PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 2 अपना काम स्वयं करो

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 2 अपना काम स्वयं करो Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 2 अपना काम स्वयं करो

Hindi Guide for Class 3 PSEB अपना काम स्वयं करो Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. चिड़िया अपने बच्चों के साथ कहाँ रहती थी ?
उत्तर-
चिड़िया अपने बच्चों के साथ गेहूँ के खेत में रहती थी।

2. गेहूँ पकने पर किसान क्या करता है ?
उत्तर-
गेहूँ पकने पर किसान उन्हें काटता है।

3. जब गेहूँ काटने कोई नहीं आया तो किसान ने क्या किया ?
उत्तर-
जब गेहूँ काटने कोई नहीं आया तो किसान ने स्वयं ही फ़सल काटने का फैसला किया।

4. चिड़िया ने क्यों सोचा कि अब उसे खेत से उड़ जाना चाहिए ?
उत्तर-
चिड़िया ने जब सुना कि किसान खुद अपने बेटे के साथ फ़सल काटने आ रहा है तो उसने सोचा कि अब फ़सल अवश्य कट जाएगी इसलिए उसने सोचा कि अब उसे खेत से उड़ जाना चाहिए।

II. पढ़ो, समझो और लिखो

मिठाई = मिठाइयाँ।
दवाई = ………………………….
सलाई = ………………………….
रजाई = ………………………….
मक्खी = ………………………….
बिल्ली = ………………………….
सब्जी = ………………………….
पत्ती = ………………………….।
उत्तर-
एकवचन    बहवचन
(i) मिठाई = मिठाइयाँ।
(ii) दवाई = दवाइयाँ।
(iii) सलाई = सलाइयाँ।
(iv) रजाई = रजाइयाँ।
(v) मक्खी = मक्खियाँ।
(vi) बिल्ली = बिल्लियाँ।
(vii) सब्जी = सब्जियाँ।
(viii) पत्ती = पत्तियाँ।

III. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो। पौधा, गेहूँ, तीन, दाना, स्वयं।

(क) गेहूँ के खेत में चिड़िया अपने ……………………….. बच्चों के साथ रहती थी।
उत्तर-
गेहूँ के खेत में चिड़िया अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।

(ख) उनकी माँ …………………………… लाने बाहर गई हुई थी।
उत्तर-
उनकी माँ दाना लाने बाहर गई हुई थी।

(ग) किसान अपने पड़ोसियों से ………………………….. कटवाएगा।
उत्तर-
किसान अपने पड़ोसियों से गेहूँ कटवाएगा।

(घ) किसान ने एक ………………………….. अपने बेटे को दिखाया।
उत्तर-
किसान ने एक पौधा अपने बेटे को दिखाया।

(ङ) कल हम ………………………….. गेहूँ काटेंगे।
उत्तर-
कल हम स्वयं गेहूँ काटेंगे।

IV. वाक्य बनाओ किसान, बच्चे, गेहूँ, पौधे, पड़ोसी।

(i) किसान-किसान हल चलाता है।

(ii) बच्चे-बच्चे स्कूल जाते हैं।

(iii) गेहूँ-गेहूँ की फ़सल पक गई है।

(iv) पौधे–माली पौधों को पानी देता है।

(v) पड़ोसी-राम मेरा पडोसी है।

V. वाक्यों को पढ़ो, समझो और लिखो

1. चिड़िया ने कहा
चिड़ियों ने कहा।
उत्तर-
चिड़ियों ने कहा।

2. वह अपने पड़ोसी से गेहूँ कटवाएगा।
वह अपने …………………… से गेहूँ कटवाएगा।
उत्तर-
वह अपने पड़ोसियों से गेहूँ कटवाएगा।

3. कल मैं अपने भाई को ज़रूर भेजूंगा।
कल मैं अपने …………………… को ज़रूर भेजूंगा।
उत्तर-
कल मैं अपने भाइयों को ज़रूर भेजूंगा।

4. किसान ने गेहूँ काटा।
…………………… ने गेहूँ काटा।
उत्तर-
किसानों ने गेहूँ काटा।

5. खेत में पानी लगा दो।
…………………… में पानी लगा दो।
उत्तर-
खेतों में पानी लगा दो।
निर्देश- उपरोक्त वाक्यों में बहुवचन का प्रयोग हुआ है।

VI. दिए गए शब्द संकेतों की सहायता से प्रत्येक के लिए तीन-तीन पंक्तियाँ लिखो –

1. ………………………………………
2. ……………………………………..
3. ……………………………………..

उत्तर-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 2 अपना काम स्वयं करो 1

1. चिड़िया और उसके तीन छोटे बच्चे एक घोंसले में हैं।
2. तीनों बच्चे छोटे हैं।
3. चिड़िया अपने बच्चों को देख रही है।

1. ………………………………………
2. ……………………………………..
3. ……………………………………..

उत्तर-

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 2 अपना काम स्वयं करो 2
1. किसान खेतों में हल चला रहा है।
2. दो बैल हल जोत रहे हैं।
3. किसान के हाथ में डण्डा है।

VII. रेखा खींचकर समान अर्थ वाले शब्दों को मिलाओ

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 2 अपना काम स्वयं करो 3
उत्तर-
समानार्थक शब्द
खेत → कृषि क्षेत्र।
पौधा → बूटा।
माँ → जननी।
बेटा → सुत।
किसान → काश्तकार।
चिड़िया → गौरेया।
गेहूँ → कनक।
शाम → संध्या।
भाई → भ्राता

अपना काम स्वयं करो Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

गेहूँ के खेत में एक चिड़िया अपने तीन छोटेछोटे बच्चों के साथ रहती थी। गेहूँ के पौधे काफ़ी बड़े थे इसलिए चिड़िया और उसके बच्चों को कोई देख नहीं सकता था। चिड़िया जब बाहर चली जाती | तो छोटे बच्चे वहीं खेलते रहते। कुछ दिन बीतने पर गेहूँ के पौधे और भी बड़े हो | गए। चिड़िया के बच्चे भी कुछ बड़े हो गए थे, लेकिन अभी भी वे उड़ नहीं सकते थे। एक दिन जब माँ चिड़िया बच्चों के लिए दाना लाने गई तो | बाहर खेलते हुए बच्चों ने देखा कि किसान और | उसका बेटा बातें करते हुए उधर ही आ रहे हैं। | उन्होंने सुना किसान अपने बेटे को कह रहा था “देखो अब गेहूँ पकने लगी है। हम अपने पड़ोसियों | से कहकर इन्हें कटवा लेंगे।” किसान की बात | सुनकर बच्चे डर गए। जब उनकी माँ चिड़िया लौट कर आई तो बच्चों ने सारी बातें उसे बताई। माँ ने सारी बात सुनकर कहा कि डरो मत उसके पड़ोसी गेहूँ काटने नहीं आएँगे। हम अभी यही रहेंगे। – तीन दिन बीत गए, लेकिन गेहूँ काटने कोई नहीं आया। अगले दिन जब चिड़िया बाहर गई तब किसान और उसका बेटा फिर खेत पर आए। किसान ने कुछ पौधों को हाथ में लेकर कहा, “पड़ोसी तो आए नहीं। इन्हें काटने के लिए मैं कल अपने भाइयों को ज़रूर भेजूंगा।”

जब शाम को चिड़िया बच्चों के लिए खाना लेकर आई तो बच्चों ने उसे सारी बात बता दी। चिड़िया ने कहा, “डरो मत, उसके भाई भी नहीं आयेंगे।” अगले दिन भी जब गेहूँ काटने कोई नहीं आया तो शाम को किसान और उसका बेटा फिर खेत पर आए। किसान ने कहा, “भाइयों ने भी हमारे गेहूँ नहीं काटे। अब कल हम स्वयं इन्हें काटेंगे।” जब चिड़िया ने बच्चों के मुँह से किसान की बात सुनी तो उसने कहा, “अब हमें यहाँ से किसी दूसरी जगह चल देना चाहिए। अब तो तुम उड़ भी सकते हो।” अगले दिन किसान और उसका बेटा स्वयं गेहूँ काटने आए, परन्तु चिड़िया और उसके बच्चे उनके आने से पहले ही उड़ गए थे।

कठिन शब्दों के अर्थ

गेहूँ = कनक।
स्वयं = अपने आप, खुद।
पड़ोसियों = पास में रहने वाले लोग।
चिल्लाना = ज़ोर-ज़ोर से बोलना/चीखना।
जरूर = अवश्य।

Leave a Comment