PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

Punjab State Board PSEB 10th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Hindi Chapter 19 देश के दुश्मन

Hindi Guide for Class 10 PSEB देश के दुश्मन Textbook Questions and Answers

(क) विषय-बोध

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए

प्रश्न 1.
सुमित्रा के पुत्र का नाम बताइए।
उत्तर:
सुमित्रा के पुत्र का नाम जयदेव है।

प्रश्न 2.
वाघा बॉर्डर पर सरकारी अफसरों के मारे जाने की ख़बर सुमित्रा कहाँ सुनती है?
उत्तर:
वाघा बॉर्डर पर सरकारी अफसरों के मारे जाने की खबर सुमित्रा माधोराम के घर रेडियो पर सुनती है।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

प्रश्न 3.
जयदेव वाघा बॉर्डर पर किस पद पर नियुक्त था?
उत्तर:
जयदेव वाघा बॉर्डर पर डी०एस०पी० के पद पर नियुक्त था।

प्रश्न 4.
जयदेव की पत्नी कौन थी?
उत्तर:
जयदेव की पत्नी नीलम थी।

प्रश्न 5.
वाघा बॉर्डर पर मारे जाने वाले दो सरकारी अफसर कौन थे?
उत्तर:
एक हैड कांस्टेबल तथा दूसरा सब इंस्पेक्टर था।

प्रश्न 6.
जयदेव ने तस्करों को मार कर उनसे कितने लाख का सोना छीना?
उत्तर:
जयदेव ने तस्करों को मारकर उनसे पाँच लाख रुपए का सोना छीना।

प्रश्न 7.
जयदेव को स्वागत-सभा में कितने रुपए इनाम में देने के लिए सोचा गया?
उत्तर:
जयदेव को स्वागत-सभा में दस हज़ार रुपए देने के लिए सोचा गया।

प्रश्न 8.
मीना कौन थी?
उत्तर:
मीना जयदेव की बहन थी।

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार पंक्तियों में दीजिए

प्रश्न 1.
सुमित्रा क्यों कहती है कि अब उसका हृदय इतना दुर्बल हो चुका है कि ज़रा-सी आशंका से काँप उठता है?
उत्तर:
सुमित्रा ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि उसने पति के बलिदान पर हृदय पर पत्थर रखकर सहन कर लिया था। अब उसकी हिम्मत टूट चुकी है। देह जर्जर हो चुकी है और जयदेव ही उसका इकलौता सहारा है।

प्रश्न 2.
नीलम जयदेव से मान-भरी मुद्रा में क्या कहती है?
उत्तर:
नीलम जयदेव से मान भरी मुद्रा से कहती है कि उसने इतने दिन कहाँ लगाए। उसकी तो राह देखते-देखते आंखें पथरा गई हैं पर जनाब को उसकी परवाह तक नहीं कि किसी के दिल पर क्या बीत रही है?

प्रश्न 3.
जयदेव को गुप्तचरों से क्या समाचार मिला ?
अथवा
‘देश के दुश्मन’ एकांकी में जयदेव को गुप्तचरों से क्या समाचार मिला?
उत्तर:
जयदेव को गुप्तचरों से यह समाचार मिला कि रात की अंधेरी में पुलिस पीकेट से एक डेढ़ मील दक्षिण की तरफ से कुछ लोग बार्डर पार करने वाले हैं। ऐसा शक है कि वे सोना स्मगल करके ला रहे हैं।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

प्रश्न 4.
जयदेव ने अपनी छुट्टी कैन्सल क्यों करा दी थी?
उत्तर:
जयदेव ने अपनी छुट्टी कैन्सल इसलिए करा दी थी क्योंकि उसे उधर आने से दो तीन घंटे पहले गुप्तचरों ने समाचार दिया कि रात की अंधेरी में पुलिस पीकेट से एक डेढ़ मील दक्षिण की तरफ से कुछ लोग सोना स्मगल कर बार्डर पार करने वाले हैं। यह एक मौका था जिसे वह हाथ से जाने नहीं देना चाहता था।

प्रश्न 5.
नीलम क्यों चाहती थी कि डी०सी० दोपहर के बाद जयदेव को मिलने आएँ?
उत्तर:
नीलम इसलिए चाहती थी कि डी०सी० दोपहर के बाद जयदेव को मिलने आए क्योंकि जयदेव अभी थका हारा आया था। वह बहुत थका हुआ था।

प्रश्न 6.
एकांकी में डी०सी० के किस संवाद से पता चलता है कि डी०सी० और जयदेव में घनिष्ठता थी ?
उत्तर:
डी०सी० के इस संवाद से पता चलता है कि इनमें और जयदेव में घनिष्ठता थी-“सर बैठा होगा आफिस की कुर्सी में। खबरदार जो यहाँ सर वर कहा। मैं वही तुम्हारा बचपन का दोस्त और क्लास मेट हूँ, जिससे बिना हाथापाई किये रोटी हज़म नहीं होती थी।”

प्रश्न 7.
डी०सी० आकर सुमित्रा को क्या खुशखबरी देते हैं?
उत्तर:
डी०सी० आकर सुमित्रा को यह खुशखबरी देता है कि जयदेव की वीरता और साहस के सम्मान में उसे सम्मानित किया जाएगा। गवर्नर साहब की तरफ से दस हज़ार की इनाम राशि भी दी जाएगी।

प्रश्न 8.
जयदेव इनाम से मिलने वाली राशि के विषय में क्या घोषणा करवाना चाहता है?
उत्तर:
जयदेव इनाम से मिलने वाली राशि के विषय में यह घोषणा करवाना चाहता है। वह चाहता था कि उसकी इनाम राशि शहीद हुए अफसरों की विधवाओं को आधी-आधी बांट दी जाए।

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर छ:-सात पंक्तियों में दीजिए

प्रश्न 1.
चाचा अपने बेटे बलुआ के विषय में क्या बताते हैं?
उत्तर:
चाचा अपने बेटे बलुआ के विषय में बताते हैं कि वह भी बहुत लापरवाह है। वह भी दो-दो महीनों में चारपाँच चिट्ठी जाने के बाद ही एक आध पत्र लिखता है और उल्टे हमें ही शिक्षा देता है। वह बहुत व्यस्त रहता है। उसे समय नहीं मिलता। उसकी ड्यूटी बहुत कड़ी है। उसे बिल्कुल भी फुरसत नहीं मिलती।

प्रश्न 2.
चाचा सुमित्रा को अखबार में आई कौन-सी खबर सुनाते हैं?
उत्तर:
चाचा सुमित्रा को अखबार में आई यह खबर सुनाते हैं कि अखबार में जयदेव की वीरता और सूझ-बूझ की खूब प्रशंसा हुई है। उसने तस्करों से बड़ी बहादुरी से मोर्चा लिया। उसने उनको मार भगाया था। उसने किस तरह चार लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। उसने उनसे पांच लाख रुपए का सोना उनसे छीन लिया था।

प्रश्न 3.
जयदेव ने तस्करों को कैसे पकड़ा?
उत्तर:
जयदेव ने तस्करों को पकड़ने का पक्का इरादा किया। जब वे आधी रात को चौकी से दो मील दूर एक खतरनाक घने ढाक के ऊबड़-खाबड़ रास्ते से बार्डर पार कर रहे थे तभी उसने उनको चैलेंज किया। उन्होंने बदले में गोलियां चलाईं। उनको चुनौती दी गई। तस्कर जीप लेकर भागने लगे किन्तु दो-तीन जीपों ने उनका पीछा किया। जयदेव ने अपने अचूक निशाने से उनकी जीप का पहिया उड़ा दिया। जीप लुढ़क कर एक खड्डे में जा गिरी। तब उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

प्रश्न 4.
नीलम अपने पति से उलाहना भरे स्वर में क्या कहती है?
उत्तर:
नीलम अपने पति से उलाहना भरे स्वर में कहती है कि मर्दो का दिल तो पत्थर होता है और विशेषकर रातदिन चोर-डाकुओं तथा मौत से खेलने वालों तथा गोलियों की बौछार करने वालों का। नारी का हृदय तो सदैव प्रेम से भरा रहता है। उसके मन में अपने पति की प्रतिमा स्थापित रहती है।

प्रश्न 5.
डी०सी० को अपने मित्र जयदेव और उसके परिवार पर गर्व क्यों होता है?
उत्तर:
डी० सी० को अपने मित्र जयदेव और उसके परिवार पर गर्व इसलिए होता है क्योंकि जयदेव ने बड़ी वीरता और साहस से तस्करों का मुकाबला कर उनसे पाँच लाख का सोना पकड़ा जिससे उसे गवर्नर की तरफ से दस हज़ार का इनाम दिया गया। इस राशि को जयदेव ने शहीद पुलिस अफसरों की विधवाओं को बराबर देने की बात की। जयदेव की यह त्याग भावना अन्य अफसरों के लिए अनुकरणीय थी।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

प्रश्न 6.
पुलिस और सेना के अफ़सरों या सैनिकों के घरवालों को किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
पुलिस और सेना के अफ़सरों या सैनिकों के घरवालों को निम्नलिखित मुसीबतों का सामना करना पड़ता है-

  1. उन्हें दिन-प्रतिदिन अपने बच्चों की जान की चिंता लगी रहती है।
  2. उन्हें प्रतिक्षण अपने बच्चों की कुशलता की खबर का इंतज़ार लगा रहता है।
  3. माताएं अपने बच्चों के लिए प्रतिक्षण चिंतित रहती हैं कि वे लौटकर कब आएंगे।
  4. परिवार वालों को अपने बच्चों की चिट्ठी का इंतज़ार लगा रहता है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए
(क) बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता, माँ जी! ऐसे दिव्य बलिदान पर तो देवता भी अर्घ्य चढ़ाते हैं। वे भी स्वर्ग में जयजयकार करते हए देश पर निछावर होने वाले का स्वागत करते हैं।
(ख) बेटा, यह ठीक है कि दस हज़ार की रकम कम नहीं होती। लेकिन उन विधवाओं और मृत अफ़सरों के परिवारों के बारे में भी तो सोचो, उनकी क्या हालत होगी?
(ग) पुलिस और सेना में भी थकना ! यह एक डिस्क्वालिफिकेशन है।
उत्तर:
(क) नीलम अपने पति के साहस शौर्य एवं वीरता का ओजस्वी स्वर में वर्णन करते हुए अपनी सासु माँ से कहती है कि जीवन का बलिदान कभी भी बेकार नहीं जाता। विशेषकर देश के लिए दिया गया बलिदान तो श्रेष्ठ होता है। ऐसे अनूठे बलिदान पर तो देवता भी पूजा सामग्री चढ़ाते हैं वे भी स्वर्ग में जय-जयकार करते हुए देश पर मर मिटने वाले वीरों का स्वागत करते हैं?

(ख) इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने जयदेव तथा उनके परिवार की त्याग-भावना, नि:स्वार्थ भावना एवं राष्ट्रभावना का उल्लेख किया है। सुमित्रा माँ डी०सी० को कहती है कि यह ठीक है कि दस हज़ार की राशि कम नहीं होती लेकिन उन विधवाओं और मृत अफ़सरों के परिवारों की सहायता अवश्य हो जाएगी क्योंकि इस राशि की हमसे ज़्यादा उन्हें ज़रूरत है।

(ग) इसमें सैनिक की वीरता, साहस, सफलता, हौंसले और राष्ट्रभक्ति की ओर संकेत है। पत्नी द्वारा थकान की बात सुनकर जयदेव कहने लगा कि पुलिस और सेना में थकान की कोई गुंजाइश नहीं होती। एक सैनिक के लिए थकान एक असफलता होती है। इसलिए सेना में स्फूर्ति, साहस और शौर्य का महत्व है।

(ख) भाषा-बोध

I. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए

निराशा सभ्य सूर्य गौरव हित
उत्तर:
निराशा = हताशा, आशाहीनता
सभ्य = सुसंस्कृत, शालीन
सूर्य = दिनकर, दिनेश
गौरव = अभिमान, सम्मान
हित = भलाई, परोपकार।

II. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए

स्वार्थ रात दण्ड टूटना
अनर्थ
हित
आशीर्वाद
आसान
निश्चय
जल्दी
सभ्य
दुर्बल
उत्तर:
स्वार्थ = निःस्वार्थ
रात = दिन
दण्ड = सम्मान
टूटना = जुड़ना
अनर्थ = अर्थ
हित = अहित
आशीर्वाद = तिरस्कार
आसान = मुश्किल
निश्चय = अनिश्चय
जल्दी = देरी
सभ्य = असभ्य
दुर्बल = सबल

III. निम्नलिखित अनेकार्थक शब्दों के दो-दो अर्थ बताइए

सोना …………
मुद्रा ………..
माँग …………..
उत्तर:
सोना = एक धातु, निद्रा (नींद)
मुद्रा = धन, हाव-भाव
माँग = वस्तु की माँग, नारी की माँग।

IV. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ समझकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए

मुहावरा = अर्थ = वाक्य
(i) वज्रपात होना = अचानक बहुत बड़ा दुःख आ पड़ना = ……………..
(ii) छाती फटना = असहनीय दुःख होना = ……………..
(iii) बाल बाँका न होना = ज़रा-सा भी नुकसान न होना = ……………..
(iv) दिल धक-धक करना = भयभीत होना = ………………
(v) हृदय पर पत्थर रखना = चुपचाप सहन करना = ……………
(vi) हिम्मत टूटना = हताश या निराश होना = ………………
(vii) आँखें पथरा जाना = बहुत इंतज़ार कर थक जाना = ……………….
उत्तर:
(i) वज्रपात होना = अचानक बहुत बड़ा दुःख आ पड़ना
वाक्य-सैनिक के शहीद होने पर उसके परिवार पर वज्रपात हो गया।
(ii) छाती फटना = असहनीय दुःख होना
वाक्य-बेटे की शहादत सुनकर माँ की छाती फट गई।
(iii) बाल बाँका न होना = ज़रा-सा भी नुकसान न होना
वाक्य-वीरता और साहस से जयदेव का बाल बाँका नहीं हुआ।
(iv) दिल धक-धक करना = भयभीत होना
वाक्य-बेटे की खबर सुनकर माँ का दिल धक-धक करने लगा।
(v) हृदय पर पत्थर रखना = चुपचाप सहन करना
वाक्य-नारी आजीवन मुसीबतों को हृदय पर पत्थर रखकर झेलती है।
(vi) हिम्मत टूटना = हताश या निराश होना
वाक्य-सैनिक को सामने देखकर तस्करों की हिम्मत टूट गई।
(vii) आँखें पथरा जाना = बहुत इंतज़ार कर थक जाना
वाक्य-अपने बेटे की प्रतीक्षा करते-करते माँ की आँखें पथरा गईं।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

(ग) रचनात्मक अभिव्यक्ति

प्रश्न 1.
जयदेव की जगह यदि आप होते तो इनाम में मिलने वाली राशि का आप क्या करते ?
उत्तर:
जयदेव की जगह यदि मैं होता तो इनाम में मिलने वाली राशि का ठीक वही करता जो जयदेव ने किया। जयदेव ने जो त्याग-भावना, राष्ट्रप्रेम और परोपकार की भावना से कार्य किया वह सराहनीय है। हम सब राष्ट्र के नागरिक हैं। इसलिए मानवता और राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है। अतः राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने चाहिए। मैं भी सदा जयदेव के समान कार्य करूंगा।

प्रश्न 2.
मातृप्रेम और देशप्रेम में से कौन सा प्रेम आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है और क्यों?
उत्तर:
मातृप्रेम और देशप्रेम में से देशप्रेम हमें अपनी तरफ आकर्षित करता है क्योंकि देशप्रेम सर्वोपरि है। हालांकि मातृप्रेम भी श्रेष्ठ है किन्तु मातृप्रेम की भावना तो देशप्रेम की भावना में ही छिपी होती है। जिस मनुष्य के हृदय में देशप्रेम होता है वह मातृप्रेम से कदापि मुख नहीं मोड़ सकता। अतः हमें देशप्रेम को अपने-अपने अंतर्मन में बसाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए कार्य करने चाहिए। सदा राष्ट्र उन्नति की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

प्रश्न 3.
एकांकी पढ़ने के बाद क्या आपके मन में भी जयदेव जैसा सरकारी अफसर बनकर देश की सेवा करने का विचार आया? यदि हाँ तो क्यों? यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर:
हाँ मेरे मन में भी जयदेव जैसा सरकारी अफसर बनकर देश की सेवा करने का विचार आया क्योंकि राष्ट्र की सेवा ही सर्वोपरि है। राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र नहीं तो कुछ भी नहीं। मतलब राष्ट्र से हमारी पहचान है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। यह प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि प्रतिक्षण राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहे। देश के गद्दारों को मार भगाने में सदा सहयोग करें।

प्रश्न 4.
यदि आपको वाघा बॉर्डर पर जाने का मौका मिला हो तो अपने रोमांचक अनुभव से अपने सहपाठियों को परिचित कराइए।
उत्तर:
मुझे एक बार वाघा बॉर्डर पर जाने का मौका मिला। वाघा बॉर्डर भारत-पाकिस्तान की सीमा का बॉर्डर है। इसके एक तरफ भारत तो दूसरी तरफ पाकिस्तान है। यहां प्रतिदिन सेनाओं की परेड होती है, जिसका विहंगम दृश्य अनूठा होता है। सेना के अफसर अपनी पूरी वर्दी में सजे होते हैं। वे पंक्तिबध होकर परेड करते हैं। तिरंगे को सलामी देते हैं।

(घ) पाठ्येत्तर सक्रियता

प्रश्न 1.
देश के लिए शहीद होने वाले कुछ शहीदों के विषय में पुस्तकालय या इंटरनेट से जानकारी एकत्र करें।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने शिक्षक की सहायता से शहीदों के विषय में पुस्तकालय या इंटरनेट से जानकारी एकत्र करें। कुछ शहीदों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. नेता जी सुभाषचंद्र बोस
  2. शहीद भगत सिंह
  3. चंद्रशेखर आज़ाद
  4. रामप्रसाद बिस्मिल
  5. लाला लाजपत राय
  6. विपिन चंद्र पाल
  7. बाल गंगाधर तिलक।

प्रश्न 2.
इन शहीदों के चित्र एकत्र करें और उन्हें एक चार्ट पर चिपका कर अपनी कक्षा में लगाएं।
उत्तर:
छात्र शिक्षक की सहायता से करें।

प्रश्न 3.
अपने स्कूल के वार्षिक उत्सव में इस एकांकी का मंचन करें।
उत्तर:
छात्र शिक्षक की सहायता से एकांकी का मंचन करें।

(ङ) ज्ञान-विस्तार

1. अमृतसर-यह पंजाब राज्य का अति महत्त्वपूर्ण नगर है। सिक्ख धर्म का सबसे बड़ा गुरुद्वारा ‘हरमंदिर साहिब’ इसी नगर में है। विश्व भर के लोग इस पवित्र स्थल पर अपने भक्ति भावों और श्रद्धा को प्रकट करने आते हैं।

2. स्वर्ण मंदिर-स्वर्ण मंदिर को हरमंदिर साहिब भी कहते हैं जो एक सरोवर के बीचों-बीच बना हुआ है। इसके गुम्बद पर सोना मढ़ा हुआ है और इसी लिए इसे स्वर्ण मंदिर कहते हैं। प्रतिदिन सभी धर्मों के लोग और हज़ारों पर्यटक यहां आते हैं और अपनी श्रद्धा को प्रकट करते हैं। यह सभी धर्मों को मानने वालों के लिए भी श्रद्धा और विश्वास का परम पवित्र स्थान है।

3. वाघा बॉर्डर-वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर बनी एक सैनिक चौकी है। यह भारत के अमृतसर और पाकिस्तान के लाहौर के बीच जी०टी० रोड पर निर्मित है। यह लाहौर से 22 किलोमीटर दूर है और भारत के अमृतसर से सड़क के रास्ते 32 किलोमीटर की दूरी पर है। शाम के समय दोनों देशों की सेना की तरफ से गेट बंद करने के समय भव्य परेड यहां की जाती है। इसे देखने वाले दोनों तरफ से बहुत बड़ी संख्या और जोश में यहाँ एकत्रित होते हैं।

4. जलियाँवाला बाग-जलियांवाला बाग अमृतसर में स्थित है जहाँ देश भर से लोग अपनी श्रद्धा को देशभक्तों के प्रति प्रकट करने के लिए आते हैं। जब हमारा देश अंग्रेज़ों का गुलाम था तब बैशाखी के दिन 13 अप्रैल, सन् 1919 में बैशाखी का पर्व मनाने के लिए आए तीर्थयात्रियों तथा अंग्रेजों के द्वारा कुछ निरपराधों की गिरफ्तारियों का शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी गई थी। जनरल डायर ने अपने क्रूरता भरे व्यवहार से सैंकड़ों निरीह लोगों की हत्या कर दी थी और हज़ारों लोग घायल हो गए थे। तब से जलियाँवाला बाग को अंग्रेज़ सरकार की क्रूरता और अमानवीयता की साक्षी माना जाता है। यह बाग अब ऐतिहासिकता और देश भक्तों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।

PSEB 10th Class Hindi Guide देश के दुश्मन Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
देश के दुश्मन कैसी एकांकी है?
उत्तर:
देश के दुश्मन राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत एकांकी है।

प्रश्न 2.
इस एकांकी में जयदेव की किस भावना का चित्रण हुआ है।
उत्तर:
इस एकांकी में जयदेव की कर्तव्यपरायणता, वीरता, नि:स्वार्थ भावना, त्याग-भावना एवं राष्ट्र-भावना का चित्रण हुआ है।

प्रश्न 3.
मीना के विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के भाषण का विषय क्या था?
उत्तर:
तस्करी, चोर बाज़ारी और आर्थिक व्यवस्था।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

प्रश्न 4.
बलिदान का बदला कौन देता है और किस रूप में?
उत्तर:
बलिदान का बदला भगवान् देता है। वह वरदान के रूप में देता है।

प्रश्न 5.
एकांकी के अनुसार किनका दिल पत्थर होता है?
उत्तर:
एकांकी के अनुसार मर्दो का दिल पत्थर होता है।

प्रश्न 6.
नारी के हृदय में सदा क्या भरा रहता है?
उत्तर:
नारी के हृदय में सदा प्रेम भरा रहता है।

प्रश्न 7.
देश के दुश्मन एकांकी का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
देश के दुश्मन जयनाथ नलिन द्वारा लिखित एक राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत एकांकी है। इसमें लेखक ने भारतीय रक्षा सेनाओं की कर्त्तव्यपरायणता, वीरता, त्याग भावना, नि:स्वार्थभावना, बलिदान आदि का चित्रण किया है। इन वीरों के साथ-साथ इनके परिवारजन भी इन्हीं उदात्त भावनाओं से भरे होते हैं। इन्हीं महान लोगों के कारण भारतवर्ष अपने दुश्मनों को धराशायी कर आज गर्व से झूम रहा है। लेखक ने ऐसे ही तेजस्वी, साहसी और निडर देशभक्तों और वीरों का अभिनंदन किया है।

प्रश्न 8.
सुमित्रा का चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर:
सुमित्रा मीना और जयदेव की माँ है। उनकी आयु लगभग 50 वर्ष है। उनके बाल काले तथा सफेद हैं। उनका रंग गेहुआं सांवला है। उनके मुख पर दुःख और निराशा की झलक स्पष्ट झलकती है। उनका शरीर पतला और लंबा है। उनमें त्याग-भावना, राष्ट्र-भावना एवं निःस्वार्थ-भावना के दर्शन होते हैं।

प्रश्न 9.
इस एकांकी में आपको कौन-सा पात्र सबसे अच्छा लगा और क्यों?
अथवा
जयदेव के चरित्र की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:
इस एकांकी में हमें जयदेव पात्र सबसे अच्छा लगा क्योंकि यह पात्र सभी पात्रों में श्रेष्ठ एवं प्रधान है। संपूर्ण एकांकी इस पात्र पर आधारित है। यह एकांकी का केंद्र बिंदु है। यह बागाह बॉर्डर पर डी०एस०पी० के पद पर नियुक्त है। यह बहुत निडर, साहसी एवं वीर है। यह एक कर्तव्यपरायण सैनिक है। इसमें त्याग भावना, राष्ट्र भक्ति एवं नि:स्वार्थ भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। इसमें परोपकार की भावना का संचार है।

प्रश्न 10.
मीना का चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर:
मीना जयदेव की बहन एवं सुमित्रा की बेटी है। यह अर्थशास्त्र की एम०ए० (भाग-2) की छात्रा है। इसका रंग गोरा और आंखों में प्रतिभा की ज्योति विराजमान है। यह सदा मुस्कराती रहती है। इसके बाल लंबे एवं काले हैं। इसमें वीरता, साहस, निडरता एवं त्याग भावना है। इसमें बलिदान एवं राष्ट्र भावना का संचार है। शायद इसीलिए वह अपने भाई के बलिदान की बात सुनकर गौरवपूर्ण भाव से कहती हैं.

“यह तो हमारे कुल के लिए गौरव की बात है कि हमारे पिता मातृभूमि की रक्षा करते हुए स्वर्गवास हुए। इस बलिदान का बदला भगवान हमें दंड के रूप में नहीं, वरदान के रूप में देगा।”

प्रश्न 11.
नीलम के चरित्र की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:
नीलम जयदेव की पत्नी तथा मीना की भाभी है। इनकी आयु 23-24 वर्ष है। यह बहुत सुंदर हंसमुख और मधुरभाषी है। इनके मुख पर गुलाबी आभा विराजमान रहती है। इनके नेत्र विशाल हैं। इनमें त्याग एवं निःस्वार्थभावना कूट-कूट कर भरी है। यह साहस एवं निडरता की प्रतिमूर्ति है। राष्ट्रभक्ति इनकी आत्मा में विराजमान है। अपने पति के शहीद होने की बात सुनकर यह तनिक भी घबरायी नहीं बल्कि निडरता एवं साहस के साथ अपनी माँ का धैर्य बंधाने लगी। “बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता, माँ जी ! ऐसे दिव्य बलिदान पर तो देवता भी अर्घ्य चढ़ाते हैं। वे भी स्वर्ग में जय-जयकार करते हुए देश पर निछावर होने वालों का स्वागत करते हैं।”

प्रश्न 12.
‘देश के दुश्मन’ एकांकी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
‘देश के दुश्मन’ एकांकी एक प्रेरणाप्रद एवं शिक्षाप्रद एकांकी है। इस एकांकी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि प्रत्येक मनुष्य को अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर हमें अपना बलिदान राष्ट्र सेवा के लिए खुशी-खुशी दे देना चाहिए। जान देकर अपने वतन की आन-बान-शान को बचाना चाहिए। हमें सदा त्याग, निःस्वार्थ भावना, कर्त्तव्यपरायणता से अपना कर्म करना चाहिए। राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम को अपने अन्तर्मन में वसाकर रखना चाहिए।

एक पंक्ति में उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मीना की यूनिवर्सिटी में किस विषय पर भाषण होना था?
उत्तर:
मीना की यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर का ‘तस्करी, चोर बाज़ारी और आर्थिक व्यवस्था’ पर भाषण होना था।

प्रश्न 2.
मीना के पिता जी ने कहां बलिदान दिया था?
उत्तर:
मीना के पिता जी ने चीनियों से भारत की सीमा की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था।

प्रश्न 3.
जयदेव ने कितने दिनों की छुट्टी पर आना था?
उत्तर:
जयदेव ने पन्द्रह दिनों की छुट्टी पर आना था।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

प्रश्न 4.
जयदेव का बचपन का दोस्त और क्लासमेट कौन है?
उत्तर:
डी० सी० जयदेव का बचपन का दोस्त तथा क्लासमेट है।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तरनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
जयदेव को कितने हज़ार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया?
(क) पाँच
(ख) दस
(ग) पंद्रह
(घ) बीस।
उत्तर:
(ख) दस

प्रश्न 2.
मुठभेड़ में कितने तस्कर मारे गए थे?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
(ग) तीन

प्रश्न 3.
जयदेव बाघा बार्डर पर किस पद पर नियुक्त था?
(क) एस०पी०
(ख) डी०एस०पी०
(ग) एस०एस०पी०
(घ) एस०ओ०।
उत्तर:
(ख) डी०एस०पी०

एक शब्द/हाँ-नहीं/सही-गलत/रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न

प्रश्न 1.
जयदेव ने किनसे मोर्चा लिया था? (एक शब्द में उत्तर दें)
उत्तर:
तस्करों से

प्रश्न 2.
नीलम सुमित्रा की बेटी है। (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
उत्तर:
नहीं

प्रश्न 3.
बाघा बार्डर पर दो सरकारी अफसर मारे गए। (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
उत्तर:
हाँ

प्रश्न 4.
वाह री मेरी वीरांगना बहन ! (सही या गलत लिखकर उत्तर दें)
उत्तर:
गलत

प्रश्न 5.
कैसे भयंकर निडर राक्षस हैं। (सही या गलत लिखकर उत्तर दें)
उत्तर:
सही

प्रश्न 6.
पीरियड न लेना तो ……… के ……….. की शान है।
उत्तर:
यूनिवर्सिटी, प्रोफेसरो

प्रश्न 7.
ऐसी क्या …….. आ गई कि ………. तक नहीं।
उत्तर:
आफ़त, नाश्ता

प्रश्न 8.
उसने …………. से किस ……….. और चतुराई से मोर्चा लिया।
उत्तर:
तस्करों, बहादुरी।

देश के दुश्मन कठिन शब्दों के अर्थ

सम्भ्रांत = रईस, धनी, उच्च। प्रोफेसर = आचार्य। शिथिलता = कमज़ोरी। रुआसे = रोने के। चंपई = चंपा के फूल जैसे रंग का, पीला। अनर्थ = बुरा। मुद्रा = हावभाव। वज्रपात = मुसीबत। आतुरता = व्याकुलता। अशुभ = जो शुभ न हो, बहुत बुरा। दिव्य = अलौकिक, अनूठा। व्यर्थ = बेकार। आनन = चेहरा। अर्घ्य = पूजा सामग्री। दुर्बल = कमज़ोर। स्मगलर = तस्कर। सौगंध = कसम। अंधियारी = अंधेरा। आलिंगन = बाहों में भरना, गले मिलना। लबालब = भरा हुआ। पुलिस पिकिट = पुलिस का घेरा। चैलेंज = चेतावनी। कोशिश = प्रयास। डिस्क्वालिफिकेशन = अयोग्यता। आनन = मुख। कुंकुम = सिंदूर। नेत्र = आखें। मस्तक = माथा। पतलून = पैंट। गौरव = सम्मान। हित = भलाई। सतर्क = चौकन्ना। वीरांगना = वीर स्त्री। कुशल क्षेम = राजी खुशी। आलिंगन = गले लगाना।

देश के दुश्मन Summary

देश के दुश्मन लेखक-परिचय

जयनाथ नलिन पंजाब के यशस्वी रचनाकारों में से एक हैं। इनकी साहित्य-साधना से पंजाब का नाम अखिल भारतीय स्तर पर अंकित हुआ है। ये एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार हैं। इन्होंने कविता, कहानी, निबंध, एकांकी, समीक्षा आदि अनेक विधाओं पर सफल लेखनी चलाई है। एकांकीकार के रूप में तो ये प्रतिभावान लेखक माने जाते हैं। इनके दर्जनों एकांकी आकाशवाणी से प्रसारित हो चुके हैं। दिल्ली रेडियो स्टेशन से प्रसारित नवाबी सनक एकांकी को तो वर्ष का सर्वोत्कृष्ट ब्रॉडकास्ट माना गया था। इनके प्रमुख एकांकी संग्रह हैं- अवसान, धराशायी, नवाबी सनक, शिखर, हाथी के दाँत। इनके द्वारा रचित चर्चित एकांकी हैं-सोने की हथकड़ी, फटा तिमिर उगी किरण, साईं बाबा का कमाल आदि।

देश के दुश्मन पाठ का सार

‘देश के दुश्मन’ जयनाथ नलिन द्वारा लिखित एक राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत एकांकी है। इसमें लेखक ने भारतीय रक्षा-सेनाओं की कर्त्तव्यपरायणता, वीरता, त्याग-भावना, निःस्वार्थभावना बलिदान आदि का चित्रांकन किया है। इन वीरों के साथ-साथ इनके परिवार जन भी इन्हीं उदात्त भावनाओं से भरे होते हैं। इन्हीं महान् लोगों के कारण भारतवर्ष अपने दुश्मनों को धराशायी कर आज गर्व से झूम रहा है? इसके माध्यम से लेखक ने ऐसे ही तेजस्वी वीरों, देशभक्तों एवं नौजवानों का अभिनंदन किया है। यह एकांकी बसंत ऋतु के अंत में सुबह साढ़े आठ बजे प्रारंभ होती है जहां मीना कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। एकांकी में सुमित्रा, मीना, नीलम, चाचा, जयदेव और उपायुक्त पात्र हैं। जयदेव वाघा बार्डर पर सेना में जवान होने के कारण देश की रक्षा के लिए तैनात है।

PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 19 देश के दुश्मन

एक दिन अचानक माँ सुमित्रा माधोराम के घर रेडियो से यह खबर सुनकर चिंतित हो उठी कि वाघा बार्डर पर तस्करों से मुकाबला करते हुए दो सरकारी अफसर मारे गए। इस खबर से माँ का कलेजा भर आया किंतु एक सैनिक एवं राष्ट्रभक्त परिवार होने के नाते मीना इसे गौरव की बात कही और इसे मातृभूमि के प्रति बलिदान बताकर सांत्वना प्रदान की। जयदेव की पत्नी नीलम ने भी कहा कि बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। ऐसे दिव्य बलिदान पर तो देवता भी अर्घ्य चढ़ाते हैं कहकर माता जी को धैर्य दिया। माता सुमित्रा भी इसे गर्व एवं गौरव की बात तो मानी किन्तु उसके पति के बलिदान के बाद वह टूट चुकी थी। बस इसी से डर रही थी। इसी कारण अपने बेटे के लिए चिंतित थी। नीलम और मीना अपनी माता जी का ढांढस बंधाने लगी। तभी घर में उनके चाचा जी का प्रवेश हुआ और उन्होंने जयदेव के छुट्टियों पर आने के बारे में पूछा। सुमित्रा अपने बेटे की चिट्ठी के प्रति चिंतित होकर निराश हो रही थी किंतु चाचा जी ने कहा कि वह अभी-अभी खबर सुनकर आया है कि जयदेव का बाल भी बांका नहीं हुआ। दो सरकारी अफसर मारे गए। इतना ही नहीं अखबार में भी जयदेव की बहादुरी की प्रशंसा छपी है। उसने तस्करों से डटकर मुकाला किया।

चार लोगों को मार गिराया तथा उनसे पाँच लाख रुपये का सोना छीन लिया। यह सुनकर सुमित्रा माँ प्रसन्न हो उठी। तभी मीना अपने भैया के साहस एवं शौर्य की कहानी सुनाने लगी कुछ समय उपरांत जयदेव भी घर पहुंच गया। जयदेव को देखकर मीना, नीलम तथा सुमित्रा प्रसन्नचित हो उठीं। सब अपने-अपने तरीके से उसका अभिवादन करने लगे। जयदेव की बहादुरी एवं शौर्य की खबरें चारों तरफ फैल चुकी थीं। उपायुक्त महोदय भी जयदेव के घर उससे मिलने आए। उन्होंने उसे बताया कि उसके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें गवर्नर साहब जयदेव का दस हज़ार का इनाम घोषित करेंगे। इसे सुनकर जयदेव ने उपायुक्त महोदय को कहा कि वे इस राशि को मृत पुलिस अफसरों की विधवाओं को आधा-आधा बांट दिया जाए। जयदेव के इस त्याग और राष्ट्रप्रेम पर उपायुक्त साहब भी गर्व कर चले गए।

Leave a Comment