PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 3 मोर

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 3 मोर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 मोर

Hindi Guide for Class 3 PSEB मोर Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ-

1. मोर अपनी खुशी कैसे प्रकट करता है ?
उत्तर-
मोर अपनी खुशी नाचकर प्रकट करता

2. मोर और मोरनी के रंग-रूप में क्या अन्तर होता है ?
उत्तर-
मोर और मोरनी के रंग-रूप में काफ़ी अन्तर होता है। मोर के सिर पर सुन्दर कलगी होती है। इसकी गर्दन चमकीली और गहरे नीले रंग की होती है। इसके पंख लम्बे और रंगीन होते हैं। मोरनी का रंग भूरा होता है। उसका रंग मोर की तरह चमकीला और आकर्षक नहीं होता है।

3. मोर को नदी या झील के किनारे रहना क्यों पसन्द है ?
उत्तर-
मोर को गर्मी और प्यास बहुत सताती है, इसीलिए मोर को नदी या झील के किनारे रहना पसन्द है।

4. मोर का प्रिय आहार क्या है ?
उत्तर-
मेंढक और साँप, मोर का प्रिय आहार है।

5. मानव समाज के लिए यह उपयोगी कैसे है ?
उत्तर-
मोर साँप, मेंढक, कीड़े-मकौड़े आदि हानिकारक जीव-जन्तुओं को खाकर सफाई का कार्य है।

6. मोरनी अंडे कहाँ देती है ?
उत्तर-
मोरनी ज़मीन पर या झाड़ी में अंडे देती है।

7. भारत में मोर कहाँ-कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर-
भारत में मोर राजस्थान, ब्रजभूमि तथा चित्रकूट के आसपास पाए जाते हैं।

II. वाक्य बनाओ

राष्ट्रीय-पक्षी, सुन्दर कलगी, रंगीन पंख, प्रिय आहार, रंग रूप, जीव-जन्तु।
उत्तर-

  • राष्ट्रीय-पक्षी-मोर हमारा राष्ट्रीयपक्षी है।
  • सुन्दर कलगी-मोर के सिर पर सुन्दर कलगी होती है।
  • रंगीन पंख-मोर के रंगीन पंख बहुत आकर्षक होते हैं।
  • प्रिय आहार-साँप और मेंढक मोर के प्रिय आहार हैं।
  • रंग-रूप-मोर और मोरनी के रंग-रूप में बहुत अन्तर होता है।
  • जीव-जन्तु-मोर हानिकारक जीव-जन्तु को खाकर सफ़ाई का काम करता है।

III. वाक्य पूरे करो

1. मोर के पंख …………………………. और …………………………. होते हैं।
उत्तर-
मोर के पंख लम्बे और रंगीन होते हैं।

2. बादलों के गरजने पर यह ज़ोर-ज़ोर से …………………………. लगता है।
उत्तर-
बादलों के गरजने पर यह ज़ोर-ज़ोर से कूकने लगता है।

3. …………………………. और …………………………. इसका प्रिय आहार है।
उत्तर-
साँप और मेंढक इसका प्रिय आहार है।

4. इसके पैर …………………………. होते हैं।
उत्तर-
इसके पैर भद्दे होते हैं।

5. अफ्रीका का …………………………. मोर संसार भर में प्रसिद्ध है।
उत्तर-
अफ्रीका का सफ़ेद मोर संसार भर में प्रसिद्ध है।

IV. समान अर्थ वाले शब्द लिखो

बादल = ………………………………….. |
पंख = ………………………………….. |
साँप = ………………………………….. |
घोंसला = ………………………………….. |
आकाश = ………………………………….. |
पक्षी = ………………………………….. |
पेड़ = ………………………………….. |
मेंढक = ………………………………….. |
पैंर = ………………………………….. |
उत्तर-
समानार्थक शब्द
(i) बादल = मेघ, घन।
(ii) पंख = पर, पक्ष।
(iii) साँप = भुजंग, फणिधर।
(iv) घोंसला = नीड़, बसेरा।
(v) आकाश = आसमान, गगन।
(vi) पक्षी = खग, विहग।
(vii) पेड़ = वृक्ष, विटप।
(viii) मेंढक = दादुर, जलचर।
(ix) पैर = पाँव, चरण।

V. लिंग बदलो

मोर = मोरनी।
शेर = ……………………………… |
ऊँट = ……………………………… |
सिंह = ……………………………… |
हाथी = ……………………………… |
उत्तर-
पुल्लिग स्त्रीलिंग
(i) मोर = मोरनी।
(ii) शेर = शेरनी।
(iii) ऊँट = ऊँटनी |
(iv) सिंह = सिंहनी।
(v) हाथी = हथिनी।

VI. पढ़ो, समझो और लिखो

रंग = रंगीला।
चमक = चमकीला।
ज़हर = जहरीला।
उत्तर-
उपरोक्त रंगीला, चमकीला और जहरीला विशेषण शब्द हैं।

VII. दिए गए शब्दों में से पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्द छाँट कर अलग-अलग लिखो।

मोर, सिर, बन्दूक, साँप, कीड़े-मकौड़े, मोरनी, पक्षी, गर्दन, कलगी, पंख, आकाश, बादल, नदी, झील, मानव, दाने, घास-फूस, बीज, पेड़, घोंसला, झाड़ी, पैर।
उत्तर-
पुल्लिग शब्द  स्त्रीलिंग शब्द
मोर – बन्दूक
सिर – मोरनी
साँप – पक्षी
कीड़े-मकौड़े – गर्दन
पंख – कलगी
आकाश
बादल
मानव – नदी
दाने – झील
बीज
घास-फूस – झाड़ी
पेड़
पैर
घोंसला |

VIII. चित्र देखकर पाँच वाक्य लिखो

1. ………………………………………
2. ……………………………………..
3. ……………………………………..
4. ……………………………………..
5. ……………………………………..
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 3 मोर 1
उत्तर-
1. मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
2. इसके पंख सुन्दर होते हैं।
3. इसके पंख लम्बे और रंगीन होते हैं।
4. मोर का प्रिय आहार साँप और मेंढक हैं।
5. इसके पैर बहुत भद्दे होते हैं।
मोर है पक्षी प्यारा-प्यारा
यही है राष्ट्रीय पक्षी हमारा।

अध्यापन निर्देश-
1. अध्यापक बच्चों को यह भी बताएँ कि श्री कृष्ण अपने माथे पर मोर पंख को मुकुट के रूप में लगाते थे।
2. मोर को मयूर, ताऊस, मुरैला आदि नामों से भी जाना जाता है।

मोर Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

वर्षा ऋतु में जब आकाश बादलों से ढक जाता है तो आपने खेतों में मोर को अपने पंख फैला नाचते हुए अवश्य देखा होगा। वह नाचकर अपनी खुशी प्रकट करता है। इसकी सुन्दरता को देखकर ही सन् 1963 में इसे हमारा राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। भारत के साथ-साथ म्यांमार और कांगो का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर है। – पक्षियों में मोर सबसे सुन्दर पक्षी है। इसके सिर पर सुन्दर कलगी होती है। इसकी गर्दन चमकीली और गहरे नीले रंग की होती है इसके पंख लम्बे और रंगीन होते हैं। मोरनी की तुलना में मोर अधिक सुन्दर होता है। मोरनी का रंग भूरा होता है और उसका रंग मोर के समान चमकीला नहीं होता।

मोर को प्यास अधिक लगती है इसीलिए नदी या झील आदि के पास रहना उसे अच्छा लगता है। मेंढक और साँप, मोर का प्रिय भोजन है। जहाँ पर मोर रहता है वहाँ पर साँप नहीं होता। मोर अपना | घोंसला पेड पर नहीं बनाता। मोरनी अक्सर ज़मीन | पर या किसी झाड़ी में अंडे देती है। मोर जितना सुन्दर पक्षी है, उसके पैर उतने ही भद्दे होते हैं। भारत में मोर अधिकतर राजस्थान, उत्तर-प्रदेश के मथुरा, वृंदावन तथा चित्रकूट के इलाकों में अधिक पाया जाता है। भारत के अलावा श्रीलंका, बर्मा और अफ्रीका में भी ये काफ़ी मात्रा में पाए जाते राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण भारत सरकार ने मोर को पकड़ने, मारने और कैद करने पर रोक लगा रखी है।

कठिन शब्दों के अर्थ

→ जगत् = संसार।
→ वर्षा-ऋतु = बरसात का मौसम।
→ आकाश = आसमान।
→ राष्ट्रीय = राष्ट्र का।
→ अपेक्षा = तुलना में।
→ कलगी = मोर के सिर की चोटी, ताज।
→ चमकीली = चमकदार।
→ क्षेत्रों = इलाकों।
→ प्रिय = प्यारा।
→ कूकना = कूजना, मधुर ध्वनि करना।
→ आहार = भोजन।
→ हानिकारक = हानि (नुकसान) पहुँचाने वाले।
→ उपयोगी = लाभकारी।
→ घोंसला = पक्षियों के रहने का स्थान।
→ मस्त = मग्न, लीन।
→ छटा = शोभा।
→ कुरूप = भद्दे ।
→ अधिकांश = अधिकतर।
→ अधिक = ज्यादा।
→ काफ़ी = बहुत अधिक।
→ संसार = जगत्, दुनिया।
→ रोक = पाबन्दी, मनाही।

Leave a Comment