PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Chapter 31 रिश्ते Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 31 रिश्ते

Hindi Guide for Class 11 PSEB रिश्ते Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
ड्राइवर बस धीमी गति से क्यों चला रहा था ?
उत्तर:
ड्राइवर की नौकरी का वह अन्तिम दिन था। इस सफर के समाप्त होते ही उसे रिटायर हो जाना था। रास्ते से एक रिश्ता स्थापित हो जाने के कारण वह अधिक-से-अधिक समय उस रास्ते पर बिताना चाहता था। इसी कारण वह बस धीमी गति से चला रहा था।

प्रश्न 2.
सवारियों की झल्लाहट का क्या कारण था ? स्पष्ट करें।
उत्तर:
ड्राइवर द्वारा बस धीमी गति से चलाने पर सवारियाँ झल्ला उठी थीं। उनका कहना था कि उन्हें आगे भी जाना है। बीस-तीस किलोमीटर प्रति घंटा की गति के कारण सवारियाँ परेशान हो उठती हैं।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

प्रश्न 3.
रिश्ते लघुकथा मानवीय संवेदना की कहानी है, स्पष्ट करें।
उत्तर:
प्रस्तुत लघु कथा मानवीय सम्बन्धों की भावमयता पर आधारित है। मनुष्य मनुष्यों से ही नहीं पेड़-पौधों एवं रास्तों से भी रिश्ता स्थापित कर लेता है। कथानायक ड्राइवर सरूप सिंह भी रोज़ जिस रास्ते बस चला कर जाता है उससे रिश्ता स्थापित कर लेता है। रास्ते से अधिक देर तक सम्बन्ध बनाए रखने के लिए वह बस धीरे-धीरे चलाता है क्योंकि उसकी नौकरी का यह अन्तिम दिन था । बरसों से जुड़े उस रास्ते से आज का रिश्ता टूट-सा जाने वाला था। आज के बाद उसे रिटायर हो जाना है। फिर कभी वह इस रास्ते पर बस लेकर नहीं आएगा।

प्रश्न 4.
सरूप सिंह का चरित्र-चित्रण लगभग साठ शब्दों में करें।
उत्तर:
सरूप सिंह एक बस ड्राइवर है। वह प्रतिदिन जिस रास्ते से जाता था, उस रास्ते से उसने एक रिश्ता स्थापित कर लिया था। नौकरी के अन्तिम दिन उस रास्ते से अधिक से अधिक निकटता बनाए रखने के लिए वह बस धीमी गति से चलाता है। सवारियाँ परेशान थीं पर सरूप सिंह बड़ी मिठास से सब से बातें करता था। उसने सवारियों को यह भी बताया कि आज तक उसकी बस का एक्सीडेंट नहीं हुआ। इस बात से उसकी कार्यकुशलता का भी पता चलता है। भावुक होने के कारण ही वह रिटायर होने वाले दिन रास्ते पर अधिक देर तक बना रहना चाहता है।

प्रश्न 5.
सप्रसंग व्याख्या करें बात यह है कि इस रास्ते से मेरा तीस सालों का रिश्ता है। आज मैं यहाँ आखिरी बार बस चला रहा हूँ। बस के मुकाम पर पहुँचते ही मैं रिटायर हो जाऊँगा। इसलिए ……..
उत्तर:
प्रसंग :
प्रस्तुत पंक्तियाँ श्री अशोक भाटिया द्वारा लिखित लघु कथा ‘रिश्ते’ में से ली गई हैं। प्रस्तुत पंक्तियों में ड्राइवर सरूप सिंह बस धीमी गति से चलाने का कारण बता रहा है।

व्याख्या :
सरूप सिंह द्वारा बस धीमी गति से चलाने पर सवारियाँ उत्तेजित हो उठती हैं। उन को शान्त करते हुए अपने आँसुओं से छलकते चेहरे को घुमाकर वह सवारियों से कहता है कि इस रास्ते से पिछले तीस वर्षों से मेरा रिश्ता है, अर्थात् मैं पिछले तीस सालों से इस रास्ते पर बस चला रहा हूँ, किन्तु आज मैं आखिरी बार इस रास्ते पर बस चला रहा हूँ, क्योंकि बस के मुकाम पर पहुँचते ही मैं रिटायर हो जाऊँगा। इसी कारण सरूप सिंह भावुक होने के कारण, इस से आगे कुछ न कह सका। वह कहना चाहता था कि इस रास्ते से रिश्ता स्थापित होने के कारण ही वह बस धीमी गति से चला रहा था।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

PSEB 11th Class Hindi Guide रिश्ते Important Questions and Answers

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘रिश्ते’ लघुकथा किसकी रचना है ?
उत्तर:
अशोक भाटिया।

प्रश्न 2.
ड्राइवर का क्या नाम था ?
उत्तर:
ड्राइवर का नाम सरूप सिंह था।

प्रश्न 3.
सरूप सिंह का सड़क से कितना पुराना संबंध था ?
उत्तर:
तीस साल पुराना संबंध था।

प्रश्न 4.
रिटायर होने वाले दिन सरूप सिंह ……… पर अधिक देर तक बना रहता है।
उत्तर:
रास्ते।

प्रश्न 5.
रास्ते से सरूप सिंह ने क्या बना लिया था ?
उत्तर:
एक रिश्ता।

प्रश्न 6.
मंजिल पर पहुँचने पर सरूप सिंह का रास्ते से ………. छूट जाना था।
उत्तर:
संबंध।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

प्रश्न 7.
‘रिश्ते’ लघुकथा किस बात पर आधारित है ?
उत्तर:
मानवीय संबंधों की भावमयता पर।

प्रश्न 8.
मानव मानव के अतिरिक्त किस-से रिश्ता रखता है ?
उत्तर:
समस्त प्रकृति से।

प्रश्न 9.
सरूप सिंह पेशे से क्या था ?
उत्तर:
बस ड्राइवर।

प्रश्न 10.
सरूप सिंह कितने वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो रहा था ?
उत्तर:
तीस वर्षों की सेवा के बाद।

प्रश्न 11.
सरूप सिंह बस धीरे-धीरे क्यों चला रहा था ?
उत्तर:
क्योंकि वह आज रिटायर होने वाला था।

प्रश्न 12.
बस की सवारियाँ क्यों नाराज थीं ?
उत्तर:
बस की धीमी रफ्तार से।

प्रश्न 13.
सरूप सिंह क्यों रोने लगता है ?
उत्तर:
अपनी मजबूरी बताते हुए भावुक होने के कारण।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

प्रश्न 14.
सरूप सिंह किस प्रकार सवारियों से बातें कर रहा था ?
उत्तर:
बड़ी मिठास से।

प्रश्न 15.
लघुकथा में ‘मुकाम’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
अंतिम मंजिल।

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिश्ते लघु कथा किन संबंधों पर आधारित है ?
(क) मानवीय
(ख) अमानवीय
(ग) प्रेम
(घ) विरह।
उत्तर:
(क) मानवीय

प्रश्न 2.
ड्राइवर का सड़क से कितने साल पुराना रिश्ता था ?
(क) 20
(ख) 30
(ग) 40
(घ) 50.
उत्तर:
(ख) 30

प्रश्न 3.
मानव का मानव के साथ-साथ किससे रिश्ता होता है ?
(क) प्रकृति से
(ख) जल से
(ग) थल से
(घ) गगन से।
उत्तर:
(क) प्रकृति से।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

कठिन शब्दों के अर्थ :

ढीचम-ढीचम-धीरे-धीरे। छलकता चेहरा-आँसुओं से भरा चेहरा । मुकाम-मंज़िल।

रिश्ते Summary

रिश्ते कथा सार

“रिश्ते’ लघुकथा अशोक भाटिया द्वारा लिखित है। यह मानवीय सम्बन्धों की भावमयता पर आधारित है। मानव हाँड-माँस के जीवित व्यक्तियों से ही नहीं अपितु पेड़, पौधों, रास्तों से भी रिश्ता रखता है। ड्राइवर सरूप सिंह आज रिटायर होने वाला था। उसका सड़क से तीस साल पुराना सम्बन्ध था। इसलिए आज वह उस रास्ते पर आखिरी बार बस चला रहा था। इसलिए वह धीरे-धीरे बस चला रहा था। बस की सवारियाँ बस की रफ्तार से नाराज हो गई थीं उन्हें मंजिल पर पहुंचना था। परन्तु मंजिल पर पहुंच कर सरूप सिंह का उस रास्ते से संबंध छूट जाना था। इसलिए वह धीरे-धीरे सभी रास्तों, पेड़-पौधों से विदा लेता जा रहा था। वह सवारियों को अपनी मज़बूरी बताता है और रोने लगता है।

Leave a Comment