PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 18 रॉक गार्डन

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 18 रॉक गार्डन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 18 रॉक गार्डन

Hindi Guide for Class 3 PSEB रॉक गार्डन Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. चार्वी छुट्टियाँ मनाने किसके घर और कहाँ गयी थी ?
उत्तर-
चार्वी छुट्टियाँ मनाने मामा-मामी जी के पास दिल्ली गई थी।

2. चार्वी की सहेली ने दिल्ली में उसे कहाँकहाँ घुमाया ?
उत्तर-
चार्वी की सहेली ने दिल्ली में उसे लाल किला, कुतुबमीनार, चाँदनी चौक में घुमाया और मेट्रो ट्रेन का सफर भी करवाया।

3. चण्डीगढ़ में क्या-क्या देखने योग्य है ?
उत्तर-
चण्डीगढ़ में रोज गार्डन, रॉक गार्डन. सुखना झील और आर्ट गैलरी आदि देखने योग्य स्थल हैं।

4. चार्वी को चण्डीगढ़ में सबसे अच्छा स्थान कौन-सा लगा ?
उत्तर-
चार्वी को चण्डीगढ़ में सबसे अच्छा स्थान रॉक गार्डन लगा।

5. रॉक गार्डन का निर्माण किसने किया ?
उत्तर-
रॉक गार्डन का निर्माण श्री नेकचन्द सैनी ने किया।

6. रॉक गार्डन में किन चीज़ों से कलाकृतियों का निर्माण किया गया है ?
उत्तर-
श्री नेकचन्द सैनी ने बेकार की चीज़ों जैसे फ्यूज़ हुई ट्यूब-लाइटों, टूटी हुई टाइलों, टूटी चूड़ियों, वृक्षों के तनों, बोतलों के ढक्कनों, खराब प्लास्टिकों, पुराने घिसे टायरों आदि से सुन्दर कलाकृतियों का निर्माण किया है।

II. शब्दों के भीतर शब्द को ढूँढ़ो

निम्नलिखित शब्दों को ध्यान से देखो। बच्चो आपको इनके भीतर ही दो और शब्द बने मिलेंगे। उन्हें ढूँढ़ो और लिखो-

मूल शब्द शब्दों में छिपे शब्द
1. निस्सन्देह संदेह। देह।
2. सजीव ……………………….. ………………………..
3. नेकचन्द ……………………….. ………………………..
4. सुन्दरता ……………………….. ………………………..
5. आनन्द ……………………….. ………………………..

उत्तर-

मूल शब्द शब्दों में छिपे शब्द
1. निस्सन्देह संदेह। देह।
2. सजीव सजी जीव।
3. नेकचन्द नेक चन्द।
4. सुन्दरतासुन्दर सुन्दर  दर।
5. आनन्द  आनन्द नन्द।

बच्चो ! हर एक का कोई न कोई नाम ज़रूर होता है। दुनिया में कुछ भी ऐसा नहीं जिसका कोई नाम न हो। नाम भी तरह-तरह के होते हैं-व्यक्तियों के नाम, पशु-पक्षियों के नाम, चीज़ों के नाम, शहर, देशों के नाम, जगहों के नाम, पेड़-पौधों के नाम, फलों, सब्जियों, फूलों के नाम आदि।

बच्चो ! इस पाठ में आए नामों को ढूँढ़कर लिखो –

(1) व्यक्तियों के नाम : मेधावी चार्वी रिदम
(2) महीनों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(3) रिश्तों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(4) शहरों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(5) जगहों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(6) चीज़ों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(7) पशु-पक्षियों के नाम : …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(8) शरीर के अंगों के नाम : …………………………………… …………………………………… ……………………………………

उत्तर –

(1) व्यक्तियों के नाम : मेधावी चार्वी रिदम
(2) महीनों के नाम: मई जून दिसम्बर।
(3) रिश्तों के नाम: मामा-मामी बहन पिता।
(4) शहरों के नाम: दिल्ली चण्डीगढ़ रोपड़।
(5) जगहों के नाम: लाल किला कुतुबमीनार रॉक गार्डन।
(6) चीज़ों के नाम: प्लास्टिक ईंट चूड़ियाँ
(7) पशु-पक्षियों के नाम : हिरण भालू मोर।
(8) शरीर के अंगों के नाम : नाक मुँह  चेहरा।

रॉक गार्डन Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्रिय सहेली मेधावी, तुमने अपने पत्र में मुझसे पूछा था कि चण्डीगढ़ में क्या-क्या देखने योग्य है ?
सचमुच! गज़ब का शहर है चण्डीगढ़। यहाँ रोज़ गार्डन, आर्ट गैलरी, सुखना झील आदि अनेक देखने योग्य स्थल हैं किन्तु यहाँ के रॉक गार्डन ने मुझे अत्यधिक प्रभावित किया। रॉक गार्डन को देखकर मुझे ऐसा लगा कि निस्संदेह यह दुनिया किसी अजूबे से कम नहीं। इस अद्भुत रॉक गार्डन का निर्माण श्री नेकचन्द सैनी ने किया। उन्होंने बेकार की चीज़ों जैसे फ्यूज़ हुई ट्यूब लाइटों, टूटी टाइलों, बोतलों के ढक्कनों, मिट्टी के बेकार फैंके घड़ों तथा पुराने घिसे टायरों से तरह-तरह की सुन्दर आकृतियों को बनाया।

इस रॉक गार्डन को तीन भागों में बाँटा गया है। पहले दो भागों में गाँवों की संस्कृति झलकती है। सिर पर घड़े उठाए स्त्रियों, पी०टी० करते बच्चों आदि की कला-कृतियां बहुत ही सुन्दर हैं। पशुपक्षियों जैसे हिरन, भालू, बिल्लियाँ, मोर आदि भी | बड़े सजीव लगते हैं। इनके साथ-साथ पानी के झरने और सुन्दर बाग़ इसकी सुन्दरता को और बढ़ा देते हैं। यहाँ बरामदे में कुछ अद्भुत से आकार दिखाने वाले शीशे भी लगे हुए हैं जिनमें व्यक्ति का कद कभी लम्बा, कभी छोटा, कभी मोटा दिखता है। लोग यहाँ पर लगे झूलों का आनन्द भी लेते हैं। सखी मैं चाहती हूँ कि इस बार की दिसम्बर की छुट्टियों में तुम चण्डीगढ़ मेरे पास चले आओ। मैं तुम्हें इस रॉक गार्डन को दिखाने ले जाऊँगी। अपनी बहन रिदम को भी साथ ले आना।

तुम्हारी प्यारी
सहेली।
चार्वी।

कठिन शब्दों के अर्थ ।

पत्र = चिट्ठी।
अति प्रसन्न = बहुत अधिक खुशी।
रोज़ाना = प्रतिदिन, हर-रोज़।
गज़ब = अद्भुत, निराला।
स्थल = जगह, स्थान।
अत्यधिक = बहुत ज्यादा।
निस्सन्देह = कोई शक नहीं।
भव्य = सुन्दर।
आकृतियों = शक्लों, आकारों।
निर्माण किया = बनाया।
कलाकृतियाँ = सुन्दर आकृतियाँ।
अद्भुत = अनोखा, निराला।
मनोहर = मन को हरने वाली, सुन्दर।
कमाल = अद्भुत, निराला।
अनूठी = निराली।
प्रतीक्षा = इंतज़ार।

Leave a Comment