PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Chapter 30 जन्मदिन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 30 जन्मदिन

Hindi Guide for Class 11 PSEB जन्मदिन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
मन्नू का जन्मदिन क्यों नहीं मनाया जाता ? अपने शब्दों में उत्तर दें।
उत्तर:
मन्नू का जन्मदिन इसलिए नहीं मनाया जाता क्योंकि वह लड़की थी। हमारे समाज में ऐसा माना जाता था कि लड़कियाँ लड़कों के बराबर नहीं होती। लड़के के जन्म-दिन को धूम-धाम से मनाते हैं और लड़की के जन्मदिन की अवहेलना की जाती है। लड़का पैदा होने पर सभी लड्डू बांटते हैं जबकि लड़की पैदा होने पर ऐसा नहीं होता। पंजाब में लोहड़ी लड़कों की मनायी जाती है, लड़कियों की नहीं।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

प्रश्न 2.
मन्नू की बातें सुन कर लेखक की पत्नी की आँखों में आँसू क्यों आ गए ?
उत्तर:
मन्नू ने जब बताया कि उसके माता-पिता उसके भाई का जन्मदिन तो बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, किन्तु लड़की होने के कारण उसका जन्मदिन कभी नहीं मनाया जाता। मन्नू जिस आग्रह से लेखक की पत्नी से अपना जन्मदिन मनाने के लिए कहती है, उसे सुन कर लेखक की पत्नी की आँखों में आँसू आ गए। उसे लड़का-लड़की में भेद किया जाना बहुत खला था।

प्रश्न 3.
सप्रसंग व्याख्या करेंबेटी तू हर साल आया कर, हम तेरा जन्मदिन मनाया करेंगे।
उत्तर:
प्रसंग :
प्रस्तुत पंक्तियाँ श्री कमलेश भारतीय द्वारा लिखित लघु कथा ‘जन्मदिन’ में से ली गई हैं। मन्नू लड़की है इसलिए उसके घर में उसका जन्मदिन नहीं मनाया जाता, तब उसकी बड़ी माँ ने उसे अपना घर पर जन्मदिन मनाने के लिए बुलाती है।

व्याख्या ;
मन्नू द्वारा यह बताए जाने पर कि लड़की होने के कारण उसके माता-पिता उसका जन्मदिन नहीं मनाते जबकि उसके भाई का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । मन्नू की बड़ी माँ कहती है कि बेटी तू हर साल हमारे पास आया कर, हम तुम्हारा जन्मदिन उसी तरह मनाया करेंगे जैसे तुम्हारे भाई का मनाया जाता है।

प्रश्न 4.
‘जन्मदिन’ कथा भारतीय समाज में व्याप्त एक कुरीति की ओर संकेत करती है-क्या भारतीय समाज में लड़की के जन्म के सम्बन्ध में कुछ और भी कुरीतियाँ हैं-स्पष्ट करें।
उत्तर:
प्रस्तुत लघु कथा में भारतीय समाज में लड़के और लड़की में भेद किये जाने की कुरीति की ओर संकेत किया गया है। हम लड़कों का जन्मदिन तो बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, लड़कियों का नहीं। इस कुरीति के अतिरिक्त कुछ अन्य कुरीतियाँ भी हमारे समाज में प्रचलित थीं जैसे लड़कियों को कम खाना देना लड़कियों के पैदा होने पर शोक मनाना, उन्हें बोझ समझना, उनकी पढ़ाई-लिखाई में भेद-भाव करना। लड़कियों को लड़कों की तुलना में निम्न स्तर का मानना आदि। यहाँ प्रेमचंद के उपन्यास ‘निर्मला’ से निम्न पंक्तियाँ उद्धत कर रहे हैं-‘लड़के हल के बैल हैं, भूसे खली पर पहला हक उनका है, उनके खाने से जो बचे वह गायों का।’ शायद पंजाब में लड़कियों को निमानी गाएँ इसी कारण कहा जाता है।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

PSEB 11th Class Hindi Guide जन्मदिन Important Questions and Answers

अति लघत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘जन्मदिन’ नामक लघुकथा में क्या दर्शाया गया है ?
उत्तर:
भारतीय समाज में व्याप्त लड़के और लड़कियों के भेदभाव को दर्शाया गया है।

प्रश्न 2.
मन्नू का जन्मदिन क्यों नहीं मनाया जाता था ?
उत्तर:
क्योंकि वह एक लड़की थी।

प्रश्न 3.
मन्नू की बातें सुनकर किसकी आँखों में आँसू आ गए ?
उत्तर:
मन्नू की बातें सुनकर लेखक की पत्नी की आँखों में आँसू आ गए।

प्रश्न 4.
‘जन्मदिन’ किस प्रकार की विधा है ?
उत्तर:
लघुकथा।

प्रश्न 5.
मन्नू किसके समक्ष अपनी इच्छा व्यक्त करती है ?
उत्तर:
अपनी बड़ी माँ के समक्ष।

प्रश्न 6.
मन्नू की इच्छा क्या थी ?
उत्तर:
उसका जन्मदिन मनाया जाए।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

प्रश्न 7.
मन्नू के भाई का जन्मदिन किस प्रकार मनाया जाता था ?
उत्तर:
बड़ी धूमधाम से।

प्रश्न 8.
मन्नू जन्मदिन मनाने के लिए किसे वस्तुएँ लाने को कहती है ?
उत्तर:
बड़ी माँ को।

प्रश्न 9.
मन्नू बड़ी माँ से क्या लाने को कहती है ?
उत्तर:
केक, मोमबत्ती तथा गिफ्ट।

प्रश्न 10.
मन्नू जन्मदिन पर किसे बुलाने के लिए कहती है ?
उत्तर:
मेहमानों को।

प्रश्न 11.
मन्नू की बड़ी माँ उससे क्या वादा करती है ?
उत्तर:
प्रत्येक वर्ष मन्नू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

प्रश्न 12.
मन्नू किस बात को सुनकर खुश हुई ?
उत्तर:
अपने जन्मदिन को मनाने की बात सुनकर।

प्रश्न 13.
हमारे समाज में लड़की के जन्मदिन की ……. होती है।
उत्तर:
अवहेलना।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

प्रश्न 14.
‘जन्मदिन’ लघुकथा के रचयिता कौन हैं ?
उत्तर:
कमलेश भारतीय।

प्रश्न 15.
पंजाब में लोहड़ी ….. की मनाई जाती है।
उत्तर:
लड़कों की।

प्रश्न 16.
हमारे समाज में लड़के-लड़कियों में ………….. किया जाता है।
उत्तर:
भेदभाव।

प्रश्न 17.
लड़कियों को लड़कों की तुलना में ……. माना जाता है।
उत्तर:
निम्न स्तर का।

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जन्मदिन लघु कथा के कथाकार कौन हैं ?
(क) कमलेश भारतीय
(ख) सुभाष भारती
(ग) दिव्यम भारती
(घ) सुदेश भारती।
उत्तर:
(क) कमलेश भारतीय

प्रश्न 2.
मन्नू का जन्मदिन मनाने का वादा किसने किया ?
(क) माँ ने
(ख) बड़ी माँ ने
(ग) पिता ने
(घ) दादा जी ने।
उत्तर:
(ख) बड़ी माँ ने

प्रश्न 3.
हमारे समाज में किसकी उपेक्षा की जाती है ?
(क) लड़की की
(ख) लड़के की
(ग) दोनों की
(घ) किसी की नहीं।
उत्तर:
(क) लड़की की।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 30 जन्मदिन

कठिन शब्दों के अर्थ :

विनती-प्रार्थना। आंखों में इन्द्रधनुषी रंग-बहुत खुश होना।

जन्मदिन Summary

जन्मदिन कथा सार

‘जन्मदिन’ नामक लघुकथा कमलेश भारतीय द्वारा लिखित है। इसमें भारतीय समाज में व्याप्त लड़के और लड़कियों के भेदभाव को दर्शाया गया। मन्नू अपनी बड़ी माँ के पास आती है तो वह अपनी इच्छा व्यक्त करती है कि उसका जन्मदिन मनाया जाए। उसके घर में उसका जन्मदिन नहीं मनाया जाता है। उसके भाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। वह अपनी बड़ी माँ से जन्मदिन पर केक, मोमबत्ती और गिफ्ट लाने तथा मेहमान बुलाने के लिए कहती है। बड़ी माँ उसे वायदा करती है कि अब से हर साल उसका जन्मदिन धूम-धाम से मनाया जाएगा यह सुनकर मन्नू खुश हो जाती है।

Leave a Comment