PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

Computer Guide for Class 8 PSEB सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. …………………………….. का अर्थ है कम्प्यूटर इंटरनेट से डाटा प्राप्त कर रहा है।
(क) अपलोडिंग
(ख) डाऊनलोडिंग
(ग) सर्किंग
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) डाऊनलोडिंग

2. वैबसाइट का जो पेज खुलता है उसे ……………………… कहते हैं।
(क) होम पेज़
(ख) वैब पेज
(ग) मेन पेज
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) होम पेज़

3. ………………………………. का अर्थ है इंटरनेट से जुड़े होना।
(क) ऑफलाइन
(ख) ऑनलाइन
(ग) इन लाइन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) ऑनलाइन

4. ……………………………………….. का अर्थ है एक वैबसाइट से दूसरी पर जाना।
(क) सर्किंग
(ख) सचिंग
(ग) डाऊनलोडिंग
(ग) सारे ही।
उत्तर-
(क) सर्किंग

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

5. ……………………………….. एक प्रकार का इलैक्ट्रॉनिक कॉमर्स है जो उपभोक्ताओं को सीधा ही इंटरनैट से वस्तुएं खरीदने की आज्ञा देता है।
(क) मोडम
(ख) ई-मेल
(ग) ई-कॉमर्स
(ग) मोबाइल।
उत्तर-
(ग) ई-कॉमर्स

2. सही या गलत बताएँ

1. किसी भी बोर्ड या यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन देखा जा सकता है।
उत्तर-
सही

2. हम अगर ऑफ लाइन हो तो सर्किंग कर सकते हैं।
उत्तर-
गलत

3. वैबसाइट में एक ही पेज होता है।
उत्तर-
गलत

4. वैब सर्च के साथ हम अपने पेज देख सकते हैं।
उत्तर-
गलत

5. हर पेज का अपना वैबसाइट एडरैस होता है।
उत्तर-
सही।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इन्फारमेशन (सूचना) टैकनॉलोजी क्या है ?
उत्तर-
इसमें टैलीफोन और कम्प्यूटर टैकनॉलोजी दोनों ही शामिल हैं। सूचना टैकनॉलोजी की मदद से हम एक कम्प्यूटर से अलग-अलग प्रकार का डाटा दूसरे कम्प्यूटर पर भेज सकते हैं। डाटा किसी भी प्रकार का हो सकता है। जैसे-लिखति, ध्वनि वाला, वीडियो, ग्राफिकल आदि।

प्रश्न 2.
वैबसाइट क्या है ?
उत्तर-
एक या एक से ज्यादा वैब पेजों के समूह को वैबसाइट कहा जाता है।

प्रश्न 3.
सचिंग क्या होती है ?
उत्तर-
सचिंग का अर्थ है कुछ ढूंढना। वेब सर्च वेब पेजों को ढूंढने की एक प्रक्रिया होती है। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब यूजर को यह मालूम नहीं होता कि कोई वस्तु इंटरनेट पर कहां पर मिलेगी इसके लिए वेब सर्च इंजन का प्रयोग किया जाता है। Google, Yahoo तथा Bing कुछ आम प्रयोग होने वाले सर्च इंजन हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 4.
ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन के बारे में बताओ।
उत्तर-
ऑफलाइन-ऑफलाइन का अर्थ है इंटरनेट से जुड़े न होने की अवस्था। इस स्थिति में इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सकते। ऑनलाइन-इंटरनेट के साथ जुड़े होने की अवस्था को ऑनलाइन कहा जाता है। इसमें हम इंटरनेट पर कई कार्य कर सकते हैं।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी की आवश्यकता की व्याख्या करो।
उत्तर-
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से है –

  1. सरकारी संस्थानों के बिलों का भुगतान का प्रिंट निकलाने के लिए
  2. व्यापार तथा उद्योगों में काम करवाने तथा उत्पादन को बढ़ाने के लिए
  3. ई-मेल तथा चैटिंग द्वारा दूसरे लोगों तक संदेश पहुँचाने के लिए
  4. शिक्षा संबंधी तथा ज्ञान विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने के लिए
  5. ऑडियो तथा वीडियो फिल्में देखने के लिए।

प्रश्न 2.
ऑनलाइन रिजल्ट देखने का तरीका बताओ।
उत्तर-
ऑनलाइन रिजल्ट निम्न ढंग से देखा जाता है

  1. अपने कम्प्यूटर पर वैब ब्राओजर जैसे कि इंटरनेट एक्सप्लोरर या मोजिला फायरफॉक्स आदि खोलो।
  2. एडरैस बार में, जिस बोर्ड या यूनिवर्सिटी का रिजल्ट देखना है, उसका पता टाइप करो, जैसे-www.pseb.ac.in

प्रश्न 3.
मोबाइल टैकनॉलोजी पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
मोबाइल टैकनॉलोजी का अर्थ मोबाइल की सहायता से टैकनॉलोजी का प्रयोग करने से है। इस टैकनॉलोजी ने संसार के दूरवर्ती क्षेत्रों का संचार के क्षेत्र में चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। मोबाइल टैकनॉलोजी के कुछ प्रयोग क्षेत्र निम्न अनुसार हैं।

  1. शिक्षा
  2. निरीक्षण तथा पोलिंग
  3. बैंकिंग
  4. डाटा एनालिसिस

प्रश्न 4.
ऑनलाइन शॉपिंग की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
ऑनलाइन शॉपिंग व्यापार का तरीका है जो उपभोक्ता को इंटरनेट का प्रयोग करके वस्तुओं तथा सेवाओं को खरीदने की सहूलत प्रदान करता है। दुकानदार वस्तुओं को इंटरनेट पर उपलब्ध करवाते हैं। खरीददार इंटरनेट का प्रयोग करके उस वस्तु का ऑर्डर देता है। दुकानदार उस वस्तु को खरीददार के घर तक पहुंचा देता है। ऑनलाइन शॉपिंग में खरीददारी का बिल नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड आदि द्वारा किया जा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग द्वारा हमें किसी भी दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होती।

प्रश्न 5.
नेट बैंकिंग क्या है व्याख्या करो।
उत्तर-
नेट बैंकिंग, बैकिंग की वह सहूलियत है जिसकी मदद से ग्राहक इंटरनेट का प्रयोग करके अपने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा पैसे ट्रांसफर कर सकता है। इंटरनेट की सहायता से बैंक की सहूलतें प्राप्त करना तथा बैंक वाले कार्य करना ही नेट बैंकिंग है। इसके द्वारा हम कई कार्य कर सकते हैं जैसे कि-

  1. पैसे ट्रांसफर करना
  2. बिल भरना
  3. अकाउंट चेक करना
  4. फीस भरनी।

एक्टिविटी निम्नलिखित कार्यों में से बताओ कौन-से ऑनलाइन किए जा सकते हैं तथा कौन-से ऑफलाइन किए जा सकते हैं-

  1. प्रेजेंटेशन बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  2. शॉपिंग करना – ऑनलाइन
  3. डॉक्यूमेंट बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  4. बिल भरना – ऑनलाइन
  5. बैलेंस शीट बनाना – ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही
  6. वीडियो डाउनलोड करना – ऑनलाइन
  7. एग्जाम का रिजल्ट देखना – ऑनलाइन।

PSEB 8th Class Computer Guide सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो

1. वेबसाइट के एड्रेस को ……. कहा जाता है।
(क) पेज
(ख) URL
(ग) LOC
(घ) www
उत्तर-
(ख) URL

2. हम वेब सर्च इंजन जैसे ……… या …………….. को किसी विषय से संबंधित वेब पेज सर्च करने के लिए प्रयोग करते हैं।
(क) Google
(ख) Facebook
(ग) Bing
(घ) Twitter
उत्तर-
(क) Google

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

3. URL से अभिप्राय है………………………
(क) Universal Resource Locator
(ख) Uniform Resource Locator
(ग) Unitech Resource Locator
(घ) Unified Resource Locator
उत्तर-
(ख) Uniform Resource Locator

4. मोबाइल टैकनॉलोजी ने संचार का तरीका ………………… दिया है।
(क) शुरू
(ख) खत्म
(ग) बदल
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) बदल

सही या गलत बताओ-

1. इन्फार्मेशन टैकनॉलोजी कंप्यूटर हार्डवेयर से संबंधित है।
उत्तर-
गलत

2. सचिंग सिर्फ गूगल के लिए प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
गलत

3. डाउनलोडिंग ऑफलाइन भी की जा सकती है।
उत्तर-
गलत

4. नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
उत्तर-
सही

5. वेब सर्च का अर्थ है वैब पेजों को देखना।।
उत्तर-
सही।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सर्च इंजन के नाम बताओ।
उत्तर-
Google, Yahoo तथा Bing.

प्रश्न 2.
ऑनलाइन शॉपिंग कौन-सी साइट पर होती है ?
उत्तर-
ई-कॉमर्स।

प्रश्न 3.
ऑफलाइन का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
ऑफलाइन का अर्थ है इंटरनैट से जुड़े न होना।

प्रश्न 4.
मोबाइल टैकनॉलोजी के मुख्य प्रयोग क्षेत्र कौन-से हैं ?
उत्तर-
शिक्षा, निरीक्षण तथा पोलिंग, बैंकिंग, डाटा एनालिसिस।

प्रश्न 5.
घरों में इंटरनैट टैकनॉलोजी का क्या प्रयोग हो रहा है ?
उत्तर-
ऑडियो वीडियो बनाने के लिए, मनोरंजन के लिए, संचार के लिए, शिक्षा प्राप्त करने के लिए।

प्रश्न 6.
डाउनलोडिंग का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
डाउनलोडिंग का अर्थ है इंटरनैट सरवर से कोई फाइल अपने कंप्यूटर पर सेव करना।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 7.
नेट बैंकिंग क्या होती है ?
उत्तर-
नैट बैंकिंग का अर्थ है इंटरनैट का प्रयोग करके बैंक वाले कार्य करना।

प्रश्न 8.
ऑनलाइन शॉपिंग क्या है ?
उत्तर-
ऑनलाइन शॉपिंग का अर्थ है इंटरनैट का प्रयोग करके खरीददारी करना।

प्रश्न 9.
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी क्या है ?
उत्तर-
इन्फारमेशन टैकनॉलोजी का अर्थ है तकनीक का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त करना तथा भेजना।

प्रश्न 10.
वेबसाइट क्या होती है ?
उत्तर-
वेब पेजों के समूह को वेबसाइट कहा जाता है।

प्रश्न 11.
मोबाइल टैकनॉलोजी का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
मोबाइल टैकनॉलोजी का अर्थ है मोबाइल फोन की मदद से इंटरनेट के माध्यम से संचार तथा अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए टैकनॉलोजी का प्रयोग करना।

प्रश्न 12.
आनलाइन शापिंग का क्या लाभ है ?
उत्तर-
आनलाइन शापिंग से उपभोक्ता घर बैठ कर ही सारी खरीददारी कर सकती है।

प्रश्न 13.
नेट बैंकिंग क्या है ?
उत्तर-
नैट बैंकिंग, बैंकिंग का वह सिस्टम है जिसमें ग्राहक इंटरनैट की मदद से अपने अकाऊंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है, बिल अदा कर सकता है तथा पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

प्रश्न 14.
डाऊनलोडिंग से आप क्या समझते हो ?
उत्तर-
डाऊनलोडिंग का अर्थ है कि हमारा कम्प्यूटर इंटरनैट से डाटा प्राप्त कर रहा है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 3 सूचना टैकनॉलोजी से जान पहचान

प्रश्न 15.
वैब सर्किंग क्या होती है ?
उत्तर-
वैब सर्किंग का अर्थ है इंटरनैट पर एक वैबसाइट से दूसरी वैबसाइट पर कुछ विषय वस्तु ढूंढ़ते हुए जाना।

Leave a Comment