PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

Computer Guide for Class 8 PSEB माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें-

1. …………………… एक प्रेजेंटेशन ग्राफिक सॉफ्टवेयर है।
(क) पावर प्वाइंट
(ख) वर्ड
(ग) एक्सेल
(घ) पेंट।
उत्तर-
(क) पावर प्वाइंट

2. …………………… किसी भी विषय को रोचक तरीके से दर्शकों के सामने पेश करने की प्रक्रिया है।
(क) वर्ड प्रोसेसर
(ख) लाइट
(ग) प्रेजेंटेशन
(घ) ट्रांजिशन।
उत्तर-
(ग) प्रेजेंटेशन

3. एक ……………….. प्रेजेंटेशन का एक पेज होता है।
(क) स्लाइड
(ख) डॉक्यूमेंट
(ग) शीट
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) स्लाइड

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

4. ………………………. हमारी प्रेजेंटेशन के मौजूदा स्लाइड को दर्शाता है।
(क) आउटलाइन पेन
(ख) कंटेंट पेन
(ग) रिबन
(घ) स्लाइड पेन।
उत्तर-
(ख) कंटेंट पेन।

2. बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट को आप कैसे ओपन करोगे ?
उत्तर-
Start-Programs→Microsoft PowerPoint पर क्लिक करके।

प्रश्न 2.
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को सेव करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + S.

प्रश्न 3.
पावर प्वाइंट को बंद करने की शॉर्टकट कीअ लिखो।
उत्तर-
Ctrl + F4.

प्रश्न 4.
पहली स्लाइड से स्लाइड शो स्टार्ट करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
F5.

प्रश्न 5.
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन फाइल की एक्सटेंशन क्या होती है ?
उत्तर-.
ppt, .pptx

प्रश्न 6.
Run बॉक्स से पावर प्वाइंट ओपन करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
Powerpnt.

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट क्या है ?
उत्तर-
पावर प्वाइंट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए किया जाता है। यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का उत्पाद है तथा एम०एस० ऑफिस का हिस्सा है।

प्रश्न 2.
प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
प्रेजेंटेशन कई स्लाइडों का समूह होता है जो किसी विशेष विषय पर बनी होती हैं। प्रेजेंटेशन में पिक्चर टैक्सट, ग्राफ चार्ट, एनिमेशन आदि हो सकता है। इसको पावर प्वाइंट की एक फाइल के रूप में सेव किया जाता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

प्रश्न 3.
स्लाइड क्या होती है ?
उत्तर-
स्लाइड पावर प्वाइंट के एक पेज को कहते हैं। इस एक पेज पर कई प्रकार के ऑब्जेक्ट दिखाए जा सकते हैं। प्रेजेंटेशन दिखाते वक्त एक समय पर एक स्लाइड दिखाई देती है। बहुत सारी स्लाइड के मिलने से एक प्रेजेंटेशन बनती है।

प्रश्न 4.
पावर प्वाइंट विंडो के मुख्य भाग के नाम लिखो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट विंडो में टाइटल बार, क्विक एक्सेस टूलबर, फाइल टाइप रिबन, लाइट पेन स्टेटस बार, वर्क एरिया आदि होते हैं।

प्रश्न 5.
आप पावर प्वाइंट में दर्शकों के लिए प्रेजेंटेशन किस प्रकार प्ले करोगे ?
उत्तर-
दर्शकों के लिए प्रेजेंटेशन प्ले करने के लिए प्रेजेंटेशन शो कहा जाता है। पावर प्वाइंट में प्रेजेंटेशन शो F5 शॉर्टकट की दबाकर चलाया जा सकता है।

प्रश्न 6.
पावर प्वाइंट में स्लाइड पेन तथा नोट्स पेन संबंधित जानकारी दो।
उत्तर-
स्लाइड पेन-स्लाइड पेन वह क्षेत्र होता है जिसमें स्लाइड को बनाया जाता है तथा एडिट किया जाता है। नोट्स पेन-स्टेटस बार के ऊपर होती है तथा इसका प्रयोग नोट्स तैयार करने के लिए किया जाता है।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट विंडो के कोई तीन मुख्य भागों का वर्णन करो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट विंडो में निम्नलिखित भाग होते हैं –

  1. फाइल मैन्यू- यह मैन्यू होम टैब के बाई तरफ होता है। इसमें काफी सारी कमांड होती हैं।
  2. क्विक एक्सेस टूलबार-यह टूल बार फाइल मैन्यू के ऊपरी तरफ मौजूद होता है। इसमें तीन बटन होते हैं-सेव, अनडू तथा रीडू। इनको अपनी आवश्यकतानुसार बदला भी जा सकता है।
  3. मैन्यू बार-इसमें विभिन्न प्रकार की टैब होती हैं जो क्लिक करने पर आगे रिबन को दिखाती हैं।
  4. रिबन-पावर प्वाइंट विंडो में रिबन के साथ विभिन्न टूल तथा कमांड को दिखाता है। पावर प्वाइंट में होम डिज़ाइन, इंसर्ट, ट्रांजिशन, एनीमेशन, स्लाइड शो रिव्यू तथा युटूब होते हैं।
  5. होम-इसमें शॉर्ट पैराग्राफ तथा एडिट जैसे ऑप्शन होते हैं।
  6. इंसर्ट-इसमें इंसर्टेबल टैक्सट बॉक्स, क्लिपआर्ट, स्मार्ट आर्ट सिंबल, वीडियो चैट तथा फोटो एल्बम जैसे ऑप्शन होते हैं।

प्रश्न 2.
आप पावर प्वाइंट में फोटो एल्बम प्रेजेंटेशन कैसे तैयार करोगे ?
उत्तर-
पावर प्वाइंट में फोटो एल्बम तैयार करने के निम्नलिखित पग होते हैं –

  1. Insert टैब पर क्लिक करो।
  2. Images ग्रुप में से Photo Album विकल्प पर क्लिक करो तथा फिर New Photo Album विकल्प पर क्लिक करो।
  3. Photo Album डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
  4. File/Disk पर क्लिक करो Insert New Pictures डायलॉग बॉक्स नज़र आएगा ज़रूरत के अनुसार अपनी इमेज फाइलों को सिलेक्ट करो। तस्वीरें सिलेक्ट करने के बाद Insert बटन पर क्लिक करो तथा वापस Photo Album डायलॉग बॉक्स पर आ जाओ।
  5. Photo Album डायलॉग बॉक्स तस्वीरों को रोटेशन संबंधी ब्राइटनेस तथा कंट्रास्ट संबंधी तस्वीरों की लेआउट बदलने संबंधी उनको क्रमवार करने संबंधी या उनको हटाने संबंधी कई विकल्प प्रदान करता है। इन सेटिंग्स में अपनी आवश्यकतानुसार बदलाव करो तथा फिर Create बटन पर क्लिक करो।
  6. अब फोटो एल्बम के लिए नई प्रेजेंटेशन तैयार हो जाएगी। इस प्रेजेंटेशन में एक टाइटल पेज होगा तथा प्रत्येक तस्वीर के लिए एक अलग स्लाइड अपने आप बनी होगी।

PSEB 8th Class Computer Guide माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. ……………………. एक प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर है।
(क) पावर प्वाइंट
(ख) एक्सल
(ग) वर्ड
(घ) पेंट।
उत्तर-
(क) पावर प्वाइंट

2. पावर प्वाइंट के ………. वियू हैं।
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6.
उत्तर-
(ग) 5

3. स्लाइड …….. वियू में हम अपनी स्लाइड में सामग्री की कांट-छांट नहीं कर सकते ।
(क) स्लाइड शो
(ख) नारमल
(ग) सार्टर
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) सार्टर

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

4. प्रेजेंटेशन को ………… तरीकों से बनाया जा सकता है।
(क) 5
(ख) 6
(ग) 7
(घ) 8.
उत्तर-
(ख) 6

5. स्मार्ट आर्ट की …….. श्रेणियां होती हैं।
(क) 5
(ख) 6
(ग) 7
(घ) 8.
उत्तर-
(घ) 8.

सही या गलत बताएं

1. Ctrl + M कीअ का प्रयोग अपनी प्रेजेंटेशन में नई स्लाइड दाखिल करने के लिए की जाती है।
उत्तर-
सही

2. वर्ड आर्ट पहले से बने रंग, फोंट तथा इफैक्ट होते हैं।
उत्तर-
सही

3. स्लाइड टैब/पेन में स्लाइड का छोटा थंवनेल मिलता है।
उत्तर-
सही

4. प्रेजेंटेशन क सेब करने के लिए Ctrl + S दवाओ।
उत्तर-
सही

5. प्रेजेंटेशन कई स्लाइडों से मिल कर बनती है।
उत्तर-
सही।

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट को किन-किन तरीकों से शुरू किया जा सकता है ?
उत्तर–
पावर प्वाइंट को निम्नलिखित तीन तरीकों से शुरू किया जा सकता है।

  1. स्टार्ट बटन द्वारा
  2. सर्च बाक्स द्वारा
  3. डेस्कटॉप शॉर्टकट द्वारा।

प्रश्न 2.
नई स्लाइड किसके के साथ एंटर की जा सकती है ?
उत्तर-
कीबोर्ड से Ctrl + M कीअ दवाकर।

प्रश्न 3.
प्रैजेंटेशन को सेव करने की शार्टकट कीअ बताओ।
उत्तर-
Ctrl + S.

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट क्या है ?
उत्तर–
पावर प्वाइंट एक प्रेजेंटेशन साफ्टवेयर है जो माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का उत्पाद है। इसका प्रयोग प्रभावशाली प्रेजेंटेशन तैयार करने में होता है। यह एम एम ऑफिस का भाग है।

प्रश्न 2.
प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
स्लाइडों के समूह को प्रेजेंटेशन कहते हैं। यह किसी खास विषय पर बनी होती है। प्रेजेंटेशन में पिक्चर, टैक्सट, ग्राफ, चार्ट एनीमेशन आदि हो सकते हैं। यह पावर प्वाइंट की एक फाइल की तरह सेब होती

प्रश्न 3.
प्रेजेंटेशन तैयार करने के अलग-अलग तरीकों के नाम लिखो।
उत्तर-
प्रेजेंटेशन निम्न तरीकों से तैयार की जाती है

  1. ब्लैंक प्रेजेंटेशन
  2. रीसेंट प्रेजेंटेशन
  3. सैंपल टैंपलेट
  4. थीमज
  5. माई टैंपलेट
  6. न्यू फ्राम एगजिस्टिंग।

प्रश्न 4.
एनीमेशन क्या है ?
उत्तर-
किसी भी वस्तु को गतिमान करने की क्षमता को एनीमेशन कहते हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 4 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-1)

प्रश्न 5.
स्लाइड पर नोट लिखो।
उत्तर–
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के एक पेज़ को स्लाइड कहते हैं। प्रेजेंटेशन के समय स्क्रीन पर एक स्लाइड एक समय दिखाई देती है।

Leave a Comment