PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

Punjab State Board PSEB 8th Class Computer Book Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Computer Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

Computer Guide for Class 8 PSEB माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. ………………………… स्लाइड के ऊपर विभिन्न तत्वों के डिजाइन तथा प्लेसमेंट को परिभाषित करता है।
(क) बैकग्राउंड स्टाइल
(ख) प्लेसहोल्डर
(ग) स्टाइल लेआउट
(घ) पैटर्न
उत्तर-
(ग) स्टाइल लेआउट

2. एक ………………………. दो या दो से ज्यादा रंगों का मिश्रण होता है जो एक दूसरे में मर्ज हो जाते हैं।
(क) थीम
(ख) पैटर्न
(ग) बैकग्राउंड स्टाइल
(घ) ग्रेडियंट
उत्तर-
(घ) ग्रेडियंट

3. ……………….. डिफॉल्ट वियू है जहां हम अपनी स्लाइड बनाते, एडिट करते तथा डिजाइन करते हैं।
(क) नॉरमल वियू
(ख) स्लाइड शो
(ग) स्लाइड सोर्टर वियू
(घ) रीडिंग वियू।
उत्तर-
(क) नॉरमल वियू

4. Power point 2010 में …………………….. डिफॉल्ट स्लाइड बैकग्राउंड स्टाइल में उपलब्ध होते हैं।
(क) 48
(ख) 4
(ग) 12
(घ) 3.
उत्तर-
(ख) 4

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

5. ………………………. कंट्रोल स्लाइड कंटेंट को नज़दीक से देखने के लिए जूम इन करने की आज्ञा देता है।
(क) जूम
(ख) स्लाइड
(ग) नॉर्मल वियू
(घ) ग्रेडियंट।
उत्तर-
(क) जूम

2. बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
एक नई स्लाइड दाखिल करने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + M.

प्रश्न 2.
एक नई प्रेजेंटेशन फाइल बनाने की शॉर्टकट कीअ क्या है ?
उत्तर-
Ctrl + N.

प्रश्न 3.
स्लाइड के ऊपर टैक्सट को फॉर्मेट करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
Design.

प्रश्न 4.
कौन-सा पावर प्वाइंट वियू दर्शकों के आगे प्रेजेंटेशन पेश करने की आज्ञा देता है ?
उत्तर-
स्लाइड शो।

प्रश्न 5.
पावर प्वाइंट में कौन-सी बार पर वियू बटन तथा जूम स्लाइडर मौजूद होते हैं ?
उत्तर-
स्टेटस बार।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पावर प्वाइंट में फाइल टैब की मदद से नई प्रेजेंटेशन बनाने के स्टेप लिखो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट में फाइल टैब की मदद से नई प्रेजेंटेशन बनाने के स्टेप्स निम्नानुसार हैं।

  1. File मैन्यू पर क्लिक करो।
  2. New पर क्लिक करो।
  3. उपलब्ध टेंप्लेट तथा थीमस मे ब्लैंक प्रेजेंटेशन का चुनाव करो।
  4. ब्लैंक प्रेजेंटेशन पर क्लिक करो।

प्रश्न 2.
प्लेसहोल्डर क्या होते हैं ?
उत्तर-
प्लेसहोल्डर स्लाइड लेआउट के ऊपर डॉटेड लाइन वाले कंटेनर होते हैं जिनमें हर प्रकार का कंटेंट रखा जाता है। इन प्लेसहोल्डर के अंदर ही टाइटल, सबटाइटल, टेबल, चार्ट, तस्वीरों आदि को रखा जाता है।

प्रश्न 3.
थीम क्या होते हैं ?
उत्तर-
थीम पहले से ही तैयार बैकग्राउंड डिजाइन टैक्सट, स्टाइल, कलर आदि होते हैं। इनका प्रयोग एक या ज्यादा स्लाइडो पर किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
पावर प्वाइंट विंडो के स्टेटस बार में मौजूद वियू बटन के नाम लिखो।
उत्तर–
पावर प्वाइंट विंडो के स्टेटस बार में निम्नलिखित वियू बटन मौजूद होते हैं। नॉर्मल स्लाइड सोर्टर, रीडिंग तथा स्लाइड शो।

प्रश्न 5.
ग्रेडियंट फिल क्या होता है ?
उत्तर-
ग्रेडियंट दो या दो से ज्यादा रंगों का मिश्रण होता है जो एक दूसरे में मर्ज हो रहे होते हैं। इनका प्रयोग स्लाइड बैकग्राउंड के तौर पर किया जा सकता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

प्रश्न 6.
फॉर्मेट बैकग्राउंड डायलॉग बॉक्स के फिल पेन में कौन-कौन से विकल्प मौजूद होते हैं ?
उत्तर-
फॉर्मेट बैकग्राउंड डायलॉग बॉक्स के पेन में निम्नलिखित विकल्प मौजूद होते हैं

  1. Solid Fill
  2. Gradient Fill
  3. Picture or Texture Fill
  4. Pattern Fill.

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
स्लाइड की दिखावट को बदलने के विभिन्न तरीकों का विस्तार से वर्णन करो।
उत्तर-
स्लाइड की दिखावट बदलने के निम्नलिखित तरीके हैं-

  1. थीम का प्रयोग करके-एक थीम कलर फोंट तथा विजुअल इफेक्ट का पहले से ही परिभाषित समूह होता है जो हम अपनी स्लाइड के ऊपर एक जैसा तथा पेशेवर दिख वाला सेट लागू कर सकते हैं।
  2. बैकग्राउंड स्लाइड का प्रयोग करके-प्रेजेंटेशन स्लाइड के ऊपर बैकग्राउंड स्टाइल सेट किया जा सकता है। यह स्टाइल थीम कलर के आधार पर बने होते हैं। जब हम एक अलग थीम को सिलेक्ट करते हैं तो बैकग्राउंड स्टाइलस नए सिलेक्ट किए गए थीम के रंगों के आधार पर थीम अपने आप अपडेट हो जाते हैं।
  3. फॉर्मेट बैकग्राउंड करके-बैकग्राउंड को एक ठोस रंग ग्रेडियंट पिक्चर तथा टेक्सचर या एक पैटर्न के रूप में बदला जा सकता है।

प्रश्न 2.
स्लाइड लेआउट क्या होती है ? आप पावर प्वाइंट में स्लाइड लेआउट को कैसे बदल सकते हो ?
उत्तर-
स्लाइड लेआउट स्लाइड के ऊपर विभिन्न तत्त्वों के डिज़ाइन तथा प्लेसमेंट को परिभाषित करता है। प्रेजेंटेशन में एक नई स्लाइड दाखिल करते समय स्लाइड लेआउट का चयन किया जा सकता है। प्रेजेंटेशन में स्लाइड दाखिल करने में बाद स्लाइड का लेआउट बदला जा सकता है। स्लाइड लेआउट बदलने के लिए निम्नलिखित पगों का प्रयोग किया जाता है।

  1. उस स्लाइड को सिलेक्ट करो जिसका लेआउट बदलना है।
  2. Home टैब Slide ग्रुप में मौजूद Layout ड्रॉप डाउन मैन्यू पर क्लिक करों।
  3. अपनी आवश्यकतानुसार लेआउट का चुनाव करो।

प्रश्न 3.
पावर प्वाइंट में स्लाइड वियू विकल्प का वर्णन करो।
उत्तर-
पावर प्वाइंट में निम्नलिखित स्लाइड वियू उपलब्ध होते हैं –
1. नॉर्मल वियू-यह पावरप्वाइंट का डिफॉल्ट तथा मुख्य वियू हैं। इसमें हम स्लाइड बना सकते हैं तथा उसके कंटेंट को एडिट भी कर सकते हैं। इस वियू में बाएँ तरफ स्लाइड तथा दाईं तरफ एडिट करने के लिए एक स्लाइड नज़र आती है।

2. स्लाइड सोर्टर वियू-इसमें सारी स्लाइड थंबनेल के रूप में दिखाई देती हैं। इस वियू का प्रयोग स्लाइड का क्रम बदलने के लिए किया जाता है। इसमें हम किसी भी स्लाइड का कंटेंट नहीं बदल सकते।

3. नोट्स वियू-इस वियू का प्रयोग स्लाइड के बारे में जानकारी लिखने के लिए किया जाता है लिखी गई जानकारी को नोट कहते हैं तथा यह स्लाइड के नीचे बने एक बॉक्स में टाइप की जाती है।

4. रीडिंग वियू-इस को प्रूफरीडिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग प्रेजेंटेशन को कंप्यूटर पर देखने के लिए भी किया जाता है। 5. मास्टर वियू-इस को हैंग आउट नोट भी कहा जाता है। इस ग्रुप में सारा कंटेंट प्लेस किया जाता है जो यूज़र चाहता है कि सारी स्लाइडो पर दिखाई दे।

PSEB 8th Class Computer Guide माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. ग्रेडीएंट ऑप्शन …………………… डायलाग बॉक्स में होती है।
(क) फॉर्मेट शेप
(ख) फॉर्मेट बैकग्राऊंड
(ग) पैराग्राफ
(घ) फोंट।
उत्तर-
(ख) फॉर्मेट बैकग्राऊंड

2. विडियो को ………. तरीकों से शामिल किया जा सकता है।
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर-
(ग) तीन

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

3. क्लिप आर्ट विडियो, विडियो फ्राम वैबसाइट तथा …………………. तीन तरीके हैं, जिनके द्वारा विडियो दाखिल की जा सकती है।
(क) विडियो फ्राम फाइल
(ख) इमेज द्वारा
(ग) एनीमेशन द्वारा
(घ) सारे।
उत्तर-
(क) विडियो फ्राम फाइल

4. वर्ड डाक्यूमैंट, विटमैप, वर्कशीट को ……. ऑप्शन से दाखिल किया जाता है।
(क) इन्सर्ट टैब
(ख) वियू टैब
(ग) होम टैब
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) इन्सर्ट टैब

5. बैकग्राऊंड स्टाइल बटन ………. रिबन पर उपलब्ध होता है।
(क) एनीमेशन
(ख) डिज़ाइन
(ग) होम
(घ) इन्सर्ट।
उत्तर-
(ख) डिज़ाइन

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बैकग्राउंड में क्या-क्या लगाया जा सकता है ?
उत्तर-
बैकग्राउंड में रंग, पिक्चर, टेक्सचर, ग्रेडियंट, आदि लगाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
क्लिप ऑर्गेनाज़र किस लिए प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
क्लिप ऑर्गेनाज़र एनीमेटेड क्लिप को स्टोर करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
स्लाइड की दिखावट बदलने के विभिन्न तरीकों के नाम बताओ।
उत्तर-
स्लाइड की दिखावट बदलने के लिए डिज़ाइन थीम, कलर थीम, बैकग्राउंड स्टाइल आदि तरीकों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2.
कलर स्कीम के प्रयोग के बारे में बताएं।
उत्तर-
कलर स्कीम का प्रयोग टैक्सट, लाइन, टाइटल तथा किसी भी प्रकार के ऑबजेक्ट का रंग बदलने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा स्लाइड के अगले भाग तथा बैकग्राउंड का रंग भी बदला जा सकता है।

PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-2)

प्रश्न 3.
क्लिप ऑर्गेनाइज़र के बारे में बताओ।
उत्तर-
क्लिप ऑर्गेनाइज़र का प्रयोग एनीमेटेड क्लिप्स, वीडियोस, तस्वीरें तथा अन्य प्रकार की मीडिया स्टोर करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 4.
थीम क्या होती है ?
उत्तर-
थीम पहले से ही तैयार बैकग्राउंड डिज़ाइन, टैक्सट स्टाइल, कलर आदि होते हैं। इनका प्रयोग एक . या एक से अधिक स्लाइड के ऊपर किया जा सकता है।

Leave a Comment