PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट

Hindi Guide for Class 6 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध हमा

1. शब्दार्थ
उत्तर:
शब्दार्थ पाठ के आरम्भ में दिए गए हैं।

ओझल = दिखाई न देना
आविष्कार = खोज
परीक्षण = प्रयोग

2. निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के वाक्य बनाओ

1. जान से हाथ धोना ______________ ________________________
2. मन में ठान लेना _______________ __________________________
3. धक्का लगना _________________ ___________________________
4. जहाँ चाह वहाँ राह ______________ _________________________
5. आवश्यकता आविष्कार की जननी है _____________ ______________________
उत्तर:
1. जान से हाथ धोना = मारे जाना – देश की रक्षा करते हुए कई सैनिकों को जान से हाथ धोना पड़ा।
2. मन में ठान लेना = प्रण कर लेना – इस बार कक्षा में प्रथम आने की मैंने मन में ठान ली है।
3. धक्का लगना = दुःख सहना – आपके साथ इतनी बड़ी दुर्घटना घट गई यह सुन कर मुझे बहुत धक्का लगा।
4. जहाँ चाह वहाँ राह = इरादा पक्का हो तो रास्ता मिल ही जाता है – तुम परीक्षा की तैयारी करो सफलता तुम्हें अवश्य ही मिलेगी क्योंकि तुमने सुना ही है जहाँ चाह वहाँ राह।
5. आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है = ज़रूरत हो तो साधन बन ही जाते हैं – जब मनुष्य ने घूमना-फिरना आरम्भ किया तो पहिए का आविष्कार हो गया। सच ही है-आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है।

3. निम्नलिखित के विपरीत शब्द लिखो

नज़दीक ………… नियंत्रित ……….. खुश ………………………
ऊँचा ………… सफलता ………………… मृत्यु ……………………
मशहूर ………………….. शुरू …………… थोड़ा …………………..
उत्तर-
1. नज़दीक = दूर।
2. नियंत्रित = अनियंत्रित
3. खुश = नाराज़
4. ऊँचा = नीचा
5. सफलता = असफलता
6. मृत्यु = जीवन
7. मशहूर = बदनाम
8. शुरू = खत्म
9. थोड़ा = ज्यादा

4. इन वाक्यों में बताएं कि क्रिया अकर्मक है अथवा सकर्मक ?

1. सभी जहाज़ में बैठने की कल्पना ज़रूर करते हैं। ……………………….
2. कई आविष्कारकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ……………………
3. हम इक्कीसवीं सदी में रह रहे हैं। …………………………………..
4. वे बार-बार वैसा खिलौना बनाते। ……………………………………….
5. इनके पिता इनके लिए एक खिलौना लाए। ………………………………….
उत्तर:
(1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) अकर्मक
(4) सकर्मक
(5) सकर्मक

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट

5. निम्नलिखित शब्दों को सही अक्षर लगाकर पूरा करें

देख-र, क-पना, अ-रीका, -लौना,
सा-कि-, -काश, प्र-ग,
गला-ड-,-रीक्षण
उत्तर:
देख-र = देखकर, क-पना = कल्पना,
अ-रीका = अमरीका, -लौना = खिलौना,
सा-कि- = साइकिल, -काश = आकाश,
प्र-ग = प्रयोग, गला-ड-र में गलाइडर,
-रीक्षण = परीक्षण।

विचार-बोध का

(क)
प्रश्न 1.
वायुयान के आविष्कार से पहले लोग उड़ने के बारे में क्या कल्पनाएँ करते थे ?
उत्तर:
वायुयान के आविष्कार से पहले लोग पक्षियों के समान आकाश में उड़ने के बारे में कल्पनाएँ करते थे।

प्रश्न 2.
जब राइट ब्रदर्स के पिता उनके लिए उड़ने वाला खिलौना लाए तो उनके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई ?
उत्तर:
उड़ने वाला खिलौना पाकर उनके मन में विचार आया कि जब यह इतना छोटा-सा खिलौना छत तक उड़ सकता है तो कोई बड़ी चीज़ ज़रूर आकाश में उड़ सकती है।

प्रश्न 3.
बचपन में राइट ब्रदर्स को किस तरह का शौक था ?
उत्तर:
बचपन में राइट ब्रदर्स को तरह-तरह की मशीनों से जूझने का शौक था।

प्रश्न 4.
वायुयान को बनाने व उड़ाने के अलावा राइट ब्रदर्स ने और क्या-क्या काम किए ?
उत्तर:
वायुयान बनाने, पतंग उड़ाने के अतिरिक्त राइट ब्रदर्स ने अखबार छापने, साइकिल बनाने का भी काम किया।

प्रश्न 5.
राइट ब्रदर्स ने सबसे पहली उड़ान कब भरी ? इस उड़ान को कितने लोगों ने देखा ?
उत्तर:
राइट ब्रदर्स ने पहली उड़ान 17 दिसम्बर, सन् 1903 में भरी। इस उड़ान को केवल पाँच लोगों ने देखा।

प्रश्न 6.
विल्बर की मृत्यु के बाद ओरविल ने एरोनोटिकल लेबोरटरी क्यों खोली ?
उत्तर:
विल्बर की मृत्यु के पश्चात् उसके भाई ने वायुयान बनाने का कार्य जारी रखा और हवाई जहाज़ के तकनीकी विकास के लिए एरोनोटिकल लेबोरेटरी खोली।

(ख)
प्रश्न 1.
राइट ब्रदर्स के लिए असफलताएँ केवल सफलता तक पहुँचने की सीढ़ियाँ थीं, कैसे ?
उत्तर:
राइट ब्रदर्स के लिए असफलताएँ निराशा का कारण नहीं थीं बल्कि सफलता तक पहुँचने की सीढ़ियाँ थीं क्योंकि इसी प्रयास में उन्होंने एक इंजन वाला यान तैयार किया था।

प्रश्न 2.
वायुयान के आविष्कार में राइट ब्रदर्स की अनुपम देन है। स्पष्ट करें।
उत्तर:
वायुयान के आविष्कार में राइट ब्रदर्स की देन अनुपम है। यह उन्हीं के प्रयासों का फल है कि हम आज आकाश में भी उड़ सकते हैं और मीलों की दूरियाँ घण्टों में तय कर सकते हैं।

आत्म- बोध

1. आप सपने देखिए और उन सपनों को पूरा करने में निरन्तर लगे रहो।
2. क्या आप का कोई सपना है ? आप उस सपने को कैसे साकार करेंगे ?
3. असफलताएँ भी आपको ढेर सारी सीख देकर जाती हैं। असफल होने पर निराश मत होइए।
4. राइट ब्रदर्स के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आप भी जीवन में कुछ रचनात्मक कार्य करने की कोशिश करें। (विद्यार्थी स्वयं करें)

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
वायुयान का आविष्कार किसने किया ?
(क) राइट ब्रदर्स ने
(ख) डेविड ब्रदर्स ने
(ग) पेन ब्रदर्स ने
(घ) किम ब्रदर्स ने
उत्तर:
(क) राइट ब्रदर्स ने

प्रश्न 2.
राइट ब्रदर्स ने सबसे पहली उड़ान कब भरी ?
(क) 1901 में
(ख) 1902 में
(ग) 1903 में
(घ) 1904 में
उत्तर:
(ग) 1903 में

प्रश्न 3.
बचपन में राइट ब्रदर्स को किस तरह का शौक था ?
(क) कुश्ती का
(ख) मशीनों से जूझने का
(ग) वायुयान बनाने का
(घ) पढ़ने का
उत्तर:
(ख) मशीनों से जूझने का

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : बिल्बर राइट और ओरविल राइट

प्रश्न 4.
सबसे पहली उड़ान को कितने लोगों ने देखा ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(घ) पाँच

प्रश्न 5.
राइट ब्रदर्स ने अन्य क्या कार्य किए ?
(क) अखबार छापना
(ख) साइकिल बनाना
(ग) साइकिल बेचना
(घ) ये तीनों
उत्तर:
(घ) ये तीनों

वायुयान के जन्मदाता : विल्बर 191 राइट और ओरविल राइट Summary

वायुयान के जन्मदाता : विल्बर 191 राइट और ओरविल राइट पाठ का सार

आज हवाई जहाज़ के द्वारा देश-विदेश की यात्रा करना बहुत ही आसान हो गया है। परन्तु जब हवाई जहाज़ का आविष्कार नहीं हुआ था तब लोग पक्षियों की तरह आकाश में उड़ने की कल्पना करते थे। अपनी इस कल्पना को साकार करने की दिशा में मनुष्य ने गुब्बारों से उड़ने की कोशिश की। इसके बाद ग्लाइडर के द्वारा उड़ने का प्रयास किया गया। उड़ने के इन प्रयोगों में कई आविष्कारकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मनुष्य का आकाश में उड़ने का सपना साकार हो सका अमेरिका के दो भाइयों, विल्बर राइट और ओरविल राइट की लगन और अथक प्रयासों के कारण। इनके पिता का नाम मिल्टन था जो एक पादरी थे। दोनों ही भाई प्रखर बुद्धि के थे उन्हें तरह-तरह की मशीनों से जूझने का शौक था। एक दिन इनके पिता दोनों के लिए एक उड़ने वाला खिलौना लाए जो छत की ऊंचाई तक उड़ सकता था। इस खिलौने को देखकर इनके मन में विचार आया कि यदि यह छोटा-सा खिलौना छत तक उड़ सकता है तो कोई बड़ी चीज़ आकाश में ज़रूर उड़ सकती है। इसी से प्रेरणा लेकर दोनों भाइयों ने एक बड़ा खिलौना बनाया परन्तु बड़ा होने के कारण वह बहुत कम उंचाई तक उड़ पाता था।

इसके बाद इन्होंने पतंगें बनानी शुरू की। थोड़ा और बड़ा होने पर दोनों भाइयों ने एक प्रैस खोली और अखबार छापने का काम शुरू किया। कुछ समय बाद प्रेस का काम छोड़कर साइकिल बनाने और बेचने का काम शुरू किया। इन्हीं दिनों जर्मनी के एक आविष्कारक की ग्लाइडर उड़ाते हुए मृत्यु हो गई। राइट ब्रदर्स के मन में अभी भी आकाश में उड़ने की इच्छा थी इसलिए उन्होंने अपने सपने को साकार करने की ठान ली और जहाज़ बनाने के फिर से काम करना शुरू कर दिया। उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा परन्तु फिर भी उन्होंने हिम्मत न हारी। उन्होंने एक इंजन वाला यान तैयार किया और 17 दिसम्बर, सन् 1903 को पहली उड़ान भरी। दोनों भाइयों ने इस दिशा में सफल परीक्षण किए। सन् 1912 में टाइफाइड के कारण विल्बर की मृत्यु हो गई। इससे इनके भाई ओरविल को बहुत धक्का लगा लेकिन इन्होंने अपने भाई द्वारा किए गए परीक्षणों को जारी रखा। इन्होंने सन् 1916 में राइट एरोनोटिकल लेबोरेटरी खोली जिसमें उसके द्वारा हवाई जहाज़ों से सम्बन्धित अनेक तकनीकी विकास किए गए। इस तरह अनेक प्रयोग करते हुए 30 जनवरी, सन् 1948 को ओरविल की भी मृत्यु हो गई। वायुयान के विकास में इन दोनों भाइयों की अनुपम देन को भुला कौन सकता है। उनके द्वारा पहली उड़ान के समय में प्रयोग में लाया गया यान आज भी वाशिंगटन में नेशनल एयर एण्ड स्पेस म्यूज़ियम में रखा हुआ है।

कठिन शब्दों के अर्थ:

सदी = शताब्दी। नज़दीक = पास। ओझल = गायब। आविष्कार = खोज। जननी = माँ। इन्सान = मनुष्य। नियंत्रित = वश में। अथक = न थकने वाला, निरन्तर। जान से हाथ धोना = मारा जाना। प्रयास = कोशिश। प्रखर = तेज़। परीक्षण = प्रयोग। सतत् = लगातार।

Leave a Comment