PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

PSEB 6th Class Science Guide प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरो

(i) वह वस्तु जो अपने में से प्रकाश को आंशिक तौर पर निकलने देती हैं, उन्हें ………………….. वस्तुएँ कहते हैं।
उत्तर-
अल्प-पारदर्शी

(ii) सूरज जैसा रोशनी का स्रोत जो अपनी रोशनी खुद पैदा करता है, को ……………….. वस्तु कहते हैं।
उत्तर-
प्रकाशमान

(iii) सूरज की ओर कभी भी सीधा नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह आँखों के लिए बहुत ………………….. हो सकता है।
उत्तर-
हानिकारक

(iv) रोशनी के पॉलिश की सतह पर पड़ने के बाद रोशनी के प्रसार की दिशा में परिवर्तन के व्यवहार को ………………… जाना जाता है।
उत्तर-
प्रकाश परावर्तन

(v) ……………….. व्यवहार के कारण दिन के समय कमरों में रोशनी होती है, चाहे कमरों में सीधी धूप प्रवेश न करे।
उत्तर-
प्रकाश परावर्तन (प्रकीर्णन)।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

2. सही या ग़लत बताएं

(i) चंद्रमा एक प्रकाशमान वस्तु है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) हम पारदर्शी सामग्री में से स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।
उत्तर-
सही

(iii) अपारदर्शी वस्तु की परछाई हमेशा काली होती है।
उत्तर-
सही

(iv) प्रकाश सीधे मार्ग में यात्रा नहीं करता।
उत्तर-
ग़लत

(v) प्रकाश के परावर्तन के कारण दिन के समय कमरों में रोशनी रहती है, चाहे सीधी धूप कमरों में प्रवेश नहीं करती।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रकाश के प्राकृतिक स्रोत (a) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है
(ii) सी.एफ.एल., एल.ई.डी. एवं ट्यूब लाइट (b) अपारदर्शी वस्तु
(iii) प्रकाश का सरल रेखीय प्रसार (c) आसमानी वस्तु द्वारा परछाई डालना
(iv) ग्रहण (d) कृत्रिम प्रकाश स्रोत
(v) गत्ता, लकड़ी और धातु (e) सूरज।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रकाश के प्राकृतिक स्रोत (e) सूरज
(ii) सी.एफ.एल., एल.ई.डी. एवं ट्यूब लाइट (d) कृत्रिम प्रकाश स्रोत
(iii) प्रकाश का सरल रेखीय प्रसार (a) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है
(iv) ग्रहण (c) आसमानी वस्तु द्वारा परछाई डालना
(v) गत्ता, लकड़ी और धातु (b) अपारदर्शी वस्तु।

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
चंद्रमा जैसी वस्तुएँ जो अपना प्रकाश स्वयं पैदा नहीं करतीं, को कहते हैं?
(क) चमकदार वस्तुएँ
(ख) प्रकाश का अवशोषक
(ग) चमकहीन वस्तुएँ
(घ) प्रकाश के परावर्तक।
उत्तर-
(ग) चमकहीन वस्तुएँ।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न (ii)
वह वस्तु जिसमें से आंशिक रूप से देखा जा सकता है, परंतु स्पष्ट रूप में नहीं।
(क) रबड़ गेंद
(ख) काँच की समतल परत
(ग) ट्रेसिंग पेपर की शीट
(घ) सी. डी. (Compact Disc)।
उत्तर-
(ग) ट्रेसिंग पेपर की शीट।

प्रश्न (iii)
शाम के समय जब सूरज किसी वस्तु के पीछे होता है, तो उस वस्तु की परछाई का आकार वस्तु के मुकाबले क्या होगा?
(क) छोटा
(ख) बड़ा
(ग) लगभग जीरो (न के बराबर)
(घ) बराबर।
उत्तर-
(ख) बड़ा।

प्रश्न (iv)
पिनहोल कैमरे द्वारा बना प्रतिबिंब कैसा होता है?
(क) उल्टा और छोटा
(ख) उल्टा और बड़ा
(ग) सीधा और बड़ा
(घ) सीधा और छोटा।
उत्तर-
(क) उल्टा और छोटा।

प्रश्न (v)
परछाई बनाने के लिए हमें कौन सी वस्तुओं की ज़रूरत होती है?
(क) एक अपारदर्शी वस्तु
(ख) एक प्रकाश स्रोत
(ग) प्रतिबिंब बनाने के लिए स्क्रीन
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
एक बिंदु से दूसरे बिंदु पर जाने के समय साधारण तौर पर प्रकाश किस प्रकार का रास्ता तय करता है?
उत्तर-
सरल रेखीय पथ तय करता है।

प्रश्न (ii)
मछलियां पानी में परछाई नहीं बनातीं। क्यों?
उत्तर-
मछलियाँ उस स्थिति में परछाई नहीं बनाती हैं जब नदी या स्विमिंग पूल का तल जो स्क्रीन का कार्य करता है मछलियों से बहुत दूर होता है।

प्रश्न (iii)
सूरज ग्रहण के समय सूरज, धरती और चंद्रमा की सापेक्षी स्थिति के बारे में बताएं।
उत्तर-
सूरज ग्रहण के समय चंद्रमा, सूरज तथा धरती के मध्य स्थित होता है तथा ये तीनों एक सरल रेखा में होते हैं।

प्रश्न (iv)
एक बिल्कुल अंधेरे कमरे में, यदि आप अपने सामने शीशा पकड़ोगे तो क्या आप शीशे में अपना प्रतिबिंब देख सकेंगे?
उत्तर-
यदि किसी अंधेरे कमरे में आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण पकड़कर रखते हो तो आप अपना प्रतिबिंब परावर्तन के कारण नहीं देख सकते क्योंकि परावर्तन के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है।

प्रश्न (v)
दो एक ही जैसी बैड की चादरें, जो कि गुलाबी और स्लेटी रंग की हैं, धूप में रस्सी पर लटक रही हैं। इन चादरों की परछाई का रंग क्या होगा?
उत्तर-
हम जानते हैं कि अपारदर्शी वस्तु की परछाई बनती है और परछाई का रंग अपारदर्शी वस्तु के रंग पर निर्भर नहीं करता है। इसलिए इन दोनों चादरों की परछाई का रंग काला होगा।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
नियमित परावर्तन क्या होता है?
उत्तर-
नियमित परावर्तन – जब प्रकाश किसी समतल दर्पण चमकीली (पॉलिश की गई) धातु की सतह पर पड़ता है, तो यह नियमित रूप से प्रकाश को परावर्तित कर देता है। प्रकाश के इस परावर्तन को नियमित परावर्तन कहते हैं।

प्रश्न (ii)
दोपहर की परछाई, प्रातःकाल बनने वाली परछाई से छोटी क्यों होती है ?
उत्तर-
दोपहर के समय सूर्य हमारे सिर के ऊपर होता है जिससे सूर्य की किरणें सीधी लंबवत वस्तु पर पड़ती हैं जिससे परछाई छोटी बनती है। प्रातः काल सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं जिसके परिणामस्वरूप परछाई आकार में बड़ी होती है। अतः परछाई का आकार प्रकाश स्त्रोत से वस्तु की स्थिति पर निर्भर करता है।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
उचित चित्र के प्रयोग के साथ दर्शाएं कि परछाई का आकार प्रकाश स्रोत और अपारदर्शी वस्तु की सापेक्षी स्थिति पर निर्भर करता है।
उत्तर-
चित्र से स्पष्ट है कि प्रकाश स्त्रोत तथा अपारदर्शी वस्तु के मध्य की दूरी बढ़ाने से परछाई का आकार छोटा हो जाता है। यदि प्रकाश स्त्रोत तथा अपारदर्शी वस्तु के मध्य की दूरी कम होगी तो परछाई का आकार बड़ा होगा।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 1

प्रश्न (ii)
चित्र के प्रयोग के साथ पिनहोल कैमरे द्वारा प्रतिबिंब बनाने के दृश्य को दर्शाएं।
उत्तर-
पिनहोल कैमरा – यह एक सरल कैमरा है जो लकड़ी अथवा गत्ते के बक्से से बनाया जाता है। पिनहोल कैमरा बनाने के लिए दो ऐसे बॉक्स लीजिए जिसमें से एक बॉक्स दूसरे के भीतर बिना अंतराल के सरक सके। दोनों बॉक्सों का एक-एक छोटा फलक काट दीजिए। बड़ा बॉक्स लेकर इसके दूसरे छोटे फलक के बीचों बीच एक छिद्र कीजिए। इसी प्रकार छोटे बॉक्स के दूसरे छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति काटिए। इस कटे भाग पर ट्रेसिंग पेपर चिपका कर ढक दीजिए। छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार सरकाइए कि छोटे बॉक्स का अल्प-पारदर्शी ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के भीतर हो। आपका पिनहोल कैमरा उपयोग के लिए तैयार है।

कार्यविधि – पिनहोल कैमरा लेकर छोटे बॉक्स के खुले हुए सिरे से देखें। अपने सिर तथा पिनहोल कैमरे को काले रंग के कपड़े से ढक लीजिए। अंब पिनहोल कैमरे से दूर की वस्तुएं जैसे पेड़ अथवा इमारतों को देखने का प्रयत्न करें।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 2

सुनिश्चित करें कि जिस वस्तु को आप पिनहोल कैमरा से देखना चाहते हैं वह सूर्य की तेज़ धूप में रखी हो। अब छोटे बॉक्स को सूची छिद्र बने बड़े बॉक्स में आगे-पीछे तब तक खिसकाएँ जब तक दूसरे छोर पर लगे हुए ट्रेसिंग पेपर पर प्रतिबिंब न मिल जाए।

पिनहोल कैमरे से सूर्य का प्रतिबिंब बनाना – सूची छिद्र कैमरे से सूर्य का प्रतिबिंब बनाने के लिए हमें गत्ते की एक बड़ी शीट चाहिए जिसके मध्य में छोटा-सा पिनहोल हो। गत्ते की शीट को सूर्य की तरफ इस तरह पकड़ें कि उसकी छाया साफ क्षेत्र में बने । हमें सूर्य का वृत्ताकार प्रतिबिंब गत्ते की शीट के मध्य छाया के रूप में दिखाई देगा।

Science Guide for Class 6 PSEB प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 109)

प्रश्न 1.
कोई वस्तु प्रकाश को अपने में से पूरी तरह, अल्प मात्रा या बिल्कुल भी निकलने नहीं देती, के आधार पर वस्तुओं को कितनी किस्मों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर-
वस्तुओं में से प्रकाश की मात्रा गुज़रने के आधार पर वस्तुओं को तीन किस्मों में बाँटा जा सकता है।

  • पारदर्शी वस्तुएँ – वे वस्तुएँ या पदार्थ जो अपने में से प्रकाश को पूरी तरह निकलने देती हैं, को पारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं। उदाहरण-काँच की शीट, हवा तथा पानी आदि।
  • अपारदर्शी वस्तुएँ – वे वस्तुएँ या पदार्थ जो अपने में से प्रकाश को निकलने नहीं देती, को अपारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं। उदाहरण-गत्ता, लकड़ी, धातु, ईंट आदि।
  • अल्प – पारदर्शी (पारभासी) वस्तुएँ-वे वस्तुएँ या पदार्थ जो अल्प मात्रा में या कम मात्रा में प्रकाश को अपने में से निकलने देती हैं और जिनके दूसरी ओर रखी वस्तुएँ स्पष्ट (धुंधली) दिखाई नहीं देती हैं, को अल्पपारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं। उदाहरण-टिशू पेपर, तेल लगा कागज़, पतला कपड़ा आदि।

प्रश्न 2.
नीचे दिखाई सूची में से पदार्थों को पारदर्शी, अपारदर्शी और अल्प-पारदर्शी में बाँटें-

वस्तु/पदार्थ पारदर्शी/अल्प-पारदर्शी/अपारदर्शी
पानी
टिशू पेपर
पत्थर
हवा
किताब
शीशा
पतला कपड़ा

उत्तर-

वस्तु/पदार्थ पारदर्शी/अल्प-पारदर्शी/अपारदर्शी
पानी पारदर्शी
टिशू पेपर अल्प-पारदर्शी
पत्थर अपारदर्शी
हवा पारदर्शी
किताब अपारदर्शी
शीशा अपारदर्शी
पतला कपड़ा अल्प-पारदर्शी

सोचें और उत्तर दें (पेज 109)

प्रश्न 1.
प्रकाश ……………… रेखा में चलता है।
उत्तर-
प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 2.
प्रकाश ……………………. पदार्थ में से नहीं गुजर सकता।
उत्तर-
प्रकाश अपारदर्शी पदार्थ में से नहीं गुज़र सकता।

सोचें और उत्तर दें (पेज 111)

प्रश्न 1.
परछाई बनने के लिए कितनी वस्तओं की जरूरत होती है?
उत्तर-
किसी वस्तु की परछाई बनने के लिए निम्नलिखित तीन वस्तुओं का होना आवश्यक है-

  1. प्रकाश का स्रोत
  2. अपारदर्शी वस्तु
  3. परछाई प्राप्त करने के लिए परदा (स्क्रीन) जो कि मोटे कपड़े की शीट आदि।

प्रश्न 2.
जब कोई ……………….. वस्तु स्क्रीन और प्रकाश के स्रोत के बीच आती है, तो स्क्रीन पर परछाई बनती है।
उत्तर-
जब कोई अपारदर्शी वस्तु स्क्रीन और प्रकाश के स्रोत के बीच आती है, तो स्क्रीन पर परछाई बनती है।

सोचें और उत्तर दें (पेज 112)

प्रश्न 1.
किसी अपारदर्शी वस्तु की परछाई का आकार वस्तु और प्रकाश स्रोत की ……………………. स्थिति पर निर्भर करता है।
उत्तर-
किसी अपारदर्शी वस्तु की परछाई का आकार वस्तु और प्रकाश स्रोत की सापेक्षिक स्थिति पर निर्भर करता है।

प्रश्न 2.
अपारदर्शी वस्तु चाहे किसी भी रंग की हो, परछाई हमेशा …………………. ( सफेद/काली) होगी।
उत्तर-
अपारदर्शी वस्तु चाहे किसी भी रंग की हो, परछाई हमेशा काली होगी।

सोचें और उत्तर दें (पेज 115)

प्रश्न 1.
पिनहोल कैमरा इस तथ्य पर आधारित है कि प्रकाश साधारण हालत में ………………….. रेखा में चलता है।
उत्तर-
पिनहोल कैमरा इस तथ्य पर आधारित है कि प्रकाश साधारण हालत में सीधी रेखा में चलता है।

प्रश्न 2.
पिनहोल कैमरा द्वारा बनाए प्रतिबिंब …………………. और …………………… होते हैं।
उत्तर-
पिनहोल कैमरा द्वारा बनाए प्रतिबिंब उल्टे और छोटे होते हैं।

सोचें और उत्तर दें (पेज 116)

प्रश्न 1.
एक दर्पण पर पड़ रहे प्रकाश की दिशा नहीं बदलती। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 2.
एक समतल दर्पण की तरह पॉलिश की गई या चमकती सतह ……………………… परावर्तन पैदा करती है।
उत्तर-
एक समतल दर्पण की तरह पॉलिश की गई या चमकती सतह नियमित परावर्तन पैदा करती है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

PSEB Solutions for Class 6 Science प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
जिस वस्तु के आर-पार प्रकाश गुज़र सकता है, उसे कहते हैं-
(क) अल्प-पारदर्शी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारदर्शी
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) पारदर्शी।

प्रश्न (ii)
परछाई बनने के लिए प्रकाश के मार्ग में उपस्थित होना आवश्यक है-
(क) पारदर्शी वस्तु
(ख) अपारदर्शी वस्तु
(ग) अल्प-पारदर्शी वस्तु
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) अपारदर्शी वस्तु।

प्रश्न (iii)
अल्प पारदर्शी वस्तुओं के आर-पार देखना संभव है-
(क) पूर्ण रूप में
(ख) आंशिक रूप में
(ग) बिल्कुल नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) आंशिक रूप में।

प्रश्न (iv)
प्रकाशमान वस्तुएँ-
(क) प्रकाश उत्सर्जित करती हैं
(ख) प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती हैं
(ग) दूसरी वस्तु से प्रकाश प्राप्त करके प्रकाश उत्सर्जित करती हैं
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) प्रकाश उत्सर्जित करती हैं।

प्रश्न (v)
चंद्रमा एक ……………………… वस्तु है।
(क) प्रकाशमान
(ख) प्रकाशहीन
(ग) दोनों प्रकाशमान तथा प्रकाशहीन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) प्रकाशहीन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न (vi)
प्रकाश परावर्तन प्रक्रिया में प्रकाश चमकदार सतह से टकरा कर-
(क) उसी माध्यम में वापिस आ जाता है
(ख) उस माध्यम को छोड़कर दूसरे माध्यम में चला जाता है
(ग) कुछ भाग उसी माध्यम में वापिस आ जाता है (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) उसी माध्यम में वापिस आ जाता है।

प्रश्न (vii)
प्रकाश का परावर्तन होता है-
(क) नियमित सतह से
(ख) अनियमित सतह से
(ग) सतह का कुछ भाग नियमित तथा कुछ भाग अनियमित से
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) नियमित सतह से।

प्रश्न (viii)
जब किसी अपारदर्शी वस्तु को प्रकाश स्रोत के निकट लाया जाता है, तो-
(क) परछाई का आकार बराबर होता है
(ख) परछाई का आकार छोटा होता है
(ग) परछाई का आकार बड़ा होता है
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) परछाई का आकार बड़ा होता है।

प्रश्न (ix)
पिनहोल कैमरे में प्रतिबिंब बनता है-
(क) निकट स्थित स्थिर वस्तु का
(ख) दूर स्थित स्थिर वस्तु का
(ग) दूर स्थित गतिशील वस्तु का
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) दूर स्थित स्थिर वस्तु का।

प्रश्न (x)
पारदर्शी पदार्थ की परछाईं किस प्रकार की होती है ?
(क) गाढ़ा काला
(ख) वक्राकार
(ग) बड़े आकार का
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(घ) इनमें से कोई नहीं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

2. खाली स्थान भरें

(i) वे वस्तुएं जिनके आर-पार प्रकाश पूर्ण रूप से नहीं गुज़र सकता, उन्हें ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
अल्प-पारदर्शी

(ii) प्रकाश स्रोत से आ रही प्रकाश किरणों के पथ में अपारदर्शी वस्तु रखने पर उस वस्तु के दूसरी ओर काला क्षेत्र बन जाता है जिसे वस्तु का …………………….. कहते हैं।
उत्तर-
परछाई

(iii) प्रकाश परावर्तन एक …………………… की सतह से होता है।
उत्तर-
दर्पण

(iv) ……………………. सतह से प्रकाश का अनियमित परावर्तन होता है।
उत्तर-
समतल (या खुरदरी)

(v) …………………. से सूरज तथा अन्य चमकदार वस्तुओं के प्रतिबिंब बनायें जा सकते हैं।
उत्तर-
पिनहोल कैमरा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) किसी अपारदर्शी वस्तु की परछाई का आकार वस्तु तथा प्रकाश स्रोत की स्थिति पर निर्भर नहीं करता है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा, सूरज तथा धरती के बीच होता है तथा यह तीनों एक सीधी रेखा में होते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है तथा पेड़ आकार की वस्तु के गिर्द नहीं मुड़ता है।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

(iv) चंद्रमा एक प्रकाशहीन वस्तु है।
उत्तर-
सही

(v) प्रकाश स्रोत को अपारदर्शी वस्तु से दूर ले जाने पर वस्तु की परछाई बड़े आकार की होती है।
उत्तर-
ग़लत

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है (a) धरती, चंद्रमा तथा सूरज के बीच
(ii) चंद्र ग्रहण (b) परछाई का बनना
(iii) सूरज ग्रहण (c) पिनहोल कैमरा
(iv) उल्टा तथा छोटा प्रतिबिंब (d) अपारदर्शी वस्तु, प्रकाश स्त्रोत तथा सक्रीन के बीच
(v) परछाई (e) धरती, चंद्रमा तथा सूरज के बीच।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है (b) परछाई का बनना
(ii) चंद्र ग्रहण (a) धरती, चंद्रमा तथा सूरज के बीच
(iii) सूरज ग्रहण (c) धरती, चंद्रमा तथा सूरज के बीच
(iv) उल्टा तथा छोटा प्रतिबिंब (c) पिनहोल कैमरा
(v) परछाई (d) अपारदर्शी वस्तु, प्रकाश स्त्रोत तथा सक्रीन के बीच

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रकाशमान वस्तु किसे कहते हैं ?
उत्तर-
प्रकाशमान वस्तु (हीत वस्तु) – वह वस्तु जिसके पास अपना प्रकाश होता है और सूरज की तरह अपना प्रकाश उत्सर्जित करती है, उसे प्रकाशमान (दीप्त वस्तु) कहते हैं।

प्रश्न 2.
कुछ प्रकाशमान वस्तुओं के नाम लिखें।
उत्तर-
सूरज, विद्युत बल्ब, जली हुई मोमबत्ती, तारे आदि।

प्रश्न 3.
प्रकाशहीन (अदीप्त ) वस्तु किसे कहते हैं?
उत्तर-
प्रकाशहीन (अदीप्त वस्तु) – वह वस्तु जिस के पास अपना प्रकाश नहीं होता है परंतु प्रकाशमान वस्तु से प्रकाश प्राप्त करके प्रकाश उत्सर्जित करे, उसे प्रकाशहीन (अदीप्त) वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 4.
किन्हीं चार प्रकाशहीन वस्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर-

  1. गत्ता,
  2. मेज़,
  3. कुर्सी,
  4. पत्थर का टुकड़ा।

प्रश्न 5.
पारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं?
उत्तर-
पारदर्शी वस्तु – ऐसी वस्तु जिसमें से प्रकाश निकलकर पार जा सकता है तथा जिस वस्तु के आर-पार देख सकते हैं, उसे पारदर्शी वस्तु कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 6.
किन्हीं चार पारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. हवा,
  2. काँच,
  3. पानी,
  4. जिन शराब।

प्रश्न 7.
अपारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?
उत्तर-
अपारदर्शी वस्तु – ऐसी वस्तु जिसके आर-पार प्रकाश नहीं निकल सकता है तथा जिसके आर-पार नहीं देखा जा सकता, उसे अपारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 8.
किन्हीं चार अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. गत्ता,
  2. पत्थर का टुकड़ा,
  3. लकड़ी का टुकड़ा,
  4. धातु का चादर।

प्रश्न 9.
अल्प-पारदर्शी (पारभासी) वस्तु किसे कहते हैं ?
उत्तर-
अल्प-पारदर्शी (पारभासी) वस्तु – ऐसी वस्तु जिसमें से कम (आंशिक) मात्रा में प्रकाश गुज़रता है तथा जिस वस्तु के दूसरी तरफ पड़ी वस्तु को स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता, उसे अल्प-पारदर्शी (पारभासी) वस्तु कहते हैं।

प्रश्न 10.
किन्हीं चार अल्प-पारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. धुआँ,
  2. कोहरा,
  3. घिसा हुआ काँच,
  4. तेल लगा हुआ कागज़,
  5. सैलोफेन पेपर।

प्रश्न 11.
क्या प्रकाश की अनुपस्थिति में हम देख सकते हैं ?
उत्तर-
नहीं, हम प्रकाश की अनुपस्थिति में नहीं देख सकते हैं क्योंकि प्रकाश वस्तुओं को देखने में सहायता करता है।

प्रश्न 12.
किसी वस्तु का अपारदर्शी, पारदर्शी या अल्प-पारदर्शी होना किस बात पर निर्भर करता है?
उत्तर-
यह इस बात पर निर्भर करता है कि प्रकाश उस वस्तु में से गुज़र सकता है अथवा नहीं या फिर प्रकाश अर्पण मात्रा में गुज़रने से दिए जाता है तो उस काले क्षेत्र को वस्तु की परछाई कहते हैं।

प्रश्न 13.
परछाई किसे कहते हैं?
उत्तर-
परछाई – जब कोई अपारदर्शी वस्तु अपने में से प्रकाश नहीं गुज़रने देती तथा वस्तु के पिछली तरफ काला क्षेत्र बन जाता है तो उस काले क्षेत्र को वस्तु की परछाई कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 14.
पिनहोल कैसरे की सहायता से हम किस प्रकार की वस्तुओं को प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर-
पिनहोल कैमरे की सहायता से हम केवल स्थिर वस्तुओं के प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 15.
हमें सूरज की ओर सीधा क्यों नहीं देखना चाहिए?
उत्तर-
हमें सूरज की ओर सीधा नहीं देखना चाहिए क्योंकि इसके प्रकाश में पराबैंगनी विकिरणें उपस्थित होती हैं जो हमारी आँखे को हानी पहँचा सकती हैं।

प्रश्न 16.
प्रकाश परावर्तन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
प्रकाश परावर्तन – जब प्रकाश किसी चिकनी तथा चमकदार समतल सतह से टकराती है तो उसी माध्यम में एक विशेष दिशा में लौट आती है। प्रकाश के इस दिशा परिवर्तन वाले व्यवहार को प्रकाश परावर्तन कहते हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या चंद्रमा दीप्त वस्तु है अथवा अदीप्त ? समझाइए।
उत्तर-
चंद्रमा दीप्त वस्तु नहीं है क्योंकि चंद्रमा स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करता बल्कि सूर्य के प्रकाश को अपनी सतह से परावर्तित करता है।

प्रश्न 2.
वस्तुओं को देखने के लिए कौन-सी शर्तों का होना आवश्यक हैं ?
उत्तर-
वस्तुओं को देखने के लिए निम्नलिखित शर्तों का होना आवश्यक है-

  1. वस्तु
  2. देखने के लिए निरोग आँख
  3. प्रकाश की उपस्थिति।

प्रश्न 3.
पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभाषी वस्तुएँ किन्हें कहते हैं ?
उत्तर-
पारदर्शी वस्तुएँ – जिन वस्तुओं में से प्रकाश आर-पार गुज़र सकता है अथवा जिनमें से हम आर-पार देख सकते हैं, उन्हें पारदर्शी वस्तुएं कहते हैं।
उदाहरण – काँच, जल और वायु आदि।
अपारदर्शी वस्तुएं – जिन वस्तुओं में से प्रकाश बिल्कुल नहीं गुज़र सकता, उन्हें अपारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं।
उदाहरण – लकड़ी, लोहा, गत्ता और ईंट आदि।
पारभासी वस्तुएं – जिन वस्तुओं में से प्रकाश थोड़ी मात्रा में से गुज़र सकता है, उन्हें पारभासी वस्तुएँ कहते हैं।
उदाहरण-घिसा हुआ काँच, मोमी कागज़, धुआँ, कोहरा आदि।

प्रश्न 4.
एक अपारदर्शी वस्तु पर प्रकाश पड़ने पर वस्तु छाया क्यों बनाती है ?
उत्तर-
जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर पड़ता है तब उस वस्तु की छाया इस कारण बनती है क्योंकि वह अपने में से प्रकाश को गुज़रने नहीं देती।

प्रश्न 5.
छाया किसे कहते हैं ? जब किसी वस्तु को प्रकाश स्रोत की तरफ ले जाया जाता है तब छाया आकार को क्या होता है ?
उत्तर-
छाया – जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर पड़ता है तो वह उस वस्तु में से नहीं गुज़र सकता तथा प्रकाश स्रोत से विपरीत अपारदर्शी वस्तु की दूसरी तरफ एक काला क्षेत्र बन जाता है। इस काले क्षेत्र को छाया कहते हैं। इस का कारण यह है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है। जब वस्तु को प्रकाश के स्रोत के निकट लाया जाता है तो छाया का आकार बढ़ता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 6.
जब किसी अपारदर्शी वस्तु को धूप में धरती से ऊपर कुछ ऊँचाई पर देखते हैं तो हमें धरती पर काले धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर-
जब हम अपारदर्शी वस्तु को धूप में धरती से कुछ ऊँचाई पर देखते हैं तो धरती पर बने हुए काले धब्बे वस्तु की परछाई (छाया) बनने के कारण दिखाई देते हैं।

प्रश्न 7.
क्या छाया बनने के लिए पर्दे की ज़रूरत होती है ? हमारे दैनिक जीवन में कौन-सी वस्तुएं छाया के लिए पर्दे का कार्य करती हैं ?
उत्तर-
हाँ, छाया बनाने के लिए पर्दे की ज़रूरत होती है। छाया को केवल पर्दे पर ही देखा जा सकता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 3
कमरे की दीवार, इमारत अथवा इस प्रकार की अन्य सतहें हमारे दैनिक जीवन में दिखाई देने वाली अनेक प्रकाश की बनी छाया के लिए पर्दे का कार्य करती हैं।

प्रश्न 8.
एक क्रिया-क्लाप से दर्शाएं कि प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है ?
उत्तर-
प्लास्टिक पाइप का छोटा टुकड़ा अथवा रबड़ की लम्बी नली लो। कमरे में एक तरफ एक मोमबत्ती जलाकर मेज़ के ऊपर रखें। अब कमरे में दूसरी तरफ खड़े होकर पाइप से मोमबत्ती को देखें। मोमबत्ती दिखाई देगी। अब जब तुम मोमबत्ती को देख रहे हों तो तब पाइप को थोड़ा-सा मोड़िए। अब तुम को मोमबत्ती दिखाई नहीं देती है। पाइप को दाईं या बाईं ओर घुमाइए। अब भी तुम मोमबत्ती को देख नहीं सकते हैं। इससे हम निष्कर्ष निकालते हैं कि प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 4
इसका कारण यह है कि पाइप का मुड़ना हमारी आँखों की ओर आ सीधे रही प्रकाश किरणों को रोक देता है। इसके अतिरिक्त पाइप अपारदर्शी पदार्थ से बना होने के कारण प्रकाश पाइप में से नहीं गुज़र सकता है। इसलिए मोमबत्ती की ज्वाला हमें दिखाई नहीं देती है। इससे यह निष्र्कष निकलता है कि प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है। प्रकाश के इस व्यवहार को प्रकाश प्रसार भी कहते हैं।

प्रश्न 9.
परावर्तन किसे कहते हैं ? परावर्तन किन-किन वस्तुओं द्वारा हो सकता है ?
उत्तर-
परावर्तन – किसी सतह से टकरा कर प्रकाश के वापिस उसी माध्यम में लौट जाने को परावर्तन कहते हैं। सामान्य परावर्तन चमकीली सतह द्वारा होता है परंतु कभी-कभी हम झील अथवा तालाब के पानी में पेड़ों, इमारतों तथा अन्य वस्तुओं से भी परावर्तन देखते हैं।

प्रश्न 10.
नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए :
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफेन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चंद्रमा।
उत्तर-
अपारदर्शी पदार्थ – चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, CD, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट।

पारदर्शी पदार्थ – वायु, जल, समतल काँच की शीट।
पारभासी पदार्थ – पॉलीथीन शीट, धुआँ, कोहरा, छाता, सेलोफेन शीट, तार की जाली।
दीप्त वस्तुएं – लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, गैस बर्नर की ज्वाला, प्रकाश मान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू।
अदीप्त वस्तुएं – चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, लकड़ी का तख्ता, दीवार, गत्ते की शीट, चंद्रमा।

प्रश्न 11.
क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए ?
उत्तर-
किसी बेलनाकार डिब्बे की उर्ध्वाकार दिशा में छाया आयताकार होगी और क्षितिज दिशा में छाया वृत्ताकार होगी।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 5

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 12.
किसी अपारदर्शी वस्तु की परछाई बनने के लिए किन शर्तों की आवश्यकता होती है?
उत्तर-
किसी अपारदर्शी वस्तु की परछाई बनने के लिए निम्नलिखित तीन शर्ते पूरी होनी चाहिए-

  1. प्रकाश का स्त्रोत
  2. अपारदर्शी वस्तु
  3. परछाई प्राप्त करने के लिए स्क्रीन (यह दीवार, धरती तथा मोटा कपड़े का पर्दा हो सकता है।)

प्रश्न 13.
अनियमित परावर्तन क्या है ?
उत्तर-
अनियमित परावर्तन – जब प्रकाश किसी असमतल या खुरदरी सतह पर पड़ता है तो इससे प्रकाश के दिशा परिवर्तन के पश्चात प्रकाश प्रकाशन (बिखर जाता) होता है। ऐसे प्रकाश परावर्तन को अनियमित परावर्तन कहते हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 6

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रकाश परावर्तन किसे कहते हैं ? क्रिया क्लाप की सहायता से परावर्तन प्रक्रिया को दर्शाएँ।
उत्तर-
प्रकाश परावर्तन – किसी समतल तथा चमकदार सतह को टकरा कर प्रकाश का वापिस उसी माध्यम में विशेष दिशा में परिवर्तन करके लौटना प्रकाश परावर्तन कहलाता है।

क्रियाकलाप-1
इस क्रियाकलाप को रात्रि के समय अथवा एक अंधेरे कमरे में किया जा सकता है। अपने किसी मित्र से कहिए कि एक हाथ में दर्पण लेकर कमरे के एक कोने में खड़े हो जाएं। एक हाथ में टॉर्च लेकर आप कमरे के दूसरे कोने में खड़े हो जाएं। टॉर्च के कांच को अपनी उँगुलियों से ढक लीजिए तथा टॉर्च को जलाएं। किरण पुंज प्राप्त करने के लिए अपनी उँगुलियों के बीच कुछ जगह छोड़ें। प्रकाश पुंज को अपने मित्र के द्वारा पकड़े हुए दर्पण पर डालिए। तुमें दूसरी तरफ प्रकाश के धब्बे दिखाई देंगे। अब टॉर्च की दिशा इस प्रकार समायोजित कीजिए कि प्रकाश का धब्बा कमरे में किसी दूसरे मित्र के ऊपर पड़े।
यह क्रियाकलाप यह दर्शाता है कि दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश का परावर्तन करता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 7

क्रियाकलाप-2
एक बड़ी थर्मोकोल की शीट के एक किनारे पर एक कंघी तथा इसके दूसरे किनारे पर चित्र में दर्शाए अनुसार एक दर्पण लगाइए। दर्पण तथा कंघी के बीच कागज़ की गहरी रंगीन शीट बिछाइए। इसे सूर्य के प्रकाश में रखिए अथवा कंघी के सामने टॉर्च से प्रकाश किरणें डालिए।

तुम्हें चित्र में दर्शाए जैसा पैटर्न प्राप्त होगा।
इस क्रियाकलाप से हमें यह ज्ञात होता है कि प्रकाश किस प्रकार गमन करता है तथा किस प्रकार दर्पण से परावर्तित होता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 8

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन

प्रश्न 2.
परछाई के आकार तथा रंग को प्रभावित करने वाले कौन से का कारक हैं, को अध्ययन एक क्रिया क्लाप द्वारा करें।
उत्तर-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 11 प्रकाश, छायाएँ और परावर्तन 9
परछाई के आकार (माप) तथा रंग को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन-
क्रियाकलाप – चित्र में दर्शाए अनुसार एक टार्च की सहायता से किसी घनाकार वस्तु पर प्रकाश डालें ताकि | धरती की सतह पर उस वस्तु की परछाई बन जाए। अब टार्च को पहले वस्ते के निकट और फिर वस्तु से दूर ले जाएं। आप देखोगे कि वस्तु के समीप तथा दूर जाने पर परछाई के माप में परिवर्तन आता है। जब टार्च (प्रकाश स्त्रोत) वस्तु के निकट होती है तो परछाई का माप छोटा होता है तथा जब टार्च वस्तु से दूर होती है तो परछाई का माप बड़ा होता है। अब हम भिन्न-भिन्न रंगों को घनाकार वस्तुओं जैसे चाक का डिब्बा, किताब, डस्टर आदि की परछाईयाँ बनाएंगे और परछाइयों के रंग भी जाँच करेंगे। आप देखोगे कि प्रत्येक बार परछाई का रंग काला ही है। इस ऊपर दी गई क्रिया क्लाप से हमें निम्नलिखित परिणाम प्राप्त होते हैं।

  1. अपारदर्शी वस्तु की परछाई का माप वस्तु तथा प्रकाश स्त्रोत की सापेक्ष स्थिति पर निर्भर करता है।
  2. अपारदर्शी वस्तु की परछाई का रंग सदा काला होता है, भले ही वस्तु का रंग कोई भी हो अर्थात् परछाई का रंग वस्तु के रंग पर निर्भर नहीं करता है।

Leave a Comment