PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 19 शिष्टाचार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 19 शिष्टाचार

Hindi Guide for Class 3 PSEB शिष्टाचार Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ।

I. बताओ

1. शिष्टाचार क्या होता है ?
उत्तर-
दूसरे लोगों के साथ सभ्य और अच्छा व्यवहार ही शिष्टाचार है।

2. शिष्ट व्यक्तियों से जब कोई गलती हो जाती है तो वे क्या करते हैं ?
उत्तर-
शिष्ट व्यक्तियों से जब कोई गलती हो जाती है तो वे खेद प्रकट करते हुए सहज ही अपनी गलती स्वीकार करते हैं।

3. स्कूल बस में किस तरह चढ़ना और उतरना चाहिए ?
उत्तर-
स्कूल बस में चढ़ते और उतरते समय धक्का मुक्की नहीं करनी चाहिए बल्कि लाइन बनाकर चढ़ना और उतरना चाहिए।

4. कक्षा में किस तरह बैठना चाहिए ?
उत्तर-
कक्षा में सीधा और ध्यानपूर्वक बैठना चाहिए।

5. प्रार्थना सभा में हमें कैसे खड़े होना चाहिए ?
उत्तर-
प्रार्थना सभा में हमें पंक्ति बनाकर तथा हाथ जोड़कर खड़े होना चाहिए।

II. सही शब्द चुनो और वाक्य पूरे करो

कृपया, मिलकर, झूठ, क्षमा, पंक्ति

1. अपनी गलती मान लेने वाले को ………….. कर देना चाहिए।

2. अच्छे बच्चे किसी से कोई चीज़ माँगते समय …………….. शब्द का प्रयोग करते हैं।

3. अच्छे बच्चे सबसे ………………… रहते हैं।

4. हमें …………… नहीं बोलना चाहिए।

5. हमें प्रार्थना सभा में ………………. बनाकर चलना चाहिए।
उत्तर-
(1) क्षमा
(2) कृपया
(3) मिलकर
(4) झूठ
(5) पंक्ति ।

III. सही शब्दों के जोड़े मिलाओ

माँगी वस्तु मानना
हाथ बैठना।
प्रणाम सुनना
धीरे रखना
शान्तिपूर्वक बोलना।
ध्यानपूर्वक जोड़ना
सफ़ाई लौटाना
आज्ञा करना

उत्तर-

माँगी वस्तु लौटाना।
हाथ जोड़ना।
प्रणाम करना।
धीरे बोलना।
शान्तिपूर्वक बैठना।
ध्यानपूर्वक सुनना।
सफ़ाई रखना।
आज्ञा बैठना

IV. श्रुत लेख
धन्यवाद, व्यवहार, वापिस, पेंसिल, अहसास, धक्कामुक्की, उंगलियाँ, शिकायत, शिष्टाचार, उत्तर, बिल्कुल।
उत्तर-
विद्यार्थी इन शब्दों को अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखने का अभ्यास करें।

V. संयुक्त अक्षर से नया शब्द बनाओ –

शब्द संयुक्त अक्षरनया शब्द
अक्सर क्स बक्सा
तुम्हारी म्ह ……………………………………..
व्यवहार व्य ……………………………………..
छुट्टी दद ……………………………………..
जल्दबाजी ल्द ……………………………………..
धक्का क्क ……………………………………..

उत्तर –

 शब्द संयुक्त अक्षर नया शब्द
(i) अक्सर क्स बक्सा ।
(ii) तुम्हारी म्ह लम्हें।
(iii) व्यवहार व्य व्यापार।
(iv) छुट्टी दद भट्टी।
(v) जल्दबाजी ल्द हल्दी।
(vi) धक्का क्क पक्का ।

चौकोर खाने में दिए गए शब्दों/ शब्दांशों की सहायता से समान अर्थ वाले शब्दों को लिखो। बाएँ से दाएँ –

1. मौका
3. बिना कुछ कहे सुने अर्थात् मौन रहकर
7. अन्दर का विपरीत शब्द
4. स्कूल।

ऊपर से नीचे
1. पढ़ाने वाला
2. कृपा करके
5. बहानेबाज़ी
6. जिसे स्कूल में चपड़ासी बजाता है।
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार 1
उत्तर
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार 2

शिष्टाचार Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

सभ्य आचरण और अच्छा व्यवहार ही शिष्टाचार कहलाता है। जीवन में इसका बहुत महत्त्व है। बातचीत करते समय सभी को एक-दूसरे से शिष्टाचार से बात करनी चाहिए। छोटों को बड़ों से और बड़ों को छोटों से बात करते समय शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी से कोई वस्तु लेनी हो तो कृपया’ शब्द का प्रयोग करें और जब वस्तु मिल जाए तो ‘धन्यवाद’ करना चाहिए। किसी से कोई चीज़ लेकर उसे वापिस न करना, टालमटोल करना, झूठ बोलना और किसी की कोई चीज़ चुराना, बुरी बातें हैं। अपनी गलती को मान लेना शिष्टाचार की मुख्य निशानी है।

छुट्टी या आधी छुट्टी के समय कुछ बच्चे धक्का मुक्की करते हैं। स्कूल बस में चढ़ते या उतरते समय भी कुछ बच्चे एक-दूसरे को धक्का मारते हुए भागते हैं। यह शिष्टाचार नहीं है। बस में लाइन बनाकर चढ़ना व उतरना चाहिए। बस के अन्दर भी शान्तिपूर्वक बैठना चाहिए। उंगलियाँ चटकाना या नाखून चबाना अच्छी बात नहीं है। जब अध्यापक पढ़ा रहे हों तो उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।

बेकार में ही इधर-उधर देखना या बातें करना ठीक नहीं। कक्षा में ध्यानपूर्वक और सीधा बैठना चाहिए। जब कभी अध्यापक आपसे कोई प्रश्न पूछे जिसका उत्तर आपको आता हो तो अपना हाथ खड़ा करना चाहिए और जब अध्यापक आपसे पूछे तभी उत्तर देना चाहिए। एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलना भी शिष्टाचार नहीं है। बच्चो ! एक बात याद रखना कि शिष्टाचार का पालन करने वाले को ही सभी पसन्द करते हैं।

कठिन शब्दों के अर्थ

व्यवहार = बर्ताव।
सर = श्रीमान।
शिष्टाचार = शिष्ट अर्थात् अच्छा व्यवहार।
उम्र = आयु।
वस्तु = चीज़।
झूठ = मिथ्या, असत्य।
वापिस करना = लौटा देना।
कक्षा = क्लास, अध्यापन का कमरा।
टालमटोल करना = बहाने बनाना।
क्षमा = माफ।
अहसास = आभास, महसूस होना, लगना।
खेद = दुःख, अफसोस।
सहज = आसानी से।
स्वीकार = मानना।
धमा चौकड़ी = उछलकूद, खेलना-कूदना।
धक्का-मुक्की करना = धक्का मारते हुए आगे बढ़ना।
लाइन = कतार, पंक्ति।
व्यर्थ = बेकार।
अवसर = मौका।
शिकायत = उलाहना, असंतोष दूर करने के लिए किया गया आवेदन।
आज्ञा = हुक्म।
शोरगुल = हल्ला-गुल्ला।
मेधावी = बुद्धिमान, ज्ञानी, तीव्र बुद्धि वाला।

Leave a Comment