PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण

Punjab State Board PSEB 10th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar visheshan nirman विशेषण-निर्माण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 10th Class Hindi Grammar विशेषण-निर्माण

निम्नलिखित शब्दों के विशेषण बनाइए:
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 1
उत्तर:
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 2

प्रश्न 1.
इतिहास का विशेषण है
(क) इतिहासीय
(ख) ऐतिहासिक
(ग) इतिहासिक
(घ) ऐतिहासु।
उत्तर:
(ख) ऐतिहासिक

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण

प्रश्न 2.
घर का विशेषण है
(क) घरेलू
(ख) घरीय
(ग) घरीला
(घ) घरेस्वी।
उत्तर:
(क) घरेलू

प्रश्न 3.
परिवार का विशेषण है
(क) परिवारी
(ख) परिवारू
(ग) पारिवारिक
(घ) परिवारीय।
उत्तर:
(ग) पारिवारिक

प्रश्न 4.
राष्ट्र का विशेषण है
(क) राष्ट्रीय
(ख) राष्ट्र
(ग) राष्ट्रिकता
(घ) राष्ट्रपन।
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय

प्रश्न 5.
हृदय का विशेषण है,
(क) हृदयी
(ख) हार्दिय
(ग) हार्दिक
(घ) हार्दित।
उत्तर:
(ग) हार्दिक

प्रश्न 6.
नगर का विशेषण है
(क) नागर
(ख) नागरिक
(ग) नागर्कि
(घ) नागार्कयी।
उत्तर:
(ख) नागरिक

प्रश्न 7.
जिज्ञासा का विशेषण जिज्ञासु है (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
उत्तर:
हाँ
प्रश्न 8.
भारत का विशेषण भारतीय है। (सही या गलत में उत्तर लिखें)
उत्तर:
सही

प्रश्न 9.
प्रकृति का विशेषण परकृतिय है (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
उत्तर:
नहीं

प्रश्न 10.
साहित्य का विशेषण साहित्यिक है (सही या गलत में उत्तर लिखें)
उत्तर:
गलत।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण

वर्ष
निम्नलिखित में से किसी एक शब्द का विशेषण लिखिए
1. बाहर, पंजाब।
उत्तर:
बाहर = बाहरी
पंजाब = पंजाबी।

2. दिन, धन।
उत्तर:
दिन = दैनिक
धन = धनवान, धनवती।

3. बुद्धि, शहर।
उत्तर:
बुद्धि = बुद्धिमान
शहर = शहरी।

वर्ष
1. रंग, खामोश
उत्तर:
रंग = रंगीला
खामोश = खामोशी।

2. सप्ताह, ज्ञान
उत्तर:
सप्ताह = साप्ताहिक
ज्ञान = ज्ञानी/ज्ञानवान।

3. व्यापार, हित
उत्तर:
व्यापार = व्यापारिक
हित = हितवती/हितैषी।

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता व्यक्त होती है, उन्हें विशेषण कहते हैं; जैसेभोली राधा चतुर कृष्ण की बातों में आ गई। इस वाक्य में भोली राधा का तथा चतुर कृष्ण का विशेषण है।

प्रश्न 2.
मूल रूप से कौन-से शब्द विशेषण हैं?
उत्तर:
मूल रूप से विशेषण शब्द अच्छा, कोमल, बुरा, लाल, पीला, विद्वान, पुराना, कठोर, नया, निपुण, मज़बूत आदि हैं।

प्रश्न 3.
विशेषणों का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
विशेषणों का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया तथा अव्यय शब्दों में प्रत्यय लगाकर तथा कहीं-कहीं कुछ आवश्यक परिवर्तन करके किया जाता है; जैसे-

  1. संज्ञा शब्द ‘पालन’ में ‘अक’ प्रत्यय लगाकर तथा अंतिम वर्ण को हटाकर विशेषण शब्द ‘पालक’ बनता है।
  2. सर्वनाम शब्द ‘वह’ में ‘सा’ प्रत्यय लगाने से विशेषण शब्द ‘वैसा’ बनता है।
  3. क्रिया शब्द ‘पढ़ना’ में ‘आक् प्रत्यय लगाने तथा अंतिम ‘ना’ हटाने से विशेषण शब्द ‘पढ़ाकू’ बनता है।
  4. अव्यय शब्द ‘भीतर’ में ‘ई’ प्रत्यय लगाने से विशेषण शब्द ‘भीतरी’ बनता है।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण

प्रश्न 4.
संज्ञा शब्दों से विशेषण शब्दों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
संज्ञा शब्द से विशेषण शब्द का निर्माण
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 3
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 4
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 5

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण

प्रश्न 5.
सर्वनाम शब्दों से विशेषण शब्दों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
सर्वनाम शब्द से विशेषण शब्द निर्माण
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 6

प्रश्न 6.
क्रिया शब्दों से विशेषण शब्दों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
क्रिया शब्द से विशेषण शब्द निर्माण
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 7

प्रश्न 7.
अव्यय शब्दों से विशेषण शब्दों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
अव्यय शब्द से विशेषण शब्द निर्माण
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran विशेषण-निर्माण 8

Leave a Comment