PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Chapter 28 अटूट बंधन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 28 अटूट बंधन

Hindi Guide for Class 11 PSEB अटूट बंधन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
‘अटूट बन्धन’ के आधार पर नीरज के अन्दर भय और अविश्वास का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करें।
उत्तर:
नीरज समाचार-पत्रों में छपी बातों को पढ़ कर भयग्रस्त हो जाता है । उसे लगता है जैसे पंजाब में हिन्दुओं और सिक्खों में मार-काट चल रही है। हालांकि उसकी पत्नी ने उसे समझाया भी कि नाखुनों से मांस कभी अलग नहीं हो सकता। भाई-भाई को नहीं मार सकता। किन्तु नीरज का डर दूर नहीं हुआ। उसका यह डर तब दूर होता है जब चाचा के गाँव जाते हुए एक सिक्ख ट्रैक्टर वाला उसे अपने ट्रैक्टर पर बैठा कर उसके चाचा के घर पहुँचा देता है। तब उसे रिश्तों के इस अटूट बन्धन का एहसास हुआ।

प्रश्न 2.
‘अटूट बन्धन’ मानवीय सम्बन्धों की गरिमा की कहानी है-स्पष्ट करें।
उत्तर:
‘अटूट बन्धन’ लघु कथा में मानवीय रिश्तों के अटूट बन्धन का उल्लेख किया गया है। पंजाब में सदियों से हिन्दू और सिक्ख प्रेमपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ रह रहे हैं। कुछ देर के लिए इस में दरार अवश्य आई थी किन्तु रिश्तों के अटूट बन्धन ने उस दरार को शीघ्र ही पाट दिया, जैसे नीरज जो पहले पंजाब आने से डरता था, यहाँ के यथार्थ को देखकर रिश्तों के इस अटूट बन्धन के बारे में सोचने पर विवश हुआ।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

PSEB 11th Class Hindi Guide अटूट बंधन Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
‘अटूट बंधन’ के कथ्य को स्पष्ट करें।
उत्तर:
प्रस्तुत कहानी मानवीय रिश्तों से जुड़ी एक लघु कथा है। नीरज को समाचार-पत्रों में पढ़कर और सुनकर पंजाब जाने में डर लगता है, क्योंकि उसे लगता है कि वहाँ हिन्दू सिक्ख आपस में लड़ रहे हैं जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत थी। नीरज पंजाब में जाकर जब अपने साथ किए गए व्यवहार को देखता है तो उसे रिश्तों के इस अटूट बंधन का एहसास होता है।

प्रश्न 2.
‘अटूट बन्धन’ कथा के नामकरण की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त करें।
उत्तर:
प्रस्तुत लघु कथा का नामकरण ‘अटूट बन्धन’ अत्यन्त सार्थक बन पड़ा है क्योंकि इस लघु कथा में मानवीय रिश्तों के अटूट बन्धन का उल्लेख किया गया है। नीरज जो पहले पंजाब जाने से डरता है, पंजाब में आकर वहाँ के लोगों के व्यवहार को देख कर, अपनत्व की भावनाओं को देखकर सोचने पर विवश हो जाता है कि नाखूनों से कभी मांस अलग नहीं हो सकता। रिश्तों के ये बन्धन अटूट हैं।

प्रश्न 3.
‘अटूट बन्धन’ के आधार पर नीरज का चरित्र-चित्रण करें।
उत्तर:
नीरज पंजाब की घटनाओं से जुड़े समाचारों को पढ़ कर पंजाब जाने से डरता है। उसे लगता है मानो पंजाब में हिन्दुओं का कत्ल हो रहा हो। वह मन में अविश्वास लेकर पंजाब जाता है। डरता भी है कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना न घट जाए किन्तु अपने चाचा के गाँव जाते समय ट्रैक्टर पर सवार एक सिक्ख उसके साथ जैसा व्यवहार करता है, उसे देखकर उसके मन का भय दूर हो जाता है और रिश्तों के इस अटूट बन्धन का अहसास होने लगता है।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

अति लघत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक प्रेम विज के अनुसार कौन-सा रिश्ता बड़ा है ?
उत्तर:
इनसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा रिश्ता है।

प्रश्न 2.
नीरज बहुत सालों बाद किसके विवाह में जाता है ?
उत्तर:
अपने चचेरे भाई के विवाह में जाता है।

प्रश्न 3.
सरदार नीरज से क्या कहता है ?
उत्तर:
सरदार नीरज से कहता है कि वह अपने ट्रेक्टर पर उसे गाँव तक छोड़ देगा।

प्रश्न 4.
‘अटूट बंधन’ किस प्रकार की विधा है ?
उत्तर:
लघु कथा।

प्रश्न 5.
……….. का साया कुछ देर के लिए मानवीय संबंधों को घेर लेता है।
उत्तर:
अविश्वास।

प्रश्न 6.
नीरज को किससे लगाव था ?
उत्तर:
अपने चाचा जी के परिवार से।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

प्रश्न 7.
किस चीज़ ने नीरज की सोच को प्रभावित किया था ?
उत्तर:
पंजाब के आतंकवाद ने।

प्रश्न 8.
नीरज के अनुसार उसके चाचा जी बाल बढ़ाकर क्या करने लगे थे ?
उत्तर:
आतंकवादियों का साथ देने लगे थे।

प्रश्न 9.
नीरज को उसकी सोच के लिए कौन समझाता था ?
उत्तर:
उसकी पत्नी।

प्रश्न 10.
नीरज की पत्नी उसे किस चीज़ का महत्त्व समझाती है ?
उत्तर:
खून के रिश्ते का महत्त्व।

प्रश्न 11.
नीरज …………… में छपी बातों को पढ़कर भयग्रस्त हो जाता है।
उत्तर:
समाचार-पत्रों।

प्रश्न 12.
पंजाब में सदियों से हिन्दू और ……… प्रेमपूर्वक साथ रह रहे थे।
उत्तर:
सिक्ख।

प्रश्न 13.
नीरज कहाँ जाने से डरता था ?
उत्तर:
पंजाब।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

प्रश्न 14.
नीरज मन में …………. लेकर पंजाब जाता है।
उत्तर:
अविश्वास।

प्रश्न 15.
‘अटूट बंधन’ लघुकथा के रचनाकार कौन हैं ?
उत्तर:
प्रेम विज।

प्रश्न 16.
नीरज के मन के टूटे रिश्ते को किसने अटूट किया था ?
उत्तर:
सरदार जी के प्यार और अपनेपन ने।

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘अटूट बंधन’ लघु कथा का मूलभाव क्या है ?
(क) मानवीय रिश्ते
(ख) मानवता
(ग) दानवंता
(घ) अमानवीय रिश्ते।
उत्तर:
(क) मानवीय रिश्ते

प्रश्न 2.
किसका रिश्ता सबसे बड़ा एवं महान है ?
(क) धर्म का
(ख) कर्म का
(ग) इन्सानियत का
(घ) अपनों का।
उत्तर:
(ग) इन्सानियत का

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

प्रश्न 3.
मानवीय रिश्तों को किसका साया घेर लेता है ?
(क) अविश्वास का
(ख) विश्वास का
(ग) धन का
(घ) लालच का।
उत्तर:
(क) अविश्वास का

प्रश्न 4.
नीरज की सोच को किसने प्रमाणित किया ?
(क) आतंकवाद ने
(ख) आदर्शवाद ने
(ग) अंधविश्वास ने
(घ) प्रेम ने।
उत्तर:
(क) आतंकवाद ने।

कठिन शब्दों के अर्थ :

केस = बाल। शंका = संदेह। सम्मुख = सामने। दुविधा = असमंजस। इकहरा = दुबला-पतला। अटूट = न टूटने वाला, मज़बूत । बन्धन = जोड़, बांधने का भाव ।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

अटूट बन्धन Summary

अटूट बन्धन कथा सार

‘अट बन्धन’ प्रेम विज की मानवीय रिश्तों से जुड़ी लधुकथा है। इनसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा रिश्ता है। अविश्वास का साया कुछ देर के लिए मानवीय सम्बन्धों को घेर लेता है परन्तु भाई-भाई और विश्वास के उजाले में प्रेम का अटूट बन्धन विश्वास को मज़बूत कर देता है नीरज को अपने चाचा जी के परिवार से बहुत लगाव था परन्तु पंजाब में बढ़ते आंतकवाद ने नीरज की सोच को प्रभावित किया। उसे लगने लगा कि उसके चाचा जी बाल बढ़ाकर आंतकवादियों का साथ देने लगे हैं। उसकी पत्नी उसकी सोच के लिए उसे समझाती है और खून के रिश्तों का महत्त्व समझाती है। नीरज बहुत सालों बाद अपने चचेरे भाई के विवाह में जाता है। वहाँ उसे पहुँचने में देरी हो जाती है। रास्ते में एक सरदार उसे अपने ट्रैक्टर पर गांव तक छोड़ने की बात कहता है। नीरज उसकी तरफ देखता है तो उसे उसकी आंखों में केवल प्यार दिखता है। नीरज सोचता है कि पंजाब की जो तस्वीर उसने अपने मन में बैठा रखी थी वह इस समय बहुत भिन्न थी। सरदार जी के प्यार और अपनेपन ने नीरज के टूटे रिश्तों को फिर से अटूट कर दिया था।

Leave a Comment