PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Punjab State Board PSEB 8th Class Science Book Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Science Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

PSEB 8th Class Science Guide कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Textbook Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?
(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) तांबे की छड़
(ग) फूला हुआ गुब्बारा
(घ) ऊनी वस्त्र।
उत्तर-
(ख) ताँबे की छड़।

प्रश्न 2.
जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़-
(i) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।
(ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
(iii) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।
(iv) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।
उत्तर-
(ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने ‘T’ तथा गलत कथनों के सामने ‘F’ लिखिए-
(क) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। [T/F]
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। [T/F]
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। [T/F]
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है। [T/F]
उत्तर-
(क) False
(ख) True
(ग) False
(घ) False.

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 4.
सर्दियों में स्वैटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
स्वैटर उतारते समय घर्षण के कारण स्वैटर आवेशित हो जाता है। इन आवेशों के एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण हुए आकर्षण/प्रतिकर्षण के कारण चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है।

प्रश्न 5.
जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
मानव शरीर विद्युत् का चालक है। जब किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छुआ जाता है, तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है और वस्तु अनावेशित हो जाती है।

प्रश्न 6.
उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप का माप 3 है। क्या इसे भूकंप लेखी (सीसमोग्राफ़ी ) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी?
उत्तर-
रिक्टर पैमाने पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। यह पैमाना रेखिक नहीं है।
रिक्टर पैमाने पर 3 का मान सिसमोग्राफी द्वारा रिकार्ड किया जा सकता है, परंतु यह भूकंप बहुत दुर्बल होता है और इससे अधिक हानि नहीं होती।

प्रश्न 7.
तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
उत्तर-
तड़ित से सुरक्षा के उपाय-

  1. तड़ित की गरज सुनते ही किसी मकान अथवा भवन में चले जाएँ।
  2. तड़ित समय यदि वाहन में हैं, तो वाहन की खिड़कियां व दरवाज़े बंद कर लें।
  3. तड़ित समय यदि खुले में है तो सिमट कर बैठ जाएं और सिर को घुटनों और हाथों के बीच रखें।

प्रश्न 8.
आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
एक ही तरह के पदार्थ आवेशित होने पर समान रूप से आवेशित होते हैं। सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षण करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुब्बारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 9.
चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है?
उत्तर-
आवेशित वस्तु की पहचान करने वाला उपकरण विद्युत्दर्शी कहलाता है।
विद्युत्दर्शी बनाना – एक शीशे के जार के मुँह के साइज़ से बड़े गत्ते के टुकड़े में पेपर क्लिप खोल कर लगाते हैं। इसमें एल्यूमीनियम की दो बारीक पत्तियाँ गत्ते के लंबवत् लगाते हैं और इसे जार में फिट कर देते हैं।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 1

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 10.
भारत के उन तीन राज्यों ( प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकंपों के झटके अधिक संभावित हैं ?
उत्तर-
भारत के अति भूकंप आशंकित राज्यों के नाम-

  1. कच्छ का रन
  2. राजस्थान
  3. सिंध-गंगा के मैदान
  4. कश्मीर।

प्रश्न 11.
मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकंप के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतेंगे?
उत्तर-
घर के बाहर भूकंप के झटकों से बचाव-

  1. भवन, वृक्ष, विद्युत् लाइनों से दूर किसी खुले स्थान पर लेट जाएं।
  2. कार या बस में से बाहर न निकलें।
  3. कार या बस को खुले स्थान की ओर ले जाएं।

प्रश्न 12.
मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
तड़ित झंझा में बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है और छतरी लेकर निकलना तो अधिक घातक है, क्योंकि ऊँचे भवन, विद्युत् तारें, काले रंग की वस्तुएँ तड़ित झंझा को आकर्षित करती हैं। इसलिए इन सबसे दूर रहना ही अक्लमंदी है।

PSEB Solutions for Class 8 Science कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Important Questions and Answers

TYPE-I
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐंबर क्या है?
उत्तर-
ऐंबर एक प्रकार की रेज़िन (राल) (Resin) है।

प्रश्न 2.
ऐंबर को अधिक देर रगड़ने से क्या होता है?
उत्तर-
एक चिंगारी उत्पन्न होती है।

प्रश्न 3.
किस वैज्ञानिक ने दर्शाया कि तड़ित और चिंगारी एक ही परिघटना है?
उत्तर-
अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन।

प्रश्न 4.
क्या होता है, जब प्लास्टिक पैमाने को सूखे बालों में रगड़ कर कागज़ के टुकड़ों के पास लाते हैं ?
उत्तर-
पैमाना टुकड़ों को आकर्षित करता है।

प्रश्न 5.
आवेशित वस्तुओं के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर-

  1. सूखे बालों में रगड़ा हुआ प्लास्टिक पैमाना।
  2. पॉलिथीन से रगड़ी हुई प्लास्टिक रिफिल।
  3. ऊनी कपड़े से रगड़ा हुआ गुब्बारा।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 6.
जब दो ऊनी कपड़े से रगड़े गए दो गुब्बारे एक-दूसरे के पास लाए जाते हैं, तो क्या होता है ?
उत्तर-
वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।

प्रश्न 7.
कौन-से आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं ?
उत्तर-
असमान अथवा विजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 8.
आवेश कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
आवेश दो प्रकार के होते हैं-

  1. ऋणावेश और
  2. धनावेश।

प्रश्न 9.
बालों में रगड़ी प्लास्टिक कंघी कागज़ के टुकड़ों को आकर्षित क्यों करती है?
उत्तर-
क्योंकि कंघी आवेशित हो गई है।

प्रश्न 10.
दो विजातीय बादलों के एक-दूसरे के संपर्क में आने से क्या होता है?
उत्तर-
तड़ित उत्पन्न होती है।

प्रश्न 11.
क्या मानव शरीर विद्युत् का चालक है या नहीं?
उत्तर-
विद्युत् का चालक है।

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

TYPE-II
लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बालों में रगड़ा गया फूला हुआ गुब्बारा दीवार से क्यों चिपक जाता है ?
उत्तर-
हवा से फूला हुआ गुब्बारा बालों में रगड़ने से आवेशित हो जाता है। इस आवेश के कारण गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है।

प्रश्न 2.
कागज़ की पत्ती को जब आवेशित छड़ से छते हैं तो वह फैल जाती है। क्यों?
उत्तर-
जब कागज़ की पत्ती को आवेशित छड़ से छुआ जाता है तो कागज़ की पत्ती पर समान आवेश प्राप्त होता है। सजातीय आवेशों के कारण पत्तियाँ प्रतिकर्षण करती हैं और अपसरित हो जाती हैं।

प्रश्न 3.
तड़ित झंझा के समय पेड़ के नीचे खड़े होने की सलाह क्यों नहीं दी जाती?
उत्तर-
एक आवेशित बादल जब पेड़ के ऊपर से गुज़रता है तो वह उसमें असमान आवेश उत्पन्न करता है। इन विजातीय आवेशों के कारण तड़ित उत्पन्न हो सकती है, जो वृक्ष को नष्ट कर आग लगा देगी। इसलिए तड़ित झंझा के समय पेड़ के नीचे खड़ा होने की सलाह नहीं दी जाती है।

प्रश्न 4.
ऊँचे भवनों में धातुओं की लंबी छड़ें, ऊपर से पृथ्वी के नीचे तक क्यों लगाई जाती हैं ?
उत्तर-
एक आवेशित बादल भवन के पास से गुज़रता है, तो असमान आवेश धातु की छड़ की नोक पर उत्पन्न करता है। यह आवेश छड़ द्वारा पृथ्वी में पहुँच जाता है जिससे भवन सुरक्षित रहता है।

प्रश्न 5.
किसी वस्तु के आवेशित होने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
प्लास्टिक की कंघी, पेन आदि जैसी वस्तुएँ जब दूसरे पदार्थों से रगड़ी जाती हैं, तो उनमें कागज़ के टुकड़ों अथवा पिथ गेंद को अपनी और आकर्षित करने का गुण उत्पन्न हो जाता है। तब इस वस्तु को आवेशित कहते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 6.
सुनामी पर संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
सुनामी – कंपनों के कारण समुद्र में उठी लंबी और ऊँची लहरें, सुनामी हैं। यह प्रायः अत्यंत तीव्र वेग की लहरें हैं, जो समुद्र में उत्पन्न होती हैं। इन्हें हार्बर तरंग (Harbour Wave) भी कहते हैं।
उदाहरण-

  1. हवाई छिद्रों में 1819 में।
  2. 2004 में।

सुनामी के प्रभाव-

  1. जीवन की क्षति।
  2. जल-जीवन की क्षति।
  3. भवनों सड़कों तथा चल-अचल संपत्ति का नुकसान।
  4. तटीय क्षेत्रों अथवा समुद्र के किनारों पर वृक्षों का उखड़ना।

प्रश्न 7.
विद्युत्दर्शी के उपयोग लिखें।
उत्तर-
विद्युत्दर्शी के उपयोग-

  1. विद्युत्दर्शी आवेश की उपस्थिति का पता लगाने में काम आता है।
  2. यह आवेश का प्रकार पता लगाने में प्रयुक्त होता है।
  3. यह आवेशों की मात्रा की तुलना करने के लिए प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 8.
विद्युत् विसर्जन क्या है ?
उत्तर-
विद्युत् विसर्जन (तड़ित) की परिघटना वायु में विसर्जन के कारण होती है। गर्जन से पहले बादलों में अत्यधिक मात्रा में आवेश एकत्र हो जाता है। आकाश में विजातीय आवेशित बादलों के परस्पर निकट आने पर, इनके मध्य वायु में आवेश तीव्र वेग से गति करते हैं। इससे वायु में तड़ित की तीव्र चिंगारी गति करती दिखाई देती है। इसे विद्युत् विसर्जन अथवा तड़ित कहते हैं।

प्रश्न 9.
विद्युत् विसर्जन के दो उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम ईंधन को जलाने में करते हैं।
उत्तर-
विद्युत् विसर्जन के उदाहरण :

  1. स्कूटर तथा कार में स्पार्क प्लग द्वारा।
  2. रसोई गैस जलाने के लिए विद्युत् लाइटर द्वारा।

प्रश्न 10.
प्राकृतिक परिघटनाएँ क्या होती हैं ?
उत्तर-
प्रकृति में अचानक घटने वाली घटनाएँ, प्राकृतिक परिघटनाएँ कहलाती हैं। इनसे संबद्ध क्षेत्र में व्यापक रूप से जान-माल की हानि होती है और मानव जीवन के साथ-साथ पर्यावरण प्रभावित होता है।
उदाहरण – भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, सूखा, चक्रवात, ज्वालामुखी का फटना व सुनामी आदि।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 11.
चक्रवात किसे कहते हैं ? इसके उत्पन्न होने के कारण व प्रभाव लिखो।
उत्तर-
चक्रवात-चक्रवात एक भयानक तूफान होता है जिसकी गति 119 कि० मी० प्रति घंटा से अधिक होती है।

कारण – जब गर्म मौसम में सागरों का जल वाष्पित होता है तो यह वायु मंडल में ऊपर जाता है, संघनित होता है और बादल बनाता है। ऊपर उठती वायु का स्थान लेने के लिए वायु तेज़ी से नीचे आती है। वहाँ यह एक केंद्र के आस-पास (चक्रीय गति) बनाती है अर्थात् सागर के गर्म जल के ऊपर उपस्थित वायु के तापमान तथा दबाव में अंतर के कारण चक्रवात आते हैं।

प्रभाव – चक्रवात के प्रभाव निम्नलिखित हैं-फसलों, स्वास्थ्य समुद्रीयानों आदि पर चक्रवातों का विपरीत प्रभाव पड़ता है। भू-स्खलन व बाढ़ से जन-जीवन को भारी नुकसान होता है।

TYPE-III
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा दर्शाओ कि जब वस्तुएँ परस्पर रगड़ी जाती हैं तो उन पर विजातीय आवेश उत्पन्न होते हैं।
उत्तर-
प्रयोग – एक प्लास्टिक का पैमाना लें। इसके एक सिरे को ऊनी कपडे से रगड़ें। अब इस पैमाने को दसरे पैमाने से रगड़ें। इन दोनों पैमानों को अलग-अलग कागज़ के छोटे-छोटे टुकड़ों के पास लाएं। आप देखेंगे कि दोनों पैमाने कागज़ के टुकड़ों को आकर्षित करते हैं।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 2

इससे ज्ञात होता है कि दोनों पैमाने आवेशित हैं। अब एक पैमाने को स्टैंड से लटकाएँ और दूसरे पैमाने को उसके पास लेकर जाएँ दोनों में आकर्षण होगा क्योंकि आकर्षण केवल विजातीय आवेशों में होता है। इस प्रयोग से यह सिद्ध हुआ कि दो वस्तुओं को परस्पर में रगड़ने से उन दोनों में विजातीय आवेश उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 2.
तड़ित (Lightning) क्या है ?
उत्तर-
तड़ित – वायु में विद्युत् विसर्जन द्वारा तड़ित उत्पन्न होती है। जब बादलों में आवेशों की संघनता एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाती है तब विद्युत् विसर्जन होता है। इन परिस्थितियों में, बादलों के ऊपरी किनारों के निकट धनावेश एकत्र हो जाते हैं तथा ऋणावेश बादलों के निचले किनारे पर संचित हो जाते हैं। धरती के निकट भी आवेशों का संचय होता है। जब आवेशों का परिमाण अधिक हो जाता है तो वायु की विद्युत्हीन चालकता भी आवेशों के प्रवाह को नहीं रोक पाती। ऋणात्मक और धनात्मक आवेशों के उस रास्ते से तीव्र गति में प्रवाहित होने से वायु कण गर्म होकर चमकीली धारियाँ और ध्वनि उत्पन्न करते हैं, जिसे तड़ित कहते हैं।

प्रश्न 3.
तड़ित से बचने के क्या उपाय हैं ?
उत्तर-
तड़ित से बचने के उपाय-

  1. तड़ित के समय, वृक्षों के नीचे नहीं खड़े होना चाहिए। वर्षा के दिन, तड़ित झंझा की अधिक संभावना होती है। इसलिए वृक्ष के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए।
  2. भवनों और मकानों को नष्ट होने से बचाने के लिए तड़ित चालक का उपयोग करना चाहिए।
  3. टी० वी० के स्विच को सोकट में से निकाल देना चाहिए।

प्रश्न 4.
तड़ित चालक की संरचना और कार्यविधियों की चर्चा कीजिए।
उत्तर-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 3
तड़ित चालक – यह एक नुकीली धातु की छड़ है जो भवनों के एक सिरे में जुड़ी होती है। इस छड़ के निचले सिरे को धरती के भीतर दबा दिया जाता है।

कार्यविधि – एक तड़ित चालक दो तरीकों से तड़ित से सुरक्षा करता है-

  • तड़ित झंझा के समय, एक आवेशित बादल जब तड़ित चालक के ऊपर से गुज़रता है तो इसके नुकीले सिरे पर विपरीत आवेश उत्पन्न करता है। यह सिरा नुकीला होने के कारण आवेश संचित नहीं कर पाता और वायुमंडल में समान प्रकृति के आवेश को विसर्जित करता है। यह आवेश बादलों के आवेशों को उदासीन करते हैं जिससे तड़ित की संभावना कम हो जाती है।
  • यदि विद्युत् विसर्जन होता है तो तड़ित चालक द्वारा यह विसर्जन आसानी से पृथ्वी में चला जाता है और भवन को कोई क्षति नहीं पहुँचती।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

प्रश्न 5.
भूकंप के कारण और प्रभाव क्या हैं ? इससे बचने के उपाय लिखो।
उत्तर-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 4
भूकंप – पृथ्वी की सतहों में उत्पन्न तरंगें भूकंप हैं। यह अचानक ही उत्पन्न होती हैं।
भूकंप का कारण – पृथ्वी की परत सात खंडों से बनी है जिन्हें प्लेट कहते हैं। यह प्लेटें बहुत धीमी गति करती हैं। परंतु जब इस गति में वृद्धि होती है तो पृथ्वी पर हलचल (विक्षोभ) होती है। इस विक्षोभ से भवन, पुल तथा सड़कें आदि टूट जाते हैं।

भूकंप के प्रभाव-
सुनामी – यह एक समुद्री लहर सुनामी के कारण आता है।

  1. कई भवनों का गिरना।
  2. मूल वस्तुओं की आपूर्ति में रुकावट।
  3. स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।

भूकंप से बचने के उपाय-

  1. भूकंप संभावित क्षेत्रों में मकान इमारती लकड़ी के बनाए जाने चाहिएँ न कि भारी पदार्थों मिट्टी, पत्थर व ईंटों आदि से।
  2. अलमारियाँ इत्यादि दीवार जड़ित होनी चाहिएँ ताकि वे भूकंप के समय आसानी से न गिरें।
  3. दीवार घड़ी, फोटो, फ्रेम, जल तापक (गीजर) आदि को दीवारों पर सावधानीपूर्वक लटकाओं ताकि भूकंप के समय ये वस्तुएँ न गिरें।
  4. भवनों में भूकंप के कारण आग लग सकती है अतः इन भवनों में अग्निशमन के उपकरण स्थापित किए जाने चाहिएं।

Leave a Comment