PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 16 मदर टेरेसा

Hindi Guide for Class 6 मदर टेरेसा Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ
उत्तर:
कठिन शब्दों के अर्थ पाठ के आरम्भ में दिए गए हैं।

विभूति = अलौकिक शक्ति
निस्वार्थ = बिना किसी स्वार्थ के
दरिद्रता = निर्धनता
स्वीकृति = स्वीकार हुआ
औषधियाँ = दवाइयाँ
नियुक्त = लगाया हुआ
विभूषित = अलंकृत, सजाया हुआ
चिकित्सीय प्रशिक्षण = चिकित्सा के क्षेत्र विशेष योग्यता
आभास = अनुभव होना
उपेक्षित = जिसकी उपेक्षा की गई हो
हठ धर्मिता = सत्य बात पर अड़े रहना
साक्षात्कार = आँखों के सामने
सक्रिय = क्रियाशील
अल्पायु = छोटी आयु
मरणासन = मृत्यु के निकट

2. लिंग बदलो

1. माता = …………
2. अध्यापिका = ………………..
3. स्त्री = …………………..
4. नारी = …………………..
5. वृद्ध = ………………….
उत्तर:
1. माता = पिता
2. अध्यापिका = अध्यापक
3. स्त्री = पुरुष
4. नारी = नर
5. वृद्ध = वृद्धा

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा

3. वचन बदलो

1. बच्चा = …………………..
2. साड़ी = …………………
3. महिला = ……………….
4. झील = …………………
5. बस्ती = …………………
6. औषधि = ………………..
7. चींटी = ………………….
8. शाखा = …………………
9. दीवार = …………………..
उत्तर:
1. बच्चा = बच्चे
2. साड़ी = साड़ियाँ
3. महिला = महिलाएँ
4. झील = झीलें
5. बस्ती = बस्तियाँ
6. औषधि = औषधियाँ
7. चींटी = चींटियाँ
8. शाखा = शाखाएँ
9. दीवार = दीवारें

4. विपरीतार्थक शब्द लिखो

1. अंतिम = …………………..
2. उपयुक्त = ………………….
3. विदेशी = ……………………
4. जीवन = …………………..
5. इच्छा = ……………………
6. सुखी = …………………..
7. उपलब्ध = …………………
8. स्वीकृत = ………………..
9. रोगी = …………………..
उत्तर:
1. अंतिम = प्रथम
2. उपयुक्त = अनुपयुक्त
3. विदेशी = स्वदेशी
4. जीवन = मृत्यु
5. इच्छा = अनिच्छा
6. सुखी = दुखी
7. उपलब्ध = अनुपलब्ध
8. स्वीकृत = अस्वीकृत
9. रोगी = निरोगी

5. पर्यायवाची शब्द लिखो

1. शिक्षा = ………………..
2. बचपन = …………………
3. पेड़ = ………………….
4. दशा = ……………..
5. सफ़ेद = ………………..
6. शरीर = ………………….
7. नमस्कार = …………..
उत्तर:
1. शिक्षा = विद्या
2. बचपन = शैशव
3. पेड़ = वृक्ष
4. दशा = अवस्था
5. सफ़ेद = श्वेत
6. शरीर = तन
7. नमस्कार = प्रणाम

6. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखो

1. जिसका कोई घर न हो ……………………………………
2. जिसका कोई सहारा न हो ………………………………….
3. जिसके माँ-बाप न हो ………………………………………..
4. जिसकी थाह न पाई जा सके (सीमा रहित) ………………………………………
5. धर्म अथवा परमार्थ हेतु बनवाया गया भवन …………………………………………..
6. सबसे ऊँचा ……………………………………………
7. बिना किसी स्वार्थ के ………………………………………
उत्तर:
1. जिसका कोई घर न हो =  बेघर।
2. जिसका कोई सहारा न हो = बेसहारा।
3. जिसके माँ-बाप न हो = अनाथ।
4. जिसकी थाह न पाई जा सके (सीमा रहित) = अथाह/असीम।
5. धर्म अथवा परमार्थ हेतु बनवाया गया भवन = धर्मशाला/परमार्थाश्रम।
6. सबसे ऊँचा = सर्वोच्च।
7. बिना किसी स्वार्थ के = निःस्वार्थ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा

7. विशेषण बनाओ

1. वर्ष = …………………..
2. नियम = ……………….
3. परिश्रम = …………………
4. कर्म = …………………
5. धर्म = …………………
6. सेवा = ………………..
7. केन्द्र = ………………..
8. अर्पण = …………………
उत्तर:
1. वर्ष = वार्षिक
2. नियम = नियमित
3. परिश्रम = पारिश्रमिक
4. कर्म = कर्मशील
5. धर्म = धार्मिक
6. सेवा = सेवक
7. केन्द्र = केन्द्रीय
8. अर्पण = अर्पित

8. भाववाचक संज्ञा बनाओ

1. निर्मल = ………………….
2. स्वतन्त्र = …………………
3. स्वीकार = …………………
4. मानव = …………………
5. शिशु = ………………….
उत्तर:
1. निर्मल = निर्मलता
2. स्वतन्त्र = स्वतन्त्रता
3. स्वीकार = स्वीकार्य
4. मानव = मानवता
5. शिशु = शैशव

9. शुद्ध करो

1. चिकितसा = ………………………
2. प्रारथना = …………………
3. पुरसकार = …………………..
4. उपाधी = ………………….
5. गृहण = ……………………
6. परीश्रम = ………………..
7. अर्पन = …………………….
8. सथापना = ……………………
उत्तर:
1. चिकितसा= चिकित्सा
2. प्रारथना = प्रार्थना
3. पुरसकार = पुरस्कार
4. उपाधी = उपाधि
5. गृहण = ग्रहण
6. परीश्रम = परिश्रम
7. अर्पन = अर्पण
8. सथापना = स्थापना

10. वाक्यों में प्रयोग करो

1. पाबंदी = ………………………………………..
2. घोषित = ………………………………………..
3. समारोह = ……………………………………….
4. भंडार = ……………………………………………
5. करुणा = ………………………………………….
6. निराश्रित = ………………………………………….
7. दयनीय = …………………………………………….
8. विभूति = …………………………………………….
9. नियुक्ति = …………………………………………….
उत्तर:
1. पाबंदी – लोरेटो के नियमानुसार मदर टेरेसा को अस्पतालों में जाने पर पाबंदी थी।
2. घोषित – मेरा परीक्षा-परिणाम कल घोषित होगा।
3. समारोह – मुझे कल एक समारोह में जाना पड़ा। भंडार – धरती के नीचे कोयले का असीम भंडार है।
4. करुणा – मदर टेरेसा दीन-दुखियों के लिए करुणा की भंडार थी।
5. निराश्रित – हमें निराश्रितों की सहायता करनी चाहिए।
6. दयनीय – भिखारी की दशा बड़ी दयनीय थी।
7. विभूति – इस महान् विभूति मदर टेरेसा का देहावसान 5 सितम्बर, सन् 1997 को हुआ।
8. नियुक्ति – मेरी नियुक्ति बैंक अधिकारी के रूप में हुई है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा

विचार-बोध

(क)
प्रश्न 1.
मदर टेरेसा का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? इनके बचपन का वर्णन करें।
उत्तर:
मदर टेरेसा का जन्म 27 अगस्त, सन् 1910 को यूगोस्लाविया के स्कापये शहर में हुआ। इनका बचपन का नाम एग्नेस गौंझा बोजाक्यु था। साल वर्ष की आयु में इनके पिता का निधन हो गया था।

प्रश्न 2.
मदर टेरेसा के मन में किस प्रकार का सेवाभाव था ? किसी घटना द्वारा बताएँ।
उत्तर:
मदर टेरेसा के मन में बेबस, असहाय और पीड़ित लोगों के लिए बहुत सहानुभूति थी। एक बार मदर टेरेसा को बहुत ही कष्टदायक और बीमार स्थिति में एक स्त्री मिली। उसका शरीर फोड़े-फुसियों से भरा हुआ था। उसके शरीर पर मक्खियाँ भिनभिना रही थीं। उसे इस अवस्था में देखकर टेरेसा का हृदय पिघल गया। वह उसे उठाकर अस्पताल ले गई। अस्पताल में उसे कोई भी दाखिल नहीं कर रहा था लेकिन टेरेसा ने जिद्द करके उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रश्न 3.
रेलगाड़ी से दार्जिलिंग जाते समय मदर टेरेसा को क्या आभास हुआ ?
उत्तर:
रेलगाड़ी से दर्जिलिंग जाते समय मदर टेरेसा को आभास हुआ जैसे ईसा मसीह उन्हें आदेश दे रहे हों कि अपना जीवन दीन-दुखियों की सेवा में अर्पण कर दो।

प्रश्न 4.
मदर टेरेसा ने प्रधानाध्यापिका के पद से त्यागपत्र देने के बाद क्या किया ?
उत्तर:
मदर टेरेसा ने प्रधानाध्यापिका के पद से त्यागपत्र देने के बाद पटना से चिकित्सक प्रशिक्षण लिया और कोलकाता में अपना प्रारम्भिक कार्यक्षेत्र बनाया।

प्रश्न 5.
मदर टेरेसा ने पहला आश्रम कहाँ और किनके लिए खोला ? |
उत्तर:
मदर टेरेसा ने पहला आश्रम कोलकाता के कालीघाट के पास धर्मशाला में बेसहारा और मरणासन्न रोगियों के लिए खोला।

प्रश्न 6.
चिकित्सा अधिकारी द्वारा मदर से चिकित्सा के साधन पूछने पर मदर ने क्या कहा ?
उत्तर:
चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मदर टेरेसा ने कहा कि चिकित्सा के लिए सेवा और प्रेम की आवश्यकता होती है। ये दोनों ही औषधियाँ मेरे पास अथाह मात्रा में हैं।

प्रश्न 7.
मदर टेरेसा विश्व तथा भारत सरकार की किन-किन उपाधियों से विभूषित हुई ?
उत्तर:
भारत सरकार ने मदर टेरेसा को सन् 1962 में ‘पद्मश्री’ सम्मान, 1980 में ‘भारत-रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया। सन् 1979 में उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में लिखें

प्रश्न 1.
मदर टेरेसा के जीवन के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालें।
उत्तर:
मदर टेरेसा के जीवन का प्रमुख उद्देश्य दुखी, पीड़ित, असहाय, लाचार, बेबस और निराश्रितों की सेवा करना था। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उसने कोलकाता के स्कूल की प्रधानाध्यापिका के पद से त्यागपत्र देकर असहाय लोगों की सेवा का कार्य आरम्भ किया। वह जीवन पर्यन्त इसी उद्देश्य की पूर्ति में लगी रहीं।

प्रश्न 2.
मदर टेरेसा द्वारा खोले गए आश्रमों का वर्णन करें।
उत्तर:
मदर टेरेसा पीड़ितों तथा निराश्रितों की सेवा-सहायता के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। इस चैरिटी के अन्तर्गत उन्होंने विभिन्न आश्रम खोले। पहला आश्रम कोलकाता में कालीघाट के पास ‘निर्मल हृदय’ आश्रम खोला। इसके कुछ समय बाद चैरिटी का दूसरा आश्रम खोला-‘निर्मल शिशु भवन’। यहाँ पर अनाथ, बेसहारा तथा अपंग बच्चों का पालन-पोषण होने लगा।

प्रश्न 3.
मदर टेरेसा की संस्था कौन-कौन से कार्य कर रही है ?
उत्तर:
मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी आज विभिन्न सेवा कार्य कर रही है। इस समय इनकी संस्था 70 विद्यालय, 250 अस्पताल, 28 कुष्ठ निवारण केन्द्र, 20 घर अनाथ बच्चों के लिए, 25 वृद्धाश्रम चला रही है। आज 131 देशों में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के 700 से ज्यादा केन्द्र हैं। जहाँ 4500 से ज़्यादा सिस्टर्स सेवा कार्यों में लगी हुई हैं।

आत्म-बोध था

1. दीन-दुखियों, बेसहारों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
2. मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेकर आप क्या करेंगे ?
उत्तर:
1. विद्यार्थी इस कथन का पालन करें।
2. मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेकर हम भी दीन-दुखियों की सेवा तथा सहायता करेंगे।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
मदर टेरेसा का जन्म कब हुआ ?
(क) 1910
(ख) 1912
(ग) 1914
(घ) 1916
उत्तर:
(क) 1910

प्रश्न 2.
मदर टेरेसा ने पहला आश्रम कहां खोला ?
(क) मुंबई में
(ख) दिल्ली में
(ग) कोलकाता में
(घ) मद्रास में
उत्तर:
(ग) कोलकाता में

प्रश्न 3.
मदर टेरेसा ने किनकी सेवा की ?
(क) बुजुर्गों की
(ख) बच्चों की
(ग) दीन दुखियों की
(घ) लोगों की
उत्तर:
(ग) दीन दुखियों की

प्रश्न 4.
मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार कब मिला ?
(क) 1969 में
(ख) 1979 में
(ग) 1989 में
(घ) 1999 में
उत्तर:
(ख) 1979 में

प्रश्न 5.
मदर टेरेसा ने किस संस्था की स्थापना की ?
(क) मिशनरीज़ आफ चैरिटी
(ख) चैरिटी
(ग) दीन दुखी
(घ) अनाथशाला
उत्तर:
(क) मिशनरीज़ आफ चैरिटी

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 16 मदर टेरेसा

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से ‘बचपन’ शब्द का पर्याय है :
(क) शैशव
(ख) शिशु
(ग) विशु
(घ) बच्चा
उत्तर:
(क) शैशव

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में ‘धर्म’ का विशेषण है :
(क) धर्मा
(ख) धर्मशील
(ग) धार्मिक
(घ) धर्म
उत्तर:
(ग) धार्मिक

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है :
(क) निर्मलता
(ख) मान्यता
(ग) सुंदर
(घ) स्वतंत्रता
उत्तर:
(ग) सुंदर

मदर टेरेसा Summary

मदर टेरेसा पाठ का सार

मदर टेरेसा का जन्म 27 अगस्त, सन् 1910 को यूगोस्लाविया में हुआ। इनके बचपन का नाम एग्नेस गौंझा बोजाक्यु था। सात वर्ष की आयु में इनके पिता का देहान्त हो गया। 12 वर्ष की आयु में ही इन्होंने ‘नन’ बनने की इच्छा प्रकट की। तत्पश्चात् सन् 1928 में यह कोलकाता के इटाली स्थित लोरेटो कान्वेंट की शाखा सेंट मेरी स्कूल में भूगोल की अध्यापिका नियुक्त हुई। मदर टेरेसा अनाथों की नाथ, दीन-दुखियों के लिए करुणा का भण्डार थी। उसके मन में बेबस और लाचार तथा पीड़ित लोगों के लिए नि:स्वार्थ सेवा भावना विद्यमान थी। एक दिन उसने एक पीड़ित तथा दयनीय अवस्था में पड़ी महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया।

मदर टेरेसा गरीबों के बीच जाकर उनकी देखभाल करना और उनको शिक्षित करना चाहती थी लेकिन इसके लिए लोरेटो के सख्त नियम आड़े आ रहे थे अतः उन्होंने प्रधानाध्यापक के पद से त्यागपत्र दे दिया और पटना से चिकित्सक प्रशिक्षण लेकर समाज सेवा कार्यों में लग गई। उन्होंने सन् 1950 में एक संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी का शुभारम्भ किया। इस संस्था के अन्तर्गत उन्होंने ‘निर्मल हृदय’ तथा ‘निर्मल शिशु भवन’ आश्रम खोले जहाँ पर निराश्रितों, बेसहारा का पालन-पोषण होता था। सन् 1950 में जिस चैरिटी की स्थापना मदर टेरेसा ने अकेले की थी वह उनके अथक परिश्रम से काफ़ी विस्तृत हो गया था।

इस समय इनकी संस्था 70 विद्यालय, 250 अस्पताल, 28 कुष्ठ निवारण केन्द्र, 25 घर वृद्धों और निराश व्यक्तियों के लिए चला रही है। आज इस मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के 700 से ज़्यादा केन्द्र है और 4500 से ज्यादा सिस्टर्स सेवा-कार्यों में लगी हैं। समाज सेवी मदर टेरेसा को उनकी सेवाओं के लिए अनेकों पुरस्कार और सम्मानं मिले। सन् 1962 में भारत सरकार द्वारा ‘पदमश्री’ सम्मान, सन् 1979 में नोबेल पुरस्कार तथा सन् 1980 में ‘भारत रत्न’ पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। 5 सितम्बर, सन् 1997 को गरीबों की इस मसीहा का देहावसान हुआ।

कठिन शब्दों के अर्थ:

बेसहारों = जिसका कोई सहारा न हो। करुणा = दया। असहाय = बेसहारा । निस्वार्थ = बिना स्वार्थ भाव के। कष्टदायक = कष्ट देने वाली। हठधर्मिता = जिद्द। नियुक्त = चुना जाना। दरिद्रता = ग़रीबी। साक्षात्कार = आमने-सामने। कड़ा = सख्त। इजाजत = आज्ञा। पाबन्दी = मनाही। स्वीकृत = मंजूरी। उपयुक्त = उचित। उपलब्ध = प्राप्त। औषधियाँ = दवाइयाँ। आवश्यकता = ज़रूरत। अपंग = जिनका कोई अंग न हो, अंगहीन। मरणासन्न = मृत्यु के पास। अथक = बिना थके, निरन्तर। कुष्ठ निवारण = कुष्ठ रोग दूर करने वाले। विभूषित = अलंकृत। गौरव = बड़प्पन।

Leave a Comment