PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 4 छुक-छुक करती आई रेल

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 4 छुक-छुक करती आई रेल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 4 छुक-छुक करती आई रेल

Hindi Guide for Class 3 PSEB छुक-छुक करती आई रेल Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. पहले रेलगाड़ी किससे चलती थी ?
उत्तर-
पहले रेलगाड़ी भाप से चलती थी।

2. रेलगाड़ी का पुराना रूप कहाँ देखा जा सकता है ?
उत्तर-
रेलगाड़ी का पुराना रूप कालका-शिमला मार्ग पर देखा जा सकता है।

3. रेलगाड़ी एकता का सन्देश कैसे देती है ?
उत्तर-
रेलगाड़ी में सभी जाति और धर्मों के लोग, अमीर-ग़रीब आदि सभी एक साथ बैठ कर सफर करते हैं। यह सभी को मानवता का पाठ पढ़ाती हुई एकता का सन्देश देती है।

4. शरारती लोग रेलगाड़ी को क्या हानि पहुँचाते हैं ?
उत्तर-
शरारती लोग रेलगाड़ी की सीटों को फाड़ देते हैं, गाड़ी में लगे बल्ब तोड़ते हैं और बिना कारण जंजीर खींच कर गाड़ी को रोक कर हानि पहुँचाते हैं।

5. मैट्रो रेल कैसी होती है ?
उत्तर-
आजकल कोलकाता और दिल्ली जैसे महानगरों में मैट्रो रेल चल रही है। सारी गाड़ी ए० सी० युक्त होती है। बहुत तेज़ गति से चलने वाली यह गाड़ी पलक झपकते आती है और पलक झपकते | ही चली जाती है।

6. हरी झंडी दिखाने वाले को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
हरी झंडी दिखाने वाले को ‘गार्ड’ कहते

7. मालगाड़ी में क्या-क्या सामान ढोया जाता
उत्तर-
मालगाड़ी में कोयला, लोहा, पेट्रोलियम तथा खाने-पीने आदि का सामान तथा और भी सामान ढोया जाता है।

II. वाक्य पूरे करो

1. मैं ………………… की शान हूँ।
उत्तर-
मैं भारत की शान हूँ।

2. तुम्हारे सिर पर यह …………………… सी क्या है ?
उत्तर-
तुम्हारे सिर पर यह कलगी-सी क्या है ?

3. सारी गाड़ी एकदम ……………………………… ।
उत्तर-
सारी गाड़ी एकदम ए० सी०।

4. ……………………….. झण्डी दिखाने पर ठहरती हूँ।
उत्तर-
लाल झण्डी दिखाने पर ठहरती हूँ।

5. …………………………. झण्डी दिखाने पर चल पड़ती
उत्तर-
हरी झण्डी दिखाने पर चल पड़ती हूँ।

III. वाक्य बनाओ

(i) हवा से बातें करना = बहुत तेज़ दौड़ना।
(ii) सीना गर्व से फूल जाना = गौरव अनुभव करना।
(iii) पलक झपकना = उसी क्षण, तत्काल।
(iv) लेने के देने पड़ जाना = लाभ की बजाय हानि होना।
(v) मजा किरकिरा करना = खुशी में दुःख या पीड़ा की बात होना।
उत्तर-
(i) हवा से बातें करना = बहुत तेज़ दौड़ना-रेलगाड़ी हवा से बातें करती जाती है।
(ii) सीना गर्व से फूल जाना = गौरव अनुभव करना-पुत्र को राष्ट्रपति से ईनाम पाने का समाचार सुन कर पिता का सीना गर्व से फूल गया।
(iii) पलक झपकना = उसी क्षण, तत्कालपलक झपकते ही रानी का घोड़ा पहाड़ से कूद गया।
(iv) लेने के देने पड़ जाना = लाभ की बजाय हानि होना-चित्तौड़ पर आक्रमण करके मुग़लों को लेने के देने पड़ गए। |
(v) मजा किरकिरा करना = खुशी में दुःख या | पीड़ा की बात होना-कुछ लोगों ने शराब पीकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया जिससे विवाह का सारा मज़ा किरकिरा हो गया।

IV. पढ़ो, समझो और लिखो

(क)
(i) इतिहास + इक = ऐतिहासिक
(ii) धर्म + इक = …………
(iii) दिन + इक = …………
(iv) विज्ञान + इक = ……

(ख) (i) सुन्दर + ता = सुन्दरता
(ii) मानव + ता = …………………….
(iii) निकट + ता = ………………..
(iv) भारतीय + ता = …………………………

(ग) रंग-रूप = रंग और रूप
जाति-धर्म = ………………………………
अमीर-ग़रीब = ………………………..
गर्मी-सर्दी = …………………………..
माता-पिता = …………………………
उत्तर-
(क) इक’ प्रत्यय लगाकर बनाए गए शब्द
(i) इतिहास + इक = ऐतिहासिक।
(ii) धर्म + इक = धार्मिक।
(iii) दिन + इक = दैनिक।
(iv) विज्ञान + इक = वैज्ञानिक

(ख) ‘ता’ प्रत्यय लगाकर बनाए गए शब्द
(i) सुन्दर + ता = सुन्दरता।
(ii) मानव + ता = मानवता।
(iii) निकट + ता = निकटता।
(iv) भारतीय + ता = भारतीयता।

(ग) योजक चिह्न (-) के स्थान पर योजक शब्द का प्रयोग
(i) रंग-रूप = रंग और रूप।
(ii) जाति-धर्म = जाति और धर्म।
(iii) अमीर-गरीब = अमीर और गरीब।
(iv) गर्मी-सर्दी = गर्मी और सर्दी।
(v) माता-पिता = माता और पिता।

V. विराम चिह्न पहचानो मैं रेलगाड़ी हूँ ।

मैं रंग-रूप, जाति-धर्म, अमीर-गरीब का भेद नहीं मानती।
तुम्हारे सिर पर यह कलगी-सी क्या है ?
उत्तर-
विराम चिह्न
(i) मैं रेलगाड़ी हूँ। (पूर्ण विराम)
(ii) मैं रंग-रूप, जाति-धर्म, अमीर-गरीब का भेद नहीं मानती। (अल्प-विराम)
(iii) तुम्हारे सिर पर यह कलगी-सी क्या है ? (प्रश्नवाचक)

VI. अन्तर समझो

समान = बराबर = हम सब समान हैं।
सामान = चीजें = मैंने अपना सामान गाड़ी में रख लिया है।
सीना = छाती = देश सेवा करते हुए मेरा सीना गर्व से फूल जाता है।
सीना = सिलना = मैंने कपड़े सीना सीख लिया.
उत्तर-
निर्देश-उपरोक्त शब्द समान रूप से उच्चारण होने वाले लेकिन भिन्न-भिन्न अर्थ वाले शब्द-युग्म हैं।

VII. समझो

टिकट खिड़की, रेलगाड़ी, टिकट-बाबू, मैट्रो गाड़ी, रेल-भाड़ा।
उत्तर-
उपरोक्त शब्द अंग्रेजी भाषा और देशज भाषा के मेल से बने शब्द हैं। ऐसे शब्दों को संकर शब्द कहते हैं।
अंग्रेज़ी शब्द देशज शब्द
खिड़की रेल
गाड़ी टिकट मैट्रो
गाड़ी रेल
भाड़ा।

VIII. चित्र देखकर पाँच वाक्य लिखो

1. ………………………………………
2. ……………………………………..
3. ……………………………………..
4. ……………………………………..
5. ……………………………………..

उत्तर-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 4 छुक-छुक करती आई रेल 1

(i) रेलगाड़ी स्टेशन पर खड़ी है।
(ii) कुली ने सिर पर सामान उठा रखा है।
(iii) कुली ने लाल रंग की कमीज़ पहनी है।
(iv) कुली के कंधे पर अंगोछा है।
(v) प्लेटफार्म पर सामान पड़ा है।

छुक-छुक करती आई रेल Summary & Translation in Hindi

कठिन शब्दों के अर्थ

→ परवाह = चिन्ता।
→ निकट = पास।
→ परेशान = दुखी।
→ वातावरण = आसपास की परिस्थिति।
→ दूषित = गंदा।
→ सुडौल = मज़बूत ।
→ इतराती = अकड़ती, घमंड करती।
→ मार्ग = रास्ता।
→ त्याग = छोड़।
→ मालगाड़ी = केवल सामान आदि लाद कर ले जाने वाली गाड़ी।
→फौलादी = फौलाद (कड़ा लोहा) से बना हुआ।
→ कलगी = सिर की चोटी, ताज ।
→ उपकरण = साधन, सामग्री, यन्त्र।
→ सम्पर्क = लगाव, सम्बन्ध, मेल।
→ ठहराव = रुकने का स्थान।
→ मजा किरकिरा करना = मज़ा खराब करना।
→ सिग्नल = इशारा।
→ प्लेटफार्म = रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहरने का स्थान।

Leave a Comment