PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

Hindi Guide for Class 5 PSEB प्लास्टिक : सजग प्रयोग Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
सुबह उठते ही आपके दिन की शुरुआत किससे होती है?
उत्तर:
सुबह उठते ही हमारे दिन की शुरुआत प्लास्टिक के बने टुथब्रश से होती है।

प्रश्न 2.
आज के युग को किसकी संज्ञा दे सकते हैं?
उत्तर:
आज के युग को प्लास्टिक युग की संज्ञा दे सकते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्रश्न 3.
विभिन्न प्लास्टिकों से बनी वस्तुओं का उपयोग किन-किन क्षेत्रों में हो रहा है?
उत्तर:
प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है।

प्रश्न 4.
कृषि-क्षेत्र तथा भवन-निर्माण में प्लास्टिक से क्या-क्या वस्तुएँ बनती हैं ?
उत्तर:
कृषि-क्षेत्र में सिंचाई के साधन, पशुआवास के निर्माण तथा ग्रीन हाऊस की छत बनाने में प्लास्टिक का प्रयोग होता है।
भवन निर्माण में आजकल प्लास्टिक के बने खिड़की, दरवाज़े तथा चौखट प्रयोग में लाये जाते हैं। छत निर्माण में भी प्लास्टिक का उपयोग किया – जाता है।

प्रश्न 5.
परिवहन क्षेत्र में प्लास्टिक से क्या निर्मित होता है?
उत्तर:
परिवहन के क्षेत्र में सभी परिवहन साधनों के टायर-ट्यूब रबड़ (एक प्रकार की प्लास्टिक) से बनाए जाते हैं। मोटर-साइकिलों और स्कूटरों की बॉडी (आवरण) भी आजकल प्लास्टिक की ही बनाई जाती है।

प्रश्न 6.
चिकित्सा क्षेत्र में प्लास्टिक की क्या भूमिका है?
उत्तर:
चिकित्सा के क्षेत्र में, विकलांगों के कृत्रिम अंग (हाथ, पैर आदि) चश्मे के फ्रेम तथा ग्लासप्लास्टिक के ही बनते हैं। यहाँ तक कि कान्टेक्ट लेंस भी एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। प्लास्टिक सर्जरी में तथा हृदय के कृत्रिम भाग आदि बनाने में प्लास्टिक की विशेष भूमिका है।

प्रश्न 7.
घर में रोजमर्रा की खाद्य सामग्री किसमें आती है?
उत्तर:
घर की रोज़मर्रा की खाद्य सामग्री तथा घरेलू सामान प्लास्टिक की थैलियों में ही आते हैं।

प्रश्न 8.
अच्छी कोटि के प्लास्टिक या पॉलीथीन तथा घटिया प्लास्टिक या पॉलीथीन में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
अच्छी कोटि के प्लास्टिक की थैलियों में खाद्य-पदार्थों की पैकिंग पूर्णतः सुरक्षित और स्वास्थ्यकारी होती है जबकि दूसरी तरफ घटिया और सस्ते प्लास्टिक में लंबे समय तक रखे गए खाद्य पदार्थ में प्लास्टिक के हानिकारक योगशील रसायन घुल जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होते हैं।

प्रश्न 9.
हमारे पर्यावरण पर किस का दुष्प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हमारे पर्यावरण पर प्लास्टिक कचरे जैसे पॉलीथीन की थैलियाँ, कोल्ड-ड्रिंक्स की बोतलें, मिनरल वाटर की बोतलें आदि का दुष्प्रभाव पड़ता

II. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
सबसे लोकप्रिय प्लास्टिक कौन-सा है? खाद्य-सामग्री में उसका उपयोग किस प्रकार से हो रहा है?
उत्तर:
पॉलिइथिलीन प्लास्टिक सबसे लोकप्रिय प्लास्टिक है। आइसक्रीम के कप, कोल्ड ड्रिंक तथा मिनरल वाटर की बोतलें इसी प्लास्टिक से बनती हैं। यह पालीथीन अन्य धातुओं की तुलना में सस्ता, हल्का, मज़बूत तथा सुविधाजनक होता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्रश्न 2.
कौन-कौन से पदार्थ प्रकृति में अपघटित (नष्ट) हो जाते हैं और कौन-से नहीं?
उत्तर:
कागज़, लकड़ी, खाद्य-पदार्थ, मृतजीव शरीर प्रकृति में उपस्थित बैक्टीरिया तथा जैविक रूप से नष्ट हो जाते हैं, किन्तु प्लास्टिक तथा पॉलीथीन ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो न तो सड़ते हैं, न ही घुलते हैं और न ही नष्ट होते हैं।

प्रश्न 3.
प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए आप क्या योगदान दे सकते हैं ? लिखो।
उत्तर:
प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम अत्यावश्यक है। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए हम प्लास्टिक के स्थान पर कागज़ के लिफाफे प्रयोग में लाएंगे। कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग भी प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति दिला सकता है।

III. विपरीत शब्द लिखो

गंदा, लाभ, विनाश, अनुपस्थित, प्राकृतिक, दुरुपयोग।
कृत्रिम : …………..
निर्माण : …………..
उपयोग : …………..
उपस्थित : …………..
हानि : …………..
स्वच्छ : …………..
उत्तर:
विपरीतार्थक शब्द
कृत्रिम = प्राकृतिक।
निर्माण = विनाश।
उपयोग = दुरुपयोग।
उपस्थित = अनुपस्थित।
हानि = लाभ।
स्वच्छ = गंदा।

(ख) समानार्थक शब्द:

विश्व ……………
दिन ……………
रात ……………
नदी ……………
समुद्र ……………
पहाड़ ……………
सूर्य ……………
वायु। ……………
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
विश्व = संसार, जग।
दिन = दिवस, वासर।।
रात = रात्रि, रजनी।
नदी = सरिता, तरंगिनी।
समुद्र = सागर, उद्धि।
पहाड़ = नग, अचल।
सूर्य = रवि, भास्कर।
वायु = पवन, मारुत।

(ग) वचन बदलो

बाल्टियाँ ……………
डिब्बा ……………
सब्जी ……………
बोतलें ……………
वस्तुएँ ……………
अपना ………………
विषैला ……………
उत्तर:
बाल्टियाँ = बाल्टी
डिब्बा = डिब्बे।।
सब्जी = सब्जियाँ।
बोतलें = बोतल।
वस्तुएँ = वस्तु।
अपना = अपने।
विषैला = विषैले।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

(घ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

वातावरण, लोकप्रिय, विषाक्त, पुनरुत्पादन, दुष्प्रभाव, हानिकारक, अभियान, विकलांग, परियोजना
अंग से हीन ……………
विष से युक्त ……………
लोगों में प्रिय ……………
व्यवस्थित आन्दोलन …………….
दोबारा उत्पादन करना ………….
बुरा प्रभाव …………..
हानि पहुँचाने वाला …………….
नियमित एवं व्यवस्थित रूप से ……………..
पृथ्वी के चारों ओर की वाय ……………
उत्तर:
अंग से हीन = विकलांग
विष से युक्त = विषाक्त।
लोगों में प्रिय = लोकप्रिय।
व्यवस्थित आन्दोलन = अभियान।
दोबारा उत्पादन करना = पुनरुत्पादन।
बुरा प्रभाव = दुष्प्रभाव।
हानि पहुँचाने वाला = हानिकारक।
नियमित एवं व्यवस्थित रूप से = परियोजना।
पृथ्वी के चारों ओर की वायु = वातावरण।

IV. वाक्य बनाओ-

कृषि ………………..
पर्यावरण ………………..
स्वास्थ्य ………………..
संचित ………………..
नियन्त्रित ………………..
रोगाणु ………………..
उत्तर:
कृषि = भारत एक कृषि प्रधान देश है।
पर्यावरण = हमारे पर्यावरण में प्रदूषण फैलने का मुख्य कारण मोटर गाड़ियों से निकलता धुआँ है।
स्वास्थ्य = अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
संचित = मैंने बड़ी मेहनत से धन संचित किया है।
नियन्त्रित = हमें बढ़ती जनसंख्या को नियन्त्रित करना होगा।
रोगाणु = रोगाणु हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

V. पढ़ो, समझो और लिखो

अभि + यान = अभियान, अभिमान
प्र + दूषित = प्रदूषित, ………..
सह + योगी = सहयोगी, ………………..
उप + योगी – उपयोगी, ………………..
परि + योजना = परियोजना, ………………..
अप + घटित = अपघटित,. ………………..
सु + गम = सुगम, ………………..
वि + भिन्न = विभिन्न, ………………..
उत्तर:
उपसर्ग लगाकर नए शब्द:
अभि + यान = अभियान, अभिमान।
प्र + दूषित = प्रदूषित, प्रचार।
सह + योगी = सहयोगी, सहचर।
उप + योगी = उपयोगी, उपचार।
परि + योजना = परियोजना, परिवार।
अप + घटित = अपघटित, अपराध।
सु + गम = सुगम, सुकर।
वि + भिन्न = विभिन्न, विज्ञान।

VI. सोचिए और लिखिए

(क) घटिया प्लास्टिक किस तरह वायु, जल तथा मिट्टी को प्रदूषित कर रहा है ? पाँच सात वाक्य लिखो।
उत्तर:
घटिया प्लास्टिक मानव-उपयोग के लिए तो अहितकर है ही इसका दुष्प्रभाव जल, वायु और मिट्टी पर भी होता है। जल में, तालाबों, झीलों, नदियों, समुद्रों में प्लास्टिक कचरा जल को प्रदूषित करता है। पानी के बहाव में यह प्लास्टिक बाधा बनता है। प्लास्टिक कचरे को यदि नालियों आदि में फेंक दिया जाए तो यह नाली और सीवर के पानी के बहाव में बाधा बनता है।

यदि इस प्लास्टिक कचरे को खुले वायु में जलाया या पिघलाया जाए तो इससे कई हानिकारक तथा विषाक्त पदार्थ और जहरीली गैसें निकलती हैं जो वातावरण को दूषित करती हैं। यह मानव स्वास्थ्य को भी हानि पहुँचाती हैं।

यदि इस प्लास्टिक कचरे को मिट्टी में दबाया जाए तो यह मिट्टी की उर्वरा शक्ति को हानि पहुँचाती है। मिट्टी में दबे प्लास्टिक के रसायन गर्मी पाकर विषैली गैसें उत्पन्न करते हैं जिनसे भूमि में रहने वाले जीवाणु और कीड़े-मकौड़े प्रभावित होते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

(ख) हमारे दैनिक जीवन में घटिया प्लास्टिक से बनने वाली चीज़ों की सूची बनाएं और उन चीज़ों के विकल्प भी बताएं।
घटिया प्लास्टिक से बनी चीजें विकल्प
1. पॉलीथीन लिफाफे कागज़ के लिफाफे,
कपड़े के थैले आदि
2. …………………
3. ………………….
उत्तर:
विद्यार्थी इनके लिए स्वयं अपने आसपास प्लास्टिक की वस्तुओं को देखें और लिखें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
आज जीवन के हर क्षेत्र में किसका बोलबाला
(क) प्लास्टिक का
(ख) धन का
(ग) राजनीति का
(घ) धर्म का।
उत्तर:
(क) प्लास्टिक का

प्रश्न 2.
विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ क्या है?
(क) पैसा
(ख) प्लास्टिक
(ग) पेपर
(घ) पेंसिल।
उत्तर:
(ख) प्लास्टिक

प्रश्न 3.
आज के युग को किसकी संज्ञा दे सकते हैं ?
(क) प्लास्टिक युग
(ख) राजनीति युग
(ग) बाल युग
(घ) अंतरिक्ष युग।
उत्तर:
(क) प्लास्टिक युग

प्रश्न 4.
सुबह उठते ही दिन की शुरुआत किससे होती है ?
(क) टुथब्रुश से
(ख) पानी से
(ग) नाश्ते से
(घ) रोटी से।
उत्तर:
(क) टुथब्रुश से

प्रश्न 5.
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए क्या है ?
(क) लाभदायक
(ख) हानिकारक
(ग) श्रेष्ठ
(घ) अच्छा
उत्तर:
(ख) हानिकारक

प्रश्न 6.
क्या हमें प्लास्टिक का प्रयोग करना चाहिए ?
(क) कभी नहीं
(ख) कभी-कभी
(ग) नहीं
(घ) हां।
उत्तर:
(क) कभी नहीं

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 प्लास्टिक : सजग प्रयोग

प्लास्टिक : सजग प्रयोग Summary

प्लास्टिक : सजग प्रयोग पाठ का सार

आज के युग को प्लास्टिक का युग कहा जा सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का ही बोलबाला है। यह विश्व भर में सब से अधिक प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। घरेलू उपयोगी सामान के अतिरिक्त कृषि, परिवहन, भवन-निर्माण, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी इसका अधिकता से उपयोग हो रहा है। वाहनों के ढाँचे, इमारतों की खिड़कियाँ, दरवाजे, चौखट और छतें भी प्लास्टिक से बनाई जाने लगी हैं। चश्मे के फ्रेम, लेंस, कान्टेक्ट लेंस, हृदय के कृत्रिम वाल्व, तरह-तरह की थैलियाँ, आईस क्रीम के कप, कोल्डड्रिंक तथा मिनरल वाटर की बोतलें आदि इसी से बनाए जाते हैं क्योंकि यह हल्का, मज़बूत और सुविधाजनक होता है। सामान्य रूप से अच्छी कोटि का प्लास्टिक हानिकारक और विषैला नहीं होता लेकिन जब घटिया किस्म के प्लास्टिक में रंग मिलाए जाते हैं तो वे हानिकारक प्रभाव दिखाते हैं। प्लास्टिक का पर्यावरण पर भी कुप्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक तथा पॉलीथीन प्राकृतिक और जैविक विधि से नष्ट नहीं होते। गर्मी पाकर ये विषैली गैसें उत्पन्न करते हैं। इसके कारण अनेक जीव जन्तु मर जाते हैं। इनसे सीवर बंद हो जाते हैं। गाय-भैंसें आदि इन्हें खाद्य पदार्थों के साथ निगल जाती हैं और मौत के मुँह में समा जाती हैं। इसलिए हमें प्लास्टिक का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

कठिन शब्दों के अर्थ:

प्रत्येक = हर एक। क्षेत्र = इलाका। दबदबा = रोबदाब। मानव निर्मित = मनुष्य के बनाए हुए। कृषि = खेती। पशु-आवास = जानवरों के रहने का स्थान। निर्माण = बनाना। सर्जरी = शल्य क्रिया। कृत्रिम = नकली। रोज़मर्रा = दैनिक उपयोगी।खाद्य-सामग्री = खाने का सामान। लोकप्रिय = प्रसिद्ध। हाऊस = घर। जगत = संसार। प्रदूषण = दूषित। परिवहन = एक स्थान से दूसरे स्थान तक। उपलब्ध = प्राप्त। खाद्य-पदार्थ = खाने वाली वस्तुएँ। विषैले = ज़हरीले। पूर्णतः = पूरी तरह। प्रतिरोधता = रुकावट। घातक = हानिकारक। कचरा = गन्दगी। पर्यावरण = वातावरण। विषाक्त = विष युक्त, ज़हरीले। मृतजीव = मरे हुए जीव। उत्पन्न = पैदा। जीवाणु = अति सूक्ष्म जीव। असमय = समय से पहले। समक्ष = सामने। परेशानियों = मुश्किलों। नियन्त्रण = वश में।।

Leave a Comment