PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

Punjab State Board PSEB 3rd Class Welcome Life Book Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Welcome Life Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB हमारा भोजन तथा पानी Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-2

क्रिया-1

प्रश्न 1.
घर में खाने-पीने की कौन-सी वस्तुएं खराब हो जाती हैं ?
उत्तर-

  • दूध
  • सब्जियाँ
  • फल
  • दलहन
  • चावल।

प्रश्न 2.
अगर भोजन खराब है यह कैसे पता चलता है ?
उत्तर-
भोजन खराब है इसका पता हमें गंध से, रंग में परिवर्तन से, स्वाद से और पैकेट या डिब्बाबंद भोजन के ऊपर लिखी तारीख से चलता है।

प्रश्न 3.
भोजन कैसे खराब होता है ?
उत्तर-
कीटाणु, कवक, बैकटीरिया और सूक्षम-जीवों द्वारा।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

पृष्ठ-3

प्रश्न 4.
खराब भोजन से क्या होता है ?
उत्तर-
खराब भोजन खाने से पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और पेचिश इत्यादि रोग हो सकते हैं।

प्रश्न 5.
क्या ध्यान में रखा जाना चाहिए ?
उत्तर-
कभी भी खराब भोजन न खाएं, हमें इसका ध्यान रखना चाहिए।

प्रश्न 6.
ब्रेड को फफूंदी कैसे लग जाती है ?
उत्तर-
हम एक ब्रेड के टुकड़े को गीला करते हैं और इसे कुछ दिनों के लिए एक बंद डिब्बे में रखते हैं और कुछ दिनों के बाद हम देखते हैं कि इसे फफूंदी लग जाती है।

मौखिक प्रश्न

1. बाज़ार का डिब्बाबंद/पैकट में भोजन खराब न हो, यह जांचने के लिए क्या देखोगे?
(क) पैकेट का रंग
(ख) पैकेट/डिब्बे का आकार
(ग) पैकेट पर लिखी तारीख
(घ) यह सभी।
उत्तर-
(ग) पैकेट पर लिखी तारीख।

2. जैसे ही आज सुखमन ने टिफिन खोला, उसने कहा, “आज तो लग रहा है कि सब्जी खराब हो गई है।” बताएं कि इस बात का सुखमन को कैसे पता चला कि सब्जी खराब हो गई ?
(क) देख कर
(ख) गंध से
(ग) रंग से
(घ) स्वाद से।
उत्तर-
(ख) गंध से ।

पृष्ठ-5

क्रिया-1
बच्चो, मक्खियों तथा उपरोक्त तस्वीर में दर्शाए भोजन के दूषित होने के अन्य कारणों के हल के लिए कुछ तस्वीरें नीचे दी गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर उचित हल अपने शब्दों में लिखें।
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 1
उत्तर-
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 2

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

पृष्ठ-6

क्रिया-2

उपरोक्त जानकारी के आधार पर याद रखने योग्य बातों की एक सूची तैयार करें।
उत्तर-

  1. भोजन को ढक कर रखना चाहिए।
  2. शौचालय का दरवाज़ा बंद होना चाहिए।
  3. हाथों को साफ़ पानी से धोना चाहिए।
  4. घर साफ़ होना चाहिए।
  5. भोजन को फ्रिज में रखकर ही खराब होने से बचाया जा सकता है।

आइए समझ जांचे

1. उपरोक्त जानकारी के अनुसार, भोजन के गंदा होने का मुख्य कारण क्या है ?
(क) खुले में किया गया मल
(ख) मक्खियां
(ग) पानी
(घ) पौधे।
उत्तर-
(ख) मक्खियां।

2. भोजन को मक्खियों से बचाने के लिए क्या करना चाहिए ?
(क) मक्खियों को मार दिया जाना चाहिए।
(ख) भोजन को ढक कर रखना चाहिए।
(ग) मल शौचालय में करना चाहिए।
(घ) (क) और (ग) दोनों।
उत्तर-
(ख) भोजन को ढक कर रखना चाहिए।

पृष्ठ-8

क्रिया-1

अमित अपने शिक्षक द्वारा दिए गए होमवर्क के बारे में दादा जी से बात कर रहा है। दादा जी की सलाह के साथ एकत्र की गई जानकारी नीचे दी गई तालिका में भरी जानी है। दादा जी ने उसे क्या बताया होगा ?

पानी के स्त्रोतों के नाम खराब होने का कारण
1. नदी गंदगी फेंकने से
2. तलाब गंदगी फेंकने से
3. कुआँ गंदगी फेंकने से
4. नलकूप सही तरीके से प्रयोग न करने से
5. दरिया फैक्टरी का गंदा रसायन फेंकने से

पृष्ठ-9

क्रिया-2

शिक्षक द्वारा दिए गए पानी के प्रदूषण के कारणों के आधार पर बताएँ कि पानी के प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं ?
उत्तर-

  • पानी को ढक कर रखें।
  • पानी में गंदगी, कचरा न फेंके।
  • तालाब में जानवरों को न नहलाएं।
  • फैक्टरी के गंदे रसायनों से बचाएं।

मौखिक प्रश्न

1. आप पानी के दूषित होने का अनुमान कैसे लगा सकते हैं ?
(क) इसके रंग से
(ख) इसके स्वाद से
(ग) इसकी गंध से
(घ) इन सभी से।
उत्तर-
(घ) इन सभी से।

2. पानी के प्रदूषण का प्राकृतिक कारण क्या है ?
(क) कचरा
(ख) फैक्टरी का गंदा पानी
(ग) मल-मूत्र
(घ) धूल-मिट्टी।
उत्तर-
(घ) धूल-मिट्टी।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

पृष्ठ-11

प्रश्न 1.
पानी कहीं समाप्त न हो जाए’ इस कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर-
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि नलों और टंकियों को भरने के लिए चलने वाले पम्पों ने हमारे नलकूपों से सारा पानी खींच लिया है। वास्तव में मनुष्य ने अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है और पानी के स्तर को नीचा किया है।

पृष्ठ-12

मौखिक

प्रश्न 1.
पानी कैसे बचाया जा सकता है ?
(क) बाल्टी में डालकर।
(ख) पानी का उपयोग संभल कर करने से
(ग) पानी का उपयोग न करने से
(घ) इन सभी के साथ।
उत्तर-
(ख) पानी का उपयोग संभल कर करने से।

2. आपको क्या लगता है कि पानी खत्म हो जाएगा ?
(क) पानी के साथ खेलकर
(ख) कपड़े धोने से
(ग) धूप के साथ
(घ) व्यर्थ में गंवा कर।
उत्तर-
(घ) व्यर्थ में गंवा कर।

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB हमारा भोजन तथा पानी Important Questions and Answers

(i) बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. अवतार स्कूल क्यों नहीं आया ?
(क) दस्त, उल्टियां और बुखार के कारण
(ख) वह घूमने जा रहा था
(ग) उसे घर पर कुछ काम था
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) दस्त, उल्टियां और बुखार के कारण।

2. खाना कैसे खराब होता है ?
(क) कीटाणु, कवक और बैक्टीरिया से
(ख) फ्रिज में रखने से
(ग) भोजन को ढक कर रखने से
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(क) कीटाणु, कवक और बैक्टीरिया से।

3. पानी कैसे गंदा होता है ?
(क) टैंकी को कई दिनों से साफ न करने से।
(ख) यदि पाइप सही लगा हो।
(ग) पानी को छूने से।
(घ) पानी का सही उपयोग करने से।
उत्तर-
(क) टैंकी को कई दिनों से साफ़ न करने से।

(ii) एक वाक्य से छोटे उत्तरों वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
हमें गन्दा पानी पीना चाहिए ?
उत्तर-
नहीं, हमें गन्दा पानी नहीं पीना चाहिए।

प्रश्न 2.
पानी के गन्दा होने का प्राकृतिक कारण क्या है ?
उत्तर-
धूल-मिट्टी।

प्रश्न 3.
पानी है जीवन का अनमोल रत्न, क्या यह सही है ?
उत्तर-
बिल्कुल सही है।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

प्रश्न 4.
पानी को कैसे बचाया जा सकता है ?
उत्तर-
व्यर्थ न गंवा कर।

(iii) रिक्त स्थान भरें :

1. भोजन दूषित होने का कारण …………………………. भी होता है।
उत्तर-
मक्खियाँ,

2. मक्खियां हमें …………….. कर सकती
उत्तर-
बीमार,

3. ……………………. करती आईं मक्खियां।
उत्तर-
भी-भी,

4. पानी को ………………….. रखो ।
उत्तर-
ढक कर,

5. पानी के स्रोत ………………….. हैं।
उत्तर-
नदी, तालाब, दरिया।

(iv) दिमागी कसरत :
1.
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 4
उत्तर
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 5

2.
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 6
उत्तर
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 7

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी

(v) बड़े उत्तर वाला प्रश्न :

प्रश्न-दूषित पानी पीने से बहुत-सी बीमारियाँ कैसे होती हैं ?
उत्तर-
दूषित पानी पीने से कई बीमारियाँ हो सकती हैं; जैसे कि :
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 1 हमारा भोजन तथा पानी 8

Leave a Comment