PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

Punjab State Board PSEB 7th Class Social Science Book Solutions History Chapter 10 दिल्ली सल्तनत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

SST Guide for Class 7 PSEB दिल्ली सल्तनत Textbook Questions and Answers

(क) निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
दिल्ली सल्तनत के मुख्य ऐतिहासिक स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत की जानकारी के प्रमुख स्रोत निम्नलिखित हैं –
1. विदेशी यात्रियों के लेख-इब्नबतूता और मार्को पोलो आदि यात्रियों ने सल्तनत काल में भारत की यात्रा की। उन्होंने दिल्ली के सुल्तानों के व्यक्तित्व और विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी सम्बन्धी लेख लिखे।

2. शाही वृत्तान्त-तुग़लकनामा, तारीख ए-इलाही, तारीख-ए-फिरोज़शाही, फतुहात-ए-फ़िरोजशाही, तारीख-एमुबारकशाही और मखज़ारी-ए-अफ़गान आदि शाही वृत्तान्तों से हमें दिल्ली के सुल्तानों और प्रमुख घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी मिलती है।

3. ऐतिहासिक भवन-दिल्ली सल्तनत के काल के ऐतिहासिक भवनों, जैसे कि कुवैत-उल-इस्लाम मस्जिद, इलाही दरवाज़ा, तुग़लकाबाद, हौज़ खास, लोधी गुंबद, फिरोजशाह कोटला आदि से हमें दिल्ली के सुल्तानों की कलात्मक रुचियों के बारे में जानकारी मिलती है।

प्रश्न 2.
दिल्ली सल्तनत के इतिहास के निर्माण में ऐतिहासिक इमारतों का क्या योगदान था?
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत के मुख्य ऐतिहासिक भवन हैं-कुवैत-उल-इस्लाम मस्जिद, इलाही (अलाई) दरवाजा, तुग़लकाबाद, हौज़ खास, लोधी गुंबद, फ़िरोजशाह कोटला आदि। इन भवनों से हमें दिल्ली के सुल्तानों की कलात्मक रुचियों की जानकारी मिलती है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 3.
बलबन ने सल्तनत का संगठन कैसे किया ?
उत्तर-
बलबन 1266 ई० में दिल्ली का सुल्तान बना। वह दिल्ली सल्तनत का महान् शासक था। उसने सुल्तान की सर्वोच्चता को स्थापित किया।

  1. उसने दिल्ली के पास मेवातियों द्वारा फैलाई गई अशान्ति और दोआबा के लुटेरों पर काबू पाया।
  2. उसने बंगाल में तुग़रिल खां के विद्रोह को कुचला। दोषियों को कठोर दंड दिये गए।
  3. सेना का पुनर्गठन किया गया। मंगोल आक्रमणों से राज्य की रक्षा करने के लिए उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती प्रान्तों में विशेष सेना रखी गई।
  4. बलबन ने मंगोलों के विरुद्ध कठोर नीति अपनाई। जिसे ‘लहू और लोहे की नीति’ कहा जाता है।
  5. उसने शासन प्रबन्ध में भी सुधार किये और प्रजा को न्याय दिया।
    1286 ई० में बलबन की मृत्यु हो गई।

प्रश्न 4.
मुहम्मद बिन तुग़लक ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिठी क्यों बदली थी ?
उत्तर-
मुहम्मद-बिन-तुग़लक के पास एक विशाल साम्राज्य था। वह अपनी राजधानी उस स्थान पर बनाना चाहता था, जो राज्य के केन्द्र में स्थित हो। इसलिए 1327 ई० में उसने साम्राज्य की राजधानी दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) बदलने का निर्णय किया। इस के दो कारण थे –
(1) सुल्तान का विश्वास था कि ऐसा करने से साम्राज्य की मंगोलों के आक्रमणों से रक्षा की जा सकती है।
(2) उसने अनुभव किया कि वह साम्राज्य के शासन प्रबन्ध को दिल्ली की अपेक्षा देवगिरी से अच्छी प्रकार चला सकेगा।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 5.
मुहम्मद-बिन-तुगलक की योजनाओं के क्या परिणाम निकले थे ?
उत्तर-
मुहम्मद-बिन-तुग़लक (1325-1351 ई०) के राजनीतिक उद्देश्य बहुत ऊंचे थे। उसने कई राजनीतिक योजनाएं बनाईं। परन्तु ये सभी योजनाएं असफल रहीं। उसकी इन योजनाओं तथा उनके परिणामों का वर्णन इस प्रकार हैं –
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत 1

1. राजधानी बदलना-1327 ई० में मुहम्मद-बिन-तुग़लक ने दिल्ली के स्थान पर दक्षिण में देवगिरी को अपनी राजधानी बनाया। उसने इस नई राजधानी का नाम दौलताबाद रखा और अपने सभी कर्मचारियों को वहां जाने की आज्ञा दी। उसने दिल्ली के लोगों को भी देवगिरी जाने के लिए कहा। अनेक लोग लम्बी यात्रा के कारण मर गए। उत्तरी भारत में शासन की व्यवस्था भी बिगड़ गई। विवश होकर मुहम्मद-बिन-तुग़लक ने फिर दिल्ली को ही राजधानी बना लिया। लोगों को फिर से दिल्ली जाने की आज्ञा दी गई। इस प्रकार जान-माल की बहुत हानि हुई।

2. दोआब में कर बढ़ाना-मुहम्मद-बिन-तुग़लक को अपनी सेना के लिए धम की आवश्यकता थीं। इसलिए उसने दोआब में कर बढ़ा दिया, परन्तु उस साल वर्षा नहीं हुई और दोआब में अकाल. पड़ गया। किसानों की दशा बहुत बिगड़ गई। उनके पास लगान देने के लिए धन न रहा। लगान इकट्ठा करने वाले कर्मचारी उनके साथ कठोर व्यवहार करने लगे। तंग आकर कई किसान जंगलों में भाग गए। बाद में सुल्तान को अपनी गलती का पता चला। उसने उन किसानों की सहायता की।

3. तांबे के सिक्के चलाना-1330 ई० में मुहम्मद-बिन-तुग़लक ने सोने तथा चांदी के सिक्कों के स्थान पर तांबे के सिक्के चलाए। अतः कई लोगों ने घरों में नकली सिक्के बनाने आरम्भ कर दिए और वे भूमि का लगान तथा अन्य कर इन्हीं सिक्कों से चुकाने लगे, जिससे सरकार को बहुत हानि हुई। इसलिए सुल्तान ने तांबे के सिक्के बन्द कर दिए। लोगों को इनके बदले में चांदी के सिक्के दिए गए। कई लोगों ने नकली सिक्के बनाकर सरकार से चांदी के असली सिक्के प्राप्त किए। इस प्रकार राज्य के कोष को बहुत हानि पहुंची।

4. खुरासान को जीतने की योजना-मुहम्मद तुगलक एक महान् शासक बनना चाहता था। अतः उसने खुरासान (इरान) को जीतने का निर्णय किया। उसने एक बड़ी सेना एकत्रित की। इन सैनिकों को एक साल तक वेतन दिया गया। उनके प्रशिक्षण पर और शस्त्रों पर भी बहुत धन खर्च किया गया। परन्तु एक साल बाद सुल्तान ने खुरासान को जीतने का विचार त्याग दिया और सैनिकों को हटा दिया। बेरोज़गार सैनिकों ने राज्य में अशान्ति फैला दी। क्योंकि सुल्तान ने साधारण जनता का विश्वास खो दिया था, इसलिए राज्यों में विद्रोह हो गये और बहुत से प्रान्तों ने अपनी स्वतन्त्रता की घोषणा कर दी। सुल्तान का अपने साम्राज्य पर नियंत्रण न रहा। 1351 ई० में उस की मृत्यु हो गई।

(ख) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति करो

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक ………….. का संस्थापक था।
  2. रजिया सुल्ताना …………… की बेटी थी।
  3. इल्तुतमिश ……………. ई० में शासक बना।
  4. इल्तुतमिश ने ………….. को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
  5. मलिक काफूर …………….. का सेनापति था।
  6. मुहम्मद-बिन-तुग़लक ने अपनी राजधानी ……….. से बदलकर देवगिरी करने का निर्णय किया।
  7. तैमूर ने ……………. वंश के शासकों के राज्यकाल में भारत पर आक्रमण किया।

उत्तर-

  1. दास वंश
  2. इल्तुतमिश
  3. 1211
  4. रजिया सुल्ताना
  5. अलाउद्दीन खिलजी
  6. दिल्ली
  7. तुग़लक।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

(ग) निम्नलिखित प्रत्येक कथन के आगे ठीक (✓) अथवा गलत (✗) का चिह्न लगाएं

  1. इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का दास था।
  2. बलबन दास वंश का संस्थापक था।
  3. अलाउद्दीन खिलजी ने बाज़ार नियन्त्रण नीति को प्रचलित किया।
  4. लोधियों को सैय्यदों ने पराजित किया।
  5. सिकन्दर लोधी तथा बाबर का पानीपत की प्रथम लड़ाई में सामना हुआ था।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✓)
  4. (✗)
  5. (✗)

PSEB 7th Class Social Science Guide दिल्ली सल्तनत Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
भारत में सल्तनत काल कब से कब तक रहा ?
उत्तर-
भारत में सल्तनत काल 1206 ई० से 1526 ई० तक रहा।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 2.
सल्तनत में दिल्ली पर कौन-कौन से राजवंशों ने शासन किया ?
उत्तर–
दास वंश, खिलजी वंश, तुग़लक वंश, सैय्यद वंश तथा लोधी वंश ने।

प्रश्न 3.
सल्तनत वंश के कुछ महान् सुल्तानों के नाम बताओ।
उत्तर-
इल्तुतमिश, बलबन, अलाउद्दीन खिलजी, मुहम्मद-बिन-तुग़लक तथा फिरोजशाह तुग़लक।

प्रश्न 4.
कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कब और कैसे हुई ?
उत्तर-
कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु 1210 ई० में घोड़े से गिरने से हुई।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 5.
आराम शाह कौन था ?
उत्तर-
आराम शाह कुतुबुद्दीन ऐबक का पुत्र था जो उसके बाद दिल्ली का सुल्तान बना। वह एक अयोग्य शासक था। अतः उसे इल्तुतमिश ने बंदी बना लिया और बाद में उसका वध कर दिया।

प्रश्न 6.
चालीसा क्या था ?
उत्तर-
इल्तुतमिश ने शासन-प्रबन्ध चलाने के लिए 40 अमीरों की नियुक्ति की थी। इन्हें चालीसा कहा जाता था।
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत 2

प्रश्न 7.
रजिया सुल्ताना कौन थी ?
उत्तर-
रजिया सुल्ताना इल्तुतमिश की पुत्री थी। इल्तुतमिश के बाद वह दिल्ली की शासक बनी। उसने 1236 ई० से 1240 ई० तक शासन किया। उसने प्रादेशिक राज्यपालों के विद्रोह को कुचला। परन्तु अमीर और सेनापति उसकी आज्ञा का पालन नहीं करते थे। उसे 1240 ई० में मार दिया गया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 8.
कुतुबुद्दीन ऐबक के शासनकाल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। .
उत्तर-
कुतुबुद्दीन ऐबक भारत में तुर्क राज्य का वास्तविक संस्थापक था। वह दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक था। राजगद्दी पर बैठने के समय उसे बहुत-सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उसने गज़नी के शासक यल्दौज के पंजाब पर आक्रमण को रोकने के लिए पंजाब पर अधिकार कर लिया। उसने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया। ऐबक एक महान् कला-प्रेमी था। उसने दिल्ली और अजमेर में मस्जिदें बनवाईं। उसने कुतुबुमीनार का निर्माण कार्य भी आरम्भ करवाया था। 1210 ई० में अचानक घोड़े से गिर जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

प्रश्न 9.
अलाउद्दीन खिलजी की दक्षिणी विजयों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर-
अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण भारत की विजय के लिए अपने सेनापति मलिक काफूर के अधीन एक बहुत बड़ी सेना भेजी। मलिक काफूर ने देवगिरी, वारंगल, द्वारसमुद्र तथा मदुरै के प्रदेश जीत लिए। परन्तु अलाउद्दीन खिलजी ने इन प्रदेशों को अपने राज्य में नहीं मिलाया।

प्रश्न 10.
इल्तुतमिश की सफ़लताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का दास था और बाद में उसका दामाद बन गया। ऐबक की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र आराम शाह दिल्ली का सुल्तान बना, जो एक अयोग्य सुल्तान था। इल्तुतमिश ने आरामशाह को हराया और उसे बन्दी बना लिया और बाद में उसे मार दिया गया। इस प्रकार 1211 ई० में इल्तुतमिश अपने परिश्रम और योग्यता के कारण शासक बन गया।
सफलताएं-इल्तुतमिश ने दिल्ली सल्तनत को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक प्रयास किए –

  1. उसने अमीरों पर काबू पाया जो दिल्ली सल्तनत के विरोधी थे।
  2. उसने गज़नी के ताजुद्दीन यल्दौज और मुलतान के नसीर-उद्-दीन कुबाचा को पराजित किया।
  3. उसने रणथम्भौर, ग्वालियर और उज्जैन आदि राजपूत किलों पर अधिकार कर लिया।
  4. उसने बंगाल के विद्रोह को कुचल दिया और उस पर दोबारा अधिकार कर लिया।
  5. 1221 ई० में उसने चंगेज़ खान के नेतृत्व में मंगोल आक्रमण से भारत की रक्षा की।
  6. उसने राज्य का शासन प्रबन्ध चलाने के लिए 40 अमीरों की नियुक्ति की, जिन्हें चालीसा कहा जाता था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 11.
जलालुद्दीन खिलजी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
जलालुद्दीन खिलजी खिलजी वंश का संस्थापक था। उसने 1290 ई० से 1296 ई० तक शासन किया। उसके समय में दरबार षड्यन्त्रों का अड्डा बन गया था। 1296 ई० में जलालुद्दीन खिलजी का वध करके उस का भतीजा एवं दामाद अलाउद्दीन खिलजी राजगद्दी पर बैठा।

प्रश्न 12.
अलाउद्दीन खिलजी की विजयों तथा सुधारों की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
अलाउद्दीन खिलजी खिलजी वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था। उसने 1296 ई० से 1316 ई० तक शासन किया। वह एक आशावादी शासक था। वह भारत में एक साम्राज्य स्थापित करना चाहता था।
विजयें-
(1) 1299 ई० में अलाउद्दीन ने गुजरात पर जीत प्राप्त की।
(2) 1301 ई० में उसने रणथम्भौर पर अधिकार कर लिया।
(3) 1303 ई० में उसने चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया।
(4) इसके बाद उसने अपने सेनापति मलिक काफूर के नेतृत्व में एक बड़ी सेना दक्षिण भारत में भेजी। मलिक काफूर ने देवगिरि, वारंगल, द्वारसमुद्र और मदुरै के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। परन्तु अलाउद्दीन खिलजी ने इन क्षेत्रों को दिल्ली सल्तनत में शामिल नहीं किया।
अलाउद्दीन खिलजी के सुधार
1. आर्थिक सुधार-अलाउद्दीन खिलजी ने सभी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य बहुत कम कर दिए। मूल्यों पर नियन्त्रण रखने के लिए उसने मण्डी-अधिकारियों को नियुक्त किया। जो दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता था, उसे कठोर दण्ड दिया जाता था।
2. सैनिक सुधार-अलाउद्दीन खिलजी ने सैनिकों का हुलिया लिखने और घोड़ों को दागने की प्रथा आरम्भ की। उसने सैनिकों को नकद वेतन देना आरम्भ किया। उसने साम्राज्य के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में गुप्तचरों को भी नियुक्त किया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 13.
फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल के बारे में लिखो।
उत्तर-
फिरोज़ तुग़लक मुहम्मद तुग़लक की मृत्यु के बाद दिल्ली का सुल्तान बना। उसने अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार किए –

  1. उसने कृषि की उन्नति के लिए नहरें बनवाईं और सिंचाई का प्रबन्ध किया।
  2. उसने हिसार, फिरोज़ा, जौनपुर, फिरोज़ाबाद आदि नए नगर बसाए। उसने कई बांधों, महलों, स्कूलों, मस्जिदों आदि का निर्माण भी करवाया।
  3. उसने निर्धनों की सहायता के लिए दीवान-ए-खैरात नामक विभाग की स्थापना की।
  4. फिरोज तुग़लक ने अपने दासों पर बहुत ही अधिक धन व्यय किया। इससे राजकोष खाली हो गया।

प्रश्न 14.
इब्राहीम लोधी के राज्यकाल के बारे में लिखो।
उत्तर-
इब्राहीम लोधी अपने वंश का अन्तिम शासक था। उसने 1517 ई० से 1526 ई० तक शासन किया। वह अपने केन्द्रीय शासन को शक्तिशाली बनाना चाहता था। परन्तु उसको अफ़गान सरदार पसन्द नहीं करते थे। उन्होंने उसके लिए अनेक कठिनाइयां उत्पन्न की। वास्तव में इब्राहीम लोधी बहुत दूरदर्शी शासक नहीं था। वह अपने अमीरों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करके उनका मन जीत सकता था। परन्तु अपने हठी स्वभाव के कारण इब्राहीम लोधी ने उन्हें अपना शत्र बना लिया। परिणामस्वरूप उन्होंने दिल्ली सल्तनत के विरुद्ध विद्रोह करने आरम्भ कर दिए। 1526 ई० में इब्राहीम लोधी (पानीपत की पहली लड़ाई में) बाबर के विरुद्ध युद्ध में लड़ता हुआ मारा गया।

प्रश्न 15.
भारत पर तैमूर के आक्रमण का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
तैमूर मध्य एशिया में बलख़ का शासक था। 1398 ई० में उसने भारत पर आक्रमण कर दिया और दिल्ली में भारी लूट-मार की। अनेक लोग मारे गए। वह लूट मार करके मध्य एशिया लौट गया। तैमूर के वापिस जाने के बाद पंजाब, मालवा, मेवाड़, जौनपुर, खानदेश, गुजरात आदि प्रान्तों ने अपने को स्वतन्त्र घोषित कर दिया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 16.
सैय्यद वंश (1414 ई०-1451 ई०) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
तैमूर ने दिल्ली छोड़ने से पहले खिज़र खान को मुल्तान, लाहौर और दीपालपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। 1414 ई० में ख़िजरखान ने दिल्ली को जीत लिया और सैय्यद वंश की स्थापना की। इस वंश ने 1414 ई० से 1451 ई० तक शासन किया। इस वंश का अन्तिम शासक अलाउद्दीन आलम शाह लाहौर के राज्यपाल बहलोल लोधी से पराजित हुआ था।

प्रश्न 17.
बहलोल लोधी तथा सिकन्दर लोधी का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर-
बहलोल लोधी-बहलोल लोधी लोधी वंश का संस्थापक और प्रथम शासक था। उसने दिल्ली सल्तनत के गौरव को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया। उसने देश में शान्ति और कानून व्यवस्था स्थापित की। 1488 ई० में उसकी मृत्यु हो गई। उसका पुत्र सिकन्दर लोधी उसका उत्तराधिकारी बना।

सिकन्दर लोधी-सिकन्दर लोधी (1488 ई०-1517 ई०) लोधी वंश का बहुत ही शक्तिशाली शासक था। वह अच्छा शासन-प्रबन्धक था। उसने लोगों के कल्याण के लिए कई काम किये। उदाहरण के लिए उसने खेतीबाड़ी में सुधार किया और आवश्यक वस्तुओं के मूल्य कम कर दिए। 1503 ई० में उसने आगरा नगर की स्थापना की और इसे अपनी राजधानी बनाया। 1517 ई० उसकी मृत्यु हो गई।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 18.
दिल्ली सल्तनत के दौरान राजनीतिक संस्थाओं के विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत के समय राजनीतिक संस्थाओं के विकास का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है –
I. केन्द्रीय सरकार-सुल्तान निरंकुश शासक था और उसके पास बहुत शक्तियां थीं। वह मन्त्रियों की सहायता से शासन प्रबन्ध चलाता था। सुल्तान द्वारा सभी महत्त्वपूर्ण विभागों के नियुक्त मन्त्री सुल्तान के आदेश अनुसार ही अपने विभागों का शासन प्रबन्ध चलाते थे। दिल्ली सल्तनत का शासन-प्रबन्ध मुख्य रूप से इस्लामी कानूनों पर आधारित था। सरकार के अनेक विभाग थे। हर विभाग की देख-भाल किसी मन्त्री या अधिकारी द्वारा की जाती थी।

1. वज़ीर-वज़ीर राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण मन्त्री था। वह वित्त और लगान (कर) विभाग का प्रमुख था। उसकी सहायता के लिए बहुत से अधिकारी नियुक्त किये जाते थे। इन में से ‘मुशरिफ़-ए-ममालिक’ (महालेखाकार) और ‘मुस्तोफी-ए-ममालिक’ (महालेखा निरीक्षक) महत्त्वपूर्ण थे।

2. आरिज़-ए-मामलिक : यह सेना का मन्त्री था।
3. दीवान-ए-इंशाह : यह गुप्तचर विभाग का मन्त्री था।
4. दीवान-ए-रिसालत : यह विदेशी विभाग का मन्त्री था।
5. सदर-ए-सादूर : यह धार्मिक शिक्षा मामलों का मन्त्री था।

II. प्रान्तीय प्रबन्ध-शासन प्रबन्ध की सुविधा के लिए साम्राज्य को कई प्रान्तों में बाँटा गया था। प्रान्तीय शासन चलाने के लिए कई राज्यपाल व गवर्नर नियुक्त किये गए थे। उन्हें सूबेदार, मुफती या वली कहा जाता था। प्रान्तों को आगे परगनों में बांटा गया था। ग्रामों के एक समूह को मिला कर एक परगना बनता था। आमिल परगने का मुख्य अधिकारी होता था। ग्राम के प्रमुख को मुकद्दम कहा जाता था।

III. सैनिक नियन्त्रण के ढंग-सुल्तान की शक्ति उस की सेना पर निर्भर करती थी। दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों ने अपनी-अपनी सेना की सहायता से भारत के बहुत से भागों पर अधिकार कर लिया था। उन्होंने सेना की सहायता से विदेशी आक्रमणों को रोका। सेना की सहायता से ही उन्होंने अपने राज्यों में कानूनी व्यवस्था स्थापित की। विद्रोहों को दबाने के लिए भी सैनिक शक्ति का होना अत्यावश्यक था। शक्तिशाली सेना के बिना वे अपने अस्तित्व के बारे सोच भी नहीं सकते थे। अतः दिल्ली के सुल्तानों ने सैनिक नियन्त्रण के सभी साधनों का प्रयोग किया।

प्रश्न 19.
दिल्ली सल्तनत के संदर्भ में निम्न पर संक्षिप्त लेख लिखिए –
1. शाही दरबार
2. कुलीन वर्ग
3. भूमि-सुधार
4. लगान के अस्थिर स्रोत।
उत्तर-
1. शाही दरबार-दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों ने अपने-अपने दरबार की स्थापना की। राजकुमारों को आगे वाली सीटें (स्थान) दी गईं। मन्त्री, विभाग प्रमुख, अन्य अधिकारियों और विदेशी राजदूतों को स्थायी स्थान प्रदान किये गये। सुलतान द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विभाग-प्रमुख हमेशा उपस्थित रहते थे।

2. कुलीन वर्ग-दिल्ली सल्तनत के सुल्तान पूर्ण रूप से निरंकुश थे। वे कुलीन वर्ग की सहायता से शासन प्रबन्ध करते थे। उनमें से बहुत से कुलीन, तुर्क या अफ़गान परिवारों से सम्बन्ध रखते थे। परन्तु अलाउद्दीन खिलजी के राज्यकाल के पश्चात् मुसलमानों और हिन्दुओं को भी अधिकारी नियुक्त किया जाने लगा था। इस प्रकार उन्होंने भी कुलीन वर्ग की रचना की। केन्द्रीय मन्त्री, प्रान्तों के गवर्नर तथा सेना के प्रमुख कुलीन वर्ग में सम्मिलित थे।

3. भूमि-सुधार-भूमि कर सल्तनत की आय का प्रमुख साधन था। उस समय भूमि-कर निश्चित करने के लिए तीन विधियां प्रचलित थीं। ये बटाई, कानकूत और भूमि के माप पर आधारित थीं। भूमि कर नकद अथवा किसी अन्य रूप में एकत्रित किया जाता था। अलाउद्दीन खिलजी ने भूमि-सुधार की तरफ विशेष ध्यान दिया। उसने कृषि योग्य भूमि का माप करवाया तथा खेतीबाड़ी की देख-भाल करने के लिए ‘दीवान-ए-मस्त-ख़राज़’ नामक विभाग की स्थापना की। उस समय भूमि कर की दर बहुत ऊंची थी। फ़िरोज़शाह तुग़लक ने भी खेतीबाड़ी को प्रोत्साहन दिया। उसने सिंचाई के लिए बहुत-सी नहरें खुदवाईं। उसने भूमि कर की दर कम और किसानों के कर्जे माफ़ कर दिए।

4. लगान के अस्थिर स्त्रोत-दिल्ली सल्तनत के लगान का स्थिर स्रोत भूमि कर था। परंतु लगान के कई अस्थिर स्रोत भी थे; जैसे-खराज़, खमस, जकात और जजिया । खराज गैर-मुस्लिमों से वसूल किया जाता था। यह कर कुल उपज का 10% से 50% तक होता था। खमस युद्ध में लूटे गए माल का 1/5 भाग होता था। इस पर सुल्तान का अधिकार होता था। लूट के माल का शेष 4/5 भाग सेना में बांट दिया जाता था। जकात एक धार्मिक कर था, जो मुसलमानों पर लगाया जाता था। यह कर उनकी सम्पत्ति का 2.5% होता था। जजिया कर गैर-मुसलमानों पर लगाया जाता था। कहा जाता है कि महिलाओं, बच्चों और ग़रीब लोगों पर यह कर नहीं लगाया जाता था। इस कर की वसूली आय के आधार पर 10 से 40 टका तक की जाती थी।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

(क) सही जोड़े बनाइए :

  1. इल्तुतमिश – सैनिकों का हुलिया
  2. अलाउद्दीन खिलजी – पानीपत की पहली लड़ाई
  3. मुहम्मद-बिन-तुग़लक – चालीस अमीरों की नियुक्ति
  4. इब्राहिम लोधी – बुद्धिमान मूर्ख

उत्तर-

  1. इल्तुतमिश – चालीस अमीरों की नियुक्ति
  2. अलाउद्दीन खिलजी – सैनिकों का हुलिया
  3. मुहम्मद बिन तुग़लक – विद्वान मूर्ख
  4. इब्राहिम लोधी – पानीपत की पहली लड़ाई

(ख) सही उत्तर चुनिए :

प्रश्न 1.
दास वंश के किस शासक की मृत्यु घोड़े से गिर जाने के कारण हुई थी?
(i) कुतुबुद्दीन ऐबक
(ii) इल्तुतमिश
(iii) बलबन।
उत्तर-
(i) कुतुबुद्दीन ऐबक।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

प्रश्न 2.
क्या आप अलाउद्दीन खिलजी की दक्षिणी भारत की विजयों का नेतृत्व करने वाले जनरल का नाम बता सकते हैं?
(i) मुबारकशाह
(ii) मलिक काफूर
(iii) जलालुद्दीन ख़िलजी।
उत्तर-
(ii) मलिक काफूर।

प्रश्न 3.
चित्र में दिखाया गया व्यक्ति 1526 ई० में बाबर के हाथों एक लड़ाई में पराजित हुआ था। वह लड़ाई कौन-सी थी?
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत 3
(i) पानीपत की पहली लड़ाई
(ii) पानीपत की दूसरी लड़ाई
(iii) पानीपत की तीसरी लड़ाई।
उत्तर-
(i) पानीपत की पहली लड़ाई।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 10 दिल्ली सल्तनत

दिल्ली सल्तनत PSEB 7th Class Social Science Notes

  • दास सुल्तान – दिल्ली के सुल्तानों में आरंभिक शासक मामलूक थे। उन्हें दास सुल्तान भी कहा जाता है क्योंकि उनमें से कुछ तो दास थे और कुछ दासों के पुत्र थे जो सुल्तान बन गए थे। कुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश, बलबन आदि प्रमुख गुलाम सुल्तान थे।
  • खिलजी सुल्तान – सन् 1290 ई० में गुलाम वंश के पश्चात् खिलजी वंश का शासन आरम्भ हुआ। अलाउद्दीन खिलजी इस वंश का सबसे प्रसिद्ध एवं महत्त्वाकांक्षी शासक था।
  • तुग़लक सुल्तान – 1320 ई० से 1413 ई० तक दिल्ली पर तुग़लक सुल्तानों का अधिकार रहा। इस वंश के शासकों में मुहम्मद बिन तुग़लक सबसे अधिक प्रसिद्ध था।
  • लोधी वंश – लोधी वंश के शासकों ने 1451 ई० से 1526 ई० तक दिल्ली पर राज्य किया। 1526 ई० में बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोधी को पराजित किया और भारत में मुग़ल राज्य की नींव
    रखी।
  • शासन प्रणाली – सल्तनत का मुखिया सुल्तान होता था। वज़ीर और बख्शी सुल्तान के प्रमुख सहायक थे। मुकद्दम, पटवारी, मुशरिफ आदि अधिकारी स्थानीय प्रशासन चलाते थे।

Leave a Comment