PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 माँ का लाल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 15 माँ का लाल

Hindi Guide for Class 7 PSEB माँ का लाल Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

लाल = पुत्र, सपूत
अधेड़ = ढलती उम्र की
कस्बा = छोटा शहर
सौदा = सामान
गिरफ़्तार = बंदी
झोला = थैला
अफवाह = उड़ती खबर
लारी = बस
मेंबर = सदस्य
अनन्यमनस्क = जिस का मन कहीं दूसरी ओर नहीं हो, एकाग्रचित, एक ही बात पर ध्यान लगाने वाला
पुलिस की दौड़ = पुलिस दल
नमक हलाल = स्वामी भक्त
सनद = प्रमाण-पत्र
तमगे = पदक, मैडल
हजूर = श्रीमान
दोषी = अपराधी
शामत = मुसीबत
गर्व = अभिमान
बुकनी = चूर्ण
ढेर हो जाना = मर जाना
आश्चर्यचकित = हैरान
फरजंदों = बेटों

2. इन मुहावरों के अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग करें:

पहाड़ खोदना ____________ ____________________
पसीना-पसीना होना ________________ ______________________
तितर-बितर होना ______________ _______________________
उत्तर:
पहाड़ खोदना (कठिन कार्य करना) – आई०ए०एस० में प्रथम आना पहाड़ खोदने के समान है।
पसीना-पसीना होना (पसीने से बिल्कुल तर होना) – ऐसी भयंकर गर्मी है कि ज़रासा बाज़ार जाते ही मैं पसीने-पसीने हो गया।
तितर-बितर होना (इधर-उधर होना) – पुलिस ने आँसू गैस छोड़ कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

3. दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें:

सौदा = ……………… ………………
जेल = ……………… ………………
आदमी = ……………… ………………
साहस = ……………… ………………
सभापति = ……………… ………………
संग्राम = ……………… ………………
ख़बर = ……………… ………………
खुद = ……………… ………………
शत्रु = ……………… ………………
संकट = ……………… ………………
बलिदान = ……………… ………………

उत्तर:

शब्द पर्यायवाची शब्द
सौदा = व्यवहार क्रय-विक्रय
जेल = कारागार बन्दीगृह
आदमी = मनुष्य मानव
साहस = हिम्मत बहादुरी
सभापति = अध्यक्ष प्रधान
संग्राम = युद्ध लड़ाई
ख़बर = समाचार सूचना
खुद = स्वयं अपने आप
शत्रु = दुश्मन अरि
संकट = विपत्ति मुसीबत
बलिदान = न्योछावर होना कुर्बानी

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल

4. प्रयोगात्मक प्रश्न

समस्त पद विग्रह

महात्मा महान् है जो आत्मा
महात्मा = महान् है आत्मा जिसकी (व्यक्ति विशेष)

उपुर्यक्त पहले उदाहरण में पूर्वपद (महान्) विशेषण है तथा उत्तर पद (आत्मा) विशेष्य है। यह कर्मधारय तत्पुरुष समास है। इसमें उत्तर पद की प्रधानता है तथा दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य सम्बन्ध है।
अतएव जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो तथा पूर्वपद व उत्तर पद में विशेषण विशेष्य सम्बन्ध हो, उसे कर्मधारय तत्पुरुष समास कहते हैं।
जबकि दूसरे उदाहरण में दोनों पद गौण हैं और प्रधान पद है व्यक्ति विशेष। इसमें समस्त पद किसी संज्ञा के लिए विशेषण का कार्य कर रहा है।
अतएव जिस समस्त पद में कोई भी पद प्रधान न होकर किसी अन्य पद की प्रधानता हो, वह बहुब्रीहि समास होता है। अन्य उदाहरण

समस्त पद विग्रह विशेष समास का नाम
नीलकंठ नीला है जो कंठ विशेषण (नीला) और कंठ (विशेष्य) सम्बन्ध (दोनों पद प्रधान) कर्मधारय
नीलकंठ नीला है कंठ जिसका (शिवजी) प्रधान पद (शिवजी)(दोनों पद गौण) बहुब्रीहि
लम्बोदर लम्बा है उदर विशेषण (लम्बा) और
उदर (विशेष्य) सम्बन्ध
(दोनों पदप्रधान)
कर्मधारय
लम्बा है उदर जिसका (गणेश) प्रधान पद-गणेश (दोनों पद गौण) बहुब्रीहि

विशेषण :-कर्मधारय समास में एक पद उपमान और दूसरा उपमेय भी हो सकता है। जैसे

समस्त पद विग्रह
घनश्याम घन के समान श्याम
उपर्युक्त,उदाहरण में पूर्वपद (धन) उपमान है तथा उत्तरपद श्याम (उपमेय) है।
उपमान :- वह वस्तु या व्यक्ति जिससे समता की जाये।
उपमेय :- वह वस्तु या व्यक्ति जिसकी समता की जाये।

समस्त पद विग्रह
1. तिरंगा तीन रंगों का समूह
2. तिरंगा तीन रंगों वाला अर्थात् भारत का राष्ट्रध्वज

उपर्युक्त पहले उदाहरण में पूर्वपद (तीन) संख्यावाचक शब्द है और विशेषण है तथा उत्तर पद (रंग) विशेष्य है। यह द्विगु समास है। अतएव जिस समास में पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण हो और उत्तर पद विशेष्य हो, उसे द्विगु समास कहते हैं। जबकि दूसरे उदाहरण में दोनों पद गौण हैं और प्रधान पद है- भारत का राष्ट्रध्वज। यह बहुब्रीहि का उदाहरण है जिसकी पहले व्याख्या की जा चुकी है।

अन्य उदाहरण

समस्त पद विग्रह विशेष समास का नाम
पंजाब पाँच आबों का समूह । पाँच (विशेषण) संख्यावाचक है और आब (विशेष्य) से सम्बन्धित है द्विगु

पाँच आबों (नदियों) प्रधान पद- पंजाब प्रदेश बहुब्रीहि
वाला अर्थात् पंजाब प्रदेश (दोनों पद गौण)

अब इन समासों का विग्रह करके समास का नाम लिखें

समस्त पद विग्रह समास
सेनापति …………… ……………
पढ़ी-लिखो …………… ……………
रसोईघर …………… ……………
पुलिस कर्मी …………… ……………
दोपहर …………… ……………
हाथ-मुँह …………… ……………

उत्तर:

समस्त पद विग्रह समास
सेनापति सेना का पति तत्पुरुष समास
पढ़ी-लिखो पढ़ो और लिखो द्वंद्व समास
रसोईघर रसोई के लिए घर तत्पुरुष समास
पुलिस कर्मी पुलिस का कर्मी तत्पुरुष समास
दोपहर दो पहरों का समाहार द्विगु समास
हाथ-मुँह हाथ और मुँह द्वंद्व समास

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
माधव ने अपनी माँ को क्या समाचार सुनाया ?
उत्तर:
माधव ने अपनी माँ को बताया कि गाँधी जी और सब नेता बंबई में कल, आठ अगस्त की रात को गिरफ्तार कर लिए गए।

प्रश्न 2.
उसकी माँ ने उस समाचार के प्रति क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की ?
उत्तर:
माधव की माँ ने कहा कि यह तो होता ही रहता है। वे महात्मा हैं, कभी जेल में, कभी बाहर। वे जो चाहे करें, जहाँ चाहे रहें, सब ठीक है।

प्रश्न 3.
सोहनलाल को घर पहुँचने में कठिनाई क्यों हुई ?
उत्तर:
सोहन लाल को घर पहुँचने में कठिनाई इसलिए हुई क्योंकि किसी ने अफ़वाह उड़ा दी थी कि रेलगाड़ी उड़ा दी जाएगी। तब उसे लारी से आना पड़ा।

प्रश्न 4.
माधव ने सभापति से क्या कहा?
उत्तर:
माधव ने सभापति से कहा कि वे कल सभा में कह रहे थे कि महात्मा जी करो या मरो का नारा देकर जेल चले गए। क्या वह भी कुछ कर सकता है ?

प्रश्न 5.
सभापति ने माधव को क्या काम सौंपा ?
उत्तर:
सभापति ने माधव को यह काम सौंपा कि वह पुलिस वाले या फ़ौजी इधर आएँ तो उनका समाचार उन्हें दें तथा उनके बारे में किसी को पता न लगने दें।

प्रश्न 6.
छोटा आदमी भी बड़े काम में सहयोग दे सकता है, इसकी पुष्टि में कौन-सा किस्सा सुनाया ?
उत्तर:
छोटे आदमी के बड़े काम में सहयोग देने की पुष्टि में सभापति ने भगवान राम के लंका जाने के लिए समुद्र पर बनने वाले पुल में गिलहरियों के सहयोग का किस्सा सुनाया था।

प्रश्न 7.
फ़ौजी गाँव के लोगों से क्या पूछता है ?
उत्तर:
फ़ौजी गाँव के लोगों से तोड़-फोड़ में लगे लोगों के ठिकाने तथा उनकी सहायता करने वालों के बारे में पूछता है।

प्रश्न 8.
तोड़-फोड़ करने वालों की मदद करने वालों में माधव का नाम किसने बताया ?
उत्तर:
माधव का नाम दूसरे आदमी ने बताया था।

प्रश्न 9.
माधव ने फ़ौजी को क्या कहा ?
उत्तर:
माधव ने फ़ौजी को कहा कि इन्होंने जो कहा वह ठीक है। वह खुद यह बात बताने वाला था। गाँव को बचाने के लिए वह अपनी जान दे सकता है परन्तु किसी का नाम नहीं बताएगा।

प्रश्न 10.
सभापति ने क्या कह कर माधव की प्रशंसा की ?
उत्तर:
सभापति ने माधव को इस गाँव को बचाने वाला ही नहीं बल्कि देश को स्वतंत्र कराने में योगदान देने वाला भी बताया। उस के कारण गाँव तो बच गया परन्तु उसे हमने खो दिया।

2. इन पंक्तियों के भाव स्पष्ट करें:

(क) देश संकट में है, हम लोग भी कुछ करना चाहते हैं। यह किसने और क्यों कहा ?
उत्तर:
यह शब्द माधव ने अपनी साथी बालकों को मैदान में रात के पहले पहर में कहे हैं। उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि देश के नेताओं को अंग्रेज़ी सरकार ने बन्दी बना लिया था तथा देश को आजाद कराना था।

(ख) गाँव तो बच गया पर इस गाँव में जो सबसे अच्छी चीज़ थी, उसे हम खो बैठे। यह किसने और कब कहा ?
उत्तर:
यह शब्द सभापति ने आज़ादी मिलने के बाद गाँव की सभा में माधव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहे हैं।

(म) माधव के चरित्र की कोई दो विशेषताएं इस एकाँकी को पढ़कर लिखें।
उत्तर:
माधव देशभक्त तथा आत्मबलिदानी है। उसे गांधी जी का गिरफ्तार होना अच्छा नहीं लगता। वह स्वतंत्रता सेनानियों की सहायता करता है। उस से जब उन के गुप्त ठिकानों का फ़ौजी पता पूछना चाहते हैं तो वह विष खाकर अपने प्राण दे देता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल

योग्यता विस्तार

* माधव के समान ही ऐसे कई वीर हुए हैं जिन्होंने छोटी आयु में ही अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उनके नाम पता करो तथा पुस्तकालय से पुस्तकें लेकर पढ़ो।
* आज देश आजाद हो चुका है। हम सब स्वतन्त्र भारत के नागरिक हैं। परन्तु फिर भी कई आन्तरिक और बाह्य शत्रु हमारे देश में सक्रिय हैं। कक्षा में चर्चा करो।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Guide माँ का लाल Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
‘माँ का लाल’ किस प्रकार की विधा है ?
(क) एकांकी
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) रेखाचित्र
उत्तर:
(क) एकांकी

प्रश्न 2.
‘मां का लाल’ एकांकी में किसके बलिदान की बात कही गई है ?
(क) फ़ौजी
(ख) पुलिस
(ग) एक बालक
(घ) अध्यापक
उत्तर:
(ग) एक बालक

प्रश्न 3.
गाँधी जी को कब बंदी बना लिया गया था ?
(क) पाँच अगस्त
(ख) सात अगस्त
(ग) आठ अगस्त
(घ) दो अगस्त
उत्तर:
(ग) आठ अगस्त

प्रश्न 4.
रमा के पुत्र की आयु कितनी थी ?
(क) 14 वर्ष
(ख) 15 वर्ष
(ग) 16 वर्ष
(घ) 13 वर्ष
उत्तर:
(ख) 15 वर्ष

प्रश्न 5.
रमा के पुत्र का क्या नाम था ?
(क) माधव
(ख) राघव
(ग) रोहन
(घ) सोहन
उत्तर:
(क) माधव

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
माधव के पिता …………….. पसीना-पसीना होकर आए।
(क) रोहन लाल
(ख) सोहनलाल
(ग) गोपाल राम
(घ) राघवराम
उत्तर:
(ख) सोहनलाल

प्रश्न 2.
सोहनलाल रेलगाड़ी की बजाए …………… से आए थे।
(क) कार से
(ख) साइकिल से
(ग) लॉरी से
(घ) रिक्शा से
उत्तर:
(ग) लॉरी से

प्रश्न 3.
पार्टी दफ्तर पर झंडा लगा हुआ था।
(क) तिरंगा
(ख) चरखा
(ग) अंग्रेजों
(ग) मुग़लों
उत्तर:
(क) तिरंगा

प्रश्न 4.
सभापति ने माधव को लड़कों का ……… बना दिया।
(क) भाई
(ख) नेता
(ग) सेवक
(घ) मालिक
उत्तर:
(ख) नेता

प्रश्न 5.
मंच पर गाँधी जी और …………… के चित्र थे।
(क) माधव
(ख) राघव
(ग) सोहनलाल
(घ) रमा
उत्तर:
(क) माधव।

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
सौदा:
सामान
सौगंध
शृंगार
उत्तर:
सामान

प्रश्न 2.
पहर:
4 घण्टे का
3 घण्टे का
5 घण्टे का
उत्तर:
3 घण्टे का

प्रश्न 3.
बुकनी:
चूर्ण
फूंकनी
बुर्का
उत्तर:
चूर्ण

प्रश्न 4.
नमक हराम:
स्वामी भक्त
स्वामी से धोखेबाज़ी
नमक खाने वाला
उत्तर:
स्वामी से धोखेबाज़ी

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल

माँ का लाल Summary

माँ का लाल पाठ का सार

‘माँ का लाल’ एक एकांकी है, जिसमें लेखक ने एक देशभक्त बालक के आत्म बलिदान द्वारा देश के लिए बलिदान देने की प्रेरणा दी है। रमा रसोई बना रही थी तभी उस का पन्द्रह वर्षीय बेटा माधव बाज़ार में सौदा लेकर आया। रमा ने उसके देर से आने का कारण पूछा तो उसने बाजार से लगी भीड़ में हो रही चर्चा के विषय में बताया कि गाँधी जी आठ अगस्त की रात को बन्दी बना लिए गए हैं। उनके साथ हज़ारों दूसरे लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। रमा उसे यह सब छोड़ कर अपना काम करने के लिए कहती है। तभी पसीना-पसीना हुए माधव के पिता सोहन लाल आए और उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी उड़ाने की अफवाह सुनकर वे लारी से आए थे। रमा ने रेल उड़ाने पर कहा कि रेलें तो सबकी हैं, उन्हें उड़ाने की क्या तुक है? सोहन लाल इससे परेशान सब की बात बताई और कहा कि इस बार ज़रूर अंग्रेज़ सरकार से लड़ाई होगी। माधव अपने बारे में जानना चाहता था कि वे किसके साथ थे ? रमा ने उसे झिड़ककर अपना काम करने के लिए कहा। दूसरे दृश्य में पार्टी के दफ्तर पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। माधव ने वहाँ जा कर सभापति से पूछा कि महात्मा .. जी करो या मरो का नारा देकर चले गए थे, वह क्या करे, यही पूछने आया था। सभापति ने अभी उसे पढ़ने-लिखने के लिए कहा तथा स्वयं वहाँ से चले जाना चाहा, क्योंकि वहाँ पुलिस के आने की उन्हें सूचना मिल चुकी थी।

तीसरे दृश्य में माधव और गाँव के कई बालक रात के पहले पहर में एक मैदान में एकत्र होकर नेताओं की गिरफ्तारी तथा पुलिस की पकड़-धकड़ पर बातें कर रहे थे। स्कूल बन्द हो गए थे। वे देश के लिए कुछ करना चाहते थे। तभी वहाँ सभापति ने उन्हें काम बताया कि वे और उन के साथी यहाँ छिपकर रह रहे थे और देश को आजाद कराने की लड़ाई लड़ रहे थे। यदि पुलिस या फ़ौज इधर आए तो उस की सूचना उन्हें देने के लिए कहा। उन्होंने माधव को लड़कों का नेता बना दिया।

चौथे दृश्य में गाँव से लगे मैदान में फ़ौजी और पुलिस वाले गाँव वालों को सिर नीचा कर एक लाइन में बिठा कर तोड़-फोड़ करने वालों के विषय में पूछ रहे थे पर कोई कुछ बता नहीं पाया। फ़ौजी ने उन्हें फिर पूछा और धमकी दी कि बता दो नहीं तो सब मारे जाओगे। इस पर एक आदमी ने बताया कि एक लड़का माधव गाँववालों से खाना माँगकर उन्हें पहुँचाता है, उसे पता होगा। फ़ौजी ने माधव को उन में से अलग कर दिया। तो माधव ने उस आदमी के कथन का समर्थन करते हुए कहा कि वह गाँव वालों को बचाने के लिए अपनी जान दे देगा पर उन लोगों का नाम नहीं बताएगा। उसने कुछ बुकनी-सी निकालकर अपने मुँह में डाल लिया और देखते-ही-देखते मर गया। फ़ौजी ने सब को वहाँ से जाने दिया।

पाँचवां दृश्य बहुत दिनों बाद गाँव की सभा का था। मंच पर गाँधी जी और माधव के चित्र थे। सभापति देश को स्वतंत्र कराने में माधव का योगदान महत्त्वपूर्ण बताया, जिसने गाँव को बचाया, देश आज़ाद कराया परन्तु स्वयं चला गया। सब लोगों ने उनकी जय बोली और पर्दा गिर गया।

Leave a Comment