PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 अनाथ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 अनाथ

Hindi Guide for Class 5 PSEB अनाथ Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
मनोहर कौन था? मंजरी ने उसे क्या काम दिया?
उत्तर:
मनोहर एक आठ वर्ष का बालक था जो मंजरी के घर में नौकर था। मंजरी ने उसे अपने बेटे वैभव के साथ स्कूल जाने का काम दिया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

प्रश्न 2.
वैभव ने मंजरी से क्या जिद्द की?
उत्तर:
वैभव ने मंजरी से जिद्द की कि वह मनोहर से कहे कि वह भी मंजरी को मम्मी कहा करे।

प्रश्न 3.
मनोहर स्कूल में कैसे दाखिल हुआ?
उत्तर:
मनोहर स्कूल में लिए गए टैस्ट में अच्छे अंकों से पास हो गया। शपथ-पत्र आदि दाखिल करके मनोहर भी स्कूल में दाखिल हो गया।

प्रश्न 4.
घर आकर मनोहर क्या-क्या काम करता?
उत्तर:
घर आकर मनोहर घर के सारे काम करता, फिर अपनी पढ़ाई भी करता।

प्रश्न 5.
मोनू रात को वैभव को क्यों जगाता रहता?
उत्तर:
मोनू रात को वैभव को पढ़ाई करने के लिए जगाता रहता। वह चाहता था कि पढ़ाई करके कक्षा में अच्छे नम्बर प्राप्त करे।

प्रश्न 6.
वैभव की पढ़ाई के पीछे किसका हाथ था?
उत्तर:
वैभव की पढ़ाई के पीछे मनोहर का हाथ था।

प्रश्न 7.
प्रिंसिपल ने देवेन्द्र को स्कूल क्यों बुलाया?
उत्तर:
परीक्षा में मनोहर के प्रथम आने पर और वैभव के अच्छे अंक लेकर पास होने पर प्रिंसिपल ने देवेन्द्र को स्कूल बुलाया था।

प्रश्न 8.
देवेन्द्र स्कूल जाकर क्यों गद्गद् हो उठे?
उत्तर:
स्कूल के प्रिंसिपल के हाथों सम्मान पाकर देवेन्द्र गद्गद् हो उठे। प्रिंसिपल ने तालियों से उनका स्वागत करते हुए शाल व सरस्वती की काँस्य प्रतिमा देकर उनका सम्मान किया।

प्रश्न 9.
प्रिंसिपल ने मोनू को क्या इनाम दिया और क्यों?
उत्तर:
प्रिंसिपल ने मोनू को मण्डल में सर्वश्रेष्ठ छात्र होने का ईनाम दिया क्योंकि उसने अपनी प्रतिभा तथा कला कौशल और अपनी लगन से न केवल स्कूल में ही बल्कि मण्डलीय स्तर पर आयोजित प्रत्येक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर स्कूल का और अपना नाम रोशन किया था।

प्रश्न 10.
मनोहरको देवेन्द्र-मंजरी ने क्या इनाम दिया?
उत्तर:
मनोहर की प्रतिभा से खुश होकर देवेन्द्र और मंजरी ने कहा कि मोनू हमारा बेटा बनकर रहेगा। वह जितना भी पढ़ेगा, पढ़ाया जाएगा। वह आज से हम दोनों को मम्मी और पापा कहा करेगा।

II. निम्नलिखित मुहावरों के वाक्य बनाओ

मुहावरा – अर्थ – वाक्य।
1. रोड़े अटकाना : रुकावटें पैदा करना – कभी किसी की राह में रोड़े नहीं अटकाने चाहिएं।
2. गद्गद् होना : खुश होना – पुरस्कार पाकर मैं तो गद्गद् हो गया।
3. मूंछे खड़ी करना : मान रखना – बेटे की तरक्की ने पिता की मूंछे खड़ी कर दी थीं।
4. गुपचुप बातें करना : चोरी छिपे बातें करना – गुपचुप बातें बन्द करो और जाकर सो जाओ।
5. दंग रह जाना : हैरान रह जाना – छोटे से बच्चे के करतब देख मैं दंग रह गया था।

III. नीचे लिखे अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

1. साथ पढ़ने वाला : सहपाठी
2. आठ साल का : …………..
3. स्कूल का प्रधान अध्यापक : …………..
4. माता-पिता, रक्षा एवं देखभाल करने वाला : ……………
5. संस्कृति से सम्बन्धित : ……………
6. समाज से सम्बन्धित : …………….
7. सबसे श्रेष्ठ करना : ………….
उत्तर:
1. साथ पढ़ने वाला = सहपाठी।
2. आठ साल का = अष्टायु।
3. स्कूल का प्रधान अध्यापक = प्रिंसिपल (प्राचार्य)।
4. माता-पिता, रक्षा एवं देखभाल करने वाला = अभिभावक।
5. संस्कृति से सम्बन्धित = सांस्कृतिक।
6. समाज से सम्बन्धित = सामाजिक।
7. सबसे श्रेष्ठ = सर्वश्रेष्ठ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

IV. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) (i) वर्ष : …………….
(ii) सप्ताह : ………………
(iii) समाज : …………….
(iv) संस्कृति : ………………
(v) अर्थ : ………….
उत्तर:
(i) वर्ष – वार्षिक।
(ii) सप्ताह – साप्ताहिक।
(iii) समाज – सामाजिक।
(iv) संस्कृति – सांस्कृतिक।
(v) अर्थ – आर्थिक।
विशेष- भाग में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग मूल शब्द में हुआ है।

(ख) (i) अभिनन्दन : अभिनंदित
(ii) सम्मान : ……………
(iii) आयोजन : ………….
(iv) स्थापना : ………….
उत्तर:
(i) अभिनन्दन – अभिनन्दित।
(ii) सम्मान – सम्मानित।
(iii) आयोजन – आयोजित।
(iv) स्थापना – स्थापित।
विशेष- भाग में ‘इत’ प्रत्यय का प्रयोग मूल शब्द के साथ हुआ है।

V. शुद्ध करके लिखो

वरषीय, सलाना, छुटी, स्कुल, दौडकर, प्रिंसीपल, समारो, परितियोगता, कीरतीमान, मूछे, शाबश, सतर।
उत्तर:
शुद्ध रूप-
वर्षीय।
सालाना।
छुट्टी।
स्कू ल।
दौड़कर।
प्रिंसिपल।
समारोह।
प्रतियोगिता।
कीर्तिमान।
मूंछे।
शाबाश।
सत्र।

VI. (क) नीचे अंग्रेजी और हिन्दी के शब्द घुलमिल गए हैं अतः अंग्रेजी के साथ सही हिन्दी

शब्द चुनकर लिखें-
अंग्रेजी शब्द – हिन्दी शब्द
बाउंड्री चारदीवारी
उत्तर:
अंग्रेजी शब्द – हिन्दी शब्द
(1) बाउंड्री – चारदीवारी।
(2) कलास – कक्षा
(3) स्कूल – विद्यालय।
(4) मम्मी – माँ/माता जी।
(5) मेम साहिब – मालकिन।
(6) बाथरूम – स्नानगृह।
(7) टैस्ट – परीक्षण।
(8) रिपोर्ट – प्रतिवेदन।
(9) सर – श्रीमान।
(10) प्रिंसिपल – प्रधानाचार्य।
(11) नम्बर – अंक।
(12) शाल – ओढ़नी।

(ख) नीचे फ़ारसी और हिन्दी के शब्द घुलमिल गए हैं अतः फ़ारसी के साथ सही हिन्दी शब्द चुनकर लिखें-

सालाना, प्रवेश, हर, जलसा, विशेष, ज़रूर, वार्षिक, दाखिला, अंदर, खास, व्याकुल, नहीं तो, सभा, रोज़ाना, परेशान, भीतर, नित्य, प्रत्येक, वरना, अवश्य।

फ़ारसी शब्द – हिन्दी शब्द
सालाना वार्षिक
उत्तर:
फ़ारसी शब्द – हिन्दी शब्द
(1) सालाना – वार्षिक।
(2) दाखिला – प्रवेश।
(3) हर – प्रत्येक
(4) जलसा – सभा।
(5) खास विशेष।
(6) ज़रूर – अवश्य।।
(7) वरना – नहीं तो।
(8) रोज़ाना – नित्य।
(9) परेशान – व्याकुल।
(10) अंदर – भीतर।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
मनोहर कितने वर्ष का बालक था ?
(क) आठ
(ख) नौ
(ग) दस
(घ) सात।
उत्तर:
(क) आठ

प्रश्न 2.
वैभव की पढ़ाई के पीछे किसका हाथ था ?
(क) मन का
(ख) मनोहर का
(ग) गुरु का
(घ) माँ का।
उत्तर:
(ख) मनोहर का

प्रश्न 3.
प्रिंसीपल के हाथों कौन सम्मानित हुए ?
(क) वैभव
(ख) देवेन्द्र
(ग) सुरेन्द्र
(घ) मनेन्द्र।
उत्तर:
(ख) देवेन्द्र

प्रश्न 4.
मोनू किस में सर्वश्रेष्ठ छात्र रहा ?
(क) मंडल में
(ख) स्कूल में
(ग) कॉलेज में
(घ) घर में।
उत्तर:
(क) मंडल में

अनाथ Summary

अनाथ पाठ का सार

एकांकी में तीन दृश्य हैं। पहले दृश्य में मंजरी अपने इकलौते पुत्र वैभव के आग्रह पर अपने नौकर मनोहर को समझाती है कि वह उसे मम्मी कहकर सम्बोधित किया करे। मनोहर गाँव में रहने वाला अनाथ बच्चा था जिसकी आयु लगभग वैभव के बराबर थी। मंजरी ने ममोहर को मोनू नाम देकर बताया कि उसे वैभव के साथ प्रतिदिन स्कूल जाना था और उसके साथ छुट्टी हो जाने के बाद वापिस आ जाना था। मंजरी मोनू को वैभव की तरह साफ़स्वच्छ रहने के लिए भी कहती है। दूसरे दृश्य में वैभव ने अपने मित्र राजन को बताया कि मोनू गाँव से आया है और अब वह भी उनके साथ मांटेसरी स्कूल में पढ़ा करेगा। मोनू स्कूल का टेस्ट पास कर चौथी कक्षा में दाखिला प्राप्त कर लेता है। मोनू दिन भर स्कूल में पढ़ाई के बाद मंजरी को घर के कामों में सहायता देता है और रात को देर तक पढ़ता है। वह वैभव को भी पढ़ने की प्रेरणा देता रहता है। तीसरे दृश्य में स्कूल के प्रिंसिपल पत्र लिखकर वैभव के पिता देवेन्द्र को वार्षिक समारोह में आमन्त्रित करते हैं। स्कूल के जलसे में वे वैभव और मोनू की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं और बताते हैं कि मोनू ने स्कूल में ही नहीं बल्कि मंडलीय स्तर पर भी अनेक प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम को रोशन किया है। मोनू की प्रेरणा के कारण वैभव ने भी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ऐसे पुत्रों के पिता देवेन्द्र सिंह को प्रिंसिपल ने माला पहनाकर शाल और कांस्य प्रतिमा से सम्मानित किया था। घर लौटकर प्रसन्नता भरे देवेन्द्र ने मंजरी के सामने घोषणा की कि मोनू अब उन का नौकरः नहीं बल्कि पुत्र की तरह ही घर में रहेगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

कठिन शब्दों के अर्थ:

अधिकारी = अफ़सर। बांउड्री = चार-दीवारी। मोटर गैराज = गाड़ियों के रखने का स्थान। वार्तालाप = बातचीत। परेशान = दुःखी; चिन्तित। गुपचुप = धीरे-धीरे। बाथरूम = नहाने का कमरा। टैस्ट = परीक्षण। घरेलू = घर का। अध्ययन = पढ़ाई। जागरूक = सचेत। प्रगति = तरक्की, विकास। सर्वश्रेष्ठ = सबसे अच्छे। रोड़े मत अटकाना = रुकावट न डालना। हरदम = हर समय। बिल्कुल = ज़रा भी। सालाना = वार्षिक। जलसा = समारोह। अभिभावक = माता-पिता। अभिनन्दन = स्वागत। प्रतिभा = कौशल, विलक्षण बौद्धिक क्षमता। कीर्तिमान = यशस्वी कार्य, रिकार्ड। मण्डलीय = सामूहिक। वाग्देवी = सरस्वती देवी। काँस्य = कांसे की मूर्ति। अनाथ = जिसके माता-पिता न हों।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 मैं झरना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 मैं झरना

Hindi Guide for Class 5 PSEB मैं झरना Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
झरना कहाँ से निकलता है?
उत्तर:
झरना पहाड़ों की चोटियों से निकलता है।

प्रश्न 2.
झरने के रास्ते में कौन-कौन सी बाधाएँ आती हैं ?
उत्तर:
झरने के रास्ते में छोटे-बड़े पहाड़, चट्टानें आदि बाधाएँ आती हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

प्रश्न 3.
झरना किन-किन की प्यास बुझाता है?
उत्तर:
झरना प्यासे पौधों, पंछियों, यात्रियों आदि सभी की प्यास बुझाता है।

प्रश्न 4.
झरना कहाँ पर बहता है?
उत्तर:
झरना पहाड़ों से होता हुआ धरती पर आकर बहता है।

प्रश्न 4.
बहता झरना आपको क्या प्रेरणा देता है?
उत्तर:
बहता झरना प्रेरणा देता है कि जीवन के रास्ते पर आने वाली बाधाओं, मुश्किलों से डरना नहीं चाहिए बल्कि हिम्मत से काम लेते हुए मुश्किलों पर विजय पाते हुए आगे बढ़ते जाना चाहिए।

II. सरलार्थ लिखो

नहीं जानता हूँ मैं रोना,
हँसता हर पल गाता हूँ।
प्यासे पौधे, पंछी, पंथी,
सबकी प्यास बुझाता हूँ।
उत्तर:
झरना कहता है-मैं कभी रोना नहीं जानता। मैं हर क्षण हँसता और गाता रहता हूँ। प्यासे पौधे, पक्षी और मुसाफिर की मैं सबकी प्यास बुझा देता हूँ।

III. (क) समानार्थक शब्द लिखो

(i) पहाड़ : ………………
(ii) राह : …………….
(iii) सूरज : …………..
(iv) धरती : ……………..
(v) चंदा : …………..
(vi) अम्बर : …………
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
(i) पहाड़ = नग, अचल।
(ii) राह = रास्ता, मार्ग।
(iii) सूरज = सूर्य, रवि।
(iv) धरती = धरा, भू।
(v) चंदा = चाँद, राकेश।
(vi) अम्बर = आकाश, नभ।

(ख) बहुवचन रूप लिखो

(i) पहाड़ : …………….
(ii) शिखर : …………..
(iii) चट्टान : ……………
(iv) पौधा : ……………
(v) तारा : ……………
उत्तर:
(i) पहाड़ = पहाड़ों।
(ii) शिखर = शिखरों।
(iii) चट्टान = चट्टानों।
(iv) पौधा = पौधों।
(v) तारा = तारों।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

जानिए
1. जब नदी का पानी चट्टानों के ऊपर से नीचे गिरता है तो झरना बनता है।
2. यदि झरना बहुत बड़ा हो तो उसे जल प्रपात कहा जाता है।
3. विश्व के तीन सबसे प्रसिद्ध जल प्रपात हैं अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स अफ्रीका का विक्टारिया फॉल्स अर्जेंटीना, ब्राजील और पेराग्वे का इगूआसू फॉल्स।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
झरना कहाँ से निकलता है ?
(क) पहाड़ों की चोटियों से
(ख) नदियों से
(ग) बादलों से
(घ) हिमालय से।
उत्तर:
(क) पहाड़ों की चोटियों से

प्रश्न 2.
झरने के रास्ते में क्या-क्या आता है ?
(क) पहाड़
(ख) चट्टानें
(ग) पहाड़ और चट्टानें
(घ) नदी।
उत्तर:
(ग) पहाड़ और चट्टानें

प्रश्न 3.
झरना किनकी प्यास बुझाता है ?
(क) पौधों
(ख) पक्षियों
(ग) यात्रियों
(घ) सभी की।
उत्तर:
(घ) सभी की।

मैं झरना Summary

मैं झरना पाठ का सार

झरना अपनी कहानी सुनाते हुए कहता है कि वह पहाड़ों की चोटियों से झर-झर की आवाज़ करता हुआ झरता है। वह छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच से चट्टानों को चीरते हुए अपना रास्ता बनाता जाता है। बिना थके वह अपने रास्ते की सारी रुकावटों को हटाता जाता है। बिना रोये-चिल्लाए वह सदा हंसते हुए दूसरों की प्यास बुझाता हुआ धरती पर बहता रहता है। सूर्य चाँद-तारे उस की गोदी में खेलते से प्रतीत होते हैं तो वह आकाश को भी गले लगाता है।

पद्यांशों के सरलार्थ

1. उछल पहाड़ों के शिखरों से
झर झर झर झर झरता हूँ।
आओ सुनो कहानी मेरी
झरना मैं खुद को कहता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
शिखरों = चोटियों। खुद = अपने आप।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कवि सुरेश द्वारा लिखित कविता ‘मैं झरना’ में से लिया गया है।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं पहाड़ों की चोटियों में ‘झर-झर’ करता हुआ गिर रहा हूँ। आओ, मेरी कहानी सुनो-मैं अपने आपको झरना कहता है।

भावार्थ:
झरना उत्साह से भरा हुआ अपनी कहानी स्वयं सुनाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

2. छोटे बड़े पहाड़ों में से,
अपनी राह बनाता हूँ,
चीर-चीर चट्टानों को मैं,
आगे बढ़ता जाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
राह = रास्ता। चट्टानों = बड़े-बड़े पत्थरों।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं छोटे-बड़े पहाड़ों में से अपना रास्ता बना लेता हूँ। मैं बड़े-बड़े पहाड़ों को चीर-चीर कर आगे ही आगे बढ़ता जाता हूँ।

भावार्थ:
झरना अपनी वीरता और धैर्य से प्रेरणा देना चाहता है कि सब परिश्रम करें।

3. पथ की सारी बाधाओं से,
खेल-खेल कर भिड़ता हूँ,
थकता हूँ मैं नहीं कभी भी,
पीछे कभी न हटता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
पथ = रास्ता। बाधाओं = रुकावटों।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं अपने रास्ते की सभी रुकावटों से खेल-खेल में भिड़ जाता हूँ। मुझे कभी भी थकान नहीं होती और न कभी पीछे हटता हूँ।

भावार्थ:
झरने के उत्साह से पथ की रुकावटों को दूर करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

4. नहीं जानता हूँ मैं रोना,
हंसता हर पल गाता हूँ,
प्यासे पौधे, पंछी, पंथी,
सबकी प्यास बुझाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
हर पल = हर क्षण। पंछी = पक्षी। पंथी = मुसाफिर।।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं कभी रोना नहीं जानता। मैं हर क्षण हँसता और गाता रहता हूँ। प्यासे पौधे, पक्षी और मुसाफिर की मैं सबकी प्यास बुझा देता हूँ।

भावार्थ:
झरने के परोपकारी स्वभाव को प्रकट किया गया है।

5. सूरज-चंदा ताराओं को,
गोदी में दुलारता हूँ,
बहता हूँ धरती पर,
पर अंबर को गले लगाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
ताराओं = तारों। दुलारता = प्यार करता। अंबर = आकाश।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं सूर्य, चन्द्रमा और तारों को अपनी गोद में बैठा कर उनसे प्यार करता हूँ। मैं चाहे धरती पर बहता हूँ परन्तु आकाश को अपने गले लगाता हूँ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

भावार्थ:
झरने के पानी में सूर्य, चाँद, तारों और आकाश के प्रतिबिंब बनने की कल्पना सुन्दर है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

Hindi Guide for Class 5 PSEB एक दीवाली ऐसी भी Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से क्या जिद्द की ?
उत्तर:
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से पटाखे लेने की जिद्द की।

प्रश्न 2.
स्कूल का काम समाप्त करने के बाद दीपक क्या करने लगा ?
उत्तर:
स्कूल का काम समाप्त करने के बाद दीपक अपने पिता जी के आने का इंतजार करने लगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

प्रश्न 3.
अचानक दीपक की नज़र कहाँ पड़ी ?
उत्तर:
अचानक दीपक की नज़र कुर्ता पायजामा पहने, काला बैग उठाए हुए एक नौजवान पर पड़ी।

प्रश्न 4.
कुछ लोग देश में आतंक क्यों फैलाते हैं?
उत्तर:
पर्वो, त्योहारों आदि के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व अपने स्वार्थ की पर्ति के लिए भीड़ में बम आदि चला कर लोगों में आतंक फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसा करके वे देश की एकता और अखण्डता को हानि पहुँचाना चाहते हैं।

प्रश्न 5.
हमें किनसे सतर्क रहना चाहिए?
उत्तर:
हमें असामाजिक तत्वों से सदैव सतर्क रहना चाहिए।

प्रश्न 6.
दीपक ने लावारिस वस्तु मिलने पर क्या किया?
उत्तर:
लावारिस वस्तु देखकर दीपक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे लोग सतर्क हो गए और वह नौजवान भी पकड़ा गया और जान-माल का नुकसान भी होने से बच गया।

प्रश्न 7.
बम फट जाने से क्या नुकसान होता?
उत्तर:
बम फट जाने से जान-माल का भारी नुकसान होता।

प्रश्न 8.
दीवाली पर लोग आमतौर पर क्याक्या खरीदते हैं ?
उत्तर:
दीवाली पर लोग आमतौर पर पटाखे और मिठाइयाँ खरीदते हैं।

प्रश्न 9.
दीपक का फ़ोटो अखबार में क्यों छपा ?
उत्तर:
दीपक की सतर्कता ने भारी जान-माल का नुकसान होने से बचाया था। इसी सतर्कता और बुद्धिमत्ता के कारण उसका फ़ोटो अखबार में छपा था।

II. वाक्य पूरे करो

1. सब तरफ से………………की आवाजें आ रही थीं।
2. देखते ही देखते बाज़ार में…………..जलने लगीं।
3. दीपक चिल्लाया, …………….वाले को पकड़ो-पकड़ो।”
4…………..सुनकर दीपक की माँ…………..की ओर लपकी।
5. तभी वायरलैस फोन पर……………को बुलाया गया।
6. हमारी थोड़ी सी……….और…………….ही स्वार्थी लोगों को………..फैलाने का अवसर देती है।
7. वह……………लेना ही भूल गया।
उत्तर;
(1) हॉकरों
(2) बत्तियाँ.
(3) कुर्ते-पायजामे
(4) शोर, बरामदे
(5) बम एक्सपर्ट
(6) लापरवाही, चूक, आतंक
(7) पटाखे।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

स्वतन्त्र स्वतन्त्रता
जागरूक ………….
अखण्ड …………..
विशेष ………….
सजग …………
तर्क …………..
उत्तर:
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
अखण्ड – अखण्डता
सजग – संजगता
जागरूक – जागरूकता।
विशेष – विशेषता। .
सतर्क – सतर्कता

विशेष – उपरोक्त शब्दों में ता प्रत्यय लगाया गया है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

IV. विराम चिह्न लगाएँ

अपने बेटे को पुलिस के पास खड़ा देखकर उनके पाँव तले जमीन खिसक गई तभी इन्स्पेक्टर दीपक के सिर पर हाथ फेरते हुए कहने लगा आज आपके बेटे की सतर्कता, जागरूकता एवं बुद्धिमत्ता के कारण बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया यह शब्द सुनते ही माता-पिता का मन गद्गद् हो उठा
उत्तर:
अपने बेटे को पुलिस के पास खड़ा देखकर उनके पाँव तले जमीन खिसक गई। तभी इन्स्पेक्टर दीपक के सिर पर हाथ फेरते हुए कहने लगा, “आज आपके बेटे की सतर्कता, जागरूकता एवं बुद्धिमत्ता के कारण बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।” यह शब्द सुनते ही माता-पिता का मन गद्गद् हो उठा।

V. वाक्य बनाओ अर्थ वाक्य

1. लालायित होना …………….
2. नज़र बचाना …………..
3. मोल भाव करना ……………
4. अफ़रा-तफ़री मचना …………….
5. राहत की साँस लेना …………….
6. बाँहों में भरना ……………
7. श्मशान में तबदील होना ……………
8. मन गद्गद् हो उठना …………….
9. आँखों का तारा …………
10. दुआएँ देना …………….
11. छा जाना …………
उत्तर:
1. लालायित होना-ललचाना।
बच्चा रंग-बिरंगे गुब्बारों को पाने के लिए
लालायित हो उछल रहा था।

2. नज़र बचाना-छिपना।
चोर नज़र बचा कर भाग निकला था।

3. मोल भाव करना-दाम घटाने-बढ़ाने की
चेष्टा करना। औरत रेहड़ी वाले से सब्जी का मोल-भाव कर रही है।

4. अफरा-तफरी मचना-भाग-दौड़ मचना।
भीड़ में सांड के घुसते ही अफरा-तफ़री मच गई थी।

5. राहत की साँस लेना-सुख-चैन अनुभव करना।
अपने खोये हुए पुत्र को पा कर माँ ने राहत की साँस ली।

6. बाँहों में भरना-दुलारना।
वर्षों से बिछुड़ी बेटी को माँ ने बाँहों में भर लिया था।

7. श्मशान में तबदील होना-नष्ट हो जाना।
आतंकवादियों के बम विस्फोट से चौराहा तो श्मशान में तबदील हो गया था।

8. मन गद्गद् हो उठना-प्रसन्न हो जाना।
लंबे समय के बाद मित्र से मिलकर मन गद्गद् हो उठा था। .

9. आँखों का तारा-बहुत प्यारा।
प्रत्येक बच्चा अपने माता-पिता की आँखों का तारा होता है।

10. दुआएँ देना-आसीस देना।
भीख पाते ही भिखारी ने मोहनीश को दुआएँ दीं।

11. छा जाना-प्रभावित करना, प्रसिद्धि पाना।
अपने काम से नेता जी तो आजकल छाये हुए हैं।

VI. करो

प्रश्न 1.
दीवाली पर बाज़ार के दृश्य पर दस पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:

  1. दीवाली पर्व पर सारा बाजार सजा हुआ होता है।
  2. कहीं पटाखे सजे हैं तो कहीं मिठाइयाँ और खिलौनों की दुकानें सजी होती हैं।
  3. लोग नए-नए कपड़े पहन कर खरीदारी करते हैं।
  4. बच्चे पटाखे की दुकानें देखकर खुश होते हैं।
  5. बाजारों में बड़ी चहल पहल होती है।
  6. दुकानदार अपनी वस्तुओं को बेचने के लिए ऊँचे-ऊँचे चिल्लाते हैं।
  7. मोमबत्तियाँ और अगरबत्ती बेचने वाले भी बाज़ारों में फड़ी लगाए बैठे रहते हैं।
  8. फल बेचने वाले अपने फलों की रेहड़ियाँ लगाए रहते हैं।
  9. हर व्यक्ति को सामान खरीदने की जल्दी मची रहती है।
  10. इन दिनों बाज़ारों में जेबकतरे और चोर भी खूब सक्रिय रहते हैं।

प्रश्न 2.
आप दीवाली कैसे मनाते हैं ? लिखो।
उत्तर:
दीवाली हमारा एक पवित्र त्योहार है। यह रोशनी का पर्व माना जाता है। हमारे घर में दीवाली मनाने की परम्परा आरम्भ से है। इस दिन हम सब मिल कर घर की सफ़ाई करते हैं। घर को सजाते हैं। शाम के समय हम बाज़ार से मिठाइयाँ, पटाखे, मोमबत्तियाँ, फल आदि लेकर आते हैं। संध्या समय लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस समय हम सब परिवार के सदस्य इकट्ठे बैठ कर पूजा करते हैं। माता जी लक्ष्मी पूजा करते हैं। पूजा के पश्चात् सारे घर पर रोशनी सजाई जाती है। मोमबत्तियाँ जलाते हैं। मिठाइयां खाते हैं और फिर मित्रों के साथ पटाखे चलाते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

प्रश्न 3.
आप दीपक की जगह होते, तो क्या करते ?
उत्तर:
यदि दीपक की जगह मैं होता तो यह दृश्य देखकर चिल्लाता नहीं बल्कि चुपचाप नीचे आकर फिर शोर मचाते हुए उसे स्वयं ही पकड़ने की कोशिश करता ताकि चिल्लाने से कहीं भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग न जाए। उसे पकड़कर लोगों की सहायता से उसकी जम कर पिटाई करता और पुलिस के हवाले करता।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
हमें किन-से सतर्क रहना चाहिए ?
(क) चोरों से
(ख) असामाजिक तत्वों से
(ग) तत्वों से
(घ) गुंडों से।
उत्तर:
(ख) असामाजिक तत्वों से

प्रश्न 2.
लावारिस वस्तु मिलने पर दीपक ने क्या किया ?
(क) चिल्लाया
(ख) रोया
(ग) भागा
(घ) गिर पड़ा।
उत्तर:
(क) चिल्लाया

प्रश्न 3.
बम फट जाने से किसकी हानि होती है ?
(क) जान-माल की
(ख) धर्म की।
(ग) पैसे की
(घ) सबकी।
उत्तर:
(क) जान-माल की

प्रश्न 4.
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से क्या जिद्द की ?
(क) पटाखे लाने की
(ख) नई पोशाक लाने की
(ग) मिठाइयाँ लाने की
(घ) नई किताबे लाने की।
उत्तर:
(क) पटाखे लाने की

एक दीवाली ऐसी भी Summary

क दीवाली ऐसी भी पाठ का सार

दीवाली को केवल दो दिन बाकी थे। दीपक स्कूल से घर आकर पटाखे के लिए ज़िद्द करने लगा। उसकी माँ ने उसे समझाया कि तुम हाथ-मुँह धोकर खाना खाओ। तुम्हारे पिता जी शाम को दफ्तर से आकर तुम्हें पटाखे और नई पोशाक भी दिलवा देंगे। दीपक उत्साह से भर कर खाना खाकर, गृहकार्य करके पिता जी की राह देखने लगा। दीपक का घर बाज़ार में ही था। उसने ऊपर से देखा, बाज़ार में बड़ी रौनक थी। लोगों की भीड़ सामान वगैरह खरीद रही थी। दुकानदारों की आवाजें आ रही थीं। अचानक उसकी नज़र कुर्ता-पायजामा पहने कन्धे पर काले रंग का बैग लटकाए नौजवान पर पड़ी। उसने अपना मुँह ढका हुआ था। वह एक पटाखे के स्टाल के पास पहुँचा और अपना बैग नीचे रखकर पटाखों के मोल-भाव करने लगा, साथ ही पैर से अपना बैग भी अन्दर सरका रहा था। वह बिना कुछ खरीदे अपना बैग वहीं छोड़ कर जल्दी से निकल कर जाने लगा। दीपक को अपने अध्यापक की कही बातें याद आने लगीं कि पर्वो, त्योहारों, मेलों आदि के समय पर बहुत सतर्क रहना चाहिए। असामाजिक तत्व इन मौकों का फायदा उठाकर देश की एकता और अखण्डता को नुकसान पहुंचाते हैं।

दीपक को भी किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। दीपक चिल्लाया, “कुर्ते-पायजामे वाले को पकड़ो।” यह सनते ही वह नौजवान लगभग दौड़ने लगा। लोग इधर-उधर देखने लगे। दीपक फिर चिल्लाया। वह सीढ़ियों से दौड़ता हुआ नीचे आया और बाहर आकर चिल्लाने लगा। लोगों ने मिलकर नौजवान को पकड़ लिया। पुलिस सहायता कक्ष पर तैनात पुलिस भी सहायता के लिए आ गई। उन्होंने वायरलैस द्वारा बम विशेषज्ञ को बुला लिया। पुलिस ने लोगों को घर जाने के लिए कहा। बम को निष्क्रिय कर दिया गया। लोगों ने राहत की साँस ली। दीपक की माँ ने दीपक को प्यार से अपनी बाहों में भर लिया। इतने में दीपक के पिता जी भी आ पहुँचे। दीपक को पुलिस वाले के साथ खड़ा देखकर उनके पिता जी तो घबरा गए। पुलिस वाले ने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि आज तुम्हारे बेटे की सतर्कता और जागरूकता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया नहीं तो कई लोगों की जान चली जातीं। यह ख़बर सुनते ही अख़बारों के प्रेस रिपोर्टर भी वहाँ आ गए। वे दीपक और उसके माता-पिता का फोटो और इन्टरव्यू लेने लगे। आज दीपक सबकी आँखों का तारा बना हुआ था। अगले दिन समाचारपत्र के मुख्य पृष्ठ पर दीपक छाया हुआ था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

कठिन शब्दों के अर्थ:

शेष = बाकी। पोशाक = कपड़े। निपटाया = समाप्त किया। गृहकार्य = घर का कार्य। उत्साहित = उत्साह, खुशी से भरा हुआ। गिफ्ट = उपहार। चहल-पहल = रौनक, लोगों का आना-जाना। दृश्य = नज़ारा। हॉकर = दुकानदार, फड़ी वाले। लालायित = इच्छुक, चाहवान। बैग = थैला। सतर्क = सचेत। अवसर = मौका। वायरलैस = बेतार। एक्सपर्ट = विशेषज्ञ। परामर्श = सलाह। निष्क्रिय = नकारा। पाँव तले ज़मीन खिसकना = घबरा जाना। सिर पर हाथ फेरना = प्यार करना। तबदील = बदलना। चूक = ग़ल्ती। स्वार्थी = मतलबी। आतंक = दहशत, भय, डर। गद्गद् = प्रसन्न। इन्टरव्यू = साक्षात्कार। आँखों का तारा = प्यारा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

Hindi Guide for Class 5 PSEB प्लास्टिक : सजग प्रयोग Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
सुबह उठते ही आपके दिन की शुरुआत किससे होती है?
उत्तर:
सुबह उठते ही हमारे दिन की शुरुआत प्लास्टिक के बने टुथब्रश से होती है।

प्रश्न 2.
आज के युग को किसकी संज्ञा दे सकते हैं?
उत्तर:
आज के युग को प्लास्टिक युग की संज्ञा दे सकते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्रश्न 3.
विभिन्न प्लास्टिकों से बनी वस्तुओं का उपयोग किन-किन क्षेत्रों में हो रहा है?
उत्तर:
प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है।

प्रश्न 4.
कृषि-क्षेत्र तथा भवन-निर्माण में प्लास्टिक से क्या-क्या वस्तुएँ बनती हैं ?
उत्तर:
कृषि-क्षेत्र में सिंचाई के साधन, पशुआवास के निर्माण तथा ग्रीन हाऊस की छत बनाने में प्लास्टिक का प्रयोग होता है।
भवन निर्माण में आजकल प्लास्टिक के बने खिड़की, दरवाज़े तथा चौखट प्रयोग में लाये जाते हैं। छत निर्माण में भी प्लास्टिक का उपयोग किया – जाता है।

प्रश्न 5.
परिवहन क्षेत्र में प्लास्टिक से क्या निर्मित होता है?
उत्तर:
परिवहन के क्षेत्र में सभी परिवहन साधनों के टायर-ट्यूब रबड़ (एक प्रकार की प्लास्टिक) से बनाए जाते हैं। मोटर-साइकिलों और स्कूटरों की बॉडी (आवरण) भी आजकल प्लास्टिक की ही बनाई जाती है।

प्रश्न 6.
चिकित्सा क्षेत्र में प्लास्टिक की क्या भूमिका है?
उत्तर:
चिकित्सा के क्षेत्र में, विकलांगों के कृत्रिम अंग (हाथ, पैर आदि) चश्मे के फ्रेम तथा ग्लासप्लास्टिक के ही बनते हैं। यहाँ तक कि कान्टेक्ट लेंस भी एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। प्लास्टिक सर्जरी में तथा हृदय के कृत्रिम भाग आदि बनाने में प्लास्टिक की विशेष भूमिका है।

प्रश्न 7.
घर में रोजमर्रा की खाद्य सामग्री किसमें आती है?
उत्तर:
घर की रोज़मर्रा की खाद्य सामग्री तथा घरेलू सामान प्लास्टिक की थैलियों में ही आते हैं।

प्रश्न 8.
अच्छी कोटि के प्लास्टिक या पॉलीथीन तथा घटिया प्लास्टिक या पॉलीथीन में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
अच्छी कोटि के प्लास्टिक की थैलियों में खाद्य-पदार्थों की पैकिंग पूर्णतः सुरक्षित और स्वास्थ्यकारी होती है जबकि दूसरी तरफ घटिया और सस्ते प्लास्टिक में लंबे समय तक रखे गए खाद्य पदार्थ में प्लास्टिक के हानिकारक योगशील रसायन घुल जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होते हैं।

प्रश्न 9.
हमारे पर्यावरण पर किस का दुष्प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हमारे पर्यावरण पर प्लास्टिक कचरे जैसे पॉलीथीन की थैलियाँ, कोल्ड-ड्रिंक्स की बोतलें, मिनरल वाटर की बोतलें आदि का दुष्प्रभाव पड़ता

II. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
सबसे लोकप्रिय प्लास्टिक कौन-सा है? खाद्य-सामग्री में उसका उपयोग किस प्रकार से हो रहा है?
उत्तर:
पॉलिइथिलीन प्लास्टिक सबसे लोकप्रिय प्लास्टिक है। आइसक्रीम के कप, कोल्ड ड्रिंक तथा मिनरल वाटर की बोतलें इसी प्लास्टिक से बनती हैं। यह पालीथीन अन्य धातुओं की तुलना में सस्ता, हल्का, मज़बूत तथा सुविधाजनक होता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्रश्न 2.
कौन-कौन से पदार्थ प्रकृति में अपघटित (नष्ट) हो जाते हैं और कौन-से नहीं?
उत्तर:
कागज़, लकड़ी, खाद्य-पदार्थ, मृतजीव शरीर प्रकृति में उपस्थित बैक्टीरिया तथा जैविक रूप से नष्ट हो जाते हैं, किन्तु प्लास्टिक तथा पॉलीथीन ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो न तो सड़ते हैं, न ही घुलते हैं और न ही नष्ट होते हैं।

प्रश्न 3.
प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए आप क्या योगदान दे सकते हैं ? लिखो।
उत्तर:
प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम अत्यावश्यक है। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए हम प्लास्टिक के स्थान पर कागज़ के लिफाफे प्रयोग में लाएंगे। कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग भी प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति दिला सकता है।

III. विपरीत शब्द लिखो

गंदा, लाभ, विनाश, अनुपस्थित, प्राकृतिक, दुरुपयोग।
कृत्रिम : …………..
निर्माण : …………..
उपयोग : …………..
उपस्थित : …………..
हानि : …………..
स्वच्छ : …………..
उत्तर:
विपरीतार्थक शब्द
कृत्रिम = प्राकृतिक।
निर्माण = विनाश।
उपयोग = दुरुपयोग।
उपस्थित = अनुपस्थित।
हानि = लाभ।
स्वच्छ = गंदा।

(ख) समानार्थक शब्द:

विश्व ……………
दिन ……………
रात ……………
नदी ……………
समुद्र ……………
पहाड़ ……………
सूर्य ……………
वायु। ……………
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
विश्व = संसार, जग।
दिन = दिवस, वासर।।
रात = रात्रि, रजनी।
नदी = सरिता, तरंगिनी।
समुद्र = सागर, उद्धि।
पहाड़ = नग, अचल।
सूर्य = रवि, भास्कर।
वायु = पवन, मारुत।

(ग) वचन बदलो

बाल्टियाँ ……………
डिब्बा ……………
सब्जी ……………
बोतलें ……………
वस्तुएँ ……………
अपना ………………
विषैला ……………
उत्तर:
बाल्टियाँ = बाल्टी
डिब्बा = डिब्बे।।
सब्जी = सब्जियाँ।
बोतलें = बोतल।
वस्तुएँ = वस्तु।
अपना = अपने।
विषैला = विषैले।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

(घ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

वातावरण, लोकप्रिय, विषाक्त, पुनरुत्पादन, दुष्प्रभाव, हानिकारक, अभियान, विकलांग, परियोजना
अंग से हीन ……………
विष से युक्त ……………
लोगों में प्रिय ……………
व्यवस्थित आन्दोलन …………….
दोबारा उत्पादन करना ………….
बुरा प्रभाव …………..
हानि पहुँचाने वाला …………….
नियमित एवं व्यवस्थित रूप से ……………..
पृथ्वी के चारों ओर की वाय ……………
उत्तर:
अंग से हीन = विकलांग
विष से युक्त = विषाक्त।
लोगों में प्रिय = लोकप्रिय।
व्यवस्थित आन्दोलन = अभियान।
दोबारा उत्पादन करना = पुनरुत्पादन।
बुरा प्रभाव = दुष्प्रभाव।
हानि पहुँचाने वाला = हानिकारक।
नियमित एवं व्यवस्थित रूप से = परियोजना।
पृथ्वी के चारों ओर की वायु = वातावरण।

IV. वाक्य बनाओ-

कृषि ………………..
पर्यावरण ………………..
स्वास्थ्य ………………..
संचित ………………..
नियन्त्रित ………………..
रोगाणु ………………..
उत्तर:
कृषि = भारत एक कृषि प्रधान देश है।
पर्यावरण = हमारे पर्यावरण में प्रदूषण फैलने का मुख्य कारण मोटर गाड़ियों से निकलता धुआँ है।
स्वास्थ्य = अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
संचित = मैंने बड़ी मेहनत से धन संचित किया है।
नियन्त्रित = हमें बढ़ती जनसंख्या को नियन्त्रित करना होगा।
रोगाणु = रोगाणु हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

V. पढ़ो, समझो और लिखो

अभि + यान = अभियान, अभिमान
प्र + दूषित = प्रदूषित, ………..
सह + योगी = सहयोगी, ………………..
उप + योगी – उपयोगी, ………………..
परि + योजना = परियोजना, ………………..
अप + घटित = अपघटित,. ………………..
सु + गम = सुगम, ………………..
वि + भिन्न = विभिन्न, ………………..
उत्तर:
उपसर्ग लगाकर नए शब्द:
अभि + यान = अभियान, अभिमान।
प्र + दूषित = प्रदूषित, प्रचार।
सह + योगी = सहयोगी, सहचर।
उप + योगी = उपयोगी, उपचार।
परि + योजना = परियोजना, परिवार।
अप + घटित = अपघटित, अपराध।
सु + गम = सुगम, सुकर।
वि + भिन्न = विभिन्न, विज्ञान।

VI. सोचिए और लिखिए

(क) घटिया प्लास्टिक किस तरह वायु, जल तथा मिट्टी को प्रदूषित कर रहा है ? पाँच सात वाक्य लिखो।
उत्तर:
घटिया प्लास्टिक मानव-उपयोग के लिए तो अहितकर है ही इसका दुष्प्रभाव जल, वायु और मिट्टी पर भी होता है। जल में, तालाबों, झीलों, नदियों, समुद्रों में प्लास्टिक कचरा जल को प्रदूषित करता है। पानी के बहाव में यह प्लास्टिक बाधा बनता है। प्लास्टिक कचरे को यदि नालियों आदि में फेंक दिया जाए तो यह नाली और सीवर के पानी के बहाव में बाधा बनता है।

यदि इस प्लास्टिक कचरे को खुले वायु में जलाया या पिघलाया जाए तो इससे कई हानिकारक तथा विषाक्त पदार्थ और जहरीली गैसें निकलती हैं जो वातावरण को दूषित करती हैं। यह मानव स्वास्थ्य को भी हानि पहुँचाती हैं।

यदि इस प्लास्टिक कचरे को मिट्टी में दबाया जाए तो यह मिट्टी की उर्वरा शक्ति को हानि पहुँचाती है। मिट्टी में दबे प्लास्टिक के रसायन गर्मी पाकर विषैली गैसें उत्पन्न करते हैं जिनसे भूमि में रहने वाले जीवाणु और कीड़े-मकौड़े प्रभावित होते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

(ख) हमारे दैनिक जीवन में घटिया प्लास्टिक से बनने वाली चीज़ों की सूची बनाएं और उन चीज़ों के विकल्प भी बताएं।
घटिया प्लास्टिक से बनी चीजें विकल्प
1. पॉलीथीन लिफाफे कागज़ के लिफाफे,
कपड़े के थैले आदि
2. …………………
3. ………………….
उत्तर:
विद्यार्थी इनके लिए स्वयं अपने आसपास प्लास्टिक की वस्तुओं को देखें और लिखें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
आज जीवन के हर क्षेत्र में किसका बोलबाला
(क) प्लास्टिक का
(ख) धन का
(ग) राजनीति का
(घ) धर्म का।
उत्तर:
(क) प्लास्टिक का

प्रश्न 2.
विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ क्या है?
(क) पैसा
(ख) प्लास्टिक
(ग) पेपर
(घ) पेंसिल।
उत्तर:
(ख) प्लास्टिक

प्रश्न 3.
आज के युग को किसकी संज्ञा दे सकते हैं ?
(क) प्लास्टिक युग
(ख) राजनीति युग
(ग) बाल युग
(घ) अंतरिक्ष युग।
उत्तर:
(क) प्लास्टिक युग

प्रश्न 4.
सुबह उठते ही दिन की शुरुआत किससे होती है ?
(क) टुथब्रुश से
(ख) पानी से
(ग) नाश्ते से
(घ) रोटी से।
उत्तर:
(क) टुथब्रुश से

प्रश्न 5.
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए क्या है ?
(क) लाभदायक
(ख) हानिकारक
(ग) श्रेष्ठ
(घ) अच्छा
उत्तर:
(ख) हानिकारक

प्रश्न 6.
क्या हमें प्लास्टिक का प्रयोग करना चाहिए ?
(क) कभी नहीं
(ख) कभी-कभी
(ग) नहीं
(घ) हां।
उत्तर:
(क) कभी नहीं

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्लास्टिक : सजग प्रयोग Summary

प्लास्टिक : सजग प्रयोग पाठ का सार

आज के युग को प्लास्टिक का युग कहा जा सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का ही बोलबाला है। यह विश्व भर में सब से अधिक प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। घरेलू उपयोगी सामान के अतिरिक्त कृषि, परिवहन, भवन-निर्माण, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी इसका अधिकता से उपयोग हो रहा है। वाहनों के ढाँचे, इमारतों की खिड़कियाँ, दरवाजे, चौखट और छतें भी प्लास्टिक से बनाई जाने लगी हैं। चश्मे के फ्रेम, लेंस, कान्टेक्ट लेंस, हृदय के कृत्रिम वाल्व, तरह-तरह की थैलियाँ, आईस क्रीम के कप, कोल्डड्रिंक तथा मिनरल वाटर की बोतलें आदि इसी से बनाए जाते हैं क्योंकि यह हल्का, मज़बूत और सुविधाजनक होता है। सामान्य रूप से अच्छी कोटि का प्लास्टिक हानिकारक और विषैला नहीं होता लेकिन जब घटिया किस्म के प्लास्टिक में रंग मिलाए जाते हैं तो वे हानिकारक प्रभाव दिखाते हैं। प्लास्टिक का पर्यावरण पर भी कुप्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक तथा पॉलीथीन प्राकृतिक और जैविक विधि से नष्ट नहीं होते। गर्मी पाकर ये विषैली गैसें उत्पन्न करते हैं। इसके कारण अनेक जीव जन्तु मर जाते हैं। इनसे सीवर बंद हो जाते हैं। गाय-भैंसें आदि इन्हें खाद्य पदार्थों के साथ निगल जाती हैं और मौत के मुँह में समा जाती हैं। इसलिए हमें प्लास्टिक का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

कठिन शब्दों के अर्थ:

प्रत्येक = हर एक। क्षेत्र = इलाका। दबदबा = रोबदाब। मानव निर्मित = मनुष्य के बनाए हुए। कृषि = खेती। पशु-आवास = जानवरों के रहने का स्थान। निर्माण = बनाना। सर्जरी = शल्य क्रिया। कृत्रिम = नकली। रोज़मर्रा = दैनिक उपयोगी।खाद्य-सामग्री = खाने का सामान। लोकप्रिय = प्रसिद्ध। हाऊस = घर। जगत = संसार। प्रदूषण = दूषित। परिवहन = एक स्थान से दूसरे स्थान तक। उपलब्ध = प्राप्त। खाद्य-पदार्थ = खाने वाली वस्तुएँ। विषैले = ज़हरीले। पूर्णतः = पूरी तरह। प्रतिरोधता = रुकावट। घातक = हानिकारक। कचरा = गन्दगी। पर्यावरण = वातावरण। विषाक्त = विष युक्त, ज़हरीले। मृतजीव = मरे हुए जीव। उत्पन्न = पैदा। जीवाणु = अति सूक्ष्म जीव। असमय = समय से पहले। समक्ष = सामने। परेशानियों = मुश्किलों। नियन्त्रण = वश में।।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 उन्नति का मंत्र

Hindi Guide for Class 5 PSEB उन्नति का मंत्र Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
संसार में लगातार परिवर्तन होता रहता है, इसके कोई पाँच उदाहरण लिखो।
उत्तर:
संसार में लगातार होने वाले पाँच परिवर्तन इस प्रकार हैं

  1. सूरज का रोज़ निकलना और छिप जाना।
  2. फूल का डाली पर खिलना और सूख कर झड़ जाना।
  3. कभी बचपन कभी जवानी और फिर बुढ़ापा तथा मृत्यु।
  4. रात के बाद दिन का निकलना, दिन के बाद फिर रात का आना।
  5. समय का आगे बढ़ते जाना, फिर लौट कर न आना।
  6. पेड़-पौधों के पत्तों का कोमल हरा और फिर पीला हो जाना।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र

प्रश्न 2.
समय नष्ट न करने वाले को क्या मिलता
उत्तर:
समय नष्ट न करने वाले को जीवन में सारे सुख मिलते हैं। वह जीवन में उन्नति करता है।

प्रश्न 3.
कवि ने उन्नति का कौन-सा मन्त्र कविता में दिया है?
उत्तर:
कवि ने उन्नति का मूल मन्त्र बताते हुए कहा है-‘समय को कभी मत गँवाओ।’

प्रश्न 4.
‘समय अमूल्य है,’ इस विषय पर पाँच वाक्य लिखो।
उत्तर:
समय एक बहुमूल्य धन है। यह कभी लौट कर नहीं आता। इसलिए समय के महत्त्व को समझो। समय को कभी व्यर्थ न गँवाओ। समय पर किया गया काम ही अच्छा होता है। जो विद्यार्थी समय | के महत्त्व को नहीं समझते, वे बाद में पछताते हैं। ऐसे लोग जीवन में ठोकरें खाते रहते हैं। इसी कारण हमारे महापुरुषों ने समय को बड़ा महत्त्व दिया है।

II. सरलार्थ करो

कभी बालपन मिलता हमको,
कभी जवानी आती है।
पागल बन जब झूमा करते,
तभी जरा आ जाती है।
उत्तर:
कवि कहता है कि मनुष्य का जीवन एक-सा नहीं रहता। प्रकृति में भी कभी सुबह होती है तो कभी रात का अन्धेरा छा जाता है और चाँद मुस्कुराने लगता है। फूल कभी डाली पर खिलता है और कभी वह झड़ जाता है। कभी हमें बचपन मिलता है और कभी जवानी (यौवन) आ जाती है। जवानी की मस्ती में पागल हो कर जब हम झूमते हैं तो उसी समय बुढ़ापा आ जाता है।

वाक्य बनाओ

(i) बालपन = ………………….
(ii) नष्ट = ………………….
(iii) इच्छा = ………………….
(iv) सुख = ………………….
उत्तर:
(i) बालपन = बालपन में अधिकतर बच्चे नटखट होते हैं।
(ii) नष्ट = पशुओं ने सारा बाग नष्ट कर दिया।
(iii) इच्छा = मेरी इच्छा डॉक्टर बनने की है।
(iv) सुख = यदि हमें सुख की इच्छा है तो परिश्रम करना होगा।

III. समानार्थक शब्द लिखो

(i) सवेरा = ………………….
(ii) अन्धेरा = ………………….
(iii) चाँद = ………………….
(iv) फूल = ………………….
(v) डाली = ………………….
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
(i) सवेरा = सुबह, प्रातः
(ii) अन्धेरा = अन्धकार, तम।
(iii) चाँद = निशिकर, रजनीकर।
(iv) फूल = पुष्प, सुमन।
(v) डाली = शाखा, टहनी।

IV. विपरीत शब्द समझो

इच्छा = अनिच्छा
सुख = दुःख
आलसी = चुस्त
जीवन = मृत्यु
आबाद = उजाड़
उत्तर:
विद्यार्थी ऊपर लिखे गए विपरीतार्थक शब्दों को समझें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र

V. रेखांकित शब्दों के वचन बदल कर वाक्य दोबारा लिखो

यह आम के पेड़ की डाली है।
पेड़ का पत्ता हरा है।
उत्तर:
(i) ये आम के पेड़ों की डालियाँ हैं।
(ii) पेड़ों के पत्ते हरे हैं।

VI. नये शब्द बनाओ

न् + न = न्न = उन्नति,
त् + र = त्र = मन्त्र, ……………
न् + त = न्त = निरन्तर, ……………
त् + त = त्त, त्त = पत्ती, …………..
प् + र = प्र = प्राण, …………………
ष् + ट = ष्ट = नष्ट, …………………
द् + य = द्य, द्य = विद्या, ………….
उत्तर:
नए शब्द-
न् + न = न्न = उन्नति, अन्न, खिन्न।
त् + र = त्र = मन्त्र, स्वतन्त्र, मित्र।
न् + त = न्त = निरन्तर, अन्त, अन्तर।
त् + त = त्त (त्त) = पत्ती, कुत्ता, पत्ता।
प् + र = प्र = प्राण, प्रबल, प्रखर।
ष् + ट = ष्ट = नष्ट, कष्ट, दुष्ट।
द् + य = द्य (द्य) = विद्या, विद्यार्थी, विद्यालय।

VII. शब्दों की माला पूरी करो

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र 1

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
परिवर्तन किसका नियम है ?
(क) प्रकृति का
(ख) मनुष्य का
(ग) सबका
(घ) धन का।
उत्तर:
(क) प्रकृति का

प्रश्न 2.
इस कविता में कवि ने क्या शिक्षा दी है ?
(क) धन कमाने की
(ख) समय नष्ट न करने की
(ग) पढ़ने की
(घ) जगने की।
उत्तर:
(ख) समय नष्ट न करने की

प्रश्न 3.
समय कैसा धन है ?
(क) अमूल्य
(ख) मूल्य
(ग) धनी
(घ) अच्छा
उत्तर:
(क) अमूल्य

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र

प्रश्न 4.
जो समय को नष्ट करता है उसे कौन-सा धन नहीं मिलता?
(क) विद्या धन
(ख) विद्या पैसा
(ग) धन
(घ) गृह धन।
उत्तर:
(क) विद्या धन

प्रश्न 5.
उन्नति का मंत्र क्या है ?
(क) समय का लाभ उठाना
(ख) समय गंवाना
(ग) समय देना
(घ) समय न देना।
उत्तर:
(क) समय का लाभ उठाना

उन्नति का मंत्र Summary

उन्नति का मंत्र पाठ का सार

कवि ने समय के लगातार बदलने और उसके अच्छे-बुरे प्रभावों को अपनी कविता में प्रकट किया -है। समय बदलने के साथ कभी सवेरा होता है तो कभी रात का अंधेरा। कभी पौधों पर फूल महकते हैं तो कभी झड़ जाते हैं। बचपन जवानी में बदलता है तो जवानी बुढ़ापे में बदल जाती है। संसार का कण-कण बदलता है। मनुष्य को समय की इज्जत करनी चाहिए। उसे कभी भी गंवाना नहीं चाहिए। समय ही मान है, प्राण है और सब सुखों का दाता है। कभी समय न गंवाना ही सब सुखों को प्राप्त करने का मूल मंत्र है।

पद्यांशों के सरलार्थ

1. कभी सवेरा कभी अँधेरा,
कभी चाँद मुसकाता है।
खिलता फूल कभी डाली पर,
वही कभी झड़ जाता है।
कभी बालपन मिलता हमको,
कभी जवानी आती है।
पागल बन जब झुमा करते,
तभी ज़रा आ जाती है।

कठिन शब्दों के अर्थ:
सवेरा = सुबह। मुसकाता = मुस्कुराता, हँसता। बालपन = बचपन। जरा = बुढ़ापा।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कविता ‘उन्नति का मन्त्र’ में से लिया गया है। प्रस्तुत कविता में कवि ने समय के मूल्य को जानना ही उन्नति का मन्त्र बताया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि मनुष्य का जीवन एक-सा नहीं रहता। प्रकृति में भी कभी सुबह होती है तो कभी रात का अन्धेरा छा जाता है और चाँद मुस्कुराने लगता है। फूल कभी डाली पर खिलता है और कभी वह झड़ जाता है। कभी हमें बचपन मिलता है और कभी जवानी (यौवन) आ जाती है। जवानी की मस्ती में पागल हो कर जब हम झूमते हैं तो उसी समय बुढ़ापा आ जाता है।

भावार्थ:
समय निरन्तर बढ़ता रहता है तथा उसके साथ बदलाव भी निश्चित है।

2. समय निरन्तर बढ़ता जाता,
बदल रहा जग-जीवन है।
बदल रही है पत्ती-पत्ती,
बदल रहा सब कण-कण है।
यदि इच्छा है सुख की तुमको,
समय व्यर्थ मत खोना रे।
जो कुछ करना, करो समय पर,
नहीं आलसी होना रे।

कठिन शब्दों के अर्थ:
समय = वक्त। निरन्तर = लगातार। जग-जीवन = सांसारिक जीवन। कणकण = ज़र्रा-ज़र्रा इच्छा = चाह। व्यर्थ = फजूल। आलसी = सुस्त।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कविता ‘उन्नति का मंत्र’ से लिया गया है। प्रस्तुत कविता में कवि ने समय का महत्त्व बताया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि समय लगातार बढ़ता जाता है। समय बीतता रहता है। इसी के साथ संसार का जीवन भी बदलता रहता है।

दुनिया में पत्ती-पत्ती और हर कण बदल रहा है। अरे मानव ! यदि तुम सुख चाहते हो तो अपना समय व्यर्थ मत गँवाओ। तुम्हें जो कुछ भी करना है, उसे समय पर कर डालो। आलसी बनकर रहना बुरी बात है।

भावार्थ:
समय अमूल्य है, वह लौट कर नहीं आता।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 उन्नति का मंत्र

3. समय मान है, समय प्राण है,
समय सभी सुख द्गाता है।
समय नष्ट कर नहीं कोई भी,
विद्या धन सुख पाता है।
नहीं समय को कभी गँवाओ,
मंत्र उन्नति का याद रहे।
मूल्य समय का जो पहचाने,
जीवन उसका आबाद रहे।

कठिन शब्दों के अर्थ:
मान = इज्जत। प्राण = जान। सुखदाता = सुख देने वाला। विद्याधन = विद्या रूपी दौलत। उन्नति = तरक्की। मूल्य = कीमत।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कविता ‘उन्नति का मन्त्र’ से ली गई हैं। इन पंक्तियों में कवि ने जीवन में उन्नति पाने के लिए समय की कद्र करना बताया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है-समय इज्जत है और समय ही प्राण है। कोई भी व्यक्ति समय को बरबाद करके विद्या रूपी धन एवं सुख प्राप्त नहीं कर सकता। इसलिए समय को कभी मत गँवाओ। इस उन्नति के
मन्त्र को हमेशा याद रखो। जो व्यक्ति समय की कीमत को पहचानता है, उसका जीवन आबाद रहता है।

भावार्थ:
हमें समय के महत्त्व को पहचानना चाहिए।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

Hindi Guide for Class 5 PSEB नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
केरल के समुद्री किनारे के साथ-साथ किस चीज़ की पट्टी बिछी हुई है ?
उत्तर:
केरल के समुद्री किनारे के साथ-साथ नारियल के वृक्षों की लम्बी पट्टी बिछी हुई है।

प्रश्न 2.
केरल को क्या कहकर बुलाया जाता है ?
उत्तर:
केरल को नारियल का बगीचा कहकर बुलाया जाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

प्रश्न 3.
केरल का प्रिय जानवर कौन-सा है?
उत्तर:
केरल का प्रिय जानवर हाथी है।

प्रश्न 4.
केरल के लोगों का मुख्य त्योहार कौनसा है?
उत्तर:
केरल के लोगों का मुख्य त्योहार ओणम है।

प्रश्न 5.
केरल के लोगों का प्रमुख नृत्य कौन| सा है?
उत्तर:
केरल के लोगों का प्रमुख नृत्य कथकली है।

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें

प्रश्न 1.
केरल को नारियल का बगीचा क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
केरल के समुद्र के किनारे-किनारे नारियल के वृक्षों की लम्बी पट्टी बिछी हुई है इसी से केरल को नारियल का बगीचा कहते हैं।

प्रश्न 2.
केरल को भारत का नंदनवन क्यों पुकारा जाता है?
उत्तर:
केरल की सुन्दरता और प्राकृतिक दृश्यों की मनोरमता के कारण इसे भारत का नंदनवन कह कर पुकारा जाता है।

प्रश्न 3.
केरल के जंगलों में कौन-कौन से वृक्ष पाए जाते हैं ?
उत्तर:
केरल के जंगलों में रबड़, चन्दन, सागौन और शीशम के वृक्ष पाए जाते हैं।

प्रश्न 4.
केरल के लोगों का पहरावा कैसा है ?
उत्तर:
केरल के लोग अधिकतर ढीले-ढाले कपड़े पहनते हैं। पुरुष लुंगी एवं कुरता पहनते हैं और स्त्रियाँ धोती और ब्लाउज पहनती हैं।

प्रश्न 5.
नारियल के वृक्ष को केरल का कल्पवृक्ष क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
केरल प्रदेश समुद्र के किनारे बसा हुआ प्रदेश है। यहाँ पर नारियल के वृक्षों की भरमार है। चारों ओर नारियल के ऊँचे-ऊँचे वृक्ष लगे दिखाई देते हैं। नारियल के पेड़ इनके लिए बहुपयोगी हैं। इनसे इनकी बहुत-सी ज़रूरतें पूरी होती हैं। इसीलिए नारियल के वृक्ष को केरल का कल्पवृक्ष कहा जाता है।

प्रश्न 6.
हाथी केरल के लोगों का प्रिय जानवर क्यों है ?
उत्तर;
केरल में घने जंगल मिलते हैं। इन जंगलों में हाथी, शेर, चीता आदि जानवर बहुतायत में होते हैं। हाथी यहाँ का विशेष प्रिय जानवर है। इसे लकड़ियाँ ढोने और सवारी करने के प्रयोग में लाया जाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

प्रश्न 7.
केरल निवासी ओणम का त्योहार कैसे मनाते हैं?
उत्तर:
केरल के लोग ओणम का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं। इस अवसर पर दुकानों और घरों को सजाया जाता है। घरों में भिन्न- भिन्न पकवान और मिठाइयाँ बनती हैं। लक्ष्मी माता
और नौका की पूजा की जाती है। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएँ भी करवाई जाती हैं। हाथियों को सजा कर सवारी निकाली जाती है। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर करवाए जाते हैं। नौका | प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण होता है।

III. निम्नलिखित शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करें

(i) तुल्य
(ii) विशेष
(iii) मनोरम
(iv) मुख्य
(v) लोकप्रिय
(vi) शिक्षित
(vii) प्रतियोगिता।
उत्तर:
(i) तुल्य-केरल के प्राकृतिक नज़ारे कश्मीर के तुल्य माने जाते हैं।
(i) विशेष-केरल में ओणम के त्योहार में लोग विशेष रुचि लेते हैं।
(iii) मनोरम-केरल के मनोरम दृश्य देखकर मन आनंदित हो गया।
(iv) मुख्य-चावल और मछली केरल के लोगों का मुख्य भोजन है।
(v) लोकप्रिय- (1) ओणम केरल का लोकप्रिय त्योहार है।
(2) कथकली केरल का लोकप्रिय नृत्य है।
(vi) शिक्षित-केरल के प्रायः सभी लोग शिक्षित हैं।
(vii) प्रतियोगिता-ओणम के अवसर पर यहाँ कई प्रतियोगिताएँ होती हैं।

IV. वचन बदलो

मछली, झीलें, नदी, प्रतियोगिता, लड़की, नाटिका, धोती, रस्सी, चटाई, पत्ती।
उत्तर:
मछली = मछलियाँ।
झीलें = झील
नदी = नदियाँ।
प्रतियोगिता = प्रतियोगिताएँ।
लड़की = लड़कियाँ।
नाटिका = नाटिकाएँ।
धोती = धोतियाँ
रस्सी = रस्सियाँ।
चटाई = चटाइयाँ।
पत्ती = पत्तियाँ।

V. समान-अर्थ वाले शब्द लिखो

तट, खूबसूरत, मनोहारी, बहुतायत, भरमार।
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
तट = किनारा, कगार।
खूबसूरत = सुन्दर, मनोहर।
मनोहारी = आकर्षक, सुन्दर।
बहुतायत = ज़्यादातर, अधिकतर।
भरमार = बहुत अधिक, ज्यादा।

VI. शुद्ध करके लिखो

परदेशों, परसिध, पशचिम, पूरब, तामीलनाडु, करनाटक, दकशिन, नारीअल, मनौहारी, कलपवृक्ष, गुनकारी, खुबसूरत, पियाले, उदयोग-दन्दे, विशेश, सीदे-सादे।
उत्तर:
परदेशों = प्रदेशों।
परसिध = प्रसिद्ध।
पशचिम = पश्चिम।
पूरब = पूर्व।
तामीलनाडु = तमिलनाडु।
करनाटक = कर्नाटक।
दकशिन = दक्षिण।
नारीअल = नारियल।
मनौहारी = मनोहारी।
कलपवृक्ष = कल्पवृक्ष।
गुनकारी = गुणकारी
खुबसूरत = खूबसूरत।
पियाले = प्याले।।
उदयोग-दन्दे = उद्योग-धंधे
विशेश = विशेष।
सीदे-सादे = सीधे-सादे।

VII. पाठ में से ढूँढ़कर पाँच युग्म शब्द लिखें जैसे-

अलग-अलग
उत्तर:
युग्म शब्द
(i) किनारे – किनारे।
(ii) अलग – अलग।
(iii) सीधे – सादे।
(iv) भिन्न – भिन्न।
(v) ढीले – ढाले।

VIII. ठीक (✓) या (✗) गलत ढूँढकर चिह्न लगाएँ

1. नारियल की लकड़ी का प्रयोग क्रिकेट का बल्ला बनाने में किया जाता है।
2. केरल में मौसम अधिकतर गर्म रहता है।
3. केरल में ज़्यादातर लोग खेतीबाड़ी करते हैं।
4. केरल प्रदेश में नीलगिरी पर्वत फैला हुआ है।
5. केरल के लोग रेलगाड़ी से अधिक सफर करते हैं।
6. केरल का प्रसिद्ध नृत्य कथकली है।
उत्तर:
(1) ✗
(2) ✓
(3) ✓
(4) ✓
(5) ✗
(6) ✓

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

IX. वाक्य पूरे करो

(चावल, अरब सागर, श्रद्धा, हिन्द महासागर, उत्साह, साबुन, हाथी, कश्मीर)
1. केरल के पूर्व में ………………….. और दक्षिण में…………….है।
2. नारियल तेल ……………. बनाने में भी काम आता है।
3. केरल के प्राकृतिक दृश्य.. ……………. के -ुल्य माने जाते हैं।
4. लकड़ियाँ ढोने और सवारी करने में ……………. का प्रयोग किया जाता है।
5. इडली, डोसा, उत्पम आदि ……………. से बनते हैं।
6. ओणम का त्योहार …………..और ………… से मनाया जाता है।
उत्तर:
1. अरब सागर, हिन्द महासागर।
2. साबुन।
3. कश्मीर।
4. हाथी।
5. चावल।
6. श्रद्धा, उत्साह।

X. सोचिए और लिखिए

(1) केरल प्रदेश से सम्बन्धित चित्र ढूँढ़कर अपनी कापी पर चिपकाएँ।
(2) भारत के अन्य प्रदेशों के बारे में जानकारी मैगज़ीनों, अखबारों, लाइब्रेरी की पुस्तकों से प्राप्त करें और संग्रह करें।
(3) किसी प्रदेश की यात्रा करें तो उसका अनुभव अपनी डायरी में ज़रूर लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने अध्यापकों की सहायता एवं अपने अनुभव द्वारा इन्हें लिखें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
हमारे देश में कितने प्रदेश हैं?
(क) 28
(ख) 29.
(ग) 30
(घ) 31.
उत्तर:
(क) 28

प्रश्न 2.
केरल कौन-सी दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व
(ख) पश्चिम
(ग) उत्तर
(घ) दक्षिण।
उत्तर:
(घ) दक्षिण।

प्रश्न 3.
केरल के पूर्व में कौन-सा सागर है?
(क) अरब सागर
(ख) हिन्द महासागर
(ग) दीप सागर
(घ) अंध सागर।
उत्तर:
(क) अरब सागर

प्रश्न 4.
केरल के दक्षिण में कौन-सा सागर है?
(क) अरब सागर
(ख) हिन्द महासागर
(ग) दीप सागर
(घ) अंध सागर।
उत्तर:
(ख) हिन्द महासागर

प्रश्न 5.
केरल की राजधानी कौन-सी है ?
(क) भूटान
(ख) तिरुवनंतपुरम
(ग) पुरम
(घ) आर. के. पुरम।
उत्तर:
(ख) तिरुवनंतपुरम

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

प्रश्न 6.
केरल को क्या कह कर बुलाया जाता है?
(क) वृक्षों का वगीचा
(ख) नदियों का बगीचा
(ग) फूलों का बगीचा
(घ) नारियल का बगीचा।
उत्तर:
(घ) नारियल का बगीचा।

प्रश्न 7.
केरल का प्रिय जानवर कौन-सा है?
(क) हाथी
(ख) घोड़ा
(ग) जेबरा
(घ) गैंडा।
उत्तर:
(क) हाथी

प्रश्न 8.
केरल का मुख्य त्योहार कौन-सा है?
(क) दीवाली
(ख) होली
(ग) ओणम
(घ) वैशाखी।
उत्तर:
(ग) ओणम

प्रश्न 9.
केरल के लोगों का प्रमुख नृत्य कौन-सा है ?
(क) कथकली
(ख) कथाकली
(ग) कली
(घ) कथा।
उत्तर:
(क) कथकली

प्रश्न 10.
केरल को भारत का क्या कहा जाता है?
(क) नंद
(ख) नंदनवन
(ग) वन
(घ) नंदी।
उत्तर:
(ख) नंदनवन

नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश Summary

नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश पाठ का सार

हमारे देश भारत में 28 प्रदेश हैं जिनमें दक्षिण में स्थित केरल प्रदेश समृद्ध और प्रसिद्ध है। इसके पूर्व में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर है। इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है। इस राज्य के पश्चिम में तमिलनाड़ राज्य है। इस राज्य में नारियल के इतने अधिक पेड़ हैं कि इसे नारियल का बगीचा भी कहा जाता है। यहाँ के लोगों की बहुत अधिक आवश्यकताएँ नारियल के वृक्षों से पूरी होती है। यहाँ अधिक गर्मी या सर्दी नहीं होती। इस राज्य में बहुत अधिक वर्षा होती है। यहाँ के अधिकांश उद्योग-धन्धे जंगलों पर निर्भर करते हैं। यहाँ चावल, गर्म मसाले और चाय बहुत अधिक होती है। नदियों, नहरों और झीलों की अधिकता के कारण इधर-उधर जाने के लिए नावों का प्रयोग किया जाता है। यहाँ सड़कें तो पर्याप्त हैं पर रेलों की संख्या अधिक नहीं है। यहाँ के लोगों का मुख्य भोजन चावल और मछली है। यहाँ के लोग सीधे-सादे और नृत्य संगीत के शौकीन हैं। अधिकतर लोग ढीले-ढाले वस्त्र पहनते हैं। यहाँ का मुख्य त्योहार ओणम है। इस दिन पर्व मनाने के साथ-साथ नौकाओं की दौड आयोजित की जाती है। हाथियों को सजा-संवार कर देवताओं की सवारी निकाली जाती है। यहाँ घूमने के लिए जाने का उचित समय अक्तूबर-नवम्बर महीना है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 नारियल का बगीचा-केरल प्रदेश

कठिन शब्दों के अर्थ:

समृद्ध = सम्पन्न, अमीर। प्रदेश = इलाका। तट = किनारे। चार-चाँद लगाना = शोभा बढ़ाना। मनोहारी = मन को हरने (अच्छा लगने) वाला। दृश्य = नज़ारा। तुल्य = समान, बराबर। बहुतायत = बहुत अधिक। इस्तेमाल = प्रयोम। लोकप्रिय = प्रसिद्ध। शिक्षित = पढ़ेलिखे। शौकीन = शौक रखने वाले। हिस्सा = भाग। प्राकृतिक दृश्य = कुदरती नज़ारे। सांस्कृतिक = संस्कृति से जुड़े हुए। तारीफ = प्रशंसा। पकवान = खाने की चीजें, भोजन। श्रद्धा = विश्वास। अर्चना = प्रार्थना। आधारित = निर्भर। मुख्य = खास। तुल्य = समान। भरमार = अधिकता। आधारित = निर्भर।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 19 रेत और पत्थर

Hindi Guide for Class 5 PSEB रेत और पत्थर Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
दोनों दोस्त कहाँ टहल रहे थे?
उत्तर:
दोनों दोस्त समुद्र किनारे टहल रहे थे।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

प्रश्न 2.
एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाँटा क्यों मारा ?
उत्तर:
दोनों दोस्तों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाँटा मारा।

प्रश्न 3.
चाँटा लगने पर दोस्त ने क्या किया?
उत्तर:
चाँटा लगने पर दोस्त ने समद्र किनारे रेत पर लिखा-“आज मेरे सबसे प्यारे दोस्त ने मुझे चाँटा मारा है।”

प्रश्न 4.
रेत और पत्थर’ में एक दोस्त बेहोश क्यों हो गया?
उत्तर:
समुद्र में नहाते हुए अचानक उसका पैर पानी के नीचे दलदल में फँस गया और वह डूबने लगा। उसके दोस्त ने उसे बचा लिया, लेकिन वह बेहोश हो गया।

प्रश्न 5.
होश आने पर उसने क्या किया?
उत्तर:
होश आने पर उसने पत्थर पर लिख दिया “आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचायी।”

प्रश्न 6.
इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती
उत्तर:
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि अपने दुखों और कष्टों को रेत पर लिखना और अपने प्रति दूसरों के द्वारा किया गया अच्छा कार्य पत्थर या हृदय पर लिखना चाहिए जिसे कोई कभी न मिटा सके।

II. समानार्थक शब्द लिखो

दोस्त = मित्र, सखा
किनारा = ……….. , ………..
चाँटा = ……….. , ………..
पैर = ……….. , ………..
बाँह = ……….. , ………..
पत्थर = ……….. , ………..
लहर = ……….. , ………..
उत्तर:
समानार्थक शब्द
दोस्त = मित्र, सखा।
किनारा = तट, कूल।
चाँटा = चपत, थप्पड़।
पैर = पग, पाँव।
बाँह = हाथ, भुजा।
पत्थर = पाहन, पाथर।
लहर = तरंग, उर्मि।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

III. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलें

1. दो दोस्त समुद्र के किनारे टहल रहे थे। (वर्तमान काल में बदलो)
2.आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचाई (भविष्य काल में बदलो)
3. वह डूबने लगा। (वर्तमान काल में बदलो)
4. हल्की बेहोशी के बाद जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाया। (भविष्य काल में बदलो)
5. एक ने दूसरे के गाल पर कसकर चाँटा मारा। (वर्तमान काल में बदलो)
उत्तर:
1. दो दोस्त समुद्र के किनारे टहल रहे. हैं।
2. मेरे सबसे अच्छे दोस्त मेरी जान बचाएँगे।
3. वह डूब रहा है।
4. हल्की बेहोशी के बाद जब उसे होश आएगा तो वह स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाएगा।
5. एक, दूसरे के गाल पर कसकर चाँटा मारते हैं।

IV. इस पत्थर में सभी शब्द घुल-मिल गए हैं। उनमें से क्रिया शब्द छाँटकर उनसे उचित वाक्य बनाएँ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर 1
उत्तर:
क्रिया शब्द – वाक्य
(1) टहलना – हम शाम को बाग में टहल रहे थे।
(2) मारना – अध्यापक ने मोहन को चाँटा मारा।
(3) बचाना – मैंने अपने दोस्त को बचाया।
(4) सीखना – मैंने कार चलानी सीखी।
(5) लिखना – वह लिखता है।
(6) तराशना – वह पत्थर तराशता है।

V. विलोम शब्द लिखो

(i) दोस्त
(ii) मारना
(iii) नीचे
(iv) होश
(v) दुःख
(vi) अच्छा
उत्तर:
विलोम शब्द
(i) दोस्त = दुश्मन।
(ii) मारना = बचाना।
(iii) नीचे = ऊपर।
(iv) होश = बेहोश।
(v) दुःख = सुख।
(vi) अच्छा = बुरा।

VI. सर्वनाम भरकर वाक्य पूरे करो

1. …………… सबसे प्यारे दोस्त ने चाँटा मारा।
2. इस बार ………….. पत्थर पर लिखा है ऐसा क्यों।
3. ………….. स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाया।
4. ……………….. डूबने लगा।
5. ……….. पैर पानी के नीचे दलदल में फंस गया।
उत्तर:
(1) मेरे
(2) तुमने
(3) मैंने
(4) वह
(5). उसका

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

कुछ करने के लिए-

1. यदि आपने कभी किसी की सहायता की है तो उसका अनुभव लिखें।
2. वीर बालकों की कथा-कहानियाँ पढ़ें।

नोट- विद्यार्थी स्वयं के अनुभव से लिखने का प्रयास करें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान – लगाएं

प्रश्न 1.
दोनों दोस्त कहाँ घूमने गए?
(क) समुद्र के बीच
(ख) समुद्र के किनारे
(ग) नदी के किनारे
(घ) तालाब के किनारे।
उत्तर:
(ख) समुद्र के किनारे

प्रश्न 2.
एक दोस्त ने दूसरे को क्या मारा?
(क) चाँटा
(ख) डंडा
(ग) हाथ
(घ) कांटा।
उत्तर:
(क) चाँटा

प्रश्न 3.
एक दोस्त का पैर कहाँ फंस गया?
(क) दलदल में
(ख) पानी में
(ग) पत्थर में
(घ) समुद्र में।
उत्तर:
(क) दलदल में

प्रश्न 4.
एक दोस्त की जान किसने बचाई ?
(क) तैराक ने
(ख) माँ ने
(ग) पिता ने
(घ) दूसरे दोस्त ने।
उत्तर:
(घ) दूसरे दोस्त ने।

रेत और पत्थर Summary

रेत और पत्थर पाठ का सार

दो दोस्त समुद्र के किनारे घूम रहे थे। किसी बात पर बहस करते हुए एक ने दूसरे की गाल पर चाँटा मार दिया। जिसे चाँटा लगा उसने बिना उससे कुछ कहे रेत पर लिखा-‘आज मेरे सबसे प्यारे दोस्त ने मुझे चाँटा मारा।’ वे दोनों एक साथ घूमते रहे। समुद्र में भाटे के कारण जल स्तर कम होते ही दोनों उसमें नहाने लगे। अचानक वह दोस्त जिसे चाँटा लगा था वह दलदल में धंस कर डूबने लगा पर उसके दोस्त ने उसे बचा लिया। समुद्र से बाहर आकर उसने पत्थर पर लिखा-‘आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचायी है।’ दूसरे दोस्त के द्वारा उसके द्वारा लिखने के लिए रेत और पत्थर के चुनाव के बारे में पूछा तो उसने उत्तर दिया कि जब कोई हमें दुःख या कष्ट देता है तो उसे रेत पर लिख देना चाहिए क्योंकि भुलावे रूपी लहरें और हवाएं उसे मिटा देती। हैं पर जब कोई हमारे लिए अच्छा करता है तो उसे पत्थर पर तराशकर लिख देना चाहिए जहाँ कोई हवा या पानी उसे कभी न मिटा सके।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

कठिन शब्दों के अर्थ:

टहल = घूम। नौबत = स्थिति। आघात = चोट। भाटा = समुद्र के पानी का उतार। दलदल = कीचड़ से भरी जगह।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

Hindi Guide for Class 5 PSEB भूल गया है क्यों इंसान Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
इन्सान किस बात को भूल गया है?
उत्तर:
सब इन्सान मिट्टी के पुतले हैं और सबमें एक-जैसी जान है, इस बात को इन्सान भूल गया है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

प्रश्न 2.
अनेक देशों में किस की सन्तान बसी
उत्तर:
अनेक देशों में उसी परमेश्वर की सन्तान बसी हुई है।

प्रश्न 3.
देश और वेश-भूषा अलग होने पर भी मानव में क्या समानता है ?
उत्तर:
अलग-अलग देश और लोगों के पहनावे भिन्न-भिन्न होने पर भी सभी मानव समान हैं, क्योंकि सब में एक जैसे प्राण हैं।

II. सरलार्थ करो

सबकी है मिट्टी की काया
सब पर नभ की निर्मल छाया
यहाँ नहीं कोई आया है, ले विशेष वरदान।
भूल गया है क्यों इन्सान॥
उत्तर:
कवि कहता है कि मनुष्य यह बात क्यों भूल गया है कि शरीर मिट्टी का बना हुआ है। सबके सिर पर आकाश की स्वच्छ छाया है। इस संसार में कोई भी विशेष वरदान लेकर नहीं आया है। भाव यह है कि सब समान हैं।

III. समान तुक वाले शब्द मिलाओ

काया वेश
उपजाए छाया
देश सन्तान
वरदान बनाए।

उत्तर:
काया – छाया।
उपजाए – बनाए।
देश – वेश।
वरदान – सन्तान।

IV. चित्र को देखो. और पाँच पंक्तियाँ लिखो

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान 1
उत्तर:
हमारे देश में अलग-अलग जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं। उन सबकी वेशभूषा और रहन- सहन अलग-अलग है। हिन्दू लोग धोती और कुर्ता पहनते हैं तो मुस्लिम लोग कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। औरतें सूट-सलवार तथा घाघरा चोली पहनती हैं। यहाँ लोग भारतीय वेशभूषा के साथ-साथ पश्चिमी वेशभूषा भी पहनते हैं। फिर भी सब मिलजुल कर रहते हैं इसीलिए मेरा भारत महान् है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

V. समानार्थक शब्द लिखो

(i) इन्सान = मानव, मनुष्य
(ii) काया = …………. , ………….
(iii) धरा = ………….. , …………….
(iv) सन्तान = …………… , …………..
उत्तर:
(i) इन्सान = मानव, मनुष्य।
(ii) काया = तन, शरीर।
(iii) धरा = वसुधा, वसुन्धरा।
(iv) सन्तान = पुत्र, तनय।

VI. करिए

कविता को हाव-भाव के साथ गाएँ।

VII. नए शब्द बनाएँ

(i) मिट्टी = ट् + ट = ……………
(ii) इन्सान = + स = …………….
(iii) निर्मल = र् + म = ……………
उत्तर:
(i) खट्टा
(ii) इन्सानियत।
(iii) निर्मम।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
इन्सान की काया किसकी है?
(क) मिट्टी की
(ख) सोने की
(ग) चाँदी की
(घ) खून की।
उत्तर:
(क) मिट्टी की

प्रश्न 2.
मानव किसने उपजाए?
(क) पिता ने
(ख) माँ ने
(ग) धरती ने
(घ) नभ ने।
उत्तर:
(ग) धरती ने

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

प्रश्न 3.
सभी देशों में किसकी संतान बसी है?
(क) परमेश्वर की
(ख) पिता की
(ग) माँ की
(घ) दोनों की।
उत्तर:
(क) परमेश्वर की

प्रश्न 4.
सभी मनुष्यों में एक जैसा क्या है ?
(क) प्राण
(ख) धन
(ग) सम्मान
(घ) वैभव।
उत्तर:
(क) प्राण

भूल गया है क्यों इंसान Summary

भूल गया है क्यों इंसान पाठ का सार

कवि मनुष्य को याद कराना चाहता है कि वह क्यों भूल गया है कि सबका शरीर मिट्टी से बना है। वह नाशवान है और सब पर आकांश की निर्मल छाया है। सदा के लिए यहाँ रहने का वरदान लेकर कोई नहीं आया है। चाहे इस संसार में लोगों के बनाए अनेक देश हैं पर सभी मनुष्यों का जीवन धरती के कारण ही है। चाहे देश भिन्न हों, उनका पहनावा अलग हो पर सभी मनुष्यों में प्राण तो एक-से ही हैं।

पद्यांशों के सरलार्थ

1. भूल गया है क्यों इन्सान।
सबकी है मिट्टी की काया,
सब पर नभ की निर्मल छाया,
यहाँ नहीं कोई आया है,
ले विशेष वरदान।

कठिन शब्दों के अर्थ:
इन्सान = मनुष्य। काया = शरीर। नभ = आकाश। निर्मल = स्वच्छ। छाया = छांव।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘बच्चन’ जी द्वारा लिखित कविता ‘भूल गया है क्यों इन्सान’ में से लिया गया है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि मनुष्य यह बात क्यों भूल गया है कि शरीर मिट्टी का बना हुआ है। सबके सिर पर आकाश की स्वच्छ छाया है। इस संसार में कोई भी विशेष वरदान लेकर नहीं आया है। भाव यह है कि सब समान हैं।

भावार्थ:
मनुष्य मरणधर्मा है। उसे निश्चित रूप से संसार छोड़कर मृत्यु को प्राप्त करना ही है।

2. भूल गया है क्यों इन्सान।
धरती ने मानव उपजाए,
मानव ने ही देश बनाए,
बहु देशों में बसी हुई है,
एक धरा-संतान।

कठिन शब्दों के अर्थ:
मानव = मनुष्य। उपजाए = पैदा किए। बहु = बहुत। धरा = धरती।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि-मनुष्य इस बात को क्यों भूल गया है कि इस धरती ने मनुष्य को पैदा किया है। फिर मनुष्य ने देशों को बनाया है, बहुत-से देशों में यह धरती की सन्तान (मनुष्य) बसी हुई है।

भावार्थ:
इन्सान ने धरती पर रहते हुए भेदभाव के कारण देशों में भूमि को बाँट दिया है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 भूल गया है क्यों इंसान

3. भूल गया है क्यों इन्सान।
देश अलग हैं, देश अलग हों,
वेश अलग हैं, वेश अलग हों,
मानव का मानव से लेकिन,
अलग न अन्तर-प्राण
भूल गया है क्यों इन्सान।

कठिन शब्दों के अर्थ:
वेश = पहनावा। अन्तर-प्राण = जीवात्मा।

सरलार्थ:
कवि कहता है-मनुष्य यह क्यों भूल गया है कि देश अलग-अलग हैं और भले ही ये अलग-अलग हों। मनुष्य के पहनावे अलग हैं और चाहे वे अलग-अलग हों, परन्तु मनुष्य में मौजूद जीवात्मा सब में समान है।

भावार्थ:
इन्सानों में चाहे भेदभाव है पर उनमें विद्यमान जीवात्मा एक ही होती है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

Hindi Guide for Class 5 PSEB तेंदुए से मुठभेड़ Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
छवि के गाँव का नाम बताएँ।
उत्तर:
छवि के गाँव का नाम है-खटूखाल।

प्रश्न 2.
छवि पर किसने हमला किया ?
उत्तर:
छवि पर नरभक्षी तेंदुए ने हमला किया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

प्रश्न 3.
छवि ने तेंदुए पर कहाँ वार किया ?
उत्तर:
छवि ने तेंदुए के पेट पर वार किया।

प्रश्न 4.
तेंदुआ अपने शिकार को छोड़कर क्यों भाग गया ?
उत्तर:
छवि द्वारा अचानक किए गए वार से तेंदुआ घबरा गया और वह अपने शिकार को छोड़कर भाग गया।

प्रश्न 5.
गाँव वाले उसे सबसे पहले किस अस्पताल में लेकर गए?
उत्तर:
गाँव वाले उसे सबसे पहले गाँव के प्राथमिक अस्पताल में लेकर गए।

प्रश्न 6.
किस अस्पताल के डॉक्टरों ने छवि की जान बचायी और कैसे ?
उत्तर:
पी० जी० आई० चण्डीगढ़ के अस्पताल के डॉक्टरों ने आप्रेशन करके छवि की जान बचाई।

II. निम्नलिखित मुहावरों के वाक्य बनाएँ

मुहावरा – अर्थ – वाक्य
1. मन में लड्डू फूटना = खुश होना ……………..
2. फूला न समाना = खुश होना – ……………
3. पैरों तले जमीन खिसक जाना = होश हवास न रहना – ………….
4. मौत सिर पर खेलना = मौत करीब होना – ………………
उत्तर:
(1) मन में लड्डू फूटना = खुश होना – शिकार को अपने सामने पाकर तेंदुए के मन में लड्डू फूटने लगे।
(2) फूला न समाना = खुश होना-कक्षा में प्रथम आने का समाचार पाकर सुरेश तो फूला नहीं समा रहा था।
(3) पैरों तले जमीन खिसक जाना = होशहवास न रहना-अचानक हुए प्रहार से तेंदुआ घबरा गया उसके तो जैसे पैरों तले से ज़मीन खिसक गई।
(4) मौत सिर पर खेलना = मौत करीब होनाछवि को अहसास हो गया कि मौत उसके सिर पर खेल रही है।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

1. वर्तमानकाल: उसका शिकार उसके सामने है।
भूतकाल: उसका शिकार उसके सामने था।
भविष्यकाल: उसका शिकार उसके सामने होगा।

2. वर्तमान काल : ……………
भूतकाल : छवि बुरी तरह से घबरा गई थी।
भविष्यकाल : ………….
उत्तर:
वर्तमान काल : छवि बुरी तरह से घबरा रही है।
भूतकाल : छवि बुरी तरह से घबरा गई थी।
भविष्यत् काल : छवि बुरी तरह से घबरा जाएगी।

3. वर्तमान काल: …………..
भूतकाल: ………….
भविष्यकाल: तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाएगा।
उत्तर:
वर्तमान काल : तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाता है।
भूतकाल : तेंदुए ने जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाया।
भविष्यत् काल : तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाएगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

IV. नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखें

(i) झोंपड़ी = झोंपड़ियाँ।
(ii) बात = बातें।
(iii) बेटी = ………….
(iv) औरत = ……………
(v) कहानी = …………….
(vi) भैंस = …………..
(vii) छुट्टी = …………..
(vii) गर्दन = …………..
उत्तर:
बहुवचन
(i) झोंपड़ी = झोंपड़ियाँ।
(ii) बात = बातें।
(iii) बेटी = बेटियाँ।
(iv) औरत = औरतें।
(v) कहानी = कहानियाँ।
(vi) भैंस = भैंसें।
(vii) छुट्टी = छुट्टियाँ
(vii) गर्दन = गर्दनें।

V. शुद्ध शब्द पर गोला लगाएँ-

(1) परिचय/परीचय/परीचै
(2) कब्जे/कबजे/कब्जे
(3) हिमत/हीमत/हिम्मत।
(4) झोंपड़ी/झोंपड़ी/झोंपड़ी
(5) पराथमिक/प्राथमिक/प्राथमीक
(6) आप्रेशन/ओपरेशन/आपरेशन।
उत्तर:
(1) परिचय।
(2) कब्जे।
(3) हिम्मत।
(4) झोंपड़ी।
(5) प्राथमिक।
(6) आप्रेशन।

VI. निम्नलिखित प्रत्येक शब्द समूह में से सबसे जो अलग हो, उस पर गोला लगाएँ।

(1) हिम्मत, बहादुरी, ताकत, घबराहट
(2) पेट, खेल, मुँह, गर्दन
(3) वार, चोट, बात, प्रहार
(4) भागना, छुट्टी, दौड़ना, रुकना।
(5) चण्डीगढ़, गाँव, देहरादून, खटूखाल
(6) अस्पताल, डॉक्टर, कल्पना, आप्रेशन।
उत्तर:
(1) घबराहट
(2) खेल
(3) बात
(4) छुट्टी
(5) गाँव
(6) कल्पना।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

VII. पाठ में आए निम्नलिखित अव्यवस्थित शब्दों को व्यवस्थित करके लिखें

चा क अ न, बो क द र च, ड़ क फा र,
अचानक, …………. , …………..
……….., …………., …………
ता अ स प ल, जू बा द व, याँ क नि हा .
…………. , …………….. , ………..
…………. , …………….. , ………..
…………. , …………….. , ………..
उत्तर:
(1) अचानक।
(2) दबोचकर।
(3) फाड़कर।
(4) अस्पताल।
(5) बावजूद।
(6) कहानियाँ।

VIII. निम्नलिखित में से संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया शब्द छाँटें-

प्रश्न 1.
उसकी गर्दन से खून बह रहा था
उत्तर:
संज्ञा – गर्दन, खून
सर्वनाम – उसकी
क्रिया – बह रहा था

प्रश्न 2.
बहादुर छवि के आगे उसको भागना पड़ा …………. , …………..
उत्तर:
संज्ञा – छवि।
सर्वनाम – उसको
क्रिया – भागना।

प्रश्न 3.
उसने तेंदुए के पेट पर लगातार लात मारनी शुरू कर दी …………. , …………….
उत्तर:
संज्ञा – तेंदुए, पेट, लात।
सर्वनाम – उसने
क्रिया – मारनी।

प्रश्न 4.
छवि ने उसके जबड़े को चीर दिया। ……………. , ……………..
उत्तर:
संज्ञा – छवि, जबड़े।
सर्वनाम – उसके
क्रिया – चीर दिया।

प्रश्न 5.
वह नरभक्षी तेंदुए के चंगुल से बच गयी। …………. , …………..
उत्तर:
संज्ञा – तेंदुए।
सर्वनाम – वह
क्रिया – बच गई।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
छवि के गांव का नाम क्या है?
(क) खटूखाल
(ख) देशवाल
(ग) नैनीताल
(घ) देहरादून।
उत्तर:
(क) खटूखाल

प्रश्न 2.
छवि पर किसने हमला किया ?
(क) शेर
(ख) चीता
(ग) तेंदुआ
(घ) बाघ
उत्तर:
(ग) तेंदुआ

प्रश्न 3.
छवि ने तेंदुए को क्या मारा.?
(क) लात
(ख) मुक्के
(ग) लाठी
(घ) तलवार।
उत्तर:
(क) लात

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

प्रश्न 4.
छवि ने तेंदुए का क्या किया ?
(क) भगा दिया
(ख) मार दिया
(ग) जला दिया
(घ) छोड़ दिया।
उत्तर:
(क) भगा दिया

तेंदुए से मुठभेड़ Summary

तेंदुए से मुठभेड़ पाठ का सार

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में खटूखाल नाम के एक छोटे से गाँव की यह एक सच्ची घटना है। 18 जुलाई, सन् 2010 की घटना है। छवि नामक एक औरत अपनी बेटी के साथ सो रही थी। अचानक रात के समय एक नरभक्षी तेंदुआ वहाँ आ गया। उसने भैंसों को बंधे हुए देखा तो दूसरी ओर सोई हुई छवि और उसकी बेटी को देखा। इतने सारे शिकार एक साथ देखकर तेंदुआ बहुत खुश हुआ। वह बिना किसी आवाज़ के धीरे-धीरे छवि के पास पहुँचा। उसने छवि की गर्दन पर वार किया और उसे अपने मुँह में दबाकर वहाँ से दौड़ पड़ा। छवि बुरी तरह घबरा गई थी। उसे इस बात का पता चल गया कि अब मृत्यु उसके समीप ही है। अचानक उसमें इतनी ताकत आ गई कि उसने अपने आप को छुड़ाने के लिए तेंदुए के पेट पर लात मारनी शुरू कर दी। तेंदुए ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। वह अप्रत्याशित मार से घबरा गया और एक पल के लिए रुका।

उसी पल छवि ने उससे छूटने की कोशिश करते हुए उसके जबड़े को अपने दोनों हाथों से पकड़ कर चीर दिया। तेंदुआ इस प्रहार से घबरा गया और छवि को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। छवि तेंदुए के चंगुल से बच गई थी। उसकी गर्दन से खून बह रहा था। उसने अपने पहने हुए कपड़े का एक हिस्सा फाड़कर गर्दन पर बाँधा और घायल हालत में घर पहँची। उसकी बेटी ने गाँव वालों को सारी बात बताई तो गाँव वाले उसे लेकर गाँव के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र ले गए, परन्तु वहाँ इसका इलाज सम्भव न था। गाँव वाले उसे लेकर देहरादून के जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने उसे चण्डीगढ़ पी० जी० आई० ले जाने के लिए कह दिया। अब तक छवि की हालत काफ़ी बिगड़ गई थी। पी० जी० आई० तक पहुँचते-पहुँचते घटना को बीस घण्टे हो चुके थे और छवि की हालत बहुत गम्भीर हो गई थी। पी० जी० आई० के डॉक्टरों ने हिम्मत जुटाते हुए आप्रेशन करके छवि को बचा लिया। तीन हफ्तों के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

छवि अपनी हिम्मत और साहस के बल पर तेंदुए से बच गई। लोगों को जब इस घटना का पता चला तो वे इससे मिलने आने लगे। छवि के मुँह से उसकी वीरता की कहानी सुनकर सभी हैरान हो जाते। सारे गाँव में छवि की बहादुरी का किस्सा सभी की जुबान पर था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

कठिन शब्दों के अर्थ:

कारनामा = काम। नरभक्षी = नर (मनुष्य) को खाने वाला। लड्डू फूटना = बहुत खुश होना। व्याकुल = परेशान। आहट = आवाज़, शोर। वार = हमला। दबोचकर = दबाकर। फूला नहीं समा रहा था = बहुत प्रसन्न हो रहा था। अहसास = मालूम, आभास। कल्पना = सोच। पैरों तले जमीन खिसकना = घबरा जाना। चंगुल = पकड़। अचंभित = हैरान। दिक्कत = परेशानी, कठिनाई। नाजुक = पतली। किस्सा = कहानी, कथा।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vyakaran Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 1.
व्याकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस शास्त्र के द्वारा हमें भाषा के शुद्ध या अशुद्ध होने का ज्ञान प्राप्त हो, उसे व्याकरण कहते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
हिन्दी व्याकरण के कितने भाग हैं ?
उत्तर:
हिन्दी व्याकरण के तीन भाग हैं-

  1. वर्ण विचार।
  2. शब्द विचार।
  3. वाक्य विचार।

प्रश्न 3.
भाषा किसे कहते हैं? इसके कितने प्रकार हैं ?
उत्तर:
वह साधन जिसके माध्यम से हम अपने मन के विचार दूसरों पर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के विचार समझते हैं भाषा कहलाती है। जैसेहिन्दी, पंजाबी, मराठी, बंगला आदि। भाषा के दो प्रकार हैं-
(क) मौखिक
(ख) लिखित।

प्रश्न 4.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर:
जिन वर्ण चिह्नों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिन्दी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 5.
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उस छोटी-से-छोटी ध्वनि को जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता है।
जैसे-अ, इ, उ, ऋ, क्, च्, ट्, त्, प् आदि।

प्रश्न 6.
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं ?
उत्तर:
हिन्दी वर्णमाला में कुल 44 वर्ण हैं।। इनमें से 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।

प्रश्न 7.
शब्द किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक वर्षों के मेल से बनी सार्थक ध्वनि को शब्द कहते हैं। जैसे-र् + आ, म् + अ = राम।
शब्द दो प्रकार के होते हैं-सार्थक और निरर्थक।

प्रश्न 8.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान, नगर आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे-रमेश, सोहन, मेज, कुर्सी, दिल्ली, जालन्धर आदि। संज्ञा के प्रायः तीन भेद माने जाते हैं-

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा।

प्रश्न 9.
सर्वनाम की परिभाषा लिखो। उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। सर्वनाम के छ: भेद हैं-पुरुषवाचक, निश्चय-वाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, सम्बन्धवाचक और निजवाचक।

प्रश्न 10.
विशेषण किसे कहते हैं और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें विशेषण कहा जाता है। जैसेवीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है। विशेषण के भेद

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिमाण वाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 11.
क्रिया किसे कहते हैं? क्रिया के कितने भेद हैं?
उत्तर:
जिन शब्दों के द्वारा किसी काम का करना, होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है। क्रिया के भेद-क्रिया के दो भेद माने जाते हैं-

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया।

प्रश्न 12.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
शब्दों के जिस रूप में किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में दो वचन हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन।

1. एकवचन-संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं। जैसेलड़की, बहन आदि।
2. बहुवचन-संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़कियाँ, घोड़े, बहनें आदि।

प्रश्न 13.
कारक किसे कहते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप में उस वाक्य का दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाए, उस रूप को कारक कहते हैं। जैसे–मोहन ने पुस्तक को मेज़ पर रख दिया।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 14.
काल किसे कहते हैं और काल के भेद लिखो।
उत्तर:
क्रिया के जिस रूप से उसके होने या करने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं। काल के मुख्य भेद हैं-

  1. भूतकाल-जिससे क्रिया के बीते हुए समय में होने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं।
  2. वर्तमान काल-जिससे क्रिया के चल रहे अथवा वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
  3. भविष्यत् काल-जिससे क्रिया के आने वाले समय में होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

विराम चिह्न

प्रश्न 1.
विराम चिह्न से क्या अभिप्राय है? हिन्दी में प्रचलित विराम चिह्नों को स्पष्ट करें।
उत्तर:
बातचीत करते समय हम अपने भावों को स्पष्ट करने के लिए कहीं-कहीं ठहरते हैं। लिखने में भी ठहराव प्रकट करते हैं। ठहराव को प्रकट करने के लिए जो चिह्न लगाए जाते हैं, वे विराम चिह्न कहलाते हैं।

निर्धारित विराम चिह्न

(क) पूर्ण विराम (।)- वाक्य की पूर्ति की सूचना देने वाले चिह्न को पूर्ण विराम कहते हैं। जैसे-अनुशासनहीनता देश के लिए घातक है।

(ख) अर्द्ध विराम (:)- वाक्य की पूर्ण समाप्ति न होने पर भी जहां बीच में समाप्ति सी लगे। अगले वाक्य से जोड़ने वाले अव्यय का अभाव हो, तब इसका प्रयोग होता है। जैसे-आजकल शिक्षा का उद्देश्य नौकरी है; इसलिए उसका वास्तविक महत्त्व जाता रहा है।

(ग) प्रश्न सूचक (?)- वाक्य को प्रश्नवाचक सूचित करने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे-क्या मूर्ख को समझाना सरल है?

(घ) विस्मयादि बोधक (!)- मानसिक आवेगों के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे-हाय ! मैं मारा गया। उफ़ ! इतनी पीड़ा।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में विराम चिह्न लगाइए

  1. राम पढ़ कर आ गया है
  2. सुधा अब तुम उठ जाओ मोहन आने वाला
  3. क्या आज वर्षा होगी
  4. ओह अब मैं थक गया हूँ
  5. जीत ही मेरा लक्ष्य है इसलिए दिन-रात एक कर दिया है
  6. मारिया ने कहा अहा कैसा अद्भुत प्रकाश है अन्त में हमने इसे पा ही लिया

उत्तर:

  1. राम पढ़ कर आ गया है। (पूर्ण विराम)
  2. सुधा अब तुम उठ जाओ; मोहन आने वाला है। (अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम)
  3. क्या आज वर्षा होगी ? (प्रश्नवाचक)
  4. ओह ! अब मैं थक गया हूँ। (विस्मयादि बोधक, पूर्ण विराम)
  5. जीत ही मेरा लक्ष्य है; इसलिए दिन-रात एक कर दिया है। (अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम)
  6. मारिया ने कहा-“अहा ! कैसा अद्भुत प्रकाश है। अन्त में हमने इसे पा ही लिया।”.
    (विस्मयादि बोधक, पूर्ण विराम)

व्यावहारिक व्याकरण चार्ट

चार्ट नं० 1
अशुद्ध-शुद्ध

अशुद्ध – शुद्ध
अनीवार्य – अनिवार्य
सनान – स्नान
अधिआपक – अध्यापक
इश्वर – ईश्वर
आग्या – आज्ञा
दुख – दुःख
बुद्धीमान – बुद्धिमान्
परार्थना – प्रार्थना
दुश्ट – दुश्ट
शरत – शर्त
उदयोग – उद्योग
सबजी – सब्जी
सर्मपित – समर्पित
असमरथ – असमर्थ
चौकनना – चौकन्ना
चुनोती – चुनौती
चकव्यूह – चक्रव्यूह
कृश्ण – कृष्ण
युधिष्ठर – युधिष्ठिर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

महातमा – महात्मा
परिक्षा – परीक्षा
प्रतीख्शा – प्रतीक्षा
पंडित – पण्डित
मीठाई – मिठाई
मन्दर – मन्दिर
प्रन्तु – परन्तु
हिरदे – हृदय
शरन – शरण
मिठाईयां – मिठाइयाँ
सुरेन्दर – सुरेन्द्र
अनन्द – आनन्द
जित – जीत
कवि – कवी
पेंसिल – पैंसल
तैयारी – त्यारी
गनेष – गणेश
लक्षमी – लक्ष्मी
प्रतिग्या – प्रतिज्ञा
विग्यान – विज्ञान
रितु – ऋतु
|रिण – ऋण
रिषि – ऋषि
किरपा – कृपा
ऐक – एक
एसा – ऐसा.
म्रित्यु – मृत्यु
पृथ्वी – प्रिथ्वी
इस्री – स्त्री
स्वामि – स्वामी
हिन्दु – हिन्दू
आँसू – आंसु
भुमि – भूमि
बूढ़ा – बूड़ा
प्रशन – प्रश्न
पुन्य – पुण्य
किरन – किरण
पियार – प्यार
दुरदशा – दुर्दशा
धरम – धर्म
हिमांचल – हिमाचल
दृष्टी – दृष्टि
सेनापती – सेनापति
निरभय – निर्भय
अभीवादन – अभिवादन
रूचि – रुचि
लिपी – लिपि
उपस्थति – उपस्थित
गतवय – गंतव्य
आविश्कार – आविष्कार
मनुश्य – मनुष्य
समून्द्र – समुद्र
समीत – समर्पित
सवरगीय – स्वर्गीय
राजिसथान – राजस्थान
वयायाम – व्यायाम
मधया अवकाश – मध्यावकाश
तीतलीयाँ – तितलियाँ
पराचीनकाल – प्राचीनकाल
परतयेक – प्रत्येक
हसपताल – अस्पताल
समजदार – समझदार
मसतिषक – मस्तिष्क
सवासथिय – स्वास्थ्य
पौशटिक – पौष्टिक
परियाप्त – पर्याप्त
परिकर्मा – परिक्रमा
चर्कव्यूह – चक्रव्यूह
मरुसथल – मरुस्थल
उतेजित – उत्तेजित
मनुश्य – मनुष्य
दूरदरशन – दूरदर्शन
श्रीमति – श्रीमती
कलपना – कल्पना
ग्रहकार्य – गृहकार्य
दृष्टीहीन – दृष्टिहीन
परभावी – प्रभावी
विगयापन – विज्ञापन
विशेष – विषेश
उदयोग – उद्योग
गरव – गर्व
द्रिष्टि – दृष्टि
प्रसिद – प्रसिद्ध
रिषि – ऋषि
परबत – पर्वत
निरमल – निर्मल
दुरगम – दुर्गम
विषेश – विशेष
अभिलाशा – अभिलाषा
अर्पन – अर्पण
साइकल – साइकिल
परदूषण – प्रदूषण

चार्ट नं० 2
लिंग परिवर्तन

पुंल्लिग – स्त्रीलिंग
आदमी – औरत
भाई – बहन
पिता – माता
वर – वधू
सेवक – सेविका
ससुर – सास
बुद्धिमान् – बुद्धिमती
साधु – साध्वी
कवि – कवयित्री
चिड़ा – चिड़िया
बैल – गाय
शिष्य – शिष्या.
विधुर – विधवा
नायक – नायिका
बूढ़ा – बुढ़िया
बालक – बालिका
पाठक – पाठिका
अध्यापक – अध्यापिका
बन्दर – बन्दरिया
अभिनेता – अभिनेत्री
चूहा – चुहिया
बछड़ा – बछिया
कुत्ता – कुतिया
भैंसा – भैंस
युवा – युवती
मित्र – मित्रा, सहेली
महाराजा – महारानी
मामा – मामी
लोटा – लुटिया
दादा – दादी
चाचा – चाची
वीर – वीरांगना
सखा – सखी
स्त्री – पुरुष
हाथी – हथिनी
बकरा – बकरी
घोड़ा – घोड़ी
मोर – मोरनी
देव – देवी
नर – नारी
नाना – नानी
विद्वान् – विदुषी
लड़का – लड़की
पुत्र – पुत्री
पुजारी – पुजारिन
शेर – शेरनी
सुनार – सुनारिन
बेटा – बेटी
देवर – देवरानी
जेठ – जेठानी
नौकर – नौकरानी
राजपूत – राजपूतानी
छात्र – छात्रा
श्रीमान् – श्रीमती
दास – दासी
सयाना – सयानी
हिरन – हिरनी
लेखक – लेखिका
बिलाव – बिल्ली
माली – मालिन
राजा – रानी
गायक – गायिका
मछुआरा – मछुआरिन
पति – पत्नी
नौकर – नौकरानी
मुर्गी – मुर्गा
राजकुमार – राजकुमारी

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 3
वचन बदलो

एकवचन – बहुवचन
बच्चा – बच्चे
लड़का – लड़के
रात – रातें
घोड़ा – घोड़े
कुत्ता – कुत्ते
रस्सा – रस्से
खिलौना – खिलौने
तिनका – तिनके
आँख – आँखें
भैंस – भैंसें
अंगूठा – अंगूठे
कपड़ा – कपड़े
पुस्तक – पुस्तकें
दवात – दवातें
पेंसिल – पेंसिलें
कलम – कलमें
रानी – रानियाँ
मछली – मछलियां
चिड़िया – चिड़ियाँ
डिबिया – डिबियाँ
गुड़िया – गुड़ियाँ
बुढ़िया – बुढ़ियाँ
तिथि – तिथियाँ
नदी – नदियाँ
टोपी – टोपियाँ
लड़की – लड़कियाँ
सखी – सखियाँ
कापी – कांपियाँ
कन्या – कन्याएँ
रानी – रानियाँ
नदी – नदियाँ
बच्चा – बच्चे
कन्या – कन्याएँ
लड़का – लड़के
वह – वे
घर – घरों
स्त्री – स्त्रियाँ
दासी – दासियाँ
औरत – औरतें
सब्जी – सब्ज़ियाँ
माला – मालाएँ
चिड़िया – चिड़ियाँ
वह – वे
दासी – दासियाँ
रस्सी – रस्सियाँ
जिसने – जिन्होंने
कुआँ – कुएँ
दवाई – दवाइयाँ
रचना – रचनाएँ

चार्ट नं० 4
भाववाचक संज्ञाएँ

शब्द – भाववाचक संज्ञा
अच्छा – अच्छाई
अधिक – अधिकता
अनुकूल – अनुकूलता
अपना – अपनत्व
अज्ञान – अज्ञानता
आलसी – आलस्य
आवश्यक – आवश्यकता
ईश्वर – ऐश्वर्य
ऊँचा – ऊँचाई
उदार – उदारता
उचित – औचित्य, उचितता।
उड़ना – उड़ान
एक – एकता
कठिन – कठिनता
कंजूस – कंजूसी
कायर – कायरता
कुशल – कुशलता
क्रूर – क्रूरता
खट्टा – खटाई
खेलना – खेल
खोदना – खुदाई
गहरा – गहराई
गिरना – गिरावट
गरम – गरमी
गुलाम – गुलामी
घबराना – घबराहट
चतुर – चतुराई
चालाक – चालाकी
चौड़ा – चौड़ाई
चढ़ना – चढ़ाई
चलना – चाल
चुनना – चुनाव
झुकना – झुकाव
ठण्डा – ठण्डक
ठगना – ठगी
तेज़ – तेजी
खेलना – खेल
चालाक – चालाकी
पीसना – पिसाई
बूढ़ा – बुढ़ापा
बहना – बहाव
भूखा – भूख
मित्र – मित्रता
मनुष्य – मनुष्यता.
मीठा – मिठास
वीर – वीरता
लड़ना – लड़ाई
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
सरल – सरलता
बच्चा – बचपन
शीघ्र – शीघ्रता
मोटा – मोटापा
प्यासा – प्यास
दुर्बल – दुर्बलता
लम्बा – लम्बाई
हँसना – हँसी
पशु – पशुता
बुद्धिमान् – बुद्धिमत्ता

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 5
विशेषण रचना

शब्द – भाववाचक संज्ञा
अर्थ – आर्थिक
अपमान – अपमानित
अभिमान – अभिमानी
अवश्य – आवश्यक
आदर – आदरणीय
आकर्षण – आकर्षक
इच्छा – इच्छुक
इतिहास – ऐतिहासिक
ईर्ष्या – ईर्ष्यालु
ईश्वर – ईश्वरीय
कपट – कपटी
कल्पना – काल्पनिक
केन्द्र – केन्द्रीय
कांटा – कंटीला
कुल – कुलीन
क्रोध – क्रोधी
कृपा – कृपालु
उद्योग – औद्योगिक
खोज – खोजी
खेलना – खिलाड़ी
ग्राम – ग्रामीण
गुण – गुणी, गुणवान्
गाना – गवैया
घर – घरेलू
घृणा – घृणित
चमक – चमकीला
जंगल – जंगली
जोश – जोशीला
झूठ – झूठी
झगड़ा – झगड़ालू
तेज – तेजस्वी
तप – तपस्वी
दया – दयालु
डर – डरावना
दान – दानी
दिन – दैनिक
दुध – दुधारू
देश – देशीय
धन – धनी
नमक – नमकीन
नशा – नशीला
बर्फ – बर्फीला
भार – भारी
रंग – रंगीन
मुख – मौखिक
विज्ञान – वैज्ञानिक
साहस – साहसिक
नगर – नागरिक
मास – मासिक
वर्ष – वार्षिक
मन – मनस्वी
तप – तपस्वी
विदेश – विदेशी
शरीर – शारीरिक
समय – सामयिक
स्वदेश – स्वदेशी
समाज – सामाजिक
हृदय – हार्दिक
पाप – पापी
नगर – नागरिक

चार्ट नं० 6
विपरीतार्थक या विलोम शब्द

शब्द – विपरीतार्थक
अर्थ – अनर्थ
अन्त – आरम्भ
अपना – पराया
अच्छा – बुरा
अधिक – कम
पूर्ण – अपूर्ण
अनुकूल – प्रतिकूल
अमृत – विष
असाध्य – साध्य
आदर – अनादर
आदि – अन्त
आय – व्यय
आदान – प्रदान
आकाश – पाताल
आना – जाना
आस्तिक – नास्तिक
आज्ञा – अवज्ञा
आलसी – उद्यमी
आशा – निराशा
इच्छा – अनिच्छा
ईश – अनीश
उदार – कृपण
उदय – अस्त
उधार – नकद
उन्नति – अवनति
उत्तर – प्रश्न
उठना – बैठना
उपकार – अपकार
उत्थान – पतन
उतार – चढ़ाव
उचित – अनुचित
उपस्थित – अनुपस्थित
उपयोगी – अनुपयोगी
एक – अनेक
कठिन – सरल
काला – सफेद
कायर – वीर
कोमल – कठोर
क्रोध – शान्ति
क्रय – विक्रय
कुरूप – सुरूप
खुशबू – बदबू
खूबसूरत – बदसूरत
गर्म – ठण्डा
गर्मी – सर्दी
गीला – सूखा
घर – बाहर
चालाक – सीधा
चतुर – मूर्ख
चढ़ना – उतरना
हार – जीत
जय – पराजय
जागरण – सुप्त
जागना – सोना
दृश्य – अदृश्य
दूषित – शुद्ध
दयालु – निर्दयी
दुश्मन – दोस्त
दुःख – सुख
दूर – पास
धर्म – अधर्म
पवित्र – अपवित्र
अंधेरा – उजाला
पतित – पवित्र
भयभीत – निर्भय
मित्र – शत्रु
मृत्यु – जीवन
मरण – जन्म
मूक – वाचाल
मूर्ख – बुद्धिमान
मूल्य – अमूल्य
मूल्यवान् – अमोल
मान – अपमान
मीठा – कड़वा
योग्य – अयोग्य
रात – दिन
राजा – रंक
राग – विराग
लाभ – हानि
लाभकारी – हानिकारक
लोभ – निर्लोभ
विजय – पराजय
विपरीत – समान
विशाल – लघु
व्यवस्था – अव्यवस्था
शीतल – गर्म
शान्त – अशान्त
समर्थ – असमर्थ
सजीव – निर्जीव
सरल – कठिन
सफल – असफल
समान – असमान
सुपूत – कपूत
सन्तुलित – असन्तुलित
साधारण – असाधारण
साक्षर – निरक्षर
सुर – असुर
सुविधा – असुविधा
सुस्त – चुस्त
सुगन्धि – दुर्गन्ध
श्याम – शुक्ल
श्याम – श्वेत
सुन्दर – कुरूप
हिंसक – अहिंसक

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 7
पर्यायवाची या समानार्थक शब्द

अमृत – सोम, सुधा, पीयूष।
असुर – राक्षस, दैत्य, दानव, दनुज।
अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन।
अन्धकार – अन्धेरा, तम, तिमिर।
आँख – नेत्र, चक्षु, नयन, लोचन।
आनन्द – हर्ष, खुशी, प्रसन्नता, मोद।
आकाश – नभ, अम्बर, आसमान, गगन।
इच्छा – अभिलाषा, कामना, लालसा।
ईश्वर – प्रभु, भगवान्, परमात्मा, जगदीश।
कपड़ा – वस्त्र, पट, वसन।
कमल – पंकज, सरोज, अरविन्द।
किनारा – तट, कूल, कगार, तीर।
गो – गाय, सुरभि, धेनु।
घर – गृह, सदन, भवन।
घोड़ा – अश्व, बाजी, घोटक, तुरंग।
चन्द्रमा – चाँद, इन्द, राकेश, शशि, चन्द्र।
जल – वारि, पानी, नीर, पय।
तलवार – खड्ग, कृपाण, असि।
तीर – बाण, शर, सायक।
दिन – दिवस, वार, अहन।
देवता – सुर, देव, अमर।
नदी – सरिता, तरंगिणी, नद, तटिनी।
नमस्कार – प्रणाम, नमस्ते, अभिवादन।
पृथ्वी – ज़मीन, धरती, भूमि।
पुत्र – बेटा, सुत, तनय।
पर्वत – गिरि, पहाड़, अचल, शैल।
पक्षी – खग, नभचर, विहग।
बादल – मेघ, घन, जलद, नीरद।
बिजली – विद्युत्, तड़ित, दामिनी।
फूल – सुमन, कुसुम, पुष्प।
माता – जननी, माँ, मैया।
राजा – नृप, नरेश, भूपति, भूप।
वायु – हवा, मारुत, पवन, अनिल।
रात – रात्रि, निशा, रजनी।
संसार – जग, जगत, दुनिया।
सूर्य – रवि, भानु, सूरज, दिनकर।
सरोवर – तालाब, तड़ाग, सर।
समुद्र – सिन्धु, सागर, उद्धि, जलधि।
शत्रु – वैरी, रिपु, अरि, दुश्मन।
डाली – शाखा, लता, टहनी।

चार्ट नं० 8
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

जो पढ़ा लिखा न हो – अशिक्षित, अनपढ़
जिसका आदि न हो – अनादि
जिसमें धैर्य न हो – अधीर
जो कुछ भी न जानता हो – अज्ञ
जो गिना न जा सके – अगणित, अगण्य
जहां कोई न जा सके – अगम्य, अगम
जहां अनाथ रहते हों – अनाथालय
जिसका कोई शत्रु पैदा न हुआ हो – अजातशत्रु
जो परीक्षा में पास न हो – अनुत्तीर्ण
जो थोड़ा जानता हो – अल्पज्ञ
जो बिना वेतन के काम करे – अवैतनिक
जिसका अन्त न हो – अनन्त
जो कभी बूढ़ा न हो – अजर
जो कभी न मरे – अमर
जिसे भेदा न जा सके – अभेध
जिसको कोई जीत न सके – अजेय
जिस पर विश्वास न किया जा सके। – अविश्वसनीय
जिसका कोई इलाज न हो सके – असाध्य
जिसका कोई मूल्य न हो – अमूल्य
जिसका कोई पार न हो – अपार
जो ईश्वर को मानता हो – आस्तिक
आलोचना करने वाला – आलोचक
अत्याचार करने वाला – अत्याचारी
जिसकी तुलना न हो – अतुलनीय
अन्याय करने वाला – अन्यायी
गाँव में रहने वाला – ग्रामीण
शहर में रहने वाला – शहरी
जिसका आकार न हो – निराकार
जिसका आकार हो – साकार
जिसमें बल न हो – निर्बल
दूसरों पर दया करने वाला – दयालु
दूसरों का उपकार करने वाला – परोपकारी
सदा सच बोलने वाला – सत्यवादी
साथ-साथ पढ़ने वाला – सहपाठी
साथ-साथ चलने वाला – सहचर
किए हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
किए हुए उपकार को न मानने वाला – कृतघ्न
ईश्वर को न मानने वाला – नास्तिक
जो सब कुछ जानता हो – सर्वज्ञ
जो बहुत कम जानता हो – अल्पज्ञ
जो दिखाई न दे – अदृश्य

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

जो पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन करता हो – सम्पादक
जहाँ पोस्ट कार्ड लिफाफे आदि मिलते हैं – डाकघर
जो पाठशाला में पढ़ाए – अध्यापक
जो नई-नई बातों की खोज करे – शोधकर्ता
खेती सम्बन्धी पढ़ाई – कृषि शिक्षा
रेलगाड़ियों के रुकने का स्थान – रेलवे-स्टेशन
घोड़ों के बाँधने का स्थान – अस्तबल
जिस लिपि द्वारा अंधे पढ़ते-लिखते हैं – ब्रेल-लिपि
संगीत को जानने वाला – संगीतज्ञ
जहाँ बीमारों का इलाज होता है – अस्पताल
जिसका कोई पार न हो – अपार
जहाँ प्रयोग किए जाते हैं – प्रयोगशाला
जिसको दिखाई न देता हो – अन्धा
जहाँ पत्र-पत्रिकाएँ तथा पुस्तकें पढ़ने को मिलें – पुस्तकालय
जिसमें दया न हो – निर्दय
नीचे लिखा हुआ – निम्नलिखित
जहाँ विद्यार्थी पढ़ते हैं – विद्यालय
समाचार इकट्ठा करने वाला – संवाददाता
हाथी हाँकने वाला – महावत
टाइप पर प्राप्त समाचार – फैक्स
रिपोर्ट तैयार करने वाला – रिपोर्टर
हिंसा करने वाला – हिंसक
पहाड़ के आसपास का स्थान जहाँ नमी हो – तलहटी
सम्पादक की ओर से – सम्पादकीय
लम्बी आयु वाला – दीर्घायु
जिसकी आत्मा महान हो – महात्मा
दूर की बात सोचने वाला – दूरदर्शी
तेज़ गति से चलने वाला – तीव्रगामी
संदेश ले जाने वाला – संदेशवाहक
साथ पढ़ने वाला – सहपाठी