PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

PSEB 6th Class Science Guide चुंबक द्वारा मनोरंजन Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) मैग्नेटाइट एक ……………………… चुंबक है।
उत्तर-
प्राकृतिक

(ii) प्लास्टिक एक ……………… पदार्थ नहीं है।
उत्तर-
चुंबकीय

(iii) एक चुंबक के ……………. ध्रुव होते हैं।
उत्तर-
दो

(iv) छड़ चुंबक के ध्रुव इसके ………………. पर होते हैं।
उत्तर-
सिरों

(v) ……………….. का प्रयोग धरती पर दिशाओं का पता करने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
कंपास।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

2. सही या ग़लत बताएं

(i) चुंबक के ध्रुव अलग किए जा सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) चुंबक कांच के पदार्थों को आकर्षित नहीं करता।
उत्तर-
सही

(iii) चुंबक मेमोरी यंत्रों को नष्ट कर सकता है।
उत्तर-
सही

(iv) चुंबकीय कंपास की सुई हमेशा पूर्व पश्चिम दिशा में संकेत करती है।
उत्तर-
ग़लत

(v) हथौड़े से पीटने पर चुंबक अपना गुण गँवा देती है।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ का कॉलम ‘ख’ से उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लकड़ी (क) अपकर्षण
(ii) लोहा (ख) प्राकृतिक चुंबक
(iii) उत्तरी ध्रुव-दक्षिणी ध्रुव (ग) अचुंबकीय
(iv) मैग्नेटाइट (घ) आकर्षण
(v) दक्षिणी ध्रुव-उत्तरी ध्रुव (ङ) चुंबकीय

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लकड़ी (ग) अचुंबकीय
(ii) लोहा (ङ) चुंबकीय
(iii) उत्तरी ध्रुव-दक्षिणी ध्रुव (क) अपकर्षण
(iv) मैग्नेटाइट (ख) प्राकृतिक चुंबक
(v) दक्षिणी ध्रुव-उत्तरी ध्रुव (घ) आकर्षण

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

4. सही विकल्प चुनें

प्रश्न (i)
एक चुंबकीय पदार्थ-
(क) लोहा
(ख) कोबाल्ट
(ग) कागज़
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) कागज़।

प्रश्न (ii)
किसे चुंबक में बदला जा सकता है ?
(क) रबड़
(ख) लोहे की कील
(ग) लकड़ी की छड़
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) लोहे की कील।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
प्रतिदिन प्रयोग किए जाने वाली कोई दो वस्तुओं के नाम लिखें जिनमें चुंबक हो।
उत्तर-
प्रतिदिन प्रयोग की जाने वाली चुंबक युक्त वस्तुएँ-

  1. डोर क्लोज़र
  2. स्टिकर(चिपको)।

प्रश्न (ii)
जब चुंबक को लोहे की बारीक कतरनों के ऊपर रखा जाता है तो अधिकतर कतरनें कहां खिंची (आकर्षित) चली जाती हैं ?
उत्तर-
जब चुंबक को लोहे की बारीक कतरनों के ऊपर रखा जाता है तो अधिकांश कतरन चुंबक के सिरों पर जहाँ चुंबक के ध्रुव स्थिति हैं, आकर्षित होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ध्रुवों पर चुंबक की आकर्षण शक्ति अधिकतम होती है।

प्रश्न (iii)
कृत्रिम चुंबक क्या होता है ?
उत्तर-
कृत्रिम चुंबक – ऐसा चुंबक जो मनुष्य द्वारा बनाया गया है, उसे कृत्रिम (मानव निर्भित) चुंबक कहते हैं।

प्रश्न (iv)
चुंबक के कोई दो गुण लिखें।
उत्तर-
चुंबक के गुण – (1) स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। (2) प्रत्येक चुंबक के दो ध्रुव होते हैं-(1) उत्तरी ध्रुव और (2) दक्षिणी ध्रुव। इन दोनों को पृथक नहीं किया जा सकता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
चुंबक क्या है ? इसके ध्रुवों के नाम लिखें।
उत्तर-
चुंबक – एक ऐसा पदार्थ जो लोहे तथा लोहे से निर्मित वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है, चुंबक कहलाता है। प्रत्येक चुंबक के दो ध्रुव होते हैं-

  1. उत्तरी ध्रुव तथा
  2. दक्षिणी ध्रुव। इन दोनों ध्रुवों को पृथक नहीं किया जा सकता है। अर्थात् दोनों ध्रुव युग्म के रूप में होते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 1

प्रश्न (ii)
वे कारण लिखें जिनके कारण चुंबक अपना गुण गँवा देता है ?
उत्तर-
जिन कारणों के कारण चुंबक अपना गुण गँवा देता है-

  1. चुंबक को गर्म करने पर,
  2. चुंबक को हथौड़े से चोट करने पर,
  3. चुंबक को ऊंचाई से नीचे गिराने पर,
  4. चुंबक की उचित संभाल (रख-रखाव) न करने पर।

प्रश्न (ii)
चुंबकीय कंपास क्या होता है ? यह किस काम के लिए प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
चुंबकीय कंपास – यह एक ऐसा यंत्र है जिससे धरती की भौगोलिक दिशाएं ज्ञात की जाती हैं। इसमें एक छोटी सी चुंबकीय सुई होती हैजो प्लास्टिक या ऐल्यूमीनियम की वृत्ताकार डिब्बी में एक धुरी पर क्षितिज दिशा में स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। सुई के उत्तरी ध्रुव को लाल पेंट द्वारा अंकित किया जाता है। इसके डायल पर दिशाएं अंकित होती हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 2

प्रश्न (iv)
चुंबकीय तथा अचुंबकीय पदार्थ क्या होते हैं ? उदाहरण देकर बताएं।
उत्तर-
चुंबकीय पदार्थ – वे पदार्थ जो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, उन्हें चुंबकीय पदार्थ कहते हैं। जैसेलोहा, कोबाल्ट तथा निक्किल।
अचुंबकीय पदार्थ – वे पदार्थ जो चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, उन्हें अचुंबकीय पदार्थ कहते हैं। जैसेलकड़ी, प्लास्टिक, कागज़ तथा कपड़ा।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
आप दी गई लोहे की पत्ती पर अपना स्वयं का चुंबक कैसे बनाएंगे। व्याख्या करें।
उत्तर-
लोहे की पत्ती के चुंबक बनाने की विधि-एक लोहे की सलाई को मेज पर रखो। अब किसी छड़ चुंबक के उत्तरी ध्रुव को सलाई के एक सिरे पर रखो और धीरे-धीरे रगड़कर इसे सलाई के दूसरे सिरे तक ले जाओ। इस क्रिया को 10-12 बार दोहराओ।
लोहे की सलाई दूसरे सिरे पर पहुँचकर हर बार चुंबक को उठाकर पहले सिरे पर रखो और कभी भी उसे रगड़ते हुए वापिस मत लाओ। इसके ध्रुवों की जाँच करो जिससे यह ज्ञात हो जाएगा कि लोहे की सलाई चुंबक बन गई है अन्यथा नहीं। सलाई का वह सिरा जहाँ पर चुंबक का उत्तरी ध्रुव रखा गया तथा उत्तरी ध्रुव बनता है और दूसरा सिरा दक्षिणी ध्रुव बनता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 3

सावधानियाँ-

  1. चुंबक को एक ही दिशा में रगड़ना चाहिए।
  2. चुंबक को छड़ पर रगड़ते समय चुंबक के एक ही सिरे का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न (ii)
चुंबकों के दैनिक जीवन में कुछ उपयोग लिखें।
उत्तर-
चंबक के दैनिक जीवन के उपयोग-

  1. चुंबक का उपयोग कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क में किया जाता है जिसे हम दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं।
  2. इनका उपयोग टी०वी० स्पीकरों तथा रेडियों में करते हैं। स्पीकर में कुणडली तथा चंबक इलैक्ट्रानिक सिग्नलों (संकेतों) को ध्वनि में परिवर्तित करती है।
  3. इनका उपयोग करके जनरेटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। कुछ अन्य किस्म की मोटरों में चुंबकों का उपयोग करके विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
  4. विद्युत धारा द्वारा आवेशित की गई चुंबकीय क्रेन की सहायता से भारी लोहे की धातु के टुकड़ों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में सहायता की जा सकती है जिन्हें मनुष्य द्वारा नहीं किया जा सकता है।
  5. चुंबकों का उपयोग फिल्टर करने वाले उपकरणों में किया जाता है जहां तोड़ी गई चट्टानों से कच्ची धातु को पृथक किया जाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

Science Guide for Class 6 PSEB चुंबक द्वारा मनोरंजन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें (पेज 135)

प्रश्न 1.
वे पदार्थ, जो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं-
(क) चुंबकीय पदार्थ
(ख) अचुंबकीय पदार्थ
उत्तर-
(क) चुंबकीय पदार्थ।

प्रश्न 2.
वे पदार्थ, जो चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं-
(क) चुंबकीय पदार्थ
(ख) अचुंबकीय पदार्थ
उत्तर-
(ख) अचुंबकीय पदार्थ।

सोचें और उत्तर दें (पेज 136)

प्रश्न 1.
एक स्वतंत्रतापूर्वक लटकता चुंबक सदैव किस दिशा में ठहरता है ?
(क) उत्तर-दक्षिण
(ख) पूर्व-दक्षिण।
उत्तर-
(क) उत्तर-दक्षिण।

सोचें तथा उत्तर दें (पेज 138)

प्रश्न 1.
छड़-चुंबक के ध्रुव इसके किनारों के ………………… होते हैं। (दूर/समीप)
उत्तर-
छड़-चुंबक के ध्रुव इसके किनारों के समीप होते हैं।

प्रश्न 2.
छड़-चुंबक के ……………………… ध्रुव होते हैं। (दो/एक)
उत्तर-
छड़-चुंबक के दो ध्रुव होते हैं।

सोचें तथा उत्तर दें (पेज 139)

प्रश्न 1.
चुंबकीय कंपास धरती की ……………………. पता करने के लिए एक यंत्र है। (समय/दिशाएं)
उत्तर-
चुंबकीय कंपास धरती की दिशाएं पता करने के लिए एक यंत्र है।

सोचें तथा उत्तर दें (पेज 139)

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 1.
चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को ……………………. करते हैं। (अपकर्षित/आकर्षित)
उत्तर-
चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को अपकर्षित करते हैं।

प्रश्न 2.
चुंबक के असमान ध्रुव एक-दूसरे को ………………… करते हैं। (अपकर्षित/आकर्षित)
उत्तर-
चुंबक के असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

PSEB Solutions for Class 6 Science चुंबक द्वारा मनोरंजन Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
चुंबक के ध्रुव होते हैं-
(क) तीन
(ख) एक
(ग) दो
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) दो।

प्रश्न (ii)
चुंबक आकर्षित करता है-
(क) लोहा
(ख) रबड़
(ग) काँच
(घ) लकड़ी।
उत्तर-
(क) लोहा

प्रश्न (iii)
स्वतंत्रतापूर्वक लटकाया गया चुंबक सदैव किस दिशा में ठहरता है?
(क) उत्तर-दक्षिण
(ख) पूर्व-पश्चिम
(ग) उत्तर-पूर्व
(घ) दक्षिण-पश्चिम।
उत्तर-
(क) उत्तर-दक्षिण।

प्रश्न (iv)
लोहे से बनाया चुंबक कहलाला है-
(क) कृत्रिम चुंबक
(ख) प्राकृतिक चुंबक
(ग) गोलांत चुंबक
उत्तर-
(क) कृत्रिम चुंबक।

प्रश्न (v)
चुंबक के गुण सुरक्षित रखने के लिए युग्म चुंबकों के-
(क) समान ध्रुव साथ-साथ रखें
(ख) असमान ध्रुव साथ-साथ रखें
(ग) ध्रुवों को हथौड़े से चोट लगाएँ
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) असमान ध्रुव साथ-साथ रखें।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न (vi)
दिशा का पता लगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है-
(क) मैग्नस छड़
(ख) अचुंबकीय पदार्थ
(ग) कंपास
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) कंपास।

प्रश्न (vii)
चुंबक के किस भाग में आकर्षण शक्ति अधिकतम होती है ?
(क) सिरों पर
(ख) मध्य में
(ग) सिरों और मध्य बिंदु के बीच
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) सिरों पर।

प्रश्न (viii)
चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को-
(क) आकर्षित करते हैं।
(ख) अपकर्षित करते हैं
(ग) न आकर्षित और न अपकर्षित
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) अपकर्षित करते हैं।

प्रश्न (ix)
चुंबक के असमान ध्रुवों के मध्य होता है-
(क) आकर्षित
(ख) प्रतिकर्षण
(ग) न आकर्षण और न प्रतिकर्षण
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) आकर्षित।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

2. खाली स्थान भरें

(i) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे …………………….., …………… तथा ………………..।
उत्तर-
छड़, नाल, बेलनाकार

(ii) जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं वे …………………… कहलाते हैं।
उत्तर-
चुंबकीय पदार्थ

(iii) कागज़ एक ………………………… पदार्थ नहीं है।
उत्तर-
चुंबकीय

(iv) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए ……………………….. का टुकड़ा लटकाते थे।
उत्तर-
प्राकृतिक चुंबक

(v) चुंबक के सदैव ……………………….. ध्रुव होते हैं।
उत्तर-
दो।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) बेलनाकार चुंबक में केवल एक ध्रुव होता है।
उत्तर-
गलत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

(ii) प्राकृतिक चुंबक की खोज यूनॉन देश में हुई थी।
उत्तर-
सही

(iii) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के निकट लाने पर चुंबक के मध्य अधिक चिपकता है।
उत्तर-
गलत

(v) छड़ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दर्शात है।
उत्तर-
सही

(vi) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा पता करने के लिए कंपास का उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर-
गलत

(vii) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है।
उत्तर-
गलत

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) किसी स्थान पर भौगोलिक दिशा ज्ञात करने के लिए (a) प्राकृतिक चुंबक
(ii) दो विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को (b) स्थायी चुंबक के साथ एक दिशा में रगड़ने से
(iii) स्वतंत्रतापूर्वक लटकाया गया चुंबक ठहरता है (c) चुंबकीय कंपास
(iv) लोहे की सलाई चुंबक बन जाती है। (d) आकर्षित
(v) मैग्नेटाइट (e) उत्तर-दक्षिण दिशा में

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) किसी स्थान पर भौगोलिक दिशा ज्ञात करने के लिए (c) चुंबकीय कंपास
(ii) दो विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को (d) आकर्षित
(iii) स्वतंत्रतापूर्वक लटकाया गया चुंबक ठहरता है (e) उत्तर-दक्षिण दिशा में
(iv) लोहे की सलाई चुंबक बन जाती है। (b) स्थायी चुंबक के साथ एक दिशा में रगड़ने से
(v) मैग्नेटाइट (a) प्राकृतिक चुंबक

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
चिपकू (स्टीकर ) सामान्यतः कहाँ चिपकाया जाता है?
उत्तर-
चिपकू (स्टीकर) सामान्यतः लोहे की अलमारियों या रेफ़िजरेटर के दरवाज़े के साथ से चिपकाए जाते हैं ताकि दरवाजे बिना आवश्यकता न खुलें।

प्रश्न 2.
किन्हीं चार साधारण वस्तुओं के नाम लिखें जिनमें चुंबक लगाए जाते हैं ?
उत्तर-
पिन होल्डर, पैंसिल बॉक्स, टेपरिकॉर्डर तथा रेडियो।

प्रश्न 3.
उस चरवाहे का नाम बताओ जिसने प्राकृतिक चुंबक की खोज की थी?
उत्तर-
मैग्नस ने सर्वप्रथम प्राकृतिक चुंबक की खोज की थी।

प्रश्न 4.
प्राकृतिक चुंबक किसे कहते हैं?
उत्तर-
प्रकृति में चट्टान मैग्नेटाइट के रूप में मिलने वाले चुंबक को प्राकृतिक चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 5.
तीन चुंबकीय पदार्थों के नाम बताओ।
उत्तर-

  1. लोहा,
  2. निकिल
  3. कोबाल्ट।

प्रश्न 6.
चार अचुंबकीय पदार्थों के नाम बताओ।
उत्तर-

  1. प्लास्टिक,
  2. कपड़ा,
  3. कागज़
  4. लकड़ी।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 7.
रेत अथवा मिट्टी में से लोहे कणों को कैसे पृथक किया जाता है?
उत्तर-
रेत और मिट्टी में से लोहे के कणों को चुंबक की सहायता से पृथक् किया जाता है।

प्रश्न 8.
लोहे के कण चुंबक के किस भाग में अधिक मात्रा में चिपकते हैं, मध्य भाग अथवा ध्रुव पर?
उत्तर-
लोहे के कण चुंबक के सिरों (ध्रुवों) पर अधिक मात्रा में चिपकते हैं।

प्रश्न 9.
एक स्वतंत्रतापूर्वक लटक रहा चुंबक सदैव किस दिशा में ठहरता है?
उत्तर-
एक स्वतंत्रतापूर्वक लटकता हुआ चंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।

प्रश्न 10.
दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं?
उत्तर-
स्वतंत्रतापूर्वक लटकते हुए चुंबक के सिरे को जो भौगोलिक दक्षिण दिशा की ओर संकेत करता है दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।

प्रश्न 11.
चुंबक का कौन-सा गुण दिशा-निर्धारण के लिए प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
स्वतंत्रतापूर्वक लटकता हुआ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर संकेत करता है। इस गुण का उपयोग दिशा निर्धारण के लिए किया जाता है।

प्रश्न 12.
दिशा निर्धारण के लिए किस यंत्र (युक्ति) का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-
चुंबकीय कंपास।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 13.
चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है या अपकर्षण?
उत्तर-
चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य अपकर्षण होता है।

प्रश्न 14.
चुंबक के विपरीत (आसमान) ध्रुवों में आकर्षण होता है या अपकर्षण?
उत्तर-
चुंबक के विपरीत ध्रुवों में आकर्षण होता है।

प्रश्न 15.
छड़ चुंबक के ध्रुव कहां स्थित होते हैं?
उत्तर-
छड़ चुंबक के ध्रुव इसके सिरों पर स्थित होते हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
कुदरती (प्राकृतिक ) चुंबक की खोज कैसे हुई ?
उत्तर-
प्राचीन यूनान (मैग्नस नाम का) एक चरवाहा रहता था। वह अपनी भेड़ बकरियों को नज़दीक के पहाड़ पर ले जाया करते थे। भेड़ों और बकरियों के झुंड को नियंत्रण करने के लिए अपने पास एक छड़ी रखता था। छड़ी के एक सिरे पर लोहे की टोपी लगी थी। एक दिन पहाड़ पर एक चट्टान के ऊपर इस छड़ी को उठाने के लिए उसे बहुत ज़ोर लगाना पड़ा जिसमें वह बड़ा हैरान हुआ। चट्टान ने छड़ी को अपनी ओर आकर्षित किया। यह चट्टान एक प्राकृतिक चुंबक था।

प्रश्न 2.
चुंबक किसे कहते हैं यह कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
चुंबक – जिस पदार्थ में लोहे को आकर्षित करने का गुण हो उसे चुंबक कहते हैं। यह स्वतंत्रतापूर्वक लटकने पर सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में संकेत करता है।
चुंबक दो प्रकार के होते हैं-
(i) प्राकृतिक चुंबक
(ii) कृत्रिम चुंबक।

(i) प्राकृतिक चुंबक – प्रकृति में पाये जाने वाले चुंबक को प्राकृतिक चुंबक कहते हैं। जैसे मैग्नेटाइट।
(ii) कृत्रिम चुंबक – मनुष्य द्वारा निर्मित चुंबक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 3.
यह देखा गया है कि पैंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग को बनाने में किया गया है?
उत्तर-
शार्पनर का ब्लेड लोहे का बना होता है जो कि एक चुंबकीय पदार्थ है। इसलिए शार्पनर चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है।

प्रश्न 4.
रेत अथवा मिट्टी में लोहे के कण मिले हुए हैं तुम उनको कैसे पृथक् करोगे?
उत्तर-
रेत अथवा मिट्टी में से लोहे के कणों को पृथक करने के लिए रेत अथवा मिट्टी और लोहे के कणों को एक कागज़ पर फैला कर उसमें से एक छड़ चुंबक घुमाएं तुम देखोगे कि लोहे के कण चुंबक को चिपक जायेंगे। इस प्रकार हम चुंबक द्वारा रेत अथवा मिट्टी में से लोहे के कण पृथक् कर सकते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 5.
चुंबक की शक्ति ध्रुवों पर अधिक होती है अथवा चुंबक के मध्य ? सिद्ध करें।
उत्तर-
चुंबक की शक्ति ध्रुवों पर अधिक होती है। इस को दर्शाने के लिए एक कागज़ पर लोहे के कणों को रखकर उसमें चुंबक घुमाएं। तुम देखोगे कि लोहे के कण छड़ चुंबक के ध्रुवों पर चिपक जायेंगे जबकि चुंबक के मध्य लोहे के कण नहीं होंगे। इस से ज्ञात होता है कि चुंबक की शक्ति उसके ध्रुवों पर अधिक होती है मध्य में नहीं होती।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 4

प्रश्न 6.
एक चुंबक के एक ध्रुव को दूसरे चुंबक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। दूसरे कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

कॉलम 1 कॉलम 2
N – N …………….
N – ………… आकर्षण
S – N …………..
…………… – S प्रतिकर्षण

उत्तर-

कॉलम 1 कॉलम 2
N – N प्रतिकर्षण
N – ………… आकर्षण
S – N आकर्षण
…………… – S प्रतिकर्षण।

प्रश्न 7.
छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है ?
उत्तर-
एक छड़ चुंबक लीजिए जिसके ध्रुव अंकित किये गये हों। इस छड़ चुंबक को धागे से बांध कर स्वतंत्रतापूर्वक एक स्टैंड से लटकाओ। अब वह छड़ चुंबक जिसके ध्रुवों की पहचान करनी है, उसका एक सिरा लटकती छड़ चुंबक के उत्तरी ध्रुव के पास लेकर जाओ। यदि लटकती छड़ चुंबक प्रतिकर्षित होती है तो छड़ चुंबक का यह उत्तरी ध्रुव है। यदि लटकती छड़ चुंबक आकर्षित होती है तो यह दक्षिणी ध्रुव होगा और दूसरा सिरा उत्तरी ध्रुव।

प्रश्न 8.
चुंबक की कोई चार विशेषताएं बताएं।
उत्तर-
चुंबक की विशेषताएँ

  1. चुंबक के दो ध्रुव होते हैं, जिन्हें अलग-अलग नहीं किया जा सकता।
  2. चुंबक स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर ठहरता है।
  3. चुंबक चुंबकीय पदार्थों (लोहा, कोबाल्ट, निक्किल) को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  4. चुंबक के सजातीय ध्रुव प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुव आकर्षण करते हैं।
  5. जब चुंबकीय पदार्थ के एक टुकड़े को किसी चुंबक के साथ रगड़ा जाता है तो यह चुंबक बन जाता है।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कृत्रिम चुंबक क्या होता है? एक कृत्रिम चुंबक बनाने के लिए एक ढंग बताओ।
उत्तर-
कृत्रिम चुंबक-मनुष्य द्वारा बनाए गए चुंबकों को कृत्रिम चुंबक कहा जाता है। ये भिन्न-भिन्न आकृतियों तथा आकारों के होते हैं; जैसे-

  1. छड़ चुंबक तथा
  2. हॉर्स शू-चुंबक, घोड़े की नाल आकृति का चुंबक।

प्रश्न 2.
यह दर्शाएं कि समान ध्रुव एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं और असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करतें हैं?
उत्तर-
दो छड़ चुंबक लो। इनमें से एक को बीच में तागे से बाँधकर दूसरे चुंबक से कुछ दूरी पर लटकाओ और इस चुंबक के उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव पर क्रमश: N एवं S अंकित करो। इसी प्रकार, दूसरे चुंबक को भी लटकाओ और इसके भी उत्तर और दक्षिण ध्रुव अंकित करो। इस चुंबक को ऐसे ही लटका कर छोड़ दो। अब पहले चुंबक को अपने हाथ में पकड़ो और इसके उत्तर ध्रुव को लटके हुए चुंबक के दोनों ध्रुवों के पास बारी-बारी से लाओ (चित्र अनुसार)। अपने हाथ में पकड़े हुए चुंबक के दक्षिण ध्रुव के साथ भी इस प्रयोग को दोहराओ।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 5

आप देखेंगे कि दो चुंबकों के उत्तर ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। यही तथ्य दक्षिण ध्रुवों के लिए भी सत्य है, परंतु एक चुंबक का उत्तर ध्रुव दूसरे चुंबक के दक्षिण ध्रुव को आकर्षित करता है। इन प्रेक्षणों को संक्षेप में एक नियम के रूप में इस प्रकार कहा जा सकता है, “समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है।”

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3.
कंपास (दिक् सूचक) किसे कहते हैं ? इसका वर्णन करो।
उत्तर-
कंपास (दिक सूचक) – यह एक ऐसा यंत्र है जो दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह इस सिद्धांत पर आधारित है कि चुंबक स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबक द्वारा मनोरंजन 6

बनावट – कंपास सामान्यतः काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। एक चुंबकित सुई डिब्बी के अंदर एक धुरी पर लगी होती है जो स्वतंत्रापूर्वक घूमती है कंपास में एक डायल भी होता है जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। कंपास को उस स्थान पर रखते हैं हमें दिशा निर्धारण करना होता हैं। इसकी सुई विरामावस्था में उत्तर-दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है। कंपास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण के चिह्न, सुई के दोनों सिरों पर न आ जाएं। चुंबकीय सुई के उत्तरी ध्रुव की पहचान के लिए सामान्यतः इसे भिन्न रंग से पेंट किया जाता है।

Leave a Comment