PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 4 कश्मीर यात्रा

Hindi Guide for Class 8 PSEB कश्मीर यात्रा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ

ग्रीष्मावकाश = गर्मियों की छुट्टियाँ
अचानक = एकाएक
सौन्दर्य = सुन्दरता
मध्य = बीच में
पर्वतीय = पहाड़ी क्षेत्र
पर्यटन स्थल = वह स्थान जहाँ यात्री घूमने आते हैं।
खूबसूरत = सुन्दर
अनुभूति = महसूस होना
आजीविका = रोजगार
पर्यटक = सैलानी
सुरम्य = सुन्दर
नौका-विहार = किश्ती से सैर
रौनक = गहमागहमी, चहलकदमी
प्रतिबिम्ब = परछाई
वास्तव में = सच में
मशहूर = प्रसिद्ध
सूर्योदय = सूरज का चढ़ना
मनोहारी = मन हरने वाला
सूर्यास्त = सूर्य का डूबना
व्यञ्जन = खाद्य
पदार्थ सीढ़ीनुमा = सीढ़ी जैसा
हिमक्रीड़ा = बर्फ के खेल
निर्यात = बाहर भेजना
रोमांचकारी = आनन्द दायक
उत्कृष्ट = सबसे अच्छा
धूमिल = ओझल

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

II. शुद्ध करें

श्रृंखला, थित, मुखय, ग्रीष्म अवकाश, हिमकरीड़ा, शोपिंग सैंटर
उत्तर:
श्रृंखला, स्थित, मुख्य, ग्रीष्मावकाश, हिमक्रीड़ा, शॉपिंग सैंटर।

(ख) विषय बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
कश्मीर अन्य पर्वतीय प्रदेशों से किस प्रकार अलग है ?
उत्तर:
कश्मीर में अन्य पर्वतीय प्रदेशों की तरह ढलानों पर घर, बाज़ार नहीं बसे हैं। वे सब इसकी विशाल घाटी में मैदानी क्षेत्र की तरह बने हुए हैं।

प्रश्न (ख)
कश्मीरी लोगों की आजीविका का मुख्य साधन क्या है ?
उत्तर:
पर्यटन ही कश्मीरी लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है।

प्रश्न (ग)
इस प्रदेश की गर्मी और सर्दी की राजधानी के नाम लिखें।
उत्तर:
इस प्रदेश की गर्मी की राजधानी श्रीनगर और सर्दी की जम्मू है।

प्रश्न (घ)
यहाँ पर कौन-कौन सी झीलें हैं ?
उत्तर:
यहां पर डल, वूलर, नगीना आदि झीलें हैं।

प्रश्न (ङ)
यहाँ के लोगों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
यहां के लोगों को डोगरी कहते हैं।

प्रश्न (च)
यहाँ के कौन-कौन से बाग देखने योग्य हैं ?
उत्तर:
यहां के निशात और शालीमार बाग देखने योग्य हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

प्रश्न (छ)
यहाँ की प्रसिद्ध वस्तुएँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर:
पशमीना, अंगोरा, जामावर शाल, कश्मीरी कढ़ाई वाले फरन, गलीचे, केसर, सूखे मेवे, हस्तशिल्प, पेपरमेशी और चमड़े की बनी वस्तुएँ प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न (ज)
यहाँ के लोग अपने आपको ठण्ड से कैसे बचाते हैं ?
उत्तर:
यहां के लोग अपने आपको कहवा, गर्म कपड़ों और कांगड़ी से अपने आपको ठण्ड से बचाते हैं।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
डल झील के सौन्दर्य का वर्णन करें।
उत्तर:
डल झील कश्मीर की शोभा है। इसमें खिले हुए कमल इसकी शोभा को चार चाँद लगा देते हैं। इसमें हाऊस बोट तैरती हुई बहुत सुन्दर लगती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आकाश का नारंगी रंग इसे अपने रंग में रंग देता है। रात के समय हाऊस बोटों की बत्तियाँ इसके पानी में झिलमिलाती हुई दिखाई देती हैं तब ऐसा लगता है जैसे आकाश के तारे इसमें जगमगाने लगे हों।

प्रश्न (ख)
मुगल बागों की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
कश्मीर के मुगल बाग निशात और शालीमार मुगल बादशाहों ने शाही आरामगाहों के रूप में बनवाये थे। निशात बाग तो डल झील के किनारे बना हुआ है पर शालीमार वहाँ से दस किलोमीटर दूर है। निशात को ‘बागों की रानी’ कहते हैं और शालीमार ‘बागों का राजा’ माना जाता है। इन बागों में चिनार, देवदार और चील के लम्बे-लम्बे पेड़ शोभा देते हैं। सीढ़ीनुमा बागों में रंग-बिरंगे फूल, मखमली घास, आड़, बादाम, चेरी, खुमानी, सेब आदि के फलों से लदे हुए पेड़ अति आकर्षक लगते हैं।

प्रश्न (ग)
हाऊस बोट के बारे में आपने क्या जाना ?
उत्तर:
हाऊस बोट डल झील में तैरती हुई नौकाएं हैं जो किसी होटल के समान ही दिखाई देती हैं। इनमें घर की तरह रसोई, खाने, बैठने और सोने के अलग-अलग कमरे बने होते हैं। इन्हें फूलों से सजाया जाता है। रोशनी की पूरी व्यवस्था इन पर की जाती है। रात के समय इनमें जलने वाली बत्तियाँ पानी में दीपमालिका की तरह जगमगाती हुई बहुत ही सुन्दर लगती हैं। तब ऐसा लगता है जैसे आसमान तारों सहित धरती पर उतर आया हो।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

व्यावहारिक व्याकरण

I. इन मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करें :

चार चाँद लगाना = …………..
मन मोहित करना = …………..
अपने रंग में रंग लेना = …………..
मनोहारी लगना = …………..
मंत्र मुग्ध करना = …………..
मन मोह लेना = …………..
उत्तर:
1. चार चाँद लगाना = सुन्दरता को बढ़ा देना-विवाह मंडप में मोतियां और गुलाब के फूलों की सुन्दर लड़ियों ने तो चार चांद लगा दिए थे।
2. मन मोहित करना = आकृष्ट करना-श्री कृष्ण की बाँसुरी की मोहक तान ने राधा का मन मोहित कर दिया था।
3. अपने रंग में रंग लेना = पूरी तरह से प्रभावित करना-नवाब को तो अब बाबा जी के उपदेशों ने पूरी तरह अपने रंग में रंग लिया है।
4. मनोहारी लगना = सुन्दर लगना-चांदनी रात में ताजमहल बहुत मनोहारी लगता है।
5. मन्त्र मुग्ध करना = बस में कर लेना, प्रभावित कर लेना-लता मंगेश्कर की मधुर आवाज़ तो सभी को मन्त्र मुग्ध करने की क्षमता रखती है।
6. मन मोह लेना = आकृष्ट कर लेना-तुम्हारे इस सुन्दर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया है।

II. वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखें :

1. सूर्य का उदय होना = …………..
2. सूर्य का अस्त होना = …………..
3. गर्मियों की छुट्टियाँ = …………..
4. जहाँ तरह-तरह की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएं = …………..
5. आराम करने का स्थान = …………..
6. मनमोहने वाला = …………..
उत्तर
1. सूर्य का उदय होना = सूर्योदय
2. सूर्य का अस्त होना = सूर्यास्त
3. गर्मियों की छुट्टियाँ = ग्रीष्मावकाश
4. जहां तरह-तरह की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएं। = प्रदर्शनी
5. आराम करने का स्थान = आरामगाह
6. मन मोहने वाला = मनमोहक

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

III. विपरीतार्थक शब्द लिखें :

दिन = ………………
देश = …………..
विशाल = ………………
सर्दी = ………………
निर्यात = ………………
सुबह = ………………
सूर्योदय = = ………………
दूर = ………………
सरकारी = ………………
उत्तर:
दिन = रात
देश = विदेश
विशाल = संकुचित
सर्दी = गर्मी
निर्यात = आयात।
सुबह = शाम
सूर्योदय = सूर्यास्त
दूर = पास
सरकारी = गैर-सरकारी

IV. इन शब्दों में से विशेषण और विशेष्य अलग करके लिखें :-

शब्द = विशेषण – विशेष्य
पर्वत श्रृंखला = पर्वत , श्रृंखला
पर्वतीय प्रदेश = ………. – ………..
पहाड़ी ढलान = ………. – ………..
विशाल घाटी = ………. – ………..
मैदानी शहर = ………. – ………..
मनमोहक झील = ………. – ………..
सुरम्य वातावरण = ………. – ………..
अद्भुत सौन्दर्य = ………. – ………..
शाकाहारी व्यंजन = ………. – ………..
मुगल उद्यान = ………. – ………..
सीढ़ीनुमा बाग = ………. – ………..
बर्फ की चादर = ………. – ………..
उत्तर:
शब्द – विशेषण – विशेष्य
पर्वत श्रृंखला = पर्वत – श्रृंखला
पर्वतीय प्रदेश = पर्वतीय – प्रदेश
पहाड़ी ढलान = पहाड़ी – ढलान
विशाल घाटी = विशाल – घाटी
मैदानी शहर = मैदानी – शहर
मनमोहक झील = मनमोहक – झील
सुरम्य वातावरण = सुरम्य – वातावरण
अद्भुत सौन्दर्य = अद्भुत – सौन्दर्य
शाकाहारी व्यंजन = शाकाहारी – व्यंजन
मुगल उद्यान = मुगल – उद्यान
सीढ़ीनुमा बाग = सीढ़ीनुमा – बाग
बर्फ की चादर = बर्फ की – चादर

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

V. इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें :

बाग = ………. , ………..
पहाड = ………. , ………..
आजीविका = ………. , ………..
पर्यटक = ………. , ………..
आकाश = ………. , ………..
तारा = ………. , ………..
प्रसिद्ध = ………. , ………..
उत्तर:
बाग = बगीचा , वाटिका
पहाड़ = पर्वत , गिरि
आजीविका = धन्धा , रोज़गार
पर्यटक = घुमक्कड़ , भ्रमणकारी
आकाश = व्योम , नभ
तारा = तारक , नक्षत्र
प्रसिद्ध = मशहूर , विख्यात।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

(घ) रचना बोध

  • इस पत्र को पढ़कर कश्मीर के बारे में दस पंक्तियाँ लिखें।

उत्तर:
हमारे देश भारत के उत्तर दिशा में स्थित कश्मीर राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसे धरती का स्वर्ग माना जाता है। यह अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की तरह नहीं है क्योंकि इसके घर, दुकानें, संस्थान आदि पहाड़ी ढलानों पर बने हुए नहीं हैं। वे सब मैदानी नगरों की तरह एक बड़ी और अपार सुन्दर घाटी में बने हुए हैं। इसमें जहां सब ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं तो दूसरी ओर समतल मैदान हैं जिन पर केसर लहलहाता है। यहाँ शालीमार, निशात और चश्माशाही जैसे सुन्दर बाग हैं जिनसे नज़र हटाने का मन नहीं करता। इनके ऊँचे-ऊँचे वृक्ष, रंग-बिरंगे फूल और हरी-भरी मखमली घास सभी को अपने पास रोक रखने की अद्भुत प्राकृतिक क्षमता रखते हैं। पीर पंचाल के आंचल में स्थित बेरी नाग, जलस्रोतों का प्राकृतिक स्थल कुक्कर नाग, दूध जैसे पानी से भरी नदी वाला पहलगाम, पर्वतीय शिखर पर बना गुलमर्ग और जादुई भूमि सनासर इसी राज्य की शोभा हैं जो संसारभर में पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट करते हैं। डल झील, वुल्लर झील और विष्णु पाद झील अपनी सुन्दरता से सब का मन मोह लेती हैं। कश्मीर घाटी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यहाँ की सुन्दरता से मन और तन को अपार सुख प्राप्त होता है।

  • भ्रमण से जहां हमारा ज्ञान बढ़ता है वहीं हमें स्थानीय लोगों की संस्कृति, वेशभूषा, रीति-रिवाज, खान-पान आदि समझने का भी अवसर प्राप्त होता है। यदि आपने किसी अन्य प्रदेश की यात्रा की हो तो अपने अनुभव डायरी में नोट करें।
  • कश्मीर के लोक गीत याद करें और वार्षिक उत्सव या किसी अन्य अवसर पर भाव-भंगिमा के साथ गायें।
  • छुट्टियों में आप अन्य कौन-कौन से काम सीख सकते हैं, उनकी सूची बनायें। जैसे :
  • नृत्य सीखना
  • चटनी, जैम आदि बनाना सीखना
  • चित्रकला सीखना • वस्त्रों की सिलाई करना
  • तैराकी सीखना • कढ़ाई करना
  • योग-आसन करना
  • मिट्टी, पेपरमेशी, पत्थर, लकड़ी आदि से हस्तशिल्प बनाना
  • चारपाई बुनना
  • पेंट-सफेदी करना
  • बिजली का काम
  • खेतीबाड़ी करना
  • जूडो-कराटे सीखना।
  • अपने माता-पिता के द्वारा किए जाने वाले व्यावसायिक कार्य को सीखना

PSEB 8th Class Hindi Guide कश्मीर यात्रा Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
कश्मीर भारत की किस दिशा में है ?
(क) उत्तर
(ख) दक्षिण
(ग) पूर्व …
(घ) पश्चिम।
उत्तर:
उत्तर।

प्रश्न 2.
‘कश्मीर यात्रा’ पत्र किसने गुंजन को लिखा है ?
(क) महक
(ख) सुगन्ध
(ग) खुशबू
(घ) खुशनुमा।
उत्तर:
खुशबू।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

प्रश्न 3.
कश्मीर की कितनी राजधानियाँ हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

प्रश्न 4.
कश्मीरी लोगों की आजीविका का मुख्य साधन क्या है ?
(क) खेती
(ख) सरकारी नौकरी
(ग) पर्यटन
(घ) दस्तकारी।
उत्तर:
पर्यटन।

प्रश्न 5.
डल झील के किनारे कौन-सा बाग है ?
(क) निशान
(ख) निशात
(ग) निहात
(घ) निहाल।
उत्तर:
निशात।

प्रश्न 6.
कश्मीर की घाटियाँ किससे महकती हैं ?
(क) केवड़े
(ख) केसर
(ग) कमल
(घ) क्यूर।
उत्तर:
केसर।

प्रश्न 7.
कश्मीर का प्रसिद्ध गर्म पेय कौन-सा है ?
(क) चाय
(ख) काफी
(ग) कहवा
(घ) काढ़ा।
उत्तर:
कहवा।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

प्रश्न 8.
कश्मीर में बागों का राजा कौन-सा बाग है ?
(क) निशात
(ख) शालीमार
(ग) शालीन
(घ) निस्बत।
उत्तर:\
शालीमार।

प्रश्न 9.
कश्मीर में बागों की रानी किस बाग को कहते हैं ?
(क) निकहत
(ख) निशात
(ग) निहाल
(घ) निस्बत।
उत्तर:
निशात।

प्रश्न 10.
जाड़े से बचने के लिए कश्मीरी अपने साथ क्या रखते हैं ?
(क) काँवड़ी
(ख) काँगड़ी
(ग) काँखड़ी
(घ) काँघड़ी।
उत्तर:
काँगड़ी।

प्रश्न 11.
कश्मीर के लोगों को क्या कहते हैं ?
(क) कश्मीरी
(ख) कह्वा
(ग) शालीमार
(घ) डोगरी।
उत्तर:
कश्मीरी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीर यात्रा

कश्मीर यात्रा Summary

कश्मीर यात्रा पाठ का सार

‘कश्मीर यात्रा’ नामक पाठ पत्र-शैली में लिखा गया है। जालन्धर में रहने वाली एक लड़की खुशबू ने अपनी सहेली गुंजन को गर्मी की छुट्टियों में की गई अपनी कश्मीर-यात्रा का वर्णन एक पत्र में किया है। कश्मीर ग्रेट हिमालयन रेंज और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित एक सुन्दर पर्वतीय प्रदेश है। यह एक विशाल घाटी के बीचो-बीच स्थित है। इसलिए इसके घर, बाज़ार आदि पहाड़ी ढलानों पर नहीं बने हुए हैं। यह मैदानी शहरों जैसा ही लगता है। गर्मियों में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है और सर्दियों में हर तरफ बर्फ की चादर बिछी होती है। पतझड़ आने पर चिनार के पेड़ों का सुनहरा सौन्दर्य सभी का मन मुग्ध कर देता है। कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर है और सर्दियों की जम्मू। कश्मीर झीलों और बागों का प्रदेश है। डल, वूलर, नगीना आदि इसकी प्रसिद्ध झीलें हैं जो कमल के फूलों से सजी-संवरी प्रतीत होती हैं। डल झील पर सुबह से शाम तक रौनक छाई रहती है। पर्यटक प्रायः हाऊसबोट पर ठहरना पसन्द करते हैं जिनमें घर की तरह सब सुख-सुविधाएं होती हैं। इनसे झील की सुबह, दोपहर, शाम और रात की सुन्दरता झिलमिलाती-सी दिखाई देती रहती है। रात के समय हाऊसबोटस में जगमगाती रोशनियां इसके जल में ऐसे लगती हैं जैसे आकाश के तारे झील के जल में उतर आए हों। झील के बीचों-बीच एक छोटे से टापू पर नेहरू पार्क बना हुआ है। यहाँ से दूर-दूर का दृश्य बहुत सुन्दर लगता है। यहाँ के लोगों को डोगरी और उनकी भाषा को कश्मीरी कहते हैं। ये बहुत अच्छे मेहमाननवाज़ होते हैं। मुगल-उद्यान निशात बाग डल झील के किनारे बना हुआ है। इसे बागों की रानी कहते हैं। शालीमार बाग यहाँ से दस किलोमीटर दूर है। उसे बागों का राजा कहते हैं। ये बाग अपनी सुन्दरता से सभी के मन को मोह लेते हैं। कश्मीर में केसर बहुत उगता है। इसीलिए इसे ‘केसर की क्यारी’ कहते हैं। संसार का सबसे ऊँचा गोल्फ कोर्स भी यहीं है। सर्दियों में यहीं हिमक्रीड़ा और स्कीइंग के शौकीन अपना शौक पूरा करते हैं। कड़ाके की सर्दी को दूर करने के लिए यहाँ का कहवा बहुत प्रसिद्ध है। हमने सरकारी एम्पोरियम हस्तकला प्रदर्शनी और लाल चौंक शॉपिंग केन्द्र से अनेक वस्तुएँ भी खरीदी। यहाँ के लोग सुन्दर, आकर्षक और लम्बे कद के हैं। युवक प्रायः पठानी सूट और युवतियाँ कश्मीरी कढ़ाई वाले पोंचू या फरन पहनती हैं। यहाँ की सुन्दरता के चित्र देखकर ही मन में धरती के स्वर्ग की सैर करने की इच्छा जाग जाती है।

Leave a Comment