PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 यूटा सागा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 यूटा सागा

Hindi Guide for Class 8 PSEB यूटा सागा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ:

चकाचौंध = आँखों का झपकना, चुंधियाने वाली चमक।
भूकम्प = भूचाल।
बेतहाशा = अचानक और वेगपूर्वक, बिना सोचे समझे।
आगोश = गोद में लेना।
महाप्रलय = सम्पूर्ण सृष्टि का नाश।
कर्मठता = काम में कुशलता, कर्मनिष्ठता।
क्षतिग्रस्त = हानिप्राप्त।
संभावना = हो सकने का भाव, मुमकिन होना।
आपूर्ति संयंत्र = यंत्रों, औज़ारों का समूह, कारखाना।
भाग्यशाली = खुशकिस्मत।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ख) विचार – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें-

(क) यूटा सागा अपने माता-पिता के साथ कहाँ रहता है ?
उत्तर:
यूटा सागा अपने माता-पिता के साथ मियागी प्रांत के तटवर्ती क्षेत्र सेंदई में रहता है।

(ख) यूटा सागा के माता-पिता का क्या नाम है तथा वे क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
यूटा सागा की माता का नाम अयूमी ऑसूगा और पिता का नाम ओसामु दाज़ाई था। उसकी माता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थी और पिता फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम करते थे।

(ग) रेडियो पर सुनामी की क्या चेतावनी जारी होती है ?
उत्तर:
रेडियो पर सुनामी के तटीय क्षेत्रों में केवल बारह मिनट में पहुँचने और लोगों को तबाही से बच निकलने की चेतावनी जारी की गई थी।

(घ) सुनामी से बचने के लिए यूटा सागा व माँ कहाँ जाते हैं ?
उत्तर:
वे दोनों जूनियभद हाई स्कूल की ऊँची इमारत में जाते हैं।

(ङ) स्कूल पहुँच कर यूटा सागा और अयूमी ऑसूगा क्या देखते हैं ?
उत्तर:
स्कूल पहुँच कर उन्होंने स्कूल की सीढ़ियों पर बूढ़े-बुजुर्गों को बेबस पड़े हुए देखा था जो ऊपर नहीं चढ़ पा रहे थे। बाद में उन्होंने सुनामी की तबाही को देखा था।

(च) ओसामु दाज़ाई अपने परिवार को कहाँ-कहाँ तलाशते हैं ?
उत्तर:
वह अपने परिवार को अपने घर, आसपास घरों, शरण स्थलों में तलाशते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(छ) रेडिएशन से किस प्रकार की बीमारियाँ फैल सकती हैं ?
उत्तर:
इससे त्वचा का जलना, ठंड लगना, आँखों में जलन, बुखार, अस्थमा, खाँसी, बोन तथा फेफड़ों का कैंसर फैल सकता है।

(ज) देश और दुनिया को खतरे से बचाने के लिए फुकुशिमा संयंत्र में कितने कर्मचारी किस तरह से काम कर रहे थे ?
उत्तर:
फुकुशिमा संयंत्र में 200 कर्मचारी चार शिफ्ट में 50-50 की टीम में काम कर रहे थे।

(झ) फुकुशिमा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
उत्तर:
फुकुशिमा का शाब्दिक अर्थ है-भाग्यशाली द्वीप।

(ञ) यूटा प्लाँट पर जाने के लिए अपने पिता का साहस कैसे बढ़ाता है ?
उत्तर:
यूटा ने प्लांट पर जाने के लिए अपने पिता से कहा था कि परिवार से बड़ा देश होता है और देश से बड़ी दुनिया होती है। आप तो परमाणु योद्धा (न्यूक्लियर निंजा) हैं। आप जाइए……आप जाइए।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में दें

(क) डरे सहमे लोगों द्वारा देखे गए महाप्रलय (सुनामी) के मंजर का वर्णन करें।
उत्तर:
सुनामी के भयंकर तांडव को लोगों ने डर से काँपते हुए हृदय से देखा था। महाप्रलय का मंजर ऐसा भयावह था कि तीस-तीस फुट ऊँची सागर की लहरों ने किसी को कुछ सोचने-समझने-संभलने का मौका ही नहीं दिया था। सेंदुई एयरपोर्ट में खड़े हवाई जहाज़, यात्रियों से भरी पूरी रेलगाड़ी, कारें, लोग आदि सब एक साथ बहे जा रहे थे। पूरा शहर डूबता-सा दिखाई दे रहा था।

(ख) फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट कैसे हो गया ?
उत्तर:
फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट के कूलिंग सिस्टम सुनामी की हाहाकारी लहरों के कारण बिजली आपूर्ति से वंचित हो गए थे। इसमें परमाणु ईंधन को ठंडा नहीं रखा जा सका। रियेक्टरों का तापमान तेज़ी से बढ़ा। इससे उनमें विस्फोट हो गया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ग) अयूमी पति ओसामु दाज़ाई का हौसला कैसे बढ़ाती है ?
उत्तर:
अयूमी ने अपने पति ओसामु दाज़ाई का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि जापानी भाषा में ‘फुकिशमा’ का शाब्दिक अर्थ ही ‘भाग्यशाली द्वीप’ होता है। वहाँ आई मुसीबत को दूर करने वाले वे तो भाग्यशाली थे। आपदाएँ तो एक अवसर की तरह आती हैं और फिर से उठ खड़ा होने की प्रेरणा देती हैं। आपदाएँ किसी भी प्रकार राष्ट्रीय चरित्र को नहीं तोड़ सकतीं-यही सबसे बड़ी सम्पत्ति है और यही देश प्रेम है।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन वाक्यों में सम्बन्ध बोधक अव्ययों को रेखांकित करें

1. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के पास केवल 12 मिनट हैं।
2. यूटा व माँ घर से बाहर सड़क पर बेतहाशा भागे जा रहे हैं।
3. माँ, ज़िन्दगी और मौत के बीच केवल तीन मंज़िलों का फर्क है।
4. लोग सीढ़ियों से ऊपर नहीं चढ़ पा रहे हैं।
5. यूटा सागा माँ सहित तीसरी मंजिल पर पहुँच जाता है।
उत्तर:
1. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के पास केवल 12 मिनट हैं।
2. यूटा व माँ घर से बाहर सड़क पर बेतहाशा भागे जा रहे हैं।।
3. माँ, ज़िन्दगी और मौत के बीच केवल तीन मंज़िलों का फर्क था।
4. लोग सीढ़ियों से ऊपर नहीं चढ़ पा रहे हैं।
5. यूटा सागा माँ सहित तीसरी मंजिल पर पहुँच जाता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

II. वाक्यों में प्रयोग करें

तटवर्ती – ………………
सतर्क – ………………
चेतावनी – ………………
विस्फोट – ………………
संकल्प – ………………
तबाही – ………………
ऊर्जा – ………………
उत्तर:
तटवर्ती – समुद्र के तटवर्ती क्षेत्रों में न अधिक गर्मी होती है और न अधिक सर्दी।
सतर्क – सतर्क रहना क्योंकि आगे नदी गहरी है।
चेतावनी – आप को चेतावनी दी जाती है कि इसके बाद स्कूटर तेज़ मत चलाना।
विस्फोट – भयंकर विस्फोट ने कार के परखच्चे उड़ा दिए थे।
संकल्प – आप संकल्प कीजिए कि आप कभी कोई देश विरोधी बात नहीं करेंगे।
तबाही – बाढ़ ने सारे गाँव में भयंकर तबाही मचाई थी।
ऊर्जा – सौर ऊर्जा आज के युग में बहुत उपयोगी है।

II. एकवचन बनायें

बहुवचन – एकवचन
सीढ़ियाँ = ………………
बुजुर्गों = ………………
बच्चे = ………………
बीमारियाँ = ………………
स्थलों = ………………
जापानियों = ………………
इलाकों = ………………
मंज़िलों = ………………
इमारतों = ………………
आपदाएँ = ………………
लहरों = ………………
तटों = ………………
उत्तर:
बहुवचन – एकवचन
सीढ़ियाँ = सीढ़ी
बुजुर्गों = बुजुर्ग
बच्चे = बच्चा
बीमारियाँ = बीमारी
स्थलों = स्थल
जापानियों = जापानी
इलाकों = इलाका
मंज़िलों = मंज़िल
इमारतों = इमारत
आपदाएँ = आपदा
लहरों = लहर
तटों = तट।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

IV. भाववाचक संज्ञा बनायें

विनम्र = ………………
गहरा = ………………
चढ़ना = ………………
थकना = ………………
कर्मठ = ………………
उत्तर:
विनम्र = विनम्रता
गहरा = गहराई
चढ़ना = चढ़ाई
थकना = थकावट
कर्मठ = कर्मठता।

V. विशेषण बनायें

धर्म = ………………
परिवार = ………………
राष्ट्र = ………………
प्रकृति = ………………
अर्थ = ………………
चरित्र = ………………
शहर = ………………
उत्तर:
धर्म = धार्मिक
परिवार = पारिवारिक
राष्ट्र = राष्ट्रीय
प्रकृति = प्राकृतिक
घर = घरेलू
अर्थ = आर्थिक
चरित्र = चारित्रिक
शहर = शहरी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

VI. पर्यायवाची शब्द लिखें

आँख = ………………
लहर = ………………
दुनिया = ………………
पानी = ………………
सम्पत्ति = ………………
हाथ = ………………
बिजली = ………………
तट = ………………
पिता = ………………
शक्ति = ………………
उत्तर:
आँख = नेत्र, चक्षु
लहर = उर्मि, तरंग
दुनिया = संसार, विश्व
पानी = नीर, जल
सम्पत्ति = धन, दौलत
हाथ = हस्त, कर
बिजली = तड़ित, विद्युत्
तट = किनारा, पुलिन
पिता = जनक, तात
शक्ति = ताकत, पराक्रम।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

VII. विपरीत शब्द लिखें

सुरक्षित = ………………
अस्थाई = ………………
सम्पन्नता = ………………
सामान्य = ………………
ज़िन्दगी = ………………
कमज़ोर = ………………
उत्तर:
सुरक्षित = असुरक्षित
अस्थाई = स्थाई
सम्पन्नता = विपन्नता
सामान्य = असामान्य
ज़िन्दगी = मौत
कमजोर = शक्तिशाली।

VIII. . अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

ऐसा स्थान जहाँ लोग शरण लेते हैं = ………………
चारों ओर समुद्र से घिरा भू-भाग = ………………
बिना घर का = ………………
देशानुरागी व्यक्ति = ………………
उत्तर:
ऐसा स्थान जहाँ लोग शरण लेते हैं = आश्रयस्थल
चारों ओर समुद्र से घिरा भू-भाग = टापू
बिना घर का = बेघर
देशानुरागी व्यक्ति = देशभक्त।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

IX. शुद्ध करें

परिक्षा – ………………
धनयवाद – ………………
परमाणू – ………………
शिवीर – ………………
वसतु – ………………
उत्तर:
अशुद्ध – शुद्ध
परिक्षा – परीक्षा
धनयवाद – धन्यवाद
परमाणू – परमाणु
शिवीर – शिविर
वसतु – वस्तु।

X. पढ़ो और समझो (हिन्दी में प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्द)

यूनिवर्सिटी
प्रोफेसर
टेलीविज़न
टीम मिशन
कूलिंग
सिस्टम
वार्निंग
सेंटर
न्यूक्लियर
पावर
प्लांट
रिक्टर
रेडिएशन
शिफ्ट
बोन
कैंसर
एयरपोर्ट।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ग) आत्मबोध

(i) आप भी अपने परिवार में यूटा के परिवार की तरह देश-प्रेम की भावना को प्रमुख रखें।
(ii) आप अपने देश में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से कीजिए।

(घ) रचना बोध

(i) प्राकृतिक आपदाओं की सूची बनायें।
(ii) जापान और जापानी संस्कृति की जानकारी एकत्रित करें।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide यूटा सागा Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
‘यूटा सागा’ किस आपदा से जुड़ी कहानी है ?
(क) प्राकृतिक
(ख) मानवी
(ग) राक्षसी
(घ) आध्यात्मिक।
उत्तर:
प्राकृतिक।

प्रश्न 2.
कौन-से देश में भूकंप अधिक आते हैं ?
(क) जर्मनी
(ख) जापान
(ग) अफ्रीका
(घ) कनाडा।
उत्तर:
जापान।

प्रश्न 3.
यूटा सागा कितने वर्ष का है ?
(क) 12
(ख) 13
(ग) 14
(घ) 15.
उत्तर:
14.

प्रश्न 4.
टेलीविज़न पर किसकी चेतावनी जारी होती है ?
(क) सुनामी की
(ख) वर्षा की
(ग) सूखे की
(घ) अकाल की।
उत्तर:
सुनामी की।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

प्रश्न 5.
भूकंप की तीव्रता कितनी बताई गई ?
(क) 8.4
(ख) 8.6
(ग) 8.7
(घ) 8.9.
उत्तर:
8.9.

प्रश्न 6.
सुनामी की लहरें कितने फुट ऊँची थी ?
(क) 20
(ख) 25
(ग) 30
(घ) 35.
उत्तर:
30.

प्रश्न 7.
फुकुशिमा के कितने लाख लोग शहर छोड़ चुके थे
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर:
पाँच।

प्रश्न 8.
न्यूक्लियर पावर प्लांट से किसका रिसाव हो रहा था ?
(क) रेडिएशन
(ख) कार्बन
(ग) हाइड्रोजन
(घ) नाइट्रोजन।
उत्तर:
रेडिएशन।

प्रश्न 9.
यूटा सागा किसे ऊपर लेकर गया ?
(क) बालक को
(ख) रेडियो को
(ग) वस्त्रों को
(घ) भोजन को।
उत्तर:
बालक को।

प्रश्न 10.
सबने कहाँ शरण ली ?
(क) अस्पताल में
(ख) स्कूल में
(ग) धर्मशाला में
(घ) होटल में।
उत्तर:
स्कूल में।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

यूटा सागा Summary

यूटा सागा पाठ का सार

‘यूटा सागा’ प्राकृतिक आपदा से जुड़ी हुई एक कहानी है। जापान में भूकम्प अधिक मात्रा में आते हैं और समुद्र तल में तीव्र भूकम्प आने से सुनामी उठती है। सुनामी के कारण समुद्री जल स्थल पर तबाही लेकर आता है।

जापान के मियागी प्रान्त के तटवर्ती क्षेत्र के संदुई शहर में चौदह वर्ष का एक लड़का यूटा सागा रहता है। उसकी माँ अयूमी आँसूगा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है और पिता ओसामु दाज़ाई फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम करते हैं। उनके घर में सम्पन्नता है। एक दिन अचानक भूकम्प आया। भूकम्प जोर से आया था। आसपास का सब कुछ हिलने लगा था। टेलीविज़न पर ‘सुनामी वार्निंग सेंटर’ से सुनामी से सम्बन्धित चेतावनी जारी करने की सूचना आ रही थी कि बिजली चली गई। यूटा ने रेडियो पर सुना। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.9 थी जिसके कारण जान लेवा समुद्री लहरें तटीय क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रही थीं। तरंगों को तट तक पहुँचने में केवल बारह मिनट बचे थे। यूटा ने अपनी मां का हाथ पकड़ा। वह बोला कि उनका घर सुनामी से बचने के लिए सुरक्षित नहीं था। वे दोनों तेज़ी से सड़क पर जूनियर हाई स्कूल की इमारत की ओर भागने लगे। वह इमारत आसपास की इमारतों में सबसे ऊँची थी। स्कूल की सीढ़ियाँ उन वृद्ध लोगों से अटी पड़ी थीं जो ऊपर चढ़ नहीं पा रहे थे। सीढ़ियों पर गिरी एक औरत ने यूटा का हाथ थाम कर कहा कि वह कम-से-कम उसके छोटे बच्चे को तो ऊपर ले जाए। यूटा ने बच्चे को गोद में लिया और अपनी माँ के साथ तीसरी मंजिल पर सुरक्षित जा पहुँचा। फिर वह भाग कर नीचे गया और बच्चे की माँ को भी खींचता हुआ ऊपर की ओर लपका। उसी समय सुनामी की भयंकर लहरें वहां पहुंच गईं पर यूटा उस औरत को ऊपर ले आया था। बच्चा अब अपनी माँ की गोद में था। सुनामी की तीस फुट ऊँची लहरें सब कुछ लील गई थीं।

एयरपोर्ट पर खड़े हवाई जहाज, लोगों से भरी रेलगाड़ी, कारें और लोग सब एक साथ बहे जा रहे थे। सारा शहर डूबता-सा दिखाई दे रहा था। अगले दिन बचाव कर्मियों ने स्कूल की इमारत में सुरक्षित लोगों को अस्थाई शरण-स्थल में पहुँचा दिया था। लाखों लोग बेघर हो गए थे। वे रोटी-पानी के लिए परेशान थे। यूटा के पिता उन्हें ढूंढ़ते हुए उन तक पहुँच गए थे। यह उनके धैर्य और संकल्प की घड़ी थी। पिता को कुछ ही देर बाद वापस न्यूक्लियर पावर प्लांट में वापस जाना था। सुनामी के कारण प्लांट के रिएक्टरों के कूलिंग सिस्टम की बिजली आपूर्ति रुक गई थी जिससे परमाणु ईंधन ठंडा नहीं रह पाया। रिएक्टरों का तापमान तेजी से बढ़ने के कारण उनमें विस्फोट हो गया जिससे रेडिएशन सामान्य से कई गुणा निकलने लगा था। इससे जापान को ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी खतरा था। फुकुशिमा के पाँच लाख लोग शहर छोड़ चुके थे। एक लाख अस्सी हज़ार लोगों को शहर से दूर राहत शिविर में पहुँचाया गया था। परमाणु विकिरण से त्वचा पर जलन, ठंड लगना, आँखों में जलन, बुखार, अस्थमा, खाँसी, बोन तथा फेफड़ों के कैंसर का भय था। प्लांट में दो सौ कर्मचारी अपनी जान खतरे में डाल कर चार शिफ्ट में काम कर रहे थे। पिता ने यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वे प्लांट से जीवित वापस आएंगे या नहीं। अयूमी ने अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पता ही था कि जापानी भाषा ‘फु कुशिमा’ का शाब्दिक अर्थ है ‘भाग्यशाली द्वीप’। इसलिए वहाँ आई मुसीबत से रक्षा करने वाले भाग्यशाली ही हुए। ऐसी आपदाएँ उनके राष्ट्रीय चरित्र को नहीं तोड़ सकती थीं। देश प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी सम्पत्ति थी। यूटा ने भी अपने पिता को परमाणु योद्धा (न्यूक्लियर निंजा) कहते हुए उन्हें विदा किया।

Leave a Comment