PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता)

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 ठीक समय (कविता) (2nd Language)

ठीक समय (कविता) अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਨਿਤ = नित
  • ਮੌਜ = मौज
  • ਗਾਨਾ = गाना
  • ਨਹਾਓ = नहाओ
  • ਠੀਕ = ठीक
  • ਖਾਓ = खाओ

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता)

बताओ

इस कविता में क्या बताया गया है?
उत्तर :
इस कविता में बताया गया है कि जीवन में ‘बड़ा’ बनने और सफलता पाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक काम सही समय पर करें।

कविता की पंक्तियाँ पूरी करो :

  1. ठीक समय पर ………………………………. उठ जाओ।
  2. ………………………………. खाना खाओ।
  3. ठीक समय पर ………………………………. जाओ।

उत्तर :

  1. ठीक समय पर नित उठ जाओ।
  2. ठीक समय पर खाना खाओ।
  3. ठीक समय पर पढ़ने जाओ।

तुक मिलाओ

जाओ ………………………………. खाना ……………………………….
उत्तर :
जाओ – खाओ।
खाना – गाना।

लिखो

समय खाना पढ़ने मौज पाओ
उत्तर :
विद्यार्थी उपरोक्त शब्दों को अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखने का अभ्यास करें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता)

रचनात्मक कौशल

घड़ी का चित्र बनाओ। एक से बारह तक अंक लिखो। घड़ी की सभी सुइयों के बारे में पता करो। अपने माता-पिता तथा अध्यापक की सहायता से समय देखना सीखो।
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता) 1

अध्यापन निर्देश :
अध्यापक इस कविता का सस्वर वाचन करवाये तथा बच्चों में सभी काम समय पर करने की आदत विकसित करे।

(i) ठीक समय पर
नित उठ जाओ।
ठीक समय पर
चलो नहाओ।
ठीक समय पर
खाना खाओ।
ठीक समय पर
पढ़ने जाओ।
उत्तर :
सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक से कविता ‘ठीक समय’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने समय के महत्त्व को बताते हुए कहा है कि हमें प्रत्येक कार्य ठीक समय पर करना चाहिए। सुबह ठीक समय पर उठना चाहिए। हमें नहाना चाहिए और खाना खाना चाहिए। हमें ठीक समय पर पढ़ने के लिए जाना चाहिए।

(ii) ठीक समय पर
मौज उड़ाओ।
ठीक समय पर
गाना गाओ।
ठीक समय पर
सब कर पाओ।
तो तुम बहुत
बड़े कहलाओ।
उत्तर :
सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक से कविता ‘ठीक समय’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने बच्चों को समय का महत्त्व बताते हुए उन्हें प्रत्येक काम समय पर करने को कहा है। कवि कहता है कि हमें उचित समय पर ही मौज-मस्ती (खेलना-कूदना) करनी चाहिए और जब गाने का उचित समय हो तभी गाना चाहिए। यदि सभी काम तुम अपने ठीक समय पर करोगे तभी तुम ‘बड़े’ कहलाओगे।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 5 ठीक समय (कविता)

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘खाओ’ से तुकबन्दी करते हुए शब्द मिलाएँ/सही पर गोला लगाओ।
(i) मिलाओ
(ii) जाओ
(iii) बताओ
(iv) मिलना।
उत्तर :
(i) जाओ

प्रश्न 2.
पंजाबी शब्द ‘मैन’ का हिन्दी अर्थ है-
मौज़/रोम/फर्ज/तर्ज
उत्तर :
मौज

प्रश्न 3.
पंजाबी शब्द ‘गाटा’ का हिन्दी में अर्थ है। रोना/गाना/जाना/रहना।
उत्तर :
गाना।

शब्दार्थ

  • नित = (नित्य) हर रोज़
  • ठीक = सही
  • समय = वक्त

Leave a Comment