PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

Punjab State Board PSEB 12th Class Political Science Book Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Political Science Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय एकीकरण की परिभाषा लिखो। इसके रास्ते में आने वाली समस्याओं का वर्णन करो।
(Define National Integration. Explain the difficulties faced in the way of National Integration.)
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली तीन रुकावटों का वर्णन करें तथा भारत में एकता बनाए रखने के लिए तीन सुझाव भी दें।
(Explain three obstacles in the way of National Integration and also give any three suggestions to maintain National Integration in India.)
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण की परिभाषा लिखो। भारत में इसकी समस्याओं को हल करने के लिए सुझाव लिखो।
(Define National Integration. Write suggestions to solve the Problems of National Integration in India.)
उत्तर-
किसी भी राज्य की राष्ट्रीय अखण्डता तथा एकता उसके लिए सर्वोपरि होती है। कोई भी राज्य यह सहन नहीं कर सकता है कि उसकी राष्ट्रीय अखण्डता का विनाश हो। राष्ट्रीय अखण्डता राष्ट्रीय एकीकरण पर निर्भर करती है। राष्ट्रीय एकीकरण राज्य की प्रथम आवश्यकता है। राज्य के विकास के लिए यह आवश्यक है कि राज्य के अन्दर रहने वाले विभिन्न लोगों में एकता की भावना हो और यही भावना राष्ट्रीय एकीकरण का सार है। राष्ट्रीय का सम्बन्ध अनेकता में एकता स्थापित करना है। राष्ट्रीय एकीकरण की भावना द्वारा विभिन्न धर्मों, जातियों व भाषाओं के लोगों में परस्पर मेल-जोल बढ़ा कर एकता का विकास किया जाना है।

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० एस० राधाकृष्णन (Dr. S Radhakrishnan) के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण एक घर नहीं है जो चूने और ईंटों से बनाया जा सकता है। यह एक औद्योगिक योजना भी नहीं है जिस पर विशेषज्ञों द्वारा विचार किया जा सकता है और रचनात्मक रूप दिया जा सकता है। इसके विपरीत एकीकरण एक ऐसा विचार है जिसका विकास लोगों के दिलों में होता है। यह एक चेतना है जिससे जनसाधारण को जागृत करना है।” (‘National integration is not a house which could be built by mortar and bricks. It is not an industrial plan. which could be discussed and implemented by experts. Integration, on the contrary, is a thought which must go into the heart of the people. It is the consciousness which must awaken the people at large.”’)

प्रो० माइरन वीनर (Myron Weiner) के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण का अभिप्राय उन विघटनकारी आन्दोलनों पर निगरानी रखना है जो राष्ट्र को खण्डित कर सकते हों और सम्पूर्ण समाज में ऐसी अभिवृत्तियों का होना है जो संकीर्ण हितों की अपेक्षा राष्ट्रीय और सार्वजनिक हितों को प्राथमिकता देती है।”

एच० ए० गन्नी (H.A. Gani) के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण एक ऐसी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षणिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोगों के दिलों में एकता, दृढ़ता और सम्बद्धता की भावना विकसित होती हो और उनमें सामान्य नागरिकता की भावना अथवा राष्ट्र के प्रति वफ़ादारी की भावना का विकास होता है।” (“National integration is a socio-psychological and educational process through which a feeling of unity, solidarity and cohesion develops in the hearts of people and a sense of common citizenship or feeling of loyality to the nation is fostered among them.”)

भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधाएं (OBSTACLES IN THE WAY OF NATIONAL INTEGRATION IN INDIA)-

जैसा कि प्रारम्भ में ही कहा जा चुका है कि भारत में अनेक विभिन्नताएं हैं, ये सभी विभिन्नताएं वास्तव में राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधाएं बनती हैं। इसका वर्णन इस प्रकार किया जा सकता है

1. भाषा (Language)-भारत एक बहुभाषी राज्य है तथा सदैव से ही रहा है, भाषा की समस्या राष्ट्रीय अखण्डता के लिए खतरा बन चुकी है। भाषा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में तनाव बढ़ता है। यूं तो हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा बनाया गया है पर अहिन्दी भाषी प्रान्तों में हिन्दी विरोधी आन्दोलनों को जन्म दिया। यही कारण है कि आज भी राजकाज की भाषा अंग्रेज़ी ही चली आ रही है। यद्यपि सरकार ने इसके समाधान के लिए कुछ कदम उठाए हैं जैसा कि त्रि-भाषायी फार्मूला, पर इसको कोई अधिक सफलता नहीं मिल पाई है।

2. क्षेत्रवाद (Regionalism) क्षेत्रवाद या प्रादेशिकता का अर्थ है कि सारे की अपेक्षा किसी एक विशेष क्षेत्र के प्रति निष्ठा रखना। भारत में प्रादेशिकता की यह समस्या अत्यन्त गम्भीर है तथा एक देशव्यापी सिद्धान्त बन गया है। यह राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में एक बहुत बड़ी बाधा बन गया है। इसके विकास के तीन प्रमुख कारण हैं। सर्वप्रथम इसका कारण ऐसा औद्योगिक या आर्थिक विकास जिसके कारण साधारण व्यक्ति को बहुत कम लाभ हुआ है। लोगों को बताया गया था कि उनके कष्टों का कारण ब्रिटिश शासन है तथा स्वतन्त्रता के बाद एक खुशहाल तथा सम्पन्न युग का प्रारम्भ होगा, पर ये सभी वायदे झूठे निकले तथा लोगों को सिवाए निराशा, कठिनाइयों व शोषण के कुछ नहीं मिला। दूसरा कारण था कि पिछड़े हुए क्षेत्रों के लोगों ने यह अनुभव करना आरम्भ कर दिया कि कारखाने या उद्योग लगाने में, रोज़गार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने में, बांधों-पुलों इत्यादि के निर्माण में तथा केन्द्रीय अनुदान प्रदान करने में उनको अनदेखा किया जा रहा है। तीसरा इसका कारण यह भी रहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने शक्ति के लिए नंगा नाच करना प्रारम्भ कर दिया। इसमें वे कभी-कभी क्षेत्रवाद का प्रचार करने से भी न चूकते थे। इस प्रकार स्पष्ट है कि भारत में क्षेत्रीयवाद का काफ़ी बोलबाला है। यह राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा तो है ही साथ-ही-साथ राष्ट्रीयता अखण्डता के लिए सीधा खतरा भी है।

3. साम्प्रदायिकतावाद (Communalism)-अंग्रेजी शासन से पहले भारत में साम्प्रदायिकता देखने को नहीं मिलती थी यद्यपि युद्ध होते थे पर वे राजाओं के बीच थे। जनता में कटुता की भावना न थी। अकबर जैसा सम्राट तो हिन्दू-मुस्लिम एकता का समर्थक था। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि भारत में साम्प्रदायिकता फैलाने का कार्य अंग्रेज़ों ने किया उनके द्वारा यहा फूट डालो राज्य करो की नीति अपनाई गई। क्योंकि उन्होंने सत्ता मुसलमानों से छीनी थी इसलिए प्रारम्भ में उन्होंने मुसलमान विरोधी तथा हिन्दू समर्थक नीति को अपनाथा। बाद में जब उन्हें मुसलमानों से कोई डर न रहा तो उनकी नीति मुसलमान समर्थक तथा हिन्दू विरोधी हो गई। उन्होंने साम्प्रदायिकता चुनाव प्रणाली को प्रारम्भ किया। यही साम्प्रदायिकता की आग धीरे-धीरे इतनी बढ़ी कि सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा एक लेखक शायर इकबाल भी पाकिस्तान के नारे लगाने लगा। जिन्नाह ने द्वि-राष्ट्रीय सिद्धान्त को अपनाया। इस प्रकार इसका अन्त अत्यधिक खून-खराबे के बाद भारत विभाजन तथा पाकिस्तान के निर्माण के रूप में हुआ। स्वतन्त्रता के पश्चात् भी यह आग ठण्डी न हुई। जो मुसलमान भारत में रह गए वे अल्प मत में होने के कारण अपने प्रति दुर्व्यवहार की शिकायत करते हैं। हिन्दू-मुसलमानों में तनाव यदा-कदा बढ़ता रहता है तो साम्प्रदायिक दंगे होते हैं। जिनमें न जाने कितनी जानें चली जाती हैं। कभी कानपुर, कभी मुरादाबाद, कभी मेरठ तो कभी दिल्ली में ये दंगे होते ही रहते हैं। महाराष्ट्र में भी हिन्दू-मुस्लिम फसाद होते रहते हैं। भारत में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के कारण साम्प्रदायिक दंगे-फसाद में वृद्धि हुई जोकि राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक है। 6 दिसम्बर, 1992 को बाबरी मस्जिद को कार सेवकों ने गिरा दिया जिसके बाद देश के अनेक भागों में भीषण साम्प्रदायिक दंगे फसाद हुए। 2002 में गुजरात में साम्प्रदायिक दंगे हुए।

4. जातिवाद (Casteism) जातिवाद की समस्या ने भी राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा पहुंचाई है। इस समस्या के सम्बन्ध में प्रथम राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन में भाषण करते हुए तत्कालीन उप-राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन ने कहा था, “यद्यपि जाति का एक सामाजिक बुराई के रूप में अन्त हो रहा है, तथापि अब उसने एक राजनीतिक और प्रशासकीय बुराई का रूप धारण कर लिया है। हम जाति के प्रति निष्ठाओं को चुनाव जीतने के लिए नौकरियों में अधिक लोगों को रखने के लिए प्रयोग कर रहे हैं।”

श्री जयप्रकाश नारायण ने एक बार कहा था, “भारत में जाति सबसे महत्त्वपूर्ण राजनीतिक दल है।” जातीय संगठनों ने भारत की राजनीति में वही हिस्सा लिया है जो पश्चिमी देशों में विभिन्न हितों व वर्गों ने लिया है। चुनाव के समय उम्मीदवारों का चयन जाति के आधार पर किया जाता है और चुनाव प्रचार में जाति पर वोटें मांगी जाती हैं। प्रशासन में भी जातीयता का समावेश हो गया है।

5. ग़रीबी (Poverty)—ग़रीबी राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में महत्त्वपूर्ण बाधा है। भारतीय समाज की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता ग़रीबी है। ग़रीब व्यक्ति अपने आपको और अपने परिवार को जीवित रखने के लिए संघर्ष में जुटा रहता है। जब एक ग़रीब व्यक्ति या ग़रीब वर्ग किसी दूसरे व्यक्ति या वर्ग को खुशहाल पाता है तो उसमें निराशा और घृणा की भावना उत्पन्न होती है और राजनीतिज्ञ ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आन्दोलन करवाते हैं। जो क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से पिछड़े होते हैं वह आर्थिक विकास के लिए आन्दोलन करते हैं और कई बार अलग राज्य की मांग भी करते हैं।

6. सभी राजनीतिक दल संविधान के मूल मूल्यों पर सहमत नहीं (An the Political Parties do not accept the basic values of Constitution)-सभी राजनीतिक दल संविधान में निहित मूल मूल्यों (Basic Values) पर सहमत नहीं है। विशेषकर साम्यवादी और साम्प्रदायिकतावादी दल संविधान के मूल मूल्यों में विश्वास नहीं रखते। साम्यवादियों ने जब पश्चिमी बंगाल और केरल में सरकारें बनाईं तो उन्होंने सार्वजनिक रूप में घोषणा की थी कि उन्होंने संविधान को तोड़ने के उद्देश्य से सरकारें बनाई हैं। साम्प्रदायिक दल धर्म-निरपेक्षता में विश्वास नहीं रखते जो कि संविधान का आधारभूत सिद्धान्त है।

7. अनपढ़ता (Illiteracy)-भारत की अधिकांश जनता अशिक्षित है, जिसके स्वार्थी नेता अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए आम जनता को आसानी से मनचाहे रास्ते पर ले जाते हैं और अनपढ़ जनता स्वार्थी नेताओं की बातों में आकर आन्दोलन के पथ पर चल पड़ती है। कई बार आन्दोलनकारियों को यह भी पता होता कि उनके आन्दोलन का लक्ष्य क्या है और वे किस ओर जा रहे हैं ? स्वार्थी नेता धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र आदि के नाम पर सीधे-सीधे लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं और अपना उल्लू सीधा करते हैं।

8. समाजवाद की असफलता (Failure of Socialism) प्रो० गोविंदराम वर्मा के मतानुसार समाजवाद की असफलता ने भी राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या को पैदा किया है। यदि समाजवाद सफल हो जाता तो आर्थिक विकास का फल सभी को चखने को मिलता। परन्तु अब बेरोज़गारी, पिछड़ापन, गरीबी, आर्थिक असमानता आदि ऐसे ही विघटनकारी आर्थिक तत्त्व हैं जो देश में भावनात्मक एकता पैदा नहीं करने देते, जिससे गम्भीर राजनीतिक समस्याएं उठ खड़ी होती हैं और देश की राजनीतिक व्यवस्था को भी खतरा पहुंचता है।

9. दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली (Defective Educational System) भारत की शिक्षा प्रणाली दोषपूर्ण है। हमारी शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों में चरित्र का निर्माण और अनुशासन कायम करने में सफल नहीं हुई। नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों का विकास नहीं हो रहा। इसका एक महत्त्वपूर्ण कारण यह है कि अधिकांश शिक्षा संस्थाएं व्यक्तिगत व्यक्तियों तथा संस्थाओं के हाथ में है। भारतीय शिक्षा प्रणाली राष्ट्रीय एकीकरण की भावना विकसित करने में सफल नहीं रही।

10. असन्तुलित क्षेत्रीय विकास (Unbalanced Regional Development)-भारत के सभी क्षेत्रों का एकजैसा विकास नहीं हुआ है। कुछ क्षेत्रों का बहुत अधिक विकास हुआ है जबकि कुछ क्षेत्र आज भी पिछड़े हुए हैं। पिछड़े हुए क्षेत्रों के लोगों में यह भावना विकसित हो गई है कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है और यदि ये अलग हो जाएं तो अपना विकास कर सकेंगे। अतः असन्तुलित क्षेत्रीय विकास राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा है।

11. आन्दोलनों और हिंसा की राजनीति (Politics of Agitations and Violence)-पिछले कुछ वर्षों से भारत की राजनीति में आन्दोलन और हिंसा में वृद्धि हुई है। संविधान शान्तिपूर्वक साधनों द्वारा विरोध प्रकट करने का अधिकार देता है, पर राजनीति में हिंसा की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक हत्याओं में बहुत वृद्धि हुई है। चुनावों में कई स्थानों पर मतदान केन्द्रों पर कब्जा करने के लिए बमों, बन्दूकों, छुरों-भालों आदि का खुलेआम प्रयोग किया जाता है। अतः आन्दोलनों और हिंसा की राजनीति राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एक गम्भीर खतरा है।

12. भ्रष्टाचार (Corruption)-भारतीय प्रशासन की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता भ्रष्टाचार है और इसने भी राष्ट्रीय एकीकरण में बाधा पहुंचाई है। प्रशासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और चारों तरफ भाई-भतीजावाद चल रहा है, जिस कारण जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति नहीं रहा। इसके फलस्वरूप दंगे-फसाद होते हैं जो राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधक हैं। हिंसा और अराजकतावाद के वातावरण ने राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या को और अधिक गम्भीर बनाया है।

13. सरकार की नीति (Government’s Policy) सरकार की नीति भी राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या के मार्ग में बाधा बनी हुई है। सरकार राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधक तत्त्वों को नष्ट करने में सफल नहीं हुई। यद्यपि कांग्रेसी नेता जातिवाद, क्षेत्रीयवाद, साम्प्रदायिकता आदि के विरुद्ध आवाज़ उठाते रहते हैं परन्तु व्यवहार में कांग्रेस ने जातिवाद और क्षेत्रीयवाद को बढ़ावा ही दिया है। यह भी कहा जाता है कि सरकार सख्ती से कार्यवाही नहीं करती क्योंकि उसे उन लोगों के मत भी प्राप्त करने होते हैं। कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के प्रतिसदैव ढीली नीति अपनाई है क्योंकि साधारणत: मुस्लिम वोट कांग्रेस के ही समझे जाते हैं।

14. क्षेत्रीय दल (Regional Parties) क्षेत्रीय दलों में वृद्धि राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समस्या है। भारत में राष्ट्रीय दलों के मुकाबले में क्षेत्रीय दलों की संख्या बहुत अधिक है। 2016 में चुनाव आयोग ने 53 राजनीतिक दलों को राज्य स्तर के दलों के रूप में मान्यता प्रदान की। वर्तमान समय में क्षेत्रीय दलों का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय हित को महत्त्व न देकर क्षेत्रीय हितों पर जोर देते हैं। क्षेत्रीय दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों की क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काते हैं। आजकल कई राज्यों में क्षेत्रीय दल सत्ता में हैं। क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय हित को हानि पहुंचाते हैं।

15. विदेशी ताकतें (Foreign Powers)-विदेशी ताकतें कुछ वर्षों से भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। भूतपूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी ने कई बार कहा कि विदेशी ताकतों से भारत की एकता व अखण्डता को खतरा है। पाकिस्तान खुले रूप में पंजाब और जम्मू-कश्मीर के आतंकवादियों को आधुनिक हथियार और वित्तीय सहायता दे रहा है।

16. आतंकवाद (Terrorism)—आतंकवाद पिछले कुछ वर्षों से भारत की एकता व अखण्डता के लिए खतरा बना हुआ है।
राष्ट्रीय एकीकरण की समस्याओं को दूर करने के उपाय-इसके लिए प्रश्न नं० 2 देखें।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 2.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करने के सुझाव दीजिए।
(Give suggestions to remove hindrances which come in the way of National Integration in India.)
उत्तर-
भारत की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकीकरण अति आवश्यक है। बिना राष्ट्रीय एकीकरण के राष्ट्रीय अखण्डता को कायम नहीं रखा जा सकता। अतः राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए उन बाधाओं को दूर करना आवश्यक है जो राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में रोड़ा अटकाए हुए हैं। इन बाधाओं को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय हैं-

1. आर्थिक विकास (Economic Development)-राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए देश का आर्थिक विकास करना अति आवश्यक है। बेरोजगारी को दूर करके, आर्थिक विषमता को कम करके, गरीबी को दूर करके तथा आर्थिक लाभों को न्यायपूर्ण ढंग से वितरित करके ही राष्ट्रीय एकीकरण की सम्भावना को बढ़ाया जा सकता है।

2. राजनीतिक वातावरण में सुधार (Reforms in Political Atmosphere)-राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए देश के राजनीतिक वातावरण में सुधार करने भी ज़रूरी है। आज देश के विभिन्न सम्प्रदायों, जाति क्षेत्र के लोगों में एक-दूसरे के प्रति वांछित विश्वास का अभाव है। इस अविश्वास की स्थिति में राष्ट्रीय एकता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अतः राष्ट्रीय एकीकरण के लिए विभिन्न जातियों सम्प्रदायों एवं क्षेत्रों में विश्वास की भावना उत्पन्न करने के लिए राजनीतिक वातावरण में सुधार होना चाहिए।

3. समुचित शिक्षा व्यवस्था (Proper Education System)-समुचित शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए महत्त्वपूर्ण साधन है। शिक्षा प्रणाली देश की आवश्यकताओं के अनुकूल होनी चाहिए। शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे साम्प्रदायवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद आदि की समस्याओं को हल किया जा सके। विभिन्न स्तरों पर पाठ्यक्रम ‘ऐसे होने चाहिए जिससे विद्यार्थियों में यह चेतना पैदा हो कि वे पहले भारतीय हैं और बाद में पंजाबी, बंगाली एवं मराठी हैं। पाठ्यक्रम ऐसा होना चाहिए जो विद्यार्थियों में धर्म-निरपेक्ष दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक हो।

4. भाषायी समस्या का समाधान (Solution of Linguistic Problem)-राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने के लिए भाषायी समस्या का समाधान करना अति आवश्यक है। राज्यों के पुनर्गठन पर पुनः विचार किया जाना चाहिए और जिन लोगों की भाषा के आधार पर मांग उचित है उस राज्य की स्थापना की जानी चाहिए। यह ठीक है कि हिन्दी को हिन्दी विरोधी लोगों पर नहीं थोपना चाहिए। यह राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए राष्ट्र भाषा का विकसित होना अति आवश्यक है। त्रि-भाषायी फार्मूले को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

5. सन्तुलित आर्थिक विकास (Balanced Economic Development)-राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए यह आवश्यक है कि देश के सभी क्षेत्रों का योजनाबद्ध आर्थिक विकास किया जाए। पिछड़े हुए क्षेत्रों का विकास बड़ी तेज़ी से किया जाना चाहिए।

6. धर्म निरपेक्षता को वास्तविक बनाना (Secularism should be real) यद्यपि संविधान द्वारा भारत को एक धर्म-निरपेक्ष राज्य घोषित किया गया है, परन्तु इसे व्यावहारिक रूप देना अति आवश्यक है। लोगों में एक-दूसरे के धर्म के प्रति सहिष्णुता विकसित करना ज़रूरी है। यदि सरकारी कर्मचारी किसी धर्म विशेष के अनुयायियों के साथ पक्षपात करते पाए जाएं तो उनको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए।

7. भ्रष्टाचार को दूर करना (To remove Corruption) राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए प्रशासन में भ्रष्टाचार समाप्त करना आवश्यक है। भाई-भतीजावाद बन्द होना चाहिए।

8. सांस्कृतिक आदान-प्रदान-राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए विभिन्न भाषायी समुदायों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान अधिक-से-अधिक होना चाहिए। ऐसी संस्कृति का विकास होना चाहिए जो हमारे आधुनिक समाज के अनुरूप हो।

9. राजनीतिक दलों का योगदान (Contribution of Political Parties)-राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग अनिवार्य है। राजनीतिक दलों को अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए, धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्रीय भावनाओं को नहीं भड़काना चाहिए। राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एक स्वस्थ जनमत का निर्माण करना चाहिए।

10. सरकार की नीतियों में परिवर्तन (Change in the Policies of Government)-राष्ट्रीय एकीकरण के लिए केन्द्रीय सरकार को अपनी नीतियों में परिवर्तन करना होगा। सरकार को भेदभाव की नीति का त्याग करना होगा। कोई भी निर्णय लेते समय सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि अमुक राज्य उसी के दल द्वारा शासित है अथवा नहीं। सरकार को लोगों की उचित मागों को तुरन्त स्वीकार कर लेना चाहिए ताकि जनता को आन्दोलन करने का अवसर न मिले। जब सरकार आन्दोलन के बाद मांगों को मानती है तो उससे लोगों में यह धारणा बन जाती है कि सरकार शक्ति की भाषा ही समझती है।

11. साम्प्रदायिक संगठनों पर प्रतिबन्ध (Restrictions on Communal Organisation)-राष्ट्रीय अखण्डता व एकता को बनाए रखने के लिए साम्प्रदायिक संगठनों एवं दलों पर कठोर प्रतिबन्ध लगाने चाहिए। परन्तु इसके साथसाथ ही आवश्यक है कि आम जनता को इस प्रकार के प्रतिबन्धों के औचित्य के सम्बन्धों में प्रशिक्षित किया जाए।

12. राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान (Respect for National Symbols)-राष्ट्रीय एकता अखण्डता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सभी भारतीय राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करें। राष्ट्रीय झण्डे और राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना सभी का कर्त्तव्य है।

13. सिद्धान्तों पर आधारित राजनीति (Value Based Politics)-राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए यह आवश्यक है कि राजनीतिक सिद्धान्तों व मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। राजनीतिज्ञों को धर्म, जाति, भाषा, अल्पसंख्या आदि की राजनीति से मुक्त होना पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों से कुछ नेताओं ने मूल्यों पर आधारित राजनीति की बात कह है पर आवश्यकता इसको अपनाने की है।

14. भावनात्मक एकीकरण (Emotional Integration) राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए भावनात्मक एकीकरण का होना आवश्यक है। भावनात्मक एकीकरण को देखा नहीं जा सकता और न ही खरीदा जा सकता है। यह भावना तो लोगों के दिलों में पाई जाती है और इसका विकास भी लोगों के मन और दिलों में होना चाहिए। लोगों के सामने देश प्रेम, त्याग, बलिदान आदि के आदर्श रखे जाने चाहिए ताकि सभी लोगों में भातृभाव व प्रेम की भावना विकसित हो।

15. अमीरी एवं ग़रीबी का अन्तर कम करना (To Narrow the gap between Rich and Poor) भारत में राष्ट्रीय एकता बनाये रखने के लिए आवश्यक है, कि अमीरी एवं ग़रीबी के अन्तर को कम किया जाए।

16. सस्ता एवं सरल न्याय (Cheap and efficient Justice)-भारत में न्यायिक प्रक्रिया महंगी एवं जटिल होने से कारण गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल पाता, जिससे उनका राजनीतिक व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है। अत: सरकार को चाहिए कि लोगों को सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध करवाएं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 3.
भारत के राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या के बारे में आप क्या जानते हैं ? भारत के द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण करने के लिए आज तक क्या कदम उठाए गए हैं ?
(What do you know by the problem of Indian National Integration ? What steps have been taken towards Indian National Integration ?).
अथवा
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ? (What steps have been taken towards Indian National Integration ?)
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण का अर्थ-इसके लिए प्रश्न नं० 1 देखिए।

राष्ट्रीय एकीकरण के लिए किए गए प्रयत्न (EFFORTS TOWARDS NATIONAL INTEGRATION)-

राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए किए गए प्रयत्नों को हम तीन भागों में बांट सकते हैं-

(1) सरकार द्वारा बनाए गए कानून।
(2) सरकारी तथा औपचारिक संगठनों द्वारा किए गए कार्य।
(3) अनौपचारिक संगठनों द्वारा किए गए कार्य।

1. सरकार द्वारा बनाए गए कानून-1961 में साम्प्रदायिक प्रचार पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए दो कानून पास किए। एक कानून द्वारा ऐसे किसी भी कार्य को कानून द्वारा दण्डनीय बना दिया गया जिससे विभिन्न धार्मिक मूल वंश पर आधारित अथवा भाषायी समुदायों अथवा जातियों के बीच शत्रुता और घृणा फैलती हो। दूसरे कानून द्वारा चुनाव में, धर्म मूल वंश, सम्प्रदाय, जाति अथवा भाषायी भावनाओं को उभारना दण्डनीय अपराध बना दिया गया। इन कानूनों में यह भी व्यवस्था की गई है कि जिस व्यक्ति को इस कानून के अन्तर्गत दण्ड मिलेगा। वह न तो चुनाव में मतदान कर सकता है और न ही चुनाव लड़ सकता है। 1963 में 16वां संशोधन किया गया। इस संशोधन का उद्देश्य भारत की अखण्डता और प्रभुसत्ता को सुरक्षित रखने से है। इस संशोधन द्वारा यह निश्चित किया गया कि राज्य विधानमण्डल या संसद् का चुनाव लड़ने से पहले तथा चुने जाने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को यह शपथ लेनी पड़ती है कि मैं भारतीय संविधान के प्रति वफ़ादार रहूंगा और भारत की अखण्डता व प्रभुसत्ता को बनाए रखूगा। 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में संशोधन करके राष्ट्र की एकता के साथ अखण्डता (Integrity) शब्द जोड़ा गया है।

2. सरकारी या औपचारिक संगठनों द्वारा किए गए कार्य-सरकार ने राष्ट्रीय एकीकरण का विकास करने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए हैं
राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन 1961 (National Integration Conference 1961)-नई दिल्ली में 28 सितम्बर से 1 अक्तूबर, 1961 तक राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रमुख शिक्षा शास्त्रियों, लेखकों और वैज्ञानिकों को आमन्त्रित किया गया। इस सम्मेलन का मत था कि राजनीतिक दलों ने सम्प्रदायवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद आदि को बढ़ावा देने में प्रोत्साहन दिया है। इसलिए सम्मेलन ने राजनीतिक दलों के लिए एक आचार संहिता पर बल दिया। इस संहिता में निम्नलिखित बातें कही गईं-

  • किसी भी दल को कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे विभिन्न धर्मों एवं भाषायी समुदायों में घृणा पैदा हो या उनके बीच तनाव उत्पन्न हो।
  • राजनीतिक दलों को साम्प्रदायिक, जातिगत, क्षेत्रीय अथवा भाषायी समस्याओं पर कोई ऐसा आन्दोलन शुरू नहीं करना चाहिए जिससे शान्ति के लिए कोई खतरा पैदा होता हो।
  • राजनीतिक दलों को अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं, प्रदर्शनों आदि को तोड़ने के कोई काम नहीं करने चाहिए।
  • सरकार को नागरिक स्वतन्त्रताओं पर कोई अनुचित प्रतिबन्ध नहीं लगाने चाहिए और न ही उसे कोई ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे राजनीतिक दलों की सामान्य गतिविधियों में बाधाएं उत्पन्न होती हों।
  • दलगत हितों की प्राप्ति के लिए राजनीतिक सत्ता को प्रयोग में नहीं लाया जाना चाहिए। सम्मेलन ने यह सुझाव दिया कि शिक्षा को समवर्ती सूची में स्थान दिया जाए ताकि शिक्षा में एकरूपता लायी जा सके।

राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् (National Integration Council)-राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन, 1961 में ही राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् की भी रचना की गई जिसमें प्रधानमन्त्री, गृहमन्त्री, राज्यों के मुख्यमन्त्री, राजनीतिक दलों के सात नेता, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष, दो शिक्षा शास्त्री, अनुसूचित जातियों और जन-जातियों का आयुक्त तथा प्रधानमन्त्री द्वारा मनोनीत सात व्यक्तियों को स्थान दिया गया। इस परिषद् को सामान्य जनता, प्रेस तथा विद्यार्थियों के लिए आचार-संहिता बनाने का काम दिया गया। इस परिषद् का कार्य अल्पसंख्यकों की शिकायतों पर विचार करना भी था। भूतपूर्व प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् को राष्ट्रीय एकीकरण के सभी पहलुओं पर विचार करने और उसके बारे में अपनी सिफ़ारिशें पेश करने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् का पुनर्गठन-राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् का समय-समय पर पुनर्गठन किया गया। 12 अप्रैल, 2010 को राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् का पुनर्गठन किया गया। 147 सदस्यीय परिषद् में 14 प्रमुख केन्द्रीय मंत्रियों सहित विपक्षी दल के नेता भी शामिल किए गए।
राष्ट्रीय एकता परिषद् की बैठक-सितम्बर, 2013 को राष्ट्रीय एकता परिषद् की महत्त्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में मुजफ्फरनगर दंगों के साम्प्रदायिक हिंसा का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राज्यों को साम्प्रदायिक हिंसा से निपटने के लिए कठोर कार्यवाही करने को कहा।

3. अनौपचारिक संगठनों द्वारा किए गए कार्य-अनौपचारिक संगठनों में दो संगठन महत्त्वपूर्ण(1) इन्सानी बिरादरी तथा (2) अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति। इन्सानी बिरादरी की स्थापना अगस्त, 1970 में की गई। श्री जय प्रकाश नारायण को इस संगठन का अध्यक्ष और शेख अब्दुल्ला को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया, परन्तु इन संगठनों को साम्प्रदायिक संगठन कहा गया। अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोध समिति की नेता श्रीमती सुभद्रा जोशी थी। इस संगठन का विश्वास है कि देश में साम्प्रदायिक दंगों के लिए साम्प्रदायिकतावाद की संगठित शक्तियां उत्तरदायी हैं और इनमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सबसे अधिक प्रमुख है। इस समिति का छठा सम्मेलन 1974 में दिल्ली में हुआ। इस सम्मेलन में साम्प्रदायिक संगठनों पर कानून प्रतिबन्धों के लगाने की बात कही गई। इस समिति में कहा है कि जनसंघ जैसे साम्प्रदायिक संगठनों के प्रतिबन्धों को राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् में स्थान नहीं दिया जाना चाहिए तथा शिक्षा प्रणाली को धर्म-निरपेक्ष बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)-संक्षेप में, राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में अनेक बाधाएं हैं, जिनसे राष्ट्रीय अखण्डता व एकता को खतरा पैदा हो गया है। आज देश को कमजोर करने वाली पृथक्कतावादी तथा साम्प्रदायिक ताकतों का कड़ाई से मुकाबला करना चाहिए।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 4.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के विभिन्न पहलुओं का विस्तार सहित वर्णन करो। (Write different aspects of National Integration in India in detail.)
उत्तर-
आज भारतीय राष्ट्र की सबसे बड़ी समस्या राष्ट्रीय एकीकरण की है। भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के विभिन्न पक्ष इस प्रकार हैं

1. राष्ट्रीय एकीकरण का राजनीतिक पहल-राष्ट्रीय एकीकरण की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राजनीतिक मांगों की ओर उचित ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय एकीकरण के लिए ऐसी सत्ता की स्थापना होनी चाहिए जिसके प्रति लोग वफ़ादार हों। भारतीय संघ के राज्यों का पुनर्गठन इसलिए भाषा के आधार पर किया गया है और आज भारत में 29 राज्य हैं। केन्द्र और राज्यों में जनता द्वारा निर्वाचित सरकारें हैं और उनमें जनता की निष्ठा हैं, परन्तु भारतीय जनता राजनीतिक दृष्टि से पूरी तरह सन्तुष्ट नहीं हैं। आज भी विभिन्न भागों में अलग राज्य की स्थापना की मांग चली आ रही है।

2. राष्ट्रीय एकीकरण का सामाजिक पहलू-राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक पहलू का अर्थ यह है कि देश में सभी भागों का विकास हो और लोगों में बहुत अधिक आर्थिक असमानताएं नहीं होनी चाहिएं। देश के पिछड़े क्षेत्र का विकास करना अति आवश्यक है। राष्ट्र के सभी सदस्यों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ धर्म, जाति, रंग, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। भारत में यद्यपि संविधान के अन्तर्गत छुआछूत को समाप्त कर दिया गया है, परन्तु इसके बावजूद आज भी देश के कई भागों में जाति-पाति के भेदभाव को दूर करना आवश्यक है।

3. राष्ट्रीय एकीकरण का सांस्कृतिक पक्ष-भारत में विभिन्न संस्कृतियों के लोग रहते हैं। संविधान ने सभी अल्प-संख्यकों को अपनी संस्कृति, अपनी भाषा तथा लिपि को कायम रखने तथा विकसित करने की स्वतन्त्रता दी है। ऐसी संवैधानिक व्यवस्था के बावजूद भारत में रहने वाले अल्प-संख्यकों को यह सन्देह है कि भारत के बहु-संख्यक उनको संस्कृति को नष्ट करने के लिए प्रयत्नशील हैं। भारत के सांस्कृतिक अल्प-संख्यकों को यह सन्देह है कि भारत के बहु-संख्यक उनको अपनी ही संस्कृति में शामिल करने के इच्छुक हैं। अल्प-संख्यकों का ऐसा सन्देह राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में एक बाधा है तथा इस क्षेत्र को ही राष्ट्रीय एकीकरण का सांस्कृतिक पक्ष माना जाता है।

4. राष्ट्रीय एकीकरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष-राष्ट्रीय एकीकरण कोई ऐसा भवन नहीं है जिसका निर्माण अच्छे भवन निर्माताओं द्वारा ईंटों तथा गारे से किया जा सकता है। राष्ट्रीय एकीकरण वास्तव में एक धारणा अथवा विचार है जिसका निवास लोगों के हृदयों में होना अनिवार्य है। यह एक ही राष्ट्र से सम्बन्धित होने की चेतना तथा भावना है। परन्तु भारत में व्याप्त साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भाषायी, आतंकवाद तथा प्रान्तवाद के तत्त्व भारतीयों के हृदयों में ऐसी चेतना अथवा भावना विकसित नहीं होने देते हैं। ऐसी चेतना अथवा भावना के विकास की आवश्यकता को ही भारत में राष्ट्रीय एकीकरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष माना जाता है।

5. राष्ट्रीय एकीकरण का आर्थिक पक्ष-राष्ट्रीय एकीकरण का आर्थिक पहलू इस बात की मांग करता है कि देश के सभी भागों का विकास हो और लोगों में बहुत अधिक आर्थिक असमानताएं नहीं होनी चाहिए। देश के पिछड़े क्षेत्रों का विकास करना अति आवश्यक है। राष्ट्रीय एकीकरण के लिए ग़रीबी और बेकारी को दूर करना आवश्यक है क्योंकि ग़रीब और बेरोज़गार व्यक्ति के लिए एकीकरण का कोई महत्त्व नहीं है। यदि अधिकांश जनता ग़रीब है और देश के अनेक क्षेत्र बहुत पिछड़े हैं तो राष्ट्रीय एकीकरण का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय एकीकरण का अर्थ लिखो।
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण का साधारण अर्थ यह है कि एक देश में रहने वाले विभिन्न धर्मों, वर्गों, नस्लों तथा भाषाओं के लोगों में एक ही राष्ट्र से सम्बन्धित होने की भावना हो और वे अपने को एक अनुभव करते हों। राज्य के विकास के लिए यह आवश्यक है कि राज्य के अन्दर रहने वाले लोगों में एकता की भावना हो और यही भावना राष्ट्रीय एकीकरण का सार है। राष्ट्रीय एकीकरण का सम्बन्ध अनेकताओं में एकता स्थापित करना है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० एस० राधाकृष्णन के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण एक घर नहीं जो चूने और ईंटों से बनाया जा सके। यह एक औद्योगिक योजना भी नहीं है जिस पर विशेषज्ञों द्वारा विचार किया जा सके। इसके विपरीत एकीकरण का ऐसा विचार है जिसका विकास लोगों के दिलों में होता है। यह एक चेतना है जिसने जनसाधारण को जागृत करना है।” एच० ए० गन्नी के मतानुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण एक ऐसी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षणिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोगों के दिलों में एकता, दृढ़ता और सम्बद्धता की भावना विकसित होती है और उनमें सामान्य नागरिकता की भावना अथवा राष्ट्र के प्रति वफ़ादारी की भावना का विकास होता है।”

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 2.
भारत के लिए राष्ट्रीय एकीकरण की विशेष आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण राज्य की पहली आवश्यकता है। राज्य के विकास के लिए यह ज़रूरी है कि राज्य के अन्दर रहने वाले विभिन्न लोगों के मध्य एकता की भावना हो और यह भावना राष्ट्रीय एकीकरण का सार है। स्वतन्त्रता के इतने वर्ष बाद भी भारत में राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या पूरी तरह मौजूद है और यह भारत की राष्ट्रीय अखण्डता के लिए खतरा पैदा कर रही है। बहुत सारे राज्यों में पाई जाने वाली अलगाववादी प्रवृत्तियां, भाषायी भेदभाव, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रीयवाद, आन्दोलन व हिंसा, असन्तुलित क्षेत्रीय विकास आदि समस्याओं ने भारतीय एकीकरण को बहुत प्रभावित किया है। ये सभी बातें इसका सबूत है कि भारत की राष्ट्रीय एकीकरण की समस्याओं का स्वरूप गम्भीर है। इसका एक बड़ा कारण भारत का विशाल क्षेत्रफल है जिसमें जाति, भाषा, धर्म, सभ्याचारिक, रीति-रिवाज आदि अनेक भिन्नताएं मिलती हैं। कुछ स्वार्थी लोग या राजनीतिक दल इन समस्याओं के द्वारा जनता की भावनाओं को जनाधार प्राप्त करने के लिए भड़काते हैं और इस तरह राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या को गम्भीर बनाकर देश की अखण्डता के वास्ते खतरा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रीय एकीकरण के अभाव में ही हिन्दुस्तान का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान की स्थापना हुई थी जिसका मुख्य आधार धार्मिक था। अत: भारत को अपनी राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकीकरण की सख्त ज़रूरत है ताकि भारत इन समस्याओं का दृढ़तापूर्ण सामना कर सके।

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली किन्हीं चार बाधाओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में चार रूकावटें लिखें।
उत्तर-
भारत में अनेक विभिन्नताएं हैं। ये सभी भिन्नताएं वास्तव में राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधाएं हैं। इनका वर्णन इस प्रकार है-

  • भाषा-भाषा की समस्या राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बन चुकी है। भाषा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में तनाव बढ़ता है।
  • क्षेत्रवाद–क्षेत्रवाद या प्रादेशिकता का अर्थ है कि सारे देश की अपेक्षा किसी एक विशेष क्षेत्र के प्रति निष्ठा रखना। भारत में प्रादेशिकता की यह समस्या अत्यन्त गम्भीर है।
  • सम्प्रदायवाद-सम्प्रदायवाद राष्ट्रीय एकीकरण में बहुत बड़ी बाधा है।
  • जातिवाद ने भी राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा पैदा की है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 4.
साम्प्रदायिकता का राष्ट्रीय एकीकरण पर क्या प्रभाव है ?
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के लिए साम्प्रदायिकता बाधा कैसे है?
उत्तर-
आजकल भारत की महत्त्वपूर्ण समस्या साम्प्रदायिकता है। साम्प्रदायिकता ने राष्ट्रीय एकीकरण को बहुत अधिक प्रभावित किया है। साम्प्रदायिकता राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में बहुत बड़ी बाधा है। साम्प्रदायिकता की भावना बढ़ने से लोगों की सोच साम्प्रदायिक रंग में रंगती जा रही है जिस कारण लोग राष्ट्र की अपेक्षा अपने-अपने सम्प्रदाय के प्रति अधिक वफ़ादार होते जा रहे हैं। साम्प्रदायिकता का तेजी से विकास होने के कारण राष्ट्रीय एकीकरण की गति धीमी हो गई है। साम्प्रदायिकता के प्रभाव के कारण लोग राष्ट्र की मुख्य धारा से दूर होते जा रहे हैं। साम्प्रदायिकता की समस्या को हल किए बिना राष्ट्रीय एकीकरण का ध्येय पूरा नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 5.
इंसानी बिरादरी का निर्माण क्यों किया गया था ?
अथवा
इन्सानी बिरादरी से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
इन्सानी बिरादरी एक गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1970 में प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खां (सरहदी गान्धी) की प्रेरणा से हुई। श्री जय प्रकाश नारायण को इस संगठन का अध्यक्ष तथा श्री शेख अब्दुला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक शक्तियों को नष्ट करके राष्ट्रीय भावना को विकसित करना था। सहनशीलता, आपसी समझ और सराहना (Toleration, Mutual Understanding and Appreciation) इस संगठन के तीन मूल तन्त्र थे परन्तु यह संगठन प्रभावी सिद्ध नहीं हुआ क्योंकि यह संगठन यह भी निश्चित नहीं कर पाया है कि देश में किन संगठनों को साम्प्रदायिक संगठन कहा जाए।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय एकीकरण के राजनीतिक और सामाजिक पहलू का वर्णन करें।
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के राजनीतिक पक्ष का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
1. राष्ट्रीय एकीकरण का राजनीतिक पहलू-राष्ट्रीय एकीकरण की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राजनीतिक मांगों की ओर उचित ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय एकीकरण के लिए ऐसी सत्ता की स्थापना होनी चाहिए जिसके प्रति लोग वफ़ादार हो। भारतीय संघ के राज्यों का पुनर्गठन इसलिए भाषा के आधार पर किया गया है और आज भारत में 29 राज्य हैं। केन्द्र और राज्यों में जनता द्वारा निर्वाचित सरकारें हैं और उनमें जनता की निष्ठा है, परन्तु भारतीय जनता राजनीतिक दृष्टि से पूरी तरह सन्तुष्ट नहीं है। आज भी विभिन्न भागों में अलग राज्य की स्थापना की मांग चली आ रही है।

2. राष्ट्रीय एकीकरण का सामाजिक पहलू-राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक पहलू का अर्थ यह है कि देश में सभी भागों का विकास हो और लोगों में बहुत अधिक आर्थिक असमानताएं नहीं होनी चाहिएं। देश के पिछड़े क्षेत्रों का विकास करना अति आवश्यक है। राष्ट्र से सभी सदस्यों के साथ समान व्यवहार होना चाहिएं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ धर्म, जाति, रंग, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। भारत में यद्यपि संविधान के अन्तर्गत छुआछूत को समाप्त कर दिया गया है, परन्तु इसके बावजूद आज भी देश के कई भागों में जाति-पाति के भेदभाव को दूर करना आवश्यक है।

प्रश्न 7.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के मनौवज्ञानिक पक्ष से आपका क्या भाव है ?
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष क्या है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण कोई ऐसा भवन नहीं है जिसका निर्माण अच्छे भवन निर्माताओं द्वारा ईंटों तथा गारे से किया जा सकता है। राष्ट्रीय एकीकरण वास्तव में एक धारणा अथवा विचार है जिसका निवास लोगों के हृदयों में होना अनिवार्य है। यह एक ही राष्ट्र से सम्बन्धित होने की चेतना तथा भावना है। परन्तु भारत में व्याप्त साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भाषायी आतंकवाद तथा प्रान्तवाद के तत्त्व भारतीयों के हृदयों में ऐसी चेतना अथवा भावना विकसित नहीं होने देते हैं। ऐसी चेतना अथवा भावना के विकास की आवश्यकता को ही भारत में राष्ट्रीय एकीकरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष माना जाता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय एकीकरणा के विकास में ‘शिक्षा’ क्या भूमिका निभा सकती है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए शिक्षा महत्त्वपूर्ण साधन है। शिक्षा के द्वारा व्यक्ति में राजनीतिक चेतना पैदा होती है और शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे साम्राज्यवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद आदि की समस्याओं को हल किया जा सके। शिक्षा द्वारा विद्यार्थियों में धर्म-निरपेक्ष-दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है। शिक्षा द्वारा विद्यार्थियों में यह भावना विकसित की जा सकती है कि वे पहले भारतीय और बाद में पंजाबी, बंगाली, मराठी आदि है।

प्रश्न 9.
राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए चार सुझाव दीजिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए उन बाधाओं को दूर करना आवश्यक है जो राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधक हैं। इन बाधाओं को दूर करने के निम्नलिखित उपाय हैं-

  • आर्थिक विकास-राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए देश का आर्थिक विकास करना अति आवश्यक है। बेरोज़गारी को दूर करके, आर्थिक विषमता को कम करके, ग़रीबी को दूर करके तथा आर्थिक लाभों को न्यायपूर्ण ढंग से वितरित करके ही राष्ट्रीय एकीकरण की सम्भावना को बढ़ाया जा सकता है।
  • राजनीतिक वातावरण में सुधार- राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए देश के राजनीतिक वातावरण में सुधार करना भी ज़रूरी है। अतः राष्ट्रीय एकीकरण के लिए विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों एवं क्षेत्रों के विकास की भावना उत्पन्न करने के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक वातावरण में सुधार होना चाहिए।
  • समुचित शिक्षा व्यवस्था-समुचित शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए महत्त्वपूर्ण साधन है।
  • भाषायी समस्या का समाधान-राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने के लिए भाषायी समस्या का समाधान करना अति आवश्यक है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 10.
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण के लिए उठाए गए मुख्य कदमों का वर्णन कीजिए।
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए किन्हीं चार उपायों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  • 1961 में साम्प्रदायिक प्रचार पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए दो कानून पास किए गए। कानून द्वारा चुनाव में धर्म, मूल, वंश, सम्प्रदाय, जाति अथवा भाषायी भावनाओं को उभारना दण्डनीय अपराध बना दिया गया।
  • 1963 में संविधान में 16वां संशोधन किया गया। इस संशोधन का उद्देश्य भारत की अखण्डता और प्रभुसत्ता
    को सुरक्षित रखने से है।
  • 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में संशोधन करके राष्ट्र की एकता के साथ अखण्डता (Integrity) शब्द जोड़ा गया है।
  • सरकार ने 1961 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय एकीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए राजनीतिक दलों के लिए एक आचार संहिता पर बल दिया गया।

प्रश्न 11.
राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् क्या है ?
उत्तर-
सितम्बर-अक्तूबर, 1961 में प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की प्रेरणा पर नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रधानमन्त्री, केन्द्रीय गृह मन्त्री, राज्यों के मुख्यमन्त्री, शिक्षा शास्त्री, प्रसिद्ध पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा सामाजिक जीवन के विभिन्न पक्षों से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन में एक राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् (National Integration Council) का निर्माण किया गया। इस परिषद् में प्रधानमन्त्री के अलावा केन्द्रीय गृह मन्त्री, राज्यों के मुख्यमन्त्री, राजनीतिक दलों के सात नेता, दो शिक्षा शास्त्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष, अनुसूचित जातियों तथा जन-जातियों के कमिश्नर तथा प्रधानमन्त्री द्वारा नियुक्त सात अन्य लोगों को नियुक्त किया गया। इस परिषद् की समय-समय पर प्रधानमन्त्री की अध्यक्षता में बैठकें होती रहती हैं जिसमें राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मार्ग खोजे जाते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 12.
राष्ट्रीय एकीकरण के लिए जातिवाद किस प्रकार रुकावट बनता है ?
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के लिए जातिवाद बाधा कैसे है?
उत्तर-
जातिवाद की समस्या ने राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बहुत बाधा पहुंचाई है। इस समस्या के सम्बन्ध में प्रथम राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन में भाषण करते हुए तत्कालीन उप-राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णन ने कहा था, “यद्यपि जाति का एक सामाजिक बुराई के रूप में अन्त हो रहा है, तथापि अब उसने एक राजनीतिक और प्रशासकीय बुराई का रूप धारण कर लिया है। हम जाति के प्रति निष्ठाओं को चुनाव जीतने के लिए अथवा नौकरियों में अधिक लोगों को रखने के लिए प्रयोग कर रहे हैं।”

श्री जय प्रकाश नारायण ने एक बार कहा था, “भारत में जाति सबसे महत्त्वपूर्ण राजनीतिक दल है।” जातीय संगठनों ने भारत की राजनीति में वही हिस्सा लिया है जो पश्चिमी देशों में विभिन्न हितों व वर्गों ने लिया है। चुनाव के समय उम्मीदवारों का चयन जाति के आधार पर किया जाता है और चुनाव प्रचार में जाति पर वोटें मांगी जाती हैं। प्रशासन में भी जातीयता का समावेश हो गया है। राष्ट्रीय हितों की अपेक्षा जातीय हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रश्न 13.
ग़रीबी राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में कैसे रुकावट है ?
अथवा
राष्ट्रीय एकीकरण के लिए ग़रीबी बाधा कैसे है?
उत्तर-
ग़रीबी राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में महत्त्वपूर्ण बाधा है। भारतीय समाज की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता ग़रीबी है। ग़रीब व्यक्ति अपने आपको और अपने परिवार को जीवित रखने के लिए संघर्ष में जुटा रहता है। जब एक ग़रीब व्यक्ति या ग़रीब वर्ग किसी दूसरे व्यक्ति या वर्ग को खुशहाल पाता है तो उसमें निराशा और घृणा की भावना उत्पन्न होती है और राजनीतिज्ञ ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आन्दोलन करवाते हैं। जो क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से पिछड़े होते हैं वह आर्थिक विकास के लिए आन्दोलन करते हैं और कई बार अलग राज्य की मांग भी करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय एकीकरण से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण का साधारण अर्थ यह है कि एक देश में रहने वाले विभिन्न धर्मों, वर्गों, नस्लों तथा भाषाओं के लोगों में एक ही राष्ट्र से सम्बन्धित होने की भावना हो और वे अपने को एक अनुभव करते हों। राज्य के विकास के लिए यह आवश्यक है कि राज्य के अन्दर रहने वाले लोगों में एकता की भावना हो और यही भावना राष्ट्रीय एकीकरण का सार है। राष्ट्रीय एकीकरण का सम्बन्ध अनेकताओं में एकता स्थापित करना है।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय एकीकरण की कोई एक प्रसिद्ध परिभाषा बताएं।
उत्तर-
डॉ० एस० राधाकृष्णन के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण एक घर नहीं जो चूने और ईंटों से बनाया जा सके। यह एक औद्योगिक योजना भी नहीं है जिस पर विशेषज्ञों द्वारा विचार किया जा सके। इसके विपरीत एकीकरण का ऐसा विचार है जिसका विकास लोगों के दिलों में होता है। यह चेतना है, जिसने जनसाधारण जो जागृत किया है।”

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली किन्हीं दो बाधाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. भाषा-भारत एक बहुभाषी राज्य है और सदैव से ही रहा है। भाषा की समस्या राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बन चुकी है।
  2. क्षेत्रवाद-क्षेत्रवाद या प्रादेशिकता का अर्थ है कि सारे देश की अपेक्षा किसी एक विशेष क्षेत्र के प्रति निष्ठा रखना।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय एकीकरण के मनोवैज्ञानिक पक्ष से आपका क्या भाव है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण कोई ऐसा भवन नहीं है जिसका निर्माण अच्छे भवन निर्माताओं द्वारा ईंटों तथा गारे से किया जा सकता है। राष्ट्रीय एकीकरण वास्तव में एक धारणा अथवा विचार है जिसका निवास लोगों के हृदयों में होना अनिवार्य है। यह एक ही राष्ट्र से सम्बन्धित होने की चेतना तथा भावना है। परन्तु भारत में व्याप्त साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भाषायी झगड़े, आतंकवाद तथा प्रान्तवाद के तत्त्व भारतीयों के हृदयों में ऐसी चेतना अथवा भावना विकसित नहीं होने देते हैं। ऐसी चेतना अथवा भावना के विकास की आवश्यकता को ही भारत में राष्ट्रीय एकीकरण का मनोवैज्ञानिक पक्ष माना जाता है।

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करने के कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर-

  1. आर्थिक विकास-राष्ट्रीय एकीकरण लाने के लिए देश का आर्थिक विकास करना अति आवश्यक
  2. राजनीतिक वातावरण में सुधार-राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए देश के राजनीतिक वातावरण में सुधार करना भी ज़रूरी है।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय एकीकरण कौन्सिल क्या है?
उत्तर-
सितम्बर-अक्तूबर, 1961 में प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की प्रेरणा पर नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रधानमन्त्री, केन्द्रीय गृह मन्त्री, राज्यों के मुख्यमन्त्री, शिक्षा शास्त्री, प्रसिद्ध पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा सामाजिक जीवन के विभिन्न पक्षों से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन में एक राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् (National Integration Council) का निर्माण किया गया।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न I. एक शब्द/वाक्य वाले प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय एकीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
एक ही देश में रहने वाले विभिन्न संस्कृतियों के लोगों में एक ही राष्ट्र से सम्बन्ध होने की भावना विकसित करना राष्ट्रीय एकीकरण का वास्तविक अर्थ है।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय एकीकरण की कोई एक परिभाषा लिखिए।
उत्तर-
माईरन बीनर के अनुसार, “राष्ट्रीय एकीकरण की धारणा का अभिप्राय क्षेत्रीय राष्ट्रीयता की ऐसी भावना विकसित करना है, जो अन्य वर्गीय निष्ठाओं को समाप्त करती है, या उन छोटी निष्ठाओं से श्रेष्ठ होती है।”

प्रश्न 3.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के दो पक्षों के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. राजनीतिक पक्ष
  2. माजिक पक्ष।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 4.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के किसी एक पहलू के बारे में लिखें।
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण का राजनीतिक पक्ष देश के क्षेत्रीय संगठन से सम्बन्धित है।

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् का निर्माण कब हुआ ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण परिषद् का निर्माण सन् 1961 में किया गया।

प्रश्न 6.
‘इंसानी बिरादरी’ नाम की संस्था का संस्थापक कौन था ?
उत्तर-
‘इंसानी बिरादरी’ नाम की संस्था के संस्थापक खान अब्दुल गफ्फार खान थे।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय एकीकरण के आर्थिक पक्ष का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण के आर्थिक पक्ष का अर्थ यह है कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों का असन्तुलित आर्थिक विकास न हो, बल्कि सभी क्षेत्रों का उचित तथा सन्तुलित विकास हो।

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक पक्ष का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक पक्ष का प्रत्यक्ष सम्बन्ध भारतीय समाज में शताब्दियों से चली आ रही जाति प्रथा से है, जब जाति के आधार पर मनुष्य के साथ पक्षपात किया जाए, तो ऐसी स्थिति राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक पक्ष का प्रतीक होती है।

प्रश्न 9.
राष्ट्रीय एकीकरण के रास्ते में आने वाली दो रुकावटों के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. साम्प्रदायिकता
  2. जातिवाद।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 10.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के विकास के लिए कोई एक सुझाव लिखें।
उत्तर-
गरीबी और बेरोज़गारी दूर करना।

प्रश्न 11.
राष्ट्रीय एकीकरण के लिए जातिवाद किस प्रकार रुकावट बनता है ?
उत्तर-
निम्न जातियों के साथ दुर्व्यवहार तथा जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था, राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा बनती है।

प्रश्न 12.
धरती के बेटों के सिद्धान्त से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
धरती के बेटों के सिद्धान्त का अभिप्राय अपने ही राज्य के लोगों को रोज़गार इत्यादि के अवसरों में प्राथमिकता देना है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 13.
माओवादी हिंसा ने राष्ट्रीय एकीकरण को कैसे प्रभावित किया है ?
उत्तर-
माओवादी हिंसा देश की एकता और अखंडता को कमज़ोर कर रही है।

प्रश्न II. खाली स्थान भरें-

1. राष्ट्रीय अखण्डता …………….. पर निर्भर करती है।
2. राष्ट्रीय एकीकरण का सम्बन्ध अनेकता में ……….. स्थापित करना है।
3. भारत में जाति, भाषा, धर्म एवं संस्कृति की अनेक …………. पाई जाती हैं।
4. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में ………. भाषाओं का वर्णन किया गया है।
5. सन् ………. में भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया।
उत्तर-

  1. राष्ट्रीय एकीकरण
  2. एकता
  3. विभिन्नताएं
  4. 22
  5. 1956.

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न III. निम्नलिखित वाक्यों में से सही या ग़लत का चुनाव करें-

1. जातिवाद की समस्या ने राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा पहुंचाई है।
2. गरीबी राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा नहीं होती।
3. अनपढ़ता राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देती है।
4. राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने में शिक्षा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
5. भ्रष्टाचार ने राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा पहुंचाई है।
उत्तर-

  1. सही
  2. ग़लत
  3. ग़लत
  4. सही
  5. सही।

प्रश्न IV. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यह कथन किसका है, “कि भारत के सामने यह खतरा है, कि वह अनेक छोटे-छोटे सर्वसत्तावादी राष्ट्रों में बंट जायेगा।”
(क) डॉ० एस० राधाकृष्णन
(ख) प्रो० सुनीता कुमार चैटर्जी
(ग) प्रो० आर० भास्करण
(घ) रजनी कोठारी।
उत्तर-
(ख) प्रो० सुनीता कुमार चैटर्जी

प्रश्न 2.
भारत में राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा है
(क) क्षेत्रवाद
(ख) साम्प्रदायिकता
(ग) जातिवाद
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 3.
“समाजवाद की असफलता ने भी राष्ट्रीय एकीकरण की समस्या को पैदा किया है।” यह कथन किसका
(क) पं० नेहरू
(ख) श्री लाल बहादुर शास्त्री
(ग) प्रो० गोविन्द राम वर्मा
(घ) श्री अटल बिहारी वाजपेयी।
उत्तर-
(ग) प्रो० गोविन्द राम वर्मा

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए क्या उपाय किया जाना चाहिए ?
(क) आर्थिक विकास
(ख) राजनीतिक वातावरण में सुधार
(ग) समुचित शिक्षा व्यवस्था
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 17 राष्ट्रीय एकीकरण

प्रश्न 5.
निम्न में से एक राष्ट्रीय एकीकरण का पक्ष माना जाता है-
(क) राजनीतिक पक्ष
(ख) सामाजिक पक्ष
(ग) सांस्कृतिक पक्ष
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

Punjab State Board PSEB 11th Class Sociology Book Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Sociology Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (TEXTUAL QUESTIONS)

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 1-15 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
समाजशास्त्र का जनक किसे माना जाता है ?
उत्तर-
अगस्ते काम्ते को समाजशास्त्र का जनक माना जाता है।

प्रश्न 2.
एक पृथक समाज विज्ञान के रूप में समाजशास्त्र की स्थापना हेतु उत्तरदायी दो महत्त्वपूर्ण कारकों के नाम बताइये।
उत्तर-
फ्रांसीसी क्रान्ति, प्राकृतिक विज्ञानों के विकास, औद्योगिक क्रान्ति तथा नगरीकरण की प्रक्रिया ने समाजशास्त्र को अलग सामाजिक विज्ञान के रूप में स्थापित करने में सहायता की।

प्रश्न 3.
किन दो शब्दों से ‘समाजशास्त्र’ की अवधारणा बनी तथा किस वर्ष समाजशास्त्र विषय का उद्भव हुआ ?
उत्तर-
समाजशास्त्र (Sociology) शब्द लातिनी शब्द ‘Socios’, जिसका अर्थ है समाज तथा ग्रीक भाषा के शब्द Logos, जिसका अर्थ है अध्ययन, दोनों से मिलकर बना है। सन् 1839 में अगस्ते काम्ते ने पहली बार इस शब्द का प्रयोग किया था।

प्रश्न 4.
समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र के सम्बन्ध में दो सम्प्रदायों के नाम बताएं।
उत्तर-
समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र के सम्बन्ध में दो स्कूलों के नाम हैं-स्वरूपात्मक सम्प्रदाय तथा समन्वयात्मक सम्प्रदाय।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 5.
औद्योगीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर-
औद्योगीकरण का अर्थ है सामाजिक तथा आर्थिक परिवर्तन का वह समय जिसने मानवीय समाज को ग्रामीण समाज से औद्योगिक समाज में बदल दिया।

प्रश्न 6.
ऐसे दो विद्वानों के नाम बताइये जिन्होंने भारत में समाजशास्त्र के विकास में योगदान दिया।
उत्तर-
जी० एस० घूर्ये, राधा कमल मुखर्जी, एम० एन० श्रीनिवास, ए० आर० देसाई इत्यादि।

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-35 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
समाजशास्त्र का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
समाज के विज्ञान को समाजशास्त्र कहा जाता है। समाजशास्त्र में समूहों, सभाओं, संस्थाओं, संगठन तथा समाज के सदस्यों के अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है तथा यह अध्ययन वैज्ञानिक ढंग से होता है। साधारण शब्दों में समाजशास्त्र समाज का वैज्ञानिक अध्ययन है।

प्रश्न 2.
औद्योगिक क्रान्ति द्वारा उत्पन्न दो महत्त्वपूर्ण परिवर्तन बताइये।
उत्तर-

  • औद्योगिक क्रान्ति के कारण चीज़ों का उत्पादन घरों से निकल कर बड़े-बड़े उद्योगों में आ गया तथा उत्पादन भी बढ़ गया।
  • इससे नगरीकरण में बढ़ौतरी हुई तथा नगरों में कई प्रकार की समस्याओं ने जन्म लिया ; जैसे कि अधिक जनसंख्या, प्रदूषण, ट्रैफिक इत्यादि।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 3.
प्रत्यक्षवाद किसे कहते हैं ?
उत्तर-
प्रत्यक्षवाद (Positivism) का संकल्प अगस्ते कोंत (Auguste Comte) ने दिया था। उनके अनुसार प्रत्यक्षवाद एक वैज्ञानिक विधि है जिसमें किसी विषय वस्तु को समझने तथा परिभाषित करने के लिए कल्पना या अनुमान का कोई स्थान नहीं होता। इसमें परीक्षण, तजुर्बे, वर्गीकरण, तुलना तथा ऐतिहासिक विधि से किसी विषय के बारे में सब कुछ समझा जाता है।

प्रश्न 4.
वैज्ञानिक पद्धति किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वैज्ञानिक पद्धति (Scientific Method) ज्ञान प्राप्त करने की वह विधि है जिसकी सहायता से वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन किया जाता है। यह विधि एक सामूहिक विधि है जो अलग-अलग क्रियाओं को एकत्र करती है जिनकी सहायता से विज्ञान का निर्माण होता है।

प्रश्न 5.
वस्तुनिष्ठता (Objectivity) को परिभाषित कीजिए ?
उत्तर-
जब कोई समाजशास्त्री अपना अध्ययन बिना किसी पक्षपात के करता है तो उसे वस्तुनिष्ठता कहा जाता है। समाजशास्त्री के लिए निष्पक्षता रखना आवश्यक होता है क्योंकि अगर उसका अध्ययन निष्पक्ष नहीं होगा तो उसके अध्ययन में और उसके विचारों में पक्षपात आ जाएगा तथा अध्ययन निरर्थक हो जाएगा।

प्रश्न 6.
समाजशास्त्र का विषय क्षेत्र एवं विषयवस्तु की चर्चा कीजिए।
उत्तर-
समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र संबंधी दो स्कूल प्रचलित हैं। प्रथम सम्प्रदाय है स्वरूपात्मक सम्प्रदाय जिसके अनुसार समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूप का अध्ययन करता है जिस कारण यह विशेष विज्ञान है। दूसरा सम्प्रदाय है समन्वयात्मक सम्प्रदाय जिसके अनुसार समाजशास्त्र बाकी सभी सामाजिक विज्ञानों का मिश्रण है इस कारण यह साधारण विज्ञान है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 7.
समाजशास्त्री अपनी विषयवस्तु का अध्ययन करने के लिए किस प्रकार की वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग करते हैं?
उत्तर-
समाजशास्त्री अपने विषय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए बहुत-सी वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करते हैं ; जैसे कि सैम्पल विधि, अवलोकन विधि, साक्षात्कार विधि, अनुसूची विधि, प्रश्नावली विधि, केस स्टडी विधि इत्यादि।

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 75-85 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
स्वरूपात्मक चिन्तन सम्प्रदाय किस प्रकार समन्वयात्मक चिन्तन सम्प्रदाय से भिन्न है ?
उत्तर-
1. स्वरूपात्मक सम्प्रदाय (Formalistic School)—स्वरूपात्मक सम्प्रदाय के विचारकों के अनुसार समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है जिसमें सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन किया जाता है। इन सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन कोई अन्य सामाजिक विज्ञान नहीं करता है जिस कारण यह कोई साधारण विज्ञान नहीं बल्कि एक विशेष विज्ञान है। इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक जार्ज सिम्मेल, मैक्स वैबर, स्माल, वीरकांत, वान विज़े इत्यादि हैं।

2. समन्वयात्मक सम्प्रदाय (Synthetic School)-इस सम्प्रदाय के विचारकों के अनुसार समाजशास्त्र कोई विशेष विज्ञान नहीं बल्कि एक साधारण विज्ञान है। यह अलग-अलग सामाजिक विज्ञानों से सामग्री उधार लेता है तथा उनका अध्ययन करता है। इस कारण यह साधारण विज्ञान है। इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक दुर्थीम, हाबहाऊस, सोरोकिन इत्यादि हैं।

प्रश्न 2.
समाजशास्त्र के महत्त्व पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए। ।
उत्तर-

  • समाजशास्त्र समाज के वैज्ञानिक अध्ययन करने में सहायता करता है।
  • समाजशास्त्र समाज के विकास की योजना बनाने में सहायता करता है क्योंकि यह समाज का वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करके हमें उसकी पूर्ण संरचना की जानकारी देता है।
  • समाजशास्त्र अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं का हमारे जीवन में महत्त्व के बारे में बताता है कि यह किस प्रकार व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में योगदान देते हैं।
  • समाजशास्त्र अलग-अलग सामाजिक समस्याओं का अध्ययन करके उनको खत्म करने के तरीकों के
    बारे में बताता है।
  • समाजशास्त्र ने जनता की मनोवृत्ति बदलने में सहायता की है। विशेषतया इसने अपराधियों को सुधारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
  • समाजशास्त्र अलग-अलग संस्कृतियों को समझने में सहायता प्रदान करता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 3.
किस प्रकार फ्रांसीसी क्रान्ति का समाज पर एक व्यापक प्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
सन् 1780 में फ्रांसीसी क्रान्ति आई तथा इससे फ्रांस के समाज में अचानक ही बहुत बड़ा परिवर्तन आ गया। देश की राजनीतिक सत्ता परिवर्तित हो गई तथा सामाजिक संरचना में भी परिवर्तन आ गए। क्रान्ति से पहले बहुत-से विचारकों ने परिवर्तन के विचार दिए। इससे समाजशास्त्र के बीज बो दिए गए तथा समाज के अध्ययन की आवश्यकता महसूस होने लगी। अलग-अलग विचारकों के विचारों से इसकी नींव रखी गई तथा इसे सामने लाने का कार्य अगस्ते काम्ते (Auguste Comte) ने पूर्ण किया जो स्वयं एक फ्रांसीसी नागरिक थे। इस प्रकार फ्रांसीसी क्रान्ति ने समाजशास्त्र के उद्भव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 4.
किस प्रकार औद्योगिक क्रान्ति का समाज पर एक व्यापक पड़ा ?
उत्तर-
औद्योगिक क्रान्ति से समाज तथा सामाजिक व्यवस्था में बहुत से अच्छे तथा ग़लत प्रभाव सामने आए। उस समय नगर, उद्योग, नगरों की समस्याएं इत्यादि जैसे बहुत से मुद्दे सामने आए तथा इन मुद्दों ने ही समाजशास्त्र की नींव रखी। यह समय था जब अगस्ते काम्ते, इमाइल दुर्थीम, कार्ल मार्क्स, मैक्स वैबर इत्यादि जैसे समाजशास्त्री सामने आए तथा इनके द्वारा दिए सिद्धान्तों के ऊपर ही समाजशास्त्र टिका हुआ है। इन सभी समाजशास्त्रियों के विचारों में किसी-न-किसी ढंग से औद्योगिक क्रान्ति के प्रभाव छुपे हुए हैं। इस प्रकार औद्योगिक क्रान्ति के प्रभावों से समाज में बहुत से परिवर्तन आए तथा इस कारण समाजशास्त्र के जन्म में औद्योगिक क्रान्ति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 5.
समाजशास्त्र अपनी विषय वस्तु में वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग करता है। विवेचना कीजिए। .
उत्तर-
समाजशास्त्र सामाजिक तथ्यों के अध्ययन के लिए कई वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करता है। तुलनात्मक विधि, ऐतिहासिक विधि, वरस्टैहन इत्यादि कई प्रकार की विधियों का प्रयोग करके सामाजिक समस्याएं सुलझाता है। यह सब वैज्ञानिक विधियाँ हैं। समाजशास्त्र का ज्ञान व्यवस्थित है। यह वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करके ही ज्ञान प्राप्त करता है। इसमें कई अन्य वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है जैसे कि सैम्पल विधि, निरीक्षण विधि, अनुसूची विधि, साक्षात्कार विधि, प्रश्नावली विधि, केस स्टडी विधि इत्यादि। इन विधियों की सहायता से आंकड़ों को व्यवस्थित ढंग से एकत्र किया जाता है जिस कारण समाजशास्त्र एक विज्ञान बन जाता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250-300 शब्दों में दें:

प्रश्न 1.
समाजशास्त्र से आपका क्या अभिप्राय है ? समाजशस्त्र के विषय क्षेत्र पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
साधारण शब्दों में, समाजशास्त्र समाज का वैज्ञानिक अध्ययन है जिसमें मनुष्य के आपसी सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। समाजशास्त्र मानव व्यवहार की आपसी क्रियाओं का अध्ययन करता है। यह इस बात को समझने का भी प्रयास करता है कि किस प्रकार अलग-अलग समूह सामने आए, उनका विकास हुआ और किस प्रकार समाप्त हो गए और फिर बन गए। समाज शास्त्र में कार्य-विधियों, रिवाजों, समूहों, परम्पराओं, संस्थाओं इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।

फ्रांसीसी वैज्ञानिक अगस्ते काम्ते (Auguste Comte) को समाज शास्त्र का पितामह माना जाता है। इनकी प्रसिद्ध पुस्तक, “पौज़िटिव फिलासफी” (Positive Philosophy) 1830-1842 के दौरान छ: भागों (Volumes) में छपी थी। इस पुस्तक में उन्होंने समाज का अध्ययन करने के लिए जिस विज्ञान का वर्णन किया उसका नाम उन्होंने ‘समाजशास्त्र’ रखा। इस विषय का प्रारम्भ 1839 ई० में किया गया।

यदि समाजशास्त्र के शाब्दिक अर्थों की विवेचना की जाए तो हम कह सकते हैं कि यह दो शब्दों Socio और Logos के योग से बना है। Socio का अर्थ है समाज और Logos का अर्थ है विज्ञान। यह दोनों शब्द लातीनी (Socio) और यूनानी (Logos) भाषाओं से लिए गए हैं। इस प्रकार समाजशास्त्र का शाब्दिक अर्थ हैसमाज का विज्ञान। समाज के सम्बन्धों का अध्ययन करने वाले विज्ञान को समाजशास्त्र कहते हैं।

परिभाषाएं (Definitions)

  1. गिडिंग्ज़ (Giddings) के अनुसार, “समाजशास्त्र पूर्ण रूप से समाज का क्रमबद्ध वर्णन और व्याख्या
  2. मैकाइवर और पेज (Maclver and Page) के अनुसार, “समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों के बारे में है, सम्बन्धों के जाल को हम समाज कहते हैं।”
  3. दुखीम (Durkheim) के अनुसार, “समाजशास्त्र सामाजिक संस्थाओं, उनकी उत्पत्ति और विकास का अध्ययन है।”
  4. जिन्सबर्ग (Ginsberg) के अनुसार, “समाजशास्त्र मनुष्य की अंतक्रियाओं और अंतर्सम्बन्धों, उनके कारणों और परिभाषाओं का अध्ययन है।”
  5. मैक्स वैबर (Max Weber) के अनुसार, “समाजशास्त्र वह विज्ञान है जो सामाजिक क्रियाओं का व्याख्यात्मक बोध करवाने का प्रयास करता है।”

उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि समाजशास्त्र, समाज का वैज्ञानिक अध्ययन करता है। इसमें व्यक्तियों के सामाजिक सम्बन्धों अथात् व्यक्तियों के समूहों में पाया गया व्यवहार, उनके आपसी सम्बन्धों और कार्यों इत्यादि का अध्ययन किया जाता है। समाजशास्त्र यह भी बताता है कि मनुष्य के सभी रीति-रिवाज, जो उन्हें एक-दूसरे के साथ जोड़कर रखते हैं। इसके अतिरिक्त मनुष्य स्वभावों के उद्देश्यों और स्वरूपों को समझने का प्रयास समाजशास्त्र द्वारा ही किया जाता है।

समाजशास्त्र का विषय-क्षेत्र (Scope of Sociology) – समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र को वर्णन करने के लिए दो अलग-अलग विचारधाराओं से सम्बन्ध रखते हुए समाज शास्त्रियों ने अपने विचार दिए हैं। एक विचारधारा के समर्थकों ने समाजशास्त्र को एक विशेष विज्ञान के रूप में स्वीकार किया है किन्तु दूसरी विचारधारा के समर्थकों ने समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र सम्बन्धी इसका एक सामान्य विज्ञान के रूप में वर्णन किया है। कहने से तात्पर्य यह है कि इन दोनों विरोधी विचारधाराओं ने अपने ही विचारों के अनुसार इसके विषय-क्षेत्र सम्बन्धी वर्णन किया है जिसका वर्णन निम्नलिखित है
दो अलग-अलग विचारधाराएं इस प्रकार हैं-

I. स्वरूपात्मक विचारधारा-‘समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है।’
II. समन्वयात्मक विचारधारा-समाजशास्त्र एक सामान्य विज्ञान है।

I. स्वरूपात्मक विचारधारा-‘समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है।’ (Formalistic School : ‘Sociology as a Special Science.’)-इस विचारधारा के समाज शास्त्रियों ने समाजशास्त्र को शेष सामाजिक विज्ञानों (Social Sciences) की तरह एक विशेष विज्ञान (Special Science) माना है। इस विचारधारा के समर्थक समाजशास्त्र को सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों के अध्ययन करने तक सीमित रखकर इसे विशेष विज्ञान बताते हैं। अन्य कोई भी सामाजिक विज्ञान सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन नहीं करता, केवल समाजशास्त्र ही ऐसा विज्ञान है जो सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करता है। इस कारण समाजशास्त्र को विशेष विज्ञान कहा जाता है।

इस सम्प्रदाय के विचारधारकों के अनुसार समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है क्योंकि यह केवल सामाजिक सम्बन्धों के रूपों का अध्ययन करता है तथा स्वरूप एवं अन्तर-वस्तु अलग-अलग चीजें हैं। समाजशास्त्र अपना विशेष अस्तित्व बनाए रखने के लिए सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करता है अन्तर-वस्तु का नहीं। इस प्रकार समाज शास्त्र मानवीय सम्बन्धों के स्वरूपों का वैज्ञानिक अध्ययन है। क्योंकि इस संप्रदाय के समर्थक स्वरूप पर बल देते हैं, इसलिए इसे स्वरूपात्मक सम्प्रदाय कहते हैं। अब हम इस सम्प्रदाय के अलग-अलग समर्थकों द्वारा दिए विचारों पर विचार करेंगे।

1. सिमेल (Simmel) के विचार-सिमेल के अनुसार समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है। उनके अनुसार समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करता है जबकि अन्य सामाजिक विज्ञान इन सम्बन्धों के अन्तर-वस्तु का अध्ययन करते हैं। सिमेल के विचारानुसार समाजशास्त्र का शेष सामाजिक विज्ञानों से अन्तर अलग-अलग दृष्टिकोण के आधार पर किया जाता है। सिमेल के अनुसार किसी भी सामूहिक सामाजिक घटना का अध्ययन किसी भी सामाजिक विज्ञान द्वारा ही किया जाता है। इस प्रकार समाजशास्त्र विशेष विज्ञान कहलाने के लिए उन भागों का अध्ययन करता है जिनका अध्ययन बाकी सामाजिक विज्ञान न करते हों। सिमेल के अनुसार अन्तक्रियाओं के दो रूप पाये जाते हैं तथा वह हैं सूक्ष्म रूप तथा स्थूल रूप।

सामाजिक सम्बन्ध जैसे प्रतियोगिता, संघर्ष, प्रभुत्व, अधीनता, श्रम विभाजन इत्यादि अन्तक्रियाओं का अमूर्त अथवा सूक्ष्म रूप होते हैं। सिमेल के अनुसार समाजशास्त्र इन सूक्ष्म रूपों का वैज्ञानिक अध्ययन करता है। कोई अन्य सामाजिक विज्ञान इनका अध्ययन नहीं करते। इसके अतिरिक्त समाजशास्त्र के अन्य सामाजिक विज्ञानों के साथ वे ही सम्बन्ध हैं जो रेखागणित के प्राकृतिक विज्ञानों के साथ पाए जाते हैं अर्थात् रेखागणित भौतिक वस्तुओं के स्थानीय स्वरूपों का अध्ययन करता है तथा प्राकृतिक विज्ञान इन भौतिक वस्तुओं के अन्तर-वस्तुओं का अध्ययन करते हैं। इसी प्रकार जब समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों का अध्ययन करते हैं तो शेष सामाजिक विज्ञान भी प्राकृतिक विज्ञानों की तरह इन अन्तर-वस्तुओं का अध्ययन करते हैं। इस प्रकार मानव के व्यवहार के सूक्ष्म रूपों का अध्ययन केवल समाजशास्त्र ही करता है जिस कारण इसे विशेष विज्ञान होने का सम्मान प्राप्त है।

इस प्रकार सिमेल के अनुसार समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का और उनके सूक्ष्म रूपों का अध्ययन करता है इसलिए यह बाकी सामाजिक विज्ञानों से अलग है। इसलिए सिमेल के अनुसार समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है।

2. वीरकांत (Vierkandt) के विचार-वीरकांत जैसे समाजशास्त्री ने भी समाजशास्त्र को ज्ञान की उस विशेष शाखा के साथ सम्बन्धित बताया जिसमें उसने उन मानसिक सम्बन्धों के प्रकारों को लिया जो समाज में व्यक्तियों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं। आपके अनुसार मनुष्य अपनी कल्पनाओं, इच्छाओं, स्वप्नों, सामूहिक प्रवृत्तियों के बिना समाज में दूसरे व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध उत्पन्न नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए प्रतियोगिता की भावना। एक खिलाड़ी की दूसरे खिलाड़ी के प्रति मुकाबले की भावना होती है, एक अध्यापक की दूसरे अध्यापक के साथ। कहने से तात्पर्य यह है कि प्रतियोगियों में पाए गए मानसिक सम्बन्ध एक ही होते हैं, अपितु भावनाएं एक समान नहीं होतीं। आपके अनुसार समाजशास्त्र सामाजिक सम्बन्धों से मानसिक स्वरूपों को अलग करके अध्ययन करता है। एक और उदाहरण के अनुसार, समाजशास्त्र किसी समाज की उत्पत्ति, विशेषताएं, विकास, प्रगति आदि का अध्ययन न करके उस समाज के मानसिक स्वरूपों का अध्ययन करता है। इस प्रकार समाजशास्त्र, विज्ञान के मूल तत्त्वों का अध्ययन करता है। जैसे प्यार, नफरत, सहयोग, प्रतियोगिता, लालच इत्यादि। वीरकांत इस प्रकार से समाजशास्त्र में सामाजिक स्वरूपों को मानसिक स्वरूपों से अलग करता है। अतः इस आधार पर उसने समाजशास्त्र को एक विशेष विज्ञान बताया है।

3. वान विजे (Von Weise) के विचार-वान विज़े इस बात पर बल देता है कि समाजशास्त्र एक विशेष विज्ञान है। वह कहता है कि सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों को उनकी अन्तर-वस्तु से अलग करके उसका अध्ययन किया जा सकता है। उनके अनुसार “समाजशास्त्र सामाजिक या अन्तर-मानवीय प्रक्रियाओं का अध्ययन है।” इस दृष्टि से समाज शास्त्र का सीमित अध्ययन क्षेत्र है जिस के आधार पर हम समाज शास्त्र को दूसरे समाज शास्त्रों से अलग कर सकते हैं। आपके अनुसार समाजशास्त्र दूसरे समाजशास्त्रों के परिणामों से इस प्रकार एकत्रित नहीं करता अपितु सामाजिक जीवन सम्बन्धी उचित जानकारी प्राप्त करता है तथा अपने विषय-वस्तु में अमूर्त कर लेता है। उसने सामाजिक सम्बन्धों के 600 से अधिक प्रकार बताए और उनके रूपों का वर्गीकरण किया है। उनके द्वारा किए गए वर्गीकरण से इस विचारधारा को समझना काफ़ी सरल होता है। इस प्रकार वान विजे ने भी समाजशास्त्र को एक विशेष विज्ञान मानने वाले विचारों का समर्थन किया है।

4. मैक्स वैबर के विचार (Views of Max Weber)-मैक्स वैबर ने भी स्वरूपात्मक विचारधारा के आधार पर समाजशास्त्र के क्षेत्र को सीमित बताया है। मैक्स वैबर ने समाजशास्त्र का अर्थ अर्थपूर्ण अथवा उद्देश्य पूर्ण सामाजिक क्रियाओं के अध्ययन से लिया है। उनके अनुसार प्रत्येक समाज में पायी गई क्रिया को हम सामाजिक क्रिया नहीं मानते। वह क्रिया सामाजिक होती है जिससे समाज के दूसरे व्यक्तियों के व्यवहार पर प्रभाव पड़ता हो। उदाहरण के लिए यदि दो अथवा दो से अधिक व्यक्तियों की आपस में टक्कर हो जाये तो यह टक्कर होना एक प्राकृतिक प्रकटन है, परन्तु उनके वह प्रयत्न जिनसे वे अलग होते हैं या जो भाषा प्रयोग करके वे एक-दूसरे से अलग होते हैं वह उनका सामाजिक व्यवहार होता है। समाजशास्त्र, मैक्स वैबर के अनुसार, सामाजिक सम्बन्धों के प्रकारों का विश्लेषण और वर्गीकरण करने से सम्बन्धित है। इस प्रकार वैबर के अनुसार समाजशास्त्र का उद्देश्य सामाजिक व्यवहारों का व्याख्यान करना और उन्हें समझना है। इसलिए यह एक विशेष विज्ञान है।

II. समन्वयात्मक सम्प्रदाय (Synthetic School)-समन्वयात्मक सम्प्रदाय के विचारक समाजशास्त्र को साधारण विज्ञान मानते हैं। उनके अनुसार सामाजिक अध्ययन का क्षेत्र बहुत खुला व विस्तृत है। इसलिए सामाजिक जीवन के अलग-अलग पक्षों जैसे-राजनीतिक, सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक, मानव वैज्ञानिक, आर्थिक इत्यादि का विकास हुआ है पर इन विशेष सामाजिक विज्ञानों के अतिरिक्त, जो कि किसी विशेष पक्ष का अध्ययन करते हैं, एक साधारण समाजशास्त्र की आवश्यकता है जोकि दूसरे विशेष विज्ञानों के परिणामों के आधार पर हमें सामाजिक जीवन के आम हालातों और सिद्धान्तों के बारे में बता सके। यह विचारधारा पहले सम्प्रदाय अर्थात् कि स्वरूपात्मक सम्प्रदाय से बिल्कुल विपरीत है क्योंकि यह सामाजिक सम्बन्धों के मूर्त रूप के अध्ययन पर ज़ोर देता है। इनके अनुसार, दूसरे सामाजिक विज्ञानों की सहायता के बिना हम सामाजिक सम्बन्धों को नहीं समझ सकते। इस विचारधारा के प्रमुख प्रवर्तक सोरोकिन (Sorokin), दुर्थीम (Durkheim) और हॉब हाऊस (Hob House) हैं।

1. सोरोकिन (Sorokin) के विचार-सोरोकिन ने स्वरूपात्मक विचारधारा की आलोचना करके समाजशास्त्र को एक विशेष विज्ञान न मानकर एक सामान्य विज्ञान माना है। उसके अनुसार, समाजशास्त्र सामाजिक प्रकटना (Social Phenomenon) के अलग-अलग भागों में पाए गए सम्बन्धों का अध्ययन करता है। दूसरा, यह सामाजिक और असामाजिक सम्बन्धों का भी अध्ययन करता है और तीसरा वह सामाजिक प्रकटन (Social Phenomenon) के साधारण लक्षणों का भी अध्ययन करता है। इस तरह उसके अनुसार, “समाजशास्त्र सामाजिक सांस्कृतिक प्रकटन के साधारण स्वरूपों, प्रकारों और दूसरे कई प्रकार के सम्बन्धों का साधारण विज्ञान है।” इस प्रकार समाजशास्त्र समान सामाजिक-सांस्कृतिक प्रकटनों का सामान्य दृष्टिकोण से ही अध्ययन करता है।

2. हॉब हाऊस के विचार (Views of Hob House)-हॉब हाऊस ने भी सोरोकिन की तरह समाजशास्त्र के कार्यों के बारे में एक जैसे विचारों को स्वीकार किया है। उनके अनुसार यद्यपि समाजशास्त्र कई सामाजिक अध्ययनों का मिश्रण है परन्तु इसका अध्ययन सम्पूर्ण सामाजिक जीवन है। यद्यपि समाजशास्त्र समाज के अलगअलग भागों का अलग-अलग अध्ययन करता है पर वह किसी भी एक भाग को समाज से अलग नहीं कर सकता, और न ही वह दूसरे सामाजिक विज्ञानों की सहायता के बिना सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकता है। वास्तव में प्रत्येक सामाजिक विज्ञान किसी-न-किसी तरीके से एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इतिहास का सम्बन्ध मनोवैज्ञानिक, मनोविज्ञान का राजनीति विज्ञान, राजनीति विज्ञान का समाज शास्त्र इत्यादि से है। इस प्रकार समाजशास्त्र इन सबका सामान्य विज्ञान माना जाता है क्योंकि यह मानवीय सामाजिक जीवन का सम्पूर्ण अध्ययन करता है, जिस कारण वह शेष विज्ञानों से सम्बन्धित है।

3. दुर्थीम के विचार (Durkheim’s views)-दुर्थीम के अनुसार, सभी सामाजिक संस्थाएं एक-दूसरे के साथ सम्बन्धित हैं और इनको एक-दूसरे से अलग करके हम इनका अध्ययन नहीं कर सकते। समाज का अध्ययन करने के लिए समाजशास्त्र दूसरे सामाजिक विज्ञानों पर निर्भर करता है। उसके अनुसार समाजशास्त्र को हम तीन भागों में बांटते हैं

  • सामाजिक आकृति विज्ञान
  • सामाजिक शरीर रचना विज्ञान
  • सामान्य समाज शास्त्र

पहले हिस्से का सम्बन्ध मनुष्यों से सम्बन्धित भौगोलिक आधार जिसमें जनसंख्या, इसका आकार, वितरण आदि आ जाते हैं।

दूसरे भाग का अध्ययन काफ़ी उलझन भरा है जिस कारण इसे आगे अन्य भागों में बांटा जाता है जैसे धर्म का समाजशास्त्र, आर्थिक समाजशास्त्र, कानून का समाजशास्त्र, राजनीतिक समाजशास्त्र। यह सब विज्ञान सामाजिक जीवन के अलग-अलग अंगों का अध्ययन करते हैं पर इनका दृष्टिकोण सामाजिक होता है। तीसरे भाग में सामाजिक नियमों का निर्माण किया जाता है।

इस प्रकार दुखीम ने अपने ऊपर लिखे विचारों के मुताबिक समाजशास्त्र को एक सामान्य विज्ञान माना है क्योंकि यह हर प्रकार की संस्थाओं और सामाजिक प्रक्रियाओं के अध्ययन करने से सम्बन्धित है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 2.
समाजशास्त्र से क्या आप समझते हैं ? समाजशास्त्र की प्रकृति की चर्चा करें।
उत्तर-
समाजशास्त्र का अर्थ (Meaning of Sociology)- इसके लिये देखें पुस्तक के प्रश्न IV का प्रश्न 1.

समाजशास्त्र की प्रकृति (Nature of Sociology) –
समाजशास्त्र की प्रकृति पूर्णतया वैज्ञानिक है जोकि निम्नलिखित चर्चा से स्पष्ट हो जाएगा-

1. समाजशास्त्र वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करता है-समाजशास्त्री सामाजिक तथ्यों के अध्ययन करने हेतु वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करते हैं। यह विधियाँ जैसे-Historical Method, Comparative Method, Case Study Method, Experimental Method, Ideal Type, Verstehen हैं। समाजशास्त्र में यह विधियाँ वैज्ञानिक विधियों के आधार पर तैयार की गई हैं। समाजशास्त्र में तथ्य ढूंढ़ने के लिए वैज्ञानिक विधियों के सभी पड़ावों का प्रयोग किया जाता है जैसे दूसरे प्राकृतिक विज्ञान करते हैं। . इन सब विधियों का आधार वैज्ञानिक है और समाजशास्त्र में इन सब विधियों को प्रयोग में लाया जाता है। वर्तमान समय में इन उपरोक्त लिखित विधियों के अतिरिक्त कई और विधियाँ भी प्रयोग में लाई जा रही हैं। इस प्रकार यदि हम वैज्ञानिक विधि का प्रयोग समाजशास्त्र के अध्ययन में कर सकते हैं तो इसे हम एक विज्ञान मान सकते हैं।

2. समाजशास्त्र कार्य-कारणों के सम्बन्धों की व्याख्या करता है-यह केवल तथ्यों को एकत्रित नहीं करता बल्कि उनके बीच कार्य-कारणों के सम्बन्धों का पता करने का प्रयास करता है। यह मात्र ‘क्यों है’ का पता लगाने का प्रयास नहीं करता अपितु यह ‘क्यों’ और ‘कैसे’ का भी पता लगाने का प्रयास करता है अर्थात् यह किसी तथ्य के कारणों और परिणामों का पता लगाने का भी प्रयास करता है।

समाजशास्त्र के द्वारा किसी भी समस्या सम्बन्धी केवल यह नहीं पता लगाया जाता कि समस्या क्या है ? इसके अतिरिक्त वह समस्या के उत्पन्न होने के कारणों अर्थात् ‘क्यों’ और ‘कैसे’ बारे में पता लगाने सम्बन्धी प्रयास करता है। उदाहरण के लिए यदि समाजशास्त्री बेरोज़गारी जैसी किसी भी समस्या का अध्ययन कर रहा हो तो इस समस्या के प्रति सम्बन्धित विषय सामग्री को एकत्रित करने तक ही अपने आपको सीमित नहीं रखता अपितु इस समस्या के उत्पन्न होने के कारण का भी पता लगाता है और साथ ही उनके परिणामों का भी जिक्र करने का प्रयास करता है कि यह समस्या कैसे घटी और क्यों घटी। कार्य-कारण सम्बन्धों की व्याख्या करने के आधार पर हम इसे एक विज्ञान मान सकते हैं।

3. समाजशास्त्र क्या है’ का वर्णन करता है क्या होना चाहिए’ के बारे में कुछ नहीं कहता (Explains only what is not what it should be)-समाजशास्त्री सामाजिक तथ्यों तथा घटनाओं को उसी रूप में पेश करता है जिस रूप में उसने उसे देखा है। वह सामाजिक तथ्यों का निष्पक्षता से निरीक्षण करता है और किसी भी तथ्य को बिना तर्क के स्वीकार नहीं करता। यह मात्र विषय को उसके वास्तविक रूप में प्रस्तुत करता है अर्थात् ‘क्या है’ का वर्णन करता है।

जब समाजशास्त्री को सामाजिक घटनाओं का अध्ययन करना पड़ता है तो वह सामाजिक तथ्यों को बिना तर्क के स्वीकार नहीं करता। वह केवल वास्तविक सच्चाई को ध्यान रखने तक ही अपने आपको सीमित रखता है। जैसे हम देखते हैं कि भौतिक विज्ञान में भौतिक नियमों और प्रक्रियाओं का ही अध्ययन किया जाता है उसी प्रकार समाजशास्त्र में हम केवल सामाजिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करते हैं और उस सामाजिक घटना का बिना किसी प्रभाव के अध्ययन करते हैं और उसका वर्णन करते हैं। इस प्रकार समाजशास्त्र को एक सकारात्मक विज्ञान भी माना जाता है क्योंकि इसमें हम सामाजिक घटना का माध्यम तथ्यों के आधार पर अध्ययन करते हैं न कि प्रभाव के आधार पर। इसलिए भी हम समाजशास्त्र को एक विज्ञान मान सकते हैं।

4. समाजशास्त्र में पक्षपात रहित ढंग से अध्ययन किया जाता है (Objectivity)-समाजशास्त्र में किसी तथ्य का निरीक्षण बिना किसी पक्षपात के किया जाता है। समाजशास्त्री तथ्यों व प्रपंचों का निष्पक्ष और तार्किक रूप से अध्ययन करने का प्रयास करता है। मनुष्य अपनी प्रकृति के मुताबिक पक्षपाती हो सकता है, उसकी आदतें, भावनाएं इत्यादि अध्ययन में आ सकती हैं। परन्तु समाजशास्त्री प्रत्येक तथ्य का पक्षपात रहित तरीके से अध्ययन करता है और अपनी भावनाओं और पसन्दों को इसमें आने नहीं देता। :

समाजशास्त्र द्वारा किया गया किसी भी समाज का अध्ययन निष्पक्षता वाला होता है, क्योंकि समाजशास्त्री सामाजिक तथ्यों (facts) के आधार पर ही अध्ययन करने का प्रयास करता है। उदाहरण के लिए जाति प्रथा की समस्या का यदि वह अध्ययन करता है तो वह इस सम्बन्ध में विषय सामग्री एकत्रित करते समय अपने विश्वास, विचार, भावनाओं इत्यादि को दूर रखकर करता है क्योंकि यदि वह इन्हें शामिल करेगा तो किसी भी समस्या का हल ढूंढ़ना कठिन हो जाए। कहने का अर्थ यह है कि समाजशास्त्री पक्षपात रहित होकर समस्या का निरीक्षण करने का प्रयास करता है। इस आधार पर भी हम समाजशास्त्र को एक विज्ञान मान सकते हैं

5. समाजशास्त्र में सिद्धान्तों और नियमों का प्रयोग भी किया जाता है (Sociology does frame laws)—वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग भी समाजशास्त्रियों द्वारा किया जाता है। समाजशास्त्र के सिद्धान्त सर्वव्यापक (Universal) होते हैं, परन्तु समाज में पाए गए परिवर्तनों के कारण इनमें परिवर्तन आता रहता है। परन्तु कुछ सिद्धान्त ऐसे भी हैं जो सभी देशों के समय में समान रूप से सिद्ध होते हैं। यदि समाज में परिवर्तन न आए तो यह सिद्धान्त भी प्रत्येक समय लागू हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करके हम अलग-अलग समय की परिस्थितियों से सम्बन्धित भी अध्ययन कर सकते हैं जिससे हमें समाज की यथार्थकता का भी पता लगता है। इसलिए भी इसे विज्ञान माना जा सकता है।

6. समाजशास्त्र के द्वारा भविष्यवाणी संभव है (Prediction through Sociology is possible)समाजशास्त्र के द्वारा हम भविष्यवाणी करने में काफ़ी सक्षम होते हैं। जब समाज में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो समाजशास्त्र उस समस्या से सम्बन्धित केवल विषय-वस्तु ही नहीं इकट्ठा करता बल्कि उस समस्या का विश्लेषण करके परिणाम निकालता है और उस परिणाम के आधार पर भविष्यवाणी करने के योग्य हो जाता है जिससे वह यह भी बता सकता है कि जो समस्या समाज में पाई गई है, उसका आने वाले समय में क्या प्रभाव पड़ सकेगा और समाज को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 3.
समाजशास्त्र में उदभव के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी थे ?
उत्तर-
18वीं शताब्दी के दौरन बहुत से मार्ग सामने आए जिन्होंने समाज को पूर्णतया परिवर्तित कर दिया। उन बहुत से मार्गों में से तीन महत्त्वपूर्ण कारकों का वर्णन निम्नलिखित है-

(i) फ्रांसीसी क्रान्ति तथा नवजागरण आन्दोलन
(ii) प्राकृतिक विज्ञानों का विकास
(iii) औद्योगिक क्रान्ति तथा नगरीकरण

इनका वर्णन इस प्रकार है-

(i) फ्रांसीसी क्रान्ति तथा नवजागरण आन्दोलन (French Revolution and Enlightenment Movement)-फ्रांस में सन् 1789 में एक क्रान्ति हुई। यह क्रान्ति अपने आप में पहली ऐसी घटना थी। इसका फ्रांसीसी समाज पर काफ़ी अधिक प्रभाव पड़ा क्योंकि इसने प्राचीन समाज को नए समाज में तथा ज़मींदारी व्यवस्था को पूंजीवादी व्यवस्था में बदल दिया। इसके साथ-साथ नवजागरण आन्दोलन भी चला जिसमें बहुत-से विद्वानों ने अपना योगदान दिया। इन विद्वानों ने बहुत सी पुस्तकें लिखीं तथा साधारण जनता की सोई हुई आत्मा को जगाया। इस समय के मुख्य विचारकों, लेखकों ने चर्च की सत्ता को चुनौती दी जोकि उस समय का सबसे बड़ा धार्मिक संगठन था। इन विचारकों ने लोगों को चर्च की शिक्षाओं तथा उनके फैसलों को अन्धाधुंध मानने से रोका तथा कहा कि वह स्वयं सोचना शुरू कर दें। इससे लोग काफ़ी अधिक उत्साहित हुए तथा उन्होंने अपनी समस्याओं को स्वयं ही तर्कशील ढंगों से सुलझाने के प्रयास करने शुरू किए।

इस प्रकार नवजागरण समय की विचारधारा समाजशास्त्र के उद्भव के लिए एक महत्त्वपूर्ण कारक बन कर सामने आई। इसे आलोचनात्मक विचारधारा का महत्त्वपूर्ण स्रोत माना गया। इसने लोकतन्त्र तथा स्वतन्त्रता के विचारों को आधुनिक समाज का महत्त्वपूर्ण भाग बताया। इसने जागीरदारी व्यवस्था में मौजूद सामाजिक अन्तरों को काफ़ी हद तक कम कर दिया तथा सम्पूर्ण शक्ति चर्च से लेकर जनता द्वारा चुनी सरकार को सौंप दी।

संक्षेप में ब्रिटेन में औद्योगिक क्रान्ति तथा अमेरिका व फ्रांस की लोकतान्त्रिक क्रान्ति ने उस समय की मौजूदा संगठनात्मक सत्ता को खत्म करके नई सत्ता उत्पन्न की।

(ii) प्राकृतिक विज्ञानों का विकास (Growth of Natural Sciences)-19वीं शताब्दी के दौरान प्राकृतिक विज्ञानों का काफ़ी अधिक विकास हुआ। प्राकृतिक विज्ञानों को काफ़ी अधिक सफलता प्राप्त हुई तथा इससे प्रभावित होकर बहुत-से सामाजिक विचारकों ने भी उनका ही रास्ता अपना लिया। उस समय यह विश्वास कायम हो गया कि अगर प्राकृतिक विज्ञानों के तरीकों को अपना कर भौतिक तथा प्राकृतिक घटनाओं को समझा जा सकता है तो इन तरीकों को सामाजिक घटनाओं को समझने के लिए सामाजिक विज्ञानों पर भी लागू किया जा सकता है। बहुत से समाजशास्त्रियों जैसे कि अगस्ते काम्ते, हरबर्ट, स्पैंसर, इमाइल, दुर्थीम, मैक्स वैबर इत्यादि ने समाज के अध्ययन में वैज्ञानिक विधियों के प्रयोग की वकालत की। इससे सामाजिक विज्ञानों में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग शुरू हुआ तथा समाजशास्त्र का उद्भव हुआ।

(iii) औद्योगिक क्रान्ति तथा नगरीकरण (Industrial Revolution and Urbanisation)-समाजशास्त्र का उद्भव औद्योगिक क्रान्ति से भी प्रभावित हुआ। औद्योगिक क्रान्ति का आरम्भ सन् 1750 के बाद यूरोप विशेषतया ब्रिटेन में हुआ। इस क्रान्ति ने सम्पूर्ण यूरोप में काफ़ी अधिक परिवर्तन ला दिए। पहले उत्पादन घरों में होता था जो इस क्रान्ति में आरम्भ होने के पश्चात् उद्योगों में बड़े स्तर पर होने लगा। साधारण ग्रामीण जीवन तथा घरेलू उद्योग खत्म हो गए तथा विभेदीकृत नगरीय जीवन के साथ उद्योगों में उत्पादन सामने आ गया। इसने मध्य काल के विश्वासों, विचारों को बदल दिया तथा प्राचीन समाज आधुनिक समाज में परिवर्तित हो गया।

इसके साथ-साथ औद्योगीकरण ने नगरीकरण को जन्म दिया। नगर और बड़े हो गए तथा बहुत-से नए शहर सामने आ गए। नगरों के बढ़ने से बहुत-सी न खत्म होने वाली समस्याओं का जन्म हुआ जैसे कि काफ़ी अधिक भीड, कई प्रकार के प्रदूषण, ट्रैफिक, शोर-शराबा इत्यादि। नगरीकरण के कारण लाखों की तादाद में लोग गांवों से शहरों की तरफ प्रवास कर गए। परिणामस्वरूप लोग अपने ग्रामीण वातावरण से दूर हो गए तथा शहरों में गन्दी बस्तियाँ सामने आ गईं। नगरों में बहुत-से नए वर्ग सामने आए। अमीर अपने पैसे की सहायता से और अमीर हो गए तथा निर्धन अधिक निर्धन हो गए। नगरों में अपराध भी बढ़ गए।

बहुत से विद्वानों जैसे कि अगस्ते काम्ते, हरबर्ट स्पैंसर, मैक्स वैबर, दुर्थीम, सिम्मेल इत्यादि ने महसूस किया कि नई बढ़ रही सामाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए समाज के वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है। इस प्रकार समाजशास्त्र का उद्भव हुआ तथा धीरे-धीरे इसका विकास होना शुरू हो गया।

प्रश्न 4.
समाजशास्त्र की उत्पत्ति तथा विकास का अध्ययन क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
उत्तर-
(i) समाजशास्त्र एक बहुत ही नया ज्ञान है जोकि अभी अपनी प्रारम्भिक अवस्था में ही है। अगर हम समाजशास्त्र की अन्य सामाजिक विज्ञानों से तुलना करें तो हमें पता चलता है कि अन्य सामाजिक विज्ञान बहुत ही पुराने हैं जबिक समाजशास्त्र का जन्म ही सन् 1839 में हुआ था। यह समय वह समय था जब न केवल सम्पूर्ण यूरोप बल्कि संसार के अन्य देश भी बहुत-से परिवर्तनों में से निकल रहे थे। इन परिवर्तनों के कारण समाज में बहुत सी समस्याएं आ गई थीं। इन सभी परिवर्तनों, समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक था तब ही समाज कल्याण के बारे में सोचा जा सकता था। इस कारण समाजशास्त्र के उद्भव तथा विकास का अध्ययन महत्त्वपूर्ण है।

(ii) आजकल हमारे तथा यूरोपीय समाजों में बहुत सी समस्याएं मौजूद हैं। अगर हम सभी समस्याओं का ध्यान से अध्ययन करें तो पता चलता है कि इन समस्याओं का जन्म औद्योगिक क्रान्ति के कारण यूरोप में हुआ। बाद में यह समस्याएं बाकी संसार के देशों में पहुंच गईं। अगर हमें इन समस्याओं को दूर करना है तो हमें समाजशास्त्र के उद्भव के बारे में भी जानना होगा जोकि उस समय के दौरान ही हुआ था।

(iii) किसी भी विषय में बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले यह आवश्यक है कि हमें उसके उदभव के बारे में पता हो। इस प्रकार समाजशास्त्र का अध्ययन करने से पहले इसके उद्भव के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

प्रश्न 5.
समाजशास्त्र में नवजागरण युग पर एक टिप्पणी लिखिये।।
उत्तर-
नवजागरण युग अथवा आत्मज्ञान के समय का अर्थ यूरोप ने बौद्धिक इतिहास के उस समय से है जो 18वीं शताब्दी के आरम्भ से शुरू हुआ तथा पूर्ण शताब्दी के दौरान चलता रहा। इस समय से सम्बन्धित बहुतसे विचारक, कल्पनाएं, आंदोलन इत्यादि फ्रांस में ही हुए। परन्तु आत्मज्ञान के विचारक अधिकतर यूरोप के देशों विशेषतया स्कॉटलैंड में ही क्रियाशील थे।

नवजागरण युग को इस बात की प्रसिद्धि प्राप्त है कि इसके मनुष्यों तथा समाज के बारे में नए विचारों की नई संरचनाएं प्रदान की। इस आत्मज्ञान के समय के दौरान कई नए विचार सामने आए तथा जो आगे जाकर मनुष्य की गतिविधियों के आधार बनें। उनका मुख्य केन्द्र सामाजिक संसार था जिसने मानवीय संसार, राजनीतिक तथा आर्थिक गतिविधियां तथा सामाजिक अन्तर्कियाओं के बारे में नए प्रश्न खड़े किए। यह सभी प्रश्न एक निश्चित पहचानने योग्य संरचना (Paradigm) के अन्तर्गत ही पूछे गए। Paradigm कुछ एक-दूसरे से सम्बन्धित विचारों, मूल्यों, नियमों तथा तथ्यों का गुच्छा है जिसके बीच ही स्पष्ट सिद्धान्त सामने आते हैं। आत्मज्ञान के Paradigm के कुछ महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं जैसे कि विज्ञान, प्रगति, व्यक्तिवादिता, सहनशक्ति, स्वतन्त्रता, धर्मनिष्पक्षता, अनुभववाद, विश्ववाद इत्यादि।

मनुष्यों तथा उनके सामाजिक, राजनीतिक तथा ऐतिहासिक हालातों के बारे में कई विचार प्रचलित थे। उदाहरण के लिए, 17वीं शताब्दी में महत्त्वपूर्ण विचारकों जैसे कि हॉब्स (Hobbes) [1588-1679] तथा लॉक (Locke) [1632-1704] ने सामाजिक तथा राजनीतिक मुद्दों के ऊपर एक धर्मनिष्पक्ष तथा ऐतिहासिक पक्ष से काफ़ी कुछ लिखा। इसलिए उन्होंने मानवीय गतिविधियों को अपने व्यक्तिगत पक्ष से देखा। मानवीय गतिविधियां मनुष्य द्वारा होती हैं तथा इनमें ऐतिहासिक पक्ष काफ़ी महत्त्वपूर्ण होता है तथा इनमें परिवर्तन आना चाहिए। दूसरे शब्दों में जिन परिस्थितियों के कारण गतिविधियां होती हैं उनसे व्यक्ति अपने हालातों में परिवर्तन ला सकता है।

18वीं शताब्दी के दौरान ही लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि किस प्रकार सामाजिक, आर्थिक तथा ऐतिहासिक प्रक्रियाएं जटिल प्रघटनाएं हैं जिनके अपने ही नियम तथा कानून हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक व्यवस्थाओं के बारे में सोचा जाने लगा कि यह जटिल प्रक्रियाओं की उपज हैं जो सामाजिक दुनिया का अचानक निरीक्षण करके सामने नहीं आए। इस प्रकार समाजों का अध्ययन तथा उनका विकास प्राकृतिक संसार के वैज्ञानिक अध्ययन के साथ नज़दीक हो कर जुड़ गए तथा उनकी तरह नए ढंग करने लग गए।

इन विचारों के सामने लाने में दो विचारकों के नाम प्रमुख हैं : वीको (Vico) [1668-1774] तथा मान्टेस्क्यू (Montesquieu) [1689-1775]। उन्होंने New Science (1725) तथा Spirit of the Laws (748) किताबें क्रमवार लिखीं तथा यह व्याख्या करने का प्रयास किया कि किस प्रकार अलग-अलग सामाजिक हालात विशेष सामाजिक तत्त्वों से प्रभावित होते हैं। दूसरे शब्दों में, विशेष समाजों तथा उनकी कार्य प्रणालियों की व्याख्या करते समय जटिल ऐतिहासिक कारणों को भी शामिल किया जाता है।

रूसो (Rousseau) एक अन्य महत्त्वपूर्ण विचारक था जोकि इस प्रकार के विचार सामने लाने के लिए महत्त्वपूर्ण था। उसने एक पुस्तक ‘Social Contract’ लिखी जिसमें उसने कहा कि किसी देश के लोगों को अपना शासक चुनने का पूर्ण अधिकार होना चाहिए। उसने यह भी लिखा कि अगले लोग स्वयं प्रगति करना चाहते हैं तो यह केवल उनके द्वारा चुनी गई सरकार के अन्तर्गत ही हो सकता है।

नवजागरण के लेखकों ने यह विचार नकार दिया कि समाज तथा देश सामाजिक विश्लेषण की मूल इकाइयां हैं। उन्होंने विचार दिया है कि व्यक्ति ही सामाजिक विश्लेषण का आधार है। उनके अनुसार व्यक्ति में ही गुण, योग्यता तथा अधिकार मौजूद होते हैं तथा इन सामाजिक व्यक्तियों के बीच सामाजिक सम्पर्क से ही समाज बना था। नवजागरण के लेखकों ने मानवीय कारण को महत्त्वपूर्ण बताया जोकि उस व्यवस्था के विरुद्ध था जिसमें प्रश्न पूछने को उत्साहित नहीं किया जाता था तथा पवित्रता अर्थात् धर्म सबसे प्रमुख थे। उन्होंने इस विचार का समर्थन किया कि अध्ययन के प्रत्येक विषय को मान्यता मिलनी चाहिए, कोई ऐसा प्रश्न न हो जिसका उत्तर न हो तथा मानवीय जीवन के प्रत्येक पक्ष का अध्ययन होना चाहिए। उन्होंने अमूर्त तर्कसंगतता की दार्शनिक परम्परा को प्रयोगात्मक परम्परा के साथ जोड़ दिया। इस जोड़ने का परिणाम एक नए रूप में सामने आया। मनुष्य की पता करने की इच्छा की नई व्यवस्था ने प्राचीन व्यवस्था को गहरा आघात पहंचाया तथा इसने वैज्ञानिक पद्धति से विज्ञान को पढ़ने पर बल दिया। इसने मौजूदा संस्थाओं के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया तथा कहा कि इन संस्थाओं में परिवर्तन करने चाहिए जो मानवीय प्रकृति के विरुद्ध हैं। सभी सामाजिक रुकावटों को दूर करना चाहिए जो व्यक्तियों के विकास में रुकावट हैं।

यह नया दृष्टिकोण न केवल प्रयोगसिद्ध (Empirical) तथा वैज्ञानिक था बल्कि यह दार्शनिक (Philosophical) भी था। नवजागरण विचारकों का कहना था कि सम्पूर्ण जगत् ही ज्ञान का स्रोत है तथा लोगों को यह समझ पर इसके ऊपर शोध करनी चाहिए। नए सामाजिक कानून बनाए जाने चाहिए तथा समाज को तर्कसंगत शोध (Empirical Inquiry) के आधार पर विकास करना चाहिए। इस प्रकार के विचार को सुधारवादी (Reformist) कहा जा सकता है जो प्राचीन सामाजिक व्यवस्था का विरोध करते हैं। यह विचारक इस बात के प्रति आश्वस्त थे कि नई सामाजिक व्यवस्था से प्राचीन सामाजिक व्यवस्था को सुधारा जा सकता है।

इस प्रकार नवजागरण के विचारकों के विचारों से नया सामाजिक विचार उभर कर सामने आया तथा इसमें से ही आरम्भिक समाजशास्त्री निकल कर सामने आए। अगस्ते काम्ते (Auguste Comte) एक फ्रांसीसी विचारक था जिसने सबसे पहले ‘समाजशास्त्र’ शब्द दिया। पहले उन्होंने इसे सामाजिक भौतिकी (Social Physics) का नाम दिया जो समाज का अध्ययन करता था। बाद वाले समाजशास्त्रियों ने भी वह विचार अपना लिया कि समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है। नवजागरण विचारकों की तरफ से दिए गए नए. विचारों ने समाजशास्त्र के उद्भव तथा विकास में कई प्रकार से सहायता की। बहुत से लोग मानते हैं कि समाजशास्त्र का जन्म नवजागरण के विचारों तथा रूढ़िवादियों के उनके विरोध से उत्पन्न हुए विचारों के कारण हुआ। अगस्ते काम्ते भी उस रूढ़िवादी विरोध का ही एक हिस्सा था। प्रारम्भिक समाजशास्त्रियों ने नवजागरण के कुछ विचारों को लिया तथा कहा कि कुछ सामाजिक सुधारों की सहायता से पुरानी सामाजिक व्यवस्था को सम्भाल कर रखा जा सकता है। इस कारण एक रूढ़िवादी समाजशास्त्रीय विचारधारा सामने आयी।

अगस्ते काम्ते भी प्राचीन सामाजिक व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता था तथा उसके बाद कार्ल मार्क्स ने भी ऐसा ही किया। कार्ल मार्क्स जर्मनी में पला बड़ा हुआ था जहां नवजागरण का महत्त्व काफ़ी कम रहा जैसे कि इसका महत्त्व इंग्लैंड, फ्रांस तथा उत्तरी अमेरिका में था। अगर हम ध्यान से देखें तो हम देख सकते हैं कि मार्क्स ने काफ़ी हद तक विचार नवजागरण के विचारों के कारण ही सामने आए हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) :

प्रश्न 1.
किसके अनुसार समाजशास्त्र सभी विज्ञानों की रानी है ?
(A) काम्ते
(B) दुर्थीम
(C) वैबर
(D) स्पैंसर।
उत्तर-
(A) काम्ते।

प्रश्न 2.
यह शब्द किसके हैं-“समाजशास्त्र दो भाषाओं की अवैध सन्तान है ?”
(A) मैकाइवर
(B) जिन्सबर्ग
(C) बीयरस्टैड
(D) दुर्थीम।
उत्तर-
(C) बीयरस्टैड।

प्रश्न 3.
इनमें से कौन संश्लेषणात्मक सम्प्रदाय का समर्थक नहीं है ?
(A) दुर्थीम
(B) वैबर
(C) हाबहाऊस
(D) सोरोकिन।
उत्तर-
(B) वैबर।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 4.
इनमें से कौन-सी समाजशास्त्र की प्रकृति की विशेषता है ?
(A) यह एक व्यावहारिक विज्ञान न होकर एक विशुद्ध विज्ञान है।
(B) यह एक मूर्त विज्ञानं नहीं बल्कि अमूर्त विज्ञान है।
(C) यह एक निष्पक्ष विज्ञान नहीं बल्कि आदर्शात्मक विज्ञान है।
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 5.
समाजशास्त्र की विषय वस्तु निश्चित क्यों नहीं है ?
(A) क्योंकि यह प्राचीन विज्ञान है
(B) क्योंकि यह अपेक्षाकृत नया विज्ञान है
(C) क्योंकि प्रत्येक समाजशास्त्री की पृष्ठभूमि अलग है
(D) क्योंकि सामाजिक सम्बन्ध निश्चित नहीं होते।
उत्तर-
(D) क्योंकि सामाजिक सम्बन्ध निश्चित नहीं होते।

प्रश्न 6.
किताब Social Order के लेखक कौन थे ?
(A) मैकाइवर
(B) सिमेल
(C) राबर्ट बीयरस्टैड
(D) मैक्स वैबर।
उत्तर-
(C) राबर्ट बीयरस्टैड।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 7.
किसने समाजशास्त्र को Social Morphology, Social Physiology तथा General Sociology में बांटा है ?
(A) स्पैंसर
(B) दुर्थीम
(C) काम्ते
(D) वैबर।
उत्तर-
(B) दुर्थीम।

प्रश्न 8.
वैबर के अनुसार इनमें से क्या ठीक है ? ।
(A) साधारण प्रक्रियाओं का भी समाजशास्त्र है।
(B) समाजशास्त्र का स्वरूप साधारण है।
(C) समाजशास्त्र विशेष विज्ञान नहीं है।
(D) कोई नहीं।
उत्तर-
(C) समाजशास्त्र विशेष विज्ञान नहीं है।

प्रश्न 9.
सबसे पहले किस देश में समाजशास्त्र का स्वतन्त्र रूप में अध्ययन शुरू हुआ था ?
(A) फ्रांस
(B) जर्मनी
(C) अमेरिका
(D) भारत।
उत्तर-
(C) अमेरिका।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 10.
किसने कहा था कि समाजशास्त्र का नाम ETHOLOGY रखना चाहिए ?
(A) वैबर
(B) स्पैंसर
(C) जे० एस० मिल
(D) काम्ते।
उत्तर-
(C) जे० एस० मिल।

II. रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks) :

1. …………. ने समाजशास्त्र को इसका नाम दिया था।
2. समाजशास्त्र में सर्वप्रथम प्रकाशित पुस्तक …….. थी।
3. समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र से संबंधित ……….. सम्प्रदाय हैं।
4. वैबर समाजशास्त्र के ……….. सम्प्रदाय से संबंधित है।
5. दुर्थीम समाजशास्त्र के ………… सम्प्रदाय से संबंधित है।
6. ………… के जाल को समाज कहते हैं।
7. …………. ने समाजशास्त्र को Pure Sociology का नाम दिया था।
उत्तर-

  1. अगस्ते काम्ते,
  2. Principles of Sociology,
  3. दो,
  4. स्वरूपात्मक,
  5. संश्लेषणात्मक,
  6. सामाजिक संबंधों,
  7. काम्ते।

III. सही/गलत (True/False) :

1. मैक्स वैबर को समाजशास्त्र का पिता माना जाता है।
2. सबसे पहले 1839 में समाजशास्त्र शब्द का प्रयोग किया गया था।
3. किताब Society के लेखक मैकाइवर तथा पेज थे।
4. सिम्मेल स्वरूपात्मक सम्प्रदाय से संबंधित थे।
5. फ्रांसीसी क्रांति का समाजशास्त्र के उद्भव में कोई योगदान नहीं था।
6. पुनः जागरण आंदोलन ने समाजशास्त्र के उद्भव में योगदान दिया।
उत्तर-

  1. गलत,
  2. सही,
  3. सही,
  4. सही,
  5. गलत,
  6. सही।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

IV. एक शब्द/पंक्ति वाले प्रश्न उत्तर (One Wordline Question Answers):

प्रश्न 1.
किताब Sociology किसने लिखी थी ?
उत्तर-
किताब Sociology के लेखक हैरी एम० जॉनसन थे।

प्रश्न 2.
किताब Society के लेखक………….थे।
उत्तर-
किताब Society के लेखक मैकाइवर तथा पेज थे।

प्रश्न 3.
………….ने समाजशास्त्र को इसका नाम दिया था।
उत्तर-
अगस्ते काम्ते ने समाजशास्त्र को इसका नाम दिया था।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 4.
किताब Cultural Sociology के लेखक कौन हैं ?
उत्तर-
किताब Cultural Sociology के लेखक गिलिन तथा गिलिन थे।

प्रश्न 5.
काम्ते के अनुसार समाजशास्त्र के मुख्य भाग कौन-से हैं ?
उत्तर-
काम्ते के अनुसार समाजशास्त्र के मुख्य भाग सामाजिक स्थैतिकी एवं सामाजिक गत्यात्मकता है।

प्रश्न 6.
समाजशास्त्र में सर्वप्रथम कौन-सी पुस्तक छपी थी ?
उत्तर-
समाजशास्त्र में सर्वप्रथम छपने वाली पुस्तक Principles of Sociology थी।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 7.
स्वरूपात्मक सम्प्रदाय के प्रमुख समर्थक कौन थे ?
उत्तर-
सिमेल, वीरकांत, वैबर स्वरूपात्मक सम्प्रदाय के प्रमुख समर्थक थे।

प्रश्न 8.
संश्लेषणात्मक सम्प्रदाय के प्रमुख समर्थक कौन थे ?
उत्तर-
दुर्थीम, सोरोकिन, हाबहाऊस इत्यादि संश्लेषणात्मक सम्प्रदाय के प्रमुख समर्थक थे।

प्रश्न 9.
समाजशास्त्र का पिता किस को माना जाता है?
उत्तर-
अगस्ते काम्ते (Auguste Comte) को समाजशास्त्र का पिता माना जाता है जिन्होंने इसे सामाजिक भौतिकी का नाम दिया था।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 10.
काम्ते ने समाजशास्त्र शब्द का प्रयोग पहली बार…………में किया था।
उत्तर-
काम्ते ने समाजशास्त्र शब्द का प्रयोग पहली बार 1839 में किया था।

प्रश्न 11.
समाजशास्त्र क्या होता है?
उत्तर-
समाज में पाए जाने वाले सामाजिक सम्बन्धों के क्रमबद्ध तथा व्यवस्थित अध्ययन करने वाले विज्ञान को समाजशास्त्र कहा जाता है।

प्रश्न 12.
समाज क्या होता है?
उत्तर-
मैकाइवर तथा पेज के अनुसार सामाजिक सम्बन्धों के जाल को समाज कहते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 13.
किस समाजशास्त्री ने समाजशास्त्र को एक विज्ञान का रूप दिया था?
उत्तर-
फ्रांसीसी समाजशास्त्री इमाईल दुीम (Emile Durkheim) ने समाजशास्त्र को एक विज्ञान का रूप दिया था।

प्रश्न 14.
समाजशास्त्र के विषय-क्षेत्र के बारे में कितने सम्प्रदाय प्रचलित हैं?
उत्तर-
समाजशास्त्र के विषय-क्षेत्र के बारे में दो सम्प्रदाय-स्वरूपात्मक तथा संश्लेषणात्मक सम्प्रदाय प्रचलित है।

प्रश्न 15.
समाजशास्त्र को Pure Sociology का नाम किसने दिया था?
उत्तर-
अगस्ते काम्ते ने समाजशास्त्र को Pure Sociology का नाम दिया था।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 16.
समाजशास्त्र कौन-से दो शब्दों से बना है?
उत्तर-
समाजशास्त्र लातीनी भाषा के शब्द Socio तथा ग्रीक भाषा के शब्द Logos से मिलकर बना है।

अति लघु उतरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
समाजशास्त्र का अर्थ।
उत्तर-
समाज के विज्ञान को समाजशास्त्र अथवा समाज विज्ञान कहा जाता है। समाजशास्त्र में समूहों, संस्थाओं, सभाओं, संगठन तथा समाज के सदस्यों के अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है तथा यह अध्ययन वैज्ञानिक तरीके से होता है ।

प्रश्न 2.
चार प्रसिद्ध समाजशास्त्रियों के नाम।
उत्तर-

  1. अगस्ते काम्ते – इन्होंने समाजशास्त्र को शुरू किया
  2. इमाइल दुर्थीम – इन्होंने समाजशास्त्र को वैज्ञानिक रूप दिया
  3. कार्ल मार्क्स – इन्होंने समाजशास्त्र को संघर्ष का सिद्धांत दिया
  4. मैक्स वैबर – इन्होंने समाजशास्त्र को क्रिया का सिद्धांत दिया ।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 3.
समाजशास्त्र का विषय क्षेत्र।
उत्तर-
समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक संस्थाएं, सामाजिक प्रक्रियाएं, सामाजिक संहिताएं, संस्कृति, सभ्यता, सामाजिक संगठन, सामाजिक अंशाति, समाजीकरण, रोल, पद, सामाजिक नियन्त्रण इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 4.
समाज का अर्थ।
उत्तर-
समाजशास्त्र में समाज का अर्थ है कि विशेष प्रकार के सामाजिक संबंधों के संगठन का पाया जाना तथा इसमें संगठन उन लोगों के बीच होता है जो काफ़ी समय से एक ही स्थान पर इकट्ठे रहते हों।

प्रश्न 5.
परिकल्पना।
उत्तर-
परिकल्पना का अर्थ चुने हुए तथ्यों के बीच पाए गए संबंधों के बारे में कल्पना किए हुए शब्दों से होता है जिसके साथ वैज्ञानिक जाँच की जा सकती है परिकल्पना को हम दूसरे शब्दों में सम्भावित उत्तर कह सकते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 6.
स्वरूपात्मक विचारधारा।
उत्तर-
इस विचारधारा के अनुसार समाजशास्त्र केवल सामाजिक संबंधों के स्वरूपों का अध्ययन करता है जिस कारण यह विशेष विज्ञान है। कोई अन्य विज्ञान सामाजिक संबंधों के स्वरूपों का अध्ययन नहीं करता केवल समाजशास्त्र करता है।

प्रश्न 7.
समन्वयात्मक विचारधारा।
उत्तर-
इस विचारधारा के अनुसार समाजशास्त्र एक साधारण विज्ञान है क्योंकि इसका अध्ययन क्षेत्र काफ़ी बड़ा तथा विस्तृत है। समाजशास्त्र सम्पूर्ण समाज का तथा सामाजिक संबंधों के मूर्त रूप का अध्ययन करता है।

प्रश्न 8.
समाजशास्त्र का महत्त्व।
उत्तर-

  • समाजशास्त्र पूर्ण समाज को एक इकाई मान कर अध्ययन करता है।
  • समाजशास्त्र सामाजिक समस्याओं का अध्ययन करके उन्हें दूर करने में सहायता करता है।
  • समाजशास्त्र हमें संस्कृति को ठीक ढंग से समझने में सहायता करता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 9.
समाजशास्त्र एक विज्ञान है ।
उत्तर-
जी हां, समाजशास्त्र एक विज्ञान है क्योंकि यह अपने विषय क्षेत्र का वैज्ञानिक विधियों को प्रयोग करके उसका निष्पक्ष ढंग से अध्ययन करता है। इस कारण हम इसे विज्ञान कह सकते हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1.
समाज शास्त्र।
उत्तर-
फ्रांसिसी वैज्ञानिक अगस्ते काम्ते को समाज शास्त्र का पितामह माना गया है। सोशोलोजी शब्द दो शब्दों लातीनी (Latin) शब्द सोशो (Socio) व यूनानी (Greek) शब्द लोगस (Logos) से मिल कर बना है। Socio का अर्थ है समाज व लोगस का अर्थ है विज्ञान, अर्थात् कि समाज का विज्ञान्, अर्थ भरपूर शब्दों के अनुसार समाजशास्त्र का अर्थ समूहों, संस्थाओं, सभाओं, संगठन व समाज के सदस्य के अन्तर सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन. करना व सामाजिक सम्बन्धों में पाए जाने वाले रीति-रिवाज, परम्पराओं, रूढ़ियों आदि सब का समाजशास्त्र में अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा संस्कृति का ही अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 2.
समाजशास्त्र का शाब्दिक अर्थ।
उत्तर-
समाजशास्त्र (Sociology) शब्द का हिन्दी रूपान्तर है। Sociology दो शब्दों Socio व Logus से मिल कर बना है। Socio लातीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है, ‘समाज’ व Logos यूनानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है विज्ञान। इस प्रकार Sociology का अर्थ है समाज का विज्ञान जो मनुष्य के समाज का अध्ययन करता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 3.
समाजशास्त्र के जनक किसे माना जाता है व कौन-से सन् में इसको समाजशास्त्र का नाम प्राप्त हुआ ?
उत्तर-
फ्रांसिसी दार्शनिक अगस्ते काम्ते को परम्परागत तौर पर समाजशास्त्र का पितामह माना गया। इसकी प्रसिद्ध पुस्तक “पॉजीटिव फिलासफी” छ: भागों में प्रकाशित हुई। इस पुस्तक में काम्ते ने सन् 1838 में समाज के सम्बन्ध में जटिल अध्ययन करने के लिए जिस विज्ञान की कल्पना की उसका नाम उसने सोशोलोजी रखा।

प्रश्न 4.
वैज्ञानिक विधि।
उत्तर-
वैज्ञानिक विधि में हमें ऐसी समस्या का चुनाव करना चाहिए जो अध्ययन इस विधि के योग्य हो तथा इस समस्या के बारे में जो कोई खोज पहले हो चुकी हो तो हमें जितना भी साहित्य मिले अथवा सर्वेक्षण करना चाहिए। परिकल्पनाओं का निर्माण करना अनिवार्य होता है ताकि बाद में यह खोज का अवसर बन सके। इसके अलावा वैज्ञानिक विधि को अपनाते हुए सामग्री एकत्र करने की खोज को योजनाबद्ध करना पड़ता है ताकि इसका विश्लेषण व अमल किया जा सके। एकत्र की सामग्री का निरीक्षण वैज्ञानिक विधि का प्रमुख आधार होता है। इसमें किसी भी तकनीक को अपनाया जा सकता है व बाद में रिकॉर्डिंग करके सामग्री का विश्लेषण किया जाना चाहिए।

प्रश्न 5.
समाजशास्त्र में वैज्ञानिक विधि का इस्तेमाल कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
समाजशास्त्र सामाजिक तथ्यों के अध्ययन के लिए कई वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करता है। तुलनात्मक विधि, ऐतिहासिक विधि, वैरस्टीन विधि आदि (Comparatve method, Historical method and Versten method etc.) कई प्रकार की विधियों का प्रयोग करके सामाजिक समस्याएं सुलझाता है। यह सब विधियों वैज्ञानिक हैं। समाज शास्त्र का ज्ञान व्यवस्थित है। यह वैज्ञानिक विधि का उपयोग करके ही ज्ञान प्राप्त करता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 6.
समाजशास्त्र कैसे एक विज्ञान है ?
उत्तर-
समाजशास्त्र में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है। इसमें समस्या को केवल “क्या है” के बारे ही नहीं बल्कि “क्यूं” व “कैसे” का भी अध्ययन करते हैं। समाज की यथार्थकता का भी पता हम लगा सकते हैं। समाजशास्त्र में भविष्यवाणी ही सहायी सिद्ध होती है। इस प्रकार उपरोक्त विश्लेषण से यह स्पष्ट हो जाता है कि समाजशास्त्र में वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन भी किया जाता है। इसी कारण इसे हम एक विज्ञान भी स्वीकार करते हैं।

प्रश्न 7.
समाजशास्त्र में प्रयोगात्मक विधि का प्रयोग कैसे नहीं कर सकते ?
उत्तर-
समाजशास्त्र का विषय-वस्तु समाज होता है व यह मानवीय व्यवहारों व सम्बन्धों का अध्ययन करता है। मानवीय व्यवहारों में बहुत भिन्नता पाई जाती है। यदि हम बहन-भाई या माता-पिता या माता-पुत्र आदि सम्बन्धों को ले लें तो कोई भी दो बहनें, दो भाई इत्यादि का व्यवहार हमें एक जैसा नहीं मिलेगा। प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science) में इस प्रकार की विभिन्नता नहीं पाई जाती बल्कि सर्व-व्यापकता पाई जाती है। इस कारण प्रयोगात्मक विधि का प्रयोग हम प्राकृतिक विज्ञान में कर सकते हैं व समाज शास्त्र में इस विधि का प्रयोग करने में असमर्थ होते हैं। क्योंकि मानवीय व्यवहार में स्थिरता बहुत कम होती है।

प्रश्न 8.
समाजशास्त्र के विषय-क्षेत्र के बारे में बताएं ।
उत्तर-
समाज, सामाजिक सम्बन्धों का जाल है व समाजशास्त्र इसका वैज्ञानिक अध्ययन करता है। इस अध्ययन में समाजशास्त्र सारे ही सामाजिक वर्गों का, सभाओं का, संस्थाओं आदि का अध्ययन करता है। समाज शास्त्र के विषय क्षेत्र के बारे में दो प्रकार के विचार पाए गए हैं-

  • स्वरूपात्मक सम्प्रदाय (Formalistic School) के अनुसार यह विशेष विज्ञान है जो सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करता है। इसके मुख्य समर्थक जार्ज सिमल, मैक्स वैबर, स्माल, वीरकान्त, वान विज़े, रिचर्ड इत्यादि हैं।
  • समन्वयात्मक सम्प्रदाय (Synthetic School) के अनुसार यह एक सामान्य विज्ञान है। इसके मुख्य समर्थक इमाइल दुर्थीम, हाब हाऊस व सोरोकिन हैं। .

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 9.
समाजशास्त्र भविष्यवाणी नहीं कर सकता।
उत्तर-
समाजशास्त्र प्राकृतिक विज्ञान की भांति भविष्यवाणी नहीं कर सकता। यह सामाजिक सम्बन्धों व प्रतिक्रियाओं का अध्ययन करता है। यह सम्बन्ध व प्रतिक्रियाएं प्रत्येक समाज में अलग-अलग होती हैं व इनमें परिवर्तन आते रहते हैं। समाज शास्त्र की विषय सामग्री की इस प्रकृति की वजह के कारण यह भविष्यवाणी करने में असमर्थ है। जैसे प्राकृतिक विज्ञान में भविष्यवाणी की जाती है। उसी तरह की समाजशास्त्र में भी भविष्यवाणी करनी सम्भव नहीं है। कारण यह है कि समाजशास्त्र का सम्बन्ध सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों या व्यवहारों से होता है व यह अस्थिर होते हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक समाज अलग-अलग होने के साथ-साथ परिवर्तनशील भी होते हैं। अतः सामाजिक सम्बन्धों की इस प्रकार की प्रवृत्ति को देखते हुए हम सामाजिक सम्बन्धों के अध्ययन में यथार्थवता नहीं ला सकते।

प्रश्न 10.
अगस्ते काम्ते।
उत्तर-
अगस्ते काम्ते को समाजशास्त्र का पितामह (Father of Sociology) माना जाता है। 1839 में अगस्ते काम्ते ने कहा कि जिस प्रकार प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन अलग-अलग प्राकृतिक विज्ञान करते हैं, उस प्रकार समाज का अध्ययन भी एक विज्ञान करता है जिसे उन्होंने सामाजिक भौतिकी का नाम दिया। बाद में उन्होंने सामाजिक भौतिकी (Social Physics) का नाम परिवर्तित करके समाजशास्त्र कर दिया। काम्ते ने सामाजिक उद्विकास का सिद्धांत, विज्ञानों का पदक्रम, सकारात्मकवाद इत्यादि जैसे संकल्प समाजशास्त्र को दिए।

प्रश्न 11.
यूरोप में समाजशास्त्र का विकास।
उत्तर-
महान् फ्रांसीसी विचारक अगस्ते काम्ते ने 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में समाज के विज्ञान को सामाजिक भौतिकी का नाम दिया। 1839 में उन्होंने इसका नाम परिवर्तित करके समाजशास्त्र रख दिया। 1843 में J.S. Mill ने ब्रिटेन में समाजशास्त्र को शुरू किया। हरबर्ट स्पैंसर ने अपनी पुस्तक Principles of Sociology से समाज का वैज्ञानिक विधि से विश्लेषण किया। सबसे पहले अमेरिका ने 1876 में Yale University में समाजशास्त्र का अध्ययन स्वतन्त्र विषय रूप में हुआ। दुर्शीम ने अपनी पुस्तकों से समाजशास्त्र को स्वतन्त्र विषय के रूप में विकसित किया। इस प्रकार कार्ल मार्क्स तथा वैबर ने भी इसे कई सिद्धांत दिए तथा इस विषय का विकास किया।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 12.
फ्रांसीसी क्रान्ति तथा समाजशास्त्र।
उत्तर-
1789 ई० में फ्रांसीसी क्रान्ति आई तथा फ्रांसीसी समाज में अचानक ही बहुत बड़ा परिवर्तन आ गया। राजनीतिक सत्ता परिवर्तित हो गई तथा सामाजिक संरचना में भी परिवर्तन आए। क्रान्ति से पहले बहुत से विचारकों ने परिवर्तन के विचार दिए। इससे समाजशास्त्र के बीज बो दिए गए तथा समाज के अध्ययन की आवश्यकता महसूस होने लग गयी। अलग-अलग विचारकों के विचारों से इसकी नींव रखी गई तथा इसे सामने लाने का कार्य अगस्ते काम्ते ने पूर्ण किया जो स्वयं एक फ्रांसीसी नागरिक था।

प्रश्न 13.
नवजागरण काल तथा समाजशास्त्र।
उत्तर-
नवजागरण काल ने समाजशास्त्र के उद्भव में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इसका समय 18वीं शताब्दी की शुरूआत में शुरू हुआ तथा पूरी शताब्दी चलता रहा। इस समय के विचारकों जैसे कि वीको (Vico), मांटेस्क्यू (Montesquieu), रूसो Rousseou) इत्यादि ने ऐसे विचार दिए जो समाजशास्त्र के जन्म में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इन सभी ने घटनाओं का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया तथा कहा कि किसी भी वस्तु को तर्कसंगतता की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को तर्कसंगत व्याख्या के आधार पर विकसित करना चाहिए। इस प्रकार इन विचारों से नया सामाजिक विचार उभर कर सामने आया तथा इसमें से ही प्रारंभिक समाजशास्त्री निकले।

V. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
समाजशास्त्र की उत्पत्ति में अलग-अलग चरणों का वर्णन करें।
उत्तर-
मनुष्य एक चिन्तनशील प्राणी है। अपने जीवन के प्रारम्भिक स्तर से ही उसमें अपने इर्द-गिर्द के बारे में पता करने की इच्छा होती है। उसने समय-समय पर उत्पन्न हुई समस्याओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास किए। व्यक्तियों के बीच हुई अन्तक्रियाओं के साथ सामाजिक सम्बन्ध विकसित हुए जिससे नए-नए समूह हमारे सामने आए। मनुष्य के व्यवहार को अलग-अलग परम्पराओं तथा प्रथाओं की सहायता से नियन्त्रण में रखा जाता रहा है। इस प्रकार मनुष्य अलग-अलग पक्षों को समझने का प्रयास करता रहा है।

समाजशास्त्र की उत्पत्ति तथा विकास के चरण (Stages of Origin and Development of Sociology)—समाजशास्त्र की उत्पत्ति तथा विकास को मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित किया जाता है-

1. प्रथम चरण (First Stage)-समाजशास्त्र के विकास के प्रथम चरण को दो भागों में विभाजित करके बेहतर ढंग से समझा जा सकता है
(i) वैदिक तथा महाकाव्य काल (Vedic And Epic Era)—चाहे समाजशास्त्र के विकास की प्रारम्भिक अवस्था की शुरुआत को साधारणतया यूरोप से माना जाता है। परन्तु इतिहास इस बात का साक्षी है कि भारत के ऋषियों-मुनियों ने सम्पूर्ण भारत का विचरण किया तथा यहां के लोगों की समस्याओं अथवा आवश्यकताओं का गहरा अध्ययन तथा उनका मंथन किया। उन्होंने भारतीय समाज में वर्ण व्यवस्था को विकसित किया। इस बात का उल्लेख संसार के सबसे प्राचीन तथा भारत में लिखे महान् ग्रन्थ ऋग्वेद (Rig Veda) में मिलता है। वेद, उपनिषद, पुराण, महाभारत, रामायण, गीता इत्यादि जैसे ग्रन्थों से भारत में समाजशास्त्र की शुरुआत हुई। वर्ण व्यवस्था के अतिरिक्त आश्रम व्यवस्था, चार पुरुषार्थ, ऋणों की धारणा, संयुक्त परिवार इत्यादि भारतीय समाज में विकसित प्राचीन संस्थाओं में से प्रमुख है। इन धार्मिक ग्रन्थों के अतिरिक्त कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भारत की उस समय की समस्याओं का समाजशास्त्रीय विश्लेषण देखने को मिलता है।

(ii) ग्रीक विचारकों के अध्ययन (Studies of Greek Scholars)-सुकरात के पश्चात् प्लैटो (Plato) (427-347 B.C.) तथा अरस्तु (Aristotle) (384-322 B.C.) ग्रीक विचारक हुए। प्लैटो ने रिपब्लिक तथा अरस्तु ने Ethics and Politics में उस समय के पारिवारिक जीवन, जनरीतियों, परम्पराओं, स्त्रियों की स्थिति इत्यादि का विस्तार से अध्ययन किया है। प्लैटो ने 50 से अधिक तथा अरस्तु ने 150 से अधिक छोटे बड़े राज्यों के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक व्यवस्थाओं का अध्ययन किया तथा अपने विचार दिए हैं।

2. द्वितीय चरण (Second Stage)-समाजशास्त्र के विकास के द्वितीय चरण में 6वीं शताब्दी से लेकर 14वीं शताब्दी तक का काल माना जाता है। इस काल के प्रारम्भिक चरण में सामाजिक समस्याओं को समझने के लिए धर्म तथा दर्शन की सहायता ली गई। परन्तु 13वीं शताब्दी में समस्याओं को तार्किक ढंग से समझने का प्रयास किया गया। थॉमस एकन्युस (Thomes Acquines) तथा दांते (Dante) ने सामाजिक घटनाओं को समझने के लिए कार्य कारण के सम्बन्ध को स्पष्ट किया। इस प्रकार समाजशास्त्र की रूपरेखा बनने लंग गई।

3. तृतीय अवस्था (Third Stage) समाजशास्त्र के विकास के तृतीय चरण को शुरुआत 15वीं शताब्दी में हुई। इस समय में कई ऐसे महान् विचारक हुए जिन्होंने सामाजिक घटनाओं के अध्ययन के लिए वैज्ञानिक विधि का प्रयोग किया। हाब्स (Hobbes), लॉक (Locke) तथा रूसो (Rouseau) ने सामाजिक समझौते का सिद्धान्त दिया। थॉमस मूर (Thomes Moore) ने अपनी पुस्तक यूटोपिया (Utopia), मान्टेस्क्यू (Montesque) ने अपनी पुस्तक The Spirit of Laws, माल्थस (Malthus) ने अपनी पुस्तक जनसंख्या के सिद्धान्त’ की सहायता स्ने सामाजिक घटनाओं का अध्ययन करके समाजशास्त्र के विकास में अपना योगदान दिया।

4. चतुर्थ चरण (Fourth Stage)-महान् फ्रांसीसी विचारक अगस्ते काम्ते (Auguste) ने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में समाज के विज्ञान को सामाजिक भौतिकी (Social Physics) का नाम दिया। 1838 में उन्होंने इसका नाम बदल कर समाजशास्त्र (Sociology) रख दिया। उन्हें समाजशास्त्र का पितामह (Father of Sociology) भी कहा जाता है।

1843 में जे० एस० मिल (J.S. Mill) ने इग्लैंड में समाजशास्त्र को शुरू किया। हरबर्ट स्पैंसर ने अपनी पुस्तक Principles of Sociology तथा Theory of Organism से समाज का वैज्ञानिक विधि से विश्लेषण किया। सबसे पहले अमेरिका की Yalo University में 1876 ई० में समाजशास्त्र का अध्ययन स्वतन्त्र विषय के रूप में हुआ। दुर्थीम ने अपनी पुस्तकों की सहायता से समाजशास्त्र को स्वतन्त्र विज्ञान के रूप में विकसित करने लिए लिए योगदान दिया। मैक्स वैबर तथा अन्य समाजशात्रियों ने भी बहुत से समाजशास्त्रीय सिद्धान्त दिए। वर्तमान समय में संसार के लगभग सभी देशों में यह विषय स्वतन्त्र रूप में नया ज्ञान एकत्र करने का प्रयास कर रहा है।

भारत में समाजशास्त्र का विकास (Development of Sociology in India) भारत में समाजशास्त्र के विकास को निम्नलिखित कई भागों में बांटा जा सकता है-

1. प्राचीन भारत में समाजशास्त्र का विकास (Development of Sociology in Ancient India)भारत में समाजशास्त्र की उत्पत्ति प्राचीन काल से ही शुरू हो गई थी। महर्षि वेदव्यास ने चार वेदों का संकल्प किया तथा महाभारत जैसे काव्य की रचना की। रामायण की रचना की गई। इनके अतिरिक्त उपनिषदों, पुराणों तथा स्मृतियों में प्राचीन भारतीय दर्शन की विस्तार से व्याख्या की गई है। इन सभी से पता चलता है कि प्राचीन भारत में विचारधारा उच्च स्तर की थी। इन ग्रन्थों से पता चलता है कि प्राचीन भारत की समस्याओं, आवश्यकताओं, घटनाओं, तथ्यों, मूल्यों, आदर्शों, विश्वासों इत्यादि का गहरा अध्ययन किया गया है। वर्तमान समय में भारतीय समाज में मिलने वाली कई संस्थाओं की शुरुआत प्राचीन समय में ही हुई थी। इनमें वर्ण, आश्रम, पुरुषार्थ, धर्म, संस्कार, संयुक्त परिवार इत्यादि प्रमुख हैं।

चाणक्य का अर्थशास्त्र, मनुस्मृति तथा शुक्राचार्य का नीति शास्त्र जैसे ग्रन्थ प्राचीन काल की परम्पराओं, प्रथाओं, मूल्यों, आदर्शों, कानूनों इत्यादि पर काफ़ी रोशनी डालते हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि वैदिक काल से ही भारत में समाजशास्त्र का प्रारम्भ हो गया था।
मध्यकाल में आकर भारत में मुसलमानों तथा मुग़लों का राज्य रहा। उस समय की रचनाओं से भारत की उस समय की विचारधारा, संस्थाओं, सामाजिक व्यवस्था, संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है।

2. समाजशास्त्र का औपचारिक स्थापना युग (Formal Establishment Era Sociology)-1914 से 1947 तक का समय भारत में समाजशास्त्र की स्थापना का काल माना जाता है। भारत में सबसे पहले बंबई विश्वविद्यालय में 1914 में स्नातक स्तर पर समाजशास्त्र पढ़ाने का कार्य शुरू हुआ। 1919 से अंग्रेज़ समाजशास्त्री पैट्रिक गिड़डस (Patric Geddes) ने यहां एम० ए० (M.A.) स्तर पर समाजशास्त्र पढ़ाने का कार्य शुरू किया। जी० एस० घूर्ये (G. S. Ghurya) उनके ही विद्यार्थी थे। प्रो० वृजेन्द्रनाथ शील के प्रयासों से 1917 में कलकत्ता विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र पढ़ाने का कार्य शुरू हुआ। प्रसिद्ध समाजशास्त्री डॉ० राधा कमल मुखर्जी तथा डॉ० डी० एन० मजूमदार उनके ही विद्यार्थी थे। चाहे 1947 तक भारत में समाजशास्त्र के विकास की गति कम थी परन्तु उस समय तक देश के बहुत से विश्वविद्यालियों में इसे पढ़ाने का कार्य शुरू हो गया था।

3. समाजशास्त्र का प्रसार युग (Expension Era of Sociology)-1947 में स्वतन्त्रता के पश्चात् देश के बहुत से विश्वविद्यालयों के समाजशास्त्र को स्वतन्त्र विषय के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। वर्तमान समय में देश के लगभग सभी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में इस विषय को पढ़ाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त कई संस्थाओं में शोधकार्य चल रहे हैं।

Tata Institute of Social Science, Mumbai, Institute of Social Science, Agra, Institute of Sociology and Social work Lacknow I.I.T. Kanpur and I.I.T. Delhi इत्यादि देश के कुछेक प्रमुख संस्थान हैं जहां समाजशास्त्रीय शोध के कार्य चल रहे हैं। इनसे समाजशास्त्रीय विधियों तथा इसके ज्ञान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 2.
फ्रांसीसी क्रान्ति तथा समाजशास्त्र के विकास की विस्तार से चर्चा करें।
उत्तर-
सामाजिक विचार उतना ही प्राचीन है जितना समाज स्वयं है, चाहे सामाजशास्त्र का जन्म 19वीं शताब्दी के पश्चिमी यूरोप में देखा जाता है। कई बार समाजशास्त्र को ‘क्रान्ति युग का बालक’ भी कहा जाता है। वह क्रान्तिकारी परिवर्तन जो पिछली तीन सदियों में आए हैं, उन्होंने आज के समय में लोगों के जीवन जीने के तरीके सामने लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन परिवर्तनों में ही समाजशास्त्र का उद्भव ढूंढ़ा जा सकता है। समाजशास्त्र ने सामाजिक उथल-पुथल (Social Upheavel) के समय में जन्म लिया था। प्रारम्भिक समाजशास्त्रियों ने जो विचार दिए, उनकी जड़ों में उस समय के यूरोप के सामाजिक हालातों में मौजूद थी।

यूरोप में आधुनिक युग तथा आधुनिकता को अवस्था ने तीन प्रमुख अवस्थाओं को सामने लाया तथा वह
थे प्रकाश युग (The Elightenment Period), फ्रांसीसी क्रान्ति (The French Revolution) तथा औद्योगिक क्रान्ति (The Industrial Revolution)। समाजशास्त्र का जन्म इन तीन अवस्थाओं अथवा प्रक्रियाओं की तरफ से लाए गए परिवर्तनों के कारण हुआ।

फ्रांसीसी क्रान्ति तथा समाजशास्त्र का उद्भव (The French Revolution and Emergence of Sociology) —फ्रांसीसी क्रान्ति 1789 ई० में हुई तथा यह स्वतन्त्रता व समानता प्राप्त करने के मानवीय संघर्ष में एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण मोड़ (Turning point) साबित हुई। इससे यूरोप के समाज की राजनीतिक संरचना को बदल कर रख दिया। इसने जागीरदारी युग को खत्म कर दिया तथा समाज में एक नई व्यवस्था स्थापित की। इसने जागीरदारी व्यवस्था के स्थान पर लोकतान्त्रिक व्यवस्था को स्थापित किया।

फ्रांसीसी क्रान्ति से पहले फ्रांसीसी समाज तीन भागों में विभाजित था। प्रथम वर्ग पादरी वर्ग (Clergy) था। दूसरा वर्ग कुलीन (Nobility) वर्ग था तथा तीसरा वर्ग साधारण जनता का वर्ग था। प्रथम दो वर्गों की कुल संख्या फ्रांस की जनसंख्या का 2% थी, परन्तु उनके पास असीमित अधिकार थे। वह सरकार को कोई टैक्स नहीं देते थे। परन्तु तीसरा वर्ग को कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे तथा उन्हें सभी टैक्सों का भार सहना पड़ता था। इन तीनों वर्गों की व्याख्या निम्नलिखित है-

1. प्रथम वर्ग-पादरी वर्ग (The First Order-Clergy)-यूरोप के सामाजिक जीवन में रोमन कैथोलिक चर्च सबसे प्रभावशाली तथा ताकतवर संस्था थी। अलग-अलग देशों में बहुत-सी भूमि चर्च के नियन्त्रण में थी। इसके अतिरिक्त चर्च को भूमि उत्पादन का 10% हिस्सा (Tithe) भी मिलता था। चर्च का ध्यान पादरी (Clergy) रखते थे तथा यह समाज का प्रथम वर्ग था। पादरी वर्ग दो भागों में विभाजित था तथा वह थे उच्च पादरी वर्ग तथा निम्न पादरी वर्ग (Upper Clergy and Lower Clergy)। उच्च पादरी वर्ग के पादरी कुलीन परिवारों से सम्बन्धित थे तथा चर्च की सम्पत्ति पर वास्तव में इनका अधिकार होता था। टीथे (Tithe) टैक्स का अधिकतर हिस्सा इनकी जेबों में जाता था। उनके पास विशेष अधिकार थे तथा वह सरकार को कोई टैक्स नहीं देते थे। वह काफ़ी अमीर थे तथा ऐश से भरपूर जीवन जीते थे। निम्न वर्ग में पादरी साधारण लोगों के परिवारों से सम्बन्धित थे। वह पूर्ण ज़िम्मेदारी से अपना कार्य करते थे। वह लोगों को धार्मिक शिक्षा देते थे। वह जन्म, विवाह, बपतिस्मा, मृत्यु इत्यादि से सम्बन्धित संस्कार पूर्ण करते थे तथा चर्च के स्कूलों को भी सम्भालते थे।

2. द्वितीय वर्ग-कुलीन वर्ग (Second Order-Nobility)-फ्रैंच समाज का द्वितीय वर्ग कुलीन वर्ग से सम्बन्धित था। वह फ्रांस की 2.5 करोड़ की जनसंख्या का केवल 4 लाख थे अर्थात् कुल जनसंख्या के 2% हिस्से से भी कम थे। शुरू से ही यह तलवार का प्रयोग करते थे तथा साधारण जनता की सुरक्षा के लिए लड़ते थे। इसलिए उन्हें तलवार का कुलीन (Nobles of Sword) भी कहा जाता था। यह भी दो भागों में विभाजित थे-पुराने कुलीन तथा नए कुलीन। पुराने कुलीन देश की कुल भूमि के 1/5 हिस्से के मालिक थे। कुलीन की स्थिति पैतृक थी क्योंकि उन्हें वास्तविक तथा पवित्र कुलीन कहा जाता था। यह सभी जागीरदारी होते थे। कुछ समय के लिए इन्होंने प्रशासक, जजों तथा फौजी नेताओं का भी कार्य किया। यह ऐश भरा जीवन जीते थे। इन्हें कई प्रकार के अधिकार प्राप्त थे। नए कुलीन वह कुलीन थे जिन्हें राजा ने पैसे लेकर कुलीन का दर्जा दिया था। इस वर्ग ने 1789 ई० की फ्रांसीसी क्रान्ति की शुरुआत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ समय के बाद इसकी स्थिति भी पैतृक हो गई।

3. तृतीय वर्ग-साधारण जनता (Thrid Order-Commoners)-कुल जनसंख्या के केवल 2% प्रथम दो वर्गों से सम्बन्धित थे तथा 98% जनता तृतीय वर्ग से सम्बन्धित थी। यह वर्ग अधिकार रहित वर्ग था जिसमें अमीर उद्योगपति तथा निर्धन भिखारी भी शामिल थे। किसान, मध्यवर्ग, मज़दूर, कारीगर तथा अन्य निर्धन वर्ग इस समूह में शामिल थे। इन लोगों को किसी भी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं थे। इस कारण इस समूह ने पूर्ण दिल से 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति में भाग लिया। उद्योगपति, व्यापारी, शाहूकार, डॉक्टर, वकील, विचारक, अध्यापक, पत्रकार इत्यादि मध्य वर्ग में शामिल थे। मध्य वर्ग ने फ्रांसीसी क्रान्ति की अगुवाई की। मजदूरों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्हें तो न केवल कम तनखाह मिलती थी बल्कि उन्हें बेगार (Forced Labour) भी करनी पड़ती थी। इन लोगों ने निर्धनता के कारण ढंगों में भाग लिया। यह लोग क्रान्ति के दौरान भीड़ में शामिल हो गए।

क्रान्ति की शुरुआत (Outbreak of Revolution)-लुई XVI फ्रांस का राजा बना तथा फ्रांस में वित्तीय संकट आया हुआ था। इस कारण उसे देश का रोज़ाना कार्य चलाने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। वह लोगों पर नए टैक्स लगाना चाहता था। इस कारण उसे ऐस्टेट जनरल (Estate General) की मीटिंग बुलानी पड़ी जोकि एक बहुत पुरानी संस्था थी। पिछले 150 वर्षों में इसकी मीटिंग नहीं हुई थी। 5 मई, 1789 को ऐस्टेट जनरल की मीटिंग हुई तथा तृतीय वर्ग के प्रतिनिधियों ने मांग की कि सम्पूर्ण ऐस्टेट की इकट्ठी मीटिंग हो तथा वह एक सदन की तरह वोट करें। 20 जून, 1789 को देश की मीटिंग हाल पर सरकारी गार्डों ने कब्जा कर लिया। परन्तु तृतीय वर्ग मीटिंग के लिए बेताब था। इसलिए वह टैनिस कोर्ट में ही नया संविधान बनाने में लग गए। यह फ्रांसीसी क्रान्ति की शुरुआत थी।

फ्रांसीसी क्रान्ति की सबसे महत्त्वपूर्ण घटना 14 जुलाई, 1789 को हुई। जब पैरिस की भीड़ ने बास्तील जेल पर धावा बोल दिया। उन्होंने सभी कैदियों को स्वतन्त्र करवा लिया। फ्रांस में इस दिन को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अब लुई XVI केवल नाम का ही राजा था। नैशनल असेंबली को बनाया गया ताकि फ्रांसीसी संविधान बनाया जा सके। इसने नए कानून बनाने शुरू किए। इसने मशहूर (Declaration of the right of man and citizen) बनाया। इस घोषणापत्र से कुछ महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गई जिसमें कानून के सामने समानता, बोलने की स्वतन्त्रता, प्रेस की स्वतन्त्रता तथा सभी नागरिकों की सरकारी दफ्तरों में पात्रता की घोषणा शामिल थी।

1791 में फ्रांस के राजा ने भागने का प्रयास किया परन्तु उसे पकड़ लिया गया तथा वापस लाया गया। उसे जेल में फेंक दिया गया तथा 21 जनवरी, 1793 को उसे जनता के सामने मार दिया गया। इसके साथ ही फ्रांस को गणराज्य (Republic) घोषित कर दिया गया। परन्तु इसके बाद आतंक का दौर शुरू हुआ तथा जिन कुलीनों, पादरियों तथा क्रान्तिकारियों ने सरकार का विरोध किया, उन्हें मार दिया गया। यह आतंक का दौर लगभग तीन वर्ष तक चला।

1795 में फ्रांस में Directorate की स्थापना हुई। Directorate 4 वर्ष तक चली तथा 1799 में नेपोलियन ने इसे हटा दिया। उसने स्वयं को पहले Director तथा बाद में राजा घोषित कर दिया। इस प्रकार नेपोलियन द्वारा Directorate को हटाने के बाद फ्रांसीसी क्रान्ति खत्म हो गई।

फ्रांसीसी क्रान्ति के प्रभाव (Effects of French Revolution)-फ्रांसीसी क्रान्ति के फ्रांस तथा सम्पूर्ण संसार पर कुछ प्रभाव पड़े जिनका वर्णन निम्नलिखित है-
1. फ्रांसीसी क्रान्ति का प्रमुख प्रभाव यह था कि इससे पुरानी आर्थिक व्यवस्था अर्थात् जागीरदारी व्यवस्था खत्म हो गई तथा नई आर्थिक व्यवस्था सामने आई। यह नई आर्थिक व्यवस्था पूंजीवाद थी।

2. ऊपर वाले वर्गों अर्थात् पादरी वर्ग तथा कुलीन वर्ग के विशेषाधिकार खत्म कर दिए गए तथा सरकार की तरफ से वापस ले लिए गए। चर्च की सम्पूर्ण सम्पत्ति सरकार ने कब्जे में ले ली। सभी पुराने कानून खत्म कर दिए गए तथा नैशनल असेंबली ने सभी कानून बनाए।

3. सभी नागरिकों को स्वतन्त्रता तथा समानता का अधिकार दिया गया। शब्द ‘Nation’ को नया तथा आधुनिक अर्थ दिया गया अर्थात् फ्रांस केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है बल्कि फ्रांसीसी जनता है। यहां सम्प्रभुता (sovereignty) का संकल्प सामने आया अर्थात् देश के कानून तथा सत्ता सर्वोच्च है।।

4. फ्रांसीसी क्रान्ति का सम्पूर्ण संसार पर भी काफ़ी प्रभाव पड़ा। इसने अन्य देशों के क्रान्तिकारियों को अपनेअपने देशों के निरंकुश राजाओं के विरुद्ध कार्य करने के लिए उत्साहित किया। इससे प्राचीन व्यवस्था खत्म हो गई तथा लोकतन्त्र के आने का रास्ता साफ हुआ। इसने ही स्वतन्त्रता, समानता तथा भाईचारा का नारा दिया। इस क्रान्ति के पश्चात् अलग-अलग देशों में कई क्रान्तियां हुईं तथा राजतन्त्र को लोकतन्त्र में परिवर्तित कर दिया गया।

फ्रांसीसी क्रान्ति ने मानवीय सभ्यता के इतिहास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने यूरोप के समाज तथा राजनीतिक व्यवस्था को पूर्णतया बदल दिया। प्राचीन व्यवस्था के स्थान पर नई व्यवस्था सामने आ गई। फ्रांस में कई क्रान्तिकारी परिवर्तन आए तथा बहुत से कुलीनों को मार दिया गया। इस प्रकार फ्रांसीसी समाज में उनकी भूमिका पूर्णतया खत्म हो गई। नैशनल असेंबली के समय कई नए कानून बनाए गए तथा जिससे समाज में बहुत से बुनियादी परिवर्तन आए। चर्च को राज्य की सत्ता के अन्तर्गत लाया गया तथा उसने राजनीतिक तथा प्रशासकीय कार्यों को दूर रखा गया। प्रत्येक व्यक्ति को कुछ अधिकार दिए गए।

फ्रांसीसी क्रान्ति का अन्य देशों पर काफ़ी अधिक प्रभाव पड़ा। 19वीं शताब्दी के दौरान कई देशों में राजनीतिक क्रान्तियां हुईं। इन देशों की राजनीतिक व्यवस्था पूर्णतया बदल गई। समाजशास्त्र के उद्भव में यह महत्त्वपूर्ण कारण था। इन क्रान्तियों के साथ कई समाजों में अच्छे परिवर्तन आए तथा आरम्भिक समाजशास्त्रियों का यह मुख्य मुद्दा था। कई प्रारम्भिक समाजशास्त्री, जो यह सोचते थे कि क्रान्ति के केवल समाज पर केवल ग़लत प्रभाव होते हैं, अपने विचार परिवर्तित होने को बाध्य हुए। इन समाजशास्त्रियों में काम्ते तथा दुर्थीम प्रमुख हैं तथा इन्होंने इसके अच्छे प्रभावों पर अपने विचार दिए। इस प्रकार फ्रांसीसी क्रान्ति ने समाजशास्त्र के उद्भव (Origin) में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 3.
संक्षेप में औद्योगिक क्रान्ति तथा समाजशास्त्र के उद्भव के सम्बन्धों की व्याख्या करें।
उत्तर-
आधुनिक उद्योगों की स्थापना औद्योगिक क्रान्ति के कारण हुई जो इंग्लैंड में 18वीं शताब्दी के अंतिम हिस्से तथा 19वीं शताब्दी के प्रथम हिस्से में शुरू हुई। इसने सबसे पहले ब्रिटेन तथा बाद में यूरोप तथा अन्य देशों के लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन में बहुत से परिवर्तन लाए। इसके दो महत्त्वपूर्ण पक्ष थे-

1. औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में विज्ञान तथा तकनीक का व्यवस्थित प्रयोग विशेषतया नई मशीनों के आविष्कार के क्षेत्र में। इसने उत्पादन व्यवस्था को प्रोत्साहित किया तथा इसने फैक्टरी व्यवस्था तथा वस्तुओं के अधिक उत्पादन पर बल दिया।

2. पुराने समय से हट कर व्यवस्थित मज़दूरी तथा बाज़ार को ढूंढ़ना। चीज़ों का काफ़ी अधिक उत्पादन करना ताकि सम्पूर्ण विश्व के अलग-अलग बाजारों में भेजा जा सके। इन वस्तुओं के उत्पादन में प्रयोग होने वाला कच्चा माल भी अलग-अलग देशों से ही प्राप्त किया गया।

औद्योगिकरण से उन समाजों में उथल-पुथल मच गई जो सदियों से स्थिर थे। नए उद्योगों तथा तकनीक ने सामाजिक तथा प्राकृतिक वातावरण को बदल दिया। किसान ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़ कर शहरों की तरफ जाने लग गए। इन समझौतों पर आधारित शहरों में बहुत सी सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होनी शुरू हो गईं। परिवर्तन की दिशा का पता नहीं था तथा सामाजिक व्यवस्था के ऊपर बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया।

प्रथम औद्योगिक क्रान्ति 18वीं शताब्दी के दूसरे उत्तरार्द्ध में शुरू हुई परन्तु यह 1850 ई० तक द्वितीय औद्योगिक क्रान्ति में मिल गई। इस समय तकनीकी तथा आर्थिक प्रगति काफ़ी तेज़ हो गई क्योंकि इस समय भाप से चलने वाली मशीनों तथा बाद में बिजली पर आधारित मशीनें सामने आ गयीं। इतिहासकार यह मानते हैं कि औद्योगिक क्रान्ति मानवीय इतिहास में होने वाली सबसे महत्त्वपूर्ण घटना थी।

औद्योगिक क्रान्ति का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। ग्रामीण लोगों ने शहरों की तरफ जाना शुरू कर दिया जहां उन्हें गंदे हालातों में रहना पड़ा। बढ़ी जनसंख्या, बढ़ती मांगें, बढ़ते उत्पादन से नए बाज़ारों की मांग सामने आयी। इस से बड़ी शक्तियों में एशिया तथा अफ्रीका के देशों में क्षेत्र जीतने की होड़ शुरू हुई। पूर्ण संसार की व्यवस्था बदल गई। सम्पूर्ण संसार में अव्यवस्था फैल गई। 1800-1850 ई० के दौरान अलग-अलग वर्गों ने अपने अधिकारों के लिए हड़तालें करनी शुरू कर दी।

औद्योगिक क्रान्ति के महत्त्वपूर्ण विषय जिनसे प्रारम्भिक समाजशास्त्री सम्बन्धित थे वह थे मज़दूरों के हालात, जायदाद का परिवर्तन, औद्योगिक नगर, तकनीक तथा फैक्टरी व्यवस्था। इस पृष्ठभूमि में कुछ विचारक अपने समाज को नया बनाना चाहते थे। जो इन समस्याओं से सम्बन्धित थे वह प्रारम्भिक समाजशास्त्री थे क्योंकि वह इन समस्याओं का व्यवस्थित ढंग से अध्ययन करना चाहते थे। इन विचारकों में अगस्ते काम्ते, हरबर्ट स्पैंसर, इमाईल दुर्थीम, कार्ल मार्क्स तथा मैक्स वैबर प्रमुख थे। यह सभी विचारक अलग-अलग विषयों से आए थे।

अगस्ते काम्ते (1798-1857) को समाजशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है। उनके अनुसार जो विधियां भौतिक विज्ञान (Phycis) में प्रयोग की जाती हैं, वह ही समाज के अध्ययन में प्रयोग की जानी चाहिए। इस अध्ययन से उद्विकास (Evolution) के नियम विकसित होंगे तथा समाज के कार्य करने के ढंग सामने आएंगे। जब इस प्रकार का ज्ञान उपलब्ध हो गया तो हम नए समाज की स्थापना कर पाएंगे। इस प्रकार काम्ते ने सामाजिक उद्विकास का सिद्धान्त दिया जिसे हरबर्ट स्पैंसर ने आगे बढ़ाया। स्पैंसर के उद्विकास के विचारों को सामाजिक डार्विनवाद (Social Darwinism) का नाम भी दिया जाता है।

समाजशास्त्र को एक स्वतन्त्र विषय तथा विज्ञान के रूप में स्थापित करने का श्रेय इमाईल दुर्थीम (18581917) को जाता है जो एक फ्रांसीसी समाजशास्त्री थे। दुर्थीम का कहना था कि समाजशास्त्री को सामाजिक तथ्यों का अध्ययन करना चाहिए जो निष्पक्ष होते हैं। सामाजिक तथ्य व्यक्ति के लिए बाहरी होते हैं परन्तु वह व्यक्तिगत व्यवहार पर दबाव डालने की शक्ति रखते हैं। इस प्रकार सामाजिक तथ्य व्यक्तिगत नहीं होते।

जर्मन समाजशास्त्रियों में कार्ल मार्क्स तथा मैक्स वैबर प्रमुख हैं। मार्क्स (1818-1883) के विचार समाजशास्त्र में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके अनुसार समाज में हमेशा से ही दो वर्ग रहे हैं जिनके पास है अथवा जिनके पास नहीं है (Have and Have-nots)। उनके अनुसार संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन आता है। इस कारण उन्होंने वर्ग तथा वर्ग संघर्ष को सम्बन्ध महत्त्व दिया है। इस प्रकार मैक्स वैबर (1804-1920) की पुस्तकें भी काफ़ी महत्त्वपूर्ण हैं। उनके अनुसार समाजशास्त्री को सामाजिक कार्य (Social Action) के सम्बन्ध समाज का अध्ययन करना चाहिए।

इस प्रकार समाजशास्त्र के विकास में फ्रांस (काम्ते, दीम), जर्मनी (मार्क्स, वैबर) तथा ब्रिटेन (स्पैंसर) ने सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन देशों के समाजों में बहुत-से सामाजिक परिवर्तन आए जिस कारण इन समाजों में 19वीं शताब्दी में समाजशास्त्री का उद्भव तथा विकास हुआ।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

प्रश्न 4.
भारत में समाजशास्त्र के महत्त्व का वर्णन करें।
उत्तर-
भारत एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग संस्कृतियों, जातियों, धर्मों इत्यादि के लोग इकट्ठे मिलकर रहते हैं। भारत पर अनेकों आक्रमणकारियों ने अलग-अलग कारणों के कारण हमले किए जिस वजह से हमारे देश की सामाजिक व्यवस्था लम्बे समय से विघटित रही है। अंग्रेजों ने भारत पर लगभग 200 वर्ष तक राज किया परन्तु उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण भारत में सामाजिक विघटन रोकने के कोई प्रयास नहीं किए। इन हालातों के कारण हमारे देश में कई प्रकार की सामाजिक समस्याएं पैदा हो गईं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सामाजिक हालातों का पूर्ण ज्ञान ज़रूरी है तथा यह समाजशास्त्र ही दे सकता है।

भारत में देश की आज़ादी के पश्चात् कई प्रकार की सामाजिक संस्थाएं शुरू हुईं जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हमारे देश की सामाजिक समस्याओं के निवारण के लिए, समाज के लिए योजनाएं बनाने तथा पूर्ण समाज की संरचना को संगठित रखने के लिए समाजशास्त्र महत्त्वपूर्ण ही नहीं बल्कि ज़रूरी भी है। भारत में समाजशास्त्र का महत्त्व इस प्रकार है-

1. सामाजिक समस्याओं के हल में सहायक (Helpful in solving social problems)-हमारे समाज में अनेक प्रकार की समस्याएं प्रचलित हैं जैसे निर्धनता, भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाषावाद, साम्प्रदायिकता, अधिक जनसंख्या इत्यादि। इन समस्याओं का मुख्य कारण सामाजिक हालात ही है। सामाजिक हालातों में परिवर्तन करके ही लोगों के विचारों को परिवर्तित किया जा सकता है जोकि समस्या के हल के लिए ज़रूरी है। समाजशास्त्र इन सामाजिक हालातों के कारकों के बारे में बताता है जिससे इन समस्याओं को समझना आसान हो गया है। इससे इन समस्याओं का हल ढूंढ़ने में आसानी हुई है।

2. ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण में मददगार (Helpful in rural reconstruction)-भारतीय समाज एक ग्रामीण समाज है जहां की ज्यादातर जनसंख्या गांवों में रहती है। हमारे समाज का विकास गांवों के विकास पर निर्भर करता है। हमारे गांवों में अनेक प्रकार की समस्याएं हैं जो न सिर्फ अलग-अलग प्रकृति की हैं बल्कि अपने आप में जटिल भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जातिवाद, बाल विवाह, जाति प्रथा, वहम इत्यादि समस्याएं प्रचलित हैं। इन समस्याओं का मुख्य कारण सामाजिक परिस्थितियां ही हैं। समाजशास्त्र की मदद से इन समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञान इकट्ठा किया जा सकता है तथा बदले हुए हालातों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति को सुधारा जा सकता है।

3. शहरों के नियोजन में मददगार (Helpful in Urban Planning)-शहरीकरण तथा औद्योगिकीकरण ने हमारे समाज में कई प्रकार के परिवर्तन पैदा कर दिए हैं। हज़ारों नए व्यवसाय उत्पन्न हो गए हैं जिस वजह से गांवों की जनसंख्या शहरों में बस रही है। बहुत-से शहरों में जनसंख्या काफ़ी ज्यादा हो गई है जिस वजह से गन्दी बस्तियां बढ़ रही हैं। गन्दी बस्तियों से बहुत-सी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जैसे अपराध, गरीबी, नशा करना इत्यादि। समाजशास्त्र इन सब के सम्बन्ध में ज्ञान इकट्ठा करता है तथा इन समस्याओं के समाधान के बारे में बताता है। इसके अलावा शहरों में भौतिकता में तो परिवर्तन आ रहे हैं परन्तु लोगों के विचारों में परिवर्तन नहीं आ रहे हैं जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। समाजशास्त्र उन बदले हुए हालातों के बारे में बताता है जिससे शहरों के लिए योजनाएं बनाना काफ़ी आसान हो गया है।

4. जनजातीय कल्याण में सहायक (Helpful in Tribal Welfare)-हमारे देश में नौ करोड़ के लगभग आदिवासी रहते हैं। समाजशास्त्र से हमें इनके बारे में सामाजिक तथा सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त होता है। अगर यह ज्ञान न हो तो इन समाजों को समझाना बहुत मुश्किल है क्योंकि यह लोग हमारी संस्कृति से दूर जंगलों, पहाड़ों में रहते हैं। समाजशास्त्र हमें इनके सामाजिक हालातों के बारे में बताता है जिसके आधार पर इनके कल्याण से सम्बन्धित नीतियां बनाई जाती हैं।

5. श्रमिकों के कल्याण में सहायक (Helpful in labour welfare)-हमारे समाजों का स्वरूप धीरेधीरे औद्योगिक हो रहा है जहां उत्पादन तथा श्रमिकों के सम्बन्ध बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं। इन के बीच के सम्बन्धों में तनाव आने से हमारे समाज का आर्थिक विकास ही नहीं बल्कि सामाजिक सम्बन्ध तथा विकास भी प्रभावित होता है। चाहे स्वतन्त्रता के बाद श्रमिकों के कल्याण के लिए कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं परन्तु इन का लाभ तभी प्राप्त होगा अगर इनको मानवीय दृष्टिकोण से विकसित किया जाए। यह दृष्टिकोण हमें समाजशास्त्र के ज्ञान से ही प्राप्त होता है।

6. राजनीतिक समस्याओं में मददगार (Helpful in political problems)-हमारे देश में बहुत सारे राजनीतिक दल हैं जिस वजह से राजनीतिक समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। दल लोगों में झगड़े करवाते हैं। समाजशास्त्र के ज्ञान की मदद से अलग-अलग समुदायों की राजनीतिक, साम्प्रदायिक समस्याओं को कम किया जा सकता है तथा उनका हल निकाला जा सकता है। . इस तरह इस विवरण से यह स्पष्ट है कि हमारे देश के विकास के लिए योजनाएं बनाने में तथा हमारे समाज में फैली समस्याओं को खत्म करने में समाजशास्त्र का ज्ञान काफ़ी महत्त्व रखता है। अगर यह ज्ञान सारी जनसंख्या तक फैला दिया जाए तो हमारा समाज भी प्रगति करेगा तथा इसमें मिलने वाली समस्याएं भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 1 समाजशास्त्र का उद्भव

समाजशास्त्र का उद्भव PSEB 11th Class Sociology Notes

  • समाजशास्त्र का उद्भव एक नई घटना है तथा इसके बारे में निश्चित समय नहीं बताया जा सकता कि यह कब विकसित हुआ। प्राचीन समय में बहुत से विद्वानों जैसे कि हैरोडोटस, प्लेटो, अरस्तु इत्यादि ने काफ़ी कुछ लिखा जो कि आज के समाज से काफ़ी मिलता-जुलता है।
  • एक विषय के रूप में समाजशास्त्र का उद्भव 1789 ई० की फ्रांसीसी क्रान्ति के बाद शुरू हुआ जब समाज में बहुत-से परिर्वतन आए। बहुत से विद्वानों जैसे कि अगस्ते काम्ते, हरबर्ट स्पैंसर, इमाईल दुर्थीम तथा मैक्स वैबर ने सामाजिक व्यवस्था, संघर्ष, स्थायीपन तथा परिवर्तन के अध्ययन पर बल दिया जिस कारण समाजशास्त्र विकसित हुआ।
  • तीन मुख्य प्रक्रियाओं ने समाजशास्त्र को एक स्वतन्त्र विषय के रूप में स्थापित करने में सहायता की तथा वह थी (i) फ्रांसीसी क्रान्ति तथा नवजागरण का आंदोलन (ii) प्राकृतिक विज्ञानों का विकास तथा (iii) औद्योगिक क्रान्ति तथा नगरीकरण।
  • 1789 ई० की फ्रांसीसी क्रान्ति में बहुत से विद्वानों ने योगदान दिया। उन्होंने चर्च की सत्ता को चुनौती दी तथा लोगों को बिना सोचे-समझे चर्च की शिक्षाओं को न मानने के लिए कहा। लोग इस प्रकार अपनी समस्याओं को तर्कपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए उत्साहित हुए।
  • 16वीं से 17वीं शताब्दी के बीच प्राकृतिक विज्ञानों ने काफ़ी प्रगति की। इस प्रगति ने सामाजिक विचारकों को भी प्रेरित किया कि वह भी सामाजिक क्षेत्र में नए आविष्कार करें। यह विश्वास सामने आया कि जिस प्रकार प्राकृतिक विज्ञानों की सहायता से जैविक संसार को समझने में सहायता मिली, क्या उस ढंग को सामाजिक घटनाओं पर भी प्रयोग किया जा सकता है ? काम्ते, स्पैंसर, दुर्थीम जैसे समाजशास्त्रियों ने उस ढंग से सामाजिक घटनाओं को समझने का प्रयास किया तथा वे सफल भी हुए।
  • 18वीं शताब्दी में यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति शुरू हुई जिससे उद्योग तथा नगर बढ़ गए। नगरों में कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो गईं तथा उन्हें समझने तथा दूर करने के लिए किसी विज्ञान की आवश्यकता महसूस की गई। इस प्रश्न का उत्तर समाजशास्त्र के रूप में सामने आया।
  • अगस्ते काम्ते ने 1839 ई० में सबसे पहले समाजशास्त्र शब्द का प्रयोग किया तथा उन्हें समाजशास्त्र का पितामह कहा जाता है। समाजशास्त्र का शाब्दिक अर्थ है समाज का विज्ञान।
  • कई विद्वान् समाजशास्त्र को एक विज्ञान का दर्जा देते हैं क्योंकि उनके अनुसार समाजशास्त्र वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करता है, यह निष्कर्ष निकालने में सहायता करता है, इसके नियम सर्वव्यापक होते हैं तथा यह भविष्यवाणी कर सकता है।
  • कुछेक विद्वान् समाजशास्त्र को विज्ञान नहीं मानते क्योंकि उनके अनुसार समाजशास्त्र में परीक्षण करने की कमी होती है, इसमें निष्पक्षता नहीं होती, इसमें शब्दावली की कमी होती है, इसमें आँकड़े एकत्र करने में मुश्किल होती है इत्यादि।
  • समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र के बारे में दो सम्प्रदाय प्रचलित हैं तथा वह हैं स्वरूपात्मक सम्प्रदाय (Formalistic School) तथा समन्वयात्मक सम्प्रदाय (Synthetic School)।
  • स्वरूपात्मक सम्प्रदाय के अनुसार समाजशास्त्र एक स्वतन्त्र विज्ञान है जो सामाजिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करता है जो कोई विज्ञान नहीं करता है। जार्ज सिमेल, टोनीज़, वीरकांत तथा वान वीजे इस सम्प्रदाय के समर्थन हैं।
  • समन्वयात्मक सम्प्रदाय के अनुसार समाजशास्त्र एक स्वतन्त्र विज्ञान नहीं है। बल्कि यह अन्य सभी सामाजिक विज्ञानों का मिश्रण है जो अपनी विषय सामग्री अन्य सामाजिक विज्ञानों से उधार लेता है। दुर्थीम, हाबहाऊस, सोरोकिन इत्यादि इस सम्प्रदाय के प्रमुख समर्थक हैं।
  • समाजशास्त्र का हमारे लिए काफ़ी महत्त्व है क्योंकि यह अलग-अलग प्रकार की संस्थाओं का अध्ययन करता है, यह समाज के विकास में सहायता करता है, यह सामाजिक समस्याओं को हल करने में सहायता करता है तथा यह आम जनता के कल्याण के कार्यक्रम बनाने में सहायता करता है।
  • व्यक्तिवाद (Individualism)-वह भावना जिसमें व्यक्ति समाज के बारे में सोचने के स्थान पर केवल अपने बारे में सोचता है।
  • पूँजीवाद (Capitalism)-आर्थिकता की वह व्यवस्था जो बाज़ार के लेन-देन पर आधारित है। पूँजी का अर्थ है कोई सम्पत्ति जिसमें पैसा, इमारतें, मशीनें इत्यादि शामिल हैं जो बिक्री के लिए उत्पादन में प्रयोग की जाती हैं अथवा बाज़ार में लाभ कमाने के उद्देश्य से ली या दी जा सकती हैं। यह व्यवस्था उत्पादन के साधनों तथा सम्पत्तियों के व्यक्तिगत स्वामित्व पर आधारित है।
  • मूल्य (Value)-व्यक्ति अथवा समूह द्वारा माना जाने वाला विचार कि क्या आवश्यक है, सही है, अच्छा है अथवा गलत है।
  • समष्टि समाजशास्त्र (Macro Sociology)-बड़े समूहों, संगठनों तथा सामाजिक व्यवस्थाओं का अध्ययन।
  • व्यष्टि समाजशास्त्र (Micro Sociology)-आमने-सामने की अन्तक्रियाओं के संदर्भ में मानवीय व्यवहार का अध्ययन।
  • औद्योगीकरण (Industrialisation) सामाजिक तथा आर्थिक परिवर्तन का वह समय जिसने मानवीय समूह को ग्रामीण समाज से औद्योगिक समाज में बदल दिया।
  • नगरीकरण (Urbenisation)-वह प्रक्रिया जिसमें अधिक-से-अधिक लोग नगरों में जाकर रहने लग जाते हैं। इसमें नगरों में बढ़ौतरी होती है।

PSEB 7th Class Home Science Practical बच्चों के बूट

Punjab State Board PSEB 7th Class Home Science Book Solutions Practical बच्चों के बूट Notes.

PSEB 7th Class Home Science Practical बच्चों के बूट

बूट बनाना
एक 10 नम्बर की सलाई पर 40 कुंडे डालते हैं। एक कुंडा सीधा तथा एक उल्टा डालकर सारी सलाई बनाते हैं। इसी तरह 3 या 5 सलाइयाँ और बुन लेते हैं। आखिरी सलाई में एक कुंडा बढ़ा लेते हैं। (41)
बुनाई-

  • 3 सीधे, 2 उल्टे,
  • 2 सीधे, 2 उल्टे,
  • से लेकर अन्त तक इसी तरह बुनते हैं।

इस तरह 25 सलाइयां और बुनते हैं।
छिद्रों वाली पंक्ति-1 सीधा, धागा आगे, 1 सीधा जोड़ा, इसी तरह पूरी सलाई बुनते हैं, आखिरी 2 कुंडे सीधे बुनते हैं।
PSEB 7th Class Home Science Practical बच्चों के बूट 1
चित्र 7.II.1. बूट
बुनाई की 3 और सलाइयां चढ़ाते हैं। ऊन तोड़ देते हैं। पैर के ऊपर का भाग बनाने के लिए कुंडों को इस तरह बाँटते हैं- पहले तथा आखिरी 14 कुंडे सलाई से उतार कर बक्सूए या फालतू सलाइयों पर चढ़ा लेते हैं। सीधा किनारा सामने रखकर ऊन को बीच के कुंडों से जोड़ते हैं तथा इन 13 कुंडों पर 28 सलाइयाँ बुनाई की डालते हैं। ऊन तोड़ देते हैं। सीधा किनारा सामने रखते हैं। पहली फालतू सलाई के 14 कुंडे बुनते हैं, फिर पैर के ऊपर के भाग की ओर 14 कुंडे उठाते हैं। पैर के ऊपर वाले भाग में 13 कुंडे बुनते हैं, दूसरी ओर से फिर 14 कुंडे उठाते हैं तथा फिर दूसरी सलाई के 14 कुंडे बुनते हैं । (कुल—69)

PSEB 7th Class Home Science Practical बच्चों के बूट

11 सलाइयाँ सीधी बुनते हैं।
एडी तथा पंजा की गोलार्ड बनाना
पहली सलाई-1 सीधा, 1 जोड़ा, 26 सीधे, 1 जोड़ा, 5 सीधे, 1 जोड़ा, 26 सीधे, 1 जोड़ा, 2 सीधे।
दूसरी सिलाई-1 सीधा, 1 जोड़ा, 26 सीधे, (अगली 12 सलाइयों में हर सलाई पर इस जगह पर 2 कुंडे घटाते जाते हैं) जैसे 25 फिर (23-21) 1 जोड़ा, 5 सीधे, 1 जोड़ा, 23 सीधे (यहाँ भी हर सलाई पर 2-2 कुंडे घटाते जाते हैं। 1 जोड़ा, 1 सीधा।) अन्तिम 2 सलाइयों को 6 बार और बुनते हैं, प्रत्येक बार ऊपर बनाए स्थान पर 2-2 कुंडे घटाते जाते हैं ताकि अन्त में कुल 37 कुंडे रह जाएं। सभी कुंडे बंद कर देते हैं।
दूसरा बूट भी इसी तरह बनाते हैं।

पूरा करना-किसी मेज़ पर एक कंबल तथा उसके ऊपर चादर बिछाकर बूटों को उल्टा करके रखते हैं तथा ऊपर हल्की गर्म प्रैस करते हैं। टाँग और पैर के नीचे वाले भाग की सलाई करते हैं। तखने के पास जो छिद्र बनाए थे उनमें रिबन डाल देते हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

Punjab State Board PSEB 10th Class Home Science Book Solutions Chapter 8 परिवार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Home Science Chapter 8 परिवार

PSEB 10th Class Home Science Guide परिवार Textbook Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
परिवार से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
परिवार समाज की मूल इकाई है और सामाजिक बनावट का आधार है। परिवार उन लोगों का एक समूह है जिनका आपसी खून या कानून का सम्बन्ध हो, एक घर में रहते हों और सांझी सम्पत्ति का प्रयोग करते हों, एक-दूसरे से भावनात्मक साँझ हो, साँझे दुःख-सुख हों तथा आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे की सहायता करें।

प्रश्न 2.
समाज की रचना का आधार क्या है?
उत्तर-
समाज की बनावट का आधार परिवार है। परिवार एक समाज की प्रारम्भिक इकाई है। परिवारों से मिल कर ही एक समाज जन्म लेता है। व्यक्ति परिवारों द्वारा समाज
से जुड़ते हैं और समाज में रहना सीखते हैं। परिवार की संस्था अस्तित्व में आने के पश्चात् ही समाज ने जन्म लिया है।

प्रश्न 3.
परिवार के मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
मुख्यतः परिवार की दो किस्में हैं
1. संयुक्त परिवार – संयुक्त परिवार एक बड़ा परिवार होता है। संक्षेप में जिस घर में तीन पीढ़ियों के सदस्य एक स्थान, एक घर में रहते हों तथा परिवार के साधनों को साँझे रूप में प्रयोग करते हों को संयुक्त परिवार कहा जाता है।
2. इकाई परिवार – यह परिवार छोटा परिवार होता है जिसमें माता-पिता और उनके बच्चे रहते हों उसको इकाई परिवार कहा जाता है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 4.
संयुक्त परिवार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
संयुक्त परिवार एक बड़ा परिवार होता है जिसमें माँ-बाप, उनके बच्चे और पोते-पोतियां इकट्ठे रहते हैं। इस परिवार में सब की साँझी कमाई होती है और घर के सभी सदस्य उसी कमाई से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। यह परिवार एक छत के नीचे रहता है और एक ही चूल्हे पर रोटी खाता है। दुःख-सुख में सारे परिवार के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। परन्तु आजकल इस तरह के परिवार घटते जा रहे हैं।

प्रश्न 5.
इकाई परिवार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
इकाई परिवार एक छोटा परिवार होता है। इकाई परिवार में मां-बाप और उनकी सन्तान रहती है। यह एक स्वतन्त्र इकाई है। पश्चिमी देशों की तरह हमारे देश में भी इकाई परिवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मां-बाप की आय इस घर में कमाई का स्रोत होती है जिसको बच्चे और मां-बाप मिलकर खर्च करते हैं। इस तरह के परिवारों के सदस्यों में जहां स्वतन्त्रता और स्व: विश्वास की भावना बढ़ती है वहां स्वार्थ की भावना भी इस तरह के परिवार को अपने निकट सम्बन्धियों को इनसे दूर करती है।

प्रश्न 6.
संयुक्त परिवार की विशेषताएं क्या हैं?
अथवा
संयुक्त परिवार के क्या लाभ हैं?
उत्तर-

  1. संयुक्त परिवार में साँझी कमाई होती है जो आवश्यकता के समय काम आती है।
  2. इस परिवार में सभी कार्य विभाजित किए जाते हैं, एक सदस्य पर बोझ नहीं पड़ता।
  3. संयुक्त परिवार में बुजुर्ग, विधवा, अंगहीन या बच्चों को बहुत सहारा मिलता है।
  4. आजकल मां-बाप के पास बच्चों के लिए समय कम होता है और संयुक्त परिवार में बच्चे दादा-दादी से बहुत कुछ सीखते हैं।
  5. संयुक्त परिवार के सदस्यों में सहयोग और कुर्बानी की भावना अधिक होती है।
  6. संयुक्त परिवार में इकट्ठे रहने से परिवार का खर्च कम हो जाता है और बचत बढ़ जाती है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 7.
संयुक्त परिवार होने की क्या हानियां हैं?
उत्तर-
आजकल संयुक्त परिवारों की संख्या काफ़ी कम होती जा रही है। संयुक्त परिवारों के कई फायदे और कई नुकसान हैं। संयुक्त परिवार की हानियां निम्नलिखित हैं
नुकसान-

  1. संयुक्त परिवार में आर्थिक सुरक्षा के कारण परिवार के कई सदस्य निकम्मे और आलसी बन जाते हैं।
  2. कई बार लायक बच्चों के व्यक्तित्व का विकास नहीं होता क्योंकि परिवार में सभी को बराबर समझा जाता है।
  3. संयुक्त परिवार में औरतों को बहुत कम स्वतन्त्रता होती है।
  4. परिवार के कई सदस्यों को अपने पैरों पर स्वयं खड़े होने का अवसर नहीं मिलता।
  5. संयुक्त परिवार में आर्थिक स्वतन्त्रता कम होती है।

प्रश्न 8.
इकाई परिवार की विशेषताएं कौन-सी हैं?
उत्तर-
औद्योगीकरण और शहरीकरण से इकाई परिवारों की संख्या बढ़ रही है। इस प्रकार के परिवारों की विशेष बातें इस प्रकार हैं

  1. इस परिवार के सदस्य एक-दूसरे के अधिक निकट होते हैं।
  2. इस परिवार में आर्थिक स्वतन्त्रता होती है। पति-पत्नी अपनी इच्छा से खर्च कर सकते हैं।
  3. इस परिवार को एक या दो व्यक्तियों की कमाई पर ही गुज़ारा करना पड़ता है।
  4. इस तरह के परिवारों में घर के काम का सारा बोझ गृहिणी पर ही पड़ता है।
  5. इस परिवार के सदस्य बड़े-बूढ़ों के तुजुर्बो से लाभ नहीं उठा सकते।

प्रश्न 9.
छोटे परिवार का महत्त्व क्या है?
उत्तर-
बच्चे के सही पालन-पोषण के लिए परिवार का छोटा होना आवश्यक है। बड़े परिवार में बच्चे प्रायः अभावों का शिकार रहते हैं। किसी की सभी आवश्यकताएं पूर्ण नहीं होती। इसलिए परिवार की खुशी के लिए निम्नलिखित कारणों से परिवार छोटा होना चाहिए

  1. आपसी प्यार-छोटे परिवारों में आपसी प्यार की भावना अधिक देखने को मिलती है।
  2. आर्थिक विकास-छोटे परिवार में खर्च कम होने के कारण सब की आवश्यकताएं पूर्ण होने पर भी बचत हो सकती है जिससे परिवार आर्थिक विकास करता है।
  3. सर्वपक्षीय विकास-छोटे परिवार में मां-बाप बच्चों की ओर व्यक्तिगत ध्यान दकर उनकी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक आवश्यकताएँ पूर्ण करके उनका सर्वपक्षीय विकास कर सकते हैं।
  4. बच्चों में आत्म-विश्वास-बच्चों की आवश्यकताएं पूर्ण होने के कारण उनका सर्वपक्षीय विकास होता है और उनमें आत्म-विश्वास की भावना बढ़ती है।
  5. जनसंख्या में कम वृद्धि-छोटे परिवार होने से देश की जनसंख्या में कम वृद्धि होती है। इस से देश का आर्थिक विकास तेजी से होता है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 10.
छोटे परिवार के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 11.
बच्चों में दूरी रखने का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
छोटे परिवार के होने के साथ-साथ बच्चों में अधिक दूरी होना भी आवश्यक है। क्योंकि गर्भ के समय मां को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। यदि भोजन में कैल्शियम, लोहा, प्रोटीन, विटामिन आदि की भोजन में उचित मात्रा न हो तो माँ का स्वास्थ्य कमज़ोर पड़ जाता है। यदि दूसरा बच्चा भी जल्दी ही आ जाए तो उससे माँबच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर और भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त फासला कम होने की स्थिति में माँ के लिए दोनों बच्चों की संभाल और भी मुश्किल होती है। इसलिए मां-बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान, बच्चों की सही देखभाल और आर्थिक तत्त्वों को ध्यान रखते हुए यह कहना बिल्कुल ठीक है कि बच्चों के बीच कम-से-कम तीन वर्ष का फासला होना आवश्यक है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 12.
संयुक्त तथा इकाई परिवार की तुलना करो तथा दोनों के लाभ तथा हानियां बताओ।
उत्तर-

संयुक्त परिवार इकाई परिवार
1. यह परिवार बड़ा होता है। 1. यह परिवार छोटा होता है।
2. इस परिवार में आय सांझी होती है। 2. इस परिवार में आय केवल मां या बाप की होती है।
3. इस परिवार में इकट्ठे रहने से खर्च कम होता है। 3. इस परिवार के प्रारम्भिक खर्चे अधिक होते हैं।
4. इसमें काम बंटा होने के कारण गृहिणियों को कुछ आराम मिल जाता है। 4. इस परिवार के घर का सारा काम गृहिणी को करना पड़ता है।
5. इस परिवार के बच्चे दादा-दादी से बहुत कुछ सीखते हैं। 5. इस परिवार के बच्चे दादा-दादी के प्यार से वंचित रह जाते हैं।
6. इस परिवार में आर्थिक स्वतन्त्रता कम होती है। सभी सदस्य घर के मुखिया से पैसे लेकर खर्च करते हैं। 6. इस परिवार में पति-पत्नी आर्थिक रूप से स्वतन्त्र रहते हैं।

संयुक्त तथा इकाई परिवार के लाभ-इसके उत्तर के लिए प्रश्न 6 और 8 का उत्तर लिखो।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 13.
(i) बच्चों में दूरी रखने से परिवार में आर्थिक समृद्धि होती है। इस तथ्य की पुष्टि करें।
अथवा
बच्चों में दूरी रखने का क्या महत्त्व है? विस्तारपूर्वक लिखें।
(ii) आर्थिक समृद्धि के लिए छोटा परिवार तथा बच्चों में दूरी होना क्यों आवश्यक है?
(iii) छोटे परिवार में आपसी प्यार कैसे बढ़ता है तथा इसका समूचे परिवार की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
(i) बच्चों के जन्म के बीच आवश्यक दूरी होना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार एक बच्चे और दूसरे बच्चे के जन्म के बीच कम-से-कम तीन वर्ष की दूरी होना मां और बच्चे के स्वास्थ्य और घर की खुशहाली के लिए और भी आवश्यक है।

बच्चों के जन्म में दूरी रखने का महत्त्व छोटा परिवार होने के साथ-साथ बच्चों में अधिक दूरी होना भी आवश्यक है क्योंकि गर्भ के समय मां को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। यदि भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम और लोहे की उचित मात्रा न हो तो बच्चे को सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि बच्चा मां के शरीर से इन तत्त्वों को प्राप्त करता है। इसी कारण मां में भी इन तत्त्वों की कमी हो जाती है। यदि बच्चों में फासला कम हो तो मां में इन तत्त्वों की कमी पूरी नहीं हो सकती और वह बहुत कमजोर हो जाती है। जल्दी-जल्दी बच्चे होने के कारण जन्म के पश्चात् भी मां-बच्चे की ओर पूरा समय और ध्यान नहीं दे सकती। जिस कारण बच्चों की ठीक देखभाल नहीं होती। इसलिए बच्चों में दूरी रखने का महत्त्व निम्नलिखित अनुसार है

  1. लिंग सम्बन्धी संतुष्टि-परिवार में मां-बाप की मानसिक शान्ति बहुत आवश्यक है जिसका काफ़ी सम्बन्ध लिंग भावना की संतुष्टि के साथ जुड़ा हुआ है। अधिक बच्चों का भार मां-बाप को बच्चों के साथ उलझाए रखता है जिससे उनकी अपनी लिंग भावना की पूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो सकती। वह चिड़चिड़े से बन जाते हैं।
  2. बच्चों की सही देखभाल-यदि बच्चों में फासला होगा तो उनका पालन पोषण भी सही ढंग से हो सकता है और वह प्रत्येक पक्ष से विकसित होंगे और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।
  3. आर्थिक रूप में खुशहाल-फासले से बच्चा होने के समय आर्थिक मुश्किल कम आती है क्योंकि फासले के दौरान बचाया पैसा अगले बच्चे के लिए प्रयोग किया जा सकता है और कुछ पैसा घर की खुशहाली के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
  4. मनोरंजन की पूर्ति-खेल बच्चों के लिए बहुत आवश्यक है। यदि बच्चों में फासला होगा तो मां-बाप उनके साथ मनोरंजन कर सकेंगे। उनके साथ थोड़ा बहुत खेल सकेंगे, टी० वी० देख सकेंगे या पार्क आदि में भी जा सकते हैं। इस तरह दोनों का ही मनोरंजन होगा।
  5. मां-बाप के लिए अधिक समय-कम फासले के बच्चे होने से मां-बाप बच्चों के साथ ही उलझे रहते हैं परन्तु यदि बच्चों में फासला होगा तो मां-बाप के पास भी अन्य रुचियों के लिए समय मिल सकता है।
  6. मृत्यु-दर में कमी-बच्चों में फासला रखने से उनकी देखभाल अच्छी होगी और जिसके कारण स्वास्थ्य अच्छा होगा और इस तरह बच्चों की मृत्यु-दर में कमी आएगी। आजकल प्रत्येक स्त्री, पुरुष अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और विकास के अवसर देना चाहता है। इसलिए परिवार नियोजित करना आवश्यक हो जाता है।

छोटा परिवार और आर्थिक खुशहाली आजकल महंगाई के ज़माने में परिवार की आर्थिक खुशहाली का परिवार के आकार से सीधा सम्बन्ध है। घर की बहुत-सी समस्याएं परिवार के छोटा होने से ही हल हो सकती हैं। . बच्चों की सही देखरेख के लिए आवश्यक हो जाता है कि परिवार छोटा हो। किसी के पास समय और पैसा नहीं कि बहुत-से बच्चों की देख-रेख कर सके। वैसे भी संसार में प्रत्येक वस्तु की कमी होती जा रही है और भारत जैसे देश में तो बड़े परिवारों की आवश्यकता नहीं जहां हज़ारों समस्याएं केवल जनसंख्या की वृद्धि से जुड़ी हुई हैं। इसलिए बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए परिवार छोटे-से-छोटा हो ताकि बच्चे सही ढंग से पल कर बड़े हों और ठीक जीवन व्यतीत कर सकें। बड़े परिवार में अधिक बच्चे सदैव भूख का शिकार ही रहते हैं। इसलिए हमारी सरकार और समाज छोटे परिवार का नारा लगा रहे हैं। हम कह सकते हैं निम्नलिखित कारणों से परिवार छोटा चाहिए —

  1. आपसी प्यार — छोटे परिवार में आपसी प्रेम भावना अधिक होती है क्योंकि कम बच्चे मिल कर माता-पिता के पास बैठ सकते हैं। इस तरह एक-दूसरे का प्यार और सम्मान ले सकते हैं।
  2. आर्थिक विकास — बच्चे कम होने से उनकी लगभग सभी आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो जाती हैं। इस तरह हर तरह का खर्चा किया जा सकता है और कुछ पैसे बचाए भी जा सकते हैं।
  3. सर्वपक्षीय विकास — छोटे परिवार में मां-बाप बच्चे की ओर व्यक्तिगत ध्यान देकर उनकी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक आवश्यकताएं पूर्ण करके उनका सर्वपक्षीय विकास कर सकते हैं। बच्चों को अच्छी और उच्च शिक्षा दी जा सकती है। आजकल स्कूल में दाखला लेने से लेकर बच्चों की नौकरी लगाने पर बहुत मुश्किल मुकाबला होता है जिसके लिए अधिक ध्यान की आवश्यकता होती है, जोकि बड़े परिवार वाले घर में मां नहीं दे सकती।
  4. पारिवारिक स्तर की ऊँचाई-छोटे परिवार में बच्चों की आवश्यकताएं पूर्ण करने के उपरान्त कुछ पैसे बचाए जा सकते हैं जिससे बाजार में जो कई तरह की वस्तुएं मिलती हैं उनको प्राप्त किया जा सकता है। बड़े परिवार की प्रारम्भिक आवश्यकताओं पर ही इतना खर्च हो जाता है कि दूसरे खर्च फिजूल लगते हैं। टी० वी०, कम्प्यूटर आदि केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि बच्चों का मानसिक स्तर भी ऊँचा करते हैं।
  5. ज़िम्मेदारियों की कमी-पुराने समय में जब परिवार में बच्चों की संख्या अधिक होती थी तो माताओं को सारा दिन रसोई में रोटी आदि पकाने से ही फुर्सत नहीं मिलती थी। छोटे परिवार से मां-बाप की ज़िम्मेदारियों की सिरदर्दी काफ़ी कम होती है।
  6. समूचे परिवार का स्वास्थ्य-कम बच्चों से जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा सकता है, वहाँ मां-बाप का स्वास्थ्य भी विशेष रूप में ठीक रहता है। जिस कारण वह बच्चों की ओर आसानी से अधिक समय ध्यान रख सकते हैं और उनकी आवश्यकताएँ पूर्ण कर सकते हैं।
  7. बच्चों में आत्म-विश्वास-जो बच्चे कमियों में रहते हैं, स्कूल में फटे-पुराने फैशन के कपड़े पहनते हैं उनमें कई बार हीनता की भावना आ जाती है जिसका उनके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों में आत्म-विश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक है कि उनको पूर्ण सुविधाएं मिलें जो कि छोटे परिवार में ही सम्भव हैं।
  8. देश की जनसंख्या को ठीक रखना-भारत की जनसंख्या 100 करोड़ से भी बढ़ गई है। इसका अधिक लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नौकरियां कम और नौकरियां लेने वालों की संख्या अधिक होने के कारण सभी को नौकरी नहीं मिलती या उनकी योग्यता के अनुसार छोटी नौकरी मिलती है जिस कारण अराजकता पैदा होती है और कई बच्चे नशा करने लग जाते हैं या आत्महत्या करने की भी सोचते हैं। इसलिए छोटे परिवार में प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत रूप में ध्यान दिया जा सकता है। परिवार को छोटा रखने के लिए अच्छा होगा कि परिवार को देर से शुरू किया जाए। इसका यह फायदा है कि पति पत्नी को एक-दूसरे को समझने के लिए अधिक समय मिल जाता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है।
    (ii) देखें भाग (i)
    (iii) देखें भाग (i)

प्रश्न 14.
बच्चों में दूरी रखने के महत्त्व को समझने से बच्चों की मृत्य-दर में कमी आई है। इस तथ्य की पुष्टि करें।
उत्तर-
एक बच्चे और दूसरे बच्चे के जन्म के बीच आवश्यक फासला होना बहुत ज़रूरी है। विशेषज्ञ अनुसार एक बच्चे के जन्म और दूसरे बच्चे के जन्म में कम-से कम तीन साल का फासला होना चाहिए जो माँ और बच्चे के स्वास्थ्य और घर की खुशहाली के लिए आवश्यक है। आज से 25-30 वर्ष पहले लोगों को छोटे परिवार और बच्चों के बीच फासले का महत्त्व नहीं मालूम नहीं था। पर विद्या का प्रसार होने से लोग छोटे परिवार और बच्चों के जन्म में फासले को समझने लगे हैं। बच्चों के जन्म के ठीक फासले का स्वास्थ्य पक्ष से मां और बच्चे दोनों को लाभ है। गर्भ अवस्था में मां को सन्तुलित भोजन की आवश्यकता होती है। यदि उस समय बच्चा मां का दूध पी रहा हो तो एक समय में दोनों बच्चों को मां के शरीर से पौष्टिक खुराक नहीं मिल सकती। इससे मां के शरीर में खनिज और विटामिन कम हो जाते हैं। परिणामस्वरूप मां का शरीर कमजोर हो जाता है। इससे गर्भ वाले बच्चे को और दूध पी रहे बच्चे को सन्तुलित भोजन नहीं मिलता और दोनों बच्चे और मां कमज़ोर हो जाते हैं। परिणामस्वरूप किसी गम्भीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। पुराने समय में जब बच्चे अधिक संख्या में होते थे और उनके बीच फासला कम होता था तो बच्चा जच्चा दोनों की मृत्यु-दर अधिक थी। परन्तु लोगों को छोटे परिवार और बच्चों के जन्म में फासले के महत्त्व का मालूम हो चुका है। शिक्षा के कारण गर्भवती मां की खुराक की ओर अधिक ध्यान दिया जाता है और ठीक फासला होने के कारण जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसलिए बच्चों की मृत्यु-दर में काफ़ी कमी आई है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 15.
(क) आर्थिक समृद्धि के लिए छोटा परिवार और बच्चों में दूरी रखना क्यों आवश्यक है?
(ख) छोटे परिवार का पूरे परिवार की सेहत पर क्या असर पड़ता है और यह देश की आबादी को कैसे ठीक रखता है?
उत्तर-
इसके लिए देखें प्रश्न 13 का उत्तर।

Home Science Guide for Class 10 PSEB परिवार Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समाज की प्रारम्भिक इकाई क्या है?
उत्तर-
परिवार।

प्रश्न 2.
परिवार कितने प्रकार के हैं?
उत्तर-
दो, संयुक्त परिवार तथा इकाई परिवार।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 3.
कौन-सा परिवार छोटा होता है?
उत्तर-
इकाई परिवार।

प्रश्न 4.
कौन-से परिवार में प्रारम्भिक खर्च अधिक होते हैं?
उत्तर-
इकाई परिवार में।

प्रश्न 5.
कौन-से परिवार में पति-पत्नी आर्थिक रूप से आज़ाद नहीं होते हैं?
उत्तर-
संयुक्त परिवार में।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 6.
परिवार के एक महत्त्वपूर्ण कार्य का वर्णन करें।
उत्तर-
समाजीकरण तथा भाषा विकास।

प्रश्न 7.
बच्चों की आयु में अन्तर रखने का एक कारण बताएँ।
उत्तर-
बच्चों की अच्छी देखभाल हो जाती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संयुक्त परिवार की दो विशेषताएं बताएं।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्न में।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 2.
इकाई परिवार की दो हानियां बताएं।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 3.
माता-पिता की अनुपस्थिति में दादा-दादी द्वारा तीन वर्षीय बच्चे की देखभाल के दो उपयोग बताइये।
उत्तर-
आजकल औरतें भी नौकरी करती हैं या घर के अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर जाती हैं तथा बच्चे घर पर छोड़ने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में घर पर दादा-दादी हों तो बच्चों की देखभाल की चिन्ता नहीं रहती। दादी अनुभवी होती है तथा वह बच्चों की देखभाल अच्छी प्रकार कर सकती है तथा दादा-दादी का मन भी लगा रहता है। दादादादी को पोते-पोतियों से प्यार भी बहुत होता है।

प्रश्न 4.
संयुक्त परिवार से क्या हानियां हैं? पूर्ण जानकारी दीजिए।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में ।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संयुक्त परिवार और इकाई परिवार के बारे विस्तारपूर्वक लिखें।
उत्तर-
इकाई परिवार में मां-बाप और उनकी संतान इकट्ठे रहते हैं। यह एक स्वतन्त्र इकाई है। परन्तु जब परिवार में अन्य दूर निकट के रिश्तेदार भी रहने लग जाएं तो इस परिवार को संयुक्त परिवार कहा जाता है।
परिवार की किस्में-प्राय: परिवार दो प्रकार के होते हैं

  1. संयुक्त परिवार
  2. इकाई परिवार।

1. संयुक्त परिवार-संयुक्त परिवार में घर के कमाई करने वाले सदस्य अपनी कमाई को साझी कमाई में डाल देते हैं। उस साझी कमाई से परिवार का खर्च चलता है। कामकाज सभी सदस्य बांट कर करते हैं। छोटा-बड़ा अपना स्थान पहचानता है। सभी सदस्यं एक-दूसरे पर विश्वास रखते हैं। संयुक्त परिवार में शादी विवाह में वर का चुनाव भी साझी राय से होता है। विवाह होने से केवल लड़के लड़की का ही जोड़ नहीं होता बल्कि परिवारों का जोड़ होता है। संयुक्त परिवार में रिश्तेदारों को एक दूसरे से जोड़ने वाली वस्तु प्रेम भाव और एक-दूसरे के लिए अपने आपको कुर्बान करना है। संयुक्त परिवार वाला घर सब का साझा घर समझा जाता है। जहां कि कोई दूर या निकट सम्बन्धी आकर रह सकता है और साझे खाने में से खाना खा सकता है। साझा घर ग़रीब, यतीम को भी स्थान दे सकता है। दान पुण्य के काम-काज भी साझे फण्ड में से किए जा सकते हैं। आजकल आधुनिक विद्या और औद्योगीकरण के प्रभाव के अधीन संयुक्त परिवार धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। नए इकाई परिवार को प्राथमिकता दी जा रही है जिसमें भाईचारा समाप्त हो रहा है। मनुष्य अपने आप में मग्न रहने लग पड़ा है। संयुक्त परिवार की विशेष बातें

  1. संयुक्त परिवार में मां-बाप और बच्चों के अतिरिक्त अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं।
  2. इसमें साझी कमाई होती है जो ज़रूरत के समय प्रयोग की जा सकती है। इकट्ठे रहने से खर्च भी कम होता है।
  3. इसमें सभी कार्य विभाजित किए होते हैं और काम-काज का सारा बोझ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ता।
  4. बुजुर्ग, विधवा, अंगहीन या इस तरह के अन्य सदस्यों को संयुक्त परिवार में सहारा मिलता है।
  5. काम का सही विभाजन करने से सभी व्यक्तियों को कुछ फुर्सत मिल जाती है।
  6. इस तरह के परिवार में बच्चे बड़ों के तजुर्षों से बहुत कुछ सीखते हैं।
  7. ज़मीन या अन्य जायदाद का विभाजन नहीं होता इसलिए उत्पत्ति भी अधिक होती है।
  8. संयुक्त परिवार में प्रेमभाव, वस्तुओं का साझा प्रयोग, एक-दूसरे के लिए अपना आप कुर्बान करना आदि की शिक्षा अपने आप ग्रहण हो जाती है और एक की खुशी सब की खुशी मानी जाती है।
  9. इस प्रकार के परिवार में आर्थिक सुरक्षा के कारण कई बार कई सदस्य काम नहीं करना चाहते।
  10. संयुक्त परिवार के सदस्य अपनी इच्छा के अनुसार कुछ नहीं कर सकते। उनको प्रत्येक काम के लिए पहले परिवार की सहमति लेनी पड़ती है।
  11. कई बार. बहुत लायक बच्चों को उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए पूर्ण मौके नहीं मिलते क्योंकि संयुक्त परिवार में सब से एक जैसा व्यवहार होता है।
  12. छोटे बच्चों को उत्तरदायी बनने के मौके नहीं मिलते क्योंकि उनको हमेशा बड़ों की बात माननी पड़ती है। उपरोक्त से आप जान सकते हैं कि संयुक्त परिवार के जहां कुछ फायदे हैं वहां कुछ नुकसान भी हैं।

2. इकाई परिवार-आधुनिक विद्या और औद्योगीकरण के प्रभाव के कारण इकाई परिवार का महत्त्व बढ़ रहा है क्योंकि इकाई परिवार में माता-पिता और उनके बच्चे ही होते हैं। इस तरह बच्चों के अस्तित्व पर पूरा ध्यान दिया जा सकता है जोकि प्रत्येक मातापिता की इच्छा है। इकाई परिवार छोटा परिवार होता है जिसमें बच्चों के सभी गुणों का विकास अच्छी तरह हो सकता है। इकाई परिवार की विशेष बातें

  1. इकाई परिवार में पति, पत्नी और उनके बच्चे रहते हैं।
  2. इस परिवार में घर के सारे काम का भार स्त्री पर होता है और बाह्य काम का भार पुरुषों पर, काम बांटा नहीं जा सकता।
  3. इस परिवार में सदस्य एक-दूसरे के निकट होते हैं।
  4. आर्थिक रूप में स्वतन्त्रता होती है और पति-पत्नी अपनी इच्छा अनुसार खर्च कर सकते हैं।
  5. होनहार बच्चे के व्यक्तित्व को उभारा जा सकता है और आवश्यकता अनुसार पढ़ाई करवाई जा सकती है।
  6. इस तरह के परिवार में बच्चों के पास भावनात्मक सन्तुष्टि के लिए मां-बाप के अतिरिक्त और कोई अन्य साधन नहीं होता।
  7. इस तरह का परिवार संयुक्त परिवार की तरह सदस्यों की सभी आवश्यकताएं पूर्ण नहीं कर सकता। अपनी आवश्यकताओं के लिए सदस्यों को बाहरी स्रोत ढूंढने पड़ते हैं।
  8. इस में एक व्यक्ति की कमाई पर निर्भर रहना पड़ता है। खर्च भी अधिक होता है।
  9. ज़रूरत के समय मदद का कोई अन्य स्रोत नहीं होता। परिवार को अपने स्रोतों पर ही निर्भर करना पड़ता है।
  10. इस परिवार के सदस्य बड़ों के तजुर्बे से लाभ नहीं उठा सकते।
    संयुक्त परिवार की तरह इकाई परिवार के कुछ फायदे और कुछ नुकसान भी हैं। फिर भी आजकल इकाई परिवार बढ़ रहे हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 2.
संयुक्त तथा इकाई परिवार की विशेष बातों का वर्णन करें।
उत्तर-
देखें प्रश्न 1 का उत्तर।

प्रश्न 3.
परिवार के बारे में ज़रूरी बातें बताएं।
उत्तर-

  1. परिवार में स्त्री, पुरुष तथा बच्चे होते हैं। स्त्री पुरुष के बीच एक स्थिर सम्बन्ध शादी का होता है।
  2. शादी एक पवित्र सम्बन्ध है। पति-पत्नी के सम्बन्ध मधुर होने से परिवार में सुख-सुविधा रहती है। जब शादी का सम्बन्ध टूट जाता है तो परिवार भी बिखर जाता है।
  3. परिवार के सदस्यों में खून का रिश्ता होता है।
  4. परिवार के सदस्य यदि अलग-अलग रहते हों तो उन्हें परिवार नहीं कहा जाता। कुछ समय के लिए वे अलग रह सकते हैं, परन्तु आमतौर पर सभी एक ही घर में रहते हैं।
  5. प्रत्येक परिवार का अपना नाम होता है जिससे वह दूसरे परिवार से भिन्न होता है।

प्रश्न 4.
संयुक्त परिवार की विशेष बातें बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 5.
छोटे परिवार का महत्त्व विस्तार में बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 6.
बच्चों में फ़ासला करने से बच्चों की सही देखभाल तथा आर्थिक खुशहाली कैसे होती है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 7.
बच्चों में फासला करने से आर्थिक खशहाली तथा लिंग सम्बन्धी सन्तुष्टि कैसे होती है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 8.
संयुक्त तथा इकाई परिवार की हानियां बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें। इकाई परिवार की हानियां

  1. सारे घर का बोझ स्त्री पर तथा बाहर के कार्यों का बोझ पुरुष पर पड़ता है तथा काम बांटा नहीं जा सकता।
  2. बच्चों के पास भावनात्मक सन्तुष्टि के लिए केवल माता-पिता ही होते हैं।
  3. सभी सदस्यों की आवश्यकताएं पूर्ण नहीं की जा सकती। बाहरी स्रोतों से सहायता लेनी पड़ती है।

प्रश्न 9.
इकाई परिवार की क्या हानियां हैं? विस्तारपूर्वक लिखिये।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 10.
संयुक्त तथा इकाई परिवार की तुलना करो।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 11.
संयुक्त परिवार का क्या महत्त्व है? विस्तार से बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

प्रश्न 12.
इकाई परिवार की क्या हानियां हैं? पूर्ण जानकारी दें।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. रिक्त स्थान भरें

  1. परिवार समाज की …………….. इकाई है।
  2. परिवार की …………….. किस्में हैं।
  3. ………….. परिवार छोटा परिवार होता है।
  4. आजकल ……………….. परिवारों की संख्या कम होती जा रही है।
  5. ………. परिवार आजकल लुप्त होते जा रहे हैं।

उत्तर-

  1. प्राथमिक,
  2. दो,
  3. इकाई,
  4. संयुक्त,
  5. संयुक्त।

II. ठीक/ग़लत बताएं

  1. परिवार समाज की प्राथमिक इकाई है।
  2. इकाई परिवार छोटा परिवार है।
  3. संयुक्त परिवारों की संख्या कम होती जा रही है।
  4. संयुक्त परिवार में कई बार बच्चों के व्यक्तित्त्व का विकास नहीं होता।

उत्तर-

  1. ठीक,
  2. ठीक,
  3. ठीक,
  4. ठीक।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

III. बहविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सामान्यतः परिवार की ………. किस्में हैं
(क) दो
(ख) चार
(ग) पांच
(घ) छः।
उत्तर-
(क) दो

प्रश्न 2.
निम्न में ठीक तथ्य है
(क) परिवार के सदस्यों में रक्त सम्बन्ध होता है।
(ख) संयुक्त परिवार में कमाई को सांझा कमाई में रखा जाता है।
(ग) बच्चे के पालन-पोषण के लिए छोटा परिवार होना चाहिए।
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 3.
निम्न में ग़लत तथ्य है
(क) परिवार की संस्था का समाज से कोई सम्बन्ध नहीं है।
(ख) छोटा परिवार खुशहाल नहीं होता है।
(ग) संयुक्त परिवार में आर्थिक आज़ादी होती है।
(घ) सभी गलत।
उत्तर-
(घ) सभी गलत।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 8 परिवार

परिवार PSEB 10th Class Home Science Notes

  • परिवार समाज की प्रारम्भिक इकाई है।
  • परिवार द्वारा ही मनुष्य समाज से जुड़ता है।
  • परिवार दो प्रकार के, संयुक्त और इकाई परिवार होते हैं।
  • इकाई परिवार में बच्चे अपने मां-बाप के पास रहते हैं।
  • इन दोनों किस्मों के फायदे और नुकसान भी हैं।
  • बच्चों की आयु में फासला कम-से-कम तीन वर्ष का आवश्यक होना चाहिए।
  • छोटे परिवार में खुशहाली होती है।
  • छोटे परिवारों में सदस्यों में आपसी प्यार अधिक होता है।
  • संयुक्त परिवारों में सुरक्षा की भावना अधिक होती है।
  • देश की जनसंख्या कम करने के लिए छोटे परिवारों का होना आवश्यक है।

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Punjab State Board PSEB 9th Class Agriculture Book Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Agriculture Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Agriculture Guide for Class 9 PSEB Marketing of Farm Produce Textbook Questions and Answers

(A) Answer in 1-2 words:

Question 1. Is the efficient marketing of produce start before or after harvesting of the crop?
Answer:
Before harvesting.

Question 2.
What is the major job of the Market Committee for the farmers?
Answer:
To protect the interests of the farmers.

Question 3.
If there is faulty weighment of produce to whom the farmers should complain?
Answer:
Higher officials of the Market Committee.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Question 4.
Before the farmers bring their produce in the market what are the two major issues to be taken care of?
Answer:

  • Moisture content should not be more than the prescribed limit.
  • Cleaning of produce.

Question 5.
Name the agency which has established bulk handling units at Mandi Gobindgarh, Moga, and Jagraon.
Answer:
Food Corporation of India (FCI).

Question 6.
Which form is to be procured by the farmers from the commission agents after the weighment of produce?
Answer:
J-Form.

Question 7.
What are different sources of market information about the prices of different kind of farm produce?
Answer:
TV, Radio and Newspaper etc.

Question 8.
What is basis on which the government procurement agencies quote the prices of agricultural produce in regulated market?
Answer:
On the basis of moisture content.

Question 9.
In the case of doubtful weighment of the produce what per cent of produce is rechecked for test weighment free of cost?
Answer:
10% of the produce free of cost.

Question 10.
Which Act, gives right to the farmers for test weighment of the produce?
Answer:
Under Market Act 1961.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

(B) Answer in 1-2 sentences:

Question 1.
What are different issues relating to the farming on which the expert needs to be consulted?
Answer:
For sowing, hoeing, irrigation, right combination of chemical fertilizers, use of weedicides and insecticides, harvesting and threshing etc. experts needs to be consulted.

Question 2.
What points are to be taken care of in choosing the crops for cultivation?
Answer:
Farmers should choose such crops which can produce more monetary benefits, they should sow best quality variety of the crop.

Question 3.
Before bringing produce to the market what major factors are to be examined?
Answer:

  • Moisture content should be according to the prescribed limits.
  • Bring the crop after grading.
  • Weigh the product before bringing it to the market.

Question 4.
What factors should be taken care of while disposal of farm produce in the market?
Answer:
Farmer should supervise his produce at the time of cleaning, weighing and at the time of auction. This is done to avoid any losses in the form of price. If farmer finds the offered price to be less than his expectations, he can refuse to sell his produce. In case of any problem in the disposal of his produce he can contact the higher officials of the Market Committee.

Question 5.
What are advantages of disposing of the produce at the bulk handling units/silos?
Answer:
Advantages of disposing of the produce at the bulk handling units/silos are

  • on-the-spot payment in cash.
  • time is saved and bag filling and weighment is done without paying i.e. no market charges.
  • produce is saved from losses occuring due to natural calamities like rain, storms, etc.

Question 6.
Why the supervision of the produce is important in the market?
Answer:
It is commonly seen that palledars mix produce of one farmer with the produce of other farmer and sometimes they mix- the produce with waste material. This causes losses to the farmers. Therefore, supervision of the produce is important in the market.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Question 7.
What are advantages of the knowledge of prices of produce in different markets?
Answer:
Depending on the produce volume arrivals in the market prices keep fluctuating. Farmers should remain informed about the prices in the nearby markets, so that they can sell their produce when rates are higher.

Question 8.
What are two major functions of the Market Committee?
Answer:

  • Main job of the Market Committee is to protect the interests of the farmers in the market.
  • Market Committee coordinates the auction process.
  • It also ensures the right weighment of the produce.

Question 9.
What is meant by Grading?
Answer:
Produce is categorised in different groups based on size, colour, little damaged, etc. one can earn higher profits by grading or categorizing the produce.

Question 10.
What are the advantages of taking J-Form?
Answer:
Farmers should get J-Form after the sale of the produce. This form contains all the details about the weight of the produce, price and total charges are mentioned, name of purchaser etc. This form also helps in getting bonus later on announced by Government and fudging of the market fees by the commission agents can be saved.

(C) Answer in 5-6 sentences :

Question 1.
Write Short note on Public intervention in marketing.
Answer:
In olden times farmers were totally dependent on the lenders or businessmen. They usually paid less amount to the farmers for their produce. Now government has set certain laws which help the farmers against such loot. Government has established Market Committees and Cooperative societies. Farmers are getting right price for their produce because government announces MSP for wheat and rice etc. In case of any doubt farmer can get weighed his produce again free of cost. Government has established mechanical handling units. Farmer can get Form-J from the purchaser after selling his produce. This form helps the farmer to avail bonus announced by the government.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Question 2.
Give a brief account of Cooperative Marketing.
Answer:
Farmers can get right price for their produce by cooperative marketing. These societies usually act as commission agencies. These societies are formed by farmers themselves. These help the farmers to get good price of their produce. Through these societies farmers can get their payments from the purchaser easily and quickly. These societies help the farmers by providing other facilities; e.g. loans, fertilizers, insecticides are provided to the farmers at lower interest rate and subsidized rates.

Question 3.
What are advantages of grading of the produce ?
Answer:
Graded produce can be sold at higher price. Good part of the produce can be sold separately. The other part of the produce which may be little damaged or may not be looking good can be sold differently. If damaged produce is placed below the good crop and sold in this way. For few days we can sell such produce but later on it will badly affect our goodwill and purchaser will always have doubt on the quality of our produce. If we sell our produce honestly, purchaser will wait for us and we can survive in the market for longer time.

Question 4.
Write a brief note on mechanical handling units.
Answer:
The Punjab Mandi Board has established some mechanical handling units in some of the mandies. These help in the cleaning of produce, bag filling and weighment by mechanical methods within no time. If labourers are to_do this work, it takes hours to finish the work. Farmer has to spend very low time in such units. Payment is done on the spot. Food Corporation of India has set up bulk handling units for storage and handling of grains of wheat on large scale at Moga, Gobindgarh and JJagraon. Farmers can sell their produce directly here. Payment is done on the same day, there are no market charges, produce is also saved from natural calamities; like rain, storms etc.

Question 5.
What are advantages of efficient marketing of farm produce?
Answer:
Crop growing requires lot of time and hard work, farmers should get proper price for their produce. For this, marketing plays an important role. Farmers should take care of the marketing from the time they sow their crop. Farmers should cultivate such crops which can bring more monetary benefits. Best quality seed of improved variety of the crop which can bring more benefit, should be sown. Take care of the growing crop. Farmers should take expert opinion for sowing, hoeing, application of fertilizer, irrigation, harvesting etc. Bring the produce in the market after grading and weighing. Try to reach the market in time so that produce can be sold on the same day.

Very Short Answer Type Questions:

Question 1.
How can we get right price of our produce?
Answer:
By taking care of the marketing of the produce.

Question 2.
When does the right marketing start?
Answer:
From the time of sowing.

Question 3.
What should be moisture content in the produce?
Answer:
It should be according to the prescribed limits.

Question 4.
Where should the farmer be at the time of cleaning, weighment and auction?
Answer:
He should be near his produce.

Question 5.
What type of crops should be cultivated ? Which can bring more benefits?
Answer:
Cultivate those crops which are in demand and can be sold easily and at good price.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Question 6.
Should farmers collect information about nearby market before going to market for selling his produce?
Answer:
Yes, he should collect information about the market.

Question 7.
Is there any need to take care of for proper marketing or not?
Answer:
It is very important to take care of the marketing.

Question 8.
Why should farmer weigh his produce before going to sell it in the market?
Answer:
This helps the farmer to know how much money he may get in the market.

Question 9.
Why is it necessary to get form-J ?
Answer:
Form-J contains the details of earning, expenditure etc. and farmer can get an idea of total.

Question 10.
If farmer is not getting right price for his produce, to whom he should complain?
Answer:
He should take the help of market inspector.

Question 11.
What is the benefit of grading of the produce?
Answer:
We can get higher price by grading our produce.

Question 12.
What should a farmer do to make his goodwill?
Answer:
Farmer should sell his produce with honesty to make his goodwill.

Question 13.
What is the meaning of the marketing of the produce?
Answer:
To get higher and proper price for the produce in the market.

Question 14.
What is the requirement to get best quality produce?
Answer:
Treated best quality improved seeds and good management.

Question 15.
How much extra a farmer can earn if produce is sold by grading?
Answer:
10 to 20%.

Question 16.
When should the produce be brought to the market?
Answer:
In the morning.

Question 17.
If we harvest before proper ripening of the erop, what happens?
Answer:
Grain shrinks and quality deteriorates.

Question 18.
What-happens if harvesting is done late i.e. delayed?
Answer:
Grain loss occurs and yield becomes less.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Question 19.
Where is the grading assistant posted?
Answer:
In the market.

Short Answer Type Questions:

Question 1.
What do you mean by proper method to store the produce?
Answer:
Proper method 4;o store the crops means all the things involving hoeing, use of insecticides, pesticides, fertilizers, watering, harvesting and threshing etc. Expert opinion should be taken to do all these activities.

Question 2.
What should a farmer do to get more price for his produce?
Answer:

  • Farmer should bring his produce in the market after weighment.
  • He should grade his produce in different categories before bringing it to the market.
  • Moisture content in the grains or products should be according to the prescribed value.

Long Answer Type Questions:

Question 1.
What points should be kept in mind to sell the produce in the market?
Answer:

  • The farmer should supervise his produce at the time of cleaning, weighment and auction.
  • If farmer is facing some problem in the disposal of his produce or if he does not get proper price for his produce, he should contact the higher officials of the market.
  • At the time of weighment farmers should check the legal marks of approval by the government on the balance and on the weights.
  • Farmer should get receipt after selling his produce.

Question 2.
What points should be kept in mind by farmers to earn more profit?
Answer:

  • Cultivate those crops which are in demand and can be sold easily and at higher price.
  • Sow after knowing the best quality improved varieties.
  • Protect the crop and preserve the produce properly.
  • Take expert opinion for various activities, like hoeing, use of insecticides, pesticides, fertilizers, irrigation, harvesting, and threshing, etc.

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

PSEB 9th Class Agriculture Guide Marketing of Farm Produce Important Questions and Answers

Multiple Choice Questions:

1. Produce should he brought to the market :
(a) at night
(b) in the morning
(c) in the evening
(d) while it is raining.
Answer:
(b) in the morning

2. Effect of late harvesting is :
(a) Grain loss occur
(b) Nothing happen
(c) We get more profit
(d) All wrong
Answer:
(a) Grain loss occur

3. Correct statement is :
(a) Produce should be brought to market after grading.
(b) Market act 1961 gives right to the farmers for test weighment of the produce.
(c) Farmers should get form J
(d) All correct
Answer:
(d) All correct

4. Farmers can earn extra if produce is sold by grading :
(a) 10-20%
(b) 50%
(c) 1%
(d) 40%.
Answer:
(a) 10-20%

True/False:

1. If marketing is done in a proper way one can earn more income.
Answer:
True

2. Sowing, hoeing, irrigation, use of weedicides and insecticides etc. should be done with the expert opinions.
Answer:
True

3. For good marketing, one should take care of the crop from the time of sowing.
Answer
True

4. Get form and receipt from the purchaser so that farmer could know their gains and investment.
Answer:
True

5. Farmers should not keep and get the information and knowledge of the markets near them.
Answer:
False

PSEB 9th Class Agriculture Solutions Chapter 4 Marketing of Farm Produce

Fill in the Blanks:

1. After threshing, ……………… the produce.
Answer:
weigh

2. Produce should be marketed through ……………… societies.
Answer:
cooperative

3. Punjab Mandi Board has set up ……………… units in Punjab in some of the man dies.
Answer:
mechanical handling

4. Bulk handling units have been established by ……………… at Mandi Gobindgarh, Moga, and Jagraon for storage and handling of wheat on large scale.
Answer:
Food Corporation of India

5. ………………. can be known from Radio, T.V., and Newspapers, etc.
Answer:
Rates

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

Punjab State Board PSEB 7th Class Home Science Book Solutions Practical सादा बुनाई Notes.

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
घर पर बुनाई करने से क्या लाभ होता है?
उत्तर-
वस्त्र अधिक सुन्दर, मज़बूत व कम कीमत पर बनते हैं।

प्रश्न 2.
फंदों के खिंचाव में किस बात का महत्त्व है?
उत्तर-
फंदों के खिंचाव में सलाई के नम्बर का बहुत महत्त्व है।

प्रश्न 3.
बुनाई में सबसे पहला कार्य क्या होता है ?
उत्तर-
फंदे डालना।

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

प्रश्न 4.
बुनाई करते समय ऊन को अधिक कसकर पकड़ने से क्या हानि होती
उत्तर-
बुनाई कस जाती है तथा ऊन की स्वाभाविकता नष्ट हो जाती है।

प्रश्न 5.
फंदे कितने प्रकार से डाले जाते हैं?
उत्तर-
फंदे दो प्रकार से डाले जाते हैं-

  1. एक सलाई द्वारा हाथ की सहायता से तथा
  2. दो सलाई द्वारा।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सादी बुनाई की विधि बताइए।
उत्तर-
पहले सलाई पर आवश्यकतानुसार फंदे डाल लेने चाहिएं। पहली पंक्ति में सव फंदे सीधी बुनाई के बुनने चाहिएं। दूसरी पंक्ति में पहला फंदा सीधा फिर सब उल्टे और आखिरी फंटा फिर सीधा बुनना चाहिए। इसी तरह जितना चौड़ा बुनना हो उतना इन्हीं दो तरह की पंक्ति को बार-बार बुनकर बना सादी बुनाई लेना चाहिए।
PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई 1
चित्र 7.1.1.

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

प्रश्न 2.
मोतीदाने या साबूदाने की बुनाई की विधि बताएं।
उत्तर-
आवश्यकतानुसार फंदे सलाई पर डाल लेने के बाद पहली पंक्ति (सलाई) में एक सीधा, एक उल्टा, एक सीधा, एक उल्टा बुनते हुए इसी प्रकार सलाई बुन डालो।

दूसरी पंक्ति में जो फंदा उल्टा हो, उस पर सीधा व सीधे पर उल्टा फंदा बुनना चाहिए। इस प्रकार दूसरी पंक्ति सीधे से शुरू न होकर एक उल्टा दो सीधे के क्रम से बुनी जाएगी। इस बुनाई को धनिए या छोटी गांठ की बुनाई भी कहते हैं।

बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बुनाई करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिएं?
उत्तर-
बुनाई करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिएं

  1. फंदों के खिंचाव में सलाई के नम्बर का बहुत बड़ा हाथ होता है, इसलिए सदैव ठीक नम्बर की सलाइयों का प्रयोग करना चाहिए।
  2. मोटी ऊन के लिए मोटी सलाइयों तथा बारीक ऊन के लिए पतली सलाइयों का प्रयोग करना चाहिए।
  3. हाथ गीले न हों तथा फुर्ती और सफ़ाई के साथ चलाने चाहिएं।
  4. ऊन को इस प्रकार पकड़ना चाहिए कि हर जगह खिंचाव एक-सा रहे। यदि ऊन का खिंचाव अधिक रखा जाएगा तो कपड़े का स्वाभाविक लचीलापन कुछ सीमा तक समाप्त हो जाएगा।
  5. पंक्ति अधूरी छोड़कर बुनाई बन्द नहीं करनी चाहिए।
  6. जोड़ किसी पंक्ति के सिरे पर ही लगाना चाहिए, बीच में नहीं।
  7. वस्त्रों को नाम के अनुसार ही बुनना चाहिए। आस्तीनों व अगले पिछले भाग की लम्बाई मिलाने के लिए पंक्तियाँ ही गिननी चाहिएं।
  8. वस्त्र की सिलाई सावधानीपूर्वक करनी चाहिए।

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

प्रश्न 2.
फंदे कितने प्रकार के डाले जा सकते हैं ? विधिपूर्वक लिखो।
उत्तर-
फंदे दो प्रकार से डाले जा सकते हैं

  1. सलाई की सहायता से,
  2. हाथ से।

1. सलाई की सहायता से (दो सलाई के फंदे)-ऊन के सिरे के पास एक लूप (सरफंदा) बनाकर सलाई पर चढ़ा लो। इस सलाई को बाएँ हाथ में पकड़ो। दूसरी सलाई व गोले की तरफ की ऊन दाहिने हाथ में लेकर दाहिनी तरफ की ऊन इस नोंक पर लपेटो और उसको फंदे से बाहर निकालो तो दाहिनी सलाई पर भी एक फंदा बन जाएगा। इस फंदे को बाईं सलाई पर चढ़ा लो। इसी प्रकार जितने फंदे डालने की ज़रूरत हो, डाले जा सकते हैं।
PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई 2
चित्र 7.1.2. दो सलाई की सहायता से फंदे डालना

2. हाथ से (एक सलाई द्वारा फंदे डालना)-जितने फंदे डालने हों उनके काफ़ी ऊन सिरे से लेकर छोड़ देनी चाहिए। बाएँ हाथ के अंगूठे व पहली उंगली के बीच में सिरा नीचे छोड़ कर ऊन पकड़ो, फिर दाहिने हाथ से ऊन बाएँ हाथ की दो उंगलियों पर लपेटकर फिर अंगूठा व पहली उंगली के बीच लगाकर पहले धागे के ऊपर से लेकर पीछे छोड़ दो। इससे धागे की एक अंगूठी-सी बन जाएगी।
PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई 3
चित्र 7.1.3. एक सलाई द्वारा फंदे डालना।
इस धागे की अंगूठी के अन्दर से एक सलाई डालो और पीछे हुए धागे की गोलाई में से निकाल लो। इसके बाद हल्के हाथ से दोनों ओर के धागे को खींचकर सलाई पर फंदा जमा लो। सलाई और ऊन (गोले की ओर का) दाहिने हाथ में पकड़ने चाहिएं। बाएँ हाथ से खाली सिरा पकड़ना चाहिए। इस सिरे को अंगूठे पर लपेटकर फंदा-सा बना लो। इस फंदे के नीचे से सलाई की नोक अन्दर डालो। अब दाहिने हाथ से ऊन सलाई के पीछे से सामने को ले जाओ। इस धागे को बाएँ अंगूठे से अन्दर से बाहर निकालो और बाएँ हाथ से धीरे से खींचकर धागा कस देना चाहिए। इसी प्रकार जितने फंदे डालने हों सलाई पर जमा देने चाहिएं।

PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई

प्रश्न 3.
सीधे और उल्टे फंदे बुनने की विधि बताइएं।
उत्तर-
सीधे फन्दे बुनना (सीधी बुनाई)-सीधी बुनाई के किनारे बहुत ही साफ़ व टिकाऊ बनते हैं। सीधा बुनने के लिए आवश्यकतानुसार फंदे डालो।
PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई 4
चित्र 7.1.4. सीधी बुनाई
पहली पंक्ति-फंदे वाली सलाई बाएँ हाथ में लो। दाहिनी सलाई पहले फंदे में । बाईं ओर से दाहिनी ओर डालो। इसकी नोंक पर ऊन का धागा चढ़ाओ और इसे उस फंदे में से निकाल लो। इस फंदे को दाहिनी ही सलाई पर रहने दो और बाईं सलाई के उस फंदे को जिसमें से इसको निकाला था, सलाई पर से नीचे गिरा लो। इसी प्रकार हर फंदे में से बुनते जाना चाहिए। जब बाईं सलाई से सब फंदे बुनकर दाहिनी सलाई पर आ जाएँ, तब खाली सलाई को दाहिने हाथ में बदलकर उसी प्रकार आगे की पंक्ति बुनी जाएगी, जैसे पहली पंक्ति में बुनी गई थी। पहली पंक्ति के बाद हर पंक्ति में पहला फंदा बिना बुना ही उतार लेने से बुनाई में किनारों पर सलाई आती है।
उल्टे फंदे बुनना (उल्टी बुनाई)-उल्टी बुनाई के लिए भी पहले अपनी आवश्यकतानुसार फंदे डाल लेने चाहिएं।
PSEB 7th Class Home Science Practical सादा बुनाई 5
चित्र 7.1.5. उल्टी बुनाई
पहली पंक्ति-ऊन सामने लाकर दाहिनी सलाई पहले फंदे में दाहिनी ओर से बाईं ओर को डालो। उस पर से ऊन एक बार लपेट कर फंदे में से निकाल लो। इसी प्रकार सब फंदों की बुनाई की जाएगी। पहली हर पंक्ति उल्टी ही बुनी जाए तो वैसा ही नमूना बनेगा जैसा कि हर पंक्ति को सीधी बुनाई से बुनने पर बनना है। सीधे ओर उल्टे फंदे मिलाकर बुनने से बहुत सुन्दर नमूने बन सकते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions Civics Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

SST Guide for Class 6 PSEB शहरी विकास और स्थानीय सरकार Textbook Questions and Answers

बह-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शहरी स्थानीय सरकार की प्रारंभिक संस्था का क्या नाम है?
(क) नगर निगम
(ख) ग्राम पंचायत
(ग) नगर पंचायत।
उत्तर-
नगर पंचायत।

प्रश्न 2.
नगर निगम के मुखिया को क्या कहते हैं?
(क) प्रधान
(ख) मेयर
(ग) सरपंच।
उत्तर-
मेयर।

प्रश्न 3.
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी को क्या कहते हैं?
(क) अधीक्षक (सुपरिन्टेंडेंट)
(ख) उपनिदेशक (डिप्टी क्लेक्टर)
(ग) आयुक्त (कमिश्नर)।
उत्तर-
आयुक्त (कमिश्नर)।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से पंजाब के किस शहर में नगर निगम नहीं है?
(क) अमृतसर
(ख) पटियाला
(ग) रोपड़
(घ) लुधियाना
(ङ) बठिण्डा
(च) जालंधर।
उत्तर-
रोपड़।

प्रश्न 5.
जिला प्रबंध के सर्वोच्च अधिकारी को क्या कहते हैं?
(क) डी०ई०ओ०
(ख) एस०एम०पी०
(ग) डी०पी०आर०ओ०
(घ) उप-आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर)
उत्तर-
उप-आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर)।

प्रश्न 6.
बड़े शहरों में अधिक भीड़ वाली सड़क की भीड़ कम कराने के लिए सड़क के ऊपर एक अन्य सड़क बनाई जाती है, उस सड़क को क्या कहते हैं?
(क) साइकिल-रिक्शा ट्रैक
(ख) बाईपास
(ग) भूमिगत मार्ग
(घ) फ़्लाई ओवर
(ङ) लिंक रोड।
उत्तर-
फ्लाई ओवर।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
आज़ादी के बाद हुए शहरी विकास के बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
स्वतन्त्रता के बाद अनेक गांवों ने धीरे-धीरे कस्बों का रूप धारण कर लिया और फिर शहरों में बदल गए। शहरी विकास की यह प्रक्रिया आज भी जारी है। शहरी विकास में मुख्य रूप से मशीनी उद्योगों की भूमिका रही है। गांवों की जनसंख्या बढ़ने से माल की मांग बढ़ गई। इसकी पूर्ति के लिए हाथों का काम मशीनों से होने लगा। बड़े-बड़े कारखाने स्थापित किए गए जिनके आस-पास बड़े-बड़े शहर बस गए। आज गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग रोज़गार की तलाश में शहरों में आ रहे हैं। फलस्वरूप शहरों और कस्बों का विस्तार हो रहा है।

प्रश्न 2.
शहरी स्थानीय सरकार की संस्थाएं कौन-कौन सी हैं?
उत्तर-
शहरी स्थानीय सरकार की तीन संस्थाएँ हैं –

  1. नगर पंचायत
  2. नगरपालिका
  3. नगर निगम।

प्रश्न 3.
शहर को जनसंख्या के आधार पर वार्डों में क्यों बांटा जाता है?
उत्तर-
शहर को शहरी स्थानीय शासन के चुनाव के लिए वार्डों में बांटा जाता है। प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है, जो अपने वार्ड के लिए विकास कार्य करता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 4.
नगर-निगम और नगरपालिका का चुनाव लड़ने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर-
25 वर्ष या इससे अधिक।

प्रश्न 5.
कस्बे की स्थानीय सरकार को क्या कहा जाता है?
उत्तर-
कस्बे की स्थानीय सरकार को नगर पंचायत कहा जाता है।

प्रश्न 6.
नगर-निगम के चार सरकारी कर्मचारियों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. कमिश्नर
  2. स्वास्थ्य अधिकारी
  3. इंजीनियर
  4. सफ़ाई अधिकारी।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 7.
शहरी स्थानीय सरकार की आय के कोई चार (मुख्य) साधन लिखो।
उत्तर-
शहरी स्थानीय सरकार की आय के मुख्य साधन निम्नलिखित हैं –
1. कर-यह कई प्रकार के कर लगा सकती है। इनमें चुंगी कर, न्याय-कर, मार्ग-कर, गृह-कर, व्यवसाय कर, मनोरंजन कर आदि प्रमुख हैं।

2. फीस और जुर्माने-यह पानी और बिजली की आपूर्ति पर फीस लगाती है। यह नगर में चलने वाले वाहनों-रिक्शाओं, ठेलों, तांगों आदि पर फीस (टैक्स) लगाती है। इसके अतिरिक्त यह अपने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना करती है।

3. सरकारी सहायता-नई योजनाएं लागू करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सम्बन्धी कार्यों के लिए सरकार इसकी सहायता करती है।

4. ऋण- यह आवश्यकतानुसार सरकार से ऋण ले सकती है। (कोई दो लिखें।)

प्रश्न 8.
जिला-प्रबन्ध का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है?
उत्तर-
ज़िला प्रबन्ध का सर्वोच्च अधिकारी डिप्टी कमिश्नर होता है। उसे उपआयुक्त भी कहते हैं। उसका चुनाव भारतीय प्रशासनिक सेवा (I.A.S.) द्वारा होता है।

प्रश्न 9.
शहरी स्थानीय सरकार के प्रति आपके क्या कर्त्तव्य हैं?
उत्तर-
शहरी स्थानीय सरकार के प्रति हमारे निम्नलिखित कर्त्तव्य हैं –

  1. हमें योग्य तथा ईमानदार सदस्यों का चुनाव करना चाहिए।
  2. हमें नगर को साफ-सुथरा रखना चाहिए।
  3. हमें सड़कों पर तथा गलियों में तोड़-फोड़ नहीं करनी चाहिए।
  4. हमें अपने कर ईमानदारी से चुकाने चाहिए, ताकि विकास कार्यों में बाधा न पड़े।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 10.
नगरपालिका / नगर-निगम के कोई दो कार्य लिखो।
उत्तर-
नगरपालिका / नगर-निगम नगर के प्रबन्ध के लिए निम्नलिखित कार्य करती है –

  1. नगर में पानी, सफ़ाई तथा प्रकाश का प्रबन्ध करना।
  2. बीमारियों की रोकथाम के लिए टीके लगाना, मक्खियों, मच्छरों को नष्ट करना और खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट को रोकना।
  3. गलियां, सड़कें, पुल तथा नालियां बनवाना और उनकी मुरम्मत करवाना।
  4. अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, बाल-कल्याण केन्द्र, चिड़िया घर, पार्क आदि बनवाना।
  5. जन्म-मरण का रिकार्ड रखना। (कोई दो लिखें।)

प्रश्न 11.
शहरी स्थानीय सरकार के कोई दो आवश्यक कार्य लिखो।
उत्तर-
शहरी स्थानीय सरकार के दो आवश्यक कार्य निम्नलिखित हैं –

  1. नगर में बिजली, पानी, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सफ़ाई का प्रबंध करना।
  2. सड़कों तथा पुलों का निर्माण करना और उनकी देखभाल करना।

प्रश्न 12.
भूमिगत रास्ता, साइकिल ट्रैक और बाईपास सड़कें सड़क सुरक्षा के लिए कैसे उपयोगी हैं?
उत्तर-

  1. भूमिगत रास्ता, साइकिल ट्रैक तथा बाईपास हमें सुरक्षित रास्ता जुटाते हैं।
  2. इन मार्गों के कारण बड़े वाहनों के यातायात में बाधा नहीं पड़ती।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 13.
क्या सड़क पर साइकिल चलाते समय हमें हैल्मेट पहनना चाहिए?
उत्तर-
हमारे देश में साइकिल चलाते समय हैल्मेट पहनना ज़रूरी नहीं है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से हमें हैल्मेट अवश्य पहनना चाहिए। इससे साइकिल से नीचे गिरमे पर गम्भीर चोट अथवा मृत्यु से बचा जा सकता है।

II. निम्नलिखित खाली स्थान भरो

  1. नगर पंचायत ……….. में बनाई जाती है।
  2. शहरी स्थानीय सरकार के कार्यों की देखभाल …….. सरकार करती है।
  3. नगरपालिका या नगर-निगम के चुनाव के लिए कम-से-कम ……… आयु तथा वोट डालने के लिए……….. वर्ष की आयु होनी चाहिए।
  4. प्रत्येक जिले में …… और ……….. अदालतें होती हैं।
  5. गांव से शहर में परिवर्तित होते क्षेत्र को ……………. कहा जाता है।

उत्तर-

  1. कस्बे,
  2. राज्य,
  3. 25 वर्ष की, 18,
  4. दीवानी, फ़ौजदारी,
  5. कस्बा।

III. निम्नलिखित वाक्यों पर सही (✓) या ग़लत (✗) का निशान लगाओ

  1. कोई विदेशी नागरिक स्थानीय सरकार के चुनाव में वोट डाल सकता है।
  2. पंजाब में इस समय नौ नगरों में नगर-निगम हैं।
  3. पंजाब में नगर-निगम के प्रधान को मेयर कहा जाता है।
  4. स्थानीय सरकार के चुनाव के लिए वोटर की आयु 17 वर्ष होती है।
  5. उप-आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) जिले के प्रबन्ध का मुख्य सरकारी अधिकारी होता है।

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✗)
  3. (✓)
  4. (✗)
  5. (✓)

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

PSEB 6th Class Social Science Guide शहरी विकास और स्थानीय सरकार Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मान लीजिए आपकी आयु 13 वर्ष है। आपको कितने साल बाद स्थानीय . सरकार के चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिल सकेगा?
उत्तर-
5 साल बाद, 18 वर्ष की आयु में।

प्रश्न 2.
नगर निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्या कहलाता है?
उत्तर-
कमिश्नर।

प्रश्न 3.
रास्ते तथा भीड़ को कम करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के लिए प्रायः शहर के बाहर की ओर एक विशेष सड़क बना दी जाती है। ऐसी सड़क क्या कहलाती है?
उत्तर-
बाई-पास।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नगर-पंचायत का मुखिया कौन होता है?
उत्तर-
नगर-पंचायत का मुखिया नगर अध्यक्ष होता है।

प्रश्न 2.
नगरपालिका तथा नगर परिषद् किसे कहते हैं?
उत्तर-
शहरों की स्थानीय शासन संस्थाओं को नगरपालिका कहते हैं। यह शहरों की स्थानीय समस्याओं का समाधान करती है।

प्रश्न 3.
नगर-निगम से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
बड़े-बड़े नगरों की स्थानीय शासन संस्थाओं को नगर-निगम कहा जाता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 4.
नगर-पंचायत की स्थापना कहां की जाती है?
उत्तर-
नगर-पंचायत गांव से शहर में बदलते हुए कस्बे में स्थापित की जाती है। परन्तु यह आवश्यक है कि उस क्षेत्र की जनसंख्या 20,000 से कम हो।

प्रश्न 5.
जिला प्रशासन का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
जिला प्रशासन राज्य की बहुत ही महत्त्वपूर्ण इकाई है। पूरे राज्य की उन्नति जिले के कुशल प्रशासन पर ही निर्भर करती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नगरपालिकाओं को राज्य सरकार अनुदान क्यों देती है?
उत्तर-
नगरों की जनसंख्या अधिक होने के कारण नगरों की आवश्यकताएं अधिक होती हैं। इसलिए नगरपालिकाओं को अनेक कार्य करने पड़ते हैं। इसके लिए अधिक धन की आवश्यकता होती है। परन्तु नगरपालिकाओं की आय के साधन सीमित होते हैं। इसलिए सरकार इन्हें अनुदान देती है। अनुदान का अर्थ है-आर्थिक सहायता देना।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 2.
बड़े शहरों में पार्क और भूमिगत नालियाँ क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर-
बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या अधिक है। प्रदूषण कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। पार्क लोगों और वातावरण को स्वच्छ रखते हैं। यहाँ आकर लोग खुली हवा में अपना मनोरंजन भी करते हैं। इसलिए बड़े शहरों में पार्कों का होना आवश्यक है। __ भूमिगत नालियां गंदे पानी की निकासी के लिए अति आवश्यक हैं। इनके बिना गंदा जल गलियों तथा सड़कों पर फैल जाएगा और वातावरण दूषित हो जाएगा।

प्रश्न 3.
नगरपरिषद् के किन्हीं पाँच कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
नगरपरिषद् के पाँच मुख्य कार्यों का वर्णन इस प्रकार है –

  1. सड़कों तथा पुलों का निर्माण करना।
  2. जन-स्वास्थ्य तथा सफ़ाई की व्यवस्था करना।
  3. अग्निशमक (आग बुझाना) सेवाओं का प्रबन्ध करना।
  4. नगर की सुख-सुविधा के लिए पार्क, उद्यान तथा खेल के मैदान का प्रबन्ध करना।
  5. पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करना।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार 1

प्रश्न 4.
नगर-निगम की आय के मुख्य साधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
नगर-निगम की आय के मुख्य साधन निम्नलिखित हैं –

  1. भूमि तथा भवनों पर कर
  2. पशुओं तथा वाहनों पर कर
  3. चुंगी कर
  4. व्यवसाय कर
  5. राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 5.
नगर पंचायत के सदस्यों का चुनाव कैसे और कितने वर्ष के लिए होता है?
उत्तर-
नगर पंचायत के सदस्यों का चुनाव वयस्क नागरिकों अर्थात् 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले व्यक्तियों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से होता है। इनका चुनाव पाँच वर्ष के लिए किया जाता है।

प्रश्न 6.
क्या नगरपालिका से नगर-निगम अधिक शक्तिशाली है? क्यों?
उत्तर-
नगर-निगम नगरपालिका से अधिक शक्तिशाली होती है। नगर-निगम की शक्तियां नगरपालिका की अपेक्षा अधिक होती हैं। नगर-निगम की जिम्मेवारी भी अधिक होती है। इसका कारण यह है कि बड़े तथा छोटे नगरों की जनसंख्या तथा नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में पर्याप्त अन्तर होता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जिलाधीश के प्रमुख कार्यों का वर्णन करो।
उत्तर-
जिलाधीश के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –
1. शान्ति तथा कानून-व्यवस्था की स्थापना करना-ज़िलाधीश का प्रमुख कार्य जिले में शान्ति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस कार्य में वह समस्त ज़िले की पुलिस की सहायता लेता है।

2. भूमि सम्बन्धी रिकार्डों की देखभाल और भूमि-कर की वसूली करना-हमारा देश कृषि प्रधान देश है। कृषि योग्य भूमि का वर्गीकरण, उसका नाप, उसमें पैदा होने वाली उपज और भूमि-कर की वसूली करना तथा उसका ब्योरा रखने का काम भी जिलाधीश द्वारा किया जाता है।

3. नागरिक सुविधाएँ और सेवाएं प्रदान करना-ज़िलाधीश जिले के लोगों को अनेक प्रकार की सुविधाएँ और सेवाएँ प्रदान करवाता है, ताकि उनका चहुँमुखी विकास हो सके। इन सुविधाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात का प्रबन्ध, सरकारी इमारतों और सड़कों की देखभाल आदि शामिल हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

प्रश्न 2.
नगरपालिका की संरचना, कार्यों तथा आय के साधनों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
नगरपालिका की संरचना-नगरपालिका 20,000 से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में बनाई जाती है। इसके सदस्य दो प्रकार के होते हैं –
1. निर्वाचित सदस्य-ये सदस्य प्रत्यक्ष रूप से वयस्क नागरिकों द्वारा निर्वाचित होते हैं। पंजाब में इनकी संख्या 9 से 29 तक हो सकती है।

2. पदेन सदस्य-नगर के निर्वाचित क्षेत्र से चुने गए लोक सभा, राज्य सभा अथवा राज्य विधान मण्डल के सदस्य नगरपालिका के पदेन सदस्य होते हैं।
कार्यकाल-नगरपालिका का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
कार्य-नगरपालिका नगर के प्रबन्ध के लिए निम्नलिखित कार्य करती है –

  1. नगर में पानी, सफ़ाई तथा प्रकाश का प्रबन्ध करना।
  2. बीमारियों की रोकथाम के लिए टीके लगाना, मक्खियों, मच्छरों को नष्ट करना और खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट को रोकना।
  3. गलियां, सड़कें, पुल तथा नालियां बनवाना और उनकी मुरम्मत करवाना।
  4. अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, बाल-कल्याण केन्द्र, चिड़िया घर, पार्क आदि बनवाना।
  5. जन्म तथा मृत्यु का रिकार्ड रखना।
  6. आग बुझाने के लिए फायर-ब्रिगेड का प्रबन्ध करना तथा बसें, ट्राम आदि चलाना।
  7. अपने क्षेत्र में स्कूलों तथा पुस्तकालयों की व्यवस्था करना।
  8. पशु मेले लगवाना और नगरवासियों की सुविधा के लिए बसें चलाना।

प्रश्न 3.
नगर-निगम की संरचना, कार्यों तथा आय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
नगर-निगम की संरचना, कार्यों तथा आय के साधनों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है –
संरचना-पंजाब में अमृतसर, जालन्धर, लुधियाना, पटियाला आदि दस नगरों में नगर-निगम की स्थापना की गई है। नगर-निगम के सदस्यों को पार्षद कहते हैं। इनका चुनाव नगर के वयस्क नागरिक करते हैं। नगर-निगम क्षेत्र से निर्वाचित लोक सभा, राज्य सभा तथा विधानसभा के सदस्य भी इसके सदस्य होते हैं। नगर-निगम के प्रधान को मेयर कहते हैं।

कार्य-नगर-निगम स्थानीय शासन की शेष सभी संस्थाओं से अधिक शक्तिशाली होती है। इसके कार्यों को दो भागों में बांटा गया है – अनिवार्य तथा ऐच्छिक कार्य।
अनिवार्य कार्य –

  1. स्वच्छ पानी का प्रबन्ध करना।
  2. सड़कों, पुलों तथा नालियों का निर्माण करना।
  3. नगर में सफाई का प्रबन्ध करना।
  4. फायर ब्रिगेड का प्रबन्ध करना।
  5. श्मशान भूमि का उचित प्रबन्ध करना।
  6. नगर-निगम की सम्पत्ति की देखभाल करना।

ऐच्छिक कार्य –

  1. अस्पताल बनवाना।
  2. संस्कृति तथा शिक्षा का विकास करना।
  3. पुस्तकालय, अजायबघर, कला भवन आदि बनवाना।

आय के साधन-नगर-निगम की आय के मुख्य साधन निम्नलिखित हैं –
1. कर-नगर-निगम नागरिकों पर कई प्रकार के कर लगाता है। इनमें पानी कर, सफ़ाई कर, मकान कर, मनोरंजन कर और चुंगी कर प्रमुख हैं।

2. फीस और जुर्माने-नगर-निगम को मकानों के नक्शे पास करने से प्राप्त फीस तथा तांगा, रिक्शा तथा ठेला आदि की लाइसेंस फीस से आय होती है। इसे नगर-निगम के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर किए गए जुर्माने से भी पर्याप्त आय हो जाती है।

3. सरकारी अनुदान तथा अन्य साधन-नगर-निगम की अपनी सम्पत्ति होती है। इसके किराए से नगर-निगम को काफ़ी आय हो जाती है। इसके अतिरिक्त सरकार भी इसे आर्थिक सहायता देती है। इसे सरकारी अनुदान कहते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 21 शहरी विकास और स्थानीय सरकार

शहरी विकास और स्थानीय सरकार PSEB 6th Class Social Science Notes

  • नगर की स्थानीय शासन संस्थाएँ – नगर-पंचायत, नगर-परिषद् तथा नगर निगम।
  • नगर-पंचायत – नगर से छोटे परन्तु गाँव से बड़े कस्बे की स्थानीय संस्था।
  • नगर परिषद् – कस्बों से बड़े नगरों की स्थानीय शासन संस्था। इन्हें कुछ राज्यों में नगरपालिका अथवा नगर बोर्ड भी कहा जाता है।
  • नगर निगम – बड़े-बड़े नगरों की स्थानीय शासन संस्था।
  • मेयर अथवा महापौर – नगर-निगम का अध्यक्ष
  • जिला अधिकारी – जिला प्रशासन का मुखिया जो जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

Punjab State Board PSEB 7th Class Social Science Book Solutions History Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

SST Guide for Class 7 PSEB मुग़ल साम्राज्य Textbook Questions and Answers

(क) निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
दौलत खां लोधी तथा राणा सांगा ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमन्त्रण क्यों दिया था ?
उत्तर-
दिल्ली के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोधी ने पंजाब के सूबेदार दौलत खां लोधी के साथ बुरा व्यवहार किया था और उसके पुत्र का अपमान किया था। इस कारण दौलत खां लोधी और मेवाड़ का शासक राणा सांगा मिलकर लोधी राज्य का अन्त करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने काबुल के शासक बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित किया।

प्रश्न 2.
बाबर की विजयों के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
बाबर मुग़ल साम्राज्य का प्रथम शासक था। वह दौलत खां लोधी और राणा सांगा के बुलाने पर मध्य एशिया से भारत आया था।
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य 1

बाबर की विजयें :

  1. 1526 ई० में बाबर ने इब्राहिम लोधी को पानीपत की प्रथम लड़ाई में पराजित करके दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया।
  2. बाबर द्वारा ऐसा करने पर राणा सांगा बाबर से नाराज़ हो गया। उसने बाबर के विरुद्ध एक विशाल सेना भेजी। बाबर ने राणा सांगा को 1527 ई० में कन्वाहा की लड़ाई में हरा दिया। इस प्रकार बाबर ने उत्तर भारत पर अधिकार कर लिया।
  3. उसने घाघरा की लड़ाई में अफ़गानों को भी बुरी तरह से हराया।
    इन विजयों के कारण बाबर की भारत में स्थिति काफ़ी मज़बूत हो गई।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 3.
मनसबदारी प्रणाली से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
‘मनसब’ शब्द का अर्थ पद है। मनसबदारी प्रणाली के अनुसार मुग़ल कर्मचारियों का पद, आय और दरबार में स्थान निश्चित किये जाते थे। मनसबदार देश के सिविल और सैनिक विभागों से सम्बन्ध रखते थे।

मुग़ल बादशाह मीर बख्शी की सिफ़ारिश पर मनसबदारों की योग्यता अनुसार नियुक्ति करता था। मनसबदार निचले पद से उच्च पद तक तरक्की पाता था। परन्तु बादशाह ठीक काम न करने वाले मनसबदार का पद कम भी कर सकता था या उसे पद से हटा सकता था।

अकबर के राज्यकाल में मनसबदारों की 33 श्रेणियां थीं। सबसे छोटे मनसबदार के अधीन 10 सिपाही और सबसे बड़े मनसबदार के अधीन 10,000 सिपाही होते थे।

बादशाह मनसबदारों को किसी भी काम पर लगा सकता था। उनको शासन प्रबन्ध के किसी भी विभाग में या दरबार में उपस्थित रहने के लिए कहा जा सकता था।

मनसबदारों को वेतन उनकी श्रेणी के पद के अनुसार दिया जाता था। वेतन में वृद्धि या कटौती भी की जा सकती थी।

प्रश्न 4.
अकबर की विजयों का वर्णन करो।
उत्तर-
अकबर ने राजगद्दी पर बैठने के शीघ्र बाद दिल्ली और आगरा पर पुनः अधिकार करने का निर्णय लिया। बैरम खां के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने दिल्ली की ओर कूच किया। 1556 ई० में उनका अफ़गान सेनापति हेमू के साथ – पानीपत के मैदान में मुकाबला हुआ। अकबर इस लड़ाई में जीत गया और हेमू की मौत हो गई। परिणामस्वरूप अकबर ने दिल्ली और आगरा पर पुनः अधिकार कर लिया।

1560 ई० में अकबर ने बैरम खां को हटाकर शासन की बागडोर स्वयं सम्भाल ली। इसके बाद अकबर की मुख्य विजयों का वर्णन इस प्रकार है :–
(क) उत्तरी भारत की विजय-अकबर ने आरम्भ में अफ़गानिस्तान में स्थित काबुल, कन्धार के क्षेत्र तथा पंजाब से दिल्ली तक का मैदानी प्रदेश जीता। ये विजयें उसने बैरम खां के अधीन प्राप्त की थीं। उसने 1560 ई० में शासन प्रबन्ध अपने हाथों में ले लिया और निम्नलिखित विजयें प्राप्त की –
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य 2

  1. राजपूताना की विजय-1562 ई० में अकबर ने राजपूताना पर आक्रमण कर दिया। अम्बर के राजा बिहारी मल ने शीघ्र ही अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली तथा अपनी बेटी का विवाह भी अकबर से कर दिया। इसके अतिरिक्त कई अन्य राजपूत शासकों ने भी अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली, जैसे-कालिंजर, मारवाड़, जैसलमेर, बीकानेर आदि।
  2. मेवाड़ का संघर्ष- मेवाड़ का शासक महाराणा प्रताप अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं करना चाहता था। 1569 ई० में अकबर ने मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया। फिर भी महाराणा प्रताप ने उसकी अधीनता स्वीकार नहीं की। वह अन्त तक मुग़लों से संघर्ष करता रहा।
  3. गुजरात पर विजय-1572-73 ई० में अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त कर ली।
  4. बिहार-बंगाल की विजय-1574-76 ई० में अकबर ने अफ़गानों को पराजित करके बिहार तथा बंगाल पर भी विजय प्राप्त कर ली।
  5. अन्य विजयें-अकबर ने धीरे-धीरे कश्मीर, सिन्ध, उड़ीसा, बलोचिस्तान तथा कन्धार को भी विजय कर लिया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य 3

(ख) दक्षिणी भारत की विजयें-उत्तरी भारत में अपनी शक्ति संगठित करके अकबर ने दक्षिणी भारत की ओर ध्यान दिया। फिर दक्षिण में उसने निम्नलिखित विजयें प्राप्त की –

  1. बीजापुर तथा गोलकुण्डा की विजय-1591 ई० में अकबर ने बीजापुर तथा गोलकुण्डा पर विजय प्राप्त कर ली।
  2. खानदेश पर विजय-1601 ई० में खानदेश के सुल्तान अली खाँ ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली।
  3. अहमद नगर पर अधिकार-1601 ई० में अकबर की सेनाओं ने अहमद नगर की संरक्षिका चाँद बीबी को पराजित कर दिया तथा अहमद नगर पर अधिकार कर लिया।
  4.  बरार पर अधिकार-अकबर ने दक्षिणी भारत के बरार प्रदेश पर भी अधिकार कर लिया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 5.
मुग़लों की भूमि लगान प्रणाली से क्या भाव है?
उत्तर-
भूमि का लगान मुग़ल साम्राज्य की आय का मुख्य स्रोत था। अकबर ने लगान मंत्री राजा टोडर मल की सहायता से लगान विभाग में बहुत सुधार किये। इन सुधारों के मुख्य पक्ष निम्नलिखित थे : –
1. भूमि का माप- भूमि का बीघों में माप किया गया।
2. भूमि की दर्जा बन्दी-अकबर ने सारी भूमि को आगे लिखे चार भागों में बांटा :–
(क) पोलज़ भूमि-यह बहुत ही उपजाऊ भूमि थी। इसमें किसी भी समय कोई भी फसल बोई जा सकती थी।
(ख) परौती भूमि-इस भूमि में एक या दो सालों बाद फसल बोई जाती थी।
(ग) छच्छर भूमि-इस भूमि में तीन या चार साल बाद फसल बोई जाती थी।
(घ) बंजर भूमि-इस भूमि में पांच या छः सालों बाद फसल बोई जाती थी।

3. भूमि-कर-पोलज़ और परौती प्रकार की भूमि से सरकार उपज का 1/3 भाग लगान के रूप में लेती थी। छच्छर और बंजर भूमि से उपज का बहुत कम भाग लगान के रूप में लिया जाता था। भूमि कर की मुख्य प्रणालियां निम्नलिखित थीं –

(क) कनकूत प्रणाली-कनकूत प्रणाली के अनुसार सरकार खड़ी फसल का अनुमान लगाकर लगान निश्चित कर देती थी।

(ख) बटाई प्रणाली-इस प्रणाली के अनुसार जब फसल काट ली जाती थी, तो उसे तीन भागों में बांट दिया जाता था। एक भाग सरकार लगान के रूप में ले लेती थी और शेष दो भाग किसानों को मिल जाते थे।

(ग) नसक प्रणाली-इस प्रणाली के अनुसार सारे गांव की फसल का इकट्ठा अनुमान लगाकर लगान निश्चित किया जाता था।
मुग़ल सरकार ने किसानों को अधिक-से-अधिक भूमि को कृषि-योग्य बनाने के लिए कर्जे दिये। सूखा पड़ने पर या उपज नष्ट हो जाने की स्थिति में उनका लगान माफ कर दिया जाता था।

(ख) निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करो

  1. तुज़क-ए-बाबरी …………………….. की आत्म जीवनी है।
  2. कन्वाहा की लड़ाई बाबर तथा ……………………… के बीच लड़ी गई थी।
  3. अकबर ने हेमू को …. …… में पराजित किया था।
  4. बाबर ने ……………………. लिखा था।
  5. 5. अबुल फ़ज़ल ने ………… …. लिखा था।

उत्तर-

  1. बाबर
  2. राणा सांगा
  3. 1556 ई० में पानीपत के मैदान
  4. बाबरनामा (तुज़क-ए-बाबरी)
  5. अकबरनामा।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

(ग) निम्नलिखित प्रत्येक कथन के आगे ठीक (✓) अथवा गलत (✗) का चिह्न लगाएं

  1. मुग़ल भारत में 1525 ई० में आये।
  2. दौलत खां लोधी तथा राणा सांगा ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए निमन्त्रण दिया।
  3. शेरशाह सूरी एक मुग़ल शासक था।
  4. औरंगजेब के शासनकाल में राजपूतों से अच्छा व्यवहार किया गया।
  5. औरंगज़ेब की दक्षिण नीति ने मुग़ल साम्राज्य को मज़बूत किया।
    उत्तर-1. (✓), 2. (✓), 3. (✗), 4. (✗), 5. (✗)

PSEB 7th Class Social Science Guide मुग़ल साम्राज्य Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
पानीपत की पहली लड़ाई कब और किस-किस के बीच हुई ? इसमें किसकी पराजय हुई ?
उत्तर-
पानीपत की पहली लड़ाई 1526 ई० में बाबर तथा इब्राहिम लोधी के बीच हुई। इसमें इब्राहिम लोधी की पराजय हुई।

प्रश्न 2.
बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनीतिक स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर-
बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनीतिक दशा बड़ी शोचनीय थी। देश छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। ये राज्य सदा एक-दूसरे से ही लड़ते-झगड़ते रहते थे। देश में कोई केन्द्रीय सत्ता नहीं थी।

  1. दिल्ली सल्तनत का वैभव समाप्त हो चुका था। इसका विस्तार अब दिल्ली के आस-पास के प्रदेशों तक ही सीमित था।
  2. मेवाड़ में राणा सांगा काफ़ी शक्तिशाली हो रहा था।
  3. पंजाब में दौलत खां लोधी दिल्ली के सुल्तान से बदला लेने की सोच रहा था।
  4. बंगाल तथा बिहार के शासक भी कम शक्तिशाली नहीं थे।
  5. दक्षिण भारत में भी कई राज्य थे। इनमें से विजय नगर राज्य प्रमुख था। बहमनी राज्य कई भागों में बंट चुका था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 3.
हुमायूं को कब और किसने भारत से बाहर निकाला ? उसने पुनः अपना राज्य कब प्राप्त किया ?
उत्तर-
हुमायूं को 1540 ई० में शेरशाह सूरी ने भारत से निकाला। परन्तु 1555 ई० में हुमायूं ने शेरशाह सूरी के उत्तराधिकारी सिकन्दर सूरी को हराकर पुनः दिल्ली पर अधिकार कर लिया। 1556 ई० में हुमायूं की मृत्यु हो गई।

प्रश्न 4.
शेरशाह सूरी ( 1540-1545 ई०) कौन था ? उसने भारत का शासन किस प्रकार प्राप्त किया ?
उत्तर-
शेरशाह सूरी बिहार के जागीरदार हुसैन खां का पुत्र था। उसका असली नाम फरीद खां था। परन्तु एक शेर को मार देने पर उसे शेर खां की उपाधि दी गई। वह बिहार में अफ़गान सरदारों का नेता बन गया और जल्दी ही बिहार का शासक बन गया। उसने मुग़ल सम्राट् हुमायूं को चौसा और कन्नौज में हराया। 1540 ई० में उसने दिल्ली पर अधिकार कर लिया। उसने 1540 ई० से 1545 ई० तक शासन किया। 1545 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

प्रश्न 5.
शेरशाह सूरी के शासन-प्रबन्ध की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-

  1. शेरशाह सूरी ने अपने राज्य को 66 सरकारों में बांटा हुआ था। सरकारों को आगे परगनों में बांटा गया था। सरकारों के समान परगनों के भी दो प्रमुख अधिकारी होते थे।
  2. शेरशाह सूरी ने वाणिज्य-व्यापार के विकास के लिए हर ढंग अपनाया। उसने रूपा (रुपया) नाम के चांदी के सिक्के चलाए।
  3. शेरशाह सूरी ने देश में बहुत-सी महत्त्वपूर्ण सड़कें बनवाईं। उनमें से शेरशाह सूरी मार्ग (जी० टी० रोड) अति महत्त्वपूर्ण थी। सड़कों के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाए गए। यात्रियों के लिए आराम घर बनाए गये।
  4. वह निर्धनों, विधवाओं, शिक्षण संस्थाओं और विद्वानों को दान देता था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 6.
अकबर को राजगद्दी पर कब और किसने बिठाया ?
उत्तर-
अकबर को 1556 ई० में बैरम खां ने राजगद्दी पर बिठाया।

प्रश्न 7.
बैरम खां कौन था ? अकबर ने उसे पद से कब हटाया ?
उत्तर-
बैरम खां अकबर का संरक्षक था। अकबर ने उसे 1560 ई० में पद से हटाया।

प्रश्न 8.
व्याख्या करो कि अकबरनामा तथा आईने-अकबरी इतिहास रचने में किस प्रकार सहायक हैं ?
उत्तर-
अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी अबुल फ़ज़ल द्वारा लिखी गई दो प्रसिद्ध रचनाएं हैं। इनसे हमें अकबर के दरबार, विजयों, शासन-प्रबन्ध, सामाजिक-आर्थिक-धार्मिक नीति, कला और भवन निर्माण के क्षेत्रों में हुए विकास के बारे में जानकारी मिलती है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 9.
अकबर की राजपूत नीति की मुख्य विशेषताएं बताइए।
उत्तर-
अकबर राजपूतों के साथ मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बनाना चाहता था। अतः उसने राजपूत राजकुमारियों से विवाह किये। इन वैवाहिक सम्बन्धों ने उसकी स्थिति को मज़बूत बनाया। उसने अपने शासन में राजपूतों को उच्च पद दिये। कई राजपूत उसके महत्त्वपूर्ण और विश्वस्त अधिकारी थे, जैसे राजा मान सिंह। परन्तु वह उन राजपूतों के विरुद्ध लड़ा भी, जिन्होंने उसका विरोध किया, जैसे मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह।

प्रश्न 10.
निम्न पर नोट लिखिए –
(i) हुमायूं
(ii) जहांगीर
(iii) शाहजहां।
उत्तर-
(i) हुमायूं-हुमायूं बाबर का सबसे बड़ा पुत्र था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद 1530 ई० में राजगद्दी पर बैठा। उसे अपने जीवन काल में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उसका सबसे कड़ा संघर्ष अफ़गान नेता शेरशाह सूरी से हुआ। वह 1540 ई० में चौसा तथा कन्नौज के युद्धों में शेरशाह के हाथों पराजित हुआ। फलस्वरूप उसे भारत छोड़ना पड़ा। उसने लगभग 15 साल फ़ारस में व्यतीत किये। 1555 ई० में वह अपनी राजगद्दी पुनः प्राप्त करने में सफल रहा। परन्तु अगले ही वर्ष उसकी मृत्यु हो गई।

(ii) जहांगीर-जहांगीर अकबर का पुत्र था। अकबर की मृत्यु के पश्चात् वह 1605 ई० में राजगद्दी पर बैठा। उसने महाराणा प्रताप के पुत्र राणा अमर सिंह के विरुद्ध एक सैनिक अभियान भेजा। परन्तु बाद में बहुत ही उदार शर्तों पर उसने उसके साथ सन्धि कर ली। इस प्रकार मुग़लों और मेवाड़ के बीच चले आ रहे लम्बे संघर्ष का अन्त हो गया।
उसके शासनकाल की अन्य मुख्य घटनाएं निम्नलिखित हैं –

  1. राजगद्दी पर बैठते ही जहांगीर को अपने पुत्र खुसरो के विद्रोह का सामना करना पड़ा। जहांगीर ने इस विद्रोह का दमन कर दिया।
  2. जहांगीर ने गुरु अर्जुन देव जी को एक झूठे आरोप में मृत्यु दण्ड दिया। उन्हें पांच दिन तक यातना देकर 1606 ई० में शहीद करवा दिया गया।
  3. जहांगीर के शासनकाल की एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटना नूरजहां से उसका विवाह था, नूरजहां को उसने ‘नूर महल’ (महल का प्रकाश) की उपाधि दी। .
  4. जहांगीर के दरबार में इंग्लैण्ड के दो राजदूत कैप्टन हॉकिन्स तथा सर टॉमस रो आए। ये दूत भारत में व्यापारिक सुविधाएं प्राप्त करने के उद्देश्य से आये थे।

(iii) शाहजहां-शाहजहां मुग़ल सम्राट जहांगीर का पुत्र था। उसका वास्तविक नाम खुर्रम था। वह 1628 ई० में जहांगीर की मृत्यु के बाद राजगद्दी पर बैठा। उसने लगभग 31 वर्ष तक शासन किया। उसके शासन काल की कुछ मुख्य घटनाएं अग्रलिखित हैं –

  1. शाहजहां के गद्दी पर बैठते ही पहाड़ी प्रदेश के बुन्देलों ने विद्रोह कर दिया। इस विद्रोह को कुचलने के लिए शाहजहां ने एक विशाल सेना भेजी और जुझार सिंह को मुग़लों के साथ सन्धि करने पर विवश कर दिया।
  2. 1628 ई० में शाहजहां ने नौरोज का मेला मनाया। इस अवसर पर मुग़ल सम्राट ने एक विशाल भोज का आयोजन किया।
  3. अपनी पत्नी मुमताज महल से शाहजहां को बहुत प्रेम था। 7 जून, 1631 ई० को उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। शाहजहां को उसकी मृत्यु से भारी दुःख पहुंचा।
    शाहजहां का शासनकाल ताजमहल, मयूर सिंहासन तथा कोहिनूर हीरे के लिए याद किया जाता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 11.
अकबर अथवा मुगलों के केन्द्रीय शासन-प्रबन्ध के बारे में लिखो।
उत्तर-
अकबर अथवा मुग़लों के केन्द्रीय शासन-प्रबन्ध का वर्णन इस प्रकार है :–

  1. राजा-राजा शासन प्रबन्ध का प्रमुख था। उसकी सहायता के लिए अनेक मन्त्री होते थे। उनमें प्रमुख मन्त्री वकील, दीवान-ए-आला, मीर बख्शी, सदर-उस-सदूर, काज़ी-उल-कज़ात और मीर समन थे।
  2. वकील-वह राज्य का प्रधानमन्त्री था। वह बादशाह को देश में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी देता था और बादशाह के आदेशों का पालन कराता था।
  3. दीवान-ए-आला-वह वित्त मन्त्री होता था। वह राज्य के आय-व्यय का हिसाब रखता था। वह कर संग्रह सम्बन्धी नियम भी बनाता था।
  4. मीर-बख्शी-मीर बख्शी मनसबदारों का रिकार्ड रखता था। वह उनको वेतन बांटता था और सैनिक संस्थाओं की देखभाल करता था।
  5. सदर-उस-सदूर-वह धार्मिक विभाग का प्रमुख था। वह पीरों-फकीरों, सन्तों-महात्माओं और. शिक्षणसंस्थाओं का हिसाब रखता था।
  6. काज़ी-उल-कज़ात-वह इस्लामी कानूनों के अनुसार न्याय बारे बादशाह को सलाह देता था।
  7. खान-ए-सामा-वह शाही परिवार और कारखानों की देखभाल करता था।

प्रश्न 12.
अकबर अथवा मुग़लों के प्रान्तीय शासन प्रबन्ध का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
अकबर ने अपने प्रशासन को ठीक ढंग से चलाने के लिए साम्राज्य को 15 प्रान्तों या सूबों में बांटा हुआ था। प्रान्तों के मुख्य अधिकारी निम्नलिखित थे :–

  1. सूबेदार-सूबेदार प्रान्त का सबसे बड़ा अधिकारी था। उसका प्रमुख कार्य प्रान्त में शान्ति स्थापित करना और कानून व्यवस्था बनाये रखना था।
  2. दीवान-वह प्रान्त के वित्त विभाग का प्रमुख था। वह प्रान्त के आय व्यय का हिसाब रखता था।
  3. बख्शी-वह प्रान्त के सैनिक प्रबन्ध की देखभाल करता था। वह घोड़ों को दागने का प्रबन्ध भी करता था।
  4. सदर-वह प्रान्त के सन्तों, महात्माओं और पीरों-फ़कीरों का ब्योरा तैयार करता था।
  5. वाक्या नवीस-वह जासूसी विभाग का प्रमुख था। वह प्रान्त में होने वाली घटनाओं का ब्योरा रखता था।
  6. कोतवाल-वह पुलिस अधिकारी था। उसका मुख्य कार्य शहर में शान्ति स्थापित करना और शहर की पहरेदारी करना था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 13.
अकबर अथवा मुग़लों के स्थानीय प्रबन्ध पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
अकबर ने मुग़ल साम्राज्य के स्थानीय प्रबन्ध को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रान्तों को सरकारों या ज़िलों, परगनों और ग्रामों में बांटा हुआ था –
(I) सरकार का प्रबन्ध –
1. फ़ौजदार-फ़ौजदार सरकार या ज़िलों का मुख्य प्रबन्धक था। उसका मुख्य कार्य सरकार या जिले में शान्ति स्थापित करना था। वह बादशाह के आदेशों का पालन भी करवाता था।
2. आमिल-गुजार-उसका मुख्य कार्य कर इकट्ठा करना था।
3. बितिक्ची और खजांची-ये दोनों अधिकारी आमिल गुज़ार की सहायता करते थे।

(II) परगने का प्रबन्ध –
1. शिकदार-उसका मुख्य कार्य परगने में शान्ति स्थापित करना था।
2. आमिल-वह भूमि का लगान इकट्ठा करता था।
3. पोतदार और कानूनगो-ये दोनों अधिकारी आमिल की सहायता करते थे।

(III) ग्रामों का प्रबन्ध-ग्रामों का प्रबन्ध पंचायतों द्वारा किया जाता था। वे ग्रामों का विकास करती थीं और गांव में आम झगड़ों का निपटारा करती थीं। उनकी सहायता के लिए चौधरी, मुकद्दम और पटवारी होते थे।

प्रश्न 14.
शाहजहां तथा जहांगीर के राज्य का वर्णन करो।
उत्तर-
I. शाहजहां ( 1628-1657 ई०)
शाहजहां 1628 ई० में अपने पिता जहांगीर की मृत्यु के बाद राजसिंहासन पर बैठा।
1. उसे बुन्देलखण्ड में और दक्षिण में बहुत से विद्रोहों का सामना करना पड़ा। 1628 ई० में बुन्देलखण्ड के शासक राजा ार सिंह ने शाहजहां के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। परन्तु वह हार गया। उसने 1635 ई० में पुनः विद्रोह कर दिया और मुग़लों के हाथों मारा गया।

2. 1633 ई० में शाहजहां ने दक्षिण पर आक्रमण कर दिया और अहमद नगर को मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया। बीजापुर और गोलकुण्डा के स्वतन्त्र राज्यों ने भी मुग़लों की अधीनता स्वीकार कर ली।

3. शाहजहां ने अपने पुत्र औरंगज़ेब को दक्षिणी भारत का वायसराय नियुक्त किया परन्तु औरंगज़ेब बीजापुर और गोलकुण्डा राज्यों को अपने साम्राज्य में मिलाने में असफल रहा।

4. शाहजहां ने दक्षिण में अपनी स्थिति मज़बूत करने के बाद मध्य एशिया में बलख़ और बदख़शां पर अधिकार करने के लिए अपनी सेना भेजी, परन्तु वह सफल न हो सका।

5. वह ईरानियों से कन्धार छीनने में भी सफल न हो सका।

6. शाहजहां पुर्तगालियों से भी बहुत दुःखी था, क्योंकि उन्होंने हुगली में अपनी बस्ती स्थापित कर ली थी। वे इसका प्रयोग बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती करने के लिए करते थे। अतः मुग़ल सेना ने उन्हें हुगली से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद सेना उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ी और उसने कामरूप के क्षेत्रों पर अपना अधिकार कर लिया।

7. शाहजहां ने आगरा में ताजमहल बनवाया। उसने शाहजहांनाबाद नामक एक नया शहर भी स्थापित किया और उसे अपनी राजधानी बनाया। 1657 ई० में शाहजहां बीमार पड़ गया और उसके पुत्रों में राजगद्दी के लिए संघर्ष आरम्भ हो गया। औरंगज़ेब ने शाहजहां को आगरे के किले में कैद कर लिया और स्वयं बादशाह बन बैठा।

II. जहांगीर (1605-1627 ई०)
जहांगीर अकबर का पुत्र था। वह 1605 ई० में अकबर की मृत्यु के बाद मुग़ल सिंहासन पर बैठा।
1. जहांगीर ने मुग़ल साम्राज्य को शक्तिशाली बनाने के लिए सबसे पहले अपने पुत्र खुसरो के विद्रोह का दमन किया। इसके बाद उसने बंगाल और अवध को अपने अधिकार में लिया।

2. 1614 ई० में उसने मेवाड़ के शासक राणा अमर सिंह को हराया। परन्तु उसने राणा अमर सिंह को इस शर्त पर अपने क्षेत्रों पर राज्य करने का अधिकार दिया कि वह मुग़ल बादशाह के प्रति वफादार रहेगा।

3. 1620 ई० में जहांगीर ने कांगड़ा पर अधिकार कर लिया। .

4. जहांगीर ने दक्षिण भारत में मुग़लों के प्रभाव का विस्तार करने के लिए अहमदनगर के किले को जीत लिया। परन्तु अहमदनगर के सेनापति मलिक अम्बर ने मुग़लों का जबरदस्त विरोध किया। । ।

5. अफ़गानिस्तान में ईरानियों ने कन्धार का प्रदेश जहांगीर से छीन लिया। इससे मुग़ल साम्राज्य को बहुत क्षति पहंची, क्योंकि पश्चिमी एशिया से भारत के व्यापार के लिए कन्धार शहर बहुत महत्त्वपूर्ण था।

6. जहांगीर के शासनकाल में कई यूरोपीय भी भारत आये।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 15.
नूरजहां पर एक संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-
नूरजहां मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी थी। जहांगीर ने 1611 ई० में उससे विवाह किया। वह बहुत ही सुन्दर और बुद्धिमती महिला थी। वह बड़ी महत्त्वाकांक्षी थी और राज्य के शासन-प्रबन्ध में बहुत रुचि लेती थी। जहांगीर महत्त्वपूर्ण राज्य कार्यों में उसकी सलाह लेता था। एक बार जहांगीर लम्बे समय के लिए बीमार हो गया, तो राज्य का शासन प्रबन्ध नूरजहां ने ही चलाया था। उसके नाम से शाही आदेश जारी किये गए। यहां तक कि जहांगीर और नूरजहां के नाम के साझे सिक्के भी चलाए गए।

प्रश्न 16.
औरंगजेब ( 1658-1707 ई०) का राज्यकाल संकटों से भरा था। उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
औरंगज़ेब मुग़ल साम्राज्य का अन्तिम प्रसिद्ध शासक था। उसने 1658 ई० से 1707 ई० तक शासन किया। उसके साम्राज्य में लगभग सारा भारत सम्मिलित था। परन्तु उसका राज्यकाल संकटों से भरा हुआ था।

  1. 1669 ई० में मथुरा के जाटों ने औरंगज़ेब के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उसने विद्रोह को तो कुचल दिया, परन्तु । जाटों ने मुग़लों के विरुद्ध लड़ाई जारी रखी।
  2. नारनौल और मेवाड़ में सतनामी हिन्दू साधुओं का एक सम्प्रदाय रहता था। मुग़ल अत्याचारों ने सतनामियों को मुग़लों के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए विवश कर दिया। परन्तु मुग़लों ने उनके विद्रोह को कुचल दिया।
  3. औरंगजेब की कठोर भूमि-सुधार नीति के कारण बुन्देलों ने बुन्देलखण्ड में विद्रोह कर दिया। औरंगज़ेब ने इस विद्रोह को भी कुचल दिया।
  4. औरंगजेब के विरुद्ध राजपूतों, मराठों और सिखों ने शक्तिशाली विद्रोह किये, जिन्हें कुचलने में बहुत समय लगा।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य 4

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 17.
औरंगजेब के शासनकाल तथा बाद में मुग़लों के विरुद्ध सिखों के संघर्ष का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
गुरु तेग बहादुर जी का संघर्ष- श्री गुरु हरि कृष्ण जी के बाद श्री गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नवम् गुरु बने। उन्होंने औरंगजेब की हिन्दू-विरोधी नीति का विरोध किया। इस कारण औरंगज़ेब गुरु जी के साथ नाराज़ हो गया। गुरु जी ने औरंगजेब द्वारा गुरुद्वारों के विनाश करने और उनके लिए दसवंध और भेटें एकत्रित करने वाले श्रद्धालुओं को शहरों से बाहर निकालने का विरोध किया। गुरु जी को दिल्ली लाया गया और मुसलमान बन जाने के लिए कहा गया। उन्होंने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। इस कारण उन्हें बहुत कष्ट दिये गए और 1675 ई० में उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद करवा दिया गया।

श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का संघर्ष- श्री गुरु तेग बहादुर जी के बाद उनके पुत्र गुरु गोबिन्द सिंह जी सिखों के दसवें गुरु बने। उन्होंने भी मुग़ल अत्याचारों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा। 1699 ई० में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने ‘खालसा’ की स्थापना की। इस कारण सिखों और मुग़लों में युद्ध आरम्भ हो गया। इस भयानक युद्ध में गुरु जी के दो पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह और साहिबज़ादा जुझार सिंह जी शहीद हो गए। गुरु साहिब के अन्य दो पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी को अत्याचारियों ने जीवित ही सरहिन्द में दीवार में चिनवा दिया।

औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद सिखों का संघर्ष-1707 ई० में औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी बहादुर शाह ने सिखों के साथ मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित किये। परन्तु सरहिन्द के फ़ौजदार वज़ीर खां के कहने पर एक पठान ने गुरु जी के पेट में छुरा घोंप दिया, जिस कारण 1708 ई० में गुरु जी ज्योति जोत समा गए। गुरु साहिब के बाद बन्दा बहादुर ने मुग़लों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा।

प्रश्न 18.
औरंगजेब की दक्कन नीति पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
औरंगज़ेब ने अपने जीवन के लगभग 25 साल दक्षिण में व्यतीत किए। वह सुन्नी मुसलमान था। इस कारण वह दक्षिण के बीजापुर और गोलकुण्डा के स्वतन्त्र शिया राज्यों को कुचलना चाहता था। ये राज्य मुग़लों के विरुद्ध मराठों को सहयोग देते थे। वह दक्षिण में मराठों की शक्ति का भी दमन करना चाहता था।

1686 ई० में औरंगज़ेब ने बीजापुर और 1687 ई० में गोलकुण्डा पर अधिकार कर लिया। इस समय तक भले ही शिवा जी की मृत्यु हो चुकी थी, तो भी मराठों ने मुग़लों के विरोध में अपना संघर्ष जारी रखा। औरंगजेब मराठों का दमन करने में असफल रहा। 1707 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

प्रश्न 19.
औरंगज़ेब के उत्तराधिकारियों की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
अथवा
मुग़ल साम्राज्य का पतन किस प्रकार हुआ ?
उत्तर-
औरंगज़ेब के उत्तराधिकारी शासन प्रबन्ध चलाने के लिए अयोग्य और शक्तिहीन थे। परिणामस्वरूप 1739 ई० में ईरान के शासक नादिर शाह ने भारत पर आक्रमण कर दिया। यह आक्रमण मुग़लों के लिए बहुत घातक सिद्ध हुआ। इसके बाद अफ़गानिस्तान के अहमद शाह अब्दाली ने भी भारत पर आक्रमण किया। इन आक्रमणों से मुग़ल साम्राज्य का पतन हो गया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 20.
भारत में यूरोपीयों के आगमन के बारे में लिखो।
उत्तर-
जहांगीर के राज्यकाल में बहुत से यूरोपीय व्यापारी भारत में आए। उनमें से विलियम हॉकिन्ज़ और सर टॉमस रो प्रमुख थे। विलियम हॉकिन्ज़ भारत में तीन साल (1608-1611 ई०) तक रहा। 1612 ई० में ब्रिटिश सरकार ने भारत में सूरत में एक फैक्टरी लगाई।

सर टॉमस रो इंग्लैण्ड के राजा का राजदूत था। वह 1615 ई० में जहांगीर के दरबार में आया। वह ब्रिटिश व्यापारियों के लिए भारत से व्यापार करने सम्बन्धी सुविधाएं प्राप्त करने में सफल रहा।

(क) सही जोड़े बनाइए :

  1. सिक्खों के नौवें गुरु – श्री गुरु गोबिंद सिंह जी
  2. खालसा पंथ की स्थापना – बंदा बहादुर
  3. मुग़लों के विरुद्ध संघर्ष – श्री गुरु तेग़ बहादुर जी
  4. आगरा के किले में कैद – शाहजहां

उत्तर-

  1. सिक्खों के नौवें गुरु – श्री गुरु तेग़ बहादुर जी
  2. खालसा पंथ की स्थापना – श्री गुरु गोबिंद सिंह जी
  3. मुग़लों के विरुद्ध संघर्ष – बंदा बहादुर
  4. आगरा के किले में कैद – शाहजहां।

(ख) सही उत्तर चुनिए :

प्रश्न 1.
मुग़ल साम्राज्य के प्रथम शासक ने कनवाहा की लड़ाई में राणा सांगा को हराया था? यह लड़ाई कब हुई थी?
(i) 1527 ई०
(ii) 1529 ई०
(iii) 1556 ई।
उत्तर-
(i) 1527 ई०।

प्रश्न 2.
राजा मानसिंह किस मुग़ल शासक का वफ़ादार अधिकारी था?
(i) बाबर
(ii) हुमायूं
(iii) अकबर।
उत्तर-
(iii) अकबर।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य

प्रश्न 3.
चित्र में दिखाए गए मुग़ल शासक को उसके पुत्र ने आगरे के किले में कैद कर दिया था। उसके पुत्र का क्या नाम था?
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 11 मुग़ल साम्राज्य 5
(i) शाहजहां
(ii) औरंगजेब
(iii) जहांगीर।
उत्तर-
(ii) औरंगज़ेब।

मुग़ल साम्राज्य PSEB 7th Class Social Science Notes

  • मुग़ल साम्राज्य की स्थापना – 1526 ई० में पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने इब्राहिम लोधी को हराया और भारत में मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी।
  • हुमायूं – मुग़ल बादशाह हुमायूं शेरशाह द्वारा पराजित हुआ और उत्तर भारत का राज्य उसके हाथ से निकल गया। परन्तु शेरशाह की मृत्यु के पश्चात् 1555 ई० में हुमायूं ने अपने खोए हुए राज्य पर पुनः अधिकार कर लिया।
  • शेरशाह सूरी – शेरशाह सूरी एक योग्य सेनापति और शासन प्रबन्धक था। उसने प्रजा के कल्याण के लिए कई सड़कें एवं सरायें बनवाईं। उसे अकबर का अग्रगामी भी कहा जाता है।
  • अकबर – अकबर हुमायूं का पुत्र था। हुमायूं की मृत्यु के बाद 1556 ई० में बैरम खां ने उसकी ताजपोशी की। उसने बैरम खां की सहायता से विजय अभियान आरम्भ किया और एक शक्तिशाली मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी।
  • जहांगीर – अकबर की मृत्यु के बाद जहांगीर मुग़ल राजगद्दी पर बैठा। परन्तु शासन की वास्तविक बागडोर उसकी पत्नी नूरजहां के हाथ में रही।
  • औरंगजेब – वह मुग़ल वंश का अन्तिम महान् सम्राट् था। उसकी मृत्यु के पश्चात् मुग़ल साम्राज्य का पतन हो गया।
  • ताजमहल – शाहजहां की वास्तुकला के क्षेत्र में अनूठी देन। यह इमारत आज भी विश्व विख्यात है।
  • अबुलफज़ल – अकबरनामा तथा आइन-ए-अकबरी के लेखक का नाम।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

राजनीतिक दशा (Political Condition)

प्रश्न 1.
गुरु नानक देव जी के जन्म समय ( 16वीं शताब्दी के आरंभ में) पंजाब की राजनीतिक दशा का वर्णन करो।
(Describe the political condition of Punjab at the time (In the beginning of the 16th century) of Guru Nanak Dev Ji’s birth.)
अथवा
बाबर के पंजाब पर किए गए आक्रमणों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उसकी सफलता के कारण बताएँ।
(While describing briefly the invasions of Babur over Punjab, explain the causes of his success.)
अथवा
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक अवस्था का वर्णन करें।
(Describe the political condition of Punjab in the beginning of 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बहुत दयनीय थी। पंजाब षड्यंत्रों का अखाड़ा बना हुआ था। उस समय पंजाब दिल्ली सल्तनत के अधीन था। इस पर लोधी वंश के सुल्तानों का शासन था। 16वीं शताब्दी के आरंभ में राजनीतिक दशा का शाब्दिक चित्रण निम्नलिखित अनुसार है—
लोधियों के अधीन पंजाब (The Punjab under the Lodhis)

1. ततार खाँ लोधी (Tatar Khan Lodhi)-1469 ई० में दिल्ली के सुल्तान बहलोल लोधी ने ततार खाँ लोधी को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया। वह इस पद पर 1485 ई० तक रहा। उसने बहुत कठोरता पूर्वक पंजाब पर शासन किया। 1485 ई० में ततार खाँ लोधी ने सुल्तान बहलोल लोधी के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। सुल्तान ने अपने शहज़ादे निज़ाम खाँ को ततार खाँ के विद्रोह का दमन करने के लिए भेजा। ततार खाँ निज़ाम खाँ से लड़ता हुआ मारा गया।

2. दौलत खाँ लोधी (Daulat Khan Lodhi)-दौलत खाँ लोधी ततार खाँ लोधी का पुत्र था। उसे 1500 ई० में नए सुल्तान सिकंदर लोधी ने पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया। वह सिकंदर लोधी के शासनकाल में तो पूर्ण रूप से वफ़ादार रहा परंतु सुल्तान इब्राहीम के शासनकाल में वह स्वतंत्र होने के स्वप्न देखने लगा। इस संबंध में उसने, आलम खाँ लोधी जो कि इब्राहीम का सौतेला भाई था, के साथ मिलकर षड्यंत्र करने आरंभ कर दिए थे। जब इन षड्यंत्रों के संबंध में इब्राहीम लोधी को ज्ञात हुआ, तो उसने दौलत खाँ के पुत्र दिलावर खाँ को बंदी बना लिया। शीघ्र ही दिलावर खाँ पुनः पंजाब पहुँचने में सफल हो गया। यहाँ पहुँचकर उसने अपने पिता दौलत खाँ को दिल्ली में उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में बताया। दौलत खाँ लोधी ने इस अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया।

3. प्रजा की दशा (Condition of Subject)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में प्रजा की दशा बहुत दयनीय थी। शासक वर्ग का प्रजा की ओर ध्यान ही नहीं था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हो चुके थे। चारों ओर रिश्वत का बोलबाला था। हिंदुओं पर अत्याचार बहुत बढ़ गए थे। उन्हें तलवार की नोक पर बलपूर्वक इस्लाम धर्म में शामिल किया जाता था। संक्षिप्त में उस समय चारों ओर अत्याचार, छल-कपट और भ्रष्टाचार फैला हुआ था। गुरु नानक देव जी ने वार माझ में इस प्रकार लिखा है—

काल काति राजे कसाई धर्म पंख कर उडरिया॥
कूड़ अमावस सच्च चंद्रमा दीसै नाहि कह चढ़िया॥

बाबर के आक्रमण
(Invasions of Babur)
1519 ई० से 1526 ई० के मध्य पंजाब को अपने अधिकार में लेने के लिए एक त्रिकोणीय संघर्ष आरंभ हो गया। यह संघर्ष इब्राहीम लोधी, दौलत खाँ लोधी तथा बाबर के बीच आरंभ हुआ। इस संघर्ष में अंततः बाबर विजयी हुआ। बाबर का जन्म मध्य एशिया में स्थित फरगना की राजधानी, अंदीजान में 14 फरवरी, 1483 ई० को हुआ था। वह तैमूर वंश से संबंध रखता था। बाबर ने भारत पर अपने साम्राज्य के विस्तार, भारतीय धन लूटने तथा भारत में इस्लाम के प्रसार के उद्देश्य से आक्रमण किए।

1. बाबर के प्रथम दो आक्रमण (First Two Invasions of Babur)—बाबर ने 1519 ई० में पंजाब पर दो बार आक्रमण किए। क्योंकि ये आक्रमण पंजाब के सीमावर्ती इलाकों पर किए गए थे। इसलिए इनका कोई विशेष महत्त्व नहीं है।

2. बाबर का तीसरा आक्रमण 1520 ई० (Third Invasion of Babur 1520 A.D.)-बाबर ने 1520 ई० में पंजाब पर तीसरी बार आक्रमण किया। इस आक्रमण के दौरान बाबर ने सैदपुर पर आक्रमण किया। बाबर ने बहुसंख्या में निर्दोष लोगों की हत्या कर दी और उन्हें बेरहमी से लूटा। हज़ारों लोगों को बंदी बना लिया गया। गुरु नानक देव जी जो इस समय सैदपुर में ही थे, ने बाबर के इस आक्रमण की तुलना पाप की बारात के साथ की है। उन्होंने बाबर के अत्याचारों का वर्णन ‘बाबर वाणी’ में इस प्रकार किया है
खुरासान खसमाना किया, हिंदुस्तान डराया॥
आपे दोस न देई कर्ता, जम करि मुगल चढ़ाया।
ऐती मार पई करलाणै, तैं की दर्द न आया॥
बाबर की सेनाओं ने गुरु नानक देव जी को भी बंदी बना लिया था। तत्पश्चात् जब बाबर को यह ज्ञात हुआ कि उसकी सेनाओं ने किसी संत-महापुरुष को बंदी बनाया है, तो उसने शीघ्र उनकी रिहाई का आदेश दिया।

3. बाबर का चौथा आक्रमण 1524 ई० (Fourth Invasion of Babur 1524 A.D.)—पंजाब के गवर्नर दौलत खाँ लोधी के निमंत्रण पर बाबर ने 1524 ई० में पंजाब पर चौथा आक्रमण किया। वह बिना किसी विशेष विरोध के लाहौर तक पहुँच गया था। लाहौर के पश्चात् उसने दौलत खाँ लोधी के सहयोग से दीपालपुर पर अधिकार कर लिया। इसके पश्चात् बाबर ने समस्त जालंधर दोआब को अपने अधिकार में ले लिया। बाबर ने जालंधर दोआब तथा सुल्तानपुर के प्रदेशों का शासन दौलत खाँ को सौंपा। क्योंकि यह दौलत खाँ की उम्मीदों से बहुत कम था, इसलिए उसने बाबर के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। बाबर ने उसे पराजित कर दिया तो वह शिवालिक की पहाड़ियों की ओर भाग गया। बाबर के काबुल लौटने के पश्चात् शीघ्र ही दौलत खाँ ने पुनः पंजाब पर अधिकार कर लिया।

4. बाबर का पाँचवाँ आक्रमण 1525-26 (Fifth Invasion of Babur 1525-26 A.D.)-बाबर ने दौलत खाँ को पाठ पढ़ाने के लिए नवंबर 1525 ई० में भारत पर पाँचवीं बार आक्रमण किया। बाबर के आगमन का समाचार पाकर दौलत खाँ ज़िला होशियारपुर में स्थित मलोट के दुर्ग में जाकर छुप गया। बाबर ने दुर्ग को घेरे में ले लिया। दौलत खाँ ने कुछ सामना करने के पश्चात् अपने शस्त्र फैंक दिए। इस प्रकार बाबर ने एक बार फिर समूचे पंजाब को अपने अधिकार में ले लिया। पंजाब की विजय से प्रोत्साहित होकर बाबर ने अपनी सेनाओं को दिल्ली की ओर बढ़ने का आदेश दिया। जब इब्राहीम लोधी को इस संबंध में समाचार मिला तो वह बाबर का सामना करने के लिए पंजाब की ओर चल पड़ा। 21 अप्रैल, 1526 ई० को दोनों सेनाओं के मध्य पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ। इस युद्ध में इब्राहीम लोधी पराजित हुआ। इस प्रकार भारत में लोधी वंश का अंत हो गया और मुग़ल वंश की स्थापना हुई।

5. बाबर की विजय के कारण (Causes of Babur’s Success)—बाबर की विजय के लिए कई कारण उत्तरदायी थे। प्रथम, इब्राहीम लोधी अपनी प्रजा में बहुत बदनाम था। इस कारण प्रजा ने सुल्तान का साथ न दिया। द्वितीय, उसकी सेना बड़ी निर्बल थी तथा अधिकतर लूट-मार ही करती थी। तृतीय, बाबर एक योग्य सेनापति था। उसकी सेना को कई लड़ाइयों का अनुभव था। चतुर्थ, बाबर के पास तोपखाना था और इब्राहीम के सैनिक तीर कमानों तथा तलवारों के साथ उसका मुकाबला न कर सके। इन कारणों से अफगानों की पराजय हुई तथा बाबर विजयी रहा।

सामाजिक दशा
(Social Condition)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 2.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के समाज की मुख्य विशेषताएँ बयान करो।।
(Discuss the main features of the society of Punjab in the beginning of the 16th century.)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में सामाजिक अवस्था का वर्णन करें। (Discuss the social condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा भी बहुत दयनीय थी। उस समय समाज हिंदू और मुसलमान नामक दो मुख्य वर्गों में विभाजित था। मुसलमान शासक वर्ग से संबंध रखते थे, इसलिए उन्हें समाज में विशेष अधिकार प्राप्त थे। दूसरी ओर हिंदू अधिक जनसंख्या में थे परंतु उन्हें लगभग सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था। उन्हें काफिर और जिम्मी कहकर पुकारा जाता था। समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्हें पुरुषों की जूती समझा जाता था। डॉक्टर जसबीर सिंह आहलुवालिया के अनुसार,
“जिस समय गुरु नानक जी ने अवतार धारण किया तो उस समय से पूर्व ही भारतीय समाज जड़ एवं पतित हो चुका था।”1
1. “When Guru Nanak appeared on the horizon, the Indian society had already become static and decadent.” Dr. Jasbir Singh Ahluwalia, Creation of Khalsa : Fulfilment of Guru Nanak’s Mission (Patiala : 1999) p. 19.

मुस्लिम समाज की विशेषताएँ (Features of the Muslim Society)
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—
1. समाज तीन वर्गों में विभाजित था (Society was divided into Three Classes)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज उच्च वर्ग, मध्य वर्ग और निम्न वर्ग में विभाजित था।

  • उच्च वर्ग (The Upper Class)-इस वर्ग में अमीर, खान, शेख़, मलिक, इकतादार, उलमा और काजी इत्यादि शामिल थे। इस वर्ग के लोग बहुत ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बहुत भव्य महलों में निवास करते थे। उच्च श्रेणी के लोगों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में नौकर होते थे।
  • मध्य वर्ग (The Middle Class)-इस श्रेणी में सैनिक, व्यापारी, कृषक, विद्वान्, लेखक और राज्य के छोटे कर्मचारी शामिल थे। उनके जीवन तथा उच्च वर्ग के लोगों के जीवन-स्तर में बहुत अंतर था। किंतु हिंदुओं की तुलना में वे बहुत अच्छा जीवन बिताते थे।
  • निम्न वर्ग (The Lower Class)—इस वर्ग में दास-दासियाँ, नौकर और श्रमिक शामिल थे। इनकी संख्या बहुत अधिक थी। उनका जीवन अच्छा नहीं था। उनके स्वामी उन पर बहुत अत्याचार करते थे।

2. स्त्रियों की दशा (Position of Women)-मुस्लिम समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। वे बहुत कम शिक्षित होती थीं। बहु-विवाह और तलाक प्रथा ने उनकी दशा और दयनीय बना दी थी।

3. भोजन (Diet)-उच्च वर्ग के मुसलमान कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाते थे। वे माँस, हलवा, पडी और मक्खन इत्यादि का बहुत प्रयोग करते थे। उनमें मदिरापान की प्रथा सामान्य हो गई थी। मदिरा के अतिरिक्त वे अफीम और भाँग का भी प्रयोग करते थे। निम्न वर्ग से संबंधित लोगों का भोजन साधारण होता था।

4. पहनावा (Dress)-उच्च वर्ग के मुसलमानों के वस्त्र बहुमूल्य होते थे। ये वस्त्र रेशम और मखमल से निर्मित थे। निम्न वर्ग के लोग सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुषों में कुर्ता और पायजामा पहनने की, जबकि स्त्रियों में लंबा बुर्का पहनने की प्रथा थी।

5. शिक्षा (Education)-16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। मस्जिदों और मकतबों में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी, जबकि मदरसों में उच्च शिक्षा। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र लाहौर और मुलतान में थे।

6. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-मुसलमान अपना मनोरंजन कई साधनों से करते थे। वे शिकार करने, चौगान खेलने, जानवरों की लड़ाइयाँ देखने और घुड़दौड़ में भाग लेने के बहुत शौकीन थे। वे शतरंज और चौपड़ खेलकर भी अपना मनोरंजन करते थे।

हिंदू समाज की विशेषताएँ (Features of the Hindu Society)
16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. जाति प्रथा (Caste System)-हिंदू समाज कई जातियों व उप-जातियों में विभाजित था। समाज में सर्वोच्च स्थान ब्राह्मणों को प्राप्त था। मुस्लिम शासन की स्थापना कारण ब्राह्मणों के प्रभाव में बहुत कमी आ गयी थी। इसा कारण अर्थात् मुस्लिम शासन के कारण ही क्षत्रियों ने नए व्यवसाय जैसे दुकानदारी, कृषि इत्यादि अपना लिए थे। वैश्य व्यापार और कृषि का ही व्यवसाय करते थे। शूद्रों के साथ इस काल में दुर्व्यवहार किया जाता था। इन जातियों के अतिरिक्त समाज में बहुत-सी अन्य जातियाँ एवं उप-जातियाँ प्रचलित थीं। ये जातियाँ परस्पर बहुत घृणा करती थीं।

2. स्त्रियों की दशा (Position of Women)-हिंदू समाज में स्त्रियों की दशा बहुत अच्छी नहीं थी। समाज में उनका स्तर पुरुषों के समान नहीं था। लड़कियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। उनका अल्पायु में ही विवाह कर दिया जाता था। इस काल में सती प्रथा बहुत ज़ोरों पर थी। विधवा को पुनर्विवाह करने की अनुमति नहीं थी।

3. खान-पान (Diet)-हिंदुओं का भोजन साधारण होता था। अधिकाँश हिंदू शाकाहारी होते थे। उनका भोजन गेहूँ, चावल, सब्जियाँ, घी और दूध इत्यादि से तैयार किया जाता था। वे माँस, लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करते थे। ग़रीब लोगों का भोजन बहुत साधारण होता था।

4. पहनावा (Dress)-हिंदुओं का पहनावा बहुत साधारण होता था। वे प्रायः सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुष धोती और कुर्ता पहनते थे। वे सिर पर पगड़ी भी बाँधते थे। स्त्रियाँ साड़ी, चोली और लहंगा पहनती थीं। निर्धन लोग चादर से ही अपना शरीर ढाँप लेते थे।

5. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-हिंदू नृत्य, गीत और संगीत के बहुत शौकीन थे। वे ताश और शतरंज भी खेलते थे। गाँवों के लोग जानवरों की लडाइयाँ और मल्लयद्ध देखकर अपना मनोरंजन करते थे। इनके अतिरिक्त हिंदू अपने त्यौहारों दशहरा, दीवाली, होली आदि में भी भाग लेते थे।

6. शिक्षा (Education)-हिंदू लोग ब्राह्मणों से मंदिरों और पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करते थे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के संबंध में जानकारी दी जाती थी। पंजाब में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु हिंदुओं का कोई केंद्र नहीं था।

उपरलिखित विवरण से स्पष्ट है कि 16वीं शताब्दी के आरंभ में मुस्लिम और हिंदू समाज में अनेक कुप्रथाएँ प्रचलित थीं। समाज में झूठ, धोखा, छल और कपट इत्यादि का बोलबाला था। लोगों के चरित्र का पतन हो चुका था। उनमें मानवता नाम की कोई चीज़ नहीं रही थी। डॉक्टर ए० सी० बैनर्जी का यह कहना बिल्कुल सही है,
“यह अनिश्चितता तथा हलचल का लंबा अंधकारमय काल था जिसने लोगों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने भद्दे दाग छोड़े।”2
2. “It was a long, dark age of uncertainty and restlessness, leaving its ugly scars on all aspects of people’s life.” Dr. A.C. Banerjee, Guru Nanak and His Times (Patiala : 1984) p. 19.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 3.
गुरु नानक देव जी के जन्म समय पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक दशा का वर्णन करें।
(Explain the political and social conditions of Punjab at the birth of Guru Nanak Dev Ji.)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक दशा का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(Give a brief account of the political and social conditions of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बहुत दयनीय थी। पंजाब षड्यंत्रों का अखाड़ा बना हुआ था। उस समय पंजाब दिल्ली सल्तनत के अधीन था। इस पर लोधी वंश के सुल्तानों का शासन था। 16वीं शताब्दी के आरंभ में राजनीतिक दशा का शाब्दिक चित्रण निम्नलिखित अनुसार है—
लोधियों के अधीन पंजाब (The Punjab under the Lodhis)

1. ततार खाँ लोधी (Tatar Khan Lodhi)-1469 ई० में दिल्ली के सुल्तान बहलोल लोधी ने ततार खाँ लोधी को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया। वह इस पद पर 1485 ई० तक रहा। उसने बहुत कठोरता पूर्वक पंजाब पर शासन किया। 1485 ई० में ततार खाँ लोधी ने सुल्तान बहलोल लोधी के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। सुल्तान ने अपने शहज़ादे निज़ाम खाँ को ततार खाँ के विद्रोह का दमन करने के लिए भेजा। ततार खाँ निज़ाम खाँ से लड़ता हुआ मारा गया।

2. दौलत खाँ लोधी (Daulat Khan Lodhi)-दौलत खाँ लोधी ततार खाँ लोधी का पुत्र था। उसे 1500 ई० में नए सुल्तान सिकंदर लोधी ने पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया। वह सिकंदर लोधी के शासनकाल में तो पूर्ण रूप से वफ़ादार रहा परंतु सुल्तान इब्राहीम के शासनकाल में वह स्वतंत्र होने के स्वप्न देखने लगा। इस संबंध में उसने, आलम खाँ लोधी जो कि इब्राहीम का सौतेला भाई था, के साथ मिलकर षड्यंत्र करने आरंभ कर दिए थे। जब इन षड्यंत्रों के संबंध में इब्राहीम लोधी को ज्ञात हुआ, तो उसने दौलत खाँ के पुत्र दिलावर खाँ को बंदी बना लिया। शीघ्र ही दिलावर खाँ पुनः पंजाब पहुँचने में सफल हो गया। यहाँ पहुँचकर उसने अपने पिता दौलत खाँ को दिल्ली में उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में बताया। दौलत खाँ लोधी ने इस अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया।

3. प्रजा की दशा (Condition of Subject)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में प्रजा की दशा बहुत दयनीय थी। शासक वर्ग का प्रजा की ओर ध्यान ही नहीं था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हो चुके थे। चारों ओर रिश्वत का बोलबाला था। हिंदुओं पर अत्याचार बहुत बढ़ गए थे। उन्हें तलवार की नोक पर बलपूर्वक इस्लाम धर्म में शामिल किया जाता था। संक्षिप्त में उस समय चारों ओर अत्याचार, छल-कपट और भ्रष्टाचार फैला हुआ था। गुरु नानक देव जी ने वार माझ में इस प्रकार लिखा है—

काल काति राजे कसाई धर्म पंख कर उडरिया॥
कूड़ अमावस सच्च चंद्रमा दीसै नाहि कह चढ़िया॥

आर्थिक दशा
(Economic Condition)

प्रश्न 4.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की कृषि, व्यापार तथा उद्योगों के संबंध में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about agriculture, trade and industries of the Punjab in the beginning of the sixteenth century ?)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की आर्थिक दशा की मुख्य विशेषताएँ बयान करो।
(Describe the main features of the economic condition of Punjab in the beginning of the sixteenth century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों की आर्थिक दशा बहुत अच्छी थी। उपजाऊ भूमि, विकसित व्यापार तथा लोगों के परिश्रम ने पंजाब को एक समृद्ध प्रदेश बना दिया। 16वीं शताब्दी के पंजाब के लोगों के आर्थिक जीवन का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

1. कृषि (Agriculture)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। पंजाब की भूमि बहुत उपजाऊ थी। सिंचाई के लिए कृषक मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर करते थे किंतु नहरों, तालाबों और कुओं का प्रयोग भी किया जाता था। यहाँ पर फसलों की भरपूर पैदावार होती थी। यहाँ की मुख्य फसलें गेहूँ, कपास, जौ, मकई, चावल और गन्ना थीं। फसलों की भरपूर उपज होने के कारण पंजाब को भारत का अन्न भंडार कहा जाता था।

2. उद्योग (Industries)-कृषि के पश्चात् पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय उद्योग था। ये उद्योग सरकारी भी थे और व्यक्तिगत भी। पंजाब के उद्योगों में वस्त्र उद्योग सर्वाधिक प्रसिद्ध था। यहाँ सूती, ऊनी और रेशमी तीनों प्रकार के वस्त्र निर्मित होते थे। समाना, सुनाम, सरहिंद, दीपालपुर, जालंधर, लाहौर और मुलतान इस उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र थे। कपड़ा उद्योग के अतिरिक्त उस समय पंजाब में चमड़ा, शस्त्र, बर्तन, हाथी दाँत और खिलौने इत्यादि बनाने के लिए उद्योग भी प्रचलित थे।

3. पशु पालन (Animal Rearing)-पंजाब के कुछ लोग पशु पालन का व्यवसाय करते थे। पंजाब में पालतू रखे जाने वाले मुख्य पशु गाय, बैल, भैंसे, घोड़े, खच्चर, ऊँट, भेड़ें और बकरियाँ इत्यादि थे। इन पशुओं से दूध, ऊन और भार ढोने का काम लिया जाता था।

4. व्यापार (Trade) पंजाब का व्यापार काफ़ी विकसित था। व्यापार का कार्यकछ विशेष श्रेणियों के हाथ में होता था। हिंदुओं की क्षत्रिय, महाजन, बनिया, सूद और अरोड़ा नामक जातियाँ तथा मुसलमानों में बोहरा और खोजा नामक जातियाँ व्यापार का कार्य करती थीं। माल के परिवहन का कार्य बनजारे करते थे। पंजाब का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से अफ़गानिस्तान, ईरान, अरब, सीरिया, तिब्बत, भूटान और चीन इत्यादि देशों के साथ होता था। पंजाब से इन देशों को अनाज, वस्त्र, कपास, रेशम और चीनी निर्यात की जाती थी। इन देशों से पंजाब घोड़े, फर, कस्तूरी और मेवे आयात करता था।

5. व्यापारिक नगर (Commercial Towns)-16वीं शताब्दी के आरंभ में लाहौर और मुलतान पंजाब के दो सर्वाधिक प्रसिद्ध व्यापारिक नगर थे। इनके अतिरिक्त पेशावर, जालंधर, लुधियाना, फिरोज़पुर, सुल्तानपुर, सरहिंद, स्यालकोट, कुल्लू, चंबा और काँगड़ा भी व्यापारिक दृष्टि से पंजाब के प्रसिद्ध नगर थे।

6. जीवन स्तर (Standard of Living)-उस समय पंजाब के लोगों के जीवन स्तर में बहुत अंतर था। मुसलमानों के उच्च वर्ग के लोगों के पास धन का बाहुल्य था। हिंदुओं के उच्च वर्ग के पास धन तो बहुत था, किंतु मुसलमान उनसे यह धन लूट कर ले जाते थे। समाज के मध्य वर्ग में मुसलमानों का जीवन स्तर तो अच्छा था, परंतु हिंदू अपना निर्वाह बहुत मुश्किल से करते थे। समाज में निर्धनों और कृषकों का जीवन-स्तर निम्न था। वे प्रायः साहूकारों के ऋणी रहते थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 5.
सोलहवीं शताब्दी में पंजाब के लोगों की सामाजिक व आर्थिक दशा कैसी थी ?
(What were the social and economic condition of people of Punjab in 16th century ?)
अथवा
सोलहवीं सदी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक और आर्थिक हालत का वर्णन करें।
(What were the social and economic condition of Punjab in the beginning of 16th century ? Discuss it.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा भी बहुत दयनीय थी। उस समय समाज हिंदू और मुसलमान नामक दो मुख्य वर्गों में विभाजित था। मुसलमान शासक वर्ग से संबंध रखते थे, इसलिए उन्हें समाज में विशेष अधिकार प्राप्त थे। दूसरी ओर हिंदू अधिक जनसंख्या में थे परंतु उन्हें लगभग सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था। उन्हें काफिर और जिम्मी कहकर पुकारा जाता था। समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्हें पुरुषों की जूती समझा जाता था। डॉक्टर जसबीर सिंह आहलुवालिया के अनुसार,
“जिस समय गुरु नानक जी ने अवतार धारण किया तो उस समय से पूर्व ही भारतीय समाज जड़ एवं पतित हो चुका था।”1
1. “When Guru Nanak appeared on the horizon, the Indian society had already become static and decadent.” Dr. Jasbir Singh Ahluwalia, Creation of Khalsa : Fulfilment of Guru Nanak’s Mission (Patiala : 1999) p. 19.

मुस्लिम समाज की विशेषताएँ (Features of the Muslim Society)
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. समाज तीन वर्गों में विभाजित था (Society was divided into Three Classes)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज उच्च वर्ग, मध्य वर्ग और निम्न वर्ग में विभाजित था।

  • उच्च वर्ग (The Upper Class)-इस वर्ग में अमीर, खान, शेख़, मलिक, इकतादार, उलमा और काजी इत्यादि शामिल थे। इस वर्ग के लोग बहुत ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बहुत भव्य महलों में निवास करते थे। उच्च श्रेणी के लोगों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में नौकर होते थे।
  • मध्य वर्ग (The Middle Class)-इस श्रेणी में सैनिक, व्यापारी, कृषक, विद्वान्, लेखक और राज्य के छोटे कर्मचारी शामिल थे। उनके जीवन तथा उच्च वर्ग के लोगों के जीवन-स्तर में बहुत अंतर था। किंतु हिंदुओं की तुलना में वे बहुत अच्छा जीवन बिताते थे।
  • निम्न वर्ग (The Lower Class)—इस वर्ग में दास-दासियाँ, नौकर और श्रमिक शामिल थे। इनकी संख्या बहुत अधिक थी। उनका जीवन अच्छा नहीं था। उनके स्वामी उन पर बहुत अत्याचार करते थे।

2. स्त्रियों की दशा (Position of Women)-मुस्लिम समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। वे बहुत कम शिक्षित होती थीं। बहु-विवाह और तलाक प्रथा ने उनकी दशा और दयनीय बना दी थी।

3. भोजन (Diet)-उच्च वर्ग के मुसलमान कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाते थे। वे माँस, हलवा, पडी और मक्खन इत्यादि का बहुत प्रयोग करते थे। उनमें मदिरापान की प्रथा सामान्य हो गई थी। मदिरा के अतिरिक्त वे अफीम और भाँग का भी प्रयोग करते थे। निम्न वर्ग से संबंधित लोगों का भोजन साधारण होता था।

4. पहनावा (Dress)-उच्च वर्ग के मुसलमानों के वस्त्र बहुमूल्य होते थे। ये वस्त्र रेशम और मखमल से निर्मित थे। निम्न वर्ग के लोग सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुषों में कुर्ता और पायजामा पहनने की, जबकि स्त्रियों में लंबा बुर्का पहनने की प्रथा थी।

5. शिक्षा (Education)-16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। मस्जिदों और मकतबों में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी, जबकि मदरसों में उच्च शिक्षा। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र लाहौर और मुलतान में थे।

6. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-मुसलमान अपना मनोरंजन कई साधनों से करते थे। वे शिकार करने, चौगान खेलने, जानवरों की लड़ाइयाँ देखने और घुड़दौड़ में भाग लेने के बहुत शौकीन थे। वे शतरंज और चौपड़ खेलकर भी अपना मनोरंजन करते थे।

हिंदू समाज की विशेषताएँ (Features of the Hindu Society)
16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. जाति प्रथा (Caste System)-हिंदू समाज कई जातियों व उप-जातियों में विभाजित था। समाज में सर्वोच्च स्थान ब्राह्मणों को प्राप्त था। मुस्लिम शासन की स्थापना कारण ब्राह्मणों के प्रभाव में बहुत कमी आ गयी थी। इसा कारण अर्थात् मुस्लिम शासन के कारण ही क्षत्रियों ने नए व्यवसाय जैसे दुकानदारी, कृषि इत्यादि अपना लिए थे। वैश्य व्यापार और कृषि का ही व्यवसाय करते थे। शूद्रों के साथ इस काल में दुर्व्यवहार किया जाता था। इन जातियों के अतिरिक्त समाज में बहुत-सी अन्य जातियाँ एवं उप-जातियाँ प्रचलित थीं। ये जातियाँ परस्पर बहुत घृणा करती थीं।

2. स्त्रियों की दशा (Position of Women)-हिंदू समाज में स्त्रियों की दशा बहुत अच्छी नहीं थी। समाज में उनका स्तर पुरुषों के समान नहीं था। लड़कियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। उनका अल्पायु में ही विवाह कर दिया जाता था। इस काल में सती प्रथा बहुत ज़ोरों पर थी। विधवा को पुनर्विवाह करने की अनुमति नहीं थी।

3. खान-पान (Diet)-हिंदुओं का भोजन साधारण होता था। अधिकाँश हिंदू शाकाहारी होते थे। उनका भोजन गेहूँ, चावल, सब्जियाँ, घी और दूध इत्यादि से तैयार किया जाता था। वे माँस, लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करते थे। ग़रीब लोगों का भोजन बहुत साधारण होता था।

4. पहनावा (Dress)-हिंदुओं का पहनावा बहुत साधारण होता था। वे प्रायः सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुष धोती और कुर्ता पहनते थे। वे सिर पर पगड़ी भी बाँधते थे। स्त्रियाँ साड़ी, चोली और लहंगा पहनती थीं। निर्धन लोग चादर से ही अपना शरीर ढाँप लेते थे।

4. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-हिंदू नृत्य, गीत और संगीत के बहुत शौकीन थे। वे ताश और शतरंज भी खेलते थे। गाँवों के लोग जानवरों की लडाइयाँ और मल्लयद्ध देखकर अपना मनोरंजन करते थे। इनके अतिरिक्त हिंदू अपने त्यौहारों दशहरा, दीवाली, होली आदि में भी भाग लेते थे।

5. शिक्षा (Education)-हिंदू लोग ब्राह्मणों से मंदिरों और पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करते थे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के संबंध में जानकारी दी जाती थी। पंजाब में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु हिंदुओं का कोई केंद्र नहीं था।

उपरलिखित विवरण से स्पष्ट है कि 16वीं शताब्दी के आरंभ में मुस्लिम और हिंदू समाज में अनेक कुप्रथाएँ प्रचलित थीं। समाज में झूठ, धोखा, छल और कपट इत्यादि का बोलबाला था। लोगों के चरित्र का पतन हो चुका था। उनमें मानवता नाम की कोई चीज़ नहीं रही थी। डॉक्टर ए० सी० बैनर्जी का यह कहना बिल्कुल सही है,
“यह अनिश्चितता तथा हलचल का लंबा अंधकारमय काल था जिसने लोगों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने भद्दे दाग छोड़े।”2
2. “It was a long, dark age of uncertainty and restlessness, leaving its ugly scars on all aspects of people’s life.” Dr. A.C. Banerjee, Guru Nanak and His Times (Patiala : 1984) p. 19.

धार्मिक अवस्था (Religious Condition)

प्रश्न 6.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों की धार्मिक अवस्था का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Give a brief account of the religious condition of the people of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में दो मुख्य धर्म हिंदू धर्म तथा इस्लाम प्रचलित थे। ये दोनों धर्म आगे कई संप्रदायों में विभाजित थे। इनके अतिरिक्त पंजाब में बौद्ध मत तथा जैन मत भी प्रचलित थे। इन धर्मों का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है—

1. हिंदू धर्म (Hinduism)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का सबसे प्रमुख धर्म हिंदू धर्म था। हिंदू धर्म वेदों में विश्वास रखता था। 16वीं शताब्दी में पंजाब के लोगों में रामायण तथा महाभारत बहुत लोकप्रिय थे। इस काल के समाज में ब्राह्मणों का प्रभुत्व था। जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी संस्कार ब्राह्मणों के बिना अधूरे समझे जाते थे। इस काल में ब्राह्मणों का चरित्र बहुत गिर चुका था। वे अपने स्वार्थों के लिए लोगों को लूटने के उद्देश्य से धर्म की गलत व्याख्या करते थे। वे भोली-भाली जनता को लूटकर बहुत खुशी अनुभव करते थे। उस समय पंजाब में हिंदू धर्म की निम्नलिखित संप्रदाएँ प्रचलित थीं

i) शैव मत (Shaivism)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में शैव मत बहुत लोकप्रिय था। इस मत के लोग शिव के अधिकतर पुजारी थे। उन्होंने स्थान-स्थान पर शिवालय स्थापित किए थे जहाँ शैव मत की शिक्षा दी जाती थी। शैव मत को मानने वाले जोगी कहलाते थे। जोगियों की मुख्य शाखा को नाथपंथी कहा जाता था। इसकी स्थापना गोरखनाथ ने की थी। क्योंकि जोगी कान में छेद करवा कर बड़े-बड़े कुंडल डालते थे इसलिए उन्हें कानफटे जोगी भी कहा जाता था। पंजाब में जोगियों का प्रमुख केंद्र जेहलम में गोरखनाथ का टिल्ला था। जोगियों ने ब्राह्मणों की रस्मों तथा जाति प्रथा के विरुद्ध प्रचार किया।

ii) वैष्णव मत (Vaishnavism)-वैष्णव मत भी पंजाब में काफ़ी लोकप्रिय था। इस मत के लोग विष्णु तथा उसके अवतारों की पूजा करते थे। इस काल में श्री राम तथा श्री कृष्ण को विष्णु का अवतार मान कर उनकी पूजा की जाती थी। इनकी स्मृति में पंजाब में अनेक स्थानों पर विशाल तथा सुंदर मंदिरों का निर्माण किया गया। इस मत के अनुयायी मदिरा तथा माँस आदि का प्रयोग नहीं करते थे।

iii) शक्ति मत (Shaktism)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों में शक्ति मत भी प्रचलित था। इस मत को मानने वाले लोग दुर्गा, काली तथा अन्य देवियों की पूजा करते थे। वे इन देवियों को शक्ति का प्रतीक समझते थे। इन देवियों को प्रसन्न करने के लिए पशुओं की बलि चढ़ाई जाती थी। इन देवियों की स्मृति में अनेक मंदिरों का निर्माण किया गया। इनमें से ज्वालामुखी, चिंतपुरणी, चामुण्डा देवी तथा नैना देवी के मंदिर बहुत प्रसिद्ध थे।

2. इस्लाम (Islam)-इस्लाम की स्थापना हज़रत मुहम्मद साहिब ने 7वीं शताब्दी में मक्का में की थी। उन्होंने समाज में प्रचलित सामाजिक-धार्मिक कुरीतियों का खंडन किया। उन्होंने एक ईश्वर तथा आपसी भ्रातृत्व का संदेश दिया। 16वीं शताब्दी के आरंभ में इस्लाम धर्म का प्रचार बड़ी तीव्र गति से हो रहा था। इसके दो प्रमुख कारण थे। प्रथम, भारत पर शासन करने वाले सभी सुल्तान मुसलमान थे। दूसरा, उन्होंने तलवार की नोक पर लोगों को जबरदस्ती मुसलमान बनाया। इस्लाम के अनुयायी सुन्नी तथा शिया नामक दो संप्रदायों में बंटे हुए थे। सुन्नी मुसलमानों की संख्या अधिक थी तथा वे कट्टर विचारों के थे। मुसलमानों के धार्मिक नेताओं को उलमा कहा जाता था। वे इस्लामी कानूनों की व्याख्या करते थे तथा लोगों को पवित्र जीवन बिताने की प्रेरणा देते थे। वे अन्य धर्मों को घृणा की दृष्टि से देखते थे।

3. सूफ़ी मत (Sufism)-सूफी मत इस्लाम से संबंधित एक संप्रदाय था। यह मत पंजाब में बहुत लोकप्रिय हुआ। यह मत 12 सिलसिलों में बँटा हुआ था। इनमें से चिश्ती तथा सुहरावर्दी सिलसिले पंजाब में बहुत प्रसिद्ध थे। पंजाब में थानेश्वर, हाँसी, नारनौल तथा पानीपत सूफ़ियों के प्रसिद्ध केंद्र थे। इस मत के लोग केवल एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वे सभी धर्मों का आदर करते थे। वे मनुष्य की सेवा करना अपना सबसे बड़ा कर्त्तव्य समझते थे। वे संगीत में विश्वास रखते थे। सूफ़ियों ने हिंदुओं तथा मुसलमानों में आपसी मेलजोल रखने, सुल्तानों को कट्टर नीति का त्याग करने के लिए प्रेरित करने, साहित्य तथा संगीत की उन्नति के लिए प्रशंसनीय योगदान दिया।

4. जैन मत (Jainism)-जैन मत पंजाब के व्यापारी वर्ग में प्रचलित था। इस मत के लोग 24 तीर्थंकरों, त्रिरत्नों, अहिंसा, कर्म सिद्धांत तथा निर्वाण में विश्वास रखते थे। वे ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं रखते थे।

5. बौद्ध मत (Buddhism)-16वीं शताब्दी में पंजाब में बौद्ध मत को हिंदू धर्म का एक भाग माना जाता था। महात्मा बुद्ध को विष्णु का ही एक अवतार मानते थे। पंजाब के बहुत कम लोग इस मत में शामिल थे।

गुरु नानक देव जी ने अपनी रचनाओं में अनेक स्थानों पर 16वीं शताब्दी के लोगों की धार्मिक अवस्था का वर्णन किया है। उनके अनुसार हिंदू तथा मुसलमान दोनों धर्म बाह्याडंबरों जैसे शरीर पर भस्म मलना, माथे पर तिलक लगाना, कानों में कुंडल डालना, नदी में स्नान करना, रोजे रखना तथा कब्रों आदि की पूजा पर बहुत ज़ोर देते थे। धर्म की वास्तविकता को लोग पूरी तरह से भूल चुके थे। अंत में हम डॉक्टर हरी राम गुप्ता के इन शब्दों से सहमत हैं,
“संक्षेप में गुरु साहिब के आगमन के समय भारत के दोनों धर्म-हिंदू धर्म तथा इस्लाम-भ्रष्टाचारी तथा पतित हो चुके थे। वे अपनी पवित्रता तथा गौरव को गंवा चुके थे।”3
3. “In short, at the time of Guru Nanak’s advent both the religions in India, Hinduism and Islam, had become corrupt and degraded. They had lost their pristine purity and glory.” Dr. H.R. Gupta, History of Sikh Gurus (New Delhi : 1993) p.12.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 7.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक तथा धार्मिक अवस्था का वर्णन करें।
(Describe the social and religious condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा भी बहुत दयनीय थी। उस समय समाज हिंदू और मुसलमान नामक दो मुख्य वर्गों में विभाजित था। मुसलमान शासक वर्ग से संबंध रखते थे, इसलिए उन्हें समाज में विशेष अधिकार प्राप्त थे। दूसरी ओर हिंदू अधिक जनसंख्या में थे परंतु उन्हें लगभग सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था। उन्हें काफिर और जिम्मी कहकर पुकारा जाता था। समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्हें पुरुषों की जूती समझा जाता था। डॉक्टर जसबीर सिंह आहलुवालिया के अनुसार,
“जिस समय गुरु नानक जी ने अवतार धारण किया तो उस समय से पूर्व ही भारतीय समाज जड़ एवं पतित हो चुका था।”1
1. “When Guru Nanak appeared on the horizon, the Indian society had already become static and decadent.” Dr. Jasbir Singh Ahluwalia, Creation of Khalsa : Fulfilment of Guru Nanak’s Mission (Patiala : 1999) p. 19.

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा कैसी थी ?
(What was the political condition of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक अवस्था ब्यान करें।
(Explain the political condition of Punjab in the beginning of 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बड़ी खराब थी। लोधी सुल्तानों की ग़लत नीतियों के परिणामस्वरूप यहाँ अराजकता फैली हुई थी। शासक वर्ग भोग-विलास में डूबा रहता था। सरकारी कर्मचारी, काज़ी तथा उलमा भ्रष्ट एवं रिश्वतखोर हो गए थे। मुसलमान हिंदुओं पर बहुत अत्याचार करते थे। उन्हें बलपूर्वक इस्लाम धर्म में सम्मिलित किया जाता था। राज्य की शासन-व्यवस्था भंग होकर रह गई थी। ऐसी स्थिति का लाभ उठाकर पंजाब के गवर्नर दौलत खाँ लोधी ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 2.
“16वीं सदी के आरंभ में पंजाब त्रिकोणी संघर्ष का अखाड़ा था।” व्याख्या करें।
(“’In the beginning of the 16th century, the Punjab was a cockpit of triangular struggle.” Explain.)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब ‘त्रिकोणी संघर्ष’ का वर्णन कीजिए।
(Explain the triangular struggle of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
अथवा
पंजाब के तिकोने (त्रिकोने) संघर्ष के बारे में आप क्या जानते हैं ? (P.S.E.B. June 2017) (What do you know about the triangular struggle in Punjab ?)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब में हुए त्रिकोणीय संघर्ष के बारे में संक्षेप में लिखें।
(Write in brief about the triangular struggle of the Punjab in the beginning of the 16th country.)
उत्तर-
16वीं सदी के आरंभ में पंजाब त्रिकोणे संघर्ष का अखाड़ा था। यह त्रिकोणा संघर्ष काबुल के शासक बाबर, दिल्ली के शासक इब्राहीम लोधी तथा पंजाब के सूबेदार दौलत खाँ लोधी के मध्य चल रहा था। दौलत खाँ लोधी पंजाब का स्वतंत्र शासक बनना चाहता था। इस संबंध में जब इब्राहीम लोधी को पता चला तो उसने दौलत खाँ के पुत्र दिलावर खाँ को बंदी बनाकर कारावास में डाल दिया। दौलत खाँ ने इस अपमान का बदला लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया। इस त्रिकोणे संघर्ष के अंत में बाबर की जीत हुई।

प्रश्न 3.
दौलत खाँ लोधी कौन था ? (Who was Daulat Khan Lodhi ? )
अथवा
दौलत खाँ लोधी पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a short note on Daulat Khan Lodhi.)
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी 1500 ई० में पंजाब का सूबेदार नियुक्त हुआ था। वह पंजाब में स्वतंत्र राज्य की स्थापना करने के स्वप्न देख रहा था। इस संबंध में जब इब्राहीम लोधी को पता चला तो उसने दौलत खाँ लोधी को शाही दरबार में उपस्थित होने को कहा। दौलत खाँ ने अपने छोटे पुत्र दिलावर खाँ को दिल्ली भेज दिया। दिलावर खाँ को दिल्ली पहुँचते ही बंदी बना लिया गया। शीघ्र ही वह किसी प्रकार कारागार से भागने में सफल हो गया। दौलत खाँ लोधी ने इस अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 4.
बाबर के भारत पर आक्रमण के कोई तीन कारण लिखें। (Write any three causes of the invansions of Babur over India.)
उत्तर-

  1. बाबर अपने सामग्रज्य का विस्तार करना चाहता था।
  2. वह भारत से अतुल्य संपदा लूटना चाहता था।
  3. वह भारत में इस्लाम का प्रसार करना चाहता था।

प्रश्न 5.
बाबर ने सैदपुर पर कब आक्रमण किया ? सिख इतिहास में इस आक्रमण का क्या महत्त्व है ? (When did Babar invade Saidpur ? What is its importance in Sikh History ?)
अथवा
बाबर के पंजाब के तीसरे हमले का संक्षिप्त वर्णन करें। (Give a brief account of Babur’s third invasion over Punjab.)
उत्तर-
बाबर ने सैदपुर पर 1520 ई० में आक्रमण किया यहाँ के लोगों ने बाबर का सामना किया। फलस्वरूप बाबर ने क्रोधित होकर बड़ी संख्या में लोगों की हत्या कर दी और उनके मकानों एवं महलों को लूटपाट करने के पश्चात् आग लगा दी गई। हज़ारों स्त्रियों को बंदी बना लिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। गुरु नानक देव जी जो इस समय सैदपुर में ही थे, ने बाबर की सेनाओं द्वारा लोगों पर किए गए अत्याचारों का वर्णन ‘बाबर वाणी’ में किया है। बाबर की सेनाओं ने गुरु नानक देव जी को भी बंदी बना लिया था। बाद में बाबर की सेना ने गुरु जी को रिहा कर दिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 6.
पानीपत की पहली लड़ाई का संक्षिप्त विवरण दो।
(Give a brief account of the First Battle of Panipat.)
अथवा
बाबर तथा इब्राहीम लोधी के मध्य युद्ध कब तथा क्यों हुआ ? ।
(Why and when did the battle take place between Babur and Ibrahim Lodhi ?)
अथवा
पानीपत की पहली लड़ाई तथा इसके महत्त्व का संक्षेप में वर्णन करें।
(Explain the First Battle of Panipat and its significance.)
उत्तर-
बाबर ने पंजाब के गवर्नर दौलत खाँ लोधी को सबक सिखाने के लिए नवंबर, 1525 ई० में पंजाब पर पाँचवीं बार आक्रमण किया। दौलत खाँ बाबर के सामने थोड़ा सा डटा परंतु शीघ्र ही उसने अपने हथियार डाल दिए। बाबर ने पंजाब की विजय से प्रोत्साहित होकर दिल्ली की ओर रुख किया। 21 अप्रैल, 1526 ई० को दोनों सेनाओं के बीच पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ। इस युद्ध में इब्राहीम लोधी की पराजय हुई। पानीपत की इस निर्णायक विजय के कारण भारत में मुग़ल वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न 7.
पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर क्यों विजयी रहा ? (What led to the victory of Babur in the First Battle of Panipat ?)
अथवा
भारत में बाबर की विजय और अफ़गानों की पराजय के कारणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(Give a brief account of the causes of victory of Babur and defeat of the Afghans in India.)
उत्तर-

  1. दिल्ली का सुल्तान इब्राहीम लोधी अपने दुर्व्यवहार और अत्याचार के कारण बहुत बदनाम था।
  2. इब्राहीम लोधी की सेना बहुत निर्बल थी।
  3. बाबर एक योग्य सेनापति था। उसको युद्धों का काफ़ी अनुभव था।
  4. बाबर द्वारा तोपखाने के प्रयोग ने भारी तबाही मचाई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 8.
पानीपत की प्रथम लड़ाई के तीन मुख्य परिणाम लिखें। (Write the three main results of the first battle of Panipat.)
उत्तर-

  1. लोधी वंश का अंत हो गया।
  2. मुग़ल साम्राज्य की स्थापना हो गई।
  3. नई युद्ध प्रणाली का आरंभ हुआ।

प्रश्न 9.
गुरु नानक देव जी के अनुसार शासक अन्यायकारी क्यों थे? (According to Guru Nanak Dev Ji why the rulers were unjust ?)
उत्तर-

  1. वे हिंदुओं से ज़जिया एवं तीर्थ यात्रा कर वसूलते थे।
  2. वे किसानों एवं जनसाधारण पर बहुत अत्याचार करते थे। .
  3. वे रिश्वत लिए बिना इन्साफ (न्याय) नहीं करते थे।

प्रश्न 10.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक अवस्था कैसी थी?
(What was the social condition of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
गुरु नानक देव जी के जन्म समय पंजाबियों की सामाजिक दशा के बारे में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the social condition of Punjab at the time of birth of Guru Nanak Dev ?)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का समाज मुसलमान और हिंदू नामक दो वर्गों में बँटा हुआ था। मुसलमानों को विशेष अधिकार प्राप्त थे क्योंकि वे शासक वर्ग से संबंधित थे। उन्हें राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त किया जाता था। दूसरी ओर हिंदुओं को लगभग सारे अधिकारों से वंचित रखा गया था। मुसलमान उनको काफिर कहते थे। मुसलमान हिंदुओं पर बहुत अत्याचार करते थे। उस समय समाज में स्त्रियों की स्थिति बहुत दयनीय थी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 11.
सोलहवीं शताब्दी के शुरू में पंजाब में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी? (What was the social condition of women in Punjab in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं सदी के प्रारंभ में पंजाब की स्त्रियों की हालत के विषय में वर्णन कीजिए।
(Describe about the condition of women in Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। हिंदू समाज में स्त्रियों को पुरुषों के बराबर नहीं समझा जाता था। उस समय बहुत-सी लड़कियों को जन्म लेते ही मार दिया जाता था। उनका अल्पायु में विवाह कर दिया जाता था। उनकी शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया जाता था। उस समय सती प्रथा भी पूरे जोरों पर थी। विधवा पर अनेक प्रकार की पाबंदियाँ लगायी जाती थीं। मुस्लिम समाज में भी स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन पर कई पाबंदियाँ लगाई गई थीं।

प्रश्न 12.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के समाज में मुसलमानों की श्रेणियों का वर्णन करें।
(Give an account of the Muslim classes of Punjab in the beginning of 16th century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों में बँटा हुआ था—

  1. उच्च श्रेणी-उच्च श्रेणी में अमीर, खान, शेख, काज़ी और उलमा शामिल थे। इस श्रेणी के लोग बड़े ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे।
  2. मध्य श्रेणी-मध्य श्रेणी में व्यापारी, सैनिक, किसान और राज्य के छोटे-छोटे कर्मचारी सम्मिलित थे। उनके जीवन तथा उच्च श्रेणी के जीवन में काफ़ी अंतर था।
  3. निम्न श्रेणी-इस श्रेणी में अधिकतर दास-दासियाँ एवं मज़दूर सम्मिलित थे। उन्हें अपना जीवन निर्वाह करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। उनको अपने स्वामी के अत्याचारों को सहन करना पड़ता था।

प्रश्न 13.
16वीं सदी के आरंभ में पंजाब के समाज में मुसलमानों की सामाजिक अवस्था किस प्रकार थी?
(What was the social condition of Muslims of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
गुरु नानक देव जी के जन्म के समय पंजाब के मुसलमान समाज की दशा के ऊपर रोशनी डालें।
(Throw light on the condition of muslim society of Punjab on the eve of Guru Nanak Dev Ji’s birth.)
उत्तर-
शासक वर्ग से संबंधित होने के कारण 16वीं शताब्दी में मुसलमानों की स्थिति हिंदुओं की अपेक्षा अच्छी थी। उस समय मुस्लिम समाज-उच्च श्रेणी, मध्य श्रेणी तथा निम्न श्रेणी में बँटा हुआ था। उच्च श्रेणी में अमीर, खान, शेख तथा मलिक इत्यादि आते थे। वे बहुत ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। मध्य श्रेणी में सैनिक, व्यापारी, किसान तथा राज्य के छोटे कर्मचारी सम्मिलित थे। वे भी अच्छा जीवन व्यतीत करते थे। निम्न श्रेणी में दास-दासियाँ एवं मज़दूर सम्मिलित थे। उन्हें अपने जीवन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 14.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के समाज में हिंदुओं की सामाजिक अवस्था कैसी थी ?
(What was the social condition of the Hindus of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के समाज में हिंदुओं की स्थिति बहुत दयनीय थी। समाज का बहुवर्ग होते हुए भी उन्हें लगभग सारे अधिकारों से वंचित रखा गया था। उनको काफिर और जिम्मी कहा जाता था। उन्हें जजिया और यात्रा कर आदि देने पड़ते थे। मुसलमान हिंदुओं को बलपूर्वक इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए विवश करते थे। उस समय हिंदू समाज कई जातियों व उपजातियों में बँटा हुआ था। उच्च जाति के लोग निम्न जाति के लोगों से घृणा करते थे। हिंदू समाज में स्त्रियों की दशा बहुत दयनीय थी।

प्रश्न 15.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में प्रचलित शिक्षा प्रणाली के बारे में संक्षेप जानकारी दें।
(Give a brief account of prevalent education in the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है। मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। राज्य सरकार उन्हें अनुदान देती थी। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे अधिक शिक्षा केंद्र लाहौर और मुलतान में थे। हिंदू लोग ब्राह्मणों से मंदिरों और पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करते थे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के संबंध में जानकारी दी जाती थी।

प्रश्न 16.
16वीं शताब्दी के आरंभ में लोगों के मनोरंजन के साधनों पर टिप्पणी लिखिए।
(Write a note on the means of entertainment of the people of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमान अपना मनोरंजन कई साधनों से करते थे। वे शिकार करने, चौगान खेलने, जानवरों की लड़ाइयाँ देखने और घुड़दौड़ में भाग लेने के बहुत शौकीन थे। वे समारोहों और महफिलों में बढ़कर भाग लेते थे। इनमें संगीतकार और नर्तकियाँ उनका मनोरंजन करती थीं। वे शतरंज और चौपड़ खेलकर भी अपना मनोरंजन करते थे। मुसलमान ईद, नौरोज और शब-ए-बरात इत्यादि के त्योहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाते थे। 16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू, नृत्य, गीत और संगीत के बहत शौकीन थे। वे ताश और शतरंज भी खेलते थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 17.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की आर्थिक हालत का संक्षिप्त ब्योरा दें।
(Give a brief account of the economic condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
अथवा
16वीं शताब्दी में पंजाब की आर्थिक दशा का संक्षिप्त वर्णन करें। .
(Briefly explain the economic condition of Punjab during the 16th century.)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब की आर्थिक दशा का वर्णन कीजिए।
(Briefly mention the economic condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में पंजाब के लोग आर्थिक तौर पर खुशहाल थे। पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। भूमि उपजाऊ होने के कारण यहाँ फ़सलों की भरपूर पैदावार होती थी। इस कारण पंजाब को भारत का अन्न भंडार की संज्ञा दी जाती थी। पंजाब के लोगों का दूसरा मुख्य व्यवसाय उद्योग था। ये उद्योग सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के थे। उस समय पंजाब में कपड़ा उद्योग, चमड़ा उद्योग और लकड़ी उद्योग बहुत प्रसिद्ध थे। उस समय पंजाब का व्यापार बड़ा विकसित था।

प्रश्न 18.
सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में पंजाब की खेती-बाड़ी संबंधी संक्षेप जानकारी दें। (Give a brief account of the agriculture of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य कार्य खेती-बाड़ी था। पंजाब की ज़मीन बहुत उपजाऊ थी। खेती के अधीन और भूमि लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कृषकों को विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाती थीं। यहाँ के लोग बड़े परिश्रमी थे। सिंचाई के लिए कृषक मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर करते थे किंतु नहरों, तालाबों और कुओं का प्रयोग भी किया जाता था। पंजाब की प्रमुख फ़सलें गेहूँ, जौ, मक्का, चावल, और गन्ना थीं। फ़सलों की भरपूर पैदावार होने के कारण पंजाब को भारत का अन्न भंडार कहा जाता था।

प्रश्न 19.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के उद्योग के बारे में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the Punjab industries in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के प्रसिद्ध उद्योगों का विवरण दें। (Give an account of the main industries of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
कृषि के पश्चात् पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय उद्योग था। ये उद्योग सरकारी भी थे और व्यक्तिगत भी। सरकारी उद्योग बड़े-बड़े शहरों में स्थापित थे जबकि व्यक्तिगत (निजी) गाँवों में । पंजाब के उद्योगों में वस्त्र उद्योग सर्वाधिक प्रसिद्ध था। इनमें सूती, ऊनी और रेशमी तीनों प्रकार के वस्त्र निर्मित होते थे। कपड़ा उद्योग के अतिरिक्त उस समय पंजाब में चमड़ा, शस्त्र, बर्तन, हाथी दाँत और खिलौने इत्यादि बनाने के उद्योग भी प्रचलित थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 20.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के व्यापार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Give a brief account of the trade of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
पंजाब का व्यापार काफ़ी विकसित था। माल के परिवहन का कार्य बनजारे करते थे। मेलों और त्योहारों के समय विशेष मंडियाँ लगाई जाती थीं। उस समय पंजाब का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से अफ़गानिस्तान, ईरान, अरब, सीरिया, तिब्बत, भूटान और चीन इत्यादि देशों के साथ होता था। पंजाब से इन देशों को अनाज, वस्त्र, कपास, रेशम और चीनी निर्यात की जाती थी। इन देशों से पंजाब इन देशों में घोड़े, फर, कस्तुरी और मेवे आयात करता था।

प्रश्न 21.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का जीवन स्तर कैसा था? (What was the living standard of people in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
उस समय पंजाब के लोगों का जीवन स्तर एक-सा नहीं था। मुसलमानों के उच्च वर्ग के लोगों के पास धन का बाहुल्य था और वे ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बड़े शानदार महलों में रहते थे। हिंदुओं के उच्च वर्ग के पास धन तो बहुत था किंतु मुसलमान उनसे यह धन लूट कर ले जाते थे। समाज के मध्य वर्ग में मुसलमानों का जीवन स्तर तो अच्छा था , परंतु हिंदुओं का जीवन स्तर संतोषजनक नहीं था। समाज में निम्न श्रेणी के लोग न तो अच्छे वस्त्र पहन सकते थे न ही अच्छा भोजन खा सकते थे। वे प्रायः साहूकारों के ऋणी रहते थे।

प्रश्न 22.
16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू धर्म की धार्मिक स्थिति कैसी थी ?
(What was the religious position of Hinduism in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का प्रमुख धर्म हिंदू धर्म था। यह धर्म भारत का सबसे प्राचीन धर्म था। इस धर्म के लोग वेदों में विश्वास रखते थे। 16वीं शताब्दी में पंजाब में रामायण तथा महाभारत बहुत लोकप्रिय थे। वे अनेक देवी-देवताओं की पूजा, तीर्थ यात्राओं, नदियों में स्नान करने को बहुत पवित्र समझते थे। वे ब्राह्मणों का बहुत सम्मान करते थे। ब्राह्मणों के सहयोग के बिना कोई भी धार्मिक कार्य अधूरा समझा जाता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 23.
इस्लाम पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a short note on Islam.)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में इस्लाम की दशा कैसी थी ? (What was the condition of Islam in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
हिंदू धर्म के पश्चात् पंजाब का दूसरा मुख्य धर्म इस्लाम था। इसकी स्थापना सातवीं शताब्दी में मक्का में हज़रत मुहम्मद साहिब द्वारा की गई थी। उन्होंने अरब समाज में प्रचलित सामाजिक-धार्मिक बुराइयों का खंडन किया। उन्होंने एक ईश्वर तथा परस्पर भ्रातृत्व का प्रचार किया। उनके अनुसार प्रत्येक मुसलमान को पाँच सिद्धांतों पर चलना चाहिए। इन सिद्धांतों को जीवन के पाच स्तंभ कहा जाता है।

प्रश्न 24.
सुन्नियों के बारे में एक संक्षेप नोट लिखें। (Write a short note on the Sunnis.)
अथवा
सुन्नी मुसलमान। . (The Sunni Musalman.)
उत्तर-
पंजाब के मुसलमानों की बहुसंख्या सुन्नियों की थी। दिल्ली सल्तनत के सभी सुल्तान तथा मुग़ल सम्राट सुन्नी थे। इसलिए उन्होंने सुन्नियों को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें विशेष सुविधाएँ प्रदान की। उस समय नियुक्त किए जाने वाले सभी काज़ी, मुफ्ती तथा उलेमा जी कि न्याय तथा शिक्षा देने का कार्य करते थे, सुन्नी संप्रदाय से संबंधित थे। सुन्नी हज़रत मुहम्मद साहिब को अपना पैगंबर समझते थे। वे कुरान को अपना सबसे पवित्र ग्रंथ समझते थे। वे एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वह इस्लाम के बिना किसी अन्य धर्म के अस्तित्व को सहन करने को तैयार नहीं थे। वे हिंदुओं के कट्टर दुश्मन थे तथा उन्हें काफिर समझते थे।

प्रश्न 25.
शिया कौन थे? वर्णन करो। (Who were the Shias ? Explain.)
अथवा
शिया। (The Shias.)
उत्तर-
सुन्नियों के पश्चात् पंजाब के मुसलमानों में दूसरा महत्त्वपूर्ण स्थान शिया संप्रदाय को प्राप्त था। वे भी सुन्नियों की भांति हज़रत मुहम्मद साहिब को अपना पैगंबर मानते थे। वे कुरान को अपना पवित्र ग्रंथ स्वीकार करते थे। वे एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वे भी प्रतिदिन पाँच बार नमाज पढ़ते थे। वे भी रमज़ान के महीने में रोज़े रखते थे। वे भी मक्का की यात्रा करना आवश्यक समझते थे। शिया तथा सुन्नियों में कुछ अंतर थे। इन मतभेदों के कारण सुन्नी तथा शिया एक-दूसरे के विरोधी हो गए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 26.
उलमा कौन थे ? उनके प्रमुख कार्य क्या थे। (Who were Ulemas ? What were their main functions ?)
उत्तर-

  1. उलमा कौन थे ? उलमा इस्लाम के विद्वान थे।
  2. उलमा के कार्य- उलमा के प्रमुख कार्य निम्नलिखित थे—
    • वे इस्लामी कानून (शरीअत) की व्याख्या करते थे।
    • वे सुल्तान को हिंदुओं के विरुद्ध जिहाद के लिए प्रेरित करते थे।
    • वे इस्लाम के प्रसार के लिए योजनाएँ तैयार करते थे।

प्रश्न 27.
सूफ़ी मत की मुख्य शिक्षाएँ लिखें। (Write the main teachings of Sufism.)
अथवा
सूफ़ी कौन थे? (Who were Sufies ?)
उत्तर-

  1. सूफ़ी मुसलमानों का एक प्रसिद्ध संप्रदाय था।
  2. वे एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वे अल्लाह को छोड़कर किसी अन्य की उपासना में विश्वास नहीं रखते थे।
  3. उनके अनुसार अल्लाह सर्वशक्तिमान् एवं सर्वव्यापक है।
  4. अल्लाह को प्राप्त करने के लिए वे पीर अथवा गुरु का होना अत्यावश्यक मानते थे। वे संगीत में विश्वास रखते थे।
  5. वे मानवता की सेवा को अपना परम धर्म मानते थे।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in one Word to one Sentence)

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा कैसी थी ?
अथवा
बाबर के आक्रमण के समय पंजाब की राजनीतिक दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत शोचनीय।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 2.
पंजाब की राजनीतिक दशा के संबंध में गुरु नानक देव जी ने क्या फरमाया है ?
उत्तर-
प्रत्येक ओर झूठ एवं रिश्वत का बोलबाला था।

प्रश्न 3.
गुरु नानक देव जी के जन्म के समय दिल्ली पर किस शासक का शासन था ?
अथवा
लोधी वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर-
बहलोल लोधी।

प्रश्न 4.
सिकंदर लोधी कौन था ?
उत्तर-
भारत का सुल्तान।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 5.
सिकंदर लोधी कब सिंहासन पर बैठा था ?
उत्तर-
1489 ई०।

प्रश्न 6.
इब्राहीम लोधी कब सिंहासन पर बैठा था ?
उत्तर-
1517 ई०।

प्रश्न 7.
लोधी वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर-
इब्राहीम लोधी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 8.
दौलत खाँ लोधी कौन था ?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी 1500 ई० से 1525 ई० तक पंजाब का सूबेदार था।

प्रश्न 9.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का शासक कौन था ?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी।

प्रश्न 10.
पंजाब के त्रिकोणे संघर्ष से क्या भाव है ?
उत्तर-
16वीं सदी के आरंभ में इब्राहीम लोधी, दौलत खाँ लोधी तथा बाबर के मध्य चलने वाले सघंर्ष से है।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 11.
बाबर कहाँ का शासक था ?
उत्तर-
काबुल।

प्रश्न 12.
बावर कौन था ?
उत्तर-
बावर काबुल का शासक था।

प्रश्न 13.
बाबर ने पंजाब पर अपना प्रथम आक्रमण कब किया ?
उत्तर-
1519 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 14.
बाबर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया ? कोई एक कारण लिखें।
उत्तर-
वह अपने राज्य का विस्तार करना चाहता था।

प्रश्न 15.
गुरु नानक देव जी ने बाबर के किस आक्रमण की तुलना ‘पाप की बारात’ से की है ?
उत्तर-
सैदपुर आक्रमण की।

प्रश्न 16.
बाबर ने सैदपुर पर आक्रमण कब किया ?
उत्तर-
1520 ई०

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 17.
बाबर से सैदपुर पर आक्रमण के समय किस सिख गुरु साहिबान को बंदी बना लिया था ?
उत्तर-
गुरु नानक देव जी।

प्रश्न 18.
गुरु नानक देव जी को किस मुग़ल बादशाह ने गिरफ्तार किया था ?
उत्तर-
बाबर ने।

प्रश्न 19.
पानीपत की प्रथम लड़ाई कब हुई ?
उत्तर-
21 अप्रैल, 1526 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 20.
पानीपत की प्रथम लड़ाई किसके मध्य हुई ?
उत्तर-
बाबर तथा इब्राहीम लोधी।

प्रश्न 21.
पानीपत की पहली लड़ाई का कोई एक महत्त्वपूर्ण परिणाम बताएँ।
उत्तर-
भारत में मुग़ल वंश की स्थापना।

प्रश्न 22.
पानीपत की प्रथम लड़ाई के पश्चात् भारत में किस वंश की स्थापना हुई ?
उत्तर-
मुग़ल वंश।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 23.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का समाज किन दो प्रमुख वर्गों में विभाजित था ?
उत्तर-
मुस्लिम एवं हिंदु।

प्रश्न 24.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज कितने वर्गों में विभाजित था ?
उत्तर-
तीन।

प्रश्न 25.
16वीं शताब्दी पंजाब के मुस्लिम समाज की उच्च श्रेणी की कोई एक विशेषता लिखें।
उत्तर-
वे बहुत ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 26.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का हिंदू समाज कितनी जातियों में बँटा था ?
उत्तर-
चार।

प्रश्न 27.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में स्त्रियों की दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत अच्छी नहीं थी।

प्रश्न 28.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में मुस्लिम शिक्षा के एक प्रसिद्ध केंद्र का नाम बताएँ।
उत्तर-
लाहौर।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 29.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय बताएँ।
उत्तर-
कृषि।

प्रश्न 30.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की किसी एक प्रमुख फ़सल का नाम बताएँ।
उत्तर-
गेहूँ।

प्रश्न 31.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का सर्वाधिक विख्यात उद्योग कौन-सा था ?
उत्तर-
कपड़ा उद्योग।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 32.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का एक सर्वाधिक प्रसिद्ध गर्म वस्त्र तैयार करने के केंद्र का नाम बताओ।
उत्तर-
अमृतसर।

प्रश्न 33.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब से निर्यात की जाने वाली किन्हीं दो प्रमुख वस्तुओं के नाम बताएँ।
उत्तर-
वस्त्र तथा अन्न।

प्रश्न 34.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की किसी एक व्यापारिक श्रेणी का नाम बताएँ।
उत्तर-
महाजन।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 35.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के योगियों की मुख्य शाखा को क्या कहा जाता था ?
उत्तर-
नाथपंथी अथवा गोरखपंथी।

प्रश्न 36.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के योगियों की मुख्य शाखां को क्या कहा गया था ?
उत्तर-
वे शिव की पूजा करते थे।

प्रश्न 37.
योगियों को कनफटे योगी क्यों कहा जाता था ?
उत्तर-
क्योंकि वे कानों में बड़े-बड़े कुंडल डालते थे।।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 38.
शैव मत से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
इस मत के लोग शिव जी के पुजारी थे।

प्रश्न 39.
वैष्णव मत से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
इस मत के लोग विष्णु तथा उसके अवतारों की पूजा करते थे।

प्रश्न 40.
शक्ति मत से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
इस मत के लोग दुर्गा, काली आदि देवियों की पूजा करते थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 41.
इस्लाम की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर-
हज़रत मुहम्मद साहिब।

प्रश्न 42.
इस्लाम कितने स्तंभों में विश्वास रखता है ?
उत्तर-
पाँच।

प्रश्न 43.
चिश्ती सिलसिले के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर-
शेख मुइनुद्दीन चिश्ती।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 44.
शेख मुइनुद्दीन ने चिश्ती सिलसिले की स्थापना कहाँ की थी ?
उत्तर-
अजमेर।

प्रश्न 45.
पंजाब में चिश्ती सिलसिले का सबसे प्रसिद्ध नेता कौन था ?
उत्तर-
शेख फ़रीद जी।

प्रश्न 46.
सुहरावर्दी सिलसिले का संस्थापक कौन था?
उत्तर-
ख्वाज़ा बहाउद्दीन जकरिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 47.
सुहरावर्दी सिलसिले की नींव कहाँ रखी गई थी ?
उत्तर-
मुलतान में।

प्रश्न 48.
सूफ़ियों का कोई एक मुख्य सिद्धांत बताएँ।
उत्तर-
वे केवल एक अल्लाह में विश्वास रखते थे।

प्रश्न 49.
उलमा कौन होते थे ?
उत्तर-
वह मुसलमानों के धार्मिक नेता थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 50.
जजिया से क्या भाव है ?
उत्तर-
गैर मुसलमानों से वसूल किया जाने वाला एक धार्मिक कर।

प्रश्न 51.
भक्ति लहर का कोई एक मुख्य सिद्धांत लिखें।
उत्तर-
एक परमात्मा में विश्वास।

प्रश्न 52.
पंजाब में भक्ति लहर का संस्थापक कौन था ?
उत्तर-
गुरु नानक देव जी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 53.
पंजाब में किस धर्म का विकास हुआ ?
उत्तर-
सिख धर्म का।

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बहुत……थी।
उत्तर-
(शोचनीय)

प्रश्न 2.
बहलोल लोधी ने……..में लोधी वंश की स्थापना की थी।”
उत्तर-
(1451 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 3.
1469 ई० में गुरु नानक जी के जन्म समय दिल्ली का सुल्तान……था।
उत्तर-
(बहलोल लोधी)

प्रश्न 4.
इब्राहीम लोधी……..में दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
उत्तर-
(1517 ई०)

प्रश्न 5.
दौलत खाँ लोधी पंजाब का गवर्नर ………. में बना।
उत्तर-
(1500 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 6.
1519 ई० से 1526 ई० के समय दौरान पंजाब को अपने अधीन करने के लिए………..संघर्ष आरंभ हो
उत्तर-
(तिकोणा)

प्रश्न 7.
1504 ई० में बाबर……….का शासक बना।
उत्तर-
(काबुल)

प्रश्न 8.
1519 ई० से 1526 ई० के दौरान बाबर ने पंजाब पर……..आक्रमण किए थे।
उत्तर-
(पाँच)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 9.
बाबर ने पंजाब पर पहला आक्रमण……….में किया।
उत्तर
(1519 ई०)

प्रश्न 10.
बाबर ने……..आक्रमण के दौरान गुरु नानक देव जी को बंदी बना लिया था।
उत्तर-
(सैदपुर)

प्रश्न 11.
पानीपत का पहला आक्रमण………को हुआ।
उत्तर-
(21 अप्रैल, 1526 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 12.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज……..वर्गों में विभाजित था।
उत्तर-
(तीन)

प्रश्न 13.
पंजाब में मुसलमानों के उच्च शिक्षा के प्रसिद्ध केन्द्र…….और………थे।
उत्तर-
(लाहौर, मुलतान)

प्रश्न 14.
16वीं सदी के आरंभ में हिंदू समाज में ………………. को प्रमुखता प्राप्त थी।
उत्तर-
(ब्राह्मणों)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 15.
16वीं सदी के आरंभ में स्त्रियों की दशा अच्छी………थी।
उत्तर-
(नही)

प्रश्न 16.
16वीं सदी के आरंभ में अधिकाँश हिंदू …………भोजन खाते थे।
उत्तर-
(शाकाहारी)

प्रश्न 17.
सदी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय……….था।
उत्तर-
(कृषि)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 18.
16वी सदी के आरंभ में पंजाब का सब से प्रसिद्ध उद्योग………..था।
उत्तर-
(कपड़ा उद्योग)

प्रश्न 19.
16वीं सदी के आरंभ में पंजाब में गर्म वस्त्र तैयार करने के प्रसिद्ध केंद्र…….और………था।
उत्तर-
(अमृतसर, कश्मीर)

प्रश्न 20.
16वीं सदी के आरंभ में ……… और………… पंजाब के सबसे प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र थे।
उत्तर-
(लाहौर, मुलतान)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 21.
जोगी मत की स्थापना ……………. ने की थी।
उत्तर-
(गोरखनाथ)

प्रश्न 22.
……………भक्ति लहर का बानी था?
उत्तर-
(गुरु नानक देव जी)

प्रश्न 23.
इस्लाम का संस्थापक ……………. था।
उत्तर-
(हज़रत मुहम्मद साहिब)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 24.
पंजाब में चिश्ती सिलसिले का सबसे प्रसिद्ध प्रचारक …………… था।
उत्तर-
(शेख फ़रीद)

(iii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें—

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बहुत अच्छी थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 2.
लोधी वंश का संस्थापक सिकंदर लोधी था।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 3.
बहलोल लोधी 1451 ई० में सिंहासन पर बैठा था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 4.
सिकंदर लोधी 1489 ई० में दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 5.
इब्राहीम लोधी 1517 ई० में लोधी वंश का नया सुल्तान बना था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 6.
दौलत खाँ लोधी 1469 ई० में पंजाब का सूबेदार नियुक्त हुआ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 7.
बाबर का जन्म 1494 ई० में हुआ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 8.
बाबर ने 1504 ई० में काबुल पर कब्जा कर लिया था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 9.
बाबर ने भारत पर पहला आक्रमण 1519 ई० में किया।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 10.
बाबर ने सैदपुर पर 1524 ई० में आक्रमण किया।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 11.
गुरु नानक देव जी ने बाबर के सैदपुर के आक्रमण की तुलना पाप की बारात से की है। . .
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 12.
बाबर और इब्राहिम लोधी के मध्य पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 ई० को हुई।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 13.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज दो श्रेणियों में बँटा हुआ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 14.
मुस्लिम समाज की निम्न श्रेणी में सबसे अधिक संख्या किसानों की थी।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 15.
16वीं शताब्दी के मुस्लिम समाज में स्त्रियों का बहत सम्मान किया जाता था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 16.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में मुस्लिम शिक्षा के दो प्रसिद्ध केंद्र लाहौर और मुलतान थे।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 17.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के हिंदू समाज में ब्राह्मणों को प्रमुखता प्राप्त थी।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 18.
16वीं शताब्दी के आरंभ में क्षत्रियों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी करना था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 19.
16वीं शताब्दी में स्त्रियों की दशा बड़ी शोचनीय थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 20.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय पशु पालन था।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 21.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में सब से अधिक गेहूँ की पैदावार की जाती थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 22.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग कपड़ा उद्योग था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 23.
16वीं शताब्दी में कश्मीर शालों के उद्योग के लिए अधिक प्रसिद्ध था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 24.
गोरखनाथ ने जोगियों की नाथ पंथी संप्रदाय की स्थापना की थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 25.
इस्लाम की स्थापना हज़रत मुहम्मद साहिब ने की थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 26.
चिश्ती सिलसिले की नींव शेख मुइनुद्दीन चिश्ती ने रखी थी। .
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 27.
पंजाब में चिश्ती सिलसिले का प्रमुख प्रचारक शेख फ़रीद था। .
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 28.
सुहरावर्दी सिलसिले का संस्थापक शेख बहाउद्दीन जकरिया था।
उत्तर-
ठीक

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
लोधी वंश की स्थापना किसने की थी ?
(i) बहलोल लोधी
(ii) दौलत खाँ लोधी
(iii) सिकंदर लोधी
(iv) इब्राहीम लोधी।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 2.
बहलोल लोधी कब सिंहासन पर बैठा था?
(i) 1437 ई० में
(ii) 1451 ई० में
(iii) 1489 ई० में
(iv) 1517 ई० में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 3.
इब्राहीम लोधी कब दिल्ली के सिंहासन पर बैठा ?
(i) 1489 ई० में
(ii) 1516 ई० में
(iii) 1517 ई० में
(iv) 1526 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 4.
दौलत खाँ लोधी कौन था ?
(i) पंजाब का सूबेदार
(ii) दिल्ली का सूबेदार
(iii) अवध का सूबेदार
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 5.
दौलत खाँ लोधी किस राज्य का स्वतंत्र शासक बनना चाहता था ?
(i) मगध
(ii) दिल्ली ।
(iii) पंजाब
(iv) गुजरात।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 6.
दौलत खाँ लोधी को पंजाब का सूबेदार कब नियुक्त किया गया था?
(i) 1489 ई० में
(i) 1500 ई० में
(iii) 1517 ई० में
(iv) 1526 ई० में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 7.
पंजाब के त्रिकोणीय संघर्ष में कौन शामिल नहीं था ?
(i) बाबर
(ii) दौलत खाँ लोधी
(iii) इब्राहीम लोधी
(iv) आलम खाँ लोधी।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 8.
बाबर ने पंजाब पर प्रथम आक्रमण कब किया ?
(i) 1509 ई० में ।
(ii) 1519 ई० में
(iii) 1520 ई० में
(iv) 1524 ई० में।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 9.
बाबर ने सैदपुर पर आक्रमण कब किया था ?
(i) 1519 ई० में
(ii) 1520 ई० में
(iii) 1524 ई० में
(iv) 1526 ई० में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 10.
बाबर के सैदपुर आक्रमण के समय कौन-से सिख गुरु साहिब को बंदी बनाया गया था ?
(i) गुरु नानक देव जी
(ii) गुरु अंगद देव जी
(iii) गुरु हरगोबिंद जी
(iv) गुरु तेग़ बहादुर जी।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 11.
बाबर और इब्राहीम लोधी के मध्य पानीपत की प्रथम लड़ाई कब हुई ?
(i) 1519 ई० में
(ii) 1525 ई० में ।
(iii) 1526 ई० में
(iv) 1556 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 12.
पानीपत की प्रथम लड़ाई में किसकी पराजय हुई ?
(i) बाबर की
(ii) महाराणा प्रताप की
(iii) इब्राहीम लोधी की
(iv) दौलत खाँ लोधी की।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 13.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज कितने वर्गों में विभाजित था ?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच।
उत्तर-
(ii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 14.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज की उच्च श्रेणी में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं थे ?
(i) मलिक
(ii) शेख
(iii) इक्तादार
(iv) व्यापारी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 15.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज में कौन शामिल था ?
(i) व्यापारी
(ii) सैनिक
(iii) किसान
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 16.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज की निम्न श्रेणी में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं थे?
(i) काजी
(ii) नौकर
(iii) दास
(iv) मज़दूर।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 17.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुसलमानों का सबसे प्रसिद्ध शिक्षा का केंद्र कौन-सा था ?
(i) सरहिंद
(ii) जालंधर
(iii) पेशावर
(iv) लाहौर।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 18.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
(i) व्यापार
(ii) कृषि
(iii) उद्योग
(iv) पशु-पालन।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 19.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सबसे प्रसिद्ध फ़सल कौन-सी थी ?
(i) गेहूँ
(ii) चावल
(iii) गन्ना
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 20.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग कौन-सा था?
(i) चमड़ा उद्योग
(ii) वस्त्र उद्योग
(iii) शस्त्र उद्योग
(iv) हाथी दाँत उद्योग।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 21.
16वीं शताब्दी के आरंभ में निम्नलिखित में से कौन-सा गरम कपड़ा उद्योग का केंद्र नहीं था ?
(i) जालंधर
(ii) अमृतसर
(iii) कश्मीर
(iv) काँगड़ा।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 22.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का सबसे प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र कौन-सा था ?
(i) लाहौर
(ii) लुधियाना
(iii) जालंधर
(iv) अमृतसर।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 23.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का प्रमुख धर्म कौन-सा था ?
(i) इस्लाम
(ii) हिंदू
(iii) इसाई
(iv) सिख।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 24.
योगियों की नाथपंथी शाखा की स्थापना किसने की थी ?
(i) गोरखनाथ
(ii) शिवनाथ
(iii) महात्मा बुद्ध
(iv) स्वामी महावीर।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 25.
पुराणों में विष्णु के कितने अवतारों का वर्णन किया गया है ?
(i) 5
(ii) 10
(iii) 24
(iv) 25
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 26.
16वीं शताब्दी के आरंभ में निम्नलिखित में से कौन-सा मत हिंदू धर्म के साथ संबंधित नहीं था ?
(i) शैव मत
(ii) वैष्णव मत
(iii) शक्ति मत
(iv) सूफी मत।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 27.
इस्लाम का संस्थापक कौन था ?
(i) अबु बकर
(ii) उमर
(iii) हज़रत मुहम्मद साहिब
(iv) अली।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 28.
इस्लाम की स्थापना कब की गई थी ?
(i) पाँचवीं शताब्दी में
(ii) छठी शताब्दी में
(iii) सातवीं शताब्दी में
(iv) आठवीं शताब्दी में।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 29.
इस्लाम का पहला खलीफ़ा कौन था ?
(i) अली
(ii) अबु बकर
(iii) उमर
(iv) उथमान।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 30.
सूफ़ी शेखों की विचारधारा को क्या कहा जाता है ?
(i) पीर
(i) दरगाह
(iii) तस्स वुफ़
(iv) सिलसिला।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 31.
चिश्ती सिलसिले का संस्थापक कौन था ?
(i) ख्वाजा मुइनुदीन चिश्ती
(ii) शेख बहाउदीन जकरिया
(iii) शेख फ़रीद जी
(iv) शेख निज़ामुदीन औलिया।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 32.
पंजाब में चिश्ती सिलसिले का सबसे प्रसिद्ध प्रचारक कौन था ?
(i) शेख निज़ामुद्दीन औलिया
(ii) शेख फ़रीद
(iii) शेख कुतबउदीन बख्तीआर काकी
(iv) ख्वाजा मुइनुदीन चिश्ती।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 33.
पंजाब में सुहरावर्दी सिलसिले का मुख्य केंद्र कहाँ था ?
(i) मुलतान
(ii) लाहौर
(iii) जालंधर
(iv) अमृतसर।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 34.
निम्नलिखित में से किसने कव्वाली गाने की प्रथा को आरंभ किया ?
(i) इस्लाम ने
(ii) सूफ़ियों ने
(iii) हिंदुओं ने
(iv) सिखों ने।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक हालत कैसी थी ? (What was the political condition of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक अवस्था ब्यान करें। (Explain the political condition of Punjab in the beginning of 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बड़ी डावाँडोल थी। लोधी सुल्तानों की गलत नीतियों के कारण चारों ओर अराजकता फैली हुई थी। शासक वर्ग भोग-विलास में डूबा हुआ था। दरबारों में प्रतिदिन जश्न मनाए जाते थे। इन जश्नों में नर्तकियाँ बड़ी संख्या में भाग लेती थीं और मदिरा के दौर चलते थे। फलस्वरूप प्रजा की ओर ध्यान देने के लिए किसी के पास समय ही नहीं था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हो चुके थे। चारों ओर रिश्वत का बोलबाला था। यहाँ तक कि काजी एवं उलमा भी रिश्वत लेकर न्याय करते थे। मुसलमान हिंदुओं पर बहुत अत्याचार करते थे। उन्हें तलवार के बल पर इस्लाम धर्म में सम्मिलित किया जाता था। राज्य की शासन-व्यवस्था भंग होकर रह गई थी। ऐसी स्थिति का लाभ उठाकर पंजाब के गवर्नर दौलत खाँ लोधी ने स्वतंत्र होने का प्रयास किया। इस संबंध में उसने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया। बाबर ने दौलत खाँ लोधी को पराजित करके 1525 ई० के अंत में पंजाब पर अधिकार कर लिया था। उसने 21 अप्रैल, 1526 ई० में पानीपत के प्रथम युद्ध में सुल्तान इब्राहीम लोधी को पराजित करके भारत में मुगल वंश की स्थापना की।

प्रश्न 2.
“16वीं सदी के आरंभ में पंजाब त्रिकोणे संघर्ष का अखाड़ा था।” व्याख्या करें। . .
(“’In the beginning of the 16th century, the Punjab was a cockpit of triangular struggle.” Explain.)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब में ‘त्रिकोणीय संघर्ष’ का वर्णन कीजिए। (Explain the ‘Triangular struggle’ of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
पंजाब 16वीं सदी के आरंभ में त्रिकोणे संघर्ष का अखाड़ा था। यह त्रिकोणा संघर्ष राजसत्ता को प्राप्त करने के लिए काबुल के शासक बाबर, दिल्ली के शासक इब्राहीम लोधी तथा पंजाब के सूबेदार दौलत खाँ लोधी के मध्य चल रहा था। दौलत खाँ लोधी पंजाब का स्वतंत्र शासक बनने के स्वप्न देख रहा था। इस संबंध में जब इब्राहीम लोधी को पता चला तो उसने दौलत खाँ लोधी को स्थिति को स्पष्ट करने के लिए शाही दरबार में उपस्थित होने को कहा। दौलत खाँ ने सुल्तान के क्रोध से बचने के लिए अपने छोटे पुत्र दिलावर खाँ को दिल्ली भेजा। दिल्ली पहुँचने पर इब्राहीम लोधी ने उसे बंदी बना कर कारावास में डाल दिया। दिलावर खाँ किसी प्रकार कारावास से भागने में सफल हो गया। पंजाब पहुँच कर उसने अपने पिता दौलत खाँ को दिल्ली में उसके साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार के बारे में जानकारी दी। दौलत खाँ ने इस अपमान का बदला लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया। बाबर भी इसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में था। इस त्रिकोणे संघर्ष के अंत में बाबर विजयी हुआ। उसने 1525-26 ई० में न केवल पंजाब अपितु दिल्ली पर भी कब्जा कर लिया। इस प्रकार भारत में मुग़ल वंश की स्थापना हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 3.
दौलत खाँ लोधी कौन था ? दौलत खौ लोधी एवं इब्राहीम लोधी के बीच संघर्ष के क्या कारण थे ?
(Who was Daulat Khan Lodhi ? What were the causes of struggle between Daulat Khan Lodhi and Ibrahim Lodhi ?)
अथवा
दौलत खाँ लोधी पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a short note on Daulat Khan Lodhi.)
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी पंजाब का सूबेदार (गवर्नर) था। वह इस पद पर 1500 ई० में नियुक्त हुआ था। दौलत खाँ लोधी और सुल्तान इब्राहीम लोधी के बीच संघर्ष का मुख्य कारण यह था कि दौलत खाँ पंजाब में स्वतंत्र शासन स्थापित करने का यत्न कर रहा था। इस संबंध में उसने आलम खाँ लोधी जोकि इब्राहीम लोधी का सौतेला भाई था और जो दिल्ली का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था, के साथ मिलकर षड्यंत्र करने आरंभ कर दिये थे। जब इन षड्यंत्रों के संबंध में इब्राहीम लोधी को ज्ञात हुआ तो उसने दौलत खाँ लोधी को शाही दरबार में उपस्थित होने का आदेश दिया। दौलत खाँ ने सुल्तान के क्रोध से बचने के लिए अपने छोटे पुत्र दिलावर खाँ को दिल्ली भेज दिया। जब दिलावर खाँ दिल्ली पहुंचा तो उसे बंदी बना लिया गया। उससे बहुत दुर्व्यवहार किया गया। शीघ्र ही वह किसी प्रकार कारागार से भागने और पुनः पंजाब लौटने में सफल हो गया। यहाँ पहुँच कर उसने अपने पिता दौलत खाँ को दिल्ली में उससे किए दुर्व्यवहार के संबंध में बताया। दौलत खाँ लोधी ने इस अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया। बाद में दौलत खाँ लोधी बाबर के विरुद्ध हो गया था। बाबर ने अपने पाँचवें आक्रमण के दौरान दौलत खाँ लोधी को पराजित कर पंजाब को अपने अधिकार में ले लिया था।

प्रश्न 4.
बाबर कौन था ? उसने पंजाब पर किस समय के दौरान और कितने आक्रमण किए ? इन आक्रमणों की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
(Who was Babar ? When and how many times did he invade Punjab ? Write briefly about these invasions.)
अथवा
पंजाब पर बाबर द्वारा किए गए आक्रमणों का संक्षिप्त वर्णन करें। . (Give a brief account of Babar’s invasions over Punjab.)
उत्तर-
बाबर काबुल का शासक था। उसने 1519 ई० से 1526 ई० के समय के दौरान पंजाब पर पाँच आक्रमण किए। बाबर ने पंजाब पर पहला आक्रमण 1519 ई० में किया। इस आक्रमण के दौरान बाबर ने भेरा और बाजौर नामक क्षेत्रों पर अधिकार किया। बाबर के वापस जाते ही वहाँ के लोगों ने पुनः इन क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। इसी वर्ष बाबर ने पंजाब पर दूसरी बार आक्रमण किया। इस बार बाबर ने पेशावर को अपने अधिकार में ले लिया। 1520 ई० में बाबर ने पंजाब पर अपने तीसरे आक्रमण के दौरान बाजौर, भेरा और स्यालकोट के प्रदेशों को अपने अधिकार में ले लिया। तत्पश्चात् बाबर ने सैदपुर पर आक्रमण किया। इस आक्रमण के दौरान बाबर ने सैदपुर में भारी लूट-पाट की। मुग़ल सेनाओं ने अन्य लोगों के साथ-साथ गुरु नानक देव जी को भी बंदी बना लिया। बाद में बाबर के कहने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। 1524 ई० में दौलत खाँ लोधी के निमंत्रण पर बाबर ने पंजाब पर चौथी बार आक्रमण किया। बाबर ने बिना किसी कठिनाई के पंजाब पर अधिकार कर लिया। बाद में दौलत खाँ लोधी बाबर के विरुद्ध हो गया। दौलत खाँ लोधी को सबक सिखाने के लिए बाबर ने पंजाब पर पाँचवीं बार नवंबर, 1525 ई० में आक्रमण किया। बाबर ने दौलत खाँ को पराजित करके पंजाब पर अधिकार कर लिया। तत्पश्चात् बाबर ने 21 अप्रैल, 1526 ई० में पानीपत के प्रथम युद्ध में सुल्तान इब्राहीम लोधी को पराजित करके भारत में मुग़ल वंश की स्थापना की।

प्रश्न 5.
बाबर ने सैदपुर पर कब आक्रमण किया ? सिख इतिहास में इस आक्रमण का क्या महत्त्व है ? (When did Babar invade Saidpur ? What is its importance in Sikh History ?)
उत्तर-
बाबर ने सैदपुर पर 1520 ई० में आक्रमण किया। यहाँ के लोगों ने बाबर का सामना किया। फलस्वरूप बाबर ने क्रोधित होकर बड़ी संख्या में लोगों की हत्या कर दी और उनके मकानों एवं महलों को लूट-पाट करने के पश्चात् आग लगा दी गई। हजारों स्त्रियों को बंदी बना लिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। गुरु नानक देव जी जो इस समय सैदपुर में ही थे, ने बाबर की सेनाओं द्वारा लोगों पर किए गए अत्याचारों का वर्णन ‘बाबर वाणी’ में किया है। बाबर की सेनाओं ने गुरु नानक देव जी को भी बंदी बना लिया था। बाद में जब बाबर को इस संबंध में ज्ञात हुआ कि उसकी सेनाओं ने किसी संत महापुरुष को बंदी बनाया है तो उसने शीघ्र ही उनकी रिहाई का आदेश दे दिया। बाबर ने अपनी आत्मकथा तुज़क-ए-बाबरी में लिखा है कि यदि उसे मालूम होता कि इस शहर में ऐसा महात्मा निवास करता है तो वह कभी भी इस शहर पर आक्रमण न करता। गुरु नानक देव जी के कहने पर बाबर ने बहत-से अन्य निर्दोष लोगों को भी रिहा कर दिया। इस प्रकार सिखों और मुग़लों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की शुरुआत हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 6.
पानीपत की पहली लड़ाई के ऊपर नोट लिखें।
(Give a brief account of the First Battle of Panipat.)
अथवा
बाबर तथा इब्राहीम लोधी के मध्य युद्ध कब तथा क्यों हुआ ? (Why and when did the battle take place between Babar and Ibrahim Lodhi ?)
अथवा
पानीपत की पहली लड़ाई तथा इसके महत्त्व का संक्षेप में वर्णन करें। (Explain the First Battle of Panipat and its significance.)
उत्तर-
बाबर ने पंजाब के गवर्नर दौलत खाँ लोधी को सबक सिखाने के उद्देश्य से नवंबर, 1525 ई० में पंजाब पर पाँचवीं बार आक्रमण किया। दौलत खाँ ने थोड़ा सामना करने के पश्चात् अपने शस्त्र फेंक दिए। बाबर ने उसे क्षमा कर दिया। इस प्रकार बाबर ने एक बार फिर समूचे पंजाब को अपने अधिकार में ले लिया। पंजाब की विजय से प्रोत्साहित होकर बाबर ने इब्राहीम लोधी के साथ दो-दो हाथ करने का निर्णय किया। इस उद्देश्य से उसने अपनी सेनाओं को दिल्ली की ओर बढ़ने का आदेश दिया। जब इब्राहीम लोधी को इस संबंध में समाचार मिला तो वह अपने साथ एक लाख सैनिकों को लेकर बाबर का सामना करने के लिए पंजाब की ओर चल पड़ा। बाबर के अंतर्गत उस समय 20 हज़ार सैनिक थे। 21 अप्रैल, 1526 ई० को दोनों सेनाओं के बीच पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ। इस युद्ध में इब्राहीम लोधी की पराजय हुई और वह युद्ध-भूमि में मारा गया। पानीपत की इस निर्णयपूर्ण विजय के कारण पंजाब से लोधी वंश सदा के लिए समाप्त हो गया और अब यह मुग़ल वंश के अधीन हो गया।

प्रश्न 7.
पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर क्यों विजयी रहा ? (What led to the victory of Babar in the First battle of Panipat ?)
अथवा
भारत में बाबर की विजय और अफ़गानों की पराजय के कारणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(Give a brief account of the causes of victory of Babar and defeat of the Afghans in India.)
उत्तर-
पानीपत के युद्ध में बाबर की विजय के लिए कई कारण उत्तरदायी थे। दिल्ली का सुल्तान इब्राहीम लोधी अपने दुर्व्यवहार और अत्याचार के कारण अपने सरदारों और प्रजा में बहुत बदनाम था। वे ऐसे शासक से छुटकारा पाना चाहते थे। इब्राहीम लोधी की सेना भी बहुत निर्बल थी। उसके बहुत-से सैनिक केवल लूटमार के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। उनके लड़ने के ढंग पुराने थे और उनमें योजना की कमी थी। इब्राहीम लोधी ने पानीपत में 8 दिनों तक बाबर की सेना पर आक्रमण न करके भारी राजनीतिक भूल की। यदि वह बाबर को सुरक्षा प्रबंध मज़बूत न करने देता तो शायद युद्ध का परिणाम कुछ और ही निकलता। बाबर एक योग्य सेनापति था। उसको युद्धों का काफ़ी अनुभव था। बाबर द्वारा तोपखाने के प्रयोग ने भारी तबाही मचाई। इब्राहीम लोधी के सैनिक अपने तीरकमानों और तलवारों के साथ इनका मुकाबला न कर सके। इनके कारण अफ़गानों की पराजय हुई और बाबर विजयी रहा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 8.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक अवस्था का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(Explain the social condition of Punjab in the beginning of the 16th century.)
अथवा
गुरु नानक देव जी के जन्म समय पंजाबियों की सामाजिक दशा के बारे में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the social condition of Punjab at the time of birth of Guru Nanak Dev ?)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का समाज दो मुख्य वर्गों मुसलमान और हिंदू में बंटा हुआ था। शासक वर्ग से संबंधित होने के कारण मुसलमानों को समाज में विशेष अधिकार प्राप्त थे। वे राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त थे। दूसरी ओर हिंदुओं को लगभग सारे अधिकारों से वंचित रखा गया था। मुसलमान उनको काफ़िर कहते थे। मुसलमान हिंदुओं पर इतने अत्याचार करते थे कि बहुत-से हिंदू मुसलमान बनने के लिए विवश हो गए। उस समय समाज में स्त्रियों की स्थिति बहुत दयनीय थी। उच्च श्रेणी के मुसलमानों के वस्त्र बहुत बहुमूल्य होते थे। ये वस्त्र रेशम और मखमल के बने होते थे। शिकार, घुड़दौड़, शतरंज, नाच-गाने, संगीत, जानवरों की लड़ाइयाँ और ताश उस समय के लोगों के मनोरंजन के मुख्य साधन थे।

प्रश्न 9.
सोलहवीं शताब्दी के शुरू में पंजाब में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी ? (What was the condition of women in Punjab in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के शुरू में पंजाब में स्त्रियों की दशा बहुत शोचनीय थी। हिंदू समाज में स्त्रियों का स्थान पुरुषों के बराबर नहीं था। उनको घर की चारदीवारी के अंदर बंद रखा जाता था। उस समय बहुत-सी लड़कियों को जन्म लेते ही मार दिया जाता था। उस समय लड़कियों का विवाह अल्पायु में कर दिया जाता था। बाल विवाह के कारण उनकी शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया जाता था। उस समय सती प्रथा भी पूरे जोरों पर थी। विधवा को पुनः शादी करने की आज्ञा नहीं थी। मुस्लिम समाज में भी स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। समाज की ओर से उन पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे। वेश्या प्रथा, तलाक प्रथा और पर्दा प्रथा के कारण उनकी हालत बड़ी दयनीय हो गई थी। मुस्लिम समाज में उच्च वर्ग की स्त्रियों को कुछ विशेष सुविधाएँ प्राप्त थीं पर इनकी संख्या बहुत कम थी।

प्रश्न 10.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में मुस्लिम समाज किन-किन श्रेणियों में बंटा हुआ था और वे कैसा जीवन व्यतीत करते थे ?
(In to which classes were the Muslim society of the Punjab divided and what type of the life did they lead in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब के समाज में मुसलमानों की श्रेणियों का वर्णन करें।
(Give an account of the Muslim Classes of Punjab in the beginning of the. 16th Century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों में बंटा हुआ था—

1. उच्च श्रेणी-उच्च श्रेणी में अमीर, खान, शेख, काज़ी और उलमा शामिल थे। इस श्रेणी के लोग बड़े ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बड़े-बड़े महलों में रहते थे। वे अपना अधिकतर समय जश्न मनाने में व्यतीत करते थे। उलमा तथा काज़ी मुसलमानों के धार्मिक नेता थे। इनका मुख्य कार्य इस्लामी कानूनों की व्याख्या करना तथा लोगों को न्याय देना था।

2. मध्य श्रेणी-मध्य श्रेणी में व्यापारी, सैनिक, किसान और राज्य के छोटे-छोटे कर्मचारी सम्मिलित थे। उनके जीवन तथा उच्च श्रेणी के लोगों के जीवन में काफ़ी अंतर था। परंतु उनका जीवन स्तर हिंदुओं की उच्च श्रेणी के मुकाबले बहुत अच्छा था।

3. निम्न श्रेणी-इस श्रेणी में अधिकतर दास-दासियाँ एवं मज़दूर सम्मिलित थे। इनका जीवन अच्छा नहीं था। उन्हें अपना जीवन निर्वाह करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। उनको अपने स्वामी के अत्याचारों को सहन करना पड़ता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 11.
16वीं सदी के आरंभ में पंजाब के समाज में मुसलमानों की सामाजिक अवस्था किस प्रकार थी ?
(What was the social condition of Muslims of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के मुस्लिम समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. समाज तीन वर्गों में विभाजित था-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब का मुस्लिम समाज उच्च वर्ग, मध्य वर्ग और निम्न वर्ग में विभाजित-था।

i) उच्च वर्ग-इस वर्ग में अमीर, खान, शेख़, मलिक, इकतादार, उलमा और काज़ी इत्यादि शामिल थे। इस वर्ग के लोग बहुत ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बहुत भव्य महलों में निवास करते थे। उन की सेवा के लिए बड़ी संख्या में नौकर होते थे।

ii) मध्य वर्ग—इस श्रेणी में सैनिक, व्यापारी, कृषक, विद्वान्, लेखक और राज्य के छोटे कर्मचारी शामिल थे। उनके जीवन तथा उच्च वर्ग के लोगों के जीवन-स्तर में बहुत अंतर था। किंतु हिंदुओं की तुलना में वे बहुत अच्छा जीवन बिताते थे।

iii) निम्न वर्ग-इस वर्ग में दास-दासियाँ, नौकर और श्रमिक शामिल थे। इनकी संख्या बहुत अधिक थी। उनका जीवन अच्छा नहीं था। उनके स्वामी उन पर बहुत अत्याचार करते थे।

2. स्त्रियों की दशा-मुस्लिम समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। वे बहुत कम शिक्षित होती थीं। बहुविवाह और तलाक प्रथा ने उनकी दशा और दयनीय बना दी थी।

3. भोजन-उच्च वर्ग के मुसलमान कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाते थे। वे माँस, हलवा, पूड़ी और मक्खन इत्यादि का बहुत प्रयोग करते थे। निम्न वर्ग से संबंधित लोगों का भोजन साधारण होता था।

4. पहनावा-उच्च वर्ग के मुसलमानों के वस्त्र बहुमूल्य होते थे। ये वस्त्र रेशम और मखमल से निर्मित थे। निम्न वर्ग के लोग सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुषों में कुर्ता और पायजामा पहनने की, जबकि स्त्रियों में लंबा बुर्का पहनने की प्रथा थी।

5. शिक्षा-16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। मस्जिदों और मकतबों में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी, जबकि मदरसों में उच्च शिक्षा। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र लाहौर और मुलतान में थे।

6. मनोरंजन के साधन-16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमान अपना मनोरंजन कई साधनों से करते थे। वे शिकार करने, चौगान खेलने, जानवरों की लड़ाइयाँ देखने और घुड़दौड़ में भाग लेने के बहुत शौकीन थे। वे अपने त्योहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाते थे।

प्रश्न 12.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के समाज में हिंदुओं की सामाजिक अवस्था कैसी थी ?
(What was the social condition of the Hindus of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू समाज की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. जाति प्रथा—हिंदू समाज कई जातियों व उप-जातियों में विभाजित था। समाज में सर्वोच्च स्थान ब्राह्मणों को प्राप्त था। मुस्लिम शासन की स्थापना के कारण क्षत्रियों ने नए व्यवसाय जैसे दुकानदारी, कृषि इत्यादि अपना लिए थे। वैश्य व्यापार और कृषि का ही व्यवसाय करते थे। निम्न जातियों के साथ इस काल में दुर्व्यवहार किया जाता था।

2. स्त्रियों की दशा-हिंदू समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। समाज में उनका स्तर पुरुषों के समान नहीं था। लड़कियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। उनका अल्पायु में ही विवाह कर दिया जाता था। इस काल में सती प्रथा बहुत ज़ोरों पर थी। विधवा को पुनर्विवाह करने की अनुमति नहीं थी।

3. खान-पान—हिंदुओं का भोजन साधारण होता था। अधिकाँश हिंदू शाकाहारी होते थे। उनका भोजन गेहूँ, चावल, सब्जियाँ, घी और दूध इत्यादि से तैयार किया जाता था। वे माँस, लहसुन और प्याज़ का प्रयोग नहीं करते थे। गरीब लोग साधारण रोटी के साथ लस्सी पीकर अपना निर्वाह करते थे।

4. पहनावा—हिंदुओं का पहनावा बहुत साधारण होता था। वे प्रायः सूती वस्त्र पहनते थे। पुरुष धोती और कुर्ता पहनते थे। वे सिर पर पगड़ी भी बाँधते थे। स्त्रियाँ साड़ी, चोली और लहंगा पहनती थीं। निर्धन लोग चादर से ही अपना शरीर ढाँप लेते थे।

5.  मनोरंजन के साधन-हिंदू नृत्य, गीत और संगीत के बहुत शौकीन थे। वे ताश और शतरंज भी खेलते थे। गाँवों के लोग जानवरों की लड़ाइयाँ और मल्लयुद्ध देखकर अपना मनोरंजन करते थे। इसके अतिरिक्त हिंदू अपने त्योहारों दशहरा, दीवाली, होली आदि में भी भाग लेते थे।

6. शिक्षा-16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू लोग ब्राह्मणों से मंदिरों और पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करते थे। पंजाब में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु हिंदुओं का कोई केंद्र नहीं था। धनी वर्ग के हिंदू मदरसों से उच्च शिक्षा प्राप्त करते थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 13.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में प्रचलित शिक्षा प्रणाली के बारे में संक्षेप जानकारी दें।
(Give a brief account of prevalent education in the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई थी। मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। राज्य सरकार उन्हें अनुदान देती थी। मस्जिदों और मकतबों में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी जबकि मदरसों में उच्च शिक्षा। मदरसे प्रायः शहरों में ही होते थे। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे अधिक शिक्षा केंद्र लाहौर और मलतान में थे। इनके अतिरिक्त जालंधर, सुल्तानपुर, समाना, नारनौल, भटिंडा, सरहिंद, स्यालकोट और काँगड़ा भी शिक्षा के प्रसिद्ध केंद्र थे। हिंदू लोग ब्राह्मणों से मंदिरों और पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करते थे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के संबंध में जानकारी दी जाती थी। पंजाब में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु हिंदुओं का कोई केंद्र नहीं था। धनी वर्ग के हिंदू अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मुसलमानों के मदरसों में भेज देते थे। उनकी संख्या न के बराबर थी क्योंकि मुसलमान हिंदुओं को घृणा की दृष्टि से देखते थे।

प्रश्न 14.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों के मनोरंजन के मुख्य साधन क्या थे ?
(What were the main means of entertainment of the people of Punjab in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमान अपना मनोरंजन कई साधनों से करते थे। वे शिकार करने, चौगान खेलने, जानवरों की लड़ाइयाँ देखने और घुड़दौड़ में भाग लेने के बहुत शौकीन थे। वे समारोहों और महफिलों में बढ़कर भाग लेते थे। इनमें संगीतकार और नर्तकियाँ उनका मनोरंजन करती थीं। वे शतरंज और चौपड़ खेलकर भी अपना मनोरंजन करते थे। मुसलमान ईद, नौरोज और शब-ए-बरात इत्यादि के त्योहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाते थे। 16वीं शताब्दी के आरंभ में हिंदू, नृत्य, गीत और संगीत के बहुत शौकीन थे। वे ताश और शतरंज भी खेलते थे। गाँवों के लोग जानवरों की लड़ाइयाँ और मल्लयुद्ध देखकर अपना मनोरंजन करते थे। इनके अतिरिक्त हिंदू अपने त्योहारों में भी भाग लेते थे।

प्रश्न 15.
सोलहवीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की आर्थिक हालत का संक्षिप्त ब्योरा दें।
(Give a brief account of the economic condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
अथवा
16वीं शताब्दी में पंजाब की आर्थिक हालत का वर्णन करें।
(Briefly explain the economic condition of Punjab during the 16th century.)
अथवा
16वीं सदी के शुरू में पंजाब की आर्थिक दशा का वर्णन कीजिए।
(Briefly mention the economic condition of the Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों की आर्थिक दशा बहुत अच्छी थी। उपजाऊ भूमि, विकसित व्यापार तथा लोगों के परिश्रम ने पंजाब को एक समृद्ध प्रदेश बना दिया। 16वीं शताब्दी के पंजाब के लोगों के आर्थिक जीवन का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित अनुसार है—

1. कृषि-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। पंजाब की भूमि बहुत उपजाऊ थी। सिंचाई के लिए कृषक मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर करते थे। यहाँ पर फसलों की भरपूर पैदावार होती थी। यहाँ की मुख्य फसलें गेहूँ, कपास, जौ, मकई, चावल और गन्ना थीं। फसलों की भरपूर उपज होने के कारण पंजाब को भारत का अन्न भंडार कहा जाता था।

2. उद्योग-कृषि के पश्चात् पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय उद्योग था। ये उद्योग सरकारी भी थे और व्यक्तिगत भी। पंजाब के उद्योगों में वस्त्र उद्योग सर्वाधिक प्रसिद्ध था। यहाँ सूती, ऊनी और रेशमी तीनों प्रकार के वस्त्र निर्मित होते थे। कपड़ा उद्योग के अतिरिक्त उस समय पंजाब में चमड़ा, शस्त्र, बर्तन, हाथी दाँत और खिलौने इत्यादि बनाने के लिए उद्योग भी प्रचलित थे।

3. पशु पालन-पंजाब के कुछ लोग पशु पालन का व्यवसाय करते थे। पंजाब में पालतू रखे जाने वाले मुख्य पशु गाय, बैल, भैंसे, घोड़े, खच्चर, ऊँट, भेड़ें और बकरियाँ इत्यादि थे। इन पशुओं से दूध, ऊन और भार ढोने का काम लिया जाता था।

4. व्यापार–पंजाब का व्यापार काफ़ी विकसित था। व्यापार का कार्य कुछ विशेष श्रेणियों के हाथ में होता था। पंजाब का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से अफ़गानिस्तान, ईरान, अरब, सीरिया, तिब्बत, भूटान और चीन इत्यादि देशों के साथ होता था। पंजाब से इन देशों को अनाज, वस्त्र, कपास, रेशम और चीनी निर्यात की जाती थी। इन देशों से पंजाब घोड़े, फर, कस्तूरी और मेवे आयात करता था।

5. व्यापारिक नगर-16वीं शताब्दी के आरंभ में लाहौर और मुलतान पंजाब के दो प्रसिद्ध व्यापारिक नगर थे। इनके अतिरिक्त पेशावर, जालंधर, अमृतसर तथा लुधियाना पंजाब के अन्य प्रसिद्ध व्यापारिक नगर थे।

6. जीवन स्तर-उस समय पंजाब के लोगों के जीवन स्तर में बहुत अंतर था। मुसलमानों के उच्च वर्ग के लोगों के पास धन का बाहुल्य था। हिंदुओं के उच्च वर्ग के पास धन तो बहुत था, किंतु मुसलमान उनसे यह धन लूट कर ले जाते थे। समाज के मध्य वर्ग में मुसलमानों का जीवन स्तर तो अच्छा था, परंतु हिंदू अपना निर्वाह बहुत मुश्किल से करते थे। समाज में निर्धनों और कृषकों का जीवन-स्तर बहुत निम्न था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 16.
सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में पंजाब की खेती-बाड़ी संबंधी संक्षेप जानकारी दें। (Give a brief account of the agriculture of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में पंजाब के लोगों का मुख्य कार्य खेती-बाड़ी था। पंजाब की जमीन बहुत उपजाऊ थी। खेती के अधीन और भूमि लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कृषकों को विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाती थीं। यहाँ के लोग बड़े परिश्रमी थे। सिंचाई के लिए कृषक मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर करते थे किंतु नहरों, तालाबों और कुओं का प्रयोग भी किया जाता था। इन कारणों से चाहे पंजाब के कृषक पुराने ढंग से खेती करते थे तब भी यहाँ फसलों की भरपूर पैदावार होती थी। पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूँ, जौ, मक्का , चावल और गन्ना थीं। इनके अतिरिक्त पंजाब में कपास, बाजरा, ज्वार, सरसों और कई किस्मों की दालें भी पैदा की जाती थीं। फसलों की भरपूर पैदावार होने के कारण पंजाब को भारत का अन्न भंडार कहा जाता था।

प्रश्न 17.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के उद्योग के बारे में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about the Punjab Industries in the beginning of the 16th century ?)
अथवा
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के प्रसिद्ध उद्योगों का विवरण दें। (Give an account of the main industries of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
कृषि के पश्चात् पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय उद्योग था। ये उद्योग सरकारी भी थे और व्यक्तिगत भी। सरकारी उद्योग बड़े-बड़े शहरों में स्थापित थे जबकि व्यक्तिगत (निजी) गाँवों में। पंजाब के उद्योगों में वस्त्र उद्योग सर्वाधिक प्रसिद्ध था। वहाँ सूती, ऊनी और रेशमी तीनों प्रकार के वस्त्र निर्मित होते थे। क्योंकि पंजाब के उच्च वर्ग के लोगों में रेशमी वस्त्र की बहुत माँग थी, इसलिए पंजाब में यह वस्त्र अधिक मात्रा में तैयार किया जाता था। समाना, सुनाम, सरहिंद, दीपालपुर, जालंधर, लाहौर और मुलतान इस उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र थे। गुजरात और स्यालकोट में चिकन के वस्त्र तैयार किए जाते थे। मुलतान और सुल्तानपुर शीट के वस्त्रों के लिए विख्यात थे। स्यालकोट में धोतियाँ, साड़ियाँ, पगड़ियाँ और बढ़िया कढ़ाई वाली लुंगियाँ तैयार की जाती थीं। अमृतसर, काँगड़ा और कश्मीर गर्म वस्त्र तैयार करने के प्रसिद्ध केंद्र थे। कपड़ा उद्योग के अतिरिक्त उस समय पंजाब में चमड़ा, शस्त्र, बर्तन, हाथी दाँत और खिलौने इत्यादि बनाने के लिए उद्योग भी प्रचलित थे।

प्रश्न 18.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के व्यापार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Give a brief account of the trade of Punjab in the beginning of the 16th century.)
उत्तर-
पंजाब का व्यापार काफ़ी विकसित था। व्यापार का कार्य कुछ विशेष श्रेणियों के हाथ में होता था। हिंदुओं की क्षत्रिय, महाजन, बनिये, सूद और अरोड़ा नामक जातियाँ तथा मुसलमानों की बोहरा और खोजा नामक जातियाँ व्यापार का कार्य करती थीं। माल के परिवहन का कार्य बनजारे करते थे। व्यापारी चोरों, डाकुओं के भय से काफिलों के रूप में चलते थे। उस समय हुंडी बनाने की भी प्रथा थी। शाहूकार ब्याज पर पैसा देते थे। मेलों और त्योहारों के समय विशेष मंडियाँ लगाई जाती थीं। पंजाब में ऐसी मंडियाँ मुलतान, लाहौर, जालंधर, दीपालपुर, सरहिंद, सुनाम और समाना इत्यादि स्थानों पर लगाई जाती थीं। इन मंडियों से बड़ी संख्या में लोग अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ खरीदते थे। पशुओं के व्यापार के लिए भी पंजाब में विशेष मंडियाँ लगती थीं। उस समय पंजाब का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से अफ़गानिस्तान, ईरान, अरब, सीरिया, तिब्बत, भूटान और चीन इत्यादि देशों के साथ होता था। पंजाब से इन देशों को अनाज, वस्त्र, कपास, रेशम और चीनी निर्यात की जाती थी। इन देशों से पंजाब घोड़े, फर, कस्तूरी और मेवे आयात करता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

प्रश्न 19.
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का जीवन स्तर कैसा था ? (What was the living standard of people in the beginning of the 16th century ?)
उत्तर-
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब के लोगों का जीवन स्तर एक-सा नहीं था। मुसलमानों के उच्च वर्ग के लोगों के पास धन का बाहुल्य था और वे ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते थे। वे बड़े शानदार महलों में रहते थे। उनकी पोशाकें बहुत कीमती होती थीं तथा वे विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाते थे। सुरा तथा सुंदरी उनके जीवन का एक अभिन्न अंग था। उनकी सेवा के लिए बड़ी संख्या में नौकर, दास तथा दासियाँ होती थीं। हिंदुओं के उच्च वर्ग के पास धन तो बहुत था किंतु मुसलमान उनसे यह धन लूट कर ले जाते थे। इसलिए वे अपना धन छुप कर खर्च करते थे। समाज के मध्य वर्ग में मुसलमानों का जीवन स्तर तो अच्छा था, परंतु हिंदुओं का जीवन स्तर संतोषजनक नहीं था। हिंदू अपना निर्वाह बहुत मुश्किल से करते थे। समाज में निर्धनों और कृषकों का जीवन स्तर बहुत निम्न था। वे न तो अच्छे वस्त्र पहन सकते थे न ही अच्छा भोजन खा सकते थे। वे प्रायः साहूकारों के ऋणी रहते थे।

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

1
बहलोल लोधी की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र सिकंदर लोधी 1489 ई० में दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। उसने 1517 ई० तक शासन किया। मुस्लिम इतिहासकारों की दृष्टि में वह एक बहुत ही न्यायप्रिय और दयालु सुल्तान था परंतु उसकी न्यायप्रियता और दया केवल मुसलमानों तक ही सीमित थी। वह फिरोजशाह तुग़लक तथा औरंगजेब की भाँति एक कट्टर मुसलमान था। वह हिंदुओं को बहुत घृणा की दृष्टि से देखता था। उसने हिंदुओं के प्रति बहुत कठोर और अत्याचारपूर्ण नीति अपनाई। उसने हिंदुओं के अनेक प्रसिद्ध मंदिरों को नष्ट कर दिया था तथा उनके स्थानों पर मस्जिदों का निर्माण करवाया। उसने हिंदुओं का यमुना में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया। उसने हिंदुओं को बलपूर्वक इस्लाम धर्म में शामिल करना आरंभ कर दिया। उसने बोधन नामक एक ब्राह्मण को इसलिए मृत्यु के घाट उतार दिया क्योंकि उसने हिंदू धर्म को इस्लाम धर्म के समान अच्छा कहा था।

  1. सिकंदर लोधी कौन था ?
  2. सिकंदर लोधी कब सिंहासन पर बैठा ?
    • 1485 ई०
    • 1486 ई०
    • 1487 ई०
    • 1489 ई०
  3. मुस्लिम इतिहासकार सिकंदर लोधी को कैसा सुल्तान मानते थे ?
  4. सिकंदर लोधी ने हिंदुओं के प्रति कौन-सा कदम उठाया ?
  5. सिकंदर लोधी ने बोधन ब्राह्मण को क्यों मौत के घाट उतार दिया था ?

उत्तर-

  1. सिकंदर लोधी दिल्ली का सुल्तान था । उसने 1489 ई० से 1517 ई० तक शासन किया।
  2. 1489 ई०।
  3. एक बहुत ही न्यायप्रिय व दयालु सुल्तान।
  4. उसने हिंदुओं को ज़बरदस्ती इस्लाम धर्म में शामिल कर लिया।
  5. उसने हिंदू धर्म को इस्लाम धर्म के बराबर अच्छा कहा था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

2
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में प्रजा की दशा बहुत दयनीय थी। शासक वर्ग जश्नों में अपना समय व्यतीत करते थे। ऐसी स्थिति में प्रजा की ओर किसी का ध्यान ही नहीं था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हो चुके थे। चारों ओर रिश्वत का बोलबाला था। सुल्तान तो सुल्तान, काज़ी और उलेमा भी रिश्वत लेकर न्याय देते थे। हिंदुओं पर अत्याचार बहुत बढ़ गए थे। उन्हें तलवार की नोक पर बलपूर्वक इस्लाम धर्म में शामिल किया जाता था।

  1. 16वीं सदी के आरंभ में प्रजा की हालत कैसी थी ?
  2. 16वीं सदी के आरंभ में सरकारी कर्मचारियों का आचरण कैसा था ?
  3. 16वीं सदी के आरंभ में सुल्तान, काज़ी तथा उलेमा न्याय कैसे करते थे ?
  4. 16वीं सदी के आरंभ में राज्य की ओर से क्या नीति अपनाई जाती थी ?
  5. 16वीं शताब्दी में शासक वर्ग ……… में अपना समय व्यतीत करते थे।

उत्तर-

  1. 16वीं सदी के आरंभ में प्रजा की हालत दयनीय थी।
  2. उस समय सरकारी कर्मचारी बहुत भ्रष्ट हो चुके थे।
  3. उस समय सुल्तान, काजी तथा उलेमा रिश्वत लेकर न्याय करते थे।
  4. उस समय राज्य की ओर से हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए जाते थे।
  5. जश्नों ।

3
16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा भी बहुत दयनीय थी। उस समय समाज हिंदू और मुसलमान नामक दो मुख्य वर्गों में विभाजित था। क्योंकि मुसलमान शासक वर्ग से संबंध रखते थे, इसलिए उन्हें समाज में विशेष अधिकार प्राप्त थे। उन्हें राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त किया जाता था। दूसरी ओर हिंदू जोकि जनसंख्या के अधिकाँश भाग से संबंधित थे, को लगभग सभी अधिकारों से वंचित रखा गया था। उन्हें काफिर और जिम्मी कहकर पुकारा जाता था। मुसलमान हिंदुओं पर इतने अत्याचार करते थे कि बहुत-से हिंदू मुसलमान बनने पर विवश हो गए थे।

  1. 16वीं सदी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा को बहुत खराब क्यों माना जाता था ?
  2. 16वीं सदी के आरंभ में किन लोगों को अधिकारों से वंचित रखा गया था ?
  3. काफ़िर किसे कहा जाता था ?
  4. जज़िया क्या था ?
  5. मुसलमान ………… वर्ग से संबंध रखते थे।

उत्तर-

  1. क्योंकि समाज में स्त्रियों की हालत बड़ी दयनीय थी।
  2. हिंदुओं को।
  3. गैर-मुसलमानों को काफ़िर समझा जाता था।
  4. जज़िया हिंदुओं से लिया जाने वाला एक कर था।
  5. शासक।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

4
16वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई थी। मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य उलेमा और मौलवी करते थे। वे मस्जिदों, मकतबों और मदरसों में शिक्षा देते थे। राज्य सरकार उन्हें अनुदान देती थी। मस्जिदों और मकतबों में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती थी जबकि मदरसों में उच्च शिक्षा। मदरसे प्रायः शहरों में ही होते थे। उस समय मुसलमानों के पंजाब में सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र लाहौर और मुलतान में थे। इनके अतिरिक्त जालंधर, सुल्तानपुर, समाना, नारनौल, बठिंडा, सरहिंद, स्यालकोट और काँगड़ा भी शिक्षा के प्रसिद्ध केंद्र थे।

  1. 16वीं सदी के आरंभ में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति क्यों नहीं हुई थी ?
  2. क्या मौलवी मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य करते थे ?
  3. मुसलमानों को आरंभिक शिक्षा कहाँ दी जाती थी ?
  4. 16वीं शताब्दी के आरंभ में मुसलमानों की शिक्षा का कोई एक प्रसिद्ध केंद्र का नाम लिखें।
  5. मदरसे प्रायः …………… में होते थे।

उत्तर-

  1. 16वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षा देने की जिम्मेवारी सरकार की नहीं होती थी।
  2. हाँ, मौलवी मुसलमानों को शिक्षा देने का कार्य करते थे।
  3. मुसलमानों को आरंभिक शिक्षा मस्जिदों तथा मकतबों में दी जाती थी।
  4. 16वीं सदी के आरंभ में मुसलमानों की शिक्षा का एक प्रसिद्ध केंद्र लाहौर था।
  5. शहरों।

5
सूफी मत 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब में बहुत लोकप्रिय था। सूफी संत शेख अथवा पीर के नाम से भी जाने जाते थे। वे एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वे अल्लाह को छोड़ कर किसी अन्य की पूजा में विश्वास नहीं रखते थे। उनके अनुसार अल्लाह सर्वशक्तिमान् है और वह प्रत्येक स्थान पर विद्यमान है। अल्लाह को प्राप्त करने के लिए वे प्रेम भावना पर बल देते थे। वे धर्म के बाह्याडंबरों में विश्वास नहीं रखते थे। अल्लाह को प्राप्त करने के लिए वे पीर अथवा गुरु का होना अत्यावश्यक मानते थे। वे संगीत में भी विश्वास रखते थे। उन्होंने कव्वाली गाने की प्रथा चलाई। मनुष्य की सेवा करना वे आवश्यक मानते थे। उनका जाति-प्रथा में कोई विश्वास नहीं था। वे अन्य धर्मों का आदर करते थे। सूफ़ी शेखों की विचारधारा को तस्सवुफ़ भी कहा जाता है।

  1. सूफ़ी मत किस धर्म से संबंधित था ?
  2. सूफ़ी शेख अन्य किस नाम से जाने जाते थे ?
  3. सूफ़ी शेखों की विचारधारा को क्या कहा जाता है ?
  4. सूफी मत का कोई एक सिद्धांत लिखें।
  5. अल्लाह को प्राप्त करने के लिए सूफ़ी किस का होना आवश्यक मानते थे ?
    • पीर
    • कव्वाली
    • दरगाह
    • उपरोक्त सारे।

उत्तर-

  1. सूफी मत इस्लाम धर्म से संबंधित था।
  2. सूफ़ी शेख ‘पीर’ के नाम से जाने जाते थे।
  3. सूफ़ी शेखों की विचारधारा को तस्सवुफ़ कहा जाता था।
  4. वह एक अल्लाह में विश्वास रखते हैं।
  5. पीर।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 3 16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा

16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा PSEB 12th Class History Notes

  • राजनीतिक दशा (Political Condition)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा बड़ी दयनीय थी-पंजाब दिल्ली सल्तनत के अधीन था जिस पर लोधी सुल्तानों का शासन था— 1469 ई० में दिल्ली सुल्तान बहलोल लोधी ने ततार खाँ लोधी को पंजाब का गवर्नर नियुक्त कियाततार खाँ लोधी सुल्तान के खिलाफ किए गए असफल विद्रोह में मारा गया-1500 ई० में एक नए लोधी सुल्तान सिकंदर लोधी ने दौलत खाँ लोधी को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया- इब्राहीम लोधी के नए सुल्तान बनते ही दौलत खाँ लोधी ने उसके विरुद्ध षड्यंत्र रचने आरंभ कर दिए—दौलत खाँ ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण दिया-बाबर ने 1519 ई० से 1526 ई० तक पंजाब पर पाँच आक्रमण किए—अपने पाँचवें आक्रमण के दौरान बाबर ने दौलत खाँ लोधी को हरा कर पंजाब पर अधिकार कर लिया-21 अप्रैल, 1526 ई० को पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने इब्राहिम लोधी को परास्त किया—परिणामस्वरूप पंजाब लोधी वंश के हाथों से निकल कर मुग़ल वंश के हाथों में चला गया।
  • सामाजिक दशा (Social Condition)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की सामाजिक दशा बड़ी ही दयनीय थी—समाज हिंदू और मुसलमान नामक दो मुख्य वर्गों में विभाजित था—शासक वर्ग से संबंधित होने के कारण मुसलमानों को विशेष अधिकार प्राप्त थे—मुस्लिम समाज उच्च, मध्य तथा निम्न वर्गों में विभाजित था—मुस्लिम स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी—हिंदू बहुसंख्या में थे, परंतु उन्हें अधिकारों से वंचित रखा गया था-हिंदू समाज कई जातियों तथा उपजातियों में बँटा हुआ था–हिंदू स्त्रियों को पुरुषों के बराबर नहीं समझा जाता था—समाज का अमीर वर्ग स्वादिष्ट भोजन करता और बहुमूल्य वस्त्र पहनता था–निम्न वर्गों का भोजन और वस्त्र साधारण होते थे—उस समय शिकार, चौगान, जानवरों की लड़ाइयाँ, शतरंज, नृत्य, संगीत और ताश आदि मनोरंजन के साधन थे—शिक्षा मस्जिदों, मदरसों और मंदिरों में प्रदान की जाती थी।
  • आर्थिक दशा (Economic Condition)-16वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की आर्थिक दशा … बहुत अच्छी थी—पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था—यहाँ की मुख्य फसलें गेहूँ, कपास, जौ, मकई और गन्ना थीं—फसलों की पर्याप्त उपज होती थी—लोगों का दूसरा मुख्य व्यवसाय उद्योग था – उद्योगों में वस्त्र उद्योग सर्वाधिक प्रसिद्ध था—चमड़ा, शस्त्र, बर्तन, हाथी दाँत और खिलौने आदि के उद्योग भी प्रचलित थे—पशु पालन का व्यवसाय भी किया जाता था—पंजाब का आंतरिक तथा विदेशी व्यापार बड़ा उन्नत था—विदेशी व्यापार अफ़गानिस्तान, ईरान, अरब, सीरिया, तिब्बत और चीन आदि देशों के साथ था-लाहौर और मुलतान पंजाब के दो सर्वाधिक प्रसिद्ध नगर थे—कम मूल्यों के कारण साधारण लोगों का निर्वाह भी सुगमता से हो जाता था।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

Punjab State Board PSEB 10th Class Home Science Book Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Home Science Chapter 7 सन्तुलित भोजन

PSEB 10th Class Home Science Guide सन्तुलित भोजन Textbook Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सन्तुलित भोजन से आप क्या समझते हो?
उत्तर-
सन्तुलित भोजन से भाव ऐसी मिली-जुली खुराक से है जिसमें भोजन के सभी आवश्यक तत्त्व जैसे, प्रोटीन, कार्बोज़, विटामिन, खनिज लवण आदि पूरी मात्रा में हों। भोजन न केवल माप-तोल में पूरा हो बल्कि गुणकारी भी हो ताकि मनुष्य की मानसिक
वृद्धि भी हो सके तथा बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बनी रहे। सन्तुलित भोजन सभी व्यक्तियों के लिए एक-सा नहीं हो सकता। शारीरिक मेहनत करने वाले व्यक्तियों के लिए जो भोजन सन्तुलित होगा वह एक दफ्तर में काम करने वाले से भिन्न होगा।

प्रश्न 2.
भोजन को किन-किन भोजन समूहों में बांटा जा सकता है और क्यों?
उत्तर–
प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक तन्दुरुस्ती के लिए सन्तुलित भोजन का प्राप्त होना आवश्यक है जिसमें प्रोटीन, कार्बोज़, विटामिन, खनिज लवण पूरी मात्रा में हों। परन्तु ये सभी वस्तुएँ एक तरह के भोजन से प्राप्त नहीं हो सकतीं। इसलिए भोजन को उनके खुराकी तत्त्वों के आधार पर निम्नलिखित समूहों में विभाजित किया जाता है

  1. अनाज
  2. दालें
  3. सूखे मेवे
  4. सब्जियां
  5. फल
  6. दूध और दूध से बने पदार्थ
  7. मक्खन घी तेल
  8. मीट, मछली, अण्डे
  9. शक्कर, गुड़
  10. मसाले, चटनी आदि।

प्रश्न 3.
भोजन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
वे सभी पदार्थ जो हम खाते हैं (दवाइयां और शराब को छोड़कर) जिनसे हमारा शरीर बनता और बढ़ता है, को भोजन कहा जाता है। भोजन से हमारे शरीर में गर्मी और ऊर्जा पैदा होती है। इससे शरीर अपनी क्रियाएं करने के योग्य हो जाता है और अपने टूटे हुए सैलों की मुरम्मत भी कर सकता है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 4.
दालों में कौन-से पौष्टिक तत्त्व होते हैं और अधिक मात्रा किसकी होती है?
उत्तर-
दालें जैसे मूंग, मोठ, मांह, राजमांह, चने आदि में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इनमें 20-25 प्रतिशत प्रोटीन होती है। इसके अतिरिक्त विटामिन ‘बी’ खनिज पदार्थ विशेष रूप में कैल्शियम की अच्छी मात्रा में होते हैं। सूखी दालों में विटामिन ‘सी’ नहीं होता परन्तु अंकुरित हुई दालें विटामिन ‘सी’ का अच्छा स्रोत हैं।

प्रश्न 5.
प्रोटीन कौन-कौन से भोजन समूह में पाई जाती है?
उत्तर-
प्रोटीन मनुष्य के भोजन का आधार है। यह कई भोजन समूहों से प्राप्त की जा सकती है।

  1. जीव प्रोटीन-सब तरह का मीट मुर्गा, मछली, अण्डे, दूध ।
  2. पशु प्रोटीन-दूध, दही, दूध का पाऊडर और घी को छोड़कर सभी दूध से बनने वाली वस्तुएं।
  3. वनस्पति प्रोटीन- यह वनस्पति पदार्थों से प्राप्त होती है जैसे अनाज, दालें, मूंगफली, सोयाबीन आदि। जीव प्रोटीन को वनस्पति प्रोटीन से बढ़िया माना जाता है।

प्रश्न 6.
कार्बोहाइड्रेट्स कौन-कौन से भोजन समूह में पाए जाते हैं?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट्स कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का मिश्रण है। ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन 2 : 1 के अनुपात में प्राप्त होती हैं। शरीर में 75 से 80 प्रतिशत ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट्स से ही पूरी होती है। यह ऊर्जा का एक सस्ता तथा मुख्य स्रोत है।
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 1
कार्बोहाइड्रेट्स के स्रोत-कार्बोहाइड्रेट्स के स्रोत निम्नलिखित हैं

  1. अनाज
  2. दालें
  3. जड़ों वाली तथा भूमि के अन्दर पैदा होने वाली सब्जियां जैसे आलू, कचालू, अरबी, जिमीकन्द तथा शकरकन्दी आदि।
  4. शहद, चीनी तथा गुड़
  5. जैम तथा जैली
  6. सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, खजूर, किशमिश तथा मूंगफली आदि।

प्रश्न 7.
सब्जियों में कौन-कौन से पौष्टिक तत्त्व होते हैं?
उत्तर-
भोजन में सब्जियों का होना अति आवश्यक है क्योंकि इनसे विटामिन और खनिज पदार्थ मिलते हैं। भिन्न-भिन्न सब्जियों में भिन्न-भिन्न तत्त्व मिलते हैं। जड़ों वाली सब्जियां विटामिन ‘ए’ का अच्छा स्रोत हैं, हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और लोहा काफ़ी मात्रा में होता है। फलीदार सब्जियां प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 8.
भोजन में मिर्च मसालों का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर-
भोजन का स्वाद और महक बढ़ाने के लिए इनमें कई तरह के मसाले जैसे जीरा, काली मिर्च, धनिया, लौंग, इलायची आदि प्रयोग किए जाते हैं । यह मसाले भोजन का स्वाद बढ़ाने के अतिरिक्त भोजन शीघ्र पचाने में भी सहायता करते हैं क्योंकि ये पाचक रसों को उत्तेजित करते हैं जिससे भोजन शीघ्र हज़्म हो जाता है।

प्रश्न 9.
आहार नियोजन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
परिवार के विभिन्न सदस्यों के लिए तथा भिन्न-भिन्न समय पर कैसा भोजन तैयार करना है, इसे सोच-समझ कर बनाया जाता है। इस सोच समझ, नियोजन, योजना बनाने की प्रक्रिया को आहार नियोजन करना कहा जाता है। बुजुर्गों तथा बहुत छोटे बच्चों के लिए भिन्न प्रकार का नर्म भोजन चाहिए। युवाओं के लिए अधिक पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। गर्भवती दूध पिलाने वाली मां के लिए भिन्न प्रकार का भोजन चाहिए। नौकरी पर जाने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे के लिए भिन्न प्रकार से आहार नियोजन करना पड़ता है।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 10.
सन्तुलित भोजन की योजना बनाते समय कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर-
परिवार के सदस्य का स्वास्थ्य उनके खाने वाले भोजन पर निर्भर करता है। एक समझदार गृहिणी को अपने परिवार के सदस्यों को सन्तुलित भोजन प्रदान करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. परिवार के प्रत्येक सदस्य को रोज़ाना खुराकी तत्त्वों का ज्ञान होना चाहिए,
  2. आवश्यक पौष्टिक तत्त्व देने वाले भोजन की जानकारी और चुनाव,
  3. भोजन की योजनाबन्दी,
  4. भोजन पकाने का सही ढंग, और
  5. भोजन परोसने के ढंग का ज्ञान होना चाहिए।

प्रश्न 11.
किन-किन कारणों से अनेक लोगों को सन्तुलित भोजन उपलब्ध नहीं होता?
अथवा
सन्तुलित भोजन की मात्रा को प्रभावित करने वाले तत्त्वों के बारे में बताएं।
उत्तर-
दुनिया भर में 90% बीमारियों का कारण सन्तुलित भोजन का सेवन न करना है। विशेष रूप में तीसरी दुनिया के देशों में जनसंख्या के एक बड़े भाग को संतुलित भोजन नहीं मिलता। इसके कई कारण हैं जैसे —

  1. ग़रीबी-ग़रीब लोग अपनी आय कम होने के कारण उपयुक्त मात्रा में आवश्यक पौष्टिक तत्त्वों वाले भोजन नहीं खरीद सकते। सब्जियां, फल, दूध, आदि इन ग़रीब लोगों की खुराक का भाग नहीं बनते।
  2. शिक्षा की कमी-यह आवश्यक नहीं कि केवल ग़रीब लोग ही सन्तुलित भोजन से वंचित रहते हैं। कई बार शिक्षा की कमी के कारण अच्छी आय वाले भी आवश्यक पौष्टिक भोजन नहीं लेते। आजकल कई अमीर लोग भी जंक फूड या फास्ट फूट का प्रयोग अधिक करते हैं जो किसी तरह भी सन्तुलित भोजन नहीं होता।
  3. बढ़िया भोजन न मिलना-कई बार लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं बढ़िया नहीं मिलतीं। आजकल सब्जियों में जहर की मात्रा काफ़ी अधिक होती है। शहर के लोगों को दूध भी बढ़िया किस्म का नहीं मिलता। इस तरह भी लोग सन्तुलित भोजन से वंचित रह जाते हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 12.
सन्तुलित भोजन से क्या भाव है? कौन-कौन से बिन्दु ध्यान में रख कर भोजन को सन्तुलित बनाया जा सकता है?
उत्तर-
देखें प्रश्न 1 का उत्तर। भोजन सन्तुलित बनाने के लिए बिन्दु

  1. सन्तुलित भोजन बनाने के लिए सभी भोजन समूहों में से एक या दो भोजन पदार्थ अवश्य ही लेने चाहिएं।
  2. सन्तुलित भोजन में कैलोरियों की उचित मात्रा हो।
  3. सभी पौष्टिक तत्त्व उचित मात्रा में हों। 17% कैलोरियां कार्बोहाइड्रेट्स से प्राप्त होनी चाहिए।
  4. भिन्न-भिन्न भोजन समूहों में, मिश्रित भोजन बना लेना चाहिए ताकि भोजन खाने को मन करे। एक जैसा भोजन प्रतिदिन नहीं खाया जा सकता।

प्रश्न 13.
किसी तीन भोजन समूहों के पौष्टिक तत्त्वों के बारे में बताएं।
उत्तर-

  1. सूखे मेवे-नारियल को छोड़ कर शेष सभी सूखे मेवे जैसे बादाम, मूंगफली, अखरोट, आदि में बहुत प्रोटीन होता है। इनमें 18-28% प्रोटीन होता है। इनमें खनिज, चर्बी तथा विटामिन भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
  2. शक्कर तथा गुड़-यह कार्बोहाइड्रेट्स के अच्छे स्रोत हैं। यह शक्ति प्रदान करने वाले भोजन हैं। गुड़ में लोहा भी होता है।
  3. मक्खन, घी तथा तेल-यह समूह शक्ति के अच्छे स्रोत हैं। इनमें चर्बी तथा चर्बी में घुलनशील विटामिन होते हैं।

प्रश्न 14.
प्रोटीन कौन-कौन से भोजन समूहों में होते हैं? भोजन पदार्थों के नाम भी बताएं।
उत्तर-
प्रोटीन वाले भोजन समूह हैंअनाज, दालें, सूखे मेवे, दूध तथा दूध से बने पदार्थ, मीट, मछली, अण्डे।

  1. अनाज जैसे मक्की, गेहूं, बाजरा आदि।
  2. दालें जैसे मांह, मोठ, मूंगी आदि।
  3. सुखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि।
  4. दूध तथा दूध से बने पदार्थ जैसे दूध, पनीर, दही, खोया आदि।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 15.
भोजन के पौष्टिक तत्त्व नष्ट होने से बचाने के लिए खाना तैयार करते (बनाते) समय किन-किन बातों को ध्यान में रखोगे?
उत्तर-
भोजन को पकाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. भोजन को अधिक समय तक भिगोकर नहीं रखना चाहिए क्योंकि बहुत सारे घुलनशील तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  2. सब्जियों तथा फलों के ज्यादा छिलके नहीं उतारने चाहिएं क्योंकि छिलकों के नीचे विटामिन तथा खनिज लवण ज्यादा मात्रा में होते हैं।
  3. सब्जियों को बनाने से थोड़ी देर पहले ही काटना चाहिए नहीं तो हवा के सम्पर्क के साथ भी विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
  4. सब्जियां तथा फल हमेशा बड़े-बड़े टुकड़ों में काटने चाहिएं क्योंकि इस तरह से फल तथा सब्जियों की कम सतह पानी तथा हवा के सम्पर्क में आती है।
  5. सब्जियों को उबालते समय पानी में डालकर कम-से-कम समय के लिए पकाया जाए ताकि उनकी शक्ल, स्वाद तथा पौष्टिक तत्त्व बने रहें।
  6. भोजन को पकाने के लिए मीठे सोडे का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे विटामिन ‘बी’ तथा ‘सी’ नष्ट हो जाते हैं।
  7. मांस, अण्डे तथा अन्य प्रोटीन युक्त पदार्थों को धीमी आग पर पकाना चाहिए नहीं तो प्रोटीन नष्ट हो जाएंगे।
  8. भोजन हिलाते तथा छानते समय अधिक समय नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे भोजन के अन्दर हवा इकट्ठी होने के कारण विटामिन ‘सी’ नष्ट हो जाता है।
  9. खाना बनाने वाले बर्तन तथा रसोई साफ़-सुथरी होनी चाहिए।
  10. भोजन में अधिक मसाले का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  11. एक ही प्रकार के भोजन पदार्थों का प्रयोग बार-बार नहीं करना चाहिए।
  12. जो लोग शाकाहारी हों उनके भोजन में दूध, पनीर, दालें तथा सोयाबीन का प्रयोग अधिक होना चाहिए।
  13. जहां तक हो सके भोजन को प्रैशर कुक्कर में पकाना चाहिए क्योंकि इससे समय तथा शक्ति के साथ-साथ पौष्टिक तत्त्व भी बचाए जा सकते हैं।

प्रश्न 16.
भोजन पदार्थों के भिन्न-भिन्न पौष्टिक तत्त्वों की जानकारी, सन्तुलित भोजन की योजना बनाने में कैसे सहायक हैं?
उत्तर-
सन्तुलित भोजन ऐसा भोजन है जिसमें शरीर के लिए पौष्टिक तत्त्व, कैलोरियां आदि आवश्यकता अनुसार हों। यह तभी हो सकता है यदि गृहिणी को भोजन पदार्थों के भिन्न-भिन्न समूहों में पौष्टिक तत्त्वों की जानकारी हो। यह आवश्यक नहीं कि अधिक कीमत वाले भोजन पदार्थों में ही अधिक पौष्टिक तत्त्व होते हैं जैसे प्रोटीन का बहुत सस्ता स्रोत सोयाबीन है। मूंगफली को ग़रीबों के बादाम कहा जाता है। बेर बहुत बढ़िया तथा सस्ता स्रोत है विटामिन तथा खनिज के। जब सब्जियों फलों का मौसम होता है तो यह सस्ते होते हैं। अच्छी गृहिणी अपने सीमित स्रोतों से अच्छा सन्तुलित भोजन तो ही बना सकती है यदि उसे सभी भोजन समूहों से प्राप्त होने वाले पौष्टिक तत्त्वों का ज्ञान हो तथा कौन-से स्रोत सस्ते हैं यह भी पता हो।

प्रश्न 17.
सब्ज़ियों तथा फलों में कौन-कौन से पौष्टिक तत्त्व होते हैं?
उत्तर-
सब्जियां तथा फलों में विटामिन तथा खनिज पदार्थ होते हैं। जड़ वाली सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं तथा विटामिन ‘सी’ भी होता है जैसे आलू, कचालू, शलगम, अरबी आदि। गाजर तथा शक्करकंदी विटामिन ए का अच्छा स्रोत है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, लोहा आदि हैं। मटर तथा फ्रेन्च बीनस आदि में प्रोटीन भी होता है। फलों में विटामिन सी, ए आदि होते हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 18.
भोजन को समूहों में क्यों बांटा गया है? सन्तुलित भोजन बनाने के समय इसके क्या लाभ हैं?
अथवा
भोजन समूहों के बारे में विस्तारपूर्वक बताएँ।
उत्तर-
अलग-अलग भोजनों में अलग-अलग पौष्टिक तत्त्व मौजूद होते हैं। इसलिए भोजन को उनके पौष्टिक तत्त्वों के अनुसार अलग-अलग भोजन समूहों में बांटा गया है। अण्डे और दूध को पूर्ण खुराक माना गया है। लेकिन प्रतिदिन एक भोजन नहीं खाया जा सकता। इससे मन ऊब जाता है। इसलिए भोजन समूहों में से ज़रूरत अनुसार कुछन-कुछ लेकर सन्तुलित भोजन प्राप्त किया जाता है।

अलग-अलग भोजनों की पौष्टिक तत्त्वों के अनुसार बारम्बारता इस तरह है सन्तुलित भोजन बनाते समय सारे भोजन समूहों में से आवश्यक पौष्टिक तत्त्वों वाले भोजन लिए जाएंगे ताकि भोजन स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाया जा सके।
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 2
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 3

प्रश्न 19.
सन्तुलित भोजन की योजना बनाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखोगे?
उत्तर-
परिवार के लिए सन्तुलित भोजन बनाना (Planning Balanced Diet for the family)-सन्तुलित भोजन बनाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. मनुष्य की प्रतिदिन की पौष्टिक तत्त्वों की ज़रूरत का ज्ञान (Knowledge of daily nutritional requirements)
  2. ज़रूरी पौष्टिक तत्त्व देने वाले भोजनों की जानकारी तथा चुनाव (Knowledge of food stuffs that can provide essential nutrients)
  3. भोजन की योजनाबन्दी (Planning of meals)
  4. भोजन पकाने का ढंग (Method of cooking)
  5. भोजन परोसने का ढंग (Method of serving food)

1. मनुष्य की प्रतिदिन की पौष्टिक तत्त्वों की ज़रूरत का ज्ञान (Knowledge of daily nutritional requirements)-मनुष्य की भोजन की आवश्यकता उसकी आयु, लिंग, व्यवसाय तथा जलवायु के साथ-साथ शारीरिक हालत पर निर्भर करती है। जैसे भारा तथा शारीरिक कार्य करने वाले व्यक्ति को हल्का तथा दिमागी कार्य करने वाले मनुष्य की अपेक्षा ज्यादा कैलोरी तथा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा लोहे की ज्यादा ज़रूरत है। इसलिए सन्तुलित भोजन बनाने से पहले पारिवारिक व्यक्तियों की पौष्टिक तत्त्वों की ज़रूरत का ज्ञान होना ज़रूरी है।
2. ज़रूरी पौष्टिक तत्त्व देने वाले भोजन की जानकारी (Knowledge of food stuffs that can provide essential nutrients)-प्राकृतिक रूप में मिलने वाले भोजन को उनके पौष्टिक तत्त्वों के आधार पर पाँच भोजन समूहों में बांटा गया है, जो कि पीछे टेबल नं० 1 में दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में से भोजन पदार्थ शामिल करने से सन्तुलित भोजन तैयार किया जा सकता है। भिन्न-भिन्न प्रकार की आयु, लिंग तथा शारीरिक अवस्था के अनुसार पौष्टिक तत्त्वों की ज़रूरत भी भिन्न-भिन्न होती है।
3. भोजन की योजनाबन्दी (Planning of meals)-भोजन की ज़रूरत तथा चुनाव के बाद उसकी योजना बना ली जाए। कितने समय के अन्तराल के बाद भोजन खाया जाए जिससे पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा पूरी हो सके। भोजन की योजनाबन्दी को निम्नलिखित बातें प्रभावित करती हैं

  1. परिवार के सदस्यों की संख्या।
  2. परिवार के सदस्यों की आयु, व्यवसाय तथा शारीरिक अवस्था।
  3. परिवार के सदस्यों की भोजन के प्रति रुचि तथा ज़रूरत।
  4. परिवार के रीति-रिवाज।
  5. भोजन पर किया जाने वाला व्यय तथा भोजन पदार्थों की खुराक।

पीछे दी गई बातों को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक तत्त्वों की पूर्ति तथा भोजन की ज़रूरत के अनुसार सारे दिन में खाए जाने वाले भोजन को चार मुख्य भागों में बांटा गया है
(i) सुबह का नाश्ता (Breakfast) (ii) दोपहर का भोजन (Lunch) (iii) शाम का चाय-पानी (Evening Tea) (iv) रात का भोजन (Dinner)

1. सुबह का नाश्ता (Breakfast)-पूरे दिन की ज़रूरत का चौथा भाग सुबह के नाश्ते द्वारा प्राप्त होना चाहिए। अच्छा नाश्ता शारीरिक तथा मानसिक योग्यता को प्रभावित करता है। नाश्ते की योजना बनाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है
(क) शारीरिक कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए नाश्ता ठोस तथा कार्बोज़ युक्त होना चाहिए जबकि मानसिक कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए हल्का तथा प्रोटीन युक्त नाश्ता अच्छा रहता है।
(ख) यदि नाश्ते तथा दोपहर के खाने में ज्यादा लम्बा समय हो तो नाश्ता भारी लेना चाहिए तथा यदि अन्तर कम या समय कम हो तो नाश्ता हल्का तथा जल्दी पचने वाला होना चाहिए।
(ग) नाश्ते में सभी भोजन तत्त्व शामिल होने चाहिएं जैसे भारी नाश्ते के लिए भरा हुआ पराठा, दूध, दही या लस्सी तथा कोई फल लिया जा सकता है। हल्के नाश्ते के लिए अंकुरित दाल, टोस्ट, दूध तथा फल आदि लिए जा सकते हैं।

2. दोपहर का भोजन (Lunch)-पूरे दिन की ज़रूरत का तीसरा भाग दोपहर के भोजन द्वारा प्राप्त होना चाहिए। इसमें अनाज, दालें, दही, पनीर या मांस, मौसमी फल तथा हरी पत्तेदार सब्जियां होनी चाहिएं। भोजन में कुछ कच्ची तथा कुछ पक्की चीजें होनी चाहिएं। अधिकतर कार्य करने वाले लोग दोपहर का खाना साथ लेकर जाते हैं। इसलिए वह भोजन भी पौष्टिक होना चाहिए। उदाहरण के लिए दोपहर के भोजन में रोटी, राजमाह, कोई सब्जी, रायता तथा सलाद लिया जा सकता है तथा साथ ले जाने वाले भोजन में पुदीने की चटनी आदि तथा सैंडविच, गचक तथा कुछ फल सम्मिलित किया जा सकता है।

3. शाम की चाय (Evening Tea)-इस समय चाय के साथ कोई नमकीन या मीठी चीज़ जैसे बिस्कुट, केक, बर्फी, पकौड़े, समौसे आदि लिए जा सकते हैं।

4. रात का भोजन (Dinner)-इस भोजन में से भी पूरे दिन की ज़रूरत का तीसरा भाग प्राप्त होना चाहिए। रात तथा दोपहर के भोजन में कोई फर्क नहीं होता, परन्तु फिर भी इसको बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे___ (क) दोपहर के भोजन की अपेक्षा रात का भोजन हल्का होना चाहिए ताकि जल्दी पच सके।
(ख) सारा दिन काम-काज करते हुए शरीर के तन्तुओं की टूट-फूट होती रहती है। इसलिए इनकी मरम्मत के लिए प्रोटीन वाले भोजन पदार्थ होने चाहिएं।
(ग) रात का भोजन विशेष ध्यान देकर बनाना चाहिए क्योंकि इस समय परिवार के सारे सदस्य इकट्ठे होकर भोजन करते हैं।

4. भोजन पकाने का ढंग (Method of Cooking) – भोजन की योजनाबन्दी का तभी फ़ायदा है जब भोजन को ऐसे ढंग के साथ पकाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा खुराकी तत्त्वों की सम्भाल हो सके। भोजन खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए —

  1. सूखे भोजन पदार्थ जैसे अनाज, दालें अधिक मात्रा में खरीदनी चाहिएं परन्तु यह भी उतनी ही मात्रा में जिसकी आसानी से सम्भाल हो सके।
  2. फल तथा सब्जियां ताज़ी खरीदनी चाहिएं क्योंकि बासी फल तथा सब्जियों में विटामिनों तथा खनिज लवण नष्ट हो जाते हैं।
  3. हमेशा साफ़-सुथरी दुकानों से ही भोजन खरीदना चाहिए।

भोजन को पकाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए —

  1. भोजन को अधिक समय तक भिगोकर नहीं रखना चाहिए क्योंकि बहुत सारे घुलनशील तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  2. सब्जियों तथा फलों के ज्यादा छिलके नहीं उतारने चाहिएं क्योंकि छिलकों के नीचे विटामिन तथा खनिज लवण ज्यादा मात्रा में होते हैं।
  3. सब्जियों को बनाने से थोड़ी देर पहले ही काटना चाहिए नहीं तो हवा के सम्पर्क के साथ भी विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
  4. सब्जियां तथा फल हमेशा बड़े-बड़े टुकड़ों में काटने चाहिएं क्योंकि इस तरह से फल तथा सब्जियों की कम सतह पानी तथा हवा के सम्पर्क में आती है।
  5. सब्जियों को उबालते समय पानी में डालकर कम-से-कम समय के लिए पकाया जाए ताकि उनकी शक्ल, स्वाद तथा पौष्टिक तत्त्व बने रहें।
  6. भोजन को पकाने के लिए मीठे सोडे का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे विटामिन ‘बी’ तथा ‘सी’ नष्ट हो जाते हैं।
  7. मांस, अण्डे तथा अन्य प्रोटीन युक्त पदार्थों को धीमी आग पर पकाना चाहिए नहीं तो प्रोटीन नष्ट हो जाएंगे।
  8. भोजन हिलाते तथा छानते समय अधिक समय नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे भोजन के अन्दर हवा इकट्ठी होने के कारण विटामिन ‘सी’ नष्ट हो जाता है।
  9. खाना बनाने वाले बर्तन तथा रसोई साफ़-सुथरी होनी चाहिए।
  10. भोजन में अधिक मसाले का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  11. एक ही प्रकार के भोजन पदार्थों का प्रयोग बार-बार नहीं करना चाहिए।
  12. जो लोग शाकाहारी हों उनके भोजन में दूध, पनीर, दालें तथा सोयाबीन का प्रयोग अधिक होना चाहिए।
  13. जहां तक हो सके भोजन को प्रैशर कुक्कर में पकाना चाहिए क्योंकि इससे समय तथा शक्ति के साथ-साथ पौष्टिक तत्त्व भी बचाए जा सकते हैं।

भोजन परोसने का ढंग (Method of Serving food)

  1. खाना खाने वाला स्थान, साफ़-सुथरा तथा हवादार होना चाहिए।
  2. खाना हमेशा ठीक तरह के बर्तनों में ही परोसना चाहिए जैसे तरी वाली सब्जियों के लिए गहरी प्लेट तथा सूखी सब्जियों के लिए चपटी प्लेट प्रयोग में लाई जा सकती है। .
  3. एक बार ही बहुत ज्यादा भोजन नहीं परोसना चाहिए बल्कि पहले थोड़ा तथा आवश्यकता पड़ने पर और लिया जा सकता है।
  4. सलाद तथा फल भी भोजन के साथ अवश्य परोसने चाहिएं।
  5. भोजन में रंग तथा भिन्नता होनी चाहिए। इसलिए धनिये के हरे पत्ते, नींबू तथा टमाटर आदि का प्रयोग किया जा सकता है।

यदि ऊपरलिखित बातों को ध्यान में रखकर भोजन तैयार किया जाए तो व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार प्रसन्न मन के साथ भोजन खाकर सन्तुलित भोजन का उद्देश्य पूरा कर सकता है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 19(A).
भोजन समूहों के बारे में विस्तार से बताएं।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्न ।

Home Science Guide for Class 10 PSEB सन्तुलित भोजन Important Questions and Answers

लघ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या उचित कैलोरी वाली खुराक सन्तुलित भोजन होती है?
उत्तर-
आवश्यक नहीं कि उचित कैलोरी वाली खुराक सन्तुलित ही हो।

प्रश्न 2.
अंकुरित दाल में कौन-सा विटामिन बढ़ जाता है?
उत्तर-
विटामिन सी।

प्रश्न 3.
दालों में कितने प्रतिशत प्रोटीन होता है?
उत्तर-
20-25%.

प्रश्न 4.
दुनिया भर में 90% रोगों का कारण ……….. का सेवन नहीं है।
उत्तर-
सन्तुलित भोजन।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 5.
गेहूं-मक्का आदि अनाजों में कितने प्रतिशत प्रोटीन होती है?
उत्तर-
6-12%.

प्रश्न 6.
सूखे मेवों में कितने प्रतिशत प्रोटीन होती है?
उत्तर-
18-28%.

प्रश्न 7.
सब्जियों तथा फलों के छिलकों को क्यों नहीं उतारना चाहिए?
उत्तर-
इनके नीचे टिटामिन तथा खनिज लवण होते हैं।

प्रश्न 8.
मीठे सोडे का प्रयोग भोजन पकाने के लिए क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर-
इससे विटामिन बी तथा सी नष्ट हो जाते हैं।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 9.
शाकाहारी लोगों को प्रोटीन कहां से मिलता है?
उत्तर-
दूध, पनीर, दालें, सोयाबीन।

प्रश्न 10.
फलीदार सब्जियों में कौन-सा पौष्टिक तत्त्व अधिक होता है?
उत्तर-
प्रोटीन।

लघ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(i) आहार नियोजन क्या है तथा इसके क्या लाभ हैं?
(ii) भोजन का वर्गीकरण कैसे किया जाता है?
उत्तर-देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 2.
भोजन खरीदते समय कौन-सी बातों को ध्यान में रखोगे?
उत्तर-
भोजन खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. सूखे भोजन पदार्थ जैसे अनाज, दालें अधिक मात्रा में खरीदनी चाहिएं परन्तु यह भी उतनी ही मात्रा में जिसकी आसानी के साथ सम्भाल हो सके।
  2. फल तथा सब्जियां ताज़ी खरीदनी चाहिए क्योंकि बासी फल तथा सब्जियों में विटामिन तथा खनिज लवण नष्ट हो जाते हैं।
  3. हमेशा साफ़-सुथरी दुकानों से ही भोजन खरीदना चाहिए।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 3.
भोजन देखने में भी सुन्दर होना चाहिए। क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं? यदि हाँ तो क्यों?
उत्तर-
जी हाँ ; यह तथ्य बिल्कुल सही है कि भोजन देखने में अच्छा लगना चाहिए क्योंकि जो भोजन देखने में अच्छा न लगे उसको खाने को मन नहीं करता। यदि भोजन आँखों को न भाए तो मनुष्य उसका स्वाद भी नहीं देखना चाहता। भोजन को सुन्दर बनाने के लिए भोजन पकाने की विधि और उसको सजाने की जानकारी भी होनी चाहिए।

प्रश्न 4.
(i) बढ़ते बच्चों के लिए कैसा भोजन चाहिए?
(ii) बढ़ने वाले बच्चों के भोजन में प्रोटीन का होना क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
(i) बढ़ रहे बच्चों के शरीर में बने सैलों और तन्तुओं का निर्माण होता है और इसके लिए कार्बोज़ आदि अधिक मात्रा में चाहिएं ताकि तन्तुओं का निर्माण और तोड़-फोड़ की पूर्ति हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों की दौड़ने, भागने और खेलने में कैलोरियां अधिक खर्च होती हैं। इसलिए इनकी पूर्ति करने के लिए बच्चों के भोजन में आवश्यक मात्रा में मक्खन, घी, तेल, चीनी, शक्कर, दूध, अण्डा, मीट, पनीर और सब्जियों का शामिल होना आवश्यक है।
(ii) देखें भाग (i)।

प्रश्न 5.
गर्भवती औरत के लिए अधिक कैलोरियों की आवश्यकता होती है या दूध पिलाने वाली माँ के लिए, और क्यों?
उत्तर-
गर्भवती औरत या दूध पिलाने वाली माँ, दोनों का भोजन सन्तुलित होना चाहिए। परन्तु दूध पिलाने वाली माँ की खुराकी आवश्यकताएँ गर्भवती औरत से अधिक होती हैं। दूध पिलाने वाली माँ को गर्भवती और अन्य औरतों की अपेक्षा कैलोरियां और अन्य पौष्टिक तत्त्व अधिक मात्रा में चाहिएं। बच्चे की पूर्ण खुराक के लिए माँ का दूध काफ़ी मात्रा में आवश्यक है। यह दूध तभी प्राप्त होगा यदि माँ की खुराक में दूध, मीट, सब्ज़ियाँ, अण्डा, दालें, पनीर काफ़ी मात्रा में होंगे। पहले छ: महीने माँ का दूध बच्चे के लिए मुख्य खुराक होता है। इसलिए दूध पिलाती माँ को अधिक कैलोरियों वाला पौष्टिक भोजन चाहिए।

प्रश्न 6.
भोजन में शर्करा और वसा की क्या महत्ता है?
उत्तर-
भोजन में वसा तथा शर्करा, शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। एक ग्राम शर्करा से 4 कैलोरी तथा एक ग्राम वसा से 9 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 7.
निम्नलिखित के लिए कैल्शियम की अनुशंसित मात्रा लिखिए
(i) स्तनपान कराने वाली मां
(ii) वृद्धि करता हुआ बच्चा।
उत्तर-
(i) स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए कैल्शियम की मात्रा है-1000 मि०ग्रा०।
(ii) वृद्धि करते हुए बच्चों को आयु के अनुसार जैसे 4 से 9 वर्ष तक के लिए 400 मि० ग्रा० तथा 10 से 15 वर्ष तक के लिए 600 मि० ग्रा० की आवश्यकता है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित के लिए लोहे की आवश्यकता लिखिए:
(i) वयस्क पुरुष
(ii) गर्भवती महिला
(iii) किशोर।
उत्तर-
(i) वयस्क पुरुष के लिए 28 मि० ग्राम लोहे की आवश्यकता है।
(ii) गर्भवती महिला के लिए 38 मि० ग्राम लोहे की आवश्यकता है।
(iii) किशोरों के लिए आयु के अनुसार 20 से 50 मि० ग्राम तक की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 9.
अर्जुन को कम दिखाई देता है, उसकी इस अवस्था का क्या कारण है? उसे कौन-सा महत्त्वपूर्ण खाद्य पदार्थ लेना चाहिए?
अथवा
गीता को अंधेरे में कम दिखाई देता है और वह रंगों की ठीक से पहचान नहीं कर सकती। उसे कौन-सा रोग हो सकता है? वह किन-किन भोजन पदार्थों का प्रयोग करके इस रोग को दूर कर सकती है?
उत्तर-
विटामिन A की कमी से अंधराता (रतौंधी) रोग हो जाता है तथा अधिक कमी से नज़र कमजोर हो जाती है। विटामिन A की कमी न हो इसलिए मक्खन, गाजर, दूध, अण्डे की जर्दी, जिगर, मछली आदि का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 10.
नन्ही रिधि का रंग पीला है तथा थकान महसूस होती है उसे कौनसा रोग है और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है?
अथवा
सुनीता की चमड़ी का रंग पीला पड़ गया है और बहुत थकावट महसूस करती है। उसे कौन-सा रोग हो सकता है और वह कौन-कौन से भोजन पदार्थों का प्रयोग करके इसे दूर कर सकती है?
उत्तर-
रंग पीला होना तथा थकान महसूस होना, रक्त की कमी (अनीमिया) रोग के चिन्ह हैं। इसको ठीक करने के लिए लोहे के खनिज वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जैसे दालें, मछली, लोबिया, पुदीना, पालक, मुर्गी के अण्डे आदि।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 11.
सोनी के मसूड़े सूज जाते हैं और खून बहने लग जाता है। उसको कौनसा रोग हो सकता है ? वह कौन-कौन से भोजन पदार्थों का प्रयोग करके इस रोग को दूर कर सकता है?
उत्तर-
उसे स्कर्वी नामक रोग हुआ है। यह रोग विटामिन सी की कमी के कारण होता है। इस रोग को दूर करने के लिए खट्टे फल; जैसे-नींबू, संतरा, अंकुरित दालें, टमाटर, अमरूद आदि लेने चाहिए।

प्रश्न 12.
क्या कैलोरियों की उचित मात्रा होने से भोजन सन्तुलित होता है?
उत्तर-
खुराक व्यक्ति की आयु लिंग, काम करने और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है। कठिन काम करने वाले व्यक्ति को साधारण काम करने वाले व्यक्ति से अधिक कैलोरियों की आवश्यकता होती है। परन्तु खुराक में केवल कैलोरियों की उचित मात्रा से ही भोजन सन्तुलित नहीं बन जाता बल्कि इसके साथ-साथ पौष्टिक तत्त्वों की भी उचित मात्रा लेनी चाहिए। किसी एक पौष्टिक तत्त्व की कमी भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए उचित कैलोरियों की मात्रा वाली खुराक को सन्तुलित नहीं कहा जा सकता।

प्रश्न 13.
मनीष को गलगंड का रोग हो गया है। यह रोग कौन से पौष्टिक तत्त्व की कमी से होता है और कौन-कौन से खाद्य पदार्थों को खुराक में शामिल करके इस रोग से बचा जा सकता है।
उत्तर-
यह रोग आयोडीन तत्त्व की कमी से होता है। आयोडीन युक्त नमक, सब्जियां, दालें, अनाज के प्रयोग से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भोजन में भिन्नता कैसे ला सकते हैं तथा क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
एक तरह का भोजन खाने से मन भर जाता है इसलिए खाने में रुचि बनाए रखने के लिए भिन्नता होनी आवश्यक है। यह भोजन में अनेक प्रकार से पैदा की जा सकती है

  1. नाश्ते में प्रायः परांठे बनते हैं परन्तु रोज़ाना अलग किस्म का परांठा बनाकर भोजन में भिन्नता लाई जा सकती है जैसे मूली का परांठा, मेथी वाला, गोभी वाला, मिस्सा परांठा आदि।
  2. सभी भोजन पदार्थ एक रंग के नहीं होने चाहिएं प्रत्येक सब्जी, दाल या सलाद का रंग अलग-अलग होना चाहिए। इससे भोजन देखने को अच्छा लगता है और अधिक पौष्टिक भी होता है।
  3. भोजन पकाने की विधि से भी खाने में भिन्नता आ सकती है जैसे तवे की रोटी, तन्दूर की रोटी, पूरी आदि बनाकर भोजन में भिन्नता लाई जा सकती है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 2.
बुखार में भोजन के तत्त्वों की आवश्यकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
बुखार में खुराकी तत्त्वों की आवश्यकता शरीर में कई परिवर्तन आने के कारण बढ़ जाती है।

  1. ऊर्जा या शक्ति-बुखार में मैटाबोलिक दर बढ़ने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके कारण 5% अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है इसलिए अधिक कैलोरियों वाली खुराक देनी चाहिए।
  2. प्रोटीन-शरीर में तापमान बढ़ने से तन्तुओं की तोड़-फोड़ तेज़ी से होती है इसलिए प्रोटीन अधिक मात्रा में लेनी चाहिए।
  3. कार्बोहाइड्रेट्स-बुखार से शरीर के कार्बोहाइड्रेट्स के भण्डार कम हो जाते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स देने चाहिएं।
  4. विटामिन-बीमारी की हालत में शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। इस स्थिति में बीमार मनुष्य को अधिक विटामिनों की आवश्यकता होती है।
  5. खनिज पदार्थ-सोडियम और पोटाशियम पसीने द्वारा अधिक निकल जाते हैं। इनकी पूर्ति के लिए दूध और जूस का अधिक प्रयोग करना चाहिए।
  6. पानी-बीमार आदमी को पानी उचित मात्रा में पीना चाहिए क्योंकि रोगी के शरीर में से पानी पसीने और पेशाब के द्वारा निकलता रहता है।

प्रश्न 3.
आर्थिक स्तर और शारीरिक सेहत सन्तुलित भोजन की मात्रा को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर-
शारीरिक सेहत-सन्तुलित भोजन की आवश्यकता का सम्बन्ध शारीरिक सेहत से है। रोगी होने की अवस्था में शरीर के तन्तुओं की टूट-फूट अधिक होती है। इसलिए कैलोरियों तथा पौष्टिक तत्त्वों की आवश्यकता अधिक होती है। 1°F तक तापमान बढ़ जाने पर (रोग की अवस्था में) 7% तक B.M.R. में वृद्धि होती है। कुछ रोगों में जैसे शक्कर रोग, ब्लड प्रैशर की स्थिति में कम ऊर्जा वाले भोजन की आवश्यकता है। आर्थिक स्तर-आर्थिक स्तर का प्रभाव सन्तुलित भोजन की प्राप्ति पर पड़ता है। कमजोर आर्थिक स्तर के लोग सस्ती खाद्य वस्तुओं से अपना सन्तुलित भोजन प्राप्त करते हैं। वे स्प्रेटा दूध, गुड़, सस्ते अनाज, सस्ती दालों आदि का प्रयोग करते हैं। कभी-कभी अधिक ग़रीब लोग सन्तुलित भोजन प्राप्त करने के समर्थ नहीं हो पाते। ग़रीब लोग घी के स्थान पर तेल, मीट, मछली के स्थान पर दालों का प्रयोग करके सन्तुलित भोजन की प्राप्ति करते हैं। अमीर लोग अपना सन्तुलित भोजन महंगी वस्तुओं, जैसे-दूध, घी, मक्खन, मीट, मछली, अण्डे, महंगी सब्जियों का प्रयोग करके करते हैं।

प्रश्न 4.
जलवायु और आयु सन्तुलित भोजन की मात्रा को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर-
आयु का प्रभाव-सन्तुलित भोजन की आवश्यकता आयु के अनुसार होती है। बचपन में शरीर की वृद्धि तेजी से होती है। शरीर की लम्बाई, भार आदि में वृद्धि होती है तथा पौष्टिक तत्त्वों की अधिक आवश्यकता होती है। किशोर होने पर शरीर में भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन होने लगते हैं तथा किशोर दौड़-भाग, खेल-कूद में भी अधिक समय लगाते हैं। इसलिए उनको ऊर्जा तथा पौष्टिक तत्त्वों की अधिक आवश्यकता होती है। बुढ़ापे में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, शारीरिक वृद्धि भी रुक जाती है इसलिए पौष्टिक तत्त्वों की आवश्यकता कम हो जाती है। – जलवायु का प्रभाव-सन्तुलित भोजन की आवश्यकता का सीधा सम्बन्ध जलवायु से है। गर्मियों में कम तथा सर्दियों में अधिक भोजन, जैसे–परोंठा, साग, मक्खन, घी, बादाम आदि की आवश्यकता होती है। सर्द देशों में जैविक प्रोटीनों की अधिक आवश्यकता होती है इससे उपपाचन की गति तेज़ हो जाती है।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 5.
सन्तुलित भोजन की योजना बनाते समय कौन-सी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 6.
खाना तैयार करते समय कौन-सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 7.
भारतीय मेडिकल खोज संस्था की ओर से भारतीयों के लिए की गई खुराकी तत्त्वों की सिफ़ारिश के बारे में लिखें।
उत्तर-
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 4

प्रश्न 8.
बालिग औरतों के सन्तुलित भोजन का एक चार्ट बनाएं।
उत्तर-
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 5

प्रश्न 9.
बालिग आदमियों के सन्तुलित भोजन का चार्ट बनाएं।
उत्तर-
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन 6

प्रश्न 10.
आहार नियोजन से आपका क्या भाव है?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 11.
आहार नियोजन का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 12.
संतुलित आहार की प्राप्ति के लिए निर्धारित खाद्य वर्ग कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्न में।

प्रश्न 13.
भोजन के पौष्टिक तत्त्व कौन-कौन से हैं? प्रोटीन के कार्य, कमी के नतीजे और प्राप्ति के साधनों के बारे में बताइए।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 14.
विटामिन सी (C) के कार्य, कमी के नतीजे और प्राप्ति के साधनों के बारे में बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 15.
भोजन समूह के बारे में विस्तार से बताओ।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 16.
विटामिन ए के कार्य, कमी के नतीजे और प्राप्ति के साधनों के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 17.
संतुलिज भोजन से क्या अभिप्राय है ? इस पर कौन-कौन से तत्त्व प्रभाव डालते हैं?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 18.
विटामिन डी (D) के कार्य, कमी के नतीजे और प्राप्ति के साधनों के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. रिक्त स्थान भरें

  1. सूखे मेवे में ……. प्रतिशत प्रोटीन होता है।
  2. कार्बोज़ में ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन का अनुपात ……. होता है।
  3. भोजन पकाते समय ……. के प्रयोग से विटामिन बी तथा सी नष्ट हो जाते हैं।
  4. दालें …….. का स्रोत है।
  5. गर्भवती स्त्री को ……. भोजन खाना चाहिए।

उत्तर-

  1. 18-28,
  2. 1 : 2,
  3. मीठा सोडा,
  4. प्रोटीन,
  5. सन्तुलित।

II. ठीक/गलत बताएं

  1. अनाज, दालों में कार्बोज नहीं होता।
  2. दुनिया भर में 90% रोगों का कारण सन्तुलित भोजन का सेवन न करना है।
  3. फलीदार सब्जियों में प्रोटीन होता है।
  4. अंकुरित दालों में विटामिन ‘सी’ होता है।
  5. वयस्क आदमी के लिए 28 मि० ग्रा० लोहे की आवश्यकता है।
  6. मीठे सोडे के प्रयोग से विटामिन ‘बी’ तथा ‘सी’ नष्ट हो जाते हैं।

उत्तर-

  1. ग़लत,
  2. ठीक,
  3. ठीक,
  4. ठीक,
  5. ठीक,
  6. ठीक।

III. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गेहूँ-मक्की में ……….. % प्रोटीन होती है।
(क) 6-12
(ख) 20-25
(ग) 40-50
(घ) 50-60
उत्तर-
(क) 6-12

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 2.
अंकुरित दाल में कौन-सा विटामिन होता है?
(क) सी
(ख) ए
(ग) बी
(घ) के।
उत्तर-
(क) सी

प्रश्न 3.
हरी पत्तेदार सब्जियों में निम्नलिखित तत्त्व होते हैं
(क) कैल्शियम
(ख) लोहा
(ग) विटामिन बी
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 4.
भोजन की योजनाबंदी निम्न बातों पर निर्भर है
(क) परिवार के सदस्य
(ख) सदस्यों की आयु
(ग) भोजन के प्रति रुचि
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 7 सन्तुलित भोजन

सन्तुलित भोजन PSEB 10th Class Home Science Notes

  • सन्तुलित भोजन से ही शरीर तन्दुरुस्त रह सकता है।
  • सन्तुलित भोजन में आवश्यक मात्रा में प्रोटीन, कार्बोज, विटामिन, चिकनाई, लवण और पानी होते हैं।
  • भोजन में केवल कैलोरियाँ होने से ही भोजन सन्तुलित नहीं बनता।
  • दालों, मीट, दूध तथा अण्डे आदि में प्रोटीन होती है।
  • अनाज दालें, गुड़, सूखे मेवे, मूंगफली, आलू, फल आदि कार्बोहाइड्रेट्स के स्रोत हैं।
  • सब्जियों में विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं।
  • खाना बनाने के लिए योजना बनाना एक अच्छी गहिणी की निशानी है।
  • परिवार की आय और आकार खाने की नियोजन को प्रभावित करते हैं।
  • गर्भवती औरत को पौष्टिक भोजन ही खाना चाहिए।
  • बुखार की हालत में पौष्टिक और हल्का भोजन खाना चाहिए।

मनुष्य के जीवन का आधार भोजन है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन का पौष्टिक होना आवश्यक है। जब मनुष्य अच्छा भोजन नहीं लेता तो वे बीमारियों का शिकार हो जाता है। मनुष्य अपने भोजन की आवश्यकता अनाज, सब्जियां, फल, दूध, दही, मीट, मछली आदि से पूरी करता है।