PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को

Hindi Guide for Class 6 नर हो, न निराश करो मन को Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दों के अर्थ व्याख्या के साथ दिए जा चुके हैं।

मास = महीना
खगोल शास्त्र = सौर-मण्डल सम्बन्धी अध्ययन
सून = खाली, रिक्त
गणितज्ञ = गणित को जानने वाला
आविष्कार = खोज
गणना = गिनना, गिनती
कौड़ी = घोंघे, शंख आदि
परिक्रमा = फेरी, प्रदक्षिणा
शिलालेख = किसी सम्राट द्वारा पत्थर पर खुदवाया आदेश
अक्ष = धरनी की धूरी
शताब्दी = सौ वर्ष का समय
अनमोल = अमूल्य
वैदिक काल = वेदों की रचना का युग
दरमिक प्रणाली = दस गुना तथा अपने से ठीक ऊंचे मान का दसवाँ भाग ।

2. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करो-

सुयोग = ………………………
अवलम्बन = ………………………
दान = …………………….
धन = ……………………
सुख = ……………………..
उत्तर:
सुयोग (अच्छा अवसर) – मनुष्य को जीवन में सुयोग कभी-कभी ही मिलता है।
अवलम्बन (सहारा) – ईश्वर के अवलम्बन से ही कल्याण सम्भव है।
दान (उपकार के लिए कोई वस्तु देना) – दान देने से मनुष्य का कल्याण होता है।
धन (दौलत, पैसा) – अधिक धन का लालच नहीं करना चाहिए।
सुख (आराम) – दुःख उठाकर ही सुख प्राप्त होता है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को

3. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थक शब्द लिखो

नर = ………………….
जग = ……………….
तन = …………………
पथ = ………………….
प्रभु = ………………..
कर = ………………..
धन = ………………..
उत्तर:
नर = मनुष्य
जग = जगत्, संसार
तन = शरीर
पथ = मार्ग
प्रभु = परमात्मा
कर = हाथ
धन = वित्त, दौलत।

4. ‘सुयोग’ शब्द सु + योग से बना है। इसी प्रकार ‘अलभ्य’ शब्द अ + लभ्य से बना है। ‘सु’ और ‘अ’ का प्रयोग करते हुए पाँच-पाँच नए शब्द बनाओ।
उत्तर:
सु-सुविचार, सुनिश्चित, सुकृत, सुशोभित, सुकोमल।
अ-अप्राप्य, अलख, असाधारण, असंख्य, असाध्य।

5. काव्य-पंक्तियाँ पूरी करो

निज गौरव का………… ।
हम भी कुछ हैं यह ……….।
प्रभु ने तुमको………. ।
सब वांछित ………..।
उत्तर:
निज गौरव का नित ज्ञान रहे
हम भी हैं कुछ है यह ध्यान रहे
प्रभु ने तुमको कर दान किए
सब वांछित बस्तु विधान दिये

विचार-बोध(प्रश्न)

(क)
प्रश्न 1.
कवि ने क्या करने की प्रेरणा दी है ?
उत्तर:
कवि ने समय व्यर्थ न गँवाने और काम करते रहने की प्रेरणा दी है। मनुष्य को कभी निराश नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 2.
मनुष्य को किस प्रकार कर्म करने को कहा है ?
उत्तर:
कविने मनुष्य को हमेशा आलस्य छोड़ कर निरन्तर कार्य करने को कहा है। समय बीत जाने पर व्यक्ति को पछताना पड़ता है। काम न करने से जीवन व्यर्थ चला जाएगा।

प्रश्न 3.
प्रभु ने मनुष्य को क्या दिया है ?
उत्तर:
प्रभु ने मनुष्य को हाथ दिये हैं। इसके अतिरिक्त काम करने के अन्य साधन भी उपलब्ध किए गए हैं।

प्रश्न 4.
कवि ने मनुष्य को किस प्रकार प्रोत्साहित किया है?
उत्तर:
कवि ने मनुष्य को कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

(ख) सप्रसंग व्याख्या लिखो

निज गौरव……………मन को।
नोट-सरलार्थ के लिए विद्यार्थी व्याख्या भाग देखें।

आत्म-बोध (प्रश्न)

1. इस कविता को कंठस्थ करो। नित्य प्रति इसका गुणगान करते हुए इससे प्रेरणा लो।
2. मैथिलीशरण गुप्त हिन्दी के राष्ट्रकवि थे। अपने अध्यापक से पता करो कि अन्य कौन-कौन से राष्ट्रकवि हुए हैं। गुप्त जी की रचनाओं के बारे में पढ़ो।
3. कविता में निरन्तर कर्म करने की प्रेरणा दी है। ‘श्रीमद्भगवत गीता’ से उन पंक्तियों को ढूँढ़ो जिनमें कर्मरत रहने को कहा गया है।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
इस कविता में कवि ने क्या बनने की प्रेरणा दी है ?
(क) आशावादी
(ख) निराशावादी
(ग) भाववादी
(घ) सिपाही
उत्तर:
(क) आशावादी

प्रश्न 2.
इस कविता में कवि ने मनुष्य को क्या करने की प्रेरणा दी है ?
(क) खेलने की
(ख) जागने की
(ग) कर्म करने की
(घ) चलने की
उत्तर:
(ग) कर्म करने की

प्रश्न 3.
प्रभु ने मनुष्य को क्या दिया ?
(क) धन
(ख) हाथ
(ग) तन
(घ) मन
उत्तर:
(ख) हाथ

प्रश्न 4.
कवि ने मन को क्या न होने की प्रेरणा दी है ?
(क) निराश
(ख) उदास
(ग) हताश
(घ) विश्वास
उत्तर:
(क) निराश

प्रश्न 5.
कवि के अनुसार मनुष्य का क्या रहना चाहिए ?
(क) धन
(ख) तन
(ग) मन
(घ) मान
उत्तर:
(घ) मान

पद्यांशों के सरलार्थ

1. नर हो, न निराश करो मन को,
कुछ काम करो, कुछ काम करो।
जग में रहकर कुछ नाम करो,
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो।
समझो, जिसमें यह व्यर्थ न हो।
कुछ तो उपयुक्त करो तन को,
नर हो, न निराश करो मन को।।

शब्दार्थ:
नर = मनुष्य। जग = संसार। व्यर्थ = फ़िजूल।

प्रसंग:
यह पद्यांश श्री मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित ‘नर हो, न निराश करो मन को’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने मनुष्य को निराशा को छोड़कर परिश्रमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है-तुम मनुष्य हो, अपने मन को निराश मत करो। कुछ-नकुछ काम अवश्य करो। संसार में रहकर अपना कुछ नाम पैदा करो। प्रसिद्धि प्राप्त करो। यह तुम्हारा जन्म किस लिए हुआ है। तुम समझो या सम्भल जाओ, जिससे तुम्हारा यह मनुष्य जन्म बेकार न चला जाए। तुम अपने शरीर को कुछ तो काम करने के योग्य बनाओ। तुम मनुष्य हो, अतः अपने मन को निराश न होने दो।

भावार्थ:
कवि ने मनुष्य को जीवन में काम करने की प्रेरणा दी है।

2. समझो, कि सुयोग न जाए चला,
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला।
समझो, जग को न निरा सपना,
पथ आप करो प्रशस्त अपना।
अखिलेश्वर है अवलम्बन को,
नर हो, न निराश करो मन को।

शब्दार्थ:
सुयोग = अच्छा अवसर। सदुपाय = अच्छा उपाय। प्रशस्त = पक्का करना, बनाना। अखिलेश्वर = ईश्वर। अवलम्बन = सहारा ।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘नर हो, न निराश करो मन को’ कविता में से लिया गया है। इसके रचयिता श्री मैथिलीशरण गुप्त हैं। इसमें कवि ने मनुष्य को निराशा को छोड़कर परिश्रमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरलार्थ:
कवि मनुष्य को प्रोत्साहित करते हुए कहता है-तुम संभल जाओ ताकि तुम्हारे हाथ से अच्छा अवसर न निकल जाए। तुम यह बताओ कि अच्छी तरह से किया हुआ उपाय भला कब व्यर्थ जाता है ? संसार को तुम निरा स्वप्न ही मत समझो बल्कि अपने जीवन के मार्ग को स्वयं बनाओ! क्योंकि तुम्हारा सहारा ईश्वर है। तुम मनुष्य हो, इसलिए मन को निराश मत होने दो।

भावार्थ:
कवि ने ईश्वर पर विश्वास रखते हुए किसी भी प्रकार की निराशा से बचने का पाठ पढ़ाया है।

3. निज गौरव का नित ज्ञान रहे,
हम भी कुछ हैं यह ध्यान रहे।
सब जाये अभी, पर मान रहे,
मरने पर गुंजित गान रहे।
कुछ हो, न तजो निज साधन को,
नर हो, न निराश करो मन को।

शब्दार्थ:
निज = अपना। गौरव = बड़प्पन, स्वाभिमान। तजो = छोड़ो। प्रसंग-प्रस्तुत पद्यांश हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘नर हो, न निराश करो मन को’ कविता में से लिया गया है। इसके रचयिता श्री मैथिलीशरण गुप्त हैं। इसमें कवि ने मनुष्य को निराशा को छोड़कर परिश्रमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरलार्थ:
कवि काम करते समय मनुषण को सावधान रहने की शिक्षा देते हुए कहता है-तुम्हें अपने स्वाभिमान का हमेशा ज्ञान होना चाहिए। संसार में हम भी कुछ हैं, इस बात का अवश्य ध्यान होना चाहिए। संसार की सब योग्य वस्तुएँ अथवा सुख साधन सभी नष्ट हो जाएँ किन्तु सम्मान बना रहे, जिससे यश के गीत, मरने के बाद भी संसार में गूंजते रहें। कुछ भी हो, तुम अपने साधन को मत छोड़ो। तुम मनुष्य हो, इसलिए अपने मन को निराश मत होने दो।

भावार्थ:
कवि ने निराशा के भावों को मन में कभी न आने की प्रेरणा दी है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 13 नर हो, न निराश करो मन को

4. प्रभु ने तुम को कर दान किए,
सब वांछित वस्तु-विधान किए।
तुम प्राप्त करो उनको न अहो,
फिर है किसका यह दोष कहो।
समझो न अलभ्य किसी धन को,
नर हो, न निराश करो मन को।।

शब्दार्थ:
कर = हाथ। वांछित = मनचाही। अलभ्य = अप्रयाप्य, न मिलने योग्य।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘नर हो, न निराश करो मन को’ कविता में से लिया गया है। इसके रचयिता श्री मैथिलीशरण गुप्त हैं। इसमें कवि ने मनुष्य को निराशा को छोड़कर परिश्रमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरलार्थ:
कवि मनुष्य को प्रेरणा देते हुए कहता है-परमात्मा ने तुम्हें दो हाथ प्रदान किए हैं और सब मन चाही वस्तुएँ भी प्रदान की हैं। फिर यदि तुम उनको प्राप्त न करो तो बताओ फिर यह उसका दोष है? किसी भी पदार्थ को तुम यह मत समझो कि यह प्राप्त नहीं हो सकता, सब कुछ सम्भव है बस अपने मन को निराश मत होने दो। तुम मनुष्य हो इसलिए अपने मन को निराश मत करो।

भावार्थ:
मनुष्य अपने तन-मन से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकने के योग्य है।

5. किस गौरव के तुम योग्य नहीं,
कब कौन तुम्हें सुख भोग्य नहीं।
जन हो तुम भी जगदीश्वर के,
सब हैं जिसके अपने घर के॥
फिर दुर्लभ क्या उसके जन को?
नर हो, न निराश करो मन को।

शब्दार्थ:
भोग्य = भोगने योग्य। जगदीश्वर = परमात्मा। दुर्लभ = जो कठिनाई से प्राप्त हो।

प्रसंग:
यह पद्यांश श्री मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित ‘नर हो, न निराश करो मन को’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने मनुष्य को निराशा को छोड़कर परिश्रमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है-कौन-सा ऐसा मान है जिसके लिए तुम योग्य नहीं हो अर्थात् तुम सब प्रकार का सम्मान प्राप्त करने की योग्यता रखते हो। ऐसा कौन-सा सुख है जिसको भोगने के तुम योग्य नहीं हो। तुम उस ईश्वर की सन्तान हो जिन्हें वो अपने घर का सदस्य मानते हैं। सभी प्राणी ईश्वर को समान रूप से प्यारे हैं। भला फिर उस ईश्वर के व्यक्ति के लिए कौन-सी वस्तु ऐसी है कि जिसे प्राप्त नहीं किया जा सकता। तुम मनुष्य हो, इसलिए अपने मन को निराश न करो।

भावार्थ:
मनुष्य को ईश्वर ने हर कार्य करने और उसमें सफलता प्राप्त करने के गुण प्रदान किए हैं।

नर हो, न निराश करो मन को Summary

नर हो, न निराश करो मन को कविता का सार

कवि मनुष्य को शिक्षा देते हुए कहता है कि तुम अपने में निराशा के भाव कभी मत लाओ। तुम नर हो और तुम्हारा कार्य परिश्रम करना है। व्यर्थ में अपना जीवन मत गंवाओ। यह संसार सपना नहीं। तुम ईश्वर का नाम लेकर इसमें अपना रास्ता स्वयं चुनो। अपने लक्ष्य को निश्चित कर तुम अपनी मंजिल की ओर बढ़ो। ईश्वर ने तुम्हें दो हाथ दिए हैं। उनसे परिश्रम करो और किसी भी धन को अप्राप्य न समझो। तुम ईश्वर के गुणों को प्राप्त कर धरती पर उत्पन्न हुए हो। इसलिए तुम्हारे लिए कोई भी कार्य करना कठिन नहीं है। तुम तन-मन से परिश्रम करो।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 शून्य…. नहीं अनन्त

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 शून्य…. नहीं अनन्त Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 शून्य…. नहीं अनन्त

Hindi Guide for Class 6 शून्य…. नहीं अनन्त Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ-कठिन शब्दों के अर्थ पाठ के आरम्भ में दिए गए हैं।

वन- मानुष = एक तरह का बंदर
पिंजरानुमा = पिंजरे के आकार का
प्रजाति = पशु पक्षियों आदि का वह समूह, जिसमे सभी सदस्यों के नाक, कान, कपाल, केश आदि के आकार- प्रकार, रूपरंग आदि में समानता हो।
आश्रय- स्थल = शरण/ ठिकाने का स्थान
आदमखोर = नर मांस भक्षी
सुरक्षा कर्मी = सुरक्षा करने वाली कर्मचारी
खूंखार = जालिम, खूनी, डरावना

2. अर्थ लिखकर वाक्य बनाओ

अंक-अंग, हंस-हँस, मास-मांस, शून्य-सुन्न, बालू-भालू।
उत्तर:
1. अंक : गोद माँ ने अपने बेटे को अपने अंक में छुपा लिया।
अंग : हिस्सा हाथ हमारे शरीर का महत्त्वपूर्ण अंग है।
2. हंस : एक पक्षी नदी में हंस तैर रहे हैं।
हँस : हँसना लड़के भिखारी पर हँस रहे थे।
3. मास : महीना जनवरी मास में ठंड बहुत पड़ती है।
मांस : मांस बाघ का प्रिय खाद्य मांस है।
4. शून्य : जीरो, खाली महान गणितज्ञ ब्रह्म गुप्त ने शून्य का उपयोग
करते हुए नियम बना दिया। सुन्न : – संज्ञाहीन मेरा पैर सुन्न हो गया।
5. बालू : रेत मोहन बालू में खेल रहा था।
भालू : एक जानवर/ रीछ । भालू नाच रहा है।

3. रिक्त स्थान भरो

1. बेबीलोन निवासियों की गणना का आधार अंक…………जिसका चिह्न………..था।
2. भारत में ज्ञान की खोज में………………विदेशी यात्री आए।
3. ब्रह्मगुप्त…………..भारतीय………..थे, जिन्होंने अनेक गणित के नियम बनाए।
4. …………….की खोज आर्यभट्ट ने की, उनका प्रसिद्ध…………था।
5. कम्प्यू टर के आधार अंक………..और…………हैं।
उत्तर:
(1) 60, वाई
(2) अनेक
(3) पहले, गणितज्ञ
(4) शून्य, ग्रंथ आर्यभट्टीय
(5) शून्य, जीरो।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 शून्य.... नहीं अनन्त

विचार-बोध

प्रश्न 1.
प्राचीन काल में मनुष्य कैसे गणना करता था?
उत्तर:
प्राचीन काल में मनुष्य तिनकों, कौड़ियों और कंकड़ आदि से गणना करता था।

प्रश्न 2.
अशोक के शिलालेखों के अंक चिह्न का संबंध किस सभ्यता से है?
उत्तर:
अशोक के शिलालेखों के अंक चिहन का सम्बन्ध सिन्धु सभ्यता से है।

प्रश्न 3.
मिस्त्र में दस, बीस चालीस अंक चिह्न लिखो।
उत्तर:
मिस्र में दस के लिए ‘o’ चिह्न, बीस के लिए ‘oo’ और चालीस के लिए ‘0000’ अंक चिह्न थे।

प्रश्न 4.
बेबीलोन निवासियों का गणना अंक कितना था?
उत्तर:
बेबीलोन निवासियों का गणना अंक 60 था।

प्रश्न 5.
भारत में बिन्दु चिह्न कब से मिलता है?
उत्तर:
भारत में बिन्दु-चिह्न वैदिक काल से मिलता है।

प्रश्न 6.
आर्यभट्ट कौन थे, उनके प्रसिद्ध ग्रन्थ का नाम लिखो।
उत्तर:
आर्यभट्ट एक महान् गणितज्ञ थे। उनके प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम हैं-‘आर्यभट्टीय’

प्रश्न 7.
आर्यभट्ट ने कौन-सी महत्वपूर्ण खोज की ?
उत्तर:
आर्यभट्ट ने ‘शून्य’ की महत्त्वपूर्ण खोज की।

प्रश्न 8.
ब्रह्मगुप्त कौन थे?
उत्तर:
ब्रह्मगुप्त एक महान गणितज्ञ थे।

प्रश्न 9.
आचार्य महावीर के ग्रंथ का नाम लिखो।
उत्तर:
आचार्य महावीर के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम है-‘गणित सार संग्रह।

प्रश्न 10.
कम्प्यूटर के आधार अंक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
कम्प्यूटर के आधार अंक शून्य 0 जीरो है।

आत्म-बोध

माम ला कल्पना करो कि आपके पास एक रुपया है यदि उसके साथ एक-एक करके शून्य लगाते जाएँ तो यही रुपया करोड़ों, अरबों रुपयों में बदल जाएगा। इसलिए शून्य का भी बहुत महत्त्व है। इसी तरह जीवन में हरेक इन्सान महत्त्वपूर्ण है अतः कभी भी अपने आपको कम मत आँकों। अपनी शक्तियों को पहचानो और जीवन में आगे बढ़ते जाओ।

रचना-बोध

1. अपनी कापी पर एक

(1) लिखो। उसके आगे शून्य (0) लगाओ। अब इस संख्या को शब्दों में लिखो जैसे 10-दस। इसी प्रकार शून्य लगाकर बनी संख्या शब्दों में लिखते जाओ।

2. पुराने सिक्कों का संग्रह करो।
(विद्यार्थी स्वयं करें)

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
इस पाठ में लेखक ने किसकी महत्ता का वर्णन किया है ?
(क) शून्य की खोज
(ख) धन की
(ग) बल की
(घ) तन की
उत्तर:
(क) शून्य की खोज

प्रश्न 2.
वैदिक काल में जीरो का प्रचलन किस रूप में था ?
(क) जीरो
(ख) शून्य
(ग) बिन्दु
(घ) हिंदु
उत्तर:
(ग) बिन्दु

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 शून्य.... नहीं अनन्त

प्रश्न 3.
शून्य की खोज किसने की ?
(क) आर्यभट्ट ने
(ख) महाभट्ट ने
(ग) कालिदास ने
(घ) तुलसीदास ने
उत्तर:
(क) आर्यभट्ट ने

प्रश्न 4.
ब्रह्मगुप्त कौन थे ?
(क) ऋषि
(ख) देव
(ग) गणितज्ञ
(घ) दानव
उत्तर:
(ग) गणितज्ञ

प्रश्न 5.
कंप्यूटर का आधार अंक कौन सा है ?
(क) शून्य
(ख) एक
(ग) दस
(घ) बीस
उत्तर:
(क) शून्य

प्रश्न 6.
‘आर्यभट्टीय’ ग्रंथ के लेखक का नाम क्या है ?
(क) महावीर
(ख) आर्यभट्ट
(ग) आचार्यवीर
(घ) वीरवट
उत्तर:
(ख) आर्यभट्ट

प्रश्न 7.
गणित सार संग्रह के लेखक कौन हैं ?
(क) आचार्य महावीर
(ख) आचार्य परमवीर
(ग) आचार्य नरेन्द्रनाथ
(घ) आचार्य स्वामी
उत्तर:
(क) आचार्य महावीर

शून्य……., नहीं अनन्त Summary

शून्य…. नहीं अनन्त पाठ का सार

पाठ शून्य……..नहीं अनन्त! में लेखक शिवशंकर ने शून्य, जीरो की खोज और महत्ता के बारे में बताया है। ‘जीरो’ के आविष्कार से पहले वस्तुओं और अंकों की गणना (गिनती) करने में बड़ी समस्या आती थी। वैदिक काल में जीरो का प्रचलन बिन्दु (.) के रूप में हुआ। आरम्भ में इसके ( • १ आदि रूप मिलते हैं। तीसरी शताब्दी में बेबीलोन निवासियों ने गणना के लिए ‘Y’ को 60 का आधार चिह्न मान कर गिनती की। ‘जीरो’ का जन्म हुआ चौथी शताब्दी में। भारत के महान् गणितज्ञ आर्यभट्ट इसके जन्मदाता हैं। इनका जन्म 476 ई० पू० बिहार के पाटलीपुत्र (पटना) के कुसुमपुर नामक स्थान में हुआ। आर्यभट्ट गणित, खगोल शास्त्र और ज्योतिष में प्रकांड पंडित थे। इन्होंने अपनी पुस्तक ‘आर्यभट्टीय’ में गणित, ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनेक नियम देकर अनेक अन्धविश्वासों को दूर करने का कार्य किया।

उन्होंने ही जीरो को ‘0’ का रूप दिया जिसे सारी दुनिया ने स्वीकार किया। आर्यभट्ट ने पृथ्वी, ग्रह, नक्षत्रों पर अनेक खोजें की जैसे धरती का अपने अक्ष पर घूमना, जिस कारण दिन और रात का बनना, सूर्य और चन्द्र ग्रहण सूर्य की परिक्रमा के दौरान एक रेखा होने से लगना आदि। भारत में जीरो की खोज होने के पश्चात् विश्व के अन्य देशों चीन और अरब ने भी इसको स्वीकार किया। आज संपूर्ण विश्व जीरो के आधार पर ही बड़ी-बड़ी गणनाएं (गिनती) करता है।
सचमुच जीरो (0) का आविष्कार करके न केवल आर्यभट्ट स्वयं अमर हो गए बल्कि सम्पूर्ण विश्व को गणना का एक आधार भी प्रदान कर गए। अतः जीरो (0) शून्य नहीं, यह तो है अनन्त अनमोल।

कठिन शब्दों के अर्थ:

आविष्कार = खोज । तपस्या = साधना। गणना = गिनती। प्रारम्भ = शुरू। समस्या = मुश्किल, मुसीबत। प्राचीन = पुराना। शिलालेख = पत्थर पर लिखे हुए लेख। नदारद = गायब। जटिल = मुश्किल, कठिन। मनीषियों = चिन्तकों। विश्व = संसार। नतमस्तक = माथा झुकाना। वैदिक काल = वेदों के समय का युग। प्रचलन = चलन। समाहित = समाया हुआ। प्रारम्भ = शुरू। शताब्दी = सदी। प्रकाण्ड = बहुत बड़ा। अन्ध-विश्वास = बिना किसी तर्क के किया गया विश्वास । अक्ष = धुरी। परिक्रमा = चक्कर। निसार = न्यौछावर । अध्ययन = पढ़ाई। सिर आँखों पर बिठाना = सम्मान देना। सबका प्यारा = दुलारा। इतराना = घमंड करना। गणना = गिनती। मान बढ़ाना = इज्जत देना, सम्मान दिलाना।। रहस्य = भेद। उमंग = खुशी। अनन्त = अन्त से परे, असीम।

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2

Punjab State Board PSEB 6th Class Maths Book Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 Symmetry Ex 13.2

1. Draw the reflection of following figures along the dotted line :
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 1
Solution:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 2

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2

2. Write ‘yes’ for right reflection and ‘no’ for wrong reflection:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 3
Solution:
(a) Yes
(b) Yes
(c) Yes
(d) Yes.

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2

3. Trace the figures on the graph paper and draw the reflections. The dotted line is the line of symmetry:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 4.1
Solution:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.2 5.1

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

Punjab State Board PSEB 6th Class Maths Book Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

1. Classify the figure as symmetrical or non-symmetrical. Also draw the line/ lines of symmetry (if any).
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 1
Solution:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 2

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

2. Which Capital letter of English alphabet have:

Question (i)
No line of symmetry.
Solution:
Capital letters of English alphabet having no line of symmetry.
F, G, J, L, N, P, Q, R, S, Z.

Question (ii)
1 line of symmetry.
Solution:
Capital letters of English alphabet having 1 line of symmetry.
A, B, C, D, E, K, M, T, U, V, W, Y.

Question (iii)
2 lines of symmetry.
Solution:
2 lines of symmetry.
O, X, H, I.

3. Find file numbers of line/lines of symmetry for the following:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 3
Solution:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 4

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

4. Draw the line (s) of symmetry the following figures:

Question (a)
Rhombus
Solution:
Rhombus: A rhombus has two lines of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 5

Question (b)
Scalene Triangle
Solution:
Scalene Triangle: A scalene triangle has no line of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 6

Question (c)
Parallelogram
Solution:
Parallelogram: A parallelogram has no line of symmetry.

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

Question (d)
Rectangle
Solution:
Rectangle: A rectangle has two lines of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 7

Question (e)
Square
Solution:
Square: A square has four lines of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 8

Question (f)
Regular Pentagon.
Solution:
Regular Pentagon. A regular pentagon has five lines of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 9

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

5. Complete each of the figure using both lines of symmetry:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 10
Solution:
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 11

6. Draw a triangle which has:

Question (i)
No line of symmetry
Solution:
No line of symmetry: Scalene triangle has no line of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 12

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

Question (ii)
Exactly one line of symmetry
Solution:
Exactly one line of symmetry: Isosceles triangle has exactly one line of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 13

Question (iii)
Exactly three lines of symmetry.
Solution:
Exactly three lines of symmetry. Equilateral triangle has exactly three lines of symmetry.
PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1 14

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 13 Symmetry Ex 13.1

7. List any three symmetrical objects from your day-to-day life.
Solution:
Glass, Lock Pencil are three symmetrical objects.

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 11 कराहती दहाड़

Hindi Guide for Class 6 कराहती दहाड़ Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ नोट : पाठ के आरम्भ में शब्दार्थ दिए गए हैं।

वन- मानुष = एक तरह का बंदर
पिंजरानुमा = पिंजरे के आकर का
प्रजाति = पशु पक्षियों आदि का वह समूह, जिसमें सभी सदस्यों के नाक, कान, कपाल, केश आदि के आकार- प्रकार, रूपरंग आदि में समानता हो।
आश्रय- स्थल = शरण/ ठिकाने का स्थान
आदमखोर = नर मांस भक्षी
सुरक्षा कमी = सुरक्षा करने वाली कर्मचारी
खूंखार = जालिम, खुनी, डरावना

2. मुहावरों के अर्थ दे दिए हैं। अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ।

1. जख्म कुरेदना = बीते हुए कष्ट की याद दिलाना = …………………………..
2. नामोनिशान मिटाना = कुछ भी निशान शेष न रहना = ……………………………..
3. चल बसना = मर जाना = ……………………………
4. प्राणों के लाले पड़ना = जान खतरे में पड़ना = …………………………….
5. मगरमच्छ के आंसू बहाना = झूठा रोना = …………………………
उत्तर:
1. जख्म कुरेदना = बीते हुए कष्ट की याद दिलाना – तुम पुरानी बातों को छेड़कर हमारे जख्म मत कुरेदो।
2.  नामोनिशान मिटाना = कुछ भी निशान शेष न रहना – कुछ वन्य जीवों का तो नामोनिशान तक मिट गया है।
3. चल बसना = मर जाना – लम्बी बीमारी के पश्चात् कल रामू के पिता जी चल बसे।
4. प्राणों के लाले पड़ना = जान खतरे में पड़ना-शेर ने कहा कि हमें तो अपने प्राणों के लाले पड़े हुए हैं। मनुष्यों के डर से हम खुलकर घूम – फिर भी नहीं सकते।
5. मगरमच्छ के आंसू बहाना = झूठा रोना – सेठ की हत्या कर नौकर पुलिस से बचने के लिए मगरमच्छ के आँसू बहाने लगा।

3. लिंग परिवर्तित करो

1. बिल्ली = …………,.
2. देवी = …………..
3. युवक = …………….
4. ब्राह्मण = ……………….
5. बाघ = ………………….
6. माली = ……………
उत्तर:
1. बिल्ली = बिलाव
2.  ब्राह्मण = ब्राह्मणी
3. देवी – देव
4. बाघ = बाघिन
5. युवक = युवती
6. माली = मालिन

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

4. वचन बदलो

1. बिल्ली = ………………….
2. कहानी = ………………
3. हड्डी = ……………….
4. देवी = …………………
5. धारी = ………………..
6. नदी = ………………….
उत्तर:
एकवचन बहुवचन
1. बिल्ली = बिल्लियाँ
2. कहानी = कहानियाँ
3. हड्डी = हड्डियाँ
4. देवी = देवियाँ
5. धारी = धारियाँ
6. नदी = नदियाँ

5. पर्यायवाची शब्द लिखो

1. नदी = ………………….
2. धरा = ………………….
3. वन = ………………….
4. प्राणी = …………………..
5. मानव = ……………………
उत्तर:
1. नदी = सरिता, तटिनी
2. प्राणी = जीव, चेतन
3. वन = कानन, विपिन
4. पुष्प = फूल, कुसुम
5. धरा = धरती, भूमि
6. मानव = मनुष्य, आदमी

6. कोष्ठक में दिए शब्द का सही रूप प्रयोग कर वाक्य बनाओ

1. आज मानव कितना ………………. बन गया है। (स्वार्थ)
2. मानव …………….. सम्पदा के विनाश पर तुला है। (प्रकृति)
3. बाघ हमारा ……………….. प्राणी है। (राष्ट्र)
4. साँप ……………….. होता है (विष)
5. जादूगर का खेल देखकर बच्चे ……… हो रहे थे। (आनन्द)
उत्तर:
1. स्वार्थी
2. प्राकृतिक
3. राष्ट्रीय
4. विषैला
5. आनन्दित

विचार-बोध

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखें

प्रश्न 1.
बाघ किस प्रजाति का प्राणी है ?
उत्तर:
बाघ बिल्ली प्रजाति का प्राणी है।

प्रश्न 2.
पेड़ों पर कौन-से जानवर उछलते-कूदते हैं ?
उत्तर:
पेड़ों पर बन्दर उछलते-कूदते हैं।

प्रश्न 3.
भारत का राष्ट्रीय प्राणी कौन-सा है ?
उत्तर:
भारत का राष्ट्रीण प्राणी बाघ है।

प्रश्न 4.
वन्य जीवों का वास्तविक आवास कहाँ हैं?
उत्तर:
वन्य जीवों का वास्तविक आवास वन हैं।

प्रश्न 5.
बाघ का प्रिय आहार क्या है ?
उत्तर:
बाघ का प्रिय आहार मांस है।

प्रश्न 6.
बाघ कितने वर्ष में युवा हो जाता है ?
उत्तर:
बाघ 4 वर्ष की आयु में युवा हो जाता है।

प्रश्न 7.
एशिया में लगभग कितने बाघ पाए जाते हैं ? और कहाँ-कहाँ ?
उत्तर:
एशिया में लगभग 2100 बाघ पाए जाते हैं। ये बाघ भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में पाए जाते हैं।

प्रश्न 8.
बाघ आदमखोर कब बन जाता है ?
उत्तर:
अपनी रक्षा करते हुए, बीमारी के कारण या बुढ़ापे में आकर बाघ आदमखोर बन जाता है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
बाघ की प्रमुख विशेषताएं लिखो।
उत्तर:
बाघ की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं

  1. बाघ बिल्ली की प्रजाति का एक जीव है।
  2. इसकी चमड़ी पीली और संतरी रंग की होती है जिस पर काली धारियाँ पड़ी होती हैं।
  3. यह बहुत फुर्तीला होता है।
  4. यह जंगल का राजा कहलाता है।
  5. इसका शरीर 11 फुट तक लम्बा होता है और भार 300 किलो तक का होता है।
  6. यह अकेले रहना पसन्द करता है।
  7. मांस इसका प्रिय खाद्य है।

प्रश्न 2.
बचपन से युवा होने तक बाघ किसके संरक्षण में रहता है और क्या करता है ?
उत्तर:
बचपन से युवा होने तक बाघ अपनी मां के संरक्षण में रहता है और शिकार के दांव-पेच सीखता है।

प्रश्न 3.
बाघ हमारे गौरव का प्रतीक है, कैसे ?
उत्तर:
बाघ हमारे गौरव का प्रतीक है। इसे हमारे देश का राष्ट्रीय पशु होने का गौरव प्राप्त है।

प्रश्न 4.
बाघ को बचाने के लिए भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?
उत्तर:
भारत क्या संपूर्ण विश्व में बाघों का अस्तित्व खतरे में है। इनकी संख्या दिनप्रतिदिन कम होती जा रही है। शिकारी अपने स्वार्थ के लिए इनका शिकार कर रहे हैं। भारत सरकार ने इसके अस्तित्व को बचाने के लिए अनेक उपाय आरम्भ किये हैं। बाघों का शिकार निषेध है। इनके लिए अभ्यारण्य बनाए गए हैं तथा टाइगर परियोजना भी चल रही है। इस प्रकार से बाघों को बचाया जा रहा है।

प्रश्न 5.
मानव बाघों का शिकार क्यों करता है ?
उत्तर:
मानव अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए बाघों का शिकार करता है। वह शेर का । शिकार करके उसकी खाल, हड्डियों और नाखून आदि को अधिक दामों में बेचकर पैसा . कमाता है। इसीलिए वह उनका शिकार करता है।

आत्म-बोध

1. चिड़ियाघर की सैर पर जाओ और अपने प्रिय जानवर के बारे में जानकारी एकत्र करो।
2. वन्य-जीवों के चित्रों का संग्रह करो।
3. लुप्त हो रहे प्राणियों की सूची बनाओ। उत्तर-विद्यार्थी इनके लिए स्वयं प्रयास करें।

रचनात्मक-अभिव्यक्ति

प्रश्न 1.
आपने चिड़ियाघर की सैर की है वहाँ आपने जो-जो देखा, अपना अनुभव दस पंक्तियों में लिखो।
उत्तर:
पिछले वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में हमने जयपुर के चिड़ियाघर की सैर की। हमने वहाँ पर कई प्रकार के जीवों को देखा। जंगल का राजा बाघ को पिंजरे में आराम करते देखा। सफ़ेद मोर हमारे लिए विशेष उत्साह का कारण था। वह पंख फैलाकर नाच रहा था। राष्ट्रीय पंक्षी मोर भी एक अन्य पिंजरे में मस्त घूम रहा था। एक पिंजरे में गोरिल्ला को देखा। पानी के किनारे मगरमच्छ को आराम से सुस्ताते हुए देखा। पिंजरे में भालू भी गुर्राता हुआ मिला। सफ़ेद भालू भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रंगबिरंगा तोता देखकर हम मोहित हो उठे।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
बच्चे क्या देखने गए थे ?
(क) चिड़िया
(ख) चिड़ियाघर
(ग) पिंजरे
(घ) शेर
उत्तर:
(ख) चिड़ियाघर

प्रश्न 2.
बाघ किस प्रजाति का प्राणी है ?
(क) बिल्ली
(ख) कुत्ता
(ग) शेर
(घ) बाघ
उत्तर:
(क) बिल्ली

प्रश्न 3.
भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?
(क) शेर
(ख) बाघ
(ग) चीता
(घ) हाथी
उत्तर:
(ख) बाघ

प्रश्न 4.
बड़ा होने पर बाघ का वज़न लगभग कितने किलो हो जाता है ?
(क) 350
(ख) 375
(ग) 300
(घ) 450
उत्तर:
(ग) 300

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

प्रश्न 5.
बाघ कितने वर्ष में युवा हो जाता है ?
(क) 4
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 7
उत्तर:
(क) 4

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से ‘प्राणी’ का पर्याय है :
(क) जीव
(ख) जगत
(ग) भगत
(घ) जानवर
उत्तर:
(क) जीव

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से ‘मानव’ का पर्याय है :
(क) सुर
(ख) देव
(ग) दानव
(घ) मनुष्य
उत्तर:
(घ) मनुष्य

कराहती दहाड़ Summary

कराहती दहाड़ पाठ का सार

बच्चे चिड़ियाघर देखने गए थे। वे पेड़ों पर उछलते-कूदते प्राणियों को देख कर खुश थे। अचानक बाघ की दहाड़ सुन कर वे सहम गए। एक पिंजरे जैसे आवास में बहुत बड़ा बाघ बंद था। कुछ साहसी बच्चे उसके निकट चले गए। बाघ ने उनसे कहा कि डरो मत। धरती का सब भयानक जानवर वह नहीं था। धरती का सबसे भयानक जानवर तो मनुष्य है, वह तो जंगल में अपनी माँ के साथ रहता था। वह बहुत ही छोटा था। उसका वजन केवल एक किलो था और आँखें बंद। पर अब तो वह पिंजरे में बंद है। बड़ा होने पर बाघ का शरीर 11 फुट तक लंबा और वजन लगभग 300 किलो हो जाता है। चार वर्ष के वे युवा हो जाते हैं। जन्म के बाद छः से आठ सप्ताह तक वे अपनी माँ का दूध पीते हैं और बाद में मांस खाने लगते हैं। बाघ प्रायः अकेले रहना पसंद करते हैं। एक विशेष गंध से वे अपनी सीमा निश्चित कर लेते हैं। जंगल में वे तरह-तरह के पशुओं का शिकार करते हैं पर चिड़ियाघर में तो उन्हें जीने के लिए जैसा भी हो वैसा मांस खाना ही पड़ता है। वे मनुष्य को आत्मरक्षा, बीमारी, कमज़ोरी की अवस्था में ही मारते है। मनुष्य तो अपने स्वार्थ के कारण उन्हें मारता है। एशिया में तो अब केवल 2100 बाघ शेष बचे हैं जिन में से भारत में इनकी संख्या 1400 है। अब इनकी सुरक्षा के लिए टाइगर-परियोजना चलाई गई है।

कठिन शब्दों के अर्थ:

वन मानुष = जंगलों में रहने वाला मनुष्य प्रजाति का बन्दर। चिड़ियाघर = वह स्थान जहां अनेक प्रकार के वन्य पशु-पक्षी रहते हैं। करतब = काम। आनन्दित = खुश। दहाड़ = गर्जना। सहम = डर। विशाल = बड़ा। पिंजरानुमा = पिंजरे । के आकार का। आवास = घर। ओर = तरफ। खूखार = भयानक, डरावना। कुरेदना = खोदना, छेड़ना। आश्रय-स्थल = रहने का स्थान। आदमखोर = आदमियों (मनुष्यों) को खाने वाले।आत्मरक्षा = अपनी रक्षा, बचाव। बर्ताव = व्यवहार। शावक = किसी भी पशु का छोटा बच्चा। सृष्टि = संसार। आश्चर्यचकित = हैरान।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ

Hindi Guide for Class 6 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध (प्रश्न)

1. शब्दों के अर्थ ऊपर दिए जा चुके हैं।

प्रण =प्रतिज्ञा
प्रसिद्ध = मशहूर
स्मारक = याद में
धूलि = धूल
सम्मान = आदर
उम्र = आयु
प्रतिमा = मूर्ति
पट्टिका = पटिया, तख्ती
पैतृक = पिता का
सहयात्री = साथ यात्रा करने वाली
धरोहर = अमानत
बुलन्द = ऊँचा
कांस्य = ताँबे और टिन से बनी एक धातु

2. समानार्थक लिखिए

1. आजाद = ………………..
2. शहीद = ……………….
3. प्रसिद्ध = …………………
4. क्रान्तिकारी = ………………
5. स्वागत = ……………….
उत्तर:
समानार्थक शब्द
1. आज़ाद = स्वतन्त्र
2. शहीद = बलिदानी
3. प्रसिद्ध = मशहूर
4. क्रान्तिकारी = आन्दोलनकारी, इन्कलाबी
5. स्वागत = अभिनन्दन, शुभागमन

3.शुद्ध रूप लिखें

1. समिती = ………………….
2. परसिद्ध = …………………
3. पैतरिक = ………………….
4. सवतंत्रता = ………………..
5. जलियावाला = ………………..
6. समारक = ………………….
7. सनंवेदनशील = ………………….
उत्तर:
अशुद्ध रूप शुद्ध रूप
1. समिती = समिति
2. पैतरिक = पैतृक
3. परसिद्ध – प्रसिद्ध
4. सवतंत्रता = स्वतंत्रता
5. जलियावाला = जलियाँवाला
6. समारक = स्मारक
7. सनवेदनशील = संवेदनशील

4.’शील’, ‘शाली’, ‘कारी’, ‘ता’ शब्दांशों को जोड़कर दो-दो नए शब्द लिखिए।
उत्तर:
शील-दानशील, प्रगतिशील।
शाली-बलशाली, प्रभावशाली।
कारी-क्रान्तिकारी, चित्रकारी।
ता-समता, भावुकता।

5. वैसे तो खटकड़ कलां ज़िला नवाँशहर का छोटा-सा गाँव है पर यह किसी तीर्थस्थल से कम नहीं। क्या आप ने खटकड़ कलां का नाम सुना है ?
ऊपर लिखे वाक्यों में “वैसे तो” ‘पर’ रेखांकित शब्द दो वाक्यों को परस्पर जोड़ते हैं, अतः सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
‘क्या’ शब्द प्रश्न का बोध कराता है, अत: यह प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण हैं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ

6. भूत और भविष्य काल लिखें

एक छोटा-सा गाँव है – वर्तमानकाल
…………………………… = भूतकाल
…………………………. = भविष्यकाल
उत्तर:
एक छोटा-सा गाँव है = वर्तमानकाल
यहाँ एक द्वीप था = भूतकाल।
मैं कल अमृतसर जाऊँगा = भविष्यकाल।

विचार-बोध (प्रश्न)

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
भगत सिंह के पैतृक गांव का क्या नाम है ?
उत्तर:
भगत सिंह के पैतृक गांव का नाम खटकड़ कलां है। वह नवांशहर बंगा सड़क पर स्थित है।

प्रश्न 2.
भगत सिंह का नारा क्या था ?
उत्तर:
भगत सिंह का नारा था-‘इन्कलाब ज़िन्दाबाद’।

प्रश्न 3.
भगत सिंह कैसा साहित्य पढ़ते थे ?
उत्तर:
भगत सिंह क्रान्तिकारियों का साहित्य पढ़ते थे।

प्रश्न 4.
भगत सिंह के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर:
भगत सिंह की माता का नाम श्रीमती विद्यावती और पिता का नाम सरदार किशन सिंह था।

प्रश्न 5.
भगत सिंह को किन साथियों के साथ फांसी की सज़ा मिली ?
उत्तर:
सरदार भगत सिंह को उनके साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी की सज़ा मिली।

प्रश्न 6.
लाला जी की मौत का बदला भगत सिंह ने कैसे लिया ?
उत्तर:
लाला लाजपतराय ने साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में जुलूस निकाला। पुलिस अफसर सांडर्स के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में लाला जी घायल हो गए। कुछ दिन बाद उनका निधन हो गया। क्रान्तिकारियों ने सांडर्स की हत्या करके लाला जी की मौत का बदला ले लिया।

प्रश्न 7.
अजीत सिंह का निधन कब हुआ ? उत्तर-अजीत सिंह का निधन 15 अगस्त, सन् 1947 को हुआ। 8. पंजाब माता का सम्मान किसे दिया गया ?
उत्तर:
‘पंजाब माता’ का सम्मान भगत सिंह की माता विद्यावती को दिया गया।

(ख)
प्रश्न 1.
जलियांवाला बाग की घटना अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
13 अप्रैल, सन् 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में जनसभा थी। कांग्रेस के अनेक नेता इसमें सम्मिलित हुए थे। अंग्रेज़ सरकार ने अचानक जनसभा को गैर-कानूनी घोषित कर फायरिंग शुरू करवा दी। निकलने का एक ही मार्ग था। जनता में भगदड़ मच गई। हज़ारों निहत्थे लोग अंग्रेज़ पुलिस की गोलियों का शिकार हो गए।

प्रश्न 2.
भगत सिंह को अमृतसर की मिट्टी ने किस प्रकार भावुक बना दिया ? जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के आधार पर स्पष्ट करो।
उत्तर:
भगत सिंह को अमृतसर में हुए 13 अप्रैल, सन् 1919 को मुंशस हत्याकाण्ड ने इतना भावुक और दुःखी बना दिया था कि वे उस बाग से रक्त से भीगी मिट्टी लेकर लौटे थे।

प्रश्न 3.
आप कैसे कह सकते हैं कि यदि भगत सिंह क्रान्तिकारी न होते तो बहुत बड़े लेखक होते ?
उत्तर:
शहीद भगत सिंह को बचपन से ही पढ़ने-लिखने का तथा अभिनय करने की बहुत रुचि थी। क्रान्तिकारी साहित्य में वे खूब रुचि लेकर पढ़ते थे। इसी कारण वे क्रान्ति
और जोश से भरी रचनाएं भी रची थीं उन्होंने बलवंत के नाम से अनेक लेख भी लिखे थे। उन्हें उर्दू, हिन्दी और अंग्रेजी भाषा पर भी एक समान अधिकार प्राप्त था। इसी कारण कहा जा सकता है कि यदि वे क्रान्तिकारी न होते तो एक लेखक के रूप में ज़रूर प्रसिद्ध होते।

प्रश्न 4.
भगत सिंह जैसे शहीदों की शहादत से देश आज़ाद हुआ। अपने देश की रक्षा के लिए आप क्या कर सकते हैं ?
उत्तर:
भगत सिंह जैसे शहीदों की शहादत से देश आजाद हुआ। इस आजादी को सम्भाल कर रखने की ज़िम्मेदारी अब हमारी है। हमें अपने देश को विकास की ओर लेकर चलना है। हमें अपने देश की आज़ादी की रक्षा अपने प्राणों से भी बढ़कर करनी है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ

प्रश्न 5.
भगत सिंह के कौन-कौन से गुण आप अपनाना चाहेंगे ?
उत्तर:
हम भगत सिंह के देश-प्रेम की भावना जैसे गुण अपनाना चाहेंगे ताकि देश रक्षा करते हुए यदि जान भी देनी पड़े तो हम पीछे न हटें।

आत्म-बोध (प्रश्न)

1. शहीद भगत सिंह का चित्र कक्षा में लगाएं।
2. पंजाब के स्वतन्त्रता सेनानियों की सूची तैयार करें।
3. जब कभी उधर जाओ, तो खटकड़ कलां में भगत सिंह का स्मारक अवश्य देखकर आओ।
4. किसी महान् पुरुष की जीवनी को पढ़ें और उनके गुणों को जीवन में उतारने का प्रयत्न करें।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
भगत सिंह ने कौन-सा नारा दिया ?
(क) इन्कलाब जिन्दाबाद
(ख) जय हो
(ग) भारत छोड़ो
(घ) जय जवान
उत्तर:
(क) इन्कलाब जिन्दाबाद

प्रश्न 2.
भगत सिंह के पैतृक गाँव (जहाँ उनका जन्म हुआ) का क्या नाम है ?
(क) खटकड़
(ख) कलां
(ग) खटकड़ कलां
(घ) अमृतसर
उत्तर:
(ग) खटकड़ कलां

प्रश्न 3.
भगत सिंह कैसा साहित्य पढ़ते थे ?
(क) क्रांतिकारियों का
(ख) अंग्रेजों का
(ग) हिंदुस्तानियों का
(घ) भारत माता का
उत्तर:
(क) क्रांतिकारियों का

प्रश्न 4.
जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना कब घटित हुई ?
(क) 13 अप्रैल, 1919
(ख) 13 अप्रैल, 1920
(ग) 13 अप्रैल, 1921
(घ) 13 अप्रैल, 1922
उत्तर:
(क) 13 अप्रैल, 1919

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण है
(क) पर
(ख) कहां
(ग) किसने
(घ) वे
उत्तर:
(क) पर

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन-सा है ?
(क) कोई
(ख) कुछ
(ग) क्या
(घ) उन्होंने
उत्तर:
(ग) क्या

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 10 राष्ट्रीयता का तीर्थ-खटकड़ कलाँ

राष्ट्रीयता का तीर्थ खटकड़ कला Summary

राष्ट्रीयता का तीर्थ खटकड़ कला पाठ का सार

अमर शहीद भगत सिंह का जन्म लायलपुर (पाकिस्तान) में बंगा चक में हुआ था, खटकड़ कलाँ में नहीं। अब जन्म स्थल पाकिस्तान में छूट जाने के कारण उनके पैतृक गांव खटकड़ कलाँ (बंगा के निकट) को ही जन्म स्थान के बराबर आदर-सत्कार दिया जा रहा है। इसीलिए इसे तीर्थ स्थल के समान भी माना जाता है। खटकड़ कलाँ गांव नवांशहर-बंगा रोड पर स्थित है। वहां सड़क के किनारे शहीद भगत सिंह की कांसे की मूर्ति स्थापित है। सन् 1919 को वैशाखी के दिन यानी 13 अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक जनसभा का आयोजन हुआ था। उस जनसभा में एकत्रित हुए लोगों पर अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी जनरल डायर के आदेश पर अन्धा-धुन्ध गोलियां चलाई गई थीं। उस समय भगत सिंह बहत छोटे थे पर वे अपनी बहन अमरजीत कौर को बताए बिना अमृतसर गए थे और उस बाग के रक्त से भीगी मिट्टी लेकर लौटे थे। भगत सिंह आजादी पाने की उधेड़-बुन में लीन रहते थे। वे घर छोड़ कर कानपुर पहुंच गए। वहां वह गणेश शंकर ‘विद्यार्थी’ के समाचार-पत्र में काम करने लगे। भगत सिंह ‘बलवन्त’ के नाम से लेख लिखते थे।

शहीद भगत सिंह की स्मृति में 23 मार्च को प्रति वर्ष खटकड़ कलाँ और फिरोज़पुर के निकट सतलुज के किनारे हुसैनीवाला में मेले लगते हैं। वे अपने साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च, सन् 1931 को हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर झूल गए थे। सुखदेव पंजाब के लुधियाना नगर में ही जन्मे थे तो राजगुरु महाराष्ट्र, प्रदेश के वासी थे परन्तु भारत माता की गुलामी की बेड़ियां काटने के लिए विभिन्न राज्यों के क्रान्तिकारी एक साथ चले थे और फांसी के फंदे चूमे थे। भगत सिंह के आदर्श शहीद करतार सिंह सराभा थे और वे उनका चित्र हर समय अपनी जेब में रखते थे। सराभा का चित्र भी स्मारक में लगा हुआ है। शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह का चित्र भी देखने को मिलेगा। वे उनसे भी प्रभावित थे। अजीत सिंह का निधन 15 अगस्त, सन् 1947 को हुआ था। जैसे ही उन्होंने डल्हौज़ी में भारत के स्वतन्त्र होने का समाचार सुना तब उन्होंने कहा कि हमारा प्रण पूरा हुआ और प्राण त्याग दिए। __ शहीद भगत सिंह की माता विद्यावती ने स्वतन्त्रता के बाद खटकड़ कला में अपना जीवन बिताया। उन्हें ‘पंजाब माता’ का सम्मान दिया गया था। इसलिए खटकड़ कलाँ एक स्मारक ही नहीं, एक तीर्थ स्थल भी है।

कठिन शब्दों के अर्थ:

पैतृक = बाप-दादाओं का, पूर्वजों का। तीर्थस्थल = पवित्र स्थान। आदर-सत्कार = सम्मान, इज्जत। कांस्य प्रतिमा = कांसे की मूर्ति। स्मारक = यादगार स्थल। रचनात्मक कार्य = रचना सम्बन्धी काम। दुःखान्त = दुःखदायी घटना। जनसभा = लोगों की सभा, जलसा। एकत्रित = इकट्ठी। आदेश = हुक्म। रक्त = खून। भावुक = भावनाशील। संकल्प – कोई कार्य करने का पक्का विचार। स्मृतियों = यादों। सहयात्री = साथ सफर करने वाला। निधन = मृत्यु। प्रण = प्रतिज्ञा। धूलि = धूल। धरोहर = अमानत। बुलन्द = ऊँचा।

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Punjab State Board PSEB 6th Class Maths Book Solutions Chapter 12 Perimeter and Area MCQ Questions with Answers.

PSEB 6th Class Maths Chapter 12 Perimeter and Area MCQ Questions

Multiple Choice Questions

Question 1.
The outer boundary of a closed figure is called ………….. .
(a) Perimeter
(b) Region
(c) Area
(d) Curve.
Answer:
(a) Perimeter

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 2.
Find the perimeter of the given figures:
PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area 1PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area 1
(a) 30 cm
(b) 31 cm
(c) 32 cm
(d) 33 cm.
Answer:
(b) 31 cm

Question 3.
Perimeter of an equilateral triangle = ………………… .
(a) 3 + Side
(b) Side × Side
(c) Side + Side
(d) 3 × Side.
Answer:
(d) 3 × Side.

Question 4.
Perimeter of Rectangle = …………………… .
(a) 2l + b
(b) 2 (l + b)
(c) l + 2b
(d) l × b.
Answer:
(b) 2 (l + b)

Question 5.
If side of an equilateral triangle is 4 cm then perimeter = ……………….. .
(a) 8 cm
(b) 7 cm
(c) 12 cm
(d) 16 cm.
Answer:
(c) 12 cm

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 6.
If length and breath of a rectangle are 2.4 cm and 1.9 cm then its perimeter is ………………. .
(a) 4.3 cm
(b) 8.2 cm
(c) 4.2 cm
(d) 8.6 cm.
Answer:
(d) 8.6 cm.

Question 7.
The perimeter of square is 16 cm then its side is ……………………… .
(a) 4 cm
(b) 64 cm
(c) 24 cm
(d) 32 cm.
Answer:
(a) 4 cm

Question 8.
The perimeter of a rectangle is 50 cm and its length is 12 cm then breadth is ……………………….. .
(a) 38 cm
(b) 13 cm
(c) 62cm
(d) 18cm.
Answer:
(b) 13 cm

Question 9.
Two sides of a triangle are 4.8 cm and 3.9 cm. The perimeter of the triangle is 12 cm. Find the third side.
(a) 3.3 cm
(b) 4.3 cm
(c) 20.7 cm
(d) 3.7 cm.
Answer:
(b) 4.3 cm

Question 10.
Samandeep takes 3 rounds of square park side 125 m. Find the distance covered by her.
(a) 1.5 km
(b) 1500 km
(c) 500 m
(d) 375 m.
Answer:
(a) 1.5 km

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 11.
The measurement of the region enclosed by a closed plane figure is called its ………….. .
(a) Circumference
(b) Curve
(c) Perimeter
(d) Area.
Answer:
(d) Area

Question 12.
If the length of a rectangle is x units and breadth is 5 units then its perimeter is ………….. .
(a) 5x
(b) 2 (x + 5)
(c) 10x
(d) 10 + x
Answer:
(b) 2 (x + 5)

Question 13.
Find the area of the given rectangle whose length is 16 m and breadth is 8 m.
(a) 42 sq.m
(b) 128 sq. m
(c) 72 sq. m
(d) 21 sq. m.
Answer:
(b) 128 sq. m

Question 14.
The area of a rectangle is 144 m . If its breadth is 9 m then find its length.
(a) 16 sq. m
(b) 12 m
(c) 16 m
(d) 18 m.
Answer:
(c) 16 m

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 15.
1 sq. m = ……………. sq. cm.
(a) 100
(b) 10000
(c) 1000
(d) 1.
Answer:
(b) 10000

Question 16.
Find the area of a square having side 3.6 cm.
(a) 14.4 cm
(b) 12.96 cm
(c) 1.29 sq. cm
(d) 12.96 sq. cm.
Answer:
(d) 12.96 sq. cm.

Question 17.
The perimeter of a square is 68 m. Find its area.
(a) 289 sq.m
(b) 329 sq. m
(c) 279 sq. m
(d) 249 sq.m.
Answer:
(a) 289 sq.m

Question 18.
A marble tile is of side 25 cm by 25 cm. How many tiles will be required to cover a floor of 4 m by 3 m?
(a) 216
(b) 192
(c) 188
(d) 196.
Answer:
(b) 192

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 19.
What will happen to the area of a square, if side is doubled?
(a) Double
(b) Half
(c) Four times
(d) Nochange.
Answer:
(c) Four times

Question 20.
Find the perimeter of a rectangle whose area is 234 sq. cm and its one side is 13 cm.
(a) 31 cm
(b) 62 cm
(c) 18 cm
(d) 24 cm.
Answer:
(b) 62 cm

Question 21.
How many cm2 are in 1 m2?
(a) 1000
(b) 100
(c) 10000
(d) 10.
Answer:
(c) 10000

Question 22.
The distance covered along the boundary forming a closed figure when you go round the figure once is called its:
(a) Length
(b) Perimeter
(c) Breadth
(d) Area.
Answer:
(b) Perimeter

Question 23.
The amount of surface enclosed by a closed figure is called its:
(a) Perimeter
(b) Volume
(c) Area
(d) None of these.
Answer:
(c) Area

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question 24.
The formula to find perimeter of a rectangle is:
(a) Length + Breadth
(b) 2 (Length + Breadth)
(c) Length – Breadth
(d) Length × Breadth.
Answer:
(b) 2 (Length + Breadth)

Question 25.
The formula to find perimeter of a square is :
(a) 4 × side
(b) 3 × side
(c) 2 × side
(d) 5 × side.
Answer:
(a) 4 × side

Fill in the blanks:

Question (i)
The formula to find area of equilateral triangle is …………….. .
Answer:
3 × side

Question (ii)
The formula to find area of a rectangle is ……………… .
Answer:
Length × Breadth

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question (iii)
The formula to find area of a square is ………………. .
Answer:
Perimeter

Question (iv)
The sum of lengths of all sides of a polygon is called ………………… .
Answer:
Area

Write True/False:

Question (i)
Perimeter of square = 4 × side. (True/False)
Answer:
True

Question (ii)
1 sq. m = 1000 sq. cm. (True/False)
Answer:
False

Question (iii)
The outer boundary of a closed figure is called area. (True/False)
Answer:
False

PSEB 6th Class Maths MCQ Chapter 12 Perimeter and Area

Question (iv)
Perimeter of a triangle = 3 × side. (True/False)
Answer:
True

Question (v)
Area of rectangle = Length × Breadth. (True/False)
Answer:
True

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

Hindi Guide for Class 6 दोहा अंत्याक्षरी Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थशब्दों के अर्थ दोहों के साथ में दिए गये हैं।

रक्षा-बंधन = राखी का त्योहार
प्रवेश = अन्दर आना
अवगत = परिचित होना
अंत्याक्षरी = अन्तिम अक्षर से शुरू होने वाला खेल
उत्साहित = उत्साह से भरपूर
जड़मति = मूर्ख
रसरी = रस्सी
कुम्हार = घड़े बनाने वाला
मुक्ताहार = मोतियों की माला
कुम्भ = घड़ा
पर्व = उत्सव
मनोभाव = मन के भाव
युक्ति = उपाय
शुभारम्भ = अच्छे ढंग से शुरू करना
सुजान = सज्जन
सिल = पत्थर
शिष = शिष्य
खोट = दोष

2. वचन बदलो

1. लड़के = ……………….
2. बच्चों = ……………….
3. कवियों = ……………
4. सदस्यों = ……………….
5. मित्रों = …………………
6. लड़कियाँ = ………………..
7. दोहे = ………………..
8. आवाज़ों = ………………
उत्तर:
बहुवचन = एकवचन
1. लड़के = लड़का
2. बच्चों = बच्चा
3. कवियों = कवि
4. सदस्यों = सदस्य
5. मित्रों = मित्र
6. लड़कियाँ = लड़की
7. दोहे = दोहा
8. आवाज़ों = आवाज़

3. लिंग बदलो

1. कवि = ………………..
2. सदस्य = ………………..
3. गुरु = ………………
4. कुम्हार = …………………..
5. शिष्य = …………………
उत्तर:
पुल्लिग = स्त्रीलिंग
1. कवि = कवयित्री
2. सदस्य = सदस्या
3. गुरु = गुरुआनी
4. कुम्हार = कुम्हारिन
5. शिष्य = शिष्या

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

4. विपरीत शब्द लिखो

1. अवकाश = ………………..
2. उपस्थित = ……………….
3. रुचि = …………………..
4. उत्साहित = ……………….
5. प्रेम = ………………..
6. समाप्त = ………………..
7. सुख = …………………..
8. जड़मति = ………………
9. लघु = …………………
उत्तर:
1. अवकाश = अनावकाश
2. उपस्थित = अनुपस्थित
3. रुचि = अरुचि
4. उत्साहित = अनुत्साहित
5. प्रेम = घृणा
6. समाप्त = आरम्भ
7. सुख = दुःख
8. जड़मति = कुशाग्र बुद्धि, सुजान
9. लघु = गुरु

5. पर्यायवाची लिखो

1. मीन = …………………
2. तलवार = …………….
3. हाथ = ………………..
4. धागा = ………………
5. गुरु = ……………….
6. बास = ……………….
7. कुम्भ = ………………
8. उपकार = ……………….
उत्तर:
1. मीन = मछली, मत्स्य
2. तलवार = असि, चंद्रहास
3. हाथ = कर, पाणि
4. धागा = सूत, सूत्र
5. गुरु = अध्यापक, विद्यादाता
6. बास = बदबू, दुर्गन्ध
7. कुम्भ = घड़ा, मटका
8. उपकार = भला, कल्याण

6. पढ़ो और समझो

रसरी = रस्सी
निसान = निशान
आवत = आना
धोय = धोना
बाँटन = बाँटना
गढ़ि-गढ़ि = गढ़ना
काढ़े = निकालना
मनाइए = मनाना
पौइए = पिरोना
बड़ेन = बड़ों
डार = डालना
तोरो= तोड़ना
जुरै = जुड़ना
गाँठि = गाँठ।
उत्तर:
ऊपर तत्सम शब्दों के तद्भव रूप लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें भली प्रकार से जानें।

7. वाक्य बनाओ।

1. पर्व = …………….
2. रुचि = ……………
3. अंत्याक्षरी = …………………
4. अभ्यास = ……………..
5. खुसर-पुसर = ………………
6. अवकाश = ……………..
उत्तर:
1. पर्व = त्योहार = दीपावली मेरा प्रिय पर्व है।
2. रुचि = दिलचस्पी = खेलों में मेरी बहुत रुचि है।
3. अंत्याक्षरी= अन्तिम अक्षर से आरम्भ नया अक्षर = अध्यापिका ने कक्षा में आते ही कहा, “आओ बच्चों, अंत्याक्षरी खेलें।”
4. अभ्यास = बार-बार का प्रयास = मैंने खूब अभ्यास करके गेंदबाजी में निपुणता प्राप्त की है।
5. खुसर-पुसर = बहुत धीमे स्वर में आपस में बातें करना = कक्षा में बच्चे अध्यापक को देखकर खुसर-पुसर करने लगे।
6. अवकाश = छुट्टी = आज विद्यालय में अवकाश है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

 विचार-बोध

(क)
प्रश्न 1.
कक्षा में बहुत से विद्यार्थी अवकाश पर क्यों थे ?
उत्तर:
रक्षाबन्धन के पर्व के कारण कक्षा में बहुत से विद्यार्थी उस दिन अवकाश पर थे।

प्रश्न 2.
विद्यार्थी किस अंत्याक्षरी की खुसर-पुसर करने लगे ?
उत्तर:
विद्यार्थी फिल्मों की अंत्याक्षरी के लिए खुसर-पुसर करने लगे।

प्रश्न 3.
मूर्ख सुजान कैसे बन सकता है ? दोहे के आधार पर लिखें।
उत्तर:
अभ्यास के बल पर मूर्ख भी सुजान बन सकता है।

प्रश्न 4.
उपकारी का स्वभाव कैसा होता है ?
उत्तर:
उपकारी का स्वभाव दूसरों का भला करने वाला होता है।

प्रश्न 5.
गुरु और कुम्हार के काम में क्या समानता होती है ?
उत्तर:
गुरु और कुम्हार दोनों ही अपने-अपने कार्य को (विद्यार्थी और मिट्टी को) तब तक गढ़ते रहते हैं जब तक वह पूरी तरह घड़ा नहीं जाता।

प्रश्न 6.
सज्जनों की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर:
सज्जनों की तुलना मुक्ता मोतियों से की गई है।

प्रश्न 7.
‘हर वस्तु का अपने-अपने स्थान पर महत्त्व होता है।’ पाठ से चुनकर वह दोहा लिखें।
उत्तर:
रहिमन देख बड़ेन को, लघु न दीजै डार। – जहां काम आवे सुई, का करे तलवार ॥

प्रश्न 8.
‘रहिमन धागा ………. गांठि परि जाए।’ इस दोहे का अर्थ लिखें।
उत्तर:
रहीम जी कहते हैं कि आपसी प्रेम के सम्बन्धों को जरा-जरा सी बात पर तोड़ नहीं देना चाहिए क्योंकि एक बार जो सम्बन्ध टूट जाते हैं वे दोबारा नहीं बनते और यदि बन भी जाएं तो फिर भी उसमें एक गांठ पड़ जाती है।

(ख)
प्रश्न 1.
अंत्याक्षरी में गाए जाने वाले दोहों से आपने क्या सीखा, अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर:
अंत्याक्षरी में गाए गए दोहे हमें सिखाते हैं कि प्रत्येक कार्य में अभ्यास के बल पर निपुणता पाई जा सकती है। मन सदा पवित्र रहना चाहिए। अच्छे व्यक्तियों के साथ सदा अच्छाई मिलती है। अच्छे व्यक्तियों से सम्बन्ध नहीं तोड़ना चाहिए।

प्रश्न 2.
दोहा अंत्याक्षरी के अतिरिक्त ओर कौन-कौन सी अंत्याक्षरी खेली जा सकती
उत्तर:
दोहा अंत्याक्षरी के अतिरिक्त सिनेमा, व्यक्तियों, स्टेशनों आदि के नामों की अंत्याक्षरी, फ़िल्मी गानों की अंत्याक्षरी, शब्दों की अंत्याक्षरी आदमियों के नामों की अंत्याक्षरी भी खेली जा सकती है।

आत्म-बोध

1. पाठ के सभी दोहों के अर्थ समझाते हुए कंठस्थ करें।
2. संत कबीर, रहीम और बिहारी के दोहों का संकलन करें।
3. वर्तमान युग के सन्दर्भ में नए दोहों की रचना करें।
उत्तर:
विद्यार्थी इनके लिए स्वयं प्रयास करें।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
मूर्ख मनुष्य भी किसके द्वारा ज्ञानी बन जाता है ?
(क) अभ्यास
(ख) व्यास
(ग) निराशा
(घ) आशा।
उत्तर:
(क) अभ्यास

प्रश्न 2.
गुरु किसके समान अपने शिष्यों के दोष दूर करते हैं ?
(क) लुहार के
(ख) कुम्हार के
(ग) ईश्वर के
(घ) प्रभु के
उत्तर:
(ख) कुम्हार के

प्रश्न 3.
रहीम जी किसका धागा न तोड़ने की सलाह देते हैं ?
(क) प्रेम का
(ख) ईर्ष्या का
(ग) शैतानी का
(घ) पुण्य का
उत्तर:
(क) प्रेम का

प्रश्न 4.
शिष्य किसके समान है ?
(क) बच्चे के
(ख) कुम्भ के
(ग) भविष्य के
(घ) पौरूष के
उत्तर:
(ख) कुम्भ के

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से ‘मीन’ का पर्याय है:
(क) मछली
(ख) सजली
(ग) उजली
(घ) कुजली
उत्तर:
(क) मछली

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कल्याण का पर्याय शब्द है :
(क) कल्याणकारी
(ख) उपकार
(ग) सत्कार
(घ) गीतकार
उत्तर:
(ख) उपकार

दोहों के सरलार्थ

1. करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात के सिल पर परत निसान।

शब्दार्थ:
करत-करत = करते करते । जड़मति = मूर्ख। सुजान = ज्ञानवान्। रसरी = रस्सी। आवत = आना। जात = जाना। सिल = पत्थर। परत = पड़ जाते हैं।

सरलार्थ:
कविवर रहीम जी कहते हैं कि अभ्यास करते रहने से, निरन्तर परिश्रम करते रहने से धीरे-धीरे मूर्ख मनुष्य भी ज्ञान प्राप्त कर लेता है। जैसे कुएँ की सिल पर निरन्तर रस्सी के आने-जाने से पत्थर पर भी निशान पड़ जाते हैं। ऐसे ही निरन्तर अभ्यास से मूर्ख आदमी विद्वान् बन जाता है।

भावार्थ:
निरन्तर अभ्यास करने से कठिन काम भी किया जा सकता है।

2. ‘नहाये धोये क्या भया, जो मन का मैल न जाय।
मीन सदा जल में रहे, धोय बास न जाय॥’

शब्दार्थ:
नहाये = नहाना। धोये = धोना। भया = होना। मीन = मछली। धोय = धोना। बास = दुर्गन्ध।

सरलार्थ:
कविवर रहीम जी कहते हैं कि हे मनुष्य ! नहा धोकर बाहरी शरीर को साफ कर लेने से भी क्या लाभ यदि तेरे मन का मैल मिटा ही नहीं। मछली चाहे हमेशा जल में ही रहती है लेकिन फिर भी दिन रात पानी में धुलते रहने पर भी उसके शरीर से बदबू तो नहीं जाती। कवि का अभिप्राय है कि मन में स्वच्छता-पवित्रता होनी चाहिए। मन निर्मल होना चाहिए।

भावार्थ:
मानव मन में सदा पवित्रता और स्वच्छता के भाव रहने चाहिए।

3. ‘यो रहीम सुख होत है, उपकारी के संग।
बॉटन बारे को लगे, ज्यों मेंहदी के रंग ।।’

कठिन शब्दों के अर्थ:
सुख = लाभ, भला। उपकारी = उपकार (भला) करने वाला। बाँटन बारे = बाँटने वाले।

सरलार्थ:
रहीम जी कहते हैं कि उपकारी, दूसरों का भला करने वाले आदमियों की संगति करने से बड़ा सुख, लाभ मिलता है ठीक वैसे ही जैसे मेंहदी पीसने वाले के हाथों में भी मेंहदी का रंग स्वतः ही चढ जाता है।

भावार्थ:
परोपकारी व्यक्ति को अपने आप ही लाभ प्राप्त हो जाता है।

4. ‘गुरु कुम्हार सिस कुम्भ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़े खोट।
अंतर हाथ सहार दे, बाहर मारै चोट ।’

कठिन शब्दों के अर्थ:
गढ़ि = बनाना। का? = निकालना । खोट = कमी। अंतर = भीतर। सहार = सहारा। कुंम्हार = घड़ा बनाने वाला। कुम्भ = घड़ा।

सरलार्थ:
कवि रहीम गुरु के कोमल और कल्याणकारी व्यवहार का वर्णन करते हुए कहते हैं कि गुरु का व्यवहार उस कुम्हार के समान है जो अपने घड़े को ठीक प्रकार से बनाने के लिए उसे बार-बार गढ़ता है। उसे ठीक से बनाने के लिए भीतर हाथ से सहारा देकर बाहर से चोट मार-मार कर उसे ठीक बनाता है। इसी प्रकार गुरु भी अपने शिष्यों को कुशल बनाने के लिए प्यार और डांट कर उसे कुशल विद्यार्थी बनाता है।

भावार्थ:
गुरु अपने शिष्यों का सदा भला ही चाहता है चाहे उसके व्यवहार में कभी कठोरता भी अनुभव होती है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 9 दोहा अंत्याक्षरी

5. ‘टूटे सुजन मनाइए, जो टूटे सौ बार।
रहिमन फिरि-फिरि पौइए, टूटे मुक्ताहार।’

कठिन शब्दों के अर्थ:
सुजन = सज्जन, अच्छे व्यक्ति । रहिमन = रहीम जी। फिरिफिरि = बार-बार । पौइए = पिरोइए। मुक्ताहार = मोतियों की माला।।

सरलार्थ:
रहीम जी कहते हैं कि जिस प्रकार मोतियों की कीमती माला यदि टूट जाती है तो उसे फिर से पिरो लिया जाता है कि ठीक वैसे ही यदि सज्जन, प्रिय व्यक्ति रुठ जाए तो उसे मना लेना चाहिए। चाहे वह कितनी ही बार रूठे उसे तुरन्त मना लेना चाहिए।

भावार्थ:
अच्छे सगे-सम्बन्धियों और मित्रों को नाराज़गी की स्थिति में सदा मना लेना चाहिए। जीवन में वे बार-बार नहीं मिलते।

6. ‘रहिमन देख बड़ेन को, लघु न दीजे डार।
जहाँ काम आवै सुई, का करे तलवार।।’

कठिन शब्दों के अर्थ:
बड़ेन = बड़ा। डार = छोड़ना। लघु = छोटी चीज़। तरवारि = तलवार।

सरलार्थ:
रहीम जी कहते हैं कि बड़ी चीज़ को देखकर छोटी चीज़ को छोड़ना नहीं चाहिए। उनका अनादर नहीं करना चाहिए। जैसे, जहाँ छोटी-सी सूई (सीने के लिए) काम आती है, वहां भला बड़ी तलवार किस काम की ? सूई का काम तलवार और तलवार का काम सूई नहीं कर सकती। दोनों का अपना-अपना अलग-अलग महत्त्व है।

भावार्थ:
हर छोटी-बड़ी चीज़ के उचित मूल्यांकन और महत्त्व को समझना चाहिए।

7. ‘रहिमन धागा प्रेम का, मत तोरौ चटकाय।
टूटे ते फिरि न जुरै, जुरै गाठि परि जाय॥’

कठिन शब्दों के अर्थ:
तोरौ = तोड़ो। चटकाय = झटके से। जुरै = जुड़ना। फिरि = दोबारा।

सरलार्थ-रहीम जी कहते हैं कि परस्पर प्रेम के सम्बन्धों को नहीं तोड़ देना चाहिए क्योंकि सम्बन्ध यदि एक बार टूट जाए तो फिर से नहीं जुड़ते और यदि जुड़ भी जाए तो एक गांठ अवश्य पड़ जाती है।

भावार्थ:
प्रेम-सम्बन्धों को कभी नहीं तोड़ना चाहिए। वे बहुत मूल्यवान् होते हैं।

दोहा अंत्याक्षरी Summary

दोहा अंत्याक्षरी पाठ का सार

रक्षा बंधन का दिन था। कक्षा में बहुत कम विद्यार्थी आए थे। जो बच्चे आए भी थे उसका भी पढ़ने का मन नहीं था। अध्यापिका ने कक्षा में आकर विद्यार्थियों के मन के भाव समझ लिए और उन्हें अंत्याक्षरी खेलाने की बात सोची। विद्यार्थी प्रसन्न थे कि फ़िल्मी गाने की अंत्याक्षरी होगी पर अध्यापिका ने उन्हें दोहों की अंत्याक्षरी सिखाई जिसमें रहीम के दोहों को ही आधार बनाया गया।

कठिन शब्दों के अर्थ:

रक्षाबंधन = राखी। पर्व = त्योहार। अवकाश = छुट्टी। उपस्थित = हाजिर, प्रस्तुत। रुचि = इच्छा, दिलचस्पी। प्रवेश = आगमन, आना। मनोभावों = मन के भावों या विचारों। अवगत = जानना, परिचित होगा। युक्ति = उपाय, तरीका। खुसर-फुसर = कानों-कान बातें करना, फुसफुसाना। स्मरण = याद। संख्या = गिनती।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 8 पेड़ की कहानी

Hindi Guide for Class 6 पेड़ की कहानी Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध (प्रश्न)

1. शब्दों के अर्थ ऊपर दिए जा चुके हैं।

मिथ्या-कथन = झूठ बोलना,
हलाहल = एक प्रकार का विष,
निवारण = दूर करना,
निरंतर = लगातार
द्वेष = वैर भाव
बखान = कहना
ज्योति = रोशनी, प्रकाश
तृप्त करना = संतुष्ट करना,
अनुकरण = अनुसार कार्य करना,
पतझड़ = जिस ऋतु में पत्ते झड़ जाते हैं।
औषधि = दवाई
सर्वत्र = सब जगह
आत्मकथा = अपनी कहानी

2. वाक्यों में प्रयोग करो

प्रकृति = …………………..
प्राणवायु = ……………….
झुण्ड = ………………..
पंक्तियों = ……………….
प्रहार = …………………..
उत्तर:
प्रकृति = प्रकृति परिवर्तनशील है।
प्राणवायु = वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं।
झुण्ड = पशुओं का झुण्ड सारी फसल नष्ट कर गया।
पंक्तियों = सभी छात्र पंक्तियों में खड़े थे।
प्रहार = निःशस्त्र पर प्रहार करना उचित नहीं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी

3. मुहावरों तथा लोकोक्तियों का वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग करें कि अर्थ स्पष्ट हो जाए

आँखों का तारा = ………………………..
चोली-दामन का साथ = …………………..
डींग हाँकना = ……………………..
अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनना = …………………..
उत्तर:
आँखों का तारा = मोहन अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।
चोली-दामन का साथ = प्रीतम और सुरेन्द्र का चोली-दामन का साथ है।
डींग हाँकना = डींग हाँकने वाला व्यक्ति अपमानित होता है।
अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनना = मूर्ख व्यक्ति ही अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनते हैं, सज्जन कभी स्वयं अपनी प्रशंसा नहीं करते।

4. शुद्ध रूप लिखो

1. तिपत = ………………….
2. दवेष = ……………………
3. जयोति = …………………
4. नीवारण = …………………….
5. आकसीजन = ……………….
6. आशरय = ………………….
7. प्राणीयों = ……………….
8. सवादिष्ट = …………………..
9. जामून = ………………….
10. खीड़कियाँ = ……………………
उत्तर:
अशुद्ध रूप – शुद्ध रूप
1. तिपत = तृप्त
2. दवेष = द्वेष
3. जयोति = ज्योति
4. नीवारण = निवारण
5. आकसीजन = ऑक्सीजन
6. आशरय = आश्रय
7. प्राणीयों = प्राणियों
8. सवादिष्ट = स्वादिष्ट
9. जामून = जामुन
10. खीडकियाँ = खिड़कियाँ

5. समानार्थक लिखिए

1. ज्योति = …………………..
2. हलाहल = ………………..
3. निवारण = ………………….
4. मज़बूती = ………………….
5. परिचित = …………………..
6. विशाल = …………………..
7. नीरस = ……………….
8. असंख्य = ……………………
9. उपजाऊ = ………………….
10. मूछित = …………………….
उत्तर:
1. ज्योति – प्रकाश
2. हलाहल – विष
3. निवारण – हटाना
4. मज़बूती – दृढ़ता
5. परिचित – जाना-पहचाना
6. विशाल – बड़ा
7. नीरस – रसहीन
8. असंख्य – अनगिनतं
9. उपजाऊ- उर्वर
10. मूछित – बेहोश

6. निम्न वाक्यों में संज्ञा शब्द छाँटकर लिखो और बताओ कि यह किस प्रकार की संज्ञा है ?

प्रश्न 1.
मैं नन्हें से बीज के रूप में धरती के गर्भ में छिपा रहता हूँ।
उत्तर:
बीज-(जातिवाचक संज्ञा), धरती-(व्यक्तिवाचक संज्ञा)

प्रश्न 2.
मैं विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लेता हूँ।
उत्तर:
वृक्ष-(जातिवाचक संज्ञा)

प्रश्न 3.
नगर के बाज़ार में आप फल देखते हैं।
उत्तर:
नगर-(जातिवाचक संज्ञा), बाज़ार (जातिवाचक संज्ञा), फल (जातिवाचक संज्ञा)

प्रश्न 4.
पीपल, नीम, वट, चीड़ आदि मेरे असंख्य भाई हैं।
उत्तर:
पीपल, नीम, वट, चीड़ (व्यक्तिवाचक संज्ञा), भाई (जातिवाचक संज्ञा)

प्रश्न 5.
वेद, पुराण मेरी महिमा गाते हैं।
उत्तर:
वेद, पुराण-(जातिवाचक संज्ञा)।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी

7. विपरीत शब्द लिखो

1. जीव = ………………….
2. रस = ………………….
3. निर्माण = ………………….
4. नगर = ………………….
5. विशाल = ………………….
6. भूमि = ………………….
7. हलाहल = ………………….
8. पतझड़ = ………………….
उत्तर:
1. जीव = अजीव
2. रस = नीरस
3. निर्माण = ध्वंस
4. नगर = ग्राम
5. विशाल = लघु
6. भूमि = आकाश
7. हलाहल = अमृत
8. पतझड़ = वसन्त

8. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखो

अपना स्वयं लिखा हुआ जीवन चरित्र, फल खाने वाला, जीवन देने वाला, सब में रहने वाला।
उत्तर:
1. अपना स्वयं लिखा हुआ जीवन चरित्र ………….. आत्मकथा।
2. फल खाने वाला ………….. फलाहारी।
3. जीवन देने वाला ………….. जीवनदाता।
4. सब में रहने वाला ………….. सर्वव्यापी।

9. भाववाचक संज्ञा व सर्वनाम छाँटो

(1) ‘वृक्ष’ सचमुच मेरा नाम आपको सुहावना लगता है।
(2) लक्ष्मण के मूच्छित होने पर मैंने ही उनके प्राण बचाये थे।
(3) बुराई का बदला भलाई से देना मेरे जीवन का लक्ष्य है।
(4) हरियाली मेरी आँखों को ज्योति देती हैं और मन को प्रसन्नता।
उत्तर:
(1) मेरा, आपको (सर्वनाम) सुहावना (भाववाचक संज्ञा)
(2) मैंने, उनके (सर्वनाम) मूछित (भाववाचक संज्ञा)
(3) मेरे (सर्वनाम) बुराई, भलाई (भाववाचक संज्ञा)
(4) मेरी, (सर्वनाम) हरियाली, प्रसन्नता (भाववाचक संज्ञा)

विचार-बोध (प्रश्न)

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पेड़ किस रूप में धरती में छिपा रहता है ?
उत्तर:
पेड़ नन्हें से बीज के रूप में धरती में छिपा रहता है।

प्रश्न 2.
पेड़ कैसे पनपता है ?
उत्तर:
पेड़, जल, लवण, रसायन आदि का भोजन पाकर पनपता है।

प्रश्न 3.
पेड़ किसके जीवन का आधार बनते हैं ?
उत्तर:
पेड़ सभी प्राणियों के जीवन का आधार बनते हैं।

प्रश्न 4.
पेड़ का स्वभाव प्राणी जगत् से किस प्रकार मिलता-जुलता है ?
उत्तर:
पेड़ का जीवन भी प्राणी जगत् की तरह सजीव है। वह भी साँस लेता है। खिलता-मुरझाता है। उस पर भी प्रकृति का प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 5.
पेड़ के अंग कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
जड़, पत्ते, तना, फल, फूल, लकड़ी ये सब पेड़ के अंग हैं।

प्रश्न 6.
प्राणी जगत् का जीवनदाता कौन है ?
उत्तर:
प्राणी जगत् का जीवनदाता पेड़ है।

प्रश्न 7.
वायुमण्डल में कौन-कौन सी गैसें मिली होती हैं ?
उत्तर:
वायुमण्डल में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड गैसें मिली होती हैं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी

प्रश्न 8.
पेड़ के पत्ते हवा में क्या छोड़ते हैं ?
उत्तर:
पेड़ के पत्ते हवा में प्राण वायु (ऑक्सीजन) छोड़ते हैं।

प्रश्न 9.
वर्षा का जल किस प्रकार उपयोगी होता है ?
उत्तर:
पेड़ों के पत्ते हवा में वाष्प-कण छोड़ते हैं, जो हवा को ठण्डा करते हैं। हवा वर्षा लाने में सहायक होती है। वर्षा के जल से प्राणियों को जीवन मिलता है।

प्रश्न 10.
लक्ष्मण को प्राण दान कैसे मिला था ?
उत्तर:
लक्ष्मण को संजीवनी बूटी द्वारा प्राण-दान मिला था।

प्रश्न 11.
कुनीन किस प्रकार प्राप्त होती है ?
उत्तर:
कुनीन सिनकोना नामक एक वृक्ष से प्राप्त होती है। यह भयंकर रोगों से जीवन की रक्षा करती है।

(ख)
प्रश्न 1.
पेड़ किस प्रकार शिव का अनुसरण करते हैं ?
उत्तर:
जिस प्रकार भगवान शिव ने विश्व के कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकले भयंकर हलाहल को स्वयं पी लिया था इसी प्रकार पेड़ भी विश्व के कल्याण के लिए भयंकर दूषित वायु को स्वयं ग्रहण कर हमें स्वच्छ जीवनदायी वायु प्रदान करके हमारा भला करते हैं।

प्रश्न 2.
पेड़ हमें परोपकार का पाठ कैसे पढ़ाते हैं ?
उत्तर:
पेड़ सदा परोपकार ही करते हैं। अगर कोई लकड़हारा अपनी कुल्हाड़ी से उन्हें काटता है तो भी यह उसे लकड़ियाँ प्रदान कर उसके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसी प्रकार बच्चे उन्हें पत्थर मारते हैं तो उन पर भी उपकार करते हैं और बदले में यह उन्हें मीठे-मीठे फल प्रदान करते हैं। पेड़ अपने फूलों की सुगन्ध से सारा वातावरण महकाते हैं। यह हर कदम पर हमें परोपकार का पाठ पढ़ाते हैं।

आत्म-बोध

(1) अपने घर आँगन को पेड़-पौधों से सजाओ।
(2) एक गमले में तुलसी का पौधा लगाओ और उसकी देखभाल करो।
(3) पेड़ों के समान परोपकारी बनो।
(4) पेड़ों के समान गुणकारी बनो।
उत्तर:
विद्यार्थी उपर्युक्त कार्यों के लिए स्वयं प्रयास करें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
पेड़ की कहानी किस विधा की रचना है ?
(क) आत्मकथा
(ख) आत्म कहानी
(ग) आत्म रचना
(घ) जीवनी
उत्तर:
(क) आत्मकथा

प्रश्न 2.
वृक्ष प्राणी मात्र को क्या देते हैं ?
(क) फल
(ख) छाया
(ग) जीवन
(घ) पानी
उत्तर:
(ग) जीवन

प्रश्न 3.
वृक्ष प्राणियों के जीवन हेतु कौन-सी गैस छोड़ते हैं ?
(क) आक्सीजन
(ख) कार्बनडाईआक्साइड
(ग) बोनासाइड
(घ) क्लोरो-फ्लोरो
उत्तर:
(क) आक्सीजन

प्रश्न 4.
पेड़ किस रूप में धरती में छिपा रहता है ?
(क) नन्हें
(ख) मुन्ने
(ग) बीज
(घ) जड़
उत्तर:
(ग) बीज

प्रश्न 5.
लक्ष्मण को प्राण दान किससे मिला?
(क) संजीवनी बूटी से
(ख) वूटी से
(ग) घूटी से
(घ) घुट्टी से
उत्तर:
(क) संजीवनी बूटी से

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
(क) नगर
(ख) बाजार
(ग) फल
(घ) पीपल
उत्तर:
(घ) पीपल

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
(क) भाई
(ख) वृक्ष
(ग) नीम
(घ) बीज
उत्तर:
(ग) नीम

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
(क) सुहावना
(ख) हरियाली
(ग) बुराई
(घ) धरती
उत्तर:
(घ) धरती

पेड़ की कहानी Summary

पेड़ की कहानी पाठ का सार

‘पेड़ की कहानी’ पाठ में पेड़ अपनी आत्मा-कथा के रूप में अपने महत्त्व तथा गुणों का वर्णन करता है। यह बीज के रूप में धरती के गर्भ में छिपा होता है। समय आने पर बीज से अंकुर निकलता है और फिर बढ़ते-बढ़ते विशाल वृक्ष का रूप धारण करता है। वृक्ष हमें छाया तथा ताज़गी देते हैं। प्राणी मात्र को जीवन देते हैं। बसन्त में ये फलफूलों से लद जाते हैं तथा पतझड़ में पत्तों से खाली हो जाते हैं।

इसकी लकड़ी रसोई में ईंधन तथा कुर्सियाँ, मेज़, खिडकियाँ, दरवाज़े आदि बनाने के काम आती है। वृक्षों से अन्न, फल-फूल आदि प्राप्त होते हैं। यह हमें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन देता है। यह विषैली वायु कार्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करके ऑक्सीजन तथा कार्बन में बदल देते हैं। वृक्ष भूमि तल की उपजाऊ मिट्टी को वर्षा के जल से बहने से रोकते हैं। इन से प्राप्त होने वाले कच्चे माल से बड़े-बड़े कारखाने चलते हैं। अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियाँ तथा कीमती औषधियाँ हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं जो हम सब प्राणियों के रोगों का शमन करती हैं। पीपल, नीम, वट, चीड़, ताड़, नारियल, शीशम, देवदार सभी हमारे लिए पूर्ण उपयोगी हैं। अतः हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए।

कठिन शब्दों के अर्थ:

अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनना = अपनी प्रशंसा आप करना। विश्वास = यकीन। मिथ्या कथन = झूठ कहना। स्वभाव = आदत। बखान = वर्णन। चिर-परिचित = चिरकाल से परिचित। वाटिका = बागीचा। शोभा = सुन्दरता। आँख का तारा = बहुत प्यारा। पुष्ट = मज़बूत। अंकुर = कोंपल। चोली-दामन का साथ = हमेशा का साथ। नीरस = बिना रस के। सर्व-व्यापक = सब जगह विद्यमान। जीवनदाता = जीवन देने वाला। विद्यमान = मौजूद, पाई जाने वाली। सत्व = सार। समुद्र मंथन = सागर को मथने से। कल्याण = भला। अनुकरण = पीछे चलना। गौरव = बड़प्पन। पंक्तियों = लाइनों। आश्रय = सहारा। अमूल्य = कीमती। बसेरा = रहने की जगह। हलाहल = बहुत तीव्र विष। औषधियों = दवाइयों। निवारण = रोकने । स्वास्थ्य = सेहत। सर्वत्र = सब जगह । व्याप्त = फैली हुई। ज्योति = रोशनी। कुटुम्ब = परिवार। द्वेष = शत्रुता, वैर। प्रहार = चोट। सृष्टि = संसार। डींग हांकना = शेखी बघारना। निरन्तर = लगातार। बखान = कहना, वर्णन करना।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 7 देश-प्रेम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 देश-प्रेम

Hindi Guide for Class 6 देश-प्रेम Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

मानचित्र = नक्शा
संस्कृति = सभ्यता का वह स्वरूप जो आध्यात्मिक एवं मानसिक विशिष्टता का द्योतक होता है
राष्ट्रवंदना = राष्ट्र अथवा देश का गुणगान
स्वाभाविक = प्राकृतिक
परतन्त्र = गुलाम
धर्मनिरपेक्ष = सभी धर्मों को समान मानना
शिष्टता = सभ्य व्यवहार
स्वाभिमान = आत्म-सम्मान
वात्सल्य = संतान के प्रति माता-पिता का स्नेह
संवद्धन = बढ़ाना
वशीभूत = वश में होना, अधीन
उल्लेखनीय = उल्लेख करने योग्य, बताने योग्य
लोकतांत्रिक = लोकतंत्र संबंधी
संरक्षण = रक्षा करना
पर्यावरण = चारों ओर का वातावरण
प्राकृतिक = कुदरती
आपदाओं = विपत्तियाँ
टिप्पणी = संक्षेप में प्रकट की गई राय
भद्दी = बुरी, गंदी

2. लिंग बदलो

1. अध्यापिका = ……………
2. लाला = …………
3. सिंह = ……………….
4. दास = …………….
उत्तर:
1. अध्यापिका – अध्यापक
2. सिंह – सिंहनी
3. लाला – ललाइन
4. दास – दासी

3. वचन बदलो

1. तिरंगा = ……………
2. चेहरा = ………….
3. बेड़ी = ……………
4. रेल = ………….
5. सीमा = ………….
6. चित्र = …………..
7. झील = …………..
8. कक्षा = ……………
उत्तर:
1. तिरंगा = तिरंगे
2. चेहरा = चेहरे
3. बेड़ी = ‘बेड़ियाँ
4. रेल = रेलें
5. सीमा = सीमाएँ
6. चित्र = चित्रो
7. झील = झीलें
8. कक्षा = कक्षाओं

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

4. विपरीतार्थक शब्द लिखो

1. पवित्र = ……………..
2. परतन्त्र = ……………..
3. शान्ति = ……………..
4. सहयोग = ………………
5. साकार = ………………
6. उच्च = ………………
7. निर्माण = …………………
8. अव्यवस्था = ……………..
उत्तर:
1. पवित्र = अपवित्र
2. परतन्त्र = स्वतन्त्र
3. शान्ति = अशान्ति
4. सहयोग= असहयोग
5. साकार = निराकार
6. उच्च = नीच
7. निर्माण = विध्वंस
8. अव्यवस्था = व्यवस्था

5. पर्यायवाची शब्द लिखो

1. भूमि = ……………..
2. माँ = ………………
3. सम्पत्ति = ………….
4. जंगल = ……………..
5. नदी = ………………
6. ध्वज = …………………..
7. प्रगति = ……………..
8. मनुष्य = ……………..
उत्तर:
1. भूमि = धरती, भू
2. माँ = माता, मातृ
3. सम्पत्ति = धन, दौलत
4. जंगल = वन, कानन
5. नदी = सरिता, तटिनी
6. ध्वज = झण्डा, पताका
7. प्रगति = तरक्की, उन्नति
8. मनुष्य = मानव, मनुज

6. वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखो

1. विद्या ग्रहण करने का स्थान = ……………………
2. जिसकी आत्मा महान् हो = ……………….
3. तीन रंगों वाला = …………………
4. जो विद्या ग्रहण करे = ………………..
5. अपना राज्य = ……………….
6. शिष्टतापूर्ण आचरण और व्यवहार = ………………………
7. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला = ……………..
8. शहीद होने को तैयार = …………………….
उत्तर:
1. विद्या ग्रहण करने का स्थान – विद्यालय।
2. जिसकी आत्मा महान् हो। – महात्मा।
3. तीन रंगों वाला – तिरंगा।
4. जो विद्या ग्रहण करे – विद्यार्थी।
5. अपना राज्य – स्वराज्य।
6. शिष्टतापूर्ण आचरण और व्यवहार -शिष्टाचार।
7. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला – ऐतिहासिक।
8. शहीद होने को तैयार – शहादतोन्मुख।

7. विशेषण बनाओ

1. भारत = …………….
2. राष्ट्र = ………………
3. देश = ………………
4. शिक्षा = …………….
5. विज्ञान = ………….
6. संस्कृति = …………….
उत्तर:
1. भारत = भारतीय
2. राष्ट्र = राष्ट्रीय
3. देश = देशीय
4. शिक्षा = शिक्षित
5. विज्ञान = वैज्ञानिक
6. संस्कृति = सांस्कृतिक

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

7. शुद्ध करो

1. भूकमप = ………………
2. संसकृति = …………..
3. प्रकृतिक = …………..
4. महातमा = ………………
5. शान्ति = ………………
6. शिस्टाचार = ………….
7. सम्पत्ती = ………………
उत्तर:
शुद्ध शब्द
1. भूकमप = भूकम्प
2. संसकृति = प्राकृतिक
3. प्रकृतिक = संस्कृति
4. महातमा = महात्मा
5. शान्ति = शान्ति
6. शिस्टाचार = शिष्टाचार
7. सम्पत्ती = सम्पत्ति

9. वाक्यों में प्रयोग करो

ध्वज = …………….
संकल्प =  …………..
अर्पित = …………..
मातृभूमि = ……………..
विस्फोट ………….
संग्राम = …………………
आकार = ………………….
पर्यावरण = ………….
निमग्न = ……….
उत्तर:
1. ध्वज – लाल किले पर तिरंगा ध्वज लहरा रहा है।
2. संकल्प – मैंने दहेज न लेने का संकल्प किया है।
3. अर्पित – मैं अपनी सेवाएं देश के प्रति अर्पित करता हूँ।
4. मातृभूमि – भारत हमारी मातृभूमि है।
5. विस्फोट – मन्दिर के बाहर भयंकर विस्फोट हुआ।
6. संग्राम – स्वतन्त्रता संग्राम में कई वीर शहीद हुए।
7. आकार – इस बल्ले का आकार ठीक नहीं है।
8. पर्यावरण – हमें अपने आस – पास के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना चाहिए।
9. निमग्न – महात्मा जी प्रभु भक्ति में निमग्न हो गए।

10.(1) ये सब वे देश प्रेमी हैं।
इन दोनों का स्थान उच्च है।
ऊपर लिखे वाक्यों में ‘ये’, ‘इन’ किसी निश्चित व्यक्ति का बोध कराते हैं, अतः निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
जिस सर्वनाम से दूरवर्ती अथवा समीपवर्ती व्यक्ति, प्राणी, वस्तु और घटना का निश्चित बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे-यह, ये, वह, वे।

(2) कुछ तिरंगा चित्रित कर रहे थे।
आपके पड़ोस में कोई अशिक्षित है।
काव्या कुछ पूछने के लिए खड़ी हो गई।

पीछे दिए वाक्यों में ‘कुछ’, ‘कोई’ किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराते, अतः अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, प्राणी या वस्तु का बोध नहीं होता उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे-कोई, कुछ।

विचार-बोध

(क)
प्रश्न 1.
बच्चे चित्र प्रतियोगिता में क्या-क्या बना रहे थे ?
उत्तर:
चित्र प्रतियोगिता में बच्चे भारत का मानचित्र तथा तिरंगा तथा कुछ महात्मा गांधी, भगत सिंह आदि के चित्र बना रहे थे।

प्रश्न 2.
देश-प्रेम से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
देश प्रेम से अभिप्राय है अपने देश के प्रति प्रेम भाव रखते हुए देश की उन्नति और विकास में योगदान देना और देश के गौरव की रक्षा अपने प्राणों से भी बढ़ कर करना।

प्रश्न 3.
प्रेम के सम्बन्ध में माँ और मातृभूमि का उच्च स्थान कैसे है ?
उत्तर:
जिस प्रकार माँ अपनी ममता, करूणा और स्नेह तथा प्यार से अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसी मातृभूमि भी अपनी वायु, अन्न, जल तथा पोषक पदार्थों से सबका पालन करती है। इसीलिए प्रेम के सम्बन्ध में इन दोनों का स्थान उच्च है।

प्रश्न 4.
स्वाधीनता संग्राम के कुछ देशप्रेमियों के योगदान का वर्णन करो।
उत्तर:
लाला लाजपत राय, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरु तथा लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनेक देशप्रेमियों ने देश को स्वतन्त्र करवाने के लिए अनेकों कष्ट सहे। लाला लाजपतराय को अंग्रेज़ों की लाठियाँ खानी पड़ी, भगत सिंह ने फाँसी का फंदा हँसते-हँसते चूमा तो सुभाष चन्द्र बोस ने अपनी फौज बना कर देश को स्वतन्त्र करवाना चाहा। र देश को स्वतन्त्र करवाना चाहा।.

प्रश्न 5.
स्वतन्त्रता के बाद किस प्रकार के नए भारत का निर्माण हुआ ?
उत्तर:
स्वतन्त्रता के बाद नए भारत का निर्माण सबसे बड़े लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में हुआ। भारत का विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और संचार के साथ-साथ विज्ञान के क्षेत्र में हुआ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

प्रश्न 6.
स्वतंत्रता के बाद देश-प्रेम की परिभाषा कैसे बदली है ?
उत्तर:
स्वतंत्रता, के बाद देश-प्रेम की परिभाषा भी बदली है। आज केवल पन्द्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी तथा कुछ राष्ट्रीय पर्वो तक ही देश-प्रेम की भावना सीमित होकर रह गई है। अपने अधिकारों की बात तो हर कोई करता है लेकिन देश के प्रति अपने कर्तव्यों की बात कोई नहीं करता।

(ख)
प्रश्न 1.
देश, राष्ट्र और देश-प्रेम किसे कहते हैं ?
उत्तर:
देश-भूमि के टुकड़े का वह इलाका जहाँ कई लोग वास करते हैं।
राष्ट्र-राष्ट्र, भूमि, के उस इलाके के रहने वाले लोगों को और उनकी संस्कृति को . कहते हैं।
देश-प्रेम-देश-प्रेम के अभिप्राय है कि मनुष्य अथवा मनुष्यों के वे कार्य जिनसे उनके देश का हित, विकास और कल्याण होता हो, देश-प्रेम कहलाता है।

प्रश्न 2.
नागरिकों के देश के प्रति क्या कर्त्तव्य हैं जिनका पालन कर के देश-प्रेम का परिचय दे सकते हैं ?
उत्तर:
प्रत्येक नागरिक चाहे वह अध्यापक हैं, डॉक्टर है या इंजीनियर हैं अपना कार्य अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हुए देश के विकास में अपना सहयोग दें, राष्ट्र,-गान, राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय सम्पति का सम्मान करें तथा इसे हानि होने से बचाकर वह अपने देश-प्रेम का परिचय दे सकता है।

प्रश्न 3.
बच्चे देश-सेवा कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर:
बच्चे, किसी अशिक्षित को शिक्षा प्रदान करके, बाढ़, भूकम्प और सूखा पीड़ितों की रक्षा और सहायता करके देश सेवा कर सकते हैं।

आत्म-बोध

1. घर, समाज और स्कूल-सभी जगह हमारे व्यवहार में देश-प्रेम झलकना चाहिए।
2. स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियाँ पढ़े और प्रतिदिन प्रार्थना में इस विषय पर चर्चा करें। (विद्यार्थी स्वयं करें)।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत कब आज़ाद हुआ ?
(क) 15 अगस्त, 1947 को
(ख) 16 अगस्त, 1945 को
(ग) 15 अगस्त, 1942 को
(घ) 15 अगस्त, 1949 को
उत्तर:
(क) 15 अगस्त, 1947 को

प्रश्न 2.
युवा पीढ़ी को किसके विकास में सहयोग करना चाहिए ?
(क) अपने
(ख) दूसरों के
(ग) देश के
(घ) विदेश के
उत्तर:
(ग) देश के

प्रश्न 3.
आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की ?
(क) सुभाष चन्द्र बोस ने
(ख) लाला लाजपतराय ने
(ग) शहीद भगत सिंह ने
(घ) चंद्रशेखर आजाद ने
उत्तर:
(क) सुभाष चन्द्र बोस ने

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से मनुष्य का पर्याय है :
(क) मानव
(ख) दानव
(ग) रावण
(घ) रावन
उत्तर:
(क) मानव

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘ध्वज’ का पर्याय नहीं है ?
(क) झंडा
(ख) फंडा
(ग) पताका
(घ) तिरंगा
उत्तर:
(ख) फंडा

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से ‘भारत’ का विशेषण छांटिए :
(क) भारतीमाता
(ख) भारतमाता
(ग) भारतीय
(घ) विभारतीय
उत्तर:
(ग) भारतीय

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से विशेषण शब्द चुनें :
(क) राष्ट्रीय
(ख) राष्ट्र
(ग) भारत
(घ) देव
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन-सा शब्द है ?
(क) ये
(ख) कोई
(ग) कुछ
(घ) कहाँ
उत्तर:
(क) ये

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
(क) ये
(ख) वे
(ग) कोई
(घ) कहां
उत्तर:
(ग) कोई

देश-प्रेम Summary

पाठ का सार

‘देश-प्रेम’ विषय पर ‘चित्र बनाओ’ प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत के मानचित्र, तिरंगे झंडे, राष्ट्रीय प्रतीकों और नेताओं के चित्र बनाए थे। अध्यापिका ने देश-प्रेम के विषय में बताया कि देश की रक्षा और इसकी उन्नति और विकास में सहयोग देने के देश-प्रेम कहते हैं। माँ हमें जन्म देती है और मातृभूमि हमारे पालन-पोषण में सहायक सिद्ध होती है। देशप्रेम की डोर से सारे देशवासी मोतियों की माता की तरह गुंथे रहते हैं। इसी भावना के कारण देशवासी ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एकजुट हो गए थे। महात्मा गांधी, तिलक, लाला लाजपत राय, सुभाषचंद्र बोस आदि सब देश-प्रेमी थे। इनके प्रयत्नों से देश 15 अगस्त, सन् 1947 को स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता के बाद देश ने बहुत तेजी से विकास किया है। यह देश हमारा है और हमें इसकी संपत्ति की सदा रक्षा करनी चाहिए। अपनी बातों को मनवाने के लिए कभी भी देश की संपत्ति की तोड़-फोड़ नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों को एन०सी०सी० और एन०एस०एस० से जुड़ कर देश-सेवा करनी चाहिए। हमें पर्यावरण की रक्षा, प्राकृतिक आपदाओं और विभिन्न दुर्घटनाओं की स्थिति में दूसरों की सहायता में हाथ बंटाना चाहिए। देश के विकास के हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में परिश्रम और निष्ठा से काम करना चाहिए। युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह देश का विकास करने में सहयोग करे।

कठिन शब्दों के अर्थ:
मानचित्र = नक्शा। प्रतीक = चिह्न। उकेर = बनाना, अंकित करना। महज = सिर्फ। उन्नति = तरक्की, विकास, प्रगति। योगदान = सहयोग। गौरव = बड़प्पन। जिज्ञासापूर्वक = उत्सुकता से भरकर। वात्सल्य = माता-पिता का । बालक के प्रति स्नेह। शिष्टता = सभ्य आचरण। संवर्द्धन = बढ़ाना। स्वाभाविक = सहज, प्राकृतिक। निमग्न = लीन। आघात = चोट, हानि। वशीभूत = वश में, अधीन। अर्पित = न्योछावर, वारना। स्वाधीनता संग्राम = आजादी की लड़ाई। उल्लेखनीय = वर्णन के योग्य। अहिंसा = हिंसा न करना। स्वराज = अपना राज्य। परतन्त्रता = गुलामी। लाचार = बेबस, मजबूर। भर्राए = भरे। सार्वजनिक सम्पत्ति = सब लोगों से सम्बन्धित सम्पत्ति। संरक्षण = बचाव। भददी = बुरी, असभ्य। आपदाओं = मुसीबतों, मुश्किलों। जज्बा = भावना। जुनून = उत्साह, जोश। सतत् = लगातार। कोसना = भला-बुरा कहना। संकल्प = प्रण, प्रतिज्ञा।