वों की आपूर्ति को बनाए रखते हैं। इस प्रकार वन एक गतिक सजीव इकाई है जो जीवन और जीवन क्षमता से भरपूर है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वनों के महत्त्व का वर्णन करो और वन अपरोपण के दुष्प्रभाव लिखो।
उत्तर-
वन एक प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र है। वन पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। वनों के लाभ

  1. पादप और जंतुओं का आवास।
  2. सूक्ष्म जीवों और जंतुओं को भोजन प्रदान करता है।
  3. जल-चक्र का नियंत्रण।
  4. पृथ्वी का तापमान संतुलन करना।
  5. मृदा अपरदन रोकना।
  6. ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखना।

वन अपरोपण के दुष्प्रभाव-

  1. अनियमित वर्षा।
  2. भू-सपंदन।
  3. जंगली वन्य जीवन का अलोप होना।
  4. मृदा किस्म में कमी।
  5. हरित ग्रह प्रभाव में वृद्धि और विश्व तापन में वृद्धि।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

PSEB 7th Class Science Guide जल: एक बहुमूल्य संसाधन Textbook Questions and Answers

1. रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) जो जल हम पीते हैं वह ………………….. अवस्था में होता है।
उत्तर-
द्रव

(ii) भूमि में जल के रिस कर जाने के प्रक्रम को …………………… कहते हैं।
उत्तर-
इनफिल्ट्रेशन

(iii) भौम-जल का ऊपरी सतह को ………………… कहते हैं।
उत्तर-
असंतृप्त क्षेत्र

(iv) ………………….. का अर्थ है जल का हर संभव बढ़िया ढंग से प्रयोग।
उत्तर-
प्रबन्धन

(v) किसान ……………………. प्रयोग करके जल को किफायती ढंग से प्रयोग कर सकते हैं।
उत्तर-
बूंद सिंचाई प्रणाली।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

2. निम्नलिखित में से सही या गलत बताएँ :-

(i) जल चक्र पृथ्वी पर जल की उपस्थिति को कायम रखने में मददगार है।
उत्तर-
सही

(ii) धरती पर मौजूद कुल जल का लगभग 97% जल खारा है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) जल की रिसती पाइपों और नलों की शीघ्र मरम्मत करनी चाहिए।
उत्तर-
सही

(iv) हम बहुत तीव्रता से विश्व-स्तरीय जल संकट की ओर बढ़ रहे हैं।
उत्तर-
सही

(v) ब्रुश करते समय नल को निरंतर न चलाएँ।
उत्तर-
सही

3. निम्नलिखित में सही विकल्पों का मिलान कीजिए :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) बर्फ (क) समुद्र एवं महासागर
(ii) खारा पानी (ख) नदियाँ और छप्पड़
(iii) ताज़ा पानी (ग) जल की गैसीय अवस्था
(iv) जल वाष्प (घ) जल का सबसे शुद्ध रूप
(v) वर्षा का जल (ङ) जल की ठोस अवस्था ।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) बर्फ (ङ) जल की ठोस अवस्था
(ii) खारा पानी (क) समुद्र एवं महासागर
(iii) ताज़ा पानी (घ) जल का सबसे शुद्ध रूप
(iv) जल वाष्प (ग) जल की गैसीय अवस्था
(v) वर्षा का जल (ख) नदियाँ और छप्पड़

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

4. बहु-विकल्पों (MCQ) में से सही उत्तर चुनिए :-

प्रश्न (i)
इनमें से भौम जल की कमी के लिए कौन सा कारक उत्तरदायी है ?
(क) बढ़ती जनसंख्या
(ख) बढ़ते हुए उद्योग
(ग) जंगलों की कटाई ।
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न (ii)
पंजाब में भौम-जल संरक्षण कानून कब पास हुआ ?
(क) 2009
(ख) 2010
(ग) 2008
(घ) 2015.
उत्तर-
(क) 2009.

प्रश्न (iii)
प्रत्येक वर्ष विश्व-जल दिवस कब मनाया जाता है ?
(क) 22 अप्रैल
(ख) 24 मार्च
(ग) 22 मार्च
(घ) 22 मई।
उत्तर-
(ख) 24 मार्च।

प्रश्न (iv)
धरती पर मौजूद कुल जल का लगभग …………………………. जल समुद्रों एवं महासागरों में है।
(क) 75%
(ख) 71%
(ग) 81%
(घ) 29%.
उत्तर-
(ख) 71%.

प्रश्न (v)
……………………. करते समय नल को चलता न रखें।
(क) ब्रुश करते समय
(ख) शेव करते समय
(ग) नहाते समय
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
भौम जल क्या है ?
उत्तर-
भौम-जल – यह पृथ्वी की ऊपरी पर्त के नीचे मिट्टी के कणों में दरारों, टूटी चट्टानों के भीतर इक्ट्ठा हुआ जल है। यह जल अपने आप झरने के रूप में ऊपर पृथ्वी पर आ जाता है। इस जल को ट्यूबवैल द्वारा पृथ्वी की ऊपरी सतह पर लाया जा सकता है।

प्रश्न (ii)
समुद्रों एवं महासागरों का जल पीने योग्य क्यों नहीं होता ?
उत्तर-
समुद्रों तथा महासागरों का जल पीने योग्य नहीं होता क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में नमक घुला होता है। एक लीटर समुद्री पानी में 35 ग्राम नमक घुला होता है। इस पानी को पीने से निर्जलीकरण, गुर्दे फेल, बेहोशी तथा मौत भी हो सकती है।

प्रश्न (iii)
जलीय चट्टानी परतें क्या होती हैं ?
उत्तर-
जलीय चट्टानी परतें – कई स्थानों पर वॉटर लेबल से भी नीचे सख़्त चट्टानों की पर्ते होती हैं जिनके बीच में भूमि-जल इकट्ठा होता है। इन चट्टानों की पर्तों को जलीय चट्टानी परतें कहते हैं।

प्रश्न (iv)
जल की कौन-सी अवस्थाएँ हैं ?
उत्तर-
जल निम्नलिखित तीन अवस्थाओं में पाया जाता है :

  1. ठोस (बर्फ रूप में)
  2. द्रव (साधारण जल)
  3. गैस (वाष्पों के रूप में)।

प्रश्न (v)
भौम-जल की प्रतिपूर्ति कैसे होती है ?
उत्तर-
भौम जल की प्रतिपूर्ति-

  1. वर्षा के जल का प्रयोग पृथ्वी के निचले भूमि-जल की प्रतिपूर्ति के लिए किया जा सकता है।
  2. खेतों में किसान, बूंद सिंचाई प्रणाली द्वारा जल की बचत कर सकते हैं। ऐसा करने से भी भूमि-जल की प्रतिपूर्ति हो सकती है।
  3. प्रशासनिक अधिकारी जल-सप्लाई की पाइपों में से जल रिसाव रोकने से भूमि-जल की प्रतिपूर्ति हो सकती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
कुछ ऐसी मानवीय गतिविधियाँ लिखें, जिनसे जल बर्बाद होता है ?
उत्तर-
निम्नलिखित मानवीय गतिविधियों से जल बर्बाद होता है-

  1. बहते हुए नल को छोड़कर दाँत साफ़ करने के लिए ब्रश करना तथा शेव करना।
  2. गर्मियों के मौसम में दोपहर को पौधों को पानी देना। यदि प्रात:काल 5 से 7 के बीच पानी दिया जाए तो जल का वाष्पीकरण कम होगा।
  3. रसोई के बर्तनों को बहते नल के नीचे धोने से अधिक जल की आवश्यकता होगी।
  4. डिश वॉशर से बर्तन धोना जबकि डिशवॉशर पूरी तरह बर्तनों से नहीं भरी है।
  5. कपड़ों को धोना जब कपड़े धोने वाली मशीन पूरी तरह कपड़ों से नहीं भरी हुई है।
  6. बहते नल के नीचे बैठकर नहाना या फिर लंबे समय तक फुहारे के नीचे बैठ कर नहाना।

प्रश्न (ii)
आप बगीचे में जल की खपत कैसे कम करोगे ? .
उत्तर-

  1. अपने बगीचे में सिंचाई गर्मियों के मौसम में सुबह या शाम को अर्थात् दोपहर के बाद करने से पानी की खपत कम हो जाएगी क्योंकि इस समय जल का वाष्पीकरण कम होगा।
  2. बगीचे की सिंचाई बूंद सिंचाई प्रणाली या सप्रिंकलर से करने से अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती तथा जल की बर्बादी नहीं होगी।

प्रश्न (iii)
जल हमारे लिए कैसे महत्त्वपूर्ण है ? ।
उत्तर-
जल की महत्ता – पृथ्वी के सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोतों में एक जल है। सभी जीवों के जीवित रहने के लिए जल की आवश्यकता होती है। पीने के अतिरिक्त मनुष्य को खाना बनाने के लिए, नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने, दाँत साफ़ करने, घर तथा अन्य स्थान साफ़ करने तथा पौधों को जल देने जैसे अनेकों कार्य करने के लिए जल की आवश्यकता होती है। जल का उपयोग बिजली पैदा करने, खेतीबाड़ी के कार्यों में, उद्योगों में सामान तैयार करने के लिए, तैराकी जैसी मनोरंजक क्रियाओं के लिए जल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न (iv)
जनसंख्या में वृद्धि भौम-जल की कमी के लिए कैसे ज़िम्मेदार है ?
उत्तर-
मनुष्य की आबादी (जनसंख्या) तीव्रता से बढ़ रही है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है उसी प्रकार रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के लिए पृथ्वी जल की मांग बढ़ती जा रही है। प्रायः पृथ्वी के निचले जल का प्रयोग घरों, दुकानों, दफ्तरों, सड़कों तथा रेल पटड़ियों के निर्माण तथा अन्य कई कामों में किया जाता है। ऐसे निर्माण से वर्षा के जल का पृथ्वी में रिसाव होने वाले क्षेत्र भी कम हो रहे हैं। इस प्रकार हम पृथ्वी के निचले जल का उपयोग ही नहीं कर रहे बल्कि पृथ्वी के नीचे रिसने वाले जल को भी कम कर रहे हैं। फलस्वरूप भूमि-जल स्तर नीचे चला जाता है। बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अधिक उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता होती है तथा इसके लिए पृथ्वी के निचले जल (भूमि-जल) की आवश्यकता अधिक होती है जिससे भूमि-जल स्तर गिरता चला जाता है। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों की पूर्ति के लिए ही वृक्ष काटे जाते हैं जिससे जल-चक्र बिगड़ जाता है। यही कारण है कि पृथ्वी के नीचे जल की मात्रा कम हो रही है तथा भूमि-जल स्तर में कमी हो रही है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न (v)
यदि पौधों को कुछ दिन जल न मिले तो वे पहले मुरझाते और बाद में क्यों सूख जाते हैं ?
उत्तर-
कई दिनों के बाद जब वर्षा नहीं हो रही, एक गर्म दिन में जितना जल पौधे को मिल रहा है उससे अधिक उससे वाष्प-उत्सर्जन के कारण नुकसान हो रहा है। पौधे के पत्तों के सैलों तथा तने का निर्जलीकरण होता है, जिससे पौधा सीधा न रहकर मुरझा जाता है तथा कुछ समय बाद वह मर जाता है।

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
जल संरक्षण के लिए आप क्या कदम उठाएंगे ?
उत्तर-
जल संरक्षण के लिए कदम-

  1. पाइपों तथा नल में से रिसते जल को रोकना।
  2. दाँतों को ब्रश करते समय या शेव करते समय जल के नल को बंद रखें।
  3. फ़र्श को जल से धोने की बजाय पोचा लगाकर तथा इस प्रकार प्रयोग किए जल को पौधों में डालना या फिर उस जल को टॉयलट में डालना चाहिए।
  4. सब्ज़ियों तथा फलों को बहते नल के नीचे धोने की बजाय बड़े बर्तन में जल डालकर धोने तथा बाद में उस जल को पौधों में डालना चाहिए।
  5. अपने वाहनों (कार-स्कूटर) को बहते जल से धोने के स्थान पर बाल्टी में जल लेकर धोना चाहिए।
  6. वर्षा जल को इकट्ठा करके उस जल का प्रयोग भिन्न कार्यों के प्रयोग में करना चाहिए।
  7. नये पौधों को वर्षा की ऋतु में लगाना चाहिए।
  8. लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करके जल की संभाल के ढंगों तथा जल को प्रदूषित न करने के बारे में सचेत करना चाहिए।

Science Guide for Class 7 PSEB जल: एक बहुमूल्य संसाधन Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें :-(पेज़ 195)

प्रश्न 1.
ऐसी तीन गतिविधियाँ लिखो जिनके दौरान सबसे अधिक जल बर्बाद होता है।
उत्तर-

  1. जल के पाइप का लीक होना।
  2. बर्तनों को बहते पानी से धोना।
  3. कम कपड़ों के लिए कपड़े धोने वाली मशीन का प्रयोग करना।

प्रश्न 2.
क्या हमें जल की बर्बादी पर नियंत्रण करना चाहिए ? यदि हाँ, तो क्यों ?
उत्तर-
हमें पानी की बर्बादी पर नियंत्रण करना चाहिए। पानी के उपयोग को कम करने से पानी को साफ़ करके घरों, व्यापारिक स्थानों, खेती के फार्मों तथा सामाजिक संस्थानों को पहुँचाने के लिए ऊर्जा कम लगती है। ऐसा करने से प्रदूषण कम होता है तथा ईंधन की भी बचत होती है। इससे मनोरंजक क्रियाओं के लिए भी जल उपलब्ध हो जाता है।

सोचें और उत्तर दें:-(पेज़ 196)

प्रश्न 1.
………………….. ऐसी प्रक्रिया है जिसके दौरान जल द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होता है।
उत्तर-
वाष्पीकरण।

प्रश्न 2.
…………………….. ऐसी प्रक्रिया है जिसके दौरान जल गैसीय अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है।
उत्तर-
संघनन

सोचें और उत्तर दें:-(पेज 197)

प्रश्न 1.
कौन सा बीकर भौम जल को प्रदर्शित करता है ?
उत्तर-
बीकर में लिया गया जल।

प्रश्न 2.
कौन-सा बीकर पृथ्वी के थल पर उपस्थित सतही जल की मात्रा को प्रदर्शित करता है ?
उत्तर-
बीकर (घ) में लिया गया जल धरती तल पर सतही जल दर्शाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

PSEB Solutions for Class 7 Science जल: एक बहुमूल्य संसाधन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए-

(क) भौम जल प्राप्त करने के लिए …………………. तथा ……………….. का उपयोग होता है।
उत्तर-
ट्यूबवैल, संछिद्रण पाइप

(ख) जल की तीन अवस्थाएं ……………………….., ………………………. और …………………….. हैं।
उत्तर-
ठोस, द्रव, गैस

(ग) भूमि की जल वाली परत ………………….. कहलाती है।
उत्तर-
भौम जल स्तर

(घ) भूमि में जल के अवस्रवण के प्रक्रम को …………………. कहते हैं।
उत्तर-
अतःस्पंदन

(v) मनुष्य के शरीर का ……………………………. भाग जल है।
उत्तर-
70%

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

(vi) पृथ्वी पर मौजूद कुल जल का लगभग ……………. प्रतिशत जल खारा है।
उत्तर-
97%

रश्न 2.
कॉलम क में दिए शब्दों को कॉलम ख में दिए गए वाक्यों से मिलाइए-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) भूमि जल स्तर का गिरना (क) खेतों में किसान जल की बचत कर सकते हैं
(ii) पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा कायम रखना (ख) जलीय चट्टानी परत
(iii) तुष्का सिंचाई प्रणाली (ग) जल चक्र
(iv) वॉटर टेबल के नीचे चट्टानों की परतों के बीच पानी (घ) बढ़ती आबादी, बढ़ते उद्योग, जंगलों का कटना।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) भूमि जल स्तर का गिरना (घ) बढ़ती आबादी, बढ़ते उद्योग, जंगलों का कटना
(ii) पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा कायम रखना (ग) जल चक्र
(iii) तुष्का सिंचाई प्रणाली (क) खेतों में किसान जल की बचत कर सकते हैं
(iv) वॉटर टेबल के नीचे चट्टानों की परतों के बीच पानी (ख) जलीय चट्टानी परत ।

3. सही उत्तर के सामने (√) का निशान लगाएं-

(i) पानी की कुल मात्रा कहां स्थिर होती है ?
(क) संसार की सभी झीलों और नदियों में पानी की कुल मात्रा नियत/स्थिर रहती है।
(ख) भूमि के नीचे जल की कुल मात्रा स्थिर रहती है।
(ग) संसार के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा स्थिर है।
(घ) संसार में जल की कुल मात्रा स्थिर है।
उत्तर-
(घ) संसार में जल की कुल मात्रा स्थिर है।

(ii) नीचे लिखे में से कौन-सा कारक जल की कमी के लिए जिम्मेवार नहीं है ?
(क) औद्योगिकरण में वृद्धि
(ख) बढ़ती जनसंख्या
(ग) बहुत अधिक वर्षा
(घ) जल के साधनों का बुरा प्रबंध।
उत्तर-
(ग) बहुत अधिक वर्षा ।

(iii) धरती की सतह की प्रतिशत भाग जो जल से ढ़का हुआ है-
(क) 20%
(ख) 29%
(ग) 71%
(घ) 30%.
उत्तर-
(ग) 71%.

(iv) दुनिया के कुल ताजे जल की प्रतिशत मात्रा मानवीय प्रयोग के लिए उपलब्ध हैं।
(क) 0.003%
(ख) 1%
(ग) 71%
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर-
(ख) 1%.

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 4.
नीचे लिखे कथन ठीक हैं या गलत-

(i) भूमि संसार भर की नदियों और झीलों में मिलने वाले जल से बहुत ज्यादा है।
उत्तर-
ठीक

(ii) जल की कमी की समस्या का सामना केवल गांवों के निवासी करते हैं।
उत्तर-
गलत

(iii) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एक मात्रा साधन है।
उत्तर-
गलत

(iv) वर्षा शुद्ध जल की एकमात्र साधन है।
उत्तर-
ठीक।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व का जल किन स्थानों पर मिलता है ?
उत्तर-
महासागरों और समुद्रों में।

प्रश्न 2.
जल के विभिन्न स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
जल के विभिन्न स्रोत-

  1. वर्षा जल,
  2. कुएँ,
  3. नदियाँ,
  4. तालाब,
  5. झीलें,
  6. समुद्र,
  7. महासागर।

प्रश्न 3.
कौन-सा दिवस विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर-
22 मार्च।

प्रश्न 4.
जल दिवस का महत्त्व क्या है ?
उत्तर-
लोगों का जल संरक्षण के महत्त्व की ओर ध्यान आकर्षित करना।

प्रश्न 5.
क्या जल हर जगह उपलब्ध है ?
उत्तर-
नहीं, जल का वितरण विश्व में समान नहीं है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 6.
जलवाष्य क्या है ?
उत्तर-
जलवाष्प-जल का गैसीय रूप।

प्रश्न 7.
शहरों में जल की आपूर्ति कैसे होती है ?
उत्तर-
पाइपों के विशेष क्रम से बिछाए जाल द्वारा।

प्रश्न 8.
भौम जल स्तर क्या है ?
उत्तर-
भौम जल स्तर – चट्टानों की दरारों में अथवा चट्टानों के ऊपर एकत्रित जल की ऊपरी परत को भौम जल स्तर कहते हैं।

प्रश्न 9.
वनोन्मूलन जल स्तर के नीचे गिरने में कैसे सहाई है ?
उत्तर-
वनोन्मूलन से जल रिसाव का क्षेत्र कम हो जाता है।

प्रश्न 10.
कच्ची सतह अथवा पक्की सतह में कौन-सी जल का रिसाव आजल से होने देती है ?
उत्तर-
कच्ची सतह।

प्रश्न 11.
रेगिस्तान क्या है ?
उत्तर-
रेगिस्तान वे क्षेत्र हैं, जहाँ वर्षा अल्प मात्रा में होती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 12.
बाढ़ के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
अत्यधिक वर्षा।

प्रश्न 13.
जब वर्षा नहीं होती तो क्या होता है ?
उत्तर-
वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ जाता है।

प्रश्न 14.
बाहर में कीमती जल के नुक्सान को रोकने में कौन जिम्मेदार है ?
उत्तर-
नागरिक प्राधिकरण।

प्रश्न 15.
NGO का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर-
NGO – गैर सरकारी संगठन (Non Government Organisation)

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रकृति में जल कैसे पाया जाता है ?
उत्तर-
जल धरती पर पाई जाने वाली सभी वस्तुओं में से सबसे अधिक मात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में पाया जाने वाला पदार्थ हैं। यह प्रकृति में निम्न जगहों में पाया जाता है-

  1. कुओं, सागरों, झीलों, नदियों आदि में।
  2. वर्षा जल और भौम जल के रूप में।
  3. ठंडे क्षेत्रों में बर्फ और हिम के रूप में।
  4. वायुमंडल में जल वाष्पों के रूप में।

प्रश्न 2.
वर्षा जल संग्रहण क्या है ? इसकी क्या आवश्यकता है ?
उत्तर-
वर्षा जल संग्रहण – वर्षा जल को बड़े टैंकों में एकत्रित करने के प्रक्रम को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं।

आवश्यकता-

  1. जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए।
  2. उचित समय पर उपयोग करने के लिए।

प्रश्न 3.
जल की क्षति के कौन-कौन से कारण हैं ?
उत्तर-

  1. निरंतर नलों का जल बहता रहना।
  2. पाइपों के जाल द्वारा जल की आपूर्ति ।

प्रश्न 4.
यदि पादपों की कुछ दिन सिंचाई न की जाए तो क्या होगा ?
उत्तर-
पादप सूख कर मर जाएँगे।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्र की सहायता से जलचक्र प्रक्रिया को समझाओ।
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल एक बहुमूल्य संसाधन 1
जल चक्र – भिन्न-भिन्न प्राकृतिक विधियों द्वारा पृथ्वी के ऊपर जल की लगातार उपल्ब्धता बनी रहती है। यह सभी विधियां इकट्ठे रूप में जल चक्र का निर्माण करती हैं। जल चक्र के दौरान जल अपनी तीनों अवस्थाओं- (i) ठोस (ii) द्रव (iii) गैस में से किसी भी अवस्था में पृथ्वी पर मिल जाता है। पृथ्वी पर उपलब्ध भूमि जल स्रोतों-समुद्र, तलाब, नदियों, झीलों आदि से जल सूरज के ताप द्वारा वाष्प बन कर ऊपर उठता है तथा वायुमंडल में मौजूद रहता है। यह जल वाष्प संघनित होकर बादल का जल बनाते हैं तथा पृथ्वी पर वर्षा के रूप में पृथ्वी के ध्रुवों पर तथा पहाड़ों पर गलेशियरों के रूप में होता है। यह इकट्ठे होकर सारी प्रक्रिया जल चक्र का निर्माण करती है।

  1. भौमिक जल
  2. वाष्पीकरण
  3. संघनन
  4. बादल
  5. वाष्प उत्सर्जन
  6. वर्षा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 2.
भूमि जल स्तर के नीचे गिरने के लिए ज़िम्मेदार कारकों के बारे में समझए।
उत्तर-
भूमि जल स्तर के नीचे गिरने के लिए ज़िम्मेदार कारक-

  1. जनसंख्या में वृद्धि
  2. औद्योगिक तथा कृषि गतिविधियां
  3. कम वर्षा
  4. जंगलों का कटना
  5. जल के सोखने के लिए आवश्यक क्षेत्र की कमी आदि।

कुछ कारक है जो भूमि जल स्तर को नीचे करने के लिए ज़िम्मेदार हैं-

1. जनसंख्या में वृद्धि – जनसंख्या बढ़ने में इमारतों, दुकानों, दफ्तरों, सड़कों तथा अन्य कई संस्थानों के निर्माण की मांग बढ़ जाती हैं। इससे कृषि योग्य भूमि तथा खेलों के मैदान जैसे खुले क्षेत्रों में कमी आ जाती है। इस कारण भूमि में वर्षा के जल की अवशोषित दर कम होती है। इस कारण भूमि जल स्तर कम हो रहा है।

2. बढ़ते उद्योग – सब उद्योगों द्वारा जल का उपयोग हो रहा है। उपयोग में आने वाली हर वस्तु के उत्पादन में जल
की आवश्यकता होती है। अधिकतर उद्योगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला जल भूमि में से निकाला जाता है।

3. कृषि कार्य – बहुत सारे किसान फसलों की सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर करते हैं। अनियमित वर्षा के कारण जल की उपलब्धता में कमी हो जाती है। इसलिए किसानों को सिंचाई के लिए भूमि जल का प्रयोग करना पड़ता है। जनसंख्या की वृद्धि के कारण कृषि के लिए भूमि जल का प्रयोग दिन-प्रति-दिन बढ़ता जा रहा है। इसके फलस्वरूप भूमि जल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

4. जल का अनुचित प्रबंध – पाइपों द्वारा जल की सप्लाई करते समय पाइपों में रिसाव होता रहता है जिस कारण काफी जल का नुक्सान हो जाता है तथा भूमि जल स्तर में गिरावट का कारण होता है। अनुचित जल प्रबंध या बर्बादी व्यक्तिगत स्तर पर भी हो सकती है जैसे लीक कर रहे नलके को ठीक न करवाने से भी जल का रिसाव होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 15 प्रकाश Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश

PSEB 7th Class Science Guide प्रकाश Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें:-

(i) ……………….. दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आँख के बराबर होता है।
उत्तर-
समतल

(ii) समतल दर्पण में व्यक्ति का बायाँ हाथ प्रतिबिम्ब का ……………………. हाथ नज़र आता है तथा …………………….. हाथ प्रतिबिम्ब का बायाँ हाथ नज़र आता है।
उत्तर-
दायाँ, दायाँ

(iii) उत्तल दर्पण के लिए सदैव ………………………. तथा आकार में वस्तु से …………………… प्रतिबिम्ब प्राप्त होगा।
उत्तर-
सीधा, छोटा

(iv) उत्तल लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में से …………………… होता है। अवतल लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में से ………………….. होता है।
उत्तर-
मोटा, पतला

(v) प्रिज्म सफेद प्रकाश को …………………….. रंगों में अलग कर देता है।
उत्तर-
सात।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

2. निम्नलिखित के लिए ठीक या ग़लत लिखें :-

(i) एक लेंस में से प्रकाश का परावर्तन होता है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) समतल दर्पण की ओर आ रही प्रकाश की किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के सामने बनता है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) एक अवतल दर्पण काँच के खोखले गोले का एक भाग है, जिसकी बाहरी उभरी हुई सतह पर एक चमकीली चाँदी के रंग की परत होती है तथा इसकी भीतरी सतह से परावर्तन होता है।
उत्तर-
ठीक

(v) अवतल लेंस सदैव वस्तु का सीधा, आभासी तथा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है।
उत्तर-
ठीक

3. कॉलम मिलान करें :-

कॉलम-I कॉलम-II
(i) दाँतों के डॉक्टर द्वारा प्रयोग किए जाने वाला दर्पण (क) ऐनकें
(ii) पीछे देखने वाला दर्पण (ख) सूक्ष्मदर्शी
(iii) आवर्धक लेंस (ग) वाहन
(iv) अवतल लेंस (घ) अवतल।

उत्तर-

कॉलम-I कॉलम-II
(i) दाँतों के डॉक्टर द्वारा प्रयोग किए जाने वाला दर्पण (घ) अवतल
(ii) पीछे देखने वाला दर्पण (ग) वाहन
(iii) आवर्धक लेंस (ख) सूक्ष्मदर्शी
(iv) अवतल लेंस (क) ऐनकें

4. बहु वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न :-

प्रश्न (i)
इनमें से कौन-सा प्रकाश का परिवर्तन नहीं करता ?
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) गत्ते का टुकड़ा।
उत्तर-
(घ) गत्ते का टुकड़ा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न (ii)
इनमें से क्या कारों तथा अन्य वाहनों में पीछे देखने वाले दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
(क) अवतल दर्पण
(ख) उत्तल दर्पण
(ग) उत्तल लेंस
(घ) अवतल लेंस।
उत्तर-
(ख) उत्तल दर्पण।

प्रश्न (iii)
अवतल लेंस वस्तु का कौन-सा प्रतिबिम्ब बनाता है ?
(क) वास्तविक तथा छोटा
(ख) आभासी तथा बड़ा
(ग) वास्तविक तथा बड़ा
(घ) आभासी तथा छोटा।
उत्तर-
(घ) आभासी तथा छोटा।

प्रश्न (iv)
सफ़ेद प्रकाश के किसी प्रिज्म में से प्रवाहित होकर सात रंगों में अलग होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
(क) प्रकाश का परावर्तन
(ख) प्रकाश का अपवर्तन
(ग) प्रकाश का मुड़ना
(घ) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण।
उत्तर-
(घ) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है या आभासी ?
उत्तर-
समतल दर्पण द्वारा बनाया प्रतिबिम्ब आभासी होता है।

प्रश्न (ii)
कौन-सा लेंस वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है।

प्रश्न (iii)
उत्तल लेंस किस यन्त्र में प्रयोग होता है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस सूक्ष्मदर्शी में प्रयोग होता है।

प्रश्न (iv)
सतरंगी झूले वाले सात रंगों की डिस्क को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
सतरंगी झूले वाले सात रंगों वाली डिस्क को ‘न्यूटन डिस्क’ कहते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर बताएं तथा उदाहरण दें।
उत्तर-
वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 1

प्रश्न (ii)
एक व्यक्ति समतल दर्पण से 5 मीटर दूरी पर खड़ा है। उसका प्रतिबिम्ब कितनी दूरी पर बनेगा ?
(क) दर्पण से
(ख) व्यक्ति से।
हल :
हम जानते हैं कि समतल दर्पण में बन रहा प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने होती हैं। इसलिए-

(क) प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी = व्यक्ति की समतल दर्पण से दूरी
∴ प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी = 2 मीटर उत्तर।

(ख) प्रतिबिम्ब की व्यक्ति से दूरी = व्यक्ति की समतल दर्पण से दूरी + प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी।
= 2 मीटर + 2 मीटर
∴ प्रतिबिम्ब की व्यक्ति से दूरी = 4 मीटर उत्तर।

प्रश्न (iii)
अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखें।
उत्तर-
अवतल दर्पण के दो उपयोग –

  1. अवतल दर्पण को शेविंग दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता है। दाढ़ी बनाते समय, अवतल दर्पण बड़ा तथा सीधा प्रतिबिम्ब बनाता है जब इसे चेहरे के पास लाया जाता है।
  2. अवतल दर्पण को अधिकतर वाहनों की अग्र-बत्ती (हैड लाइट) के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें बल्ब प्रकाश स्रोत को अवतल दर्पण के मुख्य फोकस पर रखा जाता है, जिससे परावर्तन के बाद प्रकाश किरणें समानान्तर किरणों का पुंज बन जाता है।

प्रश्न (iv)
उत्तल तथा अवतल लेंस में अन्तर बताएं।
उत्तर-
उत्तल तथा अवतल लेंस में अन्तर-

उत्तल लैंस अवतल लैंस
(1) यह बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला होता है। (1) यह बीच में से पतला तथा किनारों से मोटा होता है।
(2) इसमें वस्तु का वास्तविक तथा बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है। (2) इसमें छोटा तथा आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।

प्रश्न (v)
सफ़ेद प्रकाश में कितने रंग होते हैं ? उनके नाम बताएं।
उत्तर-
सफ़ेद प्रकाश में सात रंग होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. बैंगनी (Violet),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)

समतल दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब के लक्षणों के बारे में व्याख्या करें।
उत्तर-
समतल दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब के लक्षण-

  1. जलती हुई मोमबत्ती (वस्तु) का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे दिखाई देता है। इसलिए, समतल दर्पण द्वारा बनाया प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है।
  2. हम मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे रखी हुई स्क्रीन पर प्राप्त नहीं कर सकते क्योंकि समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब आभासी होता है।
  3. जब हम जलती हुई मोमबत्ती को सीधा खड़ी करते हैं तथा प्रतिबिम्ब भी सीधा बनता है। इससे पता लगता है कि समतल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब सीधा होता है।
  4. जब हम मोमबत्ती तथा समतल दर्पण द्वारा बने उसके प्रतिबिम्ब के आकार की तुलना करते हैं तो दोनों ही एक जैसे होते हैं। इससे पता लगता है कि समतल दर्पण द्वारा बनाये प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
  5. मोमबत्ती तथा दर्पण के मध्य दूरी मोमबत्ती के प्रतिबिम्ब तथा दर्पण के मध्य दूरी के बराबर होती है अर्थात् समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है, जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने रखी होती है।
  6. समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब उल्टा होता है। अर्थात् वस्तु का बायाँ भाग प्रतिबिम्ब का दायां तथा वस्तु के दाएं भाग का प्रतिबिम्ब बायाँ भाग बन जाता है।

प्रश्न (ii)
प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण से क्या अभिप्राय है ? प्रिज्म का प्रयोग करके व्याख्या करें। कौन-सा प्राकृतिक व्यवहार प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के साथ जुड़ा है ?
उत्तर-
वर्ण-विक्षेपण- सफेद प्रकाश का किसी पारदर्शी पदार्थ (कांच के प्रिज्म) में से गुजरने के बाद उसका सात रंगों में विभाजित होने की प्रक्रिया को वर्ण-विक्षेपण कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 2
एक सफेद प्रकाश किरण पुंज को प्रिज्म में से गुजारो जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। प्रिज्म के दूसरी तरफ एक सफेद पर्दा (स्क्रीन) रखो। आप देखोगे कि सफेद प्रकाश सात रंगों में विभाजित हो गया है। इन रंगों से स्क्रीन पर प्राप्त हुई सात रंगों की पट्टी (Band) बन गई है, जिसको
पीला स्पैक्ट्रम कहते हैं। सात रंगों की तरंग लंबाई अलग-अलग होने के कारण यह सातों रंग भिन्न-भिन्न कोणों पर मुड़ते कांच का प्रिज्म हैं। यह सात रंग हैं-

  1. बैंगनी (Violet),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

हम इन नामों को इनके पहले अक्षरों से बने शब्द द्वारा याद रख सकते हैं। जैसे—(VIBYGOR)।

वर्ण-विक्षेपण पर आधारित प्राकतिक व्यवहार – आपने वर्षा के बाद आकाश में बनता इन्द्रधनुष देखा होगा। यह सूर्य के सफेद प्रकाश की किरणों का वायुमण्डल में लटकती पानी की बूंदों में से हुए वर्ण-विक्षेपण के कारण बनता है। इसमें पानी की बूंदें प्रिज्म की तरह कार्य करती हैं तथा सफेद प्रकाश को सात रंगों में विभाजित कर देती हैं।

Science Guide for Class 7 PSEB प्रकाश Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पृष्ठ 180)

प्रश्न 1.
दर्पण पर टकराने के बाद प्रकाश द्वारा अपनी दिशा बदलने की क्रिया को ………………… कहते हैं।
उत्तर-
परावर्तन।

प्रश्न 2.
आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 183)

प्रश्न 1.
दर्पण के सामने रखी वस्तु की दर्पण से दूरी तथा दर्पण के पीछे प्रतिबिम्ब की दर्पण से दूरी …………………. होती है।
उत्तर-
बराबर।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
एक ग्राफ़ पेपर के वर्गों के आकार भिन्न-भिन्न होते हैं। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 3.
समतल दर्पण को ग्राफ़ पेपर से सीधा खड़ा करना चाहिए। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 185)

प्रश्न 1.
अवतल दर्पण द्वारा दीवार पर बनाया सूर्य का प्रतिबिम्ब एक ………………………. प्रतिबिम्ब है। (वास्तविक/आभासी)
उत्तर-
वास्तविक।

प्रश्न 2.
हम एक मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब एक स्क्रीन पर प्राप्त कर सकते हैं। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 186)

प्रश्न 1.
जब वस्तु अवतल दर्पण से बहुत ज्यादा दूर हो तो प्रतिबिम्ब तथा ………………………. होता है।
उत्तर-
वास्तविक, उल्टा।

प्रश्न 2.
स्क्रीन पर बना प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 3.
अवतल दर्पण के लिए सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 188)

प्रश्न 1.
कागज़ पर मिलने वाला प्रकाश का चमकदार निशान …………………. का प्रतिबिम्ब है।
उत्तर-
सूरज।

प्रश्न 2.
कागज़ पर मिलने वाला प्रतिबिम्ब आभासी प्रतिबिम्ब है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पृष्ठ 189)

प्रश्न 1.
उत्तल लेंस को वस्तु तथा स्क्रीन के बीच रखा जाता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 2.
उत्तल लेंस के लिए बनने वाला प्रतिबिम्ब सदैव वास्तविक होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 191)

प्रश्न 1.
सफ़ेद प्रकाश ……………………… रंगों का बना होता है।
उत्तर-
सात।

प्रश्न 2.
जब सात रंगों वाली डिस्क को घुमाया जाता है, तो यह लाल नज़र आती है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 3.
सात रंगों के नाम क्रमशः बताओ, जिनसे मिलकर सफ़ेद प्रकाश बनाता है।
उत्तर-
सफ़ेद प्रकाश के सात रंग-

  1. बैंगनी (Violets),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

PSEB Solutions for Class 7 Science प्रकाश Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) प्रकाश …………………… रेखा में चलता है।
उत्तर-
सीधी

(ii) आपतन कोण तथा …………………… आपस में सदैव समान होता है।
उत्तर-
परावर्तन कोण

(iii) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसको ……………….. प्रतिबिम्ब कहते हैं।
उत्तर-
वास्तविक

(iv) समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब …………………… तथा ………………….. आकार वाला होता है।
उत्तर-
सीधा, समान

(v) ………………….. ऐसा गोलाकार दर्पण जिसकी परावर्तक सतह बाहर की ओर उभरी होती है।
उत्तर-
उत्तल दर्पण

(vi) ………………….. दर्पण का प्रयोग सर्चलाइट, टार्च, कार की हैडलाइट में परावर्तक के रूप में किया जाता
है।
उत्तर-
अवतल

(vii) उत्तल दर्पण द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा तथा वस्तु से …………………… बनता है।
उत्तर-
छोटा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
कॉलम ‘क’ में दिए शब्दों को कॉलम ‘ख’ में दिए गए वाक्यों से मिलाइए

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) उत्तल लेंस (क) इन्द्रधनुष
(ii) वास्तविक, उल्टा तथा समान आकार का प्रतिबिंब (ख) अवतल दर्पण
(iii) वर्ण-विक्षेपण प्रक्रिया (ग) आर्वधक लेंस
(iv) आभासी प्रतिबिंब (घ) उत्तल लेंस
(v) परावर्तक सतह अंदर की ओर होती है। (ङ) पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) उत्तल लेंस (ग) आर्वधक लेंस
(ii) वास्तविक, उल्टा तथा समान आकार का प्रतिबिंब (घ) उत्तल लेंस
(iii) वर्ण-विक्षेपण प्रक्रिया (क) इन्द्रधनुष
(iv) आभासी प्रतिबिंब (ङ) पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता
(v) परावर्तक सतह अंदर की ओर होती है। (ख) अवतल दर्पण

3. सही उत्तर के सामने (√) का निशान लगाइए-

(i) प्रकाश गमन करता है-
(क) सरल रेखा में
(ख) वक्र रेखा में
(ग) वृत्तों में
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) सरल रेखा में।

(ii) सीधा, आभासी तथा वस्तु के आकार से छोटा प्रतिबिंब बनाता है-
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) उत्तल-अवतल दर्पण।
उत्तर-
(ग) उत्तल दर्पण।

(iii) किसी वस्तु को देखने के लिए आवश्यक है-
(क) प्रकाश स्रोत
(ख) प्रकाश स्रोत तथा वस्तु
(ग) प्रकाश स्त्रोत, वस्तु तथा आँख
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) प्रकाश स्रोत, वस्तु तथा आँख।

(iv) प्रिज्म में से गुजरने के बाद प्रकाश विभिन्न रंगों में विभाजित हो जाता है-
(क) दो रंगों में
(ख) पांच रंगों में
(ग) सात रंगों में
(घ) छ : रंगों में।
उत्तर-
(ग) सात रंगों में।

(v) दंत चिकित्सक दांतों का प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं-
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) अवतल तथा उत्तल दर्पण का संयोजन।
उत्तर-
(ख) अवतल दर्पण।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

(vi) वास्तविक और आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए किस दर्पण का उपयोग करते हैं ?
(क) उत्तल दर्पण
(ख) समतल दर्पण
(ग) अवतल दर्पण
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) अवतल दर्पण।

(vii) उत्तल लेंस होता है –
(क) बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला
(ख) किनारों से मोटा तथा बीच से मोटा
(ग) एक समान मोटा
(घ) अनियमित रूप से मोटा।
उत्तर-
(क) बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला।

(vii) जब न्यूटन डिस्क को तेजी से घुमाया जाता है तो कौन-सा रंग दिखाई देता है ?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 3
(क) काला
(ख) सफेद
(ग) नीला
(घ) पीला।
उत्तर-
(ख) सफेद।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रकाश का एक गुण लिखिए।
उत्तर-
प्रकाश सदैव सरल रेखा के अनुदिश गमन करता है।

प्रश्न 2.
कौन-सा पृष्ठ दर्पण का काम करता है ?
उत्तर-
कोई भी चमकीला पृष्ठ या पालिश किया गया पृष्ठ।

प्रश्न 3.
यदि आप किसी दर्पण के सामने खड़े हों तो आपके प्रतिबिंब और आपका दर्पण से दरी में क्या संबंध होगा ?
उत्तर-
वस्तु की दर्पण से दूरी = प्रतिबिंब की दर्पण से दूरी।

प्रश्न 4.
गोलीय दर्पण क्या है ? .
उत्तर-
गोलीय दर्पण – गोलीय दर्पण किसी भी पालिश किए गए खाली गोले का भाग है। गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं-
(क) अवतल दर्पण
(ख) उत्तल दर्पण।

प्रश्न 5.
किस दर्पण से आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 6.
किस दर्पण का उपयोग स्कूटरों, कारों आदि के पार्श्व दर्पण के रूप में किया जाता है ?
उत्तर-
उत्तल दर्पण।

प्रश्न 7.
टार्च व कार के अग्रदीप में कौन-सा दर्पण उपयोग में आता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

प्रश्न 8.
कौन-से दर्पण द्वारा प्रतिबिंब सदैव आभासी और छोटा बनता है ?
उत्तर-
उत्तल दर्पण।

प्रश्न 9.
कौन-सा दर्पण छोटा और वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

प्रश्न 10.
उत्तल लेंस क्या है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस – यह एक पारदर्शी कांच का टुकड़ा है जो दो सतहों से घिरा होता है तथा किनारों की अपेक्षा बीच में से मोटा होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 4

प्रश्न 11.
अवतल लेंस क्या है ?
उत्तर-
अवतल लेंस – यह एक पारदर्शी काँच का टुकड़ा है जो दो सतहों से घिरा होता है तथा किनारों की अपेक्षा बीच में से पतला होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 5

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 12.
प्रकाश के सात घटक रंगों के नाम बताओ।
उत्तर-
बैंगनी, जामनी, नीला, हरा, पीला, ओरेंज, लाल।

प्रश्न 13.
एक प्राकृतिक परिघटना बताओ जिसमें प्रकाश के सात रंग प्रदर्शित होते हों।
उत्तर-
वर्षा के बाद इन्द्रधनुष का दृश्य।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें उत्तल लेंस द्वारा सूर्य की ओर क्यों नहीं देखना चाहिए ?
उत्तर-
उत्तल लेंस अभिसारी प्रकृति का होता है। यह सामानांतर किरणों को फोकस कर अभिसारित करता है। सूर्य की किरणें समानांतर होती हैं । यदि कोई कपड़ा या कागज़ लेंस के फोकस पर रखा जाए तो सूर्य की किरणों से कपड़ा या कागज़ जल उठेंगे। इस प्रकार यदि हम उत्तल लेंस द्वारा सूर्य को देखेंगे तो हमारी आंखों को क्षति पहुंचेगी। इसलिए हमें सूर्य की तरफ उत्तल लेंस द्वारा नहीं देखना चाहिए।

प्रश्न 2.
आभासी प्रतिबिंब क्या होता है ? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहां आभासी प्रतिबिंब बनता हो ?
उत्तर-
आभासी प्रतिबिंब-जब प्रकाश की किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के बाद किसी बिंद पर वास्तविक रूप में मिलते नहीं परंतु मिलते हुए दिखाई देते हैं, तो उस बिन्दु को वस्तु का आभासी प्रतिबिंब कहते हैं। इस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

समतल दर्पण में प्रतिबिंब सदैव आभासी होते हैं।
उत्तल दर्पण में बने प्रतिबिंब सदैव आभासी होते हैं।
अवतल दर्पण में प्रतिबिंब आभासी तब होता है, जब वस्तु दर्पण के काफ़ी पास रखी जाती है।
प्रश्न 3.
उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।
उत्तर-
उत्तल और अवतल लेंसों में अंतर-

उत्तल लेंस अवतल लेंस
(1) यह लेंस बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 6
(1) यह लेंस बीच में से पतला तथा किनारों पर मोटा होता है।
(2) इस लेंस में प्रायः प्रतिबिंब लेंस के दूसरी तरफ़ बनता है। (2) इस लेंस में प्रतिबिंब लेंस भी उसी तरफ ही बनता है।
(3) यह लेंस प्रकाश की किरणों को एक बिंदु पर फोकस करता है। (3) यह लेंस प्रकाश की किरणों को फैलाता है।

प्रश्न 4.
अवतल और उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर-
(क) अवतल दर्पण का उपयोग – यह कारों, स्कूटरों आदि के अग्रदीपों में, सर्च लाइटों में तथा दंत चिकित्सकों द्वारा उपयोग किया जाता है।
(ख) उत्तल दर्पण के उपयोग – इनका उपयोग कारों तथा स्कूटरों के पार्श्व दर्पणों में किया जाता है।

प्रश्न 5.
किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

प्रश्न 6.
किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है ?
उत्तर-
अवतल लेंस।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 7.
वस्तुओं को देखने के लिए कौन-सी आवश्यक शर्त है ?
उत्तर-
किसी वस्तु के दिखाई देने के लिए निम्नलिखित तीन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है

  1. वस्तु को दीप्त करने के लिए प्रकाश का स्रोत।
  2. वस्तु जिसको देखना चाहते हो।
  3. रोग मुक्त आंख जिससे देखा जाता है।

प्रश्न 8.
दर्पणों के विभिन्न उपयोग लिखिए। उत्तर-दर्पणों के विभिन्न उपयोग हम किसी-न-किसी रूप में अपने दैनिक जीवन में दर्पणों का प्रयोग करते
(1) समतल दर्पण-

  • इन दर्पणों का उपयोग घरों तथा नाई की दुकानों में अपना प्रतिबिंब देखने के लिए किया जाता है।
  • यह पैरीस्कोप बनाने में भी उपयुक्त होता है।

(2) अवतल दर्पण-अवतल दर्पण के निम्नलिखित उपयोग हैं-

  • ये वाहनों में परावर्तक के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
  • ये हजामत बनाने में प्रयुक्त होते हैं।
  • ये बीमार लोगों के नाक तथा गले की जाँच हेतु डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं।

(3) उत्तल दर्पण-उत्तल दर्पण कारों तथा अन्य वाहनों में अपने पीछे आ रहे वाहनों को देखने में प्रयुक्त होते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं।
उत्तर-
प्रयोग-वृताकार डिस्क से एक छोटा लट्ट बनाओ। डिस्क के पृष्ठ पर सातों वर्ण पेंट करो। अब लट्ट को घुमाओ। श्वेत रंग नज़र आएगा जो यह सिद्ध करता है कि श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 8

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

PSEB 7th Class Science Guide विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव Textbook Questions and Answers

1. रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) विद्युत सेल के प्रतीक में छोटी रेखा ………………… टर्मिनल को निरूपित करती (दर्शाती) है।
उत्तर-
ऋण टर्मिनल

(ii) दो अथवा दो से अधिक सेल के जोड़ने को ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
बैटरी

(iii) किसी स्विच की ………………….. अवस्था में परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती है।
उत्तर-
ऑन

(iv) एक बैटरी में एक सेल का धन सिरा या टर्मिनल दूसरे सेल के …………………… सिरे या टर्मिनल से जुड़ा होता
उत्तर-
ऋण

(v) हीटर विद्युत धारा के ………………………. प्रभाव का प्रयोग करता है।
उत्तर-
तापीय।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

2. निम्नलिखित में सही या गलत लिखें :-

(i) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल का धन टर्मिनल दूसरे के ऋण टर्मिनल के साथ जोड़ते हैं।
उत्तर-
सही

(ii) विद्युतीय प्रैस, विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर काम करती है।
उत्तर-
गलत

(iii) चुंबक-क्रेन, विद्युत धारा के चुंबक प्रभाव पर आधारित है।
उत्तर-
सही

(iv) जिस परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती हो, उसे खुला (Open) परिपथ कहा जाता है।
उत्तर-
गलत

(v) एक विद्युत घण्टी एक विद्युत चुंबक के सिद्धांत पर आधारित है।
उत्तर-
सही।

3. सही मिलान कीजिए :-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) विद्युत सैल (क) सुरक्षा उपकरण
(ii) विद्युत प्रैस (ख) विद्युत धारा का तापन
(iii) विद्युत फ्यूज़ (ग) विद्युत चुंबक
(iv) चुंबकीय क्रेन (घ) विद्युत घटक

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) विद्युत सैल (घ) विद्युत घटक
(ii) विद्युत प्रैस (ख) विद्युत धारा का तापन
(iii) विद्युत फ्यूज़ (क) सुरक्षा उपकरण
(iv) चुंबकीय क्रेन (ग) विद्युत चुंबक।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

4. सही विकल्प चुनिए :-

प्रश्न (i)
कौन-सा उपकरण विद्युत के तापन प्रभाव का उपयोग नहीं करता ?
(क) विद्युत टोस्टर
(ख) लाऊड स्पीकर
(ग) हीटर
(घ) विद्युत प्रेस।
उत्तर-
(क) विद्युत टोस्टर।

प्रश्न (ii)
कौन-सा उपकरण विद्युत के चुंबकीय प्रभाव का उपयोग नहीं करता ?
(क) रूम हीटर
(ख) चुंबकीय क्रेन
(ग) विद्युत घण्टी
(घ) लाऊड स्पीकर ।
उत्तर-
(क) रूम हीटर।

प्रश्न (iii)
विद्युत तार में पैदा हुए ताप की मात्रा निर्भर करती है-
(क) तार के पदार्थ की किस्म
(ख) तार की लम्बाई
(ग) तार की मोटाई
(घ) उपर्युक्त सभी से।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त सभी से।

प्रश्न (iv)
बल्ब में प्रयोग की जाने वाली तार को कहते हैं ?
(क) एलीमेंट
(ख) स्प्रिंग
(ग) फिलामेंट
(घ) घटक।
उत्तर-
(ग) फिलामेंट।

प्रश्न (v)
एक विद्युत घण्टी के मुख्य भाग हैं-
(क) गोंग (Gong)
(ख) हथौड़ा
(ग) विद्युत चुंबक
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त सभी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

5. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
परिभाषित करो
1. विद्युत सैल (Electric Cell)
2. बैटरी
3. विद्युत परिपथ
4. खुला परिपथ
5. बंद परिपथ।
उत्तर-
1. विद्युत सैल – यह एक ऊर्जा स्रोत है जिसमें रासायनिक ऊर्जा को विद्युतीय ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इसमें दो इलैक्ट्रोड होते हैं।

  1. धन-इलैक्ट्रोड,
  2. ऋण इलैक्ट्रोड।

2. बैटरी – यह दो या दो से अधिक सैलों का संयोजन है जिन्हें श्रेणी क्रम में संयोजित करके विद्यत्त् धारा प्राप्त की जाती है। इसका प्रयोग टार्च तथा अन्य खिलौनों, कार आदि में किया जाता है, जहाँ अधिक धारा की आवश्यकता होती है।

3. विद्युत सर्कट – वह रास्ता (पथ) जो सैल के एक टर्मिनल से आरंभ होकर बल्ब में होता हुआ दूसरे टर्मिनल तक पहुँचे तथा जिसमें से विद्युतीय धारा बह सके, विद्युतीय सर्कट या परिपथ कहलाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 1

4. खुला परिपथ – यदि विद्युतीय सर्कट में से विद्युतीय धारा का प्रवाह नहीं होता तो ऐसे सर्कट को खुला परिपथ कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 2

5. बंद परिपथ – ऐसा विद्युतीय सर्कट जिसमें से विद्युतीय धारा का प्रवाह होता है, उसे बंद परिपथ कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 3

प्रश्न (ii)
विद्युत चुंबक क्या होती है ? यह कैसे कार्य करती है ?
उत्तर-
विद्युतीय चुंबक – एक लोहे के टुकड़े पर एनेमल लेपित तांबे की तार लपेटी गयी कुंडली में से विद्युतीय धारा प्रवाहित करने पर यह लोहे का टुकड़ा अस्थायी रूप में चुंबक बन जाता है। ऐसे चुंबक को विद्युतीय चुंबक कहते हैं। विद्युतीय धारा बंद करने पर यह वापिस लोहे जैसा व्यवहार करता है अर्थात् इसके चुंबकीय गुण समाप्त हो जाते हैं।

प्रश्न (iii)
चुंबकीय क्रेन क्या है ? यह कैसे कार्य करती है ?
उत्तर-
यह एक सामान्य क्रेन होती है जिसके एक छोर पर शक्तिशाली विद्युतीय चुंबक जुड़ा होता है। विद्युतीय धारा प्रवाहित करने पर यह शक्तिशाली चुंबक बन जाता है जो कबाड़ में से लोहे को आकर्षित करके अलग कर लेता है तथा विद्युतीय धारा बंद करने पर यह अपना चुंबकीय गुण गंवा लेता है।

प्रश्न (iv)
एक विद्युत परिपथ बनाइए, जिसमें एक बैटरी, एक बल्ब और एक स्विच खुली अवस्था में हो।
उत्तर-
एक विद्युतीय सर्कट का चित्र जिसमें एक बैटरी, एक बल्ब तथा खुली अवस्था में स्विच।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 4

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

6. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
एक चित्र की सहायता से एक-विद्युत घण्टी का सिद्धांत, रचना और कार्य की व्याख्या करो।
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 5
विद्युतीय घण्टी – विद्युतीय घंटी वह यांत्रिक यंत्र है जो विद्युतीय चुंबक के सिद्धांत पर काम करती है। विद्युतीय धारा प्रवाहित करने से यह बार-बार ध्वनि पैदा करती है।

सिद्धांत – जब लोहे की छड़ पर लपेटी गयी कुंडली में से विद्युतीय धारा प्रवाहित की जाती है, तब लोहे की छड़ चुंबक के रूप में काम करती है। यह उतनी देर तक ही चुंबक के रूप में काम करती है जब तक इसमें से विद्युत धारा प्रवाहित होती है।

रचना – विद्युत घण्टी के नीचे लिखे मुख्य भाग हैं-

  1. विद्युत – चुंबक-इसमें लैमीनेट की धातु की तार होती है जिसे एक लोहे की छड़ पर लपेटा होता है। यह छड़ विद्युत धारा प्रवाहित होने पर विद्युत चुंबक बन जाती है।
  2. हथौड़ा – यह लोहे की पत्ती जिसके एक छोर पर धातु का छोटा-सा गोला होता है जो हथौड़ा कहलाता है। इसे विद्युत चुंबक के समीप रखा जाता है। लोहे की पत्ती के समीप एक संपर्क पेच चुंबक होता है।
  3. घण्टी – यह एक कप के रूप की धातु की बनी आकृति है। जब हथौड़ा आकर्षित होकर घण्टी धातु की पत्ती में टकराता है तो ध्वनि सुनाई देती है।

कार्यविधि – जब हम स्विच ऑन करते हैं तो संपर्क पेच लोहे की पत्ती के संपर्क में आता है जिस कारण विद्युत चुंबकीय कुंडली में विद्युत धारा बहती है तथा वह विद्युत चुंबक बन जाती है। यह विद्युत चुंबक लोहे की पत्ती को अपनी ओर आकर्षित करता है जिससे हथौड़ा घंटी से टकराता है तथा ध्वनि पैदा करता है। परन्तु इस क्रिया के दौरान हथौड़े का संपर्क पेच से टूट जाता है जिससे विद्युत परिपथ टूट जाता है। इस कारण कुंडली में अब विद्युत चुंबक का गुण समान हो जाता है तथा लोहे की पत्ती को आकर्षित नहीं कर सकता।

अब लोहे की पत्ती अपनी पहली अवस्था में आ जाती है तथा दोबारा संपर्क पेच को छूती है। यह वापिस विद्युत चुंबक बना देती है तथा हथौड़ा फिर घण्टी से टकराता है। यही क्रिया तीव्र गति में दोहराई जाती है तथा बार-बार घण्टी बजती रहती है।

प्रश्न (ii)
विद्युत फ्यूज़ क्या होता है ? विद्युत की आपूर्ति में इसका क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
विद्युत फ्यूज़ – कभी कभी घरों तथा कारखानों में विद्युत की डोरी की दोनों तारें एक-दूसरे के संपर्क में आ जाती हैं तो सार्ट सर्कट हो जाता है जिससे सर्कट का प्रतिरोध कम होने के कारण विद्युत धारा की मात्रा बढ़ जाती है तथा ताप पैदा होने के कारण विद्युत उपकरणों को आग लग जाती है। इस प्रकार के खतरे से बचने के लिए सर्कट की तारों में फ्यूज़ लगाए जाते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 6

बनावट – अकसर फ्यूज तार तांबा, टिन तथा लैड के मिश्रण से बनी एक छोटी सी पतली तार होती है जिसका पिघलांक तांबे की
बैटरी तुलना में बहुत कम होता है। इस तार को चीनी मिट्टी के होल्डर में लगे दो टर्मिनलों के बीच जोड़ दिया जाता है। जिस सर्कट की सुरक्षा करनी होती है, उसकी दो तारें जोड़ने में क्रमबद्ध जोड़ देते हैं। मोटाई के अनुसार फ्यूज तार की एक निश्चित समर्था होती है जिससे ज्यादा धारा प्रवाहित होने पर प्यूज तार गर्म होकर पिघल जाती है। तार के पिघलने से सर्कट टूट जाता है तथा विद्युत धारा का प्रवाह रुक जाता है। इस से उपकरण में या सर्कट में किसी खराबी का तुरंत पता चल जाता है। उस खराबी को दूर करके फ्यूज़ होलडर में नयी फ्यूज़ तार लगाने के बाद दोबारा विद्युत धारा के प्रवाह को चला दिया जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 7

Science Guide for Class 7 PSEB विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 170)

प्रश्न 1.
एक सेल में कितने टर्मिनल होते हैं ? उनके नाम बताओ।
उत्तर-
एक सेल के भीतर दो टर्मिनल होते हैं-

  1. धन टर्मिनल
  2. ऋण टर्मिनल।

प्रश्न 2.
विद्युत परिपथ में स्विच का क्या काम है ?
उत्तर-
विद्युत परिपथ में स्विच सर्कट को पूरा करने (जोड़ने) तथा तोड़ने का काम करता है अर्थात् सर्कट को पूरा करके विद्युतीय परिपथ, में धारा का प्रवाह बनाने तथा ज़रूरत के समय सर्कट को तोड़ कर धारा का प्रवाह रोकने के लिए किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 170)

प्रश्न 1.
जब स्विच ‘ON’ की स्थिति में है तो बल्ब ……………………. है तथा ……………………. महसूस होता है।
उत्तर-
जगता, गर्म।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 171)

प्रश्न 1.
जब स्विच ऑफ’ अवस्था में है तो क्या तार गर्म महसूस होती है ? (सही/गलत)
उत्तर-
गलत।

प्रश्न 2.
जब स्विच ऑन’ अवस्था में है तो क्या तार थोड़ी ठंडी महसूस होती है ? (सही/गलत )
उत्तर-
गलत।

प्रश्न 3.
कोई अन्य तार लेने पर भी आपको यही प्रभाव महसूस होगा ?
उत्तर-
क्योंकि बिजली प्रवाह होने से तार गर्म हो जाती है। यह विद्युतीय की धारा के तापीय प्रभाव के कारण होता है। कोई अन्य तार लेने पर भी यही महसूस होगा।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 173)

प्रश्न 1.
किसी चुंबकीय पदार्थ के न होने के बावजूद भी चुंबकीय सुई पहले उत्तर-दक्षिण (N-S) दिशा की ओर क्यों संकेत करती है ?
उत्तर-
चुंबकीय सुई एक छोटा-सा चुंबक है, जिसका एक छोर उत्तर ध्रुव (N-Pole) तथा दूसरा छोर दक्षिणी ध्रुव (S-Pole) है। हमारी पृथ्वी एक बड़े चुंबक के सामान व्यवहार करती है जिसका चुंबकीय उत्तरी ध्रुव इसके भौगोलिक दक्षिण दिशा तथा चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव भौगोलिक उत्तर दिशा की ओर स्थित है। चुंबकीय सुई जो एक छोटा सा चुंबक है और जो अपने धुरे पर क्षितिज दिशा में घूमने के लिए स्वतन्त्र है, का उत्तरी ध्रुव पृथ्वी के चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की ओर तथा चुंबकीय सुई का दक्षिणी ध्रुव पृथ्वी के चुंबकीय उत्तरी ध्रुव की ओर आकर्षित होता है। इसलिए यद्यपि कोई चुंबक नज़दीक नहीं है, तो भी इसके बावजूद चुंबकीय सुई पहले ही उत्तर-दक्षिण की ओर संकेत करती है।

प्रश्न 2.
एक छड़ चुंबक निकट लाने पर चुंबकीय सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है?
उत्तर-
चुंबकीय के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित तथा विपरीत (असमान) ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। इसलिए जब छड़ चुंबक को चुंबकी सुई के निकट लाया जाता है, तो चुंबकी सुई जो घूमने के लिए स्वतन्त्र है, विक्षेपित हो जाती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

प्रश्न 3.
विद्युत धारा ‘ऑन’ करने पर चुंबकीय सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है?
उत्तर-
विद्युत धारा ‘ऑन’ करने पर चुंबकीय सुई का विक्षेपित होना यह दर्शाता है कि इसके नज़दीक कोई चुंबक स्थित है। यह धारा प्रवाहित होने वाली तार के इर्द-गिर्द चुंबकीय क्षेत्र बनने के कारण चुंबक जैसा व्यवहार कर रही है।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 174)

प्रश्न 1.
पेपर पिन्ज़ विद्युत धारा प्रवाहित करने पर लोहे के कील के साथ क्यों चिपक जाती हैं ?
उत्तर-
विद्युत धारा प्रवाहित होने से लोहे के कील में चुम्बकीय गुण आ जाते हैं जिस कारण पेपर पिन्ज़ आकर्षित होकर कील से चिपक जाती हैं।

प्रश्न 2.
विद्युत धारा का प्रवाह बंद करने पर क्या ये पिन्ज पुनः नीचे गिर जाती हैं ?
उत्तर-
हां, यह नीचे गिर जाएंगी। विद्युत धारा का प्रवाह बंद करने से लोहे का कील अपना चुंबकीय गुण गंवा लेती है जिस कारण पेपर पिन्ज़ आकर्षित न होने के कारण नीचे गिर जाती हैं।

PSEB Solutions for Class 7 Science विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) स्टैंडर्ड संकेतों के साथ एक विद्युत सर्कट को ………………….. कहते हैं। (सर्कट चित्र/विद्युत चित्र)
उत्तर-
सर्कट चित्र

(ii) जब स्विच को ‘ऑन’ स्थिति में लाते हैं तो हॉट प्लेट, विद्युत टोस्टर तथा विद्युत प्रैस विद्युत के ………………….. कारण गर्म हो जाती है। (चुंबकीय प्रभाव, तापन प्रभाव)
उत्तर-
तापन प्रभाव

(iii) फ्यूज़ एक ………………………. उपकरण है। (सेफ्टी/तापन)
उत्तर-
सेफ्टी

(iv) लकड़ी के सिलेंडर के इर्द-गिर्द वृत शक्ल में लपेटी गई लेमीनेटेड तांबे की तार …………….. कहलाती है। (कुंडली/बिजली चुंबक)
उत्तर-
कुंडली

(v) चुंबक के ध्रुव होते हैं, एक …………………………. ध्रुव तथा दूसरा …………………. ध्रुव। (उत्तरी-दक्षिणी/पश्चिमी-पूर्वी)
उत्तर-
उत्तरी-दक्षिणी

(vi) विद्युत सैल के चिन्ह में लंबी रेखा उसके ……………………… टर्मिनल को दर्शाती है। (धन (+)/ऋण (-))
उत्तर-
धन (+) ।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

प्रश्न 2.
कॉलम ‘A’ में दिए शब्दों को कॉलम ‘B’ में दिए गए वाक्यों से मिलाइए –

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) सर्कट चित्र (क) विद्युत धारा के कारण चालक का चुंबक बनना
(ii) विद्युत घंटी (ख) विद्युत फ्यूज़
(iii) सेफ्टी युक्ति (ग) फ्यूज़ की तार
(iv) जल्दी पिघल जाती है (घ) स्टैंडर्ड संकेतों के साथ एक विद्युत सर्कट बनना।

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) सर्कट चित्र (घ) स्टैंडर्ड संकेतों के साथ एक विद्युत सर्कट बनना
(ii) विद्युत घंटी (क) विद्युत धारा के कारण चालक का चुंबक बनना
(iii) सेफ्टी युक्ति (ख) विद्युत फ्यूज़
(iv) जल्दी पिघल जाती है (ग) फ्यूज़ की तार।

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) बिजली (विद्युत) सर्कट को तोड़ने वाली युक्ति है-
(क) विद्युत सैल
(ख) स्विच
(ग) विद्युत बल्ब
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) स्विच।

(ii) विद्युत बल्ब टर्मिनल हैं-
(क) तीन
(ख) एक
(ग) दो
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) दो।

(iii) संपर्क तार बनाने के लिए प्रयुक्त होता है-
(क) रबड़
(ख) ऐल्युमीनियम
(ग) प्लास्टिक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) ऐल्युमीनियम।

(iv) एक विद्युत बल्ब में से विद्युत धारा प्रवाहित की गई परंतु बल्ब जगा नहीं क्योंकि-
(क) तंतु टूटा हुआ है
(ख) तंतु बिजली का रोधक है
(ग) तंतु विद्युत का सुचालक है
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) तंतु टूटा हुआ है।

(v) विद्युतीय सर्कट में सैल में आने वाली बिजली (विद्युत) धारा की दिशा है
(क) धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर
(ख) ऋण टर्मिनल से धन टर्मिनल की ओर
(ग) पहले आधे समय के लिए धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर तथा अगले आधे समय के लिए ऋण टर्मिनल से धन टर्मिनल की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

(vi) विद्युत फ्यूज़ की तार का गलनांक होना चाहिए-
(क) कम
(ख) अधिक
(ग) न अधिक और न कम
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(क) कम।

(vii) विद्युत बल्ब का तंतु (फिलामेंट) बना होता है-
(क) लोहा
(ख) तांबा
(ग) टंगस्टन
(घ) टिन।
उत्तर-
(ग) टंगस्टन।

(viii) फ्यूज़ की तार किससे बनाई जाती है ?
(क) टिन
(ख) ऐल्युमीनियम
(ग) लैड
(घ) तांबा।
उत्तर-
(क) टिन।

(ix) स्विच ऑन करने पर दिशा सूचक सुई के विक्षेपण का क्या कारण है ?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 8
(क) ऊष्मा के कारण
(ख) चुम्बकीय क्षेत्र का बनना
(ग) रासायनिक क्रिया होना ।
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) चुम्बकीय क्षेत्र का बनना।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कथनों में से सही तथा ग़लत कथन बताइए-

(i) विद्युत चुंबक पिन को आकर्षित करता है जब विद्युत धारा का प्रवाह रोका जाता है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) विद्युत चुंबक की शक्ति कुंडली जो इसके इर्द-गिर्द लपेटी गयी है, के लपेटों की संख्या पर निर्भर नहीं करती है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) विद्युत सर्कट में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर होता है।
उत्तर-
सही

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

(iv) बैटरी बनाने के लिए दो या दो से अधिक सैलों को क्रमबद्ध करना होता है जिसमें पहले सैल का ऋण टर्मिनल दूसरे सैल के धन टर्मिनल तथा दूसरे सैल का ऋण टर्मिनल तीसरे सैल से जोड़ना होता है।
उत्तर-
सही

(v) चुंबक के एक समान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित तथा विसरित ध्रुव प्रतिकर्षित करते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(vi) दो सैलों को बैटरी बनाने के लिए एक सैल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सैल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं।
उत्तर-
ग़लत।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
टार्च में विद्युत धारा का स्रोत क्या है?
उत्तर-
विद्युत सेल।

प्रश्न 2.
विद्युत सेल में कितने टर्मिनल होते हैं?
उत्तर-
दो-

  1. धन टर्मिनल (+) और
  2. ऋण टर्मिनल (-)।

प्रश्न 8.
क्या विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
नहीं! विद्युत चुंबक केवल चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित करते हैं और प्लास्टिक चुंबकीय पदार्थ नहीं होता। यदि इसमें लोहे के टुकड़े या लोहे की हैंडल (हत्थियाँ) लगी हो तो यह आसानी से विद्युत चुंबक पृथक् किए जा सकते हैं।

प्रश्न 9.
यदि चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को ‘ऑफ’ किया जाए, तो क्या चुंबकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 9
उत्तर-
‘ऑफ’ स्थिति में कोई विद्युत धारा नहीं बह रही होगी। इसलिए कोई चुंबकीय प्रभाव नहीं होगा। अत: चुम्बकीय सूई विक्षेपित नहीं होगी।

प्रश्न 10.
जुबैदा ने चित्र में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 10
उत्तर-

  1. जुबेदा ने धन (+ve) टर्मिनल को दूसरे धन (+ve) टर्मिनल से जोड़ दिया होगा या (-ve) ऋण टर्मिनल को (-ve) टर्मिनल से जोड़ा होगा।
  2. तारों के जोड़ ढीले हो सकते हैं।
  3. बल्ब फ्यूज हो सकता है।

प्रश्न 11.
चित्र में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 11
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 12

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव

प्रश्न 12.
चित्र में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं ? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 13
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 14

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.

विद्युत चुंबक क्या होता है ? यह कैसे तैयार किया जा सकता है ? इसकी प्रबलता को प्रभावित करने वाले कारण क्या है ? विद्युत चुंबक के उपयोग भी लिखें।
उत्तर-
विद्युत चुंबक – एक लोहे के टुकड़े पर एनेमल लोपित तांबे की तार की लपेटी गयी कुंडली में से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर यह लोहे का टुकड़ा अस्थायी रूप से चुंबक बन जाता है। ऐसे चुंबक को विद्युत चुंबक कहते हैं।

विद्युत चुंबक बनाना – एक लगभग 6-10 सैंटीमीटर लम्बी लोहे की कील लो तथा इस पर 50 सैंटीमीटर लम्बी बिजली की प्लास्टिक से ढकी हुई तार लो। तार को कुंडली रूप में कील पर लपेटो। तार के स्वतन्त्र छोरों को स्विच से होते हुए विद्युत सैल के टर्मिनल से जोड़ों जैसा चित्र में दर्शाया गया है।

स्विच को ‘ऑन’ करके कुछ पिनों को कील के छोर के निकट लाओ। आप देखोगे कि पिन कील की ओर खिंची जाती है, क्योंकि विद्युत धारा प्रवाहित होने से कुंडली चुंबक की तरह व्यवहार करती है। लोहे की कील इस चुंबकीय क्षेत्र में पड़ी होने के कारण चुंबक बन जाती है। विद्युत धारा का प्रवाह खत्म होने पर कुंडली तथा फिर कील का चुंबकीय प्रभाव खत्म हो जाता है। यह कुंडलीनुमा लोहा विद्युत चुंबक बन जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा तथा इसके चुंबकीय प्रभाव 15

विद्युत चुंबकता की प्रबलता को प्रभावित करने वाले कारक-

  1. बिजली की शक्ति।
  2. कुंडली के लपेटों (वलयों) की संख्या।

विद्युत चुंबकों के उपयोग-

  1. यह बहुत भार उठाने के लिए क्रेनों के एक छोर पर प्रबल विद्युत चुंबक लगा के कबाड़ में से चुंबकीय पदार्थों को अलग किया जाता है।
  2. कई खिलौनों में भी विद्युत चुंबकों का प्रयोग किया जाता है।
  3. डॉकटर दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति की आंख में पड़े चुंबकीय पदार्थ के छोटे टुकड़े को बाहर निकालने के लिए विद्युत चुंबक का प्रयोग करते हैं।
  4. उपकरणों जैसे विद्युत घंटी, टैलीग्राफ, टैलीफोन में भी इसका प्रयोग किया जाता है।