PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर (2nd Language)

बापू गाँधी के तीन बन्दर अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਚਿਤੱਰ = चित्र
  • ਆਂਖ = आँख
  • ਪਤਨੀ = पत्नी
  • ਕਾਨ = कान
  • ਅੰਗਰੇਜ਼ = अंग्रेज़
  • ਮੁੰਹ = मुँह
  • ਅਹਿੰਸਾ = अहिंसा
  • ਦਿੱਲੀ = दिल्ली

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਸੱਚਾਈ = सत्य
  • ਸਿੱਖਿਆ = शिक्षा
  • ਸਮਾਧ = समाधि
  • ਮੌਤ = मृत्यु

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) त् + य = त्य = सत्य, मृत्यु
प् + य = प्य = प्यार
त् + र = त्र = चित्र
न् + म = न्म = जन्म
ज् + य = ज्य = राज्य
स् + त = स्त = कस्तूरबा
च् + छ = च्छ = अच्छी
ल् + ल = ल्ल = दिल्ली

(ख) म् + ऊ + र् + त + इ = मूर्ति
अं + ग् + र + ए + ज़् + अ = अंग्रेज़
म् + आ + र् + ग् + अ = मार्ग
र + आ + ष् + ट् + र = राष्ट्र

बापू गाँधी के तीन बन्दर शब्दार्थ Meanings

  • समाधि = किसी महान पुरुष की यादगार
  • सत्य = सच
  • हिंसा = बुरा करना, चोट या हानि पहुँचाना

बताओ

प्रश्न 1.
बंदरों की तीन मूर्तियाँ कहाँ पर रखी हुई थीं?
उत्तर :
बन्दरों की तीन मूर्तियाँ गाँधी जी के कमरे में रखी हुई थीं।

प्रश्न 2.
बंदरों के तीनों चित्र हमें क्या शिक्षा दे रहे हैं?
उत्तर :
बन्दरों के तीनों चित्र हमें शिक्षा दे रहे हैं। कि कभी बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

प्रश्न 3.
गाँधी जी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर :
गाँधी जी का पूरा नाम था-मोहनदास कर्मचन्द गाँधी।

प्रश्न 4.
गाँधी जी ने हमें अंग्रेज़ों से आज़ाद कैसे करवाया?
उत्तर :
गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग| पर चलते हुए हमें अंग्रेजों से आजाद करवाया।

प्रश्न 5.
गाँधी जी की समाधि कहाँ पर है?
उत्तर :
गाँधी जी की समाधि दिल्ली में राजघाट पर है।

प्रश्न 6.
राष्ट्रपिता के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर :
महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है।

समान अर्थ वाले शब्दों का मिलान करो

  1. बंदर – तसवीर
  2. चित्र – रास्ता
  3. शिक्षा – वानर
  4. मार्ग – सीख

उत्तर :

  1. बन्दर – वानर।
  2. चित्र – तस्वीर।
  3. शिक्षा – सीख।
  4. मार्ग – रास्ता।

इन्हें समझो

मूर्ति = मूर्तियाँ
आँख = आँखें

  1. समाधि = …………………………
  2. बात = …………………………
  3. हाथ = …………………………
  4. कान = …………………………

उत्तर :
एकवचन – बहुवचन

  1. मूर्ति = मूर्तियाँ।
  2. समाधि = समाधियाँ।
  3. आँख = आँखें।
  4. बात = बातें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

‘अ’ लगाकर विपरीत शब्द बनाओ

  1. सत्य = असत्य
  2. शिक्षा = …………………………
  3. हिंसा = …………………………
  4. समान = …………………………

उत्तर :
विपरीतार्थक शब्द

  1. सत्य = असत्य।
  2. हिंसा = अहिंसा।
  3. शिक्षा = अशिक्षा।
  4. समान = असमान।

जानो

जन्म = मृत्यु
सुमार्ग = कुमार्ग
आज़ादी = गुलामी
अर्थ = अनर्थ
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द सामने लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें भली प्रकार समझें ओर लिखकर देखें।

सही मिलान करो

  1. कर्मचंद गाँधी – गाँधी जी का जन्म स्थान
  2. पोरबंदर – गाँधी जी की माता का नाम
  3. पुतलीबाई – गाँधी जी की पत्नी का नाम
  4. कस्तूरबा गाँधी – गाँधी जी के पिता का नाम

उत्तर :

  1. करमचन्द गाँधी = गाँधी जी के पिता का नाम।
  2. पोरबन्दर = गाँधी जी का जन्म-स्थान।
  3. पुतलीबाई =गाँधी जी की माता का नाम।
  4. कस्तूरबा गांधी = गाँधी जी की पत्नी का नाम।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

रचनात्मक अभिव्यक्ति

बच्चे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री का चित्र चिपकाएं और उनके बारे में जानकारी एकत्र करें।
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर 1

बापू गाँधी के तीन बन्दर बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
गांधी जी का पूरा नाम क्या था?
(i) करमचन्द
(ii) मोहनदास कर्मचन्द गांधी
(iii) गांधी
(iv) कर्मचन्द गांधी
उत्तर :
(ii) मोहनदास कर्मचंद गांधी

प्रश्न 2.
महात्मा गांधी जी को किस नाम से जाना जाता है?
(i) राष्ट्रपिता
(ii) राष्ट्रपति
(iii) राष्ट्र का पिता
(iv) राष्ट्र के पिता।
उत्तर :
(i) राष्ट्रपिता

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 20 बापू गाँधी के तीन बन्दर

प्रश्न 3.
‘मूर्ति’-मूर्तियां है तो आँख है
(i) आँखें
(ii) अखियां
(iii) आँखों
(iv) अंखुवन।
उत्तर :
(i) आंखे

प्रश्न 4.
अगर ‘सत्य’-असत्य है तो ‘हिंसा’ है
(i) हिंसक
(ii) अहिंसा
(iii) अंहिमा
(iv) अहिंसक।
उत्तर :
(ii) अंहिसा

प्रश्न 5.
अगर ‘शिक्षा’-अशिक्षा है तो ‘आजादी’
(i) गुलामी
(ii) आज़ाद
(iii) आजारी
(iv) अगुलामी।
उत्तर :
(i) गुलामी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 अनमोल सीख Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 19 अनमोल सीख (2nd Language)

अनमोल सीख अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਸਿੱਖ = सिक्ख
  • ਭਾਈ = भाई
  • ਮਰਦਾਨਾ = मरदाना
  • ਭੋਜਨ = भोजन

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਸਿੱਖਿਆ = सीख, शिक्षा
  • ਅਮੁੱਲ = अनमोल
  • ਯਾਤਰਾਵਾਂ = यात्राएँ
  • ਸ਼ਰਾਪ = शाप, श्राप
  • ਚੰਗਿਆਈ = अच्छाई
  • ਵਰਤਾਵ = व्यवहार
  • ਭਲਾਈ = कल्याण
  • ਪਹਿਲੇ = प्रथम

पढ़ो, समझो और लिखो :

(क) क् + ख = क्ख = सिक्ख
द् + व = द्व = द्वारा
ल् + य = ल्य = कल्याण
व् + य = व्य = व्यवहार
च् + छ = च्छ = अच्छा, अच्छाई
स् + व = स्व = स्वभाव

(ख) ध + र् + म = धर्म
प् + र + थ + म = प्रथम
य + आ + त् + र + आ = यात्रा

बताओ

प्रश्न 1.
सिक्ख धर्म के पहले गुरु का नाम लिखो।
उत्तर :
गुरु नानक देव जी सिक्ख धर्म के पहले गुरु हैं।

प्रश्न 2.
गुरु जी के साथी का क्या नाम था?
उत्तर :
गुरु जी के साथी का नाम भाई मरदाना था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

प्रश्न 3.
जिस गाँव के लोगों का स्वभाव रूखा था, गुरु जी ने उनके लिए क्या कहा ?
उत्तर :
गुरु जी ने गाँव के लोगों के लिए कहा|’यह गाँव बसा रहे।’

प्रश्न 4.
जिस गाँव के लोगों का स्वभाव अच्छा था, गुरु जी ने उनके लिए क्या कहा?
उत्तर :
गुरु जी ने अच्छे स्वभाव वाले लोगों के लिए कहा-‘यह गाँव उजड़ जाये।’

प्रश्न 5.
गुरु जी ने उजड़ने का शाप क्यों दिया?
उत्तर :
दूसरे गाँव के लोगों का व्यवहार बहत अच्छा था। वे जहाँ भी जाएँगे अच्छाई फैलाएँगे इसलिए गुरु जी ने उन्हें उजड़ जाने का शाप दिया।

वाक्य पूरे करो

  1. ……………………………………… सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु थे।
  2. उनका साथी ……………………………………… हमेशा उनके साथ रहता था।
  3. उजड़ जाओ और ………………………………………।
  4. गुरु जी ने मानवता के ……………………………………… के लिए अनेक यात्राएँ कीं।

उत्तर :

  1. गुरु नानक देव जी सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु हैं।
  2. उनका साथी मरदाना हमेशा उनके साथ रहता था।
  3. उजड़ जाओ और अच्छाई फैलाओ।
  4. गुरु जी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक यात्राएँ की।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

जानो और लिखो

पहला = अन्तिम
उजड़ना = बसना
गुरु = शिष्य
शाप = वरदान
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द सामने दिखाए गए हैं। विद्यार्थी इन्हें समझें और लिखें।

लिखो

  1. घटना = घटनाएँ
  2. बुराई = बुराइयाँ
  3. यात्रा = ………………………………..
  4. अच्छाई = ………………………………..

उत्तर :

  1. घटना = घटनाएँ
  2. बुराई = बुराइयाँ
  3. यात्रा = यात्राएँ
  4. अच्छाई = अच्छाइयाँ

रचनात्मक ज्ञान

सिक्ख धर्म के दस गुरुओं के नाम पता करके लिखो।

  1. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  2. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  3. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  4. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  5. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  6. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  7. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  8. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  9. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
  10. _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _

उत्तर :
सिक्ख धर्म के दस गुरुओं के नाम इस प्रकार हैं –

  1. गुरु नानक देव जी।
  2. गुरु अंगद देव जी।
  3. गुरु अमरदास जी।
  4. गुरु रामदास जी।
  5. गुरु अर्जुन देव जी।
  6. गुरु हरिगोबिन्द जी।
  7. गुरु हरिराय जी।
  8. गुरु हरिकृष्ण जी।
  9. गुरु तेग बहादुर जी।
  10. गुरु गोबिन्द सिंह जी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

अनमोल सीख बहुवकाल्पक प्रश्न

प्रश्न 1.
सिक्खों के पहले गुरु कौन हैं ?
(i) गुरु नानक देव जी
(ii) गुरु गोबिन्द सिंह जी
(iii) गुरु हरकृष्ण जी
(iv) गुरु हरगोबिन्द जी
उत्तर :
(i) गुरु नानक देव जी

प्रश्न 2.
गुरु जी के साथी का क्या नाम था?
(i) मरसाना
(ii) मरदाना
(iii) युगबाना
(iv) नरवाना।
उत्तर :
(ii) मरदाना

प्रश्न 3.
‘घटना’-घटनाएँ है तो बुराई है-
(i) बुरी
(ii) बुराइयाँ
(iii) खुशियां
(iv) बुरे।
उत्तर :
(ii) बुराइयाँ

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

प्रश्न 4.
‘बुराई-बुराइयाँ है तो अच्छाई ………………………………. है।
(i) अछाइयाँ
(ii) अच्छाईयाँ
(iii) अच्छाइयाँ
(iv) अच्छाँईया।
उत्तर :
(iii) अच्छाइयाँ।

अनमोल सीख Summary in Hindi

सिक्ख धर्म के प्रथम गरु, गुरु नानक देव जी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेकों यात्राएँ कीं। इन यात्राओं में भाई मरदाना सदा उनके साथ रहते थे। एक बार यात्रा करते-करते गुरु जी एक गाँव में पहुँचे। वहाँ के लोग बड़े रूखे स्वभाव के थे। उन्होंने गुरु जी को ठहरने के लिए भी नहीं कहा। जाते समय गुरु जी ने कहा-यह गाँव बसा रहे।

चलते-चलते वे दूसरे गाँव पहँचे। वहाँ के लोगों ने इनका खुब सत्कार किया और इनके विचार बडे प्यार से सुने। जब गुरु जी इस गाँव से जाने लगे तो उन्होंने कहा-यह गाँव उजड़ जाए। इनकी बात सुनकर मरदाना बहुत हैरान हुआ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख 1

उसने गुरु जी से पूछ ही लिया कि गुरु जी जिस गाँव के लोगों ने हमें पूछा तक नहीं उस गाँव को आपने बसे रहने को कहा और जहाँ के लोगों ने हमारी इतनी सेवा की उन्हें आपने उजड़ जाने का शाप क्यों दिया ? गुरु जी उसे समझाते हुए बोले-“भाई मरदाना ! पहले गाँव के लोगों का व्यवहार अच्छा नहीं था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 अनमोल सीख

इसलिए मैंने उन्हें बसे रहने को कहा क्योंकि ये जहाँ भी जाएँगे अपनी बुराई ही फैलाएँगे। दूसरे गाँव के लोगों का व्यवहार अच्छा था और मैंने उन्हें उजड़ जाने को इसलिए कहा कि वे जहाँ भी जाएँगे, अच्छाई ही फैलाएँगे। यह सुनकर मरदाना के मुँह से स्वतः निकल पड़ा-“वाह गुरु जी।”

अनमोल सीख शब्दार्थ Meanings

  • भाँति-भाँति= तरह-तरह
  • बसना = एक स्थान पर टिके रहना
  • गूढ = गहरी
  • उजड़ना = चारों ओर फैल जाना

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना (2nd Language)

साथी हाथ बढ़ाना अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਸਾਥੀ = साथी
  • ਅਧਿਆਪਕ = अध्यापक
  • ਕੰਡਕਟਰ = कंडक्टर
  • ਸੀਟੀ = सीटी
  • ਟਿਫਿਨ = टिफिन
  • ਨਾਸ਼ਤਾ = नाश्ता
  • ਕਬੂਤਰ = कबूतर
  • ਜਾਲ = जाल
  • ਪਕੌੜੇ = पकौड़े
  • ਪਿਕਨਿਕ = पिकनिक

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਅੰਨ = अनाज
  • ਟੋਆ = गड्ढा
  • ਇੱਟ = ईंट

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) ध् + य = ध्य = अध्यापक
त् + न = न = प्रयत्न
स् + क = स्क = बिस्कुट
ड् + र = ड्र = ड्राइवर
स् + थ = स्थ = स्थ ल
ज् + य = ज्य = ज्यों
त् + थ = त्थ = पत्थर
त् + य = त्य = त्यों
क् + ट = क्ट = कंडक्टर

(ख) ड् + ड = ड्ड = लड्डू

बताओ

प्रश्न 1.
रवि धीरे-धीरे क्यों चल रहा था?
उत्तर :
रवि धीरे-धीरे चल रहा था क्योंकि उसके पैर में चोट लगी हुई थी।

प्रश्न 2.
बच्चों ने नाश्ता कैसे किया?
उत्तर :
बच्चा ने नाश्ता मिल-बाँट कर किया।

प्रश्न 3.
शिकारी ने कबूतरों को जाल में फँसाने के लिए क्या किया?
उत्तर :
शिकारी ने कबूतरों को जाल में फँसाने के लिए अनाज के दाने बिखराकर जाल बिछा दिया।

प्रश्न 4.
कबूतरों वाली कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :
कबूतरों वाली कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि मुसीबत के समय एकजुट होकर काम करना चाहिए।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

प्रश्न 5.
बच्चों ने बस के पहिये को गड्ढे से बाहर कैसे निकाला?
उत्तर :
बच्चों ने बस के पहिये के नीचे ईंट पत्थर डाले और एकजुट होकर बस को धकेला। पहिया गड्ढे से बाहर निकल आया।

वाक्य बनाओ

  1. अध्यापक
  2. पिकनिक
  3. प्रतीक्षा
  4. कंडक्टर
  5. गड्ढा

उत्तर :

  1. अध्यापक-अध्यापक कक्षा में पढ़ाता है।
  2. पिकनिक-बच्चे पिकनिक मनाने गए।
  3. प्रतीक्षा-अध्यापक सबकी प्रतीक्षा कर रहा था।
  4. कंडक्टर-कंडक्टर ने सीटी बजाई।
  5. गड्ढा-बस का पहिया गड्ढे में फँस गया था।

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) पूरी = पूरियाँ
कचौरी = कचौरियाँ
सीटी = सीटियाँ
कहानी = कहानियाँ

(ख) बच्चा = बच्चे
पकौड़ा = पकौड़े
दाना = दाने
पहिया = पहिये

मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ

  1. सहारा देना = सहायता करना
  2. टस से मस न होना = एक स्थान पर बने रहना
  3. हिम्मत न हारना = हौसला बनाये रखना
  4. मज़ा किरकिरा होना = खुशी में रुकावट होना
  5. आँखों में चमक आना = आशा दिखना

उत्तर :

  1. सहारा देना (सहायता देना)-हमें गरीबों को सहारा देना चाहिए।
  2. टस से मस न होना (एक स्थान पर बने रहना)मेरी दुःख भरी बातों को सुनकर भी वह टस से मस न हुआ।
  3. हिम्मत न हारना (हौंसला बनाए रखना)मुसीबत के समय भी बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी।
  4. मजा किरकिरा होना (खुशी में रुकावट होना)वर्षा के कारण सारा मजा किरकिरा हो गया।
  5. आँखों में चमक आना (खुश होना)-अपने पुराने मित्र को देखकर उसकी आँखों में चमक आ गई।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

समझो
अध्यापक = शिक्षक
कहानी = कथा
प्रतीक्षा = इन्तज़ार
आकाश = नभ, आसमान
सहारा = सहायता
ड्राइवर = बस चालक
उत्तर :
उपरोक्त शब्दों के सामने उनके अर्थ के रूप में उनके पर्याय शब्द लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें समझ कर याद करें।

इनसे नये शब्द बनाओ

  1. ध्य
  2. स्क
  3. त्थ
  4. त्न

उत्तर :

  1. ध्य = ध्यान, मध्य।
  2. स्क = स्कूटर, वयस्क।
  3. त्थ = उत्थन
  4. ल = प्रयत्न।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

बच्चे चित्र देखकर बतायें कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे को किस प्रकार सहयोग कर रहे हैं।
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना 1

साथी हाथ बढ़ाना बहुवकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘टस से मस न होना’ का अर्थ है
(i) एक जगह रहना
(ii) मस होना
(iii) टिस सेलना
(iv) मसूर होना।
उत्तर :
(i) एक जगह रहना

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

प्रश्न 2.
‘आँखों में चमक आना’ का अर्थ है
(i) आँखों में लाइट जलना
(ii) आँखों की बीमारी होना
(iii) आशा दिखना
(iv) तारे दिखना।
उत्तर :
(ii) आशा दिखना

प्रश्न 3.
मजा किरकिरा होना का अर्थ है
(i) खुशी में रुकावट होना
(ii) मजा करना
(iii) मजा आना
(iv) मजा न आना।
उत्तर :
(i) खुशी में रुकावट होना

प्रश्न 4.
अगर ‘सीटी’-सीटियाँ है तो ‘कहानी’ है
(i) कहानियाँ
(ii) कहानीपूर्ण
(iii) कहनीपूर्ण
(iv) कहना।
उत्तर :
(i) कहानियाँ

साथी हाथ बढ़ाना Summary in Hindi

बच्चे अपने अध्यापकों के साथ बस में बैठकर पिकनिक मनाने गए। रास्ते में सभी बच्चों ने मिलकर नाश्ता किया। बच्चों ने अध्यापिका को कोई कहानी सुनाने के लिए कहा तो अध्यापिका ने उन्हें उन कबूतरों की कहानी सुनाई जो जाल में फँस जाने पर एक होकर जाल को ले उड़े थे।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना 3

तभी अचानक बच्चों की बस का पहिया गड्ढे में धंस गया। अध्यापक ने सुझाव दिया कि यदि पहिये के नीचे कुछ ईंट, पत्थर – आदि डालकर बस को सरकाया जाये तो पहिया गड्ढे से अवश्य बाहर निकल आएगा।

बच्चों ने वैसा ही किया और बस का पहिया गड्ढे से बाहर निकल आया। बच्चे अपने पिकनिक स्थल पर पहुंच गए।

साथी हाथ बढ़ाना शब्दार्थ Meaning

  • प्रतीक्षा = इन्तज़ार
  • कंडक्टर = बस में टिकट देने वाला, परिचालक
  • पिकनिक = किसी खूबसूरत स्थान पर जाकर खाने-पीने और खेलने का आनन्द लेना
  • एकजुट = मिलकर, इकट्ठे होकर
  • स्थल = स्थान, जगह

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता) (2nd Language)

प्यारा पंजाब अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਹਰਿਆਲੀ = हरियाली
  • ਖੇਤ = खेत
  • ਪੰਜਾਲੀ = पंजाली
  • ਹਲ = हल
  • ਮੰਦਿਰ = मंदिर
  • ਗੁਰਦੁਆਰਾ = गुरुद्वारा
  • ਗਵਾਹੀ = गवाही
  • ਮਸਜਿਦ = मस्जिद
  • ਈਸ਼ਵਰ = ईश्वर
  • ਪੰਜਾਬ = पंजाब

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

  • ਭੁੱਖ = भूख
  • ਗਰੀਬੀ = कंगाली
  • ਪਵਿਤੱਰ = पावन
  • ਮਿਤੱਰ = मीत
  • ਰਖਿਅਕ = रक्षक
  • ਨੌਜਵਾਨ = नवयुवक

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) प् + य = प्य = प्यारा
त् + र = त्र = शत्रु
द् + व = द्व = गुरुद्वारा
क् + ष = क्ष = रक्षक
न् + य = न्य = न्यारा
स् + ज = स्ज = मस्जिद

(ख) द् + द् = द्द = गिद्दा

बताओ

प्रश्न 1.
पंजाबियों ने अपने देश की गरीबी को कैसे मिटाया है?
उत्तर :
पंजाबियों ने अपने परिश्रम के बल पर अपने देश की गरीबी को दूर किया है।

प्रश्न 2.
पंजाब के सभी धार्मिक स्थानों का क्या महत्व है?
उत्तर :
पंजाब के सभी धार्मिक स्थानों की महत्ता एक समान है। मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजा सब समान हैं।

प्रश्न 3.
पंजाबी युवक अपना मनोरंजन कैसे करते हैं?
उत्तर :
पंजाबी युवक भंगड़ा, गिद्दा तथा गीतसंगीत द्वारा अपना मनोरंजन करते हैं।

प्रश्न 4.
पंजाबी शत्रु का सामना किस प्रकार करते हैं?
उत्तर :
पंजाबी अपने शत्रु को नष्ट करके ही दम लेते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

तुक मिलाओ

  1. पंजाली = कंगाली
  2. राही = ……………………………..
  3. मीत = ……………………………..
  4. तबाही = ……………………………..

उत्तर :

  1. पंजाली = कंगाली।
  2. राही = सिपाही।
  3. मीत = गीत।
  4. तबाही = गवाही।

वाक्य बनाओ

  1. आँखों का तारा,
  2. भाईचारा,
  3. गवाही

उत्तर :

  1. आँखों का तारा-श्रवण अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।
  2. भाईचारा-पंजाबियों में भाईचारे की भावना भरी पड़ी है।
  3. गवाही-मैं आपके विरुद्ध गवाही नहीं दूंगा।

पढ़ो और समझो

दु:ख = सुख
धर्म = अधर्म
भूख = प्यास
शत्रु = मित्र
जीत = हार
रक्षक = भक्षक
उत्तर :
उपरोक्त शब्दों के विपरीतार्थक शब्द सामने। दर्शाए गए हैं। विद्यार्थी इन्हें भली प्रकार समझ लें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

रचनात्मक ज्ञान मिलान करें

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता) 1

प्यारा पंजाब बहवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाबी शब्द ‘गवरमाता’ का हिन्दी अर्थ – गुरुद्वारा/गुरुद्वा/गुरुपर्व/गुरुभाई
उत्तर :
गुरुद्वारा

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

प्रश्न 2.
पंगाली से तुकबन्दी करते हुए शब्द मिलाएँ। सही पर गोला लगाओ।
(i) कंगाली
(ii) पहली
(iii) दूसरी
(iv) अंगुली।
उत्तर :
(i) कंगाली

प्रश्न 3.
‘राही’ से तुकबन्दी करते हुए शब्द मिलाएँ।
(i) पही
(ii) सिपाही
(iii) सुरही
(iv) सुभरी।
उत्तर :
(ii) सिपाही

प्रश्न 4.
‘आँखो का तारा’ का अर्थ है
(i) बहुत प्यारा
(ii) प्यारा।
(iii) अच्छा
(iv) अच्छाई।
उत्तर :
(i) बहुत प्यारा

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

प्रश्न 5.
अगर ‘सुख’ का दुख है तो ‘जीत’ का है
(i) हार
(ii) हारी
(iii) सुराही
(iv) सुरी।
उत्तर :
(i) हार

प्यारा पंजाब Summary in Hindi

1. यह प्यारा पंजाब हमारा।
हम सबकी आँखों का तारा॥
इसके खेतों की हरियाली,
दुःख और भूख मिटाने वाली;
इसके हल, इसकी पंजाली,
देश की दूर करें कंगाली।
भारत माँ का राज दुलारा।
यह प्यारा पंजाब हमारा॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियों में कवि पंजाब की प्रशंसा करते हुए कहता है कि हमारा यह पंजाब बहुत ही प्यारा है और यह सबकी आँखा का तारा है। सबका प्यार है। इसके खेतो में फैली हुई हरी भरी फसलें देश से दुःख और भूख को मिटाती हैं। यहाँ के किसान, किसानों के हल और पंजाली देश से निर्धनता को दूर करने वाली हैं। इसी कारण हमारा यह पंजाब, भारत माँ का प्यारा है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता) 2

2. इसके गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद,
गिरजे हैं सभी बराबर।
ये सब ही हैं ईश्वर के घर,
सब ही पावन, सब ही सुन्दर।
इसका है आदर्श न्यारा।
यह प्यारा पंजाब हमारा॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियों में कवि पंजाब की प्रशंसा करते हुए कहता है कि इसके गुरुद्वारे, मन्दिर, मस्जिद और गिरजे सभी बरावर हैं। ये सभी ईश्वर के ही घर हैं, सभी एक समान पवित्र हैं और सभी एक जैसे ही सुन्दर हैं। इसका आदर्श अलग ही है। यह हमारा प्यारा पंजाब है।

3. इसके भंगड़े, गिद्दे, गीत,
इसके माज़ और संगीत।
इसक युवक सभा क मात,
सबके मन को लेते जीत॥
सब जग इनका भाईचारा।
यह प्यारा पंजाब हमारा।।

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियों में कवि पंजाब की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहता है कि इस प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगीत, भंगड़ा और गिद्दा लोक-नृत्य, इसका संगीत आज के युवकों के. गीत हैं। सभी युवक इन गीत-संगीत को गाते रहते हैं और इनके यह गीत सभी के मन को मोह लेते हैं। सारा संसार ही इनके लिए भाई-समान है। यह हमारा प्यारा पंजाब है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 17 प्यारा पंजाब (कविता)

4. इसके बेटे वीर सिपाही,
धर्म के रक्षक अमन के राही।
शत्रु-दल की करें तबाही,
देते सारे देश गवाही।
इनसे परिचित है जग सारा।
यह प्यारा पंजाब हमारा॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियों में कवि पंजाब के – युवकों के गुणगान करते हुए कहते हैं कि इस प्रदेश के बेटे वीर सिपाही हैं, ये धर्म की रक्षा करने वाले और शान्ति के पुजारी हैं। शत्रुओं का विनाश करने वाले योद्धा हैं। इनकी वीरता की गवाही तो सारा – भारत देश देता है। इनकी वीरता से तो सारा संसार। परिचित है। हमारा यह प्यारा पंजाब प्रदेश है।

प्यारा पंजाब शब्दार्थ

  • पंजाब = पाँच नदियों का प्रदेश जो अब भारत और पाकिस्तान में बँट गया है
  • पंजाली = खेती में प्रयोग होने वाला औज़ार, जिससे भूसा इकट्ठा किया जाता है
  • कंगाली = गरीबी
  • पावन = पवित्र
  • मीत = मित्र
  • रक्षक = रक्षा करने वाला
  • अमन = सुख-शांति
  • तबाही = नष्ट होना
  • गवाही = सत्य का बयान करना
  • राही = यात्री, मुसाफिर

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 16 श्रवण कुमार (2nd Language)

श्रवण कुमार अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਆਗਿਆਕਾਰੀ = आज्ञाकारी
  • ਤੀਰਥ-ਯਾਤਰਾ = तीर्थ-यात्रा
  • ਚਿੰਤਾ = चिंता
  • ਸੇਵਾ = सेवा
  • ਦਸ਼ਰਥ = दशरथ
  • ਜੰਗਲੀ = जंगली

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਸ਼ਰਵਨ = श्रवण
  • ਅੰਨ੍ਹਾਂ = अन्धा
  • ਭਾਂਡਾ = पात्र, बरतन
  • ਤੀਰ = बाण
  • ਛਾਤੀ = सीना

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) ज् + अ = ज्ञ = आज्ञा
प् + य = ष्य = मनुष्य
श् + र = श्र = श्रवण
श् + य = श्य= अवश्य
त् + र = त्र = पात्र, एकमात्र
न् + ध = न्ध = अन्धा
च् + छ = च्छ = इच्छा
ध् + य = ध्य = अयोध्या
क् + त = क्त = वक्त
प् + य = प्य = प्यास
त् + य = त्य त्य = त्याग
न् + य = न्य = धन्य

(ख) न् + न = न्न = भिन्न

श्रवण कुमार शब्दार्थ Meanings

  • आज्ञाकारी = आदेश का पालन करने वाला
  • एकमात्र = अकेला
  • बहँगी = बाँस के फट्टे के दोनों छोरों पर छीका लटकाकर बनाया हुआ बोझ ढोने का साधन, काँवर।
  • तरकीब = उपाय, ढंग
  • पात्र = बरतन
  • बाण = तीर
  • प्रतीक्षा = इन्तज़ार
  • प्राण त्यागना = मर जाना

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

बताओ

प्रश्न 1.
श्रवण कुमार कैसा बालक था?
उत्तर :
श्रवण कुमार एक आज्ञाकारी बालक था।

प्रश्न 2.
श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर कैसे लेकर गया?
उत्तर :
उसने एक बहँगी बनाई और अपने मातापिता को उसमें बिठा कर तीर्थ-यात्रा के लिए लेकर गया।

प्रश्न 3.
सरयू नदी के निकट श्रवण क्या करने गया था?
उत्तर :
श्रवण अपने प्यासे माता-पिता के लिए पानी लाने के लिए सरयू नदी के तट पर गया था।

प्रश्न 4.
श्रवण कुमार को बाण किसने मारा?
उत्तर :
श्रवण कुमार को बाण अयोध्या के राजा दशरथ ने मारा।

प्रश्न 5.
श्रवण ने राजा दशरथ से क्या कहा?
उत्तर :
श्रवण ने राजा दशरथ से कहा कि उधर कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे मेरे माता-पिता पानी की प्रतीक्षा में बैठे हैं। वे प्यासे हैं। आप कृपया उन्हें पानी पिला दीजिए।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

वाक्य पूरे करो

  1. श्रवण एक ……………………………….. बालक था।
  2. उसके माता-पिता ……………………………….. थे।
  3. तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए उसने एक ……………………………….. बनाई।
  4. श्रवण राजा ……………………………….. के बाण से घायल हुआ।
  5. उसे मरते वक्त भी अपने ……………………………….. की चिन्ता थी।

उत्तर :

  1. आज्ञाकारी,
  2. अन्धे,
  3. बहँगी,
  4. दशरथ,
  5. माता-पिता।

जानो

भूख – प्यास
धनुष – बाण
सोच – विचार
माता – पिता
जिया – मरा
तीर्थ – यात्रा
उत्तर :
उपरोक्त शब्दों में दो शब्दों को जोड़ने का काम (-) योजक चिहन द्वारा किया गया है।

इतने नये शब्द बनाओ

  1. ज्ञ
  2. क्ष
  3. त्र
  4. श्र

उत्तर :

  1. ज्ञ = ज्ञान, ज्ञानी, विज्ञान।
  2. क्ष = क्षत्रिय, शिक्षा।
  3. त्र = पत्र, मित्र, चित्र।
  4. ष्य = मनुष्य, विशेष्य।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

रचनात्मक कौशल

बच्चो, आपने सावन के महीने में काँवरियों को देखा होगा जो गंगा नदी से जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। अपने अध्यापक की सहायता से काँवर के चित्र में रंग भरें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार 1

श्रवण कुमार बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
श्रवण कुमार कैसा बालक था?
(i) आज्ञापूर्ण
(ii) आज्ञाकारी
(iii) अवज्ञाकारी
(iv) अच्छा।
उत्तर :
(ii) आज्ञाकारी

प्रश्न 2.
श्रवण कुमार पानी लेने किस नदी के तट पर गया?
(i) सरयू
(i) गंगा
(iii) यमुना
(iv) गोदावारी।
उत्तर :
(i) सरयू

प्रश्न 3.
श्रवण कुमार को तीर किसने मारा?
(i) भरत ने
(ii) शत्रुघ्न ने
(iii) दशरथ ने
(iv) राक्षस ने।
उत्तर :
(iii) दशरथ ने

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

प्रश्न 4.
पंजाबी शब्द ‘भागिभावाठी’ का हिन्दी अर्थ
(i) आज्ञाकारी
(ii) अवज्ञाकारी
(ii) सेवाकारी
(iv) सेवादार।
उत्तर :
(i) आज्ञाकारी

श्रवण कुमार Summary in Hindi

श्रवण कुमार बहुत आज्ञाकारी बालक था। वह अपने अन्धे माता-पिता का एकमात्र सहारा था और वह उनकी हर इच्छा को पूरी करता था।

एक बार श्रवण के माता-पिता ने तीर्थ-यात्रा पर जाने की इच्छा प्रकट की। श्रवण कुमार ने उन्हें ले जाने के लिए बहँगी तैयार की और उसमें अपने माता-पिता को बैठाकर तीर्थ-यात्रा के लिए निकल पड़ा।

तीर्थ यात्रा करते हुए वे एक दिन सरयू नदी के किनारे पहुँचे। श्रवण कुमार के माता-पिता को प्यास लगी तो वह उनके लिए पानी लाने नदी की ओर चला गया। उधर अयोध्या नगरी का राजा दशरथ जंगली जानवरों का शिकार करने आया हुआ था।

जब श्रवण ने पानी भरने के लिए लोटा पानी में डुबोया तो उसकी आवाज़ से राजा ने समझा कि कोई जंगली जानवर नदी किनारे पानी पीने आया हुआ है और उसने आवाज़ आने की दिशा में जो तीर छोड़ा वह श्रवण कुमार के सीने में जा लगा। तीर लगने पर श्रवण कुमार ज़ोर से चीखा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार 2

उसकी चीख सुनकर राजा तुरन्त वहाँ पहुँचा और उसे घायल देखकर वह बहुत दुःखी हुआ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 16 श्रवण कुमार

घायल श्रवण कुमार ने राजा से कहा कि आपने तो मझे अनजाने में घायल कर दिया। मैं तो अपने माता| पिता के लिए पानी लाने आया था। मेरे माता-पिता कुछ ही दूरी पर पेड़ के नीचे बैठे मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं आप उन्हें यह पानी अवश्य पिला दीजिए क्योंकि वे प्यासे हैं। इतना कहकर उसने प्राण त्याग दिए।

धन्य है श्रवण कुमार जो जीया तो अपने मातापिता के लिए और माता-पिता के लिए ही अपने प्राण भी दे डाले।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 लोहड़ी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 15 लोहड़ी (2nd Language)

लोहड़ी अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਲੋਹੜੀ = लोहड़ी
  • ਭੱਟੀ = भट्टी
  • ਲੋਕਗੀਤ = लोकगीत
  • ਪੰਜਾਬ = पंजाब
  • ਰੇਵੜੀਆਂ = रेवड़ियाँ
  • ਮੂੰਗਫਲੀ = मूंगफली
  • ਗਿੱਦਾ = गिद्दा
  • ਭੰਗੜਾ = भंगड़ा

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

  • ਸਾਲੂ = दुपट्टा
  • ਪਾਥੀਆਂ = उपले
  • ਗੋਹਾ = गोबर
  • ਵਿਹੜਾ = आँगन
  • ਕੁੜੀ = लड़की
  • ਮੱਕੀ = मकई

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) न् + द = न्द = सुदंर, आनन्द
त् + य = त्य = त्योहार
ध् + य = ध्य = मध्य

(ख) ल् + ल = ल्ल = दुल्ला, मोहल्ला
क = क्क = शक्कर, चक्कर
ट् + ट = ट्ट =भट्टी, लुट्टी
ग् + ग = ग्ग = भुग्गा

लोहड़ी शब्दार्थ Meaning

  • लोकगीत = साधारण जनता में प्रचलित गीत
  • उपले = गोबर में तूड़ी आदि मिलाकर हाथों से थोप पीटकर बनाई गई टिकिया,
  • गिद्दा = स्त्रियों द्वारा किया जाने वाला पंजाबी लोकनृत्य
  • पोले = जूते
  • भंगड़ा = बड़े ढोल के ताल पर होने वाला पंजाबी लोकनृत्य

बताओ

प्रश्न 1.
लोहड़ी का त्योहार किस महीने में मनाया जाता है?
उत्तर :
ला गाहार जनतरी पहा। मना५. गाता है।

प्रश्न 2.
इस त्योहार को मनाने के लिए बच्चे क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं?
उत्तर :
इस त्योहार को मनाने के लिए बच्चे टोलियाँ बनाकर घर-घर जाते हैं और लोहड़ी का गीत गाकर लोहड़ी माँगते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

प्रश्न 3.
लकड़ियाँ किस आकार में चिनी जाती हैं?
उत्तर :
लकड़ियाँ गोलाकार में चिनी जाती हैं।

प्रश्न 4.
जलती हुई आग में क्या-क्या डाला जाता है?
उत्तर :
जलती हुई आग में तिल, रेवड़ियाँ आदि डाली जाती हैं।

प्रश्न 5.
लोहड़ी वाले दिन लोग क्या-क्या खाते हैं?
उत्तर :
लोहड़ी वाले दिन लोग, मँगफली, रेवड़ियाँ, गचक, भुग्गा और मकई के दाने आदि खाते हैं।

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) लड़की = लड़कियाँ

  1. लड़का = लड़के
  2. टोली = …………………………
  3. उपला = …………………………
  4. लकड़ी = …………………………
  5. मुहल्ला = …………………………
  6. रेवड़ी = …………………………
  7. दाना = …………………………

उत्तर :
लड़की = लड़कियाँ।

  1. टोली = टोलियाँ।
  2. लकड़ी = लकड़ियाँ।
  3. रेवड़ी = रेवड़ियाँ।
  4. लड़का = लड़के।
  5. उपला = उपलें।
  6. मुहल्ला = मुहल्ले।
  7. दाना = दाने।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

इनसे नये शब्द बनाओ

  1. न्द
  2. त्य
  3. ध्य
  4. ट्ट
  5. ग्ग।

उत्तर :

  1. न्द = आनन्द।
  2. त्य = त्याग।
  3. ध्य = ध्यान।
  4. ट्ट = भट्ट।
  5. ग्ग = चुग्गा।

रचनात्मक अभिव्यक्ति
1. लोहड़ी के समय गाये जाने वाले अन्य गीत याद करें और स्कूल में या घर में लोहड़ी के त्योहार पर उन्हें सुनायें।
2. अध्यापक से पता करें कि साल में कितने महीने होते हैं? सभी महीनों के नाम लिखें।
3. आपके परिवेश में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों की सूची बनायें और पता करें कि कौन सा त्योहार किस महीने में मनाया जाता है?

लोहड़ी बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
लकड़ियाँ किस आकार की थीं?
(i) गोलाकार
(ii) लोहाकार
(iii) त्रिकोणाकार
(iv) वम्नाकार।
उत्तर :
(i) गोलाकार

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

प्रश्न 2.
लड़की-लड़कियां है तो लकड़ी हैं –
(i) लकड़ियाँ
(ii) लकड़ी
(iii) लबरी
(iv) लालिमा।
उत्तर :
(i) लकड़ियाँ

प्रश्न 3.
मुहल्ला-मुहल्ले है तो ‘लड़का’ है
(i) लकड़ी
(ii) लड़के
(iii) लड़े
(iv) लड़ी।
उत्तर :
(ii) लड़के

प्रश्न 4.
पंजाबी शब्द ‘डी’ का हिन्दी अर्थ है : लड़की/घड़ी/फड़ी/लड़ी।
उत्तर :
लड़की।

लोहड़ी Summary in Hindi

लोहड़ी पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार है। यह त्योहार जनवरी महीने की तेरह तारीख को मनाया जाता है। लड़के-लड़कियाँ टोलियाँ बनाकर लोहड़ी का गीत गाते हुए घर-घर जाकर लोहड़ी माँगते हैं। सायंकाल के समय मुहल्ले के सभी लोग इकट्ठे होकर लकड़ियाँ इकट्ठी कर आग जलाते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी 1

उस आग में तिल, रेवड़ियाँ आदि डाली जाती हैं। फिर वे जलती हुई आग के चारों ओर गीत गाते हुए चक्कर लगाते हैं तथा उसके – पास बैठकर मूंगफली, रेवड़ियाँ, गचक, भुग्गा और मकई के दाने खाते हैं तथा एक-दूसरे को खिलाते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 लोहड़ी

लोग आग के इर्द-गिर्द भँगडा और गिद्दा आदि डालते हैं इससे इस त्योहार का आनन्द और बढ़ जाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 हंस किसका? Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 हंस किसका? (2nd Language)

हंस किसका? अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਹੰਸ = हंस
  • ਰਾਜਕੁਮਾਰ = राजकुमार
  • ਸਿਧਾਰਥ = सिद्धार्थ
  • ਦੇਵਦੱਤ = देवदत्त
  • ਤੀਰ = तीर
  • ਪੱਟੀ = पट्टी
  • ਭਾਈਚਾਰਾ = भाईचारा
  • ਸੰਸਾਰ = संसार
  • ਪੇਮ = प्रेम
  • ਬੰਦ = बंद

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

  • ਖਿੜੇ = खिले
  • ਪੰਛੀ = पक्षी
  • ਖੰਭ = पंख
  • ਤੀਰ ਕਮਾਨ = धनुष-बाण
  • ਜ਼ਖਮੀ = घायल

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) द् + ध = द्ध, = सिद्धार्थ, बुद्ध
क् + ष = क्ष = पक्षी
प् + य = प्य = प्यार

(ख) ट् + ट = ट्ट = पट्टी
त् + त = त्त = उत्तर, देवदत्त

बताओ

प्रश्न 1.
राजकुमार का क्या नाम था?
उत्तर :
राजकुमार का नाम सिद्धार्थ था।

प्रश्न 2.
सिद्धार्थ कहाँ घूम रहा था?
उत्तर :
सिद्धार्थ बगीचे में घूम रहा था।

प्रश्न 3.
हंस क्यों छटपटा रहा था?
उत्तर :
हंस के शरीर में तीर लगा था इसीलिए वह छटपटा रहा था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

प्रश्न 4.
सिद्धार्थ ने हंस की क्या सहायता की?
उत्तर :
सिद्धार्थ ने हंस को उठाकर धीरे से उसका तीर निकाला और फिर घाव धोकर उस पर पट्टी बाँधी।

प्रश्न 5.
सिद्धार्थ के चचरे भाई का क्या नाम था?
उत्तर :
सिद्धार्थ के चचेरे भाई का नाम देवदत्त था।

प्रश्न 6.
सिद्धार्थ के पिता ने हंस किसे और क्यों दिया?
उत्तर :
सिद्धार्थ के पिता ने हंस सिद्धार्थ को दिया क्योंकि उसने हंस को बचाया था।

प्रश्न 7.
सिद्धार्थ को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
सिद्धार्थ को गौतम बुद्ध के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 8.
गौतम बुद्ध ने संसार को कौन-सा पाठ पढ़ाया?
उत्तर :
गौतम बुद्ध ने संसार को सत्य, अहिंसा, प्रेम, दयालुता, करुणा, सहानुभूति और परोपकार का पाठ पढ़ाया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

वाक्य पूरे करो

  1. बगीचे में …………………………………… फूल खिले हुए थे। – तीर
  2. हंस के शरीर में …………………………………… लगा हुआ था। – बचाने वाले
  3. मारने वाले से …………………………………… का हक ज्यादा होता है। – रंग-बिरंगे
  4. सिद्धार्थ बड़ा होकर …………………………………… बना। – गौतम बुद्ध
  5. …………………………………… सिद्धार्थ का चचेरा भाई था। – देवदत्त

उत्तर :

  1. रंग-बिरंगे
  2. तीर।
  3. बचाने वाले।
  4. गौतम बुद्ध
  5. देवदत्त।

पढ़ो और समझो

(क) पक्षी = पंछी
बगीचा = उपवन
तीर = बाण
शरीर = तन
पंख = पर
राजा = नृप
पशु-पक्षी = पशु और पक्षी
धनुष-बाण = धनुष और बाण
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के पर्यायवाचीशब्द सामने दर्शाए गए हैं।

(ख) राजकुमार = राजा का कुमार
राजमहल = राजा का महल
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के समास-शब्द सामने दर्शाये गए हैं। विद्यार्थी इन्हें समझ कर लिखने का अभ्यास करें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

अन्तर समझो

(क) [हंस} के शरीर में तीर लगा हुआ था।
जोकर को देखकर मैं [हँस] पड़ा।
(ख) सिद्धार्थ हंस को लेकर राजमहल [की] ओर चल दिया।
देवदत्त ने शिकायत की [कि] सिद्धार्थ मेरा हंस नहीं दे रहा।
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों में (हंस/हँस) तथा (की/कि) शब्दों के अन्तर को दिखाया गया है। विद्यार्थी इन्हें समझें।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका 2
चित्र देखकर वाक्य पूरे करो

  1. बालक …………………………………… को …………………………………… खिला रहा है।
  2. बालिका …………………………………… को …………………………………… पिला रही है।
  3. पिताजी …………………………………… को सहला रहे हैं।

उत्तर :

  1. बालक मुरगी को दाना खिला रहा
  2. बालिका गाय को पानी पिला रही है।
  3. पिताजी कुत्ते को सहला रहे हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

हंस किसका? बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
सिद्धार्थ को किस नाम से जाना जाता है?
(i) गौतम बुद्ध
(ii) गौतम भाई
(iii) गौतमभाई
(iv) राजकुमार।
उत्तर :
(i) गौतम बुद्ध

प्रश्न 2.
सिद्धार्थ के पिता ने हंस किसे दिया?
(i) सिद्धार्थ को
(ii) चचेरे भाई को
(iii) ममेरे भाई को
(iv) किसी को नहीं।
उत्तर :
(i) सिद्धार्थ को

प्रश्न 3.
पंजाबी शब्द ‘सधी’ का हिन्दी अर्थ है : जख्म/घायल/पागल/सहगल
उत्तर :
घायल

प्रश्न 4.
पंजाबी शब्द ‘प’ का हिन्दी अर्थ है : बुद्ध/बुद्धा/प्रबुद्ध/प्रसून
उत्तर :
बुद्ध

हंस किसका? Summary in Hindi

राजकुमार सिद्धार्थ बहुत ही दयालु था। उसे पशुपक्षियों से बहुत प्यार था। एक दिन वह बगीचे में घूम रहा था। ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी। पक्षी चहचहा रहे थे। अचानक पक्षियों का चहचहाना बंद हो गया। सिद्धार्थ ने ऊपर देखा। तभी अचानक एक हंस उसके पैरों के पास आकर गिरा। वह छटपटा रहा था, उसके शरीर में तीर लगा हुआ था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका?

सिद्धार्थ ने हंस को ऊपर उठाया। उसके पंखों पर प्यार से हाथ फेरते हए तीर को निकाला और उसके घाव को धोकर उस पर पट्टी बाँधी। इतने में सिद्धार्थ का चचेरा भाई देवदत्त वहाँ आया उसके हाथ में धनुष-बाण था। आते ही उसने सिद्धार्थ से कहा, “यह हंस मेरा है, इसे मुझे दे दो।”

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 हंस किसका 1

इस पर सिद्धार्थ ने कहा, “नहीं यह हंस मेरा है। मैंने इसे बचाया है।” इतना कहते हुए सिद्धार्थ हंस को लेकर राजमहल की ओर चल दिया। पीछे-पीछे देवदत्त भी चल पड़ा। देवदत्त ने राजा शुद्धोधन से सिद्धार्थ की शिकायत की।

सिद्धार्थ ने कहा, “पिता जी, देवदत्त ने इसे तीर से मारा है, लेकिन मैंने इसे बचाया है। इसलिए यह हंस मेरा है।” देवदत्त भी अपनी बात पर अड़ा रहा। राजा शुद्धोधन ने दोनों की बात सुन कर फैसला सुनाया कि “देवदत्त तुमने इसे अपने तीर से निशाना बनाया परन्तु सिद्धार्थ ने इसे बचाया है और मारने वाले से बचाने वाले का हक ज्यादा होता है। इसलिए यह हंस सिद्धार्थ का है।” यही सिद्धार्थ बड़ा होकर गौतमबुद्ध बना जिसने दया तथा अहिंसा का पाठ पढ़ाया।

हंस किसका? शब्दार्थ :

  • राजकुमार = राजा का बेटा
  • दयालु = कृपायुक्त
  • प्यार = प्रेम
  • छटपटाना = तड़पना
  • चचेरा भाई = चाचा का बेटा
  • राजमहल = राजा का महल
  • हक = अधिकार
  • घाव = जख्म
  • घायल = ज़ख्मी
  • अहिंसा = किसी को हानि न पहुँचाना
  • परोपकार = दूसरे का भला करना
  • भाईचारा = भाई का नाता या भाव
  • सहानुभूति = हमदर्दी

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

Punjab State Board PSEB 8th Class Physical Education Book Solutions Chapter 3 विटामिन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Physical Education Chapter 3 विटामिन

PSEB 8th Class Physical Education Guide विटामिन Textbook Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
विटामिन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins) विटामिन रासायनिक पदार्थ होते हैं। हमारे शरीर की वृद्धि के लिए इनकी बहुत आवश्यकता होती है। यह शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं। यह हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। इसलिए इन्हें रक्षक तत्त्व या जीवनदाता कहा जाता है। हमारे भोजन में इनका उचित मात्रा में विद्यमान होना बहुत ज़रूरी है। विटामिन मुख्य रूप से छः प्रकार के होते हैं। विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’, विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘डी’, विटामिन ‘ई’ और विटामिन ‘के’। विटामिन भिन्न-भिन्न खाद्य पदार्थों में भिन्न-भिन्न मात्रा में मिलते हैं।

प्रश्न 2.
विटामिन का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
विटामिनों का महत्त्व (Importance of Vitamins) विटामिनों का महत्त्व निम्नलिखित तथ्यों से बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है –

  1. विटामिन हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।
  2. ये हमारी शारीरिक वृद्धि और विकास में सहायता करते हैं।
  3. ये हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
  4. ये हमारे खून को साफ़ करते हैं और खून की मात्रा को बढ़ाते हैं।
  5. ये हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाते हैं।
  6. ये हमें बीमारियों का मुकाबला करने के योग्य बनाते हैं।
  7. विटामिनों के प्रयोग से चमड़ी के रोग दूर हो जाते हैं।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ए’ क्या होता है ? इसकी कमी व अधिकता के बारे में लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ (Vitamin A)-विटामिन ‘ए’ के काम निम्नलिखित हैं –

  1. इससे आँखों की ज्योति बढ़ती है।
  2. भूख बढ़ती है।
  3. पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
  4. यह विटामिन शरीर के विकास और शक्ति की वृद्धि में योगदान देते हैं।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—ये अधिकतर, दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डों, मछली, पत्तों वाली सब्जियों जैसे पालक और ताज़ी सब्जियों जैसे गाजर, बन्दगोभी, टमाटर तथा केले, संतरे, आम, पपीता और अनानास आदि फलों में मिलते हैं।

विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाली हानियाँ-विटामिन ‘ए’ की कमी से छत के रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है और व्यक्ति बिमारियों का शिकार हो जाता है। आँखों में खारिश और जलन होने लग जाती है। इसकी कमी से रात को साफ दिखाई नहीं देता और व्यक्ति को अंधराता हो जाता है। अश्रु ग्रंथियां कार्य नहीं करतीं। त्वचा शुष्क और कठोर हो जाती है। गुर्दो में पत्थरी बनने की सम्भावना बढ़ जाती है। दांत टूटने लगते हैं। दाँतों में पायरिया नामक रोग हो जाता है।

विटामिन ‘ए’ की अधिक मात्रा से होने वाली हानियाँ- यदि बच्चों में विटामिन ‘ए’ की मात्रा बढ़ जाए तो बच्चों की त्वचा सूख जाती है। हाथों-पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। एक साधारण व्यक्ति में इस विटामिन की मात्रा बढ़ने से कमज़ोरी एवं थकावट महसूस होने लगती है। शरीर को सुस्ती और बेचैनी होने लगती है। कब्ज, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द रहता है। आँखों में खून बहने के चिह्न प्रतीत होते हैं।

प्रश्न 4.
विटामिन ‘बी’ कम्पलैक्स समूह किसे कहते हैं ? इसके प्राप्ति के स्रोतों के बारे में लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘बी'(Vitamin-B) यह कई विटामिनों का मिश्रण है। इस में विटामिन बी-1, बी-2, तथा बी-12 मिले रहते हैं। यह विटामिन बी-कम्पलैक्स (B-Complex) के नाम से जाना जाता है।

विटामिन ‘बी’ के कार्य (Functions of Vitamin-B) विटामिन ‘बी’ के कार्य इस प्रकार हैं –

  1. इस विटामिन से नर्वस सिस्टम (नाड़ी प्रणाली) ठीक रहता है।
  2. यह नाड़ियों, पेशियों, दिल और दिमाग को शक्ति प्रदान करता है।
  3. भूख को बढ़ाता है।
  4. चर्म रोगों से सुरक्षा करता है।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—यह दूध, दही, मक्खन, पनीर, दालों, अनाज, सोयाबीन, मटर, अण्डे, हरी और पत्तों वाली सब्जियों, जैसे-पालक, बन्दगोभी, शलगम, टमाटर, प्याज़ और सलाद आदि में पाया जाता है।

प्रश्न 5.
विटामिन ‘सी’ क्या है ? इसके कार्य लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘सी’ (Vitamin C) विटामिन ‘सी’ पानी में घुलनशील है। इसके निम्नलिखित कार्य हैं –

  1. यह विटामिन लहू (खून, रक्त) को साफ़ रखता है।
  2. दांतों को मजबूत करता है।
  3. ज़ख्मों और टूटी हुई हड्डियों को भी शीघ्र ठीक करता है।
  4. शरीर की छूत की बीमारियों से रक्षा करता है।
  5. गले को ठीक रखता है।
  6. जुकाम से बचाता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (1)

प्राप्ति के स्रोत (Sources)- यह प्रायः रसदार और खट्टे पदार्थों में होता है। जैसेसंतरा, माल्टा, मुसम्मी, अंगूर, अनार, नींबू, अमरूद और आंवला आदि। इसके अतिरिक्त हरी सब्जियों, जैसे टमाटर, बन्दगोभी, गाजर, पालक, शलगम आदि में भी मिलता है।

विटामिन ‘सी’ की कमी से होने वाली हानियाँ-विटामिन ‘सी’ की कमी से ‘स्कर्वी’ रोग हो जाता है। हाथों-पैरों में दर्द और सूजन आ जाती है। हड्डियों का निर्माण और विकास रुक जाता है और हड़ियां टेढी-मेढी हो जाती हैं। ज़ख्म शीघ्र नहीं भरते और ज़ख्मों में से रक्त बहता है। दाँत कमजोर हो जाते हैं। मसूड़ों में से रक्त बहने लग जाता है। त्वचा का रंग पीला हो जाता है। आँखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। छूत के रोग लगने की सम्भावना बढ़ जाती है।

प्रश्न 6.
विटामिन ‘डी’ क्या है ? इस विटामिन की कमी से होने वाली हानियाँ लिखिए।
उत्तर-

विटामिन डी (Vitamin D)-विटामिन ‘डी’ चर्बी में घुलनशील है। इसके कार्य निम्नलिखित हैं
1. यह विटामिन हड्डियों और दाँतों का निर्माण करता है।
2. उन्हें मज़बूत भी बनाता है।
PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (2)
3. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए इसकी बहुत आवश्यकता होती है।

विटामिन ‘डी’ की कमी से होने वाली हानियाँ –
विटामिन ‘डी’ की कमी से मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द होता है। छोटे बच्चों में दमा होने का डर रहता है। इसकी कमी से बच्चों को ‘सोका’ (शरीर का सूखना) रोग हो जाता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 7.
विटामिन ‘ई’ क्या है ? इस विटामिन की प्राप्ति के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘ई’ (Vitamin E)—विटामिन ‘ई’ चर्बी में घुलनशील है । इस विटामिन के कार्य इस प्रकार हैं –

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (3)

  1. यह विटामिन स्त्रियों और पुरुषों में सन्तान उत्पन्न करने की शक्ति को बढ़ाता है।
  2. यह नपुंसकता और बांझपन को रोकता है।

प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह बन्दगोभी, गाजर, सलाद, मटर, प्याज, टमाटर, फूलगोभी में होता है। इसके अतिरिक्त शहद, गेहूँ, चावल, बीजों के तेल, अण्डे की जर्दी, बादाम, पिस्ता, चने की दाल और दलिया में अधिक मात्रा में होता है।

प्रश्न 8.
विटामिन ‘के’ क्या है ? इस विटामिन की कमी से होने वाली हानियाँ लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘के’ (Vitamin K)–विटामिन ‘के’ चर्बी में घुलनशील है। विटामिन ‘के’ के कार्य निम्नलिखित हैं

  1. यह विटामिन ज़ख्मों से रिस रहे रक्त को रोकता है।
  2. उसके जमाव में सहायता करता है।
  3. यह चमड़ी के रोगों से सुरक्षा करता है।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—यह अधिकतर बन्दगोभी, पालक, मछली, सोयाबीन, टमाटर और अण्डे की जर्दी आदि में होता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (4)

विटामिन ‘के’ की कमी से होने वाली हानियाँ-इस विटामिन का निर्माण छोटी आंत में होने के कारण इसकी कमी बहुत कम होती है। यदि किसी को विटामिन ‘के’ की कमी हो तो उसे चोट लगने से उसका रक्त बहना बंद नहीं होता। त्वचा खुरदरी हो जाती है। जिगर की बीमारियां और दस्त लग जाते हैं। खून की कमी से सम्बन्धित रोग लग जाते हैं। समय से पूर्व (Pre Mature) पैदा होने वाले बच्चों में इस विटामिन की कमी रहती है।

Physical Education Guide for Class 8 PSEB विटामिन Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
विटामिन की किस्में हैं –
(क) विटामिन A
(ख) विटामिन B
(ग) विटामिन C और D
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2.
विटामिन D कहाँ से प्राप्त होता है ?
(क) दूध से
(ख) अनाज से
(ग) फलों से
(घ) धूप से।
उत्तर-
(घ) धूप से।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 3.
बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?
(क) विटामिन C
(ख) विटामिन A
(ग) विटामिन K
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) विटामिन C

प्रश्न 4.
किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है ?
(क) विटामिन C
(ख) विटामिन A
(ग) विटामिन D
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) विटामिन C

प्रश्न 5.
विटामिन की कमी से कौन-कौन से रोग लग जाते हैं ?
(क) अंधराता और चमड़ी के रोग
(ख) भूख नहीं लगती
(ग) अनीमिया रोग हो जाता है
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन छः प्रकार के होते हैं– A, B, C, D, E और K |

प्रश्न 2.
अंधराता रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर-
यह रोग विटामिन A की कमी के कारण होता है।

प्रश्न 3.
किस विटामिन की कमी के कारण स्कर्वी रोग हो जाता है?
उत्तर-
विटामिन C की कमी के कारण।

प्रश्न 4.
बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी के कारण हो जाता है?
उत्तर-
विटामिन B की कमी के कारण।

प्रश्न 5.
पायोरिया रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?
उत्तर-
विटामिन C की कमी के कारण।

प्रश्न 6.
बांझपन का रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर-
विटामिन E की कमी के कारण।

प्रश्न 7.
कौन-से विटामिन पानी में घुलनशील नहीं हैं ?
उत्तर-
विटामिन C, D, E और K ।

प्रश्न 8.
जीवन तत्त्व किन्हें कहते हैं?
उत्तर-
विटामिनों को।

प्रश्न 9.
पानी में घुलनशील विटामिन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
विटामिन B तथा C ।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन क्या होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins)-विटामिन ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। अब तक कई प्रकार के विटामिनों की खोज की जा चुकी है, परन्तु प्रमुख विटामिन छ:- ही हैं। ये हैं-विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’। इनमें विटामिन ‘बी’ और ‘सी’ पानी में घुलनशील हैं और शेष विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’ चर्बी में घुलनशील होते हैं। विटामिन एक प्रकार के विशेष पदार्थों में पाए जाते हैं। भोजन में विटामिनों का उचित मात्रा में होना बहुत ज़रूरी है। विटामिन का जीवन के लिए बहुत अधिक महत्त्व अनुभव करते हुए इन्हें ‘जीवन दाता’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
विटामिन ‘ए’ के काम और प्राप्ति के स्रोत लिखो।
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ (Vitamin A)-विटामिन ‘ए’ के काम निम्नलिखित हैं –

  1. इससे आँखों की ज्योति बढ़ती है।
  2. भूख बढ़ती है।
  3. पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
  4. यह विटामिन शरीर के विकास और शक्ति की वृद्धि में योगदान देते हैं।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (5)

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—ये अधिकतर, दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डों, मछली, पत्तों वाली सब्जियों जैसे पालक और ताज़ी सब्जियों जैसे गाजर, बन्दगोभी, टमाटर तथा केले, संतरे, आम, पपीता और अनानास आदि फलों में मिलते हैं।

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ई’ और ‘के’ के प्राप्ति स्त्रोत लिखें।
उत्तर-
विटामिन ‘ई’ की प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह बन्दगोभी, गाजर, सलाद, मटर, प्याज, टमाटर, फूलगोभी में होता है। इसके अतिरिक्त शहद, गेहूं, चावल, बीजों के तेल, अण्डे की जर्दी, बादाम, पिस्ता, चने की दाल और दलिया में अधिक मात्रा में होता है।
विटामिन ‘के’ की प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह अधिकतर बन्दगोभी, पालक, मछली, सोयाबीन, टमाटर और अण्डे की जर्दी आदि में होता है।

प्रश्न 4.
हमारे शरीर को विटामिन की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर-
हमारे शरीर को विटामिनों की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से होती है –

  1. विटामिन हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखते हैं।
  2. विटामिन हमारे शरीर में वृद्धि और विकास में सहायता करते हैं।
  3. विटामिन से हमें भूख लगती है।
  4. विटामिन हमारे रक्त को साफ करते हैं और इसमें बढ़ावा करते हैं।
  5. हड्डियों और दाँतों को मज़बूत रखते हैं।
  6. विटामिन हमारे शरीर में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करते हैं।
  7. त्वचा के रोगों को ठीक करते हैं।
  8. वे हमारे शरीर को ताकत देते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

Punjab State Board PSEB 12th Class Sociology Book Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Sociology Chapter 4 जाति असमानताएं

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (TEXTUAL QUESTIONS)

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न ।

A. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जाति की कौन-सी विशेषता नहीं है ?
(क) अर्जित दर्जा
(ख) पूर्वजों का व्यवसाय
(ग) अपवित्र-पवित्र भेदभाव
(घ) सजातीयता।
उत्तर-
(क) अर्जित दर्जा।

प्रश्न 2.
जाति का परम्परागत सिद्धान्त किसके विचारों पर आधारित है ?
(क) जी०एस०घूर्ये
(ख) जी०एन० मजूमदार
(ग) लुईस डयूमोंट
(घ) जे०एच०हट्टन।
उत्तर-
(ख) जी०एन०मजूमदार ।

प्रश्न 3.
किस जाति को ‘द्विज जन्मा’ नहीं कहा जाता ?
(क) ब्राह्मण
(ख) क्षत्रिय
(ग) वैश्य
(घ) शूद्र।
उत्तर-
(घ) शूद्र।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 4.
बोटोमोर के अनुसार, सामाजिक स्तरीकरण की कौन-सी विशेषता नहीं है :
(क) दासता
(ख) जाति
(ग) वर्ण
(घ) लिंग।
उत्तर-
(घ) लिंग।

प्रश्न 5.
कौन-सा संस्कार, जो व्यक्ति को ‘द्विज जन्मा’ बनाते हैं-
(क) जातिकर्म
(ख) जन्म-संस्कार
(ग) उपनयन संस्कार
(घ) नामकरण।
उत्तर-
(ग) उपनयन संस्कार।

प्रश्न 6.
‘अन्त्यज’ अवधारणा व्याख्या करता है-
(क) स्पृश्य-शूद्र
(ख) अस्पृश्य-शूद्र
(ग) भूमिहीन कृषक
(घ) जनजातियाँ।
उत्तर-
(ख) अस्पृश्य-शूद्र।

प्रश्न 7.
समाज का कौन-सा वर्ग ‘भेदभाव सुरक्षा नीति’ से जुड़ा है-
(क) उच्च वर्ग
(ख) मध्य वर्ग
(ग) अनुसूचित जातियाँ
(घ) प्रबल जातियाँ।
उत्तर-
(ग) अनुसूचित जातियाँ।

B. रिक्त स्थान भरें-

1. ………………… अपनी जाति पहचान की गहन समझ है।
2. जाति एक ………………. दर्जा है।
3. जाति प्रथा में ………………. एवं . ………………. विवाह होते हैं।
4. ‘द्विज जन्मा’ अवधारणा का अर्थ ………………. जन्म है।
5. व्यावसायिक सिद्धान्त ………………. विचार से सम्बन्धित है।
उत्तर-

  1. जाति चेतना
  2. प्रदत्त
  3. सजातीय, विजातीय
  4. दोबारा
  5. अलौकिकता की दार्शनिकता।

C. सही/ग़लत पर निशान लगाएं-

1. वर्ण व्यवस्था में, व्यक्ति की गतिशीलता की संभावना नहीं थी।
2. अस्पृश्य जाति को अंत्याज नाम से जाना जाता है।
3. जाति भारतीय समाज की प्रबल सामाजिक व्यवस्था है।
4. जाति एक सजातीय समूह है।
5. नागरिक व धार्मिक अयोग्यताएं व सुविधाएं अस्पृश्यता को बढ़ावा नहीं देती।
उत्तर-

  1. गलत
  2. सही
  3. सही
  4. सही
  5. गलत।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

D. निम्नलिखित शब्दों का मिलान करें-

कॉलम ‘ए’ — कॉलम ‘बी’
वैश्य — अलौकिकता की दार्शनिकता पर आधारित
ब्राह्मण — जाति से बाहर विवाह
विजातीय — लाल
रक्तवर्ण — व्यापार एवं व्यवसाय
परम्परागत सिद्धांत — धार्मिक रस्मों एवं रिवाज़ों को निभाना।
उत्तर-
कॉलम ‘ए’ — कॉलम ‘बी’
वैश्य — व्यापार एवं व्यवसाय
ब्राह्मण — धार्मिक रस्मों एवं रिवाज़ों को निभाना।
विजातीय –जाति से बाहर विवाह
रक्तवर्ण — लाल
परम्परागत सिद्धांत — अलौकिकता की दार्शनिकता पर आधारित

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1. सामाजिक श्रम विभाजन जो उपलब्धियों पर आधारित है उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर-उसे वर्ग व्यवस्था कहते हैं।

प्रश्न 2. रक्षात्मक सेवाओं के साथ कौन संबंधित है ?
उत्तर-रक्षात्मक सेवाओं के साथ अनुसूचित जातियां संबंधित हैं।

प्रश्न 3. अपनी ही जाति/समूह में विवाह को क्या कहते हैं ?
उत्तर-अपनी ही जाति/समूह में विवाह को सजातीय विवाह कहते हैं।

प्रश्न 4. जाति व्यवस्था पदानुसार के किस मॉडल पर आधारित है ?
उत्तर-वर्ण व्यवस्था के मॉडल पर।

प्रश्न 5. धार्मिक-सांस्कृतिक प्रकृति का दूसरा जन्म किस संस्कार पर आधारित है ?
उत्तर-उपनयन संस्कार पर।

प्रश्न 6. वर्ण क्या है ?
उत्तर-वर्ण एक ऐसा समूह है जो पेशे पर आधारित होता है अर्थात् एक ही पेशे को करने वाले लोग एक ही वर्ण के होते हैं।

प्रश्न 7. ‘शुद्धता-अशुद्धता सिद्धान्त’ से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-जाति व्यवस्था में प्रथम तीन जातियों-ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य को शुद्ध समझा जाता था तथा निम्न जातियों को अशुद्ध समझा जाता था।

प्रश्न 8. जाति का उद्भव जिस अवधारणा से हुआ है उसे पहचानो।
उत्तर-शब्द जाति अंग्रेज़ी भाषा के शब्द Caste का हिंदी रूपांतरण है जो पुर्तगाली भाषा के शब्द CASTA से उत्पन्न हुआ है।

प्रश्न 9. किस वर्ण को जाति से बाहर समझा जाता है उसका नाम बताएं ?
उत्तर-निम्न जाति वर्ण को जाति से बाहर समझा जाता था।

प्रश्न 10. पदानुसार व्यवस्था के वर्ण मॉडल का उल्लेख करें।
उत्तर-वर्ण व्यवस्था में चार वर्ण मिलते थे-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा निम्न जातियां ।

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न-

प्रश्न 1.
जाति व्यवस्था क्या है ?
उत्तर-
रिज़ले के अनुसार, “जाति परिवारों या परिवारों के समूहों का एक संकलन है जिसका सामान्य नाम होता है, जो एक काल्पनिक पूर्वज-मानव या देवता से सामान्य उत्पत्ति का दावा करता है। यह एक ही परम्परात्मक व्यवसाय करने पर बल देता है और एक सजातीय समुदाय के रूप में उनके द्वारा मान्य होता है जो अपना ऐसा मत व्यक्त करने के योग्य है।”

प्रश्न 2.
आरोपित दर्जा क्या है ?
उत्तर-
वह दर्जा जो व्यक्ति को बिना किसी परिश्रम के केवल अपने परिवार, आयु, जाति के आधार पर प्राप्त होता है, उसे आरोपित दर्जा कहते हैं। जाति व्यवस्था में प्रथम तीन जातियों को उच्च स्थिति प्राप्त होती थी तथा निम्न जाति को निम्न स्थिति प्राप्त होती थी।

प्रश्न 3.
परम्परागत रूप से वर्गों से जुड़े व्यवसाय का उल्लेख करें।
उत्तर-

  • ब्राह्मण वर्ण-पढ़ना, पढ़ाना तथा धार्मिक कार्य पूर्ण करना।
  • क्षत्रिय वर्ण-लड़ना, राज्य करना तथा शासन प्रबन्ध संभालना।
  • वैश्य वर्ण-व्यापार करना व कृषि करना।
  • निम्न वर्ण-प्रथम तीन वर्गों की सेवा करना।

प्रश्न 4.
जाति गतिशीलता क्या है ?
उत्तर-
जाति गतिशीलता का अर्थ है अपनी जाति को छोड़कर दूसरी जाति को अपना लेना। चाहे परम्परागत रूप में यह संभव नहीं है परन्तु आधुनिक समय में संस्कृतिकरण, पश्चिमीकरण जैसी प्रक्रियाओं के कारण निम्न जातियों के लोग उच्च जातियों के ढंगों को अपना कर जाति गतिशीलता बढ़ा रहे हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

IV. दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
जी०एस० घूर्ये द्वारा जाति की दी गई विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर-
घूर्ये ने जाति व्यवस्था की छः विशेषताएं दी हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है-

  • समाज का खण्डात्मक विभाजन।
  • पदानुसार विभाजन।
  • भोजन व सामाजिक व्यवहार पर नियंत्रण।
  • नागरिक व धार्मिक अयोग्यताएँ एवं सुविधाएँ।
  • व्यवसाय के अनियंत्रित अवसरों का अभाव।
  • विवाह पर नियंत्रण।

प्रश्न 2.
‘जाति के उद्भव’ का परम्परागत सिद्धान्त क्या है ?
अथवा
जाति के उद्भव का परम्परागत सिद्धान्त लिखो।
उत्तर-
जाति के उद्भव का परम्परागत सिद्धान्त धार्मिक ग्रन्थों में जाति की उत्पत्ति के उल्लखों पर आधारित है। ऋग्वेद के पुरुषसूक्त श्लोक के अनुसार ब्रह्मा के मुँह से ब्राह्मण वर्ण, बाजुओं से क्षत्रिय वर्ण, जांघों से वैश्य वर्ण व पैरों से निम्न वर्ण उत्पन्न हुए। महाभारत के शान्तिपर्व तथा मनुस्मृति में भी ऐसा ही बताया गया है। इस प्रकार वर्णों की उत्पत्ति ब्रह्मा से हुई मानी गई है।
इसके आलोचक यह तर्क देते हैं कि वर्ण तथा जाति दो अलग-अलग धारणाएं हैं। वर्ण कर्म पर आधारित होता है जबकि जाति का आधार जन्म है। वास्तव में वर्ण जाति प्रथा का मुख्य आधार है जिसने उद्विकासीय क्रम में जाति का रूप ले लिया था।

प्रश्न 3.
जाति के उद्भव का व्यावसायिक सिद्धान्त क्या है ?
अथवा
जाति के उद्भव के व्यावसायिक सिद्धान्त पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
नेसफील्ड ने जाति की उत्पत्ति का व्यावसायिक सिद्धान्त दिया था। उसके अनुसार केवल व्यवसाय ही जाति की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी है। सभी पेशे एक समान नहीं होते। जिन लोगों ने उच्च पेशा अपना लिया उनकी स्थिति ऊँची हो गई तथा निम्न पेशा अपनाने वाले व्यक्तियों की स्थिति निम्न हो गई।

इसके विरोध में आलोचक यह तर्क देते हैं कि इस सिद्धान्त में जाति के धार्मिक तत्त्वों की उपेक्षा की गई है। भारत में वर्तमान समय में 2/3 जनसंख्या कृषि से जुड़ी है। अगर व्यवसाय को आधार माना जाए तो कृषि से जुड़ी जनता की जाति एक ही होगी।

प्रश्न 4.
जाति की गतिशीलता को दिखलाने वाले तत्त्वों का वर्णन करें।
उत्तर-

  • समाज सुधार आंदोलनों ने जाति व्यवस्था में काफ़ी परिवर्तन ला दिया।
  • भारत सरकार के प्रयासों तथा कानूनों के बनने के कारण भी जाति व्यवस्था परिवर्तित हो रही है।
  • अंग्रेजों ने भारत में कई प्रक्रियाएं शुरू की जिससे जाति व्यवस्था में गतिशीलता आई।
  • उद्योगों के प्रसार के कारण सभी जातियों के लोग इकट्ठे मिल कर कार्य करने लग गए जिस कारण जाति प्रथा के बंधन कमजोर हो गए।
  • आधुनिक शिक्षा के प्रसार ने भी जाति व्यवस्था की गतिशीलता में सहायता की। (vi) यातायात तथा संचार साधनों के विकास के कारण भी जाति व्यवस्था कमजोर हो गई।

V. अति दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आप जाति से क्या समझते हैं ? जाति व वर्ण के पारस्परिक अन्तर को स्पष्ट करें।
अथवा जाति से आपका क्या अभिप्राय है ?
अथवा
जाति से आपका क्या अभिप्राय है ? जाति और वर्ण के मध्य अन्तर को बताइए।
अथवा
सामाजिक स्तरीकरण के रूप में जाति की व्याख्या कीजिए।
अथवा
जाति को परिभाषित कीजिए।
अथवा
जाति व्यवस्था की सामाजिक स्तरीकरण के रूप में व्याख्या कीजिए।
अथवा
जाति से आपका क्या अभिप्राय है? जाति तथा वर्ण के मध्य अन्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
वैसे तो प्राचीन समय से भारतीय समाज में बहुत सी संस्थाएं नई आ रही हैं, परन्तु जाति व्यवस्था उन सभी में से सबसे महत्त्वपूर्ण संस्था है जिसने न केवल भारतीय समाज को विघटित होने से बचाया बल्कि इसने भारतीय समाज को एक सूत्र में भी बाँध कर रखा। जाति व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका तथा स्थिति उसकी जाति के अनुसार निश्चित हो जाती थी। यह माना जाता है कि प्राचीन समय में मौजूद वर्ण व्यवस्था में से ही जाति व्यवस्था की उत्पत्ति हुई। वर्ण व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति का कार्य निश्चित होता था तथा सम्पूर्ण समाज चार भागों में विभाजित था। धीरेधीरे वर्ण व्यवस्था में कठोरता आ गई तथा इसने जाति व्यवस्था का रूप ले लिया। व्यक्ति की स्थिति तथा भूमिका उसकी जाति के अनुसार निश्चित हो गई तथा सामाजिक व्यवस्था ठीक ढंग से चलने लगी।

शब्द जाति अंग्रेजी भाषा के शब्द Caste का हिन्दी रूपांतर है। शब्द Caste पुर्तगाली भाषा के शब्द Casta में से निकला है जिसका अर्थ नस्ल अथवा प्रजाति है। शब्द Caste लातीनी भाषा के शब्द Castus से भी सम्बन्धित है जिसका अर्थ शुद्ध नस्ल है। प्राचीन समय में चली आ रही जाति व्यवस्था जन्म पर आधारित होती थी तथा व्यक्ति जिस जाति में पैदा होता था वह उसे तमाम आयु परिवर्तित नहीं कर सकता था। प्राचीन समय में तो व्यक्ति के जन्म से ही उसका कार्य, उसकी सामाजिक स्थिति निश्चित हो जाते थे क्योंकि उसे अपनी जाति का परंपरागत पेशा अपनाना पड़ता था तथा उसकी जाति की सामाजिक स्थिति के अनुसार ही उसकी सामाजिक स्थिति निश्चित हो जाती थी। जाति व्यवस्था अपने सदस्यों के जीवन पर बहुत-सी पाबन्दियां लगाती थीं तथा प्रत्येक व्यक्ति के लिए इन पाबन्दियों को मानना आवश्यक होता था। __इस प्रकार जाति व्यवस्था एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें व्यक्ति के ऊपर जाति के नियमों के अनुसार कई पाबंदियां थीं। जाति एक अन्तर्वैवाहिक समूह होता है जो अपने सदस्यों के जीवन सम्बन्धों, पेशे इत्यादि के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध रखता है। यह व्यवस्था भारतीय समाज के महत्त्वपूर्ण आधारों में से एक थी तथा यह इतनी शक्तिशाली थी कि कोई भी व्यक्ति इसके विरुद्ध कार्य करने का साहस नहीं करता था।

परिभाषाएं (Definitions): जाति व्यवस्था की कुछ परिभाषाएं प्रमुख समाजशास्त्रियों तथा मानव वैज्ञानिकों द्वारा दी गई हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है

  • राबर्ट बीयरस्टेड (Robert Bierstdt) के अनुसार, “जब वर्ग व्यवस्था की संरचना एक अथवा अधिक विषयों पर पूर्णतया बंद होती है तो उसे जाति व्यवस्था कहते हैं।”
  • रिज़ले (Rislay) के अनुसार, “जाति परिवारों अथवा परिवारों के समूह का संकलन है जिसका एक समान नाम होता है तथा जो काल्पनिक पूर्वज-मनुष्य अथवा दैवीय के वंशज होने का दावा करते हैं, जो समान पैतृक कार्य अपनाते हैं तथा वह विचारक जो इस विषय पर राय देने योग्य हैं, इसे समजातीय समूह मानते हैं।”
  • ब्लंट (Blunt) के अनुसार, “जाति एक अन्तर्वैवाहिक समूह अथवा अन्तर्वैवाहिक समूहों का एकत्र है जिसका एक नाम है, जिसकी सदस्यता वंशानुगत है, जो अपने सदस्यों पर सामाजिक सहवास के सम्बन्ध में कुछ प्रतिबन्ध लगाती है, एक आम परम्परागत पेशे को अपनाती है अथवा एक आम उत्पत्ति की दावा करती है तथा साधारणतया एक समरूप समुदाय को बनाने वाली समझी जाती है।”
  • मार्टिनडेल तथा मोना चेसी (Martindale and Mona Chesi) के अनुसार, “जाति व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जिसमें किसी व्यक्ति के कर्त्तव्य तथा विशेषाधिकार जन्म से ही निश्चित होते हैं, जिसे संस्कारों तथा धर्म की तरफ से मान्यता तथा स्वीकृति प्राप्त होती है।”
  • के० एल० केतकर (K.L. Ketkar) के अनुसार, “जाति एक सामाजिक समूह है जिसकी दो विशेषताएं हैं (a) सदस्यता उन व्यक्तियों तक सीमित होती है तथा जो उस जाति में जन्म लेने वाले व्यक्ति उस जाति में शामिल होते हैं (b) सदस्य एक सामाजिक नियम द्वारा समूह से बाहर विवाह करने से रोके जाते हैं।”
  • कूले (Cooley) के अनुसार, “जब श्रेणी लगभग निश्चित रूप से पैतृक होती है तो हम उसे जाति कहते हैं।”
  • मैकाइवर तथा पेज (Maclver and Page) के अनुसार, “जब स्थिति पूर्णतया पूर्वनिश्चित होती है, मनुष्य बिना किसी उम्मीद को लेकर पैदा होते हैं तो वर्ग जाति का रूप ले लेता है।”

वर्ण व जाति में अंतर (Difference between Varna and Caste):

साधारणतया वर्ण तथा जाति को एक जैसे अर्थों में लिया जाता था तथा दोनों के समान अर्थ ही निकाल लिए जाते थे। साधारण व्यक्ति दोनों को एक जैसी ही चीज़ समझता है। परन्तु अगर ध्यान से देखा जाए तो दोनों ही अलग-अलग धारणाएं हैं तथा दोनों में बहुत अन्तर है। यह अन्तर इस प्रकार है-

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं 1 (1)PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं 1 (2)

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 2.
जाति के जन्म की परम्परागत तथा व्यावसायिक सिद्धान्त इनके उद्भव या जन्म की सम्पूर्ण तस्वीर पेश नहीं करते। विस्तार सहित लिखें।
उत्तर-
वास्तव में जाति की उत्पत्ति के केवल परम्परागत तथा व्यावसायिक सिद्धान्त ही नहीं बल्कि कई अन्य सिद्धान्त भी हैं जो इसकी उत्पत्ति के बारे में दिए जाते हैं। इस कारण ही परम्परागत तथा व्यावसायिक सिद्धान्त जाति की उत्पत्ति की सम्पूर्ण तस्वीर पेश नहीं करते। इन सभी का वर्णन इस प्रकार है

  1. परम्परागत सिद्धान्त।
  2. प्रजातीय सिद्धान्त।
  3. भौगोलिक सिद्धान्त।
  4. व्यावसायिक अथवा पेशे से सम्बन्धित सिद्धान्त।
  5. विकासवादी सिद्धान्त।
  6. धार्मिक सिद्धान्त।
  7. माना सिद्धान्त। अब हम इनका वर्णन विस्तार से करेंगे

1. परम्परागत सिद्धान्त (Traditional Theory) जाति व्यवस्था की उत्पत्ति के सम्बन्ध में परम्परागत सिद्धान्त हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में दिया गया है। वैदिक साहित्य में सबसे प्राचीन व्याख्या ऋग्वेद के पुरुष सूक्त के एक मन्त्र पर आधारित है। इस मन्त्र के अनुसार चार वर्णों की उत्पत्ति ब्रह्मा के अलग-अलग अंगों से हुई थी। ब्राह्मण, ब्रह्मा के मुख से, क्षत्रिय ब्रह्मा की बाजुओं से, वैश्य जांघों से तथा चौथा वर्ण पैरों से उत्पन्न हुआ था। मनु ने भी मनुस्मृति में इसकी व्याख्या करते हुए चारों वर्गों के कार्य दिए थे। ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न होने के कारण ब्राह्मण शिक्षा देगा, क्षत्रिय बाजुओं से उत्पन्न हुए हैं इसलिए वह हथियारों का प्रयोग करके अन्य लोगों की रक्षा करेगा, वैश्य कृषि, व्यापार पशुपालन का कार्य करेगा तथा क्योंकि चौथा वर्ण पैरों से उत्पन्न हुआ था इसलिए वह ऊपर जाने वाले तीन वर्गों की सेवा करेगा। __ महाभारत में भी यह बताया गया है कि अलग-अलग जातियां तथा उपजातियां कैसे उत्पन्न हुईं। वैदिक काल में अनुलोम विवाह होते थे, परन्तु प्रतिलोम विवाह नहीं। क्योंकि प्रतिलोम विवाह को मान्यता प्राप्त नहीं थी इसलिए इस विवाह से पैदा हुए बच्चे को माता-पिता का वर्ण नहीं मिलता था। उन्हें हिन्दू समाज से अलग कर दिया गया तथा आगे चल कर यह निम्न जातियां तथा उपजातियां बन गईं।

परन्तु परम्परागत सिद्धान्त की आलोचना होती है क्योंकि इस सिद्धान्त में वर्ण व्यवस्था का वर्णन मिलता है न कि जाति व्यवस्था का। समाजशास्त्रियों के अनुसार वर्ण तथा जाति अलग-अलग है। वह यह भी नहीं मानते कि सभी जातियां तथा उपजातियां अनुलोम तथा प्रतिलोम विवाह के कारण उत्पन्न हुई होंगी। कई विद्वान् मनु की आलोचना करते हैं कि जातियों का विभाजन वर्ण व्यवस्था के कारण उत्पन्न नहीं हुआ। अगर इस तरह होता तो उपजातियों की संख्या मुख्य जातियों की तुलना में कम होती, परन्तु स्थिति इसके विपरीत होती है।

2. प्रजातीय सिद्धान्त (Racial Theory)-बहुत-से विद्वानों ने जाति व्यवस्था की उत्पत्ति के लिए प्रजातीय सिद्धान्त दिया है। रिज़ले, मैकाइवर, मैक्स वैबर, क्रोबर, इत्यादि के अनुसार जाति प्रथा के उत्पन्न होने में प्रजातीय तत्त्व महत्त्वपूर्ण है। घूर्ये, मजूमदार, दत्त इत्यादि भी इसे महत्त्वपूर्ण मानते हैं। रिज़ले के अनुसार जाति प्रथा की उत्पत्ति के लिए तीन कारक उत्तरदायी हैं। (i) प्रजातीय मेल-जोल (ii) मेल-जोल से उत्पन्न अन्तरी मिश्रण तथा (ii) वर्ग भेद की भावना।
भारत में जाति व्यवस्था का आरम्भ इण्डो आर्य लोगों के आने के बाद शुरू हुई। इस प्रजाति का समाज चार भागों में विभाजित था तथा भारत आने के पश्चात् इन्होंने यह सिद्धान्त यहां पर भी लागू किया। आर्य लोगों ने भारत के मूल निवासियों को हरा कर उनके साथ एक पक्षीय वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए क्योंकि आर्य लोगों के पास स्त्रियां कम थीं। यहां अनुलोम विवाह की प्रथा शुरू हुई। आर्य लोगों ने अपनी लड़कियों के विवाह भारतीय लोगों से न किए जिस कारण प्रतिलोम विवाह को मान्यता न मिली। जब आर्य लोगों की आवश्यकताएं पूर्ण हो गईं तो उन्होंने अनुलोम विवाह बन्द कर दिए। अनुलोम विवाह के कारण प्रजातीय मिश्रण बढ़ गया तथा अलग-अलग जातियां अस्तित्व में आ गईं।

घूर्ये के अनुसार आर्य लोगों ने जीत प्राप्त करने के बाद अपने आपको भारत के मूल निवासियों से ऊँचा दर्जा दिया। उन्होंने अपने आपको ऊपर वाले तीन वर्षों में रखा तथा मूल निवासियों को दासों का दर्जा दिया। उन्होंने अपनी प्रजातीय शुद्धता कायम रखने के लिए मूल निवासियों से अलग रहने की नीति अपनाई। समय बीतने के साथ-साथ समाज उच्च तथा निम्न दर्जे के समूहों में विभाजित हो गया। इस कारण घुर्ये के अनुसार जाति प्रथा इण्डो आर्यन संस्कृति में ब्राह्मणों की देन है।

मजूमदार के अनुसार संस्कृति के संघर्ष तथा प्रजातीय मेल-जोल ने भारत में उच्च की तथा निम्न दर्जे के समूहों की रचना की। प्रजातीय मिश्रण कई कारणों की वजह से था जैसे आर्य लोगों में स्त्रियों कमी, उन्नत द्राविड़ संस्कृति, उनकी मातृ प्रधान व्यवस्था, देवी-देवताओं की पूजा, एक स्थान पर जीवन व्यतीत करने की इच्छा, अलग-अलग रीति-रिवाज इत्यादि। आर्य लोगों की द्राविड़ लोगों के ऊपर जीत के पश्चात् उनका आपस में मेलजोल तथा सांस्कृतिक संघर्ष चलता रहा। इस कारण कई सामाजिक समूहों का निर्माण हुआ जो अन्तर्वैवाहिक बन गए। यहां प्रत्येक समूह अथवा जाति का दर्जा उस समूह के रक्त की शुद्धता तथा दूसरे समूहों से अलग रहने के आधार पर निर्धारित हो गए।

प्रजातीय सिद्धान्त की आलोचना होती है क्योंकि इस सिद्धान्त ने वैवाहिक सम्बन्धों पर रोक के बारे में तो बताया है, परन्तु खाने-पीने के नियमों का कोई जिक्र नहीं किया है। मुसलमान तथा ईसाई सांस्कृतिक भिन्नता होने के कारण जाति का रूप धारण नहीं कर सके तथा जाति प्रथा की उत्पत्ति कई कारणों की वजह से हुई है। केवल एक ही कारण को इसकी उत्पत्ति का कारण नहीं माना जा सकता।

3. भौगोलिक सिद्धान्त (Geographical Theory)-जाति प्रथा की उत्पत्ति के सम्बन्ध में भौगोलिक सिद्धान्त गिलबर्ट (Gilbert) ने दिया है। उसके अनुसार जातियों का निर्माण अलग-अलग समूहों के देश के अलग-अलग भागों में बसने के कारण हुआ है। यह विचार तमिल साहित्य में दिया गया है। इस विचार की पुष्टि कई उदाहरणों से होती है। जैसे सरस्वती नदी के किनारे रहने वाले ब्राह्मणों को सारस्वत ब्रह्मण कहा जाने लगा तथा कन्नौज में रहने वालों को कन्नौजिया कहा जाने लगा। इस प्रकार कई अन्य जातियों के नाम भी उनके निवास स्थान के आधार पर पड़ गए। परन्तु इस सिद्धान्त को अधिकतर विद्वानों ने नकार दिया है क्योंकि किसी भी भौगोलिक क्षेत्र में कई जातियां मिलती हैं, परन्तु उन सभी के नाम उस क्षेत्र से सम्बन्धित नहीं होते।

4. व्यवसाय अथवा पेशे से सम्बन्धित सिद्धान्त (Occupational Theory)-व्यवसाय अथवा पेशे के आधार पर जाति प्रथा की उत्पत्ति का सिद्धान्त नैसफील्ड तथा डाहलमैन (Nesfield and Dahlmann) ने दिया है। नैसफील्ड के अनुसार जातियों की उत्पत्ति अलग-अलग पेशों के आधार पर हुई। उन्होंने प्रजातीय कारक को नकार दिया है। जाति प्रथा के अस्तित्व में आने से बहुत पहले ही नसली मिश्रण काफ़ी बढ़ चुका था। उसके अनुसार जाति प्रथा की उत्पत्ति धर्म के कारण भी नहीं हुई है क्योंकि धर्म वह कठोर आधार नहीं दे सकता जो जाति प्रथा के लिए आवश्यक है। इस प्रकार नैसफील्ड के अनुसार व्यवसाय अथवा पेशा ही जाति प्रथा की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी है।

डाहलमैन के अनुसार शुरू में भारतीय समाज तीन भागों में बंटा हुआ था-पुरोहित, शासक तथा बुर्जुआ। इन तीनों वर्गों के पेशे धार्मिक, राजनीतिक तथा आर्थिक क्रियाओं से सम्बन्धित थे। इनके समूह पेशे तथा रिश्तों के आधार पर छोटे-छोटे समूहों में विभाजित हो गए। जो समूह पहले व्यावसायिक निगमों के रूप में सामने आए तथा धीरे-धीरे बड़े व्यावसायिक संघों का रूप धारण कर गए, आगे चल कर यह संघ जाति के रूप में विकसित हो गए।
इस सिद्धान्त की भी आलोचना हुई है। जाति प्रथा का धर्म से सीधा सम्बन्ध न बताना ठीक नहीं है। यह सिद्धान्त प्रजातीय कारकों को भी दूर करता है जोकि ठीक नहीं है क्योंकि उच्च तथा निम्न सामाजिक समूहों में कुछ न कुछ प्रजातीय अन्तर अवश्य होता है। इसके साथ ही अगर जाति प्रथा की उत्पत्ति व्यावसायिक संघों के कारण हुई है तो यह केवल भारत में ही क्यों सामने आई यूरोप के देशों में क्यों नहीं। इस प्रकार इस सिद्धान्त में इन बहुत-से प्रश्नों का उत्तर नहीं है।

5. विकासवादी सिद्धान्त (Evolutionary Theory) यह सिद्धान्त डैनज़िल इबैटस्न (Denzil Ibbetson) ने दिया था। उसके अनुसार जाति प्रथा की उत्पत्ति चार वर्णों के आधार पर नहीं हुई बल्कि यह तो आर्थिक आधार पर बने संघों द्वारा हुई है। उसके अनुसार पहले लोग खानाबदोशों की तरह रहते थे तथा जाति प्रथा अस्तित्व में नहीं आई थी। लोगों में आपस में रक्त सम्बन्ध होते थे तथा उच्च निम्न की भावना नहीं थी। परन्तु धीरे-धीरे इकट्ठे रहने से आर्थिक विकास शुरू हुआ तथा लोग कृषि व अन्य कार्य करने लग गए। समय के साथ-साथ आर्थिक जीवन जटिल हो गया तथा श्रम विभाजन की आवश्यकता महसूस होने लग गई। राजाओं का यह कर्त्तव्य बन गया कि वह ऐसी आर्थिक नीति का निर्माण करें जोकि श्रम विभाजन तथा पेशों की भिन्नता पर आधारित हों। इस कारण कई नए आर्थिक वर्ग अस्तित्व में आ गए। एक जैसा कार्य करने से सामुदायिक भावना का विकास हुआ। प्रत्येक संघ ने अपने पेशे सम्बन्धी रहस्यों को गुप्त रखने के लिए अन्तर्विवाह की नीति अपना ली। इस प्रकार जाति वैवाहिक होने के कारण जाति प्रथा की उत्पत्ति हुई। धीरे-धीरे इन समूहों ने सामाजिक पदक्रम में अपना स्थान बना लिया।

इस सिद्धान्त की भी आलोचना हुई है क्योंकि पेशे के आधार पर संघ तो सभी समाजों में होते थे परन्तु जाति प्रथा केवल भारत में ही विकसित क्यों हुई। आर्थिक कारक को बहुत-से कारकों में से एक कारक तो माना जा सकता है परन्तु केवल एक ही कारक नहीं माना जा सकता।

6. धार्मिक सिद्धान्त (Religious Theory)—यह सिद्धान्त होकार्ट (Hocart) तथा सेनार्ट (Senart) ने दिया था। होकार्ट के अनुसार जाति प्रथा की उत्पत्ति तथा भारतीय समाज का विभाजन धार्मिक कर्मकाण्डों के सिद्धान्तों के कारण हुई थी। प्राचीन भारतीय समाज में धर्म का बहुत महत्त्व होता था जिस कारण देवताओं को बलि भी दी जाती थी। बलि की प्रथा में पूजा-पाठ तथा मन्त्र पढ़ना शामिल था जिसमें कई व्यक्तियों की आवश्यकता पड़ती थी। धीरे-धीरे धार्मिक कार्य करने वाले लोग संगठित हो गए तथा उन्होंने अलग-अलग जातियों का रूप धारण कर लिया। होकार्ट के अनुसार प्रत्येक जाति का पेशा पीढ़ी दर पीढ़ी चलता था तथा पेशे का मूल आधार धार्मिक था न कि आर्थिक।।

सेनार्ट के अनुसार भोजन सम्बन्धी प्रतिबंध धार्मिक कारणों की वजह से उत्पन्न हुए तथा लोग जातियों व उपजातियों में विभाजित हो गए। परन्तु कई समाज शास्त्रियों ने इस सिद्धान्त की आलोचना की है तथा कहा है कि जाति प्रथा एक सामाजिक संस्था है न कि धार्मिक संस्था। इसलिए यह सिद्धान्त ठीक नहीं है। वैसे भी जाति व्यवस्था काफ़ी जटिल है तथा इसकी उत्पत्ति का काफ़ी सरल वर्णन किया गया है जोकि ठीक नहीं है।

7. माना सिद्धान्त (Mana Theory)-हट्टन के अनुसार आर्य लोगों के भारत आने से पहले भी जाति व्यवस्था के तत्त्व भारतीय समाज में मौजूद थे। जब आर्य लोग भारत में आए तो उन्होंने इन तत्त्वों को अपने हितों की रक्षा के लिए और सुदृढ़ किया। उनसे पहले भारत में सामाजिक विभाजन अधिक स्पष्ट नहीं था, परन्तु आर्य लोगों ने इसे विभाजित किया तथा स्वयं को इस व्यवस्था में सबसे ऊपर रखा। हट्टन के अनुसार यह तो आरंभिक अवस्था थी। जाति प्रथा के प्रतिबंधों को उसने माना तथा टैबु की सहायता से स्पष्ट किया है। प्राचीन समाजों में माना को न दिखने वाली

अलौकिक शक्ति समझा जाता था जो प्रत्येक प्राणी में होती थी तथा छुने से एक-दूसरे में आ सकती थी। कबाइली लोग यह मानते थे कि माना शक्ति के कारण ही लोगों में अन्तर होते थे। माना के डर से ही कबाइली लोग अन्य तथा बाहर वाले व्यक्तियों से दूर रहते थे तथा अपने समूह में भी उन लोगों को नहीं छूते थे जिन्हें दुष्ट समझा जाता था। इस प्रकार कबीले के लोगों में कुछ चीज़ों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था जिसे टैबु कहते थे। लोगों में यह डर होता था कि टैबु को मानने वाले के ऊपर दैवीय प्रकोप हो जाएगा।

हट्टन के अनुसार माना तथा टैबु को मानने वाले हिन्दुओं, मुसलमानों, पारसियों तथा बुद्ध धर्म को मानने वालों में भी मिलते हैं। आर्य लोगों के भारत आने से पहले भी यहां माना तथा टेबु से सम्बन्धित भेदभाव मिलते थे। इसकी वजह से विवाह, खाने-पीने, कार्य इत्यादि से सम्बन्धित प्रतिबंध अलग-अलग समूहों में मिलते थे। इस कारण जब जाति प्रथा शुरू हुई तो उसमें कई प्रकार की पाबन्दियां लगा दी गईं।

कई विद्वानों ने इस सिद्धान्त की आलोचना की है तथा कहा है कि माना, टैबु तो संसार के अन्य कबीलों में भी मिलते हैं, परन्तु जाति प्रथा कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही कबीलों की संस्कृति पूर्ण भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करती। हट्टन ने कोई ऐसा तथ्य भी पेश नहीं किए जिसके आधार पर माना जा सके कि आर्य लोगों से पहले भी भारत में मूल निवासी माना तथा टैबु के आधार पर बँटे हुए थे। इस प्रकार इस सिद्धान्त की भी आलोचना हुई है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 3.
उन परिवर्तनों का उल्लेख करें जिन्होंने भारत में जाति रहित समाज की संभावनाओं को उजागर किया है।
उत्तर-
पुरानी सभी संस्थाओं की तरह जाति प्रथा में बहुत-से परिवर्तन आ रहे हैं। जाति वास्तव में वैदिक काल में नहीं मिलती थी, परन्तु श्रम विभाजन के कारण समाज में जाति प्रथा आ गईं। धीरे-धीरे यह इतनी बढ़ गई कि अलगअलग जातियां एक-दूसरे से अलग होकर बहुत दूर हो गईं। जातीय संस्तरण में निम्न स्थानों पर मौजूद जातियों को तो बहुत ही दूर कर दिया गया। भारत के ऊपर बहुत-से विदेशी हमलावरों ने आक्रमण किए तथा जाति प्रथा में अलगअलग जातियों ने अपने सदस्यों के ऊपर इन हमलावरों के साथ मेल-जोल पर प्रतिबंध लगा दिए। इस कारण जाति प्रथा और कठोर हो गई। जाति एक प्रकार से बंद समूह बन कर रह गई। 19वीं शताब्दी के बाद भारतीय समाज में बहुत से परिवर्तन आए जिन्होंने जाति व्यवस्था को काफ़ी प्रभावित किया तथा इसका प्रभाव कम हो गया। यह परिवर्तन अचानक नहीं आए। बहुत-से कारकों ने इन परिवर्तनों में अपना योगदान दिया जिनका वर्णन निम्नलिखित है

1. सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन (Socio-religious reform movements)-भारत में अंग्रेज़ी साम्राज्य के स्थापित होने से पहले भी कुछ धार्मिक लहरों ने जाति प्रथा की आलोचना की थी। बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म से लेकर इस्लाम तथा सिख धर्म ने भी जाति प्रथा का खण्डन किया। इनके साथ-साथ इस्लाम तथा सिख धर्म ने तो जाति प्रथा की जम कर आलोचना की। 19वीं शताब्दी में कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण समाज सुधार लहरों ने भी जाति प्रथा के विरुद्ध आन्दोलन चलाया। राजा राम मोहन राय की तरफ से चलाया गया ब्रह्मो समाज, दयानंद सरस्वती की तरफ से चलाया गया आर्य समाज, राम कृष्ण मिशन इत्यादि इनमें से कुछ महत्त्वपूर्ण समाज सुधार लहरें थीं। इनके अतिरिक्त ज्योति राव फूले ने 1873 में सत्य शोधक समाज की स्थापना की जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सभी को समानता का दर्जा दिलाना था। जाति प्रथा की विरोधता तो महात्मा गांधी तथा डॉ० बी० आर० अंबेडकर ने भी की थी। महात्मा गांधी ने शोषित जातियों को हरिजन का नाम दिया तथा उन्हें अन्य जातियों की तरह समान अधिकार दिलाने के प्रयास किए। आर्य समाज ने मनुष्य के जन्म के स्थान पर उसके गुणों को अधिक महत्त्व दिया। इन सभी लोगों के प्रयासों से यह स्पष्ट हो गया कि मनुष्य की पहचान उसके गुणों से होनी चाहिए न कि उसके जन्म से।

2. भारत सरकार के प्रयास (Efforts of Indian Government)-अंग्रेज़ी राज्य के समय तथा भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् कई महत्त्वपूर्ण कानून पास किए गए जिन्होंने जाति प्रथा को कमजोर करने में गहरा प्रभाव डाला। अंग्रेजी राज्य से पहले जाति तथा ग्रामीण पंचायतें काफ़ी शक्तिशाली थीं। ये पंचायतें तो अपराधियों को सज़ा तक दे सकती थीं तथा जुर्माने तक लगा सकती थीं। अंग्रेज़ी शासन के दौरान जातीय असमर्थताएं दूर करने का कानून (Caste Disabilities Removal Act, 1850) पास किया गया जिसने जाति पंचायतों को काफ़ी कमज़ोर कर दिया। इस प्रकार विशेष विवाह कानून (Special Marriage Act, 1872) ने अलग-अलग जातियों के बीच विवाह को मान्यता दी जिसने परम्परागत जाति प्रथा को गहरे रूप से प्रभावित किया। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् Untouchability Offence Act, 1955 तथा Hindu Marriage Act, 1955 भी जाति प्रथा को गहरा आघात लगाया। Hindu Marriage Validation Act पास हुआ जिससे अलग-अलग धर्मों, जातियों, उपजातियों इत्यादि के व्यक्तियों के बीच होने वाले विवाह को कानूनी घोषित किया गया।

3. अंग्रेज़ों का योगदान (Contribution of Britishers)-जाति प्रथा के विरुद्ध एक खुला संघर्ष ब्रिटिश काल में शुरू हुआ। अंग्रेजों ने भारत में कानून के आगे सभी की समानता का सिद्धान्त लागू किया। जाति पर आधारित पंचायतों से उनके न्याय करने के अधिकार वापस ले लिए गए। सरकारी नौकरियां प्रत्येक जाति के लिए खोल दी गईं। अंग्रेज़ों की शिक्षा व्यवस्था धर्म निष्पक्ष थी। अंग्रेजों ने भारत में आधुनिक उद्योगों की स्थापना करके तथा रेलगाडियों, बसों इत्यादि की शुरुआत करके जाति प्रथा को करारा झटका दिया। उद्योगों में सभी मिल कर कार्य करते थे तथा रेलगाड़ियों, बसों के सफर ने अलग-अलग जातियों के बीच सम्पर्क स्थापित किया। अंग्रेज़ों की तरफ से भूमि की खुली खरीदफरोख्त के अधिकार ने गाँवों में जातीय सन्तुलन को काफ़ी मुश्किल कर दिया।

4. औद्योगीकरण (Industrialization)-औद्योगीकरण ने ऐसी स्थितियां पैदा की जो जाति व्यवस्था के विरुद्ध थी। इस कारण उद्योगों में कई ऐसे नए कार्य उत्पन्न हो गए जो तकनीकी थे। इन्हें करने के लिए विशेष योग्यता तथा ट्रेनिंग की आवश्यकता थी। ऐसे कार्य योग्यता के आधार पर मिलते थे। इसके साथ सामाजिक संस्तरण में निम्न स्थानों पर मौजूद जातियों को ऊपर उठने का मौका प्राप्त हुआ। औद्योगीकरण ने भौतिकता में बढ़ौतरी करके पैसे के महत्त्व को बढ़ा दिया। पैसे के आधार पर तीन वर्ग–धनी वर्ग, मध्य वर्ग तथा निर्धन वर्ग पैदा हो गए। प्रत्येक वर्ग में अलगअलग जातियों के लोग पाए जाते थे। औद्योगीकरण से अलग-अलग जातियों के लोग इकटे उद्योगों में कार्य करने लग गए, इकट्ठे सफर करने लगे तथा इकट्ठे ही खाना खाने लगे जिससे अस्पृश्यता की भावना खत्म होनी शुरू हो गई। यातायात के साधनों के विकास के कारण अलग-अलग धर्मों तथा जातियों के बीच उदार दृष्टिकोण का विकास हुआ जोकि जाति व्यवस्था के लिए खतरनाक था। औद्योगीकरण ने द्वितीय सम्बन्धों को बढ़ाया तथा व्यक्तिवादिता को जन्म दिया जिससे सामुदायिक नियमों का प्रभाव बिल्कुल ही खत्म हो गया। सामाजिक प्रथाओं तथा परम्पराओं का महत्त्व खत्म हो गया। सामाजिक प्रथाओं तथा परम्पराओं का महत्त्व खत्म हो गया। सम्बन्ध कानून के अनुसार खत्म होने लग गए। अब सम्बन्ध आर्थिक स्थिति के आधार पर होते हैं। इस प्रकार औद्योगीकरण ने जाति प्रथा को काफ़ी गहरा आघात लगाया।

5. नगरीकरण (Urbanization)-नगरीकरण के कारण ही जाति प्रथा में काफ़ी परिवर्तन आए। अधिक जनसंख्या, व्यक्तिगत भावना, सामाजिक गतिशीलता तथा अधिक पेशों जैसी शहरी विशेषताओं ने जाति प्रथा को काफ़ी कमज़ोर कर दिया। बड़े-बड़े शहरों में लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना पड़ता है। वह यह नहीं देखते कि उनका पड़ोसी किस जाति का है। इससे उच्चता निम्नता की भावना खत्म हो गई। नगरीकरण के कारण जब लोग एक-दूसरे के सम्पर्क में आए तो अन्तर्जातीय विवाह होने लग गए। इस प्रकार नगरीकरण ने अस्पृश्यता के अन्तरों को काफ़ी हद तक दूर कर दिया।

6. शिक्षा का प्रसार (Spread of Education)-अंग्रेज़ों ने भारत में पश्चिमी शिक्षा प्रणाली को लागू किया जिसमें विज्ञान तथा तकनीक पर अधिक बल दिया जाता है। शिक्षा के प्रसार से लोगों में जागृति आई तथा इसके साथ परम्परागत कद्रों-कीमतों में भी महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आए। जन्म पर आधारित दर्जे के स्थान पर प्रतियोगिता में प्राप्त दर्जे का महत्त्व बढ़ गया। स्कूल, कॉलेज इत्यादि पश्चिमी तरीके से खुल गए जहां सभी जातियों के बच्चे इकट्ठे मिलकर शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसने भी जाति प्रथा को गहरा आघात दिया।

7. संस्कृतिकरण, पश्चिमीकरण तथा आधुनिकीकरण (Sanskritization, Westernization and Modernization)-संस्कृतिकरण का अर्थ है दो संस्कृतियों का आपस में मिलना तथा पश्चिमीकरण का अर्थ है पश्चिमी सभ्यता के तौर-तरीके अपना लेना। आधुनिकीकरण की प्रक्रिया ने हमारे परम्परागत समाजों में काफ़ी परिवर्तन ला दिए। डैनिश पास्कल (Danish Pascal) के अनुसार आधुनिकीकरण के मुख्य लक्षण हैं-संचार के साधनों में सुधार, अधिक शहरीकरण, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक गतिशीलता तथा राजनीतिक व आर्थिक मामलों में अधिक शामिल होना। आधुनिकीकरण के यह लक्षण भारतीय समाज में आए तथा उन्होंने जाति प्रथा के प्रभाव को काफी हद तक खत्म कर दिया।

8. नए सामाजिक समूहों का आगे आना (Emergence of New Social Groups)-अलग-अलग पेशों तथा उद्योगों में लगे लोगों ने नए सामाजिक समूह बना लिए जैसे कि ट्रेड यूनियन। इन यूनियनों तथा समूहों में भिन्न-भिन्न जातियों के लोग शामिल थे तथा उनका उद्देश्य अपने आर्थिक हितों की रक्षा करना था जिससे अलग-अलग जातियों के लोग एकजुट हो गए तथा आपसी सहयोग करने लग गए। इस प्रकार इन नए समूहों में जातीय चेतनता के स्थान पर वर्ग चेतना उत्पन्न हो गई।

9. यातायात तथा संचार साधनों में सुधार (Improvement in the Means of Transport and Communication)-ब्रिटिश राज्य के दौरान रेलों तथा सड़कों के विकास से यातायात के साधनों में काफ़ी सुधार हुआ। इन साधनों के विकास का प्रभाव सभी जातियों के लोगों पर पड़ा। लोग एक-दूसरे के सम्पर्क में आए जिससे इनका आपस में मेलजोल बढ़ना शुरू हो गया। शहरी रहने-सहने के ढंग बदल गए तथा लोगों की आर्थिक दशा में भी सुधार हुआ। इस तरह इन्होंने भी जाति व्यवस्था को काफ़ी बड़ा आघात दिया।

प्रश्न 4.
उन उदाहरणों का उल्लेख करें जो यह दर्शाते हैं कि भारतीय समाज में आज भी जाति एक प्रबल प्रथा है।
उत्तर-
जाति व्यवस्था पुरातन समय से भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग रही है। आज के आधुनिक युग में भी ग्रामीण भारतीय समाज में भी जाति व्यवस्था कायम रही है। पर जब हम जाति के अन्तरापृष्ठ की बात करते हैं तो हमारे सामने दो बातें मुख्य रूप से आती हैं। वे यह हैं –
(1) जाति वर्ग में परिवर्तित हो रही है। (2) जाति मजबूत हो रही है। इसको अब हम अलग-अलग करके देखेंगे।

1. क्या जाति वर्ग में बदल रही है (Is Caste System being Replaced by Class System)-बहुत-से विद्वानों का विचार यह है कि जाति व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देख कर हम यह कह सकते हैं कि जाति वर्ग में बदल रही है। उनके अनुसार शहरीकरण, आधुनिकीकरण, पश्चिमीकरण, औद्योगीकरण के कारण जाति की संरचना में काफ़ी परिवर्तन हुए हैं, जन्म की महत्ता कम है, जाति की व्यापार सम्बन्धी विशेषता बदल गई है। अब एक ही जाति के अन्दर वर्ग बन गए हैं व कई जातियों के लोग एक वर्ग का रूप ले रहे हैं। जाति वर्ग की विशेषताएं ग्रहण कर रही है। उदाहरणत: फैक्टरियों में ट्रेड यूनियनें बन रही हैं जो श्रमिकों के हितों की रक्षा करती हैं। इन ट्रेड यूनियनों में सभी जातियों के सदस्य होते हैं। यह इकट्ठे होते हैं क्योंकि उनका पेशा एक होता है। इनमें वर्ग चेतना पैदा हो जाती है व यह अपनी मांगों को मनवाने के लिए इकट्ठे होकर संघर्ष करते हैं।

निम्न जातियों के सभी लोग मिलकर संगठन बना रहे हैं। जाति व्यवस्था जो कि किसी समय बन्द व्यवस्था होती थी अब धीरे-धीरे वर्ग की भान्ति खुलती जा रही है। उद्योगों के साथ-साथ यही स्थिति कृषि में भी सामने आ रही है। औद्योगीकरण की वजह से घरेलू ग्रामीण उद्योग व और परम्परागत पेशे समाप्त हो गए हैं जिस कारण वह लोग खेती करने लगे हैं। जिन किसानों के पास ज़मीन नहीं थी वह मजदूरी करने लगे। भारत सरकार ने निम्न जातियों को ऊँचा उठाने के लिए कई तरह के कानून पास किए उन्हें कई तरह के आर्थिक राजनीतिक व सामाजिक अधिकार दिए। नई जातियों के लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में राजनीतिक अधिकार दिए गए व सभी जातियां एकजुट होकर वर्ग का रूप धारण कर रही हैं। जातियों में बहुत सारे परिवर्तन आ रहे हैं। (इनका वर्णन पिछले प्रश्न में किया है) इस कारण जाति वर्ग के लक्षण ग्रहण कर रही है।

इस तरह इस व्याख्या के आधार पर हम कह सकते हैं कि जाति वर्ग के लक्षण ग्रहण करती जा रही है व जाति वर्ग का रूप ले रही है। इस तरह जाति बदल रही है।

2. जाति मज़बूत हो रही है (Caste is Restrengthing) चाहे ऊपर दी गई व्याख्या के आधार पर कई विद्वानों का यह भी विचार है कि जाति बदल नहीं रही बल्कि मज़बूत हो रही है। हम यह नहीं कह सकते कि जाति सच में बदल गई है। जाति का आधार सामाजिक होता है व वर्ग का आधार आर्थिक होता है। कुछ विद्वानों के अनुसार दोनों के स्वरूप में बहुत अन्तर है जिस कारण जाति और मजबूत होती जा रही है।
वह विद्वान् जाति के मज़बूत होने में निम्नलिखित तर्क देते हैं-

  • एक जाति के सदस्य अपनी जाति के अन्य सदस्यों तक अपना सन्देश पहुँचाने के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था, प्रेस आदि का सहारा ले रहे हैं।
  • जाति पर आधारित भिन्न-भिन्न राजनीतिक संस्थाएं खुल गई हैं जो कि अपनी जाति के पक्ष में प्रचार करती हैं व अपने सांसदों का चुनावों में समर्थन करती हैं। .
  • उम्मीदवार का चुनाव भी उस क्षेत्र के जाति के लोगों की गणना के आधार पर किया जाता है। जिस जाति के सदस्य अधिक गणना में है उस जाति के सदस्य को चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाता है।
  • अलग-अलग जातियां अपने हितों को ध्यान में रखते हुए आपस में गठजोड़ कर लेती हैं ताकि अपने हितों की रक्षा की जा सके।
  • आजकल जाति पर आधारित कई प्रकार के राजनीतिक दल सामने आ रहे हैं।
  • आजकल भी लोग विवाह करवाने के लिए अपनी ही जाति का लड़का या लड़की ढूंढ़ना पसन्द करते हैं। अन्तर-जाति विवाह बहुत कम हो रहे हैं।
  • सरकार द्वारा निम्न जातियों को नौकरियां व विधायक संस्थाओं में सीटें आरक्षित दी गई हैं। इसी कारण ही निम्न जातियां व उच्च जातियों में एक-दूसरे के प्रति नफ़रत बढ़ती जा रही है व उनमें जाति चेतनता बढ़ती जा रही है।
  • रोज़गार सुविधाएं जाति के आधार पर देने से जाति चेतनता बढ़ रही है।

इस प्रकार यह सब कुछ देखकर हम कह सकते हैं कि चाहे जाति में बहुत परिवर्तन आ रहे हैं व यह वर्ग में बदल रही है पर फिर भी यह ग्रामीण समाज में पूरी तरह मज़बूती से टिकी हुई है। हमारी लोकतन्त्रीय संरचना ने इसको काफ़ी मज़बूती प्रदान की है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (OTHER IMPORTANT QUESTIONS)

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अस्पृश्यता अपराध अधिनियम कब पास हुआ था ?
(क) 1956
(ख) 1954
(ग) 1955
(घ) 1957
उत्तर-
(ग) 1955.

प्रश्न 2.
किस संस्था ने भारतीय समाज को काफ़ी अधिक विघटित किया है ?
(क) जाति व्यवस्था
(ख) वर्ग व्यवस्था
(ग) संयुक्त परिवार
(घ) दहेज प्रथा।
उत्तर-
(क) जाति व्यवस्था।

प्रश्न 3.
इनमें से कौन-सा वर्ग का आधार है ?
(क) पैसा
(ख) जन्म
(ग) जायदाद
(घ) धर्म।
उत्तर-
(ख) जन्म।

प्रश्न 4.
सबसे पहले शब्द ‘हरिजन’ किसने प्रयोग किया था ?
(क) डॉ० अम्बेदकर
(ख) महात्मा गाँधी
(ग) संविधान
(घ) जी०एस०घूर्ये ।
उत्तर-
(ख) महात्मा गाँधी।

प्रश्न 5.
जाति की छः विशेषताएं किस प्रसिद्ध समाजशास्त्री ने दी थी ?
(क) घूर्ये
(ख) श्रीनिवास
(ग) दुबे
(घ) नार्वे।
उत्तर-
(क) घूर्ये।

प्रश्न 6.
जाति की उत्पत्ति का परम्परागत सिद्धांत किसने दिया था ?
(क) मजूमदार
(ख) कार्वे
(ग) श्रीनिवास
(घ) दुबे।
उत्तर-
(क) मजूमदार।

B. रिक्त स्थान भरें-

1. घूर्ये ने जाति की . ………….. विशेषताएं दी थीं।
2. ………………. व्यवस्था ने जाति व्यवस्था का रूप ले लिया था।
3. परम्परागत सिद्धान्त ………………. में दिया गया था।
4. ………………. की प्रक्रिया से निम्न जातियों के लोग उच्च जातियों के लोगों की आदतें, व्यवहार इत्यादि को अपना लेते हैं।
5. ……………….. की प्रक्रिया से अस्पृश्यता लगभग खत्म हो गई है।
6. भारत में अस्पृश्यता की समस्या …………….. व्यवस्था के कारण है।
उत्तर-

  1. छ:
  2. वर्ण
  3. ऋग्वेद
  4. संस्कृतिकरण
  5. धर्मनिष्पक्षता
  6. जाति।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

C. सही/ग़लत पर निशान लगाएं

1. जाति व्यवस्था पैसे पर आधारित है।
2. अस्पृश्यता अपराध अधिनियम 1960 में पास हुआ था।
3. जाति की उत्पत्ति का परम्परागत सिद्धांत ऋग्वेद में मिलता है।
4. जाति व्यवस्था वर्ण व्यवस्था से निकली है।
5. प्रथम तीन जातियों को द्विज कहा जाता था।
उत्तर-

  1. गलत
  2. गलत
  3. सही
  4. सही
  5. सही।

II. एक शब्द/एक पंक्ति वाले प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. …………………. व्यवस्था ने हमारे समाज को बाँट दिया है।
उत्तर-जाति व्यवस्था ने हमारे समाज को बाँट दिया है।

प्रश्न 2. शब्द Caste किस भाषा के शब्द से निकला है ?
उत्तर-शब्द Caste पुर्तगाली भाषा के शब्द से निकला है।

प्रश्न 3. जाति किस प्रकार का वर्ग है ?
उत्तर-बन्द वर्ग

प्रश्न 4. जाति प्रथा में किसे अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त थी ?
उत्तर-जाति प्रथा में प्रथम वर्ण को अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त थी।

प्रश्न 5. जाति प्रथा में किस जाति का शोषण होता था ?
उत्तर-जाति प्रथा में निम्न जातियों का शोषण होता था।

प्रश्न 6. अन्तर्विवाह का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जब व्यक्ति को अपनी ही जाति में विवाह करवाना पड़ता है तो उसे अन्तर्विवाह कहते हैं।

प्रश्न 7. जाति में व्यक्ति का पेशा किस प्रकार का होता है ?
उत्तर-जाति में व्यक्ति का पेशा जन्म पर आधारित होता है अर्थात् व्यक्ति को अपने परिवार का परम्परागत पेशा अपनाना पड़ता है।

प्रश्न 8. जाति में आपसी सम्बन्ध किस पर आधारित होते हैं ?
उत्तर-जाति में आपसी सम्बन्ध उच्चता तथा निम्नता पर आधारित होते हैं।

प्रश्न 9. आवृत्त जाति व्यवस्था का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जो वर्ग बदला नहीं जा सकता उसे आवृत्त जाति व्यवस्था कहते हैं।

प्रश्न 10. कच्चा भोजन तथा पक्का भोजन बनाने के लिए क्या प्रयोग होता है ?
उत्तर-कच्चा भोजन बनाने के लिए पानी तथा पक्का भोजन बनाने के लिए घी का प्रयोग होता है।

प्रश्न 11. जाति की उत्पत्ति का प्रजातीय सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर-जाति की उत्पत्ति का प्रजातीय सिद्धान्त जी० एस० घूर्ये ने दिया था।

प्रश्न 12. झूम कृषि ……………… करता है।
उत्तर-झूम कृषि जनजातीय समूह करता है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 13. भारतीय समाज में श्रम विभाजन किस पर आधारित था ?
उत्तर- भारतीय समाज में श्रम विभाजन जाति व्यवस्था पर आधारित था।

प्रश्न 14. पुस्तक Caste in India किसने लिखी थी ?
उत्तर-हट्टन ने।

प्रश्न 15. पुस्तक Races and Culture किसने लिखी थी ?
उत्तर-पुस्तक Races and Culture मज़मूदार ने लिखी थी।

प्रश्न 16. डॉ० घूर्ये ने जाति की कितनी विशेषताएं दी हैं ?
उत्तर-डॉ० घूर्ये ने जाति की छ: विशेषताएं दी हैं।

प्रश्न 17. जाति प्रथा की उत्पत्ति का नस्ली सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर-जाति प्रथा की उत्पत्ति का नस्ली सिद्धान्त घूर्ये ने दिया था।

प्रश्न 18. जाति प्रथा की उत्पत्ति का धार्मिक सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर-जाति प्रथा की उत्पत्ति का धार्मिक सिद्धान्त होकार्ट तथा सेनार्ट ने दिया था।

प्रश्न 19. जाति प्रथा की उत्पत्ति का पेशे का सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर-जाति प्रथा की उत्पत्ति का पेशे का सिद्धान्त नेसफील्ड ने दिया था।

प्रश्न 20. अस्पृश्यता अपराध अधिनियम कब पास हुआ था ?
उत्तर-अस्पृश्यता अपराध अधिनियम 1955 में पास हुआ था।

प्रश्न 21. नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम कब पास हुआ था ?
उत्तर-नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1976 में पास हुआ था।

प्रश्न 22. हिन्दू विवाह अधिनियम ………………………. में पास हुआ था।
उत्तर-हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 में पास हुआ था।

प्रश्न 23. अस्पृश्यता अपराध अधिनियम, 1955 में किस बात पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था ?
अथवा अस्पृश्यता अपराध अधिनियम।
उत्तर-इस अधिनियम में किसी भी व्यक्ति को अस्पृश्य कहने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। यह 1955 में पास हुआ था।

प्रश्न 24. सामाजिक स्तरीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर-समाज को उच्च तथा निम्न वर्गों में विभाजित करने की प्रक्रिया को सामाजिक स्तरीकरण कहते हैं।

प्रश्न 25. भारत में लगभग कितनी जातियां पाई जाती हैं ?
उत्तर-भारत में लगभग 3000 जातियां पाई जाती हैं।

प्रश्न 26. जाति किस प्रकार के विवाह को मान्यता देती है ?
उत्तर-जाति अन्तर्विवाह को मान्यता देती है।

प्रश्न 27. प्राचीन भारतीय समाज कितने भागों में विभाजित था ?
उत्तर-प्राचीन भारतीय समाज चार भागों में विभाजित था।

प्रश्न 28. जाति व्यवस्था का क्या लाभ था ?
अथवा जाति व्यवस्था के एक सकारात्मक कार्य के बारे में लिखें।
उत्तर-इसने हिन्दू समाज का बचाव किया, समाज को स्थिरता प्रदान की तथा लोगों को एक निश्चित व्यवसाय प्रदान किया था।

प्रश्न 29. जाति प्रथा में किस प्रकार का परिवर्तन आ रहा है ?
अथवा जाति व्यवस्था में एक परिवर्तन बताएं।
उत्तर-जाति प्रथा में ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा खत्म हो रही है, अस्पृश्यता खत्म हो रही है तथा परम्परागत पेशे खत्म हो रहे हैं।

प्रश्न 30. जाति की मुख्य विशेषता क्या है ?
अथवा
जाति की कोई दो विशेषताएं बताएं।
उत्तर-जाति की जन्मजात सदस्यता होती है, समाज का खण्डात्मक विभाजन होता है तथा व्यक्ति को परम्परागत पेशा प्राप्त होता है।

प्रश्न 31. जाति की उत्पत्ति का बहुकारक सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर-जाति की उत्पत्ति का बहुकारक सिद्धान्त हट्टन ने दिया था।

प्रश्न 32. जाति प्रथा से क्या हानि होती है ?
उत्तर-जाति प्रथा से निम्न जातियों का शोषण होता है, अस्पृश्यता बढ़ती है तथा व्यक्तित्व का विकास नहीं होता है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 33. किसने जाति को राजनीतिक इकाई के रूप में माना है ?
उत्तर-सक्सैना ने जाति को राजनीतिक इकाई के रूप में माना है।

प्रश्न 34. जाति की सदस्यता का आधार क्या है ?
उत्तर-जाति की सदस्यता का आधार जन्म है।

प्रश्न 35. स्तरीकरण का स्थायी रूप क्या है ?
उत्तर-स्तरीकरण का स्थायी रूप जाति है।

प्रश्न 36. किस संस्था ने भारतीय समाज को बुरी तरह विघटित किया है ?
उत्तर-जाति व्यवस्था ने भारतीय समाज को बुरी तरह विघटित किया है।

प्रश्न 37. किस विद्वान् ने जाति के कार्यों को तीन भागों में विभाजित किया है ?
उत्तर-हट्टन ने जाति के कार्यों को तीन भागों में विभाजित किया है।

प्रश्न 38. किस वेद के प्रमुख सूक्त में जाति की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है ?
उत्तर-ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में जाति की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है।

प्रश्न 39. जाति शब्द किस भाषा से उत्पन्न हुआ है ?
अथवा जाति का शाब्दिक अर्थ। उत्तर-जाति शब्द अंग्रेजी भाषा के Caste शब्द का हिन्दी रूपान्तर है जोकि पुर्तगाली शब्द Casta से बना है।

प्रश्न 40. जाति के कौन-से मुख्य आधार हैं ?
उत्तर-जाति एक बड़ा समूह होता है जिसका आधार जातीय भिन्नता तथा जन्मजात भिन्नता होता है।

प्रश्न 41. जाति में आपसी सम्बन्ध किस पर आधारित होते हैं ?
उत्तर-जाति में आपसी सम्बन्ध उच्चता और निम्नता पर आधारित होते हैं।

प्रश्न 42. जाति में किसकी सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा होती है ?
उत्तर-जाति प्रथा में ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा सबसे ज़्यादा थी तथा ब्राह्मणों का स्थान सबसे ऊंचा था।

प्रश्न 43. जाति प्रथा में प्रतिबन्ध क्यों लगाए जाते थे ?
उत्तर-

(i) इसलिए ताकि विभिन्न जातियां एक-दूसरे के सम्पर्क में न आएं।
(ii) इसलिए ताकि जाति श्रेष्ठता तथा निम्नता बनाई रखी जा सके।

प्रश्न 44. जाति प्रथा में व्यवसाय कैसे निश्चित होता था ?
उत्तर-जाति प्रथा में व्यवसाय परम्परागत होता था अर्थात् परिवार का व्यवसाय ही अपनाना पड़ता था।

प्रश्न 45. अन्तर्विवाह क्या होता है ?
उत्तर- इस नियम के अन्तर्गत व्यक्ति को अपनी जाति के अन्दर ही विवाह करवाना पड़ता था अर्थात् वह अपनी जाति के बाहर विवाह नहीं करवा सकता।

प्रश्न 46. जाति एक बन्द वर्ग कैसे है ?
अथवा क्या जाति बंद समूह है? उत्तर-जाति एक बन्द वर्ग है क्योंकि व्यक्ति चाहकर भी अपनी योग्यता से अपनी जाति नहीं बदल सकता।

प्रश्न 47. व्यक्ति की सामाजिक स्थिति कैसे निर्धारित होती है ?
उत्तर-जाति प्रथा में व्यक्ति की सामाजिक स्थिति उसकी जाति पर निर्भर होती है जबकि वर्ग व्यवस्था में सामाजिक स्थिति उसकी व्यक्तिगत योग्यता पर निर्भर करती है।

प्रश्न 48. कौन-से कानूनों से जाति प्रथा कमजोर हुई है ?
उत्तर-

  1. हिन्दू विवाह कानून 1955
  2. विशेष विवाह अधिनियम 1954.

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 49. निम्न जातियों की सामाजिक निर्योग्यता क्या होती थी ?
उत्तर-निम्न जातियों की सामाजिक निर्योग्यता यह होती थी कि वह उच्च जातियों से सम्बन्ध नहीं रख सकते तथा वह उनके कुओं, तालाबों से पानी नहीं भर सकते थे।

प्रश्न 50. निम्न जातियों की धार्मिक निर्योग्यता क्या होती थी ?
उत्तर-निम्न जातियों के लोग धार्मिक शिक्षा नहीं ले सकते थे, पढ़ नहीं सकते थे तथा मन्दिरों में नहीं जा सकते थे।

प्रश्न 51. औद्योगीकरण ने जाति प्रथा को किस प्रकार प्रभावित किया है ?
अथवा औद्योगीकरण का जाति व्यवस्था पर प्रभाव।।
उत्तर-उद्योगों में अलग-अलग जातियों के लोग मिलकर कार्य करने लग गए जिससे उच्चता निम्नता के सम्बन्ध खत्म होने शुरू हो गए।

प्रश्न 52. अस्पृश्यता क्या है ?
उत्तर-वह प्रक्रिया जिसमें विशेष जातियों के लोगों को निम्न जातियों के लोगों को छूने तक की आज्ञा नहीं होती थी उसे अस्पृश्यता कहा जाता था।

प्रश्न 53. अन्तर्जातीय विवाह।
उत्तर-जब दो अलग-अलग जातियों के व्यक्ति आपस में विवाह करते हैं तो इसे अन्तर्जातीय विवाह का नाम दिया गया है।

प्रश्न 54. क्या जाति बदल रही है ?
उत्तर-जी हां, बहुत से कारकों जैसे कि शिक्षा, औद्योगीकरण, नगरीकरण, कानूनों इत्यादि के कारण जाति बदल रही है।

प्रश्न 55. अन्तर्विवाह।
उत्तर-जब व्यक्ति अपनी ही जाति, समूह इत्यादि में विवाह करवाए तो उसे अन्तर्विवाह कहते हैं।

प्रश्न 56. जाति संस्तरण।
उत्तर-जाति संस्तरण का अर्थ है कि जाति व्यवस्था में चारों जातियों को निश्चित व्यवस्था में बांटा गया है।

प्रश्न 57. क्या वर्ग अन्तर्वैवाहिक है?
उत्तर-जी हां, वर्ग अन्तर्वैवाहिक भी होता है तथा बहुविवाही भी।

प्रश्न 58. जाति में पदक्रम।
उत्तर-जाति प्रथा में चार मुख्य जातियां होती थीं तथा वे थीं-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा निम्न जाति । यह ही जाति का पदक्रम होता था।

प्रश्न 59. वर्ग का आधार क्या है?
उत्तर-वर्ग का आधार पैसा, प्रतिष्ठा, शिक्षा, पेशा इत्यादि होते हैं।

प्रश्न 60. जाति व्यवस्था का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर- जाति व्यवस्था का मूल आधार कुछ जातियों की उच्चता तथा कुछ जातियों की निम्नता थी।

प्रश्न 61. जाति में खाने-पीने तथा सामाजिक संबंधों पर प्रतिबन्ध।
उत्तर-जाति प्रथा में अलग-अलग जातियों में खाने-पीने तथा उनमें सामाजिक संबंध रखने की भी मनाही होती है।

प्रश्न 62. जाति में विवाह संबंधी प्रतिबन्ध।
उत्तर-जाति में विवाह संबंधी प्रतिबन्ध होता था अर्थात् अलग-अलग जातियों में लोग आपस में विवाह नहीं करवा सकते थे।

प्रश्न 63. रक्त की शुद्धता बनाए रखना।
उत्तर-अलग-अलग जातियों में विवाह नहीं हो सकता था जिस कारण उनका रक्त आपस में नहीं मिलता था तथा रक्त की शुद्धता बनी रहती है।

प्रश्न 64. जाति सदस्यता जन्म पर आधारित।
उत्तर-व्यक्ति जिस जाति में जन्म लेता है वह तमाम उम्र उस जाति का सदस्य रहता है तथा योग्यता होते हुए भी वह जाति बदल नहीं सकता।

प्रश्न 65. जाति सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।
उत्तर-अगर किसी व्यक्ति को समस्या आती है तो जाति के सभी सदस्य उसकी सहायता करते हैं। इस प्रकार जाति सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रश्न 66. जाति व्यवस्था के कोई दो दोष।
उत्तर-(i) इसमें एक विशेष जाति का शोषण होता था। (ii) इसमें अलग-अलग जातियों में द्वेष उत्पन्न होता है।

प्रश्न 67. वर्ग का आधार क्या है ?
उत्तर-आजकल वर्ग का आधार पैसा, व्यापार, पेशा इत्यादि है।

प्रश्न 68. अब तक कौन-से वर्ग अस्तित्व में आए हैं ?
उत्तर-अब तक अलग-अलग आधारों पर हज़ारों वर्ग अस्तित्व में आए हैं।

प्रश्न 69. भारतीय नागरिकों को कितने प्रकार के मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ?
उत्तर- भारतीय नागरिकों को छः प्रकार के मौलिक अधिकार प्राप्त हैं।

प्रश्न 70. ब्राह्मण वर्ण के कर्त्तव्य।।
उत्तर-पढ़ना, पढ़ाना, धार्मिक कार्य पूर्ण करना तथा यज्ञ करवाना ब्राह्मण वर्ण के कार्य थे।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

III. अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जाति में पदक्रम।
उत्तर-
समाज अलग-अलग जातियों में विभाजित हुआ था तथा समाज में इस कारण उच्च-निम्न की एक निश्चित व्यवस्था तथा भावना होती थी। इस निश्चित व्यवस्था को ही जाति में पदक्रम कहते हैं।

प्रश्न 2.
व्यक्ति की सामाजिक स्थिति कैसे निर्धारित होती है ?
उत्तर-
जाति व्यवस्था में व्यक्ति की सामाजिक स्थिति उसकी जाति पर निर्भर करती है जबकि वर्ग व्यवस्था में उसकी सामाजिक स्थिति उसकी व्यक्तिगत योग्यता के ऊपर निर्भर करती है।

प्रश्न 3.
जाति सहयोग की भावना विकसित करती है।
उत्तर-
यह सच है कि जाति सहयोग की भावना विकसित करती है। एक ही जाति के सदस्यों का एक ही पेशा होने के कारण वह आपस में मिल-जुल कर कार्य करते हैं तथा सहयोग करते हैं।

प्रश्न 4.
कच्चा भोजन क्या है ?
उत्तर-
जिस भोजन को बनाने में पानी का प्रयोग हो उसे कच्चा भोजन कहा जाता है। जाति व्यवस्था में कई जातियों से कच्चा भोजन कर लिया जाता था तथा कई जातियों से पक्का भोजन।

प्रश्न 5.
पक्का भोजन क्या है ?
उत्तर-
जिस भोजन को बनाने में घी अथवा तेल का प्रयोग किया जाता है इसे पक्का भोजन कहा जाता है। जाति व्यवस्था में किसी विशेष जाति से ही पक्का भोजन ग्रहण किया जाता है।

प्रश्न 6.
आधुनिक शिक्षा तथा जाति।
उत्तर-
लोग आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिस कारण धीरे-धीरे उन्हें जाति व्यवस्था के अवगुणों का पता चल रहा है। इस कारण अब उन्होंने जाति की पाबन्दियों को मानना बंद कर दिया है।

प्रश्न 7.
जाति में सामाजिक सुरक्षा।
उत्तर-
अगर किसी व्यक्ति के सामने कोई समस्या आती है तो जाति के सभी सदस्य इकट्ठे होकर उस समस्या को हल करते हैं। इस प्रकार जाति में व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा मिलती है।

प्रश्न 8.
जाति की सदस्यता जन्म पर आधारित।
उत्तर-
यह सच है कि व्यक्ति की सदस्यता जन्म पर आधारित होती है क्योंकि व्यक्ति जिस जाति में जन्म लेता है। वह योग्यता होने पर भी उसकी सदस्यता को छोड़ नहीं सकता है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 9.
रक्त की शुद्धता बनाए रखना।
उत्तर-
जब व्यक्ति अपनी ही जाति में विवाह करवाता है तो इससे जाति की रक्त की शुद्धता बनी रहती है तथा अन्य जाति में विवाह न करवाने से उनका रक्त अपनी जाति में शामिल नहीं होता।

प्रश्न 10.
जाति की एक परिभाषा दें।
उत्तर-
राबर्ट बीयरस्टेड (Robert Bierstd) के अनुसार, “जब वर्ग व्यवस्था की संरचना एक तथा एक से अधिक विषयों के ऊपर पूर्णतया बंद होती है तो उसे जाति व्यवस्था कहते हैं।”

प्रश्न 11.
निम्न जाति का शोषण।
उत्तर-
जाति व्यवस्था में उच्च जातियों द्वारा निम्न जातियों का काफ़ी शोषण किया जाता था। उनके साथ काफ़ी बुरा व्यवहार किया जाता था तथा उन्हें किसी प्रकार के अधिकार नहीं दिए जाते थे।

प्रश्न 12.
जाति व्यवस्था में दो परिवर्तनों का वर्णन करें।
उत्तर-

  1. अलग-अलग कानूनों के पास होने से जाति प्रथा में अस्पृश्यता के भेदभाव का खात्मा हो रहा है।
  2. अलग-अलग पेशों के आगे आने के कारण अलग-अलग जातियों के पदक्रम तथा उनकी उच्चता में परिवर्तन आ रहा है।

प्रश्न 13.
जातीय समाज का खण्डात्मक विभाजन।
अथवा
जातियों की संख्या तथा नाम बताएं।
उत्तर-
जाति व्यवस्था में समाज चार भागों में विभाजित होता था पहले भाग में ब्राह्मण आते थे, दूसरे भाग में क्षत्रिय, तीसरे भाग में वैश्य तथा चतुर्थ भाग में निम्न जातियों के व्यक्ति आते थे।

प्रश्न 14.
विवाह संबंधी जाति में परिवर्तन।।
उत्तर-
अब लोग इकट्ठे कार्य करते हैं तथा नज़दीक आते हैं। इससे अन्तर्जातीय विवाह बढ़ रहे हैं। लोग अपनी इच्छा से विवाह करवाने लग गए हैं। बाल विवाह खत्म हो रहे हैं, विधवा विवाह बढ़ रहे हैं तथा विवाह संबंधी प्रतिबन्ध खत्म हो गए हैं।

IV. लघु उत्तरात्मक प्रश्न ।

प्रश्न 1.
जाति का अर्थ।
अथवा जाति।
उत्तर-
हिन्दू सामाजिक प्रणाली में एक उलझी हुई एवं दिलचस्प संस्था है जिसका नाम ‘जाति प्रणाली’ है। यह शब्द पुर्तगाली शब्द ‘Casta’ से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘जन्म’। इस प्रकार यह एक अन्तर-वैवाहिक समूह होता है, जिसकी सदस्यता जन्म के ऊपर आधारित है, इसमें कार्य (धन्धा) पैतृक एवं परम्परागत होता है। रहना-सहना, खाना-पीना, सम्बन्धों पर कई प्रकार के नियम (बन्धन) होते हैं। इसमें कई प्रकार की पाबन्दियां भी होती हैं, जिनका पालन उन सदस्यों को करना ज़रूरी होता है।

प्रश्न 2.
जाति व्यवस्था की कोई चार विशेषताएं बताएं।
अथवा जाति व्यवस्था की चार विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-

  1. जाति की सदस्यता जन्म के आधार द्वारा होती है।
  2. जाति में सामाजिक सम्बन्धों पर प्रतिबन्ध होते हैं।
  3. जाति में खाने-पीने के बारे में प्रतिबन्ध होते हैं।
  4. जाति में अपना कार्य पैतृक आधार पर मिलता है।
  5. जाति एक अन्तर-वैवाहिक समूह है, विवाह सम्बन्धी बन्दिशें हैं।
  6. जाति में समाज अलग-अलग हिस्सों में विभाजित होता है। (vii) जाति प्रणाली एक निश्चित पदक्रम है।

प्रश्न 3.
पदक्रम क्या होता है ?
उत्तर-
जाति प्रणाली में एक निश्चित पदक्रम होता था, अभी भी भारत वर्ष में ज्यादातर भागों में ब्राह्मण वर्ण की जातियों को समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त था। इसी प्रकार दूसरे क्रम में क्षत्रिय आते थे। वर्ण व्यवस्था के अनुसार तीसरा स्थान ‘वैश्यों’ का था, उसी प्रकार ही समाज में वैसा ही आज माना जाता था। इसी क्रम के अनुसार सबसे बाद वाले क्रम में चौथा स्थान निम्न जातियों का था। समाज में किसी भी व्यक्ति की स्थिति आज भी भारत के ज्यादा भागों में उसी प्रकार से ही निश्चित की जाती थी।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 4.
समाज का जाति के आधार पर विभाजन।
उत्तर-
जाति प्रणाली ने भारतीय सामाजिक ढांचे को अथवा भारतीय समाज को कई हिस्सों में बांट दिया था, सामान्यतः इसके चार भाग ही माने जाते थे। इस प्रकार से इन चारों हिस्सों में सबसे पहले हिस्से में ब्राह्मण’ आते थे। दूसरे हिस्से में क्षत्रिय आते थे। इसके बाद वाला हिस्सा वैश्यों को मिला था और आखिर वाला और चौथा हिस्सा निम्न जातियों का माना गया था। इस तरह से हर खण्ड अथवा हिस्से का समाज में अपना-अपना दर्जा था, उसी प्रकार समाज में उनका स्थान, स्थिति अथवा कार्य प्रणाली था, जिसमें उनको अपने रीति-रिवाजों के अनुसार चलना था। इसके अनुसार जाति के सदस्यों को अपने सम्बन्धों का दायरा भी अपनी जाति तक ही सीमित रखना होता था। इस व्यवस्था में हर जाति अपने आप में एक सम्पूर्ण जीवन बिताने की एक ‘सामाजिक इकाई’ मानी जाती थी।

प्रश्न 5.
सदस्यता जन्म पर आधारित।
अथवा जाति की सदस्यता कैसे निर्धारित होती है ?
उत्तर-
जाति की सदस्यता जन्म के आधार पर मानी जाती थी। इस व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति अपनी जाति का फैसला अथवा निर्धारण स्वयं नहीं कर सकता। जिस जाति में वह जन्म लेता है उसका सामाजिक दर्जा भी उसी के आधार पर ही निश्चित होता है। इस व्यवस्था में व्यक्ति चाहे कितना भी योग्य क्यों न हो, वह अपनी जाति को अपनी मर्जी से बदल नहीं सकता था। जाति की सदस्यता यदि जन्म के आधार पर मानी जाती थी तो उसकी सामाजिक स्थिति उसके जन्म के आधार पर होती थी न कि उसकी व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर।

प्रश्न 6.
जाति में खाने-पीने सम्बन्धी किस तरह के प्रतिबन्ध हैं ?
उत्तर-
जाति व्यवस्था में कुछ इस तरह के नियम बताए गए हैं जिनमें यह स्पष्ट होता है कि कौन-कौन सी जातियों अथवा वर्गों में कौन-कौन से खाने-पीने के बारे में बताया गया था। इस तरह खाने-पीने की वस्तुओं को दो भागों में बांटा गया था। सारे भोजन को तो एक कच्चा भोजन माना जाता था और दूसरा पक्का भोजन। इसमें कच्चे भोजन को पानी द्वारा तैयार किया जाता था और पक्के भोजन को घी (Ghee) द्वारा तैयार किया जाता था। आम नियम यह था कि कच्चा भोजन कोई भी व्यक्ति तब तक नहीं खाता था जब तक कि वह उसी जाति के ही व्यक्ति द्वारा तैयार न किया जाए। परन्तु दूसरी श्रेणी वाली व्यवस्था में यदि क्षत्रिय एवं वैश्य भी तैयार करते थे, तो ब्राह्मण उसको ग्रहण कर लेते थे।

प्रश्न 7.
जाति से सम्बन्धित व्यवसाय।
उत्तर-
जाति व्यवस्था के नियमों के आधार पर व्यक्ति का व्यवसाय निश्चित किया जाता था। उसमें उसे परम्परा के अनुसार अपने पैतृक धन्धे को ही अपनाना पड़ता था। जैसे ब्राह्मणों का काम समाज को शिक्षित करना था और क्षत्रियों के ऊपर सुरक्षा का दायित्व था और कृषि के कार्य वैश्यों में विभाजित थे। इसी प्रकार निम्न जातियों का कार्य बाकी तीनों समुदायों की सेवा करने का कार्य था। इसी प्रकार जिस बच्चे का जन्म जिस जाति विशेष में होता था उसे व्यवसाय के रूप में भी वही काम करना होता था। इस प्रणाली में व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार कोई व्यवसाय नहीं कर सकता था। इस जाति प्रकारों में सभी चारों वर्ग अपने कार्य को अपना धर्म समझ कर करते थे।

प्रश्न 8.
जाति में विवाह सम्बन्धी क्या नियम हैं ?
उत्तर-
जाति व्यवस्था, बहुत सारी जातियों और उपजातियों में विभाजित होती है और इनमें अपने समूह अथवा जाति से बाहर विवाह करने पर पाबन्दी होती है अर्थात् वह अपनी जाति से बाहर विवाह नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति इस नियम के विरुद्ध चलता था, तो उसे अपनी जाति से बाहर निकाल दिया जाता था मतलब कि उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाता था और इस तरह से वह किसी दूसरी जाति या उपजाति में भी शामिल नहीं हो सकता था। इस प्रथा के अनुसार सभी जातियों के लोग सभी अपनी-अपनी जाति में विवाह कर सकते थे।

प्रश्न 9.
जाति से सम्बन्धित प्रतिबन्ध।
अथवा जाति के साथ कौन-कौन से प्रतिबन्ध जुड़े थे ?
उत्तर-
जाति के साथ-साथ कुछ बन्दिशें अथवा नियम जुड़े हुए थे जिसके अनुरूप व्यक्ति को चलना पड़ता था, वह उनके विपरीत आचरण नहीं कर सकता था। जैसे कि-

  • हर व्यक्ति को परम्परा के अनुसार अपने पैतृक कार्य अपनाने पड़ते थे।
  • उसे खाने-पीने अथवा रहने-सहने के तरीकों को अपनी जाति के अनुसार चलना पड़ता था।
  • इसी प्रकार निम्न जातियों को मन्दिरों अथवा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने की आज्ञा नहीं थी।
  • कई जातियों को अस्पृश्य समझा जाता था, वे बाकी तीनों जातियों के कुओं इत्यादि से पानी भी नहीं भर सकते थे अथवा ब्राह्मणों को स्पर्श भी नहीं कर सकते थे।

प्रश्न 10.
सामाजिक सम्बन्धों पर प्रतिबन्ध।
उत्तर-
समाज अलग-अलग जातियों में बंटा हुआ था और इन सभी में ऊंच-नीच की भावना का जन्म हो चुका था, इसके अनुसार ऊंची जातियों वाले लोग गांवों के अन्दर रहते थे और निम्न जाति के लोग गांवों के बाहर के हिस्सों में रहते थे। इस प्रकार ये सभी एक-दूसरे से दूरी रखते थे। इसी तरह समाज के इस चौथे वर्ग को ब्राह्मणों के उठनेबैठने, पढ़ने-लिखने एवं साथ में रहने पर सख्त पाबन्दियां थीं। मन्दिरों के अन्दर जाने की मनाही थी। धार्मिक अनुष्ठानों में वे भाग नहीं ले सकते थे। इसी प्रकार ‘उपनयन’ संस्कार भी उनके लिए नहीं था। इस जाति व्यवस्था में निम्न जातियों के साथ सम्बन्धों पर बाकी जातियों पर प्रतिबन्ध लगे हुए थे।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 11.
जाति सामाजिक सुरक्षा कैसे करती थी ?
उत्तर-
जाति अपने सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। हर जाति के व्यक्ति अपनी जाति के लोगों की हर समय सहायता करते थे, इस व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई भी मानसिक दबाव नहीं रहता था क्योंकि उसकी जाति के लोग हर विपत्ति में अर्थात् उसके हर दुःख-सुख में उसके भागीदार रहते थे। इस प्रकार से जाति उनकी दो प्रकार से सहायता करती थी। (i) एक तो समाज में उस व्यक्ति की स्थिति को निश्चित करना (ii) उसकी हर संकट के समय मदद करना।

प्रश्न 12.
जाति के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर-
जाति व्यवस्था की प्रथा में जाति भिन्न तरह से अपने सदस्यों की सहायता करती है, उसमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं

  • जाति व्यक्ति के व्यवसाय का निर्धारण करती है।
  • व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।
  • हर व्यक्ति को मानसिक सुरक्षा प्रदान करती है।
  • व्यक्ति एवं जाति के रक्त की शुद्धता बरकरार रखती है।
  • जाति राजनीतिक स्थिरता प्रदान करती है।
  • जाति अपने तकनीकी रहस्यों को गुप्त रखती है।
  • जाति शिक्षा सम्बन्धी नियमों का निर्धारण करती है।
  • जाति विशेष व्यक्ति के कर्तव्यों एवं अधिकारों का ध्यान करवाती है।

प्रश्न 13.
रक्त की शुद्धता।
अथवा जाति रक्त की शुद्धता को कैसे बनाए रखती है ? बताएं।
उत्तर-
जब यह बात स्पष्ट है कि जाति एक अन्तर-वैवाहिक सम्बन्धों का समूह है तो उसमें अपने आप रक्त की शुद्धता की सम्भावना बढ़ जाती है। जाति सम्बन्धों में यह बात सबसे ज्यादा प्रमुख मानी जाती है कि उसका हर सदस्य अपनी ही जाति में अपने वैवाहिक सम्बन्ध कायम करेगा। यदि वह व्यक्ति इस नियम की उल्लंघना करता है तो उसका बहिष्कार कर दिया जाता था, इस प्रकार अपनी जाति में ही विवाह की इस परम्परा से रक्त की शुद्धता बनी रहती थी।

प्रश्न 14.
जाति एवं व्यवसाय सम्बन्धी निपुणता।
अथवा जाति कैसे व्यवसाय में निपुणता लाती है ?
उत्तर-
जाति व्यवस्था में, हर जाति के कार्यों का निर्धारण पहले ही हो जाता है और फिर वही काम पीढ़ी-दरपीढ़ी चलता रहता है। इस प्रणाली का यह बहुत अच्छा गुण है कि उस विशेष कार्य में उस जाति की निपुणता हो जाती है और वह व्यक्ति अपने कार्य का मास्टर बन जाता है। इस प्रणाली में यह विशेषता है कि व्यक्ति स्वयं ही अपने पैतृक कामों को सीख जाता है और तकनीकी रूप से निपुण हो जाता है। उसे कोई औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। एक ही कार्य को बार-बार करने से उसमें विशिष्टता आती जाती है।

प्रश्न 15.
अस्पृश्यता।
अथवा
जाति व्यवस्था अस्पृश्यता को जन्म देती है।
उत्तर-
समाज में अस्पृश्यता का बढ़ना, जाति प्रथा का कार्य है। समाज की कुल जनसंख्या के बड़े हिस्से को इसलिए अपवित्र माना गया था, क्योंकि जो वह कार्य करते थे उसे समाज में अच्छी नज़रों से नहीं देखा जाता था। इस व्यवस्था में वह उच्च जातियों को स्पर्श भी नहीं सकते थे और इसी क्रिया को समाज में छुआ-छूत की संज्ञा दे दी गई थी। इस व्यवस्था में वह न तो ऊपर की जातियों के साथ रह सकते थे और न ही उनसे कोई सामाजिक सम्बन्ध रख सकते थे। इस व्यवस्था में निम्न जाति के व्यक्तियों को गांवों के बाहर रहना पड़ता था। न ही वे शिक्षा ग्रहण कर सकते थे। इस तरह से इस व्यवस्था ने समाज में इतना असंतुलन कर दिया कि जनसंख्या का ज़्यादा हिस्सा अनपढ़, ग़रीब एवं बेकार ही रह गया। इस व्यवस्था में कई प्रतिबन्ध होने के कारण वे लोग समाज की मुख्य धारा में पीछे रह गए क्योंकि इस व्यवस्था में उनके लिए कुछ भी नहीं था और वे सिर्फ बाकी वर्गों की सेवा के लिए ही थे।

प्रश्न 16.
जाति एक बन्द समूह है।
उत्तर-
जाति एक बन्द समूह है, जब हम इस बात का अच्छी तरह से विश्लेषण करेंगे तो जवाब ‘हां’ में ही आएगा। इससे यही अर्थ है कि बन्द समूह की जिस जाति में व्यक्ति का जन्म होता था, उसी के अनुसार उसकी सामाजिक स्थिति तय होती थी। व्यक्ति अपनी जाति को छोड़कर, दूसरी जाति में भी नहीं जा सकता। न ही वह अपनी जाति को बदल सकता है। इस तरह इस व्यवस्था में हम देखते हैं कि चाहे व्यक्ति में अपनी कितनी भी योग्यता हो, वह उसे प्रदर्शित नहीं कर पाता था क्योंकि जो उसे अपनी जाति समूह के नियमों के अनुसार कार्य करना होता था क्योंकि इसका निर्धारण ही व्यक्ति के जन्म के आधार पर था न कि उसकी व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर। इस प्रकार जाति एक बन्द समूह ही था जिससे व्यक्ति अपनी इच्छा के आधार पर बाहर नहीं निकल सकता।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 17.
जाति के गुण बताएं।
उत्तर-

  • जाति व्यवसाय का विभाजन करती है।
  • जाति सामाजिक एकता को बनाए रखती है।
  • जाति रक्त शुद्धता को बनाएं रखती है।
  • जाति शिक्षा के नियमों को बनाती है।
  • जाति समाज में सहयोग से रहना सिखाती है।
  • मानसिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रश्न 18.
निम्न जातियों का शोषण।
उत्तर-
समाज में जाति प्रथा ने लोगों को चार भागों में बांट दिया था, इसके अनुसार व्यक्ति की जाति के साथ ही उसकी पहचान एवं स्थिति होती थी। इस प्रकार जाति में उसकी सदस्यता उसके जन्म के आधार पर मानी गई थी। जिस भी जाति में वह व्यक्ति जन्म लेता था उसी के आधार पर समाज में उसकी पहचान मानी जाती थी। उच्च वर्ग की जातियों का निम्न जातियों के लोगों से ठीक व्यवहार नहीं था। इस व्यवस्था में निम्न जातियों का काम सिर्फ ऊपर की तीनों जातियों अर्थात् की सेवा करना था। इस व्यवस्था में उनके कोई भी अधिकार नहीं थे। उनकी परछाई को भी अपवित्र समझा जाता था। वह गांवों के अन्दर जो कुएं थे जहां पर कि बाकी तीनों समुदायों के लोग रहते थे, वहां से पानी पीने की भी आज्ञा नहीं थी। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में, मन्दिरों में अथवा सामाजिक आयोजनों में उनकी उपस्थिति को अपवित्र माना जाता था। इस तरह से निम्न जातियों का धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक, राजनीतिक रूप से सभी क्षेत्रों में भरपूर शोषण होता था। इस प्रथा का सबसे गलत पहलू था जिसमें मानवीय मूल्यों की कोई कद्र नहीं होती थी। इस जाति विशेष का भरपूर शोषण होता था।

प्रश्न 19.
जाति चेतनता।
उत्तर-
जाति व्यवस्था की यह सबसे बड़ी त्रुटि थी कि उसमें कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के प्रति ज़्यादा सचेत नहीं होता था और यह कमी हर व्यवस्था में भी पाई जाती थी। क्योंकि इस व्यवस्था में व्यक्ति की स्थिति उसकी जाति के आधार पर निश्चित होती थी, इसलिए व्यक्तिगत रूप से उतना जागरूक ही नहीं होता था। जब कि उसकी स्थिति एवं पहचान उनके जन्म के अनुसार ही होनी थी, तो उसे पता होता था कि उसे कौन-कौन से कार्य और कैसे करने हैं। यदि कोई व्यक्ति उच्च जाति में जन्म ले लेता था तो उसे पता होता था कि उसके क्या कर्त्तव्य हैं, यदि उसका जन्म निम्न जाति में हो जाता था, तो उसे पता ही होता था कि उसे सारे समाज की सेवा करनी है और इस स्वाभाविक प्रक्रिया में दखल-अन्दाजी नहीं करता था और उसी को दैवी कारण मानकर अपना जीवन-यापन करता जाता था।

प्रश्न 20.
जाति सामाजिक एकता में रुकावट है।
उत्तर-
इस व्यवस्था से क्योंकि समाज का विभाजन कई भागों में हो जाता था, इसलिए सामाजिक संतुलन बिगड़ जाता था। इस व्यवस्था में हर जाति के अपने नियम एवं प्रतिबन्ध होते थे। इस तरह से अपनी जाति के अलावा दूसरी जाति से कोई ज़्यादा लगाव नहीं होता, क्यों जो उन्हें पता होता था कि उन्हें नियमों के अनुसार आचरण करना होता था। इस प्रथा में हमेशा उच्च वर्ग निम्न वर्ग के लोगों का शोषण करते थे। इस प्रकार से जाति भेद होने के कारण एक-दूसरे के प्रति नफरत की भावना भी उजागर हो जाती थी। इस तरह से यह भेदभाव समाज की एकता में बाधक बन जाता था और इस व्यवस्था की यह कमी थी, कोई व्यक्ति अपनी योग्यता के आधार पर भी अपनी जाति को बदल नहीं सकता, सामाजिक ढांचे का संतुलन बिगाड़ देती है और यही समाज की उन्नति में बाधक बन जाती है।

प्रश्न 21.
किन-किन कारणों से जाति बदल रही है?
उत्तर-
19वीं शताब्दी में कई समाज सुधारकों एवं धार्मिक विद्वानों ने समाज में काफ़ी बदलाव की कोशिशें की और कई सामाजिक कुरीतियों का जमकर खण्डन किया। इन्हीं कारणों को हम संक्षेप में इस तरह बता सकते हैं

  • समाज सुधार की लहर।
  • भारत सरकार की कोशिशें एवं कानूनों का बनना।
  • अंग्रेज़ी साम्राज्य का इसमें योगदान।
  • औद्योगीकरण के कारणों से आई तबदीली।
  • शिक्षा के प्रसार के कारण।
  • यातायात एवं संचार व्यवस्था के कारण।
  • आपसी मेल-जोल की वजह से।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 22.
जाति के अवगुण।
उत्तर-
स्त्रियों की दशा खराब होती है।

  • यह प्रथा अस्पृश्यता को बढ़ावा देती है।
  • यह जातिवाद को बढ़ाती है।
  • इससे सांस्कृतिक संघर्ष को बढ़ावा मिलता है।
  • सामाजिक एकता एवं गतिशीलता को रोकती है।
  • सामाजिक संतुलन को भी खराब करती है।
  • व्यक्तियों की कार्य कुशलता में भी कमी आती है।
  • सामाजिक शोषण के कारण गिरावट आती है।

प्रश्न 23.
जाति एवं वर्ग में क्या अन्तर हैं ?
उत्तर-

  • जाति धर्म पर आधारित है परन्तु वर्ग पैसे के ऊपर आधारित है।
  • जाति समुदाय का हित है, वर्ग में व्यक्तिगत हितों की बात है।
  • जाति को बदला नहीं जा सकता, वर्ग को बदला जा सकता है।
  • जाति बन्द व्यवस्था है परन्तु वर्ग खुली व्यवस्था का हिस्सा है।
  • जाति लोकतन्त्र के विरुद्ध है पर वर्ग लोकतान्त्रिक क्रिया है।
  • जाति में कई तरह के प्रतिबन्ध हैं, वर्ग में ऐसा कोई प्रतिबन्ध नहीं।
  • जाति में चेतना की कमी होती है परन्तु वर्ग में व्यक्ति चेतन होता है।

V. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
वर्ण व्यवस्था क्या होती है ? अर्थ विस्तार से समझाएं।
उत्तर-
भारतीय हिन्दू संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण लक्षण है भौतिकवाद एवं अध्यात्मवाद का मिश्रण। इसके अनुसार परमात्मा को मिलना सबसे बड़ा सुख है, साथ-साथ में इस दुनिया के सुखों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इसलिए इन दोनों तरह के सुखों के मिश्रण के लिए, हिन्दू संस्कृति में एक व्यवस्था बनाई गई है जिसे ‘वर्ण व्यवस्था’ कहते हैं। वर्ण व्यवस्था हिन्दू सामाजिक व्यवस्था का मूल आधार होने के साथ-साथ हिन्दू धर्म का एक अटूट अंग है। इसलिए वर्ण के साथ सम्बन्धित कर्त्तव्यों को ‘वर्ण धर्म’ कहा जाता है। वर्ण व्यवस्था में व्यक्ति एवं समाज के बीच में जो सम्बन्ध है उन्हें क्रमानुसार पेश किया गया था जिसकी सहायता से व्यक्ति सामाजिक संगठन को ठीक ढंग से चलाने में अपनी मदद देता था। वर्ण व्यवस्था के द्वारा भारतीय समाज को चार अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया था ताकि समाज ठीक ढंग से चल सके।

‘वर्ण’ शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है ‘रंग’। वैदिक समय के दौरान भारतीय समाज को ‘चार समूहों में विभाजित किया गया था। ये चार समूह थे-ब्राह्मण वर्ण, क्षत्रिय वर्ण, वैश्य वर्ण एवं चतुर्थ वर्ण। इस तरह के विभाजन के पीछे एक विशेष उद्देश्य था और वह उद्देश्य था कार्य का विभाजन’ जिसका अर्थ है समाज में कार्यों को चार भागों में विभाजित किया गया था। ब्राह्मणों’ के हिस्से में पढ़ाना और धार्मिक संस्कार पूरे करवाने का कार्य, ‘क्षत्रिय’ के जिम्मे देश या समाज की रक्षा का कार्य था। इसी तरह ‘वैश्य’ वर्ग का कार्य था व्यापार, मुद्रा एवं कृषि जैसे कार्य करना। इसी तरह चतुर्थ वर्ण का कार्य था उपरोक्त तीनों समूहों या वर्गों की सेवा करना। इसी प्रकार इन चारों समूहों को उनके कार्यानुसार रंग भी दिए गए थे, जैसे कि प्रथम वर्ण को ‘सफ़ेद रंग’, द्वितीय वर्ण को ‘लाल रंग’, ‘पीला रंग’ तृतीय वर्ण को एवं ‘काला रंग’ चतुर्थ वर्ण को प्राप्त था। ‘सफ़ेद रंग’ शुद्धता का प्रमाण था, ‘लाल रंग’ गुस्से एवं बहादुरी का प्रतीक, ‘पीला रंग’ जीवन की भौतिक वस्तुओं का प्रमाण, भोजन, कपड़े इत्यादि, इसी तरह ‘काला रंग’ निम्न होने का प्रमाण था। इस तरह का विभाजन या कार्य व्यवस्था मानवीय इच्छाओं की पूर्ति के लिए की गई थी। इस तरह की व्यवस्था या कार्यों का वितरण भारतीय समाज में ही नहीं बल्कि संसार की अन्य संस्कृतियों या सभ्यताओं में भी मिलता है।

वर्ण का अर्थ (Meaning of Varna)—साहित्य की दृष्टि से ‘वर्ण’ का अर्थ शब्द ‘वरी’ धातु से बना है जिसका अर्थ है ‘चुनना’। हो सकता है वर्ण का सम्बन्ध कार्य के चुनाव’ से सम्बन्धित हो और इसी तरह एक ही वर्ण के सदस्य एक ही कार्य को करते हों। वैसे वर्ण का अर्थ रंग भी है जोकि अलग-अलग समूहों को दिया गया था। वही रंग उस समूह एवं वर्ण के कार्यों को दर्शाता था। डॉ० शर्मा के अनुसार वैदिक काल के लोगों के लिए यह मुमकिन नहीं था कि वह अपने शारीरिक लक्षणों का सही मूल्यांकन कर सकें, इसलिए वर्ण का अर्थ रंग या ‘जाति भिन्नता’ नहीं हो सकता। इसलिए ‘वर्ण’ शब्द मुख्य रूप से ‘कर्मों’ और ‘गुणों’ के साथ सम्बन्धित था। इसी तरह वर्ण-व्यवस्था, अलगअलग व्यक्तियों को ‘गुणों’ एवं ‘कर्मों’ के आधार पर तरह-तरह की श्रेणियों में बांटने की व्यवस्था है।

वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत सारे समाज को चार भागों में विभक्त करने का उद्देश्य था कि प्रत्येक व्यक्ति के कर्म धर्म के आधार पर इस तरह निर्धारित किए जाएं कि वह ‘मोक्ष’ प्राप्त कर सके जो कि प्रत्येक हिन्दू के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। वर्ण व्यवस्था में कार्यों को इस तरह से निर्धारित किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति इसे करता हुआ ‘मोक्ष’ प्राप्त कर सके।

वर्ण व्यवस्था’ में एक और विचारधारा यह भी मायने रखती है कि सामाजिक व्यवस्था को कायम रखने के लिए एक व्यवस्था को कायम किया गया ताकि लोग एक-दूसरे के कार्यों में रुकावट न डाल सकें। वर्ण व्यवस्था प्रत्येक वर्ण के ‘कार्य-क्षेत्र’ को निश्चित करती है, जिसे करते हुए समाज के और व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास की भावना मुमकिन (जागृत) हुई है। इस तरह वर्ण व्यवस्था एक तरफ व्यक्ति को उसके पैतृक कार्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है एवं भौतिक इच्छाओं को घटाती है तथा दूसरी तरफ मनुष्य को ज्ञान, शक्ति एवं ‘आनन्द’ को भोगने की प्रेरणा भी देती है।

इस तरह से ‘वर्ण व्यवस्था’ एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें व्यक्तियों के कार्यों को उनके जन्म अनुसार विभाजित कर दिया जाता है और इस तरह व्यक्ति से उम्मीद की जाती है कि वह यह काम सारी ज़िन्दगी करे ताकि सारी व्यवस्था जोकि सामाजिक व्यवस्था है बनी रहे एवं सुचारु रूप से काम कर सके।

प्रश्न 2.
वर्ण व्यवस्था में भिन्न-भिन्न वर्गों के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर-
वर्ण व्यवस्था पुरातन काल से परम्परागत हिन्दू समाज एवं सामाजिक संगठन का आधार रही है। वर्ण व्यवस्था को अस्तित्व में आने में कई सिद्धान्त, जैसे ‘कर्म’, ‘जन्म’, रंग एवं पुरुष इत्यादि मौजूद थे एवं ये सभी सिद्धान्त किसी-न-किसी रूप में वर्णों के कार्य-कलापों में एक जैसी चीज़ दर्शाते हैं। परम्परागत रूप में भारतीय समाज को (कर्म के आधार पर) चार भागों में विभक्त किया गया था। ये सभी चार वर्ण थे-ब्राह्मण वर्ण, क्षत्रिय वर्ण, वैश्य वर्ण एवं चतुर्थ वर्ण। ये सभी इसलिए बनाए गए थे ताकि समाज में संगठन बना रहे। इसी तरह इन्हीं चारों वर्गों के कार्य निश्चित कर दिए गए। इस वजह से किसी में भी कोई खींचा-तानी न हो। इसलिए कार्यों के लिए कुछ नियम बनाए गए और इन्हीं नियमों की पालना करना प्रत्येक के लिए आवश्यक था, इसलिए इन चारों वर्गों के कार्यों को निम्नलिखित ढंग से समझा जा सकता है-

1. ब्राह्मण वर्ण के कार्य-वर्ण व्यवस्था में सबसे उच्च स्थान ब्राह्मणों को दिया गया और इन्हें ब्राह्मण देवता भी कहा गया था। इनका मुख्य कार्य समाज को शिक्षित करना एवं ज्ञान प्रदान करना था। वेदों में ब्राह्मण को समाज का श्रेष्ठ सदस्य माना गया था। भगवद्गीता के अनुसार अन्तःकरण की शुद्धि, धर्म के लिए कष्ट सहन करना, माफ करना, शरीर की शुद्धता और परम तत्त्व का अनुभव, ये सभी एक ब्राह्मण के स्वाभाविक गुण हैं। प्रथम वर्ण को समाज में सबसे उच्च स्थान प्राप्त था। ‘यज्ञ करना’ एवं करवाना, वेदों का अध्ययन करना, पढ़ाना एवं सभी धार्मिक अनुष्ठान करवाना ब्राह्मणों के प्रमुख कार्यों में आते हैं। उनकी उपस्थिति के बगैर सभी कार्य अधूरे माने जाते हैं। समाज में इस वर्ण का श्रेष्ठ स्थान था और लोग उन्हें दान-दक्षिणा भी देते थे। यदि इस वर्ण का अपने कार्यों से गुज़र-बसर नहीं हो सकता था तो वह ‘क्षत्रिय’ एवं वैश्य का कार्य भी अपना सकते थे। इस तरह इस वर्ण का कार्य समाज को शिक्षित करना एवं जन्म से मरण तक के सभी धार्मिक अनुष्ठान करवाना उनकी ज़िम्मेदारी थी।

2. क्षत्रिय वर्ण के कार्य-वर्ण व्यवस्था में क्षत्रिय वर्ण का कार्य लोगों की रक्षा करना है। ऋग्वेद में दूसरे वर्ण के व्यक्तियों के लिए ‘राजद’ शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसका अर्थ है ‘महान्’ या ‘राजा’। इसीलिए इस ‘शब्द’ का प्रयोग हमेशा राज्य से सम्बन्धित व्यक्तियों के लिए ही प्रयोग में लाया जाता है। इसीलिए यह माना गया है कि जब तक कोई राज्य सुरक्षित नहीं है, वह तरक्की कैसे कर पायेगा। इस प्रकार ‘दूसरे वर्ण’ को राज्य की सुरक्षा का प्रमुख कार्य सौंपा गया है। भगवद् गीता के अनुसार, बहादुरी, तेजस्वी, धैर्यवान एवं राज्य चलाना, यह एक ‘दूसरे वर्ण’ के स्वाभाविक गुण हैं। एक क्षत्रिय का स्थान समाज में ब्राह्मणों के पश्चात् आता है। उसका कार्य राज्य का शासन सुरक्षा एवं संचालन करना होता है। इस प्रकार इस वर्ण के लोग ब्राह्मणों की सहायता लेते रहते थे। इस प्रकार समाज की सुरक्षा के लिए क्षत्रिय ज़िम्मेदार होते थे। किसी भी बाह्य आक्रमण की स्थिति हो या सुरक्षा की ज़िम्मेदारी क्षत्रियों की थी। इसी प्रकार धार्मिक ग्रन्थों, वेदों इत्यादि में कर्तव्यों की पालना के बारे में लिखा गया है।

3. वैश्य वर्ण के कार्य-समाज के आर्थिक कार्यों से सम्बन्धित समूह के व्यक्तियों को ‘वैश्य’ कहा गया है। ‘वैश्य’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले ऋग्वेद में मिलता है। मनुस्मृति में तृतीय वर्ण के मुख्य कार्य ‘दान दक्षिणा’ देना, पढ़ना, व्यापार करना, पशु-पक्षियों एवं वनस्पतियों की देखभाल करना, कृषि करना, यज्ञ करवाना दिए गए हैं। इसी सन्दर्भ में भगवद् गीता में भी वर्णन मिलता है कि वैश्य वर्ण के प्रमुख कार्य, कृषि, पशु-पालन, खरीद-फरोख्त वैश्यों के प्रमुख कार्यों में है। इस वर्ण के व्यक्ति आवश्यकतानुसार और कार्य भी कर सकते थे।

4. चतुर्थ वर्ण के कार्य-समाज के ऊपर वाले तीन वर्गों की सेवा करने के लिए एक वर्ण निश्चित किया गया था तथा यह चतुर्थ वर्ण होता था। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार ऊपर वाले तीन वर्गों की सेवा करना चतुर्थ वर्ण का कार्य था। इस प्रकार अन्य पुस्तकों में भी कहा गया है कि सभी वर्गों की सेवा करना चतुर्थ वर्ण का कार्य था। इस प्रकार चतुर्थ वर्ण का मुख्य कार्य ऊपर वाले तीनों वर्गों की सेवा करना था तथा उन्हें कोई भी सामाजिक तथा धार्मिक अधिकार प्राप्त नहीं थे। उन्हें धार्मिक ग्रन्थों को पढ़ना तथा सुनना मना था। बाद में उन्हें कई प्रकार के कार्य करने के अधिकार मिल गए जैसे कि कृषि, लकड़ी का कार्य, शिल्प कला का कार्य इत्यादि।

इस तरह, इस सम्पूर्ण प्रणाली को हिन्दुओं के सामाजिक संगठन में महत्त्वपूर्ण स्थान मिला है। यही प्रणाली परम्परागत भारतीय समाज का आधार रही है। ज्यादातर भारतीय ग्रन्थ इस मत से सहमत हैं कि वर्ण व्यवस्था व्यक्ति के गुणों एवं कर्मों (कार्यों) पर आधारित थी। जन्म से इसका संबंध नहीं था।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 3.
वर्ण व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
वर्ण प्रणाली को भारतीय सामाजिक व्यवस्था में इसलिए स्थापित किया गया था कि भारतीय समाज को सुचारु रूप से चलाया जा सके। इस समाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए समाज को चार अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक भाग का अलग-अलग कार्य रखा गया था ताकि कार्यों में कोई परेशानी न हो। वर्ण व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है-

1. श्रम विभाजन-वर्ण व्यवस्था में हरेक वर्ण का कार्य निश्चित कर दिया गया था ताकि मनुष्य की सभी सामाजिक आवश्यकताएं पूर्ण हो सकें। इसलिए हरेक वर्ण का कार्य निश्चित कर दिया गया था। इसमें हरेक व्यक्ति अपना निश्चित कार्य करता था तथा समाज की उन्नति में योगदान देता था। प्रथम वर्ण को पढ़ाने का कार्य, द्वितीय वर्ण को रक्षा का, तृतीय वर्ण को व्यापार का तथा चतुर्थ वर्ण को सेवा करने का कार्य दिया था। इस तरह वर्ण व्यवस्था में श्रम विभाजन हो जाता था।

2. यह गुणों तथा स्वभाव पर आधारित है-कुछ व्यक्तियों का कहना है कि वर्ण व्यवस्था जन्म पर आधारित थी कि व्यक्ति जिस वर्ण में जन्म लेता है और उसी वर्ण का व्यवसाय अपनाना पड़ता था। परन्तु अगर पौराणिक ग्रन्थों को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि यह जन्म पर आधारित नहीं थी। शुरू में यह व्यक्ति के व्यक्तिगत गुणों तथा उनके स्वभाव पर आधारित थी परन्तु समय के साथ-साथ इसमें कठोरता आ गई तथा यह गुणों तथा स्वभाव पर नहीं बल्कि जन्म पर आधारित हो गई।

3. कर्म के सिद्धान्त पर बल-यह व्यवस्था कर्म के सिद्धान्त पर बल देती थी कि व्यक्ति ने जिस वर्ण में जन्म लिया था वह उस वर्ण के परम्परागत व्यवसाय को अपनाएगा तथा उस कार्य को करते हुए जीवन बिताएगा। इस तरह व्यक्ति को इसके साथ ही पुनर्जन्म का सिद्धान्त भी समझाया गया था कि वह अगर अपने कार्य तथा कर्त्तव्य अच्छी तरह निभाएगा तो अगले जन्म में उसे अच्छा वर्ण प्राप्त होगा। इस तरह व्यक्ति अपने कर्तव्यों की पालना करने लग गए तथा अपनी स्थिति से भी सन्तुष्ट हो गए।

4. कर्तव्यों तथा अधिकारों का विभाजन-वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ण को कुछ कर्त्तव्य तथा अधिकार मिले होते थे। इसमें प्रथम वर्ण की स्थिति उच्च तथा अधिकार भी सबसे ज्यादा होते थे। इमसें सभी के कर्त्तव्य भी निश्चित होते थे तथा सभी के कर्तव्य समाज के लिए उपयोगी थे। एक के न होने से सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाएगी। इसमें अधिकार भी निश्चित होते थे जिस वजह से सभी वर्गों में निश्चित स्तर पैदा हो गए तथा इनकी उच्च या निम्न स्थिति भी निश्चित हो गई।

5. कार्यों का निर्धारण-वर्ण व्यवस्था में प्रत्येक वर्ण के परम्परागत तथा पूर्व निर्धारित कार्य होते थे तथा व्यक्ति को अपने वर्ण का ही कार्य अपनाना पड़ता था। इसका लाभ यह था कि व्यक्ति को रोज़ी कमाने के लिए इधर-उधर नहीं घूमना पड़ता था क्योंकि उसका कार्य तो जन्म से ही निश्चित हो जाता था।
इस तरह हम कह सकते हैं कि वर्ण व्यवस्था का प्राचीन समय में बहुत महत्त्व था। कर्म व्यवस्था भी इस के आधार पर ही आगे आई।

प्रश्न 4.
जी०एस० घूर्ये द्वारा दी गई जाति व्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर-
जी०एस० घूर्ये ने जाति व्यवस्था की छ: विशेषताएं दी हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है1. समाज का अलग-अलग हिस्सों में विभाजन। 2. अलग-अलग हिस्सों में पदक्रम। 3. सामाजिक मेल-जोल तथा खाने-पीने सम्बन्धी पाबन्दियां। 4. भिन्न-भिन्न जातियों की नागरिक तथा धार्मिक असमर्थताएं तथा विशेषाधिकार। 5. मनमर्जी का पेशा अपनाने पर पाबन्दी। 6. विवाह सम्बन्धी पाबन्दी। अब हम घूर्ये द्वारा दी गई विशेषताओं का वर्णन विस्तार से करेंगे-

1. समाज का अलग-अलग हिस्सों में विभाजन (Segmental division of Society)-जाति व्यवस्था हिन्दू समाज को कई भागों में बांट देती है जिसमें प्रत्येक हिस्से के सदस्यों का दर्जा, स्थान तथा कार्य निश्चित कर देती है। इस वजह से सदस्यों के बीच किसी विशेष समूह का हिस्सा होने के कारण चेतना होती है तथा इसी वजह से ही वह अपने आप को उस समूह का अटूट अंग समझने लग जाता है। समाज के इस तरह हिस्सों में विभाजन होने के कारण एक जाति के सदस्यों के अन्तर्कार्यों का दायरा अपनी जाति तक ही सीमित हो जाता है। यह भी देखने में आया है कि अलग-अलग जातियों के रहने-सहने के तरीके तथा रस्मों-रिवाज अलग-अलग होते हैं। एक जाति के लोग अधिकतर अपनी जाति के सदस्यों के साथ ही अन्तक्रिया करते हैं। इस प्रकार घूर्ये के अनुसार प्रत्येक जाति अपने आप में पूर्ण सामाजिक जीवन बिताने वाली सामाजिक इकाई होती है।

2. पदक्रम (Hierarchy)-भारत के अधिकतर भागों में ब्राह्मण वर्ण को सबसे उच्च दर्जा दिया गया था। जाति व्यवस्था में एक निश्चित पदक्रम देखने को मिलता है। इस व्यवस्था में उच्च तथा निम्न जातियों का दर्जा तो लगभग निश्चित ही होता है परन्तु बीच वाली जातियों में कुछ अस्पष्टता है। परन्तु फिर भी दूसरे स्थान पर क्षत्रिय तथा तीसरे स्थान पर वैश्य आते थे।

3. सामाजिक मेल-जोल तथा खाने-पीने सम्बन्धी पाबन्दियां (Restrictions on feeding and social intercourse)-जाति व्यवस्था में कुछ ऐसे स्पष्ट तथा विस्तृत नियम मिलते हैं जो यह बताते हैं कि कोई व्यक्ति किस जाति से सामाजिक मेल-जोल रख सकता है तथा कौन-सी जातियों से खाने-पीने के सम्बन्ध स्थापित कर सकता है। सम्पूर्ण भोजन को कच्चे तथा पक्के भोजन की श्रेणी में रखा जाता है। कच्चे भोजन को पकाने के लिए पानी का प्रयोग तथा पक्के भोजन को पकाने के लिए घी का प्रयोग होता है। जाति प्रथा में अलग-अलग जातियों के साथ खाने-पीने के सम्बन्ध में प्रतिबन्ध लगे होते हैं।

4. अलग-अलग जातियों की नागरिक तथा धार्मिक असमर्थताएं तथा विशेषाधिकार (Civil and religious disabilities and privileges of various castes) अलग-अलग जातियों के विशेष नागरिक तथा धार्मिक अधिकार तथा निर्योग्यताएं होती थीं। कुछ जातियों के साथ किसी भी प्रकार के मेल-जोल पर पाबन्दी थी। वह मंदिरों में भी नहीं जा सकते थे तथा कुओं से पानी भी नहीं भर सकते थे। उन्हें धार्मिक ग्रन्थ पढ़ने की आज्ञा नहीं थी। उनके बच्चों को शिक्षा लेने का अधिकार प्राप्त नहीं था। परन्तु कुछ जातियां ऐसी भी थीं जिन्हें अन्य जातियों पर कुछ विशेषाधिकार प्राप्त थे।

5. मनमर्जी का पेशा अपनाने पर पाबन्दी (Lack of unrestricted choice of occupation) जाति व्यवस्था के नियमों के अनुसार कुछ जातियों के विशेष, परम्परागत तथा पैतृक पेशे होते थे। जाति के सदस्यों को परम्परागत पेशा अपनाना पड़ता था चाहे अन्य पेशे कितने भी लाभदायक क्यों न हों। परन्तु कुछ पेशे ऐसे भी थे जिन्हें कोई भी कर सकता था। इसके साथ बहुत-सी जातियों के पेशे निश्चित होते थे।

6. विवाह सम्बन्धी पाबन्दियां (Restrictions on Marriage) भारत के बहुत से हिस्सों में जातियों तथा उपजातियों में विभाजन मिलता है। यह उपजाति समूह अपने सदस्यों को बाहर वाले व्यक्तियों के साथ विवाह करने से रोकते थे। जाति व्यवस्था की विशेषता उसका अन्तर्वैवाहिक होना है। व्यक्ति को अपनी उपजाति से बाहर ही विवाह करवाना पड़ता था। विवाह सम्बन्धी नियम को तोड़ने वाले व्यक्ति को उसकी जाति से बाहर निकाल दिया जाता था।
इस प्रकार इस व्याख्या को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि जाति एक अन्तर्वैवाहिक समूह होता है जिसकी सदस्यता जन्म पर आधारित होती है। पेशा पैतृक तथा परम्परागत होता है, अन्य जातियों से खाने-पीने तथा रहने-सहने की पाबन्दियां होती हैं तथा विवाह सम्बन्धी कठोर पाबन्दियां होती हैं।

प्रश्न 5.
जाति व्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन करें।
अथवा जाति व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए।
अथवा जाति की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
जाति एक ऐसा समूह होता है जिसकी सदस्यता जन्म पर आधारित होती थीं। कोई भी अपने जीवन में अपनी जाति को उस समय तक नहीं छोड़ सकता जब तक कि किसी कारण की वजह से उसे जाति से बाहर न निकाल दिया जाए। जाति एक बन्द समूह थी अर्थात् कोई भी अपनी जाति से बाहर विवाह नहीं करवा सकता था तथा इसकी रहनेसहने की पाबन्दियां होती थीं। जाति व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है :

1. सदस्यता जन्म पर आधारित होती थी (Membership was based on birth) जाति व्यवस्था की सबसे पहली विशेषता यह थी कि इसकी सदस्यता व्यक्ति की व्यक्तिगत योग्यता के ऊपर नहीं बल्कि उसके जन्म पर आधारित होती थी। कोई भी व्यक्ति अपनी जाति का निर्धारण नहीं कर सकता। व्यक्ति में जितनी चाहे मर्जी योग्यता क्यों न हो वह अपनी जाति परिवर्तित नहीं कर सकता था।

2. सामाजिक सम्बन्धों पर प्रतिबंध (Restrictions on Social relations)—प्राचीन समय में समाज को अलग-अलग वर्गों के बीच विभाजित किया गया था तथा धीरे-धीरे इन वर्णों ने जातियों का रूप ले लिया। सामाजिक संस्तरण में किसी वर्ण की स्थिति अन्य वर्गों से अच्छी थी तथा किसी वर्ण की स्थिति अन्य वर्गों से निम्न थी। इस प्रकार सामाजिक संस्तरण के अनुसार उनके बीच सामाजिक सम्बन्ध भी निश्चित हो गए। यही कारण है कि अलग-अलग वर्गों
में उच्च निम्न की भावना पाई जाती थी। इन अलग-अलग जातियों के ऊपर एक-दूसरे के साथ सामाजिक सम्बन्ध रखने के ऊपर प्रतिबन्ध थे तथा वे एक-दूसरे से दूरी बना कर रखते थे। कुछ जातियों को तो पढ़ने-लिखने, कुओं से पानी भरने तथा मन्दिरों में जाने की भी आज्ञा नहीं थी। प्राचीन समय में ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश करने के लिए उपनयन संस्कार पूर्ण करना पड़ता था। कुछेक वर्गों के लिए तो इस संस्कार को पूर्ण करने के लिए आयु निश्चित की गई थी, परन्तु कुछ को तो यह संस्कार पूर्ण करने की आज्ञा ही नहीं थी। इस प्रकार अलग-अलग जातियों के बीच सामाजिक सम्बन्धों को रखने पर कई प्रकार के प्रतिबन्ध थे।

3. खाने-पीने पर प्रतिबन्ध (Restrictions on Eatables)—जाति व्यवस्था में कुछ ऐसे स्पष्ट नियम मिलते थे जो यह बताते थे कि किस व्यक्ति ने किसके साथ सम्बन्ध रखने थे अथवा नहीं तथा वह किन जातियों के साथ खानेपीने के सम्बन्ध स्थापित कर सकते थे। सम्पूर्ण भोजन को दो भागों में विभाजित किया गया था। वह थे कच्चा भोजन तथा पक्का भोजन। कच्चा भोजन वह होता था जिसे बनाने के लिए पानी का प्रयोग होता था तथा पक्का भोजन वह होता था जिसे बनाने के लिए घी का प्रयोग होता था। साधारण नियम यह था कि कोई व्यक्ति कच्चा भोजन उस समय तक नहीं खाता था जब तक कि वह उसकी अपनी ही जाति के व्यक्ति की तरफ से तैयार न किया गया हो। इसलिए बहुत-सी जातियां ब्राह्मण द्वारा कच्चा भोजन स्वीकार कर लेती थी परन्तु इसके विपरीत ब्राह्मण किसी अन्य जाति के व्यक्ति से कच्चा भोजन स्वीकार नहीं करते थे। पक्के भोजन को भी किसी विशेष जाति के व्यक्ति की तरफ से ही स्वीकार किया जाता था। इस प्रकार जाति व्यवस्था ने अलग-अलग जातियों के बीच खाने-पीने के सम्बन्धों पर प्रतिबन्ध लगाए हुए थे तथा सभी के लिए इनकी पालना करनी ज़रूरी थी।

4. मनमर्जी का पेशा अपनाने पर पाबंदी (Restriction on Occupation)-जाति व्यवस्था के नियमों के अनुसार प्रत्येक जाति का कोई न कोई पैतृक तथा परंपरागत पेशा होता था तथा व्यक्ति जिस जाति में जन्म लेता था उसे उसी जाति का परम्परागत पेशा अपनाना पड़ता था। व्यक्ति के पास इसके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं होता था। उसे बचपन से ही अपने परम्परागत पेशे की शिक्षा मिलनी शुरू हो जाती थी तथा जवान होते-होते वह उस कार्य में निपुण हो जाता है। चाहे कुछ कार्य ऐसे भी थे जिन्हें कोई भी व्यक्ति कर सकता था जैसे कि व्यापार, कृषि, मज़दूरी, सेना में नौकरी इत्यादि। परन्तु फिर भी अधिकतर लोग अपनी ही जाति का पेशा अपनाते थे। इस समय चार मुख्य वर्ण होते थे। पहले वर्ण का कार्य पढ़ना, पढ़ाना तथा धार्मिक कार्यों को पूर्ण करवाना था। दूसरे वर्ण का कार्य देश की रक्षा करना तथा राज्य चलाना था। तीसरे वर्ण का कार्य व्यापार करना, कृषि करना इत्यादि था। चौथे तथा अन्तिम वर्ण का कार्य ऊपर वाले तीनों वर्गों की सेवा करना था तथा इन्हें अपने परम्परागत कार्य ही करने पड़ते थे।

5. जाति अन्तर्वैवाहिक होती है (Caste is Endogamous)—जाति व्यवस्था की सबसे प्रमुख विशेषता यह थी कि यह एक अन्तर्वैवाहिक समूह होता था अर्थात् व्यक्ति को अपनी ही जाति में विवाह करवाना पड़ता था। जाति व्यवस्था बहुत-सी जातियों तथा उपजातियों में विभाजित होती थी। यह उपजातियां अपने सदस्यों को अपने समूह से बाहर विवाह करने की आज्ञा नहीं देती। अगर कोई इस नियम को तोड़ता था तो उसे जाति अथवा उपजाति से बाहर निकाल दिया जाता था। परन्तु अन्तर्विवाह के नियम में कुछ छूट भी मौजूद थी। किसी विशेष स्थिति में अपनी जाति से बाहर विवाह करवाने की आज्ञा थी। परन्तु साधारण नियम यह था कि व्यक्ति को अपनी जाति में ही विवाह करवाना पड़ता था। इस प्रकार सभी जातियों के लोग अपने समूहों में ही विवाह करवाते थे।

6. समाज का अलग-अलग हिस्सों में विभाजन (Segmental division of Society)—जाति व्यवस्था द्वारा हिन्दू समाज को कई भागों में विभाजित कर दिया गया था तथा प्रत्येक हिस्से के सदस्यों का दर्जा, स्थान तथा कार्य निश्चित कर दिए गए थे। इस कारण ही सदस्यों में अपने समूह का एक हिस्सा होने की चेतना उत्पन्न होती थी अर्थात् वह अपने आप को उस समूह का अभिन्न अंग समझने लग जाते थे। समाज के इस प्रकार अलग-अलग हिस्सों में विभाजन के कारण एक जाति के सदस्यों की सामाजिक अन्तक्रिया का दायरा अपनी जाति तक ही सीमित हो जाता था। जाति के नियमों को न मानने वालों को जाति पंचायत की तरफ से दण्ड दिया जाता था। अलग-अलग जातियों के रहनेसहने के ढंग तथा रस्मों-रिवाज भी अलग-अलग ही होते थे। प्रत्येक जाति अपने आप में एक सम्पूर्ण सामाजिक जीवन व्यतीत करने वाली सामाजिक इकाई होती थी।

7. पदक्रम (Hierarchy)-जाति व्यवस्था में अलग-अलग जातियों के बीच एक निश्चित पदक्रम मिलता था जिसके अनुसार यह पता चलता था कि किस जाति की सामाजिक स्थिति किस प्रकार की थी तथा उनमें किस प्रकार के सम्बन्ध पाए जाते थे। चारों जातियों की इस व्यवस्था में एक निश्चित स्थिति होती थी तथा उनके कार्य भी उस संस्तरण तथा स्थिति के अनुसार निश्चित होते थे। कोई भी इस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह नहीं खड़ा कर सकता था क्योंकि यह व्यवस्था तो सदियों से चली आ रही थी।

8. जाति से जुड़े प्रतिबन्ध (Restrictions Related to Caste)-जाति से कई प्रकार के प्रतिबन्ध जुड़े हुए थे जैसे कि :
(i) प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जाति से सम्बन्धित पेशा अपनाना पड़ता था। (ii) प्रत्येक व्यक्ति को जाति प्रथा से सम्बन्धित खाने-पीने की पाबन्दियों को मानना पड़ता था। (ii) प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ही जाति अथवा उपजाति में विवाह करवाना पड़ता था। (iv) कुछ जातियों को मन्दिरों में जाने तथा धार्मिक ग्रन्थों को पढ़ने की आज्ञा नहीं थी। (v) कुछ जातियों को जातीय संस्तरण में अपने से उच्च जातियों के कुओं से पानी भरने तथा नज़दीक आने की भी आज्ञा नहीं थी।

9. प्रत्येक जाति में कई उपजातियां होती थीं (There were many subcastes in each caste)-जाति व्यवस्था मुख्य रूप से हमारे देश भारत में ही पाई जाती थी तथा भारत में तीन हज़ार के लगभग जातियां मिलती थीं। प्रत्येक जाति आगे कई उपजातियों में विभाजित होती थी। व्यक्ति को अपनी उपजाति के नियमों के अनुसार ही चलना पड़ता था। उसके लिए इन नियमों की पालना करनी आवश्यक थी, जिनमें से अन्तर्विवाह का नियम काफ़ी महत्त्वपूर्ण था।

10. चेतना (Consciousness)-जातीय समूह की सदस्यता की चेतना सभी व्यक्तियों में मौजूद होती थी। यह चेतना जाति के नियमों तथा प्रथाओं की पालना करते हुए स्वयं ही आ जाती थी।

इस प्रकार इन विशेषताओं को देख कर हम कह सकते हैं कि जाति एक ऐसा अन्तर्वैवाहिक समूह होता था जिसमें सदस्यों के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगे हुए थे। प्रत्येक सदस्य के लिए अपनी जाति के नियमों की पालना करना आवश्यक होता था। चाहे जाति व्यवस्था ने भारतीय समाज को विभाजित कर दिया था, परन्तु फिर भी इसने अलगअलग जातियों में एकता की भावना को बनाकर रखा हुआ था। जब विदेशी हमलावरों ने देश पर हमला किया तो इसने उनके लिए अपने दरवाजे बन्द कर दिए ताकि भारतीय समाज के लोग अन्य समाजों के लोगों में न मिल जाएं। इस प्रकार जाति व्यवस्था भारतीय समाज के लिए एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण संस्था थी।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 6.
जाति प्रथा के गुणों तथा अवगुणों का वर्णन करें।
उत्तर-
जाति अपने आप में एक ऐसा समूह है जिसने हिन्दू समाज तथा भारत में बहुत महत्त्वपूर्ण रोल अदा किया है। जितना कार्य अकेला जाति व्यवस्था ने किया है उतने कार्य अन्य संस्थाओं ने मिल कर भी नहीं किए होंगे। इससे हम देखते हैं कि जाति व्यवस्था के बहुत से गुण हैं। परन्तु इन गुणों के साथ-साथ कुछ अवगुण भी हैं जिनका वर्णन निम्नलिखित है

जाति व्यवस्था के गुण अथवा लाभ (Merits or Advantages of Caste System) –

1. सामाजिक सुरक्षा देना (To give social security)—जाति प्रथा का सबसे बड़ा गुण यह है कि यह अपने सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। प्रत्येक जाति के सदस्य अपनी जाति के सदस्यों की सहायता करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इसलिए किसी व्यक्ति को चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि उन्हें इस बात का पता होता है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या आएगी तो उसकी जाति हमेशा उनकी सहायता करेगी। जाति प्रथा सदस्यों की सामाजिक स्थिति भी निश्चित करती थी तथा प्रतियोगिता की सम्भावना को भी कम करती थी।

2. पेशे का निर्धारण (Fixation of Occupation) जाति व्यवस्था का एक अन्य गुण यह है कि यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष पेशे अथवा कार्य का निर्धारण करती थी। यह कार्य उसके वंश के अनुसार होता था तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसका हस्तांतरण होता रहता था। प्रत्येक बच्चे में अपने पारिवारिक कार्य के प्रति गुण स्वयं ही पैदा हो जाते थे। जिस परिवार में बच्चा पैदा होता था उससे कार्य सम्बन्धी वातावरण उसे स्वयं ही प्राप्त हो जाता था। इस प्रकार बिना किसी औपचारिक शिक्षा के विशेषीकरण हो जाता था। इसके साथ ही जाति व्यवस्था समाज में पेशे के लिए होने वाली प्रतियोगिता को भी रोकती थी तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती थी। इस प्रकार जाति व्यवस्था का यह गुण काफ़ी महत्त्वपूर्ण था।

3. रक्त की शुद्धता (Purity of Blood)-जाति प्रथा एक अन्तर्वैवाहिक समूह है। अन्तर्वैवाहिक का अर्थ है कि व्यक्ति को अपनी जाति में ही विवाह करवाना पड़ता था तथा अगर कोई इस नियम को नहीं मानता था तो उसे जाति में से बाहर निकाल दिया जाता था। ऐसा करने का यह लाभ होता था कि बाहर वाली किसी जाति के साथ रक्त सम्बन्ध स्थापित नहीं होते थे तथा अपनी जाति के रक्त की शुद्धता बनी रहती थी। इस प्रकार जाति का एक गुण यह भी था कि यह रक्त की शुद्धता बनाए रखने में सहायता करती थी।

4. श्रम विभाजन (Division of Labour)-जाति व्यवस्था का एक अन्य महत्त्वपूर्ण गुण यह था कि यह सभी व्यक्तियों में अपने कर्त्तव्य के प्रति प्रेम तथा निष्ठा की भावना उत्पन्न करती थी। निम्न प्रकार के कार्य भी व्यक्ति अपना कर्तव्य समझ कर अच्छी तरह करते थे। जाति व्यवस्था अपने सदस्यों में यह भावना भर देती थी कि प्रत्येक सदस्य को उसके पिछले जन्म के कर्मों के अनुसार ही इस जन्म में पेशा मिला है। उसे यह भी विश्वास दिलाया जाता था कि वर्तमान कर्तव्यों को पूर्ण करने से ही अगले जन्म में उच्च स्थिति प्राप्त होगी। इसका लाभ यह था कि निराशा खत्म हो जाती थी तथा सभी अपना कार्य अच्छी तरह करते थे। जाति व्यवस्था ने समाज को चार भागों में विभाजित किया था। इन चारों भागों को अपने कार्यों का अच्छी तरह से पता था। ये सभी अपना कार्य अच्छे ढंग से करते थे तथा समय के साथसाथ अपने पेशे के रहस्य अपनी अगली पीढ़ी को सौंप देते थे। इस प्रकार समाज में पेशे के प्रति स्थिरता बनी रहती थी तथा श्रम विभाजन के साथ विशेषीकरण भी हो जाता था।

5. शिक्षा के नियम बनाना (To make Rules of Education)-जाति व्यवस्था का एक अन्य गुण यह था कि इसने शिक्षा लेने के सम्बन्ध में निश्चित नियम बनाए हुए थे तथा धर्म को शिक्षा का आधार बनाया हुआ था। शिक्षा व्यक्ति को आत्म नियन्त्रण, पेशे सम्बन्धी जानकारी तथा अनुशासन में रहना सिखाती है। शिक्षा व्यक्ति को कार्य संबंधी तथा दैनिक जीवन सम्बन्धी जानकारी भी देती है। जाति व्यवस्था ही यह निश्चित करती थी कि किस जाति के व्यक्ति ने कितनी शिक्षा लेनी है तथा कौन-से नियमों का पालन करना है। इस प्रकार जाति व्यवस्था ही प्रत्येक सदस्य के लिए उसकी जाति की सामाजिक स्थिति के अनुसार शिक्षा का प्रबन्ध करती थी।

6. सामाजिक एकता को बना कर रखना (To maintain Social Unity)-जाति व्यवस्था का एक अन्य गुण यह था कि इसने हिन्दू समाज को एकता में बाँध कर रखा। जाति व्यवस्था ने समाज को चार भागों में विभाजित किया था तथा प्रत्येक भाग को अलग-अलग कार्य भी दिए थे। जिस प्रकार श्रम विभाजन में प्रत्येक का कार्य अलग-अलग होता है उसी प्रकार जाति व्यवस्था ने भी समाज में श्रम विभाजन को पैदा किया था। यह सभी भाग अलग-अलग कार्य करते थे तथा अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करते थे। इस प्रकार अलग-अलग समूहों में विभाजित होने के बावजूद भी सभी समूह एक-दूसरे के साथ एकता में बंधे रहते थे।

7. मानसिक सुरक्षा (Mental Security)-जाति व्यवस्था का एक अन्य महत्त्वपूर्ण गुण यह भी था कि जाति की तरफ से सुरक्षा प्राप्त होने के साथ प्रत्येक सदस्य मानसिक रूप से सुरक्षित रहता था। प्रत्येक व्यक्ति को जाति के नियमों से यह पता चल जाता था कि उसने किस समूह में विवाह करना है, धार्मिक यज्ञों में भाग लेता है अथवा कौन से व्यक्तियों के साथ सामाजिक सम्बन्ध स्थापित करने हैं। इस प्रकार जब लोगों को पेशे, विवाह, समस्याओं इत्यादि के समय जाति की तरफ से सहायता का भरोसा होता था तो वे मानसिक तौर पर सुरक्षित महसूस करते थे।

8. संस्कृति की वाहक (Carrier of Culture)—जाति व्यवस्था शुरू से ही संस्कृति की वाहक रही है। जाति व्यवस्था अलग-अलग जातियों की संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने में सहायता करती थी। प्रत्येक जाति के कुछ नियम, पेशे सम्बन्धी नियम, खाने-पीने सम्बन्धी नियम होते थे तथा जाति ही इन नियमों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की तरफ हस्तांतरित करती थी। इस प्रकार यह अति महत्त्वपूर्ण संस्कृति को नष्ट होने से बचाती थी। जाति व्यवस्था सामाजिक व्यवहार को सांस्कृतिक नियमों के अनुसार नियमित करती थी।

9. समाज में सहयोग (Co-operation in Society)-जाति प्रथा ने समाज में ऐसा प्रबन्ध कायम किया था कि इससे प्रजातीय, सामाजिक, पेशेवर तथा धार्मिक भिन्नता वाले वर्गों को उनकी भिन्नताओं को सामने रखते हुए भी समाज के सहकारी अंगों के रूप में जोड़ा जाता था। जाति प्रथा की सहायता से ही भारत आए अनेकों विदेशी लोग भारतीय समाज में घुल मिल गए।

10. हिन्दू समाज की सुरक्षा (Security of Hindu Society)-भारत के ऊपर बहुत से विदेशियों ने आक्रमण किया। पहले मध्य एशिया के कबीलों ने, फिर मुसलमानों, मुग़लों, अंग्रेज़ों इत्यादि ने भारत पर शासन किया। अगर जाति व्यवस्था न होती तो शायद हिन्दू समाज ने इनमें से किसी न किसी एक में मिल जाना था. तथा आज हिन्दू समाज का शायद नाम भी न होता। परन्तु जाति व्यवस्था ने इस तरह होने न दिया। जाति व्यवस्था एक अन्तर्वैवाहिक व्यवस्था थी जिसमें किसी अन्य जाति में विवाह करने की पाबंदी थी तथा अन्य जातियों के साथ रहने-सहने तथा खाने-पीने सम्बन्धी भी पाबन्दियां थीं। यही कारण था कि हिन्दू समाज अन्य समाजों के लोगों में मिलने से बच गया। इस प्रकार हिन्दू समाज की इस जाति व्यवस्था ने सुरक्षा की थी।

जाति व्यवस्था के अवगुण (Demerits of Caste System):
चाहे जाति व्यवस्था के बहुत से गुण थे तथा इसने सामाजिक एकता रखने में काफ़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, परन्तु फिर भी इस व्यवस्था के कारण समाज में कई बुराइयां भी पैदा हो गई थीं। जाति व्यवस्था के अवगुण निम्नलिखित थे

1. स्त्रियों की निम्न स्थिति (Lower Status of Women)-जाति व्यवस्था के कारण स्त्रियों की सामाजिक स्थिति निम्न हो गई थी। जाति व्यवस्था के नियन्त्रणों के कारण हिन्दू स्त्रियों की स्थिति परिवार में नौकरानी से अधिक नहीं थी। जाति अन्तर्वैवाहिक समूह था जिस कारण लोगों ने अपनी जाति में वर ढूंढने के लिए बाल विवाह का समर्थन किया। इससे बहुविवाह तथा बेमेल विवाह को समर्थन मिला। कुलीन विवाह की प्रथा ने भी बाल विवाह, बेमेल विवाह, बहुविवाह तथा दहेज प्रथा जैसी समस्याओं को जन्म दिया। स्त्रियां केवल घर पर ही कार्य करती रहती थीं। उन्हें किसी प्रकार के अधिकार नहीं थे। इस प्रकार स्त्रियों से सम्बन्धित सभी समस्याओं की जड़ ही जाति व्यवस्था थी। जाति व्यवस्था ने ही स्त्रियों की प्रगति पर पाबंदी लगा दी तथा बाल विवाह पर बल दिया। विधवा विवाह को मान्यता न दी। स्त्रियां केवल परिवार की सेवा करने के लिए ही रह गई थीं।

2. अस्पृश्यता (Untouchability) अस्पृश्यता जैसी समस्या का जन्म भी जाति प्रथा की विभाजन की नीति के कारण ही हुआ था। कुल जनसंख्या के एक बहुत बड़े भाग को अपवित्र मान कर इसलिए अपमानित किया जाता था क्योंकि वे जो कार्य करते थे उसे अपवित्र माना जाता था। उनकी काफ़ी दुर्दशा होती थी तथा उनके ऊपर बहुत से प्रतिबंध लगे हुए थे। वे आर्थिक क्षेत्र में भाग नहीं ले सकते थे। इस प्रकार जाति व्यवस्था के कारण जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग समाज के ऊपर बोझ बन कर रह गया था। इस कारण समाज में निर्धनता आ गई। अलग-अलग जातियों में एक-दूसरे के प्रति नफ़रत उत्पन्न हो गई तथा जातिवाद जैसी समस्या हमारे सामने आई।

3. जातिवाद (Casteism)-जाति व्यवस्था के कारण ही लोगों की मनोवृत्ति भी सिकुड़ती चली गई। लोग विवाह सम्बन्धों तथा अन्य प्रकार के सामाजिक सम्बन्धों के लिए जाति के नियमों पर निर्भर थे जिस कारण जातिवाद की भावना बढ़ गई। उच्च तथा निम्न स्थिति के कारण लोगों में गर्व तथा हीनता की भावना उत्पन्न हो गई। पवित्रता तथा अपवित्रता की धारणा ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी। इस कारण देश में जातिवाद की समस्या सामने आई। जातिवाद के कारण लोग अपने देश के बारे में नहीं सोचते तथा इस समस्या को बढ़ाते हैं।

4. सांस्कृतिक संघर्ष (Cultural Conflict)—जाति एक बंद समूह है तथा अलग-अलग जातियों में एक-दूसरे के साथ सम्बन्ध रखने पर प्रतिबंध होते थे। इन सभी जातियों के रहने-सहने के ढंग अलग-अलग थे। इस सामाजिक पृथक्ता ने सांस्कृतिक संघर्ष की समस्या को जन्म दिया। अलग-अलग जातियां अलग-अलग सांस्कृतिक समूहों में विभाजित हो गईं। इन समूहों में कई प्रकार के संघर्ष देखने को मिलते थे। कुछ जातियां अपनी संस्कृति को उच्च मानती थीं जिस कारण वह अन्य समूहों से दूरी बना कर रखती थी। इस कारण उनमें संघर्ष के मौके पैदा होते रहते थे।

5. सामाजिक गतिशीलता को रोकना (To Stop Social Mobility)—जाति व्यवस्था में स्थिति का विभाजन जन्म के आधार पर होता था। कोई भी व्यक्ति अपनी जाति परिवर्तित नहीं कर सकता था। प्रत्येक सदस्य को अपनी सामाजिक स्थिति के बारे में पता होता था कि यह परिवर्तित नहीं हो सकती, इसी तरह ही रहेगी। इस भावना ने आलस्य को बढ़ाया। इस व्यवस्था में वह प्रेरणा नहीं होती, जिसमें व्यक्ति अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित होते थे क्योंकि वह परिश्रम करके भी अपनी सामाजिक स्थिति परिवर्तित नहीं कर सकते थे। यह बात आर्थिक प्रगति में भी रुकावट बनती थी। योग्यता होने के बावजूद भी लोग नया आविष्कार नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्हें अपना पैतृक कार्य अपनाना पड़ता था। पवित्रता तथा अपवित्रता की धारणा के कारण भारत में कई प्रकार के उद्योग पिछड़े हुए थे क्योंकि जाति व्यवस्था उन्हें ऐसा करने से रोकती थी।

6. कार्य कुशलता में रुकावट (Obstacle in Efficiency)—प्राचीन समय में व्यक्तियों में कार्य कुशलता में कमी होने का प्रमुख कारण जाति व्यवस्था तथा जाति का नियन्त्रण था। सभी जातियों के सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य नहीं करते थे बल्कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास करते रहते थे। इसके साथ ही जातियां धार्मिक संस्कारों पर इतना बल देती थी कि लोगों का अधिकतर समय तो इन संस्कारों को पूर्ण करने में ही निकल जाता था। जातियों में पेशा वंश के अनुसार होता था तथा लोगों को अपना परम्परागत पेशा ही अपनाना पड़ता था चाहे उनमें उस कार्य के प्रति योग्यता होती थी अथवा नहीं। इस कारण उनमें कार्य के प्रति उदासीनता आ जाती थी।

7. जाति व्यवस्था तथा प्रजातन्त्र (Caste System and Democracy)—जाति व्यवस्था आधुनिक प्रजातन्त्रीय शासन के विरुद्ध है। समानता, स्वतन्त्रता तथा सामाजिक चेतना प्रजातन्त्र के तीन आधार हैं, परन्तु जाति व्यवस्था इन सिद्धान्तों के विरुद्ध जाकर भाग्य के सहारे रहने वाले समाज का निर्माण करती थी। यह व्यवस्था असमानता पर आधारित थी। जाति व्यक्ति को अपने नियमों के अनुसार जीवन व्यतीत करने की आज्ञा देती थी जोकि प्रजातन्त्रीय सिद्धान्तों के विरुद्ध है। कुछ जातियों पर बहुत से प्रतिबंध लगा दिए गए थे जिस कारण योग्यता होते हुए भी वे समाज में ऊपर उठ नहीं सकते थे। इन लोगों की स्थिति नौकरों जैसी होती थी जोकि प्रजातन्त्र के समानता के सिद्धान्त के विरुद्ध है।

8. सामाजिक एकता के लिए रुकावट (Obstacle to Social Unity)—प्राचीन समय में भारतीय समाज चार अलग-अलग जातियों में विभाजित था जो आगे हज़ारों उपजातियों में विभाजित थे। इन अलग-अलग जातियों में एक निश्चित पदक्रम होता था तथा इनमें आपसी संबंध रखने के लिए कई प्रकार के प्रतिबंध होते थे। कुछ जातियों के साथ किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं रखा जाता था क्योंकि उस समय पवित्रता तथा अपवित्रता का संकल्प पाया जाता था। एक जाति के सदस्य आपस में ही सम्बन्ध रखते थे तथा आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे की सहायता करते थे। जाति प्रथा ने अलग-अलग जातियों के बीच इस प्रकार के सम्बन्ध उत्पन्न कर दिए जिससे समाज में संघर्ष, घृणा जैसी भावनाएं बढ़ गईं। इससे सामाजिक एकता के रास्ते में रुकावट उत्पन्न हो गई। शायद यही कारण है कि जब भारत के ऊपर विदेशी शक्तियों ने हमला किया तो हम इकट्ठे होकर उनका सामना न कर सके। अगर यह जाति प्रथा न होती तो शायद हम इकट्ठे होकर उनका सामना करते तथा देश के ऊपर विदेशी शक्तियां कब्जा न कर पातीं। इस प्रकार जाति प्रथा ने सामाजिक एकता के रास्ते में बहत-सी रुकावटें खडी की थीं।

9. व्यक्तिगत विकास में रुकावट (Obstacle in individual progress)—जाति व्यवस्था का एक अन्य महत्त्वपूर्ण अवगुण यह था कि इसने व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास के रास्ते में रुकावटें उत्पन्न की थीं। जाति प्रथा ने अपने सदस्यों के व्यक्तिगत जीवन, उनके पेशे, विवाह, सामाजिक सम्बन्धों इत्यादि के लिए कई प्रकार के नियम बनाए हुए थे। कोई व्यक्ति अपनी मर्जी का पेशा नहीं अपना सकता था। उसे अपने परिवार अथवा जाति का ही पेशा अपनाना पड़ता था। चाहे उसमें कितनी योग्यता क्यों न हो, वह अपने पेशे को बदल नहीं सकता था। व्यक्ति की सामाजिक स्थिति उसके जन्म पर आधारित होती थी। कुछ जातियों के व्यक्तियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता था। वह तमाम उम्र दबे-कुचले ही रहते थे। इस प्रकार जाति व्यवस्था व्यक्तिगत विकास के रास्ते में बहुत बड़ी रुकावट थी।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

प्रश्न 7.
जाति प्रथा में क्या परिवर्तन आ रहे हैं ? वर्णन करें।
उत्तर-
प्राचीन समय से ही जाति प्रथा भारतीय समाज का महत्त्वपूर्ण आधार रही है। बहुत-सी संस्थाएं उत्पन्न हुईं तथा धीरे-धीरे खत्म हो गईं, परन्तु जाति प्रथा का महत्त्व कम न हुआ। इसका प्रभाव उसी तरह कायम रहा। परन्तु अंग्रेज़ों के भारत आने के पश्चात् इसके प्रभाव में कमी आनी शुरू हो गई। इसके साथ-साथ अन्य कारकों ने भी इसका प्रभाव कम करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जैसे कि शहरीकरण, पश्चिमी शिक्षा का प्रसार, पश्चिमीकरण, सरकारी प्रयास, समाज सुधार आन्दोलन इत्यादि। बहुत से कारकों के कारण जाति व्यवस्था में कई परिवर्तन आए। इन परिवर्तनों का वर्णन इस प्रकार है

1. अस्पृश्यता के भेदभाव का खात्मा (Abolition of discrimination of Untouchability)—प्राचीन समय से ही हमारे देश में अस्पृश्यता की प्रथा चली आ रही थी जिसके अनुसार कुछ विशेष जातियों को अन्य जातियों को छूने की पाबंदी थी। परन्तु स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार ने 1955 में अस्पृश्यता अपराध अधिनियम (Untouchability Offence Act) पास किया। इस कानून के अनुसार किसी व्यक्ति को अस्पृश्य कहना अपराध घोषित कर दिया गया। अब कोई किसी को किसी स्थान पर जाने से नहीं रोक सकता, मन्दिर, मार्किट इत्यादि में जाने की पूर्ण स्वतन्त्रता है तथा कुओं से पानी भरने की पूर्ण स्वतन्त्रता है। अगर कोई ऐसा करने से रोकेगा तो उसे कठोर दण्ड दिया जाएगा। कुछ जातियों की सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए उनके लिए आरक्षण की नीति का प्रयोग किया गया। इस नीति के अनुसार अनुसूचित जातियों/जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए शैक्षिक संस्थाओं तथा नौकरियों में कुछ स्थान आरक्षित रखे गए हैं ताकि वे पढ़-लिख कर तथा नौकरियां करके अपनी सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठा सकें। इन प्रयासों के कारण आजकल जाति प्रथा का प्रभाव लगभग खत्म हो गया है। सभी जातियों के लोग मिलजुल कर कार्य करते हैं। इन लोगों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। इस प्रकार सरकारी प्रयासों से समाज में से अस्पृश्यता की भावना तो खत्म ही हो गई है।

2. जातीय संस्तरण का खात्मा (End of Caste Hierarchy)—प्राचीन समय में अलग-अलग जातियों के बीच एक विशेष पदक्रम अथवा संस्तरण देखने को मिलता था। जिसके अनुसार प्रत्येक जाति की सामाजिक स्थिति निश्चित होती थी। परन्तु अंग्रेज़ों के भारत आने के पश्चात् इस जातीय संस्तरण में कमी आनी शुरू हो गई। अंग्रेज़ अपने साथ कई प्रक्रियाएं भी लेकर आए जैसे कि औद्योगीकरण, शहरीकरण, पश्चिमीकरण, आधुनिकीकरण इत्यादि। इन प्रक्रियाओं के कारण लोग एक-दूसरे के नज़दीक आने लगे तथा उनमें जातीय भेदभाव खत्म होने लग गए। सामाजिक संस्तरण में निम्न स्थानों वाली जातियों की सामाजिक स्थिति ऊपर उठनी शुरू हो गई। सरकार ने कानून बनाकर अन्तर्जातीय विवाहों को मान्यता दे दी जिस कारण अलग-अलग जातियां एक-दूसरे के नज़दीक आ गईं। आजकल जाति व्यवस्था का स्थान वर्ग व्यवस्था ने ले लिया है जिसके अनुसार व्यक्ति की सामाजिक स्थिति उसके जन्म पर नहीं बल्कि उसकी व्यक्तिगत योग्यता पर निर्भर होती है। इस प्रकार आज के आधुनिक समय में जातीय संस्तरण का लगभग खात्मा हो गया है।

3. खाने-पीने की पाबंदियों का खात्मा (End of Restrictions Related to Feeding)—प्राचीन समय में जाति व्यवस्था ने अलग-अलग जातियों के बीच खाने-पीने के सम्बन्धों पर पाबन्दियां लगाई हुई थीं कि किस जाति से किस प्रकार के सम्बन्ध रखने हैं अथवा नहीं। परन्तु आजकल के समय में जाति प्रथा की इस प्रकार की पाबन्दियों की पालना करना सम्भव नहीं है। औद्योगीकरण के बढ़ने के कारण उद्योगों में सभी मिलकर कार्य करते हैं तथा इकट्ठे मिल कर खाते हैं। वे एक-दूसरे से यह भी नहीं पूछते कि वह किस जाति का है। शहरीकरण के कारण अलग-अलग जातियों के लोग एक-दूसरे के सम्पर्क में आए तथा उन्होंने खाने-पीने की पाबन्दियों को मानना तो बिल्कुल ही छोड़ दिया। हम होटलों में खाना खाने जाते हैं अथवा बाहर से कुछ खाने के लिए लाते हैं तो हम यह नहीं पूछते कि किस जाति के व्यक्ति ने खाना बनाया है। इस प्रकार आधुनिक समय में जाति प्रथा की खाने-पीने की पाबंदियां तो खत्म ही हो गई हैं।

4. उच्च जातियों की उच्चता में कमी (Decline in Upper Status of Upper Castes)-प्राचीन भारतीय समाज कई जातियों में विभाजित था तथा जातीय संस्तरण में कुछ जातियों की स्थिति उच्च व कुछ की स्थिति निम्न थी। अंग्रेजों के भारत आने के पश्चात् इस संस्तरण में परिवर्तन आना शुरू हो गया। अंग्रेज़ों ने जाति प्रथा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि उन्होंने सभी को भारतीय ही समझा व सभी से समानता वाला व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने यहां पर पश्चिमी शिक्षा की शुरुआत की जिसका आधार धार्मिक नहीं बल्कि विज्ञान था। उन्होंने यहां पर स्कूल, कॉलेज, महाविश्वविद्यालय खोले जहां पर सभी भारतीय शिक्षा ले सकते थे। इस प्रकार उन्होंने जातीय संस्तरण में ऊँचे स्थानों पर मौजूद जातियों की उच्चता खत्म कर दी। निम्न जातियों के लोग पढ़-लिख कर ऊँचा उठने लग गए तथा अपनी जाति के लोगों को भी ऊपर उठाने लग गए। अब लोगों को सामाजिक स्थिति उनके जन्म के आधार पर नहीं बल्कि उनकी व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर प्राप्त होने लग गई।

देश की स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार ने भी कई कानून बना कर निम्न जातियों की निर्योग्यताएं खत्म कर दी। उन्हें तरह-तरह के अधिकार दिए गए ताकि वह अपनी स्थिति को ऊँचा उठा सकें। अब धर्म अथवा जाति के स्थान पर पैसे को अधिक महत्त्व प्राप्त होता है। किसी भी जाति का व्यक्ति अब पैसे कमा कर वर्ग व्यवस्था में अपनी स्थिति ऊँची कर सकता है। इस प्रकार उच्च जातियों की उच्चता खत्म होनी शुरू हो गई।

5. पेशे का चुनाव करने की स्वतन्त्रता (Freedom to Select the Occupation)–प्राचीन भारतीय समाज में अलग-अलग जातियों के पेशे निश्चित होते थे तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जाति का निश्चित पेशा अपनाना ही पड़ता था। व्यक्ति को न चाहते हुए भी अपने परिवार का ही पेशा अपनाना पड़ता था चाहे उसमें उसकी योग्यता हो या न हो। वह इसे बदल नहीं सकता था। अगर कोई ऐसा करता था तो उसे जाति से बाहर निकाल दिया जाता था। परन्तु आजकल के समय में ऐसा नहीं है। आजकल लोग पश्चिमी ढंग से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हजारों प्रकार के पेशे सामने आ गए हैं तथा उन्हें अपनाने की लोगों को पूर्ण स्वतन्त्रता होती है। लोग अब अपनी इच्छा से पेशा अपनाते हैं। व्यक्ति में जिस प्रकार की योग्यता होती है वह उसी तरह का पेशा अपनाता है। अब लोग केवल वह पेशा ही अपनाते हैं जिसमें उन्हें अधिक लाभ होता है। लोग उद्योगों में इकट्ठे मिलकर कार्य करते हैं। पेशा अब विशेषीकरण तथा श्रम विभाजन पर आधारित हो गया है। जन्म पर आधारित पेशों का तो लगभग खात्मा ही हो गया है।

6. स्त्रियों की ऊँची होती स्थिति (Growing status of women)-प्राचीन समय में स्त्रियों की सामाजिक स्थिति काफ़ी निम्न थी। उन्हें किसी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं थे। स्त्रियों को अपना पूर्ण जीवन घर की चारदीवारी में ही व्यतीत करना पड़ता था। वे न तो शिक्षा ले सकती थी तथा न ही घर से बाहर निकल सकती थी। परन्तु अंग्रेजों ने लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष स्कूल तथा कॉलेज शुरू किए। बहुत से समाज सुधारकों ने भी स्त्रियों की स्थिति ऊपर उठाने के बहुत प्रयास किए। स्वतन्त्रता के बाद सरकार ने भी बहुत प्रयास किए। इन सभी के प्रयासों के कारण ही स्त्रियों की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया। अब स्त्रियां पढ़-लिख रही हैं, अच्छी नौकरियां कर रही हैं, सरकारी अफ़सर बनकर देश में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। अब लड़कियों को लड़कों की तरह ही पढ़ाया जाता है तथा अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया जाता है। अब इनके लिए स्थानीय स्व: संस्थाओं में 1/3 स्थान आरक्षित हैं। अब वे अपनी इच्छा से विवाह करवाती हैं तथा अपने निर्णय स्वयं लेती हैं। इस प्रकार समाज में उनकी स्थिति ऊँची होती जा रही है।

7. विवाह से सम्बन्धित परिवर्तन (Changes Related to Marriage)-समाज में जाति व्यवस्था काफ़ी प्राचीन समय से चली आ रही थी तथा इसने अलग-अलग जातियों के सदस्यों के लिए बहुत से नियम बनाए हुए थे। विवाह का नियम भी उन नियमों में से एक नियम था जिसके अनुसार व्यक्ति को अपनी जाति के अन्दर ही विवाह करवाना पड़ता था। अगर कोई व्यक्ति जाति से बाहर विवाह करवाता था तो उसे जाति से बाहर निकाल दिया जाता था। परन्तु समय के साथ-साथ इस नियम में भी परिवर्तन आना शुरू हो गया। सरकार ने कई प्रकार के कानून बना कर अन्तर्जातीय विवाह को मान्यता दे दी। आजकल सभी अपनी इच्छा से विवाह करवाते हैं। समाचार-पत्रों के matrimonials में caste no bar साधारणतया लिखा देखा जा सकता है। अब सभी जाति को नहीं बल्कि अच्छे जीवन साथी को प्राथमिकता देते हैं। दफ्तरों में इकट्ठे कार्य करने के कारण प्रेम विवाह साधारण बात हो गई है जिसमें जाति को कोई प्राथमिकता नहीं दी जाती। अब बाल विवाह गैर-कानूनी घोषित हो गया है तथा विवाह की आयु सरकार द्वारा निश्चित कर दी गई है। विधवा विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त हो गई है। तलाकों की संख्या बढ़ गई है। इस प्रकार यह सब कुछ जाति प्रथा की पाबन्दियों के विरुद्ध हो रहा है जोकि प्रगतिशील समाज का एक सूचक है।

प्रश्न 8.
सुरक्षात्मक विभेदीकरण के अर्थ की व्याख्या करें। क्या सुरक्षात्मक विभेदीकरण सामाजिक न्याय के मूल्य की तरफ लेकर जाता है ?
उत्तर-
हमारे समाज में कई ऐसे समूह हैं जिन्हें अन्य समूह सदियों से दबाते आ रहे हैं तथा जिस कारण वह सामाजिक संस्तरण में निम्न स्तर पर थे। उनके साथ काफ़ी भेदभाव होता था। उनकी निम्न स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए सरकार ने एक नीति बनाई जिसे सुरक्षात्मक विभेदीकरण की नीति कहा जाता है। इस नीति के अनुसार सरकार उन समूहों के लिए शैक्षिक संस्थाओं, राजनीतिक संस्थाओं तथा नौकरियों में कुछ स्थान आरक्षित रखेगी ताकि उनकी सामजिक भेदभाव से सुरक्षा हो सके। इस नीति के कारण ही अब समाज का यह वर्ग धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है।

अगर हम ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय समाज को देखें तो हमें पता चलता है कि समाज चार भागों या जातियों में विभाजित था-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा चतुर्थ वर्ण। ब्राह्मण का कार्य पढ़ना, पढ़ाना व धार्मिक कार्य पूर्ण करना था। क्षत्रिय का कार्य लड़ना, राज्य करना व शासन प्रबन्ध चलाना था। वैश्य का कार्य व्यापार करना व कृषि करना था। चौथी जाति का कार्य पहली तीन जातियों की सेवा करना व साफ़-सफ़ाई करना था। चौथी जाति की तरफ से किए गए कार्यों को अपवित्र माना जाता था जिस कारण इस जाति के लोगों को भी अपवित्र समझा जाने लगा। समय के साथ-साथ यह व्यवस्था मज़बूत होती गई तथा चौथी जाति के लोगों के साथ भेदभाव होने लगा। भेदभाव काफ़ी बढ़ गया तथा इन लोगों को दबाया जाने लगा। सदियों से यह लोग दबते आ रहे थे। इन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे तथा इनके साथ काफ़ी निर्योग्यताएं जोड़ दी गईं।

देश की स्वतन्त्रता के पश्चात् संविधान बनना शुरू हुआ तथा संविधान निर्माताओं के सामने एक बहुत बड़ी समस्या थी कि देश में से भेदभाव कैसे दूर किया जाए तथा इन लोगों को सामाजिक संस्तरण में कैसे ऊपर उठाया जाए। इस समस्या का समाधान सामने आया आरक्षण के रूप में। संविधान में अनुसूचित जातियों के लिए शैक्षिक संस्थाओं, संसद तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण की नीति को अपनाया गया तथा कहा गया कि इनके लिए स्थान आरक्षित रखे जाएंगे। इस नीति को सुरक्षात्मक विभेदीकरण का नाम दिया जाता है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य इन लोगों के सामाजिक संस्तरण में ऊपर उठाना था।
इस सुरक्षात्मक विभेदीकरण की नीति ने सामाजिक न्याय के मूल्य को प्राप्त करने में काफ़ी सहायता की है। आरक्षण की नीति से बहुत से अनुसूचित जाति के लोगों ने शिक्षा प्राप्त की तथा सरकारी नौकरियां की जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में काफ़ी अधिक परिवर्तन आया। जो लोग पढ़ लिख गए उन्होंने परम्परागत पेशों को छोड़ दिया तथा आरक्षण का लाभ उठाया। इससे उन्हें अच्छी नौकरियां मिल गईं तथा उनके पास भी पैसा आना शुरू हो गया। इस प्रकार समाज में से असमानता तथा निर्धनता कम होनी शुरू हो गई। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सुरक्षात्मक विभेदीकरण की नीति ने सामाजिक न्याय प्राप्त करने में काफ़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 4 जाति असमानताएं

जनजातीय समाज PSEB 12th Class Sociology Notes

  • प्राचीन समय में भारतीय समाज में वर्ण व्यवस्था प्रचलित थी जिसमें चार वर्ण होते थे-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा निम्न जाति। वर्ण व्यवस्था पेशे पर आधारित थी तथा व्यक्ति अपना वर्ण परिवर्तित कर सकता था परन्तु समय के साथ वर्ण व्यवस्था पैतृक हो गई जिस कारण इसने जाति व्यवस्था का रूप ले लिया।
  • कई समाजशास्त्रियों तथा मानववैज्ञानिकों ने जाति व्यवस्था की परिभाषा दी है परन्तु भारतीय समाजशास्त्री जी०एस०घूर्ये (G.S. Ghurye) के अनुसार जाति व्यवस्था इतनी जटिल है कि इसकी परिभाषा देनी मुमकिन नहीं है। इस कारण उन्होंने इसकी छ: विशेषताएं दी हैं।
  • जाति एक ऐसा अन्तर्वैवाहिक समूह था जिसने अपने सदस्यों के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगाए हए थे जैसे कि अन्य जातियों से संबंध रखने पर, विवाह करने पर, खाने-पीने पर इत्यादि। एक जाति के लोगों के ऊपर अन्य जातियों के लोगों के साथ संबंध रखने पर कई प्रकार के प्रतिबन्ध थे।।
  • हमारे देश भारत में जाति आधारित स्तरीकरण होता था जिसमें ब्राह्मणों को सबसे ऊपर तथा निम्न जातियों को निम्न स्थान पर रखा जाता था। एम०एन० श्रीनिवास के अनुसार अपवित्रता का संकल्प जाति व्यवस्था की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता थी।
  • आजकल सरकार ने अनुसूचित जातियों को आरक्षण की नीति से काफी सुरक्षा दी है। इस कारण इन जातियों के लोग इस नीति का लाभ उठाकर पैसा, स्थिति तथा सत्ता ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा प्राप्त करके सरकारी नौकरियों में, बड़े-बड़े उद्योगों में कार्य कर रहे हैं अपनी सामाजिक स्थिति को ऊँचा कर रहे हैं।
  • वैसे तो भारतीय समाज में मौजूद जाति व्यवस्था के सामने आने के कई सिद्धांत समाजशास्त्रियों ने दिए हैं परन्तु उनमें परंपरागत सिद्धांत, धार्मिक सिद्धांत तथा पेशे पर आधारित काफ़ी महत्त्वपूर्ण हैं।
  • देश की स्वतन्त्रता के पश्चात् सरकार ने कई कानून पास किए ताकि देश में जाति आधारित असमानताओं को दूर किया जा सके। इसके साथ-साथ कई अन्य कारण भी सामने आए जिनसे जाति व्यवस्था का प्रभाव काफ़ी कम हो गया जैसे कि औद्योगीकरण, नगरीकरण, धर्मनिष्पक्षता, लोकतन्त्रीकरण इत्यादि।
  • संस्कृतिकरण, पश्चिमीकरण तथा आधुनिकीकरण की प्रक्रियाओं ने भी जाति व्यवस्था के प्रभाव को खत्म करने में काफ़ी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही आरक्षण की प्रक्रिया के कारण अनुसूचित जातियों के लोग सरकारी नीतियों का लाभ उठा रहे हैं तथा सामाजिक व्यवस्था में ऊपर उठ रहे हैं।
  • जाति चेतनता (Caste Consciousness)—अपनी जातिगत पहचान की काफ़ी अधिक समझ होने को जाति – चेतनता कहते हैं।
  • प्रबल जाति (Dominant Caste)-किसी भी क्षेत्र का वह जातिगत समूह जिसकी जनसंख्या भी अधिक हो तथा जिसका साधनों पर नियंत्रण हो।
  • जातिवाद (Casteism)—वह कार्य जिनसे एक जाति अपने सदस्यों को प्राथमिकता दे तथा अन्य जातियों के हितों की उपेक्षा कर दे।
  • संस्कृतिकरण (Sanskritization)—वह प्रक्रिया जिसमें निम्न जातियां उच्च जातियों की आदतें, विश्वास, खाने-पीने, रहने-सहने के तरीकों तथा व्यवहार को अपना कर सामाजिक स्थिति को ऊँचा करने की कोशिश करती हैं।
  • सजातीय विवाह (Endogamy)-विवाह का वह प्रकार जिसमें व्यक्ति को अपने ही समूह या जाति में ही विवाह करना पड़ता है।
  • विजातीय विवाह (Exogamy)-विवाह का वह प्रकार जिसमें व्यक्ति को अपने समूह से बाहर विवाह करना पड़ता है।
  • पूर्वधारणा (Prejudice)किसी व्यक्ति या समूह के प्रति किसी प्रकार का पूर्व विचार रखना पूर्वधारणा है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 काम ही पूजा (कविता) (2nd Language)

काम ही पूजा (कविता) अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਲਲਾਰੀ = ललारी
  • ਪਗੜੀ = पगड़ी
  • ਧੋਬੀ = धोबी
  • ਗਵਾਲਾ = ग्वाला
  • ਕਿਸਾਨ = किसान
  • ਨਾਈ = नाई
  • ਮਾਲੀ = माली

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

  • ਕੰਮ = काम
  • ਇਜੱਤ = सम्मान
  • ਘੁਮਿਆਰ = कुम्हार
  • ਵੱਟ = सिलवट
  • ਚੁੰਨੀ = चुनरी
  • ਪੈਸ = इस्त्री

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) स् + त्+ र = स्र = इस्री
श् + ऋ = शृ = शृंगार
ग् + व = ग्व = ग्वाला
म् + ह = म्ह = कुम्हार

(ख) म् + म = म्म = सम्मान

(ग) ध + र् + म = धर्म
च + र् + म = चर्म

काम ही पूजा (कविता) शब्दार्थ Meanings

  • सम्मान = इज्जत
  • कुम्हार = मिट्टी के बर्तन बनाने वाला
  • चर्मकार= चमड़े का काम करने वाला
  • ललारी = रंगाई का काम करने वाला
  • मेहतर = सफ़ाई करने वाला
  • ग्वाला = घर में आकर दूध देने वाला व्यक्ति

बताओ

प्रश्न 1.
कुम्हार क्या काम करता है?
उत्तर :
कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है।

प्रश्न 2.
चर्मकार क्या काम करता है?
उत्तर :
चर्मकार, चमड़े का काम करता है।

प्रश्न 3.
रंगाई का काम करने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर :
रंगाई का काम करने वाले को ललारी कहते हैं।

प्रश्न 4.
धोबी क्या काम करता है?
उत्तर :
धोबी कपड़े धोता है और उन्हें इस्त्री करता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

प्रश्न 5.
अपने आस-पास के उन सभी लोगों के नाम लिखो जो अपने हाथ से काम करते हों।
उत्तर :
ग्वाला, धोबी, ललारी, माली, फेरीवाला आदि।

वाक्य बनाओ

  1. कुम्हार,
  2. चर्मकार,
  3. ललारी,
  4. माली,
  5. मेहतर,
  6. ग्वाला

उत्तर :

  1. कुम्हार-कुम्हार बर्तन बना रहा है।
  2. चर्मकार-चर्मकार चमड़ा रंग रहा है।
  3. ललारी-ललारी कपड़ों को रंग रहा है।
  4. माली-माली पौधे लगा रहा है।
  5. मेहतर-मेहतर सफाई कर रहा था।
  6. ग्वाला-ग्वाला दूध दोह रहा है।

तुक मिलाओ

  1. गान = …………………………………
  2. माली = …………………………………
  3. बनाता = …………………………………
  4. शृंगार = …………………………………

उत्तर :

  1. गान = सम्मान।
  2. माली = लाली।
  3. बनाता = सजाता।
  4. श्रृंगार = आधार।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

समझो

  1. घड़ा = घड़े
  2. कपड़ा = …………………………………
  3. जूता = …………………………………
  4. गमला = …………………………………

उत्तर :

  1. घड़ा = घड़े।
  2. कपड़ा = कपड़े।
  3. जूता = जूते।
  4. गमला = गमले।

इन से नये शब्द बनायें

स्र, र, ‘,’ (‘ऋ’ की मात्रा)
उत्तर :
स्त्र = स्त्री।
र् = मार्ग।
ऋ = मृग।

रचनात्मक अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए चित्रों का ध्यान से देखो। प्रत्येक पर तीन चार वाक्य लिखें।

बच्चे घर के फालतू सामान से कोई फोटो फ्रेम, पेन/पेंसिल स्टेंड आदि बनायें अथवा कोई तसवीर बनाकर उसमें रंग भरें।

नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो –
कपड़ा, जूते, लकड़ी, लोहे, रंग

  1. लुहार ………………………………… का काम करता है।
  2. चर्मकार ………………………………… बनाता है।
  3. पेंटर खिड़की और दरवाज़ों पर ………………………………… करता है।
  4. जुलाहा ………………………………… बुनता है
  5. बढ़ई ………………………………… का काम करता है।

उत्तर :

  1. लुहार लोहे का काम करता है।
  2. हलवाई मिठाई बनाता है।
  3. पेंटर खिड़की और दरवाजों पर रंग करता है।
  4. जुलाहा कपड़ा बुनता है।
  5. बढ़ई लकड़ी का काम करता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

काम ही पूजा (कविता) बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाबी शब्द ‘ललाठी’ का हिन्दी अर्थ है। लाती/लालिमा/ललारी/ललाही
उत्तर :
ललारी

प्रश्न 2.
पंजाबी शब्द ‘ठाडाला’ का हिन्दी अर्थ है: गवला/ग्वाला/गाला/पाला
उत्तर :
ग्वाला

प्रश्न 3.
कुम्हार क्या बनाता है?
(i) बर्तन
(ii) सर्तन
(iii) कुर्बान
(iv) तुरतन।
उत्तर :
(i) बर्तन

प्रश्न 4.
हम इन्हें क्या कहते हैं। सही पर गोला लगाओ?
कपड़ों को रंग करने वाला- धोबी/ललारी
उत्तर :
ललारी।

काम ही पूजा (कविता) Summary in Hindi

1. काम ही पूजा, काम धर्म है
इस मंत्र का, गान करें।
काम कोई भी, नहीं है छोटा
काम का हम सम्मान करें।

शब्दार्थ :

  • गान करें = गाएँ।
  • सम्मान = इज्ज़त, आदर।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

सरलार्थ :
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित कविता ‘काम ही पूजा’ से ली गई हैं। इसमें कवि काम को पूजा के समान समझाते हुए, काम करने पर बल देते हुए कहता है कि काम करना ही हमारी पूजा होनी चाहिए, काम करना ही हमारा धर्म होना चाहिए। हमें इसी मंत्र को “ना चाहिए। काम कोई भी हो, वह छोटा नहीं होता। इसलिए हमें काम की इज्जत करनी चाहिए।

2. यह कुम्हार है-घड़े बनाता।
गमले बर्तन-खूब सजाता।
चर्मकार-जूते चमकाए।
टूटे गाँठ दे नए बनाए।

शब्दार्थ :

  • कुम्हार = मिट्टी के बर्तन बनाने वाला।
  • चर्मकार = चमड़े का काम करने वाला।
  • गाँठ कर = मुरम्मत करके।

सरलार्थ :
काम को पूजा समझना चाहिए इस तथ्य पर बल देते हुए कवि कहता है कि यह कुम्हार है, जो घड़े बनाता है। वह गमले और बर्तन बनाकर उन्हें खूब सजाता है। यह चमड़े का काम करने वाला चर्मकार है। जो जूते बनाकर उन्हें चमकाता है और पुराने टूटे हुए जूतों को गाँठ कर नए बना देता है।।

3. यह ललारी खुशियाँ बिखराता,
चुनरी पगड़ी पे रंग चढ़ाता।
रंगों से जब रंग मिल जाते,
जीवन को रंगीन बनाते।

शब्दार्थ :

  • ललारी = कपडे रंगने वाला।
  • रंगीन = खुशियों से भरा, रंगदार।

सरलार्थ :
कवि कहता है कि यह कपड़े रंगने वाला ललारी है जो कपड़ों को रंगकर हमारे जीवन में खुशियाँ भर देता है। वह चुनरी हो या पगड़ी, उस पर रंग चढ़ाता है। जब रंगों से रंग मिल जाते हैं तो। वे हमारे जीवन को रंगों से भर देते हैं। हमारे जीवन को खशियों से भरा बना देते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

4. धोकर कपड़े इस्त्री है करता,
कपड़ों की सिलवट को हरता।
धुले-प्रैस कपड़े हम पाएँ,
धोबी को तब भूल न जाएं।

शब्दार्थ :

  • इस्त्री = प्रैस-कपड़ों की सिलवटें निकालने की क्रिया।
  • सिलवट = बल।
  • हरता = दूर करता।

सरलार्थ : कवि कहता है कि धोबी कपड़ों को धोकर उन पर इस्त्री करता है और इस तरह वह कपड़ों की सिलवटें दूर करता है। जब भी हम धुले हुए और इस्त्री किए हुए कपड़ों को प्राप्त करें हम धोबी को न भूल जाएँ।

5. हो किसान नाई या माली,
देते हैं जीवन को लाली।
मेहतर हो या फेरी वाला,
कोई नहीं कम चाहे ग्वाला॥

शब्दार्थ :

  • लाली = खुशियाँ।
  • ग्वाला = दूध बेचने वाला।

सरलार्थ :
कवि कहता है कि चाहे किसान हो, नाई हो या माली हो। ये सभी अपना-अपना काम करके हमारे जीवन को खुशियों से भर देते हैं। चाहे कोई मेहतर हो या कोई फेरी वाला हो या फिर ग्वाला हो, कोई भी कम नहीं है। सबका अपनाअपना महत्त्व है।

6. प्यारे बच्चो इतना जानो।
मन से करो जो भी ठानो।
काम ही जीवन का श्रृंगार।
काम ही है सुख का आधार॥

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 काम ही पूजा (कविता)

शब्दार्थ :

  • मन से करना = जी लगाकर करना।
  • ठानो = निश्चय करो।
  • श्रृंगार = सजावट।

सरलार्थ :
कवि कहता है कि प्यारे बच्चो इतना समझ लो कि जिस काम को करने का तुम निश्चय कर लेते हो उसे जी लगा कर करो क्योंकि काम ही जीवन की सजावट है और काम ही सुख का आधार है।