PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 साइंस सिटी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 15 साइंस सिटी

Hindi Guide for Class 8 PSEB साइंस सिटी Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ:

प्रयोगशाला = वह स्थान जहाँ पदार्थ विज्ञान, रसायन शास्त्र आदि विषयक तथ्यों को समझने, जानने या नयी बातों का पता लगाने के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
प्रयत्न = कोशिश।
शिलान्यास = नींव पत्थर रखना।
अनिवार्य = आवश्यक।
बेमिसाल = अद्भुत, अतुलनीय।
रेटीना = आँख का भीतरी परदा।
अहम् = महत्त्वपूर्ण।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. इन शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें

शिलान्यास – …………………..
भूमिका – …………………..
ग्लोब – …………………..
गैलरी – …………………..
प्रदर्शनी – …………………..
उत्तर:
शिलान्यास – नींव पत्थर रखना-साइंस सिटी का शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 को किया गया था।
भूमिका – रोल-साइंस सिटी वैज्ञानिक सोच पैदा करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
ग्लोब – धरती का रूप-ग्लोब से किसी देश की स्थिति आसानी से पता चल जाती
गैलरी – दर्शकदीर्घा-कल हम आर्ट गैलरी देखने जाएंगे।
प्रदर्शनी – नुमाइश-प्रदर्शनी देखकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।

(ख) विषय : बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें

(क) साइंस सिटी कहाँ पर स्थापित किया गया है ?
उत्तर:
साइंट सिटी पंजाब में जालन्धर-कपूरथला सड़क पर स्थापित किया गया है।

(ख) इसका शिलान्यास किसने, कब और किसके नाम पर किया था ? :
उत्तर:
इसका शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 में तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्द्र कुमार गुजराल के द्वारा उनकी माता श्रीमती पुष्पा गुजराल के नाम पर किया गया था।

(ग) स्पेस थियेटर और आम थियेटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
स्पेस थियेटर गोलाकार है और इसमें आम थियेटर से 10 गुणा बड़ी स्क्रीन है। इसमें सूई गिरने की आवाज़ से बादल गरजने तक की आवाज़ साफ सुनाई देती है जबकि आम थियेटर में ऐसा नहीं होता।

(घ) लेज़र की खोज किसने की थी ?
उत्तर:
लेज़र की खोज इंजीनियर थोडर मेमाईन ने की थी।

(ङ) दिल का मॉडल कहाँ पर रखा हुआ है ?
उत्तर:
दिल का मॉडल साइंस एक्स पलोरियम नाम की इमारत की गैलरी अमेजिंग लिविंग मशीन में रखा हुआ है।

(च) पारदर्शी मनुष्य के थियेटर की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
इसमें मानव शरीर की सभी क्रियाओं का पता लगता है और सी०टी० स्कैन तथा ऑपरेशन भी मॉडलों के जरिये खुद कर सकते हैं।

(छ) वरचुअल रिएलटी गैलरी में मनोरंजन कैसे होता है ?
उत्तर:
इसमें तितलियाँ सामने खड़े दर्शक की हिलजुल के साथ हिलती हैं तथा मेकअप द्वारा केवल दो मिनट में बूढे को जवान और जवान को बूढ़ा बनाया जा सकता है।

(ज) डायनासोर पार्क में डायनासोर के कितने मॉडल हैं ?
उत्तर:
डायनासोर पार्क में डायनासोर के 45 मॉडल हैं।

(झ) ऊर्जा पार्क में किन-किन शक्तियों का प्रदर्शन किया गया है ?
उत्तर:
ऊर्जा पार्क में सूर्य, जल, परमाणु शक्तियों का प्रदर्शन किया गया है।

(अ) डिफैंस गैलरी में कौन-कौन से टैंक हैं ?
उत्तर:
डिफैंस गैलरी में विजैन्ता टैंक है।

(त) टेलीस्कोप का प्रयोग किस लिए किया गया है ?
उत्तर:
टेलीस्कोप का प्रयोग दूर की वस्तु को साफ़ स्पष्ट देखने के लिए किया जाता है।

(थ) रेलवे गैलरी की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
रेलवे गैलरी में दिल्ली की मैट्रो, जापान की बुलेट ट्रेन और कालका-शिमला रेल के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. इन-प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें

(क) फ्लाइट सिमुलेटर और अर्थक्यूक सिमूलेटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
फ्लाइट सिमुलेटर एक ऐसी मशीन है जिस पर बैठ कर ऐसा लगता है जैसे हम आकाश में उड़ रहे हैं। यह मशीन वास्तव में उड़ती नहीं है। यह कहीं जाती भी नहीं है। यह अपनी जगह पर ही झूलती रहती है। क्यूक सिमूलेटर नामक मशीन पर बैठ कर भूकम्प के झटकों जैसा अहसास होता है। इसके सामने लगी स्क्रीन से रिक्टर स्केल पर अलगअलग प्रकार के झटके महसूस कर सकते हैं।

(ख) साइंस सिटी को देखने के बाद वैज्ञानिक सोच को ठोस आधार मिलता है ? क्या यह सही है ? अपने उत्तर की पुष्टि किसी एक उदाहरण द्वारा करें।
उत्तर:
साइंस सिटी को देखने के बाद वैज्ञानिक सोच को ठोस आधार निश्चित रूप से मिलता है। केवल कल्पना से ही किसी बात को ठीक प्रकार से नहीं समझा जा सकता। आकाश में सूर्य, चन्द्रमा, तारे आदि हम सब अपने बचपन से देखते आ रहे हैं लेकिन इनका अपने अक्ष के चारों ओर घूमते हुए सूर्य के इर्द-गिर्द घूमने के विषय में सब जानकर भी सच में वैसी कल्पना नहीं कर सकते जैसी पलैनिटेरियम के माध्यम से दिखाई दे जाती है। साइंस सिटी तो वैज्ञानिक तथ्यों को एकदम स्पष्ट कर देती है।

(ग) साइंस सिटी पंजाब का गौरव है। इसने पंजाब राज्य का मान बढ़ाया है। अपने उत्तर की पुष्टि करें।
उत्तर:
साइंस सिटी ने वास्तव में ही पंजाब का गौरव बढ़ाया है। पूरे देश में ऐसी राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ गिनी-चुनी ही हैं। देश के छात्र-छात्राएँ ही नहीं बल्कि सभी आयु वर्गों के लोग इससे ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। वे प्रकृति के उन रहस्यों से इससे परिचित हो सकते हैं जिनकी कल्पना भी सरल नहीं थी। यह ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का आधार भी है।

(घ) साइंस सिटी में आपको सबसे अच्छा क्या लगा ? संक्षेप में लिखें।
उत्तर:
साइंस सिटी अपने आप में अनूठी है जिसका हर हिस्सा ज्ञान से भरा हुआ है पर मुझे इसमें बनाई गई झील के बीचों बीच टापू सबसे अच्छा लगा जिस पर तरह-तरह के छोटे-बडे डायनोसोर मॉडल स्थापित किए गए हैं। वे सभी को अपनी ओर आकृष्ट करते हैं। डायनासोर के अंत को दर्शाने वाला ज्वालामुखी भी बहुत सुन्दर है। आवाज़ों के आधार पर हिलते-डुलते डायनासोर बहुत प्रभावशाली और आकर्षक हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखें

आज़ाद = …………………..
अनिवार्य = …………………..
दायें = …………………..
साफ = …………………..
असली = …………………..
मिसाल = …………………..
विस्तार = …………………..
उत्तर:
आज़ाद = गुलाम
अनिवार्य = ऐच्छिक
दायें = बायें
साफ = गंदा
असली = नकली
मिसाल = बेमिसाल
विस्तार = संकुचन।

II. इन शब्दों में बतायें कि ‘र’ रेफ है या ‘र’ पदेन

प्रदर्शनी = …………………..
ग्रह = …………………..
आकर्षण = …………………..
सिर्फ = …………………..
अनिवार्य = …………………..
स्क्रीन = …………………..
उत्तर:
प्रदर्शनी = रेफ
ग्रह = रेफ
आकर्षण = रेफ
सिर्फ = रेफ
अनिवार्य = रेफ
स्क्रीन = पदेन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

III. निम्नलिखित समास शब्दों का विग्रह करें

समास – विग्रह
प्रयोगशाला = …………………..
समाज सेवा = …………………..
पंजाब = …………………..
बेमिसाल = …………………..
परमाणु शक्ति = …………………..
उत्तर:
प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला
समाज सेवा = समाज की सेवा
पंजाब = पाँच (पंज) आबों का समाहार
बेमिसाल = मिसाल नहीं है जिसकी
परमाणु शक्ति = परमाणु की शक्ति।

IV. निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखें-

विज्ञानिक, अनीवार्य, आकरषण, अधारित, अवाज़, विषेश, केन्दर, वायू, परदर्शनी, जलवायू, उदेश्य, नजदीक, सिदाँध, जाहज, आजाद, शुरूआत।

उत्तर
विज्ञानिक = वैज्ञानिक
अनीवार्य = अनिवार्य
आकरषण = आकर्षण
अधारित = आधारित
अवाज़ = आवाज़
विषेश = विशेष
केन्दर = केन्द्र
वायू = वायु
परदर्शनी = प्रदर्शनी
जलवायू = जलवायु
उदेश्य = उद्देश्य
नजदीक = नज़दीक
सिदाँध = सिद्धांत
जाहज = जहाज़
आजाद = आजाद
शुरूआत = शुरुआत।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

V. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें

वैज्ञानिक = …………………..
राष्ट्रीय = …………………..
स्थापित = …………………..
स्वास्थ्य = …………………..
प्रदर्शनी = …………………..
आकाशीय = …………………..
ऊर्जा = …………………..
उत्तर:
वैज्ञानिक = ज्ञान
राष्ट्रीय = राष्ट्र
स्थापित = स्था
स्वास्थ्य = स्वस्थ
प्रदर्शनी = दर्शन
आकाशीय = आकाश
ऊर्जा = ऊर्ज

(घ) रचना बोध

I. अपने मित्र/सहेली को साइंस सिटी देखने के लिए उत्साहित करते हुए. पत्र लिखें।

उत्तर:
18, मॉडल टाऊन,
जालन्धर।
10 अगस्त, 20….
प्रिय मनप्रीत,

आशा है कि तू ठीक होगी। मुझे पता है कि तेरी मासिक परीक्षाएँ पिछले सप्ताह समाप्त हो गई थीं। तू अपने स्वभाव के अनुसार फिर से किताबों में डूबने ही वाली होगी पर मैंने तझे एक विशेष कारण से यह पत्र लिखा है। जालन्धर-कपूरथला सड़क पर बहुत बड़े क्षेत्रफल में बने साइंस सिटी को एक बार अवश्य देख कर आ। जिस दिन भी तुझे समय मिले तु माता-पिता जी को साथ लेकर वहाँ जा। जो कुछ तुमने अब तक अपनी किताबों में पढ़ा है उसे अपनी आँखों से वहाँ देख कर जो मज़ा आएगा उसे जुबान से प्रकट नहीं किया जा सकेगा। पूरे एक सौ करोड़ रुपये की लागत से बना यह अपने आप में अनूठा है। इसका गोलाकार थियेटर इतना अद्भुत है कि दिखाई जाने वाली फिल्म में तू एक सूई गिरने की आवाज़ तक सुन सकेगी। तारामंडल, ग्रह-उपग्रह और मंदाकनियाँ अद्भुत ढंग से घूमती दिखाई देती हैं। साइंस और भूगोल की पुस्तकों में जो पढ़ा है उसे अपनी आँखों से देखना अद्भुत-सा लगता है। एक मशीन पर बैठ कर तो ऐसा लगता है जैसे हम आकाश में उड़ रहे हों जबकि मशीन कहीं नहीं उड़ती और न कहीं जाती है। भूकंप के झटके को भी एक मशीन महसूस करा देती है। रंगबिरंगी लेज़र किरणों का शो तो मन को मोह लेता है। ‘अमेजिंग लिविंग मशीन’ के द्वारा मानव शरीर की संरचना की वैसी झलक मिल जाती है जैसी हमारी किताबों में नहीं लिखी हुई। एक गैलरी में तितलियाँ ऐसे लगती हैं जैसे हमारी इच्छा से हिल रही हों। वे तो हमारे ऊपर आ कर बैठती-सी लगती हैं। डायनासोर पार्क के मॉडल तो जूरैसिक पार्क फ़िल्म को याद करा देते हैं। तरह-तरह के हवाई जहाज़ टैंक हमारे ज्ञान को बढ़ाते ही नहीं बल्कि मोह लेते हैं। मेरे कहने या लिखने से तुझे वह मज़ा नहीं आ सकता जितना तुझे इसे देखने से आएगा। तू यहाँ जरूर जाना। जब मैं इसे देख रही थी तब तू मुझे बार-बार याद आ रही थी। इसे देखने के बाद तू मुझे पत्र लिखना और बताना कि वहाँ तुझे सब से अच्छा क्या लगा। माता-पिता जी को मेरी ओर से नमस्ते कहना।

तुम्हारी सखी,
सिमरन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. अपने विज्ञान के अध्यापक को साथ लेकर साइंस सिटी देखकर आयें और अपने अनुभव डायरी में लिखें।

उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide साइंस सिटी Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
‘साइंस सिटी’ का निर्माण कहाँ हुआ है ?
(क) जालंधर-कपूरथला सड़क पर
(ख) जालंधर-अमृतसर सड़क पर
(ग) जालंधर-लुधियाना सड़क पर
(घ) जालंधर-फिरोजपुर सड़क पर।
उत्तर:
जालंधर-कपूरथला सड़क पर।

प्रश्न 2.
साइंस सिटी कितने एकड़ भूमि पर बनाया गया है ?
(क) 70
(ख) 71
(ग) 72
(घ) 73.
उत्तर:
72.

प्रश्न 3.
साइंस सिटी का शिलान्यास कब हुआ था ?
(क) 17-10-1997
(ख) 17-10-1996
(ग) 17-10-1995
(घ) 17-10-1994.
उत्तर:
17-10-1997.

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

प्रश्न 4.
साइंस सिटी को जनता के लिए कब खोला गया ?
(क) 19-3-2001
(ख) 19-3-2003
(ग) 19-3-2005
(घ) 19-3-2007.
उत्तर:
19-3-2005.

प्रश्न 5.
पुष्पा-गुजराल साइंस सिटी में किस थियेटर का विशेष महत्त्व है ?
(क) अर्थ
(ख) स्पेस
(ग) नाट्य
(घ) गोष्ठी।
उत्तर:
स्पेस।

प्रश्न 6.
स्पेस थियेटर किस आकार का है ?
(क) गोल
(ख) आयताकार
(ग) चोकोर
(घ) तिकोन।
उत्तर:
गोल।

प्रश्न 7.
ग्लोब कितनी लाख विभिन्न रंगों की टाइलों से बना है ?
(क) बीस
(ख) पच्चीस
(ग) तीन
(घ) पैंतीस।
उत्तर:
पच्चीस।

प्रश्न 8.
साइंस सिटी में डायनासोर के कितने मॉडल हैं ?
(क) 45
(ख) 50
(ग) 40
(घ) 55.
उत्तर:
45.

प्रश्न 9.
जापान की किस ट्रेन का मॉडल साइंस सिटी में है ?
(क) मैट्रो
(ख) बुलेट
(ग) मिनी
(घ) स्पेस।
उत्तर:
बुलेट।

प्रश्न 10.
साइंस सिटी में रात के समय टेलीस्कोप से किन पिंडों को दिखाया जाता
(क) पर्यावरणीय
(ग) आकाशीय
(ख) खगोलीय
(घ) जलीय।
उत्तर:
आकाशीय।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

साइंस सिटी Summary

साइंस सिटी पाठ का सार

हमारे देश की स्वतन्त्रता के बाद देशवासियों को वैज्ञानिक सोच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रयोगशालाएं विभिन्न नगरों में स्थापित की गई थीं। पंजाब सरकार ने जालन्धर-कपूरथला सड़क पर पंजाब और केन्द्र सरकार ने संयुक्त रूप से 72 एकड़ भूमि पर एक सौ करोड़ रुपए की लागत से साइंस सिटी का निर्माण किया था। ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ नामक इस प्रयोगशाला का शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 में किया गया था और इसे साधारण जनता के लिए 19 मार्च, सन् 2005 को खोल दिया गया था। इसमें स्पेस थियेटर विशेष महत्त्व का है। यह गोल आकार का है जिसके बाहर 25 लाख विभिन्न रंगों की टाइलों से ग्लोब बनाया गया है। इसमें सामान्य से 10 गुणा बड़ी स्क्रीन और अति उच्च क्षमता के ध्वनि यंत्र लगाए गए हैं। इसी में ग्रहों, तारा मंडल और मंदाकनियों की जानकारी दी जाती है। फ्लाइट सिम्यूलेटर नामक मशीन से आकाश में उड़ने का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। इसमें अर्थक्यूक सिम्यूलेटर मशीन की सहायता से भूकम्प के असली झटकों का अहसास किया जा सकता है। भूकम्प आते ही किन सावधानियों का प्रयोग किया जाना चाहिए, उसे यहाँ अच्छे ढंग से सिखाया जाता है। विशेष किस्म की ऐनकों से थ्री डी फिल्म देखने का अनूठा अनुभव भी यहाँ किया जा सकता है। लेज़र किरणों से विशेष प्रकार का शो किया जाता है। सन् 1960 में थोडर मेमाईन के द्वारा खोजी गई लेज़र किरणों से आँख के उखड़े हुए रैटीना को भी वापस अपने स्थान पर जोड़ा जा सकता है। यहाँ बनाए गए ‘अमेजिंग लिविंग मशीन’ नामक गैलरी में प्रवेश करते ही 12 फुट ऊँचे दिल का मॉडल दिखाई देता है और हृदय की धड़कन सुनाई देती है। पारदर्शी मनुष्य के थियेटर में मानव शरीर के सभी अंमों की प्रक्रिया देखी और समझी जा सकती है। यहाँ सी०टी० स्कैन और ऑपरेशन भी मॉडलों की सहायता से किए जा सकते हैं। एच०आई०वी० एड्स से संबंधित एक अलग गैलरी बनाई गई है। ‘फन साइंस नाम’ की गैलरी में मूल वैज्ञानिक सिद्धान्तों को मनोरंजक ढंग से समझाया जाता है। वोर टैक्स की घूमन-धेरी से एक जगह खड़े रह कर भी घूमने का अनुभव किया जा सकता है। वरचुअल रिएलटी गैलरी और मेकअप के द्वारा अद्भुत अनुभव प्राप्त किए जा सकते हैं। यहाँ एक झील के बीचों-बीच टापू पर डायनासोर के 45 मॉडल भी हैं जो अपनी ओर खेलने के लिए बुलाते-से प्रतीत होते हैं। ज्वालामुखी का बहुत बड़ा मॉडल विशेष रूप से आकर्षक है।

‘साइंस सिटी’ के एक भाग में सौर ऊर्जा का ही प्रयोग किया जाता है। पनशक्ति केन्द्र में रणजीत सागर डैम से विद्युत् उत्पत्ति का तरीका दिखाने के साथ-साथ परमाणु शक्ति के उपयोगों को भी समझाया गया है। डिफैंस गैलरी में मिगन्टड, विजैन्ता टैंक, एल-टी स्वाति हवाई जहाज़ आदि रखे गए हैं। रात के समय आकाशीय पिंडों को टेलीस्कोप से दिखाने का प्रबन्ध किया गया है। पोलर सैटेलाइट लाँचिंग विहेकल का मॉडल उड़ान भरता हुआ दिखाई देता है। साइंस ऑफ़ स्पोर्ट्स विभिन्न खेलों के वैज्ञानिक सिद्धान्तों को प्रकट करता है। जापान की बुलेट ट्रेन, कालका-शिमला रेल, दिल्ली की मैट्रो आदि के मॉडल रेलवे गैलरी में प्रदर्शित किए गए हैं। लाइफ श्रू दी एजिज़ से मनुष्य की विकास यात्रा को दर्शाया जाता है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित शो भी इसमें दिखाए जाते हैं। वास्तव में ही यह साइंस सिटी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है।

Leave a Comment