PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sarvanam सर्वनाम Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं ? सर्वनाम के कितने भेद हैं ? भेदों के नाम लिखो।
अथवा
सर्वनाम की परिभाषा लिखो और उसके भेद भी बताओ।
उत्तर:
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं; जैसे-सोहन, मोहन के साथ उनके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। सर्वनाम के छः भेद हैं

1. पुरुष वाचक – जिससे वक्ता (बोलने वाला), श्रोता (सुनने वाला) और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही है उसका ज्ञान प्राप्त हो।
जैसे- अन्य पुरुष – वह, वे
मध्यम पुरुष – तू, तुम
उत्तम पुरुष – मैं, हम

2. निश्चय वाचक – इस सर्वनाम से वक्ता के समीप या दूर की वस्तु का निश्चय होता है; जैसे-यह, ये, वह, वे।

3. अनिश्चय वाचक – इस सर्वनाम से किसी पुरुष एवं वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता है; जैसे-कोई, कुछ।

4. संबंध वाचक – इस सर्वनाम से दो संज्ञाओं में परस्पर संबंध का ज्ञान होता है; जैसे-जो, सो। जो करेगा, सो भरेगा।

5. प्रश्न वाचक – इस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने और कुछ जानने के लिए होता है; जैसे-कौन, क्या। आप कौन हैं ? मैं क्या करूंगा ?

6. निज वाचक – जिन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है, उसे निज वाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं अपने विद्यालय गया। यह अपनी पुत्री है। मोहन ने अपना पाठ याद किया।
यहाँ पर ‘अपने’, ‘अपनी’ और ‘अपना’ शब्द निज वाचक सर्वनाम के रूप में प्रयोग किए गए हैं। इसलिए ये शब्द निज वाचक सर्वनाम कहलाएंगे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 2.
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
निजवाचक सर्वनाम-जिन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं अपने विद्यालय गया। उसने अपना पाठ याद कर लिया है।

प्रश्न 3.
पुरुष वाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? और ये कितने प्रकार के हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
पुरुष वाचक सर्वनाम-जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा वक्ता, श्रोता और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही है, उसका ज्ञान प्राप्त हो, वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। यह तीन प्रकार के हैं-
(1) उत्तम पुरुष : जैसे-मैं, तुम।
(2) मध्यम पुरुष : जैसे-तू, तुम।
(3) अन्य पुरुष : जैसे, वह, वे आदि।

बहुविकल्पीय प्रश्न सही शब्द चुन कर उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
सर्वमान के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) चार
(ग) छः
(घ) आठ।
उत्तर:
छः।

प्रश्न 2.
‘यह’ कौन सा सर्वनाम है ?
(क) निजवाचक
(ख) निश्चयवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर:
निश्चयवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 3.
संबंधवाचक सर्वनाम का वाचक है
(क) जो
(ख) कौन
(ग) कोई
(घ) यह।
उत्तर:
जो।

प्रश्न 4.
सर्वनाम छाँट कर लिखें
(क) हम
(ख) कल
(ग) घूमने
(घ) गए।
उत्तर:
हम।

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. नीचे लिखे वाक्यों में से सर्वनाम चुनिए

(क) मैं खेलने जा रहा था।
(ख) हम कल घूमने गए।
(ग) मैं स्कूल जाता हूँ।
(घ) हरीश ने कहा कि वह आज स्कूल नहीं जाएगा।
(ङ) सोहन मोहन के साथ उसके घर को गया।
(च) पूनम तथा उसकी माता अमृतसर गए हैं।
(छ) माता जी ने पुत्रों से कहा, “तुम यहीं बैठे रहो।”
(ज) मुख्याध्यापक जी ने कहा, “हमें सत्य पर डटे रहना चाहिए।”
(झ) मैं छोटा बच्चा थोड़े ही हूँ।
(ञ) हम कल दिल्ली गए।
उत्तर:
(क) मैं
(ख) हम
(ग) मैं
(घ) वह
(ङ) उसके
(च) उसकी
(छ) तुम
(ज) हमें
(झ) मैं
(ञ) हम।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

2. नीचे के रिक्त स्थानों में सर्वनाम की पूर्ति करें

(क) हरि ने …………माँ से कहा कि …………. आज व्रत रमूंगा।
(ख) मोहन ने …………… मित्र से कहा कि ………….. आज घर पर रहेगा।
(ग) दुष्ट ………… दुष्टता नहीं छोड़ता।
(घ) पिता ने …………. पुत्र से कहा बेटा ………….. सच बोलना चाहिए।
(ङ) सेठ ने …………… नौकर को डाँटकर कहा …………… सीधे हो जाओ।
उत्तर:
(क) अपनी, मैं
(ख) अपने, वह
(ग) अपनी
(घ) अपने, तुम्हें
(ङ) अपने, तुम।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya ke Vikar (ling, vachan, karak) संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक) Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 1.
संज्ञा शब्दों में विकार किनके कारण होता है ?
उत्तर:
लिंग, वचन और कारक के कारण संज्ञा शब्दों में विकार होता है। इनको विकारक तत्व भी कहते हैं।

(अ) लिंग

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं ? उसके भेद बताओ।
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो उसे लिंग कहते हैं। हिन्दी में दो लिंग हैं-
(i) पुल्लिग
(ii) स्त्रीलिंग।
1. पुल्लिग : संज्ञा के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुल्लिग कहते हैं; जैसे-लड़का, शेर, धोबी।
2. स्त्रीलिंग : संज्ञा के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसे-लड़की, शेरनी, धोबिन।
आवश्यक निर्देश-लिंग परिवर्तन और उसके नियम स्मरण तालिका (Memory Chart) में देखें।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

(आ) वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
हिन्दी में दो वचन हैं-
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन।

1. एकवचन : संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं; जैसे-लड़का, घोड़ा, बहन आदि।
2. बहवचन : संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहा जाता है; जैसे-लड़कियाँ, घोड़े, बहनें आदि।
आवश्यक निर्देश : वचन परिवर्तन सम्बन्धी नियम स्मरण तालिका (Memory Chart) में विस्तार से देखिए।

(इ) कारक

प्रश्न 1.
कारक किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उस वाक्य का दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाता है उस रूप को कारक कहते हैं; जैसे-मोहन ने पुस्तक को मेज़ पर रख दिया।
विभक्ति : कारक प्रकट करने के लिए संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ ‘ने’, ‘को’, ‘से’ आदि जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें विभक्ति कहा जाता है। हिन्दी में आठ कारक हैं। इनके नाम और विभक्ति चिह्न इस प्रकार हैं
कारक – विभक्ति चिह्न
(1) कर्ता – ने
(2) कर्म – को
(3) करण – से, के द्वारा, के साथ
(4) सम्प्रदान – को, के लिए, वास्ते
(5) अपादान – से (पृथक्त्व बोधक)
(6) सम्बन्ध – का, के, की
(7) अधिकरण – में, पर
(8) सम्बोधन – हे, अरे, रे।
1. कर्ता : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहा जाता है; जैसे-(i) मोहन पुस्तक पढ़ता है। (ii) सोहन ने दूध पीया।
2. कर्म : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता हो, उसे कर्म कारक कहते हैं; जैसे-श्याम पाठशाला जाता है।
3. करण : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से कर्ता के काम करने के साधन का बोध हो उसे करण कारक कहा जाता है; जैसे-राम ने बाण से बाली को मारा।
4. सम्प्रदान : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप के लिए क्रिया की जाए, उसे सम्प्रदान कारक कहा जाता है; जैसे-अध्यापक विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें लाया।
5. अपादान : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से पृथक्कता, आरम्भ, भिन्नता आदि का बोध होता हो, उसे अपादान कारक कहा जाता है; जैसे-वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
6. सम्बन्ध : संज्ञा या सर्वनाम का जो रूप एक वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ सम्बन्ध प्रकट करे, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं; जैसे-यह मोहन का घर है।
7. अधिकरण : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं; जैसे-वीर सैनिक युद्ध भूमि में मारा गया।
8. सम्बोधन : संज्ञा का जो रूप चेतावनी या किसी को पुकारने का सूचक हो; जैसेहे ईश्वर ! हमारी रक्षा करो। .

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 2.
कर्ता कारक की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहा जाता है; जैसे-मोहन पुस्तक पढ़ता है-इस वाक्य में कर्ता कारक है।

प्रश्न 3.
नीचे लिखे कारकों में क्या भेद हैं ? स्पष्ट कीजिए
(क) कर्ता और कर्म।
(ख) करण और अपादान में अन्तर।
(ग) संबंध और सम्प्रदान।
उत्तर:
(क) कर्ता और कर्म कर्ता :

कर्ता कर्म
(1) कर्ता कारक में संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का बोध कराया जैसे-देव ने कविता पढ़ी। (1) कर्म कारक में किसी वस्तु या व्यक्ति पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है; जैसे-अध्यापक छात्र को पढ़ाता है|
(2) कर्ता कारक का सामान्य विभक्ति चिह्न ‘ने’ होता है। (2) कर्म कारक का विभक्ति चिह्न ‘को’ होता है।

(ख) करण और अपादान :

करण अपादान
(1) करण कारक क्रिया के साधन का बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को कहते हैं; जैसे-सुनील कलम से लिखता है। (1) अपादान कारक संज्ञा के किसी रूप से किसी वस्तु के दूसरी वस्तु से अलग होने का बोध कराता है; जैसे-वृक्ष से पत्ता गिरता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘से’, ‘के साथ’, ‘के द्वारा’ आदि होते हैं। (2) इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है।

(ग) संबंध और सम्प्रदान :

संबंध सम्प्रदान
(1) संबंध कारक में संज्ञा के किसी रूप का दूसरी वस्तु से संबंध सूचित किया जाता है; जैसेराम चरित मानस तुलसी कृत महाकाव्य है। (1) सम्प्रदान कारक में किसी वस्तु के लिए कोई क्रिया की जाती है; जैसे-वह स्नान के लिए नदी पर जाता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘के’, ‘की’, ‘रा’, ‘रे’, ‘री’, ‘ना’, ‘ने’, ‘नी’ आदि हैं। (2) इसके विभक्ति चिहन ‘का’, ‘को’ तथा ‘के लिए’ हैं।
(3) संबंध कारक का रूप, लिंग और वचन आदि के कारण बदल जाता है। (3) सम्प्रदान कारक का रूप, लिंग और वचन आदि के कारण नहीं बदलता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 4.
सम्प्रदान और कर्म कारक में क्या अंतर है ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
सम्प्रदान कारक-सम्प्रदान कारक में किसी वस्तु के लिए’ क्रिया की जाती है; जैसे-वह पढ़ने के लिए विद्यालय गया। इसका विभक्ति चिह्न ‘के लिए’ है।
कर्म कारक : कर्म कारक में किसी व्यक्ति या वस्तु पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है; जैसे-पुलिस ने चोर को पकड़ा। इसका विभक्ति चिहन ‘को’ है।

प्रश्न 5.
करण और अपादान कारक में अंतर बताइए। उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
करण और अपादान कारक में अंतर :
करण कारक : करण कारक क्रिया के साधन का बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को कहते हैं; जैसे-वह साइकिल से स्कूल गया। सोहन कलम से लिखता है। इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है लेकिन इसका अर्थ के साथ या के द्वारा होता है।
अपादान कारक : अपादान कारक संज्ञा के किसी रूप से किसी वस्तु के दूसरी वस्तु से अलग होने का बोध कराता है; जैसे-वृक्षों से पत्ते गिरते हैं। इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है लेकिन इसका अर्थ वस्तु से अलग होने का भाव दर्शाता है।

प्रश्न 6.
अपादान कारक किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संज्ञा का सर्वनाम के जिस रूप से पृथक्कता, आरम्भ, भिन्नता आदि का बोध होता हो, उसे अपादान कारक कहा जाता है। जैसे-वृक्ष से पत्ते गिरते हैं-इस वाक्य में से अपादान कारक है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

1. प्रत्येक का सही उत्तर छाँट कर लिखिए

प्रश्न (क)
नदी का बहुवचन क्या है ?
(क) नदियाँ
(ख) नदीयाँ
(ग) नदियों।
उत्तर:
(क) नदियाँ

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न (ख)
नीति का बहुवचन क्या है ?
(क) नीतीयाँ
(ख) नीतियों
(ग) नीतियाँ।
उत्तर:
(ख) नीतियाँ

प्रश्न (ग)
खिड़की का बहुवचन क्या है ?
(क) खिड़कियों
(ख) खिड़कीयाँ
(ग) खिड़कियाँ।
उत्तर:
(ग) खिड़कियाँ।

2. निम्नलिखित के स्त्रीवाचक रूप बनाओ और उस स्त्रीवाचक रूप को बहुवचन में बदलो-

शब्द – स्त्रीवाचक – बहुवचन
कवि – …………….. – ………….
नर – …………….. – ………….
चूहा – …………….. – ………….
वर – …………….. – ………….
बेटा – …………….. – ………….
लड़का – …………….. – ………….
पति – …………….. – ………….
छात्र – …………….. – ………….
उत्तर:
शब्द – स्त्रीवाचक – बहुवचन
(i) कवि – कवयित्री – कवयित्रियाँ
(ii) नर – नारी – नारियाँ
(ii) चूहा – चुहिया – चुहियाँ
(iv) वर – वधू – वधुएँ
(v) बेटा – बेटी – बेटियाँ
(vi) लड़का – लड़की – लड़कियाँ
(vii) पति – पत्नी – पत्नियाँ
(viii) छात्र – छात्रा – छात्राएँ

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

3. नीचे लिखे वाक्यों को कारक चिहनों से भरो

(क) उस ……………अपनी बेटी ऋतु के लिए पुस्तकें खरीदीं।
(ख) पेड़………….. पत्ता गिरता है।
(ग) दूध ………… सेहत अच्छी रहती है।
(घ) अध्यापक कुर्सी………………. बैठता है।
(ङ) तुम यह कोट लेकर किस ………… देना चाहते हो ? ।
उत्तर:
(क) ने
(ख) से
(ग) से
(घ) पर
(ङ) को।

4. निम्नलिखित वाक्यों में से कारक छाँटिये तथा कारक का नाम भी लिखिए

(i) मनुष्य धन के लिए देश विदेश भटकता है।
(ii) चोर चलती गाड़ी से कूद गया।
(iii) राम ने मोहन को पुस्तक दी।
(iv) वह घोड़े से गिर गया।
(v) वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
(vi) हे वीरो ! देश की रक्षा करो।
(vii) प्रकाश से अन्धकार नष्ट होता है।
(viii) रोगियों की सेवा करो।
(ix) समुद्र में लहरें उठती हैं।
(x) पीड़ितों को दान दो।
(xi) मोहन का ज्वर उतर गया।
(xii) भिखारी को भिक्षा दे दो।
(xiii) भिखारी को भगा दो।
(xiv) बच्चे छत पर खेल रहे हैं।
उत्तर:
(i) धन के लिए-सम्प्रदान कारक।
(ii) गाड़ी से-अपादान कारक।।
(iii) राम ने-कर्ता कारक, मोहन को-कर्म कारक।
(iv) घोड़े से-अपादान कारक।
(v) वृक्ष से-अपादान कारक।
(vi) हे वीरो-संबोधन कारक, देश की-संबंध कारक।
(vii) प्रकाश से-करण कारक।
(viii) रोगियों की-संबंध कारक।
(ix) समुद्र में-अधिकरण कारक।
(x) पीड़ितों को-कर्म कारक।
(xi) मोहन का संबंध कारक।
(xii) भिखारी को-कर्मकारक।
(xiii) भिखारी को-कर्मकारक।
(xiv) छत पर-अधिकरण।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 2.
लिंग कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

प्रश्न 3.
वचन कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 4.
कारक के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) चार
(ग) सात
(घ) आठ।
उत्तर:
आठ।

प्रश्न 5.
वृक्ष से पत्ते गिरते हैं, रेखांकित में कारक है
(क) संप्रदान
(ख) अपादान
(ग) करण
(घ) कर्म।
उत्तर:
अपादान।

प्रश्न 6.
‘नदी’ का बहुवचन है
(क) नदियाँ
(ख) नदीयाँ
(ग) नदियों
(घ) नदीयों
उत्तर:
नदियाँ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 7.
‘शेर’ का स्त्रीलिंग है
(क) शेरि
(ख) शेरी
(ग) शेरिनी
(घ) शेरनी।
उत्तर:
शेरनी।

प्रश्न 8.
संज्ञा शब्द चुनें
(क) घोड़ा
(ख) बहुत
(ग) तेज़
(घ) दौड़ा।
उत्तर;
घोड़ा।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 परोपकार

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 10 परोपकार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 10 परोपकार

Hindi Guide for Class 7 PSEB परोपकार Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

सराहना = प्रशंसा करना
दयावान = दयालु
द्रवित = पिघलना
नि:स्वार्थ = स्वार्थ से रहित
वेदना = पीड़ा, कष्ट, दुःख
उदार = दाता, दयालु
ऊर्जा = शक्ति
वरुण = जल का देवता
स्तुति = पूजा
सम्पदा = दौलत, सम्पत्ति
परहित = दूसरों का भला
तरुवर = श्रेष्ठवृक्ष
सरवर = सरोवर
सहर्ष = खुशी-खुशी
तृप्ति = सन्तोष, तसल्ली
भूस्खलन = भूकंप
मूसलाधार = लगातार ज़ोर की वर्षा
विपत्ति = मुसीबत
कर्म = कार्य
शोकग्रस्त = दुःख से पीड़ित
नेक = अच्छे

2. इन मुहावरों और शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करें :

फूले न समाना ______________ ______________________
हक्के-बक्के होना ________________ ______________________
मूसलाधार ______________ _____________________
प्राचीन ________________ ______________________
ऊर्जा __________________ __________________
सहानुभूति _________________ ______________________
महर्षि ____________ _________________
बलिदान ________________ ___________________
उत्तर:
फूले न समाना (बहुत प्रसन्न होना) – परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सुजाता फूली नहीं समा रही थी।
हक्के-बक्के होना (हैरान होना) – दीदी ने जब बच्चों की शरारत पकड़ ली, तो वे हक्के-बक्के रह गए।
मूसलाधार (बहुत तेज़) – बाहर मूसलाधार वर्षा हो रही है।
प्राचीन (पुराना) – दिल्ली में पांडवों के ज़माने का एक प्राचीन किला है।
ऊर्जा (गर्मी, शक्ति) – सूर्य हमें ऊर्जा प्रदान करता है।
सहानुभूति (हमदर्दी) – हमें दीन-दुखियों से सहानुभूति होनी चाहिए।
महर्षि (महान् ऋषि) – महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की थी।
बलिदान (कुर्बानी) – वीर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे देते हैं।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 परोपकार

3. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें:

उपकार = ………………..
परहित = ………………..
दयालु = ………………..
उदार = ……………….
देवता = ……………….
सुर = ………………….
उत्साह = ……………..
उत्तर-शब्द विपरीत शब्द
उपकार अपकार
परहित = स्वहित
दयालु = क्रूर
उदार = अनुदार
देवता = दानव
सुर = असुर
उत्साह = निरुत्साह

4. मन, वाणी और कर्म से परोपकार के कोई दो-दो उदाहरण लिखें:
मन = _____________ , _______________
वाणी = ____________ , _______________
कर्म = ____________ , ________________
उत्तर:
मन से बीमार की सेवा करना, दुखी को दिलासा देना।
वाणी से अच्छे बोल बोलना, निराश को उत्साहित करना।
कर्म से अपंगों-अंधों को सहारा देना, पढ़ाई में पिछड़े साथियों की सहायता करना।

5. प्रयोगात्मक व्याकरण

(1) पर + उपकार = परोपकार
अ + उ = ओ
सुर + ईश = सुरेश
अ + ई = ए
महा + ऋषि = महर्षि
आ + ऋ = अर्
अतः ‘अ’ और ‘आ’ स्वरों के बाद यदि ह्रस्व या दीर्घ ‘उ’, ‘इ’ या ‘ऋ’ स्वर आते हैं तो दोनों के स्थान पर क्रमशः ‘ओ’, ‘ए’ तथा ‘अर्’ हो जाता है। इसे गुण संधि कहते हैं।
नीचे लिखे शब्दों की संधि करें।
सर्व + उत्तम = …………………….
महा + ईश = …………………….
नर + ईश = ………………….
शुभ + इच्छा = …………………
परम + ईश्वर = …………………..
सप्त + ऋषि
उत्तर: संधि
सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम
महा + ईश = महेश
नर + ईश = नरेश
शुभ + इच्छा = शुभेच्छा
परम + ईश्वर = परमेश्वर
सप्त + ऋषि = सप्तर्षि

(2) नि:स्वार्थ = निस्स्वार्थ

विसर्ग के बाद ‘स’ होने से विसर्ग को ‘स्’ हो गया तथा शब्द बन गया। निस्स्वार्थ। यह विसर्ग संधि का उदाहरण है।

6. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करें

समस्त पद विग्रह समास का नाम
राष्ट्रपति …………. ………………
पशुपक्षी …………. ……………….
रोगपीड़ित ……………. ………………….
शोकग्रस्त …………….. ……………….
पाप-पुण्य ………….. …………………..
उत्तर:
समस्त पद विग्रह समास का नाम
राष्ट्रपति राष्ट्र का पति तत्पुरुष
पशुपक्षी पशु और पक्षी द्वंद्व
रोगपीड़ित रोग से पीड़ित तत्पुरुष
शोकग्रस्त शोक से ग्रस्त तत्पुरुष
शरीरत्याग शरीर का त्याग तत्पुरुष
पाप-पुण्य पाप और पुण्य द्वंद्व

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
अब्राहम लिंकन ने सुअर को कीचड़ में फंसा हुआ देखकर क्या किया ?
उत्तर:
अब्राहम लिंकन सुअर को कीचड़ में फंसा हुआ देखकर उसे कीचड़ से बाहर निकालने के लिए पहने हुए कपड़ों सहित कीचड़ में कूद गया।

प्रश्न 2.
सीनेट के सदस्यों ने लिंकन की सराहना क्यों की ?
उत्तर:
सीनेट के सदस्यों ने लिंकन की सराहना इसलिए की क्योंकि उसने अपनी परवाह न करते हुए कीचड़ में फंसे हुए सुअर को बाहर निकाल दिया था।

प्रश्न 3.
राष्ट्रपति ने अपनी प्रशंसा सुनकर क्या उत्तर दिया ?
उत्तर:
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सुअर पर दया नहीं की बल्कि उसे कीचड़ में फंसा देखकर उन्हें बहुत कष्ट हुआ था, इसलिए उसे बाहर निकाला।

प्रश्न 4.
महर्षि वेद व्यास ने परोपकार का महत्त्व कैसे बताया है ?
उत्तर:
महर्षि वेद व्यास ने परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य और परपीड़ा को सब से बड़ा पाप माना है।

प्रश्न 5.
प्राचीन काल में सूर्य, अग्नि आदि को देवता क्यों मानते थे ?
उत्तर:
प्राचीन काल में सूर्य, अग्नि आदि को देवता इसलिए मानते थे क्योंकि वे प्राकृतिक पदार्थों को नि:स्वार्थ भाव से दान में देते थे।

प्रश्न 6.
परोपकारी मनुष्य का लक्ष्य क्या होता है ?
उत्तर:
परोपकारी मनुष्य का लक्ष्य सदा बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के दूसरों का उपकार करना होता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 परोपकार

प्रश्न 7.
प्राचीन काल के तीन महान् दानियों के नाम बताइए।
उत्तर:
प्राचीनकाल के तीन महादानी महर्षि दधीचि, महाराज शिवि और दानवीर कर्ण है।

प्रश्न 8.
धन की कौन-सी तीन गतियाँ होती हैं ?
उत्तर:
धन की तीन गतियाँ-दान, भोग और नाश हैं।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
प्रकृति का स्वभाव दूसरों का उपकार करना है।
उत्तर:
प्रकृति बिना किसी स्वार्थ के सबका सदा उपकार करती है। सूर्य ऊर्जा देता है, नदियाँ जल देती हैं, शीतल हवा बहती है। वृक्ष अपने फल और छाया देते हैं। धरती अन्न पैदा करके हमारा पोषण करती है। इस प्रकार प्रकृति का स्वभाव ही दूसरों का उपकार करना है।

प्रश्न 2.
परोपकार में सबसे बड़ी बाधा लालच है |
उत्तर:
परोपकार करने में लालच बाधक बनता है। मनुष्य धन कमाने की लालसा में सदा लगा रहता है। सौ वाला हज़ार, हज़ार वाला लाख और लाखों वाला करोड़ चाहता है। इसी लालच में फंस कर वह परोपकार नहीं करता क्योंकि परोपकार करने में उसका धन खर्च हो जाएगा। वह अपनों को भी पराया कर देता है और उसका जीवन नरक बन जाता
है।

प्रश्न 3.
धन से ही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति अपने ढंग से परोपकार कर सकता है। इस पंक्ति की अपने शब्दों में उदाहरण देकर व्याख्या करें।
उत्तर:
परोपकार केवल धन से ही नहीं, मन, वचन और कर्म से भी किया जा सकता है। दुःखियों के प्रति सहानुभूति दिखा कर तथा अपंगों को सहारा दे कर परोपकार किया जा सकता है। पढ़ाई में पिछड़े साथियों को सहयोग देकर तथा निराश व्यक्ति को उत्साहित करना भी परोपकार है। बीमार की सेवा करना भी परोपकार है।

(ग) भाव-बोध

प्रश्न 1.
तब ही लग जीवो भले, दीबो परै न धीम।
महान् कवि रहीम के इस कथन से उनके जीवन (दान-महिमा/दयनीय दशा) पर प्रकाश पड़ता है-अपने शब्दों में स्पष्ट करें।
उत्तर:
इस कथन से कवि यह कहना चाहता है कि मनुष्य का जीना तब तक सफल है तब तक वह दान देता रहता है क्योंकि दान देने से धन कभी कम नहीं होता, इसलिए धन दान देना चाहिए।

प्रश्न 2.
परहित सरिस धरम नहि भाई।
इस कथन को स्पष्ट करें।
उत्तर:
इस कथन का अर्थ है कि हे भाई! इस संसार में दूसरे का कल्याण करने से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है, इसलिए परोपकार करते रहो।

PSEB 7th Class Hindi Guide परोपकार Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
सबसे बड़ा धर्म किसे माना जाता है ?
(क) लड़ाई
(ख) ईर्ष्या
(ग) परोपकार
(घ) संघर्ष
उत्तर:
(ग) परोपकार

प्रश्न 2.
राष्ट्रपति लिंकन कहाँ जा रहे थे ?
(क) सीनेट
(ख) संसद
(ग) विधानसभा
(घ) विधान परिषद्
उत्तर:
(क) सीनेट

प्रश्न 3.
कर्ण किस प्रकार के व्यक्ति थे ?
(क) महादानी
(ख) कंजूस
(ग) तलवार बाज
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) महादानी

प्रश्न 4.
लेखक ने किसके समान व्यक्ति को परोपकारी बनने को कहा है ?
(क) असुरों के समान
(ख) सुरों के समान
(ग) प्रकृति के समान
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) प्रकृति के समान

प्रश्न 5.
कबूतरों के प्राणों की रक्षा करने के लिए किसने अपने शरीर का माँस दे दिया था ?
(क) महाराजा शिवि
(ख) महाराजा दशरथ
(ग) महाराजा लव
(घ) महाराजा कुश
उत्तर:
(क) महाराजा शिवि

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
परोपकार करने में ………… बाधा डालता है।
(क) धन का लालच
(ख) शरीर का कष्ट
(ग) मनोविकार
(घ) झूठ
उत्तर
(क) धन का लालच

प्रश्न 2.
महिर्ष वेदव्यास ने ……….को सबसे बड़ा पुण्य माना है।
(क) परपीड़ा
(ख) स्वार्थ
(ग) झूठ
(घ) परोपकार
उत्तर:
(घ) परोपकार

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 परोपकार

प्रश्न 3.
………. ने असुरों का नाश करने के लिए अपना शरीर दान दे दिया था।
(क) महर्षि दधीचि
(ख) कर्ण
(ग) अर्जुन
(ग) रावण
उत्तर:
(क) महिर्ष दधीचि

प्रश्न 4.
दूसरों को ………….सबसे बड़ा पाप है।
(क) सुख देना
(ख) कष्ट देना
(ग) किताब
(घ) कलम
उत्तर:
(ख) कष्ट देना

प्रश्न 5.
परोपकारी व्यक्ति सदा ………… से सबका भला करता है।
(क) उदारता
(ख) अज्ञानता
(ग) स्वार्थ
(घ) कलम
उत्तर:
(क) उदारता

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
परोपकार:
दया
ईष्या
संघर्ष
उत्तर:
दया

प्रश्न 2.
परपीड़ा:
परि की पीड़ा
दूसरे का दर्द
परी का पेड़
उत्तर:
दूसरे का दर्द

प्रश्न 3.
सरोवर:
सिर को वारना
सिर पर वार
तालाब
उत्तर:
तालाब

प्रश्न 4.
दीन:
गरीब
अमीर
उत्तर:
गरीब

परोपकार Summary

परोपकार पाठ का सार

‘परोपकार’ नामक पाठ में लेखक ने परोपकार की महिमा का गुणगान किया है। लेखक अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राह्म लिंकन के जीवन की एक घटना का वर्णन करता है कि एक दिन वे सीनेट जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें एक सुअर कीचड़ में फंसा हुआ दिखाई दिया, जो कोशिश करने पर भी कीचड़ से निकल नहीं पा रहा था। वे पहने हुए कपड़ों समेत कीचड़ में कूद कर सुअर को कीचड़ से बाहर निकाल लाए और कीचड़ से सने हुए सीनेट में जा पहुँचे। वहाँ सभी सदस्य उन्हें इस दशा में देखकर हैरान रह गए परन्तु उनसे सारी घटना सुनकर उनकी दयालुता की प्रशंसा करने लगे।

इस घटना से पता चलता है कि मन परोपकार से कोमल होकर दूसरों की हीन दशा देख कर पिघलता है तथा बिना किसी स्वार्थ के उसकी सहायता करता है। इस प्रकार मन की सरलता, कोमलता, करुणा, सहानुभूति, त्याग और बलिदान की भावना से परोपकार होता है। इसलिए परोपकार सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। महर्षि वेदव्यास ने परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य और दूसरों को कष्ट पहुँचाने अथवा परपीड़ा को सबसे बड़ा पाप माना प्रकृति भी सदा परोपकार करती है। सूर्य का प्रकाश, वर्षा का जल, शीतल वायु, वृक्ष पथिकों छाया देने के साथ पत्थर मारने वाले को फल देते हैं। सूर्य, अग्नि, वायु, वरुण आदि इसी परोपकार की भावना के कारण पूज्य माने जाते हैं। धरती माता के समान हमारा पोषण करती है। कवि रहीम ने भी कहा है कि जैसे पेड़ फल नहीं खाते, सरोवर जल नहीं पीते, वैसे ही परोपकार के लिए अच्छे लोग धन जोड़ते हैं। परोपकारी व्यक्ति सदा उदारता पूर्वक सबका भला करता है। महर्षि दधीचि ने देवताओं को असुरों का नाश करने के लिए अपना शरीर दे दिया था और महाराजा शिवि ने कबूतरों की प्राण रक्षा के लिए अपने शरीर का माँस दे दिया था ! कर्ण महादानी थे जिन्होंने अपने कवच-कुण्डल तक दान में दे दिए थे।

परोपकार करने में धन का लालच बाधा डालता है। इसलिए धन का लालच नहीं करना चाहिए तथा दीनों, अनाथों, अपंगों, रोगियों की सदा सहायता करनी चाहिए। परोपकार केवल धन से ही नहीं मन, वाणी और कर्म द्वारा भी किया जा सकता है। दुखी को दिलासा देना, अपंगों को सहारा देना, अनपढ़ों को पढ़ाना आदि भी परोपकार है। इसलिए तुलसीदास जी कहते हैं कि संसार में परोपकार से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है और परपीड़ा अथवा दूसरों को कष्ट देने के समान कोई पाप नहीं है।

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Picture/Poster Based

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Reading Comprehension  Picture/Poster Based Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Picture/Poster Based

Answers have been given at the end of this set.

Look at these pictures and answer the questions given below :
PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 1

Choose the correct option to answer each question.

Question 1.
Who did the fox invite to dinner ?
(a) The duck.
(b) The crane.
(c) The vixen.
(d) The deer.
Answer:
(b) The crane.

Question 2.
What did he serve his guest in the dinner ?
(a) Fruits.
(b) Meat.
(c) Soup.
(d) Eggs.
Answer:
(c) Soup.

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 3.
The fox was very cunning. He placed a …….. before his guest.
(a) deep bowl
(b) flat dish
(c) narrow jar
(d) sound pitcher.
Answer:
(b) flat dish

Question 4.
What did the crane serve the fox when he invited the fox to dinner ?
(a) Cake.
(b) Milk.
(c) Rice.
(d) Chicken Curry
Answer:
(c) Rice.

Question 5.
The fox had to go hungry. Why ?
(a) Because the crane served the rice in a narrrow jar.
(b) Because the fox could not put his mouth in the narrow jar.
(c) Both (a) and (b).
(d) Neither (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Look at these pictures and answer the questions given below :

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 2

Choose the correct option to answer each question.

Question 1.
An elephant and a ………. were very good friends.
(a) barber
(b) carpenter
(c) tailor
(d) cobbler
Answer:
(c) tailor

Question 2.
While going to the pond for water, the elephant would daily ………….
(a) stop at the tailor’s shop
(b) have a banana from the tailor
(c) both (a) and (b)
(d) neither (a) nor (b).
Answer:
(c) both (a) and (b)

Question 3.
One day when the elephant put his trunk into the shop,
(a) the tailor gave him a banana
(b) the tailor’s son gave him a banana
(c) the tailor pricked a needle into it
(d) the tailor’s son pricked a needle into it.
Answer:
(d) the tailor’s son pricked a needle into it.

Question 4.
The elephant had his revenge by ……….
(a) filling his trunk with muddy water
(b) throwing muddy water in the tailor’s shop
(c) both (a) and (b)
(d) neither (a) nor (b).
Answer:
(b) throwing muddy water in the tailor’s shop

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 5.
The moral conveyed through these picture is ……….
(a) Might is right.
(b) Tit for tat.
(c) Do good have good.
(d) No pains no gains.
Answer:
(b) Tit for tat.

Look at these pictures and answer the questions given below :
PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 3

Choose the correct option to answer each question :

Question 1.
The man is this picture is the famous cricketer
(a) Virat Kohli
(b) Irfan Pathan
(c) Sachin Tendulkar
(d) Mahendra Singh Dhoni.
Answer:
(c) Sachin Tendulkar

Question 2.
He is popularly known as ……. of cricket.
(a) Master Bowler
(b) Master Blaster
(c) Master Batsman
(d) Master Crickter.
Answer:
(b) Master Blaster

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 3.
At the age of sixteen, he made his international debut against
(a) England
(b) Australia
(c) Sri Lanka
(d) Pakistan.
Answer:
(d) Pakistan.

Question 4.
Sachin took retirement from cricket in
(a) 2005
(b) 2018
(c) 2020
(d) 2013.
Answer:
(d) 2013.

Question 5.
Sachin Tendulkar was honoured with many prestigious awards like
(a) Arjuna Award and Rajiv Khel Ratna
(b) Padma Shri and Bharat Ratna
(c) Both (a) and (b)
(d) Neither (a) nor (b)
Answer:
(c) Both (a) and (b)

Look at this poster and answer the questions given below :
PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 4
Choose the correct option to answer each question :

Question 1.
For what purpose is this poster designed ?
(a) To promote education for boys.
(b) To promote education for girls.
(c) To provide employment for boys.
(d) To provide employment for girls.
Answer:
(b) To promote education for girls.

Question 2.
Girls and boys have ……….. to education.
(a) no right
(b) equal right
(c) no interest
(d) equal interest.
Answer:
(b) equal right

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 3.
How can the nation’s progress be accelerated ?
(a) By educating the boys.
(b) By educating the girls
(c) Both (a) and (b).
(d) Neither (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

Question 4.
We should not …….. the girls their rights.
(a) excuse
(b) give
(c) accept
(d) deny.
Answer:
(d) deny.

Question 5.
This poster teaches us to stop ……….
(a) the evil of dowry
(b) the evil of female foeticide
(c) the evil of bride burning
(d) the evil of gender discrimation.
Answer:
(b) the evil of female foeticide

Look at these pictures and answer the questions given below :
PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 5

Choose the correct option to answer each question :

Question 1.
Why did the fox jump into the well to drink water ?
(a) Because the water was very low.
(b) Because he wanted to eat the goat.
(c) Because he wanted to have a bath.
(d) None of these three.
Answer:
(a) Because the water was very low.

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 2.
The fox drank water and ……….
(a) drenched his thirst
(b) quenched his thirst
(c) satisfied his thirst
(d) toasted his thirst.
Answer:
(b) quenched his thirst

Question 3.
How did the fox succeed in be fooling the goat who was passing that way ?
(a) He told the goat that it was very hot outside.
(b) He told the goat that it was very cold inside the well.
(c) He told that the water was very sweet.
(d) All of these three.
Answer:
(d) All of these three.

Question 4.
What happened when the foolished goat jumped into the well ?
(a) The fox at once climbed over her back.
(b) The fox jumped out of the well.
(c) Both (a) and (b).
(d) Neither (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

Question 5.
The moral of this story is
(a) As you sow so shall you reap
(b) Think before you speak.
(c) Look before you leap.
(d) All that glitters is not gold.
Answer:
(c) Look before you leap.

Look at these pictures and answer the questions given below :
PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 6

Choose the correct option to answer each question :

Question 1.
Once upon a time a shepherd-boy ……… the sheep of the villagers.
(a) looked into
(b) looked after
(c) looked at
(d) looked for.
Answer:
(b) looked after

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 2.
What mischief did he make one day ?
(a) He climbed up a tree.
(b) He started crying, “Wolf! Wolf!’’
(c) He shouted for help.
(d) All of these three.
Answer
(d) All of these three.

Question 3.
Why did the villagers who came to help the boy become cross with him ?
(a) Because they found no wolf there.
(b) Because the boy told them that he had shouted in fun only.
(c) Both (a) and (b).
(d) Neithor (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

Question 4.
What happened when a wolf really came there.
(a) The boy shouted for help but nobody came.
(b) The villagers didn’t believe the boy’s cries as he had be fooled them once.
(c) The wolf sprang upon the boy and. tore him to pieces.
(d) All of these three.
Answer:
(d) All of these three.

Question 5.
The moral of the story is —
(a) No pain no gain.
(b) Never give up hope in the hour of difficulty.
(c) Once a liar, always a liar
(d) Think before you speak.
Answer:
(c) Once a liar, always a liar

Look at these pictures and answer the questions given below :

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 7
Choose die correct option to answer each question:

Question 1.
An old farmer had three sons who were ………..
(a) very active
(b) very idle
(c) very naughty
(d) very hardworking.
Answer:
(b) very idle

Question 2.
What did the farmer said to sons before his death?
(a) He asked them to work hard in their uk.
(b) He asked them not to fight with each other after his death.
(c) He told them that there was a big treasure in his field.
(d) He asked them to live together happily.
Answer:
(c) He told them that there was a big treasure in his field.

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 3.
What happened when the sons dig their field ?
(a) They found there a big treasure.
(b) They found there no treasure.
(c) They found there tools of farming.
(d) None of these three.
Answer:
(b) They found there no treasure.

Question 4.
What did the old man ask them to do?
(a) He asked them to sell that field to him.
(b) He asked them to sow seeds in their field.
(c) He asked them to dig their field more deeply.
(d) Any of these three.
Answer:
(b) He asked them to sow seeds in their field.

Question 5.
What happened when the Sons sow seeds in their field?
(a) There was a good crop that year.
(b) They got a lot of money for it.
(c) Both (a) and (b).
(d) Neither (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

Question 6.
The moral of this story is ……
(a) Do good find good.
(b) As you sow, so shall you reap.
(c) Hard work is the key to success.
(d) Hard work is man’s greatest treasure.
Answer:
(d) Hard work is man’s greatest treasure.

Look at these pictures and answer the questions given below:

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture Poster Based 8

Choose the correct option to answer each question :

Question 1.
What was the capseller doing in a forest ?
(a) He was passing through the forest to reach a village.
(b) He lay down under a tree to take some rest.
(c) He went there to sell his caps.
(d) Both (a) and (b).
Answer:
(d) Both (a) and (b).

PSEB 9th Class English Reading Comprehension Unseen Picture/Poster Based

Question 2.
What happened when the capseller fell asleep ?
(a) Some monkeys came there.
(b) The monkeys untied the bundle of caps.
(c) The monkeys took away all the caps.
(d) All of these three.
Answer:
(d) All of these three.

Question 3.
What did the capseller see when he woke up ?
(a) He found all his caps missing.
(b) He found the monkeys wearing his caps.
(c) Both (a) and (b).
(d) Neither (a) nor (b).
Answer:
(c) Both (a) and (b).

Question 4.
What did he do to recover his caps ?
(a) He took off his caps and threw it down.
(b) The monkeys imitated him.
(c) The monkey threw down their caps.
(d) All of these three.
Answer:
(d) All of these three.

Question 5.
The moral of the story is ………
(a) Tit for tat.
(b) A stitch in time saves nine.
(c) God helps those who help themselves.
(d) Never give up hope in the hour of difficulty.
Answer:
(d) Never give up hope in the hour of difficulty.

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 नमन देश के जवानों को

Hindi Guide for Class 7 PSEB नमन देश के जवानों को Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

सरलार्थों के साथ शब्दार्थ दे दिए गए हैं।

इच्छा = आकंशा
व्यवधान = रुकावटें
जज्बा = जोश
अहमान = उपकार
रणभूमि = युद्घ का मैदान
कारनामे = कार्य

2. इन मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्यों में प्रयोग करें:

खाक में मिलाना = नष्ट करना = _____________________
सर झुकाना = सम्मान करना/नमन करना/अधीनता स्वीकार करना। _______________________
अपना आज मिटाना = अपने सुख-दुःख की परवाह न करना। ____________________________
छठी का दूध याद दिलाना = बहुत घबरा जाना, बहुत कष्ट होना। ________________________
माथा चमकना = नाम रोशन करना। ______________________
फर्ज़ निभाना = कर्त्तव्य पूरा करना। _________________________
उत्तर:
जापान में आई सुनामी ने अनेक शहरों को खाक में मिला दिया था। हमें अपने से बड़ों के सम्मुख सर झुकाना चाहिए।
अपना आज मिटा कर दुखियों की सेवा करना परोपकार है।
भारतीय सेना के आक्रमण ने शत्रु को छठी का दूध याद दिला दिया।
आद्या ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता का माथा चमका दिया।
हमें पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज़ निभाना चाहिए।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
इस कविता में किन्हें नमन किया गया है ?
उत्तर:
इस कविता में भारत के वीर सैनिकों को नमन किया गया है।

प्रश्न 2.
देश के जवान सीमाओं की रक्षा कैसे करते हैं ?
उत्तर:
देश के जवान सीमाओं की रक्षा डट कर करते हैं तथा दुश्मनों को मार भगाते हैं।

प्रश्न 3.
वे चुनौती के रूप में किन्हें स्वीकार करते हैं ?
उत्तर:
वे चुनौती के रूप में हर प्रकार की बाधा-पहाड़, नदी, रेगिस्तान, खाई, समुद्र, जंगल आदि में आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करते हैं।

प्रश्न 4.
भारत के उज्ज्वल कल के लिए वे क्या करते हैं ?
उत्तर:
भारत के उज्ज्वल कल के लिए वे अपना आज कुर्बान कर देते हैं।

प्रश्न 5.
उन्हें कौन-कौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है ?
उत्तर:
उन्हें परमवीर, महावीर, वीरचक्र पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
चुनौती ही स्वीकारते हैं वो व्यवधानों को, इस काव्य पंक्ति का अर्थ स्पष्ट करें।
उत्तर:
इस पंक्ति में कवि यह कहता है कि भारत के वीर सैनिकों के सामने जो भी चुनौती आती है, उसे वे स्वीकार कर उस का बहादुरी से मुकाबला करते हैं। वे अपने कर्त्तव्य के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को पार कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं। उन्हें रोकने की शक्ति किसी में नहीं होती है। वे जो सोचते हैं, करके दिखाते हैं।

प्रश्न 2.

सप्रसंग व्याख्या करें:

भारत के उज्ज्वल ………………… परवानों को

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें देश के वीर सैनिकों की वंदना की गई है।

सरलार्थ:
कवि वीर सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहता है कि देश के वीर सैनिक भारत का भविष्य श्रेष्ठ बनाने के लिए अपना आज समाप्त कर देते हैं। वे युद्ध क्षेत्र से कभी भागते नहीं हैं। ऐसे वीर सैनिकों के अहसानों को हम क्यों नहीं याद रखें? हम देश के जवानों, सपूतों तथा पतंगों के समान बलिदानी वीरों को नमन करते हैं।

3. विपरीत शब्द लिखें:

सपूत = …………………
शत्रु = ……………..
अनजान = ………………..
आज = ………………….
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
सपूत = कपूत
शत्रु = मित्र
अनजान = परिचित
आज = कल

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को

4. इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें:

सपूत = …………….
सीमा = ……………..
दुश्मन = ………………..
अरमान = ………………..
व्यवधान = …………………
पहाड़ = ………………..
रेगिस्तान = ……………….
समुद्र = …………………
जंगल = ……………..
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
सपूत = सुपुत्र, सुतनय।
सीमा = सरहद, हद।
दुश्मन = शत्रु, वैरी।
अरमान = इच्छा, कामना।
व्यवधान = बाधा, रुकावट।
पहाड़ = पर्वत, गिरि।
रेगिस्तान = मरुस्थल, मरुभूमि
समुद्र = जलधि, सागर
जंगल = वन, अरण्य।

5. प्रयोगात्मक व्याकरण

(1) उत् + ज्वल = उज्ज्व ल (त् को ज्)
यदि ‘त्’ के बाद ‘ज्’ हो तो ‘त्’ को ‘ज’ हो जाता है
अन्य उदाहरण :- सत् + जन = सज्जन

(2) उत् + चारण = उच्चारण (त् को च्)
यदि त्’ के बाद ‘च’ हो तो ‘त्’ को ‘च’ हो जाता है
अन्य उदाहरण :- सत् + चरित्र = सच्चरित्र

(3) तत् +लीन = तल्लीन (त् को ल्)
यदि ‘त्’ के बाद ‘ल’ हो तो ‘त्’ को ‘ल’ हो जाता है
अन्य उदाहरण :- उत् + लेख = उल्लेख

6. बेमिसाल शब्द बे + मिसाल से बना है, जिसका अर्थ है जिसका कोई उदाहरण न हो इसी प्रकार बे लगाकर नये शब्द बनाएं और उनके अर्थ भी लिखें:

शब्द अर्थ
बे + कसूर …………………. ………………….
बे + रोजगार …………………. ………………….
बे + रोक-टोक …………………. ………………….
बे + बुनियाद …………………. ………………….

उत्तर:

शब्द अर्थ
बे + कसूर बेकसूर निर्दोष बिना किसी कसूर के।
बे + रोजगार बेरोज़गार बेकार बिना किसी रोज़गार के।
बे + रोक-टोक बेरोकटोक बिना किसी रुकावट के
बे + बुनियाद निर्मूल बिना किसी बुनियाद के।

(ग) रचना-बोध

प्रश्न 1.
वीर जवान पर काव्य-पंक्तियाँ लिखें।
या
प्रश्न 2.
वीर जवान पर दस वाक्य लिखें।
उत्तर:
(1), (2) वीर जवान
भारत माता की आन-शान के रक्षक सदा से ही वीर जवान रहे हैं। एक समय था जब वे तलवारों, तीरों, भालों से अपने देश की सीमा की रक्षा करते थे। अब वे उसी काम को तोपों, बंदूकों और टैंकों से करते हैं। वीर जवान अपने जीवन की परवाह किए बिना देशवासियों की जान की रक्षा करते हैं। उन का जीवन बहुत कठोर परिस्थितियों से गुज़रता है। वे हिमालय की ‘बर्फ’, रेगिस्तान की तपती रेत और समुद्रों की गहराइयों को ही अपना बिस्तर बनाने की हिम्मत रखते हैं। अपने घर और प्रियजनों से सैंकड़ों-हज़ारों किलोमीटर दूर रह कर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। उन का जीवन हर समय कष्टों से घिरा रहता है पर हँसते-खिलखिलाते हुए मौत को अपनी ठोकर पर रखते हैं। सारे देशवासी सदा उन के कृतज्ञ रहते हैं। उन्हीं के कारण वे अपना जीवन सुख से जी पाते हैं।

प्रश्न 3.
सीमाओं पर लगाए जाने वाले नारे लिखें।
उत्तर:
(क) भारत माता की जय
(ख) हर-हर महादेव
(ग) जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल
(घ) जय भवानी
(ङ) वंदे मातरम्

प्रश्न 4.
युद्ध के अतिरिक्त अन्य कौन-सी स्थितियों में वीर जवानों की सहायता ली जाती है ? लिखें।
उत्तर:
बाढ़, तूफान, कोई भी प्राकृतिक आपदा, देश के भीतर सरकार विरोधी समस्याएँ, मित्र देशों/यू०एन०ओ० की सहायता।

PSEB 7th Class Hindi Guide नमन देश के जवानों को Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
‘नमन देश के जवानों को’ कविता में कवि ने किसे नमन किया है ?
(क) वीर जवानों को
(ख) नेताओं को
(ग) नदियों को
(घ) शत्रुओं को
उत्तर:
(क) वीर जवानों को।

प्रश्न 2.
सैनिक किसके सम्मान में सैल्यूट करते हैं ?
(क) नौजवानों
(ख) तिरंगे
(ग) नेताओं
(घ) विद्यालयों
उत्तर:
(ख) तिरंगे

प्रश्न 3.
सैनिक भारत के सुनहरे भविष्य के लिए अपना क्या मिटा देते हैं ?
(क) घर
(ख) पुत्र
(ग) पुत्री
(घ) आज
उत्तर:
(घ) आज

प्रश्न 4.
सैनिक अपनी वीरता से दुश्मनों को क्या याद दिलाते हैं ?
(क) छठी का दूध
(ख) दसवीं का दूध
(ग) सातवीं का दूध
(घ) पांचवीं का दूध
उत्तर:
(क) छठी का दूध

प्रश्न 5.
वीर चक्र किन्हें दिया जाता है ?
(क) शत्रुओं को
(ख) सैनिकों को
(ग) विद्यार्थियों को
(घ) अध्यापकों को।
उत्तर:
(ख) सैनिकों को।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
कवि ने ………… की वीरता का गुणगान किया है।
(क) शत्रुओं
(ख) बालकों
(ग) सैनिकों
(घ) अध्यापकों
उत्तर:
(ग) सैनिकों

प्रश्न 2.
डटे हैं जो देश की …………………..
(क) दहलीज
(ख) सीमाओं पर
(ग) राजधानी
(घ) बाहरी जगह
उत्तर:
(ख) सीमाओं पर

प्रश्न 3.
सैनिक युद्ध क्षेत्र में कभी ………… नहीं दिखाते।
(क) पीठ
(ख) दाँत
(ग) मुख
(घ) सिर
उत्तर:
(क) पीठ

प्रश्न 4.
वीर सैनिक अपने मरने की ……… नहीं करते।
(क) पूजा
(ख) परवाह
(ग) वंदना
(घ) अर्चना
उत्तर:
(ख) परवाह

प्रश्न 5.
वीर सैनिक बाधाओं को पार कर अपना ………… प्राप्त करते हैं।
(क) लक्ष्य
(ख) घर
(ग) स्कूल
(घ) जिला
उत्तर:
(क) लक्ष्य

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
परवाना:
पतंगा
पतंग
पलंग
उत्तर:
पतंगा।

प्रश्न 2.
बंदगी
बंदा
सलाम
बंदा गाएगा
उत्तर:
सलाम

प्रश्न 3.
बलिदान:
बलि का दान
बलि देना
कुर्बानी
उत्तर:
कुर्बानी।

प्रश्न 4.
वीरचक्र:
पुरस्कार का नाम
वीर का चक्र
वीरों का चक्र
उत्तर:
पुरस्कार का नाम

सप्रसंग सरलार्थ

1. नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को
डटे है जो देश की सीमाओं पर,
भारी है जो दुश्मनों की सेनाओं पर,
खाक में मिलाते है वो शत्रुओं के अरमानों को ।
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को

शब्दार्थ:
नमन = नमस्कार। सपूत = अच्छा पुत्र। परवाना = पतंगा। सीमा = सरहद। खाक में मिलाना = नष्ट करना। अरमान = इच्छा, इरादा, कामना।

प्रसंग:
यह पद्यांश नमन देश के जवानों को’ कविता में से लिया गया है। इसमें कवि ने देश में वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि हम देश के वीर जवानों, सुपुत्रों तथा देश पर पतंगे के समान कुर्बान हो जाने वाले सैनिकों को नमस्कार करते हैं। वे सदा देश की सरहदों पर डटे रहते हैं और दुश्मनों की सेना पर भारी पड़ कर उनके इरादों को नष्ट कर देते हैं। हम देश के वीर जवानों, सपूतों और पतंगे के समान अपना बलिदान देने वाले सैनिकों को नमस्कार करते हैं।

भाव:
कवि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की वीरता का गुणगान करते हुए उन्हें नमन कर रहा है।

2. पहाड़ हो, नदी हो, रेगिस्तान हो।
खाई हो, समुद्र हो, जंगल अनजान हो।
चुनौती ही स्वीकारते हैं वो व्यवधानों को।
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को।

शब्दार्थ:
अनजान = बिना जाना-पहचाना। चुनौती = ललकार। व्यवधान = बाधा, रुकावट। प्रसंग-यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने देश के वीर सैनिकों की वंदना की है।

सरलार्थ:
कवि वीर सैनिकों की वीरता का वर्णन करते हुए कहता है कि चाहे पहाड़ हो, नदी हो, रेगिस्तान हो, समुद्र हो या बिना जाना-पहचाना जंगल हो वे वीर सैनिक सभी बाधाओं को चुनौती के समान स्वीकार कर उस का सामना करते हैं। ऐसे देश के जवानों, सपूतों तथा परवाने के समान देश पर बलिदान होने वाले वीर सैनिकों को कवि नमन करता है।

भाव:
भारत के वीर सैनिक हर चुनौती का वीरता से सामना करते हैं।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को

3. तिरंगे के सम्मान में, हम सिर झुकाते हैं
तिरंगे की शान में वो सैल्यूट बूट ठोक कर लगाते हैं
सलाम उनके जोश, जज्बों की उड़ानों को
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को।

शब्दार्थ:
तिरंगा-भारत का तिरंगा झंडा। सम्मान = आदर । सिर झुकाना = नमस्कार करना। सलाम = प्रणाम, बन्दगी। सैल्यूट = नमस्कार, प्रणाम।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने देश के वीर सैनिकों की वन्दना की है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि हम भारतीय अपने तिरंगे झंडे को आदर देने के लिए प्रणाम करते हैं तो वीर सैनिक भी तिरंगे झंडे को आदर देने के लिए सावधान होकर सैल्यूट करते हैं। कवि उन वीर सैनिकों के अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जोश और ऊँची भावनाओं को प्रणाम करता है। वह देश के जवानों, सपूतों और परवानों के समान देश पर कुर्बान होने वाले सैनिकों को नमन करता है।

भाव:
देश वासियों तथा सैनिकों के अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति आदर भाव का वर्णन किया गया है।

4. भारत के उज्वल कल के लिए अपना आज मिटाते हैं
रणभूमि में कभी पीठ नहीं दिखलाते हैं।
कैसे याद नहीं रखें, उनके अहसानों को
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को।

शब्दार्थ:
उज्वल – प्रकाशमान्, शुभ, बेदाग। रणभूमि – युद्ध का मैदान। पीठ नहीं दिखाना = हार नहीं मानना, मैदान छोड़ कर नहीं भागना।
प्रसंग:
यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें देश के वीर सैनिकों की वंदना की गई है।

सरलार्थ:
कवि वीर सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहता है कि देश के वीर सैनिक भारत का भविष्य श्रेष्ठ बनाने के लिए अपना आज समाप्त कर देते हैं। वे युद्ध क्षेत्र से कभी भागते नहीं हैं। ऐसे वीर सैनिकों के अहसानों को हम क्यों नहीं याद रखें? हम देश के जवानों, सपूतों तथा पतंगों के समान बलिदानी वीरों को नमन करते हैं।

भाव:
वीर सैनिक अपने वर्तमान की चिन्ता नहीं करते तथा भारत का भविष्य अच्छा बनाने में लगे रहते हैं।

5. शत्रु को पस्तकर, छठी का दूध याद दिलाते हैं
अपना सर न रहे, भारत का माथा चमकाते हैं
कैसे भूल जाए उनके बलिदानों को?
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को।

शब्दार्थ:
शत्रु = दुश्मन । पस्तकर = हराकर, थका कर। छठी का दूध याद दिलाना = पराजित करना। सर न रहना = मर जाना। माथा चमकाना = नाम रोशन करना। बलिदान = कुर्बानी।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने देश के वीर सैनिकों की वन्दना की है।

सरलार्थ:
कवि भारतीय सैनिकों की वीरता का वर्णन करते हुए लिखता है कि वे शत्र को हरा कर, थका कर उसे छठी का दूध याद दिला देते हैं। वे अपने मरने की परवाह नहीं करते हुए भारत माता का माथा ऊँचा उठा देते हैं। उन वीर सैनिकों के बलिदानों को नहीं भुलाया जा सकता। कवि उन देश के जवानों, सपूतों, परवानों को नमन करता है।

भाव:
भारतीय सैनिक शत्रु को हरा कर देश का नाम ऊँचा करते हैं।

6 शौर्य और वीरता से फर्ज निभाते हैं।
परमवीर, महावीर, वीरचक्र पुरस्कार पाते हैं।
करते हैं ज़ाबाज़ बेमिसाल कारनामों को
नमन देश के जवानों को, सपूतों को, परवानों को।

शब्दार्थ:
शौर्य = वीरता, पराक्रम । फर्ज = कर्त्तव्य । जाबाज़ = बहादुर। बेमिसाल – जिस की मिसाल न हो, जिस की तुलना न हो सके।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘नमन देश के जवानों को’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने देश के वीर सैनिकों की वन्दना की है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि भारत के वीर सैनिक अपने पराक्रम और बहादुरी से अपने कर्त्तव्य का पालन करते हैं और उन्हें उनकी वीरता के लिए परमवीर, महावीर, वीरचक्र पुरस्कार प्राप्त होते हैं। वे अपने कार्यों को अपनी वीरता से बेमिसाल बना देते हैं। देश के इन जवानों, सपूतों तथा परवानों के समान अपना बलिदान देने वालों को नमन है।

भाव:
भारतीय सैनिक पराक्रम और वीरता से अपने कर्त्तव्य का पालन करते हैं।

नमन देश के जवानों को Summary

नमन देश के जवानों को कविता का सार

‘नमन देश के जवानों को’ कविता में कवि ने देश के रक्षक वीर जवानों को नमन किया है। कवि कहता है कि वह देश के उन वीर सैनिकों को प्रणाम करता है जो देश की रक्षा के लिए देश की सीमा पर डटे रहते हैं और शत्रु-सेना का सामना करते हुए उसे उसके अरमानों को पूरा नहीं करने देते। वे पहाड़, नदी, रेगिस्तान, खाई, समुद्र, जंगल हर स्थान पर चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। वे तिरंगे के सम्मान की रक्षा करते हुए उसे सैल्यूट करते हैं जो उनके उत्साह का उदाहरण है। वे भारत के सुनहरे भविष्य के लिए अपना आज मिटा देते हैं और युद्ध क्षेत्र में कभी पीठ नहीं दिखाते। वे शत्रु को पराजित कर उसे छठी का दूध याद दिला देते हैं। अपना बलिदान देकर वे भारत माता की रक्षा करते हैं। वे बहादुरी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए परमवीर, महावीर, वीरचक्र पुरस्कार में प्राप्त करते हैं। ऐसे देश के सपूतों, वीर जवानों को हमारा नमस्कार है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद

Hindi Guide for Class 7 PSEB चन्द्रशेखर आज़ाद Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ:

खून खौलना = क्रोधित होना
कर्मी = कर्मचारी
संगठनकर्ता – संगठन करने वाला
महासंग्राम = बड़ा युद्ध
अभियोग = मुकद्दमा
नफ़रत – घृणा
विश्वासघात = धोखा
अध्ययन = पढ़ाई
स्वाधीनता = आज़ादी
दहशत = भय, डर
यकीन = विश्वास
प्रण = प्रतिज्ञा
सदैव = सदा
नमन = नमस्कार, प्रणाम
अधीक्षक = सुपरिंटेंडेंट

2. इन शब्दों में से उपसर्ग छाँटकर लिखें:

अनाथ = _____________
अत्याचार = _____________
अभियोग = _____________
निर्ममता = _____________
प्रहार = _____________
निराशा = _____________
परिवार = _____________
उत्तर:
अ, अति, अभि, निर्, प्र, निर्, परि।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद

3. इन मुहावरों को इस तरह वाक्यों में प्रयोग करें ताकि उनके अर्थ स्पष्ट हो जाएं:

खून खौल उठना ______________ ___________________
जान हथेली पर रखना____________ __________________
थर-थर काँपना ____________ __________________
ठान लेना ______________ ____________________
सिरदर्द बनना _______________ ___________________
वीरगति को प्राप्त होना ______________ ___________________
उत्तर:
किसी पर अत्याचार होते देखकर आज़ाद का खून खौल उठता था।
क्रांतिकारी जान हथेली पर रखकर आजादी की लड़ाई लड़ते थे।
श्रीनगर में इतनी ठंड पड़ रही थी कि लोग थर-थर काँपने लगे।
अनीश ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की ठान ली है।
पड़ोसन की रोज़-रोज़ की किचकिच सुनीता का सिरदर्द बन गई है।
शत्रु पक्ष से युद्ध करते हुए मेजर जसवंत सिंह वीर गति को प्राप्त हुए

4. निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यय अलग करके लिखें:

गुलामी = ___________
आज़ादी = ___________
क्रांतिकारी = ___________
स्वतंत्रता = ___________
भारतीय = ___________
धोखेबाज = ___________
देखकर = ___________
खोया = ___________
उत्तर:
ई, ई, कारी, ता, ईय, बाज, कर, या।।

5. निर्देशानुसार शब्द भरकर वाक्य पूरे करें :

  1. चन्द्रशेखर आज़ाद ………….. (विशेषण) और ……….. (विशेषण) थे।
  2. …………. (व्यक्तिवाचक संज्ञा) 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेज़ों की (भाववाचक संज्ञा) से आज़ाद हुआ।
  3. ………… (सर्वनाम) अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव की ………………. (जातिवाचक संज्ञा) से प्राप्त की।
  4. मजिस्ट्रेट बहुत ही …………. (विशेषण) स्वभाव वाला था।
  5. चन्द्रशेखर अपने ……………. (अधिकरण कारक) चंदन का ……….. (कर्म कारक) लगाते थे।

उत्तर:

  1. चन्द्रशेखर आज़ाद वीर और साहसी थे।
  2. भारत 15 अगस्त, सन् 1947 को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ।
  3. उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव की पाठशाला से प्राप्त की।
  4. मजिस्ट्रेट बहुत ही कठोर स्वभाव वाला था।
  5. चन्द्रशेखर अपने माथे पर चंदन का टीका लगाते थे।

6. विपरीत शब्द लिखें:

स्वतंत्रता = ……………………
नफरत = …………………
कठोर = …………………
निडरता = …………………..
सज़ा = …………………
बचाना = …………………
जीवित = ………………..
सपूत = …………………
विश्वासघात = …………………..
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
स्वतंत्रता = परतंत्रता
नफरत = प्यार
कठोर = कोमल
निडरता = कायरता
सज़ा = इनाम/पुरस्कार
बचाना = मारना
जीवित = मृत
सपूत = कपूत
विश्वासघात = विश्वासपात्र

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद

(ख) विचार बोध

इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
चन्द्रशेखर आज़ाद का जन्म कहाँ हुआ ?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के जिला झाबुआ के गाँव भाँवरा में हुआ था।

प्रश्न 2.
चन्द्रशेखर के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर:
चन्द्रशेखर की माता का नाम जगरानी देवी तथा पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी था।

प्रश्न 3.
मजिस्ट्रेट द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अपना और अपने पिता का नाम तथा घर का पता क्या बताया ?
उत्तर:
मजिस्ट्रेट द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम आज़ाद, पिता का नाम स्वतंत्र तथा घर का पता जेलखाना बताया था।

प्रश्न 4.
मजिस्ट्रेट ने चन्द्रशेखर को क्या दंड दिया ?
उत्तर:
मजिस्ट्रेट ने चन्द्रशेखर को पन्द्रह बेंतें लगाने का दंड दिया।

प्रश्न 5.
रामप्रसाद बिस्मिल को जब फाँसी हुई तो उनके मुँह से क्या निकला ?
उत्तर:
रामप्रसाद बिस्मिल को जब फाँसी हुई तो उन्होंने कहा
‘शहीदों की चित्ताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

प्रश्न 6.
सरदार भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केन्द्रीय विधानसभा में बम कब फेंका ?
उत्तर:
सरदार भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केन्द्रीय विधान सभा में बम 8 अप्रैल, 1929 ई० को फेंका था।

प्रश्न 7.
चन्द्रशेखर आजाद कब शहीद हुए ?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आज़ाद 27 जनवरी, सन् 1931 ई० को शहीद हुए थे।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

प्रश्न 1.
चन्द्रशेखर ने पुलिस कर्मी के माथे पर पत्थर क्यों मारा था?
उत्तर:
चन्द्रशेखर ने एक दिन देखा कि अंग्रेज़ी शासन के पुलिस वाले स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन करने वालों पर बेरहमी से डंडे बरसा रहे हैं और उन्हें घसीट रहे हैं। उन्हें पुलिस का आंदोलनकारियों पर यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के माथे पर पत्थर मार कर उसे लहूलुहान कर दिया था।

प्रश्न 2.
चन्द्रशेखर को चन्द्रशेखर आज़ाद क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
पुलिस अधिकारी को पत्थर मारकर लहूलुहान करने के अपराध में चन्द्रशेखर को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। जब उसने इनसे इनका नाम आदि पूछा तो इन्होंने उत्तर दिया कि मेरा नाम आज़ाद, पिता का नाम स्वतंत्र तथा घर का पता जेलखाना है। इस से मजिस्ट्रेट ने इन्हें पन्द्रह बेंतें मारने की सजा सुनाई, जिसे इन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ कहते हुए स्वीकार कर लिया। जब ये जेल से बाहर आए तो लोगों ने इन्हें चन्द्रशेखर आज़ाद कहना शुरू कर दिया।

प्रश्न 3.
चन्द्रशेखर एक कुशल संगठनकर्ता थे। कैसे ?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आज़ाद एक कुशल संगठनकर्ता भी थे। इसके लिए उन्होंने अंग्रेज़ी अत्याचारों के विरुद्ध गुप्त तरीके से परचे छपवाकर मंदिरों, मस्जिदों, स्कूलों, कार्यालयों आदि में बाँटे, जिससे प्रभावित होकर लोग इनसे जुड़ने लगे और इनका एक बहुत बड़ा क्रांतिकारियों का दल तैयार हो गया, जो जान हथेली पर रख कर स्वतंत्रता-संग्राम में जूझने के लिए तैयार रहते थे।

प्रश्न 4.
भगतसिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने विधानसभा में बम क्यों फेंका?
उत्तर:
अंग्रेज़ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सरदार भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल, 1929 ई० को केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंका और ‘इन्कलाब जिन्दाबाद’ का नारा लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी भी दी जिस कारण सरकार ने भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दी थी तथा बटुकेश्वर दत्त को काले पानी की सज़ा।

प्रश्न 5.
चन्द्रशेखर के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आज़ाद के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें अपने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए सदा तैयार रहना चाहिए। हमें किसी भी स्थिति से घबराना नहीं चाहिए तथा वीरता और साहस के साथ हर संकट का सामना करना चाहिए। मित्रों की पहचान सोच-समझ कर करनी चाहिए तथा विश्वासघाती मित्रों से सावधान रहना चाहिए।

(ग) रचना बोध

चन्द्रशेखर आजाद की जीवनी पुस्तकालय से लेकर पढ़ें।
मातृभूमि के लिए शहीद होने वाले अन्य देश भक्तों के बारे में पता करें ।
नोट:
अपने-अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 12 चन्द्रशेखर आज़ाद

PSEB 7th Class Hindi Guide चन्द्रशेखर आज़ाद Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
भारत कब आज़ाद हुआ था ?
(क) 15 अगस्त, 1947
(ख) 26 जनवरी, 1950
(ग) 14 अगस्त, 1950
(घ) 2 अक्तूबर, 1947
उत्तर:
(क) 15 अगस्त, 1947

प्रश्न 2.
आजाद का पूरा नाम क्या था?
(क) राम सिंह आज़ाद
(ख) चंद्रशेखर आज़ाद
(ग) महात्मा आज़ाद
(घ) सावारकर
उत्तर:
(ख) चंद्रशेखर आजाद

प्रश्न 3.
चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
(क) बबुआ
(ख) तेबुआ
(ग) झाबुआ
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) झाबुआ

प्रश्न 4.
महिर्ष वेदव्यास ने ……….को सबसे बड़ा पुण्य माना है।
(क) परपीड़ा
(ख) स्वार्थ
(ग) झूठ
(घ) परोपकार
उत्तर:
(घ) परोपकार

प्रश्न 5.
………. ने असुरों का नाश करने के लिए अपना शरीर दान दे दिया था।
(क) महर्षि दधीचि
(ख) कर्ण
(ग) अर्जुन
(घ) रावण
उत्तर:
(क) महिर्ष दधीचि

प्रश्न 6.
दूसरों को ………….सबसे बड़ा पाप है।
(क) सुख देना
(ख) कष्ट देना
(ग) किताब
(घ) कलम
उत्तर:
(ख) कष्ट देना

प्रश्न 7.
परोपकारी व्यक्ति सदा ………… से सबका भला करता है।
(क) उदारता
(ख) अज्ञानता
(ग) स्वार्थ
(घ) कलम
उत्तर:
(क) उदारता

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
परोपकार:
दया
ईष्या
संघर्ष
उत्तर:
दया।

प्रश्न 2.
बेंत:
डण्डा
बातें
बकवास
उत्तर:
डण्डा

प्रश्न 3.
चाह:
चमन
इच्छा
चाचा
उत्तर:
इच्छा।

प्रश्न 4.
प्रण:
प्रतिज्ञा
प्राण
प्रणिता
उत्तर:
प्रतिज्ञा।

चन्द्रशेरवर आज़ाद Summary

चन्द्रशेरवर आज़ाद पाठ का सार

‘चन्द्रशेखर आज़ाद’ पाठ में लेखक ने भारत माता के वीर सपूत क्रांतिकारी स्वतन्त्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की कुछ घटनाएँ प्रस्तुत करते हुए, उनके चरित्र से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का संदेश दिया है। भारत 15 अगस्त, सन् 1947 ई० को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था, जिसे पाने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था। इनमें चन्द्रशेखर आजाद का नाम प्रमुख है। इनका जन्म मध्यप्रदेश के झबुआ जिले के भाँवरा गाँव में हुआ था। इनके पिता पंडित सीता राम तिवारी तथा माता का नाम जगरानी देवी था। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गाँव की पाठशाला में प्राप्त की तथा संस्कृत का अध्ययन बनारस में किया। चौदह वर्ष की आयु में ही अंग्रेज़ों के अत्याचारों के समाचार पढ़ कर इनका खून खौल उठता था। वे देश प्रेम की भावना से भरकर देश को आज़ाद कराने के लिए तड़पने लगे।

एक दिन अंग्रेजों के पुलिसकर्मियों द्वारा स्वतंत्रता के लिए आन्दोलन करने वालों को बेरहमी से पीटा और घसीटा देखकर इन्होंने एक पुलिस अधिकारी के माथे पर पत्थर दे मारा। वह लहूलुहान हो गया। ये वहाँ से भाग गए परन्तु एक पुलिस कर्मी ने इनके मस्तक पर चंदन का टीका लगा होने से पहचान कर इनके घर से इन्हें पकड़वा दिया। इन पर मुकद्दमा चला तो इन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतंत्र तथा घर का पता जेलखाना बताया। इस पर क्रोधित होकर मैजिस्ट्रेट ने इन्हें पन्द्रह बेंतें मारने का दंड दिया, जिसे इन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए स्वीकार किया।

इन्होंने अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध गुप्त रूप से परचे बांटे। इनका एक क्रांतिकारी दल बन गया था, जिसने 9 अगस्त, सन् 1945 ई० को लखनऊ के नज़दीक काकोरी में ट्रेन रोक कर एक सरकारी खज़ाना लूट लिया था। इन के साथी अशफाकउल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशन सिंह को इस काम में शामिल होने के कारण फांसी दे दी गई थी। ये झांसी के पास ढिकनपुरा गाँव के जंगलों में ब्रह्मचारी के वेश में हरिशंकर नाम से रहने लगे। देश को स्वतंत्र कराने की चाह लिए वे वीर सावरकर और सरदार भगतसिंह से भी मिले थे। जब साइमन कमीशन के विरोध में लाला लाजपतराय शहीद हुए तो इनका बदला लेने के लिए उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु तथा जयगोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक स्कॉट को मारने की योजना बनाई परन्तु मारा सहायक पुलिस अधीक्षक सांडर्स गया। इसके पुलिस ने क्रांतिकारों की धरपकड़ शुरू कर दी। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल, सन् 1929 ई० को केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंका और ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ कहते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। बाद में भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव पर आरोप लगा पुस्तकीय भाग कर फाँसी दे दी गई तथा बटुकेश्वर दत्त को कालेपानी की सज़ा, चन्द्रशेखर आजाद अभी पकड़े नहीं गए थे।

पुलिस आज़ाद को पकड़ने के लिए उनके एक साथी तिवारी को लालच देकर अपने साथ मिला लेती है और तिवारी आज़ाद के साथ धोखा करते हुए उन्हें इलाहाबाद के अलफ्रेड फार्म ले जाता है, जहां पुलिस 27 जनवरी, सन् 1931 को आज़ाद को पकड़ना चाहती है परन्तु वे तिवारी को वहाँ से भगा कर स्वयं पुलिस का मुकाबला करते हुए शहीद हो जाते हैं। वे अपने इस प्रण को पूरा करते हैं कि उनके जीवित होते हुए उन्हें कोई छू भी नहीं सकता। देश सदा उन को स्मरण करते हुए नमस्कार करता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 11 मातृ-दिवस

Hindi Guide for Class 7 PSEB मातृ-दिवस Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ:

मातृ = माँ, माता
दिवस = दिन
कष्ट = पीड़ा
मातृ देवो भव = माता को देवता समझ कर उनकी उपासना करो
सुविधा = आसानी, सहूलियत
नियत = निश्चित, तय
उपवास = व्रत
प्रथा = रिवाज
पारित = पास
ध्वज = झंडा
प्रतीक = चिह्न
सम्मान = आदर
स्वर्गवास = मृत्यु
पुष्पादि = फूल आदि
प्रसून = फूल
स्मरण = याद
विज्ञापन = इश्तहार
आशीर्वाद = आशीष
पूता = पुत्र
निमख = एक पल, क्षण
बिसरो = भूलो। जगदीश = परमात्मा

2. निम्नलिखित शब्दों/मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग करें:

खिल उठना _______________ _________________________
मातृ देवो भव _________________ ____________________
उपवास ______________ ______________________
जानलेवा ________________ ____________________
महिमा ____________ _______________________
ध्वज _____________ ____________________
उत्तर:
खिल उठना (प्रसन्न होना) – शिशु की किलकारियों से माँ का दिल खिल उठता है।
मातृ देवो भव (माता की देवताओं के समान पूजा करें) – माँ के प्यार को देखकर हमें मातृ देवो भव उक्ति का पालन करना चाहिए।
उपवास (व्रत) – नवरात्रों में उपवास किया जाता है।
जानलेवा (खतरनाक) – लाल सिंह कैंसर की जानलेवा बीमारी से पीड़ित है।
महिमा (महत्त्व) – ईश्वर की महिमा अनन्त है।
ध्वज (झंडा) – हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस

3. रेखांकित

माँ बचपन से लेकर बुढ़ापे तक अपने बच्चों का ध्यान रखती है।
रेखांकित शब्द भाववाचक संज्ञाएँ हैं, जो क्रमश: बच्चा और बूढ़ा (जाति वाचक संज्ञा) से बनी हैं। भाववाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञा की तरह सर्वनाम, विशेषण और क्रियाओं से भी बनती हैं।

4. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाओ।

शब्द मूलरूप भाववाचक संज्ञा
लड़का जातिवाचक संज्ञा …………………..
अपना सर्वनाम …………………..
भारी विशेषण …………………..
पराया सर्वनाम …………………..
मोटा विशेषण …………………..
युवा विशेषण …………………..
गिरना क्रिया …………………..
थकना क्रिया …………………..
मिलना क्रिया …………………..
सजना क्रिया …………………..

उत्तर:

शब्द मूलरूप भाववाचक संज्ञा
लड़का जातिवाचक संज्ञा लड़कपन
अपना सर्वनाम अपनापन
भारी विशेषण भारीपन
पराया सर्वनाम परायापन
मोटा विशेषण मुटापा
युवा विशेषण यौवन
गिरना क्रिया गिरावट
थकना क्रिया थकान
मिलना क्रिया मिलावट
सजना क्रिया सजावट

उसने अपनी माँ को कमल का फूल सच्चे हृदय से भेंट किया।

5. रेखांकित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखें

माँ = ………………. ……………………..
कमल = ……………….. …………………
फूल = ……………… …………………..
हृदय = …………… ……………………
उत्तर:
माँ = माता, जननी, धात्री, अम्मा।
कमल = जलज, पंकज, सरोज, नीरज।
फूल = पुष्प, सुमन, प्रसून, कुसुम।
हृदय = कलेजा, मन, चित।

6. निम्नलिखित विग्रहों को समस्त पद में बदलें तथा समास का नाम लिखें:

विग्रह समास समास का नाम
देवताओं की माता देव माता तत्पुरुष समास
स्वर्ग में वास ………………………. ……………………….
दादी और नानी ………………………. ……………………….
राष्ट्रपति ………………………. ……………………….
आदर और सत्कार ………………………. ……………………….
बेटा और बेटी ………………………. ……………………….
भाई और बहन ………………………. ……………………….
रोम का वासी ………………………. ……………………….
माता की उपासना ………………………. ……………………….
माता का दिवस ………………………. ……………………….

उत्तर:

विग्रह समास समास का नाम
देवताओं की माता देव माता तत्पुरुष समास
स्वर्ग में वास स्वर्गवास तत्पुरुष समास
दादी और नानी दादी-नानी द्वंद्व समास
राष्ट्रपति राष्ट्र का पति तत्पुरुष समास
आदर और सत्कार आदर-सत्कार द्वंद्व समास
बेटा और बेटी बेटा-बेटी द्वंद्व समास
भाई और बहन भाई-बहन द्वंद्व समास
रोम का वासी रोमवासी तत्पुरुष समास
माता की उपासना मार्तोपासना तत्पुरुष समास
माता का दिवस मातृदिवस तत्पुरुष समास

7. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग अलग करें:

उपवास = ………………….
अनुवाद = …………………
विज्ञापन = …………………..
अनुसार = …………………
विचार = ………………….
प्रयत्न = …………………..
उत्तर:
उप, अनु, वि, अनु, वि, में।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस

8. निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय अलग-अलग कर के लिखें:

गुलाबी = ……………………
यूनानी = …………………..
महानता = …………………
मुस्कराहट = …………………
पवित्रता = ………………
उत्तर:
ई, ई, ता, आहट, ता।

9. प्रयोगात्मक व्याकरण

(1) सम् + मान = सम्मान उपर्युक्त उदाहरण में ‘म्’ के बाद ‘म’ होने के कारण उसे द्वित्व हो गया है।
अतएव व्यंजन संधि के नियमानुसार म् के बाद ‘म’ हो तो द्वित्व हो जाता है। अन्य उदाहरण – सम् + मति = सम्मति

(2) सम् + सार = संसार
उपर्युक्त उदाहरण में म् के बाद स होने के कारण म् को अनुस्वार हो गया है। अन्य उदाहरण
सम् + पूर्ण = संपूर्ण
सम् + योग = संयोग
सम् + लाप = संलाप
सम् + वाद = संवाद
सम् + कल्प = संकल्प
सम् + रचना = संरचना
सम् + शय = संशय
सम् + हार = संहार

(ख) विचार-बोध

1. उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें:

  1. मदर्स डे का आरम्भ …………. में हुआ था। (यूनान, अमेरिका, स्वीडन)
  2. अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विलसन ने ……….. को प्रस्ताव पास करवा कर मातृ दिवस मनाने की घोषणा की थी। (सन 1908, 1915, 1914)
  3. सफेद फूल प्यारी माँ के ……….. को प्रकट करता है। (मधुर व्यवहार, हृदय की पवित्रता, कष्ट सहने की क्षमता)
  4. अमेरिका में सभी बच्चे मई महीने के ………… को मातृ-दिवस मना लेते हैं। (इतवार को, 8 तारीख, दूसरे शुक्रवार)
  5. कई लोग …………. भेजकर माता को स्मरण करते हैं। (समाचार पत्र में विज्ञापन, सन्देश, बधाई पत्र)

उत्तर:

  1. यूनान
  2. 1914
  3. हृदय की पवित्रता
  4. दूसरे शुक्रवार
  5. समाचार पत्र में विज्ञापन

2. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
‘माँवां ठंडीयां छावाँ’ कहावत किस भाषा की है ?
उत्तर:
‘माँवां ठंडीयां छावाँ’ कहावत पंजाबी भाषा की है।

प्रश्न 2.
हमारे ऋषि-मुनियों ने माता की महिमा कैसे व्यक्त की है ?
उत्तर:
हमारे ऋषि-मुनियों ने माता की महिमा ‘मातृ देवो भव’ कह कर देवी के रूप में कही है।

प्रश्न 3.
‘मातृ-दिवस’ का आरम्भ किस देश में हुआ?
उत्तर:
‘मातृ-दिवस’ का आरम्भ यूनान देश में हुआ था।

प्रश्न 4.
मदर्स-डे’ के बधाई पत्रों में किस का चित्र बनाया होता है ?
उत्तर:
‘मदर्स-डे’ के बधाई पत्रों में माता मेरी की गोद में बैठे ईसा मसीह का चित्र बनाया होता है।

3. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
यूनान में मातृ-दिवस मनाने की प्रथा कब, क्यों और कैसे आरम्भ हुई ?
उत्तर:
यूनान में मातृ-दिवस मनाने की प्रथा देवताओं की माता ‘रेहया’ की मार्च महीने में की जाने वाली उपासना से आरम्भ हुई थी।

प्रश्न 2.
ईसाई धर्म का प्रचार होने पर इसे कब, कहाँ और कैसे मनाया जाने लगा ?
उत्तर:
ईसाई धर्म का प्रचार होने पर इसे ईसा मसीह के चालीस दिन के उपवास में पड़ने वाले किसी भी रविवार को मनाया जाने लगा, जो ईस्टर से महीना-सवा महीने पहले अप्रैल में आता है।

प्रश्न 3.
अमेरिका में मातृ-दिवस का श्रीगणेश किस महिला ने कहाँ और कब किया ?
उत्तर:
अमेरिका में मातृ दिवस मनाने का आरम्भ सुश्री अन्ना जारबिस ने फिलाडेलफिया के एक गिरिजाघर में 10 मई, 1908 ई० को किया था।

प्रश्न 4.
माताओं को किन रंगों के फूल भेंट किये जाते हैं? वे अलग-अलग रंग क्या प्रकट करते हैं ?
उत्तर:
माताओं को सफेद, गुलाबी और लाल फूल भेंट किए जाते हैं। सफेद फूल माँ के हृदय की पवित्रता, गुलाबी फूल माँ के मधुर व्यवहार और लाल रंग के फूल माँ के कष्ट सहने के प्रतीक होते हैं।

प्रश्न 5.
माता के जीवित न होने अथवा माँ के दूर होने पर लोग मातृ-दिवस कैसे मनाते हैं।
उत्तर
माता के जीवित नहीं होने पर दादी-नानी, मौसी-मामी, ताई-चाची, भाभी को पुष्पादि भेंट कर तथा माँ के दूर होने पर उन्हें बधाई-पत्र भेजकर मातृ-दिवस मनाते हैं।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस

(ग) रचना-बोध

‘मातृ देवो भव’– मातृ हृदय मक्खन से भी कोमल होता है, वह स्वयं कष्ट झेल कर शिशु का लालन-पालन करती है। वह वात्सल्य और करुणा की मूर्ति है। मात-महत्त्व पर अपने विचार लिखो तथा मंच पर भाषण दें।
उत्तर-विद्यार्थी स्वयं करें।

(घ) मनन और आचरण

प्रश्न 1.
मातृ दिवस पर आप अपनी माँ को क्या सहयोग देंगे। अपने विचार लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
आज आधुनिकता की दौड़ में युवा वर्ग अपने बुजुर्गों से दूर होता जा रहा है। दूरी बढ़ने से माता-पिता घर में एकाकी जीवन जीने पर मजबूर है। आप अपने मातापिता के लिए क्या कर सकते हैं ताकि उन्हें वृद्धाश्रम का रास्ता न देखना पड़े।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Guide मातृ-दिवस Important Questions and Answers

दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
मदर्स डे:
मातृदिवस
मदरसा डे
माता डे
उत्तर:
मातृदिवस

प्रश्न 2.
रोमवासी:
रोमकूप
रोम के रहने वाले
रोम
उत्तर:
रोम के रहने वाले

प्रश्न 3.
चिह्न:
निशान
चिनगारी
चिनही
उत्तर:
निशान

प्रश्न 4.
निमख:
सर्प
गम
क्षण
उत्तर:
क्षण

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 11 मातृ-दिवस

मातृ-दिवस Summary

मातृ-दिवस पाठ का सार

‘मात-दिवस’ नामक पाठ में लेखक ने माता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए ‘मातृदिवस’ मनाने की परम्परा का वर्णन किया है। लेखक के अनुसार माता अनेक कष्ट सहकर बच्चे को जन्म देती है और उसका बचपन से बुढ़ापे तक ध्यान रखती है। शिशु की मुस्कान माँ के हृदय-कमल को खिला देती है। इसलिए कहते हैं ‘माँवाँ ठंडियाँ छावाँ’ तथा ‘मातृ देवो भव।’ माँ के इसी महत्त्व को स्वीकार करते हुए ईसाई धर्म में वर्ष का एक दिन ‘मदर्स डे’ या ‘मातृ-दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिसका आरम्भ यूनान में हुआ था। यूनानी और रोमवासी देवताओं की माता ‘रेहया’ की उपासना मार्च में करते थे और उन्हें ‘ग्रेट मदर’ मानते थे। बाद में यह उत्सव गिरिजा घरों में भी मनाया जाने लगा। प्रारंभ में इसे ‘ईस्टर’ से एक-सवा महीने पहले अप्रैल में मनाते थे तथा बच्चे भी अपने विद्यालयों या कार्यस्थलों से लौट आते थे और माता के लिए विशेष भेंट लाते थे।

‘मदर्स डे’ अमेरिका में सुश्री अन्ना जारबिस के प्रयत्नों से फिलाडेलफिया के गिरिजाघर में 10 मई, सन् 1908 ई० को पहली बार मनाया गया था। यूनान में फूल मार्च में और अमेरिका में मई में खिलते हैं, इसलिए ‘मदर्स डे’ अमेरिका में मई में मनाया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विलसन ने सन् 1914 ई० में अमेरिकी कांग्रेस में मई महीने के दूसरे रविवार अथवा मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने का प्रस्ताव पारित कराया था। अब वहाँ 8 मई को यह दिन सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है। बच्चे माँ को सफेद, गुलाबी और लाल रंग के फूल भेंट करते हैं। सफेद फूल माँ के हृदय की पवित्रता, गुलाबी फूल माँ का सब के प्रति सद्व्यवहार तथा लाल फूल माँ के कष्ट सहन करने का प्रतीक माना जाता है।

आजकल मदर्स डे इंग्लैंड, डेनमार्क, स्वीडन, मैक्सिको, चीन और भारत में भी मनाया जाता है। इसे ये देश मई की 8 तारीख, मई के पहले रविवार, मई के दूसरे रविवार अथवा 12 मई को अपनी सुविधानुसार मनाते हैं। अमेरिकी स्कूलों में बच्चे मई के दूसरे शुक्रवार को ‘मात दिवस’ मनाकर शनि, रविवार अपने घर पर मनाते हैं। जिन की माँ नहीं होती वे अपनी दादी, नानी, मौसी, मामी, ताई,चाची, भाभी को पुष्प भेंट कर उन्हें माँ का सम्मान देते हैं। घर न जा सकने पर बधाई पत्रों से माँ को संदेश भेजा जाता है। एक-दूसरे को भी ‘मदर्स डे’ पर बधाई-पत्र भेजे जाते हैं । समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर भी इस दिन को मनाया जाता है। ‘मदर्स डे’ के बधाई पत्रों पर माता मेरी की गोद में बैठे बालक ईसा मसीह का चित्र बना होता है। समाचार पत्र में एक विज्ञापन था- ‘माँ की गोद है बड़ी प्यारी, संसार के सब सुखों से न्यारी’ एक अन्य विज्ञापन था- ‘भाभी जी! आपने हमारे महान् पिता श्री रामलाल ग्रोवर जी को खो देने पर भी अत्यंत साहस दिखाकर हमारा पालन-पोषण किया। हम आपके तथा पूज्य पिता जी के चरण चिह्नों पर चलने के लिए आशीर्वाद माँगते हैं। पवित्र गुरुवाणी भी कहती है

“पूता माता की आशीस
निमख न विसरो तुमको
हर हर, सद भजो जगदीश”

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English E-mail Message Writing Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing

Inviting friend to Watch a Play

Suppose you are Surjit Singh. Write an e-mail to your friend, Vipin Goyal, inviting him to watch a play.

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 1
Hi Vipin.
I am going to Government College for Women, Amritsar, to watch a play on 6 July, 20 – -.
Would you like to come? Let me know by Tuesday so that I can buy your ticket too.
Love
Surjit Singh.

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing

House for Rent

Suppose you are Ramneek. Write an e-mail to your cousin, Darshan Pal, to put up a notice on his college notice-board to rent out your house.
PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 2

Dear Pal
My father wants to rent our the Second floor of our house. There are two rooms, a kitchen and two attached bathrooms. He should like to have ₹ 2000 as rent. He will rake two months’ rent in advance. He warns to rent out the house to students. Please put up a notice on your college notice-board.
Regards
Ramneek.

Congratulation on Engagement

Suppose you are Shvinder Gill. Write an e-mail to your friend, Alok Wasn, congratulating him on his engagement.
PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 3
Hi Alok
I have learnt that you are engaged. Congratulating! who is the lucky girl? who does she live and what does she do? Let me know when are you getting married? Is the dare fixed.
Love
Shivinder Gill.

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing

Trip to the South

Suppose you are Varsha Gill. Write an e-mail to your friend, Asha Lakhpal, describing your visit to the south.
PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 4
Hello Asha
Sorry, I couldn’t write to you earlier. I visited the south with my friend last month. We spent eight days there. We liked the Meenakshi Temple ar Madurai very much. The sunset at Kanyakumari was fascinating. We also went to Aurbindo Ashratn at Puducherry. It was very powerful there.
Love
Varsha.

E-mail (electronic mail) is the medium of communication that sends and receives messages through a specially designed computer network. With the revolution in information technology along with the rapid growth of the Internet, e-mail has become the most popular medium of communication. More and more people are using e-mail to send their messages. Due to its high speed, efficiency and low cost, e-mail has become one of the most important channels of communication. As e-mails are faster than letters, they are used for a quick transmission of all sorts of information.

Specimen of an Informal E-mail

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 5
Hi Paul
Sorry to say I’ll he a bit late for tonight’s rehearsal as something’s come up at home and I won’t be able to get away on time. I hope to make it by 7.15.
D. Paul.

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing

Specimen of an Formal E-mail

PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 6
Dear Ms. Maya
The books you ordered last week are now in stock and awaiting collection. I attach a list of the course books currently in stock at the bookshop.
Julie
Assistant Manage!
PSEB 9th Class English E-mail Message Writing 7
HFI Bookshop
Tel : 01123318301
Fax : 01123317931

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Note-Making & Messages Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Note-making

का अर्थ है किसी पैरे की मुख्य बातों को संक्षिप्त और साफ-सुथरे ढंग से प्रस्तुत करना। अच्छे Notes में निम्नलिखित विशेषताएं होती है –
1. वे संक्षिप्त होते हैं।

2. केवल प्रासंगिक बातें ही उनमें दी जाती हैं।

3. केवल शब्दों या वाक्यांशों का प्रयोग ही किया जाता है। पूरे वाक्यों की आमतौर पर आवश्यकता नहीं होती। अन्य शब्दों में हम कह सकते हैं कि Notes बनाते समय प्रयुक्त भाषा व्याकरण की दृष्टि से पूरी तरह सही नहीं भी हो सकती।

4. सूचना को सूचीबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। इसे विभाजित व उपविभाजित किया जाता है। विभाजन निम्न प्रकार से हो सकता है –
मुख्य खण्ड : 1, 2, 3, इत्यादि।
उपखण्ड : a, b, c, इत्यादि।

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Passage 1:

If the young students in schools and colleges do not learn discipline, they will never be able to extract’ obedience from others in society. In fact, society will never accept them as persons fit for any responsible position in life. A school or college without discipline can never impart? suitable education to students.

Such a school or college is no better than a factory that turns out imperfect’ men and women. Sense of discipline plays a very important part in the playground and the battlefield. A disciplined team is likely to win the match in spite of its weakness but a very good team may not fare well for want of discipline. The rule of discipline equally applies to soldiers in the battlefield.

Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer:
1. Need for discipline in schools and colleges for good education.
2. Indisciplined students fail’ to win any respect or position later on in their life.
3. Importance of discipline, for players on the playground
4. Importance of discipline, for soldiers in the battlefield.

Passage 2

Early rising leads to health and happiness. The man who rises late, can have little rest in the course of the day. Anyone who lies in bed late is compelled to work till a late hour in the evening. He has to go without the morning exercise which is so necessary for his health. In spite of all efforts’, his work will not produce as good results as that of the early riser. The reason for this is that he cannot take advantage of the refreshing hours in the morning.

Some people say that the quiet hour of midnight is the best time for working. Several great thinkers say that they can write best only when they burn the midnight oil. Yet it is true to say that few men have a clear brain at midnight when the body needs rest and sleep. Those who work at that time soon ruin their health. Bad health must, in the long run, have a bad effect on the quality of their work.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer:
1. Advantages of early rising :
(i) health
(ii) Disadvantages

2. Disadvantages of late rising
(i) work till late in the evening
(ii) go without morning exercise
(iii) work not done properly.

(3) (i) Burning midnight oil bad for health.
(ii) Bad health, poor quality of our work.

Passage 3

Games, though essential, should not become the be-all and end-all of student life. Generally, the sportsmen waste too much time on them, and fail in their examinations. One must never devote more than an hour to sports and after that, one should not even think about them. Again, if a player plays a game rashly’, there is every danger of breaking bones.

If it is played without the spirit of sportsmanship, it can lead to bad blood and quarrels. In some of the colleges, there is a tradition that if the visiting team is winning a match, the home team plays foul, picks a quarrel and breaks the bones of the visitors. But in spite of these minor defects, sports are very useful in keeping the students busy and in developing their personalities.

India expects its citizens to have the qualities of true sportsmen. If we all acquire these qualities, there will be no narrow-mindedness, no corruption, and no injustice. There will be independence in the real sense of the word.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the given passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.

1. Sports essential for students, but not the be-all and end-all.
2. Wasting too much time → failure in examinations.
3. Playing rashly → breaking of bones.
4. Lack of sportsmanship → quarrels between teams.
5. True sportsmanship can end narrow – mindedness, corruption and injustice.

Passage 4

Of all amusements which can possibly be imagined for a hard-working man after his daily toil, there is nothing like reading an entertaining book. It calls for no bodily exertion of which he has had enough. It relieves his home of its dullness. It transports him to a livelier and more interesting scene, and while he enjoys himself there, he may forget the evils of the present moment.

It accompanies him to his next day’s work and if the book he has been reading be anything above the very idlest and the dullest, it gives him something to think about besides the drudgery of his everyday occupation. If I were to pray for a taste which should stand me in good stead under every variety of circumstances and be. a source of happiness and cheerfulness through life, it would be a taste for reading.

Give a man this taste,.and the means of gratifying it, and you can hardly fail to make him happy unless indeed you put into his hand a most perverse selection of books.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer:
1. Reading of an interesting book a good diversion after the day’s hard work.
2. (i) Removes dullness of home,
(ii) Transports one into a livelier world.
3. (i) A good book food for thought.
(ii) Stands in good srcad under every circumstance.
4. Taste for reading, a source of great happiness.

Passage -5

English is important not because a number of people know it in India, although it is a factor to be remembered. It is not important because it is the language of Milton and Shakespeare, although that has to be considered. English is important because it is the major window for us on the modern world. And we dare not close that window. If we close it, we imperil our future. We think of Industrialisation, scientific development, research and technology.

But every door of modern knowledge will be closed if we do not have one or more foreign languages. We need not have English : we can have Russian, French or German, if you like, but obviously it is infinitely simpler for us to deal with a language which we know than to shift over to Russian, French or German which will be a tremendous job.
Certainly, we want to learn foreign languages, because we deal with the people of those languages in business, trade and science. So in the present stage of our development, we cannot go ahead without English and other foreign languages.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer:
1. Mistakes do little harm

  • when admitted.
  • set tight before they a do any carnage

2. Delay in admitting mistakes

  • harmful for the task in hand.
  • harmful for the reputation.

3. Person who admits his mistakes

  • is liked by everybody
  • wins the confidence and respect of others.

4. Person who hides his mistakes

  • is considered a fool.
  • nobody likes him

Passage – 7

Teachers have a great responsibility at this time when our society is undergoing transformation. The future of the teaching profession in India will depend on the decision which the teachers take on vital questions relating to social change. In normal times, when society is comparatively more stable, the teachers’ primary task is transmitting culture. But in a period of transition, like the one through which we are passing, they have sometimes to set aside the culture in which they live, make a proper appraisal9 of it, pick out its salient features and reinterpret them for the new generation. The oncoming generations can rise to a high level of wisdom and cultivation only when teachers guide them carefully during this period of change.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the given passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer:
A. Teachers’ role in normal times :

  • transmitting culture.

B. Modern rimes :

  • not normal
  • a period of transition.

C. teacher roles:

  • proper appraisal of old culture
  • pick out its salient features
  •  re-interpreting them for future generations.

Passage – 8
Each one of us must realize that the only future for India and her people is one of tolerance and co-operation, which have been the basis of our culture for ages past. We have laid down in our constitution that Indians a Secular State. This does not mean irreligion. It means equal respect for all faiths and equal opportunities for those who profess different faiths. We have, therefore, always to keep in mind this vital aspect of our culture which is also of the highest importance in India today. Those who put up barriers between one Indian and another and who promote disruptive tendencies do not serve the cause of India and her culture. They weaken us at home and discredit us abroad.
Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer
(A) Tolerance and co-operation

  • basis of our past culture
  • pillars of our future

(B) Secularism

  • equal respect for all faiths
  • equal opportunities
  • of highest importance in present-day India.

(C) Disruptive tendencies

  • serve no cause
  • discredit the country

Passage – 9

As a result of a long series of discoveries, mans life has been altered more radically and more rapidly during the last one hundred and fifty years than during the whole of the preceding two thousand years. In what ways does this alteration chiefly show itself ? In the first place, most of the external enemies to which our species in the past had been exposed are either overcome or are in a fair way to being overcome.

Look back over mans life in the past and you cannot but realize what sordid, meagre, frightened affair it must have been. His crops and, therefore, his livelihood have been at the mercy of forces which he could neither understand nor control; forces of fire and flood, of earthquake and drought; his communities were swept by pestilence and famine; and with the sweat of his brow, he wrung meager sustenance from nature. Today, thanks to science, all these enemies to man’s well-being have either disappeared or have been reduced to comparative impotence.

PSEB 9th Class English Note-Making & Messages

Read the above passage carefully and make notes on it in points only, using headings and sub-headings.
Answer
1. Discoveries of science during the
2. Man’s life completely changed.
3. External enemies overpowered :

  • floods and fires
  • earthquakes
  • famines.
  • pestilence

4. Now getting one’s livelihood not so difficult as it used to bo’

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा

Hindi Guide for Class 7 PSEB पुष्प की अभिलाषा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा बोध

1. शब्दार्थ
शब्दों के अर्थ कविता के सरलार्थों के साथ दे दिए हैं।

चाह = इच्छा
सुरबाला = देवता की लड़की, देवागना
शव = मृत शरीर
वनमाली = माली
शीश = सर
पाथ = मार्ग

2. दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें:

अभिलाषा = …………………..
बाला = …………………..
पुष्प = …………………….
सुर = ………………….
सम्राट = …………………..
पथ = ……………………
वीर = ……………………..
हरि = …………………
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
अभिलाषा = इच्छा, कामना, आकांक्षा
बाला = कन्या, बालिका, लड़की
पुष्प = कुसुम, सुमन, फूल
सुर = अमर, देवता, देव
सम्राट = नरेश, महाराजा, राजन
पथ = रास्ता, मार्ग, राह
वीर = बलवान, बहादुर, बलवीर
हरि = प्रभु, ईश्वर, विष्णु

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा

3. इन शब्दों के अलग-अलग अर्थ लिखते हुए वाक्य बनाएँ:

(1) सुर = ………………..
सूर = ………………..
(2) हरि = ………………….
हरी = …………………
(3) बाला = ……………….
वाला = ……………
(4) वन = ………………..
बन = ………………
(5) पथ = …………………
पंथ = ………………..
(6) सिर = ……………..
सिरा = ………………….
उत्तर:
शब्द अर्थ वाक्य
सुर = देवता – सुरों के सिर पर चढ़कर पुष्प गर्व नहीं करना चाहता।
सूर = अंधा- वह सूरदास बहुत अच्छा गाता है।
हरि = ईश्वर- हे हरि! सब पर कृपा करना।
हरी = हरे रंग की – सुधा को हरी साड़ी पसंद है।
बाला = कन्या – वह बाला बहुत समझदार है।
वाला = किसी का – गोपाल रुचि का घरवाला है।
वन = जंगल – पठानकोट के पास घने वन हैं।
बन = समूह – भेड़ों के बन चरने जा रहे हैं।
पथ = रास्ता – यह पथ टूटा-फूटा है
पंथ = धर्म संप्रदाय/मत – हमें सभी पंथों का आदर करना चाहिए।
सिर = शीश – वीर सिर कटा सकते हैं परन्तु झुका नहीं सकते।
सिरा = कोना – इस दीवार को सिरे से नापो।

4. इन शब्दों के लिंग परिवर्तन करें :

सुरबाला = ………………..
प्रेमी = …………………
सम्राट = ………………
देव = ……………………
माली = ……………….
वीर = …………………
उत्तर:
मूल शब्द परिवर्तित लिंग
सुरबाला = सुरबाल
प्रेमी = प्रेमिका
सम्राट = साम्राज्ञी
देव = देवी
माली = मालिन
वीर = वीरांगना

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
पुष्प की क्या-क्या इच्छा नहीं है ?
उत्तर:
पुष्प देवकन्या के गहनों में नहीं गूंथा जाना चाहता। वह प्रेमी की माला में नहीं बींधना चाहता। वह सम्राटों के शवों और देवताओं के सिरों पर भी नहीं रखा जाना चाहता।

प्रश्न 2.
उसकी इच्छा क्या है ?
उत्तर:
पुष्प उस मार्ग पर बिखरना चाहता है जहाँ से बलिदानी वीर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने के लिए निकलते हैं।

प्रश्न 3.
इस कविता के कवि का नाम लिखें।
उत्तर:
इस कविता के कवि श्री माखन लाल चतुर्वेदी हैं।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
इस कविता में व्यक्ति के हित की अपेक्षा देश के हित की बात कही गई है। कैसे? स्पष्ट करें।
उत्तर:
‘पुष्प की अभिलाषा’ कविता में कवि ने पुष्प के माध्यम से स्पष्ट किया है कि व्यक्ति के अपने निजी स्वार्थों की अपेक्षा देश का हित सब से ऊपर है। फूल देवकन्या के गहनों में, प्रेमी की माला में गुँथने को अच्छा नहीं समझता। वह सम्राटों के शवों अथवा देवताओं के सिरों पर भी नहीं चढ़ना चाहता। वह तो उस रास्ते पर फेंका जाना पसंद करता है, जहाँ से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वीर जाते हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि फूल अपना कल्याण करने के स्थान पर देश पर बलिदान देने वालों पर न्योछावर हो पुस्तकीय भाग कर हमें यह संदेश देता है कि अपना हित साधने की अपेक्षा देश का हित करना चाहिए।

प्रश्न 2.
इन काव्य पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें:
मुझे तोड़ …………. वीर अनेक
उत्तर:
सप्रसंग व्याख्या के लिए क्रमांक तीन सप्रसंग सरलार्थ देखिए।

प्रश्न 3.
यह छोटी सी कविता देशप्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है। राष्ट्र हित व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर है। यदि आपके समक्ष कोई ऐसी परिस्थिति बन जाए तो आप किसे चुनना पसन्द करेंगे ? व्यक्तिगत स्वार्थ या राष्ट्र हित और क्यों ?
उत्तर:
ऐसी स्थिति में मैं व्यक्तिगत स्वार्थ के स्थान पर राष्ट्रहित चुनना पसंद करूँगा क्योंकि राष्ट्र के हित में ही हम सब का कल्याण है। राष्ट्र यदि खुशहाल होगा तो हमारा जीवन भी सुखी होगा। राष्ट्र की सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा है। राष्ट्र है तो हम है, राष्ट्र नहीं होगा तो हम भी नहीं होंगे। इसलिए व्यक्तिगत स्वार्थ से राष्ट्रहित ही सब से ऊपर होना चाहिए।

प्रश्न 4.
हमें अपने देश की उन्नति के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर:
हमें अपने देश की उन्नति के लिए अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए गलत कार्य नहीं करने चाहिए। हमें देश की उन्नति के लिए ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। हमें भ्रष्टाचार, काला बाज़ारी, जमाखोरी आदि का विरोध करते हुए सादा, सच्चा तथा ईमानदार जीवन व्यतीत करना चाहिए। अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। अनुशासित राष्ट्र उन्नत होता है, इसलिए हमें स्वयं अनुशासन का पालन करते हुए दूसरों को भी अनुशासित करना चाहिए।

PSEB 7th Class Hindi Guide पुष्प की अभिलाषा Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
‘पुष्प की अभिलाषा’ कविता के रचनाकार कौन हैं ?
(क) माखन लाल चतुर्वेदी
(ख) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(ग) धर्मवीर भारती
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(क) माखन लाल चतुर्वेदी।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा

प्रश्न 2.
पुष्प किससे प्रार्थना करता है ?
(क) वृक्षों से
(ख) परमात्मा से
(ग) नदियों से
(घ) मनुष्यों से
उत्तर:
(ख) परमात्मा से

प्रश्न 3.
पुष्प किसके गहनों में पिरोया जाना चाहता है ?
(क) मनुष्य
(ख) देवताओं की कन्याओं
(ग) राक्षस
(घ) सैनिकों
उत्तर:
(ख) देवताओं की कन्याओं

प्रश्न 4.
पुष्प किसके शवों पर नहीं गिरना चाहता ?
(क) मनुष्य
(ख) सैनिक
(ग) सम्राटों
(घ) विद्यार्थियों
उत्तर:
(ग) सम्राटों

प्रश्न 5.
पुष्प देवताओं के मस्तक पर बैठकर क्या नहीं बनना चाहता ?
(क) अहंकारी
(ख) दयालु
(ग) झगड़ालू
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) अहंकारी

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
फूल अपना जीवन …… को प्रसन्न करने के लिए नष्ट नहीं करना चाहता।
(क) देव कन्याओं
(ख) नेताओं
(ग) मालिक
(घ) खिलाड़ियों
उत्तर:
(क) देव कन्याओं

प्रश्न 2.
पुष्प माली से उसे ……… पर बलिदान देने वाले वीरों के चरणों के नीचे फैंक देने को कहता है।
(क) नेताओं
(ख) परिवार
(ग) मातृभूमि
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) मातृभूमि

प्रश्न 3.
‘पुष्प की अभिलाषा’ कविता में व्यक्ति के हित की अपेक्षा …………. की बात कही गयी है।
(क) देशहित
(ख) परहित
(ग) परिवारहित
(ग) पत्नीहित
उत्तर:
(क) देशहित

प्रश्न 4.
फूल देवताओं के सिर पर नहीं ………… चाहता।
(क) गाना
(ख) नाचना
(ग) उतरना
(घ) चढ़ना
उत्तर:
(घ) चढ़ना

प्रश्न 5.
मातृभूमि की रक्षा करने के लिए बलिदान देने ………… जाते हैं।
(क) वीर
(ख) कायर
(ग) बच्चे
(घ) बड़े
उत्तर:
(क) वीर

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
मस्तक:
माथा
मस्त
मस्ताना
उत्तर:
माथा।

प्रश्न 2.
देवकन्या:
देवता
कन्या
देवताओं की लड़की
उत्तर:
देवताओं की लड़की

प्रश्न 3.
अभिलाषा:
अभियंता
इच्छा
अबलाशा
उत्तर:
इच्छा

प्रश्न 4.
शव:
मृत शरीर
सेब
शवना
उत्तर:
मृत शरीर

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 9 पुष्प की अभिलाषा

सप्रसंग सरलार्थ

1. चाह नहीं, मैं सुरबाला के
गहनों में गँथा जाऊँ।
चाह नहीं, प्रेमी माला में
बिंध प्यारी को ललचाऊँ।

शब्दार्थ:
चाह = इच्छा, कामना। सुरबाला = देवकन्या, देवताओं की लड़की गूंथा = पिरोया। बिंध = बींधा जाना। ललचाऊँ = मोहित करना।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘माखन लाल चतुर्वेदी’ द्वारा रचित कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ से लिया गया है, जिसमें कवि ने बलिदानी वीरों के प्रति पुष्प की इच्छा व्यक्त की है।

सरलार्थ:
कवि लिखता है कि पुष्प अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहता है कि उसकी यह इच्छा नहीं है कि उसे किसी देवकन्या के गहनों में गूंथा जाए। उसकी यह भी कामना नहीं है कि वह किसी प्रेमी की माला में बींधा जा कर उसकी प्रेमिका को मोहित करे।

भाव:
फूल अपना जीवन देव कन्याओं अथवा किसी प्रेमी की प्रेमिका को प्रसन्न करने के लिए नष्ट नहीं करना चाहता।

2. चाह नहीं, सम्राटों के शव पर,
हे हरि, डाला जाऊँ
चाह नहीं, देवों के सर पर
चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ॥

शब्दार्थ:
चाह = इच्छा, कामना। सम्राट = महाराजा। शव = मरा हुआ शरीर। इठलाऊँ = अक, अहंकार करूँ, गर्व करूँ।

प्रसंग:
यह पद्यांश माखन लाल चतुर्वेदी’ द्वारा रचित कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ से लिया गया है, जिस में पुष्प चाहता है कि उसे बलिदानी वीरों पर न्योछावर किया जाए।

सरलार्थ:
कवि पुष्प की कामना लिखता है कि हे प्रभु! वह यह नहीं चाहता कि उसे मरे हुए सम्राटों के ऊपर डाला जाए। वह यह भी नहीं चाहता कि वह देवताओं के सिर पर चढ़ाया जाए और वह इसे अपना भाग्य समझ कर अपने ऊपर गर्व करने लगे।

भाव:
फूल न तो सम्राटों के शवों पर गिरना चाहता है और न ही देवताओं के सिरों पर चढ़ कर अपने पर गर्व करना चाहता है।

3. मुझे तोड़ लेना वनमाली,
उस पथ पर तुम देना फेंक।
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने,
जिस पथ जाएँ वीर अनेक॥

शब्दार्थ:
वनमाली = जंगल का माली। पथ = रास्ता, मार्ग। मातृभूमि = अपनी जन्म भूमि, अपना देश। शीश चढ़ाने = बलिदान देने, सिर चढ़ाने।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘माखन लाल चतुर्वेदी’ द्वारा रचित कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ से लिया गया है, जिस में कवि ने पुष्प की यह इच्छा व्यक्त की है कि उसे वीरों के बलिदानी पथ पर बिखेर दिया जाए।

सरलार्थ:
कवि पुष्प की अभिलाषा बताते हुए लिखता है कि फूल वन के माली को कहता है कि उसे तोड़ कर तुम उस रास्ते पर फेंक देना जिस पर अपनी मातृभूमि पर अपना बलिदान देने के लिए अनेक वीर जा रहे हों।

भाव:
फूल चाहता है कि वह उन वीरों के चरणों पर न्योछावर हो जाए जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने जा रहे हों।

पुष्प की अभिलाषा Summary

पुष्प की अभिलाषा कविता का सार

‘पुष्प की अभिलाषा’ देश प्रेम की कविता है, जिसमें पुष्प परमात्मा से प्रार्थना करता है कि उसे बलिदानी वीरों के कदमों पर न्योछावर किया जाए। कवि पुष्प की इच्छा बताते हुए लिखता है कि वह यह नहीं चाहता कि उसे देवताओं की कन्याओं के गहनों में पिरोया जाए अथवा प्रेमी की माला में पिरोया जा कर प्रेमिका को मुग्ध करे। वह सम्राटों के शवों पर भी नहीं गिरना चाहता और न ही देवताओं के मस्तक पर बैठकर अहंकारी बनना चाहता है। वह चाहता है कि उसे तोड़ कर उस रास्ते पर फेंक दिया जाए जिस रास्ते से मातृभूमि पर अपना बलिदान देने अनेक वीर जा रहे हों।