PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

Computer Guide for Class 8 PSEB इंटरनैट फंडामैंटल्स Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. इंटरनैशनल नैटवर्क ऑफ कम्प्यूटर को ……….. कहा जाता है।
(क) अपरानैट
(ख) इंटरनेट
(ग) इंटरानैट
(घ) इथरनैट।
उत्तर-
(ख) इंटरनेट

2. www का मतलब है ……………।
(क) वर्ल्ड वाइड वैब
(ख) वाइड वैब वर्ल्ड
(ग) वाइड वर्ल्ड वैब
(घ) वैब वर्ल्ड वाइड।
उत्तर-
(क) वर्ल्ड वाइड वैब

3. …………. द्वारा आनलाइन इंटरनैट से बातचीत की जाती है।
(क) ई-कामर्स
(ख) चैटिंग
(ग) www
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) चैटिंग

4. …………. मेल भेजने का सबसे तेज़ तरीका है।
(क) टैलीग्राम
(ख) लैटरज़
(ग) आई० एस ० पी०
(घ) ई-मेल।
उत्तर-
(घ) ई-मेल।

5. ………. एक यंत्र है जो कम्प्यूटर को टैलीफोन से जोड़ता है।
(क) मोडम
(ख) टैलीफोन तार
(ग) माऊस
(घ) मोबाइल।
उत्तर-
(क) मोडम

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

2. पूरे नाम लिखो

1. www
2. Email
3. MODEM
4. ARPANET
5. ISDN
6. DSL
Answer:
1. WWW-World Wide Web
2. Email-Electronic Mail
3. MODEM–Modulator Demodulator
4. ARPANET-Advanced Research Project Agency Network
5. ISDN-Integrated Service Digital Network
6. DSL-Digital Subscriber Line

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
इंटरनैट क्या है?
उत्तर-
दुनिया में फैले अलग-अलग तरह के नैटवर्कों को आपस में जोड़कर इंटरनैट बनता है। इससे सूचना का आदान-प्रदान करवाया जा सकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल नीचे लिखे कामों के लिए किया जाता है-

  1. व्यापार और उद्योगों के लिए
  2. संचार के लिए
  3. शिक्षा के लिए
  4. मनोरंजन के लिए
  5. विज्ञान के लिए
  6. सिखलाई के लिए।

प्रश्न 2.
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) की उदाहरण दें।
उत्तर-
इंटरनैट सर्विस प्रोवाइडर्ज यूज़र को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करवाता है। वह यूज़र से फीस प्राप्त करता है। यह फीस इंटरनैट इस्तेमाल करने के हिसाब से होती है।
इंटरनेट की अलग-अलग सेवाओं के लिए आपको अपने ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) में खाता खोलना पड़ेगा। BSNL एक ISP का उदाहरण है।

प्रश्न 3.
ई-कॉमर्स से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
इंटरनेट का उपयोग करके व्यापार करने तथा शापिंग करने वाली सुविधा को ई-कॉमर्स कहते हैं।

प्रश्न 4.
वैब ब्राऊजिंग क्या है ?
उत्तर-
इंटरनैट पर ब्राऊजर की मदद से विभिन्न वैब साईट को देखने की प्रक्रिया वैब ब्राऊजिंग कहलाती है। इस से हम सूचना देख सकते हैं, ढूंढ सकते हैं तथा लोगों को भी ढूंढ सकते हैं।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
MODEM क्या है? मोडम की किस्में तथा रफ्तार बताओ।
उत्तर-
डिजीटल से एनालॉग सिग्नल और एनालोग से डिजीटल सिग्नल में बदलने वाले उपकरण को मोडम कहा जाता है। मोडम दो प्रकार के होते हैं

  1. अन्दरूनी मोडम
  2. बाहरी मोडम बाहरी मोडम एक डिब्बे के रूप में कम्प्यूटर से बाहरी तरफ से केबल से जोड़े जाते हैं।

अन्दरूनी मोडम कम्प्यूटर के बीच ही लगे होते हैं। मोडम की रफ़्तार भी अलग-अलग होती है। धीमे मोडम सन्देश को भेजते समय अधिक समय लगाते हैं। केबल या टेलीफोन की तार दीवार से लगे प्लग के द्वारा मोडम में जाती है। आजकल तो बेतार मॉडम भी आ गए हैं जो मोबाइल फोन की तरह हवा में ही काम करते हैं।

मोडम की रफ़्तार अलग-अलग होती है। धीमे मोडम सन्देश भेजते या प्राप्त करते समय अधिक समय लगाते हैं। यह इंटरनेट से फाइलों की नकल करने पर भी अधिक समय लगाते हैं। अगर संचार वाले दोनों कम्प्यूटरों में अलग-अलग रफ़्तार वाले मोडम हों तो संचार कम रफ्तार वाले मोडम की रफ्तार के साथ होता है। तेज़ संचार करवाने के लिए अधिक रफ़्तार वाले मोडम ही प्रयोग करने चाहिए। आमतौर पर 28.8 Kbps रफ़्तार वाला मोडम प्रयोग किया जाता है। सर्किंग के लिए कम-से-कम 56 Kbps वाले मोडम की सिफारिश की जाती है।

प्रश्न 2.
इंटरनेट द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का वर्णन करो।
उत्तर-
इंटरनेट द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं-
1. ख़बर तथा जानकारी प्राप्त करना-इंटरनेट से हम ऑनलाइन अख़बार से ख़बरें पढ़ सकते हैं। इससे हम देश-विदेश की किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2. कला तथा मनोरंजन-इंटरनेट पर हम गेम खेल सकते हैं, गाने सुन सकते हैं, फिल्में देख सकते हैं, चुटकुले कहानियां आदि पढ़ सकते हैं। इंटरनेट की सहायता से इन सभी के द्वारा हम अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

3. खरीदारी-इंटरनेट की सहायता से हम दुनिया में कहीं से भी कपड़े, किताबें, गिफ्ट या अन्य ज़रूरी सामान आदि खरीद सकते हैं। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन शॉपिंग कहा जाता है।

4. पत्र भेजना-इंटरनेट पर पत्र भेजने की सर्विस को ईमेल कहते हैं। इंटरनेट की सहायता से हम दुनिया । में किसी भी व्यक्ति को ईमेल भेज सकते हैं तथा किसी से भी ईमेल प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल के जरिए हम तस्वीरें, फिल्में, आवाज़ आदि दूसरों को भेज सकते हैं।

5. सेहत तथा तंदुरुस्ती-इंटरनेट के द्वारा हम अपने स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा हम किसी भी डॉक्टर से ज़रूरी सलाह भी कर सकते हैं।

6. सैर सपाटा-इंटरनेट पर दुनिया भर के सैर सपाटे से संबंधित जानकारी रेल टिकट, हवाई टिकट तथा विभिन्न होटलों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

7. चैटिंग-इंटरनेट के द्वारा हम दुनिया में किसी भी व्यक्ति के साथ टैक्सट, ऑडियो या वीडियो चैट कर सकते हैं।

8. बैंकिंग-इंटरनेट की सहायता से हम अपने बैंक के कार्य भी कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के द्वारा बैंक से संबंधित लगभग सभी कार्य किए जा सकते हैं।

9. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दो या दो से ज्यादा व्यक्ति एक-दूसरे को देख कर बात करते हैं। इसके लिए वेब कैमरे का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.
ई-मेल क्या है ? इसके प्रयोग के लाभ लिखो।
उत्तर-
ई-मेल एक इलैक्ट्रॉनिक मेल है जिसके द्वारा कम्प्यूटर से पत्र भेजे जाते हैं। इसके द्वारा दुनिया भर में कहीं भी एक ही समय सन्देश पहुँचाया जा सकता है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के समय आपके पास विलक्षण ई-मेल पता होना चाहिए। ई-मेल के पते को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, यूज़र नेम और होस्ट नेम। ई-मेल में @ संकेत होता है जिसको ‘ऐट दा रेट ऑफ’ कहा जाता है। [email protected] ई-मेल के पते की एक उदाहरण है।

ई-मेल के लाभ-ई-मेल के बहुत सारे लाभ हैं जो कि नीचे लिखे अनुसार हैं-
1. खर्च (Cost)-इंटरनैट के प्रयोग के लिए दी जाने वाली रकम के बिना अन्य कुछ नहीं लगता। यूज़र को डाक टिकटों के पैसे नहीं पड़ते। यह फैक्स से भी सस्ती पड़ती है। फैक्स पर कागज़ और टैलीफोन के खर्चे पड़ते हैं। ई-मेल करते समय ऐसा कोई खर्चा नहीं पड़ता। लम्बे सन्देश का खर्च छोटे सन्देश जितना होता है। उदाहरण के लिए स्विट्ज़रलैंड और अपने शहर में सन्देश का खर्च बराबर होता है।

2. रफ़्तार (Speed)-ई-मेल की रफ्तार हमारे दूसरे चिट्ठी-पत्र से अधिक होती है। ई-मेल सन्देश अपनी मंजिल पर कुछ मिनटों-सैकिण्डों में पहुंच जाते हैं। एक दिन में कई बार पत्र-व्यवहार किया जा सकता है।

3. आराम (Convenience)-कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने वाले सन्देश को अपने कम्प्यूटर पर टाइप करते हैं और फिर ई-मेल कर देते हैं। इसके साथ न कागज़ का प्रयोग होता है, न कोई डाक खर्चा आता है और न ही कोई अन्य समस्या आती है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

प्रश्न 4.
वर्ल्ड वाइड वेब पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
वर्ल्ड वाइड वेब एक बहुत बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क है जिसे हम इंटरनेट एक्सप्लोरर या गूगल क्रोम जैसे ब्राउज़र का प्रयोग करके सर्च कर सकते हैं। इससे हम आवश्यकता अनुसार जानकारी तथा सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यह बहुत सारी पब्लिक वेबसाइट का समूह है जो आपस में हाइपरलिंक की सहायता से जुड़े हुए हैं। इसमें वेबसाइट के साथ क्लाइंट उपकरण जैसे कि कंप्यूटर मोबाइल फोन आदि भी शामिल होते हैं जो पूरी दुनिया में इंटरनेट से जुड़े होते हैं।

वर्ल्ड वाइड वेब तथा इंटरनेट इकट्ठे ही कार्य करते हैं, पर यह दोनों एक समान नहीं हैं। असल में वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट पर फैला हुआ वैब पेजों का एक जाल है। यह सारे वेब पेज एचटीएमएल में बने होते हैं तथा आपस में हाइपरलिंक द्वारा जुड़े होते हैं। हाइपरलिंक द्वारा आपस में जुड़े होने के कारण इनका एक जाल बन जाता है जो पूरी दुनिया में फैला होता है। इसी कारण इसे वर्ल्ड वाइड वेब कहा जाता है।

प्रश्न 5.
इंटरनेट द्वारा प्रदान की जाने वाली मुख्य सेवाओं का वर्णन करो।
उत्तर-
1. वर्ड वाइड वैब-वर्ड वाइड वैब इंटरनैट पर वैब पेज का एक जाल है। ये पेज आपस में लिंकड होते हैं। इस को किसी खास एडरैस द्वारा पाया जाता है। इसको कम्प्यूटर, लैपटाप, मोबाइल, आदि पर असैस किया जा सकता है। वर्ल्ड वाइड वैब Www इंटरनैट की बहुत बड़ी सेवा है। इसके द्वारा पूरी दुनिया की सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसमें व्यापार, शिक्षा स्रोत, सेहत और सरकारी अदारों आदि से सम्बन्धित सूचना शामिल होती है। यह हर एक स्थान पर यूज़र की सोच, विचारों और पसंद के मुताबिक सेवाएं देती हैं।

2. ई-मेल-ई-मेल एक इलैक्ट्रॉनिक मेल है जिसके द्वारा कम्प्यूटर से पत्र भेजे जाते हैं। इसके द्वारा दुनिया भर में कहीं भी एक ही समय सन्देश पहुँचाया जा सकता है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के समय आपके पास विलक्षण ई-मेल पता होना चाहिए। ई-मेल के पते को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, यूजर नेम और होस्ट नेम। ई-मेल में @ संकेत होता है जिसको ‘ऐट दा रेट ऑफ’ कहा जाता है। [email protected] ई-मेल के पते की एक उदाहरण है।

3. ई-कामर्स-ई-कामर्स इंटरनैट पर व्यापार को करते हैं। इससे हम अपनी ज़रूरत की वस्तुएं 24 घंटे खरीद, बेच सकते हैं।

4. सोशल नेटवर्किंग साइट-यह इंटरनैट पर सोशल ग्रुप की साइट होती है। इसमें यूज़र अपना प्रोफाइल बना कर दूसरों से वार्तालाप तथा अपने अनुसार शेयर कर सकता है।

5. विडीयो कानसिंग-यह कैमरे का उपयोग करती है। इसमें हम तस्वीरों तथा आवाज़ द्वारा अपने विचार दूसरों से साझा कर सकते हैं। हम दूसरों को देख भी सकते हैं। इसमें समय की बहुत बचत होती है।

6. चैटिंग-यह फोन पर की जाने वाली बातचीत की तरह ही होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें बातचीत के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इंटरनेट से जुड़े हो तो आप टैलीफोन में बोलने के स्थान पर कम्प्यूटर में टाइप करोगे। आजकल व्याँस चैट (जुबान के द्वारा चर्चा) करनी भी सम्भव हो गई है। व्यॉस चैट में आप बोल और सुन सकते हो।

7. वैबसाइट को सर्च करना-वैबसाइट पर पन्नों की गिनती निश्चित नहीं होती। यह अनगिनत होते हैं। यह बढ़ते ही रहते हैं। बड़ी कम्पनियां अपने वैब पन्नों को डाटाबेस में सम्भाल के रखती हैं। जानकारी ढूँढ़ने के लिए सर्च इंजन का प्रयोग किया जाता है। यह बहुत ही शक्तिशाली प्रोग्राम होता है। ढूँढ़ी जाने वाली जानकारी को टाइप करके सर्च (खोज) की जाती है। यह उस शब्द से सम्बन्धित अनेकों वैबसाइटों की सूची जारी करता है।

PSEB 8th Class Computer Guide इंटरनैट फंडामैंटल्स Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो

1. मोडम ……….. को एनालॉग सिग्नल में बदलता है।
(क) एनालॉग
(ख) डिजिटल
(ग) दोनों ही
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) डिजिटल

2. ……… ऑनलाइन बातचीत का तरीका है।
(क) चैटिंग
(ख) ईमेल
(ग) सचिंग
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) चैटिंगग।

2. पूरा नाम लिखो
1. DOD
2. TCP/IP
3. IAP
4. URL
5. ISP
Answer:
1. DOD – Department of Defence
2. TCP/IP-Transmission Control Protocol/Internet Protocol
3. IAP-Internet Access Providers
4. URL-Uniform Resource Locator
5. ISP-Internet Service Provider

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सोशल नेटवर्किंग साइट क्या होती है ?
उत्तर-
सोशल नेटवर्किंग साइट वह होती है जो हमें ऑनलाइन सामाजिक समूह बनाने में मदद करती है। facebook.com एक सोशल नेटवर्किंग साइट है।

प्रश्न 2.
कुछ सोशल नेटवर्किंग साइट के नाम बताओ।
उत्तर-
Facebook, Twitter, Orkut, Linkedin, Fickr

प्रश्न 3.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्या होती है ?
उत्तर-
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वह सहूलियत है जिसके द्वारा हम किसी भी दूसरे व्यक्ति की वीडियो देख कर उसके साथ बातचीत कर सकते हैं।

प्रश्न 4.
ब्राउजिंग क्या होती है ?
उत्तर-
इंटरनेट पर वेब साइट देखने की प्रक्रिया को ब्राउजिंग कहते हैं।

प्रश्न 5.
इंटरनेट कनेक्शनों के नाम बताओ।
उत्तर-
डायल अप, ब्रॉडबैंड, वायरलेस, डी० एस० एल०, आई० एस० डी० एन०।

प्रश्न 6.
मोडम का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
मोडूलेटर-डीमोडूलेटर।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 2 इंटरनैट फंडामैंटल्स

प्रश्न 7.
मोडम की किस्में बताओ।
उत्तर-
मोडम की निम्नलिखित किस्में हैं –

  1. अंदरूनी मॉडल
  2. बाहरी मॉडल

प्रश्न 8.
ISP का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
ISP का पूरा नाम है-Internet Service Provider.

प्रश्न 9.
URL का पूरा नाम बताओ।
उत्तर-
URL का पूरा नाम है-Uniform Resource Locator.

प्रश्न 10.
www क्या है ? बताओ।
उत्तर-
www का अर्थ है-वर्ल्ड वाइड वैब। यह इंटरनैट पर फैला हुआ वैबसाइटों का एक जाल है।

प्रश्न 11.
इंटरनैट कुनैक्शनों की किस्में बताएं।
उत्तर-
इंटरनैट कुनैक्शन इस प्रकार के होते हैं-

  1. डायल-अप कुनैक्शन
  2. ब्रॉड बैंड
  3. वायरलैस
  4. डी० एस० एल०
  5. आई० एस० डी० एन० ।

प्रश्न 12.
ई-मेल के बारे में बताओ।
उत्तर-
ई-मेल इंटरनैट की एक वह सुविधा है जिसके द्वारा दुनिया में किसी भी कम्प्यूटर, जो इंटरनैट से जुड़ा हो, तक संदेश भेज सकते हैं।

प्रश्न 13.
वैब सचिंग क्या है?
उत्तर-
इंटरनैट पर किसी भी वस्तु को ढूंढ़ने की प्रक्रिया को वैब सचिंग कहते हैं।

प्रश्न 14.
इंटरनेट के लिए कौन-कौन से हार्डवेयर ज़रूरी हैं ?
उत्तर-
इंटरनैट के लिए निम्न हार्डवेयर ज़रूरी है-

  1. एक पर्सनल कम्प्यूटर जिसकी स्पीड 800 Mz या ज्यादा हो।
  2. 128 MB या ज्यादा RAM
  3. टैलीफोन कुनैक्शन लाइन
  4. मोडम।

Leave a Comment