PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला

Hindi Guide for Class 6 मैंदृढ़ निश्चयी सुशीला Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

दुर्भाग्य = बुरी किस्मत
उम्र = आयु
कतई = बिल्कुल
दृढ़ = मजबूत
मुक्त = स्वतंत्र
दलील = तर्क
ननिहाल = नाना-नानी का घर
सजगता = सावधानी

2. मुहावरों को वाक्यों में प्रयोग करो

मुहावरा अर्थ वाक्य
हाथ पीले करना शादी करना ………………………
पैरों तले की ज़मीन खिसक जाना होश उड़ जाना,बहुत घबरा जाना ………………………
टस से मस न होना दृढ़ रहना, अनुनय-विनय का कुछ प्रभाव न होना ……………………
दबाव बनाना मजबूर करना ………………….

उत्तर:

मुहावरा अर्थ वाक्य
हाथ पीले करना शादी करना सुशीला की माता छोटी उम्र में ही उसके हाथ पीले कर देना चाहती थी।
पैरों तले की ज़मीन खिसक जाना होश उड़ जाना, बहुत घबरा जाना शादी की ख़बर सुनकर सुशीला के पैरों तले की ज़मीन ही खिसक गई।
टस से मस न होना दृढ़ रहना, अनुनय-विनय का कुछ प्रभाव न होना दृढ़ रहना-इतने अत्याचारों को सह कर भी सुशीला अपने इरादे से टस से मस न हुई।
दबाव बनाना मजबूर करना शादी के लिए सुशीला पर दबाव बनाया गया।

 

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला

3. इन शब्दों में अक्षरों के क्रम को ठीक करते हुए शब्द लिखो

1. निलहान = ननिहाल
2. खलरिक = ………………..
3. साखिक = …………………
4. कयला = …………………..
5. सुलरास = ………………….
6. रीदबिरा = ………………….
7. अकक्षधी = ………………
8. प्रनसशा = ………………….
9. ददम = ………………..
10. वदबा = …………………
11. धअराप = …………….
12. रोसहमा = …………………
13. नमहमोन = ……………….
14. तावीर = ……………..
15. यरिपच = ………………
उत्तर:
1. खलरिक = लिखकर
2. साखिक = खिसक
3. कयला = लायक
4. सुलरास = ससुराल
5. रीदबिरा = बिरादरी
6. अकक्षधी = अधीक्षक
7. प्रनसशा = प्रशंसा
8. ददम = मदद
9. वदबा = दबाव
10. धअराप = अपराध
11. रोसहमा = समारोह
12. नमहमोन = मनमोहन
13. तावीर = वीरता
14. यरिपच = परिचय

4. विपरीत शब्द लिखो

1. मुक्त = ……………..
2. जल्दी = ……………
3. लायक = …………..
4. राजी = ……………
5. विश्वास = ……………
6. विचलित = ……………
7. ऊपर = ……………….
8. अन्याय = …………….
9. निर्भीक = ……………
उत्तर:
1. मुक्त = आबद्ध
2. जल्दी = देरी
3. लायक = नालायक
4. राजी = नाराजी
5. विश्वास = अविश्वास
6. विचलित = अविचलित
7. ऊपर = नीचे
8. अन्याय = न्याय
9. निर्भीक = कायर

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला

5. इन शब्दों को उनके सही स्थान पर लिखो।

कक्षा, निर्भीकता, सुशीला, माँ, हनुमनपुरा, प्रधानमन्त्री, सजगता, नाना, नई दिल्ली, वीरता, मनमोहन सिंह, बहादुरी।
उत्तर:

व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा भाववाचक संज्ञा
सुशीला कक्षा निर्भीकता
हनुमनपुरा माँ सजगता
नई दिल्ली प्रधानमन्त्री वीरता
मनमोहन सिंह नाना बहादुरी

उपयुक्त सर्वनाम लगाकर वाक्य पूरे करो

(क) ……………… पिता का देहान्त हो चुका था।
(ख) ……………….. अपनी माँ से इसका विरोध किया।
(ग) ……………….. ताया ने हिम्मत दिलायी।
(घ) ……………….. खूब मन लगाकर पढ़ती थी।
(ङ) …………….. स्वयं भी अधिकारियों से बात की।
उत्तर:
(क) उसके
(ख) उसने
(ग) उसके
(घ) वह
(ङ) उसने

विचार-बोध

प्रश्न 1.
सुशीला कहाँ की रहने वाली थी ?
उत्तर:
सुशीला राजस्थान के टाँक जिले के हनुमनपुरा गाँव की रहने वाली थी।

प्रश्न 2.
सुशीला ननिहाल क्यों रहती थी ?
उत्तर:
सुशीला के पिता का देहान्त हो गया था। अतः वह अपनी माता के साथ ननिहाल में रहती थी।

प्रश्न 3.
उसकी मां और नाना सुशीला की शादी क्यों जल्दी कर देना चाहते थे ?
उत्तर:
वे सुशीला की शादी जल्दी से करके लड़की की ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते थे।

प्रश्न 4.
सुशीला ने अपनी शादी का विरोध क्यों किया ?
उत्तर:
सुशीला अभी नाबालिग थी। वह इतनी छोटी आयु में विवाह नहीं करना चाहती थी। इसीलिए उसने अपनी शादी का विरोध किया।

प्रश्न 5.
बाल-विवाह का विरोध करने पर सुशीला को क्या-क्या अत्याचार सहने पड़े?
उत्तर:
बाल-विवाह का विरोध करने पर सुशीला को बहुत अत्याचार सहने पड़े। उसे भूखा-प्यासा रखा गया और उसे मारा-पीटा भी गया।

प्रश्न 6.
सुशीला घर से भाग कर किसके घर गयी और उसने उसकी क्या सहायता की ?
उत्तर:
सुशीला घर से भाग कर अपने ताया जी के घर गयी और उन्होंने सुशीला की बात सुनकर उसे पुलिस अधीक्षक तथा राजस्थान के मुख्यमन्त्री को पत्र लिखकर इस शादी को रुकवाने के लिए कहा। उन्होंने स्वयं भी प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इस मामले में बात की।

प्रश्न 7.
सुशीला का विवाह किस प्रकार रुका ?
उत्तर:
पुलिस के हस्तक्षेप के कारण सुशीला का विवाह रुका।

प्रश्न 8.
सुशीला को किस-किस ने सम्मानित किया और क्यों ?
उत्तर:
अन्याय का बहादुरी से सामना करने तथा अपने पक्के इरादे पर डटे रहने के कारण सुशीला को उसके स्कूल तथा जिले में सम्मानित किया गया।

प्रश्न 9.
सुशीला के चरित्र से आपको क्या शिक्षा मिलती है ? लिखें।
उत्तर:
सुशीला के चरित्र से हमें शिक्षा मिलती है कि अन्याय के आगे झुकना नहीं चाहिए, बहादुरी से उसका सामना करना चाहिए।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला

आत्म-बोध

1. अन्याय करना और सहना दोनों ही पाप हैं। इस बात को जीवन में धारण करें।
2. सामाजिक बुराइयों के प्रति सदैव जागरूक रहें तथा उनको जड़ से उखाड़ने में जी-जान से जुट जायें।

रचना-बोध

प्रश्न 1.
यदि आप सुशीला की जगह होते तो इस समस्या का कैसे सामना करते ? लिखें।
उत्तर:
यदि सुशीला की जगह, हम होते तो हम पहले तो अपनी माँ और नाना जी को समझाते कि बाल-विवाह कानूनी अपराध है। अभी हमें पढ़ाई करनी है। पढ़-लिख कर अपने पैरों पर खड़े होना है। अच्छी नौकरी करनी है उसके बाद ही शादी की बात सोची जा सकती है। यदि वे इस आग्रह को न मानते और अपनी जिद्द पर अड़े रहते तो हम कानून का सहारा लेते लेकिन किसी भी अवस्था में बाल-विवाह नहीं करते।

प्रश्न 2.
इस कहानी के छोटे-छोटे संवाद लिखकर बाल-विवाह की सजगता पर लघु नाटिका का स्कूल में मंचन करें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं प्रयास करें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
सुशीला कहाँ रहती थी ?
(क) ननिहाल
(ख) ससुराल
(ग) नौनिहाल
(घ) बेसुराल
उत्तर:
(क) ननिहाल

प्रश्न 2.
सुशीला ने शादी रुकवाने के लिए किसको पत्र लिखा ?
(क) मुख्यमंत्री को
(ख) प्रधानमंत्री को
(ग) रक्षामंत्री को
(घ) गृहमंत्री को
उत्तर:
(क) मुख्यमंत्री को

प्रश्न 3.
सुशीला को कौन-सा पुरस्कार मिला ?
(क) राष्ट्रीय
(ख) वीरता
(ग) राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
(घ) पद्मभूषण पुरस्कार
उत्तर:
(ग) राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें :
(क) कक्षा
(ख) वह
(ग) वे
(घ) उनका
उत्तर:
(क) कक्षा

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
(क) वीरता
(ख) बहादुरी
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) मनमोहन सिंह
उत्तर:
(ग) प्रधानमंत्री

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सा शब्द भाववाचक का उदाहरण है ?
(क) वीरता
(ख) सुशीला
(ग) नई दिल्ली
(घ) वे
उत्तर:
(क) वीरता

दृढ़ निश्चयी सुशीला Summary

दृढ़ निश्चयी सुशीला पाठ का सार

कुमारी सुशीला अपनी माँ के साथ अपने ननिहाल राजस्थान में टोंक जिले के हनुमनपुरा में रहती थी। उसके पिता का देहान्त हो चुका था। वह खूब मन लगाकर पढ़ती थी। उसकी माँ और नाना को उसकी शादी की चिन्ता थी। वे उसके लिए वर ढूँढ़ने में लग गए। आठवीं कक्षा में पढ़ रही सुशीला को एक दिन जब उसकी माँ ने बताया कि उसके लिए योग्य वर ढूँढ लिया है और जल्दी ही शादी कर देंगे, सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तेरह वर्ष की सुशीला ने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी उसकी शादी कर दी जाए। उसने माँ से इसका विरोध किया। सुशीला पर बिरादरी के लोगों के द्वारा भी दबाव बनाया गया। उसे भूखा-प्यासा भी रखा गया और यहाँ तक कि उसे मारा-पीटा भी गया। लेकिन सुशीला अपने इरादे पर डटी रही।।

एक दिन मौका पाकर सुशीला अपने ननिहाल से भाग कर अपने ताया जी के घर पहुँच गई। उसे विश्वास था कि वे उसकी सहायता अवश्य करेंगे। उसके ताया ने उसे राजस्थान के मुख्यमन्त्री और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने को कहा। पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसमें हस्तक्षेप किया और सुशीला की माँ और नाना को समझाया कि बाल-विवाह एक कानूनी अपराध है। सुशीला के घर वालों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्हें सुशीला के पक्के इरादों के आगे झुकना ही पड़ा। सुशीला की इस बहादुरी के लिए उसे स्कूल तथा जिले में सम्मानित किया गया। अपनी इसी बहादुरी और पक्के इरादे के कारण उसे नई दिल्ली में 24 जनवरी, सन् 2007 को प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

कठिन शब्दों के अर्थ:

ननिहाल = नाना-नानी का घर। देहान्त = मृत्यु। दुर्भाग्य = बुरा भाग्य। पैरों तले जमीन खिसकना = घबरा जाना, हैरान रह जाना। लायक = योग्य। विचलित = डगमगाना, घबराना। टस से मस न होना = स्थिर रहना, डटे रहना। दलील = तर्क। मुक्त = स्वतन्त्र। हस्तक्षेप करना = बीच में पड़ना। बाध्य = मजबूर। दृढ़-निश्चय = पक्का इरादा। निर्भीकता = निडरता। नवाजा = सम्मान

Leave a Comment