PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

PSEB 6th Class Science Guide हमारे चारों ओर हवा Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया के दौरान ………………… बाहर निकालते हैं और ………………….. अंदर ले जाते हैं।
उत्तर-
ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड

(ii) ……………. धरती पर पराबैंगनी किरणों को आने से रोकती है।
उत्तर-
ओज़ोन

(iii) ………….. गैस को प्रत्यक्ष रूप में (सीधे) वायुमंडल से प्राप्त नहीं किया जा सकता।
उत्तर-
नाइट्रोजन

(iv) ……………. जल चक्र के लिए बहुत आवश्यक है।
उत्तर-
वायु।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

2. ठीक या ग़लत चुनें

(i) ऑक्सीजन गैस हमें पराबैंगनी किरणों से बचाती है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) कार्बन डाइऑक्साइड गैस जलने में मदद करती है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) हवा की संरचना सदैव एक-सी रहती है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) हवा में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की मात्रा बराबर होती है।
उत्तर-
ग़लत

(v) पानी में रहने वाले जीव पानी में घुली हुई ऑक्सीजन सांस क्रिया में प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
सही।

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) हवा में बहुत मात्रा में गैस (क) ओज़ोन परत
(ii) प्रकाश संश्लेषण के लिए ज़रूरी गैस (ख) ऑक्सीजन
(iii) जीवों के लिए सांस क्रिया के लिए ज़रूरी गैस (ग) नाइट्रोजन
(iv) हवा में पानी के रूप में विद्यमान हैं (घ) कार्बन डाइऑक्साइड
(v) गैस की परत जो पराबैंगनी किरणों से बचाती है (ङ) वाष्प कण

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) हवा में बहुत मात्रा में गैस (ग) नाइट्रोजन
(ii) प्रकाश संश्लेषण के लिए ज़रूरी गैस (घ) कार्बन डाइऑक्साइड
(iii) जीवों के लिए सांस क्रिया के लिए ज़रूरी गैस (ख) ऑक्सीजन
(iv) हवा में पानी के रूप में विद्यमान हैं (ङ) वाष्प कण
(v) गैस की परत जो पराबैंगनी किरणों से बचाती है (क) ओज़ोन परत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
हवा में किस गैस की मात्रा अधिक होती है ?
(क) ऑक्सीजन
(ख) नाइट्रोजन
(ग) कार्बन
(घ) ओज़ोन।
उत्तर-
(ख) नाइट्रोजन।

प्रश्न (ii)
जलने के लिए कौन-सी गैस मदद करती है ?
(क) नाइट्रोजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) ऑक्सीजन
(घ) सल्फर।
उत्तर-
(ग) ऑक्सीजन।

प्रश्न (iii)
बहती हुई हवा को क्या कहते हैं ?
(क) पवन
(ख) वाष्प कण
(ग) गैस
(घ) पवन चक्की ।
उत्तर-
(घ) पवन चक्की ।

प्रश्न (iv)
केंचुए मिट्टी से बाहर निकलते हैं-
(क) भारी वर्षा में
(ख) ठंडे मौसम में
(ग) बर्फ में
(घ) गर्म मौसम में।
उत्तर-
(क) भारी वर्षा में।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
जंतुओं की श्वसन क्रिया के लिए कौन-सी गैस आवश्यक है?
उत्तर-
जंतुओं की श्वसन क्रिया के लिए ऑक्सीजन गैस आवश्यक है।

प्रश्न (ii)
वायु का एक अवयव बताएँ जो जलने में सहायक नहीं होता।
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड जलने का समर्थन नहीं करता है।

प्रश्न (iii)
वायु के भिन्न-भिन्न अवयवों के नाम बताएँ।
उत्तर-
नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प और धुआँ वायु के प्रमुख घटक हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

6. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
आप कैसे सिद्ध करेंगे कि हवा ज्वलन क्रिया में सहायक होती है ?
उत्तर-
प्रयोग-
एक मोमबत्ती लें और उसे एक मेज पर रख दें।
जलती हुई माचिस की तीली से मोमबत्ती को जलाया जाता है। इस मामले में मोमबत्ती जलती रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोमबत्ती को जलने की प्रक्रिया के लिए हवा लगातार उपलब्ध होती है।

अब जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर उल्टा जार लगाकर उसे ढक दें। थोड़ी देर बाद मोमबत्ती जलना बंद कर देती है। यह बुझ जाती है (चित्र देखें)।
इसे इस प्रकार समझाया जा सकता है ।

जब जलती हुई मोमबत्ती को काँच के जार से ढक दिया जाता है, तो मोमबत्ती गैस जार में बंद हवा से जलने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन लेती है। चूंकि कम समय में उपयोग होने वाले गैस जार में ऑक्सीजन की थोड़ी मात्रा ही उपलब्ध होती है तो जलती हुई मोमबत्ती बुझ जाती है। इस प्रकार जब एक जलती हुई मोमबत्ती को गैस जार से ढक दिया जाता है, तो मोमबत्ती को ताजी हवा की आपूर्ति बंद हो जाती है और इसलिए यह जलना बंद कर देती है।
इस प्रयोग से हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि जलने के लिए वायु आवश्यक है।

प्रश्न (ii)
वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन गैसों का संतुलन कैसे बनाए रखा जाता है?
उत्तर-
वायु में ऑक्सीजन गैस और कार्बन डाइऑक्साइड गैस दोनों होते हैं। प्रकाश संश्लेषण के दौरान पौधे हवा की कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। जानवरों द्वारा श्वसन के लिए ऑक्सीजन का उपयोग किया जाता है और उनके द्वारा छोड़ी गई गैस कार्बन डाइऑक्साइड होती है जो हवा में जाती है और पौधों द्वारा उपयोग की जाती है। इस तरह वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन गैसों का संतुलन बना रहता है।

PSEB Solutions for Class 6 Science हमारे चारों ओर हवा Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
वायु में CO2 की प्रतिशत मात्रा है-
(क) 3%
(ख) 0.3%
(ग) 0.03%
(घ) 13%.
उत्तर-
(ग) 0.03%.

प्रश्न (ii)
वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा है-
(क) 3%
(ख) 13%
(ग) 98%
(घ) 21%.
उत्तर-
(घ) 21%.

प्रश्न (iii)
हरे पौधे भोजन बनाने के लिए वायु का अवयव प्रयोग करते हैं-
(क) ऑक्सीजन
(ख) नाइट्रोजन
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न (iv)
ज्वलन क्रिया के लिए कौन-सी गैस की उपस्थिति आवश्यक है ?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड
(घ) हीलियम।
उत्तर-
(ख) ऑक्सीजन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न (v)
वायु में नाइट्रोजन कितना भाग होती है ?
(क) \(\frac{1}{5}\)
(ख) \(\frac{4}{5}\)
(ग) \(\frac{3}{5}\)
(घ) \(\frac{2}{5}\)
उत्तर-
(ख) \(\frac{4}{5}\)

प्रश्न (vi)
पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा उत्सर्जित करते हैं-
(क) ऑक्सीजन
(ख) नाइट्रोजन
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) ऑक्सीजन।

प्रश्न (vii)
वायु है-
(क) गैसों का मिश्रण
(ख) यौगिक
(ग) तत्व
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) गैसों का मिश्रण।

प्रश्न (viii)
पौधों में वायु की कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन में परिवर्तित होती है-
(क) श्वसन द्वारा
(ख) ज्वलन द्वारा
(ग) प्रकाश-संश्लेषण द्वारा
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) प्रकाश-संश्लेषण द्वारा।

प्रश्न (ix)
वायु में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित गैस कौन-सी है ?
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) नाइट्रोजन
(घ) हाइड्रोजन।
उत्तर-
(ग) नाइट्रोजन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

2. खाली स्थान भरें

(i) पौधों द्वारा ………………….. अवशोषित की जाती है ।
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड

(ii) धुएँ से हवा में ……………………. फैलता है ।
उत्तर-
प्रदूषण

(iii) जलने के लिए ………………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर-
ऑक्सीजन

(iv) वायु का उपयोग ………………….. चक्कियों को चलाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
हवा

(v) केंचुएँ ………………….. में बाहर निकलते हैं ।
उत्तर-
वर्षा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) पृथ्वी के चारों ओर वायुमंडल है।
उत्तर-
सही

(ii) नाइट्रोजन सबसे कम मात्रा में पाई जाने वाली गैस है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) वायु का कोई काम नहीं है।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

(iv) सजीव बिना ऑक्सीजन के जीवित रह सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(v) हवा भी स्थान घेरती है।
उत्तर-
सही।

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) ऑक्सीजन (a) जलने में मदद नहीं करती है
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड (b) बहती हवा
(iii) नाइट्रोजन (c) प्रदूषण
(iv) पवन (d) हवा का सबसे बड़ा घटक
(v) धुआँ (e) जीवित प्राणियों द्वारा साँस लेने के लिए आवश्यक

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) ऑक्सीजन (e) जीवित प्राणियों द्वारा साँस लेने के लिए आवश्यक
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड (a) जलने में मदद नहीं करती है
(iii) नाइट्रोजन (d) हवा का सबसे बड़ा घटक
(iv) पवन (b) बहती हवा
(v) धुआँ (c) प्रदूषण

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
वायु क्या है ?
उत्तर-
वायु – वायु गैसों का मिश्रण है जो पृथ्वी पर सर्वत्र व्याप्त है और सभी सजीवों के जीवन के लिए परम आवश्यक है।

प्रश्न 2.
वायु में दो मुख्य गैसें कौन-सी हैं ?
उत्तर-
नाइट्रोजन और ऑक्सीजन।

प्रश्न 3.
वायुमंडल में उपस्थित कौन-सी गैस जीवन के लिए आवश्यक है ?
उत्तर-
ऑक्सीजन।

प्रश्न 4.
वायु में सूक्ष्म गैसें कौन-सी हैं ?
उत्तर-
आर्गन, जलवाष्प और कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 5.
वायु में कितना भाग ऑक्सीजन है ?
उत्तर-
\(\frac{1}{5}\) भाग (लगभग)।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 6.
वायु में कितना भाग नाइट्रोजन है ?
उत्तर-
\(\frac{4}{5}\) भाग (लगभग)।

प्रश्न 7.
वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितने प्रतिशत होती है ?
उत्तर-
0.03%.

प्रश्न 8.
वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा कितनी है ?
उत्तर-
78.084 प्रतिशत।

प्रश्न 9.
वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा लिखो।
उत्तर-
20.946 प्रतिशत।

प्रश्न 10.
पृथ्वी की सतह के समीप कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक क्यों होती है ?
उत्तर-
क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड हवा से भारी है।

प्रश्न 11.
पौधे अपनी सतह से किस प्रक्रिया द्वारा जल वाष्पित करते हैं ?
उत्तर-
वाष्पोत्सर्जन से।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 12.
धुआँ क्या है ?
उत्तर-
धुआँ – यह ईंधन के अपूर्ण दहन से प्राप्त कार्बन, राख तथा तेल के कणों का बना होता है।

प्रश्न 13.
वायुमंडल किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वायुमंडल – धरती के चारों ओर से घिरा हुआ आवरण वायुमंडल कहलाता है।

प्रश्न 14.
वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पौधों के विभिन्न भागों से जल के वाष्पित होने की प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 15.
वात सूचक किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वायु सूचक – वायु की दिशा ज्ञात करने वाली युक्ति को वात सूचक कहते हैं।

प्रश्न 16.
वायु मिश्रण है या यौगिक ?
उत्तर-
वायु मिश्रण है।

प्रश्न 17.
पादप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में कौन-सी गैस का उपयोग करते हैं ?
उत्तर-
ऑक्सीजन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 18.
जलने के लिए कौन-सी गैस का उपयोग करते हैं ?
उत्तर-
ऑक्सीजन का।

प्रश्न 19.
हम श्वसन समय कौन-सी गैस छोड़ते हैं ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 20.
पौधे प्रकाश संश्लेषण के समय कौन-सी गैस उपयोग करते हैं ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 21.
पौधे प्रकाश संश्लेषण के समय कौन-सी गैस पैदा करते हैं ?
उत्तर-
ऑक्सीजन।

प्रश्न 22.
कारखानों में चिमनियां क्यों लगाई जाती हैं ?
उत्तर-
चिमनियां हानिकारक धुएं तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाती हैं।

प्रश्न 23.
पानी में रहने वाले जीवों को ऑक्सीजन कैसे मिलती है ?
उत्तर-
श्वसन क्रिया के लिए पानी में रहने वाले जीव पानी में घुली हुई ऑक्सीजन का प्रयोग करते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 24.
वायुमंडल में ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित कौन करता है ?
उत्तर-
पौधे, प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा वायुमंडल में ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित करते हैं।

प्रश्न 25.
पवन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
बहती वायु को पवन कहते हैं।

प्रश्न 26.
पवन चक्की किससे चलती है ?
उत्तर-
पवन चक्की पवन से घूमती है।

प्रश्न 27.
पवन चक्की का एक उपयोग लिखो।
उत्तर-
इसका उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 28.
पक्षियों को उड़ने में कौन सहायता करता है ?
उत्तर-
वायु पक्षियों को उड़ने में सहायता करती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
आप वायु का अनुभव कैसे कर सकते हो ?
उत्तर-
हमने कभी वायु को नहीं देखा लेकिन निश्चय ही वायु की उपस्थिति कई तरीकों से अनुभव कर सकते हैं। इसे हम तब अनुभव करते हैं जब पेड़ों की पत्तियाँ खड़खड़ाती हैं या कपड़े सुखाने वाले तार पर लटके कपड़े धीरेधीरे हिलते हैं। पंखे के चालू होने पर खुली पुस्तक के पृष्ठ आवाज़ करने लगते हैं। वायु के बहने के कारण ही आपकी पतंग का उड़ना संभव होता है।

प्रश्न 2.
निष्पावन क्रिया क्या है ? यह कहां प्रयोग की जाती है ? इसका प्रभाव कब अधिक होता है ?
उत्तर-
निष्पावन – गेहूँ के भूसे से अनाज के दानों को पृथक् करने के लिए निष्पादन क्रिया का प्रयोग किया जाता है। निष्पावन की प्रक्रिया का बहती वायु में अधिक प्रभाव होता है।

प्रश्न 3.
सिद्ध करो कि खाली बोतल (बर्तन) में वायु उपस्थित होती है अथवा सिद्ध करो कि वायु स्थान घेरती है।
उत्तर-
काँच की एक खाली बोतल लीजिए। अब इसे उल्टा करके खुले मुख को पानी से भरी हुई बाल्टी में चित्र के अनुसार डुबोएं। बोतल को ध्यान से देखिए। तुम देखोगे कि पानी बोतल के अंदर प्रवेश नहीं करता है। अब बोतल को थोड़ा-सा तिरछा कीजिए। अब पानी बोतल में प्रवेश करेगा। तुम देखोगे कि बोतल में से कुछ बुलबुले बाहर आते हैं या बुदबुदाहट सुनाई देती है। अब तुम अनुमान लगा सकते हो कि बोतल के अंदर क्या था। इससे सिद्ध होता है कि बोतल में वायु उपस्थित थी। हम यह भी कह सकते हैं कि वायु स्थान घेरती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 1

प्रश्न 4.
वायुमंडल किसे कहते हैं ? वायुमंडल में कौन-कौन सी गैसें हैं ?
उत्तर-
वायुमंडल – पृथ्वी के गिर्द वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। इस परत का विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है।

वायुमंडल में मुख्यतः नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड, धूलकण और अन्य गैसें हैं। इनमें से नाइट्रोजन और ऑक्सीजन मुख्य गैस जो वायु में 99% के लगभग होती है। 1% शेष गैसें और कण होते हैं।

प्रश्न 5.
पर्वतारोही ऊंचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलिंडर अपने साथ क्यों लेकर जाते हैं ?
उत्तर-
क्योंकि ऊंचे पर्वतों पर वायु में ऑक्सीजन की कमी होती है और पर्वतारोहियों को ऊंचे पर्वतों पर साँस लेने में कठिनाई होती है। इसलिए पर्वतारोही ऊंचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन के सिलिंडर अपने साथ ऑक्सीजन लेकर जाते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 2

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 6.
एक क्रियाकलाप द्वारा दर्शाओ कि वायु में धूलकण होते हैं ?
उत्तर-
अपने विद्यालय/घर में धूप वाला एक कमरा खोजिए। सारे दरवाज़े तथा खिड़कियाँ बंद कर दें तथा पर्दे आदि डालकर कमरे में पूरा अंधेरा कर दें। जिस दिशा से सूर्य का प्रकाश आ रहा है, उस ओर के दरवाज़े या खिड़की को बिल्कुल थोड़ा-सा खोलें जिससे सूर्य का प्रकाश एक पतली-सी झिरों के द्वारा कमरे के अंदर आ सके। अंदर आती हुई सूर्य की किरणों को सावधानीपूर्वक देखिए। आप देखोगे कि सूर्य की किरणों में कुछ छोटे-छोटे चमकीले कण तेज़ी से घूम रहे हैं। ये कण धूल कण हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 3

प्रश्न 7.
धूल के कणों को हमारी श्वसन प्रणाली में जाने से कौन रोकता है ?
उत्तर-
जब हम नाक से सांस लेते हैं तो हम वायु अंदर लेते हैं। धूल के कणों को श्वसन-तंत्र में जाने से रोकने के लिए हमारी नाक में छोटे-छोटे बाल तथा श्लेष्मा उपस्थित होते हैं जो उन्हें अंदर नहीं जाने देते। इसलिए हमें नाक से साँस लेनी चाहिए। हमें कभी भी मुंह से साँस नहीं लेनी चाहिए। यदि हम मुंह से साँस लेंगे तो यह धूल कण हमारे शरीर में चले जाएंगे।

प्रश्न 8.
भीड़ भरे चौराहे पर खड़ा एक पुलिसकर्मी अपने मुंह पर मुखौटा पहनकर यातायात नियंत्रण क्यों करता है ?
उत्तर-
क्योंकि वाहनों द्वारा धुआँ और कई ज़हरीली गैसें निकलती हैं। इस धुएं और ज़हरीली गैसों से बचने के लिए भीड़ भरे चौराहे पर खड़ा पुलिसकर्मी अपने मुंह पर मुखौटा पहनकर यातायात नियंत्रण करता है।

प्रश्न 9.
यदि पारदर्शी शीशे की खिड़कियों को नियमित रूप से साफ़ न किया जाए तो वह धुंधली क्यों हो जाती हैं ?
उत्तर-
क्योंकि धूल के कण शीशे की खिड़कियों पर लग जाते हैं। दूसरे कई बार जलवाष्प भी खिड़कियों के शीशे के साथ लग जाते हैं। इसलिए यह पारदर्शी शीशे धुंधले अथवा मैले दिखाई देते हैं। इनको हमें नियमित रूप से साफ़ करना चाहिए ताकि धूल कण और जलवाष्प इन पर न लगे रहे।

प्रश्न 10.
आग लगने की घटना के समय जलती हुई वस्तु के ऊपर कंबल लपेटने की सलाह क्यों दी जाती है ?
उत्तर-
आग लगने की घटना के समय जलती हुई वस्तु के ऊपर कंबल लपेटने से जलती हुई वस्तु और वायु का संपर्क टूट जाता है जिससे आग बुझ जाती है। क्योंकि वायु वस्तु को जलने में सहायता करती है। इसलिए जलती हुई वस्तु के ऊपर कंबल लपेटने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न 11.
वायु की संरचना क्या है ? इसका आरेख चित्र बनाएं।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 4
वायु की संरचना-
नाइट्रोजन = 78%
ऑक्सीजन = 21%
कार्बन डाइऑक्साइड, धूलकण, जल वाष्प एवं दूसरी गैसें
= 1%

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

प्रश्न 12.
एक क्रिया-कलाप द्वारा दर्शाओ कि मिट्टी में वायु होती है।
उत्तर-
एक बीकर या कांच के गिलास में सूखी मिट्टी का एक ढेला लीजिए। इसमें पानी डालिए और अवलोकन कीजिए कि क्या होता है। आप को मिट्टी से बुलबुले निकलते हुए दिखाई देंगे। ये बुलबुले संकेत करते हैं कि मिट्टी में वायु होती है।

जब मिट्टी के ढेले पर पानी डाला जाता है तो उसमें विद्यमान वायु विस्थापित हो जाती है जो बुलबुलों के रूप में दिखाई देती है। मिट्टी के अंदर पाए जाने वाले जीव एवं पौधों की जड़ें श्वसन के लिए इसी वायु का उपयोग
ढेला करते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 5

प्रश्न 13.
भारी वर्षा के समय केंचुए ज़मीन से बाहर क्यों दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
मिट्टी के जीव गहरी मिट्टी में बहुत सी मांद तथा छिद्र बना लेते हैं। इन छिद्रों के द्वारा वायु को अंदर व बाहर जाने के लिए जगह उपलब्ध हो जाती है। लेकिन जब भारी वर्षा हो जाती है तो इन छिद्रों एवं मांदों में वायु की जगह पानी भर जाता है और इस स्थिति में ज़मीन के अंदर रहने वाले जीवों को साँस लेने के लिए ज़मीन पर आना पड़ता है। यही कारण है कि केंचुए केवल भारी वर्षा के समय पर ही ज़मीन से बाहर आते हैं।

प्रश्न 14.
पवन चक्की क्या है ? इसके मुख्य लाभ लिखिए।
उत्तर-
पवन चक्की – पवन से चलने वाली चक्की. को पवन चक्की कहते हैं।
लाभ – पवन-चक्की का उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने तथा आटा-चक्की को चलाने में होता है। पवन-चक्की विद्युत् भी उत्पन्न करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा 6

प्रश्न 15.
वायु के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
वायु के लाभ-वायु नावों को खेने (चलाने) में, ग्लाइडर, पैराशूट तथा हवाई जहाज़ को चलाने में सहायता करती है। पक्षी, चमगादड़ तथा कीड़े वायु की उपस्थिति के कारण ही उड़ पाते हैं। वायु बहुत-से पौधों के बीजों तथा फूलों के पराग-कणों को इधर-उधर फैलाने में सहायक होती है। जल-चक्र में वायु एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर हवा

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वायु मिश्रण है अथवा यौगिक ? वायु के मुख्य अवयव कौन-से हैं ? उनका विस्तार से वर्णन करें।
उत्तर-
वायु एक मिश्रण है यौगिक नहीं। वायु कई गैसों का मिश्रण है। इसके मुख्य अवयव निम्नलिखित हैं-

1. जलवाष्प – वायु में जल-वाष्प विद्यमान होते हैं। जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इससे उपस्थित जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें ठंडे पृष्ठ पर दिखाई पड़ती हैं। प्रकृति में जलचक्र के लिए वायु में जल-वाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है।

2. ऑक्सीजन – ऑक्सीजन पौधों और जंतुओं के लिए ज़रूरी है। ऑक्सीजन वायु का एक ज़रूरी अवयव है।
ऑक्सीजन जलने में सहायता करती है। वायुमंडल में लगभग 21% ऑक्सीजन होती है। वायु में लगभग \(\frac{1}{5}\) वां भाग (लगभग) ऑक्सीजन है।

3. नाइट्रोजन – वायु का यह सबसे मुख्य अवयव है। वायु में लगभग 78% नाइट्रोजन होती है। यह एक अक्रियाशील गैस है। यह जलने में सहायक नहीं है। यह वायु का लगभग \(\frac{4}{5}\) वां (लगभग) भाग घेरती है।

4. कार्बन डाइऑक्साइड – हमारे चारों ओर की हवा का एक छोटा अवयव कार्बन डाइऑक्साइड होता है। पादप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं। जलने पर ऑक्सीजन का उपयोग कर मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड तथा कुछ अन्य गैसें बनाते हैं।

5. धूलकण तथा धुआँ – ईंधन तथा पदार्थों के जलने से धुआँ भी उत्पन्न होता है। धुएं में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं। इस कारण हम कारखानों में लंबी चिमनियां देखते हैं। ये चिमनियां हानिकारक धुएं तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाती हैं। हवा में धूल के कण सदैव उपस्थित रहते हैं।

Leave a Comment