PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

EVS Guide for Class 5 PSEB बदलता वक्त-बदलता परिवार Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-2

अपने माता-पिता या दादा-दादी से निम्नलिखित जानकारी लें

प्रश्न 1.
उनके खिलौने कैसे होते थे?
उत्तर :
उनके खिलौने मिट्टी के तथा लकड़ी के बने होते थे।

प्रश्न 2.
उनके पास पहनने के लिए कितने कपड़े होते थे?
उत्तर :
उनके पास पहनने के लिए बहुत ही कम कपड़े होते थे। घर पर पहनने के लिए साधारण से दो-तीन जोड़े कपड़े तथा कहीं रिश्तेदार के घर जाने के लिए एक अच्छा सूट ही होता था जिसे धो बना कर बार-बार पहनते रहते थे। अन्य भाई-बहनों के कपड़े भी पहन लिए जाते थे। अपने चाचा जी, ताया जी के बच्चों के कपड़े भी पहन लेते थे।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

प्रश्न 3.
इसकी तुलना अपने साथ करें और बताएं कि आपके पास ज्यादा सुविधाएँ हैं या आपके बड़ों के पास थीं?
उत्तर :
हमारे पास अधिक सुविधाएँ हैं।

पृष्ठ-3

प्रश्न 1.
आप प्रतिदिन कितना समय टेलीविज़न देखते हैं?
उत्तर :
मैं प्रति-दिन एक घंटा टेलीविज़न देखता

प्रश्न 2.
घर के काम-काज में आप किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर :
मैं घर के सारे काम-काज में सहायता करता हूँ-जैसे; बर्तन मांजना, झाडू-पोछा लगाना, बिस्तर बिछाना, दूध गर्म करना आदि।

प्रश्न 3.
आप अपने दादा-दादी जी के साथ कितना समय बिताते हैं?
उत्तर :
मैं अपना अधिक समय लगभग 3-4 घण्टे अपने दादा-दादी के साथ बिताता हूँ।

पृष्ठ-5
प्रश्न 4.
ठीक शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें : (मशीनों, बड़े, सुविधाएँ, विज्ञान, देश, ज़रूरतें)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

(क) पहले परिवार बहुत …………………………………… होते थे।
(ख) पुराने समय में लोगों की …………………………………… कम होती थीं।
(ग) आजकल …………………………………… ने बहुत उन्नति कर ली है।
(घ) अपना …………………………………… अपना ही होता है।
(ङ) आजकल बहुत से काम …………………………………… के साथ हो जाते हैं।
(च) नई पीढ़ी को …………………………………… चाहिए।
उत्तर :
(क) बडे,
(ख) ज़रूरतें,
(ग) विज्ञान,
(घ) देश,
(ङ) मशीनों,
(च) सुविधाएँ।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) दादा जी के समय सिर्फ मिट्टी के खिलौने होते थे।
(ख) स्वतन्त्रता के पश्चात् शिक्षा का प्रसार हुआ
(ग) बच्चों को माता-पिता की देखभाल की ज़रूरत नहीं होती।
(घ) हमें टेलीविज़न कम देखना चाहिए।
(ङ) हमें अपने दादा-दादी के साथ समय व्यतीत करना चाहिए।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✓
(ग) ✗
(घ) ✓
(ङ) ✓

प्रश्न 6.
प्राचीन समय में बच्चों के खिलौने कैसे हुआ करते थे?
उत्तर :
प्राचीन समय में बच्चों के खिलौने मिट्टी के होते थे।

प्रश्न 7.
आजकल के नवयुवक और बच्चे कौन-सी सुविधाएँ चाहते हैं?
उत्तर :
कम्प्यूटर, नए मॉडल का मोबाइल फ़ोन, मोटर-साइकिल।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

पृष्ठ-6

प्रश्न 8.
कुछ नवयुवक दूसरे देशों में क्यों जाना चाहते हैं?
उत्तर :
उन्हें लगता है वहाँ जाकर अधिक धन कमा सकते हैं तथा उच्च स्तर का तथा सरल जीवन यापन कर सकेंगे।

प्रश्न 9.
संयुक्त परिवार में रहने के क्या लाभ होते हैं?
उत्तर :
संयुक्त परिवार में रहने से सभी काम बांट लिए जाते हैं तथा सभी की कमाई एक ही मुख्य व्यक्ति के पास एकत्र होती है। इस प्रकार थकावट भी नहीं होती तथा खर्चा भी अधिक नहीं होता है। बच्चों की देखभाल भी अच्छी प्रकार से हो जाती है। घर पर सदा ही कोई-न-कोई रहता ही है, कोई भी घर का सदस्य घर की चिन्ता किए बगैर कहीं भी आ-जा सकता है।

प्रश्न 10.
समय में परिवर्तन के साथ परिवारों में क्या परिवर्तन आ रहे हैं?
उत्तर :
पहले परिवार संयुक्त होते थे। इनमें दादा– दादी, चाचा-चाची, ताया-ताई तथा उनके बच्चे होते थे। तब परिवार में सदस्यों की संख्या 10-15 या अधिक होती थी। अब परिवार छोटे होते जा रहे हैं इनमें केवल माता-पिता तथा बच्चे ही होते हैं।

PSEB 5th Class EVS Guide बदलता वक्त-बदलता परिवार Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) ……………………………… परिवार में 8 से अधिक सदस्य होते हैं।
(क) संयुक्त
(ख) ईकाई
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) ईकाई

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

(ii) ……………………………… बच्चे सुरक्षित रहते हैं।
(क) इक्ट्ठे
(ख) संयुक्त परिवार में
(ग) सड़क पर
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) इक्ट्ठे

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
राजू ने अपनी गर्मी की छुट्टियाँ कहाँ व्यतीत की?
उत्तर :
उसने अपनी छुट्टियाँ दादा जी के गाँव में व्यतीत की।

प्रश्न 2.
राजू के दादा जी को कौन मिलने आया था?
उत्तर :
दादा जी के मित्र सरदार प्रताप सिंह।

प्रश्न 3.
पहले परिवार कैसे होते थे?
उत्तर :
पहले परिवार संयुक्त होते थे।

प्रश्न 4.
आजकल माता-पिता के पास बच्चों की देख-भाल का समय क्यों नहीं हैं?
उत्तर :
दोनों, माता तथा पिता को घर का खर्चा चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ती है उनके पास बच्चों की देखभाल का समय कम ही बचता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

प्रश्न 5.
आपको अपने दादा-दादी जी से उनके समय में प्रयोग होने वाले खिलौने तथा कपड़ों के बारे में जानकारी लेनी है। इसके लिए आप उनसे कैसे-कैसे प्रश्न पूछोगे? सोचो तथा कोई दो प्रश्न लिखें।
उत्तर :
(क) दादा जी जब आप छोटे थे तो किस प्रकार के खिलौनों से खेलते थे?
(ख) दादा जी, आपके पास कितने कपड़े होते थे? आप नए कपड़े कब-कब खरीदते थे?

3. रिक्त स्थान भरें :
(i) अब तो बच्चों ने …………………………. में दम कर रखा है।
(ii) राजू के दादी जी …………………………. पीढ़ी के थे।
(iii) बच्चे अपनी दुनिया में …………………………. रहते हैं।
(iv) नई पीढ़ी को हर हालत में …………………………. चाहिए।
उत्तर :
(i) नाक,
(ii) पुरानी,
(iii) मस्त,
(iv) सुविधाएँ।

4. ठीक/गलत
(i) पुराने समय में इच्छाओं की सीमा नहीं थी।
(ii) आजकल के बच्चे नये खिलौने खरीद कर खुश होते हैं।
(iii) आजकल औरतें अफ़सर बन कर काम कर रही हैं।
(iv) पुराने समय में संयुक्त परिवार को बढ़िया समझते थे।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) ठीक,
(iv) ठीक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

5. मिलान करें

(क) – (ख)
(i) दादा जी – (क) संयुक्त परिवार
(ii) आप – (ख) बुजुर्ग
(iii) कई परिवार के सदस्य इकट्ठे रहते हैं – (ग) इकाई परिवार
(iv) केवल माता-पिता तथा बच्चे रहते हैं। – (घ) नई पीढ़ी
(v) बच्चों द्वारा समय का प्रयोग – (ङ) टी०वी० देखना
उत्तर :
(i) (ख),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv) (ग),
(v) (ङ)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 1 बदलता वक्त-बदलता परिवार

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें’

प्रश्न 1.
दादा जी के संयुक्त परिवार के बारे में क्या विचार हैं?
उत्तर :
दादा जी संयुक्त परिवार को पसंद करते हैं। ऐसे परिवारों में बच्चे सुरक्षित रहते हैं तथा उनकी देखभाल ठीक प्रकार से हो जाती है। बड़े लोग बच्चों को कहानियाँ सुनाते हैं। संयुक्त परिवार में ताया जी तथा चाचा जी का रुतबा, पिता जी जैसा होता है।

प्रश्न 3.
आजकल के बच्चे अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं?
उत्तर :
आजकल के बच्चे आराम से रहना चाहते हैं। वे वीडियो गेम खेलते हैं, अपनी ज़िन्दगी में ही मस्त रहते हैं। वह बड़े लोगों की बातें सुनना पसंद नहीं करते। वे टी० वी० पर कार्टून आदि देखकर समय व्यतीत करते हैं।

Leave a Comment