PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 32 नई नौकरी

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Chapter 32 नई नौकरी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 32 नई नौकरी

Hindi Guide for Class 11 PSEB नई नौकरी Textbook Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रश्न 1.
यशोदा अपने बेटे का घर क्यों छोड़ आई थी ?
उत्तर:
यशोदा अपने पति की मृत्यु के बाद अपने बेटे सुबोध के पास रहने लगी थी। परन्तु सुबोध की पत्नी ने यशोदा को अपने पास ज्यादा देर रहने नहीं दिया। दोनों में प्रतिदिन झगड़े होने लगे थे। एक दिन जब झगड़ा सीमा से बाहर हो गया तो यशोदा बेटे सुबोध का घर छोड़कर वापिस आ गई थी।

प्रश्न 2.
सुबोध यशोदा को लेने क्यों आया था ?
उत्तर:
सुबोध यशोदा, अपनी माँ, को लेने स्वार्थवश आया था। उसकी पत्नी को नौकरी मिल गई थी और घर तथा छोटे बेटे की सँभाल की समस्या उसके सामने खड़ी हो गयी थी। उसने घर के खर्चे में कमी करने के लिए नौकरानी को भी हटा दिया था। सुबोध यशोदा को ममतावश नहीं, स्वार्थवश अपने साथ शहर ले जाने के लिए आया था।

प्रश्न 3.
नई नौकरी लघु कथा आज के टूटते परिवारों व भौतिकवादी परिवेश की कहानी है, 60 शब्दों में स्पष्ट करें।
उत्तर:
प्रस्तुत लघु कथा आधुनिक जीवन के स्वार्थमय परिवेश की कहानी है। इसी स्वार्थ ने संयुक्त परिवार परम्परा को छिन्न-भिन्न करके रख दिया है। बेटा सुबोध अपनी माँ यशोदा को अपने स्वार्थ के कारण लेने आया है। उसकी पत्नी ने पहले उसकी माँ को नहीं रखा था परन्तु जब उसकी नौकरी लग गई और बच्चे और घर सम्भालने की बात आई तो उसने माँ को अपने पास बुलवाने के लिए सुबोध को माँ के पास भेज दिया। इससे परिवारों में आए स्वार्थ और भौतिकवादी परिवेश का पता चलता है। आज रिश्तों की बुनियाद केवल स्वार्थ पर आधारित होकर रह गई है। माँ बेटे का प्यार हो या भाई-भाई का प्यार सभी स्वार्थ की बलि चढ़ गए हैं।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 32 नई नौकरी

PSEB 11th Class Hindi Guide नई नौकरी Important Questions and Answers

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
यशोदा अपना गुज़ारा कैसे करती थी ?
उत्तर:
लोगों के घर में बर्तन साफ करके।

प्रश्न 2.
यशोदा के बेटे का क्या नाम था ?
उत्तर:
सुबोध।

प्रश्न 3.
सुबोध को यशोदा को लाने के लिए किसने भेजा था ?
उत्तर:
सुबोध को उसकी पत्नी ने भेजा था ।

प्रश्न 4.
‘नई नौकरी’ किस प्रकार की विधा है ?
उत्तर:
लघु कथा।

प्रश्न 5.
‘नई नौकरी’ लघुकथा किसके द्वारा रचित है ?
उत्तर:
विनोद शर्मा द्वारा।

प्रश्न 6.
‘नई नौकरी’ लघुकथा में लेखक ने किस बात का उल्लेख किया है ?
उत्तर:
आधुनिक जीवन के स्वार्थमय परिवेश का।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 32 नई नौकरी

प्रश्न 7.
आज के जीवन में रिश्तों की अहमियत किस बात पर टिकी है ?
उत्तर:
स्वार्थ के आधार पर।

प्रश्न 8.
सुबोध यशोदा को लेने क्यों आया था ?
उत्तर:
स्वार्थ के कारण।

प्रश्न 9.
सुबोध की पत्नी को ……… मिल गई थी।
उत्तर:
नौकरी।

प्रश्न 10.
सुबोध की पत्नी के समक्ष कौन-सी समस्या थी ?
उत्तर:
घर-परिवार तथा बच्चे को संभालने की।

प्रश्न 11.
घर के खर्चे में कमी के लिए सुबोध की पत्नी ने क्या किया ?
उत्तर:
घर की नौकरानी को हटा दिया।

प्रश्न 12.
सुबोध यशोदा को कहाँ ले जाना चाहता था ?
उत्तर:
अपने साथ शहर में।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 32 नई नौकरी

प्रश्न 13.
स्वार्थ के कारण आजकल …….. टूट रहे हैं।
उत्तर:
संयुक्त परिवार।

प्रश्न 14.
आज रिश्तों की नींव किस पर आधारित है ?
उत्तर:
स्वार्थ पर।

प्रश्न 15.
आज सभी रिश्ते ……….. की बलि चढ़ गए हैं।
उत्तर:
स्वार्थ की।

प्रश्न 16.
यशोदा किस बात को सुनकर सन्न रह जाती है ?
उत्तर:
नौकरानी को हटाने की बात को सुनकर।

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘नई नौकरी’ किस विधा की रचना है ?
(क) लघु कथा
(ख) कथा
(ग) कहानी
(घ) उपन्यास।
उत्तर:
(क) लघु कथा

प्रश्न 2.
‘नई नौकरी’ लघुकथा में कैसे परिवेश का चित्रण है ?
(क) प्रेमपूर्ण
(ख) स्वार्थपूर्ण
(ग) धनी
(घ) निर्धन।
उत्तर:
(ख) स्वार्थपूर्ण

प्रश्न 3.
‘नई नौकरी’ लघुकथा में किस काल का वर्णन है ?
(क) आदिकाल
(ख) आधुनिक काल
(ग) भक्ति काल
(घ) पुरातन काल।
उत्तर:
(ख) आधुनिक काल।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 32 नई नौकरी

कठिन शब्दों के अर्थ :

डूब मरना-अपमान अनुभव करना। कहा-सुनी-वाद-विवाद। खुशी से पागल होना-बहुत अधिक खुश होना। चौका बर्तन-रसोई घर का काम। सन होना-सोचने समझने की शक्ति समाप्त होना। लुप्त होना-समाप्त होना।

नई नौकरी Summary

नई नौकरी कथा सार

‘नई नौकरी’ लघुकथा विनोद शर्मा द्वारा लिखित है। इसमें लेखक ने आधुनिक जीवन के स्वार्थमय परिवेश का वर्णन किया है। आज के जीवन में रिश्तों की अहमियत स्वार्थ के आधार पर टिक-सी गई है। यशोदा लोगों के घरों में बर्तन साफ़ करके अपना गुजारा कर रही है। एक दिन उसका बेटा सुबोध उसे लेने आता है यशोदा खुश हो जाती है। अचानक उसे सुबोध की पत्नी की याद आती है कि वह उसे पसंद नहीं करती। वह बेटे से कहती है कि उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती है तब सुबोध उसे बताता है कि उसकी पत्नी ने ही उसे माँ को लाने भेजा है। उसकी नौकरी लग गई है हार और बच्चे की ज़िम्मेदारी सम्भालने के लिए वह उसे लेने आया है। उन्होंने अपनी नौकरानी को भी हटा दिया है। यह सुनकर यशोदा सन्न रह जाती है। उसे लगता है कि अब उसे नई नौकरी मिल गई है।

Leave a Comment