PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

Computer Guide for Class 8 PSEB टाइपिंग ट्यूटर Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो

1. ………. फोंट का प्रयोग पंजाबी में टाइप करने के लिए किया जाता है।
(क) अनमोल लिपि
(ख) रावी
(ग) जोआए
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

2. अनमोल लिपि के साथ टाइप करते समय बाएं हाथ की छोटी उंगली से होम रोअ की ………………………… कीअ दबाई जाती है |
(क) θ/ਅ
(ख) म/म
(ग) र/प
(घ) ਢ/ह
उत्तर-
(क) θ/ਅ

3. अनमोल लिपि को टाइप करते समय बाएं हाथ की रिंग उंगली के साथ दूसरी रोअ की ………………………. .
कीअ दवाई जाती है।
(क) उ/ਬ
(ख) \(\mathrm{T} / \dot{\mathrm{T}}\)
(ग) ट/6
(घ) ਰ/;
उत्तर-
(ख) \(\mathrm{T} / \dot{\mathrm{T}}\).

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

4. अनमोल लिपि टाइप करते समय दाएं हाथ की इंडेक्स उंगली के साथ तीसरी रोअ की ………………. कीअ दवाई जाती है |
(क) घ/उ
(ख) ਨ/ \(\dot{\mathrm{T}}\)
(ग) ਮ/”
(घ) ਮ/ ਨ/
उत्तर-
(ख) ਨ/ \(\dot{\mathrm{T}}\)

5. नंबर पैड का प्रयोग करने के लिए ……………………….. कीअ ON रखनी चाहिए।
(क) Num Lock
(ख) Caps Lock
(ग) Scroll Lock
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) Num Lock

2. सही या गलत बताओ-

1. टाइपिंग करने के लिए कीबोर्ड को दो हिस्सों में बांटा गया है एक बाएं हाथ के लिए तथा एक दाएं हाथ के लिए।
उत्तर-
सही

2. टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम कीबोर्ड को देखते हुए तेज़ रफ़्तार से टाइपिंग करना सीख सकते हैं।
उत्तर-
गलत

3. अनमोल लिपि फोंट हमें पंजाबी में टाइप करने में मदद करता है।
उत्तर-
सही

4. स्पेस बार कीअ दबाने के लिए हम छोटी उंगली का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
गलत

5. Shift कीअ का प्रयोग अगली लाइन में जाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
गलत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
टच टाइपिंग क्या होती है ?
उत्तर-
टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम बिना कीबोर्ड को देखें अपनी सारी उंगलियों का प्रयोग करके तेज़ रफ्तार से टाइपिंग करनी सीख सकते हैं अगर हम कीबोर्ड देखकर एक एक कीअ ढूंढ कर टाइपिंग करते हैं तो हमारी स्पीड बहुत कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
होम रोअ पर हमारी उंगलियों की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर-
होम रोअ पर हमारी उंगलियों की स्थिति निम्न अनुसार होती है-
सबसे पहले हमारे बाएं हाथ की चौथी उंगली (लिटिल फिंगर) A कीअ ऊपर, तीसरी उंगली S कीअ के ऊपर, दूसरी उंगली D कीअ के ऊपर तथा पहली उंगली F कीअ के ऊपर तथा साथ ही G कीअ के ऊपर होनी चाहिए। दाएं हाथ की चौथी तीसरी दूसरी तथा पहली उंगली क्रमवार ; L, K, J, H पर होनी चाहिए।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

प्रश्न 3.
पंजाबी भाषा में टाइपिंग किस प्रकार की जाती है ?
उत्तर-
अनमोल लिपि फोंट द्वारा हम आसानी से पंजाबी में टाइपिंग कर सकते हैं। हम अंग्रेजी भाषा की टाइपिंग में प्रयोग होने वाली उंगलियों की स्थिति के अनुसार पंजाबी भाषा में भी टाइपिंग का अभ्यास कर सकते हैं। टाइप करने से पहले हमें अनमोल लिपि फोंट का चुनाव करना पड़ता है।

प्रश्न 4.
पंजाबी भाषा में टाइप करने के लिए कोई तीन फोंट का नाम लिखो ?
उत्तर-
पंजाबी भाषा में टाइप करने के लिए 3 फोंट निम्नानुसार हैं-

  1. अनमोल,
  2. रावी,
  3. जोआए।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हम अपनी टाइपिंग की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं ?
उत्तर-
टाइपिंग स्पीड को निम्न हिदायतों का प्रयोग कर बढ़ाया जा सकता है-

  1. हमारे हाथ की उंगलियां होम रोअ पर होनी चाहिए।
  2. हमें हमेशा यहीं से शुरू कर वापिस आना चाहिए।
  3. होम रोअ की पोजीशन से बाकी कीज़ तक पहुंचो।
  4. अपना ध्यान सही कीअ दबाने पर रखो।।
  5. कीअ-बोर्ड को मत देखो।
  6. लगातार, आराम से तथा सही टाइप करने की तरफ ध्यान रखें।
  7. जिस भी कीअ को दबाओ उसको मन में दोहराओ।

प्रश्न 2.
अनमोल लिपि का कीअ मैप बनाएं।
उत्तर-
PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर 1

PSEB 8th Class Computer Guide टाइपिंग ट्यूटर Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. टाइप मास्टर …………. सिखाने के लिए प्रयोग होता है।
(क) प्रोग्रामिंग
(ख) कम्प्यू टर
(ग) प्रिंटिंग
(घ) टाइपिंग।
उत्तर-
(घ) टाइपिंग।

2. कीअ-बोर्ड ………… भागों में बांटा जाता है।
(क) तीन
(ख) चार
(ग) दो
(घ) पांच।
उत्तर-
(ग) दो

3. न्यूमैरिक पैड …………. तरफ होते हैं।
(क) दायें
(ख) वायें
(ग) ऊपर
(घ) नीचे।
उत्तर-
(क) दायें

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

4. …………… की, कीअ-बोर्ड के दोनों तरफ होती है।
(क) फंक्श न
(ख) स्पैशल
(ग) ऐरो
(घ) शिफ्ट।
उत्तर-
(घ) शिफ्ट।

सही या ग़लत बताएँ

1. टाइप मास्टर टाइप की गति में सुधार करने में मदद करता है।
उत्तर-
सही

2. टच टाइपिंग में हम कीअ-बोर्ड को बगैर छुए टाइप कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

3. न्यूमैरिक पैड कीअ-बोर्ड के दाईं तरफ होता है।
उत्तर-
सही

4. न्यूमैरिक पैड की सहायता से टैक्सट टाइप किया जाता है।
उत्तर-
ग़लत

5. शिफ्ट कीअ सिर्फ एक होती है।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कीअ-बोर्ड के प्रयोग के लिए निर्देश लिखें।
उत्तर-

  1. कीज़ को जल्दी-जल्दी न दबाएं।
  2. कीज़ को बराबर तथा सही ढंग से दबाएं।
  3. कीज़ को हल्का दबाने की आदत डालें।
  4. प्रत्येक शब्द टाइप करने के बाद दायें अँगूठे से स्पेस बार दबाएं।
  5. टाइप के दौरान आपकी आँखों, हाथों तथा दिमाग़ का सही तालमेल होना चाहिए।

प्रश्न 2.
टाइप मास्टर क्या है ?
उत्तर-
टाइप मास्टर एक प्रोग्राम है जो हमें सही तथा तीव्र गति से टाइप करना सीखने में मदद करता है। इसकी सहायता से हम बगैर कीअ-बोर्ड देखे टाइप कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
न्यूमैरिक की पैड क्या होता है ?
उत्तर-
यह कीअ बोर्ड के दाईं तरफ न्यूमैरिक कीज़ का ग्रुप होता है। इसका प्रयोग अंक टाइप करने में होता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग ट्यूटर

प्रश्न 4.
शिफ्ट-कीअ की परिभाषा दो।
उत्तर-
शिफ्ट-कीअ वह कीअ है जिसका प्रयोग ऊपर वाले चिन्ह तथा बड़े अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है।

Leave a Comment