PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 4 मीठे फल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 मीठे फल (2nd Language)

मीठे फल अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो –

  • गुरुमुखी लिपि = देवनागरी लिपि
  • ਮਹਾਰਾਜ = महाराज
  • ਬੇਰੀ = बेरी
  • ਕੰਨਪਟੀ = कनपटी
  • ਸ਼ਿਕਾਰ = शिकार

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो –

  • पंजाबी शब्द – हिन्दी भाषा के शब्द
  • ਸਿੰਘ = सिंह
  • ਸਮਾਂ = समय
  • ਅੰਗ-ਰੱਖਿਅਕ = अंगरक्षक
  • ਮਾਫ਼ = क्षमा
  • ਪੱਥਰ = पत्थर
  • ਇੱਕ = एक

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) त् + थ = त्थ = पत्थर
म् + ह = म्ह = तुम्हें
न् + ह = न्ह = उन्हें, उन्होंने
(ख) च् + च = च्च = बच्चे

बताओ

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह कहाँ जा रहे थे?
उत्तर :
महाराजा रणजीत सिंह शिकार खेलने जा रहे थे।

प्रश्न 2.
बच्चे पत्थर मारकर क्या तोड़ रहे थे?
उत्तर :
बच्चे पत्थर मार कर बेर तोड़ रहे थे।

प्रश्न 3.
महाराजा को पत्थर कहाँ पर लगा?
उत्तर :
महाराजा को पत्थर कनपटी पर लगा।

प्रश्न 4.
महाराजा ने बच्चों से क्या कहा?
उत्तर :
महाराजा ने बच्चों से कहा कि डरने की कोई बात नहीं। जब एक बेरी पत्थर खाकर तुम्हें मीठे-मीठे बेर देती है तो आपका महाराजा पत्थर खाकर भला आपको सज़ा क्यों देगा ?

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

प्रश्न 5.
महाराजा ने बच्चों को क्या दिया?
उत्तर :
महाराजा ने बच्चों को मीठे बेर और मिठाइयाँ खाने को दी।

वाक्य बनाओ

  1. मार-मार,
  2. डरते-डरते,
  3. मीठे-मीठे,
  4. हँसते-खेलते

उत्तर :

  1. मार-मार-पुलिस ने चोर को मार-मार कर अधमरा कर दिया।
  2. डरते-डरते-बच्चा डरते-डरते मेरे सामने आया।
  3. मीठे-मीठे-चाचा जी ने मुझे मीठे-मीठे बेर खाने को दिए।
  4. हँसते-खेलते-बच्चे हँसते-खेलते ही अच्छे लगते हैं।

समझो

तुम = तुम्हें
यह = ये
उन = उन्हें/उन्होंने
वह = वे
उत्तर :
निर्देश- उपरोक्त सर्वनाम शब्दों के एकवचन और बहुवचन रूप को दिखाया गया है।

(क) अन्तर समझो

जज ने चोर को एक साल जेल की [सज़ा] दी। (दंड)
मैंने अपना कमरा [सजा] दिया है। (सजाना)
उत्तर :
सजा, सजा शब्दों के अर्थ में अन्तर हैं। ऐसे शब्द युग्म शब्द कहलाते हैं।

(ख) बॉक्स में दिये गये चिह्नों की पहचान करो

(1) बच्चे बेर तोड़ रहे थे। [ । ]
(2) महाराजा ने पूछा [ , ] [ ” ] बच्चो [ ! ] आपने मुझे पत्थर क्यों मारा [ ? ] [ ” ]
उत्तर :
(i) [ । ] पूर्ण विराम कहलाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

अध्यापन निर्देश :

  1. अध्यापक बच्चों को महाराजा के प्रजा के प्रति प्रेम के बारे में बताते हुए बताये कि प्राचीन काल में राजा अपनी प्रजा के हित का पूरा ध्यान रखते थे। प्रजा भी अपने राजा के गुणों की प्रशंसा करती थी।
  2. अध्यापक विराम चिह्नों।, , ? ” ” के बारे में बच्चों को जानकारी दे।
  3. द्वित्व व्यंजन : जब एक व्यंजन दो बार आए तो उसे द्वित्व रूप में लिखा जाता है। द्वित्व व्यंजन लिखते समय पहला व्यंजन स्वर रहित और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है। जैसे ‘बच्चा’ शब्द में ‘च’ व्यंजन दो बार (एक बार आधा और दूसरी बार पूरा) आया है।

नोट : किसी भी वर्ग के दूसरे तथा चौथे व्यंजन का वित्व नहीं होता परन्तु जहाँ इनके वित्व होने का आभास मिलता है वहाँ वर्ग के पहले और दूसरे तथा तीसरे और चौथे व्यंजन का संयोग होता है। जैसे ‘पत्थर’ शब्द में ‘थ’ व्यंजन के द्वित्व होने का आभास मिलता है परन्तु दूसरे व्यंजन (थ) के साथ पहला व्यंजन (त्) जोड़ा जाता है। इसी प्रकार ‘शुद्ध’ शब्द में ‘ध’ व्यंजन के द्वित्व होने का आभास मिलता है। परन्तु चौथे व्यंजन ‘ध’ के साथ तीसरे व्यंजन ‘द्’ का संयोग होता है।

रचनात्मक कौशल
फलों के नाम लिखें व रंग भरें:
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल 1
अध्यापक बच्चों को फल धोकर खाने को कहे।

अध्यापन निर्देश : ‘सजा’ शब्द का अर्थ है- दंड। इसमें उर्दू क ध्वनि ‘ज’ का प्रयोग हुआ है। हिंदी में एक शब्द है ‘सजा’ जिसका अर्थ है- आकर्षक व सुंदर। इसमें – ‘ज’ ध्वनि है। विद्यार्थियों को बताया जाये कि उर्दू से आए अरबी-फारसी मूलक वे शब्द जो अब हिंदी के अंग बन चके हैं व जिनकी विदेशी ध्वनियों का हिंदी ध्वनियों में रूपांतर हो चुका है, हिंदी रूप में ही स्वीकार किये जा सकते हैं। जैसे -कलम, किला, दाग आदि (क़लमए क़िला, दाग़ नहीं) किंतु ‘सजा’ जैसे कुछ ऐसे अन्य शब्द भी हैं जिनमें ध्वनि भेद (ज़-ज) के कारण अर्थ बदल जाता है। अतः शुद्ध विदेशी रूप में प्रयोग करने या उच्चारण-भेद स्पष्ट करते समय कई बार नुक्ता लगाना पड़ जाता है और लगाना भी चाहिए। अन्य उदाहरण- राज (शासन) राज (रहस्य)।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘तुम’ तुम्हे है तो यह …….. है।
(i) ये
(ii) वे
(iii) उन्हें
(iv) उनसे।
उत्तर :
(i) ये,

प्रश्न 2.
‘वह’ …………………….. वे है तो ‘उन’ …………………….. है।
(i) तुम्हे
(ii) उन्हें
(iii) किन्हें
(iv) तुमने।
उत्तर :
(ii) उन्हें,

प्रश्न 3.
पंजाबी शब्द ‘मिथ’ का हिन्दी में अर्थ है- शेर/सिंह/सिघ्म/भरत
उत्तर :
सिंह

प्रश्न 4.
पंजाबी शब्द ‘अंग-धिभव’ का हिन्दी अर्थ है-
सेना नायक/अंग-रक्षक/सार्थक/अंगीकार।
उत्तर :
अंगरक्षक

प्रश्न 5.
राजा अपने …………. के साथ शिकार पर गया।
(i) अगंरक्षक
(ii) अंगरक्षक
(iii) अगरक्षक
(iv) अगरक्षक
उत्तर :
(i) अंगरक्षक।

मीठे फल Summary in Hindi

एक बार महाराजा रणजीत सिंह अपने अंगरक्षकों के साथ शिकार पर गए। वहीं एक पत्थर उनकी कनपटी पर आकर लगा। पता करने पर पता चला कि बच्चे बेरी पर पत्थर मार-मार कर बेर तोड़ रहे थे। उनमें से एक पत्थर महाराजा के आ लगा। बच्चों ने उन से क्षमा माँगी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 4 मीठे फल 2

महाराजा ने कहा यदि बेरी तुम्हें पत्थर मारने पर मीठे-मीठे फल देती है तो मैं भी तुम्हें कुछ दूंगा। यह कहकर महाराजा ने बच्चों को मीठे-मीठे बेर और मिठाइयाँ दिलवाईं।

शब्दार्थ

  • अंगरक्षक = राजा-महाराजा की रक्षा के लिए नियुक्त सैनिक
  • कनपटी = कान और आँख के बीच का स्थान
  • क्षमा = माफ़ी

Leave a Comment