PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Viram Chinh विराम चिह्न Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar विराम चिह्न (2nd Language)

विराम चिह्न – बोलते समय हम सब कुछ एक ही गति से नहीं बोलते जाते। एक वाक्य के मध्य में कहीं – कहीं कुछ क्षणों के लिए रुकते हैं और इसी प्रकार वाक्य के समाप्त होने पर भी रुकना पड़ता है। इसी रुकने को ‘विराम’ कहते हैं। इसी विराम को प्रकट करने के लिए हम जिन चिह्नों को लिखते हैं, उन्हें विराम चिह्न कहते हैं।

विराम चिहन निम्नलिखित हैं –

  1. पूर्ण विराम ( । ) – वाक्य की पूर्ति की सूचना देने वाले चिह्न को पूर्ण विराम कहते हैं। जैसे – भारत एक शान्तिप्रिय देश है।
  2. अर्द्ध विराम ( ; ) – वाक्य की पूर्ण समाप्ति न होने पर भी जहाँ बीच में समाप्ति – सी लगे। अगले वाक्य से जोड़ने वाले अव्यय का अभाव हो, तब इसका प्रयोग होता है। जैसे – आजकल शिक्षा का उद्देश्य नौकरी है; इसलिए उसका वास्तविक महत्त्व जाता रहा है।
  3. अल्प विराम ( , ) – पढ़ते समय जहाँ थोड़ी देर ठहरना हो, वहाँ अल्प विराम ( , ) लगाते हैं। जैसे – लोकमान्य तिलक, मालवीय, महात्मा गाँधी आदि महान् नेता थे।
  4. अपूर्ण विराम ( – ) – आगे जाने वाली बात के लिए पहले वाक्य से संकेत करना हो तो इसका निर्देशक वाक्य के साथ प्रयोग होता है। जैसे – निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार का उत्तर दीजिए :
  5. प्रश्न सूचक ( ? ) – वाक्य को प्रश्नवाचक सूचित करने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे – क्या मूर्ख को समझाना सरल है ?
  6. विस्मयादिबोधक ( ! ) – मानसिक आवेगों को प्रकट करने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे – हाय ! मैं मारा गया। उफ! इतनी पीड़ा।
  7. निर्देशक ( – ) – किसी शब्द के भाव को साफ – साफ स्पष्ट करने के लिए उसके आगे लगाया जाता है। जैसे – लाला लाजपतराय – पंजाब केसरी ने अंग्रेजी साम्राज्य की जड़ें हिला दी थीं। यथा, जैसे आदि शब्द के बाद भी इसका प्रयोग होता है।
  8. संयोजक ( – ) – यह समस्त पदों के बीच लगकर समास की सूचना देता है। जैसे – माता – पिता, सुख – दुःख।।
  9. कोष्ठक चिह्न ( ) – किसी बात के स्पष्टीकरण के लिए उसका अर्थ वाक्य का अंग न बनाते हुए उसे कोष्ठक ( ) लिखा जाता है। जैसे – 30 जनवरी हमारे राष्ट्रपिता (महात्मा गांधी) की बलिदान तिथि है।
  10. उद्धरण चिह्न ( “” ) – जब किसी वक्ता या लेख की उक्ति को ज्यों का त्यों उद्धत करना हो। जैसे – लाला लाजपत राय ने कहा था, “मेरे शरीर पर पड़ी एक – एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के कफ़न में कील का काम देगी।”
  11. लाघव चिहन ( ० ) – किसी शब्द को संक्षेप में लिखने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे – पं० नेहरू। ला० लाजपत राय। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद।
  12. सम्बोधन चिह्न ( ! ) – किसी को बुलाने या पुकारने में इसका प्रयोग होता है। जैसे – हे ईश्वर! हम पर दया करो।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

उदाहरण

प्रश्न 1.
विराम चिह्न लगाकर लिखो:

प्रश्न 1.
बुढ़िया बोली महाराज मैंने सुना है कि आप पारस हैं
उत्तर :
बुढ़िया बोली, “महाराज ! मैंने सुना है कि आप पारस हैं।”

प्रश्न 2.
सड़कों पर इधर – उधर कूड़ा कर्कट न फेंकें एक तरफ रखे हुए कूड़ेदानों में डालें
उत्तर :
सड़कों पर इधर – उधर कूड़ा कर्कट न फेंकें; एक तरफ रखे हुए कूड़ेदानों में डालें।

प्रश्न 3.
बेटी क्या बात है इतनी अधीर क्यों हो
उत्तर :
‘बेटी ! क्या बात है इतनी अधीर क्यों हो ?’

प्रश्न 4.
वाह क्या मोतियों से अक्षर हैं कलम तोड़ दी है
उत्तर :
वाह ! क्या मोतियों से अक्षर हैं, कलम तोड़ दी है।

प्रश्न 5.
तम भी शिवाजी की तरह बद्ध हो उसने उत्तर दिया
उत्तर :
“तुम भी शिवाजी की तरह बुद्ध हो,” उसने उत्तर दिया।

प्रश्न 6.
अजी आप तो बात ऐसे कर रहे हैं जैसे हम बिना टिकट सफ़र कर रहे हैं
उत्तर :
अजी ! आप तो बात ऐसे कर रहे हैं, जैसे हम बिना टिकट सफ़र कर रहे हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

प्रश्न 7.
विजय ने पूछा रामू चिन्ता में क्यों डूबे हो
उत्तर :
विजय ने पूछा, “रामू ! चिंता में क्यों डूबे हो ?”

प्रश्न 8.
राजदूत ने कहा महाराज हमारे सम्राट ने एक उपहार और भी आपके लिए भेजा है
उत्तर :
राजदूत ने कहा, “महाराज ! हमारे सम्राट ने एक उपहार और भी आपके लिए भेजा है।”

प्रश्न 9.
मैंने उसे इकन्नी दी बालक ने उत्साह से कहा अहा इकन्नी
उत्तर :
मैंने उसे इकन्नी दी। बालक ने उत्साह से कहा, “अहा ! इकन्नी !”

प्रश्न 10.
मैंने घृणा और आश्चर्य से देखा सचमुच उसके पैरों में बेड़ी थी
उत्तर :
मैंने घृणा और आश्चर्य से देखा, सचमुच उसके पैरों में बेड़ी थी।

प्रश्न 11.
मैंने मन ही मन में कहा हे भगवान् पेट के लिए बाप भीख मँगवाने के लिए बेटे के पैरों में बेड़ी भी डाल सकता है
उत्तर :
मैंने मन – ही – मन में कहा, “हे भगवान् ! पेट के लिए, बाप भीख मंगवाने के लिए बेटे के पैरों में बेड़ी भी डाल सकता है।”

प्रश्न 12.
बूढ़े ने कहा दाता जुग जुग जियो
उत्तर :
बूढ़े ने कहा, “दाता जुग जुग जियो।”

प्रश्न 13.
मैंने पूछा उसका पता नहीं लगा कितने दिन हुए
उत्तर :
मैंने पूछा, “उसका पता नहीं लगा। कितने दिन हुए।”

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

प्रश्न 14.
गाड़ी मोटर तांगे भागे जा रहे थे
उत्तर :
गाड़ी, मोटर, तांगे भागे जा रहे थे।

प्रश्न 15.
उसने पुस्तकें कापियाँ तथा कुछ अन्य सामान खरीदा सामान को थैले में डालकर दुकानदार से पूछा कितने पैसे दूँ
उत्तर :
उसने पुस्तकें, कापियाँ तथा कुछ अन्य सामान खरीदा; सामान को थैले में डालकर दुकानदार से पूछा “कितने पैसे दूँ ?”

प्रश्न 16.
घुड़सवार ने कहा वह राही शिवा जी ही थे
उत्तर :
घुड़सवार ने कहा, “वह राही शिवा जी ही थे।”

प्रश्न 17.
रास्ते में उस्ताद साहब बोले मैं एक गिलास लस्सी पी लें।
उत्तर :
रास्ते में उस्ताद साहब बोले, “मैं एक गिलास लस्सी पी लूँ।”

प्रश्न 18.
उसकी पत्नी बोल उठी भैया अंदर आ जाओ बहुत भीग गए हो
उत्तर :
उसकी पत्नी बोल उठी, “भैया ! अंदर आ जाओ। बहुत भीग गए हो।”

प्रश्न 19.
दूत ने अपने शाह का आग्रह प्रकट किया उसको हर हालात में इसी पल जाना होगा
उत्तर :
दूत ने अपने शाह का आग्रह प्रकट किया, “उसको हर हालात में इसी पल जाना होगा।”

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

प्रश्न 20.
अच्छा अबकी ज़रूर देंगे हामिद अल्ला कसम ले जा
उत्तर :
“अच्छा अबकी ज़रूर देंगे। हामिद, अल्ला कसम ले जा।”

प्रश्न 21.
रखे रहो क्या मेरे पास पैसे नहीं हैं
उत्तर :
“रखे रहो, क्या मेरे पास पैसे नहीं हैं ?”

प्रश्न 22.
मिट्टी ही के तो हैं गिरे तो चकनाचूर हो जाएँ
उत्तर :
“मिट्टी ही के तो हैं। गिरे तो चकनाचूर हो जाएँ।”

प्रश्न 23.
मिठाई क्या बड़ी चीज़ है किताब में इसकी कितनी बुराइयाँ लिखी हैं
उत्तर :
“मिठाई क्या बड़ी चीज़ है ? किताब में इसकी कितनी बुराइयाँ लिखी हैं।”

प्रश्न 24.
हम से गुलाब जामुन ले जा हामिद
उत्तर :
“हम से गुलाब – जामुन ले जा, हामिद।”

प्रश्न 25.
बाद में बापू ने अपने साथियों से कहा यह बच्चा मेरा गुरु है
उत्तर :
बाद में बापू ने अपने साथियों से कहा, “यह बच्चा मेरा गुरु है।”

प्रश्न 26.
कुश ने कहा अयोध्या नरेश किस चिंता में डूबे हो
उत्तर :
कुश ने कहा, “अयोध्या नरेश ! किस चिंता में डूबे हो ?”

प्रश्न 27.
राजन ने कहा मनुष्य इतना बेसमझ क्यों हो रहा है पिता जी
उत्तर :
राजन ने कहा, “मनुष्य इतना बेसमझ क्यों हो रहा है ?” पिता जी।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

प्रश्न 28.
राही ने परेशान होकर पछा आप क्यों हँस रहे हैं
उत्तर :
राही ने परेशान होकर पूछा, “आप क्यों हँस रहे हैं ?”

प्रश्न 29.
नहीं बेटा मैंने जो पढ़ाया है वह झूठ नहीं है अधूरा अवश्य है
उत्तर :
नहीं बेटा, मैंने जो पढ़ाया है, वह झूठ नहीं है। अधूरा अवश्य है।

प्रश्न 30.
अहमदशाह का चेहरा क्रोध से तमतमा उठा वह बोला क्यों कुफ्र बकता है
उत्तर :
अहमदशाह का चेहरा क्रोध से तमतमा उठा। वह बोला, “क्यों कुफ्र बकता

प्रश्न 31.
उसने कहा बाबू जी यह मेरा लड़का है
उत्तर :
उसने कहा, “बाबू जी ! यह मेरा लड़का है।”

प्रश्न 32.
मैंने कहा सूरदास यह तुमको कहाँ से मिल गया
उत्तर :
मैंने कहा, “सूरदास ! यह तुम को कहाँ से मिल गया ?”

प्रश्न 33.
वह मुस्कुराता हुआ बोला बाबू जी नौकरी खोजने गया था
उत्तर :
वह मुस्कुराता हुआ बोला, “बाबू जी ! नौकरी खोजने गया था।”

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विराम चिह्न (2nd Language)

प्रश्न 34.
तिवारी बोले तो क्या जो साइकिल चलाते हैं वे किसी की बात नहीं सुनते हैं बड़ी ज़रूरी बात है ज़रा उतर जाओ
उत्तर :
तिवारी बोले, “तो क्या जो साइकिल चलाते हैं, वे किसी की बात सुनते हैं ? बड़ी ज़रूरी बात है, ज़रा उतर जाओ।”

प्रश्न 35.
राजन ने पूछा पिताजी इस प्रदूषण को दूर करने के लिए हमें क्या करना चाहिए
उत्तर :
राजन ने पूछा, “पिता जी, इस प्रदूषण को दूर करने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?”

प्रश्न 36.
ओ शरारती वहां इस तरह की फिल्में नहीं होती
उत्तर :
ओ, शरारती! वहां इस तरह की फिल्में नहीं होती।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Avikari Shabd Avyay अविकारी शब्द (अव्यय) Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 1.
अव्यय किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
जिन शब्दों का लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता, उसे अविकारी या अव्यय कहते हैं।
अव्यय चार प्रकार के होते हैं –

  • क्रिया विशेषण
  • सम्बन्ध बोधक
  • समुच्चय बोधक
  • विस्मयादि बोधक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

1. क्रिया विशेषण

प्रश्न 2.
क्रिया विशेषण का लक्षण लिखकर उसके भेदों का वर्णन करो।
उत्तर :
वे शब्द जो क्रिया की विशेषता प्रकट करें, उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे – धीरे – धीरे, यहाँ से, कल, आज, ऊँचे, ऊँचाई। क्रिया विशेषण के चार भेद हैं –

1. कालवाचक – जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने का समय सूचित करते हैं, उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे – आज, कल, परसों, जब, तब, कब, सायं, प्रातः।

उदाहरण –

  • मैं प्रात: व्यायाम करता हूँ।
  • आजकल वर्षा हो रही है।
  • परसों मेला देखने चलेंगे।

2. स्थानवाचक – जो क्रिया विशेषण क्रिया के स्थान या दिशा के विषय में बोध कराएँ, उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे-यहाँ, वहाँ, आगे, पीछे, मध्य, ऊपर, नीचे, इधर, उधर, दाहिने, बाएँ, सामने।

उदाहरण –

  • इधर – इधर मत देखो।
  • भीतर जा कर पढ़ो।
  • यहाँ बैठो।

3. परिमाणवाचक – जो क्रिया विशेषण क्रिया के परिमाण को प्रकट करें, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे – अधिक, जितना, थोड़ा, बहुत, कम।

उदाहरण –

  • कम बोलो, अधिक सोचो।
  • तनिक हँसो भी।
  • चाय में दूध काफ़ी है, चीनी थोड़ी है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

4. रीतिवाचक – जो क्रिया विशेषण क्रिया की रीति या विधि का बोध कराएँ, उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे – धीरे – धीरे, जल्दी, शीघ्र, तेज़।
ऐम० बी० डी० हिन्दी गाइड (द्वितीय भाषा) (VIII PB.)

उदाहरण –

  • दिन जल्दी – जल्दी ढलता है।
  • मैं तो ठीक पढ़ रहा था।
  • क्या तुम पैदल चलोगे ?

अभ्यास – प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से क्रिया – विशेषण शब्द की पहचान करके उसको रेखांकित करो
(क) वह सवेरे चला जाएगा।
(ख) चुपचाप काम करते रहो।
(ग) हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
(घ) इधर – उधर क्यों घूम रहे हो ?
(ङ) यह पुस्तक हाथों – हाथ बिक गई।
उत्तर :
(क) सवेरे
(ख) चुपचाप
(ग) प्रतिदिन
(घ) इधर – उधर
(ङ) हाथों – हाथ।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द क्रिया – विशेषण हैं। प्रत्येक वाक्य के आगे दिए गए कोष्ठक में उसके भेद का नाम लिखें :
(क) समय जल्दी – जल्दी बीत रहा है।
(ख) उसका काम लगभग समाप्त हो गया है।
(ग) सभी बारी – बारी आकर अपना वेतन ले जाओ।
(घ) जितना परिश्रम करोगे, उतनी ही सफलता पाओगे।
(ङ) जिधर भी जाते हैं, आपके नाम की चर्चा है।
उत्तर :
(क) रीतिवाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) रीतिवाचक
(घ) परिमाणवाचक
(ङ) स्थानवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्य में प्रयुक्त क्रिया – विशेषण शब्द की पहचान करके उसके भेद का नाम बताओ
(क) मोहन प्रतिदिन घूमने जाता है।
(ख) बाहर झाँककर देखो।
(ग) बैठे बिठाये यह मुसीबत कहाँ से आ गई।
(घ) जैसा करोगे वैसा भरोगे।
(ङ) मैंने पेट भर खाना खा लिया है।
उत्तर :
(क) प्रतिदिन – कालवाचक
(ख) बाहर – स्थानवाचक
(ग) कहाँ से – स्थानवाचक
(घ) जैसा – वैसा – रीतिवाचक
(ङ) पेटभर – परिमाणवाचक

अन्य प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द चुनो
(क) वह सवेरे चला जाएगा।
(ख) चुपचाप काम करते रहो।
(ग) हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
(घ) इधर – उधर क्यों घूम रहे हो ?
(ङ) यह पुस्तक हाथों – हाथ बिक गई।
(च) उसका काम लगभग समाप्त हो गया है।
(छ) जिधर भी जाते हैं, आपके नाम की चर्चा है।
(ज) बैठे बिठाये यह मुसीबत कहाँ से आ गई ?
(झ) ये लोग क्यों ………. चल रहे हैं ? (कल/धीरे – धीरे)
उत्तर :
(क) सवेरे
(ख) चुपचाप
(ग) प्रतिदिन
(घ) इधर – उधर
(ङ) हाथों – हाथ
(च) लगभग
(छ) जिधर
(ज) बैठे बिठाये
(झ) धीरे – धीरे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में से क्रिया – विशेषण शब्द की पहचान करके उसको रेखांकित करें

  1. चारों ओर धूम मची है।
  2. तम दिन भर क्या कर रहे थे ?
  3. जितना परिश्रम करोगे, उतनी ही सफलता पाओगे।
  4. घर के भीतर चले जाओ।
  5. हमेशा सच बोलो।
  6. मैं प्रतिदिन सैर करता हूँ।
  7. दूर से आएं हो, बैठ जाओ।
  8. एक ओर हट जाओ।
  9. मैंने पेट भर खाना खा लिया है।
  10. धीरे – धीरे चलो, नहीं तो थक जाओगे।
  11. समय जल्दी – जल्दी बीत रहा है।
  12. यह पुस्तक हाथों हाथ बिक गई।
  13. सभी बारी – बारी आकर अपना वेतन ले जाएँ।
  14. वह अभी आया है।
  15. प्रदूषण उसे प्रतिदिन विनाश के निकट ले जा रहा है।
  16. बाहर झाँककर देखो।
  17. कभी – कभी मसूड़ों में भी खून बहने लगता है।

उत्तर :
ऊपर के सभी मोटे काले रेखांकित शब्द क्रिया विशेषण हैं।

2. सम्बन्धबोधक

प्रश्न 3.
सम्बन्धबोधक अव्यय किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करो।
उत्तर :
जो संज्ञा और सर्वनाम के आगे – पीछे आ कर वाक्यों के दूसरे शब्दों से उसका सम्बन्ध बताते हैं, उन्हें सम्बन्धबोधक अव्यय कहा जाता है। जैसे – ऊपर, भीतर, पीछे, तक और सहित आदि।
उदाहरण –

  • डर के मारे उसका चेहरा पीला पड़ गया।
  • मेरा घर विद्यालय के पीछे है।
  • विद्या के बिना मनुष्य पशु है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से सम्बन्धबोधक शब्द चुनकर उनको रेखांकित करें
(क) राम के साथ लक्ष्मण भी वन को गए।
(ख) उसके निकट कौन खड़ा है ?
(ग) कमरे के बाहर बैठ जाओ।
(घ) मेरे सामने से दूर हट कर बैठो।
(ङ) उसके समान कक्षा में कोई लायक नहीं है।
उत्तर :
(क) साथ,
(ख) निकट,
(ग) बाहर,
(घ) सामने,
(ङ) समान।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों को सम्बन्धबोधक के रूप में प्रयोग करके वाक्य बनाओ
आगे, पीछे, भीतर, अनुसार, तरह।
उत्तर :
आगे – पीछे – सीता के आगे राम थे और उसके पीछे लक्ष्मण थे। भीतर – गाड़ी के भीतर बैठ जाओ। अनुसार – जवान अधिकारी की आज्ञा के अनुसार चलता है। तरह – महात्मा गाँधी की तरह अन्याय का विरोध करो।

अन्य प्रश्न

निम्नलिखित वाक्यों में से सम्बन्धबोधक शब्द चुनो :

  1. मोहन और सोहन साथ जा रहे हैं।
  2. कमरे के बाहर बैठ जाओ।
  3. राम के निकट कौन खड़ा है ?
  4. कमरे के अन्दर चले जाओ।
  5. बंदर पेड़ के नीचे बैठे हैं।
  6. बच्चे छत के ऊपर उछल – कूद कर रहे हैं।
  7. राम के साथ लक्ष्मण भी वन को गए।
  8. मेरे सामने से दूर हट कर बैठो।
  9. वह बाज़ार की ओर अभी गया है।
  10. बच्चा घर से दूर पहुँच गया था।
  11. नीतू राम के समान बुद्धिमान है।
  12. आपके सामने कौन बोल सकता है ?
  13. उसके समान कक्षा में कोई लायक नहीं है।
  14. भगवान का नाम लिया ………………..आगे बढ़े।
  15. चार्ली और मेधावी अपने माता – पिता …………… धर्मशाला घूमने गई।

उत्तर :

  1. साथ
  2. बाहर
  3. निकट
  4. अन्दर
  5. नीचे
  6. ऊपर
  7. साथ
  8. दूर
  9. ओर
  10. दूर
  11. समान
  12. सामने
  13. समान
  14. और
  15. के साथ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

3. समुच्चयबोधक/योजक

प्रश्न 1.
समुच्चयबोधक अथवा योजक अव्यय किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जो दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को मिलाते हैं, उन्हें समुच्चयबोधक या योजक अव्यय कहते हैं। जैसे – और, भी, तथा, कि, अर्थात्, इसलिए, मानो।

उदाहरण –

  • मोहन ने कहा कि मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा।
  • मैंने तो बहुत कहा किन्तु वह नहीं माना।
  • राम और लक्ष्मण भाई थे।

अभ्यास – प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में योजक शब्द की पहचान करके उसे रेखांकित करो
(क) लव और कुश भगवान् राम के पुत्र थे।
(ख) यद्यपि वह परिश्रमी थे, तथापि वह बुद्धिमान् नहीं है।
(ग) वह बेबस तथा असहाय था।
(घ) तुम व्यायाम नहीं करते, इसीलिए बीमार रहते हो।
(ङ) यदि काम न करोगे तो वेतन कैसे पाओगे ?
उत्तर :
(क) और
(ख) यद्यपि, तथापि
(ग) तथा
(घ) इसलिए
(ङ) यदि, तो।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित योजक शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाएँ
(क) यद्यपि ……………………….. तथापि
(ख) जो ……………………….. सो
(ग) चाहे ……………………….. फिर भी
(ग) अगर ……………………….. तो
(ङ) जैसा ……………………….. वैसा
(च) क्योंकि ……………………….. इसलिए
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को योजक के रूप में अपने वाक्य में प्रयुक्त करो – और, अथवा, पर, एवं, या, बल्कि, अर्थात्।
उत्तर :

  • और – मोहन और कमल पढ़ रहे हैं।
  • अथवा – भारतेन्दु अथवा जयशंकर प्रसाद का परिचय लिखो।
  • पर – यह पार्क छोटा है, पर सुंदर है।
  • एवं – शक्ति एवं ज्ञान दोनों अनिवार्य है।
  • या – वह सुबह या शाम दोनों समय आ सकता है।।
  • बल्कि – हमें बड़ों का अपमान नहीं, बल्कि मान करना चाहिए।
  • अर्थात् – पराधीन सपनेहुँ सुख नाहिं अर्थात् पराधीन सपने में सुख नहीं पाता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित योजक शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाएँ – यद्यपि – तथापि, जो – सो, चाहे – फिर भी, अगर – तो, जैसा – वैसा, क्योंकि – इसलिए।
उत्तर :

  • यद्यपि मोहन यहाँ नहीं है तथापि तुम आ सकते हो।
  • जो चलेगा सो पहुँचेगा।
  • चाहे वह अनपढ़ है फिर भी समझदार है।
  • अगर पढ़ोगे तो पास हो जाओगे।
  • जैसा करोगे वैसा भरोगे।
  • क्योंकि वह देश भक्त है इसलिए उसमें गर्व की भावना है।

अन्य प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में से योजक शब्द चुनो :

  1. मोहन और सोहन इकट्ठे खेल रहे हैं।
  2. चुपचाप बैठो (रहो) अन्यथा बाहर चले जाओ।
  3. राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।
  4. जो करेगा, सो भरेगा।
  5. अगर वह पढ़ता तो पास हो जाता।
  6. सुरेश और नरेश मित्र हैं।
  7. यद्यपि वह परिश्रमी है तथापि वह बुद्धिमान् नहीं है।
  8. मैंने उसे बहुत समझाया किन्तु वह नहीं माना।
  9. तुम सुबह या शाम दोनों समय आ सकते हो।
  10.  वह इतना कमज़ोर है कि चल – फिर नहीं सकता।
  11. वह बेबस तथा असहाय था।
  12. लव और कुश भगवान् राम के पुत्र थे।
  13. सभी खिलाड़ियों का योगदान महत्त्वपूर्ण था ……………. ध्यानचंद की बात निराली थी।
  14. मोहसिन इतना उदार नहीं है …………….. यह जानकर भी वह उसके पास जाता है।

उत्तर :

  1. और
  2. अन्यथा
  3. और
  4. जो – सो
  5. अगर – तो
  6. और
  7. यद्यपि – तथापि
  8. किन्तु
  9. या
  10. कि
  11. तथा
  12. और
  13. लेकिन
  14. लेकिन।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

4. विस्मयादिबोधक

प्रश्न 1.
विस्मयादिबोधक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जो शब्द आश्चर्य, दुःख, प्रसन्नता, घृणा, लज्जा, शोक आदि भावों को प्रकट करते हैं, उन्हें विस्मयादिबोधक कहते हैं। जैसे – ओहो, आह, हाय, बाप रे, खूब, वाह वाह, धन्य, अरे, अजी।

उदाहरण –

  • हाय ! मैं मारा गया।
  • छिः छिः! कितनी बुरी बात है।
  • शाबाश ! तुमने तो कमाल कर दिया।

अभ्यास – प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से विस्मयादिबोधक शब्द चुनो
(क) हाय ! मैं लुट गया।
(ख) वाह ! कितना सुन्दर दृश्य है।
(ग) उफ ! बहुत दर्द होता है।
(घ) शाबाश ! क्या गोल किया है।
(ङ) अहा ! मज़ा आ गया।
उत्तर :
(क) हाय !
(ख) वाह !
(ग) उफ !
(घ) शाबाश !
(ङ) अहा !

प्रश्न 2.
नीचे लिखे विस्मयादिबोधक शब्दों को अपने वाक्यों में प्रयोग करो हाय, वाह, छिः छिः, अहा, वाह – वाह, काश, खबरदार।
उत्तर :

  • हाय ! यह क्या हो गया।
  • वाह ! कैसा मनोहर दृश्य है।
  • छिः छिः! मोहिनी ! तुम कितनी गंदी हो।
  • अहा ! आम खाकर मज़ा आ गया।
  • वाह – वाह ! हमारी टीम जीत गई।
  • काश ! मैं खिलाड़ी होता।
  • खबरदार ! अगर एक कदम भी आगे बढ़ाया।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय) (2nd Language)

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों में दिए गए रिक्त स्थान में उचित विस्मयादिबोधक शब्द भरो
(क) …………………………. कैसा सुन्दर दृश्य है।
(ख) …………………………. मैं एक वैज्ञानिक होता।
(ग) …………………………. इतना कठिन प्रश्न।
(घ) …………………………. तुमने तो कमाल कर दिया।
(ङ) …………………………. जरा पीछे हट कर चलो।
उत्तर :
(क) वाह !
(ख) काश !,
(ग) उफ़ !,
(घ) शाबाश !,
(ङ) छि: – छि: !

अन्य प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में उचित विस्मयादिबोधक शब्द लिख कर रिक्त स्थान भरो
(1) …………………………. ! मैं लुट गई।
(2) ………………………….! दूध पीकर मज़ा आ गया।
(3) ………………………….! कैसी दुर्गंध है।
(4) …………………………. ! क्या गोल किया है।
(5) ………………………….! क्या मधुर आवाज़ है।
(6) …………………………. ! है उसकी बुद्धि पर।
(7) …………………………. ! तुमने ठीक पहचाना।
उत्तर :
(1) हाय
(2) अहा
(3) छिः छिः
(4) शाबाश
(5) वाह
(6) धिक्कार
(7) अरे वाह।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Kriya क्रिया Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं ? नीचे के वाक्यों में से क्रिया चुनिए
(1) मोहन पढ़ता है।
(2) कमला लिखती है।
उत्तर :
जिस शब्द से किसी काम का करना, होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे – मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है। इसमें मोटे (काले) शब्द क्रियाएँ हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 2.
कर्म के अनुसार क्रिया के कितने भेद हैं ?
उत्तर :
कर्म के अनुसार क्रिया के दो भेद हैं –
(1) अकर्मक और
(2) सकर्मक।

1. अकर्मक – जिसके व्यापार और फल दोनों का भार कर्त्ता पर ही पड़े (कर्म न हो), उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे – कृष्ण रोता है। मोहन भागता है।

कुछ अकर्मक क्रियाएँ – मरना, जीना, हँसना, रोना, उठना, बैठना, दौड़ना, भागना, चलना, सोना, डरना।

2. सकर्मक – जिस क्रिया में व्यापार का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे – श्याम पुस्तक पढ़ता है। मोहन पेंसिल देता है।

कुछ सकर्मक क्रियाएँ – लेना, देना, पढ़ना, लिखना, कहना, देखना, सीना, छूना, रोकना, सुनना, भागना, खाना।

प्रश्न 3.
रचना की दृष्टि से क्रिया के भेद लिखो।
उत्तर :
रचना की दृष्टि से क्रिया के निम्नलिखित भेद हैं

  1. सामान्य क्रिया – जहाँ केवल एक क्रिया का प्रयोग किया जाए, वह सामान्य क्रिया कहलाती है। जैसे – अनिल आया। सोहन ने पढ़ा। मैंने खाया।
  2. संयुक्त क्रिया – दो या दो से अधिक धातुओं से मिलकर बनने वाली क्रियाएँ संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं। जैसे – लिखना चाहता है, पढ़ सकता है, जा सकता है।
  3. नाम धातु क्रिया – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण से बनने वाली क्रियाओं को नाम धातु क्रिया कहते हैं। जैसे – हथियाना, बतियाना, लतियाना।
  4. प्रेरणार्थक क्रिया – जिस क्रिया का कर्ता स्वयं क्रिया न करके किसी अन्य को क्रिया करने की प्रेरणा देता है, उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं। जैसे – सुनाना, लिखाना, पढ़ाना, कराना।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रेरणार्थक क्रियाएँ
मूल धातु
PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language) 1

5. पूर्वकालिक क्रिया – जब कोई क्रिया मुख्य क्रिया से पूर्व ही समाप्त हो जाए तो उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। जैसे – सीता खाना खा कर स्कूल जाएगी। यहाँ पर ‘जाएगी’ मुख्य क्रिया है और ‘खा कर’ पूर्वकालिक क्रिया है।

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में से क्रिया – शब्दों का चयन करो
(क) पढ़ना, पढ़ाई।
(ख) मेल, मिलावट, मिलना, मिलन।
(ग) बुनाई, बुनावट, बुनना।
(घ) हम, था, वह, कैसे।
(ङ) खेलना, खेल, खिलाड़ी।
उत्तर :
(क) पढ़ना
(ख) मिलना
(ग) बुनना
(घ) था
(ङ) खेलना।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में क्रिया शब्दों को रेखांकित करो
(क) अर्जुन ने अकेले ही चक्रव्यूह का भेदन किया।
(ख) लोहड़ी का त्योहार सारे देश में धूम – धाम से मनाया जाता है।
(ग) हमने भी रात को यहीं विश्राम किया।
(घ) अंगुलिमाल ने महात्मा बुद्ध का रास्ता रोक लिया।
(ङ) तुमने फिरंगी जुबान भी पढ़ी है।
उत्तर :
(क) भेदन
(ख) मनाया
(ग) किया
(घ) रोक लिया
(ङ) पढ़ी है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों में आए क्रिया शब्द को रेखांकित किया गया है। बताइए यह क्रिया अकर्मक है या सकर्मक ?
(क) उस समय पंजाब छोटे – छोटे राज्यों में बँटा हुआ था।
(ख) पठानों की सेना अधिक थी।
(ग) पक्षी का रक्षक कौन था ?
(घ) समाज के अभाव में मनुष्य निरा पशु ही रहता है।
(ङ) मैं उसकी आवाज़ सुन कर चौंक पड़ा।
उत्तर :
(क) अकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) अकर्मक
(घ) अकर्मक
(ङ) सकर्मक।

अन्य प्रश्न

निम्नलिखित शब्दों/वाक्यों में से क्रिया शब्द चुनिए :

प्रश्न 1.
वे, गया, यहाँ।
उत्तर :
गया

प्रश्न 2.
खेलना, खेल, खिलाड़ी।
उत्तर :
खेलना

प्रश्न 3.
पढ़ना, पढ़ाई, पाठ।
उत्तर :
पढ़ना

प्रश्न 4.
बुनाई, बुनावट, बुनना।
उत्तर :
बुनना

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 5.
हम, था, कैसे, मोहन, पढ़ना।
उत्तर :
था, पढ़ना

प्रश्न 6.
प्रतिदिन पढ़ाई करो।
उत्तर :
करो

प्रश्न 7.
प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
उत्तर :
करना चाहिए

प्रश्न 8.
मैं उसकी आवाज़ सुनकर चौंक पड़ा।
उत्तर :
सुनकर चौंक पड़ा

प्रश्न 9.
तुमने फिरंगी जुबान पढ़ी है।
उत्तर :
पढ़ी है

प्रश्न 10.
समय जल्दी – जल्दी जा रहा है।
उत्तर :
जा रहा है

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 11.
समाज के अभाव में मनुष्य पशु ही रहता है।
उत्तर :
रहता है

प्रश्न 12.
प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
उत्तर :
करना चाहिए

प्रश्न 13.
बलराम दूध पीता है।
उत्तर :
पीता है

प्रश्न 14.
मेल, मिलावट, मिलाना, मिलन।
उत्तर :
मिलाना

प्रश्न 15.
अर्जुन ने अकेले ही चक्रव्यूह का भेदन किया।
उत्तर :
भेदन किया

प्रश्न 16.
हम सब मुस्कुराएँगे।
उत्तर :
मुस्कुराएँगे

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 17.
धीरे – धीरे हॉकी खेलने के नियम बनने लगे।
उत्तर :
बनने लगे

प्रश्न 18.
सुरेश पत्र लिखता है।
उत्तर :
लिखता

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें :

प्रश्न 1.
क्रिया के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर :
दो।

प्रश्न 2.
क्रिया पद छाँट कर लिखें
(क) राम
(ख) रोज़
(ग) पुस्तक
(घ) पढ़ता है।
उत्तर :
पढ़ता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 3.
क्रिया शब्द छाँट कर लिखें
(क) मोहन
(ख) गया
(ग) कल
(घ) रोपड़।
उत्तर :
गया।

प्रश्न 4.
क्रिया शब्द छाँट कर लिखें
(क) रजत
(ख) गाय का
(ग) दूध
(घ) पीता है।
उत्तर :
पीता है।

प्रश्न 5.
क्रिया शब्द छाँट कर लिखें
(क) हम
(ख) सब
(ग) मिलकर’
(घ) गाएँगे।
उत्तर :
गाएँगे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया (2nd Language)

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में सही क्रिया शब्द की पहचान करके लिखें
(क) हामिद
(ख) हाथ
(ग) फैलाता है
(घ) दोस्त।
उत्तर :
फैलाता है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में सही क्रिया शब्द की पहचान करके लिखें : फिर बाबा ने घोड़े को रोका
(क) फिर
(ख) बाबा
(ग) घोड़े को
(घ) रोका।
उत्तर :
रोका।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Visheshan विशेषण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं ? इसके भेद लिखो।
उत्तर :
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करे, विशेषण कहलाता है। जैसे – वीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है। विशेषण के चार भेद हैं
(1) गुणवाचक
(2) परिमाणवाचक
(3) संख्यावाचक
(4) सार्वनामिक विशेषण।

  1. गुणवाचक – जो विशेषण किसी पदार्थ के गुण, दोष, आकार, रंग, अवस्था, समय आदि का बोध कराए, उसे ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते हैं। जैसे – भला मनुष्य, काला घोड़ा, निचला कमरा।
  2. परिमाणवाचक – जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की माप या तोल सम्बन्धी विशेषता को प्रकट करें, उन्हें ‘परिमाणवाचक विशेषण’ कहते हैं। जैसे – दो मीटर कपड़ा, चार किलो मिठाई। इसके दो भेद हैं –
    • निश्चित परिमाणवाचक – जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध हो – जैसे – दो क्विटल, चार लीटर।
    • अनिश्चित परिमाणवाचक – जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध न हो – जैसे – कुछ दूध, थोड़ा घी, बहुत मिठाई।
  3. संख्यावाचक – जो विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या (गिनती) का ज्ञान कराए, उसे ‘संख्यावाचक विशेषण’ कहते हैं। जैसे – एक पुस्तक, दस लड़के। इसके भी दो भेद हैं-
    • निश्चित संख्यावाचक – जो निश्चित संख्या का ज्ञान कराए। जैसे – पाँच लड़कियां, दुगुना बोझ।
    • अनिश्चित संख्यावाचक – जो निश्चित संख्या का ज्ञान न कराए। जैसे – सभी छात्र, कुछ लोग, कई दिन।
  4. सार्वनामिक विशेषण – जो सर्वनाम संज्ञा की विशेषता प्रकट करे, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। जैसे – यह घोड़ा, वह पुस्तक।

इसे निर्देशवाचक, संकेतवाचक और सांकेतिक विशेषण भी कहा जाता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 2.
सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में क्या अन्तर है ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर :
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘सर्वनाम’ कहलाते हैं। परन्तु यदि वाक्य में वे किसी संज्ञा से पहले प्रयुक्त होकर उसकी विशेषता बताते हैं तो वे सर्वनाम न रह कर विशेषण बन जाते हैं। जैसे – यह चुप बैठा है। वह रोटी खाता है। (यह, वह सर्वनाम)। ये कपड़े मेरे हैं। वह पुस्तक किसकी है ? (ये, वह-सार्वनामिक विशेषण)।

प्रश्न 3.
विशेषणों की तुलना से क्या अभिप्राय है ? तुलना के विचार से विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं ?
उत्तर :
संज्ञाओं के गुण – दोषों की न्यूनता – अधिकता का बोध कराए जाने को विशेषण की तुलना कहा जाता है। तुलना के विचार से विशेषण की तीन अवस्थाएँ हैं
(1) मूलावस्था
(2) उत्तरावस्था
(3) उत्तमावस्था।

  1. मूलावस्था-इसमें विशेष्य की किसी से तुलना नहीं की जाती। जैसे-मोहन सुन्दर है।
  2. उत्तरावस्था – इसमें दो पदार्थों की तुलना की जाती है और एक की अधिकता या न्यूनता दिखाई जाती है। जैसे – राम श्याम से अधिक चतुर है।
  3. उत्तमावस्था – इसमें एक की तुलना दो से अधिक वस्तुओं से की जाती है और उसे सबसे ऊँचा या सबसे नीचा दर्शाया जाता है। जैसे – राम अपनी श्रेणी में सबसे चतुर है।

आवश्यक जानकारी – विशेषण की पहली अवस्था (मलावस्था) में विशेषण शब्द के साथ कोई प्रत्यय नहीं लगता, जबकि उत्तरावस्था में ‘तर’ और उत्तमावस्था में ‘तम’ प्रत्यय लगते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

उदाहरण :

मूलावस्था उत्तरावस्था उत्तमावस्था
योग्य योग्यतर योग्यतम
प्रिय प्रियतर प्रियतम
अधिक अधिकतर अधिकतम
निकट निकटतर निकटतम
कठिन कठिनतर कठिनतम
गुरु गुरुतर गुरुतम
लघु लघुतर लघुतम
सुन्दर सुन्दरतर सुन्दरतम
महान् महत्तर महत्तम

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में से विशेषण शब्द चुनो
(क) मीठा, मिठाई, मिठास।
(ख) हरा, हरियाली।
(ग) डरना, डरपोक, डर।
उत्तर :
(क) मीठा,
(ख) हरा,
(ग) डरपोक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द विशेषण हैं या सर्वनाम ?
(क) वह बालक बहुत चतुर है।
(ख) हमारा स्कूल बहुत सुंदर है।
(ग) वह किधर जा रहा है ?
(घ) यह पुस्तक मेरी है।
(ङ) तुम कहाँ जा रहे हो ?
उत्तर :
(क) वह – विशेषण
(ख) हमारा – सर्वनाम
(ग) वह – सर्वनाम
(घ) यह – विशेषण
(ङ) तुम – सर्वनाम

प्रश्न 3. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द विशेषण के किस भेद से सम्बन्धित हैं ? उस भेद का नाम सामने दिए गए कोष्ठक में लिखो
(क) महात्मा गाँधी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। (  )
(ख) भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष – विज्ञान में बहुत उन्नति कर ली है। (  )
(ग) लव और कुश राम को अन्यायी क्यों मानते हैं ? (  )
(घ) डूबते सूर्य के धीमे प्रकाश में बाघ दिखाई न पड़ा। (  )
(ङ) क्रिकेट टीम में ग्यारह सदस्य होते हैं। (  )
उत्तर :
(क) परिमाणवाचक,
(ख) गुणवाचक,
(3) गुणवाचक,
(4) गुणवाचक,
(5) संख्यावाचक।

अन्य प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द (मोटे काले) सर्वनाम हैं या विशेषण

  1. वह बालक बहुत सुन्दर है।
  2. आम मीठा है।
  3. लव और कुश राम को अन्यायी क्यों मानते हैं ?
  4. कौन लड़का गा रहा है ?
  5. क्रिकेट टीम में ग्यारह सदस्य होते हैं।
  6. डूबते सूर्य के धीमे प्रकाश में बाघ दिखाई न पड़ा।
  7. दो मीटर कपड़ा दे दो।
  8. दोनों बालक भले हैं।
  9. मेरा भारत महान् है।
  10. हरी घास पर ओस, मोती की तरह चमक रहा है।
  11. वह गाय बहुत दूध देती है।
  12. बाघ की मोटी – मोटी आँखें थीं।
  13. हमारे वीर हृदय का साहस देखिए।
  14. बाल्यकाल में मोहनदास संकोची बालक था।

उत्तर :
ऊपर दिए वाक्यों में सभी रेखांकित (मोटे काले) शब्द विशेषण हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण चुनें
(1) शीला बहुत अच्छी लड़की है।
(2) यह कोट काला है।
(3) गिलास में थोड़ा दूध है।
(4) कक्षा में तीस विद्यार्थी हैं।
(5) वह लड़का ग़रीब है।
उत्तर :
(1) अच्छी
(2) काला
(3) थोड़ा
(4) तीस
(5) वह।

बहुविकल्पीय प्रश्न

सही उत्तर छांट कर लिखें

प्रश्न 1.
विशेषण कितने हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर :
चार।

प्रश्न 2.
कुछ लोग अनशन कर रहे हैं रेखांकित विशेषण है
(क) गुणवाचक
(ख) संख्यावाचक।
(ग) परिणामवाचक
(घ) सार्वनामिक।
उत्तर :
परिणामवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 3.
विशेषण बनाइए
(क) राष्ट्र
(ख) स्वदेश
(ग) विज्ञान
(घ) भारत
(ङ) शरीर।
उत्तर :
राष्ट्रीयता, स्वदेशी, वैज्ञानिक, भारतीय, शारीरिक।

प्रश्न 4.
विशेषण छाँट कर लिखें
(क) कक्षा
(ख) में
(ग) पाँच
(घ) विद्यार्थी हैं।
उत्तर :
पाँच।

प्रश्न 5.
विशेषण छाँटकर लिखें
(क) गिलास में
(ख) थोड़ा
(ग) दूध
(घ) लाओ।
उत्तर :
थोड़ा।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण (2nd Language)

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से सही विशेषण शब्द पहचान कर लिखें
(क) अनिल शर्मा
(ख) प्रसिद्ध
(ग) प्रशिक्षण
(घ) दिखाया।
उत्तर :
प्रसिद्ध।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से सही विशेषण शब्द की पहचान करके लिखें
(क) पेड़
(ख) स्कूल
(ग) हालत
(घ) रंग – बिरंगे।
उत्तर :
रंग – बिरंगे।’

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sarvanam सर्वनाम Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 1.
सर्वनाम की परिभाषा लिखो और उसके भेद भी बताओ।
उत्तर :
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
जैसे – सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है।

सर्वनाम के छः भेद हैं जो निम्नलिखित हैं –

  1. पुरुषवाचक – जिसके वक्ता (बोलने वाला), श्रोता (सुनने वाला) और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही हो, उसका ज्ञान प्राप्त हो। जैसे –
    • अन्य पुरुष – वह, वे
    • मध्यम पुरुष – तू, तुम
    • उत्तम पुरुष – मैं, हम
  2. निश्चयवाचक – इस सर्वनाम से वक्ता के समीप या दूर की वस्तु का निश्चय होता है। जैसे-यह, ये, वह, वे।
  3. अनिश्चयवाचक – इस सर्वनाम से किसी पुरुष एवं वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता है। जैसे – कोई, कुछ।
  4. सम्बन्धवाचक – इस सर्वनाम से दो संज्ञाओं में परस्पर सम्बन्ध का ज्ञान होता है। जैसे – जो, सो। जो करेगा, सो भरेगा।
  5. प्रश्नवाचक – इस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने और कुछ जानने के लिए होता है। जैसे – कौन, क्या। आप कौन हैं ? मैं क्या करूँगा ?
  6. निजवाचक सर्वनाम – जिन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे –

मैं अपने विद्यालय गया। यह अपनी पुत्री है। मोहन ने अपना पाठ याद किया।

यहाँ पर ‘अपने’, ‘अपनी’ और ‘अपना’ शब्द निज वाचक सर्वनाम के रूप में प्रयोग किए गए हैं। इसलिए ये शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाएँगे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

अभ्यास – प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में कौन – से शब्द सर्वनाम हैं ?
(क) यह मेरी कक्षा है।
(ख) मैं आठवीं कक्षा का छात्र हूँ।
(ग) जैसा बोओगे, वैसा ही पाओगे।
(घ) शेर के दाँत कौन गिन सकता है ?
(ङ) आ बैल मुझे मार।
उत्तर :
(क) यह, मेरी
(ख) मैं,
(ग) जैसा, वैसा,
(घ) कौन,
(ङ) मुझे।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों में से सर्वनाम शब्द चनकर उसका भेद लिखो घर, सपेरा, मेरा, कोई, माता, हमारा, उसे, भाई, कक्षा, मेरी, पुस्तक।
उत्तर :

  • मेरा – उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  • कोई – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • हमारा – उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  • उसे – अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
  • मेरी – उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

प्रश्न 3.
नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं या अनिश्चयवाचक सर्वनाम ?
(क) कौन गा रहा है ?
(ख) आप क्या देख रहे हैं ?
(ग) आज कुछ होने वाला है।
(घ) जज ने किसे सजा सुनवाई ?
(ङ) कोई तो डूबते को बचाओ।
उत्तर :
(क) कौन – प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख) क्या – प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) कुछ – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(घ) किसे – प्रश्नवाचक सर्वनाम।
(ङ) कोई – अनिश्चयवाचक सर्वनाम।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 4.
नीचे लिखे शब्दों में से पुरुषवाचक सर्वनाम चुनो
मेरा, कोई, कौन, जो, हमारा, तुम्हारा, किसका, तुम, मैं, मेरा, कैसा, जैसा, क्या।
उत्तर :
पुरुषवाचक सर्वनाम – मेरा, हमारा, तुम्हारा, तुम, मैं, मेरा।

अन्य प्रश्न

नीचे लिखे वाक्यों में से सर्वनाम चुनो :

प्रश्न 1.
मैं आठवीं कक्षा का छात्र हूँ।
उत्तर :
मैं

प्रश्न 2.
आप क्या देख रहे हैं ?
उत्तर :
आप

प्रश्न 3.
कोई तो डूबते को बचाओ।
उत्तर :
कोई

प्रश्न 4.
वह तो मेरा भाई है।
उत्तर :
वह, मेरा

प्रश्न 5.
कौन नाच रहा है ?
उत्तर :
कौन

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 6.
यह मेरी कक्षा है।
उत्तर :
यह, मेरी

प्रश्न 7.
पहले कौन दौड़ेगा ?
उत्तर :
कौन

प्रश्न 8.
तुम क्या कर रहे हो ?
उत्तर :
तम

प्रश्न 9.
यह मेरी पुस्तक है।
उत्तर :
यह, मेरी

प्रश्न 10.
आ बैल, मुझे मार।
उत्तर :
मझे

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 11.
शेर के दाँत कौन गिन सकता है ?
उत्तर :
कौन

प्रश्न 12.
कोई तो डूबते को बचाओ।
उत्तर :
कोई

प्रश्न 13.
आज कुछ होने वाला है।
उत्तर :
कुछ

प्रश्न 14.
कौन गा रहा है ?।
उत्तर :
कौन

प्रश्न 15.
मैं स्कूल जा रहा था।
उत्तर :
मैं

प्रश्न 16.
तुम कहाँ से आए हो ?
उत्तर :
तुम

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 17.
उसने बन्दूक चलाना बचपन में ही सीख लिया था।
उत्तर :
उसने
वे

प्रश्न 18.
वे जंगल में नहीं जाते थे।
उत्तर :
वह

प्रश्न 19.
वह किधर जा रहा है ?
उत्तर :
हमारा

प्रश्न 20.
हमारा स्कूल बहुत सुन्दर है।
उत्तर :
आपके

बहुविकल्पीय प्रश्न
सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
सर्वनाम के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) छः।
उत्तर :
(घ) छः।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 2.
कौन जा रहा है – रेखांकित में सर्वनाम है
(क) निजवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) निश्चयवाचक।
उत्तर :
(ख) प्रश्नवाचक

प्रश्न 3.
कुछ खाने के लिए दो – रेखांकित में सर्वनाम है
(क) निजवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) निश्चयवाचक
(घ) अनिश्चयवाचक।
उत्तर :
(घ) अनिश्चयवाचक।

प्रश्न 4.
मैं कक्षा आठ में पढ़ता हूँ, रेखांकित में सर्वनाम है
(क) पुरुषवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) निश्चयवाचक।
उत्तर :
(क) पुरुषवाचक

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम (2nd Language)

प्रश्न 5.
जो, सो, किस सर्वनाम में प्रयोग होते हैं ?
(क) निजवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) निश्चयवाचक
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर :
(ख) संबंधवाचक

प्रश्न 6.
‘हम लाल किला देखने जाएंगे’ में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखें
(क) हम
(ख) लालकिला
(ग) देखने
(घ) जाएंगे।
उत्तर :
(क) हम

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखें
(क) गाड़ी
(ख) आया
(ग) बिठाकर
(घ) मैं।
उत्तर :
(घ) मैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya ke Vikar संज्ञा के विकार Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar संज्ञा के विकार (2nd Language)

प्रश्न 1.
संज्ञा शब्दों में विकार किनके कारण होता है ?
उत्तर :
लिंग, वचन और कारक के कारण संज्ञा शब्दों में विकार होता है। इनको विकारक तत्व भी कहते हैं।

(अ) लिंग

प्रश्न 2.
लिंग किसे कहते हैं ? उसके भेद बताओ।
उत्तर :
संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं। हिन्दी में दो लिंग हैं –
(1) पुल्लिग
(2) स्त्रीलिंग।

  1. पुल्लिग – संज्ञा के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुल्लिग कहते हैं।
    जैसे – लड़का, शेर।
  2. स्त्रीलिंग – संज्ञा के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
    जैसे – लड़की, शेरनी।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

(आ) वचन

प्रश्न 3.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
संज्ञा के जिस रूप में किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
हिन्दी में दो वचन हैं –
(1) एकवचन
(2) बहुवचन।

  1. एकवचन – संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे – लकड़ी, घोड़ा, बहन।
  2. बहुवचन – संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे – लड़कियाँ, घोड़े, बहनें।

(इ) कारक

प्रश्न 4.
कारक किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ?
उत्तर :
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप में उस वाक्य का दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाए, उस रूप को कारक कहते हैं। जैसे – मोहन ने पुस्तक को मेज पर रख दिया।।

विभक्ति – कारक प्रकट करने के लिए संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ ‘ने’, ‘को’, ‘से’ आदि जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें विभक्ति कहा जाता है।

हिन्दी में आठ कारक हैं। इनके नाम और विभक्ति चिह्न इस प्रकार हैं –

कारक विभक्ति चिहन
1. कर्ता ने
2. कर्म को
3. करण से, के द्वारा, के साथ
4. सम्प्रदान को, के लिए, वास्ते
5. अपादान से (अलगाव बोधक)
6. सम्बन्ध का, के, की
7. अधिकरण में, पर
8. सम्बोधन हे, अरे, रे

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

    कर्ता – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहा जाता है। जैसे –

    • मोहन पुस्तक पढ़ता है।
    • सोहन ने दूध पीया।
  1. कर्म – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता हो, उसे कर्म कारक कहते हैं। जैसे – श्याम पाठशाला जाता है।
  2. करण – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से कर्ता के काम करने के साधन का बोध हो, उसे करण कारक कहा जाता है। जैसे – राम ने बाण से बालि को मारा।
  3. सम्प्रदान – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप के लिए क्रिया की जाए, उसे सम्प्रदान कारक कहा जाता है। जैसे – अध्यापक विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें लाया।
  4. अपादान – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से पृथक्कता, आरम्भ, भिन्नता आदि का बोध होता हो, उसे अपादान कारक कहा जाता है। जैसे – वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
  5. सम्बन्ध – संज्ञा या सर्वनाम का जो रूप एक वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ सम्बन्ध प्रकट करे, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं। जैसे – यह मोहन का घर है।
  6. अधिकरण – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। जैसे – वीर सैनिक युद्ध – भूमि में मारा गया।
  7. सम्बोधन – संज्ञा का जो रूप चेतावनी या किसी को पुकारने का सूचक हो। जैसे हे ईश्वर ! हमारी रक्षा करो।

प्रश्न 5.
नीचे लिखे कारकों में क्या भेद हैं ? स्पष्ट कीजिए।
(क) कतों और कर्म।
(ख) करण और अपादान
(ग) सम्बन्ध और सम्प्रदान।
उत्तर :
(क) कर्ता और कर्म

कर्ता कर्म।
1. कर्ता कारक में संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का बोध कराया जाता है। जैसे- देव ने कविता पढ़ी। 1. कर्म कारक में किसी वस्तु या व्यक्ति पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है। जैसे – अध्यापक छात्र को पढ़ाता है।
2. कर्ता कारक का सामान्य विभक्ति चिह्न ‘ने’ होता है। 2. कर्म कारक का विभक्ति चिह्न ‘को’ होता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

(ख) करण और अपादान

करण अपादान म
(1) करण कारक क्रिया के साधन का बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को कहते हैं। जैसे – सुनील कलम से लिखता है। (1) अपादान कारक संज्ञा के किसी रूप से किसी वस्तु के दूसरे वस्तु को अलग होने का बोध कराता है जैसे – वृक्ष से पत्ता गिरता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘से’, ‘के साथ ‘के द्वारा’ होते हैं। (2) इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है।

(ग) सम्बन्ध और सम्प्रदान

सम्बन्ध सम्प्रदान
(1) सम्बन्ध कारक में संज्ञा के किसी रूप का किसी दूसरी वस्तु से सम्बन्ध सूचित किया जाता है। जैसे – रामचरित मानस तुलसी कृत महाकाव्य है। (1) सम्प्रदान कारक में किसी वस्तु के लिए कोई क्रिया की जाती है। जैसे- वह स्नान के लिए नदी पर जाता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘का’, ‘के’, ‘की’, ‘रा’, ‘रे’, ‘री’, ‘ना’, ‘ने’, ‘नी’ हैं।। (2) इसके विभक्ति चिह्न ‘को’ तथा ‘के लिए’ हैं।
(3) सम्बन्ध कारक का रूप लिंग और वचन आदि के कारण बदल जाता है। (3) सम्प्रदान कारक का रूप लिंग और वचन आदि के कारण नहीं बदलता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

प्रश्न 6.
नीचे लिखे वाक्यों में उपयुक्त कारक चिह्न भरें
(1) दूसरों …………………….. टिकट बार – बार पूछते थे, खुद बिना टिकट …………………….. चल रहे हो!
(2) आप लाला माधो राम …………………….. जानते हैं।
(3) दरवाजे …………………….. ज़ोर …………………….. दस्तक देता है।
उत्तर :
(क) का, के
(2) को
(3) पर, से।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें :

प्रश्न 1.
लिंग कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर :
(ख) दो

प्रश्न 2.
वचन कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर :
(ख) दो

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

प्रश्न 3.
कारक कितने होते हैं ?
(क) दो
(ख) चार
(ग) सात
(घ) आठ।
उत्तर :
(घ) आठ।

प्रश्न 4.
वृक्ष से पत्ता गिरता है – रेखांकित में कारक है –
(क) अपादान
(ख) करण
(ग) संबंध
(घ) संप्रदान।
उत्तर :
(क) अपादान

प्रश्न 5.
राम कलम से पत्र लिखता है, रेखांकित में कारक है
(क) करण
(ख) अपादान
(ग) संबंध
(घ) कर्ता।
उत्तर :
(क) करण

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (2nd Language)

प्रश्न 6.
‘गुरु जी ने बच्चों को बड़े प्यार से समझाया – ‘ वाक्य में रेखांकित पद में सही कारक की पहचान करके लिखें –
(क) सम्प्रदान कारक
(ख) कर्म कारक
(ग) कर्ता कारक
(घ) अपादान कारक।
उत्तर :
(ग) कर्ता कारक

प्रश्न 7.
‘भास्कर रेलगाड़ी देखने के लिए प्लेटफार्म के किनारे पर जा पहुंचा’ वाक्य में रेखांकित पद में सही कारक की पहचान करके लिखें :
(क) सम्बन्ध कारक
(ख) कर्म कारक
(ग) कर्ता कारक
(घ) सम्प्रदान कारक।
उत्तर :
(घ) सम्प्रदान कारक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya संज्ञा Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और इसके भेद बताओ।
उत्तर :
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे – सुमन, गन्ना, दिल्ली, मिठास।
संज्ञा के तीन भेद हैं –

  1. व्यक्तिवाचक
  2. जातिवाचक
  3. भाववाचक।

1. व्यक्तिवाचक – जो शब्द किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि का बोध कराए। जैसे – कृष्ण, दिल्ली, गंगा।
2. जातिवाचक – जो शब्द किसी जाति का बोध कराए। जैसे – स्त्री, पुरुष, पशु, नगर आदि।
3. भाववाचक – जो शब्द किसी धर्म, अवस्था, भाव, गुण, दोष आदि को प्रकट करें। जैसे – मिठास, मानवता, सत्यता।

भाववाचक संज्ञाएँ बनाने के नियम :

भाववाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया – विशेषण और निरर्थक शब्दों से बनती है।

  • जातिवाचक संज्ञा से – सज्जन से सज्जनता, मूर्ख से मूर्खता, मित्र से मित्रता, युवा से यौवन।
  • सर्वनाम से – आप से आपा, मम से ममता, अपना से अपनापन।
  • विशेषण से – लघु से लघुता, कठिन से कठिनाई, अच्छा से अच्छाई, सफल से सफलता।
  • क्रिया से – दौड़ना से दौड़, हँसना से हँसी, लड़ना से लड़ाई, पुकारना से पुकार, सजाना से सजावट।
  • क्रिया – विशेषण से – दूर से दूरी, समीप से समीपता, शीघ्र से शीघ्रता।
  • निरर्थक शब्दों से – चरचराहट, सरसराहट, भिनभिनाहट।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से संज्ञा शब्दों की पहचान करके उनको रेखांकित करो।
(क) राम मेरा पड़ोसी है।
(ख) पंजाब की राजधानी कहाँ है ?
(ग) सूर्य पूर्व में उदय होता है।
(घ) सच्चाई की सदा जीत होती है।
(ङ) नेकी कर, कुएँ में डाल।
उत्तर :
(क) राम,
(ख) पंजाब,
(ग) सूर्य, पूर्व,
(घ) सच्चाई,
(ङ) नेकी, कुएँ।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे संज्ञा शब्दों में से भाव – वाचक संज्ञा शब्द चुनकर लिखो चंडीगढ़, भलाई, शेर।
उत्तर :
भलाई।

प्रश्न 3. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द जाति – वाचक संज्ञा है या व्यक्तिवाचक संज्ञा।
(क) हाथी पानी पी रहा है।
(ख) शेर पानी पी रहा है।
(ग) शेर के दाँत कौन गिन सकता है ?
उत्तर :
(क) हाथी – जातिवाचक
(ख) शेर – जातिवाचक
(ग) दाँत – जातिवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 4.
नीचे कुछ संज्ञा – शब्द दिए गए हैं। इनमें से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक शब्द छाँट कर नीचे दी गई सारणी में लिखो :
घर, भलाई, अमृतसर, भारत, हिमालय, चतुराई, शहर, बचपन, दीवाली, भाई, मुसलमान, गंगा, हाथी, स्कूल, मित्रता, मित्र।।
उत्तर :
व्यक्तिवाचक संज्ञा – अमृतसर, भारत, हिमालय, गंगा, दीवाली।
जातिवाचक संज्ञा – घर, शहर, भाई, मुसलमान, हाथी, स्कूल, मित्र।
भाववाचक संज्ञा – भलाई, चतुराई, बचपन, मित्रता।

अन्य प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्द किस प्रकार की संज्ञा हैं

  1. सभी मनुष्य उस डाकू से डरते थे।
  2. अमृतसर पंजाब का प्रसिद्ध नगर है।
  3. राम स्कूल जाता है।
  4. भलाई करने से आनन्द मिलता है।
  5. दिल्ली एक विशाल नगर है।
  6. ताजमहल सफेद पत्थर का बना है।
  7. गाँधी जी को राष्ट्रपिता भी कहते हैं।
  8. मोहन अच्छा लड़का है।
  9. इस दीवार की ऊँचाई कितनी है ?
  10. घोड़ा एक उपयोगी पशु है।
  11. शेर के दाँत कौन गिन सकता है ?
  12. प्रसेनजित उनका शिष्य था।
  13. देखो हाथी की चाल देखो।
  14. उन्होंने साहस नहीं छोड़ा।
  15. तुम्हारी इतनी अवस्था हो गई मगर ओछापन नहीं गया।

उत्तर :

  1. जातिवाचक संज्ञा
  2. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  3. जातिवाचक संज्ञा
  4. भाववाचक संज्ञा
  5. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  6. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  7. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  8. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  9. भाववाचक संज्ञा
  10. जातिवाचक संज्ञा
  11. जातिवाचक संज्ञा
  12. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  13. जातिवाचक संज्ञा
  14. भाववाचक संज्ञा
  15. भाववाचक संज्ञा।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित (मोटे काले)शब्द किस प्रकार की संज्ञा हैं

  1. भलाई कर कुएँ में डाल।
  2. बचपन भुलाये नहीं भूलता।
  3. सच्चाई की सदा जीत होती है।
  4. कुछ आमों में मिठास नहीं होती।
  5. चोरी करना पाप है।
  6. पढ़ने से अज्ञानता दूर होती है।
  7. सब से मित्रता का व्यवहार करो।
  8. नीचता की भी कोई हद होती है।
  9. आलस्य मनुष्य का दुश्मन है।
  10. खटाई से गला खराब होता है।
  11. भूमि की लम्बाई माप कर बताओ।
  12. होनी बड़ी बलवान् होती है।
  13. घबराहट से काम बिगड़ता है।
  14. मिलावट करना अपराध है।
  15. बहुत प्यास लगी है, पानी लाओ।
  16. सरलता विद्यार्थी का अच्छा गुण है।
  17. पर हरियाली तो बाग जैसी थी।
  18. भलाई करने से आनन्द मिलता है।
  19. शरीर की पूर्णता अंगों के सहयोग से मिलती है।
  20. अब तो महँगाई का ज़माना है।
  21. अपनी वीरता से अपने अधिकार को स्थिर रखा।

उत्तर :
ऊपर के सभी रेखांकित (काले) शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द छाँटकर तालिका पूरी करो मिठास, कुरान, छात्र, गीता, पक्षी, चौड़ाई, नारी, कोमलता, बहन, राम, अध्यापिका, नयापन, वन।
उत्तर :
व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ – जातिवाचक संज्ञाएँ – भाववाचक संज्ञाएँ।
कुरान, गीता, राम – छात्र, पक्षी, नारी, बहन, अध्यापिका, वन – मिठास, चौड़ाई, कोमलता, नयापन

प्रश्न 4.
जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा में मुख्य अन्तर बताओ तथा इनके दो – दो उदाहरण लिखो।
उत्तर :
जो शब्द किसी जाति का बोध कराएँ, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – पुरुष, नदी। व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध कराती है। जैसे – लाल किला, महात्मा गाँधी।

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा में मुख्य अन्तर बताओ और इनके दो – दो उदाहरण भी लिखो।
उत्तर :
भाववाचक संज्ञा से किसी वस्तु अथवा जाति के भाव या गुण का बोध होता है। जैसे – सुन्दरता, मिठास। जो शब्द किसी पूरी जाति का बोध कराएँ, उन्हें जातिवाचक संज्ञाएँ कहते हैं। जैसे – गाय, पर्वत।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान निर्देशानुसार भरो –

  1. (व्यक्तिवाचक संज्ञा) …………………… हमारे देश के प्रथम प्रधानमन्त्री थे।
  2. (जातिवाचक संज्ञा) …………………… सब प्राणियों में बुद्धिमान है।
  3. (भाववाचक संज्ञा) …………………… हमें …………………… सिखाती है। …………………… मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है।

उत्तर :

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा – पं० जवाहर लाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमन्त्री थे।
  2. जातिवाचक संज्ञा – मनुष्य सब प्राणियों में बुद्धिमान है।
  3. भाववाचक संज्ञा – शिक्षा हमें सभ्यता सिखाती है।- नम्रता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए गद्यांश में से संज्ञा शब्द चुनो –
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म शुकरचकिया मिसल के मुखिया सरदार महा सिंह के घर गुजरांवाला में हुआ। आपकी माता राज कौर जींद की फुलकियां मिसल के सरदार की बेटी थी। आपका बचपन का नाम बुध सिंह था।
उत्तर :
संज्ञा शब्द – महाराजा रणजीत सिंह, शुकरचकिया, मिसल, सरदार, महा सिंह, घर, गुजरांवाला, माता राज कौर, जींद, फुलकियां, बुध सिंह।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें –

प्रश्न 1.
संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर :
तीन।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द को चुनकर लिखें –
(क) बुरा
(ख) शेर
(ग) अनेक
(घ) जब।
उत्तर :
(ख) शेर।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द को चुनकर लिखें –
(क) चढ़ना
(ख) असफल
(ग) मन्दिर
(घ) विशाल।
उत्तर :
(ग) मन्दिर।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा शब्द छाँट कर लिखें

(i) (क) विजय,
(ख) मेरा,
(ग) पड़ोसी,
(घ) है।
उत्तर :
(क) विजय।

(ii) (क) नेकी,
(ख) कर,
(ग) कुएँ में,
(घ) डाल।
उत्तर :
(क) नेकी।

(iii) (क) देखो,
(ख) कुत्ता,
(ग) भौंक,
(घ) रहा है।
उत्तर :
(ख) कुत्ता।

(iv) (क) जालंधर,
(ख) प्रसिद्ध,
(ग) नगर,
(घ) है।
उत्तर :
(क) जालंधर।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा (2nd Language)

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा बनाइए-सुन्दर, मीठा।
उत्तर :
सुन्दरता, मिठास।

प्रश्न 6.
छात्र जा रहे हैं : रेखांकित कौन – सी संज्ञा है ?
उत्तर :
जातिवाचक संज्ञा।

प्रश्न 7.
नम्रता मानव का श्रेष्ठ गुण है, रेखांकित कौन – सी संज्ञा है ?
उत्तर :
भाववाचक संज्ञा।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना (2nd Language)

Hindi Guide for Class 8 PSEB सरफ़रोशी की तमन्ना Textbook Questions and Answers

सरफ़रोशी की तमन्ना अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना 1
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना 2
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना 3
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना 4
उत्तर :
विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से करें।

3. शब्दार्थ :

  • परखचे = टुकड़े-टुकड़े, धज्जियाँ
  • स्वराज्य = अपना राज्य, स्वतंत्र राज्य
  • परचम = झंडा
  • वहशियाना = क्रूर और जंगलियों की तरह का
  • भाल = मस्तक
  • मुराद = इच्छा
  • सौगंध = कसम
  • बवंडर = तूफान
  • विस्फोट = धमाका
  • आतुर = व्याकुल
  • फरमान = आदेश

उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं इन्हें याद करें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) भगत सिंह स्कूल से कहाँ चले गये थे?
उत्तर :
भगत सिंह स्कूल से जलियाँवाले बाग़ की पवित्र धरती को प्रणाम करने गये थे।

(ख) जलियाँवाले बाग़ की मिट्टी हाथ में लेकर उन्होंने क्या सौगंध खायी?
उत्तर :
जलियाँवाले बाग़ की मिट्टी हाथ में लेकर उन्होंने यह सौगंध खायी थी कि मैं अंग्रेज़ों को यहाँ से भगाकर भारत माँ को आजाद करवाऊँगा।

(ग) भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रिय नारे कौन-कौन से थे?
उत्तर :
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रिय नारे थे

  • भारत माता की जय
  • इन्कलाब जिन्दाबाद
  • साम्राज्यवाद का नाश हो।

(घ) इस प्रदर्शन में किस महान नेता की मृत्यु हो गई?
उत्तर :
इस प्रदर्शन में महान् नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई।

(ङ) विधान सभा में बम फेंकने की जिम्मेवारी किसे सौंपी गई?
उत्तर :
भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त को।।

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) इन क्रांतिकारियों ने साइमन कमीशन का विरोध किस प्रकार किया?
उत्तर :
भारत के देशभक्तों ने लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध किया। शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद क्रान्तिकारियों में उनके नेतृत्व को स्वीकार कर लिया। क्रान्तिकारियों ने साइमन कमीशन को वापिस जाने के नारे लगाए इसका उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध किया।

(ख) लाला जी की मृत्यु का बदला इन क्रांतिकारियों ने कैसे लिया?
उत्तर :
लाला जी का मृत्यु का बदला लेने के लिए आजाद ने एक योजना बनाई। वे एक गुप्त स्थान पर लाहौर माल रोड़ पर इकट्ठे हुए। उन्होंने जय गोपाल के इशारे पर सांडर्स को गोलियों से भून दिया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

(ग) विधान सभा में बम विस्फोट का क्या परिणाम निकला?
उत्तर :
विधानसभा में बम विस्फोट के बाद भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त पकड़े गए। अंग्रेजों ने क्रान्तिकारियों को पकड़ने का दमन चक्र तेज़ कर दिया। राजगुरु, सुखदेव, असंख्य युवक जेलों में बंद कर दिए गए। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सज़ा सुनाई गई तथा बटुकेश्वर दत्त को काला पानी की सज़ा दी गई।

6. इन पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें :

(क) ‘ऐ फिरंगी, सामान बाँध ले, वरना सम्भलने का मौका भी न मिलेगा।’
उत्तर :
प्रसंग – यह पंक्ति शिवशंकर द्वारा लिखित ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ शीर्षक से ली गई है। जलियाँवाला बाग़ में शहीदों की कुर्बानी अंग्रेज़ों को चेतावनी दे रही है।

व्याख्या – जलियाँवाले बाग़ में हुए शहीद विदेशी सरकार को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि ऐ अंग्रेज़ो! तुम अपना सामान बांध लो अन्यथा तुम्हें थोड़ा भी सम्भलने का अवसर भी नहीं मिलेगा। अर्थात् अब तुम भारत को छोड़ कर जाने के लिए तैयार हो जाओ।

विशेष –

  • अंग्रेजों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
  • भाषा सरल एवं सहज है।

(ख) ‘हम दीवानों की टोली आज़ादी की दुल्हन को ब्याह लायेगी।’
उत्तर :
प्रसंग – यह पंक्ति लेखक शिवशंकर द्वारा लिखित है। इसमें देश भक्तों की देश भक्ति को दर्शाया है।

व्याख्या – भगत सिंह कहने लगे कि हम जहाँ देशभक्त वीरों की टोली आज़ादी की दुल्हन को ब्याह लायेगी अर्थात् हम देश भक्त एक दिन अवश्य ही भारत को आजाद कर देने हम अवश्य ही आज़ादी प्राप्त कर लेंगे।

विशेष –

  • देशभक्तों की आजादी के प्रति जज्बे को दर्शाया है।
  • भाषा सरल एवं सहज है।
  • उर्दू, फारसी शब्दावली है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

(ग) ‘हमने तो बचपन से ही बसंती चोले की पूजा की है।’
उत्तर :
प्रसंग – यह पंक्ति शिवशंकर द्वारा लिखित ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ नामक पाठ से ली गई है। इसमें देशभक्त वीरों भगत सिंह और आजाद वे अपने आप को देश पर कुर्बान हो जाने की बात कही है।

व्याख्या – दुर्गा के द्वारा विधान – सभा में जाकर बम विस्फोट की बात को मुश्किल काम बताने पर भगत सिंह ने कहा कि हम देश भक्तों ने तो अपने बचपन से ही वसंती चोले की पूजा की है अर्थात् उन्होंने तो वतन पर मर मिटने की कसम खाई है।

विशेष –

  • भगत सिंह को देशभक्ति एवं देश पर कुर्बानी के बारे में बताया।
  • भाषा सरल एवं सहज है।
  • देशभक्त के साहस एवं कुर्बानी का चित्रण है।

7. पर्यायवाची शब्द लिखें :

  1. तमन्ना = …………………………….
  2. योद्धा = …………………………….
  3. आजादी = …………………………….
  4. अंग्रेज = …………………………….
  5. शहीदी = …………………………….

उत्तर :

  1. तमन्ना = इच्छा, आकांक्षा
  2. योद्धा = सैनिक, सिपाही
  3. आजादी = स्वतन्त्रता, मुक्ति
  4. अंग्रेज़ = गोरे, फिरंगी
  5. शहीदी = शहादत, बलिदान।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

8. इन शब्दों के अन्तर वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट करें :

  1. आजाद – चन्द्रशेखर आजाद (एक नाम) ने क्रांतिकारियों में जोश भर दिया।
  2. आजाद = स्वतंत्र = भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
  3. माँ = जन्म देने वाली = _______________
  4. माँ = भारत माँ = _______________
  5. बांध = बांधना, समेटना = _______________
  6. बाँध = जलाशय का जल रोकने हेतु पत्थर आदि का बनाया गया टीला = _______________
  7. बदला – बदलना = _______________
  8. बदला = बदला लेना = _______________
  9. सबक = पाठ = _______________
  10. सबक = सबक सिखाना = _______________

उत्तर :

  1. आज़ाद = चन्द्रशेखर आजाद (एक नाम) ने क्रान्तिकारियों में जोश भर दिया।
  2. आज़ाद = स्वतन्त्र = भारत 15 अगस्त, सन् 1947 को आजाद हुआ।
  3. जन्म देने वाली = मेरी माँ मुझे हर रोज़ सुबह – सवेरे उठाती है।
  4. माँ = भारत माँ = मुझे अपनी भारत माँ पर गर्व है जिस का दिया हुआ अन्न – जल पा कर ही हम जीवित हैं।
  5. बांध = बांधना, समेटना = इस सामान को बांध लो।
  6. बाँध जलाशय का जल रोकने हेतु सीमेंट, रेत, पत्थर आदि का बनाया गया अवरोध = भाखड़ा बाँध विश्वभर में बहुत प्रसिद्ध है।
  7. बदला = बदलना = हमने अपने देश को बदल डाला।
  8. बदला = बदला लेना = चंद्रशेखर आजाद ने लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लिया।
  9. सबक = पाठ = हमें कठोर परिश्रम का सबक पढ़ना चाहिए।
  10. सबक = सबक सिखाना = भारतीय वीरों ने आक्रमणकारियों को अच्छा सबक सिखाया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

9. इन मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें :

  1. कान में सीसा भरा होना = _______________
  2. खिसियानी बिल्ली-सा मुँह लेकर जाना = _______________
  3. जले पर नमक छिड़कना = _______________
  4. नींद हराम होना = _______________
  5. जान बचाकर भागना = _______________
  6. मौत के मुँह में जाना = _______________
  7. कुत्ते की दुम सीधी न होना = _______________
  8. परखचे उड़ाना = _______________

उत्तर :

  1. कान में सीसा भरा होना – सुनाई न देना – तुम्हारे कान में सीसा भरा है जो इसकी चीख नहीं सुन रहा।
  2. खिसियानी बिल्ली – सा मुँह लेकर जाना – अपना सा मुँह लेकर जाना—जब मैंने हरि को डांटा तो वह खिसियानी बिल्ली – सा मुँह लेकर चला गया।
  3. जले पर नमक छिड़कना – दुःख याद करना – उसने मुझे स्कूल से मिले गृह – कार्य को न करने की याद करा कर जले पर नमक छिड़क दिया।
  4. नींद हराम होना – परेशान हो जाना – नीट के फेल होने पर उसके माता – पिता की नींद हराम हो गई थी।
  5. जान बचाकर भागना – अपनी जान बचाना – चोर चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाकर भाग निकला।
  6. मौत के मुँह में जाना – जान बूझकर ख़तरा उठाना – शेर को सामने देखकर उससे लड़ते हुए अमर सिंह मौत के मुँह में चला गया।
  7. कुत्ते की दुम सीधी न होना – कभी न सुधरना – रवि कुत्ते की दुम है जो कभी तुम्हारी बात नहीं समझेगा।
  8. परखचे उड़ाना – नष्ट करना – आजाद ने बम विस्फोट से शत्रुओं के परखचे उड़ा दिए।

10. नये शब्द बनायें :

  1. क्रांति + कारी = क्रांतिकारी
  2. मुख्य + आलय = मुख्यालय
  3. आंदोलन + कारी =
  4. पुस्तक + आलय =
  5. कार्य + कारी =
  6. पुस्तक + आलय =
  7. मेघ + आलय =
  8. चिकित्सा + आलय =

उत्तर :

  1. क्रान्ति + कारी = क्रान्तिकारी
  2. मुख्य + आलय मुख्यालय
  3. आन्दोलन + कारी = आंदोलनकारी
  4. पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
  5. कार्य + कारी = कार्यकारी
  6. मेघ + आलय = मेघालय
  7. प्रलय + कारी = प्रलयकारी
  8. चिकित्सा + आलय = चिकित्सालय

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

11. उपयुक्त विस्मयादि बोधक शब्द लिखें :

1. _____________ ! विधानसभा में बम लेकर जायें।
उत्तर :
वाह!

2. _____________ ! हम मस्तानों का टोला आजादी का डोला लायेंगे।
उत्तर :
अरे वाह!

3. _____________ ! तुम्हें जिंदगी अच्छी नहीं लगती।
उत्तर :
अरे!

4. _____________ ! यही ठीक रहेगा।
उत्तर :
वाह!

5. _____________ ! उसने देश का नाम उज्ज्वल कर दिया।
उत्तर :
ओह!

6. _____________ ! देखना, एक दिन हम दीवानों की टोली आजादी की दुल्हन को ब्याह लायेगी।
उत्तर :
अहा!

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

रचनात्मक अभिव्यक्ति :

(क) मौखिक अभिव्यक्ति –
(i) देश प्रेम से संबंधित गीत कक्षा में सुनायें।
(ii) तुम अपने देश के विकास के लिए कौन-से कार्य करना चाहोगे?
(iii) भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव तथा अन्य क्रांतिकारियों की जीवनियाँ पढ़ें और उनके गुणों की कक्षा में चर्चा करें।
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

(ख) लिखित अभिव्यक्ति-
(i) आपको अपना देश क्यों अच्छा लगता है ? चार-पाँच वाक्यों में लिखें।
(ii) यदि आप उस समय पैदा हुए होते जब देश अंग्रेजों का गुलाम था तो आप अंग्रेजों को भगाने के लिए क्या करते?
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1.
सुखदेव ने अंग्रेज़ों का विरोध कैसे किया ?
उत्तर :
एक अंग्रेज़ सिपाही ने स्कूल में सुखदेव को सैल्यूट करने के लिए कहा तो सुखदेव ने उसकी बेंत पकड़ ली। अंग्रेज़ बेंत से सुखदेव को पीटता रहा किन्तु सुखदेव ने उफ नहीं की। इससे अंग्रेज़ निराश होकर वहाँ से चला गया।

प्रश्न 2.
अंग्रेजी राज को कौन उड़ा देगा ?
उत्तर :
अंग्रेजी राज को बसंती का बवंडर उड़ा देगा।

प्रश्न 3.
आज़ादी की दुल्हन कौन – कौन ब्याह कर लाएगा?
उत्तर :
आज़ादी की दुल्हन को देशभक्ति के दीवानों की टोली ब्याह कर लाएगी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

प्रश्न 4.
लाला लाजपतराय की मृत्यु कैसे हुई ?
उत्तर :
देशभक्तों ने साइमन कमीशन के आने के विरोध में अंग्रेजों ने लाला लाजपत राय को लाठियों से पीटा जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
भगत सिंह की माता का क्या नाम था ?
(क) कलावती
(ख) रमावती
(ग) विद्यावती
(घ) सीतावती।
उत्तर :
(ग) विद्यावती

प्रश्न 2.
भगत सिंह की बहन का क्या नाम था ?
(क) कमरों
(ख) अमरों
(ग) लच्छो
(घ) तोषी।
उत्तर :
(ख) अमरों

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

प्रश्न 3.
भगत सिंह किस बाग की धरती को प्रणाम करने गया था ?
(क) निशात
(ख) जलियांवाला
(ग) मुगल
(घ) शालीमार।
उत्तर :
(ख) जलियांवाला

प्रश्न 4.
साइमन के आने की सूचना किसने दी ?
(क) भगत सिंह ने
(ख) चंद्रशेखर ने
(ग) राजगुरु ने
(घ) सुखदेव ने।
उत्तर :
(ग) राजगुरु ने

प्रश्न 5.
क्रांतिकारियों ने किसके नेतृत्व में साइमन का विरोध करने का निश्चय किया ?
(क) जवाहर लाल
(ख) लाजपतराय
(ग) महात्मा गांधी
(घ) सरोजनी नायडू।
उत्तर :
(ख) लाजपतराय

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

प्रश्न 6.
लाहौर की माल रोड पर किसे गोलियों से भून दिया गया ?
(क) साइमन को
(ख) सांडर्स को
(ग) स्माइल को
(घ) सैमसन को।
उत्तर :
(ख) सांडर्स को

प्रश्न 7.
काले पानी की सज़ा किसे मिली थी ?
(क) भगत सिंह
(ख) चंद्रशेखर
(ग) बटुकेश्वर दत्त
(घ) सुखदेव।
उत्तर :
(ग) बटुकेश्वर दत्त

प्रश्न 8.
“हम भारत माँ के भाल की बिंदी होकर भंगार होंगे” – कथन किस का है ?
(क) भगत सिंह
(ख) सुखदेव
(ग) राजगुरु
(घ) बटुकेश्वर दत्त।
उत्तर :
(क) भगत सिंह

सरफ़रोशी की तमन्ना Summary in Hindi

सरफ़रोशी की तमन्ना पाठ का सार

‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ शीर्षक पाठ शिवशंकर द्वारा लिखित है। इसमें लेखक ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे देशभक्तों की देशभक्ति का गुणगान किया है। दृश्य एक लायलपुर लाहौर में विद्यावती अपने बेटे भगत सिंह के प्रति बहुत चिन्तित है जो स्कूल गया हुआ हैं। वह अपनी बेटी अमरों से बार – बार उसके आने के बारे में पूछ रही थी। वह कह रही थी कि अंग्रेजों ने जलियाँवाला बाग़ में बहुत भद्दा खेल खेला है। शायद ये पागल हो गए है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

इसी बीच भगत दौड़ कर अपनी माँ से चिपक जाता है। उसने अपनी माँ को बताया कि वह तो जलियाँवाला बाग़ की पावन धरती को प्रणाम करने गया था। वहाँ दरिंदे अंग्रेज़ों ने हज़ारों स्त्री, पुरुषों, बच्चे, बूढ़ों को शहीद कर दिया। वहाँ की दीवारें, पेड़ – पौधे, कुएँ भी शहीदों की कुर्बानी बता रहे थे।

गोरों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियाँ बरसाई थीं। भगत अपनी माँ और बहन के सामने मिट्टी की सौगंध खाकर भारत माँ को आजाद करवाने की बात। सुखदेव ने आज़ादी की चिंगारी भड़का रखी है। भगत की माँ भी भारत के आज़ाद होने की कल्पना करने लगीं।।

दृश्य – दो – भगत सिंह लाहौर से दिल्ली में क्रान्तिकारियों के गुप्त स्थान पर चन्द्रशेखर आज़ाद के साथ मिलने आया। उसे देखकर आज़ाद भी खुश हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, आज़ाद आदि देशभक्तों इन्कलाब जिन्दाबाद के नारे लगाए। तभी राजगुरु ने सब को साइमन के भारत आने की सूचना दी। आजाद ने उसका विरोध करने की योजना बताई कि हम सभी लाला लाजपतराय के नेतृत्व में इसका विरोध करेंगे। सभी पुनः इन्कलाब ज़िन्दाबाद भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

दृश्य – तीन – क्रान्तिकारियों के दफ्तर में राजगुरु को भगत, आज़ाद सभी देशभक्त क्रान्तिकारी परस्पर विचार – विमर्श कर रहे थे कि ये अंग्रेज़ अपनी हरकतों से बाज नहीं आएँगे। भगत ने अंग्रेजी सरकार को विस्फोट से उड़ाने की बात कही तभी आज़ाद ने उसे धैर्य रखने को कहा कि समय आने पर विस्फोट भी होगा। सभी क्रान्तिकारियों ने लाला जी की हत्या का बदला लने के लिए लाहौर माल रोड़ पर सांडर्स को गोलियों से भून दिया तथा वहाँ से भाग गए।

आज़ाद की योजना से भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त ने विधानसभा में बम फेंका किन्तु उससे किसी को कोई हानि नहीं हुई। भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त पकड़े गए। इसके बाद अंग्रेज़ों ने अपना दमनचक्र चलाकर राजगुरु, सुखदेव के अतिरिक्त अनेक युवक जेलों में डाल दिए। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई तथा बटुकेश्वर दत्त को काले पानी की सज़ा दी गई।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

दृश्य – चार – जेल के केन्द्रीय कक्ष में सभी क्रांतिकारी सरफ़रोशी की तमन्ना गीत गाते हैं। वे मौत की सज़ा के बाबजूद जिस निडरता से गीत गाते हुए खुश थे उन्हें देखकर जेलर अचंभित हो उठे। जेलर के कहने पर भगत ने उसे बताया कि भगवान शिव ने सृष्टि के कल्याण के लिए विष पी लिया था। यह तो हमारे लिए प्याला है। राजगुरु के अनुसार हमारी शहादत भारतवासियों का राह दिखाएगी।

जेलर ने क्रान्तिकारियों से उनकी अन्तिम इच्छा पूछी तो भगत ने बेबे के हाथ की बनी रोटियाँ खाने को कहा। भगत, राजगुरु, सुखदेव सभी क्रान्तिकारी मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाने लगे। सभी भारत माता के प्रति समर्पण के भाव से भारत माता की जय, इन्कलाब ज़िन्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद सभी ने फांसी का फंदा चूम लिया।

सरफ़रोशी की तमन्ना शब्दार्थ :

  • बीरा = वीर भाई।
  • परचम = झण्डा।
  • शुभ = अच्छा।
  • कुर्बानी = शहादत।
  • फिरंगी = अंग्रेज़।
  • मुक्त = स्वतन्त्र।
  • गुप्त = छिपा हुआ।
  • धीरज = धैर्य।
  • शोक = दुःख।
  • आतुर = व्याकुल।
  • सौगंध = कसम।
  • असंख्य = अनेक।

सरफ़रोशी की तमन्ना सप्रसंग व्याख्या

1. माँ, मैं जलियाँवाले बाग़ की पावन धरती को प्रणाम करने गया था। जहाँ वहशी गोरों ने हज़ारों स्त्री – पुरुष, बच्चे – बूढ़ों को शहीद कर दिया। वहाँ की दीवारों, पेड़ों, कुँओं से शहीदों की कुर्बानी चीख – चीख कर कह रही है…. ऐ फिरंगी! सामान बाँध ले। वरना, सम्भलने का मौका भी न मिलेगा। माँ ? कुरुक्षेत्र की धरती पर दोनों ओर योद्धा थे पर गोरों ने तो निहत्थे भारतीयों पर गोलियों बरसायी हैं।

प्रसंग – ये पंक्तियाँ शिवशंकर द्वारा लिखित ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ शीर्षक से ली गई हैं। भगत अपनी माँ के जलियाँवाला बाग़ में हुए शहीदों के बारे में बताते हुए कह रहे हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

व्याख्या – लेखक कहता है कि भगत सिंह अपनी माँ को कहते हैं कि माँ! मैं जलियाँवाला बाग़ की पवित्र धरती को प्रणाम करने गया था। जहाँ दरिंदे अंग्रेजों ने हज़ारों स्त्री, पुरुष, बच्चे, बूढों को शहीद कर दिया। वहाँ की दीवारों, पेड़ों, कुँओं से शहीदों की कुर्बानी चीख – चीख कर कह रही है। हे फिरंगी! तुम अपना सामान बाँध लो। अन्यथा संभलने का अवसर भी नहीं मिलेगा। हे माँ! कुरुक्षेत्र की धरती पर दोनों तरफ कौख और पाडंव वीर योद्धा थे। परन्तु इन अंग्रेज़ों ने तो जलियाँवाले बाग़ में उन निहत्थे भारतीयों पर गोलियाँ बरसाई थीं।

भावार्थ – जलियाँवाला बाग़ में किए गए हत्याकांड की निन्दा की गई है।

2. इन्कलाब जिन्दाबाद! भारत माता की जय। साम्राज्यवाद का नाश हो। इन नारों के साथ विधान सभा दहल उठी। भगत सिंह, बटुकेश्वर पकड़े गए। अंग्रेज़ों ने अपना दमन चक्र तेज़ कर दिया। राजगुरु और सुखदेव के अतिरिक्त असंख्य युवक जेलों में बंद हो गए। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को काला पानी की सज़ा हो गई।

प्रसंग – यह गद्यांश लेखक शिवशंकर द्वारा लिखित ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ शीर्षक नाटक से लिया गया है। इसमें लेखक ने क्रान्तिकारियों के त्याग एवं बलिदान का चित्रण किया है।

व्याख्या – लेखक कहता है कि भारत माता की जय! साम्राज्यवाद का नाश हो। इन नारों के साथ विधानसभा में धमाका हो गया। विधानसभा काँप उठी थी। भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त पकड़े गए। अंग्रेज़ों ने अपना दमन चक्र अधिक तेज़ कर दिया। राजगुरु और सुखदेव के अतिरिक्त अनेक युवक भारतीय जेलों में बंद कर दिए गए। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी की सजा सुनाई गई तथा बटुकेश्वर दत्त को काले पानी की सज़ा दे दी गई।

भावार्थ – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव क्रान्तिकारियों के त्याग एवं बलिदान को दर्शाया गया है।

3. ज़िन्दगी, जिन्दगी किसे अच्छी नहीं लगती! तुम क्या जानो ? हम भारत माँ के भाल की बिंदी होकर श्रृंगार होंगे। बचपन की चिंगारी आज शोला बन गई है। शोला जिसमें अंग्रेज़ राज भस्म हो जाएगा। माँ भारती की बेड़ियाँ छितरा जायेंगी।

प्रसंग – यह गद्यांश लेखक शिवशंकर द्वारा लिखित ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ से अवतरित है। इसमें भगत सिंह के भारत माता के प्रति समर्पण के भाव का वर्णन है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सरफ़रोशी की तमन्ना

व्याख्या – लेखक कहता है कि भगत सिंह जेलर को कहता है कि ज़िन्दगी किसे अच्छी नहीं लगती। इस बात को तुम क्या जानो! हम सब क्रान्तिकारी भारत माता के माथे की बिंदी बनकर सजाएंगे। बचपन की चिंगारी आज शोला बन गई है। यह बात हमने बचपन में सोची थी जो अब पूरी हो रही है। चिंगारी अब शोला बन चुकी है जिसमें अंग्रेज़ राज भस्म हो जाएगा। इससे भारत माता की बेड़ियाँ सदा के लिए टूट जायेंगी।

भावार्थ – भगत सिंह, आज़ाद, राजगुरु, सुखदेव आदि क्रान्तिकारियों के त्याग एवं बलिदान को दर्शाया गया है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 19 होंगे कामयाब (2nd Language)

Hindi Guide for Class 8 PSEB होंगे कामयाब Textbook Questions and Answers

होंगे कामयाब अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब 1
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब 2
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब 3
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब 4
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं अध्ययन करें।

3. इन काव्य-पंक्तियों में खाली स्थानों में उपयुक्त शब्द भरें :

(क) हम होंगे कामयाब …………………………… दिन
हो हो मन में है ……………………………
पूरा है ……………………………
…………………………… कामयाब एक दिन

(ख) नहीं …………………………… किसी का आज
…………………………… किसी का आज
नहीं डर किसी का आज के दिन।
उत्तर :
(क) हम होंगे कामयाब एक दिन।
हो हो मन में है विश्वास पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन।

(ख) ‘नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का आज के दिन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

4. कवि को तीन बातों का पूरा विश्वास है। कविता में से इन तीनों को चुन कर लिखें :

(क) किसी का डर नहीं होगा
(ख) ……………………………
(ग) ……………………………
उत्तर :
(क) हम एक न एक दिन कामयाब अवश्य होंगे।
(ख) एक न एक दिन चारों ओर शांति स्थापित होगी।
(ग) हमें किसी का भय नहीं होगा।

5. ‘होंगे कामयाब’ कविता का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
यह कविता हमें संगठित होकर चलने की प्रेरणा देती है। यदि हम सब मिलजुल कर चलेंगे तो एक दिन अवश्य ही सफल हो जाएँगे। सारे संसार में शान्ति स्थापित होगी। हमें किसी से डरना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास से सफलता मिलती है।

6. नीचे लिखी पंक्तियों का सरलार्थ करें :

हम चलेंगे साथ-साथ
डाल हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन।
उत्तर :
हम सब भारतीय हैं। हम सब मिलजुल कर एक साथ चलेंगे। हमारे अन्दर कोई भेदभाव नहीं होगा।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

(क) मौखिक अभिव्यक्ति – कक्षा के विद्यार्थी छोटे-छोटे समूह में मिल कर इस कविता को गायें।
उत्तर :
छात्र अध्यापक की सहायता से करें।

(ख) लिखित अभिव्यक्ति- जीवन में कामयाब होने के लिए किन गुणों की आवश्यकता होती है? चार-पाँच वाक्यों में लिखें।
उत्तर :

  • साहस होना चाहिए।
  • आत्मविश्वास होना चाहिए।
  • दृढ़ निश्चय होना चाहिए।
  • कठोर मेहनत करनी चाहिए।
  • निरंतर प्रयास करना चाहिए।
  • सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

परीक्षोपयोगी अन्य प्रश्नोतर

प्रश्न 1.
इस कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर :
इस कविता से हमें संगठित होकर चलने की प्रेरणा मिलती है। यदि हम मिलजुल कर चलेंगे तो एक दिन अवश्य ही कामयाब हो जाएँगे। हमें पूर्ण विश्वास रखना चाहिए कि संसार में शान्ति स्थापित होगी। हमें किसी से भयभीत नहीं होना चाहिए बल्कि उसका साहस से सामना करना चाहिए।

प्रश्न 2.
कवि के अनुसार हमें मन में क्या रखना चाहिए?
उत्तर :
हमें मन में विश्वास रखना चाहिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें :

प्रश्न 1.
मन में क्या होने से हम कामयाब होंगे ?
(क) भय
(ख) साहस
(ग) प्रेरणा
(घ) विश्वास।
उत्तर :
(घ) विश्वास।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

प्रश्न 2.
कवि के अनुसार शक्ति किस में होती है ?
(क) बल में
(ख) परिश्रम में
(ग) साहस में
(घ) सहयोग में।
उत्तर :
(घ) सहयोग में।

प्रश्न 3.
हमें किसी से क्या नहीं होना चाहिए ?
(क) भयभीत
(ख) नाराज़
(ग) ईर्ष्या
(घ) कंप्यूटर।
उत्तर :
(क) भयभीत

प्रश्न 4.
कवि को संसार में किसकी स्थापना की आशा है ?
(क) हिंसा
(ख) शांति
(ग) युद्ध
(घ) अविश्वास।
उत्तर :
(ख) शांति

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

प्रश्न 5.
सब काम किस से पूरे होते हैं ?
(क) शीघ्रता से करने से
(ख) धीरे – धीरे करने से
(ग) दूसरों के बताने से
(घ) आत्मविश्वास से।
उत्तर :
(घ) आत्मविश्वास से।

होंगे कामयाब Summary in Hindi

होंगे कामयाब कविता का सार

‘होंगे कामयाब’ एक प्रेरणादायक कविता है। कवि ने इसमें मनुष्य को अपने भीतर आत्म – विश्वास पैदा करने को कहा है। हम मिल – जुल कर लगातार अपने काम में लगे रहें। हो सकता है कि हमें विफलता का भी सामना हो जाए, परन्तु यदि हम संगठित रूप में दिल लगाकर अपने काम में लगे रहें तो एक – न – एक दिन अवश्य सफल हो जाएँगे। हमें यह पूरा विश्वास रखना चाहिए कि मिलकर चलने से शान्ति स्थापित हो जाएगी। हम किसी से डरेंगे नहीं। आज हमें किसी का भय नहीं है। हम साथ – साथ मिलकर चलेंगे। ये बातें अपने मन में बिठा लेनी चाहिए।

होंगे कामयाब सप्रसंग व्याख्या

1. हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन।

कठिन शब्दों के अर्थ –

  • कामयाब = सफल।
  • मन = दिल।
  • विश्वास = भरोसा।।

प्रसंग – यह पद्यांश गिरिजा कुमार माथुर द्वारा रचित ‘होंगे कामयाब’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने आत्मविश्वास द्वारा सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी

व्याख्या – कवि कहता है कि हम सफल होंगे, एक दिन हम अवश्य सफल होंगे। ऐसा हमें अपने मन में पूरा विश्वास है। हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हम एक दिन अवश्य सफल होंगे।

भावार्थ – सफलता पाने के लिए हमें अपने मन में दृढ़ विश्वास रखना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

2. होगी शान्ति चारों ओर – एक दिन……।
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन।

कठिन शब्दों को अर्थ –

  • शान्ति = अमन।
  • चारों ओर = सब तरफ।

प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ गिरिजा कुमार माथुर द्वारा लिखित ‘होंगे कामयाब’ नामक कविता में से ली गई हैं। प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने आत्मविश्वास को सफलता का मूल मंत्र माना है।

व्याख्या – कवि कहता है कि एक दिन चारों तरफ शान्ति होगी। हमें मन में यह भरोसा है। हमें पूरा भरोसा है कि एक दिन चारों तरफ शान्ति अवश्य होगी।

भावार्थ – कवि को विश्वास है कि एक दिन संसार में अमन चैन ज़रूर होगा।

3. हम चलेंगे साथ – साथ डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ – साथ एक दिन।
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
हम चलेंगे साथ – साथ एक दिन।

कठिन शब्दों के अर्थ –

  • साथ – साथ = इकट्ठे।
  • हाथों में हाथ = हाथ पकड़ कर, सहयोग करते हुए।

प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ गिरिजा कुमार माथुर द्वारा लिखित ‘होंगे कामयाब’ नामक कविता में से ली गई हैं। प्रस्तुत पंक्तियों में कवि आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी मानता है।

व्याख्या – कवि कहता है कि हम सब आपस में सहयोग करते हुए मिल – जुल कर चलेंगे। हम साथ – साथ अर्थात् एक जुट होकर चलेंगे। यह मन में भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि एक दिन हम साथ – साथ चलेंगे।

भावार्थ – कवि का मानना है कि संगठन में ही शक्ति होती है इसलिए हमें मिलजुल कर रहना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 होंगे कामयाब

4. नहीं डर किसी का आज, नहीं डर किसी का आज,
नहीं डर किसी का आज के दिन।
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास।
नहीं डर किसी का आज के दिन

कठिन शब्दों के अर्थ –

  • भय = डर।
  • विश्वास = यकीन, भरोसा।

प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ गिरिजा कुमार माथुर द्वारा लिखित ‘होंगे कामयाब’ नामक कविता में से ली गई हैं। प्रस्तुत पंक्तियों में कवि आत्मविश्वास से सफल होने की प्रेरणा देता है।

व्याख्या – कवि कहता है कि आज हमें किसी का डर नहीं है। आज हम निडर हो गये हैं। आज के दिन हमें किसी का डर नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि हम इसी प्रकार मिल – जुल कर निडर होकर रहेंगे।

भावार्थ – कवि को विश्वास है कि एक दिन संसार में भाईचारे एवं बन्धुत्व की भावना का प्रसार होगा तथा सब लोग निडर होकर जीवन व्यतीत करेंगे।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला (2nd Language)

Hindi Guide for Class 8 PSEB अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला Textbook Questions and Answers

अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी कल्पना चावला 1
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी कल्पना चावला 2
उत्तर :
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी कल्पना चावला 3
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी कल्पना चावला 4
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

3. शब्दार्थ :

  • स्नातक = विश्वविद्यालय की उपाधि
  • स्नातकोत्तर = स्नातक की डिग्री के ऊपर की उपाधि
  • प्रवृत्ति = मन का झुकाव
  • बरबस = जबरदस्ती
  • इंजीनियरिंग = इंजीनियर की पढ़ाई
  • अंतरिक्ष = आकाश
  • उपाध्यक्ष = संस्था, समिति में अध्यक्ष का सहायक
  • अदम्य = प्रबल, प्रचंड, जो दबाया न जा सके

उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

(क) सपने कैसे पूरे होते हैं?
उत्तर :
सपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता से पूरे होते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

(ख) बचपन से ही कल्पना चावला का क्या सपना था?
उत्तर :
बचपन से ही कल्पना चावला का सपना आसमान की सैर करने का था।

(ग) कल्पना चावला का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर :
कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई, सन् 1961 ई० को हरियाणा राज्य के करनाल नगर में हुआ था।

(घ) कल्पना का विवाह कब और किससे हुआ?
उत्तर :
कल्पना का विवाह सन् 1983 ई० में जीन पियरे हैरिसन से हुआ।

(ङ) कल्पना की प्रारंभिक शिक्षा कहाँ पूरी हुई?
उत्तर :
कल्पना की प्रारम्भिक शिक्षा करनाल के टैगोर बाल निकेतन स्कूल में पूरी हुई।

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) कल्पना चावला का सपना कब और कैसे पूरा हुआ?
उत्तर :
कल्पना चावला का सपना 19 नवम्बर, सन् 1997 ई० को पूरा हुआ जब उसने एस० टी० एस० 87 अन्तरिक्ष यान द्वारा दोपहर 2.37 बजे अपनी पहली उड़ान भरी। यह मिशन अन्तरिक्ष में 17 दिन 16 घंटे 32 मिनट रहकर धरती पर लौट आया।

(ख) कल्पना की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा उसकी जीवन की अंतिम यात्रा बनी? स्पष्ट करें।
उत्तर :
कल्पना चावला ने दूसरी अन्तरिक्ष उड़ान 16 जनवरी, सन् 2003 को अन्तरिक्षयान कोलंबिया से शुरू की। इस मिशन में अन्तरिक्ष में 80 परीक्षण एवं प्रयोग किए। यह विमान 16 दिनों बाद अन्तरिक्ष से 1 फरवरी, सन् 2003 को लौट रहा था। यह लौटते समय पृथ्वी से 63 कि० मी० की ऊँचाई पर एक बड़े धमाके के साथ टूटकर बिखर गया। इसमें कल्पना सहित सभी छ: यात्री अन्तरिक्ष में विलीन हो गए। इस तरह कल्पना की दूसरी उड़ान उनकी जीवन की अन्तिम यात्रा बनी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

(ग) कल्पना चावला के जीवन से आप क्या प्रेरणा लेते हैं?
उत्तर :
कल्पना चावला के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि सपने केवल सोचने से सच नहीं होते बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता से आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें पूरा करने में कठोर मेहनत करनी चाहिए।

6. निम्नलिखित साल कल्पना चावला के जीवन में क्यों महत्वपूर्ण थे?

साल – महत्वपूर्ण क्यों?

  1. 1978 _________________
  2. 1982 _________________
  3. 1984 _________________
  4. 1988 _________________
  5. 1994 _________________
  6. 1997 _________________

उत्तर :
साल – महत्त्वपूर्ण क्यों

  1. 1978 – इस वर्ष कल्पना ने प्री इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की।
  2. 1982 – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चण्डीगढ से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली।
  3. 1984 – टैक्सास विश्वविद्यालय से ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की।
  4. 1988 – कोलोरोडो विश्वविद्यालयं से ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएच० डी० की डिग्री ग्रहण की।
  5. 1994 – नासा के अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया।
  6. 1997 – अन्तरिक्ष यान एस० टी० एस० 87 द्वारा अन्तरिक्ष की प्रथम उड़ान भरी।

7. निम्नलिखित शब्दों के वाक्य इस तरह बनायें ताकि अर्थ स्पष्ट हो जायें :

शब्द – वाक्य

  1. अनुसरण = …………………………..
  2. एकाग्रता = …………………………..
  3. आकर्षित = …………………………..
  4. आकांक्षा = …………………………..
  5. नियंत्रित = …………………………..
  6. नियुक्ति = …………………………..
  7. परीक्षण = …………………………..
  8. परिसर = …………………………..

उत्तर :
शब्द – वाक्य

  1. अनुसरण हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए कल्पना का अनुसरण करना चाहिए।
  2. एकाग्रता मनुष्य को पूरी एकाग्रता से परिश्रम करना चाहिए।
  3. आकर्षित – संसार कल्पना चावला की उड़ान की तरफ आकर्षित था।
  4. आकांक्षा जीवन में आकांक्षा रखना बहुत ज़रूरी है।
  5. नियंत्रित हमें अपने मन को नियंत्रित रखना चाहिए।
  6. नियुक्ति रवि की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई।
  7. परीक्षण भारतीय सेना ने दूरमारक यंत्रों का सफल परीक्षण किया।
  8. परिसर विश्वविद्यालय का परिसर बहुत सुन्दर है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

8. इन मुहावरे/लोकोक्तियों के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें :

  1. जहाँ चाह वहाँ राह _________________
  2. दु:ख के सागर में डूब जाना _________________
  3. दिलों पर राज करना _________________
  4. खुशी का ठिकाना न रहना _________________
  5. दिल दहला देना _________________

उत्तर :

  1. जहाँ चाह वहाँ राह–इच्छा से ही रास्ता निकलता है-कल्पना ने बचपन में अन्तरिक्ष में उड़ने का सपना देखा और पूरा कर लिया। इसे कहते हैं जहाँ चाह वहाँ राह।
  2. दुःख के सागर में डूब जाना-बहुत दुखी होना-कल्पना चावला की मृत्यु से संसार दुःख के सागर में डूब गया।
  3. दिलों पर राज करना-सबको अच्छा लगने वाला-कल्पना चावला सबके दिलों पर राज करती है।
  4. खुशी का ठिकाना न रहना-बहुत खुश होना-निधि राज्य में प्रथम आई तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
  5. दिल दहला देना-भयभीत करना- जापान की सुनामी ने सब का दिल दहला दिया था।

9. इन वाक्यों में क्रिया अकर्मक है अथवा सकर्मक :

(क) स्कूल में वह सभी अध्यापकों की चहेती थी।
उत्तर :
सकर्मक।

(ख) आसमान में विमानों को उड़ता देखकर वह उनकी ओर आकर्षित हो जाती थी।
उत्तर :
अकर्मक।

(ग) वह स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के लिए अमेरिका पहुँच गयी।
उत्तर :
सकर्मक।

(घ) कल्पना ने 19 नवम्बर 1997 को अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान भरी।
उत्तर :
सकर्मक।

(ङ) प्रत्येक मनुष्य सपने देखता है।
उत्तर :
अकर्मक।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

(च) बड़े होने पर कल्पना ने अपने सपने को साकार कर दिखाया।
उत्तर :
सकर्मक।

(छ) नासा ने उसे एक बार फिर अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना।
उत्तर :
सकर्मक।

10. निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें :

(क) ਇਹ ਉਸਦਾ ਮਨਪਸੰਦ ਵਿਸ਼ਾ ਸੀ।
उत्तर :
यह उसका मनपसद विषय था।

(ख) ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਛੋਟੀ ਸੀ।
उत्तर :
वह अपने परिवार में सब से छोटी थी।

(ग) ਕਲਪਨਾ ਚਾਵਲਾ ਨੂੰ ਸੰਗੀਤ ਬੇਹਦ ਪਸੰਦ ਸੀ।
उत्तर :
कल्पना चावला को संगीत बहुत पसन्द था।

(ਬ) ਉਹ ਜਹਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮਾਹਿਰ ਸੀ।
उत्तर :
वह जहाजों को उड़ाने में पहले से ही माहिर थी।

(ङ) ਅੱਜ ਵੀ ਉਹ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਤੇ ਰਾਜ ਕਰਦੀ ਹੈ।
उत्तर :
आज भी वह सभी के दिलों पर राज करती है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

रचनात्मक अभिव्यक्ति :

(क) मौखिक अभिव्यक्ति – ‘जहाँ चाह वहाँ राह’ विषय पर अपने विचार कक्षा में प्रस्तुत करें।
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से कक्षा में करें।

(ख) लिखित अभिव्यक्ति
(i) आपका क्या सपना है ? लिखें
(ii) कल्पना चावला के बाद सुनीता विलियम्स ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की है। उनके बारे में अध्यापक/अभिभावक से जानकारी लेकर पाँच वाक्य लिखें।
(iii) भारत में सबसे पहले कौन-सा वैज्ञानिक अंतरिक्ष पर गया? पता करें और लिखें।
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी अन्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सपने किनके सच होते हैं ?
उत्तर :
सपने उनके सच होते हैं जो दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता से कठिन परिश्रम करते हैं, जो बाधाओं से घबराते नहीं बल्कि उनका साहसपूर्वक सामना करते हैं।

प्रश्न 2.
सपनों के बारे में कल्पना चावला के क्या विचार थे ?
उत्तर :
कल्पना चावला का विचार था कि सपनों से सफलता की ओर जाने की राह मौजूद होती है। व्यक्ति में उसे खोजने की दृष्टि, उस पर चलने का साहस तथा उसका अनुसरण करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

प्रश्न 3.
कल्पना चावला के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
कल्पना चावला के चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

  1. जिज्ञासु – कल्पना चावला बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति की थी। वह आसमान में विमानों को उड़ता देखकर अचानक ही उनकी ओर आकर्षित हो जाती थी। वह भी सपनों के पंख लगा गगन की सैर करना चाहती थी।
  2. साहसी – कल्पना चावला बहुत साहसी थी। वह अपना प्रत्येक कार्य साहसपूर्वक ढंग से करती थी। कठिनाइयों से घबराती नहीं थी। इसी कारण उसने अन्तरिक्ष की सैर की।
  3. परिश्रमी – कल्पना चावला कठोर परिश्रमी थी। वह बचपन से काम को पूरी एकाग्रता से करती थी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

प्रश्न 4.
कल्पना चावला ने इंजीनियर बनने का इरादा कब कर लिया था ?
उत्तर :
आठवीं कक्षा में।

प्रश्न 5.
कल्पना चावला की अन्तरिक्ष यात्रा का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
कल्पना चावला ने अन्तरिक्ष यान एस० टी० एस० 87 द्वारा 19 नवम्बर, सन् 1997 ई० को पहली उड़ान भरी। यह मिशन अन्तरिक्ष में 17 दिन 16 घंटे 32 मिनट तक रहा और फिर धरती पर लौट आया। 16 जनवरी, सन् 2003 को अन्तरिक्ष यान कोलंबिया द्वारा शुरू की। किन्तु दुर्भाग्यवश 16 दिनों के अन्तरिक्ष अभियान से लौटते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रश्न 6.
कल्पना चावला संगीतप्रिय महिला थी। कैसे ?
उत्तर :
कल्पना चावला को संगीत से बहुत लगाव था। वह भरतनाट्यम् भी जानती थी। वह अपनी दूसरी अन्तरिक्ष यात्रा पर अपने साथ हरीप्रसाद चौरसिया का बासुरी वादन, रविशंकर के सितार, नुसरत फतेह अली खाँ के सूफ़ी कलाम आदि की एलबम सी०डी० ले गई थीं। इससे पता चलता है कि कल्पना चावला संगीतप्रिय महिला थी।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें :

प्रश्न 1.
कल्पना चावला का जन्म कब हुआ था ?
(क) 1 – 7 – 1961
(ख) 1 – 7 – 1962
(ग) 1 – 7 – 1963
(घ) 1 – 7 – 1964
उत्तर :
(क) 1 – 7 – 1961

प्रश्न 2.
कल्पना चावला का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) अंबाला
(ख) करनाल
(ग) पानीपत
(घ) रोहतक।
उत्तर :
(ख) करनाल

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

प्रश्न 3.
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कल्पना चावला ने किस विषय में डिग्री प्राप्त की ?
(क) ऐरोनाटिकल
(ख) कैमीकल
(ग) मकैनिकल
(घ) कंप्यूटर।
उत्तर :
(क) ऐरोनाटिकल

प्रश्न 4.
कल्पना चावला ने ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग में पी एच० डी० डिग्री किस विश्वविद्यालय से प्राप्त की ?
(क) कोलोराडो
(ख) टैक्सास
(ग) फ्लोरिडा
(घ) मैक्सिको।
उत्तर :
(क) कोलोराडो

प्रश्न 5.
कल्पना चावला को नासा ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में कब चुना ?
(क) 1992
(ख) 1993
(ग) 1994
(घ) 1995
उत्तर :
(ग) 1994

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

प्रश्न 6.
कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में पहली उड़ान कब भरी थी ?
(क) 19 – 11 – 1997
(ख) 19 – 10 – 1997
(ग) 19 – 9 – 1997
(घ) 19 – 8 – 1997
उत्तर :
(क) 19 – 11 – 1997

प्रश्न 7.
कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में दूसरी उड़ान कब भरी?
(क) 16 – 1 – 2003
(ख) 16 – 2 – 2003
(ग) 16 – 3 – 2003
(घ) 16 – 4 – 2003
उत्तर :
(क) 16 – 1 – 2003

प्रश्न 8.
कल्पना चावला का अंतरिक्ष विमान में धमाके के बाद कब निधन हुआ?
(क) 1 – 2 – 2003
(ख) 1 – 3 – 2003
(ग) 1 – 4 – 2003
(घ) 1 – 5 – 2003
उत्तर :
(क) 1 – 2 – 2003

अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला Summary in Hindi

अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला पाठ का सार

‘अन्तरिक्ष परी : कल्पना चावला’ शीर्षक पाठ डॉ. सुनील बहल द्वारा रचित है। इसमें लेखक ने अन्तरिक्ष परी कल्पना चावला के बारे में बताया है। प्रत्येक मनुष्य सपने देखता है किन्तु सपने पूरे करने के लिए अनथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता की अत्यंत आवश्यकता पड़ती है। इन्हीं गुणों से कल्पना चावला ने अपने सपनों को पूरा किया। उनका मानना था कि सपनों में सफलता की ओर जाने की राह होती है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी कल्पना चावला 5

इनका जन्म 1 जुलाई, सन् 1961 ई० में हरियाणा राज्य के करनाल के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। इनकी माँ का नाम श्रीमती संज्योति तथा पिता का नाम श्री बनारसी लाल चावला है। कल्पना चावला अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घर में उसे प्यार से मोंटू कह कर बुलाते थे। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा टैगोर बाल निकेतन स्कूल में हुई। वह बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति की थी। उनका बचपन से आसमान में उड़ने का सपना था।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

उन्होंने आठवीं कक्षा में ही अपने माता-पिता से इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। सन् 1978 ई० में कल्पना ने प्री इंजीनियरिंग पास की। सन् 1982 ई० में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चण्डीगढ़ से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर स्नातकोत्तर की डिग्री टैक्सास विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वहीं जीन पियरे हैरिसन उसके मित्र बन गए जो फ्लाइंग क्लब का छात्र थे।

कल्पना भी उसके साथ फ्लाइंग क्लब में जाने लगी। सन् 1983 ई० में कल्पना तथा हैरिसन का विवाह हो गया। सन् 1988 ई० में कल्पना ने कोलोराडो विश्वविद्यालय से ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएच०डी० की डिग्री प्राप्त की। सन् 1993 ई० में अमेरिका में कैलिफोर्निया की कम्पनी मेथडस इन्कॉर्पोरेशन में उपाध्यक्ष पर कार्य किया। सन् 1994 में नासा में उन्हें अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया। इससे कल्पना को बहुत खुशी हुई।

इससे उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया। 16 मार्च, सन् 1995 ई० को कल्पना चावला ने एक वर्ष तक प्रशिक्षण शुरू किया। इसके बाद उनकी नियुक्ति अंतरिक्ष यात्री के प्रतिनिधि के रूप में हुई। 19 नवम्बर, सन् 1997 ई० को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:37 बजे कल्पना ने अपने दल के साथ एस० टी० एस० 87 अन्तरिक्ष यान द्वारा अपनी पहली उड़ान भरी। यह मिशन 17 दिन, 16 घंटे, 32 मिनट अन्तरिक्ष में रहकर पृथ्वी पर लौट आया।

इसमें अन्तरिक्ष में 161 भारहीनता से भौतिक क्रियाओं को प्रभावित करने वाले परीक्षणों पर जोर दिया गया। कल्पना ने दूसरी उडान 16 जनवरी, सन 2003 को अन्तरिक्ष यान कोलम्बिया से शुरू की। इस मिशन में अन्तरिक्ष में 80 परीक्षण एवं प्रयोग किए गए। यह अन्तरिक्ष यान 16 दिनों के बाद लौट रहा था कि अचानक 1 फरवरी, सन् 2003 को पृथ्वी से 63 किलोमीटर की ऊँचाई पर बड़े धमाके के साथ टूटकर बिखर गया जिसमें कल्पना सहित छ: अन्य अन्तरिक्ष यात्री अन्तरिक्ष में विलीन हो गए। इस घटना ने सारे विश्व को झकझोर कर रख दिया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

सारा संसार दुःख के सागर में डूब गया। कल्पना के परिवार के सदस्य भी उनके स्वागत के लिए अमेरिका पहुँच चुके थे। वे उनके इंतज़ार में थे किन्तु कल्पना सभी को रोता छोड़कर कल्पनाओं में खो गई। वास्तव में कल्पना युवाओं की प्रेरणा स्रोत रहेगी।

अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला शब्दार्थ :

  • अंतरिक्ष = आसमान।
  • लक्ष्य = उद्देश्य।
  • अनथक = बिना थके।
  • दृढ़ = मज़बूत।
  • एकाग्रता = एक मन से।
  • चाह = इच्छा।
  • राह = रास्ता।
  • साकार = आकार रूप में।
  • दृष्टि = नज़र।
  • जिज्ञासु = जानने की प्रवृत्ति।
  • बखूबी = पूरी तरह।
  • फ्लाइंग जहाज़ उड़ना।
  • निरन्तर लगातार।
  • अदम्य = प्रबल।
  • विश्व = संसार।
  • नमन = नमस्कार। अभिवादन।

अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला सप्रसंग व्याख्या

1. प्रत्येक मनुष्य सपने देखता है। सपने ही किसी लक्ष्य की नींव होते हैं। किन्तु यह भी सच है कि सपने केवल सोचने से ही सच नहीं हो जाते। उनको पूरा करने के लिए अनथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास व एकाग्रता की अत्यन्त आवश्यकता होती है। कहा भी गया है- जहां चाह वहां राह। अत: जो अपने सपनों को साकार करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है, उसको सफलता निश्चित रूप से मिलती ही है। वह कितना सौभाग्यशाली होता है जो अपने सपनों को साकार होते देखता है।

प्रसंग-यह गद्यांश डॉ० सुनील बहल द्वारा लिखित ‘अन्तरिक्ष परी : कल्पना चावला’ शीर्षक पाठ से लिया गया है। मनुष्य के सपने मेहनत से ही पूरे होते हैं-इसी का वर्णन किया है।

व्याख्या-लेखक कहता है कि इस संसार में प्रत्येक मनुष्य सपने देखता है। सपने ही किसी उद्देश्य की नींव या आधारशिला होते हैं। किन्तु यह बात बिल्कुल सच है कि सपने केवल सोचने से ही सच नहीं होते बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, एकाग्रता की बहुत आवश्यकता होती है। कहा भी गया है कि जहाँ इच्छा होती है वहाँ रास्ता अपने आप ही बन जाता है। यदि मनुष्य इच्छा रखे तो आगे बढ़ने का रास्ता तो बन ही जाता है। इसलिए जो व्यक्ति सपनों को पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम करता है। उसे सफलता अवश्य ही मिलती है। वह व्यक्ति बहुत सौभाग्यशाली होता है जो अपने सपने को पूरा करते हुए देखता है।

भावार्थ-सपनों को साकार करने के लिए कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा दी है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

2. बच्चो ! ऐसे ही बचपन में उड़ते हुए विमानों को देखकर आसमान की सैर करने का सपना कल्पना चावला ने देखा और बड़े होने पर उस सपने को साकार कर दिखाया। कल्पना चावला का भी मानना था कि सपनों से सफलता की ओर जाने की राह मौजूद होती है। व्यक्ति में उसे खोजने की दृष्टि, उस पर चलने का साहस और उसका अनुसरण करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

प्रसंग-ये पंक्तियाँ डॉ. सुनील बहल द्वारा रचित ‘अन्तरिक्ष-परी : कल्पना चावला’ शीर्षक पाठ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने सपनों को साकार करने के लिए साहस एवं इच्छा शक्ति रखने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या- लेखक बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहता है कि हे बच्चो ! इसी तरह से कल्पना चावला ने अपने बचपन में उड़ते हुए विमानों को देखकर आसमान की सैर करने का सपना देखा था। उन्होंने बड़े होकर उन सपनों को पूरा करके भी दिखाया। कल्पना चावला का मानना था कि सपनों से सफलता की ओर जाने का रास्ता मौजूद होता है। बस व्यक्ति में उसे खोजने की दृष्टि, उस पर चलने का साहस और उसका अनुसरण करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। कहने का भाव है कि यदि यह सब व्यक्ति में है तो वह अपने सपने पूरे कर सकता है। भावार्थ-लेखक ने सपनों को पूरा करने के लिए साहस एवं इच्छा शक्ति से परिश्रम करने की प्रेरणा दी है।

3. यह बात पूर्णतः सत्य है कि सच्ची लगन, जी-तोड़ मेहनत व सतत अभ्यास कभी निष्फल नहीं जाता। वह देर-सवेर ज़रूर फलीभूत होता है। एक दिन दिसम्बर 1994 में नासा (नेशनल एयरोनॉटिकल एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के एक अधिकारी ने टेलीफ़ोन पर कल्पना को बताया कि उन्होंने उसे अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना है। उन्होंने उसे अन्तरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित की जाने वाली कार्यशाला में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। यह सब सुनकर कल्पना की खुशी का ठिकाना न रहा। आज उसके कानों में वह बात सुनी जिसका उसे वर्षों से इन्तज़ार था। यह एक ऐसा अवसर था जिसके लिए दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक तरसते हैं।

प्रसंग-यह गद्यांश ‘डॉ० सुनील बहल’ द्वारा लिखित ‘अन्तरिक्ष-परी : कल्पना चावला’ शीर्षक से लिया गया है। इसमें लेखक ने सच्ची लगन, कठोर परिश्रम एवं अभ्यास करने
की प्रेरणा दी है।

व्याख्या-लेखक कहता है कि यह बात बिल्कुल सच है कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम एवं निरन्तर अभ्यास कभी भी बेकार नहीं जाती। वह देर-सवेर अवश्य परा होता है। एक दिन दिसम्बर 1994 ई० में नासा अर्थात नेशनल एयरोनॉटिकल एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी ने टेलीफ़ोन पर कल्पना को बताया कि उन्होंने उसे अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना है। उन्होंने उसे अन्तरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित की जाने वाली कार्यशाला में भाग लेने का निमन्त्रण दिया। यह सब सुनकर कल्पना बहुत खुश हुई।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

आज उसके कानों ने वह बात सुनी जिसका उसे अनेक वर्षों से इन्तजार था। उनके लिए वह एक ऐसा अवसर था जिसके लिए दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक तरसते हैं।

भावार्थ-कल्पना के सपनों को साकार करते हुए दिखाया है।

4. अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुने जाने के बाद उसका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। वह जहाजों को उड़ाने में तो पहले ही कुशल थी किन्तु अन्तरिक्ष में उड़ने के अवसर को लेकर वह बहुत ही उत्साहित थी। 16 मार्च, सन् 1995 को कल्पना ने एक साल का प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण के बाद कल्पना की अन्तरिक्ष यात्री के प्रतिनिधि के रूप में तकनीकी क्षेत्रों में नियुक्ति की गयी। यहाँ पर रोबोटिक उपकरणों का विकास और अन्तरिक्ष यान को नियन्त्रित करने वाले साफ्ट वेयर की शटल एवियोनिक्स प्रयोगशाला में परीक्षण करना इसके मुख्य काम थे।

प्रसंग-यह गद्यांश हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘अन्तरिक्ष-परी : कल्पना चावला’ शीर्षक से लिया गया है। यह ‘डॉ० सुनील बहल’ द्वारा रचित है। इसमें कल्पना को अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुने जाने को दर्शाया है।

व्याख्या-लेखक कहता है कि जब कल्पना चावला को अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुन लिया गया तो उसके बाद उसका आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ गया। वह जहाजों को उड़ाने में तो पहले ही कुशल थी किन्तु अन्तरिक्ष में उड़ने के अवसर को लेकर वह बहुत ही उत्साहित हुई थी। 16 मार्च, सन् 1995 ई० को कल्पना ने एक वर्ष का प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण के बाद कल्पना की अन्तरिक्ष यात्री के प्रतिनिधि के रूप में तकनीकी क्षेत्रों में नियुक्ति की गई। यहाँ पर रोबोटिक उपकरणों का विकास तथा अन्तरिक्ष यान को नियन्त्रित करने वाले साफ़्टवेयर की शटल एवियोनिक्स प्रयोगशाला में परीक्षण करने इनके मुख्य कार्य थे।

भावार्थ-कल्पना चावला के आत्मविश्वास एवं कठिन परिश्रम के बारे में बताया है।

5. सारे विश्व के लिए यह एक दिल दहला देने वाली घटना थी। जहाँ सभी अन्तरिक्ष यात्रियों के लौटने का इन्तज़ार कर रहे थे वहीं एक दम से सभी दुःख के सागर में डूब गये। अमेरिका के मानव अन्तरिक्ष उड़ान के इतिहास में यह पहला अवसर था जब कोई अन्तरिक्ष यान अपने मिशन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के बाद पृथ्वी पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कल्पना के परिवार के सदस्य उसके स्वागत के लिए तो पहले से ही अमेरिका पहुँच गये थे। वे उसकी वापसी की प्रतीक्षा में थे किन्त कमबख्त वक्त ने ऐसा होने न दिया। भारत की होनहार कल्पना सभी को उस दिन बिलखता छोड़कर कहीं कल्पनाओं में खो गयी किन्तु आज भी वह सभी के दिलों पर राज करती है। युवाओं के लिए तो यह निस्संदेह प्रेरणा स्त्रोत रही है और रहेगी। पूरा विश्व उसे नमन करता है।

प्रसंग-ये पंक्तियाँ डॉ. सुनील बहल द्वारा रचित ‘अन्तरिक्ष-परी-कल्पना चावला’ शीर्षक से ली गई हैं। इसमें सारे विश्व को दहला देने वाली घटना कल्पना चावला की मृत्यु का वर्णन है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 अंतरिक्ष परी : कल्पना चावला

व्याख्या- लेखक कहता है कि कल्पना चावला अपने यात्रियों सहित अन्तरिक्ष में गुम हो गई। यह घटना सारे संसार के लिए दिल को दहला देने वाली घटना थी। जहाँ सभी अन्तरिक्ष यात्रियों के लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसी समय सभी लोग दुःख के सागर में डूब गए। अमेरिका के मानव अन्तरिक्ष उड़ान के इतिहास में यह पहला अवसर था जब कोई अन्तरिक्ष वायुयान अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पृथ्वी पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कल्पना के परिवार के सदस्य उसके स्वागत के लिए तो पहले से ही अमेरिका पहुँच गए थे।

वे सभी उसकी वापसी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे किन्तु दुष्ट समय ने ऐसा नहीं होने दिया। भारत की मेधावी कल्पना सारे संसार को उस दिन रोता हुआ छोड़कर कल्पनाओं में खो गई। किन्तु आज भी वह सभी के दिलों पर राज करती है। युवाओं के लिए तो वह वास्तव में एक प्रेरणा स्रोत रही है और भविष्य में भी रहेगी। सारा संसार उसे नमन करता है।

भावार्थ-कल्पना चावला की मृत्यु से विश्व में फैले मातम करुण का चित्रण है।