PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

Punjab State Board PSEB 7th Class Social Science Book Solutions History Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

SST Guide for Class 7 PSEB नगर, व्यापारी तथा कारीगर Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
किन्हीं चार तीर्थ स्थानों के नाम लिखिए।
उत्तर-
ननकाना साहिब (आधुनिक पाकिस्तान में), अमृतसर, कुरुक्षेत्र, जगन्नाथ पुरी आदि मुख्य तीर्थ स्थान हैं।

प्रश्न 2.
मुग़ल साम्राज्य के कोई दो राजधानी नगरों के नाम लिखें।
उत्तर-
मुग़ल काल के दो प्रमुख राजधानी नगर दिल्ली तथा आगरा थे।

प्रश्न 3.
अमृतसर नगर की नींव किस गुरु साहिबान ने तथा कब रखी थी ?
उत्तर-
अमृतसर सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। इसकी नींव चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी ने 1577 ई० में रखी थी। आरम्भ में अमृतसर का नाम चक्क गुरु रामदासपुरा था। श्री गुरु रामदास जी ने रामदासपुरा में अमृतसर और सन्तोखसर नामक दो सरोवरों की खुदाई का काम आरम्भ किया था। परन्तु उनके ज्योति-जोत समा जाने के बाद पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने इस कार्य को सम्पूर्ण करवाया।

महत्त्व-1604 ई० में अमृतसर के श्री हरमन्दर साहिब में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया। 1609 ई० में यहां छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द जी ने श्री हरमन्दर साहिब के पास श्री अकाल तख्त का निर्माण करवाया। गुरु जी यहां बैठकर गुर-सिखों से घोड़ों और हथियारों की भेंट स्वीकार करते थे। यहां बैठकर राजनीतिक मामलों पर भी विचार-विमर्श किया जाता था। आज भी सिख धर्म से संबंधित धार्मिक निर्णयों की घोषणा यहां पर ही की जाती है। 1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने श्री हरमन्दर साहिब के गुम्बदों पर सोने का पत्र लगवाया। तब से इसका नाम स्वर्ण मन्दर पड़ गया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

प्रश्न 4.
सूरत कहां पर स्थित है ?
उत्तर-
सूरत एक प्रसिद्ध बन्दरगाह और व्यापारिक नगर है। यह गुजरात राज्य में स्थित है। यह बड़े उद्योगों तथा व्यापार का केन्द्र है। शिवाजी मराठा ने इसे दो बार लूटा था और उसके हाथ बहुत-सी धन-दौलत लगी थी। 1512 ई० में इस पर पुर्तगालियों का अधिकार हो गया। 1573 ई० में सूरत अकबर के अधिकार में आ गया। अकबर के अधीन सूरत भारत का प्रमुख व्यापारिक नगर बन गया। 1612 ई० में अंग्रेज़ों ने सम्राट जहांगीर से यहां व्यापार करने की रियायतें प्राप्त कर लीं। यहां पुर्तगालियों, डचों और फ्रांसीसियों ने अपने-अपने व्यापारिक केन्द्र स्थापित कर लिये। 1759 ई० में अंग्रेजों ने सूरत के किले पर अधिकार कर लिया परन्तु पूरी तरह सूरत पर उनका अधिकार 1842 ई० में हुआ। यहां स्थित ख्वाजा साहिब की मस्जिद तथा नौ सैय्यदों की मस्जिद प्रसिद्ध है। यहां का स्वामी नारायण का मन्दिर और जैनियों के पुराने मन्दिर बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं।

II. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. अमृतसर की नींव …………….. द्वारा रखी गई।
  2. लाहौर …………….. तक तुर्क साम्राज्य की राजधानी थी।
  3. सूरत एक ……………. है।
  4. ननकाना साहिब …………… में स्थित है।
  5. भारत में बहुत सारे बन्दरगाह ……………. हैं।

उत्तर-

  1. श्री गुरु रामदास जी
  2. इल्तुतमिश
  3. प्रसिद्ध बन्दरगाह तथा व्यापारिक नगर
  4. पाकिस्तान
  5. नगर।

III. निम्नलिखित प्रत्येक कथन के आगे ठीक (✓) अथवा गलत (✗) का चिहन लगाएं

  1. मोहनजोदड़ो सिन्धु घाटी के लोगों का राजधानी नगर था।
  2. 1629 ई० में शाहजहां ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
  3. सूरत एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ-स्थान था।
  4. फतेहपुर सीकरी मुग़लों का एक राजधानी नगर था।
  5. लाहौर मध्यकालीन युग में एक व्यापारिक नगर था।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✗)
  4. (✓)
  5. (✓)

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

PSEB 7th Class Social Science Guide नगर, व्यापारी तथा कारीगर Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
उन स्रोतों का वर्णन करो जो मुग़ल काल के नगरों की जानकारी देते हैं।
उत्तर-
1. भारत की यात्रा करने वाले एक पुर्तगाली यात्री दुर्त बारबोसा तथा एक अंग्रेज़ यात्री गल्फ़ फिज्ज के वृत्तान्तों से हमें उस काल के नगरों की जानकारी मिलती है।

2. होनडिऊ (Hondiu) द्वारा तैयार किये गए ‘मुग़ल साम्राज्य 1629 ई० में’ के नक्शे में थट्टा, लाहौर, सूरत और मुलतान आदि स्थान दिखाये गए हैं।

3. मुग़लों के भूमि-लगान के सरकारी दस्तावेज़ों और भूमि ग्रांटों से भी हमें नये तथा पुराने नगरों के बारे पता चलता है।

प्रश्न 2.
मध्यकाल से सम्बन्धित निम्नलिखित की सूची बनाइये ( प्रत्येक के चार-चार)
(क) राजधानी नगर
(ख) बन्दरगाह नगर
(ग) व्यापारिक नगर।
उत्तर-
(क) राजधानी नगर-लाहौर, फतेहपुर सीकरी, दिल्ली तथा आगरा।
(ख) बन्दरगाह नगर-कोचीन, सूरत, भड़ौच तथा सोपारा।
(ग) व्यापारिक नगर-दिल्ली, आगरा, सूरत तथा अहमदनगर।

प्रश्न 3.
मुगलकाल के शासन-प्रबन्ध की जानकारी के दो स्रोत बताओ।
उत्तर-

  1. विदेशी यात्री बर्नियर का वृत्तान्त
  2. विलियम हाकिन्ज़ तथा सर टॉमस रो द्वारा तैयार किए गए नक्शे।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

प्रश्न 4.
नगरों का विकास किस प्रकार हुआ?
उत्तर-
कृषि की खोज के बाद आदि मानव अपने खेतों के समीप ही रहने लगा। समय बीतने पर जब काफ़ी संख्या में लोग गांवों में रहने लगे, तो इनमें से बहुत से गांव उन्नति करके नगर बन गये। इनमें से कुछ नगर धार्मिक व्यक्तियों, व्यापारियों, कारीगरों और शासक वर्ग की गतिविधियों के कारण विकसित हुए थे। कुछ का दरबारी (राजधानी) नगरों, तीर्थ स्थानों, बन्दरगाह नगरों और कुछ का व्यापारिक नगरों के रूप में विकास हुआ।

प्रश्न 5.
प्राचीन काल से लेकर मुग़ल काल तक राजधानी अथवा दरबारी नगरों की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
प्राचीन काल-

  1. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सिन्धु घाटी के लोगों के राजधानी नगर थे।
  2. वैदिक काल में अयोध्या और इन्द्रप्रस्थ राजधानी नगर थे।
  3. 600 ई० पूर्व में 16 महाजनपदों के अपने-अपने राजधानी नगर थे। इनमें से कौशाम्बी, पाटलिपुत्र और वैशाली प्रमुख थे।

राजपूत काल-
(1) राजपूत शासकों के अधीन (800-1200 ई०) तक अजमेर, कन्नौज, त्रिपुरी, दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी आदि का राजधानी नगरों के रूप में विकास हुआ।
(2) दक्षिण भारत में कांची, बदामी, कल्याणी, वैंगी, देवगिरि, मानखेत, तंजौर और मदुरै आदि राजधानी नगर थे।

दिल्ली सल्तनत तथा मुग़ल काल-
(1) दिल्ली सल्तनत के समय लाहौर और दिल्ली का राजधानी नगरों के रूप में विकास हुआ।
(2) मुग़ल काल में दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी आदि राजधानी नगर थे।

प्रश्न 6.
भारत में बहुत से बन्दरगाह नगरों का विकास हुआ; क्यों?
उत्तर-
भारत के तीन ओर समुद्र लगते हैं। इसी कारण भारत में बहुत से व्यापारिक नगरों का विकास हुआ।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

प्रश्न 7.
मध्यकालीन युग में भारत की पूर्वी तट की दो प्रमुख बन्दरगाहों के नाम बताओ।
उत्तर-
विशाखापट्टनम (आधुनिक आन्ध्र प्रदेश में) तथा ताम्रलिप्ती।

प्रश्न 8.
भारत के आर्थिक विकास में व्यापारियों तथा कारीगरों के योगदान की चर्चा कीजिए।
उत्तर-
भारत में आर्थिक विकास में भारतीय व्यापारियों और कारीगरों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय कारीगर कई प्रकार का बढ़िया माल तैयार करने में निपुण थे। वे कपड़ा-उद्योग में भी बहुत कुशल थे। उनके द्वारा तैयार किया गया ऊनी, सूती और रेशमी कपड़ा संसार भर में विख्यात था। उनके द्वारा बनाया गया चमड़े का सामान भी बहुत लोकप्रिय था।

मध्यकाल में व्यापारियों तथा कारीगरों का योगदान-मध्यकालीन युग में धातुएं बनाने की कला का बहुत अधिक विकास हुआ। लोहार और सुनियार उत्तम कोटि का माल तैयार करते थे। इस माल को भारत के व्यापारियों ने दूसरे देशों में भेजा। इस प्रकार भारतीय कारीगरों और व्यापारियों ने भारत को धनी एवं समृद्ध बनाने में सहायता की।

भारत के व्यापारियों और कारीगरों ने अपने-अपने गिल्ड (संघ) स्थापित कर लिये। इन संघों ने अलग-अलग प्रकार का उच्च कोटि का माल तैयार करने में कारीगरों और व्यापारियों की सहायता की। विदेशी माल इस माल का मुकाबला नहीं कर पाते थे।

प्रश्न 9.
लाहौर नगर के ऐतिहासिक महत्त्व बारे लिखो।
उत्तर-
लाहौर पाकिस्तान का एक प्रसिद्ध शहर है। मध्यकाल में यह भारत का एक महत्त्वपूर्ण नगर था। भारत पर तुर्कों के आक्रमण के समय लाहौर हिन्दूशाही वंश के शासकों की राजधानी थी। इसके बाद लाहौर कुतुबुद्दीन ऐबक और इल्तुतमिश की राजधानी रहा। इल्तुतमिश ने बाद में दिल्ली को अपनी राजधानी बना लिया।

भारत पर बाबर के आक्रमण के समय दौलत खां लोधी पंजाब का राज्यपाल था। मुग़लों के राज्यकाल में लाहौर पंजाब प्रान्त की राजधानी था। 1761 ई० में लाहौर पर सिखों ने नियन्त्रण कर लिया। 1799 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर अधिकार कर लिया और इसे अपनी राजधानी बना लिया। 1849 ई० में लाहौर पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया। 1849 ई० से 1947 ई० तक लाहौर पंजाब राज्य की राजधानी रहा। भारत-विभाजन के बाद लाहौर पाकिस्तान का भाग बन गया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

(क) सही जोड़े बनाइट :

  1. सूरत, कोचीन – राजधानी नगर
  2. हड़प्पा, मोहनजोदड़ो – तीर्थ स्थान
  3. अमृतसर, कुरुक्षेत्र – व्यापारिक नगर
  4. अहमदाबाद अहमदनगर – बंदरगाह नगर।

उत्तर-

  1. सूरत, कोचीन – बंदरगाह नगर
  2. हड़प्पा, मोहनजोदड़ो – राजधानी नगर
  3. अमृतसर, कुरुक्षेत्र – तीर्थ स्थान
  4. अहमदाबाद , अहमद नगर – व्यापारिक नगर।

(ख) सही उत्तर चुनिए ।

प्रश्न 1.
मध्यकाल में कौन-सा नगर बंदरगाह नगर नहीं था ?
(i) कोचीन
(ii) लाहौर
(iii) सूरत।
उत्तर-
(ii) लाहौर।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

प्रश्न 2.
मध्यकाल में व्यापारियों तथा कारीगरों के संघ बने हुए थे। बताइए ये क्या कहलाते थे ?
(i) गिल्ड
(ii) गाइड
(iii) गोपुरम् ।
उत्तर-
(i) गिल्ड।

प्रश्न 3.
चित्र में दिखाया गया भवन सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ-स्थान है। क्या आप बता सकते हैं कि यह कहां स्थित है ?
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर 1
(i) कुरुक्षेत्र
(ii) अमृतसर
(iii) जगन्नाथपुरी।
उत्तर-
(ii) अमृतसर।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 13 नगर, व्यापारी तथा कारीगर

नगर, व्यापारी तथा कारीगर PSEB 7th Class Social Science Notes

  • नगरों का विकास – कृषि की खोज के बाद गांव अस्तित्व में आए। गांवों का विस्तार होने पर नगरों का विकास हुआ।
  • विभिन्न प्रकार के नगर – नगर विभिन्न प्रकार के थे; जैसे-राजधानी नगर, तीर्थ स्थान, बन्दरगाह नगर, व्यापारिक नगर आदि।
  • व्यापारी तथा कारीगर – मध्यकाल में भारतीय कारीगर उच्चकोटि का माल बनाते थे। भारतीय व्यापारियों ने इस माल को विदेशों में भेजा और प्राप्त धन से देश को धनी तथा समृद्ध बनाया।
  • सूरत – सूरत मध्यकाल में एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक तथा व्यापारिक नगर था।
  • लाहौर – लाहौर आधुनिक पाकिस्तान में स्थित है। यह लम्बे समय तक पंजाब की राजधानी रहा।
  • अमृतसर – यह सिखों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है। मध्यकाल में यह एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक नगर था। यहां स्थित हरमन्दर साहिब विश्व भर में प्रसिद्ध है।

Leave a Comment