PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 8 शरीर मे गति Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 8 शरीर मे गति

PSEB 6th Class Science Guide शरीर मे गति Textbook Questions, and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

(i) जिस स्थान पर हड्डियाँ मिलती हैं, इस स्थान को …………………… कहते हैं।
उत्तर-
जोड़ या संधि

(ii) मानवीय पिंजर …………………….. तथा उपअस्थियों का बना होता है।
उत्तर-
हड्डियों या अस्थियों

(iii) खोपड़ी शरीर के …………………… को सुरक्षित रखती है।
उत्तर-
मस्तिष्क

(iv) केंचुआ ……………………. के प्रयोग के द्वारा गति करता है।
उत्तर-
मांसपेशियों

(v) घुटने का जोड़ …………………… जोड़ का उदाहरण है।
उत्तर-
हिंज।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

2. सही या ग़लत चुनें

(i) पसली पिंजर, पसलियों के 12 जोड़ों से बना कोण (शंकु) आकार का हिस्सा है।
उत्तर-
सही

(ii) उपअस्थियाँ हड्डियों से अधिक कठोर होती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) हड्डियों को गति करने के लिए मांसपेशियों की जरूरत नहीं होती।
उत्तर-
ग़लत

(iv) धारा रेखीय (Streamlined) शरीर वह होता है, जिसमें शरीर के बीच का भाग इसके किनारे तथा पूँछ से चपटा होता है।
उत्तर-
सही

(v) साँप सीधी रेखा में बहुत तेजी से गति करते हैं।
उत्तर-
ग़लत

3. कॉलम ‘क’ का ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कंदुक (गेंद) खल्लिका संधि (क) खोपड़ी की हड्डियाँ
(ii) गति न करने वाला जोड़ (ख) उंगलियाँ
(iii) कब्ज़ेदार जोड़ (ग) कलाई की हड्डियाँ
(iv) केंद्रीय जोड़ (घ) कंधा
(v) ग्लाइडिंग जोड़ (ङ) सिर की गति

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कंदुक (गेंद) खल्लिका संधि (घ) कंधा
(ii) गति न करने वाला जोड़ (क) खोपड़ी की हड्डियाँ
(iii) कब्ज़ेदार जोड़ (ख) उंगलियाँ
(iv) केंद्रीय जोड़ (ङ) सिर की गति
(v) ग्लाइडिंग जोड़ (ग) कलाई की हड्डियाँ

4. सही विकल्प चुनिए

प्रश्न (i)
निम्नलिखित में कौन-सा अंग पसलियों द्वारा सुरक्षित होता है?
(क) दिल
(ख) मस्तिष्क
(ग) आंखें
(घ) कान।
उत्तर-
(क) दिल।

प्रश्न (ii)
घोंघे किस की सहायता के साथ चालन करते हैं ?
(क) खोल
(ख) हड्डियाँ
(ग) चिपचिपे पैर
(घ) उपअस्थियाँ।
उत्तर-
(ग) चिपचिपे पैर।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न (iii)
मछलियां किस की सहायता से पानी में अपना संतुलन बनाकर रखती हैं तथा अपनी गति की दिशा में परिवर्तन करती हैं?
(क) सिर
(ख) गलफडे
(ग) पंख, फिन्स
(घ) शरीर के ऊपर विद्यमान चमड़ी।
उत्तर-
(ग) पंख, फिन्स।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
मानवीय शरीर की सबसे लंबी हड्डी का नाम बताएं।
उत्तर-
फीमर मानवीय शरीर की सबसे लंबी हड्डी है।

प्रश्न (ii)
उस जोड़ की किस्म का नाम बताएं, जिसके द्वारा बाजू कंधे से जुड़ती है।
उत्तर-
कंदुक, खल्लिका, जोड़ या संधि। इसे अंग्रेजी में बॉल और सॉकेट जॉइंट कहते हैं।

प्रश्न (iii)
गति तथा चालन में क्या अंतर है?
उत्तर-
गति एक जीव के शरीर के किसी भी भाग की स्थिति में परिवर्तन है जबकि गमन एक जीव के परे शरीर की एक स्थान से दूसरे स्थान पर गति है।

प्रश्न (iv)
ऐसे जीव का उदाहरण दें जो चल सकता है, ऊपर चढ़ सकता है और उड़ भी सकता है।
उत्तर-
तिलचट्टा।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
हड्डी को हिलाने के लिए मांसपेशियों के जोड़ों की ज़रूरत क्यों होती है?
उत्तर-
मांसपेशियों का संकुचन करने और शिथल अवस्था में आने के गुण हड्डियों की गति का आधार है। मांसपेशियाँ हमेशा जोड़े में काम करती हैं। जब उनमें से एक सिकुड़ती है तो वह हड्डी को उस दिशा में खींचती है जिसमें वह उभरी होती है। दूसरी मांसपेशी शिथल अवस्था में रहती है। अब हड्डी को मूल स्थिति में वापस लाने के लिए शिथल अवस्था वाली मांसपेशी सिकुड़ती है और सिकुड़ी हुई मांसपेशी शिथल अवस्था में लौट आती है।

प्रश्न (ii)
केंचुआ किस तरह गति करता है? ।
उत्तर-
केंचुए का शरीर कई वलयों अथवा छल्लों से मिलकर बना होता है। ये वलय अथवा छल्ले मांसपेशियों से जुड़े होते हैं जो शरीर को बढ़ाने या छोटा करने में मदद करते हैं। गति के दौरान केंचुआ शरीर के सामने के हिस्से को फैलाता है जबकि इसका पिछला हिस्सा जमीन पर टिका रहता है। फिर यह सामने के हिस्से को ठीक करता है और पीछे के हिस्से को छोड़ देता है। फिर यह अपने शरीर को छोटा करता है और पूरी प्रक्रिया को दोहराता है। केंचुए के शरीर के स्राव इसकी गति में मदद करते हैं।

प्रश्न (iii)
पक्षियों का शरीर उनकी किस तरह उड़ने में सहायता करता है?
उत्तर-
पक्षियों में धारा रेखीय शरीर, खोखली एवं हल्के वजन की हड्डियाँ से बना होता है। ये हड्डियाँ उड़ान के दौरान उनकी मदद करती हैं। पक्षी उड़ सकते हैं क्योंकि उनके धारा रेखीय शरीर उड़ने के अनुकूल होते हैं। हड्डियाँ खोखली तथा हल्की होती हैं और स्तन की हडियों को उड़ान की विशाल मांसपेशियों को धारण करने के लिए संशोधित किया जाता है जो पंखों को ऊपर और नीचे ले जाने के लिए उपयोग की जाती हैं। पक्षियों की पूंछ उड़ान के दौरान दिशा तय करती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
शरीर में विद्यमान अलग-अलग प्रकार के जोड़ों के बारे में व्याख्या करें।
उत्तर-
जोड़ अथवा संधि – वह बिंदु जहाँ दो हड्डियाँ मिलती हैं, जोड़ अथवा संधि कहलाती है।
जोड़ अथवा संधियाँ दो प्रकार की होती हैं-
(1) स्थिर जोड़ अथवा संधि या अचल जोड़ अथवा संधि – जिन जोड़ों अथवा संधियों में हड्डियों अथवा अस्थियों
का हिलना-डुलना संभव नहीं होता, उन्हें स्थिर या अचल जोड़ अथवा संधि कहते हैं। उदाहरण के लिए, ऊपरी जबड़े का जोड़ स्थिर अथला अचल होता है। खोपड़ी में मौजूद जोड़ अथवा संधियाँ स्थिर जोड़ अथवा संधियाँ होती हैं।

(2) गतिशील जोड़ अथवा संधि – जिन जोड़ों अथवा संधियों में हड्डियों की गति संभव होती है उन्हें गतिशील जोड़
अथवा संधि कहा जाता है।

ये चार प्रकार के होते हैं-
(1) कंदुक खल्लिका जोड़ या संधि (बॉल और सॉकेट जोड़ या संधि) – इस जोड़ या संधि में एक हड्डी का
गोलाकार सिरा दूसरी हड्डी की गुहा जैसी सॉकेट में फिट हो जाता है। यह जोड़ या संधि सभी दिशाओं में हड्डियों की गति की अनुमति देता है। हाथ और कंधे के बीच का जोड़ या संधि इस प्रकार के जोड़ या संधि का एक उदाहरण है।

(2) धुराग्र जोड़ – इस प्रकार के जोड़ में, एक बेलनाकार हड्डी या अस्थि एक रिंग प्रकार की हड्डी या अस्थि में बदल जाती है। बेलन की हड्डी या अस्थि रिंग के अंदर घूमती है या रिंग बेलन के बाहर घूमती है। खोपड़ी और कशेरुक स्तंभ के बीच का जोड़ या संधि धुराग्र जोड़ या संधि का एक उदाहरण है। यह सिर को पीछे, आगे, बाएँ और दाएँ घुमाने की अनुमति देता है।

(3) हिंज जोड़ या संधि – यह जोड़ या संधि दरवाजे में लगे कबजे जैसा है। यह केवल एक दिशा में यानी ऊपर और नीचे या आगे और पीछे हड्डियों या अस्थियों की गति की अनुमति देता है। घुटने का जोड़ या संधि और कोहनी का जोड़ या संधि हिंज जोड़ों या संधियों के उदाहरण हैं।

(4) गतिशील जोड़ – यह जोड़ हड्डियों या अस्थियों को एक-दूसरे के ऊपर सरकने की अनुमति देता है, जिससे सभी दिशाओं में केवल थोड़ी सी गति होती है। गतिशील जोड़ों या संधियों के उदाहरण टखने की हड्डियों या अस्थियों और कलाई की हड्डियों या अस्थियों के बीच के जोड़ या संधियाँ हैं।

प्रश्न (ii)
मछली में चालन कैसे होता है? व्याख्या करें।
उत्तर-
मछलियों में धारा रेखीय शरीर होता है जिसमें मछली की पूंछ और सिर शरीर के मध्य भाग से छोटे होते हैं। मछलियों में कुछ विशेष संरचनाएँ भी होती हैं जिन्हें पंख कहते हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सहायता करती हैं। तैरते समय, शरीर का अगला भाग एक तरफ झुक जाता है और पूंछ का हिस्सा विपरीत दिशा में रहता है। इस प्रकार एक लूप बनता है। मछलियाँ ऐसे लूप बनाकर नियमित झटके पैदा करती हैं और शरीर को आगे की ओर धकेलती हैं। पंख तैरते समय संतुलन बनाए रखने और दिशा बदलने में मदद करते हैं।

Science Guide for Class 6 PSEB शरीर मे गति Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 77)

प्रश्न 1.
रीढ़ की हड्डी में विद्यमान छोटी हड्डियों को क्या कहते हैं?
उत्तर-
रीढ़ की हड्डी में विद्यमान छोटी हड्डियों को कशेरुका कहा जाता है।

प्रश्न 2.
छाती को स्पर्श करके महसूस हुए हड्डियों जैसे उभरे भाग को क्या कहते हैं।
उत्तर-
पसलियाँ हड्डियों की तरह लकीरें हैं जो हमें अपने छाती क्षेत्र को छूने पर महसूस होती हैं।

सोचें और उत्तर दें ( पेज 78)

प्रश्न 1.
क्या आप अपनी बाजू को लकड़ी के फट्टे से बांधने के बाद अपनी कोहनी मोड़ सकते हैं ?
उत्तर-
नहीं, बंधे हए हिस्से हिल नहीं पा रहे हैं और हम अपनी कोहनी मोड़ नहीं पा रहे हैं। इससे हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि हम एक भी हड्डी नहीं मोड़ सकते। इसका मतलब है कि हम अपने शरीर को केवल उन जोड़ों पर मोड़ सकते हैं जहां हड्डियाँआपस में मिलती हैं।

प्रश्न 2.
वे कौन-से स्थान हैं, जहाँ शरीर के दो भाग एक दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
जोड़।

सोचें और उत्तर दें (पेज 80)

प्रश्न 1.
आप अपनी बाजूओं को कंधों से हिलाएं। क्या आप इसे अलग-अलग दिशाओं में घुमा सकते हैं? यदि हाँ, तो इस जोड़ का नाम बताएँ।
उत्तर-
हाँ, मैं अपनी भुजा को सभी दिशाओं में घुमाने में सक्षम हूँ। हाथ और कंधे के बीच मौजूद जोड़ अथवा संधि को बॉल और सॉकेट जोड़ या संधि या कंदुक खल्लिका जोड़ या संधि होता है।

प्रश्न 2.
आप अपनी बाजू को कोहनी से हिलाएं। क्या आप इसे अलग-अलग दिशाओं में घुमा सकते हैं? यदि हाँ, तो इस जोड़ का नाम बताएं।
उत्तर-
नहीं, कोहनी पर, मैं अपना हाथ सभी दिशाओं में नहीं चला पा रहा हूँ। हाथ को केवल आगे-पीछे किया जा सकता है। यहां मौजूद जोड़ हिंज जोड़ या संधि है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

PSEB Solutions for Class 6 Science शरीर मे गति Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
शरीर में स्वतः निरंतर होने वाली गति है।
(क) पलकों का झपकना
(ख) पीछे मुड़कर देखना
(ग) चलना
(घ) खाना खाना।
उत्तर-
(क) पलकों का झपकना।

प्रश्न (ii)
एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के कई ढंग हैं। यह गति का रूप है। इसके उदाहरण हैं।
(क) कूदना
(ख) तैरना
(ग) उड़ना
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

प्रश्न (iii)
जंतुओं की गति …………………….. होती है।
(क) समान
(ख) असमान
(ग) दुगुनी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) असमान।

प्रश्न (iv)
उस जंतु का नाम बताओ जो पृथ्वी पर नहीं रेंगता।
(क) जुं
(ख) छिपकली
(ग) कौआ
(घ) साँप।
उत्तर-
(ग) कौआ।

प्रश्न (v)
घेघे का बाह्य शरीर ………………….. का बना होता है।
(क) हड्डियों
(ख) मांसपेशियों का
(ग) दोनों का
(घ) किसी का नहीं।
उत्तर-
(ख) मांसपेशियों का।

प्रश्न (vi)
एक मछली पानी में ………………….. की सहायता से तैरती है।
(क) पूंछ
(ख) शल्कों
(ग) मीन पंख
(घ) आकृति।
उत्तर-
(ग) मीन पंख।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न (vii)
एक साँप का मेरुदंड ……………………… होता है।
(क) छोटा
(ख) लंबा
(ग) नहीं
(घ) बहुत छोटा।
उत्तर-
(ख) लंबा।

प्रश्न (viii)
मछली के पंख तैरने के अलावा ……………………… बनाए रखने में सहायता करते हैं।
(क) संतुलन
(ख) असंतुलन
(ग) सीधे तैरने में
(घ) कुछ नहीं करते।
उत्तर-
(क) संतुलन।

प्रश्न (ix)
पक्षियों की हड्डियाँ ……………………. होती हैं।
(क) भारी
(ख) हल्की
(ग) पक्षियों की हड्डियाँ होती ही नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) हल्की ।

प्रश्न (x)
तिलचट्टे के कितने जोड़े पैर होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर-
(ग) तीन।

प्रश्न (xi)
…………………. के वृक्ष से दो जोड़े पंख जुड़े होते हैं।
(क) मच्छर
(ख) तिलचट्टा
(ग) घास का कीड़ा
(घ) तितली।
उत्तर-
(ख) तिलचट्टा।

प्रश्न (xii)
मानव शरीर में स्थिर जोड़ (संधि) का उदाहरण है।
(क) घुटना
(ख) कोहनी
(ग) पिंजर
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) पिंजर ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

2. खाली स्थान भरें

(i) हड्डियों के जोड़ शरीर को…………………… में सहाई होते हैं।
उत्तर-
गती

(ii) हड्डियाँ और उपस्थियाँ संयुक्त रूप में शरीर का ……………………… बनाते हैं।
उत्तर-
कंकाल (पिंजर)

(iii) कोहनी की हड्डियाँ ………………………. जोड़ द्वारा जुड़ी होती हैं।
उत्तर-
हिंज

(iv) गती करते समय ……………………. के सिकुड़ने से हड्डियाँ खिंचती हैं।
उत्तर-
पेशियां

(v) ……………………. जिगर के नीचे वाले अंगों की रक्षा करता है।
उत्तर-
पैलविक हड्डियाँ

(vi) …………………. में शरीर, सिर और पिछली तरफ से पतला और नुकीला होता है।
उत्तर-
धारा रेखी

(vii) हड्डियों के ढांचे को ……………………… कहते हैं।
उत्तर-
कंकाल

(viii) गरदन और सिर के जोड़ को ……………………….. कहते हैं।
उत्तर-
केंद्री जोड़

(ix) हड्डियों की गती के लिए …………………….. की जरूरत होती है।
उत्तर-
मांसपेशियाँ

(x) मनुष्य के शरीर में हड्डियाँ और ………………….. होती हैं।
उत्तर-
उपस्थियां।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

3. सही या ग़लत चुनें

(i) भौतिक बदलाव विपरित योग्य होते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) सभी जंतुओं की गती तथा चाल एक सामान्य बिल्कुल नहीं होती।
उत्तर-
ग़लत

(iii) पसली हड्डी के मुकाबले अधिक मज़बूत होती है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) ऊँगलिओं की हड्डियों में जोड़ नहीं होता।
उत्तर-
ग़लत

(v) बाजू के अगले हिस्से में दो हड्डियाँ होती हैं।
उत्तर-
सही

(vi) कॉकरोच में बाहरी पिंजर होता है।
उत्तर-
सही

(vii) सभी जीवों का शरीर धारा रेखा होता है।
उत्तर-
ग़लत

(viii) हमारी कोहणी में दो कब्जा जोड़ होते हैं।
उत्तर-
सही

(ix) जीवों के एक जगह से दूसरी जगह जाने को गती कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(x) पैलविक हड्डियाँ कूल्हे की हड्डियाँ होती हैं।
उत्तर-
सही

(xi) मछली वकर बनाकर शरीर को नहीं मोड़ती।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

4. कॉलम ‘क’ का ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) हिंज संधि (a) खोखली और हल्की
(ii) बॉल एवं सॉकेट संधि (b) पसली पिंजर
(iii) पक्षीयों की अस्थियाँ (c) कोहनी का जोड़
(iv) तिलचट्टा (d) हाथ और कंधे के बीच का जोड़
(v) स्थिर जोड़। (e) तीन जोड़ी पैर

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) हिंज संधि (c) कोहनी का जोड़
(ii) बॉल एवं सॉकेट संधि (d) हाथ और कंधे के बीच का जोड़
(iii) पक्षीयों की अस्थियाँ (a) खोखली और हल्की
(iv) तिलचट्टा (e) तीन जोड़ी पैर
(v) स्थिर जोड़। (b) पसली पिंजर

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
गति किसे कहते हैं?
उत्तर-
गति – शरीर का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना गति अथवा गमन कहलाता है।

प्रश्न 2.
जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे गमन करते हैं ?
उत्तर-
जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमन अंग अथवा शरीर के किसी भाग से गति करते हैं।

प्रश्न 3.
आपके शरीर का कौन-सा अंग पूर्णतः घूम सकता है ?
उत्तर-
भुजा, टांग।

प्रश्न 4.
आपके शरीर के कौन-से अंग आंशिक घूमते/मुड़ते हैं?
उत्तर-
गर्दन, कलाई, उँगुलियां, घुटने, सिर, कोहनी।

प्रश्न 5.
अस्थियाँ क्या हैं? . .
उत्तर-
अस्थियाँ – अस्थियाँ शरीर का कठोरतम भाग हैं जो शरीर को आकार प्रदान करती हैं। हमारे शरीर के प्रत्येक भाग में अनेक अस्थियां हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 6.
हमारे शरीर की विभिन्न प्रकार की गतियां कैसे होती हैं ?
उत्तर-
विभिन्न प्रकार की संधियां हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की गतियां करने में सहायता करती हैं।

प्रश्न 7.
संधि किसे कहते हैं?
उत्तर-
संधि – शरीर के कई भाग जो गति करते हैं, उनकी अस्थियां विशेष प्रकार के जोड़ से जुड़ी होती हैं जिसे संधि कहते हैं।

प्रश्न 8.
हमारे शरीर के किन भागों में संधि होती है?
उत्तर-
कोहनी, कंधा, गर्दन और घुटने में प्रायः संधि होती है।

प्रश्न 9.
हमारे शरीर में मुख्यतः कितनी प्रकार की संधियां हैं?
उत्तर-
संधियों की किस्में – कंदुक खल्लिका संधि, धुराग्र संधि, हिंज संधि, अचल संधि।

प्रश्न 10.
कुंदक खल्लिका संधि कहाँ होती है?
उत्तर-
कुंदक खलिल्का संधि, कुल्हे और कंधे में होती है।

प्रश्न 11.
हिंज संधि कहाँ होती है?
उत्तर-
घुटने और कोहनी में हिंज संधि होती है।

प्रश्न 12.
धुराग्र संधि कहाँ होती है?
उत्तर-
गर्दन और सिर के मध्य धुराग्र संधि होती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 13.
धुरान संधि में कौन-सी अस्थि एक छल्ले में घूमती है?
उत्तर-
धुराग्र संधि में बेलनाकार अस्थि एक छल्ले में घूमती है।

प्रश्न 14.
अचल संधि कहाँ होती है?
उत्तर-
ऊपरी जबड़े एवं कपाल के मध्य अचल संधि होती है।

प्रश्न 15.
अस्थि पिंजर किसे कहते हैं?
उत्तर-
अस्थि पिंजर – शरीर में अस्थि ढाँचे को अस्थि पिंजर कहते हैं।

प्रश्न 16.
अस्थियों का क्या कार्य है?
उत्तर-
अस्थियां हमारे शरीर को आकृति प्रदान करती हैं।

प्रश्न 17.
पसलियाँ किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पसलियाँ – वक्ष में पाई जाने वाली बारीक अस्थियों को पसलियाँ कहते हैं।

प्रश्न 18.
पसली पिंजर किसे कहते हैं?
उत्तर-
पसली पिंजर – पसलियाँ वक्ष के भाग में मेरुदंड से जुड़कर एक बक्सा बनाती हैं जिसे पसली पिंजर कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 19.
पसली पिंजर का क्या कार्य है?
उत्तर-
पसली पिंजर शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, फेफड़े आदि की रक्षा करता है।

प्रश्न 20.
हमारे पसली पिंजर में कौन-से अंग सुरक्षित होते हैं?
उत्तर-
हमारे पसली पिंजर में फेफड़े और हृदय सुरक्षित होते हैं।

प्रश्न 21.
मेरुदंड का क्या कार्य है?
उत्तर-
मेरुदंड हमारे शरीर को सीधा खड़े होने में सहायता देता है।

प्रश्न 22.
पेशी किसे कहते हैं?
उत्तर-
पेशी – पेशी एक प्रकार का ऊतक है जो अंगों को गति करने में सहायता करता है।

प्रश्न 23.
चार जंतुओं के नाम लिखिए जिनमें अस्थियाँ नहीं पाई जाती हैं।
उत्तर-
केंचुआ, घोंघा, तिलचट्टा और जौंक।

प्रश्न 24.
घोंघा किसकी सहायता से पति करता है?
उत्तर-
घोंघा एक मोटी माँसल संरचना की सहायता से गेति करता है।

प्रश्न 25.
पक्षी क्यों उड़ सकते हैं?
उत्तर-
पक्षियों का शरीर उड़ने के लिए अनुकूलित होता है उसकी अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं, जिनसे वे हल्की होती हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक किस प्रकार गमन करते हैं?
उत्तर-
जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक निम्नलिखित विधियों से गमन करते हैं-चलना, टहलना, दौड़ना, उड़ना, छलाँग मारना, रेंगना एवं तैरना इत्यादि।

प्रश्न 2.
हम शरीर के किन अंगों को स्वतंत्र रूप से किसी भी दिशा में घमा सकते हैं और क्यों?
उत्तर-
हम भुजा, टाँग, घुटने, सिर और कोहनी को किसी भी दिशा में स्वतंत्र घुमा सकते हैं। क्योंकि इन भागों में संधि (जोड़) होती है जिससे यह भाग आसानी से घूम सकते हैं।

प्रश्न 3.
हम शरीर के किन अंगों को अंशत: घुमा सकते हैं ?
उत्तर-
हम उँगुलियों, पादागुली, एड़ी, गर्दन और पीठ आदि को अंशत: घुमा सकते हैं।

प्रश्न 4.
हम शरीर के विभिन्न भागों को कहां तक घुमा सकते हैं?
उत्तर-
हम शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान तक घुमा सकते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक दूसरे से जुड़े हों, जैसे-कोहनी, कंधा और गर्दन।

प्रश्न 5.
संधि किसे कहते हैं ? संधि का क्या लाभ है?
उत्तर-
संधि – जहाँ दो अस्थियाँ अथवा भाग एक-दूसरे से जुड़े होते हैं उन्हें संधि कहते हैं।
संधि के लाभ – संधि के कारण हम शरीर के विभिन्न भागों में गति कर सकते हैं। यदि संधियां नहीं होती तो हमारे अंग पूर्णत: गति नहीं कर सकते थे।

प्रश्न 6.
कंदुक-खल्लिका संधि के विषय में बताओ।
उत्तर-
कंदुक-खल्लिका संधि – कंदुक-खल्लिका संधि कंधे और कूल्हे में होती है। इस संधि में एक अस्थि का गेंद वाला गोल हिस्सा दूसरी अस्थि के कटोरी रूपी गर्त में धंसा होता है। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 7.
धुराग्र संधि के बारे में बताओ।
उत्तर-
धुराग्र संधि – गर्दन और सिर को जोड़ने वाली संधि धुराग्र-संधि है। इसके द्वारा सिर को आगे, पीछे या दाएँ एवं बाएँ घुमा सकते हैं। धुराग्र संधि में बेलनाकार अस्थि एक छल्ले में घूमती है।

प्रश्न 8.
हिंज संधि क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
हिंज संधि – हमारे घुटने और कोहनी में हिंज संधि होती है। हिंज संधि घर के दरवाज़े के कब्जे जैसे होती है जिससे हम एक ही दिशा में अंग की गति कर सकते हैं। इसमें केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है।

प्रश्न 9.
अचल संधि के विषय में लिखो।
उत्तर-
अचल संधि-हमारे सिर में कुछ अस्थियाँ होती हैं जो संधि द्वारा एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। ये अस्थियाँ इन संधियों पर हिल नहीं सकतीं। ऐसी संधियों को अचल संधि कहते हैं। ऊपर जबड़े एवं कपाल के मध्य अचल संधि होती है।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित संधियों की एक-एक उदाहरण दीजिए-
अचल संधि, हिंज संधि, धुराग्र संधि और कंदुक-खल्लिका संधि।
उत्तर-

संधि का नाम उदाहरण
(i) अचल संधि ऊपरी जबड़े एवं कपाल में
(ii) हिंज संधि घुटने एवं कोहनी में
(iii) धुराग्र संधि गर्दन और सिर में
(iv) कंदुक खल्लिका संधि कंधे और कूल्हे में

प्रश्न 11.
अस्थिपिंजर किसे कहते हैं ? इसका क्या कार्य है?
उत्तर-
अस्थिपिंजर – हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ एक ढाँचा बनाती हैं। इन अस्थियों के ढाँचे को अस्थिपिंजर कहते हैं।
अस्थिपिंजर का कार्य – यह हमारे शरीर को आकृति प्रदान करता है और विभिन्न अंगों को गति करने में सहायता करता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 1

प्रश्न 12.
यदि किसी व्यक्ति की कोई अस्थि को क्षति हो जाए तो उसका कैसे पता लगाया जा सकता है?
उत्तर-
यदि किसी व्यक्ति की कोई अस्थि को क्षति हो जाए तो उसका पता लगाने के लिए उसका एक्स-रे करवाया जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 2

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 13.
हाथ की अस्थियों का चित्र बनाए।
उत्तर-
हाथ की अस्थियाँ-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 3

प्रश्न 14.
हिंज-संधि का चित्र बनाए।
उत्तर-
हिंज-संधि का चित्र-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 4

प्रश्न 15.
पसली पिंजर क्या है ? इनका क्या कार्य है ?
उत्तर-
पसली पिंजर – वक्ष की अस्थियाँ जिन्हें पसलियाँ कहते हैं वे मेरुदंड (रीढ़ की अस्थि) से जुड़कर एक बक्से की रचना करती हैं उसे पसली पिंजर कहते हैं।

पसली पिंजर का कार्य – पसली पिंजर शरीर के कोमल अंगों जैसे फेफड़े और हृदय की रक्षा करता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 5

प्रश्न 16.
मेरुदंड किसे कहते हैं ? इसका क्या कार्य है?
उत्तर-
मेरुदंड – मेरुदंड छोटी-छोटी अस्थियों की लड़ी है जो गर्दन से शुरू होकर कुल्हे की अस्थि तक जाती है। पीठ के मध्य जो सख्त भाग है वह मेरुदंड है।

कार्य – यह शरीर को सहारा और मज़बूती देती है। यह हमें सीधा खड़े रहने में सहायता करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 6

प्रश्न 17.
कंधे में कितनी अस्थियाँ होती हैं ? कंधे में कौन-सी संधि होती है ?
उत्तर-
कंधे में दो मुख्य अस्थियाँ होती हैं जिन्हें कंधे की अस्थियाँ कहते हैं। कंधे में कंदुक खल्लिका संधि होती है जो बाजु को सभी दिशाओं में घुमाने में सहायता करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 7

प्रश्न 18.
श्रोणि अस्थियाँ किसे कहते हैं ? इनका क्या कार्य है ?
उत्तर-
श्रोणि अस्थियाँ – कुल्हे की अस्थियों को श्रोणि अस्थियाँ कहते हैं। यह एक बॉक्स के समान ऐसी संरचना बनाती हैं जो हमारे आमाशय के नीचे पाए जाने वाले विभिन्न अंगों की रक्षा करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 8

प्रश्न 19.
खोपड़ी में कितनी अस्थियाँ होती हैं ? खोपड़ी का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर-
हमारी खोपड़ी अनेक अस्थियों के एक दूसरे से जुड़ने से बनती है। खोपड़ी हमारा एक महत्त्वपूर्ण अंग है। यह मस्तिष्क को परिबद्ध करके उसकी सुरक्षा करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 9

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

प्रश्न 20.
अस्थि और उपास्थि में क्या अंतर है ?
उत्तर-
अस्थि – शरीर का सबसे कठोर भाग है जो हमारे शरीर/अंग को आकृति प्रदान करता है।
उपास्थि – यह अस्थि से नर्म होती है। यह भी अंग को आकृति प्रदान करती है, परंतु इसको मोड़ा जा सकता है।

प्रश्न 21.
पेशी क्या होती है ? यह किसी अस्थि को कैसे गति में लाती है ?
उत्तर-
पेशी – पेशी एक प्रकार की ऊतक है जो अस्थि से जुड़ी होती है। यह अस्थि को गति में लाती है। यह संकुचित और शिथिल होकर अस्थि में गति लाती है।

प्रश्न 22.
केंचुए को गति करने में कौन सहायता करता है ?
उत्तर-
केंचुए के शरीर में अस्थियाँ नहीं होतीं। परंतु इसमें पेशियाँ होती हैं जो इसके शरीर के घटने और बढ़ने में सहायता करती हैं। केंचुए के अध-सतह पर बाल जैसी बहुत-सी सूक्ष्म संरचनाएं होती हैं जिसे शूक कहते हैं। यह शूक शरीर में पेशियों से जुड़े होते हैं तथा केंचुए को भूमि पर अपनी पकड़ बनाने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 23.
केंचुआ गति कैसे करता है? ।
उत्तर-
केंचुए में गति – केंचुए में शूक शरीर में पेशियों से जुड़े होते हैं तथा केंचुए को भूमि पर अपनी पकड़ बनाने में सहायता करते हैं। चलन के दौरान केंचुआ अपने शरीर के पश्च भाग को भूमि में जकड़े रहता है तथा अग्र भाग को फैलाता है। इसके बाद वह अग्र भाग से भूमि को पकड़ता है तथा पश्च भाग को स्वतंत्र कर देता है। इसके पश्चात् यह शरीर को संकुचित करता | है तथा पश्च भाग को आगे की ओर खींचता है। इसके शरीर से एक अवंपकी पदार्थ स्रावित होता है जो चलने में सहायता करता है। केंचुआ इस प्रक्रिया की बार-बार पुनरावृत्ति करते हुए मिट्टी पर आगे बढ़ता है। इसके शरीर में चिकने पदार्थ होते हैं जो इसे चलने में सहायता करते हैं। यह अपने शरीर के हिस्से को ज़मीन से किस प्रकार टिकाता है। इसके शरीर में छोटे-छोटे अनेक शूक उसकी पकड़ को मज़बूत बनाते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 10

प्रश्न 24.
घोंघा कैसे गति करते है ? .
उत्तर-
घोंघा एक अस्थि रहित प्राणी है। इसकी पीठ पर एक कवच होता है जिसे बाहय कंकाल कहते हैं। इस बाह्य कंकाल के अंदर एक मोटी मासल होती है, जो इसका पाद (पैर) है। यह माँसल दृढ़ पेशियों का बना होता है। जो इसको गति करने में सहायता करता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 11

प्रश्न 25.
पक्षी कैसे गति करते हैं ?
उत्तर-
पक्षी इसलिए उड़ पाते हैं क्योंकि उनका शरीर उड़ने के लिए अनुकूलित होता है। उनकी अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं जिनके कारण उनकी अस्थियाँ हल्की परंतु मज़बूत रहती हैं। अग्रपाद की अस्थियाँ रूपांतरित होकर पक्षी के पंख बनाती हैं। कंधे की अस्थियाँ मज़बूत होती हैं। वक्ष की अस्थियाँ उड़ने वाली पेशियों को जकड़े रखने के लिए विशेष रूप से रूपांतरित होती हैं तथा पंखों को ऊपर-नीचे करने में सहायक होती हैं।

प्रश्न 26.
साँप कैसे चलता है?
उत्तर-
साँप में गति – साँप भूमि पर फिसल कर रेंग कर चलता है। साँप का मेरुदंड लंबा होता है। शरीर की पेशियां क्षीण एवं मांसल होती हैं। वे परस्पर जुड़ी होती हैं। साँप का शरीर अनेक वलय में मुड़ा होता है। इसी प्रकार साँप का प्रत्येक वलय उसे आगे की ओर धकेलता है। इसका शरीर अनेक वलय बनाता है और प्रत्येक बल आगे को धक्का देता है। इस कारण साँप बहुत तेज़ गति से आगे की ओर चलता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 12

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मछली जल में कैसे गति करती है ? संक्षेप में वर्णन करिए।
उत्तर-
मछली का शरीर धारा रेखीय होता है। इसकी विशेष आकृति के कारण जल इधर-उधर बहकर निकल जाता है और मछली जल में सरलता से तैर सकती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 13

मछली का कंकाल दृढ़ पेशियों से ढका रहता है। तैरने की प्रक्रिया में शरीर का अग्रभाग एक ओर मुड़ जाता है तथा पूंछ विपरीत दिशा में जाती है। मछली शरीर को एक दिशा में मोड़ती है तो तीव्रता से उसकी पूँछ दूसरी दिशा में मुड़ जाती है। इससे एक झटका सा लगता है और मछली आगे की ओर चली जाती है। इस चित्र-मछली में चलन प्रकार के क्रमिक ताल से मछली आगे की ओर तैरती रहती है। पूँछ के पंख इस कार्य में उसकी सहायता करते हैं।

मछली के शरीर पर और भी पंख होते हैं जो तैरते समय जल में संतुलन बनाए रखने एवं दिशा निर्धारण करने में सहायता करते हैं। गोताखोर भी अपने पैरों में इन पंखों की तरह के विशेष अरित्र (flipper) पहनते हैं जो उन्हें जल में तैरने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 2.
तिलचट्टा ज़मीन पर कैसे गति करता है और वायु में उड़ता है ?
उत्तर-
तिलचट्टा ज़मीन पर चलता है, दीवार पर चढ़ता है और वायु में उड़ता भी है। इनमें तीन जोड़ी पैर होते हैं। यह चलने में सहायता करते हैं। इसका शरीर कठोर बाह्य कंकाल द्वारा ढका होता है। यह बाह्य कंकाल विभिन्न एककों की परस्पर संधियों द्वारा बनता है जिसके कारण गति संभव हो पाती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 14

वक्ष से दो जोड़े पर भी जुड़े होते हैं। अग्र-पर संकरे एवं पिछले-पर चौड़े एवं बहुत पतले होते हैं। तिलचट्टा में विशिष्ट पेशियाँ होती हैं। पैर की पेशियाँ उन्हें चलने में सहायता करती हैं। वक्ष की पेशियाँ तिलचट्टे के उड़ने के समय उसके परों को गति देती हैं।

प्रश्न 3.
किसी अस्थि को गति प्रदान करने के लिए दो पेशियाँ कैसे कार्य करती हैं ? वर्णन कीजिए।
उत्तर-
किसी अस्थि को गति प्रदान करने के लिए दो पेशियों को संयुक्त रूप से कार्य करना होता है। जब दो पेशियों में से कोई एक सिकुड़ती है तो अस्थि उस दिशा में खिंच जाती है। युगल की दूसरी पेशी शिथिल (लंबाई में बढ़कर पतली हो जाती है) अवस्था में आ जाती है। अस्थि को विपरीत दिशा में गति करने के लिए अब शिथिल पेशी सिकुड़कर अस्थि को अपनी पूर्व स्थिति में खींचती है, जबकि पहली पेशी अब शिथिल हो जाती है। पेशी केवल खींच सकती है, वह धक्का नहीं दे सकती। अतः एक अस्थि को गति देने के लिए दो पेशियों को संयुक्त रूप से कार्य करना आवश्यक होता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 8 शरीर मे गति 15

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए

PSEB 6th Class Science Guide पौधों को जानिए Textbook Questions, and Answers

1. रिक्त स्थान भरें अनार

(i) …………….. जड़ों की मुख्य जड़ नहीं होती।
उत्तर-
रेशेदार

(ii) पत्तों में शिराओं के जाल (बनावट) को …………….. कहते हैं ।
उत्तर-
शिरा विन्यास

(iii) ………….. फूल का मादा हिस्सा है।
उत्तर-
महिला केसर

(iv) बड़े वृक्ष के तने को ………….. कहते हैं।
उत्तर-
मुख्य तना ।

2. सही या ग़लत बताएँ

(i) पत्तों से पानी के निकलने की क्रिया को वाष्प उत्सर्जन कहा जाता है।
उत्तर-
सही

(ii) पत्तों के हरे रंग के लिए क्लोरोफिल उत्तरदायी है।
उत्तर-
सही

(iii) दो अंतर-गाँठों के बीच तने के हिस्से को गाँठ कहा जाता है।
उत्तर-
सही

(iv) पुंकेसर, फूल का मादा जनन अंग है।
उत्तर-
गलत।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ के साथ मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) जड़ (क) पौधे को कली अवस्था में बचाना
(i) बेल (ख) पानी सोखना
(iii) हरी पत्तियाँ (ग) पौधे को सीधा रखना
(iv) तना (घ) मनी प्लांट।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) जड़ (ख) पानी सोखना
(i) बेल (घ) मनी प्लांट
(iii) हरी पत्तियाँ (क) पौधे को कली अवस्था में बचाना
(iv) तना (ग) पौधे को सीधा रखना।

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
आम का पौधा एक …………………… है ।
(क) बूटी
(ख) वृक्ष
(ग) झाड़ी
(घ) जड़ें ।
उत्तर-
(ख) वृक्ष ।

प्रश्न (ii)
पोधे में प्रकाश संश्लेषण क्रिया …………………….. में होती है।
(क) तना
(ख) पुंकेसर
(ग) जड़
(घ) पत्ते
उत्तर-
(घ) पत्ते।

प्रश्न (iii)
तने का वह भाग जहाँ पत्ते उगते हैं-
(क) कलिकाएँ
(ख) एक्सेल
(ग) गाँठे
(घ) अंतर-गाँठे
उत्तर-
(ग) गाँठें।

प्रश्न (iv)
पत्तों द्वारा पानी छोड़ने की विधि को ………………………. कहते हैं।
(क) सोखना
(ख) प्रकाश संश्लेषण
(ग) वाष्प-उत्सर्जन
(घ) जकड़ (सीधा खड़ा करना)।
उत्तर-
(ग) वाष्प-उत्सर्जन ।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
पत्तों के चपटे हरे रंग के भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर-
पत्तों के चपटे हरे भाग को फलक या ब्लेड या लैमिना कहते हैं।

प्रश्न (ii)
शिरा विन्यास क्या है? इसके अलग-अलग प्रकार लिखो।
उत्तर-
पत्तों में शिराओं का एक जाल होता है जिसे शिरा विन्यास भी कहते हैं। शिरा विन्यास दो प्रकार का होता है अर्थात जालीदार या समानांतर।

प्रश्न (iii)
कैलेक्स क्या है?
उत्तर-
हरी पत्तियों के समूह को कैलेक्स कहा जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
मूसला जड़ और रेशेदार जड़ में क्या अंतर है?
उत्तर-
(1) मूसला जड़ – यह मुख्य जड़ है जो जड़ के आधार से लंबवत नीचे की ओर बढ़ती है और छोटी पार्श्व जड़ों में विभाजित होती है। मुख्य जड़ प्राथमिक जड़ है और इसकी शाखाओं को द्वितीयक जड़ के रूप में जाना जाता है। मूली, नीम, आम, चना आदि की जड़ मूसला जड़ होती है।

(2) रेशेदार जड़ – इन जड़ों की कोई मुख्य जड़ नहीं होती हैं। रेशेदार जड़ें पतली तागे जैसी जड़ों का एक समूह है जो तने के आधार से शुरू होती है और मिट्टी में बढ़ती है। घास, मक्का, गेहूँ, केला आदि की जड़ें रेशेदार होती हैं।

प्रश्न (ii)
पत्तों के मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर-
पत्तियों अथवा पत्तों के प्रमुख कार्य-

  1. पत्तियाँ क्लोरोफिल और सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
  2. पत्तियों में कई रंध्र होते हैं जो गैसों के आदान-प्रदान में मदद करते हैं।
  3. पौधे अतिरिक्त पानी को स्टोमेटा के माध्यम से बाहर निकालते हैं, इस प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है। कुछ पौधों की पत्तियाँ सुरक्षा (डंडा-थोहर), प्रजनन (पत्थर चाटना) जैसे अन्य कार्यों में भी सक्षम हैं।

प्रश्न (iii)
बेलें (लताएं) क्या हैं? एक उदाहरण लिखो।
उत्तर-
कमजोर तने वाले खरपतवार बेल कहलाते हैं। कुछ पौधों के तने इतने कमजोर होते हैं कि ये अपने आप सीधे खड़े नहीं हो सकते और जमीन पर फैल सकते हैं। ऐसे पौधों को लता या बेलें कहा जाता है। उदाहरण-क और तरबूज।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
पत्तों के अलग-अलग भाग कौन-से हैं ? लेवल किए चित्र के साथ समझाओ।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 1
पत्ता तने में पाई जाने वाली गाँठ से उगता है । यह पौधे का एक पतला, सपाट, हरा भाग होता है जो कई प्रकार के पौधों में पाया जाता है। विभिन्न पौधों के पत्ते रूप, आकार और रंग में भिन्न होते हैं। इनका हरा रंग क्लोरोफिल की उपस्थिति के कारण होता है। क्लोरोफिल एक हरा वर्णक है जो प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है।

पत्ते के विभिन्न भाग-
डंडी – पत्ते का वह भाग जिससे वह तने से जुड़ा होता है, डंडी पत्ते की डंडी कहलाता है।
ब्लेड या लैमिना – पत्ते का सपाट, हरा, फैला हुआ भाग ब्लेड या फलक या लैमिना कहलाता है।
शिराएँ – पत्ते के फलक पर दिखाई देने वाली रेखाएं शिराएँ कहलाती हैं।
मध्य शिरा – पत्ते के फलक पर दिखाई देने वाली शिराओं के बीच एक मोटी रेखा देखी जा सकती है। इसे मध्य शिरा कहते हैं।
शिरा विन्यास – पत्ते के फलक पर शिराओं द्वारा बनने वाली संरचना को शिरा विन्यास कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है, जालीदार शिरा विन्यास और समानांतर शिरा विन्यास।

जब शिराएँ जाल जैसी संरचना बनाती हैं तो इसे जालीदार शिरा विन्यास कहते हैं जैसे बोहड़, आम और गुलाब के पत्तों का शिरा विन्यास।

जब शिराएँ एक-दूसरे के समानांतर होती हैं, तो ऐसे शिरा विन्यास को समानांतर शिरा विन्यास कहा जाता है। उदाहरण के लिए, केले, गेहूँ और घास के पत्तों का शिरा विन्यास।

रंध्र – पत्तों की सतह पर बहुत छोटे छिद्र होते हैं जो रंध्र कहलाते हैं। ये गैसों के आदान-प्रदान में मदद करते हैं। पौधे रंध्रों के माध्यम से अतिरिक्त पानी निकाल देते हैं, जिसे वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है। वाष्पोत्सर्जन मुख्य रूप से रंध्रों द्वारा होता है।

प्रश्न (ii)
फूल का चित्र बनाओ और इसके भागों का वर्णन करो।
उत्तर-
फूल एक पौधे का सबसे सुंदर, आकर्षक और रंगीन हिस्सा होता है जो तने से जुड़ा होता है। इसमें पौधे के नर और मादा प्रजनन अंग होते हैं।

फूल के अंग-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 2

हरी पत्तियाँ – फूल की बाहरी हरी पत्ती जैसी संरचनाओं को हरी पत्तियाँ कहा जाता है। इस समूह को कैलेक्स भी कहा जाता है। कैलेक्स फूल आने से पहले कली को संरक्षित करने में मदद करता है।

पंखुड़ियाँ – एक फूल की हरी पत्तियों के अंदर रंगीन, पत्ती जैसी संरचनाओं को पंखुड़ी कहा जाता है। वे कीड़ों को आकर्षित करते हैं और प्रजनन में मदद करते हैं। पंखुड़ियों के समूह को कोरोला भी कहा जाता है।

पुंकेसर – ये फूल की पंखुड़ियों के अंदर पाए जाते हैं। यह फूल का नर प्रजनन अंग है। प्रत्येक पुंकेसर में एक पतला तना होता है जिसे तंतु कहा जाता है जिसके शीर्ष पर दो-भाग वाली संरचना होती है जिसे पराग कोशिका कहा जाता है। पराग कोशिकाएं पराग का उत्पादन करती हैं जो प्रजनन में भाग लेते हैं।

मादा केसर – यह फूल का मादा प्रजनन अंग है। यह फूल के केंद्र में स्थित एक पतली, बोतल के आकार की संरचना है। इसे आगे तीन भागों में बांटा गया है-

  1. अंडाशय – मादा केसर के निचले हिस्से को अंडाशय कहते हैं। इसमें बीज और अंडे होते हैं जो प्रजनन में भाग लेते हैं।
  2. वर्तिका – मादा केसर का संकरा, मध्य भाग वर्तिका कहलाता है।
  3. वर्तिकाग्र – वर्तिकाग्र के शीर्ष पर चिपचिपा भाग वर्तिकाग्र कहलाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

Science Guide for Class 6 PSEB पौधों को जानिए Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 63)

प्रश्न 1.
गुलाब का पौधा एक …………………. है।
उत्तर-
झाड़ी।

प्रश्न 2.
आम का पौधा एक ……………………..
उत्तर-
वृक्ष

प्रश्न 3.
गेहूँ का पौधा एक ………………………… है।
उत्तर-
जड़ी-बूटी

सोचें और उत्तर दें (पेज 65)

प्रश्न 1.
…………………….. मिट्टी में से पानी और खनिजों को सोखने में सहायता करती हैं।
उत्तर-
जड़ें।

प्रश्न 2.
“ख” ( पाठ्य-पुस्तक के आधार पर) गमले वाला पौधा क्यों मुरझा गया?
उत्तर-
“ख” गमले का पौधा इसलिए मुरझा गया क्योंकि इसकी जड़ें कट गई थीं।

सोचें और उत्तर दें (पेज 66)

प्रश्न 1.
पौधे को मिट्टी में से उखाड़ना आसान नहीं है क्योंकि इसमें मजबूत ……………………………. हैं।
(i) जड़ें
(ii) फूल
(iii) तना
(iv) पत्ते।
उत्तर-
(i) जड़ें।

सोचें और उत्तर दें (पेज 67)

प्रश्न 1.
………………….. हमेशा ऊपर की ओर बढ़ता है।
उत्तर-
तना।

सोचें और उत्तर दें (पेज 67)

प्रश्न 1.
गुलमेंहदी पौधे के सफेद फूलों में लाल रंग के धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर-
गुलमेंहदी के पौधे के सफेद फूलों पर लाल धब्बे दिखाई देते हैं क्योंकि लाल रंग इसके तने से फूलों तक पहुंचता है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 69)

प्रश्न 1.
स्टोमेटा क्या है?
उत्तर-
पत्तों की सतह पर बहुत छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें स्टोमेटा कहते हैं। ये गैसों के आदान-प्रदान में मदद करते हैं।

प्रश्न 2.
वाष्प-उत्सर्जन की परिभाषा दो।
उत्तर-
पौधे स्टोमेटा के माध्यम से अतिरिक्त पानी निकालते हैं, जिसे वाष्प-उत्सर्जन कहा जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

PSEB Solutions for Class 6 Science पौधों को जानिए Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
छोटे और कोमल पौधे …………………. कहलाते हैं।
(क) वृक्ष
(ख) शाक
(ग) झाड़ी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) शाक।

प्रश्न (ii)
इनमें से कौन-सा वृक्ष नहीं है?
(क) पीपल
(ख) सेब
(ग) तुलसी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) तुलसी।

प्रश्न (iii)
खेतों में उगी घास, छोटे पौधे आदि खरपतवार वर्ग में आते हैं। यह कोमल तने छोटे पौधे ………………….. कहलाते हैं।
(क) शाक
(ख) वृक्ष
(ग) झाड़ी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) शाक।

प्रश्न (iv)
वृक्ष ऊँचा और सुदृढ़ तने वाला होता है। इसका उदाहरण है।
(क) मूली का पौधा
(ख) टमाटर का पौधा
(ग) गुलाब का पौधा
(घ) आम का पौधा।
उत्तर-
(घ) आम का पौधा।

प्रश्न (v)
जिन पौधों के तने के आधार से शाखाएं निकलती हैं, उन्हें ………………………. कहते हैं।
(क) शाक
(ख) झाड़ी
(ग) वृक्ष
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) झाड़ी।

प्रश्न (vi)
तना पौधे में जल का …………………… करता है।
(क) शोषण
(ख) उत्सर्जन
(ग) संवहन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) संवहन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न (vii)
पत्ते का चपटा हरा भाग ……………………. कहलाता है।
(क) पत्ती
(ख) पर्णवृंत
(ग) फलक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) फलक।

प्रश्न (viii)
एक पत्ते में शिराएँ ……………………… प्रकार की हो सकती हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) किसी भी तरह की नहीं।
उत्तर-
(क) दो।

प्रश्न (ix)
पौधों में वाष्पोत्सर्जन का कार्य ………………… करते हैं।
(क) जड़ें
(ख) तने
(ग) पत्ते
(घ) फल।
उत्तर-
(ग) पत्ते।

प्रश्न (x)
पत्ते से हरा रंग निकालने के लिए हमें हरे पत्तों को …………………… में डालकर गर्म करना पड़ता है।
(क) पानी
(ख) स्प्रिट
(ग) तेल
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) स्प्रिट।

प्रश्न (xi)
………………… का संश्लेषण पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश में होता है।
(क) अल्कोहल
(ख) मंड
(ग) वसा
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) मंड।

प्रश्न (xii)
किसी आस-पास के ढाँचे के सहारे ऊपर की ओर जाने वाले पौधे को क्या कहते हैं ?
(क) शाक
(ख) लता
(ग) झाड़ी
(घ) वृक्ष।
उत्तर-
(ख) लता।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

2. खाली स्थान भरें

(i) मादा केसर के संकरे, मध्य भाग को …………………….. कहा जाता है।
उत्तर-
वर्तिका

(ii) पत्ती के हरे ………………… भाग को फलक कहते हैं।
उत्तर-
सपाट

(iii) ………………….. वाष्पोत्सर्जन करते है
उत्तर-
रंध्र

(iv) मनी-प्लांट एक ………………….. बेल है।
उत्तर-
आरोही

(v) …………. और फलक पत्ती के दो मुख्य भाग हैं।
उत्तर-
डंडी।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) पत्तियों पर रेखाओं जैसी संरचनाएँ शिराएँ कहलाती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) एक पौधा जो आसपास की संरचना के सहारे चढ़ता है, झाड़ी कहलाता है।
उत्तर-
सही

(iii) प्रकाश संश्लेषण द्वारा वसा का निर्माण किया जाता है।
उत्तर-
सही

(iv) वर्तिका के शीर्ष पर चिपचिपा भाग अंडाशय कहलाता है।
उत्तर-
ग़लत

(v) पंखुड़ियों के समूह को कैलेक्स कहा जाता है।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मनी प्लांट (a) गेंदा
(ii) डंडी और फलक (b) नागफनी
(iii) खरपतवार (c) आरोही बेल
(iv) झाड़ी (d) पीपल
(v) पेड़ (e) पत्ता

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मनी प्लांट (c) आरोही बेल
(ii) डंडी और फलक (e) पत्ता
(iii) खरपतवार (a) गेंदा
(iv) झाड़ी (b) नागफनी
(v) पेड़ (d) पीपल

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
पौधे के मुख्यत: कौन-से भाग हैं ?
उत्तर-
पौधे के मुख्य भाग हैं-जड़, तना, पत्ती, फूल और फल।

प्रश्न 2.
पौधों के कौन-से वर्ग हैं ?
उत्तर-
पौधों के तीन वर्ग हैं-शाक, झाड़ी और वृक्ष।

प्रश्न 3.
पाँच शाक पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर-
शाक पौधे – टमाटर, मिर्च, डेलिया, गेंदा और आलू।

प्रश्न 4.
पाँच झाड़ियों के नाम लिखिए।
उत्तर-
झाड़ियाँ – नींबू, गुलाब, बेर, बोगनविलिया, नागफनी।

प्रश्न 5.
शाक के क्या लक्षण होते हैं ?
उत्तर-
शाक के लक्षण – शाक का तना कोमल होता है, इसका आकार सामान्यतः छोटा होता है और इसकी अक्सर शाखाएं कम होती हैं।

प्रश्न 6.
आरोही पौधे किसे कहते हैं ?
उत्तर-
आरोही पौधे – जो पौधे किसी सहारे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं, उन्हें आरोही पौधे कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 7.
दो आरोही लताओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
मनी प्लांट और अंगूर का पौधा।

प्रश्न 8.
पत्ती तने से किस भाग से जुड़ी होती है ?
उत्तर-
पत्ती तने के पर्णवंत से जुड़ी होती है।

प्रश्न 9.
पत्ती के दो मुख्य भाग कौन-से हैं ?
उत्तर-
पर्णवृत और फलक।

प्रश्न 10.
शिरा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
शिरा – पत्ती की रेखित संरचनाओं को शिरा कहते हैं।

प्रश्न 11.
शिरा-विन्यास किसे कहते हैं ?
उत्तर-
शिरा-विन्यास – पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाये गए डिज़ाइन को शिरा-विन्यास कहते हैं।

प्रश्न 12.
शिरा-विन्यास कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर-
शिरा-विन्यास दो प्रकार का होता है-

  1. जालिका शिरा-विन्यास
  2. समांतर शिरा-विन्यास

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 13.
जालिका शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर-
तुलसी, आम, अमरूद और पीपल।

प्रश्न 14.
समांतर शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखो।
उत्तर-
घास, गेहूँ, मक्की और केला।

प्रश्न 15.
वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वाष्पोत्सर्जन – पौधों के पत्तों द्वारा पत्ती की सतह से जलवाष्प के उत्सर्जन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 16.
प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं ?
उत्तर-
प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम – हरे पौधों द्वारा प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 17.
प्रकाश-संश्लेषण के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री की ज़रूरत होती है ?
उत्तर-
पानी, कार्बन डाइऑक्साइड, सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल आदि।

प्रश्न 18.
खरपतवार किसे कहते हैं ?
उत्तर-
खरपतवार – खेतों में फसलों के साथ जो अनचाहे पौधे उग जाते हैं, उन्हें खरपतवार कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 19.
जड़ का एक कार्य बताओ।
उत्तर-
जड़ मृदा से जल और खनिज पदार्थ अवशोषित करती है।

प्रश्न 20.
जड़ें कितनी प्रकार की होती हैं ?
उत्तर-
जड़ें दो प्रकार की होती हैं-

  1. मूसला जड़ और
  2. रेशेदार जड़।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
एक पौधे का चित्र बनाकर उसके भागों के नाम लिखो।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 3

प्रश्न 2.
शाक, झाड़ी और वृक्ष की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-
शाक – हरे एवं कोमल तने वाले पौधे को शाक कहते हैं। जैसे टमाटर, गेंदा आदि।
झाड़ी – जिन पौधों में शाखाएँ तने के आधार के समीप से निकलती हैं, तना कठोर होता है परंतु अधिक मोटा नहीं होता उन्हें झाड़ी कहते हैं। जैसे गुलाब और बोगनविलिया।
वृक्ष – कुछ पौधे ऊँचे होते हैं। इनका तना कठोर, सुदृढ़ तथा मोटा होता है। इनमें शाखाएँ भूमि से अधिक ऊँचाई पर तने के ऊपरी भाग से निकलती हैं, उन्हें वृक्ष कहते हैं।

प्रश्न 3.
वृक्ष, झाड़ी और आरोही लताओं के दो-दो पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर-
वृक्ष – आम, जामुन।
झाड़ी – गुलाब, बोगनविलिया।
आरोही लताएं – मनी प्लांट, लौकी।

प्रश्न 4.
तना क्या है? इसके कार्य लिखिए।
उत्तर-
तना – पौधे के ऊपर ज़मीन के बाहर वाले भाग को तना कहते हैं।

तने के कार्य-

  1. पौधे को सहारा देता है।
  2. जड़ों द्वारा अवशोषित जल और खनिज को पत्तों तक पहुँचाता है।
  3. पत्तों द्वारा तैयार भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है।
  4. कुछ तने भोजन भी संग्रह करते हैं।

प्रश्न 5.
जड़ किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर-
जड़ – जड़ पौधे का भूमिगत भाग है। ये भूमि के नीचे की तरफ वृद्धि करती है। जड़ें दो प्रकार की होती हैं-

  1. मूसला जड़ें
  2. रेशेदार जड़ें।

प्रश्न 6.
मूसला जड़ें और रेशेदार जड़ें क्या होती हैं ?
उत्तर-

  1. मूसला जड़ें – इनमें एक मुख्य जड़ होती है। यह भूमि के अंदर लंबाई के रूप में बढ़ती है। मूसला जड़ से अनेक शाखाएँ निकलती हैं। उदाहरण-मटर, नीम, आम।
  2. रेशेदार जड़ें – कुछ पौधों की कोई मुख्य जड़ नहीं होती। इनमें रेशे जैसी बहुत-सी जड़ें होती हैं। इन्हें रेशेदार जड़ें कहते हैं। ये जड़ें मिट्टी में चारों ओर फैल जाती हैं और पौधों को मजबूती से पकड़े रखती हैं। उदाहरण-गेहूँ, घास, मक्की, ज्वार इत्यादि।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 4

प्रश्न 7.
जड़ों के मुख्य कार्य लिखो।
उत्तर-
जड़ों के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. जड़ें मिट्टी में पौधों को स्थिर रखने में सहायता करती हैं।
  2. जड़ें मिट्टी में से जल तथा खनिज प्राप्त करती हैं।
  3. कई जड़ें पौधों को अतिरिक्त सहारा भी देती हैं।
  4. कई जड़ें पौधे के लिए भोजन इकट्ठा करती हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 8.
जड़ों के विशेष कार्य बताओ।
उत्तर-
जड़ों के विशेष कार्य निम्नलिखित हैं-

  • भोजन संग्रह करने वाली जड़ें – शकरकंद, चुकंदर, गाजर, शलगम आदि की जड़ें फूली हुई होती हैं। इन जड़ों में भोजन एकत्र होता है। पौधे इस संग्रहित भोजन का उपयोग करते हैं।
  • पौधे को अतिरिक्त सहारा देने वाली जड़ें – बरगद के पेड़ की शाखाओं से रस्सियों जैसी जड़ें लटकती हुई दिखाई देती हैं। इनमें से कुछ जड़ें भूमि के अंदर जाती हुई दिखाई देती हैं। कुछ जड़ें तनों जैसी मोटी होती हैं जो मोटी शाखाओं को सहारा देती हैं। बरगद के अतिरिक्त मक्का के पौधे में भी सहारा देने वाली जड़ें होती हैं।

प्रश्न 9.
जड़ तथा तने में अंतर बताओ।
उत्तर-
जड़ तथा तने में अंतर-

जड़ तनाम
(i) यह पौधे का भूमिगत भाग है। (i) यह पौधे का भूमि से ऊपर वाला भाग है।
(ii) यह प्रकाश से परे तथा पानी की ओर वृद्धि करता है। (ii) यह प्रकाश की दिशा की ओर वृद्धि करता है।
(iii) इस पर कोई गांठे (Nodes) या अंत: गांठें नहीं होती। (iii) इस पर गांठें (Nodes) तथा अंत: गांठें होती हैं।

प्रश्न 10.
पत्ता क्या है ? एक पत्ते के विभिन्न भागों का वर्णन करो।
उत्तर-
पत्ता – पत्ते हरे रंग के होते हैं जो तने के गांठों से निकलते हैं।
पर्ण सिरापत्ते के विभिन्न भाग – एक पत्ते के तीन भाग होते हैं-

  1. पर्णाधार – पत्ते का आधार वाला भाग जो तने के साथ जुड़ा होता है पत्ते का आधार कहलाता है।
  2. पर्णवंत – पत्ते की डंडी जो पत्ते को तने के साथ जोड़ती है, पर्णवंत कहलाता है।
  3. पर्ण फलक – पत्ते का हरा फैला हुआ चपटा भाग पर्ण फलक कहलाता है। इसमें शिराएं होती हैं। हरा रंग होने के कारण यह प्रकाश-संश्लेषण का कार्य करता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 5

प्रश्न 11.
पत्तों के कार्य बताओ।
उत्तर-
पत्तों के कार्य-

  1. यह सूर्य की रोशनी में भोजन तैयार करते हैं।
  2. यह पानी का उत्सर्जन करने में सहायता करते हैं।
  3. इनके द्वारा गैसों का आदान-प्रदान होता है।

प्रश्न 12.
पत्ता पौधे का महत्त्वपूर्ण अंग क्यों है?
उत्तर-
पौधों के पत्ते सूर्य की रोशनी में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन बनाते हैं। इसके अतिरिक्त पत्ते श्वसन तथा जल उत्सर्जन का कार्य भी करते हैं। इस प्रकारे पत्ता पौधे का महत्त्वपूर्ण अंग है।

प्रश्न 13.
पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर फूल के महत्त्वपूर्ण भाग क्यों हैं ?
उत्तर-
पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर फूल के जनन भाग हैं। पुंकेसर पुष्प का नर भाग है जो परागकण पैदा करता है और स्त्रीकेसर फूल का मादा भाग है जो बीजांड पैदा करता है। बीजाणु से बीज बनता है और स्त्रीकेसर फल बनता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 14.
पुष्प के स्त्रीकेसर का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर-
स्त्रीकेसर का चित्र-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 6

प्रश्न 15.
पुष्प के पुंकेसर के भागों का चित्र बनाओ।
उत्तर-
पुष्प के पुंकेसर का चित्र-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 7

प्रश्न 16.
शिरा-विन्यास किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर-
शिरा-विन्यास – पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाए गए डिज़ाइन को शिरा विन्यास कहते हैं। शिरा विन्यास दो प्रकार की होती हैं-

  1. जालिका रूपी शिरा-विन्यास – इस शिरा विन्यास में मध्य शिरा के दोनों ओर जाल जैसा तना होता है।
  2. समांतर शिरा-विन्यास – इसमें शिराएँ एक-दूसरे के समांतर होती हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 8

प्रश्न 17.
पुष्प के बाह्य दल किसे कहते हैं ? इसका क्या कार्य है ? इसके लक्षण भी बताएं।
उत्तर-
पुष्प के सबसे भारी भाग को बाह्य दल कहते हैं। यह पुष्प के अन्य भागों की रक्षा करता है जब वह कालिका अवस्था में होता है।
बाह्य दल के लक्षण – यह आमतौर पर हरे रंग का होता है। यह परस्पर जुड़े भी हो सकते हैं और नहीं भी। यह पंखुड़ियों से जुड़े भी हो सकते हैं और नहीं भी।

प्रश्न 18.
पुष्प की पंखुड़ियाँ किसे कहते हैं ? इसके कार्य और गुण लिखिए।
उत्तर-
पुष्प की पंखुड़ियाँ – पुष्प के सबसे सुंदर रंग-बिरंगे भाग को पंखुड़ियाँ कहते हैं।
कार्य – यह फूल को आकर्षक बनाती है और परागकण में सहायता करती है।

गुण-

  1. पंखुड़ियाँ आपस में जुड़ी भी हो सकती हैं और स्वतंत्र भी हो सकती हैं।
  2. प्रत्येक पुष्प में पंखुड़ियों की संख्या भिन्न-भिन्न होती हैं।
  3. पंखुड़ियाँ बाह्य दल से जुड़ी भी हो सकती हैं और स्वतंत्र भी।
  4. इनकी संख्या बाह्य दल के पत्तों के समान नहीं होती। कई बार हो भी सकती हैं।

प्रश्न 19.
पुष्प के पुंकेसर किसे कहते हैं? इसके विभिन्न भागों के नाम लिखो।
उत्तर-
पुष्प के नर भाग को पुंकेसर कहते हैं। इसके दो मुख्य भाग हैं-परागकोष और पुंतंतु। परागकोष में परागकण होते हैं जो नर युग्मक का कार्य करते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 20.
पुष्प का स्त्रीकेसर किसे कहते हैं ? इसके विभिन्न भागों के नाम लिखो।
उत्तर-
पुष्प के मादा भाग को स्त्रीकेसर कहते हैं। पुष्प के स्त्रीकेसर के तीन मुख्य भाग हैं-

  1. अंडाशय
  2. वर्तिका
  3. वर्तिकाग्र।
    अंडाशय में बीजांड होते हैं जो मादा युग्मक का कार्य करते हैं और बीज बनाते हैं।

प्रश्न 21.
एक क्रियाकलाप द्वारा बताएं कि तना जल का संवहन करता है।
उत्तर-
तना जल का संवहन करता है।
क्रियाकलाप-आवश्यक सामग्री – एक गिलास, जल, लाल स्याही, शाकीय पौधा तथा एक ब्लेड।
गिलास को एक तिहाई जल से भरें। जल में लाल स्याही की कुछ बूंदें डाल दें। शाक के तने को आधार से काटकर गिलास में रखें, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। अगले दिन इन शाखाओं का अवलोकन कीजिए।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 9
शाक के कुछ भाग लाल नज़र आएंगे। यह लाल रंग संवहन द्वारा यहां पहुंचा है। आप तने को मोटाई में काटकर इसमें लाल रंग को देख सकते हैं। इस क्रियाकलाप में हमने देखा कि जल तने में ऊपर की ओर चढ़ता है अर्थात् तना जल का संवहन करता है।

प्रश्न 22.
बीज किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
बीज – बीज पौधे का वह भाग है जिसमें आगे नया पौधा बनता है। इसमें भ्रूण या बच्चा पौधा होता है। इसमें नए पौधे के लिए भोजन भी होता है; जैसे-मक्का तथा मटर के बीज।

प्रश्न 23.
पुष्य का कौन-सा भाग बीज बनता है? किसी बीज के विभिन्न भागों के नाम बताइए।
उत्तर-
बीजांड से बीज बनता है। बीज के भाग हैं-बीज पत्र, प्रांकुर तथा मूलांकुर।

प्रश्न 24.
फल किसे कहते हैं ? यह किसी बीज से किस प्रकार भिन्न होता है?
उत्तर-
फूल का अंडाशय भाग फल में परिवर्तित हो जाता है। बीज फूल के बीजांड भाग से बनता है। फल के अंदर बीज होते हैं क्योंकि अंडाशय के अंदर बीजांड होते हैं।

प्रश्न 25.
पौधों के लिए प्रकाश-संश्लेषण क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
पौधों के लिए प्रकाश-संश्लेषण इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह एक विधि है जिसके द्वारा पौधे अपना भोजन स्वयं तैयार कर सकते हैं।

प्रश्न 26.
आप पत्ती की छाप कागज़ पर कैसे ले सकते हैं? क्रिया कलाप द्वारा बताएं।
उत्तर-
एक पत्ती को एक सफ़ेद कागज़ अथवा अपनी कॉपी के पन्ने के नीचे रखिए। इसे चित्र में दर्शाए गए तरीके से एक ही स्थान पर दबाकर पकड़ कर रखें। अपनी पेंसिल को तिरछा पकड़िए तथा इसकी नोक से कागज़ के उस भाग को जिसके नीचे पत्ती है, धीरे-धीरे रगड़िए। तुम्हें कुछ रेखाओं के साथ छाप दिखाई देगी। यह छाप पत्ती की तरह है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 10

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ? प्रयोग द्वारा वाष्पोत्सर्जन दर्शाएं।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 11
वाष्पोत्सर्जन – पत्ती की सतह से जल का वाष्पीकरण होना वाष्पोत्सर्जन कहलाता है।
प्रयोग-आवश्यक सामग्री – शाक (पौधा), पॉलीथीन के दो पारदर्शी थैले तथा कुछ धागा।
विधि – इस प्रयोग को दिन के समय खिली धूप में करना चाहिए। इस प्रयोग के लिए आपको स्वस्थ, भली-भांति सिंचित और धूप में रखे हुए पौधे को लेना चाहिए। किसी पौधे की पत्ती वाली शाखा को चित्रानुसार एक पॉलीथीन की थैली से ढककर धागे से बाँध दीजिए। दूसरे पॉलीथीन की खाली थैली पर भी धागा बांध कर धूप में रख दीजिए। कुछ घंटों के बाद पौधे वाली पॉलीथीन की थैली के आंतरिक पृष्ठ को ध्यानपूर्वक देखिए। आपको थैली के अंदर जल की बूंदें दिखाई देती हैं। किस थैली में जल की बूंदें दिखाई देती हैं ये बूंदें वाष्पोत्सर्जन के कारण यहाँ आई हैं।

प्रश्न 2.
प्रयोग द्वारा दर्शाएं कि हरे पत्ते मंड का संश्लेषण करते हैं।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 12
प्रयोग-आवश्यक सामग्री – पत्ती, स्प्रिट, बीकर, परखनली, बर्नर, जल, प्लेट एवं आयोडीन विलयन।
विधि – परखनली में एक पत्ती रखिए तथा उसमें पर्याप्त मात्रा में स्प्रिट डालें जिससे पत्ती उसमें पूर्णतः डूबी रहे। अब इस परखनली को जल से आधे भरे बीकर में रखिए। बीकर को उस समय तक गर्म करते रहें जब तक पत्ती से हरा रंग पूर्णतः बाहर नहीं निकल जाता। अब पत्ती को परखनली से सावधानीपूर्वक बाहर निकाल कर जल से भलीभांति धोएं। इसे प्लेट में रखकर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदें डालिए। तुम देखोगे कि पत्ती नीली, काली होगी जिससे यह प्रदर्शित होता है कि पत्ती में मंड उपस्थित है।

प्रश्न 3.
प्रयोग द्वारा दर्शाओ कि पौधे की पत्ती ने ही मंड का संश्लेषण किया, यह पौधे के किसी अन्य भाग से यहां नहीं पहुंचा।
अथवा
मंड संश्लेषण के लिए प्रकाश ज़रूरी है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
प्रयोग – पौधेयुक्त एक गमले को एक अथवा दो दिनों के लिए अंधेरे कमरे में रखिए। इस पौधे की एक पत्ती के आंशिक भाग को दोनों ओर से काले कागज़ से ढक दीजिए। अब इस पौधे को पूरे दिन के लिए सूर्य के प्रकाश में रख दीजिए। अब आंशिक रूप से काले कागज़ से ढकी पत्ती को तोड़कर इसमें मंड का परीक्षण कीजिए। आप देखोगे कि इस प्रयोग से आपको यह समझने में सहायता मिली कि पत्ती का वह भाग जो सूर्य के प्रकाश में था, इस भाग में मंड उपस्थित है, परंतु काले कागज़ से ढके भाग में नहीं। इसका अर्थ है कि पत्ती सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ही मंड का संश्लेषण करती है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि प्रकाश मंड संश्लेषण के लिए ज़रूरी है।

प्रश्न 4.
मूसला जड़ तथा रेशेदार जड़ में अंतर स्पष्ट करो।
उत्तर-
मूसला जड़ तथा रेशेदार जड़ में अंतर-

मूसला जड़ रेशेदार जड़
(i) यह जड़ बीज के अंदर भ्रूण के अंग मूलांकुर (Radicle) से उत्पन्न होती है। (i) यह जड़ पौधे के किसी भी भाग से उत्पन्न होती है परंतु यह मूलांकुर से उत्पन्न नहीं होती।
(ii) इसमें एक मुख्य जड़ होती है, इसे प्राइमरी जड़ कहते हैं। इससे निकलने वाली जड़ों को सैकंडरी जड़ कहते हैं। (ii) झकड़ा जड़ों में प्राइमरी तथा सैकंडरी जड़ों में कोई अंतर नहीं होता। ये सभी जड़ें लगभग एक  ही आकार तथा मोटाई की होती हैं।
(iii) मूसला जड़ें गुच्छों के रूप में उत्पन्न नहीं होतीं। (iii) झकड़ा जड़ें गुच्छों के रूप में उत्पन्न होती हैं।
(iv) मूसला जड़ें पृथ्वी के नीचे काफ़ी गहराई तक । (iv) झकड़ा जड़ें पृथ्वी के नीचे बहुत गहराई तक चली जाती हैं। नहीं जातीं। ये पृथ्वी की सतह के पास ही फैली होती हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 5.
पुष्प क्या है ? एक पुष्प की रचना का वर्णन करो।
उत्तर-
पुष्प के भाग – पुष्प पौधे का सबसे सुंदर भाग होता है। प्रायः पुष्प भिन्न-भिन्न आकर्षक रंगों के होते हैं। एक पुष्प के निम्नलिखित मुख्य भाग होते हैं-

  1. बाह्य दल
  2. पंखुड़ियां
  3. पुंकेसर
  4. स्त्रीकेसर।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 13
बाह्य दल पुष्प के बाहरी वृत्त के हरे पत्ते जैसे भाग होते हैं। ये कली की अवस्था में पुष्प की रक्षा करते हैं। बाह्य दल के भीतर रंगदार पंखुड़ियाँ होती हैं। ये परागण क्रिया के लिए कीटों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पंखुड़ियों को हटाने पर पुष्प के बीच में कुछ छोटे-छोटे वृत्त दिखाई देते हैं जिनके ऊपरी सिरे फूले हुए होते हैं, इन्हें पुंकेसर कहते हैं। पुंकेसर के फूले हुए भाग को परागकोष कहते हैं, जिसमें पाऊडर जैसे परागकण होते हैं। पुंकेसर पुष्प का नर अंग होता है। पुष्प के बिल्कुल मध्य में सुराही के आकार का एक अंग होता है जिसे स्त्रीकेसर कहते हैं। यह पुष्प का मादा अंग है। इसके फूले हुए भाग को अंडाशय कहते हैं। अंडाशय में बीजांड होते हैं जो परागकण तथा निषेचण क्रिया के बाद बीज में परिवर्तित हो जाते हैं तथा अंडाशय पकने पर फल बन जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

PSEB 6th Class Science Guide हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) …………………. परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है।
उत्तर-
रासायनिक

(ii) बर्फ का पिघलना …………………… तथा ………………… परिवर्तन है।
उत्तर-
भौतिक, प्रतिवर्ती

(iii) कागज़ का जलना ……………….. परिवर्तन है।
उत्तर-
रासायनिक/अपरिवर्तनीय

(iv) धातुएँ गर्म करने पर ………………… हैं।
उत्तर-
विस्तार

(v) वे परिवर्तन जो किसी आवर्त समय के बाद दोहराएं जाते हैं, ………………….. परिवर्तन कहलाते हैं।
उत्तर-
आवधिक परिवर्तन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

2. सही या ग़लत बताएं

(i) दूध से पनीर का बनना उत्क्रमित परिवर्तन है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) लोहे को जंग लगना एक धीमा परिवर्तन है।
उत्तर-
सही

(iii) गर्म करने पर धातुएँ सिकुड़ती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) पहाड़ों पर बर्फ का पिघलना एक प्राकृतिक परिवर्तन है।
उत्तर-
सही

(v) पटाखों का जलना एक तेज़ परिवर्तन है।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें 

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी का जमना (क) अनियमित
(ii) दूध से दही (ख) भौतिक और उत्क्रमित
(iii) माचिस का जलना (ग) नियमित
(iv) भूचाल (घ) तेज
(v) मौसम का बदलना (ङ) रासायनिक

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी का जमना (ख) भौतिक और उत्क्रमित
(ii) दूध से दही (ङ) रासायनिक
(iii) माचिस का जलना (घ) तेज
(iv) भूचाल (क) अनियमित
(v) मौसम का बदलना (ग) नियमित

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
भोजन का पकना कौन-सा परिवर्तन है?
(क) भौतिक
(ग) उत्क्रमित
(ख) तेज
(घ) अनुत्क्रमित।
उत्तर-
(घ) अपरिवर्तनीय ।

प्रश्न (ii)
कौन परिवर्तन अनियमित है?
(क) दिल का धड़कना
(ख) भूचाल
(ग) दिन और रात का बनना
(घ) पेंडुलम की गति।
उत्तर-
(ख) भूचाल ।

प्रश्न (iii)
गर्म करने पर क्या फैलता है?
(क) लकड़ी
(ख) पेपर
(ग) धातु
(घ) कपड़ा ।
उत्तर-
(ग) धातु।

प्रश्न (iv)
लोहे को जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(क) उत्क्रमित
(ख) धीमा
(ग) नियमित
(घ) तेज।
उत्तर-
(ख) धीमा ।

प्रश्न (v)
पौधों तथा जंतुओं में वृद्धि किस तरह का परिवर्तन है?
(क) धीमा
(ख) उत्क्रमित
(ग) रासायनिक
(घ) नियमित ।
उत्तर-
(क) धीमा।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
परिवर्तन क्या है?
उत्तर-
परिवर्तन एक ऐसी क्रिया है जिसके द्वारा कोई वस्तु किसी अन्य रूप अथवा वस्तु में परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न (ii)
धीमे तथा तेज परिवर्तनों को उदाहरण सहित परिभाषित करें।
उत्तर-
धीमे परिवर्तन वे होते हैं जिन्हें होने में अधिक समय लगता है। उदाहरण के लिए, पेड़ का बढ़ना, बच्चे का वयस्क होना आदि। तेज परिवर्तन वे होते हैं जो बहुत तेजी से होते हैं। उदाहरण के लिए, माचिस की तीली जलाना, पटाखे फोड़ना आदि।

प्रश्न (iii)
उत्क्रमित परिवर्तन के दो उदाहरण लिखें।
उत्तर-
बर्फ का पिघलना और गर्म करने पर धातुओं का फैलना ।

प्रश्न (iv)
लोहे का रिम लकड़ी के पहिए से छोटा क्यों बनाया जाता है?
उत्तर-
प्रयुक्त धातु रिम पहियों की तुलना में व्यास में थोड़ा छोटा होता है क्योंकि गर्म करने पर रिम फैलता है और आसानी से पहियों पर पूरा आ सकता है। जब रिम ठंडा हो जाता है, तो यह सिकुड़ जाता है और पहिए पर कसकर फिट हो जाता है।

प्रश्न (v)
रासायनिक परिवर्तन के दो उदाहरण लिखें।
उत्तर-
दूध को पनीर और दही में बदलना, सब्जियों को पकाना।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
नियमित तथा अनियमित परिवर्तनों का उदाहरण सहित अंतर लिखें।
उत्तर-
आवधिक परिवर्तन – जो परिवर्तन नियमित अंतराल के बाद दोहराए जाते हैं, उन्हें आवधिक परिवर्तन कहा जाता है। उदाहरण हैं-दिन और रात का परिवर्तन, घड़ी के लोलक का झूलना, हृदय की धड़कन, ऋतुओं का परिवर्तन।

गैर-आवधिक परिवर्तन – वे परिवर्तन जो नियमित अंतराल के बाद दोहराए नहीं जाते हैं, गैर-आवधिक परिवर्तन कहलाते हैं। उदाहरण हैं-भूकंप की घटना, बारिश की घटना आदि हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न (ii)
उत्क्रमित तथा अनुत्क्रमित परिवर्तनों का उदाहरण सहित अंतर लिखें।
उत्तर-
उत्क्रमणीय परिवर्तन – जब किसी पदार्थ में होने वाले परिवर्तन को परिस्थितियों में बदलाव करके उलटा किया जा सकता है तो इसे प्रतिवर्ती अथवा उत्क्रमणीय परिवर्तन कहा जाता है। उदाहरण हैं-बर्फ का पिघलना, पानी का वाष्पीकरण आदि।

अनुत्क्रमणीय परिवर्तन – यदि परिवर्तन के बाद किसी पदार्थ को उसकी मूल स्थिति में वापस नहीं लाया जा सकता है तो परिवर्तन को अनुत्क्रमणीय अथवा अपरिवर्तनीय परिवर्तन कहा जाता है। उदाहरण हैं- भोजन पकाना, दूध को पनीर और दही में बदलना आदि।

प्रश्न (iii)
किसी मोसबत्ती को जलाने पर उसका आकार क्यों कम हो जाता है?
उत्तर-
जलने पर कुछ मोम पिघल जाता है और कुछ कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में बदल जाता है। इन परिवर्तनों के कारण जलने पर मोमबत्ती का आकार कम हो जाता है।

प्रश्न (iv)
भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनों में अन्तर उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – भौतिक परिवर्तन एक अस्थायी परिवर्तन है जिसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है और मूल पदार्थ की रासायनिक संरचना समान रहती है। इस परिवर्तन के दौरान रंग, आकार, आयतन, अवस्था आदि बदल सकते हैं। यह एक प्रतिवर्ती अथवा उत्क्रमणीय परिवर्तन है। जैसे-बर्फ का पिघलना, गुब्बारे का उड़ना, रबर का खिंचना, कागज का फटना, कागज को मोड़ना आदि भौतिक परिवर्तनों के कुछ उदाहरण हैं।

रासायनिक परिवर्तन – कोई भी परिवर्तन जो स्थायी होता है, जिसमें ऐसे नए पदार्थ बनते हैं जिनके भौतिक और रासायनिक गुण मूल पदार्थ से पूरी तरह भिन्न होते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं। रासायनिक परिवर्तन प्रकृति में अपरिवर्तनीय अथवा अनुत्क्रमणीय होते हैं। जैसे-आम का पकना, भोजन पकाना, दूध को पनीर में बदलना, पौधों की वृद्धि आदि रासायनिक परिवर्तनों के कुछ उदाहरण हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
फैलाव की परिभाषा लिखें। ताप फैलाव क्या होता है? कोई दो उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर-
फैलाव – इसे उच्च तापमान और उच्च दबाव के अधीन शरीर के आयाम में वृद्धि के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए गुब्बारा फुलाना, स्प्रिंग को खींचना।

जब फैलाव तापमान में वृद्धि के कारण होता है तो इसे ताप फैलाव कहा जाता है। इसे हम कई उदाहरणों की मदद से समझा सकते हैं।

  1.  जब हम क्लीनिकल थर्मामीटर मुँह में डालते हैं तो पारे का स्तर बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पारा एक धातु है और धातु गर्म करने पर फैलती है।
  2. एक धातु की गेंद जो गर्म करने पर एक रिंग से गुजर सकती है, आकार में बड़ी हो जाती है और उसी रिंग से नहीं गुजर सकती है।

Science Guide for Class 6 PSEB हमारे चारों ओर के परिवर्तन Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 53)

प्रश्न 1.
आपकी माता जी रोटी बनाने से पहले गूंधे हुए आटे से लोई बनाती हैं। क्या लोई को पुनः आटे में परिवर्तित किया जा सकता है?
उत्तर-
हाँ, लोई को पलटकर आटे में पलटा जा सकता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 2.
कागज़ के टुकड़े से पेपर बोट (कागज़ की कश्ती) बनाई जाती है। क्या कागज़ की कश्ती को पुनः कागज़ में परिवर्तित किया जा सकता है ?
उत्तर-
हाँ, हम कागज़ को मूल रूप में वापस प्राप्त कर सकते हैं।

सोचें और उत्तर दें (पेज 54)

प्रश्न 1.
पाँचवीं श्रेणी तथा आठवीं श्रेणी के बच्चों की लंबाई को ध्यान से देखें। क्या लंबाई में वृद्धि उत्क्रमित परिवर्तन है या अनुत्क्रमित है?
उत्तर-
ऊंचाई में परिवर्तन एक अनुत्क्रमित परिवर्तन है।

प्रश्न 2.
क्या मोमबत्ती का जलना उत्क्रमित परिवर्तन है या अनुत्क्रमित परिवर्तन है?
उत्तर-
मोमबत्ती का जलना एक अनुत्क्रमित परिवर्तन है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 55)

प्रश्न 1.
कागज़ को फाड़ना किस तरह का परिवर्तन है?
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन।

प्रश्न 2.
बर्फ से पानी बनना किस तरह का परिवर्तन है?
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन।

सोचें और उत्तर दें (पेज 56)

प्रश्न 1.
दूध से पनीर बनाना किस तरह का परिवर्तन है ?
उत्तर-
रसायनिक परिवर्तन।

प्रश्न 2.
जलती हुई मोमबत्ती से मोम का बनना किस तरह का परिवर्तन है?
उत्तर-
रसायनिक परिवर्तन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

सोचें और उत्तर दें (पेज 56)

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी सुनार की दुकान पर बर्नर देखा है ? इसका क्या काम है?
उत्तर-
इसका उपयोग सोने को पिघलाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2.
जब आप डॉक्टरी थर्मामीटर को मुँह में रखते हैं तो थर्मामीटर की नली में मर्करी ऊपर क्यों चढ़ जाता है तथा मुँह में से थर्मामीटर बाहर निकालकर तथा छिड़कने पर मर्करी नली में से यह क्यों नीचे गिर जाता है ? (नोट करें : मर्करी कमरे के तापमान पर तरल धातु है।)
उत्तर-
धातुएँ गर्म करने पर फैलती हैं और ठंडा करने पर सिकुड़ती हैं। जब हम क्लिनिकल थर्मामीटर को मुँह में डालते हैं तो मुँह के अंदर का तापमान अधिक होने के कारण थर्मामीटर में पारे का स्तर बढ़ जाता है। जब हम इसे मुँह से बाहर निकालते हैं तो पारे का स्तर गिर जाता है क्योंकि बाहर का तापमान मुँह के तापमान से कम होता है।

PSEB Solutions for Class 6 Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
खाना पकना एक …………….. परिवर्तन है।
(क) उत्क्रमित
(ख) अनुत्क्रमित
(ग) तीव्र
(घ) धीमा।
उत्तर-
(ख) अनुत्क्रमित।

प्रश्न (ii)
यह एक उत्क्रमित परिवर्तन है।
(क) बर्फ का पिघलना
(ख) मोमबत्ती का जलना
(ग) खाना पकाना
(घ) बीजों का अंकुरित होना।
उत्तर-
(क) बर्फ का पिघलना।

प्रश्न (iii)
दूध से दही बनाने के लिए दूध को …………………….. किया जाता है।
(क) गर्म
(ख) ठंडा
(ग) उबाला
(घ) कुछ नहीं।
उत्तर-
(क) गर्म।

प्रश्न (iv)
धूपबत्ती जलने में पैदा होती है।
(क) राख
(ख) गैस
(ग) खुशबू
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।

प्रश्न (v)
धातु के रिम को लकड़ी के पहिए से थोड़ा …………………….. रखा जाता है।
(क) छोटा
(ख) बड़ा
(ग) समान
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) छोटा।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न (vi)
सड़क पर कोलतार (लुक) डालने से पहले …………………. की जाती है ताकि वह पिघल जाए।
(क) गर्म
(ख) ठंडी
(ग) उबाली
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) गर्म।

प्रश्न (vii)
जब पदार्थ किसी क्रिया-कलाप के बाद पुनः अपनी अवस्था में वापस आ जाए उस क्रिया को ……………………. कहते हैं।
(क) धीमी
(ख) उत्क्रमित
(ग) अनुत्क्रमित
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) उत्क्रमित ।

प्रश्न (viii)
गुब्बारे को फुलाना एक …………………….. परिवर्तन है।
(क) तेज़
(ख) धीमा
(ग) उत्क्रमित
(घ) अनुत्क्रमित।
उत्तर-
(ग) उत्क्रमित।

प्रश्न (ix)
गूंथे हुए आटे से कई आकृतियाँ बनाई जा सकती हैं। इस परिवर्तन को ……………………. कहते हैं।
(क) तेज़
(ख) धीमा
(ग) उत्क्रमित
(घ) अनुत्क्रमित।
उत्तर-
(ग) उत्क्रमित।

प्रश्न (x)
मोमबत्ती का पिघलना कौन-सा परिवर्तन है?
(क) भौतिक
(ख) रासायनिक
(ग) भौतिक तथा रासायनिक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) भौतिक।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

2. खाली स्थान भरें

(i) बच्चे से बड़ा होना ………………….. है ।
उत्तर-
धीमा परिवर्तन

(ii) वर्षा एक ………………………. है ।
उत्तर-
अनियमित परिवर्तन

(iii) पेंसिल को तेज करना एक …………………….. परिवर्तन है ।
उत्तर-
अपरिवर्तनीय

(iv) लकड़ी के पहिये की परिधि से धातु का रिम थोड़ा ……………………. बना होता है।
उत्तर-
छोटा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) भौतिक परिवर्तन प्रतिवर्ती हैं।
उत्तर-
सही

(ii) मोमबत्ती का जलना एक भौतिक और रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर-
सही

(iii) विस्तार और संकुचन समान हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) ठंडा होने पर वस्तु/धातु फैलती है।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लोहे का संक्षारण (a) भौतिक परिवर्तन
(ii) जल का जमना (b) धीमा परिवर्तन
(iii) कोयला जलाना (c) प्राकृतिक परिवर्तन
(iv) माचिस की तीली का जलना (d) रासायनिक परिवर्तन
(v) सर्दियों में नारियल का तेल जम जाना (e) तेज परिवर्तन

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लोहे का संक्षारण (d) रासायनिक परिवर्तन
(ii) जल का जमना (a) भौतिक परिवर्तन
(iii) कोयला जलाना (b) धीमा परिवर्तन
(iv) माचिस की तीली का जलना (e) तेज परिवर्तन
(v) सर्दियों में नारियल का तेल जम जाना (c) प्राकृतिक परिवर्तन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
परिवर्तन किसे कहते हैं ? परिवर्तनों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
परिवर्तन – किसी पदार्थ के आकार अथवा गुणों में आए बदलाव को परिवर्तन कहते हैं।
उदाहरण – नाखून का बढ़ना, बालों का बढ़ना, खेतों में फ़सलों का पकना और पत्तों का गिरना।

प्रश्न 2.
उत्क्रमणीय परिवर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर-
उत्क्रमणीय परिवर्तन – ऐसा परिवर्तन जो होने के पश्चात् दोबारा अपनी पहली स्थिति में आ जाए उसे उत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 3.
कागज़ का जलना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है या अनुत्क्रमणीय।
उत्तर-
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 4.
क्या वनों की कटाई को एक उत्क्रमणीय परिवर्तन माना जा सकता है?
उत्तर-
हां, क्योंकि वृक्ष लगाने से वन पैदा हो सकता है।

प्रश्न 5.
छपाई एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है या अनुत्क्रमणीय।
उत्तर-
छपाई एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 6.
मोमबत्ती के जलने में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है अथवा अवशोषण।
उत्तर-
मोमबत्ती के जलने में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है।

प्रश्न 7.
ऐसे परिवर्तन का उदाहरण दीजिए जिसमें ऊर्जा का अवशोषण होता हो।
उत्तर-
हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने में ऊर्जा का अवशोषण होता है।

प्रश्न 8.
लोहे को जंग लगना कौन-सा परिवर्तन है ? अनुत्क्रमणीय अथवा उत्क्रमणीय और क्यों?
उत्तर-
लोहे को जंग लगना एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है क्योंकि लोहे का जंग एक नए गुणों वाला नया पदार्थ है।

प्रश्न 9.
डिब्बे बनाने से पहले लोहे की चादर पर टिन का लेप क्यों चढ़ाते हैं ?
उत्तर-
डिब्बा बनाने से पहले लोहे पर टिन की परत चढ़ाई जाती है ताकि जंग न लगे। जंग लगना एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 10.
भौतिक परिवर्तन किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 11.
मनुष्य का बूढ़ा होना किस प्रकार का परिवर्तन है ?
उत्तर-
मनुष्य का बूढ़ा होना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 12.
दो उत्क्रमणीय परिवर्तन लिखिए।
उत्तर-

  1. ऊन के तागे से बुना हुआ स्वैटर।
  2. तार से कुंडली बनाना।

प्रश्न 13.
दो अनुत्क्रमणीय परिवर्तन लिखिए।
उत्तर-

  1. पत्तियों से कंपोस्ट खाद बनाना।
  2. गाय के गोबर से बायो-गैस बनाना।

प्रश्न 14.
जल से जल वाष्प बनना कौन-सा परिवर्तन है-उत्क्रमणीय या अनुत्क्रमणीय?
उत्तर-
जल से जल वाष्पों का बनना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 15.
क्या तार को गर्म करना उत्क्रमणीय परिवर्तन है ?
उत्तर-
हाँ, तार (tar) को गर्म करना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 16.
दूध से दही जमाना उत्क्रमणीय अथवा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है?
उत्तर-
दूध से दही जमाना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 17.
बर्फ का पिघलना कौन-सा परिवर्तन है?
उत्तर-
उत्क्रमणीय परिवर्तन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे चारों ओर कौन-से परिवर्तन होते रहते हैं ?
उत्तर-
हमारे चारों ओर बहुत-से परिवर्तन होते रहते हैं, जैसे-खेतों में फ़सलें समयानुसार बदलती रहती हैं, पत्तियाँ रंग बदलती रहती हैं और सूख कर पेड़ों से गिर जाती हैं, फूल खिलते हैं और मुरझा जाते हैं।

प्रश्न 2.
हमारे शरीर में होने वाले परिवर्तन उत्क्रमणीय हैं अथवा अनुत्क्रमणीय।
उत्तर-
हमारे शरीर में होने वाले परिवर्तन अनुत्क्रमणीय हैं जैसे हमारे नाखून बढ़ते हैं। उनको दोबारा छोटा नहीं किया जा सकता। वे केवल काट कर ही छोटे किए जा सकते हैं। इसी प्रकार हमारे शरीर में होने वाले परिवर्तन अनुत्क्रमणीय हैं।

प्रश्न 3.
उत्क्रमणीय परिवर्तन किसे कहते हैं ? इनके दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
उत्क्रमणीय परिवर्तन – ऐसा परिवर्तन जो एक बार होने के पश्चात् दोबारा अपनी पहली स्थिति में वापिस आ सकता है, उसे उत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।

उदाहरण-

  1. मोम का पिघलना।
  2. पानी का वाष्प बनना।
  3. पानी में चीनी घोलना।

प्रश्न 4.
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन किसे कहते हैं ? उदाहरणे दीजिए।
उत्तर-
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन – ऐसा परिवर्तन जो एक बार होने के पश्चात् दोबारा अपनी पहली स्थिति में वापिस न आ सके, उसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।

उदाहरण-

  1. मोमबत्ती का जलना।
  2. दूध से दही बनना।
  3. फ़सलों का पकना।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित को उत्क्रमणीय या अनुत्क्रमणीय परिवर्तनों में वर्गीकृत करें-
(i) पौधों में वृद्धि।
(ii) खेतों में हल चलाना।
(iii) मोम का पिघलना।
(iv) वर्षा का गिरना।
(v) रबड़ के बैंड को खींचना।
(vi) शीशे की छड़ को तोड़ना।
(vii) भोजन बनाना।
उत्तर-
(i) अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
(ii) उत्क्रमणीय परिवर्तन
(iii) उत्क्रमणीय परिवर्तन
(iv) अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
(v) उत्क्रमणीय परिवर्तन
(vi) अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
(vii) अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 6.
गुब्बारे में हवा भरने से उसके आमाप और आकार में हुआ परिवर्तन कौन-सा परिवर्तन है। उत्क्रमणीय अथवा अनुत्क्रमणीय और क्यों?
उत्तर-
गुब्बारे में हवा भरने से उसके आमाप और आकार में हुआ परिवर्तन उत्क्रमणीय है क्योंकि हवा निकालने से गुब्बारा पुनः अपनी अवस्था में आ जाएगा।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 7.
गूंथे हुए आटे की लोई से रोटी बेलकर तवे पर सेंकना कौन-सा परिवर्तन है ? उत्क्रमणीय अथवा अनुत्क्रमणीय और क्यों?
उत्तर-
गूंथे हुए आटे से रोटी बनाकर तवे पर सेंकना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है क्योंकि बनी हुई रोटी से पुनः आटे की लोई को पतली अवस्था में नहीं प्राप्त कर सकते और न ही आटा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 8.
सारणी में दिए गए परिवर्तन को उत्क्रमणीय और अनुत्क्रमणीय परिवर्तनों में बाँटें।

परिवर्तन

परिवर्तन का वर्गीकरण

उत्क्रमणीय / अनुत्क्रमणीय

कच्चे अंडे से उबला हुआ अंडा
गाढ़े घोल से इडली
साबुत सब्जियों से कटी हुई सब्जी
ऊन के धागे से बुना हुआ स्वैटर
अनाज से बनाया गया आटा
गन्ने से गन्ने का रस
तार से कुंडली
कली से फूल
पत्तियों से कंपोस्ट (खाद)
गाय के गोबर से बायोगैस
रबड़ बैंड को खींचना

उत्तर-

परिवर्तन

परिवर्तन का वर्गीकरण

उत्क्रमणीय / अनुत्क्रमणीय

कच्चे अंडे से उबला हुआ अंडा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
गाढ़े घोल से इडली अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
साबुत सब्जियों से कटी हुई सब्जी अनुक्रमणीय परिवर्तन
ऊन के धागे से बुना हुआ स्वैटर उत्क्रमणीय परिवर्तन
अनाज से बनाया गया आटा अनुक्रमणीय परिवर्तन
गन्ने से गन्ने का रस अनुत्क्रमनीय परिवर्तन
तार से कुंडली उत्क्रमणीय परिवर्तन
कली से फूल अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
पत्तियों से कंपोस्ट (खाद) अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
गाय के गोबर से बायोगैस अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
रबड़ बैंड को खींचना उत्क्रमणीय परिवर्तन
लकड़ी के लट्टे से बुरादा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन

प्रश्न 9.
मिट्टी खोदने वाले औज़ारों में लोहे के फलक में लकड़ी के हत्थे कैसे जड़े जाते हैं ?
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन 1
मिट्टी खोदने वाले औज़ारों में लोहे के फलक में एक वलय होता है जिसमें लकड़ी के हत्थे को फंसा दिया जाता है। साधारणतया इस वलय का आमाप लकड़ी के हत्थे के घेरे से थोड़ा छोटा होता है। हत्थे को वलय में फंसाने के लिए वलय को गर्म करते हैं जिससे उसका आकार बड़ा हो जाता है (फैल जाता है)। अब हत्था आसानी से इसमें जड़ दिया जाता है। जब वलय ठंडा होता है तो सिकुड़ जाता है जिससे यह हत्थे पर कस जाता है। यह बहुत उपयोगी उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 10.
बैलगाड़ी के पहिए पर लोहे का रिम किस प्रकार फिट किया जाता है ? इस प्रक्रिया में किस प्रकार के परिवर्तन का उपयोग होता है?
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन 2
उत्क्रमणीय परिवर्तन का प्रयोग बैलगाड़ी के लकड़ी के पहिए पर लोहे के रिम को कसने के लिए किया जाता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। धातु के रिम को लकड़ी के पहिए के घेरे से थोड़ा-सा छोटा बनाते हैं। गर्म करने पर रिम पहिए पर चढ़ जाता है। अब पहिए के किनारे के ऊपर ठंडा पानी डालते हैं जिससे रिम ठंडा हो जाता है तथा पहिए के ऊपर कस जाता है।

प्रश्न 11.
जब हम जल को गर्म करते हैं तो क्या होता है? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमणीय है या अनुत्क्रमणीय और क्यों?
उत्तर-
जब हम जल को बर्तन में गर्म करते हैं तो कुछ समय के बाद यह उबलना शुरू हो जाता है। अगर हम इसे लगातार गर्म करते रहें तो जल की मात्रा बर्तन में कम होना शुरू हो जाती है। जल वाष्प में परिवर्तित हो रहा है। यह परिवर्तन उत्क्रमणीय परिवर्तन है क्योंकि जल वाष्पों को ठंडा करके हम जल को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 12.
जब हम बर्फ के टुकड़े को गर्म करते हैं तो यह किसमें परिवर्तित होता है ? क्या हम पानी को पुनः बर्फ में बदल सकते हैं?
उत्तर-
जब हम बर्फ को गर्म करते हैं तो बर्फ पिघल कर जल में परिवर्तित हो जाती है। जब हम पानी को अधिक ठंडा करते हैं तो यह पुनः बर्फ में बदल जाता है। इस प्रकार बर्फ का पानी में बदलना और पुनः पानी का बर्फ में परिवर्तित होना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 13.
आप मोमबत्ती के जलने के कारण हुए परिवर्तनों का उत्क्रमण क्यों नहीं कर सकते हैं?
उत्तर-
मोमबत्ती के जलने से नए गुणों वाले नए पदार्थ उत्पन्न होते हैं अर्थात् यह एक रासायनिक परिवर्तन है। इसलिए इन परिवर्तनों (बत्ती का जलकर गैस तथा राख बनना) को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन 3

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित दिए गए प्रत्येक जोड़े में दो परिवर्तन एक ही प्रकार के आभाषित होते हैं। दोनों में ठीक अंतर बताओ।
(i) गर्म करने पर पिन लाल गर्म हो जाता है। पिन जंग लगने पर लाल हो जाता है।
(ii) दुर्घटना में कार मुड़ जाती है। कार के शरीर की दोबारा आकृति लाना।
(iii) गुब्बारे में हवा भरना। गर्म चूल्हे में आटा फूल जाना।
उत्तर-
(i) जब पिन को लाट पर रखा जाता है, इसका ताप बढ़ जाता है तथा वह लाल गर्म हो जाती है। यह उत्क्रमणीय है। जब लोहे से बनी पिन ऑक्सीजन के साथ मिलती है तो पिन को जंग लग जाता है। जंग लगने से पिन लाल हो जाता है। यह अनुत्क्रमणीय है।

(ii) दुर्घटनाग्रस्त कार का शरीर हानिकारक तथा उत्क्रमणीय परिवर्तन है। कार के शरीर की आकृति वापिस लाना, उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(iii) गुब्बारे को फुलाना उत्क्रमणीय परिवर्तन है। गर्म चूल्हे पर आटे का फूल जाना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

PSEB 6th Class Science Guide पदार्थों का पृथक्करण Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) निस्यंदन विधि अघुलनशील ……………….. को ………………… से अलग करने में सहायक होती है।
उत्तर-
अघुलनशील, विलयन

(ii) चावलों में से छोटे पत्थरों के टुकड़ों को …………………… माध्यम से अलग किया जा सकता है।
उत्तर-
हस्तचयन

(iii) बुरादा आटे से ………………… द्वारा अलग किया जाता है।
उत्तर-
निस्यंदन अथवा विनोइंग

(iv) चावलों के दानों को डंडियों से अलग करने की विधि को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
फटकन अथवा थैशिंग

(v) अवसाद को हिलाए बिना तरल की ऊपरी तह को गिराने की क्रिया को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
निस्तारण।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

2. सही या ग़लत

(i) छानन विधि में मिश्रण के अंशों का आकार अलग-अलग होता है।
उत्तर-
सही

(ii) तरल पदार्थों से भाप बनाने की प्रक्रिया को संघनन कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) नमक और आटे के मिश्रण को हस्त चयन विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) डंडियों से दोनों को अलग करने को गहाई (थ्रेशिंग) कहते हैं।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी से नमक अलग करना (क) संघनन
(ii) भारी कणों का नीचे बैठना (ख) उड़ाना
(iii) अलग-अलग अंशों का हवा द्वारा पृथक्करण (ग) वाष्पन
(iv) वाष्पों से पानी का बनना (घ) अवसादन

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी से नमक अलग करना (ग) वाष्पन
(ii) भारी कणों का नीचे बैठना (घ) अवसादन
(iii) अलग-अलग अंशों का हवा द्वारा पृथक्करण (ख) उड़ाना
(iv) वाष्पों से पानी का बनना (क) संघनन

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
हवा द्वारा मिश्रण के भारी तथा हल्के कणों को पृथक्करण की कौन-सी विधि द्वारा अलग किया जाता है?
(क) हस्तचयन
(ख) गहाई (थ्रेशिंग)
(ग) छानना
(घ) उड़ाना ।
उत्तर-
(घ) उड़ाना।

प्रश्न (ii)
बर्फ रखे गिलास के बाहर पानी की बूंदों के बनने का कारण है?
(क) गिलास से पानी का वाष्पन
(ख) वायुमंडलीय जल वाष्पों का संघनन
(ग) गिलास से पानी का बाहर आना
(घ) वायुमंडलीय जल वाष्पों का वाष्पन।
उत्तर-
(ख) वायुमंडलीय जल वाष्पों का संघनन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न (iii)
आपने अपनी माता जी को चावल पकाने से पहले उसमें से मिट्टी पत्थर आदि बाहर निकालते देखा होगा। यह कौन-सी विधि हो सकती है?
(क) हस्तचयन
(ख) निस्तारण
(ग) वाष्पन
(घ) अवसादन ।
उत्तर-
(क) हस्तचयन।

प्रश्न (iv)
हमें मिश्रण में से अंशों के पृथक्करण की आवश्यकता पड़ती है ताकि
(क) दो अलग-अलग पर लाभदायक अंशों को पृथक्करण किया जा सके
(ख) अनुपयोगी अंशों को दूर किया जा सके
(ग) हानिकारक अंशों को अलग किया जा सके
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
अवसादन की परिभाषा दें।
उत्तर-
मिश्रण में से भारी अविलेय कणों के नीचे बैठ जाने की क्रिया को अवसादन कहते हैं।

प्रश्न (ii)
वाष्पन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
किसी द्रव को उसके वाष्प रूप में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं।

प्रश्न (iii)
कंबाइन मशीन किस काम के लिए प्रयोग की जाती है?
उत्तर-
कंबाइन मशीन का उपयोग कटाई और निस्यंदन दोनों प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
वाष्पन और संघनन में अंतर बताएँ।
उत्तर-
किसी द्रव को उसके वाष्प रूप में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। वह प्रक्रिया जिसके द्वारा वाष्प जल में परिवर्तित हो जाती है, संघनन कहलाती है।

प्रश्न (ii)
अवसादन तथा निस्तारण में अंतर बताइए।
उत्तर-
अवसादन – वह विलयन जिसमें किसी विशेष तापमान पर और अधिक विलेय नहीं घुल सकता है, संतृप्त विलयन कहलाता है।
निस्तारण – वह विलयन जिसमें किसी विशेष ताप पर और अधिक विलेय घोला जा सकता है, निस्तारण विलयन कहलाता है।

प्रश्न (iii)
गहाई (थ्रेशिंग) की किस्में बताएँ।
उत्तर-
गहाई (थ्रेशिंग) तीन तरीकों से की जा सकती है-

  1. मैनुअल गहाई (थेशिंग) – यह डंडियों को जमीन पर डंडों से पीटकर या किसी कठोर वस्तु से पटक कर किया जाता है।
  2. जानवरों द्वारा गहाई (थ्रेशिंग) – कुछ जानवरों जैसे बैल को डंठल को रौंदने की अनुमति है।
  3. मशीन द्वारा गहाई (शेशिंग) – आमतौर पर इस उद्देश्य के लिए ग्रैशर का उपयोग किया जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
पृथक्करण के निम्नलिखित ढंगों की व्याख्या करें।
(क) गहाई (थेशिंग)।
(ख) उगना।
(ग) छानन।
उत्तर-
(क) गहाई (थेशिंग) – थ्रेशिंग अनाज को भूसी से अलग करना है। यह तीनों में से किसी एक विधि का उपयोग करके किया जा सकता है अर्थात

  1. मनुष्यों द्वारा
  2. जानवरों की मदद से और
  3. मशीनों का उपयोग करके।

(ख) उगाना – विनोइंग एक मिश्रण के भारी और हल्के घटकों को हवा या हवा में उड़ाकर अलग करने की एक
विधि है। भूसी से अनाज को अलग करने के लिए निस्यंदन अथवा विनोइंग एक कृषि पद्धति है। इसका उपयोग
संग्रहित अनाज से घास और भूसी या अन्य कीटों को हटाने के लिए भी किया जाता है।

(ग) छानन – यह एक छाननी का उपयोग करके बड़े पदार्थों को छोटे पदार्थों से अलग करने की एक विधि है। यह अलगाव का बहुत आसान और सस्ता तरीका है। मिश्रण में समान आकार के घटकों को छालन अथवा चालन विधि से अलग नहीं किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, आप चाक पाउडर को आटे से अलग नहीं कर सकते।

प्रश्न (ii)
पृथक्करण क्या है? हमें मिश्रण में से अंशों के पृथक्करण की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर-
पृथक्करण – पृथक्करण का अर्थ है किसी मिश्रण के विभिन्न घटकों को पृथक् करने की प्रक्रिया। हमें निम्नलिखित कारणों से मिश्रण को उसके विभिन्न घटकों में पृथक् करने की आवश्यकता है-

  1. बेकार या हानिकारक घटकों को हटाने के लिए। उदाहरण के लिए, चाय बनाने के बाद चाय की पत्ती निकालना।
  2. उपयोगी घटक प्राप्त करने के लिए। भूसी, मिट्टी आदि को अलग कर गेहूँ/चावल के दाने प्राप्त करने के लिए
  3. शुद्ध नमूना प्राप्त करने के लिए अशुद्धियों को दूर करना। उदाहरण के लिए-गन्ने के रस से चीनी के क्रिस्टल
    या समुद्र के पानी से नमक प्राप्त करना।

Science Guide for Class 6 PSEB पदार्थों का पृथक्करण Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 41)

प्रश्न 1.
आप टमाटर की टोकरी में से गले हुए टमाटर कैसे अलग करोगे?
उत्तर-
हस्तचयन द्वारा।

प्रश्न 2.
आप एक टोकरी में रखे काले अंगूरों को हरे अंगूरों से कैसे अलग करोगे?
उत्तर-
हस्तचयन दद्वारा।

सोचें और उत्तर दें (पेज 43)

प्रश्न 1.
छंटना तथा उड़ाना विधि में हवा का क्या कार्य है?
उत्तर-
हवा हल्के कणों को उड़ा कर भारी कणों से दूर कर देती है।

प्रश्न 2.
क्या आप इस विधि के साथ चने की दाल तथा मूंग की दाल को अलग कर सकते हो?
उत्तर-
नहीं, इस मिश्रण को निस्यंदन अथवा विनोइंग द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 43)

प्रश्न 1.
क्या आप नमक और आटे को छाननी के साथ अलग कर सकते हो? क्यों या क्यों नहीं ?
उत्तर-
नहीं, इस मिश्रण को छाननी से अलग नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नमक और आटे के कणों का आकार लगभग समान होता है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 45)

प्रश्न 1.
आपको एक बीकर में कुछ चाक पाउडर और पानी का घोल दिया गया है। बीकर को कुछ देर बिना हिलाए पड़ा रहने दें। आप क्या देखेगें? यह पृथक्करण की कौन-सी विधि है ?
उत्तर-
बीकर को कुछ देर तक बिना हिलाए रखने पर हम देखते हैं कि चाक तलछट के रूप में तल पर जमा हो जाएगा। अघुलनशील कणों के तल पर बसने की इस प्रक्रिया को अवसादन कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

सोचें और उत्तर दें (पेज 46)

प्रश्न 1.
आपके पिता जी आपको बाज़ार में ताज़े संतरे का रस लाने के लिए कहते हैं। क्या आपने जूस में से पल्प (फोक) तथा बीज अलग करने के लिए छाननी को प्रयोग करते हुए देखा है ? कौन-सी छाननी इस काम के लिए बढ़िया रहेगी? चाय छानने वाली, फिल्टर पेपर, मलमल का कपड़ा या बड़े छेदों वाली छाननी।
उत्तर-
सबसे अच्छी छाननी वह होगी जिसमें गूदे के कणों और बीजों के आकार से छोटे छेद हों। दी गई छाननीयों में से हम मलमल के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। हम चाय की छाननी और फिल्टर पेपर का भी उपयोग कर सकते हैं लेकिन इससे पृथक्करण बहुत धीमी गति से होगा । बड़े छेद वाली छाननी से पल्प अलग नहीं होगा।

सोचें और उत्तर दें (पेज 47)

प्रश्न 1.
दूध से “खोया” बनाने के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है ?
उत्तर-
हम वाष्पीकरण नामक प्रक्रिया द्वारा दूध से “खोया” तैयार करते हैं।

सोचें और उत्तर दें (पेज 48)

प्रश्न 1.
पानी से भाप बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा जल वाष्प में परिवर्तित हो जाता है, वाष्पीकरण कहलाती है।

प्रश्न 2.
भाप से पानी बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर-
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा वाष्प जल में परिवर्तित हो जाते हैं, संघनन कहलाती है।

PSEB Solutions for Class 6 Science पदार्थों का पृथक्करण Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
आम और अमरूद के ढेर में से आम पृथक् कर सकते हैं-
(क) छान कर
(ख) फटकन द्वारा
(ग) हाथ से बीन कर
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) हाथ से बीन कर।

प्रश्न (ii)
निष्पावन विधि द्वारा हल्के पदार्थों को ………………….. वस्तुओं से पृथक् किया जाता है।
(क) भारी
(ख) कठोर
(ग) हल्की बड़ी
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) भारी।

प्रश्न (iii)
अन्नकणों से डंडियों को पृथक् करने की विधि को कहते हैं-
(क) थ्रेशिंग
(ख) हस्तचयन
(ग) निष्पादन
(घ) चालन।
उत्तर-
(क) थ्रेशिंग।

प्रश्न (iv)
इस विधि में वायु की सहायता से मिश्रण के अवयव पृथक किए जाते हैं-
(क) चालन
(ख) निष्पादन
(ग) थ्रेशिंग
(घ) निस्यंदन।
उत्तर-
(ख) निष्पादन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न (v)
आटे में से चोकर और अन्य अशुद्धियों को पृथक् करने के लिए हम उपयोग करते हैं-
(क) वायु का
(ख) हाथों का
(ग) छाननी (चालनी) का
(घ) पानी का।
उत्तर-
(ग) छाननी (चालनी) का।

प्रश्न (vi)
जब मिश्रण के अवयवों के आमापों में अंतर कम होता है तो यह विधि अपनाई जाती है-
(क) निस्तारण
(ख) चालन
(ग) निष्पादन
(घ) हस्तचयन।
उत्तर-
(ख) चालन।

प्रश्न (vii)
फिल्टर या निस्पंदन के लिए मुख्यता उपयोग होती है-
(क) फिल्टर पत्र
(ख) बारीक कपड़ा
(ग) छाननी
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

प्रश्न (viii)
दो ऐसे द्रव जो परस्पर मिश्रित नहीं होते, उनके पृथक्करण की विधि का नाम है-
(क) अवसादन
(ख) निस्तारण
(ग) निस्यंदन
(घ) चालन।
उत्तर-
(ख) निस्तारण।

प्रश्न (ix)
जब जल के मिश्रण में अधिक नमक नहीं घुल सकता उसे कहते हैं-
(क) संतृप्त विलयन
(ख) असंतृप्त विलयन
(ग) अशुद्ध विलयन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) संतृप्त विलयन।

प्रश्न (x)
चावल में से धूल कणों को ……………………… विधि द्वारा पृथक् करते हैं।
(क) चालन
(ख) हस्तचयन
(ग) निष्पादन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) चालन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

2. खाली स्थान भरें

(i) अशुद्ध पदार्थों को ……………………. भी कहा जाता है।
उत्तर-
मिश्रण

(ii) दानों को डंठलों से अलग करना ………………… कहलाता है ।
उत्तर-
गहाई

(iii) वाष्प के द्रव में बनने को ………………………. कहा जाता है ।
उत्तर-
संघनन

(iv) जिस विलयन में और पदार्थ घुल सकता है, उसे ……………………….. विलयन कहते हैं।
उत्तर-
असंतृप्त

(v) …………………… और संघनन एक दूसरे के …………………… हैं।
उत्तर-
वाष्पीकरण, उल्ट।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) चावल से कंकड़ छाननी से अलग किए जाते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।
उत्तर-
सही

(iii) असंतृप्त विलयन में और पदार्थ नहीं घुल सकता है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) कंबाइन द्वारा फूलों से बीजों को अलग किया जाता है।
उत्तर-
ग़लत

(v) शुद्ध पदार्थों की संरचना और गुण निश्चित होते हैं।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी से भाप बनना (a) भाप से पानी बनना
(ii) अनाज को भूसे से अलग करना (b) हस्तचयन
(iii) गेहूँ से छोटे कंकड़ों को अलग करना (c) थैशिंग तथा निस्यंदन
(iv) संघनन (d) चालन
(v) आटे से चोकर को अलग करना (e) वाष्पीकरण

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पानी से भाप बनना (e) वाष्पीकरण
(ii) अनाज को भूसे से अलग करना (c) थैशिंग तथा निस्यंदन
(iii) गेहूँ से छोटे कंकड़ों को अलग करना (b) हस्तचयन
(iv) संघनन (a) भाप से पानी बनना
(v) आटे से चोकर को अलग करना (d) चालन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
जल के किसी नमूने में रेत को किस विधि द्वारा पृथक् करेंगे ?
उत्तर-
अवसादन विधि द्वारा।

प्रश्न 2.
दूध से मक्खन निकालने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
मथन विधि का।

प्रश्न 3.
चावल से बारीक रेत के कणों को किस विधि द्वारा पृथक् किया जाता है?
उत्तर-
हस्तचयन।

प्रश्न 4.
गेहूँ से भूसे को पृथक् करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
निष्पादन।

प्रश्न 5.
चाय बनाते समय चाय की पत्तियों को द्रव से कैसे पृथक् किया जाता है ?
उत्तर-
छाननी द्वारा।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 6.
पृथक्करण की कौन-सी विधियाँ हैं ?
उत्तर-
हस्तचयन, थ्रेशिंग, निष्पादन, अवसादन, निस्तारण तथा निस्यंदन।

प्रश्न 7.
हस्तचयन विधि क्या है ?
उत्तर-
हस्तचयन विधि का उपयोग गेहूँ, चावल तथा दालों में कुछ बड़े मिट्टी के कणों, पत्थर तथा भूसे को पृथक् किया जाता है।

प्रश्न 8.
श्रेशिंग क्या है ?
उत्तर-
थ्रेशिंग – डंडियों से अनाज को पृथक् करने के प्रक्रम को थ्रेशिंग कहते हैं। आजकल श्रेशिंग का कार्य मशीनों से किया जाता है।

प्रश्न 9.
निष्पादन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
निष्पादन विधि का उपयोग पवन अथवा वायु के झोकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक करने में किया जाता है। किसान इस विधि से हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से पृथक् करने के लिए करते हैं।

प्रश्न 10.
चालन विधि क्या है ?
उत्तर-
चालन विधि – चालन विधि द्वारा पत्थर, डंडियाँ तथा भूसा जो निष्पादन तथा थ्रेशिंग विधि के उपयोग के बाद गेहूँ में रह जाते हैं, को दूर किया जाता है। भवन निर्माण के समय रेत से कंकर तथा पत्थर पृथक् करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 11.
चावल तथा दालों को पकाने से पहले हल्की अशुद्धियों को किस विधि से पृथक् किया जा सकता है ?
उत्तर-
हस्तचयन या अवसादन विधि द्वारा हल्की अशुद्धियों को पृथक् किया जाता है।

प्रश्न 12.
निस्तारण किसे कहते हैं ?
उत्तर-
निस्तारण – अवसादित मिश्रण को बिना हिलाए जल को मिट्टी सहित उड़ेलने की क्रिया को निस्तारण कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 14.
जल में नमक को पृथक् करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
वाष्पण।

प्रश्न 15.
संतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
संतृप्त विलयन – जब किसी विलयन में उसी तापमान पर अधिक विलेय नहीं घुल सकता तो ऐसे विलयन को संतृप्त विलयन कहते हैं।

प्रश्न 16.
असंतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
असंतृप्त विलयन – जब किसी विलयन में एक निश्चित तापमान पर अधिक विलेय घुल सकता, उसे अंसृप्त विलयन कहते हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
समुद्र के जल से साधारण नमक कैसे प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
समुद्र के जल को लैगून में इकट्ठा किया जाता है। सूर्य की गर्मी से जल वाष्पित हो जाता है तथा नमक पीछे रह जाता है। यह नमक बाद में गट्ठों के रूप में एकत्रित कर लिया जाता है।

प्रश्न 2.
गेहूँ, चीनी तथा भूसा के मिश्रण को पृथक करने के लिए उपयोग में आने वाली विधि बताएं।
उत्तर-
गेहूँ, चीनी तथा भूसा के मिश्रण में से भूसे को निष्पादन विधि से अलग कर लेते हैं। शेष चीनी और गेहूँ को छाननी विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
द्रव में दिए गए पदार्थ को पृथक् करने में प्रयुक्त पाँच विधियों के नाम बताओ। प्रत्येक की एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
द्रव में दिए गए पदार्थ को अलग करने की विधियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. निस्यंदन – पानी तथा रेत के मिश्रण में से पानी को अलग करना।
  2. वाष्पण – समुद्रीय जल से नमक को अलग करना।
  3. आसवन – नमकीन पानी से शुद्ध पानी को अलग करना।
  4. मथन – दूध से मक्खन निकालना।
  5. पृथक्करणीय कीप – कैरोसीन तथा पानी के मिश्रण से कैरोसीन को अलग करना।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए-
(i) आसवन
(ii) अवसादन।
उत्तर-
(i) आसवन – वह विधि जिसमें एक द्रव को उबाल कर वाष्पों में परिवर्तित किया जाता है और उन वाष्पों को ठंडा करके शुद्ध द्रव में संघनित किया जाता है, आसवन कहलाती है।

(ii) अवसादन – मिश्रण में जल मिलाने पर भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 5.
दही से मक्खन को पृथक् करने के लिए दही का मथन क्यों किया जाता है ?
उत्तर-
जब दही का मथन किया जाता है तो मक्खन के कण अलग हो जाते हैं। क्योंकि मक्खन के कण शेष कणों से हल्के होते हैं। वे लस्सी पर तैरते रहते हैं और आसानी से अलग किये जा सकते हैं। इसलिए मक्खन को दही से अलग करने के लिए मथन किया जाता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित मिश्रण को पृथक करने में अवयवों के किस गुण का उपयोग किया जाता है ?
(i) गेहूँ तथा भूसा
(ii) रेत तथा नमक
उत्तर-
(i) गेहूँ तथा भूसा – गेहूँ भारी होने के कारण ज़मीन पर गिर जाता है जबकि भूसा हल्का होने के कारण हवा में फैलता है।
(ii) रेत तथा नमक – नमक के क्रिस्टल बनाए जा सकते हैं। रेत पानी में नहीं घुलती है।

प्रश्न 7.
चट्टानी नमक से शुद्ध नमक प्राप्त करने की विधि का वर्णन करो।
उत्तर-
चट्टानी नमक से शुद्ध नमक प्राप्त करना-चट्टानी नमक से शुद्ध नमक प्राप्त करने के लिए सबसे पहले चट्टानी नमक को बारीक पीस कर गर्म कर पानी में घोल लिया जाता है। इसके पश्चात् विलयन में से अघुलनशील अशुद्ध पदार्थों को फिल्टर से छान लिया जाता है। अब शुद्ध नमक से फिल्टरित घोल को चीनी की प्याली में डाल कर स्पिरिट लैंप पर गर्म किया जाता है। इससे पानी वाष्पित हो जाता है तथा शुद्ध नमक ठोस क्रिस्टलों के रूप में प्राप्त कर लिया जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 1

प्रश्न 8.
घर में दूध से पनीर कैसे बनाया जाता है ? उसमें कौन-सी विधि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
पनीर बनाना-निस्यंदन विधि का उपयोग करके दूध से पनीर बनाया जाता है। तुमने देखा होगा कि, पनीर बनाने के लिए दूध को उबालने से पहले उसमें नींबू का रस मिलाया जाता है। ऐसा करने पर पनीर के ठोस कणों तथा द्रव का मिश्रण प्राप्त होता है। पनीर को इस मिश्रण से कपड़े या छाननी से फिल्टर करके पृथक् किया जाता है।

प्रश्न 9.
अवसादन विधि को एक उदाहरण देते हुए समझाइये।
उत्तर-
अवसादन विधि – एक काँच का बर्तन लो। उसका 2/3 भाग पानी से भर दो। अब उसमें थोड़ी-सी मात्रा में रेत डालो। बर्तन को कुछ समय के लिए एक ओर रख दो। कुछ समय के पश्चात् आप देखोगे कि रेत के कण बर्तन के नीचे वाले सिरे पर बैठ गए
हैं। यह अवसादन को दर्शाने की सबसे सरल तथा आसान विधि है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 2

प्रश्न 10.
निम्नलिखित पर नोट लिखो-
(i) आसवन
(ii) वाष्पण।
उत्तर-
(i) आसवन – वह विधि जिसमें द्रव को उबालने से वाष्प बनते हैं तथा ऐसे बने वाष्पों को ठंडा करके द्रव में परिवर्तित किया जाता है आसवन कहलाती है। आसवित जल सभी अशुद्धियों से स्वतंत्र हो जाता है। यह विधि ऐसे द्रव को शुद्ध करने में प्रयुक्त होती है जिसमें घुलनशील तथा अघुलनशील अशुद्धियां होती हैं। उदाहरण के लिए समुद्रीय जल को इस तरह शुद्ध किया जाता है।

(ii) वाष्यण – द्रव का वाष्प में बदलने के धीमे परिवर्तन को वाष्पण कहते हैं। यह क्रिया द्रव की सतह पर होती है। यह क्रिया विलयन में से घुलनशील ठोस पदार्थ को अलग करने में प्रयुक्त होती है।

इस विधि में घुलनशील ठोस सहित घोल को एक चौड़ी मुंह वाली बोतल में रखकर गर्म किया जाता है। इसके फलस्वरूप द्रव वाष्प में परिवर्तित हो जाता है तथा ठोस पदार्थ शेष बच जाता है। यह विधि समुद्रीय जल से नमक प्राप्त करने के लिए उपयोग की जाती है।

प्रश्न 11.
फटकन तथा निस्यंदन (Winnowing) द्वारा किस प्रकार पृथक्करण होता है?
उत्तर-
यदि मिश्रण में एक अंश हल्का तथा दूसरा अंश भारी हो तो इस विधि द्वारा पवन के झोंके के प्रभाव अधीन दोनों अंशों को पृथक्-पृथक् एकत्रित किया जाता है। प्रायः किसान निस्यंदन विधि का उपयोग कर भूसे के हल्के कणों को अनाज के भारी कणों से पृथक् करते हैं। मिश्रण को खुले बर्तन या अखबार पर रख कर मैदान में ऊँचे समतल स्थान पर खड़े होकर कंधों से ऊपर ले जाकर टेढ़ा करते हैं ताकि मिश्रण नीचे ढलान की ओर खिसकना आरंभ करे। अब वायु के झोंके के अधीन हल्के कण दूर उड़ जाते हैं जबकि भारी कण निकट गिरते हैं। इस प्रकार हल्के तथा भारी कण पृथक् कर लिए जाते हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पानी में नमक के घोल में से शुद्ध पानी को कैसे अलग किया जाता है ?
उत्तर-
नमक के घोल से शुद्ध पानी को प्राप्त करने के लिए हम आसवन विधि का प्रयोग करते हैं।
आसवन विधि-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 3
रिटार्ट में नमक का घोल लिया जाता है। रिटार्ट का मुंह ढक्कन से बंद कर दिया जाता है तथा इसकी गर्दन ठंडे पानी में रखी फ्लास्क में फिट की जाती है। एक गीला कपड़ा फ्लास्क के ऊपर रखा जाता है और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कपड़ा गीला रहे।

रिटार्ट में पड़े घोल को अब गर्म किया जाता है। कुछ देर बाद पानी उबलना शुरू कर देता है तथा इस तरह बनी भाप फ्लास्क में चली जाती है। फ्लास्क में भाप ठंडी होकर पानी के कणों में परिवर्तित हो जाती है जो फ्लास्क में एकत्रित हो जाती है। इस तरह एकत्रित पानी शुद्ध होता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 2.
एक मिश्रण में से पानी तथा गंधक को कैसे अलग करोगे ?
उत्तर-
पानी तथा गंधक के मिश्रण को बीकर में लो। कोप को स्टैंड में कीप को रखो। कीप के नीचे एक साफ़ बीकर रखो। फिल्टर पेपर की इस तरह तहें बनाओ ताकि एक तरफ तीन तथा एक तरफ एक तह हो।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 4

इसको कीप में रखो। मिश्रण को शीशे की छड़ से धीरे-धीरे कीप में डालो। द्रव या पानी धीरे-धीरे नीचे बीकर में आ जाएगा जो गंधक से बिल्कुल स्वतंत्र होता है। इस द्रव को फिल्ट्रेट कहते हैं। ठोस गंधक फिल्टर पर शेष रह जाएगा। फिल्टर पेपर को कीप से आराम से अलग करके गंधक को सुखा लिया जाता है।

प्रश्न 3.
क्रिस्टलीकरण किसे कहते हैं ? आप फिटकरी से रवे (क्रिस्टल) किस प्रकार प्राप्त करोगे ?
उत्तर-
क्रिस्टलीकरण – यह पृथक्करण की वह विधि है जिसके द्वारा किसी द्रव में विलेय अशुद्ध ठोस पदार्थ के विलयन से शुद्ध पदार्थ प्राप्त किया जाता है। शुद्ध पदार्थ प्राप्त करने के लिए गर्म द्रव में जितना भी अशुद्ध पदार्थ घुल सके, घोल लिया जाता है। इसके पश्चात् घोल में से अघुलनशील अशुद्ध पदार्थों को फिल्टर द्वारा छान लिया जाता है। अब संतृप्त गर्म घोल को ठंडा करने पर शुद्ध ठोस पदार्थ के क्रिस्टल प्राप्त हो जाते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण 5
फिटकरी के क्रिस्टल (रवे) बनाने की विधि-एक बीकर को लगभग आधा पानी से भरो। इसमें थोड़ा-सा फिटकरी का पाऊडर डाल कर घोल को गर्म करो। फिटकरी का पाऊडर तब तक डालते जाओ जब तक कि वह घोल में घुल सके। अब
जल में फिटकरी का विलयन गर्म घोल को गिलास में छान लो जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। अब गिलास को ठंडा होने दीजिए।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

PSEB 6th Class Science Guide वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच चीज़ों के नाम लिखें।
…………….., ………………….., ………………., ……………., …………………….. .
(ii) चीनी पानी में …………………….. है।
उत्तर-
(i) मेज़, कुर्सी, हल, दरवाजा और क्रिकेट बैट।
(ii) घुलनशील।

2. सही या ग़लत

(i) पत्थर पारदर्शी होता है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) एक लकड़ी का टुकड़ा पानी के ऊपर तैरता है।
उत्तर-
सही

(iii) खिड़कियों का काँच अपारदर्शी होता है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) तेल पानी में घुल जाता है।
उत्तर-
ग़लत

(v) सिरका पानी में पूर्ण घुलनशील है।
उत्तर-
सही।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पुस्तक (क) शीशा
(ii) गिलास (ख) लकड़ी
(iii) कुर्सी (ग) कागज़
(iv) खिलौना (घ) चमड़ा
(v) बूट (ङ) प्लास्टिक

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पुस्तक (ग) कागज़
(ii) गिलास (क) काँच
(iii) कुर्सी (ख) लकड़ी
(iv) खिलौना (ङ) प्लास्टिक
(v) बूट (घ) चमड़ा

4. सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न (i)
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ नहीं है ?
(क) पानी
(ख) ध्वनि
(ग) हवा
(घ) फल ।
उत्तर-
(ख) ध्वनि।

प्रश्न (ii)
कौन-सा गुण सभी में साँझा होता है?
(क) पदार्थ स्थान घेरते हैं पर पुंज नहीं होता।
(ख) पदार्थ स्थान घेरते हैं परंतु कुछ पुंज होता है।
(ग) पदार्थ स्थान घेरते हैं पर पुंज होता है।
(घ) पदार्थ स्थान घेरते हैं पर उनका पुंज हो सकता है तथा नहीं भी हो सकता है।
उत्तर-
(ग) पदार्थ स्थान घेरते हैं पर पुंज होता है।

प्रश्न (iii)
निम्नलिखित में से क्या पारदर्शी है?
(क) लकड़ी
(ख) काँच
(ग) कागज़
(घ) प्लास्टिक ।
उत्तर-
(ख) काँच।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
पारदर्शी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर-
वे पदार्थ जिनके पार स्पष्ट देखा जा सकता है, पारदर्शी कहलाती हैं।

प्रश्न (ii)
अपारदर्शी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर-
वे वस्तुएँ जिनके पार नहीं देखा जा सकता, अपारदर्शी कहलाती हैं।

प्रश्न (iii)
पारभासी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर-
वे वस्तुएँ जिनके पार स्पष्ट रूप से नहीं अपितु आंशिक रूप से ही देख जा सकता है, पारभासी कहलाती हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
पारदर्शी वस्तुओं तथा अपरादर्शी वस्तुओं में अंतर बताएँ। उदाहरण दें।
उत्तर-
वे पदार्थ जिनके पार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, पारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण हैं काँच, साफ पानी, वायु आदि। वे पदार्थ जिनके पार स्पष्ट रूप से नहीं अपितु आंशिक रूप से ही देखा जा सकता है, पारभासी पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण हैं खिड़कियों में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्रॉसटिड काँच, तैलीय पैच वाला कागज, आदि।

प्रश्न (ii)
निम्नलिखित में से चमकीली वस्तुएँ चुनें
काँच का डोंगा, प्लास्टिक का मग, स्टील की कुर्सी, सूती कमीज़, सोने की चेन, चाँदी की मुद्रिका।
उत्तर-
कांच का कटोरा, स्टील की कुर्सी, सोने की चेन और चाँदी की अंगूठी।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
क्या सभी तरल पानी में घुलनशील होते हैं?
उत्तर-
नहीं, सभी तरल पानी में घुलनशील नहीं होते हैं। जब पानी में हम कुछ तरल मिलाते हैं तो हमें तीन बातें दिखाई देती हैं। कुछ तरल पानी में पूरी तरह से घुल जाएंगे। कुछ तरल पदार्थ पानी में केवल आंशिक रूप से घुलेंगे। कुछ तरल पदार्थ पानी में बिल्कुल भी नहीं घुलेंगे।

  1. वे तरल जो पानी में घुल जाते हैं, मिश्रणीय तरल अथवा द्रव कहलाते हैं। उदाहरण सिरका और पानी हैं।
  2. वे तरल जो पानी में बिल्कुल भी नहीं घुलते हैं, अमिश्रणीय तरल अथवा द्रव कहलाते हैं। उदाहरण तेल और पानी हैं।
  3. वे तरल जो पानी में केवल आंशिक रूप से घुलते हैं, आंशिक रूप से मिश्रणीय द्रव कहलाते हैं। उदाहरण फिनोल और पानी हैं।

प्रश्न (ii)
पानी के ऊपर तैरने वाली चार वस्तुओं तथा पानी के ऊपर न तैरने वाली पाँच वस्तुओं की सूची
उत्तर-
कोई वस्तु पानी में डालने पर तैरेगी अथवा डूब जाएगी, इस का निर्णय उस वस्तु तथा पानी के घनत्व की तुलना करके किया जा सकता है ।

जिन वस्तुओं का घनत्व पानी के घनत्व से कम होगा वे पानी पर तैरने लगेंगी। ऐसी वस्तुएँ जो पानी पर तैर सकती हैं के उदाहरण हैं – सूखे पत्ते, लकड़ी का टुकड़ा, कॉर्क का टुकड़ा, कागज, कार्डबोर्ड, कपड़ा आदि ।

जिन वस्तुओं का घनत्व पानी से अधिक होता है वे पानी पर तैर नहीं सकती हैं। ऐसी वस्तुएँ जो पानी पर तैर नहीं सकती के उदाहरण हैं-लोहे से बनी वस्तुएं, सोने की अंगूठी, चाँदी की चेन, पत्थर, सीसे की गेंद आदि ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

Science Guide for Class 6 PSEB वस्तुओं के समूह बनाना Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 33)

प्रश्न 1.
पदार्थ किसे कहते हैं ?
उत्तर-
हमारे चारों ओर सामग्री पदार्थ हैं क्योंकि सभी वस्तुएँ जगह घेरती हैं तथा उनका पुंज होता है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 36)

प्रश्न 1.
किसी वस्तु का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है। क्या यह पानी में डूबेगी या तैरेगी?
उत्तर-
यह पानी पर तैरेगी।

सोचो और उत्तर दें (पेज 37)

प्रश्न 1.
क्या साफ पानी पारदर्शी, पारभासी या अपारदर्शी होता है?
उत्तर-
साफ पानी परदर्शी होता है।

PSEB Solutions for Class 6 Science वस्तुओं के समूह बनाना Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
वस्तुओं में भिन्नता होने का कारण है-
(क) आकृति
(ख) रंग
(ग) गुण
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

प्रश्न (ii)
संतरे और घड़े जैसी वस्तुएँ होती हैं-
(क) गोल
(ख) आयताकार
(ग) त्रिकोणी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) गोल।

प्रश्न (iii)
खाद्य पदार्थ का उदाहरण है-
(क) चाक
(ख) कपास
(ग) गेहूँ
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) गेहूँ।

प्रश्न (iv)
एक थाली इस्पात, काँच के अतिरिक्त हो सकती है-
(क) प्लास्टिक का
(ख) चमड़े की
(ग) तागों की
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) प्लास्टिक का।

प्रश्न (v)
यह पदार्थ चमकीला दिखाई देता है-
(क) सूती कपड़ा
(ख) लकड़ी का डिब्बा
(ग) ताँबे की तार
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) ताँबे की तार।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न (vi)
यह खनिज नहीं है-
(क) एल्यूमिनियम
(ख) ताँबा
(ग) चाँदी
(घ) रेत।
उत्तर-
(घ) रेत।

प्रश्न (vii)
पानी में घुलनशील पदार्थ हैं-
(क) नमक
(ख) शक्कर
(ग) नील
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

प्रश्न (viii)
जल पर तैरने वाली वस्तु नहीं है-
(क) गेंद
(ख) पत्थर
(ग) साड़ी
(घ) पंख।
उत्तर-
(ख) पत्थर।

प्रश्न (ix)
जिन पदार्थों में से प्रकाश गुज़र सके उन्हें कहते हैं-
(क) पारदर्शी
(ख) पारभासी
(ग) अपारदर्शी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) पारदर्शी।

प्रश्न (x)
काँच उदाहरण है-
(क) पारदर्शी
(ख) पारभासी
(ग) अपारदर्शी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) पारदर्शी।

प्रश्न (xi)
पदार्थ कितने प्रकार का होता है ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर-
(क) एक।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

2. खाली स्थान भरें

(i) नमक पानी में ……………………. जाता है।
उत्तर-
घुल

(ii) रबर पानी में ……………….. नहीं है।
उत्तर-
घुलनशील

(iii) प्रकाश ……………………….. वस्तुओं के पार हो जाता है।
उत्तर-
पारदर्शी

(iv) प्रकाश ……………….. वस्तुओं के पार नहीं जाता है।
उत्तर-
अपारदर्शी

(v) सोना और चाँदी ……………………… है।
उत्तर-
धातुएँ ।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) रबर और प्लास्टिक धातुएँ हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) काँच पारदर्शी होता है।
उत्तर-
सही

(iii) धातुएँ गर्म करने पर फैलती हैं।
उत्तर-
सही

(iv) कार्बन-डाइऑक्साइड पानी में नहीं घुलती है।
उत्तर-
ग़लत

(v) सूर्य का प्रकाश एक पदार्थ है।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कॉपर (a) पानी में डूब जाता है
(ii) काँच (b) धातु
(iii) रबड़ की गेंद (c) चमड़ा
(iv) पत्थर (d) पारदर्शी
(v) जूते (e) पानी पर तैरती है

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) कॉपर (b) धातु
(ii) काँच (d) पारदर्शी
(iii) रबड़ की गेंद (e) पानी पर तैरती है
(iv) पत्थर (a) पानी में डूब जाता है
(v) जूते (c) चमड़ा

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्तुओं में क्या भिन्नताएँ होती हैं ?
उत्तर-
सभी वस्तुओं की आकृतियां, रंग तथा गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।

प्रश्न 2.
वस्तुओं के समूह बनाने के कौन-से ढंग हैं ?
उत्तर-
वस्तुओं के समूह बनाने के बहुत-से ढंग हैं। उनको आकृतियों तथा जिस पदार्थ से बने हैं, के आधार पर बाँटा जा सकता है।

प्रश्न 3.
वस्तुएँ किन पदार्थों से बनी होती हैं ?
उत्तर-
सभी वस्तुएँ काँच, धातुएँ, प्लास्टिक, लकड़ी, रूई, कागज़, मृदा से बनी होती हैं।

प्रश्न 4.
लकड़ी से कौन-कौन सी वस्तुएँ बन सकती हैं ?
उत्तर-
लकड़ी से मेज़, कुर्सी, हल, बैलगाड़ी, खिलौने, बैट, हाकी, दरवाजे, खिड़कियाँ और अन्य कई वस्तुएं बन सकती हैं।

प्रश्न 5.
चमड़े से कौन-सी वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं ?
उत्तर-
चमड़े से बैग, पर्स, जूतियां, बूट, बैल्ट, जैक्ट आदि बनाये जा सकते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 6.
कागज़ से कौन-सी वस्तुएँ बनाई जाती हैं ?
उत्तर-
कागज़ से पुस्तकें, नोटबुक, समाचार-पत्र, खिलौने, कैलेंडर, डायरियां आदि बनाई जाती हैं।

प्रश्न 7.
प्लास्टिक से कौन-सी वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं ?
उत्तर-
प्लास्टिक से बाल्टियाँ, लंच बॉक्स, खिलौने, जल पात्र, पाइप तथा इसी प्रकार की बहुत-सी वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं।

प्रश्न 8.
पदार्थों के कोई चार गुण लिखिए।
उत्तर-
पदार्थों के गुण-

  1. द्युति,
  2. कठोरता,
  3. रुक्ष (खुरदरा) अथवा चिकना
  4. विलेयता।

प्रश्न 9.
धातु किसे कहते हैं ?
उत्तर-
धातु – वह पदार्थ जिस में द्युति (चमक) होती है और जो कठोर होते हैं, उन्हें धातु कहते हैं; जैसे-लोहा, सोना और चाँदी।

प्रश्न 10.
धातुओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
लोहा, ताँबा, ऐलुमीनियम तथा सोना, धातुओं के उदाहरण हैं।

प्रश्न 11.
पानी में विलेय पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर-
चीनी, नमक, नीला थोथा, शोरा आदि पानी में विलेय पदार्थ हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 12.
पानी में अविलेय पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर-
चाक पाऊडर, बालू, मृदा आदि पानी में अविलेय पदार्थ हैं।

प्रश्न 13.
पानी में विलेय द्रवों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सिरका और नींबू का रस आदि पानी में विलेय है।

प्रश्न 14.
जल में विलीन होने वाली गैस का नाम लिखिए।
उत्तर-
ऑक्सीजन गैस, जल में विलीन होने वाली गैस है।

प्रश्न 15.
जल में डूबने वाले पाँच पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर-
जल में डूबने वाले पदार्थ – पत्थर, चाबी, सिक्का, कंकर और राजमां।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
पदार्थ से क्या अभिप्राय है ? पाँच पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर-
पदार्थ – वह सामग्री जिन से भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाती हैं उसे पदार्थ कहते हैं। पाँच पदार्थ-काँच, प्लास्टिक, लोहा, चमड़ा और लकड़ी।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 2.
उन पदार्थों के नाम बताओ जिनसे एक से अधिक वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं ?
उत्तर-
लकड़ी, कागज, चमड़ा, प्लास्टिक, रूई, काँच और धातुओं से एक से अधिक वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वस्तुएं किन पदार्थों की बनी हैं ?
मेज़, कुर्सी, दरवाज़ा, पेपर, पुस्तक, नोटबुक, गिलास, प्लेट, दर्पण, शीशी।
उत्तर-

पदार्थ वस्तुओं के नाम
1. लकड़ी मेज़, कुर्सी, दरवाज़ा।
2. कागज़ पेपर, पुस्तक, नोटबुक।
3. काँच गिलास, प्लेट, दर्पण, शीशी।

प्रश्न 4.
पदार्थों में कौन-से गुण होते हैं ?
उत्तर-
पदार्थों के गुण-

  1. युति
  2. कठोरता
  3. रुक्ष
  4. विलेयता।

प्रश्न 5.
धातुओं के कोई दो गुण बताओ।
उत्तर-

  1. धातुओं में युति (चमक) होती है।
  2. धातुएँ कठोर होती हैं।

प्रश्न 6.
कोमल और कठोर पदार्थों से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
कोमल पदार्थ- जिन पदार्थों को आसानी से संपीड़ित किया जा सके अथवा खरोंचा जा सके उन्हें कोमल पदार्थ कहते हैं।
कठोर पदार्थ – जिन पदार्थों को संपीड़ित नहीं किया जा सकता अथवा खरोंचा नहीं जा सकता उन्हें कठोर पदार्थ कहते हैं।

प्रश्न 7.
विलेय और अविलेय पदार्थ किसे कहते हैं ?
उत्तर-
विलेय पदार्थ – जो पदार्थ पानी में लुप्त हो जाते हैं अथवा घुल जाते हैं उन्हें विलेय पदार्थ कहते हैं; जैसे–चीनी और नमक।
अविलेय पदार्थ – जो पदार्थ पानी में लुप्त अथवा नहीं घुलते उन्हें अविलेय पदार्थ कहते हैं; जैसे-चाक पाउडर, रेत और मृदा आदि।

प्रश्न 8.
क्या द्रव में द्रव विलीन हो सकते हैं ?
उत्तर-
द्रव में कई द्रव विलीन हो जाते हैं परंतु सभी द्रव, द्रवों में विलीन नहीं हो सकते हैं; जैसे-सिरका और नींबू का रस पानी में विलीन अथवा मिश्रित हो जाते हैं। परंतु सरसों का तेल अथवा नारियल का तेल पानी में विलीन अथवा मिश्रित नहीं होता।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ पानी में तैरते हैं और कौन-से डूब जाते हैं-
सूखे पत्ते, कार्क का टुकड़ा, शहद की बूंद, कंकर, सिक्का, चाबी, चाय की पत्ती, अमरूद का पत्ता, सरसों का तेल।
उत्तर-
पानी में तैरने वाले पदार्थ – सूखे पत्ते, चाय की पत्ती, अमरूद, सरसों का तेल, कार्क का टुकड़ा।
पानी में डूबने वाले पदार्थ – शहद की बूंद, कंकर, सिक्का और चाबी।

प्रश्न 10.
क्या गैसें पानी में विलीन हो सकती हैं ?
उत्तर-
कुछ गैसें पानी में विलेय अथवा घुल सकती हैं, जैसे ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें पानी में घुल सकती हैं।

प्रश्न 11.
जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन ज़रूरी है। जलीय जीव ऑक्सीजन कैसे प्राप्त करते हैं ?
उत्तर-
हम जानते हैं कि जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन ज़रूरी है। जलीय जीव पानी में घुली हुई ऑक्सीजन प्राप्त कर लेते हैं, क्योंकि ऑक्सीजन पानी में विलेय है। इसलिए यह जलीय जीव विलेय ऑक्सीजन ग्रहण करके जीवित रहते हैं।

प्रश्न 12.
हमें पदार्थों को समूह में रखने की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर-
दैनिक जीवन में हम प्रायः पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं। घर में हम अपनी वस्तुओं का भंडारण सामन्यत: इस प्रकार करते हैं कि जैसे वस्तुएँ एक साथ रखी जा सकें। इस प्रकार की व्यवस्था द्वारा हम आसानी से उनका पता लगा सकते हैं। इसी प्रकार कोई पंसारी प्राय: सभी प्रकार के बिस्कुटों को अपनी दुकान के एक कोने में रखता है। सभी साबुनों को अन्य स्थान पर जबकि अनाज और दालों का भंडारण किसी अन्य स्थान पर करता है।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी पदार्थों की परिभाषा दीजिए और इनके उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
पारदर्शी पदार्थ – जिस पदार्थ में से प्रकाश गुजर सके उस पदार्थ को पारदर्शी पदार्थ कहते हैं, जैसे-काँच, हवा, साफ़ पानी, स्पिरिट और जिन शराब।

अपारदर्शी पदार्थ – जिस पदार्थ में से प्रकाश न गुजर सके उसे अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं। इन वस्तुओं में से दूसरी ओर नहीं देखा जा सकता, जैसे-कुर्सी, दीवार, डैस्क, ब्लैकबोर्ड, पुस्तक, पत्थर का टुकड़ा।

पारभासी पदार्थ – जिन पदार्थों में से देखा तो जा सकता है परंतु स्पष्ट रूप में नहीं, उन्हें पारभासी पदार्थ कहते हैं जैसे-चिकना कागज़, धुंधला काँच, सफेद पॉलीथीन आदि।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पदार्थों से बनी तीन-तीन वस्तुओं के नाम लिखो-
(i) काँच
(ii) मिट्टी
(iii) लकड़ी
(iv) प्लास्टिक
(v) कागज़
(vi) ताँबा।
उत्तर-
(i) काँच-बोतल, गिलास, चूड़ियाँ।
(ii) मिट्टी-गमला, फूलदान, ईंट, घड़ा।
(iii) लकड़ी-मेज़, बैट, दरवाज़ा, सीढ़ी।
(iv) प्लास्टिक-बाल्टी, मग, कंघी।
(v) कागज़-पुस्तक, अखबार, कापी।
(vi) ताँबा-सिक्का, बर्तन, विद्युत् तार।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

PSEB 6th Class Science Guide रेशों से वस्त्र तक Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें अलका

(i) सिल्क नर्म तथा …………………….. होती है।
उत्तर-
चमकदार

(ii) …………………… नारियल के बाहर से उतार कर प्राप्त किया जाता है।
उत्तर-
क्वायर

(iii) …………………… तथा …………………… संश्लिष्ट रेशे हैं।
उत्तर-
पॉलिएस्टर, नायलॉन

(iv) कपास एक ………………………….. रेशा है।
उत्तर-
प्राकृतिक

(v) धागा ……………………….. से प्राप्त होता है।
उत्तर-
तंतुओं ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

2. सही या ग़लत

(i) पॉलिएस्टर (Polyester) एक प्राकृतिक रेशा है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) ऊनाई में एक ही तरह के धागे का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
सही

(iii) सूती कपड़े गर्मी और नमीयुक्त मौसम में पहनने आरामदायक होते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) कपास से बीजों को अलग करने की विधि को रीटिंग कहा जाता है। .
उत्तर-
ग़लत

(v) रेशों से धागा बनाने के लिए उन्हें खींचा और ऐंठा जाता है।
उत्तर-
सही। वृद्धि वृद्धि

3. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पटसन (क) नारियल का बाहरी शैल
(ii) ऐक्रेलिक (ख) तना
(iii) नारियल रेशे (ग) बीजों को अलग करना
(iv) कपास ओटना (घ) संश्लिष्ट रेशे
(v) तकली (ङ) कताई

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) पटसन (ख) तना
(ii) ऐक्रेलिक (घ) संश्लिष्ट रेशे
(iii) नारियल रेशे (क) नारियल का बाहरी शैल
(iv) कपास ओटना (ग) बीजों को अलग करना
(v) तकली (ङ) कताई

4. सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न (i)
इनमें से कौन-सा कुदरती रेशा नहीं है?
(क) ऊन
(ख) रेशम
(ग) नायलॉन
(घ) पटसन ।
उत्तर-
(ख) नायलॉन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न (ii)
कौन-सा कपड़ा गर्मी और नमीयुक्त मौसम में पहनने के लिए चुना जाता है ?
(क) सूती
(ख) रेशमी
(ग) ऊनी
(घ) नायलॉन ।
उत्तर-
(क) सूती।

प्रश्न (iii)
कपास के लिए टिंडों से बीज अलग करने की विधि
(क) कताई
(ख) ओटाई
(ग) रीटिंग
(घ) हाथ से चुनना ।
उत्तर-
(घ) हाथ से चुनना।

प्रश्न (iv)
एक्रेलिक एक ……………………… है।
(क) प्राकृतिक रेशा
(ख) पौधा रेशा
(ग) जंतु रेशा
(घ) संश्लिष्ट रेशा।
उत्तर-
(घ) संश्लिष्ट रेशा।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
किन्हीं दो जंतु रेशों के नाम बताएँ।
उत्तर-
रेशम और ऊन।

प्रश्न (ii)
किन्हीं दो प्राकृतिक रेशों के नाम बताएँ।
उत्तर-
रेशम और ऊन।

प्रश्न (iii)
पटसन के पौधों की कटाई का ठीक समय कब होता है?
उत्तर-
जून से सितंबर तक

प्रश्न (iv)
पटसन से बनने वाली वस्तुओं की सूची बनाएँ।
उत्तर-
इसका उपयोग पर्दे, कुर्सीओं के कवर, कालीन, चटाई, रस्सी, बोरी आदि बनाने के लिए किया जाता है।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
प्राकृतिक और संश्लिष्ट रेशों में अंतर बताएँ।
उत्तर-
प्राकृतिक तंतु-

  1. प्राकृतिक तंतु पौधों और जंतुओं से प्राप्त होते हैं।
  2. उदाहरण कपास, जूट, क्वायर, ऊन, रेशम आदि हैं।

संश्लिष्ट तंतु-

  1. दूसरी ओर कृत्रिम अथवा संश्लिष्ट तंतु मनुष्य द्वारा रसायनों का उपयोग करके तैयार किए जाते हैं।
  2. उदाहरण पॉलिएस्टर, नायलॉन, एक्रेलिक आदि हैं।

प्रश्न (ii)
रेशम के कीड़े का पालन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
रेशम उत्पादन । रेशम के उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों के पालन को रेशम उत्पादन के रूप में जाना जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न (iii)
कपास की कताई से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
ओटाई-चुगे हुए रुई के गोलों से तंतुओं और बीजों को कंघी करके अलग करना ओटाई कहलाता है। ओटाई परंपरागत रूप से हाथ से की जाती थी लेकिन आजकल हमारे पास ऐसा करने के लिए मशीनें हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
हम गर्मी में सूती कपड़े पहनने को प्राथमिकता देते हैं, क्यों?
उत्तर-
हम गर्मियों में सूती कपड़े पहनना निम्नलिखित कारणों से पसंद करते हैं-

  1. सूती कपड़े मुलायम होते हैं।
  2. सूती कपड़े भारी मात्रा में पसीना सोख लेते हैं।

गर्मी के दिनों में तापमान बहुत अधिक होता है। इस मौसम में हमें बहुत पसीना आता है। सूती कपड़े इस पसीने को सोख लेते हैं। गर्मी के कारण यह वाष्पित हो जाता है। वाष्पीकरण शीतलन का कारण बनता है। इसका मतलब है कि अगर हम गर्मियों में सूती कपड़े पहनते हैं तो हम स्वयं को अपने आसपास की गर्मी के हानिकारक प्रभावों से बचा सकते हैं।

प्रश्न (ii)
कपास की कताई कैसे की जाती है?
उत्तर-
कताई – तंतुओं से धागा बनाने की प्रक्रिया कताई कहलाती है। वस्त्र बनाने की प्रक्रिया में यह एक महत्त्वपूर्ण चरण है। तंतु प्राप्त करने के बाद हम इन्हें कताई करके तागे में बदल देते हैं। इस प्रक्रिया में रेशों को खींचकर और एक दूसरे के साथ लपेटकर तागों में बदल दिया जाता है।

कताई हस्त तकुए (तकली) या चरखे की सहायता से की जा सकती है। आजकल कताई के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है। हाथ की धुरी या चरखे का उपयोग छोटे पैमाने पर धागा बनाने के लिए किया जाता है। कताई मशीनें बड़े पैमाने पर धागा उत्पादन के लिए बेहतर विकल्प हैं। कताई के बाद, अगला चरण यान को बुनाई या बंधाई द्वारा वस्त्र में परिवर्तित करना है।

Science Guide for Class 6 PSEB रेशों से वस्त्र तक Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 21)

प्रश्न 1.
किन्हीं दो प्रकार के रेशों के नाम बताएँ।
उत्तर-
रेशों के दो मुख्य प्रकार हैं-

  1. प्राकृतिक तंतुओं से बनाए जाने वाले
  2. संश्लिष्ट तंतुओं से बनाए जाने वाले ।

प्रश्न 2.
सिल्क के कपड़े को छूने पर आप कैसा महसूस करते हैं ? सिल्क का कपड़ा कैसा महसूस होता है?
उत्तर-
मुलायम और चमकदार।

प्रश्न 3.
आपका दुपट्टा किस तरह के रेशों से बना है?
उत्तर-
दुपट्टा सूती कपड़े का बना होता है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 26)

प्रश्न 1.
उन पदार्थों के नाम बताएँ जो जूट तथा नारियल रेशे से बनते हैं ?
उत्तर-
जूट को परदे, गलीचे, रस्सीयां, स्कूल बैग बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। नारियल तंतु को उपयोग करके दरवाजों के मैट, बुरश और रस्सीयां बनाई जाती है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 26)

प्रश्न 1.
धागा ………………… से बनाया जाता है?
उत्तर-
तंतुओं।

प्रश्न 2.
धागा क्या है?
उत्तर-
बारीक तंतुओं के समूह से बनी संरचनाओं जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार के वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है, धागे कहते हैं।

प्रश्न 3.
रूई से धागा किस तरह बनाया जाता है ?
उत्तर-
हम रूई के तंतुओं से कताई और बुनाई करके धागा बनाते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

सोचें और उत्तर दें (पेज 28)

प्रश्न 1.
ऊन ……………. तथा …………….. है।
उत्तर- फूलदार रेशा है, हवा को रोककर रखता

PSEB Solutions for Class 6 Science रेशों से वस्त्र तक Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
प्रकृति से प्राप्त होने वाला तंतु है-
(क) नायलॉन
(ख) ऊनी
(ग) रेशमी
(घ) केवल ऊनी और रेशमी।
उत्तर-
(घ) केवल ऊनी और रेशमी।

प्रश्न (ii)
पादपों से प्राप्त होने वाला तंतु है-
(क) पटसन
(ख) रेशम
(ग) ऊन
(घ) नायलॉन।
उत्तर-
(क) पटसन।

प्रश्न (iii)
रेशमी तंतु प्राप्त होता है-
(क) रेशम कीट से
(ख) भेड़ से
(ग) पादपों से
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) रेशम कीट से।

प्रश्न (iv)
संश्लिष्ट तंतु का उदाहरण है-
(क) रेशम
(ख) ऊन
(ग) कपास
(घ) पॉलिएस्टर।
उत्तर-
(घ) पॉलिएस्टर।

प्रश्न (v)
तंतुओं से धागा बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं-
(क) बुनाई
(ख) बंधाई
(ग) कताई
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) कताई।

प्रश्न (vi)
रूई पौधे के भाग से प्राप्त होती है-
(क) पत्तों से
(ख) तने से
(ग) बीज से
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) बीज से।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न (vii)
कपास खेत परिफलनों का रंग हो जाता है-
(क) श्वेत
(ख) पीले
(ग) हर
(घ) बैंगनी।
उत्तर-
(क) श्वेत।

प्रश्न (viii)
कपास के लिए उष्ण जलवायु और ……………… मृदा की आवश्यकता होती है।
(क) काली
(ख) लाल
(ग) पीली
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) काली।

प्रश्न (ix)
आजकल कपास ओटी जाती है-
(क) हाथों से
(ख) पैरों से
(ग) मशीनों से
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) मशीनों से।

प्रश्न (x)
पटसन तंतु प्राप्त होता है-
(क) बीज से
(ख) पत्तों से
(ग) तने से
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) तने से।

प्रश्न (xi)
कपास के बीजों को अलग करने की विधि ………………… कहलाती है।
(क) ओटना
(ख) कताई
(ग) तोड़ना
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) ओटना।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

2. खाली स्थान भरें

(i) पटसन एक तंतु है जो …………………. से प्राप्त होता है।
उत्तर-
पौधे

(ii) रुई कपास के ………………….. से प्राप्त की जाती है।
उत्तर-
बीज

(iii) ………………….. को काली मिट्टी की आवश्यकता होती है।
उत्तर-
कपास

(iv) पॉलिएस्टर एक ………………… तंतु है।
उत्तर-
संश्लेषित

(v) तंतुओं से …………………… बनाना कताई कहलाता है।
उत्तर-
धागा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) रेशे हमें पौधों से ही मिलते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) नायलॉन एक संश्लेषित तंतु है।
उत्तर-
सही

(iii) रेशे से सूत बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

(iv) बुनाई धागे के दो सेटों को एक साथ बुनने की प्रक्रिया है।
उत्तर-
ग़लत

(v) पटसन एक संश्लेषित तंतु है।
उत्तर-
सही

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) नायलॉन (a) ऊन
(ii) सूत (b) कोकून
(iii) कपास (c) संश्लेषित तंतु
(iv) रेशम (d) कपास
(v) भेड़ (e) काली मिट्टी

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) नायलॉन (c) संश्लेषित तंतु
(ii) सूत (d) कपास
(iii) कपास (e) काली मिट्टी
(iv) रेशम (b) कोकून
(v) भेड़ (a) ऊन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्त्र कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
वस्त्र सूती, ऊनी, रेशमी और संश्लिष्ट किस्म के होते हैं।

प्रश्न 2.
हम वस्त्र कहां से प्राप्त करते हैं ?
उत्तर-
हम वस्त्र पादपों और जंतुओं के सूती, रेशमी और ऊनी तंतुओं से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 3.
ऊन हमें कौन-से जंतुओं से मिलती है ?
उत्तर-
ऊन हमें भेड़, बकरी, खरगोश, याक तथा ऊंटों से प्राप्त होती है।

प्रश्न 4.
रेशमी तंतु हमें किससे प्राप्त होता है ?
उत्तर-
रेशमी तंतु हमें रेशम कीट के कोकून से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5.
संश्लिष्ट तंतु क्या होते हैं?
उत्तर-
संश्लिष्ट तंतु – जो तंतु रासायनिक पदार्थों से प्राप्त होते हैं उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न 6.
संश्लिष्ट तंतुओं की उदाहरणे दीजिए।
उत्तर-
पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रेलिक संश्लिष्ट तंतु हैं।

प्रश्न 7.
कपास को उगाने के लिए किस प्रकार की मृदा और जलवायु अनुकूल है ?
उत्तर-
कपास को उगाने के लिए काली मृदा और ऊष्ण जलवायु अनुकूल है।

प्रश्न 8.
देश के कुछ ऐसे राज्यों के नाम बताओ जहाँ कपास अधिक मात्रा में उगाई जाती है।
उत्तर-
महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में कपास अधिक उगाई जाती है।

प्रश्न 9.
कपास के बालों का चयन कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
साधारणतया कपास के बालों को हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 10.
पटसन तंतु पौधे के किस भाग से प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
पटसन तंतु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 11.
भारत में पटसन कहां-कहां उगाया जाता है ?
उत्तर-
भारत में पटसन को प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न 12.
पटसन के तने से पदसन के तंतुओं को कैसे पृथक किया जाता है ?
उत्तर-
कटाई के पश्चात् पटसन के तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबाकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उन्हें पटसन तंतुओं को हाथों से पृथक् कर दिया जाता है।

प्रश्न 13.
सामान्यतः पटसन फसल की कटाई कब की जाती है ?
उत्तर-
सामान्यतः पटसन फसल की कटाई पुष्पन अवस्था में करते हैं।

प्रश्न 14.
कताई किसे कहते हैं ?
उत्तर-
कताई- रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 15.
चरखा किसे कहते हैं और किस काम आता है ?
उत्तर-
चरखा-हाथ से प्रचलित कताई में चरखे का उपयोग किया जाता है। यह भी धागा बनाने की एक युक्ति है।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्त्रों में विविधता से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
वस्त्रों की विविधता – वस्त्रों में विविधता से अभिप्राय है वस्त्र जैसे बैड शीट, कंबल, पर्दे, तौलिए, डस्टर विभिन्न प्रकार के तंतुओं-सूती, रेशमी, ऊनी और संश्लिष्ट आदि से बने होते हैं। वस्त्रों के विभिन्न प्रकार के तंतुओं से बने होने को वस्त्र विविधता कहते हैं।

प्रश्न 2.
तंतु किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
तंतु – तागे जिन बारीक पतली लड़ियों अथवा रेशों से बने होते हैं उन्हें तंतु कहते हैं।
तंतु की किस्में – तंतु मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-

  1. प्राकृतिक तंतु
  2. संश्लिष्ट तंतु।

प्रश्न 3.
प्राकृतिक तंतु किसे कहते हैं ? इनकी उदाहरणे दीजिए।
उत्तर-
प्राकृतिक तंतु – वे तंतु जो पादपों और जंतुओं से बनते हैं उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं; जैसे-सूती और जूट के तंतु हमें पादपों से प्राप्त होते हैं जबकि ऊन और रेशम हमें जंतुओं से प्राप्त होते हैं। ऊन हमें भेड़ और बकरी की कर्तित ऊन से प्राप्त होती है। ऊन खरगोश, याक तथा ऊंटों के बालों से भी प्राप्त किया जा सकता है। रेशमी कीट से हमें रेशम तंतु मिलता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न 4.
संश्लिष्ट तंतु किसे कहते हैं ? इसकी उदाहरणे दीजिए।
उत्तर-
संश्लिष्ट तंतु – जो तंतु रासायनिक पदार्थों से निर्मित किये जाते हैं उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं।
उदाहरण- पॉलिएस्टर, नॉयलान और एक्रेलिक संश्लिष्ट तंतु हैं।

प्रश्न 5.
रूई का पौधा कैसी मृदा और जलवायु में होता है ? रूई को पौधे के किस भाग में प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
रूई के पौधे के लिए काली मृदा और ऊष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है। रूई को कपास के पौधे के फूल से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 6.
कपास के फूल से कपास कैसे प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
कपास के पौधे का फूल जब पूर्ण परिपक्व हो जाता है तो बीज टूटकर खुल जाते हैं। कपास तंतुओं से ढके कपास बीज को देखा जा सकता है। कपास बालों से कपास को हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात् कपास से बीजों को ककंतों द्वारा पृथक् किया जाता है।

प्रश्न 7.
कपास का ओटना किसे कहते हैं ? यह कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
कपास का ओटना-कपास को कपास के बीजों से पृथक् करने की क्रिया को कपास ओटना कहते हैं। कपास को पारंपरिक ढंग कंघी द्वारा हाथों से ओटा जाता है। परंतु आजकल कपास ओटने के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 8.
जूट किस पौधे से प्राप्त किया जाता है ? इसकी कृषि किस ऋतु और भारत के किन भागों में की जाती है ?
उत्तर-
जूट को पटसन के पौधों से प्राप्त किया जाता है। जूट को पटसन के तने से प्राप्त किया जाता है। पटसन की खेती वर्षा ऋतु में की जाती है। इसकी खेती मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में की जाती है।

प्रश्न 9.
बुनाई किसे कहते हैं ?
उत्तर-
बुनाई – यह वस्त्र बनाने की एक विधि है जिसमें धागों के दो सेटों को एक साथ व्यवस्थित किया जाता है। तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक

प्रश्न 10.
बंधाई किसे कहते हैं ?
उत्तर-
बंधाई-यह एक प्रकार की विशेष बुनाई है जिसमें किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकड़े को बनाने में किया जाता है।। स्वेटर की बुनाई इसी विधि से की जाती है। बंधाई हाथों तथा मशीनों द्वारा भी की जाती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक 1

प्रश्न 11.
हथकरघा क्या है ?
चित्र-स्वेटर बुनाई
उत्तर-
हथकरघा – हथकरघा हाथ द्वारा वस्त्र बनाने की युक्ति है। कई स्थानों पर वस्त्रों की बुनाई करघों पर की जाती है। करघे या तो हस्त प्रचालित होते हैं अथवा विद्युत् प्रचालित होते हैं। हथकरघे में तागों के दो सेटों को बुनकर वस्त्र बुने जाते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक 2

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्त्र-सामग्री के इतिहास का वर्णन करिए।
उत्तर-
वस्त्र-सामग्री का इतिहास – प्राचीन काल में लोग पहनने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया करते थे। वस्त्रों के विषय में आद्य प्रमाणों से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रारंभ में लोग वृक्षों की छाल (वल्क), बड़ी-बड़ी पत्तियों, अथवा जंतुओं की चर्म और समूर से अपने शरीर को ढकते थे। कृषि समुदाय में बसना आरंभ करने के पश्चात् लोगों ने पतली-पतली टहनियों तथा घास को बुनकर चटाइयाँ तथा डलियाँ (टोकरी) बनाना सीखा। लताओं, जंतुओं की ऊन अथवा बालों को आपस में ऐंठन देकर लंबी लड़ियाँ बनाईं। इनको बुनकर वस्त्र तैयार किए। आद्य भारतवासी रूई से बने वस्त्र पहनते थे जो गंगा नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में उगाई जाती थी। फ्लैक्स भी एक पादप है जिससे प्राकृतिक तंतु प्राप्त होता है। आद्य मिश्र में वस्त्रों को बनाने के लिए रूई तथा फ्लैक्स की कृषि नील नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में की जाती थी।

उन दिनों में लोगों को सिलाई करना नहीं आता था। उस समय लोग अपने शरीर के विभिन्न भागों को वस्त्रों से ढक लेते थे। वे शरीर को आच्छादित करने के लिए कई विभिन्न ढंगों का उपयोग करते थे। सिलाई की सुई के आविष्कार के साथ लोगों ने वस्त्रों की सिलाई करके पहनने के कपड़े तैयार किए। इस आविष्कार के पश्चात् सिले कपड़ों में बहुत-सी विभिन्नताएँ आ गई हैं। परंतु आज भी साड़ियों, धोतियों, लुंगियों अथवा पगड़ियों का बिना सिले वस्त्रों के रूप में उपयोग किया जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 2 भोजन के तत्व

PSEB 6th Class Science Guide भोजन के तत्व Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) हम स्टार्च की विद्यमानता का परीक्षण करने के लिए ……………. के घोल का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
आयोडीन

(ii) आलू, चावल और गेहूँ में ………………. भरपूर मात्रा में होता है।
उत्तर-
कोर्बोहाइड्रेट (स्टार्च)

(iii) खट्टे फलों में मुख्य तौर पर ………………….. विटामिन होता है ।
उत्तर-
‘C’

(iv) अनीमिया …………………. की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
लोहा

(v) गलफड़ा ………………… की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
आयोडीन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

2. सही या ग़लत

(i) मानव के शरीर में सूरज की रोशनी की मदद के साथ विटामिन D बनता है।
उत्तर-
सही

(ii) दूध और दूध से बने पदार्थों से हम कैल्शियम प्राप्त करते हैं।
उत्तर-
सही

(iii) दालें चर्बी का मुख्य स्रोत हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) चावल अकेले ही हमारे शरीर को सभी पौष्टिक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(v) अंधराता ‘विटामिन A’ की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रोटीन की कमी (i) रिकेट्स
(ii) विटामिन A (ii) बेरी-बेरी
(iii) विटामिन B (iii) स्कर्वी
(iv) विटामिन C (iv) अंधराता
(v) विटामिन D (v) क्वाशीओरकर

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रोटीन की कमी (v) क्वाशीओरकर
(ii) विटामिन A (iv) अंधराता
(iii) विटामिन B (ii) बेरी-बेरी
(iv) विटामिन C (iii) स्क र्वी
(v) विटामिन D (i) रिकेट्स

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

4. सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न (क)
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन का भरपूर स्रोत है ?
(i) आलू
(ii) आम
(iii) चावल
(iv) मूंग की दाल।
उत्तर-
(iv) मूंग दाल।

प्रश्न (ख)
निम्नलिखित में से कौन-सी थायराइड ग्रंथी के सही ढंग के साथ काम करने के लिए जरूरी है?
(i) विटामिन
(ii) कैल्शियम
(iii) आयोडीन
(iv) लोहा।
उत्तर-
(iii) आयोडीन।

प्रश्न (ग)
अनीमिया किस की कमी के कारण होता है ?
(i) विटामिन
(ii) कैल्शियम
(iii) लोहा
(iv) आयोडीन ।
उत्तर-
(iv) आयोडीन।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
संतुलित भोजन या संतुलित आहार क्या है ?
उत्तर-
जिस आहार में शरीर के समुचित विकास और उचित कामकाज के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्वों, रौगे और पानी की पर्याप्त मात्रा हो, उसे संतुलित आहार कहा जाता है।

प्रश्न (ii)
कार्बोहाइड्रेट्स के मुख्य स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
बाजरा, ज्वार, चावल, गेहूँ, गुड़, आम, केला, आलू आदि।

प्रश्न (iii)
प्रोटीन को शरीर रचनात्मक भोजन क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की वृद्धि और मुरम्मत के लिए आवश्यक हैं इसलिए प्रोटीन सामग्री से भरपूर खाद्य पदार्थों को शरीर निर्माण खाद्य पदार्थ कहा जाता है।

प्रश्न (iv)
मानवीय शरीर के लिए मोटे आहार का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
रूक्षांश हमारे शरीर को अपचनीय भोजन से छुटकारा पाने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। यह भोजन में पानी बनाए रखने और पेट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में भी मदद करता है।

प्रश्न (v)
कोई दो ऐसे भोजन पदार्थों के नाम बताएँ, जिनमें चर्बी विद्यमान हो?
उत्तर-
मांस, अंडे, मछली, दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे मक्खन, घी आदि।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
पानी जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
जल जीवन के लिए आवश्यक है क्योंकि यह हमें भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। यह मूत्र और पसीने के रूप में शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में भी हमारी मदद करता है।

प्रश्न (ii)
हमारे शरीर के लिए आवश्यक पाँच प्रकार के पौष्टिक तत्वों के नाम बताएँ।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज और विटामिन।

प्रश्न (iii)
हम ‘विटामिन सी’ कहाँ से प्राप्त करते हैं? मानवीय शरीर में विटामिन सी’ की कमी के कारण होने वाले रोग का नाम बताएँ।
उत्तर-
खट्टे फल (नींबू, संतरा), आँवला, टमाटर, ब्रोकली आदि से हमें विटामिन सी’ मिलता है। विटामिन सी’ की कमी के कारण हम स्कर्वी नामक रोग से पीडति होते हैं। इस बीमारी का मुख्य लक्षण मसूड़ों से खून आना है।

प्रश्न (iv)
चर्बी (वसा) और कार्बोहाइड्रेट्स को ऊर्जा देने वाले भोजन क्यों कहा जाता है। व्याख्या करो।
उत्तर-
ये ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ कहलाते हैं क्योंकि ये पचने पर विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए बड़ी मात्रा में आवश्यक ऊर्जा छोड़ते हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
त्रुटि रोग क्या होते हैं ? मानवीय शरीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की कमी के कारण होने वाले रोगों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तर-
लंबे समय तक हमारे आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले रोगों को कमी रोग कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों की कमी से कुछ रोग होते हैं जिन्हें कमी रोग कहा जाता है।

  1. प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों की कमी से होने वाला रोग मैरास्मस है। इसके मुख्य लक्षण हैं शुष्क त्वचा, सी हुई आँखें, उभरी हुई पसलियाँ, शरीर बहुत दुबला, पतला और इतना कमजोर हो जाता है कि बच्चा हिल भी नहीं सकता।
  2. प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग क्वाशियोरकोर है। इसके मुख्य लक्षण हैं रुका हुआ विकास, चेहरे पर सूजन, त्वचा का रूखा होना, शरीर में पानी का जमा होना, बालों का सफेद होना।

प्रश्न (ii)
मानव के शरीर के लिए खनिज पदार्थों के बारे में चर्चा करें।
उत्तर-
खनिज पदार्थ भोजन के वे घटक हैं जिनकी हमें अच्छे स्वास्थ्य और शरीर के समुचित विकास के लिए आवश्यकता होती है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं। इनकी बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है। आयरन, कैल्शियम, आयोडीन और फास्फोरस हमारे शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज हैं। इनकी कमी से कोई रोग हो सकता है।

आयरन या लोहा – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए होती है । पत्तेदार सब्जियाँ, फल, गुड़ आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है।

कैल्शियम – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हड्डियों के निर्माण के लिए होती है। दूध और दूध से बने उत्पाद, अंडे आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दांत खराब हो सकते हैं।

फास्फोरस – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने के लिए होती है। दूध, पनीर, केला, बाजरा, मेवा आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दांत खराब हो सकते हैं।

आयोडीन – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में थायरॉयड ग्रंथि के सामान्य कामकाज के लिए होती है। आयोडीन युक्त नमक, समुद्री भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियाँ आदि आयोडीन के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से घेघा नामक रोग हो सकता है। इस रोग का मुख्य लक्षण गर्दन में थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (iii)
विटामिन क्या होते हैं? मानव के शरीर के लिए अलग-अलग विटामिनों के महत्त्व के बारे में चर्चा करें।
उत्तर-
विटामिन हमारे शरीर के समुचित कार्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। खनिजों की तरह इनकी भी बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है और ये शरीर को कोई ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं। हमें A, B, C, D, E और K जैसे कई विटामिनों की आवश्यकता होती है।

विटामिन A – अंडे, मांस, दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पपीता आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी आवश्यकता आंखों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए होती है। इसकी कमी से रतौंधी नामक रोग हो सकता है।

विटामिन B – दूध, हरी सब्जियां, मटर, अंडे, अनाज, मशरूम आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र के सामान्य विकास और कामकाज के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से बेरी-बेरी नामक रोग हो सकता है।

विटामिन C – दूध, खट्टे फल (नींबू, संतरा), आँवला, टमाटर, ब्रोकोली आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाने और विभिन्न बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसकी कमी से स्कर्वी या रक्तस्त्रावी मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।

विटामिन D – इस के मुख्य स्रोत डेयरी उत्पाद, मछली के जिगर का तेल, धूप के संपर्क में आना आदि हैं। यह स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए बहुत आवश्यक है। इसकी कमी से रिकेट्स नामक रोग हो सकता है।

विटामिन E – बादाम, मूंगफली, वनस्पति तेल जैसे सूरजमुखी और सोयाबीन तेल, पालक और ब्रोकोली जैसी पत्तेदार सब्जियाँ आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह कोशिकाओं को क्षति से बचाता है, और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

विटामिन K – हरी पत्तेदार सब्जियाँ (जैसे पालक, शलजम, सरसों, ब्रोकोली, फूलगोभी, और गोभी), मछली, मांस, अंडे और अनाज (छोटी मात्रा में होते हैं), आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह रक्त के जमने के लिए आवश्यक है।

Science Guide for Class 6 PSEB भोजन के तत्व Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 12)

प्रश्न 1.
जब हम कच्चे आलू पर आयोडीन के घोल की कुछ बूंदे डालते हैं, तो क्या होता है ?
उत्तर-
आयोडीन की बूंदे डालने से आलू का रंग नीला-काला हो जाता है।

प्रश्न 2.
आयोडीन के घोल का रंग कौन-सा होता है?
उत्तर-
बैंगनी।

प्रश्न 3.
कच्चे आलू के बिना अन्य कौन-से भोजन पदार्थों को स्टार्च की विद्यमानता के लिए प्रयोग किया जा सकता है ?
उत्तर-
उबले चावल, गेहूँ का आटा, शकरकंद और गन्ना।

सोचें और उत्तर दें (पेज 13)

प्रश्न 1.
भोजन में प्रोटीन की विद्यमानता का पता लगाने के लिए कौन से रसायनों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-
कॉपर सल्फेट (CusO4) घोल और कास्टिक सोडा।

प्रश्न 2.
प्रोटीन युक्त कोई दो भोजन पदार्थों के नाम बताएँ।
उत्तर-
उबले अंडे और मटर।

सोचें और उत्तर दें (पेज 15)

प्रश्न 1.
जब हम काजू को कागज़ पर रगड़ते हैं तो यह अल्प-पारदर्शी क्यों बन जाता है?
उत्तर-
तैलीय पैच की उपस्थिति के कारण पेपर पारदर्शी हो जाता है।

प्रश्न 2.
चर्बी युक्त कोई दो भोजन पदार्थों के नाम बताएँ।
उत्तर-
काजू, मूंगफली, सरसों।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

PSEB Solutions for Class 6 Science भोजन के तत्व Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
भोजन के मुख्य संघटक/पोषक हैं-
(क) दो
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) दस।
उत्तर-
(ग) पाँच।

प्रश्न (ii)
सभी खाद्य पदार्थों के पोषण के लिए आवश्यक है-
(क) वसा
(ख) रूक्षांश
(ग) नमक
(घ) कुछ भी नहीं।
उत्तर-
(ख) रूक्षांश।

प्रश्न (iii)
प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाने के लिए चाहिए-
(क) कॉपर सल्फेट और कास्टिक सोडा का विलयन
(ख) नाइट्रिक अम्ल
(ग) आयोडीन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) कॉपर सल्फेट और कास्टिक सोडा का विलयन।

प्रश्न (iv)
आयोडीन द्वारा परीक्षण किया जाता है-
(क) मंड (शर्करा)
(ख) प्रोटीन
(ग) विटामिन
(घ) जल।
उत्तर-
(क) मंड (शर्करा)।

प्रश्न (v)
दूध में पोषक तत्व होता है-
(क) जल
(ख) कार्बोहाइड्रेट्स
(ग) प्रोटीन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (vi)
नींबू, आँवला स्रोत हैं-
(क) कार्बोहाइड्रेट्स
(ख) खनिज
(ग) प्रोटीन
(घ) विटामिन C.
उत्तर-
(घ) विटामिन C.

प्रश्न (vii)
वसा का परीक्षण किया जाता है-
(क) नमक से
(ख) स्वाद से
(ग) कागज़ पर मसलने से
(घ) असंभव है।
उत्तर-
(ग) कागज़ पर मसलने से।

प्रश्न (viii)
अंडे के सफेद भाग में होती है-
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग) शर्करा
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) प्रोटीन।

प्रश्न (ix)
ऊर्जा देने वाला पोषक है-
(क) विटामिन
(ख) खनिज
(ग) शर्करा
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) शर्करा।

प्रश्न (x)
शरीर वर्धक भोजन में भरपूर होनी चाहिए-
(क) वसा
(ख) शर्करा
(ग) जल
(घ) प्रोटीन।
उत्तर-
(घ) प्रोटीन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (xi)
हड्डियों तथा दाँतों को मजबूत करता है-
(क) लोहा
(ख) मैंगनीज़
(ग) फास्फोरस
(घ) कैल्शियम।
उत्तर-
(घ) कैल्शियम।

प्रश्न (xii)
गायटर (Jघा) रोग भोजन में …………………. की कमी के कारण होता है।
(क) विटामिन K
(ख) विटामिन C
(ग) लोहा
(घ) आयोडीन।
उत्तर-
(घ) आयोडीन।

प्रश्न (xiii)
पेंघा रोग भोजन में …………………. की कमी से होता है।
(क) विटामिन K
(ख) विटामिन C
(ग) लोहा
(घ) आयोडीन।
उत्तर-
(घ) आयोडीन।

प्रश्न (xiv)
प्रोटीन को …………………….. भोजन कहते हैं।
(क) ऊर्जा देना वाला
(ख) रक्षात्मक
(ग) शरीर वर्धक
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) शरीर वर्धक।

प्रश्न (xv)
सूर्य की ऊर्जा से विटामिन ………………….. की प्राप्ति होती है।
(क) B
(ख) C
(ग) D
(घ) A.
उत्तर-
(ग) D.

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

2. खाली स्थान भरें

(i) मछली का तेल विटामिन ………………. का स्रोत है ।
उत्तर-
D

(ii) ………………… शरीर के विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।
उत्तर-
पोषक तत्व

(iii) कार्बोहाइड्रेट …………………….. प्रकार के होते हैं।
उत्तर-
दो

(iv) ……………….. को फलों की चीनी भी कहा जाता है।
उत्तर-
फ्रक्टोज

(v) मक्खन …………………….. का स्रोत है।
उत्तर-
वसा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) सुक्रोज हमें फलों से मिलता है।
उत्तर-
गलत

(ii) अनाज वसा का मुख्य स्रोत है।
उत्तर-
गलत

(iii) हमें विटामिनों की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर-
गलत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

(iv) विटामिन A की कमी से रिकेट्स होता है।
उत्तर-
गलत

(v) घी और मक्खन प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।
उत्तर-
गलत।

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) घी और मक्खन (a) विटामिन D
(ii) दूध, अंडे और मांस (b) वसा
(iii) मछली का तेल (c) सुक्रोज
(iv) चीनी (d) रिकेट्स
(v) विटामिन डी (e) प्रोटीन

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) घी और मक्खन (b) वसा
(ii) दूध, अंडे और मांस (e) प्रोटीन
(iii) मछली का तेल (a) विटामिन D
(iv) चीनी (c) सुक्रोज
(v) विटामिन डी (d) रिकेट्स

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब के मुख्य खाद्य पदार्थों में क्या होता है ?
उत्तर-
रोटी, राजमां, सरसों का साग, दही और घी।

प्रश्न 2.
आँध्र प्रदेश के मुख्य खाद्य पदार्थों में क्या होता है ?
उत्तर-
चावल, अरहर की दाल तथा रसम, कुंदरना, मट्ठा, घी, अचार।

प्रश्न 3.
पोषक किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पोषक-हमारे खाद्य पदार्थों की कच्ची सामग्री में हमारे शरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते हैं जिन्हें पोषक कहते हैं।

प्रश्न 4.
हमारे भोजन में मुख्य पोषक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 5.
सजीवों के लिए कार्बोहाइड्रेट का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन का प्रमुख भाग है।

प्रश्न 6.
शरीर बनाने वाले भोजन का नाम बताओ।
उत्तर-
प्रोटीन शरीर बनाने वाला भोजन है।

प्रश्न 7.
मानव शरीर के लिए विटामिनों तथा खनिजों की क्या भूमिका है ?
उत्तर-
विटामिन तथा खनिज पदार्थ मानव शरीर को सुरक्षा प्रदान करने वाले भोजन के रूप में कार्य करते हैं।

प्रश्न 8.
प्रोटीन के स्त्रोत बताओ।
उत्तर-
प्रोटीन के स्रोत-मछली, मांस, दूध, दालें, सोयाबीन तथा अंडे प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।

प्रश्न 9.
कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत बताओ।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत-गेहूँ, चावल, मक्की, बाजरा, चीनी, आलू तथा शकरकंदी आदि।

प्रश्न 10.
हमारे शरीर में जल की प्रतिशत मात्रा कितनी है ?
उत्तर-
हमारे शरीर में जल की मात्रा 70% है।

प्रश्न 11.
वसा के स्रोतों के नाम बताओ।
उत्तर-
वसा के स्त्रोत-खाना पकाने वाले तेल, मक्खन, घी, दूध, पनीर, मूंगफली इत्यादि वसा के स्रोत हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 12.
विभिन्न खनिजों के नाम बताओ जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, सल्फर, नाइट्रोजन, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा, जिंक इत्यादि विभिन्न खनिज हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

प्रश्न 13.
कार्बोहाइड्रेट अधिक खाने पर मानवीय शरीर को क्या हो सकता है ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में खाने पर मोटापा हो जाता है तथा हृदय के रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

प्रश्न 14.
वसा कम खाने से क्या हानि हो सकती है ?
उत्तर-
वसा कम खाने से आंखों की दृष्टि कमज़ोर हो जाती है तथा शरीर कमजोर हो जाता है।

प्रश्न 15.
अधिक मात्रा में वसा खाने पर क्या हानि हो सकती है ?
उत्तर-
अधिक मात्रा में वसा खाने पर हृदय के रोग लग जाते हैं। यकृत की क्रियाशीलता कम हो जाती है।

प्रश्न 16.
सब्जियों तथा फलों को प्रयोग करने से पहले क्यों धोना चाहिए ?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों का प्रयोग करने से पहले धोने से इनके ऊपर छिड़के गए रासायनिक पदार्थ तथा मिट्टी साफ हो जाते हैं।

प्रश्न 17.
कौन-से पोषक तत्व रक्षात्मक हैं ?
उत्तर-
विटामिन तथा खनिज पोषक तत्व रक्षात्मक हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 18.
शरीरवर्धक भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
शरीरवर्धक भोजन-प्रोटीन युक्त भोजन को शरीरवर्धक भोजन कहते हैं।

प्रश्न 19.
ऊर्जा देने वाला भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को ऊर्जा देने वाला भोजन कहते हैं।

प्रश्न 20.
विटामिन A का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन A हमारी त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है।

प्रश्न 21.
विटामिन C का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करता है।

प्रश्न 22.
विटामिन D का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्सियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

प्रश्न 23.
विटामिन A के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-
विटामिन A के स्रोत हैं-दूध, मछली का तेल, गाजर और पपीता।

प्रश्न 24.
विटामिन C किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है?
उत्तर-
संतरा, अमरूद, मिर्च, नींबू, आंवला और टमाटर विटामिन C के स्रोत हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 25.
विटामिन D के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-
विटामिन D के स्रोत-दूध, मछली, मक्खन तथा अंडे विटामिन D के मुख्य स्रोत हैं।

प्रश्न 26.
रूक्षांश क्या है ?
उत्तर-
रूक्षांश- हमारे शरीर को पोषकों के अतिरिक्त आहारी रेशों की आवश्यकता होती है। इन आहारी रेशों को रूक्षांश कहते हैं।

प्रश्न 27.
रूक्षांश के मुख्य स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
रूक्षांश के स्रोत-रूक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियां हैं।

प्रश्न 28.
रूक्षांश का क्या कार्य है ?
उत्तर-
रूक्षांश के कार्य-रूक्षांश अनपचे भोजन को शरीर में से बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे शरीर को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर-
हमारे शरीर को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता इस कारण है-

  1. ऊर्जा प्राप्त करने के लिए।
  2. वृद्धि के लिए।
  3. स्वस्थ रहने के लिए।
  4. बीमारियों से बचने के लिए।

प्रश्न 2.
भोजन के विभिन्न समूहों के नाम बताओ।
उत्तर-
भोजन के विभिन्न समूह हैं-

  1. ऊर्जा प्रदान करने वाले भोजन-कार्बोहाइड्रेट तथा वसा।
  2. शरीर बनाने वाले भोजन-प्रोटीन।
  3. रक्षात्मक भोजन-विटामिन और खनिज।

प्रश्न 3.
रक्षात्मक भोजन क्या होते हैं ?
उत्तर-
रक्षात्मक भोजन – वे भोजन जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाते हैं, रक्षात्मक भोजन कहलाते हैं क्योंकि ये हमारे शरीर की साधारण वृद्धि तथा उचित कार्य के लिए आवश्यक होते हैं। विटामिन तथा खनिज रक्षात्मक भोजन हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 4.
संतुलित आहार से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
संतुलित आहार – वह आहार जिसमें भोजन के सभी आवश्यक अवयव उचित मात्रा में उपस्थित हों। संतुलित आहार कहलाता है। यह आवश्यक अवयव हैं-कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज तथा पानी।

प्रश्न 5.
हमारे आहार में हरी सब्जियां होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
हमारे आहार में हरी सब्जियां निम्नलिखित कारणों से आवश्यक हैं-

  1. हरी सब्जियों से हमें कई प्रकार के खनिज लवण जैसे कि लोहा, कैल्शियम तथा फॉस्फोरस के लवण प्राप्त होते हैं।
  2. हरी सब्जियों से कई प्रकार के विटामिन प्राप्त होते हैं।
  3. हरी सब्जियाँ रूक्षांश के रूप में कार्य करती हैं तथा हमारे उत्सर्जन तंत्र के कार्य को ठीक करती हैं।
  4. हरी सब्जियाँ खाने से मसूड़ों की कसरत होती है।
  5. मसूड़े मज़बूत रहते हैं तथा दाँत भी सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 6.
कार्बोहाइड्रेट क्या होते हैं ? यह कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट – ये कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के यौगिक हैं। कार्बोहाइड्रेट से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से मंड और शर्करा के रूप में होते हैं।

प्रश्न 7.
किसी खाद्य पदार्थ में मंड की उपस्थिति का परीक्षण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में मंड का परीक्षण – मंड के परीक्षण के लिए आलू जैसी कच्ची सामग्री को एक डिश में अल्प मात्रा में लीजिए। इसमें तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बूंदें डालिए। खाद्य पदार्थ के रंग में होने वाले परिवर्तन को देखिए। यह नीला काला हो जाएगा। यह नीला काला रंग मंड की उपस्थिति दर्शाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 1

प्रश्न 8.
किसी खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण – एक परखनली लीजिए और इसमें थोड़ा सा उबला हुआ अंडा डालिए। फिर इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं। अब ड्रापर की सहायता से परखनली में दो बूंदें कॉपर सल्फेट के विलयन और दस बूंदें कास्टिक सोडे के विलयन की डालिए। परखनली को अच्छी तरह हिलाकर परखनली को कुछ समय के लिए रख दीजिए। परखनली में बैंगनी रंग हो जाएगा। बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है।

प्रश्न 9.
तुम खाद्य पदार्थ में वसा का परीक्षण कैसे करोगे ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में वसा का परीक्षण – मूंगफली के कुछ दानों को एक सफेद कागज़ में लीजिए। अब इसको थोड़ा-सा दबाएं। आपको कागज़ पर तेल के धब्बे दिखाई देंगे। कागज़ को प्रकाश में ध्यान से देखिए। आपको तेल के धब्बे स्पष्ट दिखाई देंगे। इससे सिद्ध होता है कि कागज़ पर तेल का धब्बा खाद्य पदार्थ में वसा की उपस्थिति को दर्शाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 10.
कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य क्या है ? कार्बोहाइड्रेट के स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना है।
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत – आलू, गन्ना, पपीता, गेहूँ, तरबूज, शकरकंद, चावल, आम, मक्का, बाजरा आदि हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 2

प्रश्न 11.
वसा के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं ? वसा का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर-
वसा के स्रोत-मूंगफली, गिरि, तिल, घी, मक्खन, मांस, दूध, मछली, क्रीम और अंडे आदि वसा का मुख्य कार्य ऊर्जा प्रदान करना है। यह कार्बोहाइड्रेट से अधिक ऊर्जा प्रदान करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 3

प्रश्न 12.
ऊर्जा देने वाला भोजन और शरीरवर्धक भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-

  1. वसा और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा देने वाला भोजन कहते हैं।
  2. प्रोटीन को शरीर वर्धक भोजन कहते हैं।

प्रश्न 13.
प्रोटीन का क्या कार्य है ? इसके स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
प्रोटीन का कार्य – प्रोटीन शरीर की वृद्धि और मरम्मत के लिए ज़रूरी है।
प्रोटीन के स्रोत-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 4
पादप स्रोत – चना, मूंग, दाल, राजमां, सोयाबीन, मटर आदि।
जंतु स्रोत – मांस, मछली, दूध, पनीर और अंडे।

प्रश्न 14.
विटामिन क्या होते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins) – विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। विटामिन हमारी आंख, अस्थियों, दाँत और मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं।

विटामिन कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इनमें से कुछ को विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K के नाम से जाना जाता है। विटामिनों के एक समूह को विटामिन B-कांप्लैक्स कहते हैं। हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।

प्रश्न 15.
विटामिन A, C और D का कार्य लिखिए।
उत्तर-
विटामिन A हमारी त्वचा तथा आंखों को स्वस्थ रखता है। विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 16.
विटामिन A और B के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन A के स्रोत-दूध, मछली का तेल, गाजर, पपीता और आम।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 5
विटामिन B के स्रोत – यकृत, अंकुरित मूंगी साबुत।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 6

प्रश्न 17.
विटामिन C और D के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन C के स्रोत-संतरा, टमाटर, आंवला, नींबू, अमरूद, मिर्च आदि।
विटामिन D के स्रोत–दूध, मक्खन, मछली, अंडा यकृत।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 7

प्रश्न 18.
खनिज लवणों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
खनिज लवणों का महत्त्व – हमारे शरीर को खनिज लवणों की आवश्यकता अल्प मात्रा में होती है। शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण आवश्यक हैं। लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम और आयोडीन जैसे खनिज लवण हमारे शरीर के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 19.
फॉस्फोरस के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-फॉस्फोरस के मुख्य स्रोत – दूध, केला, मटर, गूंगी और हरी पत्तेदार सब्जियाँ।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 8

प्रश्न 20.
लोहे के कौन-से स्रोत हैं ? इसकी कमी से कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर-
लोहे के स्रोत – मांस, मछली, सेब, आम, पपीता, हरियां पत्तेदार सब्जियाँ लोहे की कमी से अरक्तता का रोग हो जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 9

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 21.
कैल्शियम के कौन-से स्रोत हैं ? इसकी कमी से कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर-
कैल्शियम हमें मुख्य रूप से दूध, अंडों, हरी पत्तेदार सब्जियों से प्राप्त होता है। इसकी कमी से अस्थियाँ और दंत क्षय रोग हो जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 10

प्रश्न 22.
फलों और सब्जियों को काटकर क्यों नहीं धोना चाहिए ?
उत्तर-
छिलका उतार कर यदि सब्जियों और फलों को धोया जाता है तो यह संभव है कि उनके कुछ विटामिन नष्ट हो जाएं। सब्जियों और फलों की त्वचा में कई महत्त्वपूर्ण विटामिन तथा खनिज-लवण होते हैं। चावल और दालों को बार-बार धोने से उनमें उपस्थित विटामिन और कुछ खनिज-लवण अलग हो सकते हैं।

प्रश्न 23.
भोजन को अधिक पकाने से क्या हानि होती है ? इससे कैसे बचा जा सकता है ?
उत्तर-
भोजन को अधिक पकाने से भोजन चाहे स्वादिष्ट हो जाता है और आसानी से पच जाता है, परंतु भोजन पकाने में कुछ पोषकों की हानि भी हो सकती है। यदि भोजन पकाने में अत्यधिक जल का उपयोग किया जाता है और बाद में उसे फेंक दिया जाता है तो कई लाभदायक प्रोटीन तथा पर्याप्त मात्रा में खनिज-लवणों की हानि हो जाती है। अधिक पकाने में विटामिन ‘C’ आसानी से गर्मी से नष्ट हो जाता है। हमें अपने आहार में फल और कच्ची सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

प्रश्न 24.
मोटापे का क्या कारण है ? कौन-सा भोजन खाने से मोटापा बढ़ता है ?
उत्तर-
मोटापे का कारण – अधिक वसायुक्त भोजन खाने से मोटापा होता है। ज़रूरत से अधिक भोजन खाने से भी मोटापा होता है। तली हुई चीजें, समोसा, पूरी, मलाई, रबड़ी, पेड़ा आदि वसायुक्त भोजन खाने से भी मोटापा होता है।

प्रश्न 25.
अभावजन्य रोग से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
अभावजन्य रोग – एक व्यक्ति खाने के लिए पर्याप्त भोजन पा रहा है, लेकिन कभी-कभी उसके भोजन में किसी विशेष पोषक तत्व की कमी हो जाती है। यदि यह कमी लंबी अवधि तक रहती है तो वह व्यक्ति उसके अभाव से ग्रसित हो सकता है। एक या अधिक पोषकों का अभाव हमारे शरीर में रोग अथवा विकृतियां उत्पन्न कर सकता है। वे रोग जो लंबी अवधि से पोषक-पदार्थ के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें अभावजन्य रोग कहते हैं।

प्रश्न 26.
भोजन में पर्याप्त प्रोटीन न लेने से कौन-सी विकति हो सकती है ?
उत्तर-
यदि कोई व्यक्ति अपने भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहा है तो उसे कुछ रोग हो सकते हैं जिसमें वृद्धि का अवरुद्ध होना, चेहरे पर सूजन, बालों के रंग का उड़ना, त्वचा की बीमारियां और पेचिश जैसे रोग प्रोटीन की कमी से हो सकते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोगों/विकारों का विवरण दीजिए।
उत्तर-
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोग/विकार

विटामिन/खनिज लवण अभावजन्य रोग/विकार लक्षण
विटामिन A क्षीणता दृष्टिहीनता कमज़ोर दृष्टि, क्षीण प्रकाश में कम दिखाई देना, कभी-कभी पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो जाना।
विटामिन B1 बेरी-बेरी दर्बल पेशियां और काम करने की ऊर्जा में कमी
विटामिन C स्कर्वी मसूढ़ों से खून निकलना, घाव भरने में अधिक समय का लगना
विटामिन D रिकेट्स अस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना
कैल्शियम अस्थियां और दंत क्षय कमज़ोर अस्थियाँ, दंतक्षय
आयोडीन घेघा (गॉयटर) विकार गर्दन की ग्रंथि का फूल जाना, बच्चों में मानसिक विकलांगता
लोहा अरक्तता कमज़ोरी

प्रश्न 2.
भोजन के प्रत्येक अवयव की भूमिका क्या है ?
उत्तर-
भोजन के मुख्य अवयव हैं-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, विटामिन तथा खनिज।

I. प्रोटीन का महत्त्व-

  1. प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण, वृद्धि तथा मरम्मत के लिए आवश्यक पदार्थ हैं।
  2. प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों का निर्माण करते हैं।
  3. ये जीवद्रव्य का एक प्रमुख भाग हैं।
  4. महिलाओं में प्रोटीन दूध का निर्माण करते हैं।
  5. शरीर में एंजाइम और हार्मोन का निर्माण प्रोटीन से होता है।
  6. प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करते हैं।

II. कार्बोहाइड्रेट्स का महत्त्व-

  1. कार्बोहाइड्रेट्स ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। दैनिक जीवन में अभीष्ट ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट्स के ऑक्सीजन से प्राप्त होती है। इसके 1 ग्राम पूर्ण दहन से 17 किलो जूल ऊष्मा प्राप्त होती है।
  2. कार्बोहाइड्रेट्स रक्त में रक्त-शक्कर अनुपात को स्थिर रखते हैं।
  3. दूध पिलाने वाली माताओं में ग्लूकोज़ को लेक्टोस में बदला जाता है।
  4. मानव शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स चर्बी या वसा में परिवर्तित होते रहते हैं।
  5. कार्बोहाइड्रेट्स से लैक्टिक एसिड और अमोनिया प्राप्त होते हैं। इनके फिर प्रोटीन बनाए जाते हैं।

III. वसा का महत्त्व-

  1. वसा ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। इससे प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट्स से दुगुनी ऊर्जा मिलती है।
  2. वसा विटामिन A, D, E तथा K का मुख्य स्रोत है।
  3. वसा से कार्बोहाइड्रेट्स तथा एमीनो अम्ल बनाए जा सकते हैं।
  4. वसा को शरीर में एकत्र किया जा सकता है।
  5. मानव शरीर में वसा ऑक्सीजन से फॉस्फोलिपिडस बनते हैं। ये जीव द्रव्य के मुख्य अंग हैं तथा रक्त के जमने में सहायता करते हैं।

IV. विटामिन का महत्त्व-

  1. विटामिन हमारे भोजन का मुख्य अंग हैं। यद्यपि इनसे ऊर्जा प्राप्त नहीं होती फिर भी ये मानव शारीरिक
    क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं।
  2. विटामिन के बिना स्वास्थ्य ठीक रखना कठिन है।
  3. पौधे सरल पदार्थों से विटामिन बना लेते हैं परंतु प्राणी इनका संश्लेषण नहीं कर सकते।
  4. इनकी कमी के कारण शरीर में कई अनियमितताएं पैदा हो जाती हैं।

V. खनिज का महत्त्व-

  1. ये हड्डियां तथा दांत बनाते हैं।
  2. ये लाल रक्ताणुओं के निर्माण के लिए ज़रूरी हैं।
  3. ये रक्त के जमने में सहायक होते हैं।
  4. ऊतकों, तंत्रिकाओं तथा थायरॉयड ग्रंथि के कार्य के लिए इनकी आवश्यकता होती है।
  5. जीवन की गतिविधियों के लिए कई प्रकार के खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है? Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

PSEB 6th Class Science Guide भोजन :यह कहाँ से आता है? Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) भोजन पदार्थ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री को …………………. कहते हैं।
उत्तर-
संघटक

(ii) अंडे के सफेद भाग को ……………. कहते हैं।
उत्तर-
एल्बुमिन

(iii) पौधे …………………… क्रिया के द्वारा अपना भोजन आप तैयार करते हैं।
उत्तर-
प्रकाश संश्लेषण

(iv) सरसों के ………………. तथा …………………… भाग भोजन के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।
उत्तर-
पत्ते, बीज

(v) शहद की मक्खी फूलों से ………………………. एकत्र करती है।
उत्तर-
मकरंद।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

2. सही या ग़लत

(i) सभी जानवर मांसाहारी होते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) शकरकंद की जड़ को भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
सही

(iii) अंडा एक बढ़िया भोजन पदार्थ नहीं है क्योंकि इसमें प्रोटीन नहीं होते।
उत्तर-
ग़लत

(iv) गन्ने के तने को जूस, चीनी, गुड़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
सही

(v) मक्खन, दहीं और शहद दूध से बने पदार्थ हैं।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

3. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) गाजर (क) दालें
(ii) चने, मटर (ख) फल
(iii) गेहूँ, चावल (ग) जड़
(iv) आलू (घ) अनाज
(v) संतरा (ङ) तना

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कालम ‘ख’
(i) गाजर (ग) जड़
(ii) चने, मटर (क) दालें
(iii) गेहूँ, चावल (घ) अनाज
(iv) आलू (ङ) तना
(v) संतरा (ख) फल

4. सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न (i)
निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाहारी जानवर है ?
(क) शेर
(ख) बाज
(ग) हिरन
(घ) कौआ
उत्तर-
(घ) कौआ ।

प्रश्न (ii)
बंदगोभी का कौन-सा भाग भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
(क) तने
(ख) जड़ें
(ग) पत्ते
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर-
(ग) पत्ते।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
संघटक क्या होते हैं ?
उत्तर-
भोजन बनाने के लिए जिन पदार्थों की आवश्यकता होती है उन्हें संघटक कहते हैं।

प्रश्न (ii)
दूध से बनाए जाने वाले कोई तीन उत्पादों के नाम लिखें।
उत्तर-
पनीर, मक्खन, दही और क्रीम।

प्रश्न (iii)
भोजन पदार्थों में मसाले के तौर प्रयोग किए जाने वाले कोई दो बीजों के नाम बताएं।
उत्तर-
अदरक और हल्दी।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
बीज मानवीय भोजन का मख्य स्रोत कैसे हैं?
उत्तर-
बीज हमारे भोजन के महत्त्वपूर्ण तत्व हैं। चना, राजमाह और हरे चने (मूंग) के बीज दालें हैं । ये प्रोटीन के समृद्ध स्रोत हैं। गेहूँ, चावल और मक्का जैसे घास के पौधों के बीज अनाज के रूप में जाने जाते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट के अच्छे स्रोत हैं। सरसों, मूंगफली और नारियल जैसे कई पौधों के बीज खाद्य तेलों के अच्छे स्रोत होते हैं।

प्रश्न (ii)
जीवित प्राणियों के लिए भोजन का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
भोजन बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह-

  1. कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
  2. शरीर की वृद्धि और विकास में मदद करता है।
  3. हमें रोगों से बचाता है।
  4. हमें स्वस्थ रखता है। .
  5. शरीर के घायल अंगों को ठीक करने में मदद करता है।

प्रश्न (iii)
जानवरों से प्राप्त किए जाने वाले किन्हीं दो भोजन पदार्थों के बारे में संक्षिप्त में लिखें ।
उत्तर-
हमें जानवरों से अलग-अलग खाद्य उत्पाद मिलते हैं। दूध, अंडे, मांस, शहद आदि इनके कुछ उदाहरण हैं।
दूध और दूध उत्पाद – दूध का उपयोग दुनिया भर में भोजन के रूप में किया जाता है। इसे पनीर, मक्खन, दही, मलाई आदि जैसे डेयरी उत्पादों में भी परिवर्तित किया जाता है। हम भैंस, गाय, और बकरी के दूध का उपयोग करते हैं। दूध में प्रोटीन, चीनी, वसा और विटामिन होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

शहद – शहद मधुमक्खियों द्वारा निर्मित मीठा और गाढ़ा तरल पदार्थ है। मधुमक्खियां फूलों से मकरंद इकट्ठा करती हैं और उसे शहद में बदल कर अपने छत्तों में जमा कर लेती हैं। शहद मेचीनी, पानी, खनिज, एंजाइम और विटामिन होते हैं। प्राचीन काल से शहद का उपयोग भोजन और औषधि के रूप में किया जा रहा है।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
भोजन से संबंधित आदतों के आधार पर जानवरों को किस तरह श्रेणीबद्ध किया गया है ? उदाहरणों की सहायता के साथ व्याख्या करें।
उत्तर-
हम जानवरों को उनके भोजन की आदतों के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर सकते हैं। ये हैं-

  1. शाकाहारी,
  2. मांसाहारी और
  3. सर्वाहारी।

(1) शाकाहारी – वे जानवर जो केवल पौधों और पौधों के उत्पादों को खाते हैं शाकाहारी कहलाते हैं । जैसे गाय, बकरी, खरगोश, भेड़, हिरण, हाथी, आदि।
(2) मांसाहारी – वे जानवर जो भोजन के लिए अन्य जानवरों को खाते हैं, मांसाहारी कहलाते हैं । जैसे शेर, बाघ, छिपकली, सांप, आदि।
(3) सर्वाहारी – वे जानवर जो भोजन के लिए पौधे और जानवर दोनों खाते हैं, सर्वाहारी कहलाते हैं। जैसे कौआ, भालू, कुत्ता और चूहा, आदमी, आदि ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

Science Guide for Class 6 PSEB भोजन :यह कहाँ से आता है? Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 2)

प्रश्न 1.
भोजन पदार्थों को बनाने के लिए जरूरी सामान को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
संघटक।

प्रश्न 2.
खीर बनाने के लिए कौन-सी सामग्री प्रयोग की जाती है?
उत्तर-
दूध, चावल, चीनी और सूखे मेवे।

सोचें और उत्तर दें (पेज 4)

प्रश्न 1.
पौधे का वह भाग जिसे खाने के लिए प्रयोग किया जाता है, को क्या कहते है ?
उत्तर-
खाद्य भाग ।

प्रश्न 2.
आम के पौधे का कौन-सा भाग खाने के लिए योग्य होता है?
उत्तर-
फल ।

सोचें और उत्तर दें (पेज 6)

प्रश्न 1.
ऐसे दो जानवरों के नाम बताएं, जो केवल पौधों या पौधों से प्राप्त उत्पाद ही खाते हैं।
उत्तर-
गाय और बकरी

प्रश्न 2.
ऐसे दो जानवरों के नाम बताएं, जो केवल मांस ही खाते हैं।
उत्तर-
शेर और बाघ ।

प्रश्न 3.
दो ऐसे जानवरों के नाम बताएं, जो भोजन के लिए पौधों और जंतुओं दोनों पर निर्भर करते हैं। भोजन से सम्बन्धित आदतों में भिन्नता के आधार पर।
उत्तर-
बिल्ली और कुत्ता ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

PSEB Solutions for Class 6 Science भोजन के तत्व Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न लाया

प्रश्न (i)
यह खाद्य पदार्थ नाश्ते में खाया जाता है-
(क) मांस
(ख) दलिया
(ग) फल
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प ।

प्रश्न (ii)
दूध प्राप्त होता है
(क) फलों से
(ख) पौधों से
(ग) पशुओं से
(घ) सभी विकल्प ।
उत्तर-
(ग) पशुओं से ।

प्रश्न (iii)
अंकुरित बीजों में मात्रा अधिक होती है-
(क) कार्बोहाइड्रेट्स
(ख) वसा
(ग) प्रोटीन
(घ) जल ।
उत्तर-
(ग) प्रोटीन ।

प्रश्न (iv)
शकरकंदी से हमें मिलती है-
(क) वसा
(ख) शक्कर
(ग) शहद
(घ) दूध ।
उत्तर-
(ख) शक्कर ।

प्रश्न (v)
केवल पौधे खाने वाले जंतु कहलाते हैं-
(क) मांसाहारी
(ख) शाकाहारी
(ग) सर्वाहारी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) शाकाहारी।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न (vi)
मांसाहारी जीव खाते हैं-
(क) पौधे
(ख) पौधे और मांस
(ग) मांस
(घ) कुछ भी नहीं।
उत्तर-
(ग) मांस।

प्रश्न (vii)
अंडे देते हैं-
(क) मुर्गी
(ख) छिपकली
(ग) कछुआ
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

प्रश्न (viii)
खीर के संघटक हैं-
(क) दूध, चीनी, चावल
(ख) दूध, आटा, चीनी
(ग) पानी, चीनी, चावल
(घ) पानी, आटा, चीनी ।
उत्तर-
(क) दूध, चीनी, चावल ।

प्रश्न (ix)
दूध का उत्पाद नहीं है-
(क) खीर
(ख) दहीं
(ग) दाल
(घ) पनीर।
उत्तर-
(ग) दाल।

प्रश्न (x)
गाजर एक …………………… है जो हम खाते हैं।
(क) तना
(ख) जड़
(ग) फूल
(घ) फल।
उत्तर-
(ख) जड़।

प्रश्न (xi)
दूसरे जीवों को खाने वाले जीवों को क्या कहते हैं ?
(क) शाकाहारी
(ख) मांसाहारी
(ग) परजीवी
(घ) सर्वाहारी ।
उत्तर-
(ख) मांसाहारी ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

2. खाली स्थान भरें

(i) सिंह ………………….. और बकरी …………………. है ।
उत्तर-
मांसाहारी, शाकाहारी

(ii) कौआ, कुत्ता और बिल्ली ……………………. हैं ।
उत्तर-
सर्वाहारी

(iii) जीवों से प्राप्त भोजन को …………………….. कहा जाता है ।
उत्तर-
पशु उत्पाद

(iv) पौधों से प्राप्त भोजन को …………………. कहा जाता है ।
उत्तर-
वनस्पति उत्पाद

(v) गन्ना हमें ……………………….. देता है ।
उत्तर-
चीनी ।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) जो जानवर दूसरे जानवरों का मांस खाते हैं, वे शाकाहारी कहलाते हैं ।
उत्तर-
गलत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

(ii) दूध से ही हमें प्रोटीन मिलता है ।
उत्तर-
गलत

(iii) सरसों के बीज तेल के स्रोत हैं ।
उत्तर-
सही

(iv) गिद्ध विभाजक हैं ।
उत्तर-
गलत

(v) तोता सर्वाहारी है ।
उत्तर-
गलत

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) दूध (a) गन्ना
(ii) शहद (b) ऊँठनी
(iii) चीनी (c) खरगोश
(iv) शाकाहारी (d) कवक
(v) विभाजक (e) मधुमक्खी

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) दूध (b) ऊँठनी
(ii) शहद (e) मधुमक्खी
(ii) चीनी (a) गन्ना
(iv) शाकाहारी (c) खरगोश
(v) विभाजक (d) कवक

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
चार खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर-
खाद्य पदार्थ-रोटी, चावल, दाल, फूलगोभी।

प्रश्न 2.
कच्ची सामग्री किसे कहते हैं ?
उत्तर-
कच्ची सामग्री – खाद्य पदार्थ बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली सामग्री को कच्ची सामग्री कहते हैं। जैसे चावल बनाने के लिए पानी और चावल कच्ची सामग्री है।

प्रश्न 3.
दाल बनाने के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री चाहिए ?
उत्तर-
दाल बनाने के लिए कच्ची दाल, जल, नमक, तेल, घी, मसाले आदि चाहिए।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 4.
सब्जी बनाने के लिए कौन-से संघटनों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
कच्ची सब्जी, नमक, वसा, मसाला, तेल आदि की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 5.
संघटक किसे कहते हैं ?
उत्तर-
संघटक-खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए जो पदार्थ प्रयोग किये जाते हैं, उन्हें संघटक कहते हैं।

प्रश्न 6.
जंतुओं से हमें कौन-से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर-
जंतुओं से हमें दूध, अंडे, मछली, मांस, मुर्गा और झींगा आदि प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 7.
पौधे से कौन-से खाद्य संघटक प्राप्त होते हैं ?
उत्तर-
पौधे से हमें सब्जियाँ, फल आदि संघटक प्राप्त होते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 8.
दूध देने वाले पशुओं के नाम लिखो।
उत्तर-
गाय, भैंस और बकरी से हमें दूध प्राप्त होता है।

प्रश्न 9.
दूध के उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर-
दूध से हमें मक्खन, क्रीम, घी, पनीर और दही आदि मिलते हैं।

प्रश्न 10.
किन पौधों के पत्तों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
पालक, सरसों और मेथी के पत्तों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 11.
किन पौधों के तनों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
आलू, प्याज, लहसुन और कचालू के तने को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया है।

प्रश्न 12.
किस पौधे के फल को खाद्य भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
आम का फल ।

प्रश्न 13.
किसी एक पौधे का नाम बताओ जिसके विभिन्न भाग खाए जाते हैं ।
उत्तर-
सरसों के पत्ते से साग बनता है तथा इसके बीजों से तेल प्राप्त किया जाता है ।

प्रश्न 14.
अंकुरण किसे कहते हैं ?
उत्तर-
अंकुरण – बीजों के पुंगरने अथवा अंकुरित होने को अंकुरण कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 15.
दो शाकाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर-
भैंस और बकरी ।

प्रश्न 16.
दो मांसाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर-
शेर और छिपकली।

प्रश्न 17.
दो सर्वाहारी जंतुओं के नाम बताओ।
उत्तर-
मनुष्य और कौआ।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
जो आहार हम खाते हैं वह कहां से आता है ?
उत्तर-
जो आहार हम रोज़ाना खाते हैं वह हमें पौधों और जंतुओं से प्राप्त होता है।

प्रश्न 2.
पौधों से हमें कौन-कौन से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर-
पौधों से हमें अनाज, दालें, सब्जियाँ, मसाले, तेल, फूल और फल खाद्य पदार्थों के रूप में प्राप्त होते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 3.
आपके द्वारा दिन में खाये गये खाद्य पदार्थों की सूची बनाएं।
उत्तर-
दूध, चपाती, दाल, सब्जी, फल, ब्रैड, पकौड़े, खीर आदि।

प्रश्न 4.
इडली खाद्य पदार्थ बनाने के लिए प्रयोग की गई कच्ची सामग्री और उसके स्रोतों के नाम बताओ।
उत्तर-

खाद्य मद कच्ची सामग्री स्रोत
इडली चावल पौधा
उड़द की दाल पौधा
नमक समुद्र
जल जल स्रोत

प्रश्न 5.
चिकन करी खाद्य मद के लिए कच्ची सामग्री और स्रोत बताएं।
उत्तर-

खाद्य मद कच्ची सामग्री स्रोत
चिकन करी चिकन (मुर्गा) जंतु
मसाला पौधा
तेल/घी पौधा/जंतु
जल जल स्रोत

प्रश्न 6.
बैंगन का भर्ता में से उन संघटकों को छांटिए जिनका मुख्य स्रोत पौधे हैं। यह पौधों के किन भागों से प्राप्त होते हैं ?
उत्तर-

खाद्य पदार्थ संघटक पौधे का भाग जो हमें संघटक देता है
बैंगन का भर्ता बैंगन फल
मिर्च (मसाले के रूप में) फल
तेल (मूंगफली, सरसों, बीज सोयाबीन) बीज

प्रश्न 7.
भैंस और बिल्ली द्वारा खाये जाने वाले भोजन पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर-

जीव का नाम खाया जाने वाला भोजन
(1) भैंस (1) घास, खली, भूसा, अनाज, पत्ती
(2) बिल्ली (2) छोटे जंतु, पक्षी, दूध।

प्रश्न 8.
शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी जंतुओं से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
शाकाहारी – जो जंतु केवल पौधे और पादप उत्पाद खाते हैं उन्हें शाकाहारी कहते हैं; जैसे-गाय, भैंस।
मांसाहारी – जो जंतु दूसरे जंतुओं को खाते हैं उन्हें मांसाहारी कहते हैं; जैसे-शेर, मेंढक, छिपकली। सर्वाहारी-जो जंतु अपना भोजन पौधों और जंतुओं दोनों से प्राप्त करते हैं उन्हें सर्वाहारी कहते हैं; जैसे-मनुष्य और कौआ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 9.
निम्नलिखित जंतुओं में से मांसाहारी, शाकाहारी और सर्वाहारी वर्गों के जंतु छांटिए। भैंस, बकरी, चूहा, बिल्ली, शेर, बाघ, मकड़ी, गाय, छिपकली, मनुष्य, तितली, कौआ।
उत्तर-
मांसाहारी – शेर, बाघ, मकड़ी, छिपकली।
शाकाहारी – भैंस, बकरी, गाय, तितली, चूहा।
सर्वाहारी – बिल्ली, मनुष्य, कौआ।

प्रश्न 10.
अंकुरित बीजों को खाने के लिए कैसे तैयार किया जाता है ?
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 1
मूँग अथवा चने के कुछ सूखे बीज लीजिए। इनमें से कुछ बीजों को जल से भरे एक पात्र में डाल दें तथा एक दिन के लिए छोड़ दीजिए। अगले दिन जल को पूरी तरह निकाल दें और बीजों को गिलास में रहने दें और एक गीले कपड़े से ढक दें। पूरा दिन पड़ा रहने दें। सुबह उनमें से छोटे-छोटे पौधे उगने शुरू हो चित्र-अंकुरित बीज जाएंगे। यह अंकुरित बीज हैं। इनमें कुछ मसाले और नमक मिलाकर खायें, यह स्वादिष्ट अल्पाहार है।

प्रश्न 11.
शहद कैसे प्राप्त होता है ?
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 2
शहद की प्राप्ति – शहद हमें मधुमक्खियों के छत्ते से प्राप्त होता है। मधुमक्खियाँ पेड़ों पर छत्ते बनाती हैं। ये मधुमक्खियाँ फूलों से पराग एकत्रित करती हैं और इसे अपने छत्ते में भंडारित करती हैं। फूल और उनका मकरंद वर्ष के केवल कुछ समय में ही उपलब्ध होते हैं। मधुमक्खियों द्वारा भंडारित भोजन को हम शहद के रूप में उपयोग करते हैं।
चित्र–मधुमक्खियों का छत्ता

प्रश्न 12.
जंतु क्या खाते हैं ?
उत्तर-
जंतुओं का भोजन – विभिन्न जंतु विभिन्न प्रकार का भोजन खाते हैं। कुछ जंतु केवल पादप और उनके उत्पाद खाते हैं; जैसे गाय, भैंस और बकरी। ऐसे जंतुओं को शाकाहारी कहते हैं। कुछ जंतु दूसरे जंतुओं का मांस खाते हैं; जैसेछिपकली, कबूतर, गिलहरी, मेंढक, शेर और बाघ आदि। इन जंतुओं को मांसाहारी कहते हैं। कुछ जंतु पौधों के उत्पाद और दूसरे जंतुओं का मांस खाते हैं। ऐसे जंतुओं को सर्वाहारी कहते हैं; जैसे-मनुष्य, कौआ और बिल्ली आदि।

प्रश्न 13.
खाद्य सामग्री के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-
खाद्य सामग्री के स्रोत – पौधे और जंतु खाद्य सामग्री के स्रोत हैं। पौधों से हमें अनाज, फल, सब्जियाँ, बीज, तेल आदि प्राप्त होते हैं। जंतुओं से हमें खाद्य पदार्थ के रूप में दूध, अंडा, मुर्गा, मछली, झींगा, मांस आदि प्राप्त होता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 3

प्रश्न 14.
भोजन के रूप में पौधे के कौन-से भाग खादय पदार्थ के रूप में प्रयोग किए जाते हैं ?
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 4
पौधे हमारे भोजन का एक मुख्य स्रोत हैं। हम पौधे के कई भागों का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में करते हैं। हम पत्तियों वाली अनेक सब्जियाँ खाते हैं। कुछ पौधों के फलों को भोजन के रूप में खाते हैं। कभी हम जड़, कभी तना तो कभी पुष्प भी भोजन के रूप में खाते हैं। जैसे-सीताफल के फूलों को चावल की पिठी में डुबोकर और तलकर पकौड़ी बनाकर खाया जाता है।

कुछ पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाने योग्य होते हैं। जैसे-सरसों के बीज से हमें तेल प्राप्त होता है एवं इसकी पत्तियों का उपयोग साग बनाने के लिए किया जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन :यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 15.
अनाज, दालें, सब्ज़ियाँ तथा फल कहाँ से प्राप्त होते हैं तथा ये किस प्रकार के जंतुओं का भोजन हैं?
उत्तर-
अनाज, दालें, सब्जियाँ तथा फल हमें पौधों से प्राप्त होते हैं। ये सभी शाकाहारी तथा सर्वआहारी जंतुओं का भोजन हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
इडली, चिकन करी और खीर के लिए प्रयोग की जाने वाली कच्ची सामग्री और उनके स्रोत लिखिए।
उत्तर-
इडली, चिकन करी और खीर के संघटक और स्रोत-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 5

प्रश्न 2.
निम्नलिखित जंतुओं द्वारा खाये जाने वाले भोजन पदार्थों के नाम लिखिए-
भैंस, बिल्ली, चूहा, शेर, बाघ, मकड़ी, छिपकली, गाय, मनुष्य, तितली, कौआ।
उत्तर-
जंतु और उनका भोजन

जीव का नाम खाया जाने वाला भोजन
भैंस घास, खली, भूसा, अनाज, पत्ती
बिल्ली छोटे जंतु, पक्षी, दूध
चूहा अनाज, चपाती, फल, तेल, घी आदि
शेर दूसरे प्राणियों का मांस
बाघ दूसरे प्राणियों का मांस
मकड़ी छोटे कीड़े-मकौड़े और पतंगे
छिपकली कीड़े-मकौड़े, पतंगे
गाय घास, भूसा, अनाज, खाली।
मनुष्य अनाज और अन्य पौधा उत्पाद और मांस मछली और अंडा
तितली फूलों का मकरंद
कौआ अनाज, चपाती, फल, दाने और दूसरे प्राणियों का मास

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

Punjab State Board PSEB 11th Class Economics Book Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Economics Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

PSEB 11th Class Economics पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति Textbook Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब सरकार की आय के मुख्य कर साधन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
पंजाब सरकार की आय के मुख्य साधनों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है कर साधन-इन साधनों में बिक्री कर, उत्पादन कर, भूमि लगान, स्टैम्प ड्यूटी तथा रजिस्ट्री, मोटर गाड़ियों पर कर, विद्युत् कर, यात्रा कर इत्यादि शामिल किए जाते हैं।

प्रश्न 2.
पंजाब सरकार के विकासवादी व्यय की दो मुख्य मदों का वर्णन करें।
उत्तर-
कृषि (Agriculture)-कृषि, सहकारिता तथा पशुपालन की उन्नति के लिए सरकार व्यय करती है। वर्ष 2020-21 में इस मद पर ₹ 13267 करोड़ व्यय होने का अनुमान लगाया गया।

प्रश्न 3.
पंजाब सरकार के गैर-विकासवादी व्यय की मदों का वर्णन करें।
उत्तर-
राज्य प्रबन्ध (Administration)-पंजाब सरकार को राज्य प्रबन्ध, पुलिस तथा शान्ति स्थापित करने के लिए व्यय करना पड़ता है। वर्ष 2020-21 में इस मद पर व्यय करने के लिए ₹ 6954 करोड़ रखे गए।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

प्रश्न 4. पंजाब में सरकार की आय के मुख्य साधन बिक्री कर, उत्पादन कर, भूमि लगान, स्टैम्प ड्यूटी आदि
उत्तर-
सही।

प्रश्न 5.
पंजाब सरकार की आय व्यय से अधिक है।
उत्तर-
सही।

प्रश्न 6. पंजाब सरकार द्वारा विकासवादी व्यय ………. हैं।
(a) शिक्षा
(b) कृषि
(c) स्वास्थ्य
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 7.
वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार की कुल आय ……………. करोड़ रुपए होने का अनुमान था।
(a) 151048
(b) 152048
(c) 153048
(d) 164048
उत्तर-
(c) 153048

प्रश्न 8.
सन् 2020-21 में पंजाब सरकार का कुल व्यय ₹ ………….. करोड़ होने का अनुमान था।
(a) 152805
(b) 162805
(c) 172805
(d) 1828808
उत्तर-
(a) 152805

प्रश्न 9.
पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति सन्तोषजनक है।
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 10.
पंजाब सरकार को सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर कम व्यय करना चाहिए।
उत्तर-
सही।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

प्रश्न 11.
पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सुझाव दें।
उत्तर-
पंजाब को विकासवादी व्यय अधिक करना चाहिए और ग्रांटें देनी बन्द करनी चाहिए।

प्रश्न 12.
पंजाब सरकार पर 2020-21 का कुल ऋण ₹ 20 लाख करोड़ था।
उत्तर-
सही।

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब सरकार की आय के दो कर साधनों का वर्णन करें।
उत्तर-
पंजाब सरकार को करों द्वारा तथा गैर-कर साधनों द्वारा आय प्राप्त होती है। वर्ष 2020-21 में लगभग ₹ 153048 करोड़ की कुल आय प्राप्त होने का अनुमान था। पंजाब सरकार के कर साधन निम्नलिखित हैं-

  1. बिक्री कर (Sale Tax)- बिक्री कर पंजाब सरकार की आय का मुख्य साधन है। यह कर वस्तुओं तथा सेवाओं की बिक्री के समय लगाया जाता है। वर्ष 2020-21 में बिक्री द्वारा ₹ 5575 करोड़ की आय होने की सम्भावना थी।
  2. राज्य उत्पादन कर (State Excise Duty)-यह कर नशीले पदार्थों पर लगाया जाता है और 2020-21 में इस कर से ₹ 6550 करोड़ प्राप्त होने की संभावना थी।

प्रश्न 2.
पंजाब सरकार की आय के दो गैर-कर साधनों की व्याख्या करें।
उत्तर-
पंजाब सरकार को गैर-कर साधनों द्वारा भी आय प्राप्त होती है। इसके मुख्य साधन निम्नलिखित हैं-

  1. साधारण सेवाएं (General Services)-पंजाब द्वारा साधारण सेवाओं जैसे कि पुलिस, जेल, लोक सेवा से प्राप्त होती है। इस प्रकार ₹ 6754 करोड़ की आय पंजाब सरकार को प्राप्त होने की सम्भावना थी।
  2. आर्थिक विकास (Economics Services) आर्थिक सेवाओं का अर्थ सिंचाई, भूमि सुधार, पशु पालन, मछली पालन, यातायात इत्यादि सेवाओं से प्राप्त होने वाली आय से होता है। वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार को आर्थिक सेवाओं द्वारा ₹ 898 करोड़ की आय प्राप्त होने का अनुमान था।

प्रश्न 3.
पंजाब सरकार के दो विकास व्यय बताएं।
उत्तर-
विकास व्यय (Development Expenditure)-विकास व्यय में मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य उद्योग, सड़कें, विद्युत् इत्यादि पर व्यय को शामिल किया जाता है।

  1. शिक्षा (Education)-पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों, कॉलेजों तथा तकनीकी संस्थाओं के संचालन पर व्यय किया जाता है। 2020-21 में पंजाब सरकार द्वारा ₹ 13037 करोड़ व्यय किए जाने का अनुमान था।
  2. स्वास्थ्य सुविधाएं (Medical Facilities)-पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके लिए गांवों में प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र, शहरों तथा कस्बों में अस्पताल स्थापित किए गए हैं। 2020-21 में स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय करने के लिए ₹ 4532 करोड़ रखे गए थे।

प्रश्न 4.
पंजाब सरकार के दो गैर विकास व्यय बताएं।
उत्तर-
गैर-विकास व्यय (Non-Development Expenditure)- पंजाब सरकार को गैर-विकास व्यय जैसे कि राज्य प्रशासन, पुलिस, कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशन देने पर काफ़ी धन व्यय करना पड़ता है। इसको गैर-विकास व्यय कहा जाता है।

  1. राज्य प्रशासन (Civil Administration)-पंजाब सरकार प्रशासन पर व्यय करती है जैसे कि पुलिस, सरकारी कर्मचारी तथा मन्त्रियों के लिए रखे गए कर्मचारियों पर काफ़ी व्यय करना पड़ता है। 2020-21 में राज्य प्रशासन पर पंजाब सरकार ने ₹ 27629 करोड़ व्यय किए।
  2. ऋण सेवाएं (Debts Services)-पंजाब सरकार द्वारा प्राप्त किए गए ऋण पर ब्याज दिया जाता है। यह ऋण केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय बैंक से प्राप्त किया जाता है। 2020-21 में पंजाब सरकार द्वारा ब्याज के रूप में ₹ 19075 करोड़ व्यय करने का अनुमान था।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब सरकार की आय के कर साधनों का वर्णन करें।
उत्तर-
पंजाब सरकार को करों द्वारा तथा गैर-कर साधनों द्वारा आय प्राप्त होती है। वर्ष 2017-18 में लगभग ₹ 60080 करोड़ की कुल आय प्राप्त होने का अनुमान था। पंजाब सरकार के कर साधन निम्नलिखित हैं-
1. जी० एस० टी० (G.S.T.)-बिक्री कर पंजाब सरकार की आय का मुख्य साधन है। यह कर वस्तुओं तथा सेवाओं की बिक्री के समय लगाया जाता है। वर्ष 2020-21 में बिक्री द्वारा ₹ 5578 करोड़ की आय होने की सम्भावना थी जोकि कुल आय का 39.56% भाग थी।

2. राज्य उत्पादन कर (Excise Duty)-इस कर को आबकारी कर भी कहा जाता है। यह कर नशीली वस्तुओं जैसे कि अफीम, शराब, भांग इत्यादि पर लगाया जाता है। आबकारी कर द्वारा 2020-21 में ₹ 6250 करोड़ की आय होने की सम्भावना थी जोकि कुल आय का 9.17% भाग थी।

3. केन्द्रीय करों में भाग (Share from Central Taxes)-कुछ कर केन्द्र सरकार द्वारा लगाए जाते हैं जैसे कि आय कर, उत्पादन कर, मृत्यु कर इत्यादि। इन करों में से राज्य सरकार को भाग दिया जाता है। 2020-21 में पंजाब सरकार को केन्द्रीय करों से ₹ 14021 करोड़ की आय प्राप्त होने का अनुमान था।

4. भूमि लगान (Land Revenue)-भूमि के मालिए द्वारा भी सरकार को आय प्राप्त होती है। वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार को इस कर द्वारा ₹ 78 करोड़ की आय होने का अनुमान था।

प्रश्न 2.
पंजाब सरकार के विकासवादी व्यय की संक्षेप व्याख्या करो।
उत्तर-
पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले व्यय को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है –
(A) विकासवादी व्यय
(B) गैर-विकासवादी व्यय।
विकासवादी व्यय की मुख्य मदें इस प्रकार हैं-
1. शिक्षा (Education)-पंजाब सरकार को शिक्षा अर्थात् स्कूल, कॉलेज तथा तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए व्यय करना पड़ता है। प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेजों को आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्ष 2020-21 में शिक्षा पर ₹ 13037 करोड़ व्यय होने का अनुमान था।

2. स्वास्थ्य सुविधाएं (Medical Facilities)-लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार को व्यय करना पड़ता है। गांवों तथा शहरों में बीमार लोगों को इलाज की सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2020-21 में स्वास्थ्य सुविधाओं पर पंजाब सरकार ने ₹ 4532 करोड़ व्यय करने के लिए रखे थे।

3. कृषि, सहकारिता तथा पशु-पालन (Agriculture, co-operation and Animal Husbandary)पंजाब सरकार द्वारा कृषि के विकास के लिए बहुत व्यय किया जाता है। किसानों को आधुनिक औज़ार, बढ़िया बीज तथा रासायनिक उर्वरक प्रदान की जाती है। वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार ने ₹ 13067 करोड़ कृषि के विकास पर व्यय करने के लिए रखे थे।

4. सिंचाई तथा बहुमुखी योजनाएं (Irrigation and Multipurpose Projects)-पंजाब में सिंचाई की तरफ अधिक ध्यान दिया जाता है। इसलिए पंजाब सरकार सिंचाई तथा बहुमुखी योजनाओं पर बहुत व्यय करती है। इसलिए नहरें, ट्यूबवैल, विद्युत् घरों के विकास पर काफ़ी व्यय किया जाता है। वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार ने ₹ 2510 करोड़ व्यय करने के लिए रखे थे।

प्रश्न 3.
पंजाब सरकार की आय के गैर-कर साधनों की व्याख्या करें।
उत्तर-
पंजाब सरकार को गैर-कर साधनों द्वारा भी आय प्राप्त होती है। इसके मुख्य साधन निम्नलिखित हैं-
1. साधारण सेवाएं (General Services)-पंजाब द्वारा साधारण सेवाओं जैसे कि पुलिस, जेल, लोक सेवा कमीशन इत्यादि से प्राप्त होती है। वर्ष 2020-21 में कुल आय का ₹ 6754 करोड़ साधारण सेवाओं से प्राप्त होने का अनुमान था।

2. आर्थिक विकास (Economics Services)-आर्थिक सेवाओं का अर्थ सिंचाई, भूमि सुधार, पशु पालन, मछली पालन, यातायात इत्यादि सेवाओं से प्राप्त होने वाली आय से होता है। वर्ष 2020-21 में पंजाब सरकार को आर्थिक सेवाओं द्वारा ₹ 898 करोड़ की आय प्राप्त होने का अनुमान था।

3. ऋण सेवाएं, लाभांश तथा लाभ (Debt Services, Dividends and Profits)-पंजाब सरकार को ऋण देने के बदले में ब्याज प्राप्त होता है। यह ऋण नगर पालिकाओं अथवा व्यक्तियों को दिया जाता है। इससे सरकार को ब्याज प्राप्त होता है। पंजाब सरकार को 2020-21 में इस मद द्वारा ₹ 5.2 करोड़ की आय प्राप्त होने की सम्भावना थी।

4. केन्द्रीय सरकार से प्राप्त सहायता (Aid from central Government) राज्य सरकार को केन्द्रीय सरकार से सहायता प्राप्त होती है जोकि योजनाओं को लागू करने पर व्यय की जाती है। पंजाब सरकार को वर्ष 2020-21 में केन्द्र सरकार से ₹ 30113 करोड़ की आय प्राप्त होने का अनुमान था।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब सरकार की आय के मुख्य साधन तथा व्यय की मदों का वर्णन करें।
(Explain the main sources of Revenue and Heads of Expenditure of the Punjab Government.)
उत्तर-
पंजाब सरकार की आय के मुख्य साधन तथा व्यय की मदों का विवरण इस प्रकार है-
आय के मुख्य साधन (Main Sources of Revenue) – पंजाब सरकार ने बजट 2020-21 के अनुसार पंजाब की कुल आय ₹ 153048 करोड़ होने का अनुमान था तथा कुल व्यय का अनुमान ₹ 154805 करोड़ था। पंजाब सरकार की आय के ढांचे (Pattern) को हम अग्रलिखित अनुसार स्पष्ट कर सकते हैं-
1. शिक्षा (Education)-पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों, कॉलेजों तथा तकनीकी संस्थाओं के संचालन पर व्यय किया जाता है। 2020-21 में पंजाब सरकार द्वारा ₹ 13267 करोड़ व्यय किए जाने का अनुमान था।

2. स्वास्थ्य सुविधाएं (Medical Facilities)-पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके लिए गांवों में प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र, शहरों तथा कस्बों में अस्पताल स्थापित किए गए हैं। 2020-21 में स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय करने के लिए ₹ 4532 करोड़ रखे गए थे।

3. कृषि तथा ग्रामीण विकास (Agriculture & Rural Development)-पंजाब का मुख्य व्यवसाय कृषि है। सरकार द्वारा कृषि के विकास के लिए व्यय किया जाता है। किसानों को आधुनिक औजार, बीज तथा रासायनिक उर्वरक प्रदान किए जाते हैं। इसके लिए 2020-21 में ₹ 6547 करोड़ व्यय का अनुमान लगाया गया तथा ग्रामीण विकास पर ₹ 678 करोड़ व्यय होने का अनुमान था।

4. सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण (Social Security and Welfare)-पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा तथा लोगों के कल्याण के लिए भी व्यय करती है। अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों तथा निर्धन लोगों को बुढ़ापा पेंशन दी जाती है। 2020-21 में पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण पर व्यय करने के लिए ₹ 4728 करोड़ रखे गए थे।

5. उद्योग तथा खनिज (Industries and Minerals) पंजाब सरकार छोटे तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को सुविधाएं प्रदान करती है। इन उद्योगों को कम कीमत पर प्लाट, मशीनें, कच्चा माल तथा विद्युत् आपूर्ति की जाती है। सरकार उद्योगों के माल की बिक्री का प्रबन्ध भी करती है। 2020-21 में उद्योगों तथा खनिज पर ₹ 2473 करोड़ व्यय करने का अनुमान था।

B. गैर-विकास व्यय (Non-Development Expenditure)-पंजाब सरकार को गैर-विकास व्यय जैसे कि राज्य प्रशासन, पुलिस, कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशन देने पर काफ़ी धन व्यय करना पड़ता है। इसको गैर-विकास व्यय कहा जाता है।
1. राज्य प्रशासन (Civil Administration) पंजाब सरकार प्रशासन पर व्यय करती है जैसे कि पुलिस, सरकारी कर्मचारी तथा मन्त्रियों के लिए रखे गए कर्मचारियों पर काफ़ी व्यय करना पड़ता है। 2020-21 में राज्य प्रशासन पर पंजाब सरकार ने ₹ 24639 करोड़ व्यय किए गए।

2. ऋण सेवाएं (Debts Services)-पंजाब सरकार द्वारा प्राप्त किए गए ऋण पर ब्याज दिया जाता है। यह ऋण केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय बैंक से प्राप्त किया जाता है। 2020-21 में पंजाब सरकार द्वारा ब्याज के रूप ₹ 19075 करोड़ व्यय करने का अनुमान था।

3. कर वसूली पर व्यय (Direct Demand on Revenue)-पंजाब सरकार द्वारा बहुत से कर लगाए जाते हैं जैसे कि बिक्री कर, राज्य उत्पादन कर, मनोरंजन कर इत्यादि। इन करों को एकत्रित करने के लिए सरकार को व्यय करना पड़ता है। 2020-21 में करों को एकत्रित करने के लिए ₹ 1800 करोड़ व्यय होने का अनुमान था।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 29 पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति

4. पेंशन तथा अन्य सेवाएं (Pension and other services)-पंजाब सरकार द्वारा पेंशन तथा अन्य सेवाएं प्रदान करने पर व्यय किया जाता है। 2020-21 में ₹ 122067 करोड़ पेंशन तथा अन्य सेवाओं पर व्यय होने का अनुमान था।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

Punjab State Board PSEB 11th Class Economics Book Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Economics Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

PSEB 11th Class Economics 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास Textbook Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब में औद्योगिक ढांचे के विकास का वर्णन करें।
उत्तर-
पंजाब में अधिक उद्योग घरेलू तथा छोटे पैमाने के उद्योग हैं। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की कमी पाई जाती है।

प्रश्न 2.
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों की क्या स्थिति है ?
उत्तर-
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योग अधिक विकसित हुए हैं। 2018-19 में छोटे पैमाने के उद्योगों की कार्यशील इकाइयां 1:98 लाख थीं।

प्रश्न 3.
छोटे पैमाने के उद्योगों से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
छोटे उद्योग तथा सहायक उद्योग वे उद्योग हैं, जिनमें एक करोड़ रुपए की अचल पूंजी का निवेश होता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

प्रश्न 4.
जिन उद्योगों में एक करोड़ रुपए तक की पूंजी लगी होती है उनको …………. उद्योग कहा जाता है।
(a) कुटीर
(b) छोटे पैमाने के
(c) मध्यम आकार के
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(b) छोटे पैमाने के।

प्रश्न 5.
पंजाब में औद्योगिक प्रगति सन्तोषजनक है।
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 6.
पंजाब में अधिक मात्रा में …………. उद्योग लगे हुए हैं।
(a) छोटे पैमाने के
(b) मध्यम आकार के
(c) बड़े पैमाने के
(d) उपरोक्त सभी प्रकार के।
उत्तर-
(a) छोटे पैमाने के।

प्रश्न 7.
पंजाब में औद्योगिक विकास की प्रगति ……… है।
उत्तर-
धीमी।

प्रश्न 8.
पंजाब में बड़े पैमाने के उद्योगों की कमी का कारण ………………… है।
(a) खनिज पदार्थों की कमी
(b) बिजली की कमी
(c) सीमावर्ती राज्य
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 9.
पंजाब में वित्त की कमी के कारण औद्योगिक विकास नहीं हुआ।
उत्तर-
सही।

प्रश्न 10.
पंजाब में अल्प उद्योगों का कम विकास हुआ है।
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 11. पंजाब में औद्योगिक विकास की ज़रूरत नहीं।
उत्तर-
ग़लत।

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखें।
अथवा
पंजाब में औद्योगीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें।
उत्तर-
पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता निम्नलिखित तत्त्वों से स्पष्ट हो जाती है-

  1. संतुलित विकास (Balanced Growth)-पंजाब की अर्थ-व्यवस्था का संतुलित विकास नहीं हुआ क्योंकि पंजाब के अधिकतम लोग कृषि में लगे हुए हैं। इसलिए उद्योगों का विकास आवश्यक है तो जो पंजाब का संतुलित विकास हो सके।
  2. रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment)-पंजाब में शहरों तथा गांवों में बेरोज़गारी पाई जाती है। उद्योगों के विकास से पंजाब में शहरी बेरोज़गारी तथा गांवों में छुपी बेरोज़गारी कम होगी। उद्योगों के विकास से पूर्ण रोज़गार की स्थिति प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न 2.
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास का विवरण दें।
उत्तर-
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों का विकास-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास 1

प्रश्न 3.
पंजाब के कोई दो छोटे पैमाने के उद्योगों पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
पंजाब के मुख्य छोटे पैमाने के उद्योग अग्रलिखित हैं

  1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry)-पंजाब का हौज़री उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2015-16 इस उद्योग द्वारा ₹ 3711 करोड़ वार्षिक मूल्य का माल उत्पादित किया जाता है। इसमें 78 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।
  2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry)-पंजाब में साइकिल उद्योग छोटे स्तर तथा बड़े स्तर दोनों पर ही कार्य कर रहा है। साइकिल तथा साइकिल के पुर्जे बनाने का उद्योग लुधियाना, जालन्धर, राजपुरा तथा मालेरकोटला में स्थित है। 2015-16 में ₹ 12966 करोड़ मूल्य के साइकिल तथा साइकिल के पुों का उत्पादन किया गया। इसमें 78.4 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।

प्रश्न 4.
पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के दो कारण लिखें।
उत्तर-
पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के कारण (Causes of Slow Progress of Medium & Large Scale Industries in Punjab)

  • खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources)-पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता होती है। पंजाब में खनिज पदार्थों की कमी के कारण इनको अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस कारण बड़े तथा मध्यम पैमाने के उद्योगों का विकास नहीं हुआ।
  • सीमावर्ती राज्य (Border State)-पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योगों की मंद प्रगति का सबसे बड़ा कारण पंजाब का सीमावर्ती राज्य होना है। पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। पाकिस्तान का भारत से हमेशा झगड़ा रहता है। अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

प्रश्न 5.
पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों के विकास के लिए उठाए गए कोई दो कदम बताएं।
उत्तर-
1. करों में छूट (Exemption From Taxes)-नई औद्योगिक नीति में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट देने का कार्यक्रम बनाया गया है। वर्ग A के क्षेत्रों में जो नए उद्योग स्थापित किए जाते हैं उनको बिक्री कर (Sales Tax) से 10 वर्ष के लिए तथा वर्ग B के क्षेत्रों में नए स्थापित उद्योगों के लिए बिक्री कर से 7 वर्ष के लिए छूट दी जाएगी।

2. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy)-नई औद्योगिक नीति में भूमि के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। कोई भी उद्यमी किसी फोकल प्वाइंट पर भूमि की खरीद उद्योग स्थापित करने के लिए करता है तो भूमि की कीमत का 33% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा। जालन्धर के स्पोर्टस काम्पलैक्स में भूमि के लिए आर्थिक सहायता 25% दी जाएगी।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखें।
अथवा
पंजाब में औद्योगीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें।
उत्तर-
पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता निम्नलिखित तत्त्वों से स्पष्ट हो जाती है-

  1. संतुलित विकास (Balanced Growth)- पंजाब की अर्थ-व्यवस्था का संतुलित विकास नहीं हुआ क्योंकि पंजाब के अधिकतम लोग कृषि में लगे हुए हैं। इसलिए उद्योगों का विकास आवश्यक है तो जो पंजाब का संतुलित विकास हो सके।
  2. रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment)-पंजाब में शहरों तथा गांवों में बेरोज़गारी पाई जाती है। उद्योगों के विकास से पंजाब में शहरी बेरोज़गारी तथा गांवों में छुपी बेरोज़गारी कम होगी।
  3. उद्योगों के विकास से पूर्ण रोज़गार की स्थिति प्राप्त की जा सकती है। उद्योगों का विकास होगा। सरकार को करों द्वारा अधिक आय प्राप्त होगी इसको लोगों के कल्याण पर व्यय किया जा सकता है।
  4. कृषि पर जनसंख्या के दबाव में कमी (Less Pressure of Population on Agriculture) पंजाब में 759% जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। इसलिए प्रति व्यक्ति भूमि निरंतर कम हो रही है। उद्योगों के विकास से कृषि
  5. श्रमिकों के जीवन स्तर में वृद्धि (Increase in Standard of Living of Labourers)-पंजाब में औद्योगिक विकास से श्रमिकों की मांग बढ़ेगी परिणामस्वरूप श्रमिकों के व्यय में वृद्धि होगी। इससे श्रमिक ऊँचा जीवन स्तर व्यतीत कर सकेंगे।

प्रश्न 2.
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास के कारण तथा महत्त्व का वर्णन करें।
उत्तर-
पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास के कारण तथा महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-

  1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Minerals)-पंजाब में खनिज पदार्थ नहीं पाए जाते परिणामस्वरूप बड़े पैमाने के उद्योग विकसित नहीं हो सके। इसलिए छोटे पैमाने के उद्योगों को विकसित किया गया है।
  2. बड़े उद्योगों की कमी (Lack of Large Scale Industries)-पंजाब में बड़े पैमाने के उद्योग बहुत कम हैं। उद्यमी पंजाब में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते क्योंकि यह सीमावर्ती राज्य है। इसलिए बड़े उद्योगों की कमी को छोटे उद्योगों द्वारा पूर्ण किया गया है।
  3. परिश्रमी लोग (Hardworking People)-पंजाब के श्रमिक मेहनती तथा कुशल हैं। इन्होंने छोटे-छोटे उद्योग स्थापित किए हैं जिससे श्रमिकों का जीवन स्तर ऊँचा हो रहा है।
  4. वित्त की कमी (Lack of Finance)-पंजाब में व्यापारिक बैंक तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा वित्त की सहूलतें कम प्रदान की गई हैं जबकि अन्य राज्यों में अधिक सहूलतें प्रदान की जाती हैं। वित्त की कमी के कारण बड़े पैमाने के उद्योग विकसित नहीं हो सके। इसलिए छोटे उद्योगों का महत्त्व बढ़ गया है।
  5. पंजाब सरकार की नीति (Policy of the Punjab Government)-पंजाब सरकार की औद्योगिक नीति में छोटे पैमाने के उद्योगों की तरफ विशेष ध्यान दिया गया है। इसलिए पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योग अधिक विकसित हो गए हैं।

प्रश्न 3.
पंजाब के छोटे उद्योगों की समस्याओं का वर्णन करें।
अथवा
पंजाब में छोटे उद्योगों के मंद विकास के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
पंजाब में छोटे उद्योगों की मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं-
1. वित्त की समस्या (Problem of Finance)-पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों को उचित मात्रा में वित्त प्राप्त नहीं होता। वित्त की कमी के कारण छोटे उद्योगों की विकास की गति मंद है।

2. उत्पादन के पुराने ढंग (Old Methods of Production)-पंजाब के उद्योगों में पुराने ढंग से उत्पादन किया जाता है। इसलिए उत्पादन कम होता है तथा लागत अधिक आती है।

3. कच्चे माल की समस्या (Problem of Raw Material)-पंजाब में उद्योगों के लिए कच्चा माल अन्य प्रान्तों से मंगवाना पड़ता है। इससे उत्पादन लागत बढ़ जाती है तथा उत्पादन कम होता है।

4. समस्या का सामना करना पड़ता है। इन उद्योगों को बड़े उद्योगों द्वारा तैयार माल से मुकाबला करना पड़ता है क्योंकि बड़े पैमाने पर तैयार माल सस्ता तथा बढ़िया होता है। इसलिए छोटे उद्योगों की बिक्री के समय कठिनाई होती है।

5. शक्ति की समस्या (Problem of Power)-पंजाब सरकार उद्योगों से कृषि को प्राथमिकता देती है। इसलिए समय-समय पर बिजली बंद (Power cut) का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 4.
पंजाब में प्रमुख छोटे पैमाने के उद्योगों का वर्णन करें।
उत्तर-
पंजाब के प्रमुख छोटे पैमाने के उद्योग निम्नलिखित हैं-

  1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry)-पंजाब का हौज़री उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2015-16 में इस उद्योग में 78 हज़ार लोग कार्य करते थे तथा ₹ 3711 करोड़ का माल बनाया जाता था।
  2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry)-पंजाब में साइकिल उद्योग छोटे तथा बड़े दोनों स्तरों पर कार्य करता है। इस उद्योग में साइकिल तथा इसके पुर्जे बनाए जाते हैं। यह उद्योग लुधियाना, जालन्धर तथा मलेरकोटला में स्थित है। वर्ष 2015-16 में, इसमें 78.4 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त है। वार्षिक ₹ 12966 करोड़ का माल तैयार किया जाता है।
  3. सिलाई मशीन उद्योग (Sewing Machine Industry)-सिलाई मशीन उद्योग पंजाब में लुधियाना, सरहिन्द, बटाला तथा जालन्धर में है। 2015-16 में सिलाई मशीनों के लगभग 57 कारखाने थे। जिनमें 13464 मजदूरों को रोज़गार प्राप्त होता था। इस उद्योग में ₹ 1254 करोड़ का वार्षिक माल तैयार होता था।
  4. खेलों का सामान बनाने का उद्योग (Sports Goods Industries) पंजाब में खेलों का सामान बनाने का उद्योग जालन्धर में है। पंजाब में बनाया गया खेलों का सामान न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। इस उद्योग में 4561 श्रमिकों को रोजगार प्राप्त है। इसमें वार्षिक ₹ 267.57 लाख करोड़ का सामान बनाया जाता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

प्रश्न 5.
पंजाब में बड़े तथा मध्यम उद्योगों की मंद गति के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
पंजाब में बड़े तथा मध्यम उद्योगों की धीमी गति के कारण निम्नलिखित हैं-
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources)-पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते इसलिए मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों ने काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता पड़ती है। पंजाब में खनिज पदार्थ न होने के कारण इनको अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस कारण बड़े तथा मध्यम पैमाने के उद्योगों का विकास नहीं हुआ।

2. सीमावर्ती राज्य (Border State)-पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने की मंद प्रगति का सबसे बड़ा कारण पंजाब का सीमावर्ती राज्य होना है। पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। पाकिस्तान से भारत का हमेशा झगड़ा रहता है। अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।

3. विद्युत् की कमी (Lack of Power) विद्युत् औद्योगिक विकास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है। पंजाब में विद्युत् का प्रयोग कृषि में अधिक होता है। किन्तु बड़े उद्योगों के लिए काफ़ी मात्रा में विद्युत् की आवश्यकता होती है। विद्युत् की कमी के कारण बड़े तथा मध्यम उद्योगों की गति मंद है।

4. केन्द्र सरकार का कम योगदान (Less Investment by Central Government)-पंजाब में केन्द्रीय सरकार द्वारा बहुत कम निवेश किया गया है। पंजाब में केन्द्र सरकार का कुल निवेश 2.5% है। परन्तु केन्द्र सरकार ने 75% बिहार में, 12% कर्नाटक में निवेश किया है। इस कारण भी उद्योगों का विकास नहीं हो सका।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब के छोटे, मध्य तथा बड़े स्तर के उद्योगों की प्रकृति तथा ढांचे का वर्णन करें। (Explain the nature and structure and small, medium and large scale industries of Punjab.)
अथवा
पंजाब के प्रमुख छोटे आकार के उद्योगों की व्याख्या करें। (Explain the main Small Scale Industries of Punjab.)
उत्तर-
पंजाब का औद्योगिक ढांचा (Structure of Industries in Punjab)
पंजाब में औद्योगिक ढांचे को दो भागों में विभाजित करके स्पष्ट किया जा सकता है –
A. छोटे पैमाने के उद्योग (Small Scale Industries)
B. मध्य तथा बड़े पैमाने के उद्योग (Medium & Large Scale Industries)

A. छोटे पैमाने के उद्योग (Small Scale Industries)-वर्ष 1997 के पश्चात् छोटे पैमाने के उद्योगों में उन उद्योगों को शामिल किया जाता है जिनमें ₹ 3 करोड़ तक का निवेश किया होता है। इससे पूर्व स्थिर पूंजी के निवेश की सीमा केवल ₹ 60 लाख थी।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास 2
सूची पत्र से ज्ञात होता है कि 1978-79 में छोटे पैमाने के उद्योगों की संख्या 0.42 लाख थी जिनमें ₹ 271 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई थी। इन उद्योगों ₹ 751 करोड़ का उत्पादन किया जाता था तथा लगभग 2.50 लाख श्रमिक काम पर लगे हुए थे। वर्ष 2018-19 में छोटे पैमाने के उद्योगों की इकाइयों की संख्या बढ़कर 1.72 लाख हो गई है। इन उद्योगों में ₹ 86324 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई है जिनमें ₹ 201590 करोड़ का उत्पादन किया जाता है। यह उद्योग 16.21 लाख श्रमिकों को रोजगार प्रदान करते हैं।

पंजाब के मुख्य छोटे उद्योग (Main Small Scale Industries of Punjab) –
पंजाब के मुख्य छोटे पैमाने के उद्योग निम्नलिखित हैं
1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry)-पंजाब का हौजरी उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2018-19 इस उद्योग द्वारा ₹ 3711 करोड़ वार्षिक मूल्य का माल उत्पादित किया जाता है। इसमें 82 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।

2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry)-पंजाब में साइकिल उद्योग छोटे स्तर तथा बड़े स्तर दोनों पर ही कार्य कर रहा है। साइकिल तथा साइकिल के पुर्जे बनाने का उद्योग लुधियाना, जालन्धर, राजपुरा तथा मलेरकोटला में स्थित है। 2018-19 में ₹ 13 हजार करोड़ मूल्य के साइकिल तथा साइकिल के पुर्जी का उत्पादन किया गया। इसमें 88.5 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है।

3. सिलाई मशीन उद्योग (Sewing Machine Industry)-सिलाई मशीन बनाने का उद्योग लुधियाना, सरहिन्द, बटाला तथा जालन्धर में स्थित है। 2015-16 पंजाब में सिलाई मशीनों के लगभग 57 कारखाने हैं। इस उद्योग में ₹ 1356 करोड़ का माल हर वर्ष तैयार होता है तथा लगभग 13464 मजदूरों को रोज़गार प्राप्त होता है।

4. खेलों का सामान बनाने का उद्योग (Sports Goods Industry) खेलों का सामान बनाने का उद्योग जालन्धर में केन्द्रित है। पंजाब में तैयार किया खेलों का सामान न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। 2018-19 में इस उद्योग की 529 इकाइयां लगी हुई हैं जिनमें 9561 मज़दूरों को रोजगार प्राप्त है। वार्षिक ₹ 276.57 करोड़ का माल तैयार किया जाता है।

5. मोटर गाड़ियों के पुर्जे बनाने का उद्योग (Automobile Industry)-पंजाब में यह उद्योग लुधियाना, जालन्धर, पटियाला तथा कपूरथला में स्थित है। इस उद्योग में मोटर गाड़ियों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं। 2019-20 इस उद्योग में ₹ 5022 लाख का माल प्रत्येक वर्ष तैयार किया जाता है। इसमें 52857 श्रमिक कार्य करते हैं।

पंजाब में मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योग (Medium & Large Scale Industries of Punjab) –
जिन उद्योगों में ₹ 10 करोड़ से कम पूँजी लगी होती है उसको मध्य आकार का उद्योग कहा जाता है और जिसमें ₹ 10 करोड़ से अधिक अचल पूंजी लगी होती है, उनको बड़े पैमाने के उद्योग कहा जाता है। पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योग अधिक विकसित नहीं हो सके। इन उद्योगों की स्थिति का विवरण इस प्रकार है-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास 3
सूची-पत्र से स्पष्ट होता है कि 1978-79 में पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योगों की 188 इकाइयां थीं जिनमें ₹ 379 करोड़ स्की अचल पूंजी लगी हुई थी। उस वर्ष ₹ 711 करोड़ का उत्पादन किया गया था तथा 91 हज़ार लोग रोज़गार पर लगे हुए थे। वर्ष 2017-18 में इन उद्योगों की संख्या बढ़ कर 898 हो गई है जिनमें ₹ 69591 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई है। इन उद्योगों में ₹ 104973 करोड़ का उत्पादन किया गया। इनमें 2.84 लाख श्रमिक कार्य पर लगे हुए थे।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

पंजाब के मुख्य मध्यम आकार तथा बड़े पैमाने के उद्योग
(Medium & Large Scale Industries of Punjab) पंजाब के मुख्य मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योग निम्नलिखित हैं
1. चीनी के कारखाने (Sugar Industry)-पंजाब में चीनी के 17 बड़े कारखाने हैं। यह उद्योग जालन्धर, कपूरथला, संगरूर, फरीदकोट, गुरदासपुर तथा रोपड़ ज़िलों में स्थित हैं। इस उद्योग में 2018-19 में ₹ 19823 करोड़ चीनी का उत्पादन हुआ। इसमें 5487 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त था।

2. सूती कपड़े के कारखाने (Cotton Textile Industry)-पंजाब में 2018-19 धागा बनाने के 140 कारखाने हैं। एक कारखाने में धागे से कपड़ा भी बनाया जाता है। यह कारखाने फगवाड़ा, अमृतसर, बरनाला, मलेरकोटला तथा अबोहर में स्थित हैं। इस उद्योग में 16849 श्रमिक कार्य करते हैं। 166.27 मिलियन मीटर कपड़ा वार्षिक तैयार किया जाता है।

3. स्वराज व्हीकलज लिमिटेड (Swaraj Vehicles Limited)-यह कारखाना जनतक क्षेत्र में वर्ष 1985 में ₹ 60 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया था। इसमें माल की ढुलाई के लिए टैंपू बनाए जाते हैं। यह कारखाना 9 हज़ार मज़दूरों को रोज़गार प्रदान करता है। इसकी स्थापना मोहाली में की गई है।

4. गर्म कपड़े के कारखाने (Wollen Cloth Industry) पंजाब में गर्म कपड़ा बनाने के कारखाने धारीवाल, और छहरटा अमृतसर में हैं। इस उद्योग में 1 लाख 8 हज़ार श्रमिकों को रोजगार प्राप्त है। इसमें वार्षिक ₹ 354 करोड़ का माल तैयार किया जाता है।

प्रश्न 2.
पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों के विकास को स्पष्ट करें। पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के क्या कारण हैं ?
(Explain the development medium and Large Scale Industries in Punjab. What are the causes of slow progress of medium and Large Scale Industries ?)
उत्तर-
पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योग अधिक विकसित नहीं हो सके। इन उद्योगों के विकास का अनुमान निम्नलिखित सूची-पत्र द्वारा लगाया जा सकता है-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास 4
सूची-पत्र से ज्ञात होता है कि वर्ष 2018-19 में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की संख्या 469 है। इन उद्योगों में ₹ 69591 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई है। इनमें उत्पादन ₹ 104973 लाख का किया गया। यह उद्योग 2.84 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है परन्तु अन्य औद्योगिक राज्यों जैसे कि महाराष्ट्र, कर्नाटक इत्यादि की तरह पंजाब में इन उद्योगों की प्रगति बहुत कम रही है। मध्यम तथा बड़े उद्योगों की कम प्रगति के मुख्य कारण निम्नलिखित अनुसार हैं-
पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के कारण (Causes of Slow Progress of Medium & Large Scale Industries in Punjab)
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources)-पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता होती है। पंजाब में खनिज पदार्थों की कमी के कारण इनको अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस कारण बड़े तथा मध्यम पैमाने के उद्योगों का विकास नहीं हुआ।

2. सीमावर्ती राज्य (Border State)-पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योगों की मंद प्रगति का सबसे बड़ा कारण पंजाब का सीमावर्ती राज्य होना है। पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। पाकिस्तान का भारत से हमेशा झगड़ा रहता है। अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।

3. विद्युत् की कमी (Lack of Power) विद्युत् औद्योगिक विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। पंजाब में विद्युत् का प्रयोग कृषि क्षेत्र में अधिक होता है। बड़े उद्योगों के लिए अधिक मात्रा में विद्युत् की आवश्यकता होती है किन्तु विद्युत् की कमी के कारण मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योगों की प्रगति धीमी है।

4. केन्द्रीय सरकार का कम योगदान (Less Investment by Central Government)-पंजाब में केन्द्रीय सरकार द्वारा बहुत कम निवेश किया गया है। पंजाब में केन्द्र सरकार का कुल निवेश 2.5% है। परन्तु केन्द्र सरकार ने 15% निवेश बिहार में, 12% निवेश कर्नाटक में लगाया है। इस कारण भी पंजाब में उद्योगों का विकास नहीं हो सका।

5. कृषि प्रधान अर्थ-व्यवस्था (Agricultural Economy)-पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। राज्य सरकार ने भी पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया है। उद्योगों के विकास को आंखों से ओझल किया गया है। कृषि का महत्त्व अधिक होने के कारण लघु पैमाने के उद्योगों को प्राथमिकता दी गई ताकि रोज़गार के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

6. पूंजी की कमी (Lack of Capital)-बड़े पैमाने के उद्योगों के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है। पंजाब में पूंजी की कमी है क्योंकि सरकार की आंतरिक सुरक्षा पर बहुत व्यय करना पड़ता है। इसलिए निवेश करने के लिए पूंजी की कमी है। निजी क्षेत्र के उद्योग विकसित नहीं हुए क्योंकि ब्याज की दर बहुत अधिक है। इसलिए मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों में निवेश कम हुआ है।

7. औद्योगिक लड़ाई-झगड़े (Industrial Disputes)-पंजाब में अगर स्वतन्त्रता के पश्चात् औद्योगिक विकास में वृद्धि हुई है तो इससे औद्योगिक लड़ाई-झगड़े भी बढ़ गए हैं। तालाबंदी, हड़ताल आम नज़र आती है। इस कारण उत्पादन लागत बढ़ जाती है।

प्रश्न 3.
पंजाब सरकार की आधुनिक उद्योग नीति का वर्णन करें। (Explain the new Industrial Policy of Government of Punjab.)
उत्तर-
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति
(New Industrial Policy of Government of Punjab) . पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक नीति की घोषणा 16 फरवरी, 1972 को की गई। इसके पश्चात् सरकार ने 1979, 1987, 1989, 1991 में औद्योगिक नीति में परिवर्तन किए। पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति की घोषणा 14 मार्च, 1996 में की गई। नई औद्योगिक नीति की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
1. मुख्य उद्देश्य (Main Objectives)

  • औद्योगिक विकास की दर में वृद्धि करके 12% की जाएगी।
  • राज्य के घरेलू उत्पादन में उद्योगों का भाग बढ़ाकर 25% किया जाएगा।
  • उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक ढांचा अर्थात् सड़कें, विद्युत्, वित्त, श्रमिक, कच्चे माल की पूर्ति के लिए सहूलतें दी जाएंगी।
  • ग्रामीण बेरोज़गारों को उद्योगों तथा सम्बन्धित उद्यमों में रोज़गार की सहूलतें दी जाएंगी।
  • पंजाब में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।
  • पंजाब के छोटे, मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योगों के लिए फोकल प्वाइंट्स स्थापित किए जाएंगे।
  • निर्यात को उत्साहित करने के लिए नई मण्डियाँ ढूंढ़ी जाएंगी।
  • आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा।
  • नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे तथा पुराने स्थापित उद्योगों का नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • छोटे स्तर के उद्योगों को विकसित करके रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

2. विकास क्षेत्र (Growth Areas)-पंजाब के भिन्न-भिन्न जिलों को औद्योगिक विकास के पक्ष से चार वर्गों में विभाजित किया गया

  • वर्ग A (Category A)-इस वर्ग में शामिल किए गए क्षेत्रों को सबसे अधिक रियायतें देने की घोषणा की गई। इसमें अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोज़पुर, फरीदकोट तथा मानसा के ज़िले शामिल किए गए हैं।
  • वर्ग B (Category B)-इस वर्ग में जिन क्षेत्रों में शामिल किया गया है उनको वर्ग A के क्षेत्रों से कम रियायतें दी जाएंगी। इस वर्ग में राज्य के अन्य जिलों को शामिल किया गया है।
  • वर्ग C (Category C)-इस वर्ग में लुधियाना तथा जालन्धर के फोकल प्वाइंट्स छोड़ कर पंजाब के सब फोकल प्वाइंट्स को शामिल किया गया है। फोकल प्वाइंट्स पर अधिक-से-अधिक उद्योग स्थापित करने के प्रयत्न किए जाएंगे।
  • वर्ग D (Category D)-इस वर्ग में शामिल उद्योगों को कोई प्रोत्साहन तथा अनुदान नहीं दिया जाएगा। इस वर्ग में जालन्धर तथा लुधियाना की निगम सीमाओं के फोकल प्वाइंट्स तथा उनके ब्लाकों को शामिल किया गया है। वर्ग A तथा वर्ग B के क्षेत्रों को बहुत-सी रियायतों की घोषणा की गई है ताकि पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों का विकास हो सके।

3. कृषि आधारित उद्योगों का विकास (Incentives to Agro Based Industries)-पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए कृषि विकास को बनाए रखने के लिए उन उद्योगों को विकसित किया जाएगा जिनके लिए कच्चा माल कम कीमत पर राज्य में से ही प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे उद्योगों को 10 वर्ष के लिए बिक्री कर से मुक्त किया गया है। ऋण पर ब्याज का 5% भाग सरकार द्वारा दिया जाएगा तथा स्थायी पूंजी का 30% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा जो कि अधिकतम 50 लाख रुपए तक हो सकती है।

4. करों में छूट (Exemption From Taxes)-नई औद्योगिक नीति में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट देने का कार्यक्रम बनाया गया है। वर्ग A के क्षेत्रों में जो नए उद्योग स्थापित किए जाते हैं उनको बिक्री कर (Sales Tax) से 10 वर्ष के लिए तथा वर्ग B के क्षेत्रों में नए स्थापित उद्योगों के लिए बिक्री कर से 7 वर्ष के लिए छूट दी जाएगी।

5. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy)-नई औद्योगिक नीति में भूमि के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। कोई भी उद्यमी किसी फोकल प्वाइंट पर भूमि की खरीद उद्योग स्थापित करने के लिए करता है तो भूमि की कीमत का 33% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा। जालन्धर के स्पोर्टस काम्पलैक्स में भूमि के लिए आर्थिक सहायता 25% दी जाएगी।

6. छोटे उद्योगों का आधुनिकीकरण (Modernisation of Small Scale Industries) पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों को विकसित करने के लिए एक विशेष फंड की स्थापना की गई है। जो उद्यमी पुराने स्थापित किए यूनिटों का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं उनको विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी।

7. मध्यम तथा बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन (Incentives to medium & Large Scale Industries)-नई औद्योगिक नीति में यह घोषणा भी की गई कि वर्ग A के क्षेत्रों में जो उद्यमी निवेश करते हैं उनके द्वारा किए गए बड़े स्तर के उद्योगों पर अचल पूंजी पर आर्थिक सहायता दी जाएगी जहां तक A तथा B वर्ग में स्थापित उद्योगों का सम्बन्ध है अगर वहां पुराने उद्योगों का विस्तार करना चाहते हैं तो मध्यम तथा बड़े उद्योगों के विस्तार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

8. पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन (Incentive to Tourism)-नई औद्योगिक नीति के अनुसार पंजाब में पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन उद्योग को वह सब सहूलतें दी जाएंगी जो अन्य साधारण उद्योगों को दी जाती हैं।

9. इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं की इकाइयों को विशेष छूट (Special Incentive to Electronics Units)-पंजाब में जो इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाइयों को लगाया जाएगा उन उद्योगों को पूंजी निवेश के सम्बन्ध में आर्थिक सहायता तथा बिक्री कर की छूट दी जाएगी। इन उद्योगों को चुंगी करों में भी 6 वर्ष के लिए छूट देने के लिए कहा गया है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

10. ऊर्जा सुविधाएं (Power Facilities) – पंजाब में जो ओद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी उनको बिजली कनेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसी इकाइयों को पांच साल के लिए बिजली कर से मुक्त रखा जाएगा तथा जेनरेटिंग सैंट लगाने पर 25% की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

11. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy)-पंजाब में जो नई औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी उनको भूमि की खरीद में आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि यह इकाइयां फोकल प्वाइंट्स पर लगाई जाती हैं तो भूमि की खरीद में 33 प्रतिशत आर्थिक सहायता दी जाएगी।