PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 संगीत का जादू

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 3 संगीत का जादू Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 3 संगीत का जादू

Hindi Guide for Class 6 PSEB संगीत का जादू Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध (प्रश्न)

शब्दार्थ-

सौभाग्य = अच्छा भाग्य, खुशनसीबी
निर्णय = फैसला
क्रोध से लाल होना = बहुत अधिक गुस्सा आना
सम्पत्ति = धन, दौलत (विलोम = विपत्ति)
तत्काल = इसी समय, फिलहाल
कथन = बात
प्रशंसक = प्रशंसा करने वाला
श्रोता = सुनने वाला
ज्योत्स्ना = चाँदनी, चंद्रिका
अलापना = गाना, उचित उतार- चढ़ाव के साथ उच्चारण
गायक = गाने वाला
आत्मविभोर = आत्मदर्शन में लीन, आत्मानंद में मग्न
अहंकार = घमण्ड
कृत्य = कार्य (दैनिक कृत्य-प्रतिदिन करने योग्य कर्म)
निहाल = प्रसन्न, खुशहाल
अपराध = कसूर, खता, जुर्म
क्षमा= माफी।
दाता = दानी, देने वाला
मनोरंजन = मन बहलावा
सजीव = जीवंत, मार्मिक
विनम्र = नम्रतापूर्ण
व्याकुल = बेचैन
युक्ति =तरकीब, तरीका
सकपकाया = बेचैन-सा हुआ
पुरस्कार = इनाम
अवधि = समय सीमा, निश्चित समय

नीचे लिखे शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइएं

संगीतज्ञ = …………………………
सौभाग्य = ………………………..
अनुचर = …………………………
बुद्धिमान् = ……………………….
याचक = …………………………..
उत्तर:
संगीतज्ञ (संगीत जानने वाला) – तानसेन एक महान् संगीतज्ञ था।
सौभाग्य (अच्छी किस्मत) – सौभाग्य से ही व्यक्ति को अच्छा मित्र मिलता है।
अनुचर (सेवक) – राजा के अनुचर तुरन्त उपस्थित हो गए।
बुद्धिमान् (बुद्धि वाला) – बलवान् से बुद्धिमान् श्रेष्ठ माना जाता है।
याचक (माँगने वाला, भिखारी) – याचक बनकर घूमना अच्छा नहीं है।

संगीतज्ञ’ शब्द का अर्थ होता है-‘संगीत को जानने वाला।’ इसी प्रकार नीचे लिखे अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द लिखो

1. धर्म को जानने वाला = …………………….
2. नीति को जानने वाला = ………………….
3. सब कुछ जानने वाला = ………………….
4. कुछ भी न जानने वाला = ……………………..
5. साहित्य की रचना करने वाला = ……………………
6. गीत लिखने वाला = …………………
7. चित्र बनाने वाला = ……………………..
8. मूर्तियाँ गढ़ने वाला = ……………………
उत्तर:
वाक्यांश के एक शब्द
1. धर्म को जानने वाला = धर्मज्ञ।
2. नीति को जानने वाला = नितिज्ञ।
3. सब कुछ जानने वाला = सर्वज्ञ।
4. कुछ भी न जानने वाला = अज्ञ।
5. साहित्य की रचना करने वाला = साहित्यकार।
6. गीत लिखने वाला= गीतकार।
7. चित्र बनाने वाला = चित्रकार।
8. मूर्तियाँ गढ़ने वाला = मूर्तिकार

वर्ण को समझते हुए शब्द बनाओ

1. अ + क् + अ + ब् + अ + र् + अ = अकबर
2. स् + आ + ध् + उ = ………………
3. त् + आ + न् + अ + स् + ए + न् + अ = ………………………
4. स् + अ + म् + प् + अ + त् + त + इ = ……………………
5. म् + अ + न् + त् + र् + ई = ……………………
उत्तर:
1.अकबर
2.साधु
3.तानसेन
4.सम्पत्ति
5.मन्त्री
(क) राजा अकबर के राज्य में एक साधु रहता था।
(ख) राजा का क्रोध शान्त हो चुका था।
(ग) तानसेन दरबारी गायक था।
(घ) सचमुच आनन्द आ गया।

ऊपर लिखे वाक्यों में राजा, अकबर, साधु, क्रोध, तानसेन, गायक, आनन्द आदि शब्द किसी व्यक्ति, जाति या भाव का बोध कराते हैं। ऐसे शब्दों को संज्ञा कहते हैं। ‘अकबर’, ‘तानसेन’, किसी व्यक्ति के नाम हैं। इसी प्रकार गायक, साधु किसी जाति के नाम हैं। क्रोध’, ‘आनन्द’, मन के भाव हैं, जिन्हें अनुभव किया जा सकता है। इसके आधार पर संज्ञा शब्द तीन प्रकार के हुए
1. व्यक्ति वाचक संज्ञा।
2. जाति वाचक संज्ञा।
3. भाववाचक संज्ञा।

आप अपनी कॉपी पर तीनों प्रकार की संज्ञाओं के पाँच-पाँच उदाहरण लिखो

उत्तर:
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा-मोहन, सुरेश, सुनीता, सुधा, राकेश।
2. जातिवाचक संज्ञा-लड़का, शेर, भिखारी, लड़की, मज़दूर।
3. भाववाचक संज्ञा-आनन्द, मिठास, कड़वा, बचपन, गर्म।

कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो

(क) साधु बहुत …………………. था। (संगीतज्ञ/विद्वान्)
(ख) मन्त्री विद्वान् और ……………….. था। (धनवान्/बुद्धिमान्)
(ग) वह साधु तो सचमुच . ……………. का गन्धर्व है। (भूलोक/स्वर्ग)
(घ) कलाकार की शर्त बड़ी’……………….. थी। (अजीब/नवीन)
(ङ) साधु ने ………………. गाना शुरू कर दिया। (सखेद/सहर्ष)
(च) महाराज ! सचमुच …………………. आ गया। (आनन्द/पसीना)
उत्तर:
(क) संगीतज्ञ
(ख) बुद्धिमान
(ग) स्वर्ग
(घ) अजीब
(ङ) सहर्ष
(च) आनन्द

किसने कहा, किससे कहा और कब कहा ?

1. महाराज, आप क्रोध न करें।
2. आप उसके संगीत के याचक हैं।
3. “कोई ऐसी युक्ति सोचें जिससे साधु का संगीत सुन सकें।”
4. एक घण्टे तक भी मुझे ऐसा आनन्द नहीं मिला, जो आज लगातार आठ घण्टे तक मिला है।
5. कहिए अब आप मुझे क्या दे रहे हैं ?
उत्तर:
1. महाराज, आप क्रोध न करें।
यह वाक्य मन्त्री ने राजा अकबर से उस समय कहा जब साधु के न आने पर जब राजा उसे बुरा-भला कहने लगा।

2. आप उसके संगीत के याचक हैं।
मन्त्री ने राजा से कहा। जब राजा साधु को बुरा-भला कहने लगा।

3. कोई ऐसी युक्ति सोचें, जिससे साधु का संगीत सुन सकें।
राजा (अकबर) ने तानसेन से कहा। जब दोनों वेश बदलकर साधु की कुटिया पर पहुँचते हैं।

4. एक घंटे तक भी मुझे ऐसा आनन्द नहीं मिला, जो आज लगातार आठ घंटे तक मिला है।
यह कथन राजा (अकबर) का है। यह संगीतज्ञ साधु से कहा गया, जब साधु ने वीणा पर लगातार आठ घंटे तक संगीत से उसे भाव विभोर कर दिया।

5. कहिए, अब आप मुझे क्या दे रहे हैं ?
यह कथन संगीतज्ञ साधु ने राजा से उस समय कहा, जब साधु का संगीत सुनकर राजा आत्मविभोर हो उठा।

विचार-बोध

प्रश्न 1.
राजा के अनुचरों की दृष्टि में साधु कैसा था ?
उत्तर:
राजा के अनुचरों की दृष्टि में साधु मूर्ख था।

प्रश्न 2.
साधु ने अनुचरों को क्या उत्तर दिया ?
उत्तर:
साधु ने अनुचरों को उत्तर दिया कि जिस संगीत को राजा सुनना चाहता है, वह संगीत तो कभी-कभी संयोग से बन पड़ता है। प्रयत्न से पैदा किया संगीत राजा को प्रसन्न नहीं कर सकेगा। इसलिए मैं राजा को संगीत सुनाने नहीं जा सकता।

प्रश्न 3.
मन्त्री की दृष्टि में याचक कौन था और दाता कौन था ?
उत्तर:
मन्त्री की दृष्टि में याचक राजा था और दाता साधु था।

प्रश्न 4.
राजा साधु का संगीत सुनने के लिए किस वेश में दरबारी संगीतज्ञ के साथ चला ?
उत्तर:
राजा (अकबर) राजसी वेश उतार कर और मामूली कपड़े पहन कर दरबारी संगीतज्ञ के साथ चला।

प्रश्न 5.
वीणा की झंकार और राग का गलत अलाप सुनकर साधु ने क्या किया ?
उत्तर:
वीणा की झंकार और राग का गलत अलाप सुनकर साधु झोंपड़ी से निकलकर आया और कहा-यह गलत अलाप है। वीणा हाथ में लेकर साधु ने संगीत की सही तरकीब बताई।

प्रश्न 6.
साधु का संगीत सुनकर राजा ने क्या कहा ?
उत्तर:
साधु का संगीत सुनकर राजा ने आनन्द से भर कर कहा कि महाराज आपके पास बिताए इन आनन्द के क्षणों की तुलना में मेरा सारा राज्य भी तुच्छ है। मेरा अहंकार भी गल गया है।

(ख) इस कहानी का क्या संदेश है ? अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर:
यह कहानी संदेश देती है कि संगीत तथा कलाओं में मनुष्य को आत्मविभोर करने की शक्ति है। संगीत तथा कला को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।

आत्म-बोध

1. संगीत एक ललित कला है। ललित कलाएँ पाँच होती हैं।
साहित्य कला, संगीत कला, चित्र कला, मूर्ति कला, वास्तु कला।
उत्तर:
विद्यार्थी पाँचों ललित कलाओं के नाम कण्ठस्थ करें और अपनी अभ्यासपुस्तिका (कॉपी) में लिखें।
* अकबर-एक मुगल बादशाह
* तानसेन – तानसेन राजा अकबर के दरबार में गायक था। तानसेन बचपन में नटखट प्रकृति का था। उनमें पशु-पक्षियों की आवाज़ का अनुकरण करने की प्रवृत्ति प्रबल थी। एक बार उन्होंने स्वामी हरिदास को शेर की आवाज़ निकाल कर हैरान कर दिया। उनकी शिक्षा स्वामी हरिदास की देख-रेख में हुई। सम्राट अकबर ने जब उनकी कीर्ति सुनी तो उन्होंने तानसेन को अपने दरबार में बुला लिया। उसके गायन से प्रभावित होकर अपने ‘नवरत्नों’ में सम्मिलित कर लिया। इनके गायन के प्रभाव से वर्षा होना, दीपक जलना और जल में उष्णता का संचार होना आदि अनेक चामत्कारिक उदाहरण मिलते हैं।

2. कुछ पाने के लिए अपने अहंकार को समाप्त करने का प्रयत्न करो।
3. हर बच्चे में कुछ जन्मजात विशेषता होती है। अध्यापक उस विशेषता को पहचानकर उसे उभारने का प्रयास करे।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें :
(क) सुधा
(ख) वह
(ग) तुम
(घ) सुंदर
उत्तर:
(क) सुधा

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें :
(क) मिठास
(ख) कहाँ
(ग) उन्होंने
(घ) वे
उत्तर:
(क) मिठास

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें :
(क) गायक
(ख) बुद्धिमान
(ग) शान्त
(घ) यहाँ
उत्तर:
(क) गायक

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
(क) पर्वत
(ख) नदियां
(ग) कक्षा
(घ) आनन्द
उत्तर:
(घ) आनन्द

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
(क) बचपन
(ख) कड़वा
(ग) मीठा
(घ) लड़का
उत्तर:
(घ) लड़का

प्रश्न 6.
राजा के अनुचरों की दृष्टि में साधु कैसा था ?
(क) मूर्ख
(ख) ज्ञानी
(ग) साधु
(घ) धनी
उत्तर:
(क) मूर्ख

प्रश्न 7.
राजा किसका संगीत सुनकर आनन्दित हो उठा ?
(क) संगीतज्ञ का
(ख) साधु का
(ग) मुनि का
(घ) वज़ीर का
उत्तर:
(ख) साधु का

प्रश्न 8.
साधु क्या बजाता था ?
(क) वीणा
(ख) तान
(ग) बाजा
(घ) मजीरा
उत्तर:
(क) वीणा

संगीत का जादू Summary

संगीत का जादू पाठ का सार

मुग़ल बादशाह अकबर के राज्य में एक बहुत अच्छा संगीत शास्त्र को जानने वाला साधु रहता था। अकबर के मन में उसका संगीत सुनने की इच्छा जागी। उसने तीन नौकरों को साधु को बुलाने के लिए भेजा। उन्होंने साधु को राजा के पास चलने को कहा। साधु ने उत्तर दिया कि जिस संगीत को राजा सुनना चाहता है, वह संगीत कभी-कभी संयोग से बन पड़ता है। इसलिए मैं नहीं जा सकता। जब नौकरों ने जाकर राजा को साधु का निर्णय सुनाया तो वह गुस्से से भर गया। इस पर राजा के एक मन्त्री ने कहा-महाराज ! आप क्रोध न करें। आप साधु को बुरा-भला न कहें। क्योंकि वह आपकी सम्पत्ति का याचक नहीं है। आप उसके संगीत के याचक हैं। यदि आपने संगीत सुनना है तो आप को ही साधु के पास जाना होगा। वैसे आपके मनोरंजन के लिए दरबारी गायक तानसेन की बुलवा भेजा है।

थोड़ी ही देर में तानसेन वहाँ आ गया। राजा ने तानसेन को साधु की बात बताई तो उसने कहा-“वह साधु तो सचमुच स्वर्ग का गन्धर्व है।” जैसे ही उसकी उंगलियाँ वीणा पर फिरती हैं, अमृत बरसने लगता है। वह हम जैसा भाड़े का टटू नहीं है।” इस पर राजा ने साधु के पास जाने का निर्णय कर लिया। राजा अकबर ने मन्त्री से कहा-मेरे और तानसेन के लिए दो घोड़े मँगवाए जाएं। तानसेन ने बीच में ही कहा-महाराज यदि आपने सच्चा संगीत सुनना है तो आपको यह बात भुला देनी होगी कि आप राजा हैं। आपको साधारण कपड़े पहन कर और पैदल ही नंगे पाँव वहाँ जाना होगा।

अकबर साधारण वेश में तानसेन के साथ उस संगीत का ज्ञान रखने वाले साधु के पास चल पड़ा। साधु की झोंपड़ी तक पहुँचते रात हो गई। कार्तिकं का महीना था। तानसेन ने अकबर को झोंपड़ी के बाहर बने चबूतरे पर बिठा दिया। स्वयं भी पास बैठ कर वीणा के तार मिलाने लगा और जान-बूझ कर गलत ढंग से राग अलापना शुरू कर दिया। साधु झोंपड़ी से बाहर निकला। राग की सही तरकीब बताने लगा। वी., वादक ने साधु से निवेदन किया कि महाराज ! इस राग को आप ‘ही गाएँ तो बडी कृपा होगी। साधु गाने लगा। गायक और श्रोता आनन्द में डूब गए। रात बीत गई। सूर्य निकल आया। साधु ने वीणा लौटाते हुए कहा-‘सचमुच आज तो आनन्द आ गया।’ इस पर अकबर ने कहा- ‘मैं आठ साल से राजा हूँ, मुझे एक घण्टा भर भी ऐसा आनन्द नहीं मिला, जो आज आठ घण्टे तक मिला है।”

साधु चकित-सा हुआ तो तानसेन ने सारी कहानी साधु को सुना दी। इस पर साधु ने राजा से कहा-“आप को संगीत पसंद आ गया है। कहिए आप मुझे क्या दे रहे हैं ?” इस पर अकबर ने उत्तर दिया-इन आनन्द के क्षणों की तुलना में मेरा सारा राज्य भी तुच्छ है। राजा की आँखें भर आईं । लुढ़क कर दो आँसू के मोती साधु के पैरों पर जा पड़े। यह साधु गुरु हरिदास था। इन्हीं से तानसेन ने गायन विद्या सीखी थी।

कठिन शब्दों के अर्थ:

संगीतज्ञ = संगीत जानने वाला, संगीत विद्या का ज्ञान रखने वाला | अनुचर = नौकर, पीछे चलने वाला | सौभाग्य = अच्छी किस्मत | निहाल = प्रसन्न, खुशहाल, धन्य | निर्णय = फैसला | क्रोध से लाल होना = बहुत गुस्सा आना | अपराध = जुर्म, कसूर | क्षमा = माफ़ी | सम्पत्ति = धन-दौलत | दाता = देने वाला, दानी | तत्काल = तुरन्त, उसी समय | मनोरंजन = मन बहलावा | कथन = कहना, बात | सजीव = सप्राण, जीवंत | प्रशंसक = प्रशंसा करने वाला | विनम्र = नम्रतापूर्वक | श्रोता = सुनने वाला | व्याकुल = बेचैन | ज्योत्स्ना = चाँदनी | युक्ति = ढंग, तरीका | अलापना = गाना, स्वरों का उतार-चढ़ाव | याचक = मांगने वाला | गायक = गाने वाला | आत्मविभोर = अपने आप में मस्त हो जाना, आत्मानन्द में मग्न | कृत्य = कार्य, रोज़ के काम | अवधि = समय सीमा | सकपकाया = बेचैन-सा, चकित-सा | पुरस्कार = इनाम | अहंकार = घमण्ड |  तुच्छ = मामूली | नाज = गर्व

Leave a Comment