PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 11 कहाँ तो तय था

Hindi Guide for Class 11 PSEB कहाँ तो तय था Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
हिन्दी ग़ज़ल को नई अभिव्यक्ति देना दुष्यन्त कुमार के काव्य की विशेषता है । ‘कहाँ तो तय था’ ग़ज़ल के आधार पर स्पष्ट करें।
उत्तर:
दुष्यन्त कुमार को सर्वाधिक ख्याति अपनी ग़ज़लों के कारण ही मिली। गज़लों के माध्यम से उन्होंने काव्य रूप की क्षमता का विकास किया और आज की खुरदरी और जटिल ज़िन्दगी की पूर्ण अभिव्यक्ति के लिए गजल सम्पूर्ण माध्यम नहीं हो सकती। किन्तु दुष्यन्त कुमार ने उसे नया मोड़ दिया और उसकी रोमानी सीमाओं के बावजूद आधुनिक मनुष्य की जटिल से जटिल संवेदनाओं की अभिव्यक्ति के योग्य बनाया।

प्रश्न 2.
‘कहाँ तो तय था’ गज़ल में कवि ने मानवीय पीड़ा को यथार्थ धरातल पर प्रस्तुत किया है, स्पष्ट करें।
उत्तर:
कवि ने यह लिखकर कि कहीं तो यह निश्चित था कि प्रत्येक घर को एक दीपक अवश्य मिलेगा जबकि आज हालत यह है कि पूरे शहर भर के लिए भी एक दीपक उपलब्ध नहीं है। मनुष्य भूखे पेट, वस्त्र विहीन, पाँव मोड़ कर सो रहा है। यह सब मानवीय पीड़ा को यथार्थ धरातल पर प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 3.
‘कहाँ तो तय था, कविता का सार 150 शब्दों में लिखें।
उत्तर:
कहाँ तो तय था’ कविता का सार देखें ।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

प्रश्न 4.
‘कहाँ तो तय था’ गज़ल में कहीं निराशा दिखाई देती है तो कहीं आशा की किरण, स्पष्ट करें।
उत्तर:
प्रस्तुत कविता की इन पंक्तियों में कि कहाँ तो यह निश्चित था कि प्रत्येक घर को एक दीपक उपलब्ध होगा और कहां हालत यह है कि पूरे शहर भर के लिए भी एक दीपक उपलब्ध नहीं है, कवि की निराशा झलकती है किन्तु कविता की अन्तिम पंक्तियों में-जियें तो अपने बगीचों में गुलमोहर के तले-कवि को आशा की एक किरण दिखाई पड़ती है। गुलमोहर मानवीय प्रेम का प्रतीक है, जिसके लिए कवि सर्वस्व समर्पण करना चाहता है।

प्रश्न 5.
‘कहाँ तो तय था’ गज़ल से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर:
प्रस्तुत गज़ल से हमें यह शिक्षा मिलती है कि आस-पास अत्याचार, अभाव, ग़रीबी आदि को देख कर छटपटाहट तो अवश्य होती है, किन्तु हमें आशा का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। मानवीय प्रेम के लिए, मानवता के लिए हमें अपना सर्वस्व अर्पित कर देना चाहिए।

प्रश्न 6.
‘तेरा निज़ाम’ में किसे सम्बोधित किया गया है ?
उत्तर:
‘तेरा निज़ाम’ शब्द कवि ने सत्ता पक्ष के लिए प्रयोग किया है। कुछ विद्वान् इसे ईश्वर को सम्बोधित किया जाना मानते हैं जो उचित प्रतीत नहीं होता क्योंकि ईश्वर कभी किसी की आवाज़ को दबाने का प्रयत्न नहीं करता। सत्ता पक्ष अपने विरोध में उठने वाली आवाजों को कुचलने का प्रयास करते हैं।

इसलिए ‘तेरा निज़ाम’ शब्द सत्ता पक्ष के लिए उपयुक्त है क्योंकि सत्ता सम्भालने वाले ही अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अपने विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों को कुचल डालने का प्रयास करते हैं। उनके पास शक्ति और दुस्साहस दोनों होते हैं इसलिए वे ही अपने निज़ाम के लिए सामान्य आदमी की विरोधी जुबान बन्द करने की चेष्टा करते हैं।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

PSEB 11th Class Hindi Guide कहाँ तो तय था Important Questions and Answers

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि दुष्यंत कुमार का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर:
01 सितम्बर, सन् 1933 में।

प्रश्न 2.
कवि दुष्यंत कुमार दिल्ली रेडियो में क्या काम करते थे ?
उत्तर:
स्क्रिप्ट लेखक का काम करते थे।

प्रश्न 3.
कवि दुष्यंत कुमार का निधन कितने वर्ष की आयु में हुआ था ?
उत्तर:
42 वर्ष।

प्रश्न 4.
‘कहाँ तो तय था’ रचना के रचनाकार कौन है ?
उत्तर:
दुष्यंत कुमार।

प्रश्न 5.
‘कहाँ तो तय था’ किस प्रकार की विधा है ?
उत्तर:
गज़ल।

प्रश्न 6.
‘कहाँ तो तय था’ कविता में किस चीज़ की अभिव्यक्ति हुई है ?
उत्तर:
मानवीय पीड़ा की।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

प्रश्न 7.
आज़ादी के बाद आम जनता किस प्रकार का जीवन जी रही है ?
उत्तर:
बदहाली का।

प्रश्न 8.
कवि ने कविता में किस विचारधारा का वर्णन किया है ?
उत्तर:
निराशा और आशावादी विचारधारा का।

प्रश्न 9.
जीवन की तीन मूल आवश्यकताएँ क्या हैं ?
उत्तर:
रोटी, कपड़ा और मकान।

प्रश्न 10.
शासकवर्ग ने कौन-से नारे दिए हैं ?
उत्तर:
गरीब हटाओ जैसे।

प्रश्न 11.
कवि के अनुसार कहाँ से सदा के लिए चले जाना चाहिए ?
उत्तर:
जहाँ वृक्षों की छाया में धूप लगती हो।

प्रश्न 12.
कवि ने किस पर व्यंग्य किया है ?
उत्तर:
सत्ता पक्ष के नेताओं पर।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

प्रश्न 13.
अपने देश के लोगों पर कब विश्वास नहीं करना चाहिए ?
उत्तर:
जब रक्षक ही भक्षक बन जाएँ।

प्रश्न 14.
……………. के लिए हमें अपना सर्वस्व अर्पित कर देना चाहिए।
उत्तर:
मानवता।

प्रश्न 15.
‘तेरा निज़ाम’ शब्द कवि ने किसके लिए प्रयोग किया है ?
उत्तर:
सत्ता पक्ष के लोगों के लिए।

प्रश्न 16.
ईश्वर कभी किसी की ………… को दबाने का प्रयत्न नहीं करता।
उत्तर:
आवाज़।

प्रश्न 17.
कवि दुष्यंत कुमार को ख्याति कहाँ से मिली है ?
उत्तर:
अपनी गजलों से।

प्रश्न 18.
आम जनता क्या सोचकर संतुष्ट है ?
उत्तर:
‘पत्थर पिघलेगा नहीं’ यह सोचकर।।

प्रश्न 19.
कवि किसके प्रति आशावान है ?
उत्तर:
क्रांति के आने के प्रति।

प्रश्न 20.
कवि ने मानवीय प्रेम का प्रतीक किसे माना है ?
उत्तर:
गुलमोहर को।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
दुष्यन्त कुमार को किसमें प्रसिद्धि प्राप्त हुई ?
(क) गज़ल में
(ख) कविता में
(ग) रुबाई में
(घ) दोहों में।
उत्तर:
(क) गज़ल में

प्रश्न 2.
‘कहाँ तो तय था’ गज़ल में किस विचारधारा का वर्णन है ?
(क) निराशावादी
(ख) आशावादी
(ग) आशा
(घ) आशावादी एवं निराशावादी।
उत्तर:
(घ) आशावादी एवं निराशावादी

प्रश्न 3.
प्रस्तुत गज़ल में कवि ने किन पर व्यंग्य किया है ?
(क) सत्ताधारी नेताओं पर
(ख) नेताओं पर
(ग) चोरों पर
(घ) सिरमोरों पर।
उत्तर:
(क) सत्ताधारी नेताओं पर

प्रश्न 4.
जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं क्या हैं ?
(क) रोटी
(ख) कपड़ा
(ग) मकान
(घ) तीनों।
उत्तर:
(घ) तीनों।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

कहाँ तो तय था सप्रसंग व्याख्या

1. कहाँ तो तय था चिरागां हरेक घर के लिए
कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो जहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।

कठिन शब्दों के अर्थ :
तय था = निश्चित था। चिरागां = रौशनी, दीपक जलाना, दीवाली होना। चिराग = दीपक। मयस्सर = प्राप्त। साये में = छाया में। उम्र भर के लिए = सदा के लिए।

प्रसंग :
प्रस्तुत पद्यांश श्री दुष्यन्त कुमार द्वारा लिखित गज़ल-‘कहाँ तो तय था’ में से लिया गया है। प्रस्तुत गज़ल में कवि ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भी देश के लोगों में गरीबी और बेरोज़गारी पूर्ववत ही बनी रहने की बात की है हालाँकि शासकवर्ग ने ‘ग़रीबी हटाओ’ जैसे अनेक नारे दिए और अनेक वादे किए।

व्याख्या :
कवि सत्ता पक्ष के नेताओं पर व्यंग्य करता हुए कहता है कि आपने तो जनता से यह वादा किया था कि स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् निश्चित रूप से हर घर में रोशनी होगी, दीपक जलेगा किन्तु स्वतन्त्रता प्राप्ति के इतने वर्षों बाद भी एक भी दीपक पूरे शहर के लिए प्राप्त नहीं है। आज भी लोग बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

कवि कहता है कि जहाँ वृक्षों की छाया में भी धूप लगती हो वहाँ से सदा के लिए चले जाना चाहिए। जब अपने देश की रक्षा करने वाले ही लोगों के दुःख का कारण बन जाएं तो उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए और उनका साथ छोड़ देना चाहिए। राजनेताओं का कार्य जनता को सुख देना है पर वे तो केवल अपना घर भरते हैं। अपने लिए सुख बटोरते हैं और जनता की कोई परवाह नहीं करते।

विशेष :

  1. यदि देश से ग़रीबी, भुखमरी और बेरोज़गारी नहीं मिट सकती तो यहाँ जी कर क्या करना है।
  2. भाषा सरल है।
  3. उर्दू शब्दावली का प्रयोग है।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

2. न हो कमीज़ तो पाँवों से पेट ढक लेंगे,
ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफर के लिए।
खुदा नहीं न सही आदमी का ख्वाब सही,
कोई हसीन नज़ारा तो है नज़र के लिए।

कठिन शब्दों के अर्थ :
मुनासिब = उपयुक्त। सफर = यात्रा। खुदा = ईश्वर । ख्वाब = सपना। हसीन = सुन्दर। नज़ारा = दृश्य। नज़र = दृष्टि।

प्रसंग :
प्रस्तुत पंक्तियां श्री दुष्यंत कुमार द्वारा लिखित गज़ल ‘कहाँ तो तय था’ में से ली गई हैं। इन पंक्तियों में कवि ने देश में फैली बदहाली का वर्णन किया है।

व्याख्या :
कवि स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् ज्यों-की-त्यों बनी ग़रीबी और बेरोज़गारी का उल्लेख करते हुए कहता है कि देश की जनता की आम हालत में कोई अन्तर नहीं पड़ा है। उनकी स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है लोगों के पास पहनने को कपड़ा नहीं है वे पाँवों से ही पेट ढक कर भूखे सोते हैं। भूख के कारण उन्हें अपना शरीर सिकोड़ कर सोना पड़ता है। इस प्रकार उनका नंगा तन भी ढका हुआ लगता है। ऐसे लोग इस जीवन यात्रा के लिए कितने उपयुक्त हैं। उनके लिए जीवन जीना कोई अर्थ नहीं रखता।

कवि कहता है ऐसे लोगों की प्रार्थना यदि ईश्वर भी नहीं सुनता है तो न सुने उनके अपने पास सुन्दर सपने देखने की दृष्टि तो है अर्थात् उन्हें हिम्मत नहीं छोड़नी चाहिए। अपने सपने स्वयं ही पूरे करने होंगे।

विशेष :

  1. वर्तमान युग की निराशामय परिस्थितियों पर काबू पाकर, अपने दुःखों को पीकर सुखों को बाँटा तो जा सकता है जिससे दुःख कुछ कम हो जाएं।
  2. भाषा सरल है।
  3. उर्दू शब्दावली का प्रयोग है।
  4. अनुप्रास अलंकार है।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

3. वे मुतमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता,
मैं बेकरार हूँ आवाज़ में असर के लिए।
तेरा निज़ाम है सिल दे जुबान शायर की,
ऐ एहतियात ज़रूरी है इस बहर के लिए।
जिएँ तो अपने बगीचे में गुलमोहर के तले,
मरें तो गैर की गलियों में गुलमोहर के लिए।

कठिन शब्दों के अर्थ :
मुतमइन = सन्तुष्ट । बेकरार = बेचैन । असर = प्रभाव। निजाम = प्रबन्ध। शायर = कवि। एहतियात = सावधानी । गुलमोहर = ग्रीष्म ऋतु में फूलों से लदा विशेष वृक्ष, मानवीय प्रेम का प्रतीक।

प्रसंग :
प्रस्तुत पद्यांश श्री दुष्यंत कुमार द्वारा रचित ग़ज़ल ‘कहाँ तो तय था’ से लिया गया है। इन पंक्तियों में-कवि वर्तमान स्थिति-भूख, ग़रीबी और बेरोज़गारी को बदल न सकने पर आशा व्यक्त करते हुए कहता है कि कभी न कभी तो यह हालत सुधरेगी।

व्याख्या :
कवि कहता है कि आम जनता यही सोच कर सन्तुष्ट है कि यह पत्थर कभी पिघलेगा नहीं अर्थात् हमारा भाग्य कभी बदलेगा नहीं किन्तु कवि आशावान है कि भले ही सत्ता पक्ष ने ऐसा प्रबन्ध कर रखा है कि कवि की वाणी बंधी रहे, उसकी आवाज़ सिली रहे, मनुष्य के लिए यह सावधानी रखनी ज़रूरी है। जनता में क्रान्ति की आवाज़ को भले ही आज दबाया गया है किन्तु एक दिन ऐसा अवश्य आएगा जब वह आवाज़ सब के बीच अवश्य उभरेगी।

कवि कहता है कि मनुष्य को अपने देश रूपी बगीचे में जीना चाहिए। यदि मरना भी पड़े तो हमें परोपकार करते हुए जीवन त्याग देना चाहिए।

विशेष :

  1. मनुष्य को आशावादी होना चाहिए। कभी तो उसके जीवन में भी सुख का सूरज चमकेगा तथा सभी मिलजुल कर प्रेम से रहेंगे।
  2. भाषा सरल है।
  3. उर्दू शब्दावली का अधिकता से प्रयोग है।
  4. अनुप्रास अलंकार है।
  5. प्रतीकात्मकता का गुण विद्यमान है।

PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 11 कहाँ तो तय था

कहाँ तो तय था Summary

कहाँ तो तय था जीवन-परिचय

दुष्यन्त कुमार त्यागी का जन्म 1 सितम्बर, सन् 1933 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के राजपुर-नवादा में एक अच्छे खाते-पीते घराने में हुआ। इनकी शिक्षा मुजफ्फरनगर, नहरौर तथा इलाहाबाद से हुई। छात्र जीवन से ही लिखना आरम्भ कर दिया था परन्तु इलाहाबाद इनकी वास्तविक साहित्यिक जन्मभूमि इनके पिता जी इन्हें वकील बनाने या पुलिस की नौकरी करने के लिए कहते रहे परन्तु ये रचनाधर्मी थे तो इन्होंने अपना आजीविका साधन साहित्य को बना लिया। इन्होंने कई जगह नौकरियां की परन्तु रेडियो की नौकरी पसंद आई थी। दिल्ली रेडियो में स्क्रिप्ट लेखक का काम करते रहे। सन् 1966 में पदोन्नति प्राप्त कर भोपाल चले गए। वे प्रायः कहते थे कि वे किसी की नौकरी नहीं करते, वे तो कलम की नौकरी करते हैं। वे भोपाल के साहित्यिक-जंगल के शेर कहलाते थे। इसी शहर में रहते हुए इन्हें उनकी गज़ल के कारण विशेष पहचान मिली। 30 दिसम्बर, सन् 1975 को मात्र बयालीस वर्ष की अल्पायु में इनका देहांत हो गया। दुष्यन्त कुमार बारह वर्ष की अवस्था में लिखने लगे थे। सूर्य का स्वागत’ (1957) काव्य संग्रह से उन्हें पहचान मिली। फिर सन् 1975 तक उनके तीन संग्रह प्रकाश में आए ‘आवाजों के घेरे,’ ‘जलते हुए बन का बसन्त’ तथा ‘साये में धूप’ नाटक के क्षेत्र में उनका योग अविस्मरणीय है। ‘एक कण्ठ विषदायी बहुचर्चित नाट्य काव्य है। इनकी प्रतिभा एकाधिक विधाओं में प्रस्फुटित हुई है और सभी में इन्होंने ज़मीन तोड़ी है। इनकी रचनाओं में आम आदमी की पीड़ा उसकी विवशता है। गजल लेखन में इन्हें विशेष ख्याति मिली है।

कहाँ तो तय था का सार

‘कहाँ तो तय था’ गज़ल के कवि दुष्यन्त कुमार हैं। इसमें कवि ने मानवीय पीड़ा को अभिव्यक्ति दी है। कवि ने निराशा और आशावादी दोनों विचारधारा का वर्णन किया है। आजादी के बाद भी आम जनता बदहाली का जीवन व्यतीत कर रही है। जीवन की मूल आवश्यकताः रोटी, कपड़ा और मकान तीनों आम आदमी को ठीक ढंग से नहीं मिल रहे हैं। आज भी आदमी भूखे पेट, नंगे तन सो रहा है परन्तु कवि को आशा है कि एक दिन अवश्य ही आम आदमी में जागरूकता आएगी और वह अपनी आवश्यकताओं के लिए आवाज उठाएगा। मानव, मानव से प्रेम करना सीख जाएगा। इसके लिए उसे इकट्ठे होकर प्रयत्नशील रहना चाहिए।

Leave a Comment