PSEB 7th Class Hindi Vyakaran विशेषण

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Visheshan विशेषण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 7th Class Hindi Grammar विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं उन्हें विशेषण कहा जाता है; जैसे-वीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है।

विशेषण के चार भेद हैं :
1. गुणवाचक – संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग, अवस्था आदि को बताने वाला गुणवाचक विशेषण होता है; जैसे-विद्वान् पुरुष। मूर्ख लड़का। (गुण-दोष)। सफ़ेद (घोड़ा)। काली बिल्ली (रंग)।

2. संख्यावाचक – जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का ज्ञान कराये, वह संख्यावाचक विशेषण कहलाता है; जैसे-एक पुस्तक । दस मनुष्य।

3. परिमाणवाचक – जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के नाप-तोल का ज्ञान होता है, वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है; जैसे-दो मीटर कपड़ा। चार किलो मिठाई।

4. सार्वनामिक या सांकेतिक – जो सर्वनाम संज्ञा के साथ उसके संकेत के रूप में आता है। तब वह सार्वजनिक विशेषण बन जाता है; जैसे-वह मेरी पुस्तक है।

प्रश्न 2.
विशेष्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस की विशेषता प्रकट की जाए, उसे विशेष्य कहते हैं; जैसे-विदुषी रमा। रमा विशेष्य है।

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 3.
विशेषणों की तुलना से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
संज्ञाओं के गुण-दोषों की न्यूनता या अधिकता का बोध कराए जाने को विशेषणों की तुलना कहा जाता है।

प्रश्न 4.
तुलना की दृष्टि से विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं ?
उत्तर:
तीन अवस्थाएँ।

मूलावस्था – इसमें विशेष्य की किसी से तुलना की जाती है; जैसे-मोहन सुन्दर है।

उत्तरावस्था – इसमें दो पदार्थों की तुलना की जाती है और एक की अधिकता या न्यूनता दिखाई जाती है; जैसे-राम श्याम से अधिक चतुर है।।

उत्तमावस्था – इसमें एक की तुलना दो से अधिक वस्तुओं से की जाती है और उसे सब से ऊँचा या सब से नीचा दर्शाया जाता है; जैसे-राम अपनी श्रेणी में सबसे चतुर है।

Leave a Comment