PSEB 7th Class Hindi Vyakaran क्रिया

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Kriya क्रिया Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 7th Class Hindi Grammar क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस में किसी काम का करना, होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है।

क्रिया के भेद :
क्रिया के दो भेद हैं-
1. अकर्मक : जिस के व्यापार और फल दोनों का भार कर्ता पर ही पड़े (कर्म न हो), उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-कृष्ण रोता है। मोहन भागता है।
कुछ अकर्मक क्रियाएँ – मरना, जीना, हँसना, रोना, उठना, बैठना, दौड़ना, भागना, चलना, सोना, डरना।

2. सकर्मक : जिस क्रिया में व्यापार का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-श्याम पुस्तक पढ़ता है। मोहन पेंसिल देता है।
कुछ सकर्मक क्रियाएँ – लेना, देना, पढ़ना, लिखना, कहना, देखना, सीना, छूना, रोकना, सुनना, भागना, खाना।

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 2.
प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस में कर्ता अपने आप काम न करके दूसरों को काम करने की प्रेरणा करे, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं; जैसे-सुनना से सुनाना।

कुछ अन्य प्रेरणार्थक क्रियाएँ

पढ़ना – पढ़ाना
उठना – उठाना
चलना – चलाना
लेटना – लिटाना
भूलना – भुलाना
चढ़ना – चढ़ाना
बचना – बचाना
पिसना – पिसाना
पिटना – पिटाना
जीतना – जिताना

प्रश्न 3.
पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो क्रिया मूल क्रिया की समाप्ति से पहले आ जाए, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-बैठ कर। सुन कर। खा कर।

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 4.
संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब क्रिया में एक से अधिक क्रियाएँ आती हैं, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं; जैसे-लिखना चाहता है। पढ़ सकता है। जा सकता है।

Leave a Comment