PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 15 प्रकाश Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश

PSEB 7th Class Science Guide प्रकाश Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें:-

(i) ……………….. दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आँख के बराबर होता है।
उत्तर-
समतल

(ii) समतल दर्पण में व्यक्ति का बायाँ हाथ प्रतिबिम्ब का ……………………. हाथ नज़र आता है तथा …………………….. हाथ प्रतिबिम्ब का बायाँ हाथ नज़र आता है।
उत्तर-
दायाँ, दायाँ

(iii) उत्तल दर्पण के लिए सदैव ………………………. तथा आकार में वस्तु से …………………… प्रतिबिम्ब प्राप्त होगा।
उत्तर-
सीधा, छोटा

(iv) उत्तल लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में से …………………… होता है। अवतल लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में से ………………….. होता है।
उत्तर-
मोटा, पतला

(v) प्रिज्म सफेद प्रकाश को …………………….. रंगों में अलग कर देता है।
उत्तर-
सात।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

2. निम्नलिखित के लिए ठीक या ग़लत लिखें :-

(i) एक लेंस में से प्रकाश का परावर्तन होता है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) समतल दर्पण की ओर आ रही प्रकाश की किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के सामने बनता है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) एक अवतल दर्पण काँच के खोखले गोले का एक भाग है, जिसकी बाहरी उभरी हुई सतह पर एक चमकीली चाँदी के रंग की परत होती है तथा इसकी भीतरी सतह से परावर्तन होता है।
उत्तर-
ठीक

(v) अवतल लेंस सदैव वस्तु का सीधा, आभासी तथा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है।
उत्तर-
ठीक

3. कॉलम मिलान करें :-

कॉलम-I कॉलम-II
(i) दाँतों के डॉक्टर द्वारा प्रयोग किए जाने वाला दर्पण (क) ऐनकें
(ii) पीछे देखने वाला दर्पण (ख) सूक्ष्मदर्शी
(iii) आवर्धक लेंस (ग) वाहन
(iv) अवतल लेंस (घ) अवतल।

उत्तर-

कॉलम-I कॉलम-II
(i) दाँतों के डॉक्टर द्वारा प्रयोग किए जाने वाला दर्पण (घ) अवतल
(ii) पीछे देखने वाला दर्पण (ग) वाहन
(iii) आवर्धक लेंस (ख) सूक्ष्मदर्शी
(iv) अवतल लेंस (क) ऐनकें

4. बहु वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न :-

प्रश्न (i)
इनमें से कौन-सा प्रकाश का परिवर्तन नहीं करता ?
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) गत्ते का टुकड़ा।
उत्तर-
(घ) गत्ते का टुकड़ा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न (ii)
इनमें से क्या कारों तथा अन्य वाहनों में पीछे देखने वाले दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
(क) अवतल दर्पण
(ख) उत्तल दर्पण
(ग) उत्तल लेंस
(घ) अवतल लेंस।
उत्तर-
(ख) उत्तल दर्पण।

प्रश्न (iii)
अवतल लेंस वस्तु का कौन-सा प्रतिबिम्ब बनाता है ?
(क) वास्तविक तथा छोटा
(ख) आभासी तथा बड़ा
(ग) वास्तविक तथा बड़ा
(घ) आभासी तथा छोटा।
उत्तर-
(घ) आभासी तथा छोटा।

प्रश्न (iv)
सफ़ेद प्रकाश के किसी प्रिज्म में से प्रवाहित होकर सात रंगों में अलग होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
(क) प्रकाश का परावर्तन
(ख) प्रकाश का अपवर्तन
(ग) प्रकाश का मुड़ना
(घ) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण।
उत्तर-
(घ) प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है या आभासी ?
उत्तर-
समतल दर्पण द्वारा बनाया प्रतिबिम्ब आभासी होता है।

प्रश्न (ii)
कौन-सा लेंस वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है।

प्रश्न (iii)
उत्तल लेंस किस यन्त्र में प्रयोग होता है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस सूक्ष्मदर्शी में प्रयोग होता है।

प्रश्न (iv)
सतरंगी झूले वाले सात रंगों की डिस्क को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
सतरंगी झूले वाले सात रंगों वाली डिस्क को ‘न्यूटन डिस्क’ कहते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर बताएं तथा उदाहरण दें।
उत्तर-
वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 1

प्रश्न (ii)
एक व्यक्ति समतल दर्पण से 5 मीटर दूरी पर खड़ा है। उसका प्रतिबिम्ब कितनी दूरी पर बनेगा ?
(क) दर्पण से
(ख) व्यक्ति से।
हल :
हम जानते हैं कि समतल दर्पण में बन रहा प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने होती हैं। इसलिए-

(क) प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी = व्यक्ति की समतल दर्पण से दूरी
∴ प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी = 2 मीटर उत्तर।

(ख) प्रतिबिम्ब की व्यक्ति से दूरी = व्यक्ति की समतल दर्पण से दूरी + प्रतिबिम्ब की समतल दर्पण से दूरी।
= 2 मीटर + 2 मीटर
∴ प्रतिबिम्ब की व्यक्ति से दूरी = 4 मीटर उत्तर।

प्रश्न (iii)
अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखें।
उत्तर-
अवतल दर्पण के दो उपयोग –

  1. अवतल दर्पण को शेविंग दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता है। दाढ़ी बनाते समय, अवतल दर्पण बड़ा तथा सीधा प्रतिबिम्ब बनाता है जब इसे चेहरे के पास लाया जाता है।
  2. अवतल दर्पण को अधिकतर वाहनों की अग्र-बत्ती (हैड लाइट) के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें बल्ब प्रकाश स्रोत को अवतल दर्पण के मुख्य फोकस पर रखा जाता है, जिससे परावर्तन के बाद प्रकाश किरणें समानान्तर किरणों का पुंज बन जाता है।

प्रश्न (iv)
उत्तल तथा अवतल लेंस में अन्तर बताएं।
उत्तर-
उत्तल तथा अवतल लेंस में अन्तर-

उत्तल लैंस अवतल लैंस
(1) यह बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला होता है। (1) यह बीच में से पतला तथा किनारों से मोटा होता है।
(2) इसमें वस्तु का वास्तविक तथा बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है। (2) इसमें छोटा तथा आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।

प्रश्न (v)
सफ़ेद प्रकाश में कितने रंग होते हैं ? उनके नाम बताएं।
उत्तर-
सफ़ेद प्रकाश में सात रंग होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. बैंगनी (Violet),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)

समतल दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब के लक्षणों के बारे में व्याख्या करें।
उत्तर-
समतल दर्पण द्वारा बनाए गए प्रतिबिम्ब के लक्षण-

  1. जलती हुई मोमबत्ती (वस्तु) का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे दिखाई देता है। इसलिए, समतल दर्पण द्वारा बनाया प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है।
  2. हम मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे रखी हुई स्क्रीन पर प्राप्त नहीं कर सकते क्योंकि समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब आभासी होता है।
  3. जब हम जलती हुई मोमबत्ती को सीधा खड़ी करते हैं तथा प्रतिबिम्ब भी सीधा बनता है। इससे पता लगता है कि समतल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब सीधा होता है।
  4. जब हम मोमबत्ती तथा समतल दर्पण द्वारा बने उसके प्रतिबिम्ब के आकार की तुलना करते हैं तो दोनों ही एक जैसे होते हैं। इससे पता लगता है कि समतल दर्पण द्वारा बनाये प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
  5. मोमबत्ती तथा दर्पण के मध्य दूरी मोमबत्ती के प्रतिबिम्ब तथा दर्पण के मध्य दूरी के बराबर होती है अर्थात् समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है, जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने रखी होती है।
  6. समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब उल्टा होता है। अर्थात् वस्तु का बायाँ भाग प्रतिबिम्ब का दायां तथा वस्तु के दाएं भाग का प्रतिबिम्ब बायाँ भाग बन जाता है।

प्रश्न (ii)
प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण से क्या अभिप्राय है ? प्रिज्म का प्रयोग करके व्याख्या करें। कौन-सा प्राकृतिक व्यवहार प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के साथ जुड़ा है ?
उत्तर-
वर्ण-विक्षेपण- सफेद प्रकाश का किसी पारदर्शी पदार्थ (कांच के प्रिज्म) में से गुजरने के बाद उसका सात रंगों में विभाजित होने की प्रक्रिया को वर्ण-विक्षेपण कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 2
एक सफेद प्रकाश किरण पुंज को प्रिज्म में से गुजारो जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। प्रिज्म के दूसरी तरफ एक सफेद पर्दा (स्क्रीन) रखो। आप देखोगे कि सफेद प्रकाश सात रंगों में विभाजित हो गया है। इन रंगों से स्क्रीन पर प्राप्त हुई सात रंगों की पट्टी (Band) बन गई है, जिसको
पीला स्पैक्ट्रम कहते हैं। सात रंगों की तरंग लंबाई अलग-अलग होने के कारण यह सातों रंग भिन्न-भिन्न कोणों पर मुड़ते कांच का प्रिज्म हैं। यह सात रंग हैं-

  1. बैंगनी (Violet),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

हम इन नामों को इनके पहले अक्षरों से बने शब्द द्वारा याद रख सकते हैं। जैसे—(VIBYGOR)।

वर्ण-विक्षेपण पर आधारित प्राकतिक व्यवहार – आपने वर्षा के बाद आकाश में बनता इन्द्रधनुष देखा होगा। यह सूर्य के सफेद प्रकाश की किरणों का वायुमण्डल में लटकती पानी की बूंदों में से हुए वर्ण-विक्षेपण के कारण बनता है। इसमें पानी की बूंदें प्रिज्म की तरह कार्य करती हैं तथा सफेद प्रकाश को सात रंगों में विभाजित कर देती हैं।

Science Guide for Class 7 PSEB प्रकाश Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पृष्ठ 180)

प्रश्न 1.
दर्पण पर टकराने के बाद प्रकाश द्वारा अपनी दिशा बदलने की क्रिया को ………………… कहते हैं।
उत्तर-
परावर्तन।

प्रश्न 2.
आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 183)

प्रश्न 1.
दर्पण के सामने रखी वस्तु की दर्पण से दूरी तथा दर्पण के पीछे प्रतिबिम्ब की दर्पण से दूरी …………………. होती है।
उत्तर-
बराबर।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
एक ग्राफ़ पेपर के वर्गों के आकार भिन्न-भिन्न होते हैं। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 3.
समतल दर्पण को ग्राफ़ पेपर से सीधा खड़ा करना चाहिए। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 185)

प्रश्न 1.
अवतल दर्पण द्वारा दीवार पर बनाया सूर्य का प्रतिबिम्ब एक ………………………. प्रतिबिम्ब है। (वास्तविक/आभासी)
उत्तर-
वास्तविक।

प्रश्न 2.
हम एक मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब एक स्क्रीन पर प्राप्त कर सकते हैं। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 186)

प्रश्न 1.
जब वस्तु अवतल दर्पण से बहुत ज्यादा दूर हो तो प्रतिबिम्ब तथा ………………………. होता है।
उत्तर-
वास्तविक, उल्टा।

प्रश्न 2.
स्क्रीन पर बना प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 3.
अवतल दर्पण के लिए सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 188)

प्रश्न 1.
कागज़ पर मिलने वाला प्रकाश का चमकदार निशान …………………. का प्रतिबिम्ब है।
उत्तर-
सूरज।

प्रश्न 2.
कागज़ पर मिलने वाला प्रतिबिम्ब आभासी प्रतिबिम्ब है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पृष्ठ 189)

प्रश्न 1.
उत्तल लेंस को वस्तु तथा स्क्रीन के बीच रखा जाता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 2.
उत्तल लेंस के लिए बनने वाला प्रतिबिम्ब सदैव वास्तविक होता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 191)

प्रश्न 1.
सफ़ेद प्रकाश ……………………… रंगों का बना होता है।
उत्तर-
सात।

प्रश्न 2.
जब सात रंगों वाली डिस्क को घुमाया जाता है, तो यह लाल नज़र आती है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 3.
सात रंगों के नाम क्रमशः बताओ, जिनसे मिलकर सफ़ेद प्रकाश बनाता है।
उत्तर-
सफ़ेद प्रकाश के सात रंग-

  1. बैंगनी (Violets),
  2. जामुनी (Indigo),
  3. नीला (Blue),
  4. हरा (Green),
  5. पीला (Yellow),
  6. संतरी (Orange),
  7. लाल (Red)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

PSEB Solutions for Class 7 Science प्रकाश Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) प्रकाश …………………… रेखा में चलता है।
उत्तर-
सीधी

(ii) आपतन कोण तथा …………………… आपस में सदैव समान होता है।
उत्तर-
परावर्तन कोण

(iii) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसको ……………….. प्रतिबिम्ब कहते हैं।
उत्तर-
वास्तविक

(iv) समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब …………………… तथा ………………….. आकार वाला होता है।
उत्तर-
सीधा, समान

(v) ………………….. ऐसा गोलाकार दर्पण जिसकी परावर्तक सतह बाहर की ओर उभरी होती है।
उत्तर-
उत्तल दर्पण

(vi) ………………….. दर्पण का प्रयोग सर्चलाइट, टार्च, कार की हैडलाइट में परावर्तक के रूप में किया जाता
है।
उत्तर-
अवतल

(vii) उत्तल दर्पण द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा तथा वस्तु से …………………… बनता है।
उत्तर-
छोटा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
कॉलम ‘क’ में दिए शब्दों को कॉलम ‘ख’ में दिए गए वाक्यों से मिलाइए

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) उत्तल लेंस (क) इन्द्रधनुष
(ii) वास्तविक, उल्टा तथा समान आकार का प्रतिबिंब (ख) अवतल दर्पण
(iii) वर्ण-विक्षेपण प्रक्रिया (ग) आर्वधक लेंस
(iv) आभासी प्रतिबिंब (घ) उत्तल लेंस
(v) परावर्तक सतह अंदर की ओर होती है। (ङ) पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) उत्तल लेंस (ग) आर्वधक लेंस
(ii) वास्तविक, उल्टा तथा समान आकार का प्रतिबिंब (घ) उत्तल लेंस
(iii) वर्ण-विक्षेपण प्रक्रिया (क) इन्द्रधनुष
(iv) आभासी प्रतिबिंब (ङ) पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता
(v) परावर्तक सतह अंदर की ओर होती है। (ख) अवतल दर्पण

3. सही उत्तर के सामने (√) का निशान लगाइए-

(i) प्रकाश गमन करता है-
(क) सरल रेखा में
(ख) वक्र रेखा में
(ग) वृत्तों में
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) सरल रेखा में।

(ii) सीधा, आभासी तथा वस्तु के आकार से छोटा प्रतिबिंब बनाता है-
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) उत्तल-अवतल दर्पण।
उत्तर-
(ग) उत्तल दर्पण।

(iii) किसी वस्तु को देखने के लिए आवश्यक है-
(क) प्रकाश स्रोत
(ख) प्रकाश स्रोत तथा वस्तु
(ग) प्रकाश स्त्रोत, वस्तु तथा आँख
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) प्रकाश स्रोत, वस्तु तथा आँख।

(iv) प्रिज्म में से गुजरने के बाद प्रकाश विभिन्न रंगों में विभाजित हो जाता है-
(क) दो रंगों में
(ख) पांच रंगों में
(ग) सात रंगों में
(घ) छ : रंगों में।
उत्तर-
(ग) सात रंगों में।

(v) दंत चिकित्सक दांतों का प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं-
(क) समतल दर्पण
(ख) अवतल दर्पण
(ग) उत्तल दर्पण
(घ) अवतल तथा उत्तल दर्पण का संयोजन।
उत्तर-
(ख) अवतल दर्पण।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

(vi) वास्तविक और आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए किस दर्पण का उपयोग करते हैं ?
(क) उत्तल दर्पण
(ख) समतल दर्पण
(ग) अवतल दर्पण
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) अवतल दर्पण।

(vii) उत्तल लेंस होता है –
(क) बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला
(ख) किनारों से मोटा तथा बीच से मोटा
(ग) एक समान मोटा
(घ) अनियमित रूप से मोटा।
उत्तर-
(क) बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला।

(vii) जब न्यूटन डिस्क को तेजी से घुमाया जाता है तो कौन-सा रंग दिखाई देता है ?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 3
(क) काला
(ख) सफेद
(ग) नीला
(घ) पीला।
उत्तर-
(ख) सफेद।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रकाश का एक गुण लिखिए।
उत्तर-
प्रकाश सदैव सरल रेखा के अनुदिश गमन करता है।

प्रश्न 2.
कौन-सा पृष्ठ दर्पण का काम करता है ?
उत्तर-
कोई भी चमकीला पृष्ठ या पालिश किया गया पृष्ठ।

प्रश्न 3.
यदि आप किसी दर्पण के सामने खड़े हों तो आपके प्रतिबिंब और आपका दर्पण से दरी में क्या संबंध होगा ?
उत्तर-
वस्तु की दर्पण से दूरी = प्रतिबिंब की दर्पण से दूरी।

प्रश्न 4.
गोलीय दर्पण क्या है ? .
उत्तर-
गोलीय दर्पण – गोलीय दर्पण किसी भी पालिश किए गए खाली गोले का भाग है। गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं-
(क) अवतल दर्पण
(ख) उत्तल दर्पण।

प्रश्न 5.
किस दर्पण से आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 6.
किस दर्पण का उपयोग स्कूटरों, कारों आदि के पार्श्व दर्पण के रूप में किया जाता है ?
उत्तर-
उत्तल दर्पण।

प्रश्न 7.
टार्च व कार के अग्रदीप में कौन-सा दर्पण उपयोग में आता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

प्रश्न 8.
कौन-से दर्पण द्वारा प्रतिबिंब सदैव आभासी और छोटा बनता है ?
उत्तर-
उत्तल दर्पण।

प्रश्न 9.
कौन-सा दर्पण छोटा और वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण।

प्रश्न 10.
उत्तल लेंस क्या है ?
उत्तर-
उत्तल लेंस – यह एक पारदर्शी कांच का टुकड़ा है जो दो सतहों से घिरा होता है तथा किनारों की अपेक्षा बीच में से मोटा होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 4

प्रश्न 11.
अवतल लेंस क्या है ?
उत्तर-
अवतल लेंस – यह एक पारदर्शी काँच का टुकड़ा है जो दो सतहों से घिरा होता है तथा किनारों की अपेक्षा बीच में से पतला होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 5

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 12.
प्रकाश के सात घटक रंगों के नाम बताओ।
उत्तर-
बैंगनी, जामनी, नीला, हरा, पीला, ओरेंज, लाल।

प्रश्न 13.
एक प्राकृतिक परिघटना बताओ जिसमें प्रकाश के सात रंग प्रदर्शित होते हों।
उत्तर-
वर्षा के बाद इन्द्रधनुष का दृश्य।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें उत्तल लेंस द्वारा सूर्य की ओर क्यों नहीं देखना चाहिए ?
उत्तर-
उत्तल लेंस अभिसारी प्रकृति का होता है। यह सामानांतर किरणों को फोकस कर अभिसारित करता है। सूर्य की किरणें समानांतर होती हैं । यदि कोई कपड़ा या कागज़ लेंस के फोकस पर रखा जाए तो सूर्य की किरणों से कपड़ा या कागज़ जल उठेंगे। इस प्रकार यदि हम उत्तल लेंस द्वारा सूर्य को देखेंगे तो हमारी आंखों को क्षति पहुंचेगी। इसलिए हमें सूर्य की तरफ उत्तल लेंस द्वारा नहीं देखना चाहिए।

प्रश्न 2.
आभासी प्रतिबिंब क्या होता है ? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहां आभासी प्रतिबिंब बनता हो ?
उत्तर-
आभासी प्रतिबिंब-जब प्रकाश की किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के बाद किसी बिंद पर वास्तविक रूप में मिलते नहीं परंतु मिलते हुए दिखाई देते हैं, तो उस बिन्दु को वस्तु का आभासी प्रतिबिंब कहते हैं। इस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

समतल दर्पण में प्रतिबिंब सदैव आभासी होते हैं।
उत्तल दर्पण में बने प्रतिबिंब सदैव आभासी होते हैं।
अवतल दर्पण में प्रतिबिंब आभासी तब होता है, जब वस्तु दर्पण के काफ़ी पास रखी जाती है।
प्रश्न 3.
उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।
उत्तर-
उत्तल और अवतल लेंसों में अंतर-

उत्तल लेंस अवतल लेंस
(1) यह लेंस बीच में से मोटा तथा किनारों से पतला होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 6
(1) यह लेंस बीच में से पतला तथा किनारों पर मोटा होता है।
(2) इस लेंस में प्रायः प्रतिबिंब लेंस के दूसरी तरफ़ बनता है। (2) इस लेंस में प्रतिबिंब लेंस भी उसी तरफ ही बनता है।
(3) यह लेंस प्रकाश की किरणों को एक बिंदु पर फोकस करता है। (3) यह लेंस प्रकाश की किरणों को फैलाता है।

प्रश्न 4.
अवतल और उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर-
(क) अवतल दर्पण का उपयोग – यह कारों, स्कूटरों आदि के अग्रदीपों में, सर्च लाइटों में तथा दंत चिकित्सकों द्वारा उपयोग किया जाता है।
(ख) उत्तल दर्पण के उपयोग – इनका उपयोग कारों तथा स्कूटरों के पार्श्व दर्पणों में किया जाता है।

प्रश्न 5.
किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है ?
उत्तर-
अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

प्रश्न 6.
किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है ?
उत्तर-
अवतल लेंस।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 7.
वस्तुओं को देखने के लिए कौन-सी आवश्यक शर्त है ?
उत्तर-
किसी वस्तु के दिखाई देने के लिए निम्नलिखित तीन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है

  1. वस्तु को दीप्त करने के लिए प्रकाश का स्रोत।
  2. वस्तु जिसको देखना चाहते हो।
  3. रोग मुक्त आंख जिससे देखा जाता है।

प्रश्न 8.
दर्पणों के विभिन्न उपयोग लिखिए। उत्तर-दर्पणों के विभिन्न उपयोग हम किसी-न-किसी रूप में अपने दैनिक जीवन में दर्पणों का प्रयोग करते
(1) समतल दर्पण-

  • इन दर्पणों का उपयोग घरों तथा नाई की दुकानों में अपना प्रतिबिंब देखने के लिए किया जाता है।
  • यह पैरीस्कोप बनाने में भी उपयुक्त होता है।

(2) अवतल दर्पण-अवतल दर्पण के निम्नलिखित उपयोग हैं-

  • ये वाहनों में परावर्तक के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
  • ये हजामत बनाने में प्रयुक्त होते हैं।
  • ये बीमार लोगों के नाक तथा गले की जाँच हेतु डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं।

(3) उत्तल दर्पण-उत्तल दर्पण कारों तथा अन्य वाहनों में अपने पीछे आ रहे वाहनों को देखने में प्रयुक्त होते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं।
उत्तर-
प्रयोग-वृताकार डिस्क से एक छोटा लट्ट बनाओ। डिस्क के पृष्ठ पर सातों वर्ण पेंट करो। अब लट्ट को घुमाओ। श्वेत रंग नज़र आएगा जो यह सिद्ध करता है कि श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश 8

Leave a Comment