PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

Punjab State Board PSEB 6th Class Maths Book Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

1. Give two examples of each of the following shapes from your surroundings:

Question (i)
Cube
Solution:
Cube. Examples:
(i) Dice,
(ii) Sugar cubes.

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

Question (ii)
Cuboid
Solution:
Cuboid. Examples:
(i) Matchbox,
(ii) Geometry box.

Question (iii)
Cone
Solution:
Cone: Examples:
(i) Ice cream cone,
(ii) Joker cap.

Question (iv)
Cylinder
Solution:
Cylinder. Examples:
(i) Drum,
(ii) Circular pipe.

Question (v)
Shpere.
Solution:
Shpere. Examples:
(i) Globe,
(ii) Ball.

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

2. Classify the following as plane figures and solid figures:

Question (i)
(i) Rectangle
(ii) Sphere
(iii) Cylinder
(iv) Circle
(v) Cube
(vi) Cuboid
(vii) Triangle
(viiii) Cone
(ix) Square
(x) Prism.
Solution:
Plane figures:
(i) Rectangle
(iv) Circle
(vii) Triangle
(ix) Square.

Solid figures:
(ii) Sphere
(iii) Cylinder
(v) Cube
(vi) Cuboid
(viii) Cone
(x) Prism.

3. Write the name of shapes in the base of the following solids:

Question (i)
Cube
Solution:
Square

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

Question (ii)
Cylinder
Solution:
Circle

Question (iii)
Tetrahedron
Solution:
Equilateral triangle

Question (iv)
Cuboid
Solution:
Rectangle

Question (v)
Square Pyramid.
Solution:
Square.

PSEB 6th Class Maths Solutions Chapter 9 Understanding Elementary Shapes Ex 9.6

4. Fill in the table:

Shape Number of Flat Faces Number of Curved Faces Number of Vertices Number of Edges
(i) Cuboid
(ii) Cube
(iii) Cylinder
(iv) Cone
(v) Sphere
(vi) Triangular Prism
(vii) Square Pyramid
(viii) Tetrahedron

Solution:

Shape Number of Number of Number of Number of
Flat Faces Curved Facet! Vertices Edges
(i) Cuboid 6 Nil 8 12
(ii) Cube 6 Nil 8 12
(iii) Cylinder 2 1 Nil 2
(iv) Cone 1 1 1 1
(v) Sphere Nil 1 Nil Nil
(vi) Triangular Prism 5 Nil 6 9
(vii) Square Pyramid 5 Nil 5 8
(viii) Tetrahedron 4 Nil 4 6

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विराम-चिह्न

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Viram-Chinh विराम-चिह्न Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar विराम-चिह्न

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विराम-चिह्न

प्रश्न 1.
विराम चिल से क्या अभिप्राय है ? हिन्दी में प्रचलित चिह्न को स्पष्ट करें।
उत्तर:
बातचीत करते समय हम अपने भावों को स्पष्ट करने के लिए कहीं-कहीं ठहरते हैं। लिखने में भी ठहराव प्रकट करते हैं। ठहराव को प्रकट करने के लिए जो चिह्न लगाए जाते हैं, वे विराम चिह्न कहलाते हैं।

मुख्य विराम चिह्न

1. पूर्ण विराम (।) :
(क) हर वाक्य के अन्त में लगाया जाता है। जैसे-गोपाल आठवीं कक्षा में पढ़ता है।
(ख) कविता में वाक्य की पूर्णता-अपूर्णता नहीं देखी जाती। इसका प्रयोग पद या पंक्ति के अन्त में किया जाता है।

2. अल्प-विराम-(,) : बोलने वाला जहाँ बहुत थोड़ी देर के लिए रुकता है, वहाँ अल्प-विराम लगता है; जैसे-मैं, कमला और गीता कल मन्दिर जाएंगी।

3. प्रश्न-सूचक चिह्न-(?) : प्रश्न-सूचक वाक्य के अन्त में प्रश्न-सूचक चिह्न लगाया जाता है; जैसे-इस समय भारत के प्रधानमन्त्री कौन हैं ?

4. उद्धरण चिह्न-(“”) : किसी के कथन को उसी रूप में दिखाने के लिए उद्धरण चिह्न लगाया जाता है; जैसे-महात्मा गांधी जी ने कहा था, “सच्चाई की अन्त में विजय होती है।”

5. विस्मयादि बोधक चिहन-(!) : विस्मयादि बोधक चिह्न अव्ययों के बाद लगते हैं; जैसे- अहो! हाय! आदि।

6. निर्देशक-(-) : इसका प्रयोग कथोपकथन (बातचीत) में बोलने वाले के नाम के आगे आता है। माता-पुत्र! इधर आओ, मेरी बात सुनो। आचार्य-बालको! भारत को कब आज़ादी मिली थी ?

7. योजक-(-) : दो शब्दों को जोड़ने के लिए योजक चिहन का प्रयोग होता है; जैसे-माता-पिता की सेवा करो।

8. कोष्ठक चिह्न-() :
(क) किसी शब्द के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कोष्ठक चिहन का प्रयोग होता है; जैसे- क्या तुम मेरे कहने का तात्पर्य (मतलब) समझ गए ?
(ख) विभाग सूचक अंक या अक्षरों के लिए भी इसी चिह्न का प्रयोग होता है; जैसेसंज्ञा के तीन भेद हैं-(1) व्यक्तिवाचक (2) जातिवाचक और (3) भाववाचक।

9. लाघव चिह्न-(०) : जहाँ शब्द को पूरा न लिखकर उसका संक्षिप्त रूप लिन दिया जाए वहाँ लाघव चिह्न का प्रयोग होता है; जैसे-लाला लाजपत राय-ला० लाजपत राय लिखा जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू-पं० जवाहर लाल नेहरू लिखा जाता है।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विराम-चिह्न

नीचे लिखे वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाएँ

प्रश्न 1.
(1) राजा ने कहा आप थक गए हैं
(2) राजा ने कहा मैं तुम्हें जानता भी नहीं फिर तुमने कोई अपराध भी नहीं किया जिसके लिए मैं तुम्हें क्षमा करूँ
(3) साधु ने कहा देखो कोई दौड़ा हुआ यहाँ आ रहा है आओ उसे देखें
(4) तुम मुझे नहीं जानते लेकिन मैं तुम्हें जानता हूँ
उत्तर:
(1) राजा ने कहा, “आप थक गए हैं।”
(2) राजा ने कहा मैं तुम्हें जानता भी नहीं फिर तुमने कोई अपराध भी नहीं किया जिसके लिए मैं तुम्हें क्षमा करूँ
(3) साधु ने कहा देखो कोई दौड़ा हुआ यहाँ आ रहा है आओ उसे देखें
(4) तुम मुझे नहीं जानते लेकिन मैं तुम्हें जानता हूँ

निम्नलिखित में उचित विराम चिह्न लगाएँ

प्रश्न (1)
मित्र कैसा अद्भुत खेल है क्या जीवन भी एक खेल के समान है थोड़ा सोचकर बताना।
उत्तर:
“मित्र, कैसा अद्भुत खेल है ? क्या जीवन भी एक खेल के समान है ? थोड़ा सोच कर बताना।”

प्रश्न (2)
उसने पुस्तकें कापियां तथा कुछ अन्य सामान खरीदा सामान को थैले में डालकर दुकानदार से पूछा कितने पैसे दूं
उत्तर:
उसने पुस्तकें, कापियां तथा कुछ अन्य सामान खरीदा; सामान को थैले में डालकर दुकानदार से पूछा, “कितने पैसे दूँ ?”

प्रश्न (3)
मेरे मित्र दौड़ कर आओ यह देखो कितना सुन्दर फूल खिला है इसे तोड़ना मत मित्र ने मुझसे कहा
उत्तर:
“मेरे मित्र! दौड़ कर आओ। यह देखो कितना सुन्दर फूल खिला है। इसे तोड़ना मत।”-मित्र ने मुझसे कहा।

प्रश्न (4)
पिता, पुत्र तथा पुत्री तीनों एक साथ बोले क्या गाड़ी अभी तक नहीं आई नहीं आई मैं उत्तर में बोला
उत्तर:
पिता पुत्र तथा पुत्री-तीनों एक साथ बोले, “क्या गाड़ी अभी तक नहीं आई ?” “नहीं आई” मैं उत्तर में बोला।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विराम-चिह्न

प्रश्न (5)
संजय ने पापा से पूछा पापा यह फसल कहीं कहीं से क्यों कटी हुई है
उत्तर:
संजय ने पापा से पूछा, “पापा, यह फसल कहीं-कहीं से क्यों कटी हुई है ?”

प्रश्न (6)
मुझे आते देख पिता जी बोले बेटी तैयार नहीं हुई देर न कर वे लोग आध-पौन घंटे तक आने वाले हैं
उत्तर:
मुझे आते देख, पिता जी बोले, “बेटी, तैयार नहीं हुई। देर न कर, वे लोग आध-पौन घंटे तक आने वाले हैं।”

प्रश्न (7)
माँ तुम रो क्यों रही हो क्या तुम्हें अपने किए पर दुःख है राकेश ने प्रश्न किया
उत्तर:
“माँ, तुम रो क्यों रही हो ? क्या तुम्हें अपने किए पर दुःख है?” राकेश ने प्रश्न किया।

प्रश्न (8)
स्वामी रामतीर्थ एक कवि दार्शनिक सन्त देशभक्त तथा समाज सुधारक थे
उत्तर:
स्वामी रामतीर्थ एक कवि, दार्शनिक, सन्त, देशभक्त तथा समाज सुधारक थे।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran कारक

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Karak कारक Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar कारक

प्रश्न 1.
कारक किसे कहते हैं ? कारक कितने प्रकार के हैं ?
उत्तर:
संज्ञा वाचक सर्वनाम के जिस रूप से उसका वाक्य के दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाए, उस रूप को कारक कहते हैं; जैसे-मोहन ने पुस्तक को मेज़ पर रख दिया।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 2.
विभक्ति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
कारक प्रकट करने के लिए संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ ‘ने’, ‘की’, ‘से’ आदि जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें विभक्ति कहा जाता है।
हिन्दी में आठ कारक हैं। इनके नाम और विभक्ति चिह्न इस प्रकार हैं

कारक विभक्ति चिह्न
1. कर्ता ने
2. कर्म को
3. करण से, के द्वारा, के साथ
4. सम्प्रदान को, के लिए, वास्ते
5. अपादान से (पृथक्त्व बोधक)
6. सम्बन्ध का, के, की
7. अधिकरण में, पर
8. सम्बोधन हे, अरे, रे

1. कर्ता : जो काम करे, उसे कर्ता कारक कहते हैं। इसका चिह्न ‘ने’ है।
जैसे-
धोबी ने कपड़े धोए।
इस वाक्य में धोने का काम धोबी करता है। यहाँ धोबी कर्ता कारक है।

2. कर्म : क्रिया का फल जिस पर पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। इसका चिह्न ‘को’ है।
जैसे-
माली ने राम को फूल दिया।
यहाँ क्रिया देने का फल ‘राम’ पर पड़ा है। अतः राम कर्म कारक है।

3. करण : ‘कर्ता’ जिसके द्वारा काम करे, उसे करण कारक कहते हैं। इसके चिह्न ‘से’ और ‘द्वारा’ हैं।
जैसे-
रमेश पेन्सिल से लिखता है।
यहाँ ‘पेन्सिल’ लिखने का साधन है। पेन्सिल करण कारक है।

4. सम्प्रदान : जिसके लिए कर्ता काम करे उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं। इसके चिह्न हैं-को, के लिए।
जैसे-
यह पुस्तक राम के लिए है।
उसने लड़के को पढ़ाया।
यहाँ पुस्तक लाने का कार्य राम के लिए किया गया है। दूसरे वाक्य में पढ़ाने का कार्य लड़के के लिए किया गया है। यहाँ राम और लड़का सम्प्रदान कारक हैं।

5. अपादान कारक : जिससे किसी के अलग होने का पता चले उसे ‘अपादान’ कारक कहते हैं। इसका चिह्न ‘से’ है।
जैसे-
वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
इस वाक्य में पत्ते ‘वृक्ष’ से गिरते हैं। ‘वृक्ष’ अपादान कारक है।

6. सम्बन्ध : जिस रूप से एक शब्द का दूसरे शब्द से सम्बन्ध प्रकट हो, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं। इसका चिह्न ‘का’, ‘की’, ‘रा’, रे’, ‘री’ है।
जैसे-
राम की पुस्तक नई हैं।
इस वाक्य में पुस्तक का सम्बन्ध ‘राम’ से पाया जाता है। ‘राम’ सम्बन्ध कारक है।

7. अधिकरण : क्रिया के आधार को अधिकरण कारक कहते हैं। इसके चिह्न ‘में’ और ‘पर’ हैं।
जैसे-
शीशी में तेल डालो। मेज़ पर किताब रखी है।
यहाँ तेल का आधार शीशी है। ‘शीशी’ अधिकरण कारक है। ‘किताब’ का आधार ‘मेज़’ है। इस वाक्य में ‘पर’ अधिकरण कारक है।

8. सम्बोधन : संज्ञा के जिस रूप से किसी को पुकारा जाए, उसे सम्बोधन कारक कहते हैं। इसके चिह्न हे, रे, अरे, हैं।
जैसे-
हे राम! मेरी बात सुनो।
इस वाक्य में राम को पुकारा गया है। यहाँ ‘राम’ सम्बोधन कारक है।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran लिंग एवं वचन

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Ling Evam Vachan लिंग एवं वचन Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar लिंग एवं वचन

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं और उसके भेद बताओ।
उत्तर-संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु की जाति विशेष का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं। जैसे-घोड़ा, घोड़ी। घोड़ा पुल्लिग है, जबकि घोड़ी स्त्रीलिंग है।

हिन्दी में दो लिंग हैं
(i) पुल्लिग – जिससे पुरुष जाति का बोध हो उसे पुल्लिंग कहते हैं।
(ii) स्त्रीलिंग – जिससे स्त्री जाति का बोध हो उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran लिंग एवं वचन

प्रश्न 2.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो उसे वचन कहते हैं।

हिन्दी में दो वचन हैं-
(i) एकवचन और
(ii) बहुवचन।

(i) एकवचन – संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे-लड़की, घोड़ा, बहन।
(ii) बहुवचन – संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़कियाँ, घोड़े, बहनें।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Avikari Shabd (Avyay) अविकारी शब्द (अव्यय) Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar अविकारी शब्द (अव्यय)

प्रश्न 1.
अव्यय किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
जिन शब्दों का लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण कोई रूप नहीं बदलता उन्हें अव्यय कहते हैं। अव्यय का दूसरा नाम अविकारी शब्द है।
अव्यय चार प्रकार के होते हैं-
(1) क्रिया विशेषण
(2) सम्बन्ध बोधक
(3) समुच्चय बोधक
(4) विस्मयादि बोधक।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

(1) क्रिया विशेषण

प्रश्न 1.
क्रिया-विशेषण किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ? उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर:
जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करे, उसे क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे
(i) राम धीरे चलता है।
(ii) सुधा जल्दी लिखती है।
इन वाक्यों में ‘धीरे’ और ‘जल्दी’ शब्द क्रिया के साथ जुड़कर उसकी विशेषता प्रकट करते हैं। अतः ये क्रिया विशेषण हैं। इसी तरह झटपट, सहसा, शीघ्र, बाहर, ऊपर, सायं आदि शब्द भी क्रिया विशेषण हैं।

क्रिया विशेषण के भेद :
क्रिया-विशेषण के चार भेद हैं-
1. स्थानवाचक-जो विशेषण क्रिया का स्थान बताए, उसे स्थानवाचक क्रिया कहते हैं। जैसे-उस जगह, यहाँ, वहाँ।
2. कालवाचक-जो विशेषण क्रिया का समय बताए, उसे कालवाचक क्रिया कहते हैं। जैसे-आज, कल, परसों।
3. परिमाणवाचक-जो विशेषण क्रिया का माप बताए, उसे परिमाणवाचक क्रिया कहते हैं। जैसे-कम, अधिक, न्यून।
4. रीतिवाचक-जो विशेषण क्रिया के होने का ढंग बताए, उसे रीतिवाचक क्रिया कहते हैं। जैसे-धीरे बोलो। गाड़ी तेज़ चलती है।

(2) सम्बन्ध बोधक

प्रश्न 1.
सम्बन्ध बोधक अव्यय किसे कहते हैं ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिस अव्यय शब्द से संज्ञा अथवा सर्वनाम का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ प्रकट होता है, उसे सम्बन्ध बोधक अव्यय कहते हैं, जैसे
(i) विद्यालय के भवन के ऊपर झण्डा फहरा रहा है।
(ii) उसके सामने मत ठहरो।
(iii) पेड़ के नीचे बैठो। इन वाक्यों में रेखांकित शब्द सम्बन्ध बोधक अव्यय हैं। कुछ सम्बन्ध बोधक अव्यय ये हैं-आगे, पीछे, ऊँचे, नीचे, समीप, दर, बाहर, भीतर।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

(3) समुच्चय बोधक

प्रश्न 1.
समुच्चय बोधक अव्यय किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
जो अव्यय दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं, उन्हें समुच्चय बोधक अव्यय कहते हैं। जैसे
(i) मोहन और सोहन पढ़ते हैं।
(ii) हमें जल्दी तैयार हो जाना चाहिए ताकि हम समय पर समारोह में पहुँच सकें।
(iii) यदि तुम मेहनत करोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
इन वाक्यों में क्रमश: ‘और’, ‘ताकि’, ‘यदि’ का जो प्रयोग हुआ है, वह दो शब्दों या . वाक्यों को जोड़ने वाला है। अतः ये समुच्चय बोधक अव्यय हैं। कुछ समुच्चय बोधक अव्यय ये हैं-और, यदि अथवा, अतः क्योंकि, किन्तु, परन्तु।

(4) विस्मयादि बोधक

प्रश्न 1.
विस्मयादि बोधक अव्यय का लक्षण उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिन अविकारी शब्दों में हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा आदि का भाव प्रकट हो, उन्हें विस्मयादि बोधक अव्यय कहते हैं।
(i) हाय! यह क्या हो गया।
(ii) वाह! वाह ! हम जीत गए।
(iii) अरे! तुम तो कल आने वाले थे।
इन वाक्यों में ‘हाय’, ‘वाह-वाह’, ‘अरे’ शब्द क्रमश: शोक, हर्ष और आश्चर्यसूचक भावों को प्रकट करने वाले हैं। अतः ये विस्मयादि बोधक अव्यय हैं।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran क्रिया

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Kriya क्रिया Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस में किसी काम का करना, होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है।

क्रिया के भेद :
क्रिया के दो भेद हैं-
1. अकर्मक : जिस के व्यापार और फल दोनों का भार कर्ता पर ही पड़े (कर्म न हो), उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-कृष्ण रोता है। मोहन भागता है।
कुछ अकर्मक क्रियाएँ – मरना, जीना, हँसना, रोना, उठना, बैठना, दौड़ना, भागना, चलना, सोना, डरना।

2. सकर्मक : जिस क्रिया में व्यापार का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-श्याम पुस्तक पढ़ता है। मोहन पेंसिल देता है।
कुछ सकर्मक क्रियाएँ – लेना, देना, पढ़ना, लिखना, कहना, देखना, सीना, छूना, रोकना, सुनना, भागना, खाना।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran क्रिया

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से क्रिया शब्द चुनें :
(क) दौड़ना
(ख) महल
(ग) ऊपर
(घ) कौन।
उत्तर:
(क) दौड़ना

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द क्रिया का उदाहरण नहीं है ?
(क) खिंचवाना
(ख) करवाना
(ग) गुरु जी
(घ) डर गया।
उत्तर:
(ग) गुरु जी

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द क्रिया का उदाहरण है ?
(क) पढ़ना
(ख) लिखाई
(ग) पढ़ाई
(घ) हंसी।
उत्तर:
(क) पढ़ना

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है ?
(क) लिखवाना
(ख) पढ़वाना
(ग) रोना
(घ) दिलवाना।
उत्तर:
(ग) रोना

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से क्रिया शब्द छांटिए :
(क) शेर
(ख) बुनना
(ग) चार
(घ) मोहन।
उत्तर:
(ख) बुनना

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द क्रिया का उदाहरण है ?
(क) कक्षा
(ख) देना
(ग) अच्छाई
(घ) मूर्खता।
उत्तर:
(ख) देना

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 7.
निम्नलिखित मेंसेकौन-साशब्द क्रियाका उदाहरण नहीं है ?
(क) डूबना
(ख) साधु
(ग) पिटवाना
(घ) बोना।
उत्तर:
(ख) साधु।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विशेषण

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Visheshan विशेषण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं उन्हें विशेषण कहा जाता है; जैसे-वीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है।

विशेषण के चार भेद हैं :
1. गुणवाचक – संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग, अवस्था आदि को बताने वाला गुणवाचक विशेषण होता है; जैसे-विद्वान् पुरुष। मूर्ख लड़का। (गुण-दोष)। सफ़ेद (घोड़ा)। काली बिल्ली (रंग)।

2. संख्यावाचक – जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का ज्ञान कराये, वह संख्यावाचक विशेषण कहलाता है; जैसे-एक पुस्तक । दस मनुष्य।

3. परिमाणवाचक – जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के नाप-तोल का ज्ञान होता है, वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है; जैसे-दो मीटर कपड़ा। चार किलो मिठाई।

4. सार्वनामिक या सांकेतिक – जो सर्वनाम संज्ञा के साथ उसके संकेत के रूप में आता है। तब वह सार्वजनिक विशेषण बन जाता है; जैसे-वह मेरी पुस्तक है।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विशेषण

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से विशेषण शब्द चुनें :
(क) मिठाई
(ख) प्राणी
(ग) बुराई
(घ) दो।
उत्तर:
(घ) दो

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है ?
(क) महिला
(ख) तेज़
(ग) पंजाबी
(घ) लाल।
उत्तर:
(क) महिला

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से गुणवाचक विशेषण चुनें :
(क) सफेद
(ख) दो
(ग) चार
(घ) वह।
उत्तर:
(क) सफेद

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से संख्यावाचक विशेषण चुनें :
(क) अच्छा
(ख) सुंदर
(ग) दस
(घ) काला।
उत्तर:
(ग) दस

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से निश्चित परिमाणवाचक विशेषण चुनें:
(क) सफेद
(ख) कुछ
(ग) दो मीटर
(घ) थोड़ी।
उत्तर:
(ग) दो मीटर

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण चुनें :
(क) कितना मीटर
(ख) दो मीटर
(ग) तीन लीटर
(घ) छठी कक्षा।
उत्तर:
(क) कितना मीटर

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से सार्वनामिक या सांकेतिक विशेषण चुनें :
(क) मोटा
(ख) खोटा
(ग) दस लीटर
(घ) यह पुस्तक।
उत्तर:
(घ) यह पुस्तक।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sarvanam सर्वनाम Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं ? सर्वनाम के कितने भेद हैं ? भेदों के नाम लिखो।
अथवा
सर्वनाम की परिभाषा लिखो और उसके भेद भी बताओ।
उत्तर:
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं; जैसे-सोहन, मोहन के साथ उनके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। सर्वनाम के छः भेद हैं

सर्वनाम के भेद :

1. पुरुष वाचक – जिससे वक्ता (बोलने वाला), श्रोता (सुनने वाला) और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही है उसका ज्ञान प्राप्त हो।
जैसे-
अन्य पुरुष – वह, वे
मध्यम पुरुष – तू, तुम
उत्तम पुरुष – मैं, हम

2. निश्चय वाचक – इस सर्वनाम से वक्ता के समीप या दूर की वस्तु का निश्चय होता है; जैसे-यह, ये, वह, वे।

3. अनिश्चय वाचक – इस सर्वनाम से किसी पुरुष एवं वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता है; जैसे-कोई, कुछ।

4. संबंध वाचक – इस सर्वनाम से दो संज्ञाओं में परस्पर संबंध का ज्ञान होता है; जैसे-जो, सो। जो करेगा, सो भरेगा।

5. प्रश्न वाचक – इस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने और कुछ जानने के लिए होता है; जैसे-कौन, क्या। आप कौन हैं ? मैं क्या करूंगा ?

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से सर्वनाम शब्द चुनें:
(क) जाह्नवी
(ख) चाची
(ग) वह
(घ) ऐलीफेंटा।
उत्तर:
(ग) वह

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सर्वनाम नहीं है ?
(क) मैं
(ख) हमारा
(ग) अच्छाई
(घ) उनका।
उत्तर:
(ग) अच्छाई

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम का उदाहरण है ?
(क) प्रसन्न
(ख) वर्णन
(ग) मूर्तियां
(घ) मैं।
उत्तर:
(घ) मैं

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है ?
(क) तुम
(ख) वह
(ग) कोई
(घ) हम।
उत्तर:
(ख) वह

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण नहीं
(क) यह
(ख) वह
(ग) कोई
(घ) वे।
उत्तर:
(ग) कोई

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम का उदाहरण है ?
(क) जो
(ख) उनका
(ग) किनका
(घ) मैं।
उत्तर:
(क) जो

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण नहीं है ?
(क) आप
(ख) हमारा
(ग) क्या
(घ) कोई।
उत्तर:
(ग) क्या।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya संज्ञा Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो।
अथवा
संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करो।
उत्तर:
परिभाषा – किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी, भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे
(1) मेरा नाम ‘हरीश’ है। इनका नाम ‘सतीश’ है। आपका क्या ‘नाम’ है ?
(2) यह ‘हाथी’ है। यह ‘खरगोश’ है। यह ‘मोर’ है।
(3) मैं ‘लुधियाना’ जा रहा हूँ।
(4) ‘नेकी’ कर कुएँ में डाल।
(5) ‘बैठना’ कहाँ है ?
ऊपर के वाक्यों में ‘व्यक्तियों’, ‘पशुओं’, ‘स्थान’, ‘भाव’ और ‘क्रिया व्यापार’ को उनके नामों से बताया गया है। अतः ये नाम ही संज्ञा हैं।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 2.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और उसके भेद बताओ।
अथवा
संज्ञा किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जाति, गुण या भाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, कृष्ण, दिल्ली, सिंह, पुस्तक, गर्मी, सुन्दरता, दया आदि।

संज्ञा के तीन भेद हैं-
(1) व्यक्तिवाचक
(2) जातिवाचक
(3) भाववाचक।

1. व्यक्तिवाचक : जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, स्थान आदि का बोध कराए, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-कृष्ण, दिल्ली, गंगा आदि।
2. जातिवाचक : जो शब्द किसी सम्पूर्ण जाति का बोध कराए, उसे जातिवाचक संज्ञा कहा जाता है; जैसे-स्त्री, पुरुष, पशु, नगर आदि।
3. भाववाचक : जो शब्द किसी धर्म, अवस्था, भाव, गुण, दोष आदि प्रकट करे, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-मिठास, मानवता, सत्यता आदि।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संज्ञा’ का उदाहरण है ?
(क) काली
(ख) आनन्द
(ग) यह
(घ) मेहनती।
उत्तर:
(घ) मेहनती

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें:
(क) तानसेन
(ख) वह
(ग) बुद्धिमान
(घ) शान्त।
उत्तर:
(क) तानसेन

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा छांटिए :
(क) वृक्ष
(ख) रहीम
(ग) पारस
(घ) साहसी।
उत्तर:
(क) वृक्ष

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘जातिवाचक संज्ञा’ का उदाहरण नहीं है ?
(क) क्रोध
(ख) गायक
(ग) साधु
(घ) अध्यापक।
उत्तर:
(क) क्रोध

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
(क) सरिता
(ख) अपसरा
(ग) हमारा
(घ) समरजीत।
उत्तर:
(ग) हमारा

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
(क) मानवता
(ख) मिठास
(ग) सत्यता
(घ) अच्छा।
उत्तर:
(घ) अच्छा

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा शब्द चुनें
(क) बचपन
(ख) अच्छा
(ग) सच्चा
(घ) वह।
उत्तर:
(क) बचपन।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran शब्द

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Shabd शब्द Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar शब्द

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहा जाता है। जैसे-राम, … लक्ष्मण आदि।

प्रश्न 2.
व्युत्पति (रचना या बनावट) के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
व्युत्पति के विचार से शब्द के तीन भेद हैं-
(1) रूढ़ि
(2) यौगिक
(3) योगरूढ़ि।

1. रूढि – जिन शब्दों के खण्डों का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढि शब्द कहलाते हैं; जैसे-कमल (क + म + ल), दवात (द + वा + त)।

2. यौगिक – जो दो शब्दों के योग से बनते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहा जाता है; जैसे-पाठशाला (पाठ + शाला), विद्यालय (विद्या + आलय), महात्मा (महा + आत्मा)।

3. योगरूढ़ि – जो यौगिक शब्दों की भांति दो शब्दों के योग से तो बनें, परन्तु किसी विशेष अर्थ को प्रकट करें, उन्हें योगरूढ़ि कहा जाता है; जैसे-पीताम्बर (पीत = पीला, अम्बर = कपड़ा) पीताम्बर शब्द का अर्थ है पीला कपड़ा न होकर इसका विशेष अर्थ कृष्ण (भगवान् कृष्ण) है। पंकज (पंक = कीचड़, ज = उत्पन्न होने वाला) पंकज का अर्थ कीचड़ में उत्पन्न होने वाले मेंढक, मछली, कछुआ आदि नहीं बल्कि इसका अर्थ कमल है।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran शब्द

प्रश्न 3.
शब्द-भण्डार या उत्पत्ति के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
उत्पत्ति के विचार से हिन्दी में चार प्रकार के शब्द हैं-
(1) तत्सम
(2) तद्भव
(3) देशज
(4) विदेशी।

1. तत्सम – जो शब्द संस्कृत भाषा में से बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें तत्सम कहा जाता है; जैसे-माता, पिता, फल, ज्ञान, सुन्दर।
2. तद्भव – संस्कृत के वे शब्द जो कुछ बिगड़ कर हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें तद्भव कहा जाता है; जैसे-हस्त से हाथ, ग्राम से गाँव, अग्नि से आग।
3. देशज – जो शब्द स्थानीय भाषाओं में से हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें देशज कहा जाता है; जैसे-रोड़ा, बैंगन, आलू, सेब।
4. विदेशी – जो शब्द अंग्रेज़ी, उर्दू, अरबी, फ़ारसी आदि विदेशी भाषाओं से हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें विदेशी कहा जाता है; जैसे-स्टेशन, स्कूल, आदमी, वकील, बाज़ार।

प्रश्न 4.
अर्थ के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
अर्थ के अनुसार शब्द के दो भेद हैं-
(1) सार्थक और
(2) निरर्थक।
1. सार्थक – जिन शब्दों का कोई अर्थ हो, उन्हें सार्थक कहते हैं; जैसे-कुर्सी, गाय, घोड़ा।
2. निरर्थक – जिन शब्दों का कोई अर्थ न हो; उन्हें निरर्थक कहते हैं। जैसे-घोड़ाघाड़ा (घाड़ा), आलू-शालू (शालू), बक-बक, पी-पी।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran शब्द

प्रश्न 5.
प्रयोग के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ? उत्तर-प्रयोग के अनुसार शब्द के आठ भेद हैं :
1. संज्ञा
2. सर्वनाम
3. विशेषण
4. क्रिया
5. क्रिया विशेषण
6. सम्बन्ध बोधक
7. समुच्चय बोधक
8. विस्मयादि बोधक

विकारी – जिन शब्दों का पुरुष, लिंग, वचन आदि के कारण रूप बदल जाता है, उन्हें विकारी कहा जाता है; जैसे–पर्वत–पर्वतों, बादल-बादलों, विद्वान्–विदुषी।

अविकारी – जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता, उन्हें अविकारी कहा जाता है; जैसेऔर, यहाँ, वहाँ, या, अथवा।