PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

PSEB 6th Class Science Guide गति तथा दूरियों का मापन Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) एक मीटर में ………………….. सेंटीमीटर होते हैं।
उत्तर-
100

(ii) पाँच किलोमीटर में …………………….. मीटर होते हैं।
उत्तर-
5000

(iii) झूले या पींघ के ऊपर बच्चे की गति …………………… होती है।
उत्तर-
आवर्ती गति

(iv) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति …………………… होती है।
उत्तर-
आवर्ती गति

(v) किसी साइकिल के पहिए की गति ………………….. होती है।
उत्तर-
वर्तुल गति।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

2. सही या ग़लत बताएं

(i) बालिश्त या कदम मापने की मानक (स्तरीय) इकाइयाँ हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) लंबाई की मानक इकाई मीटर है।
उत्तर-
सही

(iii) रेलगाड़ी की पटरी पर गति सरल रेखीय गति का उदाहरण है।
उत्तर-
सही

(iv) वक्र रेखा की लंबाई मीटर स्केल के साथ सीधे ही नहीं मापी जा सकती।
उत्तर-
सही

(v) घड़ी की सुइयों की गति वर्तुल गति के उदाहरण हैं।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मीटर (क) आवर्ती गति
(ii) वर्तुल गति (ख) लंबाई
(iii) 1 किलोमीटर (ग) सरल रेखीय गति
(iv) रेलगाड़ी पटरी के ऊपर (घ) घड़ी की सुईयाँ
(v) झूला (ङ) 1000 मीटर

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मीटर (ख) लंबाई
(ii) वर्तुल गति (घ) घड़ी की सुईयाँ
(iii) 1 किलोमीटर (ङ) 1000 मीटर
(iv) रेलगाड़ी पटरी के ऊपर (ग) सरल रेखीय गति
(v) झूला (क) आवर्ती गति

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
मोटर वाहनों में वाहन द्वारा तय की गई दूरी को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस का प्रयोग किया जाता है ?
(क) स्पीडोमीटर
(ख) ऑडोमीटर
(ग) थर्मामीटर
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) ऑडोमीटर।

प्रश्न (ii)
एक विद्यार्थी ईंट का माप लेना चाहता है। इस प्रयोजन के लिए उसे किस इकाई का प्रयोग करना चाहिए ?
(क) किलोमीटर
(ख) मीटर
(ग) सेंटीमीटर
(घ) बालिश्त।
उत्तर-
(ग) सेंटीमीटर।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

प्रश्न (iii)
चलते हुए पंखे के फरों की गति ………………….. होती है।
(क) वर्तुल गति
(ख) सरल रेखीय गति
(ग) क तथा ख दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) वर्तुल गति।

प्रश्न (iv)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है ?
(क) 1000 मी. = 1 कि. मी.
(ख) 100 मि. मी. = 1 सें. मी.
(ग) 100 सें. मी. = 1 मी.
(घ) 10 मि. मी. = 1 सें. मी.।
उत्तर-
(ख) 100 मि. मी. = 1 सें. मी.।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
परिवहन के दो साधनों के नाम लिखें।
उत्तर-
परिवहन के साधन-

  1. कार
  2. रेलगाड़ी।

प्रश्न (ii)
आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखें।
उत्तर-
आवर्ती गति के दो उदाहरण-

  1. साधारण पेंडुलम की गति
  2. सिलाई मशीन की सूई की गति
  3. झूले की गति।

प्रश्न (iii)
चलती हुई सिलाई मशीन में देखी जा सकती गति की किस्मों के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. सिलाई मशीन के पहिए की गति : वर्तुल गति
  2. सिलाई मशीन की सूई की गति : आवर्ती गति
  3. सिलाई मशीन द्वारा सिले जा रहे कपड़े की गति : सरल रेखीय गति।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
दूरी क्या है?
उत्तर-
दूरी-दो बिंदुओं के मध्य की दूरी का माप दूरी कहलाता है। यह एक प्रकार की लंबाई ही है। इसकी S.I. इकाई मीटर है।

प्रश्न (ii)
निम्नलिखित लंबाइयों को बढ़ते क्रम में लिखें।
1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर ।
उत्तर-
लंबाइयों का बढ़ता क्रम : 1 मिलीमीटर < 1 सेंटीमीटर < 1 मीटर < 1 किलोमीटर

प्रश्न (iii)
अमन के घर तथा स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में दर्शाएं।
हल : अमन के घर तथा स्कूल के बीच की दूरी = 3250 मीटर
= \(\frac{3250}{1000}\) किलोमीटर [∵ 1 किलोमीटर = 1000 मीटर]
= 3.250 किलोमीटर उत्तर

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
किसी वस्तु की लंबाई या चौड़ाई का माप करते समय क्या-क्या सावधानियाँ प्रयोग में लानी चाहिएं? वर्णन करें।
उत्तर-
किसी वस्तु की लंबाई या चौड़ाई का माप करते समय निम्नलिखित बातें सावधानी के रूप में बरतनी चाहिए।

(1) मान लीजिए आप एक गत्ते के डिब्बे की लंबाई या चौड़ाई मापना चाहते हैं। इसके लिए एक मापक पैमाना
(स्केल) लेकर वस्तु की लंबाई की दिशा में शून्य पाठ्याँक के डिब्बे के एक किनारे पर लगा (सटा) कर रखें तथा डिब्बे के दूसरे सिरे को किनारे पर लगाकर रखें तथा पता करें कि दूसरे सिरे का किनारा स्केल के किस पाठ्याँक के सम्मुख है। ध्यान योग्य बात यह है कि स्केल डिब्बे की लंबाई के समानातंर रहे जैसे चित्र (a) में दर्शाया गया है। डिब्बे के दूसरे किनारे का पाठ्याँक ही मापने वाली लंबाई होगी। चित्र (b) स्केल को गलत ढंग से रखा गया है दर्शाता है।

(2) कई बार स्केल अथवा मापक स्केल का सिरा टूटा होता है। इस परिस्थिति में स्केल का अन्य स्पष्ट पूर्ण अंक जैसे
1.0 या 2.0 का प्रयोग प्रारंभिक पाठ्याँक के रूप में प्रयोग करना चाहिए। अब डिब्बे के दूसरे किनारे वाले पाठ्याँक को नोट करें जैसा चित्र (c) में दर्शाया गया है। इस अवस्था में आपको दूसरे सिरे के पाठयाँक में से पूर्ण अंक को घटा कर लंबाई ज्ञात कर लेनी चाहिए।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन 1

उदाहरण के लिए चित्र (c) में प्रारंभिक पाठ्याँक 1.0 है तथा डिब्बे के दूसरे सिरे का पाठ्याँक 10.2 है। इसलिए डिब्बे की लंबाई का वास्तविक माप (10.2 – 1.0) = 9.2 सेंटीमीटर है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन 2

(3) माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्त्वपूर्ण होती है। चित्र में दर्शाए अनुसार आपकी आँख, जिस बिंदु का माप लेना हो उसके ठीक सामने होनी चाहिए। स्थिति (b) आँख की सही स्थिति है। (b) स्थिति से देखने पर पाठ्याँक 7.5 cm है। स्थिति (a) तथा (c) से देखने पर पाठ्याँक भिन्न होगा।

प्रश्न (ii)
गति कितने प्रकार की होती है ? प्रत्येक का उदाहरण दें।
उत्तर-
गति के प्रकार – गति की विभिन्न किस्में हैं। दैनिक जीवन में निम्नलिखित गति की विभिन्न किस्में दिखाई देती हैं
(1) सरल रेखीय गति – यदि कोई वस्तु एक सरल रेखा में गति करती है तो उस वस्तु की गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
उदाहरण-
(a) सीधी सड़क पर कार या बस की गति
(b) रेलगाड़ी की पटरी के ऊपर गति
(c) सीधे ट्रैक पर धावक की गति।

(2) वर्तुल गति-यदि कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर गति करती है, तो उस वस्तु की गति वर्तुल गति कहलाती है।
उदाहरण-
(a) घड़ी की सूईयों की गति
(b) पँखे के ब्लेड की गति
(c) पत्थर को धागे के छोर से बाँधकर घुमाने से पत्थर की गति।

(3) आवर्ती गति-जब कोई वस्तु अपनी गति एक निश्चित समय के पश्चात दोहराती है, तो उस वस्तु की गति आवर्ती गति कहलाती है।
उदाहरण-
(a) झूले की गति
(b) पेंडूलम की गति
(c) सिलाई मशीन की सूई की गति।

प्रश्न (iii)
किसी वक्र रेखा की लंबाई मापने के लिए क्रियाकलाप का वर्णन करें।
उत्तर-
वक्र रेखा की लंबाई मापना – किसी वक्र रेखा की लंबाई धागे तथा स्केल द्वारा मापी जा सकती है।

विधि-जिस वक्र रेखा की लंबाई मापनी है उसके एक सिरे पर चिन्ह A तथा दूसरे सिरे पर चिन्ह B अंकित करें जैसा कि चित्र में र्दशाया गया है। अब A से B तक वक्र रेखा की लंबाई मापने के लिए एक धागा लें। इस धागे के एक सिरे पर गाँठ लगाएँ। इस गाँठ को बिंदु A पर रखें। अपने अंगूठे की सहायता से धागे को खींचकर रखते हुए बिंदु B तक पहुँचने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएँ। अपने अंगूठे तथा ऊँगली से दबाकर तागे को बिंदु B तक ले जाएं। जहाँ धागा बिंदु B को छूता है, वहाँ धागे को गाँठ लगा दें। अब दोनों गाँठों के बीच की दूरी को स्केल से माप लें। यह लंबाई उस वक्र रेखा AB की लंबाई होगी।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन 3

प्रश्न (iv)
बालिश्त या कदमों की लंबाई को मापने की मानक इकाई के तौर पर क्यों नहीं प्रयोग किया जा सकता?
उत्तर-
एक ही लंबाई को बालिश्त या कदमों की लंबाई से भिन्न-भिन्न व्यक्तियों द्वारा लिया गया माप भिन्नभिन्न परिणाम होंगे क्योंकि भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के बालिश्त या कदमों की लंबाइयाँ एक समान नहीं होती हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप कोई लंबाई अपनी बालिश्त या कदम द्वारा माप कर किसी अन्य व्यक्ति को बताओगे तो वह वास्तविक लंबाई नहीं समझ पायेगा क्योंकि आपके बालिश्त या कदम की लंबाई वह नहीं जानता है। इसलिए मापन के समय मानक लंबाई होनी चाहिए जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक न बदले। इसलिए बालिश्त अथवा कदम की लंबाई को मापन के मानक के रूप में नहीं प्रयोग किया जा सकता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

Science Guide for Class 6 PSEB गति तथा दूरियों का मापन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें (पेज 102)

प्रश्न 1.
वक्र रेखा की लंबाई मीटर स्केल के साथ सीधे ही मापी जा सकती है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 2.
मीटर लंबाई की मानके इकाई है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

PSEB Solutions for Class 6 Science गति तथा दूरियों का मापन Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
निम्नलिखित में से कौन-सा मानक इकाई है ?
(क) डैसीमीटर
(ख) सैंटीमीटर
(ग) मिलीमीटर
(घ) मीटर।
उत्तर-
(घ) मीटर।

प्रश्न (ii)
किलोमीटर …………………….. है।
(क) 100 मीटर
(ख) 1000 मीटर
(ग) 100 सेंटीमीटर
(घ) 10 मिलीमीटर।
उत्तर-
(ख) 1000 मीटर।

प्रश्न (iii)
वक्र रेखा की लंबाई मापी जा सकती है।
(क) दर्जी का फीता
(ख) मीटर स्केल
(ग) धागा
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) धागा।

प्रश्न (iv)
पानी की सतह पर प्रयोग किया जाने वाला आवागमन का साधन है-
(क) हवाई जहाज़
(ख) नाव
(ग) रेलगाड़ी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) नाव।

प्रश्न (v)
झूला झूल रहे बच्चे की गति होती है-
(क) वर्तुल गति
(ख) आवर्ती गति
(ग) सरल रेखीय गति
(घ) दोनों आवर्ती गति तथा वर्तुल गति।
उत्तर-
(ख) आवर्ती गति।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

प्रश्न (vi)
एक मिलीमीटर, एक मीटर का कौन-सा भाग है ?
(क) \(\frac{1}{10}\) वाँ
(ख) \(\frac{1}{100}\) वाँ
(ग) \(\frac{1}{1000}\) वाँ
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) \(\frac{1}{1000}\) वाँ

प्रश्न (vii)
दिल्ली तथा मुंबई के बीच की दूरी दर्शाने के लिए लंबाई के मानक मात्रक के रूप में प्रयोग करेंगे।
(क) मीटर
(ख) किलोग्राम
(ग) किलोमीटर
(घ) सेंटीमीटर।
उत्तर-
(ग) किलोमीटर।

प्रश्न (vii)
मीटर स्केल की सहायता से लंबाई मापते समय सावधानी बरतनी चाहिएं-
(क) आँख की सही स्थिति
(ख) आँख की सही स्थिति तथा मीटर स्केल का शून्य अंक वाला सिरा टूटा हुआ न होना
(ग) केवल मीटर स्केल का शून्य अंक वाला सिरा सही होना
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) आँख की सही स्थिति तथा मीटर स्केल का शून्य अंक वाला सिरा टूटा हुआ न होना।

प्रश्न (ix)
लंबाई की S.I. इकाई है-
(क) किलोमीटर
(ख) सेंटीमीटर
(ग) मीटर
(घ) फुट।
उत्तर-
(ग) मीटर।

2. खाली स्थान भरें

(i) वक्र लंबाई को ……………………… का प्रयोग करके मापा जा सकता है।
उत्तर-
तागे

(ii) सरल रेखीय गति वस्तु का ……………………. पथ पर एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाना होता है।
उत्तर-
सरल रेखा

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

(iii) छत के पंखे के ब्लेड की गति ………………….. का एक उदाहरण है।
उत्तर-
वर्तुल गति

(iv) धरती का सूरज के इर्द-गिर्द चक्कर लगाना …………………….. का एक उदाहरण है।
उत्तर-
आवर्ती गति

(v) किसी वस्तु का अपने इर्द-गिर्द की वस्तुओं की तुलना में अपनी …………………… का समय के साथ परिवर्तन
होता है।
उत्तर-
स्थिति।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) हमारा/चलते समय अपनी बाजुओं को आगे-पीछे हिलाना आवर्ती गति की उदाहरण है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) आवर्ती गति, समय मापन में हमारी सहायता करती है।
उत्तर-
सही

(iii) मीटर लंबी दूरी मापने के लिए एक सुविधाजनक इकाई है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) लंबाई की S.I. इकाई मीटर है।
उत्तर-
ग़लत

(v) एक सीधी सड़क पर वाहनों का गति करना सरल रेखीय गति का एक उदाहरण है।
उत्तर-
सही

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मीटर (a) लंबाई मापने की प्राचीन इकाई
(ii) गति (b) छत के पंखे के ब्लेड की गति
(iii) वर्तुल गति (c) लंबाई की S.I. इकाई
(iv) सरल रेखीय गति (d) वस्तु की स्थिति में निरंतर परिवर्तन
(v) कोहनी से अंगुली तक की लंबाई (e) पेड़ से सेब का गिरना।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) मीटर (c) लंबाई की S.I. इकाई
(ii) गति (d) वस्तु की स्थिति में निरंतर परिवर्तन
(iii) वर्तुल गति (b) छत के पंखे के ब्लेड की गति
(iv) सरल रेखीय गति (e) पेड़ से सेब का गिरना
(v) कोहनी से अंगुली तक की लंबाई (a) लंबाई मापने की प्राचीन इकाई

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
लंबाई की S.I. इकाई का नाम बताओ।
उत्तर-
लंबाई की S.I. इकाई मीटर है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित परिस्थितियों में दूरी को मापने की इकाई क्या होगी ?
(1) मनुष्य की ऊँचाई
(2) पर्वत की चोटी की ऊँचाई
(3) मुंबई से दिल्ली के बीच की दूरी।
उत्तर-
(1) सेंटीमीटर
(2) मीटर
(3) किलोमीटर।

प्रश्न 3.
गतिशील साइकिल के पहिए की गति किस किस्म की होती है ?
उत्तर-
गतिशील साइकिल का पहिया एक ही समय वर्तुल गति करता हुआ सड़क पर आगे बढ़ता हुआ सरल रेखीय गति करता है।

प्रश्न 4.
क्या हम मीटर स्केल का प्रयोग करके वक्र रेखा की लंबाई सीधा माप सकते हैं ?
उत्तर-
नहीं, हम मीटर स्केल का सीधा प्रयोग करके वक्र रेखा की लंबाई ज्ञात नहीं कर सकते हैं। सर्वप्रथम धागे का प्रयोग करके वक्र रेखा की लंबाई के समान हैं, को मीटर स्केल से माप लेंगे।

प्रश्न 5.
किस प्रकार की युक्ति का प्रयोग करके हम पेड़ की मोटाई को मापेंगे ?
उत्तर-
हम लंबाई मापने वाली टेप (फीता) का प्रयोग करके पेड़ की मोटाई को सीधा माप सकते हैं या फिर धागे तथा मीटर स्केल द्वारा पेड़ की मोटाई माप सकते हैं।

प्रश्न 6.
कैरम बोर्ड के गतिशील स्ट्राइकर (गीटी) की गति किस प्रकार की होती है ?
उत्तर-
कैरम बोर्ड के खेल में स्ट्राइकर (गीटी) सरल रेखी में गति करता है। इसलिए इसकी सरल रेखीय गति होती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वस्तुओं को सरल रेखीय गति, वक्राकार (वर्तुल गति) तथा आवर्ती गति में वर्गीकृत करें :
झूला झूल रहे बच्चे की गति, खेत में चल रहे हल की गति, सिलाई मशीन की सूई की गति, ट्रैक पर भाग रहे खिलाड़ी की गति, धरती की गति, गतिशील बिजली के पँखे की गति।
उत्तर-
सरल रेखीय गति – ट्रैक के ऊपर भाग रहे खिलाड़ी की गति, खेत में चल रहे हल की गति।
वक्राकार गति (वर्तुल गति) – धरती की गति, गतिशील पँखे की गति।
आवर्ती गति – झूला झूल रहे बच्चे की गति, सिलाई मशीन की, सूई की गति।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
माप के मानक मात्रक होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
विभिन्न असमान मात्रकों द्वारा किए गए मापन को दूसरे व्यक्तियों द्वारा समझना कठिन होगा। ऐसी परिस्थिति में वे वास्तविक माप नहीं समझ पाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आप तथा आपका सहपाठी अपनी-अपनी बालिश्त से खिड़की की लंबाई मापें तो दोनों द्वारा लिया गया माप भिन्न होगा। क्योंकि विभिन्न मनुष्यों के शरीर के अंगों की लंबाई अलग-अलग होती है, अतः एक समानता तथा सही ज्ञान के लिए मानक मात्रक की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
पृथ्वी की गति के दो प्रकार लिखिए।
उत्तर-
पृथ्वी की गति के दो प्रकार निम्नलिखित हैं-

  1. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति – यह निश्चित समय पर दोहराई जाती है। इसलिए इस गति को आवर्ती गति कहते हैं।
  2. पृथ्वी का अपने अक्ष के चारों ओर घूमना – गति आवर्ती तथा वृत्ताकार दोनों प्रकार की है क्योंकि यह गति निश्चित समय पर दोहराई जाती है तथा अपने अक्ष के चारों और वृत्तों के रूप में घूमती है।

प्रश्न 3.
मीटर स्केल पैमाने की सहायता से किसी वस्तु की लंबाई मापते समय ध्यान रखने योग्य कोई दो सावधानियां बताइए।
उत्तर-
किसी वस्तु की लंबाई को मापते समय सावधानियां-

  1. आँख की स्थिति ठीक होनी चाहिए।
  2. स्केल के सिरे ठीक होने चाहिए।

प्रश्न 4.
किसी व्यक्ति की लंबाई मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर-
व्यक्ति की लंबाई = 1.65 मीटर
= 1.65 × 100 (∵ 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर)
= 165 सेंटीमीटर (∵ 1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर)
= 165 × 10
= 1650 मिलीमीटर

प्रश्न 5.
किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है ?
उत्तर-
स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई = अंतिम सिरे का पाठ्यांक – आरंभिक सिरे का पाठ्यांक
= 33.1 सेंटीमीटर – 3.0 सेंटीमीटर
= 30.1 सेंटीमीटर।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 10 गति तथा दूरियों का मापन

प्रश्न 6.
प्राचीन समय में लंबाई मापने के लिए कौन-कौन सी विभिन्न इकाईयों का प्रयोग किया गया।
उत्तर-
प्राचीन समय में प्रयोग की गई लंबाई मापने की विभिन्न इकाई थी-

  1. फुट की लंबाई
  2. अँगुलियों की चौड़ाई
  3. कदम की लंबाई
  4. कोहनी से उँगुलियों तक की लंबाई
  5. गज़ आदि।

प्रश्न 7.
वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर-
वायु पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन – वायुयान तथा हैलीकाप्टर।
जल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन – समुद्री जहाज़, नौका।
थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन – बस, कार, रेलगाड़ी।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राचीनकाल में लोग माप के मात्रकों के रूप में किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करते थे ?
उत्तर-
प्राचीनकाल में मानव पैर की लंबाई, अँगुलियों की चौड़ाई तथा कदमों की दूरी इन सभी को लंबाई के मात्रक के रूप में प्रायः प्रयोग करते थे। हड़प्पा सभ्यता के लोगों ने अवश्यक ही लंबाई के बढ़िया मापकों का प्रयोग किया होगा क्योंकि उत्खनन द्वारा प्राप्त ज्यामितीय रचनाओं को देखने से ऐसा प्रतीत होता है।

कोहनी से अंगुलियों की नोक तक की लंबाई जिसे एक हाथ कहते हैं लंबाई के मात्रक के रूप में प्राचीन मिश्र देश में प्रयोग किया जाता था। इस विश्व के अन्य देशों में इसे स्वीकारता प्राप्त थी। इसके अतिरिक्त संसार के अन्य क्षेत्रों में फुट का प्रयोग लंबाई के मात्रक के रूप में किया जाता था परंतु भिन्न-भिन्न देशों से फुट की लंबाई भिन्न-भिन्न होती थी। एक गज़ कपड़ा मापने के लिए कपड़े को फैलाकर बाजु के सिरे से ठोड़ी तक कपड़े को मापा जाता था। रोम के निवासी अपने कदमों की लंबाई मात्रक के रूप में प्रयोग करते थे।

प्राचीन भारत में छोटी लंबाई को मापने के लिए अंगुली तथा मुट्ठी की चौड़ाई का प्रयोग किया जाता था। आज भी भारत में कई स्थानों पर फूल माला बेचने वाले अपनी बाजु को लंबाई के मात्रक के रूप में प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। प्राचीन समय में सुविधा अनुसार मानव शरीर के ऐसे बहुत से अंगों की लंबाई को मात्रक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। परंतु प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के अंगों की लंबाई भिन्न होने के कारण कई मुश्किलें आती थी जिस कारण 1970 में फ्रांसीसियों ने मापने की एक मानक प्रणाली की रचना की थी जिसे मीट्रिक प्रणाली कहा जाता है।

Leave a Comment