PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र.

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र

प्रश्न 1.
मौसम यंत्रों की बनावट, कार्य-विधि और प्रयोग का वर्णन करें।
उत्तर-
1. सिक्स का उच्चतम और न्यूनतम तापमापी यंत्र (Six’s Maximum and Minimum Thermometer) यह दिन का उच्चतम और न्यूनतम तापमान मापने का यंत्र है। इसकी खोज (Invention) जे. सिक्स (J. Six) नामक वैज्ञानिक ने की थी। उसके नाम पर ही इसे ‘सिक्स का उच्चतम और न्यूनतम थर्मामीटर’ (Six’s Maximum and Minimum Termometer) कहते हैं।

बनावट (Construction)-इस तापमापी यंत्र में ‘यू’ आकार की शीशे की एक नली होती हैं। इस नली के दोनों सिरों पर बल्ब लगे होते हैं, जिनमें अल्कोहल भरी होती हैं। एक बल्ब अल्कोहल से पूरा और दूसरा आधा भरा होता है। नली के निचले हिस्से में पारा (Mercury) भरा होता है। दोनों नलियों में एक-एक सूचक (Index) लगा होता है। यह सूचक चुंबक के द्वारा नीचे किए जाते हैं। नली के आधे खाली बल्ब के नीचे नली में अंक नीचे से ऊपर की ओर लिखे होते हैं। नली का यह भाग उच्चतम तापमान दर्शाता है। नली के दूसरे हिस्से में अंक ऊपर से नीचे की ओर दिए होते हैं, इसलिए यह भाग न्यूनतम तापमान दर्शाता है।

कार्य-विधि और प्रयोग (Working and Use)—सबसे पहले सूचकों को चुंबक के द्वारा पारे के तल पर लाया जाता है। तापमान के ऊँचा होने पर अल्कोहल फैलता है और उच्चतम तापमान दर्शाने वाली नली में पारा ऊपर की ओर चढ़ने लग जाता है और इस भाग में सूचक को ऊपर की ओर धकेलता है। पूरे भरे हुए भाग में अल्कोहल पारे को ऊपर नहीं चढ़ने देती।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र 1

तापमान कम होने पर अल्कोहल सिकुड़ती है; जिसके परिणामस्वरूप उच्चतम तापमान वाली नली में पारा नीचे की ओर गिरने लग जाता है और न्यूनतम तापमान वाली नली में ऊपर की ओर चढ़ने लग जाता है। इसके साथ-साथ न्यूनतम नली का सूचक भी ऊपर की ओर चढ़ने लग जाता है। उच्चतम तापमान वाली नली का सूचक कमानी के कारण नीचे नहीं गिरता। इस प्रकार 24 घंटों अर्थात् एक दिन में उच्चतम तापमान वाली नली के सूचक का निचला सिरा उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान नली के सूचक का निचला सिरा न्यूनतम तापमान दर्शाएगा।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र

2. निद्भव हवा-दबाव मापक यंत्र (Aneroid Barometer)-इस यंत्र से हवा-दबाव मापते हैं। इसमें किसी द्रव (Liquid) का प्रयोग न करने के कारण इसे Aneroid कहते हैं। Aneroid शब्द का अर्थ है-द्रव रहित (A = without, neroid = Liquid)।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र 2

बनावट और कार्यविधि (Construction and Working)—यह यंत्र घड़ी जैसा होता है। पतली धातु से एक गोल खोखले डिब्बे (Shallow Metallic Box) को बनाकर उसमें से हवा निकाल ली जाती है। इसके ऊपर एक पतला लचकीला ढक्कन (Flexible Lid) लगा होता है, जो हवा के दबाव से ऊपर-नीचे होता रहता है। इस ढक्कन के ऊपरी हिस्से में एक लीवर (Lever) के द्वारा एक सूचक सूई लगी होती है, जोकि हवा के दबाव के बढ़ने से घड़ी की सुइयों की दिशा में (Clockwise) एक गोलाकार पैमाने पर घूमती है। हवा के दबाव के कम होने पर यह सूचक सुई घड़ी की सुइयों की उल्टी दिशा (Anti-Clockwise) में घूमती है। गोलाकार पैमाने पर हवा का दबाव इंच, सैंटीमीटर और मिलीबार में लिखा होता है। इस पैमाने पर मौसम की दशा बताने वाले शब्द अर्थात् वर्षा, (Rain), साफ (Clear), तूफानी (Stormy), बादल (Cloudy) और शुष्क (Dry) लिखे होते हैं। इनसे हमें मौसम अवस्था का ज्ञान होता है।

प्रयोग (Use)-इसे किसी स्थान के हवा के दबाव को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी सहायता से किसी स्थान की ऊँचाई मापी जा सकती है। घड़ी के समान आकार में छोटा होने के कारण इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

3. हवा-दिशा सूचक यंत्र (Wind-vane)—इस यंत्र से हम हवा की दिशा के बारे में पता लगाते हैं। बनावट और कार्यविधि (Construction and Working)-लोहे की एक लंबवत छड़ी (Rod) पर लोहे की पतली चादर से बना एक मुर्गा (Weather Cock) या तीर लगा होता है। यह लोहे की छड़ी इस मुर्गे या तीर के लिए धुरी का काम करती है। हवा के वेग से यह मुर्गा या तीर घूमता है और हवा की दिशा का संकेत देता है। पवनमुख (Wind Ward Side) की ओर तीर या मुर्गे की पूँछ होती है। पवन विमुख की ओर (Leeward Side) मुर्गे का मुँह या तीर की नोक होती है। मुर्गे या तीर के नीचे चार मुख्य दिशाएँ-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दर्शायी होती हैं। इस यंत्र को किसी ऊँचे स्थान पर रखते हैं, जहाँ हवा के चलने में कोई रुकावट न हो।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र 3

4. शुष्क व नम बल्ब थर्मामीटर (Wet and Dry Bulb Thermometer)-इसे मेसन हाईग्रोमीटर (Mason Hygrometer) भी कहते हैं। इस यंत्र के द्वारा हवा की सापेक्ष नमी (Relative Humidity) मापी जाती है। बनावट और कार्यविधि (Construction and Working)लकड़ी से बने एक तख्ते पर तापमापी यंत्र (Thermometer) लटके होते हैं। एक थर्मामीटर (तापमापी यंत्र) के बल्ब पर बारीक मलमल का कपड़ा (Muslin Cloth) लपेटा होता है, जिसका एक सिरा साफ पानी में भरे एक छोटे-से बर्तन में डूबा रहता है। एक को गीला (नम) थर्मामीटर और दूसरे को शुष्क थर्मामीटर कहते हैं। कोशिकाक्रिया (Capillary Action) से पानी मलमल के कपड़े के द्वारा बल्ब को आर्द्रता प्रदान करता है, जिसके फलस्वरूप इस थर्मामीटर में वाष्पीकरण (Evaporation) होता रहता है, जिसके कारण इस यंत्र का तापमान निम्न रहता है। शुष्क थर्मामीटर में पानी की मात्रा न होने के कारण उसका तापमान उच्च होता है। इस प्रकार दोनों थर्मामीटरों के तापमान में अंतर हो जाता है। इस अंतर के द्वारा एक तालिका की सहायता से सापेक्ष आर्द्रता निकाल ली जाती है। दोनों थर्मामीटरों में तापमान में कम अंतर होने पर सापेक्ष नमी अधिक और अधिक अंतर होने पर सापेक्ष नमी कम होती है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र 4

5. वर्षामापी यंत्र (Rain Gauge)-यह यंत्र वर्षा की मात्रा मापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
बनावट (Construction)—इसमें नीचे लिखी अलग-अलग चीजें होती हैं-

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र

(i) बेलनाकार बर्तन (Cylinderical Pot) तांबे का बना हुआ एक 12.5 सैं०मी० (5 इंच) या 20 सैं०मी० (8 इंच) व्यास का एक बेलनाकार बर्तन होता है। तांबा हर प्रकार के मौसमी प्रभाव को सहन करने की योग्यता रखता है, इसलिए आमतौर पर यह बर्तन तांबे का ही बना होता है।

(ii) कीप (Funnel)—एक बेलनाकार बर्तन के मुख पर तांबे से बनी उतने ही व्यास की एक कीप होती है। इस कीप के ऊपरी सिरे पर 1.2 सैं०मी० ( इंच) ऊँचा किनारा (Rim) लगा होता है, ताकि वर्षा के पानी की.छीटें बाहर न जाएँ।

(iii) शीशे का बर्तन या बोतल (Glass Container or Bottle)-तांबे के बेलनाकार बर्तन के अंदर एक तंग मुँह वाला शीशे का बर्तन या बोतल होती है, जिसमें कीप के द्वारा पानी जाता है। इसका तंग मुँह पानी का वाष्पीकरण रोकने के लिए होता है।

(iv) चिन्हित शीशे का बेलन (Graduated Glass Cylinder)-इससे वर्षा की मात्रा मापते हैं। यह शीशे का एक बेलन होता है, जिसके बाहर वर्षा को मापने के लिए पैमाना अंकित होता है। कार्य-विधि (Working)-वर्षा का पानी कीप के द्वारा बर्तन या बोतलों में एकत्र हो जाता है। इसी पानी को चिन्हित शीशे के बेलन में डालकर माप लिया जाता है। कीप के क्षेत्रफल और चिन्हित बेलन के मुख के क्षेत्रफल में एक निर्धारित अनुपात रखा जाता है। इस अनुपात पर चिन्हित बेलन का पैमाना आधारित होता है। तांबे के बेलनाकार बर्तन में 2.5 सैं०मी० (1 इंच) पानी की ऊँचाई चिन्हित बेलन में 25.4 सैं०मी० (10 इंच) दिखाई जाती है। इस यंत्र में 1/10 सैं०मी० (1/100 इंच) तक की वर्षा मापने की व्यवस्था होती है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 7 मौसम यंत्र 5

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules.

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

याद रखने योग्य बातें (TIPS TO REMEMBER)

  1. रिंग का आकार = वर्गाकार
  2. एक भुजा की लम्बाई = 20 फुट
  3. रस्सों की संख्या = तीन अथवा पांच
  4. भारों की संख्या = 11
  5. पट्टी की लम्बाई = 8′ 4″
  6. पट्टी की चौड़ाई = \(1 \frac{1}{4}\)“
  7. रिंग की फर्श से ऊंचाई = 3′ 4″
  8. सीनियर प्रतियोगिता का समय = 3-1-3-1-3
  9. जुनियर के लिए समय = 2-1-2-2
  10. अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए समय = 2-1-2-1-2-1-2-1-2
  11. अधिकारी = जज (अधिकतम 5 या 3), टाइम कीपर-1, रेफरी-1, घंटा ऑपरेटर-1, प्रर्यवेक्षक-1 उद्घोषक 1, रिकार्डर 1
  12. मुक्केबाजी दस्तानों का भार = 10 औंस, 12 औंस
  13. रिंग के कोनों का रंग = 1 लाल, 1 नीला, 2 सफेद
  14. राऊंड टाइम = 3 राउंड (प्रत्येक 3 मिनट)
  15. रस्सियों के पारस्परिक अंतर = रिंग के फर्श से (1) 40 सेंटीमीटर (2) 70 सेंटीमीटर, (3) 100 सेंटीमीटर, (4) 130 सेंटीमीटर।
  16. सलाखों की लम्बाई = = 2.5 मी.
  17. पट्टियों की चौड़ाई = 5 सेंटीमीटर
  18. बॉक्सर का तकनीकी नाम = पुगिलिटश
  19. अंडर 17 वर्ष के लड़कों के लिये प्रतियोगिताओं में कुल भार = 13

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

खेल सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. बाक्सिग में रिंग का आकार वर्गाकार और एक भुजा की लम्बाई 20 फुट होती है।
  2. रिंग में रस्सों की गिनती तीन होती है और साइडों का रंग एक नीला तथा दूसरा लाल होता है।
  3. बाक्सिग के लिए भार के वर्गों की गिनती 12 होती है।
  4. दस्तानों का भार 10 औंस से अधिक नहीं होना चाहिए।
  5. पट्टी की लम्बाई 8 फुट 4 इंच और चौड़ाई \(1 \frac{1}{3}\) इंच 4.4 सैं० मी० होनी चाहिए।
    बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 1

PSEB 11th Class Physical Education Guide बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
मुक्केबाज़ का तकनीकी नाम लिखें।
उत्तर-
पुगिलिटस।

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 2.
मुक्केबाज़ (लड़के) अंडर-17 मुकाबले में कुल कितने भार वर्ग होते हैं ?
उत्तर-
कुल 13 भार वर्ग।

प्रश्न 3.
मुक्केबाज़ के मैच में RSC से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
रैफरी के द्वारा मुक्केबाज़ को चोट लगने पर बाऊट को रोक दिया जाना।

प्रश्न 4.
मुक्केबाजी के मैच में DSO से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
जब मुक्केबाज़ बार-बार किसी नियम की उल्लंघना करता है तो उस समय रैफरी द्वारा उसे अयोग्य घोषित कर देना।

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 5.
मुक्केबाज़ी के मैच में wo क्या होता है ?
उत्तर-
जब किसी खिलाड़ी को बाऊट के बिना ही विजयी घोषित कर दिया जाए।

प्रश्न 6.
मुक्केबाज़ी मुकाबले में एक राऊंड कितने समय का होता है ?
उत्तर-
4 मिनट का (प्रत्येक राऊंड के लिए)।

प्रश्न 7.
मुक्केबाज़ी रिंग के कोनों का रंग लिखें।
उत्तर-
लाल, नीला और सफेद।

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

Physical Education Guide for Class 11 PSEB बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
बाक्सिंग में भार अनुसार कितने प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं ?
उत्तर-
मुक्केबाज़ी के भारों का वर्गीकरण
(Weight Categories in Boxing)

  1. लाइट फलाई वेट (Light Fly Weight) = 48 kg
  2. फलाई वेट (Fly Weight) = 51 kg
  3. बैनटम वेट (Bentum Weight) = 54 kg
  4. फ़ैदर वेट (Feather Weight) = 57 kg
  5. लाइट वेट (Light Weight) = 60 kg
  6. लाइट वैल्टर वेट (Light Welter Weight) = 63.5 kg
  7. वैल्टर वेट (Welter Weight) = 67 kg
  8. लाइट मिडल वेट (Light Middle Weight) = 71 kg
  9. मिडल वेट (Middle Weight) = 75 kg
  10. लाइट हैवी वेट (Light Heavy Weight) = 81 kg से 91 kg तक
  11. हैवी वेट (Heavy Weight) = 91 kg से अधिक 100 kg तक
  12. सुपर हैवी वेट (Super Heavy Weight) = 100 kg से ऊपर

प्रश्न 2.
बाक्सिग में रिंग, रस्सा, प्लेटफ़ार्म, अंडर-कवर, पोशाक और पट्टियों के बारे में लिखें।
उत्तर-
रिंग (Ring)—सभी प्रतियोगिताओं में रिंग का आन्तरिक माप 12 फुट से 20 फुट (3 मी० 66 सैं० मी० से 6 मी० 10 सैं० मी०) वर्ग में होगा। रिंग की सतह से सबसे ऊपरी रस्से की ऊंचाई 16”, 28”, 40”, 50” होगी।
रस्सा (Rope)—रिंग चार रस्सों के सैट से बना होगा जोकि लिनन या किसी नर्म पदार्थ से ढका होगा।
प्लेटफ़ार्म (Platform)-प्लेटफार्म सुरक्षित रूप में बना होगा। यह समतल तथा बिना किसी रुकावटी प्रक्षेप के होगा। यह कम-से-कम 18 इंच रस्सों की लाइन से बना रहेगा उस पर चार कार्नर पोस्ट लगे होंगे जो इस प्रकार बनाए जाएंगे कि कहीं चोट न लगे।

अंडर-कवर (Under-cover)-फर्श एक अण्डर-कवर से ढका होगा जिस पर कैनवस बिछाई जाएगी।
पोशाक (Costumes)-प्रतियोगी एक बनियान (Vest) पहन कर बाक्सिंग करेंगे जोकि पूरी तरह से छाती और पीठ ढकी रखेगी। शार्ट्स उचित लम्बाइयों की होगी जोकि जांघ के आधे भाग तक जाएगी। बूट या जूते हल्के होंगे। तैराकी वाली पोशाक पहनने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। प्रतियोगी उन्हें भिन्न-भिन्न दर्शाने वाले रंग धारण करेंगे जैसे कि कमर के गिर्द लाल या नीले कमर-बन्द, दस्ताने (Gloves) स्टैंडर्ड भार के होंगे। प्रत्येक दस्ताना 8 औंस (227 ग्राम) भारी होगा।

पट्टियां (Bandages)-एक नर्म सर्जिकल पट्टी जिसकी लम्बाई 8 फुट 4 इंच (2.5 मी०) से अधिक तथा चौड़ाई \(1 \frac{1}{3}\) इंच (4.4 सैं० मी०) से अधिक न हो या एक वैल्यियन टाइप पट्टी जो 6 फुट 6 इंच से अधिक लम्बी तथा \(1 \frac{1}{3}\) इंच (4.4 सैं० मी०) से अधिक चौड़ी नहीं होगी, प्रत्येक हाथ पर पहनी जा सकती है।
अवधि (Duration)—सीनियर मुकाबलों तथा प्रतियोगिताओं के लिए खेल की अवधि निम्नलिखित होगी—
बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 2
प्रतियोगिताएं (Competitions)—
Senior National Level
3-1-3-1-3 तीन-तीन मिनट के तीन राऊण्ड
Junior National Level 2-1-2-1-2
दो-दो मिनट के तीन राऊण्ड
International Level 2-1-2-1-2-1-2
दो-दो मिनट के पांच राऊण्ड

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 3.
बाक्सिग में ड्रा, बाई, वाक ओवर के बारे में लिखें।
उत्तर-
ड्रा, बाई, वाक ओवर (The Draw, Byes and Walk-over)

  1. सभी प्रतियोगिताओं के लिए भार तोलने तथा डॉक्टरी निरीक्षण के बाद ड्रा किया जाएगा।
  2. वे प्रतियोगिताओं में जिनसे चार से अधिक प्रतियोगी हैं, पहली सीरीज़ में बहुत-सी बाई निकाली जाएंगी ताकि दूसरी सीरीज़ में प्रतियोगियों की संख्या कम रह जाए।
  3. पहली सीरीज़ में जो मुक्केबाज़ (Boxer) बाई में आते हैं वे दूसरी सीरीज़ में पहले बाक्सिग करेंगे। यदि बाइयों की संख्या विषय हो तो अन्तिम बाई का बाक्सर दूसरी सीरीज़ में पहले मुकाबले के विजेता के साथ मुकाबला करेगा।
  4. कोई भी प्रतियोगी पहली सीरीज़ में बाई ओर दूसरी सीरीज़ में वाक ओवर नहीं प्राप्त कर सकता या दो प्रतियोगियों के नाम ड्रा निकाला जाएगा जोकि अब भी मुकाबले में हों। इसका अर्थ इन प्रतियोगियों के लिए विरोधी प्रदान करना है जोकि पहली सीरीज़ में पहले ही वाक ओवर ले चुके हैं।

सारणी-बाऊट से बाइयां निकालना
बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 3
प्रतियोगिता की सीमा (Limitation of Competitors)-किसी भी प्रतियोगिता में 4 से लेकर 8 प्रतियोगियों को भाग लेने की आज्ञा है। यह नियम किसी ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित किसी चैम्पियनशिप पर लागू नहीं होता। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली क्लब को अपना एक सदस्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनोनीत करने का अधिकार है, परन्तु शर्त यह है कि वह सदस्य प्रतियोगिता में सम्मिलित न हो।
नया ड्रा (Fresh Draw) यदि किसी एक ही क्लब के दो सदस्यों का पहली सीरीज़ में ड्रा निकल जाए तो उनमें एक-दूसरे के पक्ष में प्रतियोगिता से निकलना चाहे तो नया ड्रा किया जाएगा।

वापसी (Withdrawl)-ड्रा किए जाने के बाद यदि प्रतियोगी बिना किसी सन्तोषजनक कारण के प्रतियोगिता से हटना चाहे तो इन्चार्ज अधिकारी इन दशाओं में एसोसिएशन को रिपोर्ट करेगा।

रिटायर होना (Retirement) यदि कोई प्रतियोगी किसी कारण प्रतियोगिता से रिटायर होना चाहता है तो उसे इन्चार्ज अधिकारी को सूचित करना होगा।
बाई (Byes)—पहली सीरीज़ के बाद उत्पन्न होने वाली बाइयों के लिए निश्चित समय के लिए वह विरोधी छोड़ दिया जाता है जिससे इन्चार्ज अधिकारी सहमत हो। सैकिण्ड (Second)—प्रत्येक प्रतियोगी के साथ एक सैकिण्ड (सहयोगी) होगा तथा राऊंड के दौरान वह सैकिण्ड प्रतियोगी को कोई निर्देश या कोचिंग नहीं दे सकता।

केवल पानी की आज्ञा (Only water allowed) बाक्सर को बाऊट से बिल्कुल पहले या मध्य में पानी के अतिरिक्त कोई अन्य पीने वाली चीज़ नहीं दी जा सकती।

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 4.
बाक्सिंग में बाऊट को नियन्त्रण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
बाऊट का नियन्त्रण
(Bout’s Control)
1. सभी प्रतियोगिताओं के मुकाबले एक रैफ़री, तीन जजों, एक टाइम कीपर द्वारा निश्चित किए जाएंगे। रैफ़री रिंग में होगा। जब तीन से कम जज होंगे तो रैफ़री स्कोरिंग पेपर को पूरा करेगा। प्रदर्शनी बाऊट एक रैफ़री द्वारा कण्ट्रोल किए जाएंगे।

2. रैफ़री एक स्कोर पैड या जानकारी सलिप का प्रयोग बाक्सरों के नाम तथा रंगों का रिकार्ड रखने के लिए करेगा। इन सब स्थितियों को जब बाऊट चोट लगने के कारण या किसी अन्य कारणवश स्थगित हो जाए तो रैफ़री इस पर कारण रिपोर्ट करके इंचार्ज अधिकारी को देगा।

3. टाइम कीपर रिंग के एक ओर बैठेगा तथा जज अन्य तीन ओर बैठेंगे। सीटें इस प्रकार की होंगी कि वे बाक्सिग को सन्तोषजनक ढंग से देख सकें। ये दर्शकों से अलग होंगी। रैफ़री बाऊट को नियमानुसार कण्ट्रोल करने के लिए अकेला ही उत्तरदायी होगा तथा जज स्वतन्त्रतापूर्वक प्वाइंट देंगे।

4. प्रमुख टूर्नामेंट में रैफ़री सफेद कपड़े धारण करेगा।

प्वाईंट देना (Awarding of Points)—

  1. सभी प्रतियोगिताओं में जज प्वाईंट देगा।
  2. प्रत्येक राऊंड के अन्त में प्वाईंट स्कोरिंग पेपर पर लिखे जाएंगे तथा बाऊट के अन्त में जमा किए जाएंगे, भिन्नों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
  3. प्रत्येक जज को विजेता मनोनीत करना होगा या उसे अपने स्कोरिंग पेपर पर हस्ताक्षर करने होंगे। जज का नाम बड़े अक्षरों (Block Letters) में लिखा जाएगा। उसे स्कोरिंग स्लिपों पर हस्ताक्षर करने होंगे।

प्रश्न 5.
बाक्सिग में स्कोर कैसे मिलते हैं ?
उत्तर-
स्कोरिंग (Scoring)
1. जो बाक्सर अपने विरोधी को सबसे अधिक मुक्के मारेगा उसे प्रत्येक राऊंड के अन्त में 20 प्वाईंट दिए जाएंगे। दूसरे बाक्सर को उसी अनुपात में अपने स्कोरिंग मुक्कों में कम प्वाईंट मिलेंगे।

2. जब जज यह देखता है कि दोनों बाक्सरों ने एक जितने मुक्के मारे हैं तो प्रत्येक प्रतियोगी को 20 प्वाईंट दिए जाएंगे।

3. यदि बाक्सरों को मिले प्वाईंट बाऊट के अन्त में बराबर हों तो जज अपना निर्णय उस बाक्सर के पक्ष में देगा जिसने अधिक पहल दिखाई हो, परन्तु यदि समान हो उस बाक्सर के पक्ष में जिसने बेहतर स्टाइल दिखाया हो। यदि वह सोचे कि वह इन दोनों पक्षों में बराबर हैं तो वह अपना निर्णय उस बाक्सर के पक्ष में देगा जिसने अच्छी सुरक्षा (Defence) का प्रदर्शन किया हो।

परिभाषाएं (Definitions)-उपर्युक्त नियम निम्नलिखित परिभाषाओं द्वारा लागू होता है—
(A) स्कोरिंग मुक्के या प्रहार (Scoring Blows)—वे मुक्के जो किसी भी दस्ताने के नक्कल से रिंग के सामने या साइड की ओर या शरीर के बैल्ट के ऊपर मारे जाएं।
(B) नान-स्कोरिंग मुक्के (Non-Scoring Blows)—

  • नियम का उल्लंघन करके मारे गए मुक्के।
  • भुजाओं या पीठ पर मारे गए मुक्के।
  • हल्के मुक्के या बिना ज़ोर की थपकियां।

(C) पहल करना (Leading Off)-पहला मुक्का मारना या पहला मुक्का मारने की कोशिश करना। नियमों का उल्लंघन पहल करने के स्कोरिंग मूल्य को समाप्त कर देता है।
(D) सुरक्षा (Defence)–बाक्सिग, पैरिंग, डकिंग, गार्डिंग, साइड स्टैपिंग द्वारा प्रहरों से बचाव करना।

बाक्सिग (मुक्केबाजी) (Boxing) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 6.
बाक्सिग में कोई दस त्रुटियां लिखें।
उत्तर-
त्रुटियां (Fouls)-जजों या रैफ़री का फ़ैसला अन्तिम होगा। रैफ़री को निम्नलिखित कार्य करने पर बाक्सर को चेतावनी देने या अयोग्य घोषित करने का अधिकार है—

  1. खुले दस्ताने से चोट करना, हाथ के आन्तरिक भाग या बट के साथ चोट करना, कलाइयों से चोट करना या बन्द दस्ताने के नक्कल वाले भाग को छोड़कर किसी अन्य भाग से चोट करना।
  2. कुलनी से मारना।
  3. बैल्ट के नीचे मारना।
  4. किडनी पंच (Kidney Punch) का प्रयोग करना।
  5. पिवट ब्लो (Pivot Blow) का प्रयोग करना।
  6. गर्दन या सिर के नीचे जानबूझ कर चोट करना।
  7. नीचे पड़े प्रतियोगी को मारना।
  8. पकड़ना।
  9. सिर या शरीर के भार लेटना।
  10. बैल्ट के नीचे किसी ढंग से डकिंग (Ducking) करना जोकि विरोधी के लिए खतरनाक हो।
  11. बाक्सिग का सिर पर खतरनाक प्रयोग।
  12. रफिंग (Roughing)
  13. कन्धे मारना।
  14. कुश्ती करना।
  15. बिना मुक्का लगे जान-बूझ कर गिरना।
  16. निरन्तर ढक कर रखना।
  17. रस्सों का अनुचित प्रयोग करना।
  18. कानों पर दोहरी चोट करना।

ब्रेक (Break)-जब रैफ़री दोनों प्रतियोगियों को ब्रेक (To Break) की आज्ञा देता है तो दोनों बाक्सरों को पुनः बाक्सिग शुरू करने से पहले एक कदम पीछे हटना ज़रूरी है। ‘ब्रेक’ के समय एक बाक्सर को विरोधी को मारने की आज्ञा नहीं होती।

डाऊन तथा गिनती (Doun and Count)-एक बाक्सर को डाऊन (Doun) समझा जाता है जब शरीर का कोई भाग सिवाए उसके पैरों के फर्श पर लग जाता है या जब वह रस्सों से बाहर या आंशिक रूप में बाहर होता है या वह रस्सी पर लाचार लटकता है।
बाऊट रोकना (Stopping the Bout)—

  1. यदि रैफ़री के मतानुसार एक बाक्सर चोट लगने के कारण खेल जारी नहीं रख सकता या वह बाऊट बन्द कर देता है तो उसके विरोधी को विजेता घोषित कर दिया जाता है। यह निर्णय करने का अधिकार रैफ़री को होता है जोकि डॉक्टर का परामर्श ले सकता है।
  2. रैफ़री को बाऊट रोकने का अधिकार है यदि उसकी राय में प्रतियोगी को मात हो गई है या वह बाऊट जारी रखने के योग्य नहीं है।

बाऊट पुनः शुरू करने में असफल होना (Failure to resume Bout) सभी बाऊटों में यदि कोई प्रतियोगी समय कहे जाने पर बाऊट को पुनः शुरू करने में असमर्थ होता है तो वह बाऊट हार जाएगा।

नियमों का उल्लंघन (Breach of Rules) बाक्सर या उसके सैकिण्ड (Second) द्वारा इन नियमों के किसी भी उल्लंघन से उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा। एक प्रतियोगी जो अयोग्य घोषित किया गया हो उसे कोई ईनाम नहीं मिलेगा।

शंकित फाऊल (Suspected Foul) -यदि रैफ़री को किसी फ़ाऊल का सन्देह हो जाए जिसे उसने स्वयं साफ नहीं देखा, वह जजों की सलाह ले सकता है तथा उसके अनुसार अपना फैसला दे सकता है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं.

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं

प्रश्न 1.
समोच्च रेखाओं का सिद्धांत बताएँ। इनके गुण-दोष बताएँ।
उत्तर-
धरातल को दर्शाने वाली विधियाँ-धरातल को नक्शों पर चित्रित करने के लिए नीचे लिखी विधियों का प्रयोग किया जाता है

  1. हैशओर (Hachures)
  2. आकार रेखाएँ (Form-lines)
  3. समोच्च रेखाएँ (Contours)
  4. ऊँचाई दर्शक बिंदु (Spot Heights)
  5. निर्देश चिन्ह (Bench Marks) और तिकोने स्टेशन (Trignometrical Stations)
  6. पर्वतीय छायाकरण (Hill Shading)
  7. रंग-चित्रण (Layer tints)

समोच्च रेखा-समोच्च वह कल्पित रेखा है, जो औसत समुद्री सतह से समान ऊँचाई वाले स्थानों को आपस में मिलाकर खींची जाती है। (A contour is an imaginary line which joins the places of equal height above mean sea land.) यदि किसी पहाड़ी की परिक्रमा की जाए (बिना ऊपर-नीचे गए ताकि एक ही ऊँचाई पर परिक्रमा हो), तो यह रास्ता एक समोच्च रेखा होगी।

लंबात्मक अंतर और क्षितिज अंतर-

1. लंबात्मक अंतर (Vertical Interval) की क्रमिक (Successive) समोच्च रेखाओं के बीच की ऊँचाई को लंबात्मक अंतर कहा जाता है। इसे संक्षेप में VI भी लिखा जाता है। यह किसी एक नक्शे पर स्थित (Constant) होता है। यदि समोच्च रेखाएं 50, 100, 150, 200, 250 आदि खींची जाएँ, तो लंबात्मक अंतर 50 मीटर होगा।

2. क्षितिज अंतर (Horizontal Equivalent) की क्रमिक (Successive) समोच्च रेखाओं के बीच की क्षितिज दूरी को क्षितिज अंतर कहते हैं। इसे संक्षेप में H.E. भी लिखा जाता है। यह ढलान के अनुसार बदलता रहता है। हल्की ढलान के लिए H.E. अधिक होता है, पर तीखी ढलान के लिए कम होता है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं

समोच्च रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ–समोच्च रेखाओं की विशेषताएँ नीचे लिखी हैं-

  1. ये कल्पित रेखाएँ होती हैं।
  2. ये रेखाएँ आम तौर पर भूरे (Brown) रंग से दिखाई जाती हैं।
  3. इनकी ऊँचाई समोच्च रेखाओं पर लिखी जाती हैं।
  4. ये रेखाएँ एक बंद चक्र बनाती हैं, ये एकदम शुरू या समाप्त नहीं होती।
  5. समोच्च रेखाएँ सदा एक निश्चित लंबात्मक अंतर पर खींची जाती हैं।
  6. जब समोच्च रेखाएँ एक-दूसरे के निकट होती हैं, तो तीखी ढलान प्रकट करती हैं, पर जब समोच्च रेखाएँ दूर – दूर होती हैं, तो हल्की ढलान प्रकट करती हैं।

गुण (Merits)

  1. धरातल को दिखाने के लिए यह सबसे बेहतर विधि है।
  2. इस विधि से अलग-अलग भू-आकारों को आसानी से दर्शाया जा सकता है।
  3. इस विधि से किसी क्षेत्र की ऊँचाई और ढलान पता लगाई जा सकती है।
  4. यह विधि गणित पर आधारित है और उचित है।

दोष (Demerits)-

1. जब लंबात्मक अंतर बड़ा हो, तो छोटे-छोटे भू-आकार नक्शे पर नहीं दिखाए जा सकते। 2. जब नक्शे पर पर्वतीय और मैदानी धरातल साथ-साथ दिखाना हो, तो कई मुश्किलें आती हैं। अलग-अलग भू-आकृतियों को समोच्च रेखाओं द्वारा दिखाना1. समतल ढलान (Uniform Slope)—यह ढलान एक समान होती है, इसलिए समोच्च रेखाएँ समान दूरी पर
खींची जाती हैं।

2. उत्तल ढलान (Convex Slope)—यह ढलान निचले भाग में तीखी होती है, पर ऊँचाई पर ऊपरी भाग में हल्की होती है। शुरू में समोच्च रेखाएँ पास-पास होती हैं और ऊँचाई बढ़ने से दूर-दूर होती जाती हैं।

3. अवतल ढलान (Concave Slope)—यह ढलान निचले भाग में हल्की और ऊपरी भाग में तीखी होती है। इसमें शुरू में समोच्च रेखाएँ दूर-दूर होती हैं, परंतु ऊँचाई पर पास-पास होती जाती हैं।

4. सीढ़ीदार ढलान (Terraced Slope)—यह ढलान सीढ़ी की तरह आगे बढ़ती जाती है। इसमें समोच्च रेखाएँ जोड़ों में होती हैं। दो रेखाएँ पास-पास और कुछ दूरी पर फिर दो रेखाएँ पास-पास होती हैं।

5. शंकु आकार की पहाड़ी (Conical Hill)—यह पहाड़ी दो आकार की होती है। इसकी ढलान चारों तरफ एक जैसी होती है। इसकी समोच्च रेखाएँ समकेंद्रीय चक्रों (Concentric Circles) जैसी होती हैं। केंद्र में पहाड़ी के शिखर को दिखाया जाता है।

6. पठार (Plateau)—पठार ऐसे प्रदेश को कहते हैं, जिसका शिखर समतल चौड़ा (Flat) हो और उसके किनारे पर तीखी ढलान हो। इसके किनारों पर समोच्च रेखाएँ पास-पास होती हैं, पर बीच में समतल स्थान होने के कारण कोई समोच्च रेखा नहीं होती।

7. कटक (Ridge) कम ऊँची और लंबी पहाड़ियों की श्रृंखला को कटक कहते हैं। इसके Contour लंबे और कम चौड़े होते हैं।

8. काठी (Saddle)-दो पर्वतीय शिखरों के बीच स्थित निचले भाग को काठी कहते हैं। इसका आकार घोड़े की काठी जैसा होता है।

9. टीला (Knoll) कम ऊँची और छोटी-सी कोण आकार की पहाड़ी को टीला कहते हैं। यह एक प्रकार का अलग टीला होता है। इसे एक या दो गोल आकार की समोच्च रेखाओं से दिखाया जाता है।

10. ‘वी’-आकार की घाटी (V-Shaped Valley) नदी अपने गहरे कटाव से V-आकार की घाटी बनाती है। इसमें समोच्च रेखाएँ अंग्रेज़ी के अक्षर ‘V’ जैसी होती हैं। इसके अंदर ऊँचाई कम होती है और V के शिखर की ओर अधिक ऊँचाई होती है।

11. ‘U’ आकार की घाटी (U-Shaped Valley)-यह घाटी हिम नदी के कटाव से बनती है और इसका आकार ‘U’ अक्षर के समान होता है। इसकी समोच्च रेखाएँ भी ‘U’ अक्षर के समान होती हैं। दोनों किनारों पर समोच्च रेखाएँ पास-पास होती हैं और तीखी ढलान होती हैं। इसके भीतरी भाग में कम ऊँचाई और बाहर की ओर अधिक ऊँचाई होती है।

12. पर्वत-स्कंध (Spur)—किसी ऊँचे प्रदेश से निचले प्रदेश की ओर जीभ की तरह आगे बढ़े हुए भू-भाग को पर्वत-स्कंध कहते हैं। इसमें समोच्च रेखाएँ उल्टे ‘V’ अक्षर के समान होती हैं। इसके भीतरी भाग में अधिव ऊँचाई होती है और बाहर की ओर कम।

13. कांधी (Cliff)—समुद्री तट रेखा पर एक ऊँची और खड़ी ढलान वाली चट्टान को कांधी कहते हैं। इस समोच्च रेखाएँ आपस में मिल जाती हैं, जो खड़ी ढलान प्रकट करती हैं। ऊँचे भाग की समोच्च रेखाएँ । दूर होती हैं और हल्की ढलान प्रकट करती हैं।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं 1

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं 2

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं 3

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं 4

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 6 समोच्च रेखाएं 5

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे.

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे

प्रश्न-
स्थल-आकृतिक नक्शे क्या होते हैं ? इन पर प्रयोग किए जाने वाले रूढ़- चिह्नों का वर्णन करें।
उत्तर-
स्थल-आकृतिक नक्शे-धरती के किसी क्षेत्र के प्राकृतिक और मानवीय तत्त्वों को दर्शाने वाले नक्शों को स्थल-आकृतिक नक्शे कहा जाता है। ये नक्शे छोटे-से क्षेत्र का एक समचा दृश्य प्रकट करते हैं। ये नक्शे बड़े पैमाने पर बनाए जाते हैं। ये नक्शे बहु-उद्देशीय नक्शे होते हैं, जिनमें किसी क्षेत्र का सर्वे करके विस्तारपूर्वक चित्रण किया जाता है। प्राकृतिक तत्त्व जैसे धरातल, नदियाँ, वनस्पति तथा मानवीय और सांस्कृतिक तत्त्व जैसे-सड़कें, रेलें, शहर, गाँव आदि नक्शे पर दिखाए जाते हैं। भारतीय सर्वे विभाग (Survey of India) ऐसे ही नक्शे तैयार करता है।

रूढ़ चिह्न-धरती के प्राकृतिक और सांस्कृतिक तत्त्वों को नक्शों पर चिह्नों (Symbols) की सहायता से दिखाया जाता है। इन चिह्नों को रूढ़ चिह्न (Conventional signs) कहा जाता है। विश्व के नक्शों पर ये चिह्न दिखाने की एक परंपरा बन गई है। कई लक्षण नक्शे के पैमाने के अनुसार नहीं दिखाए जा सकते क्योंकि वे बहुत छोटे होते हैं। ये आमतौर पर उन स्थल-आकृतियों से मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए इन्हें रूढ़ चिह्न कहा जाता है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे

रंगों का प्रयोग-
भारतीय सर्वे विभाग स्थल-आकृतियों के नक्शों पर नीचे लिखे रंग प्रयोग करता है-

  1. लाल रंग-भवनों और सड़कों के लिए।
  2. पीला रंग-कृषि की जमीन के लिए।
  3. हरा रंग-वनस्पति के लिए।
  4. नीला रंग-नदियों और पानी के स्रोत के लिए।
  5. काला रंग-रेलमार्ग और सीमाओं के लिए।
  6. कत्थई रंग-समोच्च रेखाओं के लिए।
  7. भूरा रंग-पर्वतीय छाया के लिए।

रूढ़ चिह्न-धरती पर प्राकृतिक और सांस्कृतिक लक्षणों को स्थल-आकृतिक नक्शों पर रूढ़ चिह्नों की मदद से दिखाया जाता है। सुविधा के लिए ये चिह्न स्थल-आकृतिक नक्शे के निचले भाग पर दिखाए जाते हैं। सर्वे विभाग द्वारा इन चिह्नों को एक चार्ट पर दिखाया गया है, इसे लक्षण-चार्ट (Characteristic Sheet) कहते हैं। अलग-अलग शीर्षकों के अंतर्गत प्रयोग किए जाने वाले चिह्न : स प्रकार हैं-

1. सांस्कृतिक लक्षण (Cultural Features)-
1. मंदिर 2. धर्च 3. मस्जिर 4. मकबरा 5. पगोडा 6. ईदगाह 7. छाता 8. सर्वेक्षित गाँव 9. सीमाबद्ध गाँव 10. खंडहर गाँव 11. वीरान गाँव 12. बिखरी हुई झोंपड़ियाँ 13. सर्वेक्षित किला 14. खेल का मैदान 15. कब्रिस्तान 16. तेल का कुआँ 17. खदान 18. निशानबद्ध क्षेत्र 19. हवाई अड्डा 20. सर्वेक्षित हवाई अड्डा 21. सर्वेक्षित हवाई पट्टी 22. हवाई जहाज़ उतरने की पट्टी 23. कुआँ 24. चश्मा 25. पाइपलाईन।

2. प्राकृतिक लक्षण (Physical Features)- जल-मार्ग (Drainage) वनस्पति (Vegetation)- 1. पक्का तालाब 2. दलदल 3. सदा बहने वाली नदी 4. सदा बहने वाली नहर 5. शुष्क नदी 6. पक्का बाँध 7. बाग 8. अंगूर का बाग 9. घास 10. कोणधारी वन 11. खजूर के पेड़ 12. बाग 13. समोच्च रेखा 14. खंड रेखाएँ 15. ट्रिगनोमैट्रिकल स्टेशन 16. बैंच मार्क।

3. भवन (Buildings) और सीमाएँ (Boundaries)-1. सीमा पत्थर 2. लोहे के तार की सीमा 3. तहसील की सीमा 4. जले की सीम 5. प्रांतीय सीमा 6. अंतर्राष्ट्रीय सीमा (बिना सर्वे के) 7. सर्वेक्षित अंतर्राष्ट्रीय सीमा 8. बिना सर्वे किया हुआ सीमा पत्थर 9. रैस्ट हाऊस 10. पुलिस थाना 11. पोस्ट ऑफिस 12. तारघर 13. सर्किट हाऊस 14. डाक बंगला 15. सुरक्षित वन 16. शासकीय वन 17. किला 18. पड़ाव 19. प्रकाश-स्तंभ।

4. आवाजाही के साधन (Means of Transport)-1. रेलवे लाइन 2. स्टेशन सहित रेलवे लाइन 3. छोटी लाइन (डबल) 4. छोटी लाइन (सिंगल) 5. पावर लाइन 6. टैलीफोन लाइन 7. पक्की सड़क 8. कच्ची सड़क 9. पगडंडी 10. फुटपाथ 11. नदी पर सड़क का पुल 12. नावों का पुल 13. रेल लाइन के ऊपर सड़क 14. सड़क के ऊपर रेलवे लाइन 15. पुल, रेलवे सुरंग।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे 1

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे 2

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे 3

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 4 स्थल-आकृतिक नक्शे 4

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Geography Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

PSEB 11th Class Geography Guide भूचाल या भूकंप Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
भूचाल (भूकंप) क्या होते हैं ?
उत्तर-
धरती पर अचानक झटकों को भूचाल (भूकंप) कहते हैं।

प्रश्न 2.
हाईपोसैंटर क्या होता है ?
उत्तर-
भूचाल के केंद्र को हाईपोसैंटर कहते हैं।

प्रश्न 3.
अधिकेंद्र या ऐपीसैंटर क्या होता है ?
उत्तर-
धरती के ऊपर जिस स्थान पर भूचाल पैदा होता है, उसे अधिकेंद्र या एपीसैंटर कहते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 4.
फोकस और अधिकेंद्र क्या होते हैं ? इनके चित्र भी बनाएँ।
उत्तर-
भूचाल जिस स्थान से आरंभ होता है, उसे फोकस कहते हैं। धरातल के जिस स्थान पर सबसे पहले भूचाल अनुभव होता है, उसे अधिकेंद्र कहते हैं।
(नोट-चित्र के लिए देखें अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के लघूत्तरात्मक प्रश्न)

प्रश्न 5.
भूचाल मापने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है ?
उत्तर-
सिस्मोग्राफ।

प्रश्न 6.
भूचाल आने के कारणों को विस्तार से लिखें।
उत्तर-
(उत्तर के लिए देखें-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के लघूत्तरात्मक प्रश्न-1)

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 7.
प्लेट टैक्टॉनिक का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर-
पृथ्वी का क्रस्ट कई प्लेटों में बँटा हुआ है। ये प्लेटें खिसकती रहती हैं। इन्हें प्लेट टैक्टॉनिक कहते हैं।

प्रश्न 8.
मानवीय कारण भूचाल के लिए कैसे ज़िम्मेदार हैं ?
उत्तर-
खानों को गहरा करने, डैम, सड़कों और रेल पटरियों को बिछाने के लिए ऐटमी धमाके करने से भूचाल आते हैं।

प्रश्न 9.
भूचाल की तीव्रता क्या होती है? भूचाल की तीव्रता कैसे मापी जाती है ?
उत्तर-
भूचाल की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का प्रयोग किया जाता है। भूचाल की तीव्रता उसमें पैदा हुई शक्ति को कहा जाता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 10.
अग्नि-चक्र क्या है ?
उत्तर-
प्रशांत महासागर के इर्द-गिर्द ज्वालामुखियों की श्रृंखला को अग्नि-चक्र कहते हैं।

प्रश्न 11.
भूचालों के विश्व-विभाजन का वर्णन करें।
उत्तर-
(उत्तर के लिए देखें-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों में निबंधात्मक प्रश्न सं.-2)

प्रश्न 12.
भारत में भूचाल क्षेत्रों के बारे में लिखें।
उत्तर-
भारत में प्रायद्वीप पठार स्थित खंड भूचाल रहित होते हैं। अधिकतर भूचाल हिमालय पर्वत, गंगा के मैदान और पश्चिमी तट पर आते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 13.
सुनामी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
सागर तल पर आए भूचाल (भूकंप) के कारण उत्पन्न हुई विशाल लहरों को सुनामी कहा जाता है।

प्रश्न 14.
क्या भूचालों की भविष्यवाणी की जा सकती है ?
उत्तर-
भूचालों की भविष्यवाणी करना भूचाल वैज्ञानिकों के लिए बहुत मुश्किल काम है या यह कह लीजिए कि लगभग असंभव है। केवल आम भूचालों से ग्रस्त क्षेत्र और धरती की पपड़ी पर प्लेट टैक्टॉनिक का नक्शा और प्लेट सीमा का गहन अध्ययन भूचालों के बारे में अनुमान लगाना आसान कर सकता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

Geography Guide for Class 11 PSEB भूचाल या भूकंप Important Questions and Answers

लघु उत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 60-80 शब्दों में दें-

प्रश्न 1.
भूचाल आने के कारणों को विस्तार से लिखें।
उत्तर-
भूचाल के कारण (Causes of Earthquakes)-प्राचीन काल में लोग भूचाल को भगवान का क्रोध मानते थे। धार्मिक विचारों के अनुसार, जब मानवीय पाप बढ़ जाते हैं, तो पापों के भार से धरती काँप उठती है। परंतु वैज्ञानिकों के अनुसार भूचाल के नीचे लिखे कारण हैं-

1. ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruption)–ज्वालामुखी विस्फोट से आस-पास के क्षेत्र काँप उठते हैं और हिलने लगते हैं। अधिक विस्फोटक शक्ति के कारण खतरनाक भूचाल आते हैं। 1883 ई० में काराकटोआ विस्फोट से पैदा हुए भूचाल का प्रभाव ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी अमेरिका तक अनुभव किया गया था।

2. दरारें (Faults)-धरती की हलचल के कारण धरातल पर खिंचाव या दबाव के कारण दरारें पड़ जाती हैं। इन्हीं के सहारे भू-भाग ऊपर या नीचे की ओर सरक जाते हैं और जिससे भूचाल पैदा होते हैं। 1923 में कैलीफोर्निया का भयानक भूचाल ‘सेन ऐंडरीयास-दरार’ (San Andreas Faults) के कारण हुआ था। 11 दिसंबर, 1927 में कोयना (महाराष्ट्र) का भूचाल भी इसी कारण आया था।

3. धरती का सिकुड़ना (Contraction of Earth)-धरती अपनी मूल अवस्था में गर्म थी, परंतु अब धीरे धीरे यह ठंडी हो रही है। तापमान कम होने से धरती सिकुड़ती है और चट्टानों में हलचल होती है।

4. गैसों का फैलना (Expansion of Gases)-धरती के भीतरी भाग से गैसें और भाप बाहर आने का यत्न करती हैं। इनके दबाव से भूचाल आते हैं।

5. चट्टानों की लचक शक्ति (Elasticity of Rocks)-जब किसी चट्टान पर दबाव पड़ता है, तो वह चट्टान उस दबाव को वापस धकेलती है, इससे भू-भाग हिल जाते हैं। .

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 150-250 शब्दों में दें-

प्रश्न 1.
भूचाल के अलग-अलग प्रकार बताएँ। भूचाली लहरों का वर्णन करें।
उत्तर-
भूचाल के प्रकार (Types of Earthquakes) –
भूचाल के पैदा होने के कई कारण होते हैं-
गहराई के आधार पर भूचाल के प्रकार (Types of Earthquakes according to Depth)-प्रसिद्ध वैज्ञानिकों गुटनबर्ग (Gutenberg) और रिचर (Ritchter) ने गहराई के आधार पर भूचालों को तीन वर्गों में बाँटा है।

जिन भूचालों की लहरें (Shock) 50 किलोमीटर या इससे कम गहराई पर उत्पन्न होती हैं, उन्हें साधारण भूचाल (Normal Earthquakes) कहते हैं। जब लहरें 70 से 250 किलोमीटर की गहराई से उत्पन्न होती हैं, तो इन्हें मध्यवर्ती भूचाल (Intermediate Earthquakes) कहते हैं। जब लहरों की उत्पत्ति 250 से 700 किलोमीटर की गहराई के बीच होती है तो इन्हें गहरे केंद्रीय भूचाल (Deep Focus earthquakes) कहते हैं।

भूमि-कंपन लहरें (Earthquake Waves) –
भूचाल संबंधी ज्ञान को भूचाल विज्ञान (Semology) कहते हैं। भूचाल की तीव्रता और उत्पत्ति-स्थान की तीव्रता पता करने के लिए भूचाल मापक-यंत्र (Seismograph) की खोज हुई है। इस यंत्र में लगी एक सूई द्वारा ग्राफ पेपर के ऊपर भूचाल के साथ-साथ ऊँची-नीची (लहरों के रूप में) रेखाएँ बनती रहती हैं। जिस स्थान-बिंदु से भूचाल आरंभ होता है, उसे भूचाल उत्पत्ति केंद्र (Seismic Focus) कहते हैं। भू-तल पर जिस स्थान-बिंदु पर भूचाल का अनुभव सबसे पहले होता है, उसे अधिकेंद्र (Epicentre) कहते हैं। यह भूचाल उत्पत्ति केंद्र के ठीक ऊपर से आरंभ होता है। भूचाल लहरें (Earthquake Waves) उत्पत्ति केंद्र में उत्पन्न होकर शैलों में कंपन करती हुई सबसे पहले अधिकेंद्र और इसके निकटवर्ती क्षेत्र में पहुँचती हैं। परंतु भूचाल का सबसे अधिक प्रभाव अधिकेंद्र और इसके निकटवर्ती क्षेत्र पर पड़ता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप 1

भूचाली लहरों को रेखाओं में लिया जाता है, जोकि अक्सर अंडे के आकार (Elliptical) की होती हैं। इन्हें भूचाल उत्पत्ति रेखाएँ (Homoseismal lines) कहा जाता है। ऐसे स्थानों को, जिन्हें एक जैसी लहरों के पहुँचने के कारण एक जैसी हानि हुई हो, तो मानचित्र पर रेखाओं द्वारा मिला दिया जाता है। इन रेखाओं को सम-भूचाल रेखाएँ (Isoseismal lines) कहते हैं।

भूचाल लहरें-उत्पत्ति केंद्र से उत्पन्न होने वाली भूमि-कंपन लहरें एक जैसी नहीं होती और न ही इनकी गति में समानता होती है। इन तथ्यों को आधार मानकर इन तरंगों को नीचे लिखे तीन भागों में बाँटा गया है-

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप 2

1. प्राथमिक लहरें (Primary or Push or ‘P’ waves)—ये लहरें ध्वनि लहरों (Sound waves) के समान आगे-पीछे (to and fro) होती हुई आगे बढ़ती हैं। ये ठोस भागों में तीव्र गति से आगे बढ़ती हैं और अन्य प्रकार की लहरों की अपेक्षा तीव्र चलने वाली लहरें होती हैं। इनकी गति 8 से 14 कि०मी० प्रति सैकिंड होती है। प्राथमिक लहरें तरल और ठोस पदार्थों को एक समान रूप में पार करती हैं।

2. गौण लहरें (Secondary or ‘S’ Waves)-ये लहरें ऊपर-नीचे (Up and down) होती हुई आगे बढ़ती _हैं। इनकी गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति सैकिंड होती है। ये द्रव्य पदार्थों को पार करने में असमर्थ होती हैं और ये उसमें ही अलोप हो जाती हैं।

3. धरातलीय लहरें (Surface or ‘L’ waves)-इनकी गति 3 से 5 किलोमीटर प्रति सैकिंड होती है। ये धरती की ऊपरी परतों में ही चलती हैं अर्थात् ये भू-गर्भ की गहराइयों में प्रवेश नहीं करतीं। ये अत्यंत ऊँची और नीची होकर चलती हैं जिससे भू-तल पर अपार धन-माल की हानि होती है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 2.
भूचाल किसे कहते हैं ? भूचालों की उत्पत्ति के क्या कारण हैं ? विश्व में भूचाल क्षेत्रों के विभाजन के बारे में बताएँ।
उत्तर-
जब धरातल का कोई भाग अचानक काँप उठता है, तो उसे भूचाल कहते हैं। इस हलचल के कारण धरती हिलने लगती है और आगे-पीछे, ऊपर-नीचे सकरती है। इन्हें झटके (Termors) कहते हैं। (An Earthquake is a simple shiver on the skin of our planet.)

भूचाल के कारण (Causes of Earthquakes)—प्राचीन काल में लोग भूचाल को भगवान का क्रोध मानते थे। धार्मिक विचारों के अनुसार जब मानवीय पाप बढ़ जाते हैं, तो पापों के भार से धरती काँप उठती है। परंतु वैज्ञानिकों के अनुसार भूचाल के लिए उत्तरदायी कारण नीचे लिखे हैं-

1. ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruption)-ज्वालामुखी विस्फोट से आस-पास के क्षेत्र काँप उठते हैं
और हिलने लगते हैं। अधिक विस्फोटक शक्ति के कारण खतरनाक भूचाल आते हैं। 1883 में काराकाटोआ विस्फोट से पैदा हुए भूचाल का प्रभाव ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी अमेरिका तक अनुभव किया गया।

2. दरारें (Faults)-धरती की हलचल के कारण धरातल पर खिंचाव या दबाव के कारण दरारें पड़ जाती हैं। इनके सहारे भूमि-भाग ऊपर या नीचे की ओर सरकने से भूचाल पैदा होते हैं। 1923 में कैलीफोर्निया का भयानक भूचाल “सेन ऐंडरीयास-दरार’ (San Andreas Faults) के कारण हुआ था। 11 दिसंबर, 1927 में कोयना (महाराष्ट्र) का भूचाल भी इसी कारण आया था।

3. धरती का सिकुड़ना (Contraction of Earth) धरती अपनी मूल अवस्था में गर्म थी, परन्तु अब धीरे धीरे ठंडी हो रही है। तापमान कम होने से धरती सिकुड़ती है और चट्टानों में हलचल होती है।

4. गैसों का फैलना (Expansion of Gases)-धरती के भीतरी भाग से गैसें और भाप बाहर आने का यत्न करती हैं इनके दबाव से भूचाल आते हैं।

5. चट्टानों की लचक-शक्ति (Elasticity of Rocks)-जब किसी चट्टान पर दबाव पड़ता है, तो वह चट्टान उस दबाव को वापस धकेलती है, इससे भू-भाग हिल जाते हैं।

6. साधारण कारण (General Causes)-हल्के या छोटे भूचाल कई कारणों से पैदा हो जाते हैं-

  • पहाड़ी भागों में भू-स्खलन (Landslide) और हिम-स्खलन (Avalanche) होने से।
  • गुफाओं की छतों के बह जाने से।
  • समुद्री तटों से तूफानी लहरों के टकराने से।
  • धरती के तेज़ घूमने से।
  • अणु-बमों (Atom Bombs) के विस्फोट और परीक्षण से।
  • रेलों, ट्रकों और टैंकों के चलने से।

विश्व के भूचाल-क्षेत्र (Earthquake Zones of the World)-

  1. ज्वालामुखी क्षेत्रों में।
  2. नवीन बलदार पहाड़ों के क्षेत्रों में।
  3. समुद्र तट के क्षेत्र में।

भूचाल कुछ निश्चित पेटियों (Belts) में मिलते हैं-

  • प्रशांत महासागरीय पेटी (Circum Pacific Belt)—यह विशाल भूचाल क्षेत्र प्रशांत महासागर के दोनों तटों (अमेरिकी और एशियाई) के साथ-साथ फैला हुआ है। यहाँ विश्व के 68% भूचाल आते हैं। इसमें कैलीफोर्निया, अलास्का, चिली, जापान, फिलीपाइन प्रमुख क्षेत्र हैं। जापान में तो हर रोज़ लगभग 4 भूचाल आते हैं। हर तीसरे दिन एक बड़ा भूचाल आता है।
  • मध्य-महाद्वीपीय पेटी (Mid-world Belt)—यह पेटी यूरोप और एशिया महाद्वीप के बीच बलदार पर्वतों (अल्पस और हिमालय) के सहारे पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली है। यहाँ संसार के 11% भूचाल आते हैं। भारत के भूचाल-क्षेत्र 1. भारत के उत्तरी भाग में अधिक भूचाल आते हैं। 2. मध्यवर्ती मैदानी-क्षेत्र में कम भूचाल अनुभव होते हैं।
  • दक्षिणी भारत एक स्थिर भाग है। यहाँ भूचाल बहुत कम आते हैं।
  • भारत में आए हुए प्रसिद्ध भूचाल हैंकच्छ (1819), असम (1897), कांगड़ा (1903), बिहार (1934)।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 3.
मानवीय जीवन पर भूचाल के प्रभाव बताएँ।
उत्तर-
भूचाल के प्रभाव (Effects of Earthquakes)-भूचाल पृथ्वी की एक भीतरी शक्ति है, जो अचानक (Sudden) परिवर्तन ले आती है। यह जादू के खेल के समान क्षण-भर में अनेक परिवर्तन ले आती है। भूचाल मनुष्य के लिए लाभदायक और हानिकारक दोनों ही है। विनाशकारी प्रभाव के कारण इसे शाप माना गया है, परंतु इसके कई लाभ भी हैं। भूचालों से होने वाली हानियों व लाभों का वर्णन नीचे दिया गया है-

हानियाँ (Disadvantages)-
1. जान व माल का नाश (Loss of Life and Property)-भूचाल से जान व माल की बहुत हानि होती है। 1935 में क्वेटा के भूचाल से 60,000 लोग मारे गए थे। एक अनुमान के अनुसार पिछले 4000 वर्षों में 1/2 करोड़ आदमी भूचाल के कारण मारे जा चुके हैं।

2. नगरों का नष्ट होना (Distruction of Cities) भूचाल से पूरे के पूरे नगर नष्ट हो जाते हैं। पुल टूट जाते हैं, सड़कें टूट जाती हैं, रेल की पटरियाँ टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं जिससे आवाजाही रुक जाती है।

3. आग का लगना (Fire Incidents)-भूचाल से अचानक आग लग जाती है। 18 अप्रैल, 1906 ई० में सैन फ्रांसिस्को में आग से शहर का काफी बड़ा भाग जल गया था।

4. दरारों का निर्माण (Formation of Faults)-धरातल फटने से दरारें बनती हैं। असम में 1897 ई० के भूचाल के कारण 11 किलोमीटर चौड़ी और 20 किलोमीटर लंबी दरार बन गई थी।

5. भू-स्खलन (Landslide)-पहाड़ी क्षेत्रों के अलग-अलग शिलाखंड और हिमखंड (Avalanche) टूटकर नीचे गिरते रहते हैं। समुद्र में बर्फ के शैल (Iceberge) तैरने लगते हैं।

6. बाढ़ें (Floods)-नदियों के रास्ते बदलने से बाढ़ें आती हैं। 1950 ई० में असम में भूचाल से ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आई थी।

7. तूफानी लहरें (Tidal waves)-समुद्र में तूफानी लहरें तटों पर नुकसान करती हैं। इन्हें सुनामी (Tsunami) कहते हैं। 1775 ई० में लिस्बन (पुर्तगाल) में भूचाल से 12 मीटर ऊँची लहरों के कारण वह शहर नष्ट हो गया था।

8. तटीय भाग का धंसना (Sinking of the Coast)-भूचाल से तटीय भाग नीचे धंस जाते हैं। जापान में 1923 ई० के संगामी खाड़ी के भूचाल से सागर तल का कुछ भाग 300 मीटर नीचे धंस गया था।

लाभ (Advantages)-

  • भूचाल से निचले पठारों, द्वीपों और झीलों की रचना होती है।
  • भूचाल से कई चश्मों का (Springs) का जन्म होता है।
  • तटीय भागों में गहरी खाइयाँ बन जाती हैं, जहाँ प्राकृतिक बंदरगाह बन जाते हैं।
  • भूचाल द्वारा अनेक खनिज पदार्थ धरातल पर आ जाते हैं।
  • कृषि के लिए नवीन उपजाऊ क्षेत्र बन जाते हैं।
  • भूचाली लहरों द्वारा धरती के भू-गर्भ (Interior) के बारे में जानकारी मिलती है।
  • चट्टानों के टूटने से उपजाऊ मिट्टी का निर्माण होता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप

प्रश्न 4.
सुनामी से क्या अभिप्राय है ? इसके प्रभाव बताएँ।
उत्तर-
सुनामी (Tsunami)—’सुनामी’ जापानी भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ है-‘तटीय लहरें’। ‘TSU’ , शब्द का अर्थ है-तट और ‘Nami’ शब्द का अर्थ है-तरंगें। इन्हें ज्वारीय लहरें (Tidal waves) या भूचाली तरंगें (Seismic Waves) भी कहा जाता है।

सुनामी अचानक ऊँची उठने वाली विनाशकारी तरंगें हैं। इससे गहरे पानी में हिलजुल होती है। इसकी ऊँचाई आमतौर पर 10 मीटर तक होती है। सुनामी उस हालत में पैदा होती है, जब सागर के तल में भूचाली क्रिया के कारण हिलजुल होती है और महासागर में सतह के पानी का लंब रूप में विस्थापन होता है। हिंद महासागर में सुनामी तरंगें बहुत कम महसूस की गई हैं। अधिकतर सुनामी प्रशांत महासागर में घटित होती है।

सुनामी की उत्पत्ति (Origin of Tsunami)-भीतरी दृष्टि से पृथ्वी एक क्रियाशील ग्रह है। अधिकतर भूचाल टैक्टॉनिक प्लेटों (Tectonic Plates) की सीमाओं पर पैदा होते हैं। सुनामी अधिकतर सबडक्शन जोन (Subduction Zone) के भूचाल के कारण पैदा होती है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ दो प्लेटें एक-दूसरे में विलीन (Coverage) हो जाती हैं। भारी पदार्थों से बनी प्लेटें हल्की प्लेटों के नीचे खिसक जाती हैं। समुद्र के गहरे तल का विस्तार होता है। यह क्रिया एक कम गहरे भूचाल को पैदा करती है।

26 दिसंबर, 2004 की सुनामी आपदा (Tsunami Disaster of 26th December, 2004)-प्रातः 7.58 बजे, एक काले रविवार (Black Sunday) 26 दिसंबर, 2004 को, क्रिसमस से एक दिन बाद सुनामी दुर्घटना घटी। यह विशाल, विनाशकारी सुनामी लहर हिंद महासागर के तटीय प्रदेश से टकराई। इस लहर के कारण इंडोनेशिया से लेकर भारत तक के देशों में 3 लाख आदमी विनाश के शिकार हुए थे।

महासागरीय तल पर एक भूचाल पैदा हुआ, जिसका अधिकेंद्र सुमात्रा (इंडोनेशिया) के 257 कि०मी० दक्षिण-पूर्व में था। यह भूचाल रिक्टर पैमाने पर 8.9 शक्ति का था। इन लहरों के ऊँचे उठने पर पानी की एक ऊँची दीवार बन गई थी।

आधुनिक युग के इतिहास में यह एक महान् दुर्घटना के रूप में लिखी जाएगी। सन् 1900 के बाद, यह चौथा बड़ा भूचाल था। इस भूचाल के कारण पैदा हुई सुनामी लहरों से हिरोशिमा बम की तुलना में लाखों गुणा अधिक ऊर्जा का विस्फोट हुआ था। इसलिए इसे भूचाल प्रेरित विनाशकारी लहर भी कहा जाता है। यह भारत और म्यांमार के प्लेटों के

मिलन स्थान पर घटी थी, जहाँ लगभग 1000 किलोमीटर प्लेट-सीमा खिसक गई थी। इसके प्रभाव से सागर तल 10 मीटर ऊपर उठ गया और ऊपरी पानी हज़ारों घन मीटर की मात्रा में विस्थापित हो गया था। इसकी गति लगभग 700 कि०मी० प्रति घंटा थी। इसे अपने उत्पत्ति स्थान से भारतीय तट तक पहुँचने में दो घंटे का समय लगा। इस दुर्घटना ने तटीय प्रदेशों के इतिहास और भूगोल को बदलकर रख दिया है।

सुनामी दुर्घटना के प्रभाव (Effects of Tsunami Disaster)-
हिंद महासागर के तटीय देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, म्याँमार, भारत, श्रीलंका और मालदीव में सनामी दुर्घटना के विनाशकारी प्रभाव पड़े। भारत में तमिलनाडु, पांडेचेरी, आंध्र-प्रदेश, केरल आदि राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए। अंडमान और निकोबार द्वीप में इस लहर का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। इंडोनेशिया में लगभग 1 लाख आदमी, थाईलैंड में 10,000 आदमी, श्रीलंका में 30,000 आदमी तथा भारत में 15,000 आदमी इस विनाश के शिकार हुए।

भारत में सबसे अधिक नुकसान तमिलनाडु के नागापट्नम जिले में हुआ, जहाँ पानी शहर के 1.5 कि०मी० अंदर तक पहुँच गया था। संचार, परिवहन के साधन और बिजली की सप्लाई में भी मुश्किलें पैदा हुईं। अधिकतर श्रद्धालु वेलान कन्नी (Velan Kanni) के तट (Beach) के सागरीय पानी में बह गए। तट की विनाशकारी वापिस लौटती हुई लहरें हज़ारों लोगों को बहाकर ले गईं। मरीना तट (एशिया का सबसे बड़ा तट) पर 3 कि०मी० लंबे क्षेत्र में सैंकड़ों लोग सागर की चपेट में आ गए। यहाँ लाखों रुपयों के चल व अचल संसाधनों की बर्बादी हुई।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(ii) भूचाल या भूकंप 3

कलपक्कम अणु-ऊर्जा केंद्र में पानी प्रवेश करने पर अणु-ऊर्जा के रिएक्टरों को बंद करना पड़ा। मामलापुरम् के विश्व प्रसिद्ध मंदिर को तूफानी लहरों से बहुत नुकसान हुआ। सबसे अधिक मौतें अंडमान-निकोबार द्वीप पर हुईं। ग्रेट निकोबार के दक्षिणी द्वीप पर, जोकि भूचाल के केंद्र से केवल 150 कि०मी० दूर था, सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। निकोबार द्वीप पर भारतीय नौसेना का एक अड्डा नष्ट हो गया। ऐसा लगता है कि इन द्वीपों का अधिकांश क्षेत्र समुद्र ने निगल लिया हो। इस प्रकार सुनामी लहरों ने इन द्वीप समूहों के भूगोल को बदल दिया है और यहाँ फिर से मानचित्रण करना पड़ेगा। इस देश की मुसीबतों के शब्दकोश में एक नया शब्द ‘सुनामी मुसीबत’ जुड़ गया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार इस कारण पृथ्वी अपनी धुरी से हिल गई और इसका परिभ्रमण तेज़ हो गया है, जिस कारण दिन हमेशा के लिए एक सैकंड कम हो गया है। सुनामी लहरें सचमुच ही प्रकृति का कहर होती हैं।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

Punjab State Board PSEB 11th Class History Book Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 History Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

अध्याय का विस्तृत अध्ययन

(विषय सामग्री की पूर्ण जानकारी के लिए)

प्रश्न 1.
पानीपत के पहले दो युद्धों के बीच की राजनीतिक घटनाओं की रूप रेखा बताएं।
उत्तर-
पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 ई० तथा दूसरा युद्ध 1556 ई० में हुआ। इन दो युद्धों के मध्य राजनीतिक घटनाएं चार व्यक्तियों के गिर्द घूमती हैं। ये व्यक्ति हैं-बाबर, हुमायूं, शेरशाह एवं उसके उत्तराधिकारी तथा अकबर। इन व्यक्तियों ने अपने-अपने ढंग से राजनीतिक घटनाओं को प्रभावित किया। संक्षेप में इनका वर्णन इस प्रकार है :

I. बाबर के अधीन राजनीतिक घटनाएं-

पानीपत की विजय (1526 ई०) द्वारा बहुत बड़ा प्रदेश बाबर के अधिकार में आ गया। बाबर ने दिल्ली के सिंहासन को काबुल के सिंहासन की अपेक्षा अधिक महत्त्व दिया और हिन्दुस्तान में ही रहने का निर्णय किया।

(i) राणा सांगा के साथ संघर्ष-बाबर के भारत में रहने के निर्णय के कारण उसका मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह से संघर्ष होना अवश्यम्भावी था। राणा सांगा के अधीन मेवाड़ राजस्थान का सबसे शक्तिशाली राज्य बन गया था। जब बाबर ने सुल्तान इब्राहीम लोधी के इलाके से अफ़गानों को निकालना आरम्भ किया, तो उनमें से कुछ ने राणा सांगा से सहायता मांगी। राणा सांगा तो पहले ही उत्तरी भारत पर बाबर के अधिकार को अपनी महत्त्वाकांक्षाओं के लिए रोड़ा समझता था। बाबर के विरुद्ध राणा सांगा के साथ गठजोड़ करने वाले महत्त्वपूर्ण अफ़गानों में सुल्तान इब्राहीम लोधी का भाई महमूद लोधी और मेवात का शासक हसन खां थे। मार्च 1527 ई० में राणा सांगा ने आगरा की ओर कूच किया। बाबर की सेना से उसका सामना फतेहपुर सीकरी के निकट खनुआ के स्थान पर हुआ। दस घण्टों के घमासान युद्ध में बाबर को निर्णायक विजय प्राप्त हुई। इस युद्ध में बाबर ने उन्हीं युद्ध-चालों का प्रयोग किया जो उसने पानीपत के युद्ध में अपनाई थीं। खनुआ ने युद्ध से मेवाड़ की शक्ति और सम्मान को गहरा आघात पहुंचा और बाबर के लिए भारत विजय के द्वार खुल गए।

(ii) बाबर के अन्य सैनिक अभियान और मृत्यु-एक-एक कर बाबर ने अपने विरोधी अफ़गानों को समाप्त करना शुरू कर दिया। खनुआ की लड़ाई के शीघ्र ही बाद उसने हसन खां मेवाती की राजधानी अलवर पर अधिकार कर लिया। बाबर ने महमूद लोधी को बिहार से खदेड़ दिया। महमूद लोधी ने बंगाल के शासक नुरसत शाह की शरण ली। अफ़गानों ने महमूद लोधी के नेतृत्व में मई, 1529 ई० में बाबर के विरुद्ध घाघरा-गंगा संगम के निकट युद्ध किया। उस युद्ध में बाबर को ही विजय मिली। नुसरत शाह ने बाबर को दिल्ली का बादशाह स्वीकार कर लिया। उसने यह भी मान लिया कि वह अफ़गानों को शरण नहीं देगा। इस प्रकार लोधियों का सारा प्रदेश अब बाबर के अधिकार में आ गया। दिसम्बर, 1530 ई० में उसकी मृत्यु हो गई और उसका पुत्र हुमायूं राजगद्दी पर बैठ गया।

II. हुमायूं के अधीन राजनीतिक घटनाएं-

(i) राज्य का विभाजन-हुमायूं ने अपने पिता से मिले राज्य को अपने भाइयों में बांट दिया। उसने कामरान को काबुल और पंजाब का प्रदेश और अस्करी तथा हिन्दाल को क्रमशः सम्भल और मेवात के प्रदेश दिए।

(ii) आरम्भिक विजयें तथा विद्रोह-इसके उपरान्त हुमायूं ने कालिंजर के शासक पर आक्रमण किया और उसे नज़राना देने के लिए विवश किया। 1532 ई० में उसने जौनपुर की ओर बढ़ते हुए महमूद लोधी को पराजित किया। तत्पश्चात् उसने 1534 ई० में अपने रिश्तेदार मिर्जा मुहम्मद ज़मां और मुहम्मद सुल्तान के विद्रोह को कुचला।

(iii) मालवा और गुजरात पर अस्थायी अधिकार-हुमायूं ने अब अपना ध्यान गुजरात की ओर लगाया। उसके विरोधी अफ़गानों तथा मिर्जा मुहम्मद जमां को शरण देकर बहादुरशाह भी अब हुमायूं का शत्रु बन गया था। उसने मालवा को 1531 ई० में विजय करके अपनी शक्ति को और अधिक बढ़ा लिया था। उसने अगले दो वर्षों में राजस्थान के कई किलों पर अधिकार जमा लिया। हुमायूं ने शीघ्र बहादुरशाह के विरुद्ध कूच किया। बहादुरशाह को अपना राज्य छोड़ना पड़ा। हुमायूं ने अपने भाई अस्करी को गुजरात का सूबेदार नियुक्त किया। फरवरी 1532 ई० में हुमायूं मालवा लौटा। शीघ्र ही बहादुरशाह ने चम्पानेर और अहमदाबाद सहित गुजरात पर पुनः अधिकार कर लिया।

(iv) हुमायूं का भारत से निष्कासन-गुजरात से वापसी पर हुमायूं ने पूर्व में शेरशाह की ओर ध्यान दिया। अक्तूबर 1532 ई० में हुमायूं ने चुनार के किले को घेर लिया जो शेरखां के पुत्र कुतुब खां के अधिकार में था। यह मज़बूत किला बंगाल की ओर जाने वाले रास्ते पर था। इस पर अधिकार करने में छः माह लग गए । किला हुमायूं के अधिकार में आने के एक महीने बाद ही शेरखां ने बंगाल की राजधानी गौड़ पर अधिकार कर लिया। हुमायूं अब उसके विरुद्ध चल पड़ा। शेरखां ने स्थिति को समझते हुए हुमायूं से लड़ाई न की । हुमायूं ने आसानी से बंगाल पर अधिकार कर लिया किन्तु शेरखां ने बिहार पर आक्रमण करके हुमायूं की वापसी के रास्ते को रोक लिया। बंगाल से वापस लौटते समय शेरखां ने उसे पहले चौसा के स्थान पर तथा फिर कन्नौज के स्थान पर पराजित किया। अन्त में हुमायूं भारत छोड़कर भाग गया।

III. शेरशाह और उसके उत्तराधिकारियों की समकालीन राजनीतिक घटनाएं –

(i) शेरशाह द्वारा राज्य का विस्तार-शेरशाह ने कामरान को पंजाब से निकाल कर सिन्धु नदी तक के इलाके को अपने अधीन कर लिया। 1542 ई० में उसने मालवा को जीता। अगले वर्ष उसने मध्य भारत में स्थित रायसीन की चौहान रियासत को नष्ट कर दिया। 1543 में उसने मारवाड़ के मालदेव को पराजित किया। शेरशाह ने मेवाड़ तथा रणथम्भौर पर भी अधिकार कर लिया। उसने राजस्थान के अन्य इलाकों पर भी विजय प्राप्त की। इस प्रकार सारे राजस्थान पर शेरशाह का प्रभुत्व स्थापित हो गया। 1544 ई० के अन्तिम चरण में उसने कालिन्जर को घेर लिया तथा 22 मई, 1545 को उसने कालिन्जर को जीत लिया। उसी दिन धावा बोलते समय बारूद में आग लगने से उसकी मृत्यु हो गई। जब शेरशाह की मृत्यु हुई तब गुजरात को छोड़ कर लगभग सारा उत्तरी भारत उसके अधीन था।

(ii) शेरशाह के उत्ताधिकारियों की समकालीन राजनीतिक घटनाएं-शेरशाह की मृत्यु के बाद उसके छोटे पुत्र जलालखां ने इस्लामशाह की उपाधि धारण कर लगभग आठ वर्षों अर्थात् 1553 ई० तक शासन किया। उसने पूर्वी बंगाल को अपने राज्य में मिला लिया।

इस्लामशाह की मृत्यु (30 अक्तूबर, 1553) के बाद उसका बारह वर्षीय पुत्र फिरोज़ उत्तराधिकारी बना। किन्तु गद्दी पर बैठने के तीन दिन बाद ही उसके मामा मुबारिज़ खां ने उसका वध कर दिया। मुबारिज़ खां मुहम्मद आदिलशाह के नाम पर सिंहासन पर बैठा। उसे अफ़गान लोग अन्धा कहते थे। उसने पुराने अमीरों के विश्वास को जीतने का असफल प्रयत्न किया। किसी पठान की जगह आदिलशाह ने हेम को अपना वज़ीर बनाया जिससे अफ़गान अमीरों का रोष और भी बढ़ गया और वे स्वतन्त्र होने के बारे में सोचने लगे। शीघ्र ही शेरशाह द्वारा स्थापित राज्य पांच भागों में बंट गया।

(iii) हुमायूं का पुनः शक्ति में आना-हुमायूं ने स्थिति का लाभ उठाया। वह ईरान के शासक से सैनिक सहायता लेकर काबुल तक पहुंच चुका था। उसने 1554 के अन्त में पंजाब पर आक्रमण करने का निश्चय किया और छः महीनों के भीतर ही उसे हथिया लिया। सिकन्दरशाह सूर की सरहिन्द के निकट जून 1555 में पराजय हुई। हुमायूं ने दिल्ली पर और बाद में आगरा पर अधिकार कर लिया। किन्तु सात मास के पश्चात् हुमायूं की मृत्यु हो गई।

IV. अकबर के अधीन राजनीतिक घटनाएं हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर की आयु 13 वर्ष थी। उसके संरक्षक बैरम खां ने उसका कलानौर में राजतिलक किया। उसके बाद वह दिल्ली की ओर चल दिया।

हुमायूं की मृत्यु के शीघ्र ही बाद हेमू ने आदिलशाह की ओर से आगरा पर अधिकार कर लिया और दिल्ली की तरफ चल पड़ा। मुग़ल सेनापति तारदी बेग पराजित हुआ। वह पंजाब की ओर भाग गया। बैरम खां ने तारदी बेग की पराजय के कारण उसका वध करवा दिया। उसके बाद अकबर ने पानीपत के युद्ध में नवम्बर 1556 ई० में हेमू को पराजित किया।

इस तरह पानीपत के प्रथम युद्ध की भान्ति पानीपत के दूसरे युद्ध ने भी मुग़लों के ही भाग्य को चमकाया। बाबर की विजय अस्थायी रही, परन्तु अकबर ने मुग़ल साम्राज्य की नींव को सुदृढ़ किया और एक विशाल राज्य की स्थापना की।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 2.
अकबर तथा उसके उत्तराधिकारियों के अधीन दक्कन में मुग़ल साम्राज्य के विस्तार से सम्बन्धित मुख्य घटनाएं क्या थी ?
उत्तर-
दक्कन का प्रदेश नर्मदा के पार स्थित था। अकबर से पूर्व किसी भी मुसलमान शासक ने दक्कन के किसी प्रदेश को अपने राज्य का भाग नहीं बनाया। अकबर पहला बादशाह था जिसके राज्य के तीन प्रान्त दक्षिण से सम्बन्धित थे। अकबर के बाद उसके उत्तराधिकारियों ने दक्कन में पूरी रुचि दिखाई। औरंगजेब ने तो अपना आधा शासनकाल दक्कन में ही व्यतीत कर दिया और उसकी मृत्यु भी वहीं हुई। संक्षेप में अकबर तथा उसके उत्तराधिकारियों की दक्कन में विस्तारवादी-नीति का वर्णन इस प्रकार है :

I. अकबर के अधीन दक्कन नीति 1591 ई० में अकबर ने अपने प्रतिनिधियों अर्थात वकीलों को दक्षिणी राज्यों (खानदेश, अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुण्डा) भेजा ताकि उनके शासक उसके प्रभुत्व को स्वीकार कर लें। इनमें सबसे कम शक्तिशाली तथा उत्तरी भारत के सबसे निकट खानदेश का शासक राजा अली खां था। उसने तुरन्त अकबर के प्रभुत्व को स्वीकार कर लिया और आजीवन स्वामिभक्त रहा। परन्तु उसके पुत्र एवं उत्तराधिकारी मीरा बहादुरशाह ने मुग़लों की अधीनता को त्यागने का निश्चय किया। अकबर ने तुरन्त खानदेश की राजधानी बुरहानपुर को अपने अधिकार में ले लिया। उसने राज्य के महत्त्वपूर्ण किले आसीरगढ़ पर भी अधिकार कर लिया। इस प्रकार खानदेश 1601 ई० में मुग़ल साम्राज्य का एक प्रान्त बन गया। अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुण्डा के सुल्तानों ने अकबर के वकीलों का परामर्श मानने से इन्कार कर दिया। परिणामस्वरूप कई सैनिक अभियान अहमदनगर के विरुद्ध भेजे गए। आखिर 1599 ई० में दौलताबाद पर अधिकार कर लिया गया। अहमदनगर सल्तनत की राजधानी अहमदनगर पर भी 1600 ई० में मुग़लों का अधिकार हो गया। अकबर ने अहमदनगर राज्य को समाप्त नहीं किया बल्कि उसने वहां के प्रदेशों का एक अलग प्रान्त बना दिया। अकबर की मृत्यु से पूर्व दक्कन अर्थात् विंध्य पर्वत और कृष्णा नदी के बीच के प्रदेश में तीन अधीनस्थ रियासतें बन चुकी थीं-खानदेश, बरार और अहमदनगर। इस तरह मुग़ल अपने साम्राज्य को नर्मदा के उस पार तक ले जाने में सफल हुए।

II. जहांगीर की दक्कन नीति-

जहांगीर ने दक्कन में प्रथम अभियान 1608 ई० में भेजा था। किन्तु उसे 1617 ई० में सफलता प्राप्त हुई जब शाहज़ादा खुर्रम ने अहमदनगर के सुल्तान को सन्धि करने के लिए बाध्य किया। सन्धि की शर्त यह थी कि सुल्तान विजित प्रदेश मुग़लों को सौंप दे। चार वर्षों के पश्चात् खुर्रम ने न केवल अहमदनगर के सुल्तान को अपितु बीजापुर और गोलकुण्डा के सुल्तानों को भी खिराज देने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने क्रमशः बारह, अठारह और बीस लाख रुपए वार्षिक खिराज देना स्वीकार कर लिया। यह दक्कन में जहांगीर की सफलता का उत्कर्ष था। परन्तु 1627 ई० में उसकी मृत्यु के समय दक्कन में मुग़ल स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।

III. शाहजहां की दक्कन नीति –

(i) गोलकुण्डा के साथ शाहजहां की सन्धि-1636 ई० में शाहजहां ने गोलकुण्डा के सुल्तान को अपनी प्रभुसत्ता स्वीकार करने के लिए बाध्य कर दिया। सुल्तान को यह शर्त भी माननी पड़ी कि गोलकुण्डा के सिक्कों पर तथा खुतबे में शाहजहां के नाम के अतिरिक्त पहले चारों खलीफों के नाम भी हों। यह शर्त शाहजहां ने इसलिए रखी थी क्योंकि गोलकुण्डा का सुल्तान शिया होने के नाते केवल मुहम्मद साहिब के दामाद हज़रत अली को खलीफा मानता था। उसने 16 वर्षों के बकाया 128 लाख रुपया देना तो स्वीकार कर ही लिया, साथ में आठ लाख रुपए वार्षिक खिराज देना भी स्वीकार कर लिया। इसके बदले में मुग़ल सम्राट को गोलकुण्डा के सुल्तान की बीजापुर और मराठों से रक्षा करनी थी

(ii) बीजापुर के साथ शाहजहां की सन्धि-इसी समय मुग़ल सेना ने बीजापुर पर आक्रमण किया। बीजापुर का सुल्तान समझौते के लिए राजी हो गया। उसने मुग़ल सम्राट् की प्रभुसत्ता को स्वीकार कर लिया। उसने यह भी स्वीकार कर लिया कि वह गोलकुण्डा पर आक्रमण नहीं करेगा। उसने शाहजहां को 20 लाख रुपया देना और उसकी मध्यस्थता को भी स्वीकार कर लिया। बदले में मुग़ल सम्राट ने बीजापुर के जीते हुए कुछ प्रदेश उसे लौटा दिए। साथ में उसे अहमदनगर राज्य के कुछ नये प्रदेश भी दिए गए। इसके बाद बीस वर्षों तक मुग़ल बादशाह को बीजापुर तथा गोलकुण्डा के विरुद्ध अभियान नहीं भेजना पड़ा।

(iii) गोलकुण्डा तथा बीजापुर पर आक्रमण-1636 ई० को सन्धियों के पश्चात् गोलकुण्डा और बीजापुर के सुल्तानों ने अपनी-अपनी शक्ति और प्रदेश में वृद्धि कर ली। उन्होंने विजयनगर राज्य के प्रदेशों को हड़प कर अपने राज्य का विस्तार किया। शाहजहां ने दक्कन के तत्कालीन गवर्नर औरंगजेब को आज्ञा दी कि वह गोलकुण्डा और बीजापुर से बकाया खिराज वसूल करे। अत: औरंगज़ेब ने फरवरी 1656 ई० में गोलकुण्डा के किले को घेर लिया। औरंगजेब के डर से गोलकुण्डा का सुल्तान शाहजहां को पहले ही अपने एलची भेज चुका था। जब औरंगजेब की जीत होने वाली थी उसी समय उसे बादशाह की आज्ञा मिली कि वह गोलकुण्डा का घेरा उठा ले और वापस आ जाए। बादशाह ने गोलकुण्डा से स्वयं खिराज वसूल किया।

1656 ई० के बाद शाहजहां ने औरंगजेब को बीजापुर को विजय करने की आज्ञा दी। औरंगज़ेब ने तुरन्त ही बीदर और कल्याणी पर अधिकार कर लिया और बीजापुर पर आक्रमण कर दिया। 1657 ई० में बीजापुर के सुल्तान ने डेढ़ करोड़ रुपए देना और मांगे सभी प्रदेशों को वापस करना स्वीकार कर लिया। परन्तु तभी औरंगजेब को युद्ध बन्द कर देने और पीछे हटने का आदेश मिला। औरंगज़ेब निराश होकर 1658 ई० के आरम्भ में औरंगाबाद लौट आया। .

IV. औरंगजेब की दक्कन नीति-

औरंगज़ेब एक महत्त्वाकांक्षी सम्राट् था और वह सारे भारत पर मुग़ल पताका फहराना चाहता था। इसके अतिरिक्त उसे दक्षिण में शिया रियासतों का अस्तित्व भी पसन्द नहीं था। दक्षिण के मराठे भी काफ़ी शक्तिशाली होते जा रहे थे। वह उनकी शक्ति को कुचल देना चाहता था। इस उद्देश्य से उसने दक्षिण को विजय करने का निश्चय किया। उसने बीजापुर राज्य पर कई आक्रमण किए। कुछ असफल अभियानों के बाद 1686 ई० में वह इस पर विजय प्राप्त करने में सफल रहा। अगले ही वर्ष उसने रिश्वत और धोखेबाजी से बीजापुर राज्य को भी अपने अधीन कर लिया। परन्तु इन दो राज्यों की विजय उसकी निर्णायक सफलता नहीं थी बल्कि उसकी कठिनाइयों का आरम्भ थी। अब उसे शक्तिशाली मराठों से सीधी टक्कर लेनी पड़ी। इससे पूर्व उसने वीर मराठा सरदार शिवाजी को दबाने के अनेक प्रयत्न किए थे, परन्तु उसे कोई विशेष सफलता नहीं मिली थी। अब मराठों का नेतृत्व शिवाजी के पुत्र शंभू जी के हाथ में था। 1689 ई० में औरंगज़ेब ने उसे पकड़ लिया और उसका वध कर दिया। औरंगज़ेब की यह सफलता भी एक भ्रम मात्र थी। मराठे शीघ्र ही पुनः स्वतन्त्र हो गए। इसके विपरीत औरंगजेब का बहुत-सा धन और समय दक्षिण के अभियानों में व्यर्थ नष्ट हो गया। यहां तक कि 1707 ई० में दक्षिण में अहमदनगर के स्थान पर उसकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार ‘दक्षिण’ औरंगजेब और मुग़ल साम्राज्य दोनों के लिए कब्र सिद्ध हुआ।

महत्त्वपूर्ण परीक्षा-शैली प्रश्न

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. उत्तर एक शब्द से एक वाक्य तक

प्रश्न 1.
बाबर ने भारत का सर्वप्रथम अभियान कब किया?
उत्तर-
बाबर ने भारत का सर्वप्रथम अभियान 1519 ई० में किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 2.
बाबर के भारत आक्रमण के समय दिल्ली का शासक कौन था ?
उत्तर-
इब्राहीम लोधी।

प्रश्न 3.
पानीपत की पहली लड़ाई किस-किस के बीच हुई?
उत्तर-
पानीपत की पहली लड़ाई बाबर एवं इब्राहीम लोधी के बीच हुई।

प्रश्न 4.
बाबर के आक्रमण के समय पंजाब का गवर्नर कौन था?
उत्तर-
बाबर के आक्रमण के समय पंजाब का गवर्नर दौलत खां लोधी था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 5.
हुमायूं की माता का क्या नाम था ?
उत्तर-
हुमायूं की माता का नाम महम बेगम था।

प्रश्न 6.
हुमायूं सिंहासन पर कब बैठा?
उत्तर-
हुमायूं 30 दिसम्बर, 1530 ई० में सिंहासन पर बैठा।

प्रश्न 7.
किस रानी ने हमायूं से बहादुरशाह के विरुद्ध सहायता मांगी थी?
उत्तर-
रानी कर्णवती ने हमायूं से बहादुरशाह के विरुद्ध सहायता मांगी थी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 8.
शेर खां ने शिक्षा कहां प्राप्त की?
उत्तर-
शेर खां ने जौनपुर में शिक्षा प्राप्त की।

प्रश्न 9.
शेर खां ने कौन-कौन से ग्रन्थों का अध्ययन किया था?
उत्तर-
शेर खां ने गुलस्तां, बोस्ता, सिकन्दरनामा आदि ग्रन्थों का अध्ययन किया था।

प्रश्न 10.
फरीद को शेर खां की उपाधि किसने दी?
उत्तर-
फरीद को शेर खां की उपाधि बहार खां लोहानी ने दी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 11.
शेर खां के सम्राट् बनने की भविष्यवाणी किस मुग़ल सम्राट् ने की थी?
उत्तर-
मुग़ल सम्राट् बाबर ने शेर खां के सम्राट बनने की भविष्यवाणी की थी।

प्रश्न 12.
अकबर के सिंहासनारोहण के समय दिल्ली का शासक कौन था?
उत्तर-
अकबर के सिंहासनारोहण के समय दिल्ली का शासक हेमू था।

प्रश्न 13.
बैरम खां का वध किसने किया?
उत्तर-
बैरम खां का वध मुबारक खां ने किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 14.
अकबर ने किस निर्णायक युद्ध द्वारा दिल्ली पर अधिकार किया था ?
उत्तर-
अकबर ने पानीपत की दूसरी लड़ाई द्वारा दिल्ली पर अधिकार किया था।

प्रश्न 15.
किस राजपूत राजा ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की थी?
उत्तर-
राजपूत राजा राणा प्रताप ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की थी।

प्रश्न 16.
शाहजहां का सिंहासनारोहण कब हुआ ?
उत्तर-
शाहजहां का सिंहासनारोहण 1627 ई० में हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 17.
शाहजहां ने किस बुंदेल नेता को संधि करने पर विवश किया ?
उत्तर-
शाहजहां ने जोझार सिंह ओरछा बुंदेल नेता को संधि करने पर विवश किया।

प्रश्न 18.
शाहजहां की सबसे प्रिय पत्नी कौन-सी थी?
उत्तर-
शाहजहां की सबसे प्रिय पत्नी मुमताज महल थी।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

(i) बाबर के पिता का नाम
(ii) बाबर को भारत पर आक्रमण का निमंत्रण ………………… लोधी ने दिया।
(iii) हुमायूं की मृत्यु ………………… ई० में हुई।
(iv) शेरशाह सूरी का जन्म …………. ई० में हुआ।
(v) ………………… सूर साम्राज्य का संस्थापक था।
(vi) सूर साम्राज्य का अंतिम शासक …………… था।
(vii) ‘अकबरनामा’ का लेखक ……………. था।
(viii) ……………. अकबर का संरक्षक था।
(ix) जहाँगीर का वास्तविक नाम ………………… था।
(x) गुरु …………… की शहीदी के लिए जहाँगीर उत्तरदायी था।
(xi) शाहजहाँ के बचपन का नाम ……………… था।
(xii) औरंगजेब की मृत्यु ……………… ई० में अहमदनगर में हुई।
उत्तर-
(i) उमरशेख मिर्जा
(ii) दौलत खां
(iii) 1556
(iv) 1472
(v) शेरशाह सूरी
(vi) सिकंदर सूर
(vii) अबुल फज़ल
(viii) बैरम खां
(ix) मुहम्मद सलीम
(x) अर्जन देव जी
(xi) खुर्रम
(xii) 1707.

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

3. सही/गलत कथन

(i) बाबर के आक्रमण के समय उत्तरी भारत का मेवाड़ सबसे शक्तिशाली हिन्दू राज्य था। — (√)
(ii) इब्राहीम लोधी मेरठ का शासक था। — (×)
(iii) भारत में बाबर की अंतिम लड़ाई पानीपत की लड़ाई थी। — (×)
(iv) शेर खां का पिता हसन खां जमाल खां के पास नौकरी करता था। — (√)
(v) शेर खां ने हुमायूं को सूरजगढ़ के युद्ध में पराजित किया। — ()
(vi) शेरशाह का मकबरा सहसराम नामक स्थान पर स्थित है। — (√)
(vii) अकबर का सिंहासनारोहण अमरकोट में हुआ। — (×)
(viii) नूरजहाँ ने राजकुमार खुसरो का वध करवाया। — (×)
(xi) जहाँगीर के शासनकाल में सर टॉमस रो भारत आया। — (√)
(x) औरंगजेब के शासनकाल में गुरु अर्जन देव जी ने शहीदी दी। — (×)

4. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
बाबर का पिता शासक था-
(A) कन्वाहा का
(B) फरगाना का
(C) काबुल का
(D) सिंध का
उत्तर-
(B) फरगाना का

प्रश्न (ii)
बाबर के आक्रमण के समय मेवाड़ का शासक था
(A) इब्राहीम लोधी
(B) दौलत खां लोधी
(C) राणा संग्राम सिंह
(D) आधम खां लोधी।
उत्तर-
(C) राणा संग्राम सिंह

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न (iii)
चन्देरी का युद्ध हुआ
(A) 1528 ई० में
(B) 1526 ई० में
(C) 1556 ई० में
(D) 1530 ई० में ।
उत्तर-
(A) 1528 ई० में

प्रश्न (iv)
‘तुजके बाबरी’ का लेखक है
(A) अकबर
(B) बाबर
(C) जहांगीर
(D) अबुल फज़ल ।
उत्तर-
(B) बाबर

प्रश्न (v)
हुमायूं तथा शेर खां के बीच चौसा का युद्ध हुआ
(A) 1526 ई० में
(B) 1530 ई० में
(C) 1556 ई० में।
(D) 1539 ई० में ।
उत्तर-
(D) 1539 ई० में ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न (vi)
शेर खां ने हुमायूं को हराया
(A) घाघरा के युद्ध में
(B) चंदेरी के युद्ध में
(C) चौसा के युद्ध में
(D) कालिंजर के युद्ध में ।
उत्तर-
(C) चौसा के युद्ध में

प्रश्न (vii)
शेरशाह की मृत्यु हुई
(A) घाघरा के युद्ध में
(B) चंदेरी के युद्ध में
(C) चौसा के युद्ध में
(D) कालिंजर के युद्ध में ।
उत्तर-
(D) कालिंजर के युद्ध में ।

प्रश्न (viii)
राजकुमार खुसरो का वध करवाया
(A) खुर्रम ने
(B) जहांगीर ने
(C) नूरजहां ने
(D) मुहम्मद सलीम ने ।
उत्तर-
(A) खुर्रम ने

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न (ix)
औरंगजेब अपनी निम्न नीति द्वारा मुग़ल साम्राज्य को पतन की ओर ले गया
(A) हिंदू नीति
(B) राजपूत नीति
(C) दक्षिण नीति
(D) उपरोक्त सभी ।
उत्तर-
(D) उपरोक्त सभी ।

II. अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मुग़ल साम्राज्य के इतिहास के लिए चार प्रकार के स्त्रोतों के नाम बताएं।
उत्तर-
ऐतिहासिक स्त्रोत (अकबरनामा आदि), भवन, विदेशी यात्रियों के विवरण तथा मुग़लकालीन सिक्के मुग़ल इतिहास की जानकारी कराते हैं।

प्रश्न 2.
भारत में मुगल शासक अपने आपको किसका उत्तराधिकारी समझते थे और उसकी राजधानी कौनसी थी ?
उत्तर-
भारत के मुग़ल शासक अपने आपको तैमूर का उत्तराधिकारी मानते थे। उसकी राजधानी समरकन्द थी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 3.
बाबर के पिता का क्या नाम था और वह किस रियासत का शासक था ?
उत्तर-
बाबर के पिता का नाम उमरशेख मिर्जा था। वह फरगाना का शासक था।

प्रश्न 4.
उज़बेक कौन थे तथा उनके नेता का नाम बताएं।
उत्तर-
उज़बेक एक.प्रकार की जाति थी जो तैमूर के उत्तराधिकारियों से लड़ते रहते थे। उनका नेता शैबानी खां था।

प्रश्न 5.
शैबानी खां को ईरान के किस राजवंश के कौन-से शासक ने कब हराया ?
उत्तर-
शैबानी खां को ईरान के सफवी राजवंश के संस्थापक शाह इस्माइल ने 1510 में हराया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 6.
बाबर ने काबुल किस वर्ष जीता और समरकन्द पर उसने तीसरी बार किस वर्ष में अधिकार किया ?
उत्तर-
बाबर ने काबुल 1504 में जीता और समरकन्द पर उसने तीसरी बार 1511 में अधिकार किया।

प्रश्न 7.
बाबर को कौन-से वर्ष में बारूद के प्रयोग की सम्भवानाओं का पता चला और उसने अपने तोपखाने के लिए किसे नियुक्त किया ?
उत्तर-
बाबर को 1514 में बारूद के प्रयोग की सम्भावनाओं का पता चला और उसने तोपखाने के लिए अली नामक एक अनुभवी उस्ताद को नियुक्त किया।

प्रश्न 8.
16वीं सदी के आरम्भ में उत्तर भारत के चार प्रमुख राज्यों के नाम बताएं।
उत्तर-
16वीं सदी के आरम्भ में उत्तर भारत के चार प्रमुख राज्य-दिल्ली, लाहौर, मेवाड़ तथा बंगाल थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 9.
इब्राहीम लोधी के विरोधी दो लोधी सरदारों के नाम बताएं।
उत्तर-
इब्राहीम लोधी के विरोधी दो लोधी सरदारों में से एक दौलत खां लोधी और दूसरा आलम खां लोधी था।

प्रश्न 10.
इब्राहीम लोधी के साथ बाबर का युद्ध कहां और कब हुआ ?
उत्तर-
इब्राहीम लोधी के साथ बाबर का युद्ध पानीपत में 1526 ई० में हुआ।

प्रश्न 11.
इब्राहीम लोधी के विरुद्ध बाबर की विजय के दो मुख्य कारण बताएं।
उत्तर-
बाबर की विजय का मुख्य कारण उत्तम युद्धनीति तथा सामरिक चालों के साथ तोपखाने का प्रयोग था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 12.
बाबर के समय राजस्थान का सबसे शक्तिशाली राज्य कौन-सा था और उसके शासक का नाम क्या था.?
उत्तर-
बाबर के समय राजस्थान का सबसे शक्तिशाली राज्य मेवाड़ था। उसके शासक का नाम राणा संग्राम सिंह था।

प्रश्न 13.
राणा सांगा के साथ गठजोड़ करने वाले दो अफ़गान सरदारों के नाम बताएं।
उत्तर-
राणा सांगा के साथ गठजोड़ करने वाले दो अफ़गान सरदार महमूद लोधी और हसन खां थे।

प्रश्न 14.
बाबर और राणा सांगा के बीच युद्ध कहां और कौन-से वर्ष में हुआ ?
उत्तर-
बाबर और राणा सांगा के बीच युद्ध 1527 ई० में फतेहपुर सीकरी के निकट खनुआ के स्थान पर हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 15.
बाबर ने महमूद लोधी से युद्ध कहां और कौन-से वर्ष में किया ?
उत्तर-
बाबर ने महमूद लोधी से मई 1529 ई० में घाघरा-गंगा संगम के निकट युद्ध किया।

प्रश्न 16.
बाबर ने पंजाब पर किस वर्ष में अधिकार किया और उसकी मृत्यु कब हुई ?
उत्तर-
बाबर ने पंजाब पर 1524 ई० में अधिकार किया। उसकी मृत्यु 1530 ई० में हुई।

प्रश्न 17.
बाबर के चार बेटों के नाम बताएं।
उत्तर-
बाबर के चार बेटे हुमायूं, कामरान, अस्करी तथा हिन्दाल थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 18.
हुमायूं ने कौन-से चार प्रदेश अपने भाइयों को सौंप दिए ?
उत्तर-
हुमायूं ने अपने भाइयों को-पंजाब, काबुल, सम्भल और मेवात के प्रदेश दिए।

प्रश्न 19.
हुमायूं के कौन-से दो रिश्तेदारों ने उसके विरुद्ध विद्रोह किया ?
उत्तर-
हुमायूं के दो रिश्तेदारों मिर्जा मुहम्मद जमां और मिर्ज़ा मुहम्मद सुल्तान ने उसके विरुद्ध विद्रोह किया।

प्रश्न 20.
हुमायूं ने गुजरात किस सुल्तान से जीता था और वहां का सूबेदार किसको नियुक्त किया ?
उत्तर-
हुमायूं ने गुजरात सुल्तान बहादुरशाह से जीता। उसने अपने भाई अस्करी को वहां का सूबेदार नियुक्त किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 21.
गुजरात के दो प्रधान नगरों के नाम बताओ।
उत्तर-
गुजरात के दो प्रधान नगर-चम्पानेर और अहमदाबाद थे।

प्रश्न 22.
पूर्व तथा पश्चिम में हुमायूं के दो प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों ने नाम बताएं।
उत्तर-
पूर्व में शेरखां और पश्चिम में बहादुरशाह हुमायूं के प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी थे।

प्रश्न 23.
शेरखां किस कबीले से था और उसने आरम्भ में किस प्रदेश में अपनी शक्ति को संगठित किया ?
उत्तर-
शेरखां पठान कबीले से था। उसने दक्षिण बिहार में अपनी शक्ति को संगठित किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 24.
शेरशाह ने किन वर्षों में बंगाल के शासक को दो बार हराया ?
उत्तर-
उसने बंगाल के शासक को पहले 1534 ई० में और फिर 1536 ई० में पराजित किया।

प्रश्न 25.
हुमायूं ने बंगाल के रास्ते में किस किले पर घेरा डाला और यह किसके अधिकार में था ?
उत्तर-
हुमायूं ने बंगाल के रास्ते चुनार के किले पर घेरा डाला। यह किला शेरखां के पुत्र कुतुब खां के अधिकार में था।

प्रश्न 26.
हुमायूं तथा शेरखां के बीच दो निर्णायक युद्ध किन स्थानों पर तथा कब हुए ?
उत्तर-
हुमायूं तथा शेरखां के बीच पहला युद्ध चौसा के स्थान पर जून 1539 ई० में और दूसरा युद्ध कन्नौज में मई 1540 ई० में हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 27.
शेरखां ने शेरशाह की उपाधि कब धारण की और उसकी मृत्यु कब हुई ?
उत्तर-
चौसा के युद्ध के बाद शेरखां ने शेरशाह की उपाधि धारण की। उसकी मृत्यु 22 मई, 1545 ई० को हुई।

प्रश्न 28.
हुमायूं को हराने के बाद शेरशाह ने कौन-सी चार विजयें प्राप्त की ?
उत्तर-
हुमायूं को हराने के बाद शेरशाह ने पंजाब, मालवा, रायसिन तथा रणथम्भौर के प्रदेशों पर विजय प्राप्त की।

प्रश्न 29.
शेरशाह ने आवागमन की सुविधा के लिए कौन-से दो कार्य किए ?
उत्तर-
शेरशाह ने आवागमन की सुविधा के लिए सड़कें बनवाईं और उनके साथ-साथ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सरायें बनवाईं।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 30.
शेरशाह के लगान प्रबन्ध से किन्हें लाभ हुआ ?
उत्तर-
शेरशाह के लगान प्रबन्ध से राज्य तथा कृषकों को लाभ हुआ।

प्रश्न 31.
शेरशाह के बाद राज करने वाले चार सूर सुल्तानों के नाम बताएं।
उत्तर-
शेरशाह के बाद इस्लाम शाह, फिरोज, मुहम्मद आदिलशाह तथा सिकन्दर शाह सूर सुल्तान बने।

प्रश्न 32.
शेरशाह द्वारा स्थापित राज्य किन पांच भागों में बंट गया तथा इनके शासक कौन थे ?
उत्तर-
ये पांच भाग थे-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार, बंगाल, मालवा, दिल्ली तथा आगरा और पंजाब। इनके शासक क्रमशः आदिलशाह सूर, मुहम्मद शाह, बाज़बहादुर, इब्राहीम शाह सूर तथा सिकन्दरशाह सूर थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 33.
शेरशाह से हारने के बाद हुमायूं को किस देश के कौन-से शासक से सहायता मिली ?
उत्तर-
शेरशाह से हारने के बाद हुमायूं को ईरान के शाह ताहमस्प की सहायता मिली।

प्रश्न 34.
हुमायूं ने फिर से पंजाब कब जीता और उसकी मुत्यु कब हुई ?
उत्तर-
हुमायूं ने 1555 ई० में फिर से पंजाब जीता। उसकी 1556 ई० में मृत्यु हो गई।

प्रश्न 35.
अकबर का राज्याभिषेक कहां हुआ तथा उस समय उसकी आयु क्या थी ?
उत्तर-
अकबर का राज्याभिषेक कलानौर में हुआ। उस समय उसकी आयु 13 वर्ष थी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 36.
अकबर के अभिभावक का नाम बताएं तथा कौन-से वर्षों में उसका प्रभाव रहा ?
उत्तर-
अकबर के अभिभावक का नाम बैरम खां था। उसका प्रभाव 1556 ई० से 1560 ई० तक रहा।

प्रश्न 37.
पानीपत का दूसरा युद्ध किस वर्ष में हुआ तथा इसमें अफ़गान सेनाओं का सेनापति कौन था ?
उत्तर-
पानीपत का दूसरा युद्ध 1556 ई० में हुआ। इस युद्ध में अफ़गान सेनाओं का नेतृत्व हेमू ने किया।

प्रश्न 38.
अकबर ने अपने राज्यकाल के आरम्भिक वर्षों में किन दो शक्तिशाली अमीरों से और कब छुटकारा प्राप्त किया ?
उत्तर-
अकबर ने आरम्भिक वर्षों में बैरम खां तथा आधम खां नामक अमीरों से क्रमशः 1560 ई० तथा 1562 ई० में छुटकारा प्राप्त किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 39.
अकबर के सौतेले भाई का क्या नाम था और वह किस प्रदेश का शासक था ?
उत्तर-
अकबर के सौतेले भाई का नाम मिर्जा हकीम था। वह काबुल का शासक था।

प्रश्न 40.
1560 ई० से 1570 ई० के बीच अकबर ने किन चार राज्यों को अपने साम्राज्य में मिलाया ?
उत्तर-
इस अवधि के दौरान अकबर ने मालवा, मारवाड़, मेड़ता तथा गढ़-कटंगा आदि प्रदेशों को अपने साम्राज्य में मिलाया।

प्रश्न 41.
अकबर की अधीनता स्वीकार करने वाली चार राजपूत रियासतों के नाम बताएं।
उत्तर-
अकबर की अधीनता स्वीकार करने वाली चार राजपूत रियासतें थीं : जयपुर, कालिन्जर, बीकानेर तथा रणथम्भौर।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 42.
अकबर ने गुजरात, बंगाल तथा उड़ीसा की विजयें कब प्राप्त की ?
उत्तर-
अकबर ने गुजरात को 1572-73, बंगाल को 1574-76 तथा उड़ीसा को 1591 ई० में विजय किया।

प्रश्न 43.
अकबर ने काबुल, कश्मीर, सिन्ध तथा बिलोचिस्तान की विजयें कौन-से वर्षों में प्राप्त की ?
उत्तर-
अकबर ने काबुल को 1581 ई०, कश्मीर को 1585 ई०, सिन्ध को 1591 ई० तथा बलुचिस्तान को 1595 ई० में विजय किया।

प्रश्न 44.
अकबर ने दक्षिण की कौन-सी चार सल्तनतों की ओर अपने वकील भेजे ?
उत्तर-
अकबर ने खानदेश, अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुण्डा में अपने वकील भेजे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 45.
सबसे पहले अकबर की अधीनता मानने वाला दक्षिण के किस राज्य का शासक था तथा उसका नाम क्या था ?
उत्तर-
सबसे पहले दक्षिण के खानदेश राज्य के शासक ने अकबर की अधीनता स्वीकार की। उसका नाम राजा अली खां था।

प्रश्न 46.
खानदेश की राजधानी कौन-सी थी और इसके किस महत्त्वपूर्ण किले पर अकबर ने अधिकार किया ?
उत्तर-
खानदेश की राजधानी बुरहानपुर थी। अकबर ने इसके असीरगढ़ नामक किले पर अधिकार किया।

प्रश्न 47.
अकबर ने किन वर्षों में बरार, दौलताबाद, अहमदनगर तथा खानदेश को जीत लिया ?
उत्तर-
अकबर ने बरार को 1596 ई०, दौलताबाद को 1599 ई०, अहमदनगर को 1600 ई० तथा खानदेश को 1601 ई० में जीता।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 48.
दक्कन में अकबर ने कौन-से दो प्रान्त बनाए ?
उत्तर-
अकबर ने वहां खानदेश तथा बरार नाम के दो प्रान्त बनाए।

प्रश्न 49.
जहांगीर का आरम्भिक नाम क्या था तथा वह कब गद्दी पर बैठा ?
उत्तर-
जहांगीर का आरम्भिक नाम सलीम था। वह 1605 ई० में गद्दी पर बैठा।

प्रश्न 50.
जहांगीर ने नूरजहां से कब विवाह किया तथा उसका आरम्भिक नाम क्या था ?
उत्तर-
जहांगीर ने नूरजहां से 1611 ई० में विवाह किया। उसका आरम्भिक नाम मेहरुन्निसा था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 51.
नूरजहां के पिता और भाई के नाम बताएं ।
उत्तर-
नूरजहां के पिता का नाम ग्यासबेग तथा भाई का नाम आसफ खां था।

प्रश्न 52.
मेवाड़ के किस शासक ने और कब जहांगीर की अधीनता स्वीकार की ?
उत्तर-
मेवाड़ के राणा अमरसिंह ने 1615 ई० में जहांगीर की अधीनता स्वीकार की।

प्रश्न 53.
जहांगीर ने कांगड़ा का किला कब जीता और वहां कौन-सा अधिकारी नियुक्त किया ?
उत्तर-
जहांगीर ने कांगड़ा का किला 1620 ई० में जीता। उसने वहां अपना फौजदार नियुक्त किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 54.
जहांगीर के समय कन्धार मुग़लों से कब छिन गया तथा इस पर किसने अधिकार किया ?
उत्तर-
जहांगीर के समय कन्धार 1622 ई० में छिन गया। इस पर ईरान के शाह अब्बास ने अधिकार किया।

प्रश्न 55.
जहांगीर के समय दक्कन की किन सल्तनतों ने मुग़ल साम्राज्य को खिराज देना स्वीकार कर लिया ?
उत्तर-
जहांगीर के समय अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुण्डा की सल्तनतों ने मुग़ल साम्राज्य को खिराज देना स्वीकार कर लिया।

प्रश्न 56.
अहमदनगर कौन-से बादशाह के समय और कब मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया गया ?
उत्तर-
अहमदनगर को शाहजहां के समय 1633 ई० में मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया गया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 57.
गोलकुण्डा का सुल्तान इस्लाम के किस सम्प्रदाय से सम्बन्धित था तथा वह किसको पहला खलीफा मानता था ?
उत्तर-
गोलकुण्डा का सुल्तान इस्लाम के शिया सम्प्रदाय से सम्बन्धित था। वह मुहम्मद साहिब के दामाद हज़रत अली को पहला खलीफा मानता था।

प्रश्न 58.
शाहजहां ने कन्धार पर फिर से अधिकार कब किया गया तथा उस समय कन्धार का गवर्नर कौन था ?
उत्तर-
शाहजहां ने 1638 ई० में कन्धार पर फिर से अधिकार कर लिया गया। उस समय कन्धार का गवर्नर अली मर्दान खां था।

प्रश्न 59.
कन्धार मुगलों से हमेशा के लिए कब छिन गया और इस पर किस देश का अधिकार स्थापित हो गया ?
उत्तर-
कन्धार मुग़लों से 1649 ई० में छिन गया। इस पर ईरान का अधिकार स्थापित हो गया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 60.
शाहजहां ने मध्य एशिया की विजय के लिए कौन-से शहजादों को और किन वर्षों में भेजा ?
उत्तर-
शाहजहां ने मध्य एशिया की विजय के लिए मुराद को 1644 ई० और औरंगज़ेब को 1647 ई० में भेजा।

प्रश्न 61.
शाहजहां के चार पुत्रों के नाम बताएं।
उत्तर-
शाहजहां के चार पुत्रों के नाम दारा, शुजा, मुराद और औरंगजेब थे।

प्रश्न 62.
उत्तराधिकार के युद्ध कब हुए और औरंगजेब ने दारा को किन दो लड़ाइयों में हराया ?
उत्तर-
उत्तराधिकार के युद्ध अप्रैल तथा मई, 1658 ई० में हुए। औरंगजेब ने दारा को धरमत तथा सामूगढ़ की लड़ाइयों में हराया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 63.
शाहजहां का राज्य किस वर्ष जाता रहा और वह कब तक जीवित रहा ?
उत्तर-
शाहजहां का राज्य जून, 1658 ई० में जाता रहा। वह 1666 ई० तक जीवित रहा।

प्रश्न 64.
यूसुफजई पठानों ने किस वर्ष में तथा किन इलाकों में मुगलों के विरुद्ध सिर उठाया ?
उत्तर-
यूसुफजई पठानों ने 1667 ई० में पेशावर, अटक और हज़ारा नामक इलाकों में मुग़लों के विरुद्ध सिर उठाया।

प्रश्न 65.
अफरीदियों ने किस वर्ष मुगलों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की तथा इन्हें किस कवि का समर्थन प्राप्त था ?
उत्तर-
अफरीदियों ने 1672 ई० में मुग़लों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। इन्हें कवि खुशाल खां का समर्थन प्राप्त था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 66.
मारवाड़ की राजधानी कौन-सी थी और इसका राजा कौन था एवं उसकी मृत्यु किस वर्ष हुई ?
उत्तर-
मारवाड़ की राजधानी जोधपुर थी। इसका राजा जसवन्त सिंह था जिसकी मृत्यु 1678 ई० में हुई।

प्रश्न 67.
शहजादा अकबर ने औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह कब किया तथा उसे कौन-सी दो राजपूत रियासतों का समर्थन मिला ?
उत्तर-
शहजादा अकबर ने 1681 ई० में मेवाड़ और मारवाड़ के समर्थन से औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह किया।

प्रश्न 68.
औरंगजेब दक्कन में किस वर्ष से किस वर्ष तक रहा ?
उत्तर-
औरंगज़ेब दक्कन में 1682 ई० से 1707 ई० तक रहा।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 69.
औरंगजेब ने बीजापुर कब जीता और उस समय उसका सुल्तान कौन था ?
उत्तर-
औरंगजेब ने 1686 ई० में बीजापुर को जीता। उस समय इसका सुल्तान सिकन्दर आदिलशाह था।

प्रश्न 70.
औरंगजेब ने गोलकुण्डा कब जीता और उस समय उसका सुल्तान कौन था ?
उत्तर-
औरंगज़ेब ने 1687 ई० में गोलकुण्डा को जीता। उस समय इसका सुल्तान अबुल हसन था।

प्रश्न 71.
मुग़ल साम्राज्य के पतन के कारणों की जड़ क्या थी ?
उत्तर-
मुग़ल साम्राज्य के पतन के कारणों की जड़ औरंगजेब की दक्षिण नीति थी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

III. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बाबर तथा लोधी अफ़गानों के बीच संघर्ष के बारे में बताएं।
उत्तर-
बाबर और लोधी अफ़गानों के बीच पांच वर्ष तक संघर्ष चला। सर्वप्रथम बाबर ने सिकन्दर लोधी को 1525 ई० में पंजाब में पराजित किया। तत्पश्चात् उसने इब्राहीम लोधी के साथ पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में 1526 ई० में टक्कर ली। इब्राहीम लोधी अपने कई हजार सैनिकों के साथ मारा गया। युद्ध में बाबर ने श्रेष्ठ युद्ध नीति का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त उसके तोपखाने ने भी शत्रुओं का साहस तोड़ दिया। बाबर ने शीघ्र ही दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया। उसने लोधी अफ़गानों को अपने प्रदेश से निकालना आरम्भ किया। अतः उन्होंने राणा संग्राम सिंह से सहायता मांगी। कनवाहा की लड़ाई (1527 ई०) में उन्होंने राणा सांगा का साथ दिया। इस युद्ध में बाबर की ही विजय हुई। 1529 ई० में अफगानों ने घाघरागंगा-संगम के निकट बाबर से युद्ध किया। इस बार भी बाबर विजयी रहा। इस तरह बाबर अफ़गानों की शक्ति कुचलने में सफल रहा।

प्रश्न 2.
बाबर तथा राणा सांगा के बीच युद्ध के बारे में बताएं।
उत्तर-
बाबर तथा राणा सांगा के बीच 1527 ई० में युद्ध हुआ। पानीपत की विजय के पश्चात् बाबर ने भारत में रहने का निश्चय किया। यह बात मेवाड़ के शासक राणा सांगा की महत्त्वाकांक्षाओं के मार्ग में बाधा थी। मेवाड़ राजस्थान का सबसे शक्तिशाली राज्य था। इसी बीच बाबर ने सुल्तान इब्राहीम लोधी के इलाकों से अफ़गानों को निकालना आरम्भ कर दिया। तंग आकर कुछ अफ़गान सरदारों ने राणा सांगा से सहायता मांगी। वह तुरन्त उनकी सहायता करने के लिए तैयार हो गया। मार्च 1527 ई० में राणा सांगा ने आगरा की ओर कूच किया। बाबर अपनी सेना को लेकर फतेहपुर सीकरी के निकट खनुआ आ पहुंचा। दोनों पक्षों में दस घण्टे तक युद्ध हुआ। बाबर को निर्णायक विजय प्राप्त हुई। राणा सांगा की प्रतिष्ठा को बड़ा आघात पहुंचा और एक वर्ष के भीतर ही उसकी मृत्यु हो गई। भारत में बाबर के लिए विजय द्वार खुल गए।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 3.
हुमायूं तथा बहादुरशाह के बीच संघर्ष के बारे में बताएं।
उत्तर-
गुजरात के शासक बहादुरशाह के साथ हुमायूं के सम्बन्ध आरम्भ से ही शत्रुतापूर्ण थे। बहादुरशाह उन अफ़गानों को आश्रय दे रहा था जिन पर मुग़ल साम्राज्य के प्रति विद्रोह का आरोप था। वह दिल्ली पर अधिकार करने का भी आकांक्षी था। हुमायूं पहले तो शान्त रहा, परन्तु जब बहादुरशाह सभी युद्धों से निपट चुका, तब हुमायूं ने उस पर आक्रमण किया। उसने बहादुरशाह की सेना को मन्दसौर के स्थान पर घेरा। बहादुरशाह अपने पांच साथियों सहित शिविर बन्द करके भाग निकला। हुमायूं ने उसका मांडू तथा चम्पानेर तक पीछा किया। बहादुरशाह खम्बात की ओर भागने को विवश हो गया। हुमायूं वापिस लौट आया और उसने चम्पानेर पर अधिकार कर लिया। यहां हुमायूं ने फिर भूल की। वह विजित प्रदेशों का प्रबन्ध किए बिना ही आगरा लौट आया। परिणामस्वरूप उसके जाते ही शत्रुओं ने अपने आपको स्वतन्त्र घोषित कर दिया।

प्रश्न 4.
हुमायूं तथा शेरशाह सूरी के बीच संघर्ष के बारे में बताएं। .
उत्तर-
शेर खां भारत के पूर्वी प्रदेशों में अपनी शक्ति बढ़ा रहा था। 1531 ई० में हुमायूं शेर खां के विरुद्ध बढ़ा। परन्तु उसने पहले मार्ग में स्थित चुनार के किले को जीतना उचित समझा। इस अवसर का लाभ उठाकर शेर खां ने अपनी शक्ति दृढ़ कर ली। उधर उसके सैनिकों ने हुमायूं को मार्ग में तेहरिया गढ़ी के स्थान पर रोक दिया और उसे बंगाल की राजधानी गौड़ की ओर न बढ़ने दिया। इसी बीच शेर खां ने गौड़ का कोष और अफ़गान परिवार रोहतासगढ़ भेज दिए। इसके बाद ही हुमायूं गौड़ को जीत सका। यहां वह रंगरलियों में डूब गया। हुमायूं जब वापिस चला तो चौसा के स्थान पर दोनों पक्षों में पुनः युद्ध हुआ, जिसमें हुमायूं बुरी तरह पराजित हुआ। शेर खां हुमायूं का पीछा करता हुआ कन्नौज तक बढ़ आया। हुमायूं के लिए यह संकट की घड़ी थी। उसने 1000 सैनिक इकट्ठे किए और एक बार फिर कन्नौज की ओर बढ़ा। दोनों पक्षों में युद्ध हुआ। चौसा की भान्ति यहां भी हुमायूं पराजित हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 5.
शेरशाह किन कार्यों के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर-
शेरशाह सूरी ने 1540 ई० से 1545 ई० तक शासन किया। उसने मुग़ल राज्य (1540), मालवा (1542), मारवाड़ (1543) तथा रोहतासगढ़ तक के प्रदेश को विजय किया। इन महत्त्वपूर्ण विजयों के अतिरिक्त शेरशाह कई अन्य कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। उसने अनेक सड़कें बनवाईं और सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सराएं बनवाईं। उसके द्वारा बनवाई गई सबसे लम्बी सड़क शाही सड़क (जी० टी० रोड) थी जो बंगाल से सिन्ध नदी तक जाती थी। सड़कों के कारण सेनाओं, व्यापारियों तथा जनसाधारण को लाभ पहुंचा। शेरशाह सूरी ने अपने राज्य में शान्ति स्थापित की तथा एक उत्तम प्रकार की लगान व्यवस्था आरम्भ की। इस लगान व्यवस्था से राज्य तथा कृषकों को बड़ा लाभ पहुंचा। सच तो यह है कि शेरशाह एक सफल विजेता तथा उच्चकोटि का प्रबन्धक था।

प्रश्न 6.
पानीपत की पहली लड़ाई का वर्णन करो।
उत्तर-
पानीपत की पहली लड़ाई 1526 ई० में हुई। इस लड़ाई के परिणामस्वरूप भारत में सुल्तानों के राज्य का अन्त हुआ और मुगल वंश की स्थापना हुई। इस लड़ाई के कई कारण थे। मध्य-एशिया के युद्धों में बाबर को असफलता का मुंह देखना पड़ा था। फरगाना का राज्य भी उससे छिन गया था। भारत में दिल्ली सल्तनत बहुत कमजोर हो चुकी थी। इसी समय दौलत खां लोधी ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमन्त्रण दिया। इस प्रकार परिस्थितियां बाबर के लिए अनुकूल थीं। उसने इनका लाभ उठाया और अपनी सेनाओं सहित भारत आ पहुंचा। पानीपत के निकट आकर उसने बड़े अच्छे ढंग से मोर्चाबन्दी की और युद्ध की तैयारी करने लगा। 21 अप्रैल, 1526 ई० की प्रातः बाबर और इब्राहीम लोधी की सेनाओं में घमासान युद्ध हुआ। इब्राहीम लोधी बाबर जैसा योग्य सेनापति नहीं था। अतः वह युद्ध में हार गया और मारा गया। युद्ध में विजय पाने के बाद बाबर ने दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 7.
बैरम खां के अधीन मुगल साम्राज्य का स्थिरीकरण किस प्रकार हुआ ?
उत्तर-
बैरम खां अकबर का संरक्षक था। उसी ने 1556 ई० में अकबर को कलानौर में हुमायूं का उत्तराधिकारी घोषित किया। इसीलिए शासन के आरम्भिक चार वर्षों में (1556 ई० से 1560 ई० तक) बैरम खां का मुग़ल दरबार में अत्यधिक प्रभाव रहा। हुमायूं की मृत्यु के शीघ्र बाद ही हेमू ने मुगल सेनापति तारदी बेग को पराजित कर दिया था। बैरम खां ने तारदी बेग की पराजय के कारण उसका वध करवा दिया। इसके बाद उसने अकबर को दिल्ली जाने का परामर्श दिया। 1556 ई० में पानीपत के मैदान में हेमू और मुग़ल सेनाओं में जम कर लड़ाई हुई। हेमू पराजित हुआ। इसी बीच उसके स्वामी आदिल शाह को बंगाल के खिज्र खां ने मार डाला। बैरम खां के प्रयत्नों के कारण सिकन्दर सूर ने आत्मसमर्पण कर दिया तथा बिहार में जागीर स्वीकार कर ली। बैरम खां ने ग्वालियर को भी जीता। इस प्रकार 1560 ई० तक बैरम खां ने काबुल से जौनपुर और पंजाब की पहाड़ियों से लेकर अजमेर तक फैले अकबर के राज्य को स्थिरता प्रदान की।

प्रश्न 8.
आपके विचार में भारत के मुसलमान शासकों में शेरशाह सूरी का क्या स्थान है ?
उत्तर-
शेरशाह सूरी को भारत के मुसलमान शासकों में एक बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त है। एक साधारण जागीरदार के पुत्र की स्थिति से उठकर वह भारत का सम्राट बना। इस प्रकार उसने अपनी योग्यता, बल और उच्च कोटि के नेतृत्व का परिचय दिया। उसने केवल पांच वर्ष ही राज्य किया। इस थोड़े से समय में ही उसने शान्ति, सुरक्षा और सुव्यवस्था स्थापित करके देश को सुदृढ़ बनाया। वह प्रजा का हितैषी था। उसने अनुभव किया कि हिन्दू जनता का सहयोग प्राप्त किए बिना कोई भी राज्य स्थायी नहीं रह सकता। इसलिए उसने धार्मिक कट्टरता से मुक्त होकर हिन्दुओं के प्रति उदारता और सहनशीलता की नीति अपनाई। इस प्रकार शेरशाह ने अपने शासन सम्बन्धी सुधारों और धार्मिक उदारता की नीति से सम्राट अकबर के महान कार्य के लिए उचित वातावरण तैयार किया। यदि उसे राष्ट्र-निर्माता भी कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 9.
“शेरशाह सूरी अकबर का अग्रणी था” सिद्ध करो।
उत्तर-
निम्नलिखित चार बातों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि शेरशाह सूरी अकबर का अग्रणी था :-
1. उच्च राजकीय आदर्श-शेरशाह सूरी कभी भी अपना समय नष्ट नहीं करता था। जनता की भलाई के लिए वह कठोर परिश्रम करता था। अकबर शेरशाह द्वारा दिखाई गई इसी राह पर चला।

2. प्रशासनिक विभाजन-शेरशाह ने शासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य को ‘सरकारों’ तथा ‘परगनों’ में बांटा हुआ था। अकबर ने भी शेरशाह के समय की प्रशासकीय इकाइयों तथा नागरिक संस्थाओं को उनके नाम बदलकर अपनाया।

3. प्रजा-हितार्थ कार्य-शेरशाह ने अपने राज्य में सड़कें बनवाईं और सड़कों के दोनों किनारों पर छायादार वृक्ष लगवाए। यात्रियों की सुविधा के लिए उसने सराएं बनवाईं। अकबर ने भी राज्य में सड़कों का जाल बिछाया। उसने अनेक सरायें बनवाईं, अस्पताल खुलवाए और कुएं खुदवाए।

4. धार्मिक सहनशीलता-शेरशाह पहला मुस्लिम शासक था जिसने हिन्दुओं के प्रति उदारता दिखाई। अकबर ने भी इसी उदारता की नीति को अपनाया।

प्रश्न 10.
“अकबर एक राष्ट्रीय शासक था।” क्यों ?
उत्तर-
अकबर पहला मुस्लिम सम्राट् था जिसने किसी धर्म या सम्प्रदाय को उन्नत करने की बजाए राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा दिया। उसने समस्त उत्तरी भारत को विजय करके एक सूत्र में बांधा। उसने समस्त राज्य में समान कानून तथा शासनप्रणाली लागू की। पहली बार हिन्दू-जनता को मुसलमानों के समान धार्मिक स्वतन्त्रता प्राप्त हुई। जज़िया समाप्त कर दिया गया। मुग़ल सम्राट अकबर ने न केवल राजपूत राजकुमारियों से विवाह ही किया बल्कि उन्हें पूरी तरह हिन्दू परम्पराओं के अनुसार पूजा-पाठ करने की अनुमति भी दे रखी थी। दीन-ए-इलाही अकबर की धार्मिक सहनशीलता की चरम सीमा थी। उसने यह धर्म हिन्दू तथा मुसलमानों में एकता स्थापित करने के लिए आरम्भ किया था। इन सभी कार्यों द्वारा अकबर देश में राष्ट्रीय राज्य स्थापित करने में सफल हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 11.
अकबर की धार्मिक नीति के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
अकबर आरम्भ में परम्परावादी मुसलमान था परन्तु धीरे-धीरे उसके धार्मिक विचारों में उदारता आने लगी। उसने तीर्थ-कर और जजिया कर हटा दिये। उसने फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना बनवाया जहां सभी धर्मों और सम्प्रदायों के लोग धार्मिक विषय पर चर्चा करते थे। इन सभी विचारों के सम्मिश्रण से अकबर ने एक नवीन धर्म का प्रारम्भ किया जिसे दीन ए-इलाही का नाम दिया जाता है। अकबर ने इस धर्म में अच्छे-अच्छे सिद्धान्तों का संग्रह किया। इसके अतिरिक्त अकबर ने राजपूत राजाओं से वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। सभी हिन्दू रानियों को हिन्दू परम्पराओं के अनुसार पूजा-पाठ करने की स्वतन्त्रता प्राप्त थी। अकबर ने नौकरियों के द्वार सभी धर्मों के लोगों के लिए समान रूप से खोल रखे थे। इस प्रकार मुस्लिम युग में पहली बार किसी मुसलमान शासक के अधीन धार्मिक सहनशीलता का वातावरण अस्तित्व में आया।

प्रश्न 12.
दीन-ए-इलाही से आप क्या समझते हैं ? उसके मुख्य सिद्धान्तों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
दीन-ए-इलाही अकबर की धार्मिक भावनाओं के विकास की चरम सीमा थी। उसने इबादतखाने में हुए वादविवादों से यह निष्कर्ष निकाला कि सभी धर्म मूल रूप से एक हैं। इस बात से प्रेरणा लेकर उसने 1582 ई० में दीन-ए-इलाही धर्म प्रचलित किया। उसने इसमें सभी धर्मों के मौलिक सिद्धान्तों का समावेश किया। देवी-देवताओं तथा पीर-पैगम्बरों का इस नए धर्म में कोई स्थान न था। इसके अनुसार ईश्वर एक है और अकबर उसका सबसे बड़ा पुजारी है। इस धर्म के अनुयायियों के लिए मांस खाने की मनाही थी। इसके मानने वाले “अल्लाह-हु-अकबर” कहकर एक-दूसरे का स्वागत करते थे। वे . सम्राट के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहते थे। परन्तु दीन-ए-इलाही अधिक लोकप्रिय न हो सका। अकबर ने इसके प्रचार के लिए भी कोई विशेष पग न उठाया। परिणामस्वरूप अकबर की मृत्यु के साथ ही इस धर्म का अन्त हो गया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 13.
अकबर की राजपूतों के प्रति नीति का वर्णन करो।
उत्तर-
अकबर की राजपूत नीति उसकी राजनीतिक बुद्धिमता का प्रमाण थी। वह जानता था कि राजपूतों के सहयोग के बिना वह राष्ट्रीय शासक नहीं बन सकता। अतः उसने राजपूतों के प्रति मित्रता और सहनशीलता की नीति अपनाई। उसने राजपूत राजकुमारियों से विवाह किए, राजपूतों को उच्च पदों पर नियुक्त किया और उनको धार्मिक स्वतन्त्रता प्रदान की। उसने अम्बर (जयपुर) के राजा बिहारीमल, बीकानेर तथा जैसलमेर के राजपूत राजाओं से वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। भगवान् दास, मानसिंह, उदय सिंह आदि राजपूत अकबर के समय के उच्च सैनिक अधिकारी थे। उसने न तो राजपूतों के पवित्र मन्दिरों को तोड़ा और न ही अपने किसी युद्ध को जिहाद (धर्मयुद्ध) का नाम दिया। अकबर की राजपूत नीति का यह परिणाम हुआ कि राजपूत अकबर के मित्र बन गए। इस हिन्दू-मुस्लिम सहयोग के कारण ही अकबर आगे चलकर राष्ट्र-निर्माण के उद्देश्य में सफल हो सका।

प्रश्न 14.
एक शासक के रूप में जहांगीर के प्रमुख कार्यों का वर्णन करो।
उत्तर-
जहांगीर अपने पिता अकबर की मृत्यु के बाद 1605 ई० में मुग़ल सम्राट् बना। उसने मेवाड़ के साथ चले आ रहे लगभग 40 वर्षों के संघर्ष को समाप्त किया। उसने बंगाल में शान्ति स्थापित करने में भी सफलता प्राप्त की। 1622 ई० में उसका स्वास्थ्य गिर जाने के कारण राजनीति की बागडोर उसकी पत्नी नूरजहां के हाथ आ गई जिसके साथ उसने 1611 ई० में विवाह किया था। जहांगीर को अपने दूसरे पुत्र खुर्रम (शाहजहां) के विद्रोह के कारण कन्धार का किला भी खोना पड़ा। तत्पश्चात् उसे अपने एक सरदार महावत खां के विद्रोह में उलझना पड़ा जहां से उसे नूरजहां ने बचाया। उसने अकबर द्वारा स्थापित मनसबदारी प्रणाली में कुछ परिवर्तन किए। उदाहरण के लिए उसने सवार के औसत वेतन को घटा दिया और इस प्रणाली में दुअस्पाह-सिह-अस्पाह व्यवस्था का समावेश किया। इस नई व्यवस्था के अनुसार इस पदवी के मनसबदार को उसके सवार की पदवी के आधार पर निश्चित सैनिकों से दुगुने सैनिक रखने पड़ते थे। इसके लिए उसे वेतन भी दुगुना ही दिया जाता था। 1627 ई० में जहांगीर की मृत्यु हो गई।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 15.
नूरजहां पर एक संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-
नूरजहां का असली नाम मेहरून्निसा था। वह एक ईरानी सरदार ग्यासबेग की पुत्री थी। ग्यासबेग काम की तलाश में भारत आ रहा था। काफिले के सरदार मलिक मसऊद की सहायता से ग्यासबेग को अकबर के दरबार में छोटी-सी नौकरी मिल गई। 1595 ई० में मेहरून्निसा का विवाह एक ईरानी नवयुवक अली कुली खां से हो गया। अली कुली खां को सलीम से शेर अफ़गान की उपाधि भी प्राप्त हुई। सलीम जब राजा (जहांगीर) बना तो उसने शेर अफ़गान को बर्दवान का सूबेदार बना दिया। परन्तु 1607 ई० में शेर अफ़गान का वध कर दिया गया। इसके चार वर्ष बाद जहांगीर ने नूरजहां से स्वयं विवाह कर लिया। नूरजहां एक कुशल स्त्री थी। उसने शासन में काफ़ी अधिकार प्राप्त कर लिए। धीरे-धीरे शासन के सभी कार्य वह स्वयं करने लगी। प्रसिद्ध इतिहासकार एलफिंस्टन के मतानुसार, “नूरजहां बड़ी तीव्र बुद्धि की स्त्री थी जिसने फर्नीचर, आभूषणों तथा नवीन वेशभूषा का आविष्कार किया।”

प्रश्न 16.
शासक के रूप में शाहजहां के कार्यों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
शाहजहां अपने पिता जहांगीर की मृत्यु के बाद 1628 ई० में मुग़ल सम्राट् बना। अगले ही वर्ष उसने कन्धार पर फिर से मुगलों का अधिकार स्थापित किया, परन्तु लगभग 20 वर्ष बाद ईरानियों ने इस प्रदेश को पुनः अपने अधिकार में ले लिया। कन्धार के बाद शाहजहां ने मध्य एशिया में बल्ख और बदख्शां को विजय करने का प्रयत्न किया, परन्तु कन्धार की भान्ति ये प्रदेश भी मुग़ल राज्य का स्थायी अंग न बन सके। शाहजहां ने कला तथा प्रशासन के क्षेत्र में कुछ महत्त्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की। उसके द्वारा बनवाए गए आगरा तथा दिल्ली के भवन कला के सर्वोत्तम नमूने हैं। उसने मनसबदारी प्रथा में एक परिवर्तन किया। अब प्रत्येक सरकार को अपनी सवार पदवी के आधार पर निश्चित संख्या के एक-तिहाई सवारों को रखना पड़ता था। कुछ परिस्थितियों में यह संख्या एक-चौथाई अथवा पांचवां भाग भी होती थी। शाहजहां ने अपनी सेना को भी सुदृढ़ बनाया। 1666 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 17.
औरंगजेब की धार्मिक नीति का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था और वह सुन्नी सम्प्रदाय के अतिरिक्त किसी भी धर्म को फलता-फूलता नहीं देख सकता था। अतः उसने सभी गैर-मुस्लिम सम्प्रदायों के विरुद्ध असहनशीलता की नीति अपनाई। उसने हिन्दुओं के अनेक मन्दिर नष्ट-भ्रष्ट कर दिए और उन पर लगे करों में वृद्धि कर दी। उसने हिन्दुओं से ‘जज़िया’ नामक धार्मिक कर भी फिर से लेना आरम्भ कर दिया। 1671 ई० में एक आदेश द्वारा उसने प्रशासन में नियुक्त सभी हिन्दुओं को उनके पदों से हटा दिया। उसने उनके उत्सवों पर भी रोक लगा दी और इस बात की मनाही कर दी कि कोई भी हिन्दू पालकी में बैठकर नहीं जा सकता। इतना ही नहीं, उसने हिन्दुओं को मुसलमान बनाने के लिए बल और प्रलोभन दोनों का प्रयोग किया। उसके इन कार्यों से सभी हिन्दू जातियां मुग़ल साम्राज्य के विरुद्ध हो गईं और स्थान-स्थान पर विद्रोह होने लगे। फलस्वरूप सारा प्रशासनिक ढांचा अस्त-व्यस्त हो गया।

प्रश्न 18.
औरंगजेब की राजपूत नीति क्या थी और इसके क्या परिणाम निकले ?
उत्तर-
राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति अकबर की नीति के बिल्कुल विपरीत थी। अकबर ने उन्हें सीने से लगाया, परन्तु औरंगजेब ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा। उसने अपने दो राजपूत सेनानायकों राजा जसवन्त सिंह तथा राजा जयसिंह के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। राजा जयसिंह को उसने विष दिलवा दिया और जसवन्त सिंह को अटक के पार भेज कर मौत के मुंह में धकेल दिया। 10 दिसम्बर, 1678 ई० को जसवन्त सिंह की जमरूद में मृत्यु हो गई और मुग़लों ने बड़ी सरलता से जोधपुर पर अधिकार कर लिया। वहां फौजदार, किलादार, कोतवाल तथा अमीन के पदों पर मुसलमानों को नियुक्त कर दिया गया। औरंगज़ेब राजा जसवन्त सिंह के पुत्र अजीत सिंह को अपने अधिकार में रखना चाहता था। इसलिए औरंगज़ेब और मारवाड़ में एक लम्बा युद्ध चला, जिसमें मेवाड़ का राजा भी सम्मिलित हो गया। औरंगज़ेब का अपना पुत्र अकबर भी राजपूतों से मिल गया। औरंगज़ेब की राजपूत नीति के कारण राजपूत मुग़ल साम्राज्य के कट्टर विरोधी हो गए थे। उनकी यह शत्रुता मुग़ल साम्राज्य के विनाश का कारण बनी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 19.
औरंगजेब की दक्षिण नीति की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
औरंगजेब को दक्षिण की शिया रिसायतों का अस्तित्व पसन्द नहीं था। वह मराठों की शक्ति को भी कुचल देना चाहता था। इस उद्देश्य से उसने दक्षिण को विजय करने का निश्चय किया। उसने गोलकुण्डा राज्य पर कई आक्रमण किए। कुछ असफल अभियानों के बाद 1687 ई० में वह इस राज्य पर विजय प्राप्त करने में सफल रहा। अगले ही वर्ष उसने रिश्वत और धोखेबाजी से बीजापुर राज्य को अपने अधीन कर लिया। दक्षिण में मराठों का नेतृत्व शिवाजी के पुत्र शम्भा जी के हाथ में था। 1689 ई० में औरंगज़ेब ने उसे पकड़ लिया और उसका वध कर दिया। औरंगज़ेब की यह सफलता एक भ्रम मात्र थी। मराठे शीघ्र ही पुनः स्वतन्त्र हो गए। 1707 ई० में दक्षिण में अहमदनगर के स्थान पर उसकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार ‘दक्षिण’ औरंगज़ेब और मुग़ल साम्राज्य दोनों के लिए कब्र सिद्ध हुआ।

प्रश्न 20.
औरंगज़ेब भारत का राज्य लेने में किस तरह सफल हुआ ?
उत्तर-
1657 ई० में अपने पिता की बीमारी का समाचार सुन कर औरंगजेब ने बड़ी चालाकी से काम लिया। वह उस समय दक्षिण का सूबेदार था। उसने अपने भाई मुराद को, जो उस समय गुजरात का सूबेदार था, आधे राज्य का लालच देकर अपनी ओर मिला लिया। दोनों की संयुक्त सेनाएं आगरा की ओर बढ़ीं। मार्ग में उन्होंने राजा जसवन्त सिंह को हराया और फिर सामूगढ़ के मैदान में अपने बड़े भाई दारा को पराजित किया। तत्पश्चात् औरंगज़ेब ने अपने भाई मुराद को शराब पिला कर बन्दी बना लिया और ग्वालियर के किले में कैद कर लिया। बाद में उसे फांसी दे दी गई। उसने अपने पिता शाहजहां को भी कैद कर लिया। कुछ समय पश्चात् उसने दारा और उसके पुत्र सुलेमान शिकोह को मरवा दिया। इसी बीच उसके भाई शुजा का अराकान में वध हो चुका था। इस प्रकार अपने सभी शत्रुओं से मुक्त हो कर औरंगज़ेब भारत की राजगद्दी प्राप्त करने में सफल रहा।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

IV. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बाबर के प्रारम्भिक जीवन, उसकी विजयों और चरित्र का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
प्रारम्भिक जीवन-बाबर का जन्म 1483 ई० को फरगाना की राजधानी अन्दीजन में हुआ। उसका पिता उमर शेख मिर्जा फरगाना का शासक था। जब बाबर 11 वर्ष का था तो उसके पिता का देहान्त हो गया। आरम्भ में बाबर ने तैमूर की राजधानी समरकन्द को जीतने का प्रयत्न किया, परन्तु वह इसमें असफल रहा। इस चक्कर में उसकी पैतृक सम्पत्ति फरगाना भी उनसे छिन गई। इतना होने पर भी बाबर ने साहस नहीं छोड़ा। 1504 ई० में उसने काबुल और गज़नी पर अधिकार कर लिया और अपने राज्य की स्थापना की।

बाबर की भारत-विजय-काबुल और गज़नी में राज्य स्थापित करने के पश्चात् बाबर ने भारत को विजय करने की योजना बनाई। आरम्भ में उसने कई भारतीय प्रदेशों पर आक्रमण किए, परन्तु उसकी सबसे महत्त्वपूर्ण लड़ाई दिल्ली के शासक इब्राहीम लोधी के विरुद्ध थी। यह लड़ाई 1526 ई० में पानीपत के मैदान में हुई। बाबर के तोपखाने के सामने इब्राहिम लोधी की सेना न टिक सकी। इस युद्ध में इब्राहीम लोधी मारा गया और बाबर विजयी हुआ। पानीपत की विजय के पश्चात् बाबर ने दिल्ली और आगरा पर भी अधिकार कर लिया।

दिल्ली विजय के पश्चात् बाबर को राजपूत शासक राणा सांगा से टक्कर लेनी पड़ी। 1527 ई० में आगरा के समीप कनवाहा नामक गांव में बाबर और राणा सांगा के बीच भयंकर युद्ध हुआ। राणा सांगा अन्त में मैदान छोड़कर भाग निकला और बाबर को विजय प्राप्त हुई। 1529 ई० में उसने घाघरा के युद्ध में अफ़गानों को परास्त किया। इस प्रकार भारत पर बाबर का अधिकार हो गया।

बाबर का चरित्र-बाबर एक सफल शासक तथा अनुभवी सैनिक था। वह विद्वान् और कला-प्रेमी था। इसके अतिरिक्त वह बड़ा साहसी और धैर्यवान था। कठिनाइयों में वह कभी नहीं घबराया। एक व्यक्ति के रूप में भी उसका चरित्र बड़ा प्रभावशाली था। वह एक अच्छा पिता, दयालु स्वामी तथा उदार मित्र था। वह हंसमुख और मिलनसार था। वह सदा अपने से बड़ों का आदर तथा छोटों से प्रेम करता था। इन गुणों के बावजूद बाबर में शराब तथा विषय-भोग जैसे अवगुण भी थे। परन्तु यह अवगुण उसके कर्त्तव्यपालन के मार्ग में कभी बाधा नहीं बन पाये। सच तो यह है कि भारतीय इतिहास में बाबर को एक बहुत उच्च स्थान प्राप्त है।

प्रश्न 2.
बाबर के पश्चात् हुमायूं के सामने कौन-कौन सी कठिनाइयां थीं ?
उत्तर-
1530 ई० में बाबर की मृत्यु के पश्चात् हुमायूं राजसिंहासन पर बैठा। परन्तु गद्दी पर बैठते ही उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन कठिनाइयों का वर्णन इस प्रकार है :

1. अस्थिर और अव्यवस्थित राज्य-हुमायूं को उत्तराधिकार में एक ऐसा राज्य मिला जो न तो सुदृढ़ था और न ही सुव्यवस्थित। बाबर ने न तो बंगाल को अपने अधीन किया था और न ही गुजरात को। राजपूत बाबर से पराजित अवश्य हुए थे, परन्तु उनकी शक्ति को पूर्णतः कुचला नहीं गया था। इस प्रकार हुमायूं चारों ओर से शत्रुओं से घिरा हुआ था।

2. विभाजित राज्य-राजगद्दी पर बैठते ही हुमायूं ने राज्य को अपने तीन भाइयों में बांट दिया। उसके तीनों भाई बड़े ही अयोग्य थे। उन्होंने हुमायूं की सहायता करने की बजाय उसके मार्ग में बाधाएं डालनी आरम्भ कर दी।

3. अफ़गानों का विरोध-पानीपत तथा घाघरा की लड़ाई में परास्त होकर भी अफ़गान शक्ति नष्ट नहीं हुई थी। बड़ेबड़े अफ़गान सरदार दिल्ली के सिंहासन को वापस लेना चाहते थे। प्रसिद्ध अफगान सरदार शेर खां तो हुमायूं के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन गया था।

4. खाली राजकोष-हुमायूँ के पिता बाबर ने अपनी उदारता के कारण अपना काफ़ी सारा धन व्यर्थ में व्यय कर दिया। फलस्वरूप हुमायूँ को एक ऐसा राजकोष मिला जो लगभग खाली हो चुका था। धन के अभाव में हुमायूँ के लिए शासन चलाना सरल नहीं था।

5. विश्वासपात्र सैनिकों का अभाव हुमायूं की सेना में किसी एक जाति के लोग नहीं थे। उसमें चुगताई, तुर्क, उजबेग, मुग़ल, अफ़गान और ईरानी सभी लोग शामिल थे। परिणामस्वरूप सेना में एकता का बड़ा अभाव था। सैनिक संगठन की कमी के कारण हुमायूं की कठिनाइयां और भी बढ़ गईं।

6. व्यक्तिगत दोष-हुमायूँ बड़ा ही विलासी व्यक्ति था। वह हर समय अफीम खाकर मस्त रहता था। शेर खां और बहादुरशाह जब उसके लिए खतरा बने हुए थे तो उसने अपना कीमती समय रंगरलियों में खो दिया। परिणामस्वरूप उसके शत्रुओं को शक्ति बढ़ाने को अवसर मिल गया।
इस प्रकार हुमांयू जीवन-भर इन कठिनाइयों से घिरा रहा। उसने अपनी भूलों से अपनी कठिनाइयों को और अधिक बढा दिया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 3.
शासक के रूप में हुमायूं की असफलता के क्या कारण थे ?
अथवा
हुमायूँ की भूलों का वर्णन करो।
उत्तर-
हुमायूं अपनी निम्नलिखित भूलों के कारण शासक के रूप में असफल रहा :

1. हुमायूं द्वारा राज्य का मूर्खतापूर्ण विभाजन-गद्दी पर बैठते ही हुमायूं के कदम लड़खडा गये। उसने अपने भाइयों में राज्य का विभाजन राज्य के हितों को ध्यान में रखकर न किया, बल्कि अपने भाइयों की इच्छाओं को ध्यान में रखकर किया। उसने कामरान को काबुल तथा कन्धार, अस्करी को सम्भल और हिन्दाल को अलवर का शासक बना दिया। शीघ्र ही उसे अपनी भूल के परिणाम भुगतने पड़े। कामरान कुछ ही दिनों में अपने असली रूप में प्रकट हुआ। वह हुमायूं को राज्याभिषेक पर बधाई देने की आड़ में पंजाब की ओर बढ़ आया और वहां अपना अधिकार जमा लिया। इससे हुमायूं का आधा राज्य जाता रहा और उसकी सैनिक शक्ति काफ़ी दुर्बल हो गई। उसके अन्य भाइयों ने भी उसके लिए अनेक कठिनाइयां उत्पन्न की।

2. समय तथा धन की बर्बादी-हुमायूँ समय तथा धन के महत्त्व को नहीं समझता था। उसने अपने आरम्भिक वर्षों में दिल्ली तथा आगरा में धन को पानी की तरह बहाया। उसने राज्याधिकारियों को बहुमूल्य पुरस्कार दिए। “उसने अपना काफ़ी समय और धन दिल्ली में एक विशाल दुर्ग बनाने की योजना में नष्ट किया।” यह सब काम उसने उस समय किया जब गुजरात का बहादुरशाह उसके शत्रुओं को पनाह दे रहा था और अपनी शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ था। समय और धन की यह बर्बादी हुमायूं की दूसरी बड़ी भूल थी।

3. गुजरात अभियान की भूलें-गुजरात अभियान में हुमायूं ने अनेक भूलें कीं। उसने रानी कर्णवती की पेशकश को ठुकरा कर राजपूतों की मित्रता से हाथ धो लिया। उसका समय पर बहादुरशाह पर आक्रमण न करना भी उसकी भूल थी। जब बहादुरशाह कर्णवती के विरुद्ध उलझा हुआ था तो हुमायूं रंगरलियों में डूब गया। फिर जब हुमायूं ने बहादुरशाह का पीछा किया तो उसका वध किए बिना ही वापस लौट आया। यह उसकी बड़ी भूल थी, क्योंकि कुछ समय के पश्चात् बहादुरशाह दियु से लौटकर हुमायूं के लिए समस्या बन गया। उसे गुजरात का शासन अस्करी को नहीं सौंपना चाहिए था। अस्करी न तो इतना योग्य था और न ही हुमायूँ का स्वामिभक्त । अतः उसके अधीन गुजरात की शासन-व्यवस्था बिगड़ गई और यह प्रान्त मुग़लों के हाथों से निकल गया।

4. शेर खां के विरुद्ध संघर्ष में उसकी भूल- शेर खां के विरुद्ध अभियान में भी हुमायूँ ने अनेक भूलें कीं। उसने चुनार पर घेरा डालकर गौड़ खो दिया। फिर गौड़ की रंगीनियों में डूबकर आगरा जाने वाला मार्ग छिनवा बैठा। गौड़ की वापसी पर भी उसने सुरक्षा का कोई प्रबन्ध नहीं किया। चौसा के मैदान में काफ़ी समय पड़ा रहना हुमायूं की भारी भूल थी। उसे शीघ्रातिशीघ्र आगरा पहुंचना चाहिए था। चौसा के मैदान में उसने पहरेदारी का काम एक विश्वासघाती को सौंप रखा था। शेर खां ने सोये हुए मुग़ल सैनिकों पर पौ फटने से पहले ही आक्रमण किया था। हुमायूं को इसकी कोई खबर तक न हुई। उसे तो स्वयं नदी में कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी। हुमायूं की इन भूलों ने उसे भारत छोड़कर भागने के लिए विवश कर दिया।

प्रश्न 4.
“शेरशाह सूरी योग्यता तथा कूटनीति में अकबर का. अग्रगामी था।” कोई पांच तर्क देकर व्याख्या कीजिए।
अथवा
शेरशाह सूरी को अकबर का अग्रगामी कहना कहां तक उचित है ?
उत्तर-
शेरशाह तथा अकबर में वही सम्बन्ध था जो मार्गदर्शक तथा मार्ग पर चलने वालों में होता है। शेरशाह ने मार्ग तैयार किया। अकबर उस मार्ग पर चला भी और उसने वह मार्ग संवारा भी। निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट हो जायेगा कि शेरशाह अकबर का अग्रगामी था :

1. उच्च राजकीय आदर्श-शेरशाह सूरी ने उच्च राजकीय आदर्श स्थापित किए। वह कभी भोग-विलास में अपना समय नष्ट नहीं करता था। जनता की भलाई के लिए वह कड़ा परिश्रम करता था। अकबर शेरशाह द्वारा दिखाई गई इसी राह पर चला।

2. प्रशासनिक विभाजन-शेरशाह ने शासन को सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य को ‘सरकारों’ तथा ‘परगनों’ में बाँटा हुआ था। अकबर ने भी शेरशाह के समय की प्रशासकीय इकाइयों तथा नागरिक संस्थाओं को अपनाया। अन्तर केवल दोनों के समय के अधिकारियों और प्रशासनिक इकाइयों के नामों में था।

3. भूमि-कर-प्रबन्ध-शेरशाह ने भूमि की पैमाइश करवाई, उपज को तीन श्रेणियों में बाँटा, एक-चौथाई भूमि-कर नियत किया तथा किसानों की सुविधा के लिए अनेक अन्य पग उठाये। अकबर ने भी शेरशाह की भूमि-प्रणाली को अपनाया, उसने भूमि को बाँसों के गजों से नपवाया और भूमि को चार भागों में बांटा। उसने किसानों को भी सुविधाएं प्रदान की।

4. धार्मिक सहनशीलता-धार्मिक सहनशीलता में भी शेरशाह सूरी ने अकबर का पथ-प्रदर्शन किया। शेरशाह पहला मुस्लिम शासक था जिसनें हिन्दुओं के प्रति उदारता दिखाई थी। अकबर ने तो क्षेत्र में एक नवीन आदर्श स्थापित किया। उसने हिन्दुओं से ‘जज़िया’ लेना बन्द कर दिया और उन्हें उच्च पदों पर भी नियुक्त किया।

5. सैनिक प्रबन्ध-सैनिक संगठन में भी शेरशाह सूरी अकबर का अग्रगामी था। अकबर ने शेरशाह की भान्ति स्थायी

6. मुद्रा-प्रणाली-शेरशाह ने मुद्रा-प्रणाली में प्रशासकीय सुधार किए। अकबर ने भी उसी द्वारा प्रचलित मुद्रा-प्रणाली को . अपनाया, परन्तु आवश्यकतानुसार उसका थोड़ा-सा रूप बदल दिया।

7. भवन-निर्माण कला-अकबर को भवन बनवाने का बड़ा चाव था, परन्तु इसकी प्रेरणा भी उसने शेरशाह सूरी से ही ली थी। शेरशाह ने सहसराम का मकबरा बनवाकर भवन-निर्माण में योगदान दिया था। अकबर ने भी अनेक सुन्दर भवन बनवाये। फतेहपुर सीकरी का बुलन्द दरवाज़ा, “जामा मस्जिद’, रानियों के महल तथा अन्य भवन उसने शेरशाह से प्रेरित होकर ही बनवाये थे।

8. प्रजा-हितार्थ कार्य-शेरशाह ने अनेक प्रजा-हितार्थ कार्य किये। उसने कई सड़कें बनवाईं। सड़कों के दोनों किनारों पर छायादार वृक्ष लगवाये और यात्रियों की सुविधा के लिए सरायों की व्यवस्था की। शेरशाह सूरी का अनुकरण करते हुए अकबर ने भी ये सभी प्रजा-हितार्थ कार्य किए। उसने कुछ सामाजिक सुधार भी किए।

9. सच तो यह है कि शेरशाह सूरी ने लगभग हर क्षेत्र में अकबर का मार्ग-दर्शन किया। डॉ० कानूनगो के शब्दों में, “शेरशाह ने अपने प्रशासकीय तथा आर्थिक सुधारों और सहनशील धार्मिक नीति द्वारा अकबर की महानता की नींव रखी।” (“Sher Shah laid the foundaitons of Akbar’s greatness by his administrative and economic reforms and the policy of religious toleration.”) अतः उसे अकबर का अग्रसर कहना उचित ही है।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 5.
“अकबर ने सारे उत्तरी भारत को एकता के सूत्र में बांध दिया।” सिद्ध कीजिए।
अथवा
अकबर की
(क) उत्तरी भारत तथा
(ख) दक्षिणी भारत की विजयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
अकबर एक महान् विजेता था। वह 1556 ई० में राजगद्दी पर बैठा। अल्प आयु होने के कारण बैरम खां ने उसका संरक्षण किया और उसके लिए अनेक प्रदेश विजय किए। उसने पानीपत की दूसरी लड़ाई में हेमू को पराजित करके दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया। उसने मेवात को भी विजय किया। सिकन्दर सूरी की सेना ने उसके सामने आत्म-समर्पण कर दिया। तत्पश्चात् अकबर ने निम्नलिखित प्रदेश विजय किये :- .

(क) उत्तरी भारत की विजय-
1. मालवा की विजय-1560 ई० में अकबर ने मालवा पर विजय प्राप्त की और मालवा का प्रदेश पीर मुहम्मद को सौंप दिया गया। परन्तु पीर मुहम्मद शासन चलाने में असफल रहा और वहां के शासक बाज बहादुर ने मालवा को पुनः अपने अधिकार में ले लिया। 1562 ई० में अकबर ने उसके विरुद्ध एक बार फिर विशाल सेना भेजी। इस बार वह मालवा पर पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल रहा।

2. राजपूताना की विजय-1562 ई० में अकबर ने राजपूताना पर आक्रमण कर दिया। आमेर के राजा बिहारीमल ने शीघ्र ही अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली तथा अपनी बेटी का विवाह भी अकबर से कर दिया। इसके साथ कई अन्य राजपूत शासकों ने भी अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली, जैसे-कालिन्जर, मारवाड़, जैसलमेर, बीकानेर आदि।

3. मेवाड़ से संघर्ष-मेवाड़ का शासक अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं करना चाहता था। 1568 ई० में अकबर ने मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया। परन्तु फिर भी महाराणा प्रताप ने उसकी अधीनता स्वीकार नहीं की। वह अन्त तक मुग़लों से संघर्ष करता रहा।

4. गुजरात पर विजय-1572-73 ई० में अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त कर ली।

5. बिहार-बंगाल की विजय-1574-76 ई० में अकबर ने अफ़गानों को पराजित करके बिहार और बंगाल पर विजय प्राप्त कर ली।

6. अन्य विजयें-अकबर ने धीरे-धीरे कश्मीर, सिन्ध, उड़ीसा, बिलोचिस्तान तथा कन्धार पर भी विजय प्राप्त कर ली।

(ख) दक्षिणी भारत की विजयें उत्तरी भारत में अपनी शक्ति संगठित कर अकबर ने दक्षिणी भारत की ओर ध्यान दिया। दक्षिण में उसने निम्नलिखित विजयें प्राप्त की :

  • बीजापुर तथा गोलकुण्डा की विजय-1591 ई० में अकबर ने बीजापुर तथा गोलकुण्डा पर विजय प्राप्त कर ली।
  • खानदेश की विजय-1601 ई० में खानदेश के सुल्तान अली खां ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली।
  • अहमदनगर पर अधिकार-1600 ई० में अकबर की सेनाओं ने अहमदनगर की संरक्षिका चांद बीबी को परास्त कर दिया तथा अहमदनगर पर विजय पा ली।
  • बरार पर अधिकार-अकबर ने दक्षिणी भारत के बरार प्रदेश पर भी अधिकार कर लिया। इस प्रकार अकबर ने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।

प्रश्न 6.
“शाहजहां के राज्यकाल को मुगल साम्राज्य का उत्कर्ष काल अथवा स्वर्ण युग कहा जाता है।” आप इस विचार से कहां तक सहमत हैं ?
अथवा
मुगलकालीन इतिहास को शाहजहां की क्या देन थी ? किन्हीं पांच देनों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
शाहजहां महान् मुग़ल शासकों में से एक था। उसके राज्य को मुग़ल साम्राज्य का उत्कर्ष काल अथवा स्वर्ण युग कहा जाता है। शाहजहां के काल में देश में चारों ओर शान्ति और समृद्धि थी तथा कला के हर क्षेत्र में अतुलनीय प्रगति हो रही थी। हिन्दू और मुसलमानों में एकता थी तथा व्यपार और वाणिज्य ने काफ़ी उन्नति की। इन सभी बातों के कारण शाहजहां के काल को स्वर्ण युग कहा जाता है। इसका विस्तारपूर्वक वर्णन इस प्रकार है :-

1. पूर्ण शान्ति-शाहजहां के शासन काल मे सब ओर शान्ति का वातावरण था। राजपूत राज्य के शुभचिन्तक थे। उत्तरपश्चिम में कन्धार को छोड़कर शेष सम्पूर्ण मुग़ल साम्राज्य पूरी तरह सुरक्षित था। दक्षिण की ओर से अब कोई भय न था। इस काल में अहमदनगर भी मुग़ल साम्राज्य में मिल चुका था। पुर्तगालियों की शक्ति का भी पतन हो रहा था परंतु उनका स्थान किसी अन्य शक्तिशाली यूरोपीय जाति ने अभी नहीं लिया था। तात्पर्य यह कि शाहजहां के राज्य में पूर्ण सुख-शान्ति थी और देश आन्तरिक विद्रोहों तथा विदेशी आक्रमणों से पूरी तरह सुरक्षित था। .

2. अच्छी आर्थिक अवस्था तथा समृद्धि-देश में सुख और शान्ति बने रहने के कारण लोग अपने-अपने व्यवसायों में जुटे हुए थे। इस प्रकार उनकी आर्थिक दशा बहुत सुदृढ़ हो रही थी। राज्य प्रबन्ध अकबर के समय से ही बहुत अच्छा था।

3. भवन-निर्माण कला के क्षेत्र में उन्नति-शाहजहां का शासनकाल भवन-निर्माण कला के क्षेत्र में अनुपम उन्नति के लिए विशेषकर प्रसिद्ध है। उसने आगरा, दिल्ली और कई अन्य स्थानों पर सुन्दर भवनों का निर्माण करवाया। ताजमहल इस काल की एक अनूठी कृति थी। यह प्रसिद्ध मकबरा सम्राट ने अपनी प्यारी मलिका मुमताज महल की याद में बनवाया था और यह अब भी विश्व में दाम्पत्य-प्रेम और अनुराग का एक अद्वितीय स्मारक है। ताज के अतिरिक्त आगरा में स्थित मोती मस्जिद और दिल्ली में जामा मस्जिद तथा दीवाने खास शाहजहां के कुछ अन्य शानदार भवन हैं। सम्राट् ने लगभग एक करोड़ की लागत से प्रसिद्ध तख्ते-ताऊस का निर्माण भी करवाया।

4. अन्य ललित कलाओं का विकास-चित्रकला तथा संगीत कला को शाहजहां के काल में काफ़ी प्रोत्साहन मिला। उसके शासनकाल का सबसे प्रसिद्ध चित्रकार मुहम्मद नादिर समरकन्दी था। उसके दरबार के सर्वप्रसिद्ध संगीतकार थे जगन्नाथ, महापतेर, राम दास. और लाल खां जो तानसेन का जमाता था। शाहजहां के काल में साहित्य भी किसी अन्य कला से पीछे नहीं था। उसके दरबार में काज़बीकी, अब्दुल हमीद लाहौरी, पीर अबुल कासिम ईरानी, मिर्जा जयाबुद्दीन, शेख बहलोल कादरी आदि बड़े-बड़े विद्वान् थे। इन मुसलमान विद्वानों के अतिरिक्त इस काल में बहुत से हिन्दू विद्वान् भी थे, जैसे सुन्दरदास, चिन्तामणि, कवीन्द्राचार्य और जगन्नाथ।

5. सबके लिए एस समान न्याय-शाहजहां बड़ा न्यायप्रिय शासक था। न्याय करते समय वह बड़े-बड़े अधिकारियों को भी दोषी होने पर क्षमा नहीं करता था। उसके काल में दण्ड बड़े कठोर थे। इसलिए अपराध करने का किसी को साहस नहीं होता था।”

6. व्यापार और वाणिज्य में उन्नति-शाहजहां के काल में व्यापार तथा वाणिज्य ने काफ़ी उन्नति की। विदेशों के साथ भारत का व्यापार काफ़ी उन्नति पर था। परिणामस्वरूप बहुत-सा विदेशी धन भारत में आने लगा।

7. प्रजा हितार्थ कार्य-शाहजहां ने प्रजा की भलाई के लिए बहुत से तालाब, नहरें, सड़कें, पुल तथा सराएं आदि बनवाईं। उसने लाहौर के निकट के खेतों की सिंचाई के लिए एक लाख रुपए के व्यय से रावी नदी से एक बड़ी नहर निकलवाई और फिरोजशाह तुग़लक द्वारा बनवाई गई पश्चिमी यमुना नहर की मुरम्मत करवाई। शाहजहां के राजकीय इतिहासकार अब्दुल हमीद के अनुसार शाहजहां ने अकाल पीड़ितों की खुले दिल से सहायता की, मुफ्त लंगर खुलवाये और लोगों के लगान माफ कर दिए। इन सब बातों को देखते हुए हम कह सकते हैं कि शाहजहां का काल वास्तव में ही मुग़ल इतिहास का स्वर्ण युग था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 7.
औरंगजेब की राजपूत नीति तथा उसके परिणामों की व्याख्या कीजिए। उसकी यह नीति मुग़ल साम्राज्य के पतन के लिए कहां तक उत्तरदायी थी ?
अथवा
औरंगजेब ने राजपूतों के प्रति कैसी नीति अपनाई ? उसकी यह नीति मुगल साम्राज्य के लिए किस प्रकार घातक सिद्ध हुई ?
उत्तर-
औरंगजेब कट्टर सुन्नी मुसलमान था। उसके हृदय में राजपूतों के लिए कोई प्रेम नहीं था। वह राजपूतों को अपने दरबार मे उच्च पद देने के पक्ष में नहीं था। परन्तु जब तक दो वीर राजपूत-सरदार मिर्जा राजा जयसिंह तथा जसवन्त सिंह राठौर-जीवित रहे, उसने राजूपतों के विरुद्ध कोई कठोर पग न उठाया। उनकी मृत्यु के पश्चात् औरंगजेब ने राजपूतों के प्रति दमन की नीति अपनाई। औरंगज़ेब की राजपूतों के प्रति ऐसी नीति और उसके परिणामों का वर्णन इस प्रकार है :-

जसवन्त सिंह की मृत्यु-जसवन्त सिंह राठौर मारवाड़ का शासक था। वह शाहजहां के राज्यकाल में मुग़ल दरबार का मनसबदार था। 10 दिसम्बर, 1678 ई० को जमरूद में जसवन्त सिंह का देहान्त हो गया। उसकी मृत्यु के पश्चात औरंगजेब के लिए मारवाड़ पर अधिकार करना सरल हो गया। औरंगज़ेब ने जसवन्त सिंह के सिंहासन पर नागौड़ के राजपूत सरदार इन्द्र सिंह को बिठाया। उसे 36 लाख रुपए दिए गए और वह अपने यहां मुसलमान अधिकारी रखने के लिए राजी हो गया। परन्तु शीघ्र ही औरंगज़ेब के इस कार्य का विरोध होने लगा।

अजीत सिंह तथा दुर्गादास-औरंगज़ेब जसवन्त सिंह के नवाजात शिशु अजीत सिंह को मारवाड़ का शासक स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। उसने अजीत सिंह को दिल्ली में ही कैद कर लिया। परन्तु दुर्गादास राठौर के प्रयत्नों से जसवन्त सिंह की दोनों रानियां और अजीत सिंह जोधपुर पहुंचने में सफल हुए।

मारवाड़ पर आक्रमण-मारवाड़ की जनता ने अजीत सिंह के पक्ष में विद्रोह कर दिया और इन्द्र सिंह को शासक मानने से इन्कार कर दिया। औरंगज़ेब ने अपने पुत्र अकबर को मेवाड़ पर अक्रमण करने का आदेश दिया। इस युद्ध में राजपूत पराजित हुए और इस प्रकार मारवाड़ फिर मुग़लों के अधिकार में आ गया। विवश होकर राजपूतों ने पर्वतों तथा वनों में आश्रय लिया और यहीं से उन्होंने गुरिल्ला युद्ध जारी रखा।

मेवाड़ तथा मारवाड़ का संगठन-मारवाड़ के पतन से मेवाड़ के राणा को बड़ा दुःख हुआ। उसने राठौरों और वीर सिसौदियों के साथ मुग़लों के विरुद्ध एक संयुक्त मोर्चा स्थापित किया, परन्तु औरंगजेब की विशाल सेना के समक्ष यह संयुक्त मोर्चा विफल साबित हुआ। राजपूतों ने अब मुग़लों के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाई और काफ़ी सीमा तक सफल भी रहे।

अकबर का राजपूतों से गठजोड़ तथा विद्रोह-राजकुमार अकबर राजपूतों के सहयोग से दिल्ली का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था। अतः उसने औरंगज़ेब के प्रति विद्रोह कर दिया। राजपूतों ने अकबर को हर सम्भव सहायता देने का वचन दिया। परन्तु यह मित्रता ज्यादा दिनों तक नहीं चली। औरंगज़ेब राजपूतों और अकबर के मध्य फूट डालने में सफल रहा।

उदयपुर की सन्धि-24 जून, 1681 ई० को औरंगज़ेब और मेवाड़ के राणा जयसिंह के बीच एक सन्धि हुई। इस सन्धि के अनुसार राजपूतों ने मुग़ल साम्राज्य के विरुद्ध कोई भी सहायता न करने का वचन दिया। जयसिंह को मेवाड़ का महाराणा मान लिया गया। उसे पांच हज़ारी मनसबदार भी नियुक्त किया गया।

उदयपुर की सन्धि के बाद भी राजपूतों ने मुग़लों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा। पहले दुर्गादास और फिर अजीत सिंह के नेतृत्व में उनका संघर्ष चलता रहा। 1707 ई० में औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् अजीत सिंह ने जोधपुर के मुग़ल सूबेदार को मार भगाया और स्वयं मारवाड़ का स्वतन्त्र शासक बना।

राजपूत नीति के परिणाम-

  1. राजभक्त राजपूत मुग़लों के शत्रु बन गए। उनकी शत्रुता मुग़ल साम्राज्य के लिए विनाशकारी सिद्ध हुई।
  2. राजस्थान की शासन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। वहां की अव्यवस्था से पड़ोसी मुग़ल प्रदेश में अराजकता फैल गई।
  3. राजपूतों की मित्रता से वंचित होने के कारण सम्राट को अन्य अभियानों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
  4. साम्राज्य को जन और धन की अपार हानि उठानी पड़ी।
  5. शाही प्रतिष्ठा को भारी ठेस लगी। राजपूतों के आकस्मिक हमलों ने मुग़ल साम्राज्य की जड़ें खोखली करने का कार्य किया।

सच तो यह है कि औरंगजेब की राजपूत नीति महान् राजनीतिक आदर्शों से प्रेरित न थी। उनका सहयोग प्राप्त करके मुग़ल साम्राज्य को सुदृढ़ करने के स्थान पर उसने राजपूतों को अपना शत्रु बना लिया। राजपूतों की मित्रता के कारण मुग़ल साम्राज्य सशक्त बना था और उनकी शत्रुता के कारण मुग़ल साम्राज्य पतन की ओर अग्रसर हुआ।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

प्रश्न 8.
शेरशाह सूरी के शासन-प्रबन्ध अथवा प्रशासनिक सुधारों का वर्णन करो।
अथवा
शेरशाह सूरी एक योग्य एवं प्रजाहितकारी शासक था ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
शेरशाह एक योग्य शासक था। उसने केवल पांच वर्ष राज्य किया। इतने कम समय में उसने इतना अच्छा राज्य प्रबन्ध किया कि इतिहास में उसका नाम अमर हो गया। उसके शासन-प्रबन्ध की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है :-

1. केन्द्रीय शासन-केन्द्रीय शासन का मुखिया शेरशाह स्वयं था। सारे काम उसकी आज्ञा से होते थे। उसकी सहायता के लिए अनेक मन्त्री भी थे। वह लोगों की भलाई का ध्यान रखता था। वह राज्य का भ्रमण करके लोगों की शिकायतें सुनता था। प्रजा उससे बड़ी प्रसन्न थी।

2. प्रान्तीय शासन-शेरशाह ने अपने राज्य को अनेक प्रान्तों में बांटा हुआ था। प्रान्तों को सरकारों अथवा ज़िलों में विभक्त किया गया था। प्रत्येक सरकार परगनों में बंटी हुई थी। शासन की इन इकाइयों में शेरशाह ने बड़े योग्य अधिकारी नियुक्त किए हुए थे। गांव के प्रबन्ध के लिए पंचायतें थीं।
PSEB 11th Class History Solutions Chapter 12 मुग़ल साम्राज्य की स्थापना 1

3. भूमि प्रबन्ध-शेरशाह ने सारे राज्य की भूमि की पैमाइश करवाई और उपज के आधार पर इसे तीन भागों में . बांटा-उत्तम, मध्यम तथा निम्न। उपज के आधार पर ही भूमिकर नियत किया गया जो उपज का एक-तिहाई भाग होता था।

4. कृषकों से अच्छा व्यवहार-शेरशाह सदा कृषकों की भलाई का ध्यान रखता था। उन्हें अकाल के दिनों में ऋण दिया जाता था। शेरशाह ने अपने सैनिकों को चेतावनी दी हुई थी कि वे चलते समय किसी कृषक की फसल को हानि न पहुँचाएं।

5. पुलिस-जनता के धन-माल तथा जीवन की रक्षा के लिए शेरशाह सूरी ने पुलिस की उत्तम-व्यवस्था की। अंपराधों के लिए स्थानीय अधिकारी स्वयं ज़िम्मेदार होते थे।

6. गुप्तचर विभाग-शेरशाह ने देश में गुप्तचर विभाग स्थापित किया। गुप्तचर राजा को सभी घटनाओं से सूचित करते रहते थे।

7. न्याय-शेरशाह एक प्रसिद्ध सम्राट् था। न्याय करते समय छोटे-बड़े या अमीर-ग़रीब का भेदभाव नहीं रखा जाता था। उसके दण्ड बड़े कठोर थे। दण्ड देते समय वह अपने सरदारों और निकट सम्बन्धियों को भी नहीं छोड़ता था।

8. सड़कों का निर्माण तथा डाक व्यवस्था-शेरशाह सूरी ने पुरानी सड़कों की मुरम्मत करवाई और नई सड़कों का निर्माण करवाया। उसकी बनवाई हुई सड़कों में से पहली सड़क पेशावर से सुनार गांव तक जाती है। दूसरी आगरा से बुरहानपुर तक जाती थी। तीसरी सड़क आगरा से जोधपुर तक और चौथी सड़क लाहौर से मुल्तान तक चली गई थी। शेरशाह सूरी ने डाक लाने और ले जाने के लिए सड़कों पर डाक चौकियों की स्थापना भी की।

9. प्रजा की भलाई के कार्य-शेरशाह सूरी ने प्रजा की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। उसने यात्रियों की सुविधा के लिए कुएँ खुदवाए और सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगवाये। रात को ठहरने के लिए थोड़-थोड़ी दूरी पर सराएं भी बनवाई गईं।

सच तो यह है कि शेरशाह सूरी एक महान् शासन-प्रबन्धक था। उसके शासन-प्रबन्ध की प्रशंसा करते हुए कीन ने ठीक ही कहा है, “किसी भी सरकार ने, यहां तक कि अंग्रेजी सरकार ने भी, इस पठान, (शेरशाह) जैसी योग्यता नहीं दिखाई।”

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

PSEB 11th Class Physical Education Guide शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरो : (Fill in the blanks)

  1. मानवीय शरीर एक ……………….. मशीन है।
  2. मानवीय शरीर के भिन्न-भिन्न अंग मिलकर शरीर की को चलाते हैं।

उत्तर-

  1. उलझी
  2. क्रिया प्रणाली।

प्रश्न 2.
कोशिका क्या है ? (What is cell ?)
उत्तर-
कोशिका (Cell) कोशिका अंगों का जन्म मानवीय कोशिका (सैल) के पैदा होने के साथ हुआ है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 1
यह मानवीय जीवन की प्राथमिक इकाई होती है। इन्हें नंगी आँख के साथ नहीं देखा जा सकता। इनका काम अपने :अन्दर भोजन को एकत्रित करके रखना है और भोजन के ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा पैदा करना होता है।
सैल के प्रकार (Types of Cell)—सैल दो प्रकार के होते हैं-यूकेरेओटिक तथा प्रकोरीओटिक। यूकेरेओटिक सैल पौधों, जानवरों तथा मनुष्यों में पाया जाता है।
यूकेरेओटिक सैलों के आधारभूत ढांचों में डी०एन०ए० (DNA) रिबोसोम, एंडोप्लास्मिक रैटीक्यूलम, गॉलजी उपकरण, साइटोस्केलेटन, माईटोकॉड्रिया, सैंटीअलाइज़, लाइसोम, प्लाज्मा झिल्ली और साइटोप्लाज्म आदि शामिल होते हैं। ।
सैल की बनावट तथा फंक्शन चार्ट
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 2
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 3
Fig. Different types of cells

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 3.
हड्डियाँ क्या हैं ? इनकी किस्मों के बारे में विस्तारपूर्वक लिखें। (What are the bones ? Write in detail about their types.)
उत्तर-
“हड्डियां” (Bones)-मनुष्य के शरीर की रचना अनगिनत कोशिकाओं (Cells) से बनी हुई है। मनुष्य शरीर के अंग भिन्न-भिन्न किस्म की कोशिकाओं से बने हुए हैं जो अलग-अलग तरह के काम में लगे हुए हैं। शरीर के सारे अंग चमड़ी द्वारा ढके हुए हैं। चमड़ी शरीर के अंगों की रक्षा करती है। यदि शरीर में किसी भाग को ज़ोर से दबाकर देखा जाए तो हमें कुछ चीज़ महसूस होगी। ये सख्ती हड्डियों के कारण होती है। हड्डियां कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थों के मिलाप से बनती हैं। ये संवेदनशील अंगों की रक्षा करती हैं। हमारे शरीर में 206 हड्डियां होती हैं।

हड्डी की कड़क एवं रचना (Stiffiness and Construction of Bones)-शरीर के लगभग सारे अंगों में हड्डियां होती हैं। ये हड्डियां कई प्रकार की मज़बूत और कठोर कोशिकाओं से बनी होती हैं। हड्डियों में कड़क कुछ विशेष प्रकार के लक्षणों के कारण होती है। इनमें प्रमुख लक्षण कैल्शियम कारबोनेट, मैग्नीशियम फास्फेट और कैल्शियम फास्फेट की बड़ी हड्डियों के साथ-साथ छोटी-छोटी हड्डियां होती हैं जो इन तत्त्वों से ही बनी होती हैं।

मनुष्य का अस्थि पिंजर (Human Skeleton)-शरीर के अन्दर मिलने वाली बड़ी और छोटी हड्डियां मिलकर एक पिंजर की रचना करती हैं। ये पिंजर की भिन्न-भिन्न हड्डियां जब मिलकर शरीर के लिए काम करती हैं तो इसको हम मानवीय अस्थि पिंजर (Human Skeleton) कहते हैं।
मानवीय अस्थि पिंजर के कार्य (Functions of Human Skeleton)—

  1. मनुष्य अस्थि पिंजर शरीर को एक विशेष प्रकार की शक्ल देता है।
  2. ये शरीर को सीधा रखता है।
  3. पेशी प्रबन्ध और अन्य अंगों को सहारा देता है और उसके साथ मिलकर शरीर के अलग-अलग अंगों को हिलने और चलने-फिरने की शक्ति देता है।
  4. मनुष्य पिंजर में स्थान-स्थान पर उत्तोलक (Levers) बनते हैं।
  5. पिंजर का कुछ भाग जैसे पसलियां (Ribs) और सीना हड्डी (Sternum) की खास क्रिया सहायक होता है।
  6. अनियमित हड्डियां (Irregular Bones)-जैसे रीढ़ की हड्डियां।

हड्डियों का वर्गीकरण (Different Types of Bones)—

  1. लम्बी हड्डियां-ये अपने आकार में लम्बी होती हैं। ये लम्बी सॉफ्ट से मिलकर बनती हैं जिसके दो सिरे होते हैं। ये आमतौर पर सघन होती हैं, परंतु हड्डी के अंत में ये गुद्देदार होती हैं । टांग (फीमर), बाजू (ह्यूमर्स) आदि लम्बी हड्डियों की उदाहरण हैं।
  2. छोटी हड्डियां-ये आमतौर पर लम्बकारी, चपटी और आकार में छोटी हड्डियां होती हैं। ये ज्यादातर स्पंजी हड्डियां हैं जो कि सघन हड्डी की पतली परत के साथ ढकी होती हैं। छोटी हड्डियों में कलाई तथा ऐड़ी की हड्डियां शामिल होती हैं।
  3. चपटी हड्डियां-पतली, स्टीपांड और आमतौर पर समतल होती हैं; जैसे-खोपड़ी तथा कुछ चेहरे की हड्डियां।
  4. अनियमित हड्डियां-हड्डियां जो कि उपरोक्त तीनों श्रेणियों में नहीं आती, वह मुख्य तौर पर खोखली हड्डियां होती हैं। ये आमतौर पर स्पंजी हड्डियां होती हैं जो कि कॉमपैक्ट हड्डी की पतली परत के साथ ढकी होती हैं। रीढ़ की हड्डी तथा कुछ खोपड़ी की हड्डियां इसी की उदाहरण हैं।
  5. तिल रूप की हड्डियां-ये हड्डियां जोड़ों को पकड़ने में सहायक होती हैं। ये बीज के आकार की होती हैं। ये जोड़ों के नज़दीक मांस-पेशियों में पाई जाती हैं।

अस्थि पिंजर की कुल हड्डियों की गिनती
(Total Number of Bones in Human Skelton)

हड्डियां कुल गिनती
खोपड़ी और चेहरे की हड्डियां 22
धड़ की हड्डियां 33
पसलियों की हड्डियां 24
छाती की हड्डी 01
कॉलर की हड्डियां 02
कंधे की हड्डियां 02
बाजुओं की हड्डियां 60
टांगों की हड्डियां 62
कुल हड्डियां 206

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 4
Fig. Different Types of Bones

मानव हड्डियों का विस्तृत वर्णन इस प्रकार है :—
खोपड़ी की हड्डियां (Bones of the Skull)-खोपड़ी की हड्डियों में दिमाग घर की हड्डियां (Bones of the craniãUm) और चेहरे की हड्डियां (Bones of the face) शामिल हैं। ये कुल 22 हड्डियां हैं। 8 हड्डियां दिमाग घर और 14 चेहरे की हैं।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 5
Fig. Bones of the Skull

दिमाग घर की हड्डियां (Bones at the skull)-दिमाग घर की हड्डियां इस प्रकार हैं—

  1. माथे की हड्डी या ललाट हड्डी (Fronta-1 Bone)—ये हड्डी सामने माथे और ऊपरी भाग का निर्माण करती
  2. मोति अस्थि या टोकरी की हड्डियां (Parietal Bones)—ये हड्डियां गिनती में 2 हैं। ये खोपड़ी को दो बराबर भागों में बांटती हैं। इस प्रकार ये दाएं-बाएं और बाएं-दाएं का निर्माण करती हैं।
  3. कनपटी की हड्डियां (Temporal Bones)—ये गिनती में 2 हैं। ये दाएं कनपटी और बाईं कनपटी की बनाक्ट करती हैं।
  4. पंचर हड्डी (Sphenoid Bone)-इस हड्डी द्वारा खोपड़ी के आधार (Base) का निर्माण होता है। इसकी शक्ल चमगादड़ (Bat) या खुले हुए पंख जैसी होती है। कनपटी की हड्डियों और पिछली कपाल अस्थि (Dicipital Bones) में मिलती है।
  5. पिछली कपाल अस्थि (Occipital Bones)-ये हड्डी सिर के पिछले भाग का निर्माण करती है।
  6. छानगी हड्डी (Ethnoid Bone)-ये हड्डी नाक की छत का निर्माण करती है। ये पंचर हड्डी के आगे होती है। ये कनपटी को दो बराबर भागों में बांटती है। यह सामने की तरफ की ललाट हड्डी Frontal Bones से मिलती है।

चेहरे की हड्डियां (Bones of the face) चेहरे की कुल 14 हड्डियां हैं। ये इस प्रकार हैं—

  1. ऊपरी जबड़े की दो हड्डियां (Superior Maxillary Bones)
  2. निचले जबड़े की हड्डी (Inferior Maxillary Bones)
  3. तालू की दो हड्डियां (Palate Bones)
  4. नाक की हड्डियां (Nasal Bones)
  5. गोल की दो हड्डियां (Molar Bones)
  6. सीप आकार की दो हड्डियां (Spongy Bones)
  7. अश्रु की हड्डियां (Lachrymal bones) ये छोटी-छोटी दो हड्डियां हैं जो आंखों के रगेल का अगला भाग बनाती हैं।
  8. नाक के पर्दे वाली हड्डी (Vomer bone) एक ऐसी हड्डी है जो नाक के पर्दे का निर्माण करती है।

धड़ की हड्डियां (Bones of the Trunk)-मानवीय शरीर के गर्दन से लेकर कमर तक के भाग को धड़ (Trunk) कहते हैं। डायाफ्राम (Diaphragm) इस भाग के आधे में होता है जो उसको दो भागों में बांटता है। सामने की ओर सीना हड्डी (Breast Bones Sternum) और पिछले भाग में रीढ़ की हड्डी है। इन दोनों तरह की हड्डियों से पसली की हड्डियां जुड़ी होती हैं। इन सब हड्डियों को हम धड़ की हड्डियां (Bones of the Trunk) कहते हैं।

हम ऐसे भी कह सकते हैं कि धड़ की हड्डियों में रीढ़ की हड्डी पसलियां, कंधे की हड्डी, डायाफ्राम और गुर्दे की हड्डियां हैं। इन सबका बारी-बारी वर्णन निम्नलिखित है—

रीढ़ की हड्डी (Vertebral Column)-रीढ़ की हड्डी को मानवीय शरीर का आधार कहा जाता है। ये गर्दन से शुरू होकर मल-मूत्र के निकास स्थान तक जाती है। आदमी के शरीर में इसकी लम्बाई 70 सैंटीमीटर और औरतों के शरीर में 60 सैंटीमीटर होती है। इस बीच 33 मोहरे या मनके (Vertebral) हैं। इन 33 मनकों के संग्रह को हम रीढ़ की हड्डी (Vertebral Column) कहते हैं। रीढ़ की हड्डी का बीच का भाग खोखला होता है। ये मोहरे की नली (Neural Canal) का निर्माण करती है। इस बीच सुषम्ना नाड़ी (Spinal Cord) निकलती है।
रीढ़ की हड्डी के भाग (Parts of Vertebral Column)-रीढ़ की हड्डी को हम निम्नलिखित पांच प्रमुख भागों में बांट सकते हैं—

1. गर्दन के मनके (Cervical Vertebrae)-पहले सात मनकों को हम गर्दनी मनके कहते हैं। ये कंधे के ऊपर होते हैं। सब से पहले मनके को सिर का आधार स्थान (Atlas) कहते हैं। ये सिर को सहारा देता है। दूसरे गर्दन के मनके को (Axis) कहते हैं। पहले दोनों मनकों की बनावट शेष मनकों से अलग है।

2. पीठ के मनके (Dorsal Vertebrae)-ये 12 मनकों का समूह है। इन मनकों के आगे पसलियां होती हैं। ये सब मनके सामने की पसलियों के साथ और पीछे पीठ की रीढ़ की हड्डी से जुड़े होते हैं।

3. कमर के मनके (Lumber vertebrae)-ये पांच मनके होते हैं जो कमर का निर्माण करते हैं। इसकी कुल लम्बाई 18 सैंटीमीटर होती है। ये हिलने वाले मनके होते हैं। सबसे नीचे वाला मनका कीमत की या तिडागी की . हड्डी (Sacrum) ऊपर टिका होता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 6

4. तिलम की या तिड़ागी हड्डी (Sacrum)—इस बीच पांच मनके होते हैं जो मिलकर एक तिकोणी हड्डी का निर्माण करते हैं, जो मुलेह के ऊपरी और पिछले भाग में स्थित हैं। ये कूल्हे के बीच दोनों हड्डियों के बीच एक पंचर की तरह होती है।

5. हड्डियां (Bones)-ये रीढ़ की हड्डी का सबसे निचला भाग है। ये चार मनकों का संग्रह है। छाती की हड्डी (Stornum)-ये लगभग 6-7 इंच लम्बी होती है। इसका ऊपरी भाग चौड़ा और नीचे वाला भाग पतला होता है। इसके ऊपरी भाग या चौड़े भाग में गर्दनी मनके (Cervical vertabrae) दोनों ओर जुड़े होते हैं। ये गर्दनी मनके ऊपर और नीचे (Cortal Cartilages) द्वारा पड़ती है।

पसलियां (Ribs)-छाती की हड्डी के दोनों ओर 12-12 पसलियां होती हैं। इनका अगला भाग Cortal Cartilages द्वारा छाती की हड्डी में जुड़ता है। पहली सात पसलियां छाती की हड़ी से अलग-अलग रूप में जुड़ जाती हैं। आठवीं, नौवीं और दसवीं पसलियां छाती की हड्डी के साथ जुड़ने से पहले ही सातवीं पसली में जुड़ जाती हैं। आखरी दो पसलियां स्वतन्त्र हैं। इनको उड़ती या तैरती VERTEBRAL FLOATING पसलियां (Floating Ribs) भी कहा जाता है। ये सब पसलियां मिलकर एक पिंजर का निर्माण करती हैं। ये पिंजर दिल और फेफड़ों की रक्षा करता है। पसलियों के बीच के स्थान में मांसपेशियां होती हैं। ये मांसपेशियां श्वास लेने से फैलती या सिकुड़ती हैं जिस कारण ये पिंजर ऊपर नीचे उठता बैठता रहता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 7
भुजाओं की हड्डियां (Bones of the upper limbs)-भुजाओं की हड्डियों की गिनती 64 है। भुजाओं की गिनती 2 है। इस तरह प्रत्येक भुजा में 32 हड्डियां हैं। भुजाओं की हड्डियों में कंधे व हाथों की हड्डियां शामिल हैं। आइए इन हड्डियों का अलग-अलग तौर पर वर्णन करें—

(क) कंधे की हड्डियां (Bones of the shoulders)-कन्धे की हड्डियों में दो प्रमुख हड्डियां हैं—
1. हंसली हड्डियां या छाती की हड्डियां (Clavicles or Collar Bones)

(ख) मौर की हड्डी (Scapula)-इनका विस्तार से वर्णन नीचे किया गया है—
1. हंसली हड्डी या मौर की हड्डी (Clavicles or Collar Bones)-हंसली हड्डी की शक्ल अंग्रेजी के अक्षर S की तरह होती है। यह छाती के ऊपरी भाग में अगली तरफ स्थित होती है। यह एक तरफ छाती की हड्डी के सिरे के साथ व दूसरी तरफ कंधे की हड्डी के साथ जुड़ी होती है। दूसरा मुख्य काम कंधे की हड्डी को अपनी जगह पर स्थिर रखना है। छाती की हड्डी से जुड़े हुए हिस्से को छाती का बाहरी तल (External surface) व मौर की हड्डी के साथ जुड़ने वाले हिस्से को अर्सकुट तल (Acrominal surface) कहते हैं।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 8
Fig. Clavicles or Collar Bones
मौर की हड्डी (Scapula)—यह चौड़ी व तिकोने आकार की होती है। यह पीठ के ऊपरी भाग में होती है। इसके ऊपर वाले बाहरी कोण पर एक चिकना अंडे की तरह का गड्ढा होता है। इसमें डौले की हड्डी ठीक तरह बैठती है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 9
बाजू की हड्डी (Bones of upper Arms)-बाजू की हड्डियों का वर्णन नीचे किया गया है—
डौले की हड्डी (Humerus)-डौले की एक लम्बी हड्डी होती है। इसका ऊपरी भाग गोल होता है जो कि कंधे की हड्डी में ठीक बैठता है। इसका निचला भाग बीणी व दोनों हड्डियों से मिल कर कुहनी के जोड़ (Elbow Joint) का निर्माण करती है।
बाज के अगले भाग की हड़ियां (Bones of for Arms)

1. छोटी वीण-हड्डी रेडियस (Radius)-यह बाजू के अगले भाग में अंगठे की तरफ एक बड़ी हड्डी है। इस हड्डी का ऊपरी सिरा गोल होता है। यह दोनों की हड्डी के साथ जुड़ा होता है। इसका नीचे का भाग हाथ के पास हड्डियों से जुड़ा होता है।

2. बड़ी वीण हड्डी (UIna)—यह बाजू के बीच में होता है। यह रेडियस या छोटी वीण हड्डी से कुछ बड़ी होती है। इसके तीन भाग होते हैं—
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 10
(1) ऊपरी
(2) बीच वाला
(3) नीचे वाला
यह डौले की हड्डी के साथ कुहनी के जोड़ के द्वारा मिलती है। इसके
ऊपरी सिरे पर एक हड्डी बाहर को निकली रहती है। जिस के साथ कुहनी पर नोकदार उभार (Obsecranon) वाला है। जिसका निचला सिरा छोटा व गोल होता है, जोकि हाथ के पास हड्डियों से मिलता है।

3. कलाई की हड्डियां (Carpal Bones)—यह छोटी-छोटी 8 हड्डियां हैं जो कि चार-चार की दो लाइनों में स्थित हैं। यह इनके द्वारा जुड़ कर अपने स्थान पर ठीक तरह कायम रहती हैं। यह हड्डी के ऊपरी भाग बड़ी वीण हड्डी व निचली तरफ हथेली हड्डी के साथ जुड़ी होती है।

4. हथेली की हड्डियां (Metacarpal bones)–हथेली की पांच छोटी व पांच बड़ी हड्डियां हैं। ये एक तरफ उंगलियों की हड्डियों से जुड़ी होती हैं।

5. उंगलियों की हड्डियां (Bones of the fingers or Phalanges)-उंगलियों में कुल 14 हड्डियां हैं। प्रत्येक उंगली में तीन-तीन व अंगूठे में दो हड्डियां होती हैं। ये हड्डियां छोटी व मज़बूत होती हैं। हथेली की तरफ प्रत्येक हड्डी हथेली की हड्डियों से जुड़ी होती है। यह अंगुली के भीतर उंगली हड्डी जोड़ का निर्माण करती है।

टांग की हड्डियां (Bones of leg)-टांग की हड्डियों का वर्णन निम्नलिखित किया गया है—
1. हिप की हड्डी (The Hip Bone)-इस हड्डी की शक्ल बेढंगी सी होती है। ये काफ़ी बड़ी होती है। ये ऊपर और नीचे फैली हुई होती है और बीच से पतली होती है। ये हड्डी अगले तरफ दूसरे तरफ की साथी हड्डी से जुड़ती है। ये दोनों हड्डियां हड्डी Loccyx और तिड़ागी हड्डी (Sacrum) से मिलकर, पेडू गर्लड (Pelvic Girdle) का निर्माण करती है। हिप की हड्डी के नीचे लिखे तीन प्रमुख भाग हैं—

  1. पेडू अस्थि (Illum)-ये कूल्हे का ऊपरी चौड़ा भाग है।
  2. आसन अस्थि (Ischenum)—ये कूल्हे का निचला भाग है।
  3. पिऊबिस (Pubis)—ये कूल्हे का निचला भाग है।

ये तीन भाग बच्चों में उप-अस्थि से जुड़े होते हैं परन्तु आयु के बढ़ने के साथ जवानी तक ये हड्डी द्वारा जुड़ जाते हैं। कूल्हे के ये तीन भाग ही हड्डी से मिलकर एक प्याले या टोपी की शक्ल का निर्माण करते हैं। इस प्याले को एसीटैनबुलम (Acetabulum) कहते हैं। इस बीच जांघ की हड्डी (Femur) का गोल सिरा घूमता है। पेडू-अस्थि Pelvis की शक्ल एक बर्तन की तरह होती है जिसको निचली टांगें सहारा देकर रखती हैं। यह बर्तन पेट के कोमल अंगों की रक्षा करता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 11
2. जांघ की हड्डी (The Femur)-हमारे शरीर की जांघ की हड्डी सबसे लम्बी हड्डी है। यह शरीर की सभी … हड्डियों से शक्तिशाली होती है। यह डोलों की हड्डी की तरह होती है। इस का नीचे वाला भाग चौड़ा होता है व यह पिंडी की टिबिया (Tibia) हड्डी के साथ जोड़ का निर्माण करती है। इसके ऊपरी भाग पर गोल आकार की एक टोपी या प्याले जैसे होती है जो कि ऐसीटेबुलम (Acetabulum) में फंस कर चूल्हे के जोड़ का निर्माण करती है।
3. पिंजनी अस्थि या टिबिया (The Tibia)—यह टांग की दोनों हड्डियों से मोटी व बलशाली होती है। यह शरीर में लम्बाई व ताकत में जांच की हड्डी के बाद दूसरे नम्बर पर है। इसका रूप कुछ चपटा होता है। इस के दो सिरे उभरे होते हैं—

  1. ऊपरी भाग (Upper end)—यह मोटा होता है। इसका रूप कुछ चपट होता है।
  2. नीचे वाला भाग (Lower end) यह नीचे पैर के पास हड्डियों के साथ मिलता है। इसकी शाफ्ट (Shaft) तिकोनी होती है।

4. बाहरी पिंजनी अस्थि (The Fibula)—यह आकार में पिंजनी अस्थि (Tibia) से पतली है। यह पिंजनी वाली तरफ स्थित होती है। यह शरीर का सारा भार उठाती है। इस के नीचे लिखे मुख्य भाग हैं—
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 12

1. ऊपरी
2. मध्य वाला
3. नीचे वाला

इसका ऊपरी व नीचे वाला भाग दोनों ही मजबूती के साथ जुड़े होते हैं। इस कारण यह पिंजनी अस्थि टिबिया के आसपास नहीं घूम सकती। यह टिबिया के बिल्कुल समानान्तर होती है। पिंजनी अस्थि (Tibia) व बाहरी पिंजनी अस्थि (Fibula) दोनों मिल कर नीचे के जोड़ का निर्माण करती हैं।

5. घुटने की हड्डी (Knee Cap or Patella)यह तिकोने आकार की हड्डी होती है। यह चौदह मज़बूत तंतुओं द्वारा स्थित रहती है। यह घुटने के जोड़ के ऊपर होती है व जोड़ की रक्षा करती है।
6. पैर की हड्डियां (Bones of the foot)-पैर की हड़ियां मुख्य रूप में नीचे लिखे तीन तरह की होती हैं—
(i) टखने की हड्डियां
(ii) पंजे की हड्डियां
(ii) उंगलियों की हड्डियां

  1. टखने की हड्डियां (Ankle Bones or Tarsal Bones) ये संख्या में सात हैं। ये छोटी-छोटी हड्डियां होती हैं। ये पैर के पिछले आधे भाग यानि एड़ी रखने व पैर का निर्माण करती हैं। ये हड्डियां कलाई की हड्डी से मोटी व मज़बूत होती हैं। ये शरीर का सारा भार बांट कर उठाती हैं। ये भी कलाई की हड्डियों की तरह दो लाइनों में होती हैं।
  2. पंजे की हड्डियां (In-stepbones, Meta Carpal Bones)—इनकी संख्या भी पांच है। यह आकार में पतली व लम्बी होती हैं। ये अगली तरफ उंगलियों व पिछली तरफ टखने की हड्डियों से जुड़ी होती हैं।
  3. उंगलियों की हड्डियां (The Phalenges of the foot or toes) हाथों की उंगलियों की हड्डियों की तरह पैर की उंगलियों की हड्डियों की संख्या में व बनावट में मिलती-जुलती हैं। अंगूठे में दो व प्रत्येक उंगली में तीनतीन हड्डियां होती हैं। यह हाथ की उंगलियों की हड्डियों के मुकाबले में लम्बाई में छोटी होती हैं।

पैरों को शरीर का सारा भार उठाना पड़ता है। इस कारण पैरों की हड्डियों की तरफ़ से ही भारी, चपटी व मजबूत होती है। पैरों में एक खाली स्थान (ARCH) होता है, जो मनुष्य को चलने में मदद करता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 4.
जोड़ क्या हैं ? इनकी किस्में लिखें। किसी एक जोड़ की पूरी जानकारी दीजिए। (What are joints ? Names their types and explain any one type in detail.)
उत्तर-
परिभाषा (Definition)-प्रत्येक वह जगह जहां की दो या दो से अधिक हड्डियों से सिरे मिलते हैं, उनको जोड़ (Joints) कहते हैं।
जोड़ों की बनावट (Structure of Joints)-लम्बी हड्डियां अपने सिरों, बेडौल हड्डियां अपने तलों के कुछ हिस्सों व चपटी हड़ियां अपने किनारों के साथ जोड़ों का निर्माण करती हैं।
जोड़ मानव पिंजर (Human skeleton) को लचक देते हैं। आम तौर पर जोड़ों के तल हड्डियों के शाफ्टों से मोटे होते हैं।
जोड़ों की किस्में या श्रेणियों में बांट (Kinds, Types, Classification of Joints)—जोड़ों के कार्य और इनकी बनावट के आधार पर हम इनको निम्नलिखित मुख्य श्रेणियों में बांट सकते हैं—

  1. रिसावदार अथवा सिनोवीयल (Synovial) जोड़।
  2. रेशेदार जोड़।
  3. उप-अस्थि जोड़।

जोड़ों की इन श्रेणियों का संक्षिप्त वर्णन नीचे किया गया है—
1. रिसावदार अथवा सिनोवीयल जोड़ (Synovial Joints)-शरीर में इस प्रकार के काफ़ी जोड़ हैं, जैसे कि टांगों और भुजाओं के जोड़। इन जोड़ों के अन्दर बहुत ही मुलायम सिनोवीयल (Synovial) झिल्ली होती है। इस प्रकार के जोड़ों में रक्त की नाड़ियां (Blood Vessels) और लसीका वाहनियों (Lymphatic Vessels) का बहुत प्रसार होता है। यह जोड़ों के ठीक प्रकार से कार्य करने के लिए आवश्यक हैं। ये जोड़ शेष दो प्रकार के जोड़ों से काफ़ी अलग प्रकार के हैं।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 13
Fig. Synovial Joint
Fig. Section of Synovial Joint
रिसावदार जोड़ों की किस्में (Classification of Synovial Joints)-गति के आधार पर रिसावदार जोड़ों को हम निम्नलिखित मुख्य भागों में बांट सकते हैं—

1. कब्जेदार जोड़ (Hinged Joints)-इन जोड़ों में विरोधी तल इस प्रकार लगे होते हैं कि गति केवल एक ओर ही हो सकती है। इस प्रकार के जोड़ों की हड्डियां बहुत ही सुदृढ़ उप-अस्थियों के साथ बन्धी हुई हैं, जैसे-टखनों और उंगलियों के जोड़।

2. घूमने वाले जोड़ (Pivot Joints)—इस प्रकार को जोड़ों की गति चक्र में होती है। इस प्रकार के जोड़ में एक हड्डी छल्ला बनाती है और दूसरी इसमें एक धुरी की भांति फंसी हुई होती है। यह छल्ला एक सख़्त हड्डी और उपअस्थि का बना होता है। इसी प्रकार के जोड़ का निर्माण एटलस (Atlas) और एक्सिस (Axis) कशेरुकाओं के साथ होता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 14
Fig. Hinged Joint

3. फिसलनदार जोड़ (Sliding Joints)—इन जोड़ों में गति फिसलनदार होती है। इन जोड़ों की गति इनका निर्माण करने वाले तन्तुओं (Ligaments) के ऊपर निर्भर करती है। इस प्रकार के जोड़ साधारणतया तलों की विरोधता से बनते हैं। इस प्रकार के जोड़ प्राय: कलाई, घुटने और रीढ़ की हड्डी की कशेरुकाओं में मिलते हैं।

4. गेंद और छेद वाले जोड़ (Ball and Socket Joints)-इस प्रकार के जोड़ में हड्डी का एक सिरा गेंद
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 15
Fig. Ball and Socket Joints
की भांति गोल और दूसरा एक प्याले की भांति होता है। गेंद वाला भाग प्याले में फिट होता है। इस प्रकार गेंद वाली हड्डी किसी भी दिशा में घूम सकती है। इस प्रकार के जोड़ कन्धे और कूल्हे में होते हैं।

5. कोनडिलॉयड जोड़ (Condyloid Joint)—ये कब्जेदार जोड़ जैसे ही जोड़ होते हैं। परंतु इनमें गति दोनों तरफ होती है। इस तरह के जोड़ों में लचकता, फैलाव जैसी गतियां या हलचलें पैदा की जाती हैं।

6. सैडल जोड़ (Saddle Joint)—इस प्रकार के जोड़ों में हड्डी उत्तल तथा अवतल प्रकार से जुड़ी होती है। अंगूठे का जोड़ इसका उदाहरण है।

2. रेशेदार जोड़ (Fibrous Joints)-वे जोड़ जिनमें हड्डियों के तल धागे जैसे बारीक रेशों से बन्धे हुए होते. हैं, रेशेदार जोड़ कहलाते हैं। ये जोड़ गतिहीन होते हैं, जैसे कपाल की हड़ियों के जोड़।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय 16
Fig. Fibrous Joints
Fig. Cartilagenous Joints

3. उप-अस्थि जोड़ (Cartilaginous Joints)-इन विरोधी हड्डियों के सिरे उप-अस्थियों के साथ जुड़े होते हैं और इनमें गति किसी विशेष सीमा तक ही होती है। यह उप-अस्थि अन्त में हड्डी का रूप धारण कर लेती है। इस प्रकार की उप-अस्थियों में सीधा रक्त प्रसार नहीं होता। वे अपनी खुराक जोड़ के अन्दर से सिनोवीयल रस से प्राप्त करते हैं। यह स्वस्थ मांस पट्टी काफ़ी सुदृढ़ होती है और इसमें काफ़ी लचक भी होती है परन्तु जब जोड़ों में से सिनोवीयल रस की मात्रा समाप्त हो जाती है तो ये सख्त हो जाते हैं और इसी कारण जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

Physical Education Guide for Class 11 PSEB शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
रीढ़ की हड्डी के मनके होते हैं ?
उत्तर-
रीढ़ की हड्डी के कुल 33 मनके होते हैं।

प्रश्न 2.
जब दो या दो से अधिक हड्डियां एक जगह मिलें तो उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर-
जब दो या दो से अधिक हड्डियां एक जगह मिलें तो उसे जोड़ कहते हैं।

प्रश्न 3.
जोड़ों की किस्में होती हैं :
(a) रिसावदार अथवा सिनोवीयल जोड़
(b) रेशेदार जोड़
(c) उप-अस्थि जोड़।
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 4.
रिसावदार की किस्में होती हैं.
(a) चार
(b) तीन
(c) दो
(d) पाँच।
उत्तर-
(a) चार।

प्रश्न 5.
(1) बड़ी वीण हड्डी (UIna)
(2) छोटी वीण हड्डी-हड्डी रेडियस (Radius) ये हड्डियाँ कहाँ पाई जाती हैं ?
उत्तर–
बाजू की हड्डियों में पाई जाती हैं।

प्रश्न 6.
रिसावदार जोड़ों की कितनी किस्में हैं ?
उत्तर-
रिसावदार जोड़ों की चार किस्में हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 7.
लम्बी हड्डियां शरीर में कहाँ पाई जाती हैं ?
उत्तर-
लम्बी हड्डियां शरीर में बाजू और टांगों में पाई जाती हैं।

प्रश्न 8.
मनुष्य में कुल मिला कर कितनी हड्डियां होती हैं ?
उत्तर-
मनुष्य में कुल मिलाकर 206 हड्डियां होती हैं।

प्रश्न 9.
जोड़ किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जब दो या दो से अधिक हड्डियां एक स्थान पर मिलें तो उसे जोड़ कहते हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 10.
अनाटमी क्या है ?
उत्तर-
अनाटमी वह विज्ञान है जो शरीर की बनावट और सभी अंगों का आपसी सम्बन्ध की जानकारी देते हैं।

अति छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
शारीरिक शिक्षा और खेलों के बीच अनाटमी और फिजिओलोजी के दो लाभ लिखें।
उत्तर-

  1. खिलाड़ियों के प्रदर्शन में वृद्धि होती है।
  2. अच्छी सेहत बनती है।

प्रश्न 2.
कोशिकाएं (Cells) क्या हैं ?
उत्तर-
कोशिकाएं जीवन की प्राथमिक इकाई हैं। इन कोशिकाओं और कोशिका अंगों को नंगी आँख के साथ नहीं देखा जा सकता। इन्हें सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है। ये अपने भीतर को एकत्रित करके रखते हैं और भोजन के ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। इस ऊर्जा का प्रयोग शारीरिक क्रियाएं करने के लिए किया जाता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 3.
लम्बी हड्डियां शरीर में कहां पाई जाती हैं ?
उत्तर-
इस किस्म की हड्डियां टांगों तथा बाजुओं में पाई जाती हैं। यह हमें चलने-फिरने तथा क्रियाएं करने में मदद करती हैं। इन हड़ियों के बिना शारीरिक क्रियाएं करना असम्भव है। इन हड्डियों के दो सिरे तथा एक शाफ्ट होती है।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
अस्थि पिंजर के कोई तीन कार्य लिखो।
उत्तर-

  1. मनुष्य अस्थि पिंजर शरीर को एक खास प्रकार की शक्ल देता है।
  2. यह शरीर को सीधा रखता है।
  3. मनुष्य पिंजर में जगह-जगह पर उतोलक (Livers) बनते हैं।

प्रश्न 2.
हड्डियों की किस्में लिखो।
उत्तर-

  1. लम्बी हड्डियाँ
  2. छोटी हड्डियाँ
  3. चपटी हड्डियाँ
  4. बेढंगी हड्डियाँ
  5. तिल रूपी हड्डियाँ।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 3.
शारीरिक रचना विज्ञान क्या है ?
उत्तर-
मानवीय शरीर रचना विज्ञान का अध्ययन करने से पता लगता है कि शारीरिक अंगों का जन्म मानवीय कोशिका (सैल) के उत्पन्न होने के साथ हुआ है। कोशिका (सैल) के समूह से ऊतक (टिशु) बनते हैं, और उतकों का समूह एकत्रित होकर अंग और अंगों के सुमेल से प्रबंध बनते हैं।

प्रश्न 4.
ऊतक तथा प्रबन्ध का वर्णन करो।
उन्नर-
1. ऊतक (Tissue)-कोशिका (सैल) के समूह से ऊतक बनते हैं। जब एक ही आकृति और काम करने वाली कोशिकाओं के समूह मिलकर काम करते हैं, तो उन्हें ऊतक कहा जाता है। इन ऊतकों में 60% से 90 तक पानी होता है। मानवीय शरीर में चार तरह के ऊतक पाये जाते हैं, जैसे-संयोजक ऊतक, मांसपेशियां ऊतक एवं नाड़ी ऊतक।

2. प्रबंध (System).-सैल के समूह ऊतक, ऊतक के समूह से अलग-अलग अंग तथा एक जैसे काम करने वाले अलग-अलग अंग मिलकर प्रबंध (System) बनाते हैं। साधारण शब्दों में शरीर के अलग-अलग अंगों के मिश्रण से प्रबंध बनते हैं, जैसे-श्वास प्रबंध, रक्त प्रवाह प्रबंध, मांसपेशियां प्रबंध, नाड़ी प्रबंध, मल त्याग आदि। ये अंग अपनाअपना काम लय और दूसरे अंगों के सहयोग के साथ करते हैं।

प्रश्न 5.
उड़ती या तैरती पसलियां क्या होती हैं ?
उत्तर-
छाती की हड्डी के दोनों ओर 12-12 पसलियां होती हैं। इनका अगला भाग Cortal Cartilages द्वारा छाती ” की हड्डी में जुड़ता है। पहली सात पसलियां छाती की हड्डी से अलग-अलग रूप में जुड़ जाती हैं। आठवीं, नौवीं और दसवीं पसलियां छाती की हड्डी के साथ जुड़ने से पहले ही सातवीं पसली में जुड़ जाती हैं। आखरी दो पसलियां स्वतन्त्र हैं। इनको उड़ती या तैरती पसलियां (Floating Ribs) भी कहा जाता है। ये सब पसलियां मिलकर एक पिंजर का निर्माण करती हैं। ये पिंजर दिल और फेफड़ों की रक्षा करता है। पसलियों के बीच के स्थान में मांसपेशियां होती हैं। ये मांसपेशियां श्वास लेने से फैलती या सिकुड़ती हैं। जिस कारण ये पिंजर ऊपर नीचे उठता बैठता रहता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न | (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
शारीरिक क्रियाओं और खेलों के क्षेत्र में अनाटमी और फिजिओलोजी का योगदान तथा लाभ के बारे में लिखें।
उत्तर-
आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा और खेलों का मानवीय जीवन में बहुत महत्व हैं। ये व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास करने में सहायक होते है। खिलाड़ियों की तरफ से रोज़ खेल के मैदान में अलग-अलग प्रकार की क्रियाएं की जाती हैं। इन खेल क्रियाओं के अभ्यास से खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में सुधार होता रहता है। जिससे खिलाड़ियों के अंगों और प्रबंधों के कार्य करने की समर्था में वृद्धि होती है। इसलिए खेल क्रियाओं में सुधार के लिए विभिन्न अंगों की बनावट और काम को समझना अनिवार्य है। शरीर को नया निरोग, ताकतवर रखने के लिए, शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान (Anatomy and Physiology) के बारे में जानकारी होना बहुत अनिवार्य है।
शारीरिक शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अनाटमी और फिजिओलोजी के लाभ—

  1. ये खिलाड़ी की समार्थ्यता के मूटयांकन में मदद करता है।
  2. ये मानवीय शरीर पर अभ्यासों के प्रभावों के अध्ययन में मदद करता है।
  3. ये ट्रेनिंग सैशन के दौरान शरीर की सही स्थिति बनाने में मदद करता है।
  4. ये चोटों की किस्मों की पहचान करने में मदद करता है।
  5. यह स्पोर्टस पोषण की आधारभूत जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।
  6. ये खेल की चोटों के शीघ्र उपचार करने में मदद करता है।
  7. ये किसी खिलाड़ी की स्पोर्टस कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  8. ये खिलाड़ी को शरीरिक शक्ति के अनुसार किसी खेल का चुनाव करने में मदद करता है।
  9. ट्रेनिंग सैशन के दौरान हुई थकावट की रिकवरी में मदद करता है।
  10. ये किसी खिलाड़ी के शारीरिक ढांचे के सकारात्मक या नकारात्मक पहलुओं की जानकारी प्रदान करता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक रचना और क्रिया विज्ञान का परिचय

प्रश्न 2.
मानवीय अस्थि पिंजर पर व्यायाम के प्रभावों का वर्णन करें।
उत्तर-
मानवीय अस्थि पिंजर पर व्यायाम के प्रभाव (Effects of Exercise on Human Skeletal System)-व्यायाम के मानवीय अस्थि पिंजर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं ? इस बात को समझने के लिए कम समय और लगातार व्यायाम करते रहना भाव प्रशिक्षण (Training) में अन्तर डालना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी और लगातार व्यायाम करने के लिए मानवीय अस्थि पिंजर (Human Skeleton) के ऊपर कई प्रभाव पड़ जाते हैं। कभी-कभी अनियमित ढंग के साथ व्यायाम करने के साथ शरीर के ऊपर जो प्रभाव पड़ते हैं, थोड़ी देर के लिए (अस्थायी) होते हैं। अगर इस प्रकार के व्यायाम को कुछ दिन न किया जाए तो शरीर पहले की अवस्था पर आ जाता है, परन्तु कुछ महीनों तक लगातार नियमानुसार व्यायाम करते रहने पर शरीर में पूरी तरह परिवर्तन आ जाता है। जिनकी पहचान बहुत आसानी के साथ की जा सकती है।
लागातार व्यायाम करते रहने से मानवीय अस्थि पिंजर के ऊपर जो प्रभाव पड़ते हैं वह इस प्रकार हैं—

1. लम्बाई में वृद्धि (Increase in Height)-कुछ समय लगातार व्यायाम करने के साथ नवयुवकों की हड़ियों की लम्बाई में रुकावट की वृद्धि होती है। जिस कारण उनके शरीर की लम्बाई में बढ़ोत्तरी होती है। परन्तु इसमें याद रखने योग्य बात यह है कि वृद्धि बचपन की अवस्था के अन्त तक होती है।

2. जोड़ के तन्तुओं की ताकत में वृद्धि (Increase in the strength of ligaments of Joints) लगातार नियमानुसार व्यायाम करते रहने के साथ हड्डियों और जोड़ के तन्तुओं में मजबूती आ जाती है। जिस के साथ वह ज्यादा खिंच सहने योग्य हो जाते हैं।

3. शरीर सामर्थ्य में वृद्धि और शरीर के पित्त वाले विकारों की समाप्ति (Increase in physical capacity and elimination of physical defects)-शारीरिक सामर्थ्य में वृद्धि होती है और शरीर के पित्त वाले विकार भी काफ़ी ज्यादा खत्म हो जाते हैं।

4. जोड़ों में तड़क (Flexibility of Joints) लगातार व्यायाम करने के कारण जोड़ों में तड़क उत्पन्न होती

5. आसन सम्बन्धी अवगुणों का दूर होना (Removing Postural defects) लगातार व्यायाम करने के कारण शरीर के आसन सम्बन्धी अवगुण जिस तरह कुबड़ापन या रीढ़ की हड्डी आदि का सिकुड़ना दूर हो जाते हैं।

6. प्रणालियों को दोषों से मुक्त करना (Preventing defects in systems) लगातार व्यायाम करते रहने से आसन सम्बन्धी दोषों को दूर करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions कबड्डी (Kabbadi) Game Rules.

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

याद रखने योग्य बातें (TIPS TO REMEMBER)

  1. पुरुषों के लिए कबड्डी के मैदान की लम्बाई = 13 मीटर
  2.  कबड्डी के मैदान की चौड़ाई = 10 मीटर
  3. महिलाओं के लिए मैदान की लं. और चौ. = 12 मीटर, 8 मीटर
  4. जूनियर लड़के और लड़कियों के लिए मैदान = 11 × 8 मीटर
  5. मैच का समय पुरुषों के लिए = 20-5-20 मिनट
  6. महिलाओं के लिए मैच का समय = 15-5-15 मिनट
  7. विश्राम का समय = 5 मिनट
  8. टीम के कुल खिलाड़ी = 12
  9. बॉक रेखा की मध्य रेखा से = 3.75 मीटर दूरी (पुरुषों के लिए)
  10. बॉक रेखा की मध्य रेखा से = 3 मीटर दूरी (महिलाओं के लिए)
  11. बोनस का अंक = कम से कम 6 खिलाड़ियों के होने पर
  12. मैच के अधिकारी = 1 रेफरी, 2 अम्पायर, 1 स्कोरर, 1 टाइम कीपर 2 लाइन मैन
  13. मध्यान्तर का समय = पांच मिनट

कबड्डी खेल की संक्षेप रूप-रेखा (Brief outline of the Kabaddi Game)

  1. प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होंगे परन्तु एक समय सात खिलाड़ी ही मैदान में उतरेंगे तथा 5 खिलाड़ी स्थानापन्न (Substitutes) होते हैं।
  2. टॉस जीतने वाली टीम अपनी पसन्द का क्षेत्र चुनती है तथा आक्रमण करने का अवसर प्राप्त करती है।
  3. खेल का समय 20-5-20 मिनटों का होता है तथा स्त्रियों और जूनियरों के लिए 15-5-15 का होता है जिसमें 5 मिनट का समय आराम का होता है।
  4. यदि कोई खिलाड़ी खेल के दौरान मैदान में से बाहर चला जाता है तो वह आऊट माना जाएगा।
  5. यदि किसी खिलाड़ी का कोई अंग सीमा के बाहरी भाग को छू जाए तो वह आऊट माना जाएगा।
  6. यदि किसी कारणवश मैच पूरा नहीं खेला जाता तो मैच दोबारा खेला जाएगा।
  7. खिलाड़ी अपने शरीर पर तेल या कोई और चिकनाहट वाली चीज़ नहीं मल सकता।
  8. खेल के समय कोई खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी को कैंची (Scissors grip) नहीं मार सकता।
  9. खिलाड़ी को चोट लगने की दशा में दूसरा खिलाड़ी उसके स्थान पर आ सकता है।
  10. ग्राऊंड से बाहर खड़े होकर खिलाड़ी को पानी दिया जा सकता है, ग्राऊंड के अन्दर आकर देना फाऊल है।
  11. कैप्टन रैफरी के परामर्श से टाइम आऊट ले सकता है, परन्तु टाउम-आऊट का समय दो मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।
  12. एक टीम तीन खिलाड़ी बदल सकती है।
  13. यदि कोई टीम दूसरी टीम से लोना ले जाती है तो उस टीम को दो नम्बर और दिए जाते हैं।
  14. बदले हुए खिलाड़ियों को दोबारा नहीं बदला जा सकता।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

PSEB 11th Class Physical Education Guide कबड्डी (Kabbadi) Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
कबड्डी के मैदान की लम्बाई तथा चौड़ाई लिखें।
उत्तर-
लम्बाई = 13 मी., चौड़ाई = 10 मी.

प्रश्न 2.
कबड्डी के मैच में पुरुषों के लिये खेल का कितना समय होता है ?
उत्तर-
20-5-20 मिनट।

प्रश्न 3.
कबड्डी के मैच में आधा समय कितने मिनट का होता है ?
उत्तर-
पांच मिनट का।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 4.
कबड्डी के मैच में पुरषों के लिये बॉक लाइन की मध्य लाइन से दूरी कितनी होती है ?
उत्तर-
3.75 मीटर।

प्रश्न 5.
कबड्डी के इतिहास के विषय में लिखें।
उत्तर-
कबड्डी खेल का जन्म हमारे भारत में हुआ था। इसलिए इसको भारत का मूल खेल कहा जाता है। कबड्डी खेल की जड़ें भारतीय ज़मीन में लगीं, बढ़ीं और विकसित हुई हैं। यह खेल भारत के हर शहर में खेला जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस खेल को भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। कई राज्यों में इसे हु-तू-हु, कौड़ी, सादुकुड़ा आदि के नाम से जाना जाता है। कबड्डी का खेल भारत के गांवों में अधिक प्रसिद्ध है। क्योंकि इस खेल के नियम बहुत साधारण हैं और इस खेल के लिए किसी विशेष सामान की भी ज़रूरत नहीं होती। सन् 1920 में दक्षिण जिमखाना में कबड्डी की नई किस्म के नये नियम बनाये गये। 1935 में सर्व महाराष्ट्र शारीरिक परिषद् में कबड्डी के नियमों को संशोधित किया गया। सन् 1936 में बर्लिन ओलम्पिक खेलों में इसका प्रदर्शनी मैच करवाया गया। सन् 1982 में इस खेल का प्रदर्शनी मैच एशियन गेमों में, जो नई दिल्ली में हुईं, में करवाया गया। सन् 1951 में राष्ट्रीय कबड्डी का गठन किया गया और 1990 में एशियन खेलों में कबड्डी खेल को अपना स्थान मिला जबकि अब तक ओलम्पिक में यह अपना स्थान प्राप्त नहीं कर सकी है। कबड्डी खेल पाकिस्तान, श्रीलंका, वर्मा, मलेशिया, कोरिया और सिंगापुर में खेला जाता है। हमारे देश में फैडरेशन ऑफ़ इंडिया कबड्डी के नियमों को देखती है और उसके अनुकूल काम करती है।

प्रश्न 6.
कबड्डी के मैच में गैलरी क्या होती है ?
उत्तर-
कबड्डी के मैच में सिटिंग बॉक्स को गैलरी कहते हैं।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 7.
कबड्डी के मैच में बॉक लाइन क्या होती है ?
उत्तर-
अन्तिम तथा मध्य रेखा के बीच में बाक रेखा लगाई जाती है। रेडर को यह रेखा पार करनी आवश्यक होती है। यदि रेडर विरोधी टीम के खिलाड़ी को नहीं छूता तथा यह रेखा भी पार नहीं करता तो वह आऊट हो जाता है। विरोधी टीम को इसका अंक मिल जाता है। पुरुषों के लिये मध्य रेखा से दूरी 3.75 मी. और महिलाओं के लिये 3 मी. होती है।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

Physical Education Guide for Class 11 PSEB कबड्डी (Kabbadi) Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
कबड्डी के खेल के मैदान, खेल अधिकारी तथा खेल के प्रमुख नियमों का वर्णन करें।
उत्तर-
खेल का मैदान (Play Ground) खेल का मैदान समतल तथा नर्म होगा। यह मिट्टी, खाद तथा बुरादे का होना चाहिए। पुरुषों के लिए मैदान का आकार 13 मीटर × 10 मीटर होगा। केन्द्रीय रेखा इसे दो समान भागों में बांटेगी। प्रत्येक भाग 10 मीटर × 161/4 मीटर होगा। स्त्रियों तथा जूनियर्ज़ के लिए मैदान का नाप 11 मीटर × 8 मीटर होगा। मैदान के दोनों ओर एक मीटर चौड़ी पट्टी होगी जिसे लॉबी (Lobby) कहते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में केन्द्रीय रेखा से तीन मीटर दूर उसके समानान्तर मैदान की पूरी चौड़ाई के बराबर रेखायें खींची जाएंगी। इन रेखाओं को बॉक रेखाएं (Baulk Lines) कहते हैं। केन्द्रीय रेखा स्पष्ट रूप से अंकित की जानी चाहिएं। केन्द्रीय रेखा तथा अन्य रेखाओं की अधिकतम चौड़ाई 5 सैंटीमीटर या 2 इंच होनी चाहिए।
बोनस रेखा (Bonus Lines)—

  1. यह रेखा से 10 सें० मी० के अन्तर पर होती है और सीनियर के लिए बॉक रेखा से एक मीटर के अन्तर पर होती है।
  2. जब रेडर रेखा को पार के पश्चात् यदि कोई रेडर पकड़ा जाता है तो उसे अंक दिया जाता है।
  3. बोनस रेखा को पार करने के पश्चात् यदि कोई रेडर पकड़ा जाता है तो विरोधी टीम को उसका अंक दिया जाता है।
  4. यदि कोई रेडर बोनस रेखा पार करने के पश्चात् खिलाड़ी को हाथ भी लगाकर आता है तो उसे बोनस के अतिरिक्त एक अंक अधिक मिलता है।

खेल के नियम
(Rules of Game)
1. टॉस जीतने वाली टीम या तो अपनी पसन्द का क्षेत्र ले सकती या पहले आक्रमण करने का अवसर प्राप्त कर सकती है। मध्यान्तर के पश्चात् क्षेत्र या कोर्ट बदल लिए जाते हैं।

2. खेल के दौरान में मैदान से बाहर जाने वाला खिलाड़ी आऊट हो जाएगा।

3. खिलाड़ी आऊट हो जाता है।

  • यदि किसी खिलाड़ी के शरीर का कोई भी भाग मैदान की सीमा के बाहर के भाग को स्पर्श कर ले।
  • संघर्ष करते समय खिलाड़ी आऊट नहीं होगा यदि उसके शरीर का कोई अंग या तो सीधे मैदान को छुए या उस खिलाड़ी को छुए जो सीमा के अन्दर है (शरीर का कोई न कोई भाग सीमा के बीच होना चाहिए।)

4. संघर्ष आरम्भ होने पर लॉबी का क्षेत्र भी मैदान में सम्मिलित माना जाता है। संघर्ष की समाप्ति पर वे खिलाड़ी जो संघर्ष में सम्मिलित थे, लॉबी से होते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।
यदि बचाव करने वाली टीम के किसी खिलाड़ी का पैर पीछे वाली लाइन को छू जाता है तो वह आऊट नहीं है जब तक पैर लाइन से बाहर न निकले।

5. आक्रामक खिलाड़ी ‘कबड्डी’ शब्द का लगातार उच्चारण करता रहेगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो अम्पायर , उसे अपने क्षेत्र में वापिस जाने का और विपक्षी खिलाड़ी को आक्रमण करने का आदेश दे सकता है। इस स्थिति में उस खिलाड़ी का पीछा नहीं किया जाएगा।
KABADDI GROUND
कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 1

6. आक्रामक खिलाड़ी को ‘कबड्डी’ शब्द बोलते हुए विपक्षी कोर्ट में प्रविष्ट होना चाहिए। यदि वह विपक्षी के कोर्ट में प्रविष्ट होने के पश्चात् ‘कबड्डी’ शब्द का उच्चारण करता है तो अम्पायर उसे वापिस भेज देगा और विपक्षी खिलाड़ी को आक्रमण का अवसर दिया जाएगा। इस स्थिति में आक्रामक खिलाड़ी का पीछा नहीं किया जाएगा।

7. यदि सचेत किए जाने पर कोई भी आक्रामक नियम नं० 6 का उल्लंघन करता है तो निर्णायक उसकी बारी समाप्त कर देगा और विपक्षी को एक अंक देगा, परन्तु उसे आऊट नहीं किया जाएगा।

8. खेल के अन्त तक प्रत्येक पक्ष अपने आक्रामक बारी-बारी से भेजता रहेगा।

9. यदि विपक्षियों द्वारा पकड़ा हुआ कोई आक्रामक उनसे बच कर अपने कोर्ट में सुरक्षित पहुंच जाता है तो उसका पीछा नहीं किया जाएगा।

10. एक बारी में केवल एक ही आक्रामक विपक्षी कोर्ट में जाएगा। यदि एक साथ एक से अधिक आक्रामक विपक्षी कोर्ट में जाते हैं तो निर्णायक या अम्पायर उन्हें वापस जाने का आदेश देगा और उनकी बारी समाप्त कर दी जाएगी। इन आक्रामकों द्वारा छुए गए विपक्षी आऊट नहीं माने जाएंगे। विपक्षी इन आक्रामकों का पीछा नहीं करेंगे।

11. जो भी पक्ष एक समय में एक से अधिक खिलाड़ी विपक्षी कोर्ट में भेजता है उसे चेतावनी दी जाएगी। यदि चेतावनी देने के पश्चात् भी वह ऐसा करता है तो पहले आक्रामक के अतिरिक्त शेष सभी को आऊट किया जाएगा।

12. यदि कोई आक्रामक विपक्षी कोर्ट में सांस तोड़ देता है तो उसे आऊट माना जाएगा।

13. किसी आक्रामक के पकड़े जाने पर विपक्षी खिलाड़ी जान-बूझ कर उसका मुंह बंद करके सांस रोकने या चोट लगने वाले ढंग से पकड़ने, कैंची या अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करेंगे। ऐसा किए जाने पर अम्पायर उस आक्रामक को अपने क्षेत्र में सुरक्षित लौटा हुआ घोषित करेगा।

14. कोई भी आक्रामक या विपक्षी एक दूसरे को सीमा से बाहर धक्का नहीं मारेगा। जो पहले धक्का देगा उसे आऊट घोषित किया जाएगा। यदि धक्का मार कर आक्रामक को सीमा से बाहर निकाला जाता है तो उसे अपने कोर्ट से सुरक्षित लौटा हुआ घोषित किया जाएगा।

15. जब तक आक्रामक विपक्षी कोर्ट में रहेगा तब तक कोई भी विपक्षी खिलाड़ी केन्द्रीय रेखा से पार आक्रामक के अंग को अपने शरीर के किसी भाग से नहीं छुएगा। यदि वह ऐसा करता है उसे आऊट घोषित किया जाएगा।

16. यदि नियम 15 का उल्लंघन करते हुए कोई आऊट हुआ विपक्षी आक्रामक को पकड़ता है या उसे पकड़े जाने में सहायता पहुंचाते हुए या आक्रामक को पकड़े हुए नियम का उल्लंघन करता है तो आक्रामक अपने कोर्ट में सुरक्षित लौटा घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संघर्ष दल के सभी विपक्षी सदस्य आऊट हो जाएंगे। जब कोई आक्रामक विरोधी टीम की ओर नम्बर ले कर आता है तो उसका नम्बर तब माना जाएगा यदि उसके शरीर के किसी भी अंग ने मध्य रेखा को पूरा पार किया हो।

17. यदि कोई आक्रामक बिना अपनी बारी के जाता है तो अम्पायर उसे वापिस लौटने का आदेश देगा। यदि यह बार-बार ऐसा करता है तो उसके पक्ष को एक बार चेतावनी देने के पश्चात् विपक्षियों को एक अंक दे दिया जाएगा।

18. नये नियमों के अनुसार बाहर से पकड़ कर पानी पीना फाऊल नहीं है।

19. जब एक दल विपक्षी दल के सभी खिलाड़ियों को निष्कासित करने में सफल हो जाए तो उन्हें ‘लोना’ मिलता है। लोने के दो अंक अतिरिक्त होते हैं। इसके पश्चात् खेल पुनः शुरू होगा।

20. आक्रामक को यदि अपने पक्ष के खिलाड़ी द्वारा विपक्षी के प्रति चेतावनी दी जाती है तो उसके विरुद्ध 1 अंक दिया जाएगा।

21. किसी भी आक्रामक या विपक्षी को कमर या हाथ-पांव के अतिरिक्त शरीर के किसी भाग से नहीं पकड़ सकता। उस नियम का उल्लंघन करने वाला आऊट घोषित किया जाएगा।

22. खेल के दौरान यदि एक या दो खिलाड़ी रह जाएं तथा विरोधी दल का कप्तान अपनी टीम को खेल में लाने के लिए उन्हें आऊट घोषित कर दे तो विपक्षियों को इस घोषणा से पहले शेष खिलाड़ियों की संख्या के बराबर अंकों के अतिरिक्त ‘लोना’ के दो अंक और प्राप्त होंगे।

23. विपक्षी के आऊट होने पर आऊट खिलाड़ी उसी क्रम में जीवित किया जाएगा जिसमें वह आऊट हुआ था।

24. यदि किसी चोट के कारण मैच 20 मिनट रुका रहे तो हम मैच re-play करवा सकते हैं।

25. 5 खिलाड़ियों के साथ भी मैच आरम्भ किया जा सकता है परन्तु जब 5 खिलाड़ी आऊट हो जाएं तो हम पूरा लोना अर्थात् 5 + 2 अंक (खिलाड़ियों 1, 5 अंक और 2 अंक लोने के) देते हैं। जब दो खिलाड़ी आ जाएं तो वे टीम में डाले जा सकते हैं।

26. लोना के दो अंक होते हैं।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 2.
कबड्डी मैच के नियम बताएं।
उत्तर-
मैच के नियम
(Rules of Match)

  1. प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या बारह (12) होगी। एक साथ मैदान में सात खिलाड़ी उतरेंगे।
  2. खेल की अवधि पुरुषों के लिए 20 मिनट तथा स्त्रियों व जूनियरों के लिए 15 मिनट की दो अवधियां होंगी। इन दोनों अवधियों के बीच 5 मिनट का मध्यान्तर होगा।
  3. प्रत्येक आऊट होने वाले विपक्षी के लिए दूसरे पक्ष को एक अंक मिलेगा। लोना’ प्राप्त करने वाले पक्ष को दो अंक मिलेंगे।
  4. खेल की समाप्ति पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पक्ष को विजयी घोषित किया जाता है।
  5. कबड्डी का खेल बराबर रहने पर प्रत्येक टीम को पांच-पांच रेड क्रमानुसार दिये जाते हैं। सभी सात खिलाड़ी रेड के समय मैदान में रहेंगे। उस समय बॉक रेखा सभी तरह के फैसलों के लिए बोनस रेखा मानी जाएगी। इस खेल में खिलाड़ी को बॉक रेखा पार कर लेने पर एक अंकं मिलेगा। रेडर बोनस रेखा जो बॉक रेखा में परिवर्तित हुई है, उसे पार कर लेता है और किसी विरोधी खिलाड़ी को हाथ भी लगा देता है तो उसे बोनस रेखा पार करने का एक अंक अधिक मिलेगा। इस अवसर पर कोई भी खिलाड़ी आऊट होने पर मैदान से बाहर नहीं जा सकता।

रेड डालने से पहले दोनों टीमें अपने खिलाड़ियों के नम्बर और नाम क्रमानुसार रेड डालने के लिए रैफरी को देंगे और रैफरी के बुलाने पर दोनों टीमों के खिलाड़ी बारी-बारी रेड डालेंगे। उस समय टास नहीं होगा। पहले टास जीतने वाली टीम ही पहले रेड डालेगी। यद्यपि पांच-पांच रेड लाने पर भी मैच बराबर रहता है तो मैच का फैसला ‘अचानक मृत्यु’ (Sudden Death) के आधार पर होगा।

अचानक मृत्यु (Sudden Death)-इस अवसर पर दोनों टीमों का एक-एक रेड डालने का अवसर मिलेगा। जो भी टीम रेड डालते समय अंक बना लेती है उसे विजयी घोषित किया जाता है। इस तरह रेड डालने का सिलसिला उस समय तक चलता रहेगा, जब तक कोई एक टीम विजयी अंक प्राप्त नहीं कर लेती।

लोना (Lona)—जब एक टीम के सारे खिलाड़ी आऊट हो जाएं तो विरोधी टीम को 2 अंक अधिक मिलते हैं। उसे हम लोना कहते हैं।
टूर्नामैंट निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं—
1. नाक आऊट (Knock Out)—इस में जो टीम हार जाती है, वह प्रतियोगिता से बाहर हो जाती है।

2. लीग (League)—इस में यदि कोई टीम हार जाती है, वह टीम बाहर नहीं होगी। उसे अपने ग्रुप के सारे मैच खेलने पड़ते हैं। जो टीम मैच जीतती है उसे दो अंक दिये जाते हैं। मैच बराबर होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। हारने वाली टीम को शून्य (Zero) अंक मिलेगा।

यदि दोनों टीमों का मैच बराबर रहता है और अतिरिक्त समय भी दिया जाता है या जिस टीम ने खेल आरम्भ होने से पहले अंक लिया होगा वह विजेता घोषित की जाएगी। यदि दोनों टीमों का स्कोर शून्य (Zero) है तो जिस टीम ने टॉस जीता हो वह विजेता घोषित की जाएगी।

3. किसी कारणवश मैच न होने की दशा में मैच पुनः खेला जाएगा। दोबारा किसी और दिन खेले जाने वाले मैच में दूसरे खिलाड़ी बदले भी जा सकते हैं, परन्तु यदि मैच उसी दिन खेला जाए तो उसमें वही खिलाडी खेलेंगे जो पहले खेले

4. यदि किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो उस पक्ष का कप्तान ‘समय आराम’ (Time Out) पुकारेगा, परन्तु ‘समय आराम’ की अवधि दो मिनट से अधिक नहीं होगी तथा चोट लगने वाला खिलाड़ी बदला जा सकता है। खेल की दूसरी पारी शुरू होने से पहले दो खिलाड़ी बदले जा सकते हैं। एक या दो से कम खिलाड़ियों से खेल शुरू हो सकता है। जो खिलाड़ी खेल शुरू होने के समय उपस्थित नहीं होते, खेल के दौरान किसी भी समय मिल सकते हैं। रैफरी को सूचित करना ज़रूरी है। यदि चोट गम्भीर हो तो उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी खेल सकता है। प्रथम खेल के अन्त तक केवल दो खिलाड़ी बदले जा सकते हैं।

5. किसी भी टीम में पांच खिलाड़ियों से कम होने की दशा में खेल शुरू किया जा सकता है, परन्तु—

  • टीम के सभी खिलाड़ी आऊट होने पर अनुपस्थित खिलाड़ी भी आऊट हो जाएंगे और विपक्षी टीम को ‘लोना’ दिया जाएगा।
  • यदि अनुपस्थित खिलाड़ी आ जाएं तो वे रैफरी की आज्ञा से खेल में भाग ले सकते हैं।
  • अनुपस्थित खिलाड़ियों के स्थानापन्न कभी भी लिए जा सकते हैं परन्तु जब वे इस प्रकार लिए जाते हैं तो मैच के अन्त तक किसी भी खिलाड़ी को बदला जा सकता है।
  • मैच पुनः खेले जाने पर किसी भी खिलाड़ी को बदला जा सकता है।

6. प्रलेपन की अनुमति नहीं। खिलाड़ियों के नाखून खूब अच्छी तरह कटे होने चाहिएं। खिलाड़ियों की पीठ तथा सामने की ओर कम-से-कम चार इंच लम्बा नम्बर लगाया जाएगा। खिलाड़ी के कम-से-कम वस्त्र बनियान, जांघिया या लंगोट सहित निक्कर होंगे। शरीर पर तेल आदि चिकने पदार्थ का मलना मना है। खिलाड़ी धातु की कोई वस्तु धारण नहीं करेंगे।

7. खेल के दौरान कप्तान या नेता के अतिरिक्त कोई भी खिलाड़ी आदेश नहीं देगा। कप्तान अपने अर्द्धक में ही आदेश दे सकता है।

8. यदि खिलाड़ी ‘कबड्डी’ शब्द का उच्चारण ठीक प्रकार से नहीं करता तथा रैफरी (Referee) द्वारा एक बार चेतावनी दिए जाने पर वह बार-बार ऐसा करता है तो दूसरी टीम को एक प्वाईंट दे दिया जाएगा, परन्तु वह खिलाड़ी बैठेगा नहीं।

9. यदि कोई खिलाड़ी आक्रमण (Raid) करने जा रहा है और उसकी टीम का कोच या अन्य अधिकारी ऐसा करता है तो रैफरी दूसरी टीम को उसके विरुद्ध एक प्वाईंट (अंक) दे देगा।

कबड्डी (Kabbadi) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 3.
कबड्डी खेल में अधिकारी व खेल में त्रुटियों का वर्णन करें।
उत्तर-
अधिकारी व उनके अधिकार
(क)

  1. रैफरी (एक)
  2. निर्णायक या अम्पायर (दो)
  3. रेखा निरीक्षक (दो)
  4. स्कोरर (एक)

(ख) आमतौर पर निर्णायक का निर्णय अन्तिम होगा। विशेष दशाओं में रैफ़री इसे बदल भी सकता है भले ही दोनों अम्पायरों में मतभेद हो।
(ग) निर्णेता (रैफरी) किसी भी खिलाड़ी को त्रुटि करने पर चेतावनी दे सकता है, उसके विरुद्ध अंक दे सकता है या मैच के लिए अयोग्य घोषित कर सकता है। ये त्रुटियां इस प्रकार की हो सकती हैं—

  1. निर्णय के बारे में अधिकारियों को बार-बार कहना,
  2. अधिकारियों को अपमानजनक शब्द कहना,
  3. अधिकारियों के प्रति अभद्र व्यवहार करना या उनके निर्णय को प्रभावित करने के लिए प्रक्रिया,
  4. पक्षी को अपमानजनक बातें कहना।

त्रुटियां
(Fouls)

  1. आक्रामक का मुंह बन्द करके या गला दबा कर उसकी सांस तोड़ने की कोशिश करना।
  2. हिंसात्मक ढंग का प्रयोग।
  3. कैंची मार कर आक्रामक को पकड़ना।
  4. आक्रामक भेजने में पांच सैकिण्ड से अधिक समय लगाना।
  5. मैदान के बारे खिलाड़ी या कोच द्वारा कोचिंग देना। इस नियम के उल्लंघन पर अम्पायर अंक दे सकता है।
  6. ऐसे व्यक्तियों को निर्णायक या रैफ़री नम्बर दे कर बाहर निकाल सकता है। आक्रमण जारी रहने पर सीटी बजाई जाएगी।
  7. जानबूझ कर बालों से या कपड़े से पकड़ना फाऊल है।
  8. जानबूझ कर आक्रामक को धक्का देना फाऊल है।

फाऊल
(Foul)
अधिकारी फ़ाऊल (Foul) खेलने पर खिलाड़ियों को तीन प्रकार के कार्ड दिखा सकता है, जो निम्नलिखित हैं—
हरा कार्ड (Green Card)
यह कार्ड खिलाड़ी को किसी भी नियम का जानबूझ कर उल्लंघन करने पर चेतावनी के आधार पर दिखाया जा सकता है।
पीला कार्ड (Yellow Card)
यह कार्ड खिलाड़ी को दो मिनट के लिए मैदान से बाहर निकालने के लिए दिखाया जाता है।
लाल कार्ड (Red Card)
यह कार्ड मैच अथवा टूर्नामैंट से बाहर निकालने के लिए दिखाया जाता है।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

Punjab State Board PSEB 11th Class Political Science Book Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Political Science Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
समाज की परिभाषा दीजिए। इसके आवश्यक तत्त्व कौन-से हैं ? इसके उद्देश्यों की भी व्याख्या करें।
(Define Society. What are its essential elements ? Discuss its aims also.)
उत्तर-
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना मनुष्य रह ही नहीं सकता। मनुष्य दूसरे मनुष्यों से मिले बिना नहीं रह सकता। मनुष्य स्वभाव से आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समाज में रहता है।
समाज का अर्थ (Meaning of the Society)—साधारण शब्दों में समाज व्यक्तियों का समूह है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इकट्ठे हुए हैं और परस्पर मिल-जुल कर रहते हैं ताकि अपने साझे उद्देश्य की पूर्ति कर सकें। विभिन्न लेखकों ने समाज शब्द की विभिन्न परिभाषाएं दी हैं, जिनमें मुख्य इस प्रकार हैं :-

  • डॉ० जैक्स Jenks) के अनुसार, “मनुष्यों के मैत्रीपूर्ण या शान्तिमय सम्बन्धों का नाम ही समाज है।” (“The term society means harmonious or at least peaceful relationship.”‘) .
  • मैकाइवर (MacIver) के अनुसार, “मनुष्यों का एक-दूसरे के साथ ऐच्छिक सम्बन्ध ही समाज है।” (“Society includes every willed relationship of man to man.”)
  • प्लेटो (Plato) ने समाज की परिभाषा इस प्रकार दी है, “समाज मनुष्य का बृहद् रूप है।” (“Society is a writ large of man.”)
  • गिडिंग्ज़ (Giddings) ने समाज की परिभाषा करते हुए लिखा है, “समाज व्यक्तियों का एक समूह है जो एकदूसरे के साथ कुछ सामान्य आदर्शों की पूर्ति के लिए सहयोग करते हैं।”
  • जी० डी० एच० कोल (G.D.H. Cole) का कहना है कि, “समाज बिरादरी में संगठित समुदायों व संस्थाओं का संयुक्त संगठन है।” (“Society is the complex of associations and institutions within the community.”)
  • डॉ० लीकॉक (Leacock) का कहना है कि, “समाज केवल राजनीतिक सम्बन्धों को ही नहीं बतलाता जिनसे कि मनुष्य आपस में बन्धे हुए हैं बल्कि यह मनुष्य के सभी प्रकार के सम्बन्धों और अनेक सामूहिक गतिविधियों की जानकारी कराता है।”
  • मैकाइवर (MacIver) ने कहा है कि “समाज सभी सामाजिक सम्बन्धों का ताना-बाना है।” (“Society is the web of social relationship.”)
  • समर और केलर (Summer and Keller) के शब्दों में, “समाज ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो आजीविका उपार्जित करने के लिए और मनुष्य जाति की स्थिरता के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं।”
    सरल भाषा में मनुष्यों के सभी प्रकार के सम्बन्धों, समुदायों और संस्थाओं को जिनके द्वारा वे अपनी सामान्य आवश्यकताओं और उद्देश्यों की पूर्ति, जीवन रक्षा और उसके विकास का प्रयत्न करते हैं, समाज कहा जाता है।

समाज के आवश्यक तत्त्व (Essential Elements of Society)-

अथवा

समाज की विशेषताएं (Characteristics of Society)-

समाज की उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि समाज के आवश्यक तत्त्व इस प्रकार हैं :

1. जनसमूह (Collection of People)—समाज के निर्माण के लिए पहला आवश्यक तत्त्व लोगों का समूह है। जिस प्रकार पति और पत्नी के बिना परिवार नहीं बन सकता तथा विद्यार्थियों के बिना स्कूल नहीं बन सकता है, उसी प्रकार लोगों के समूह के बिना समाज का निर्माण नहीं हो सकता।

2. संगठन (Organisation) समाज के निर्माण के लिए व्यक्तियों में किसी किस्म का संगठन होना अनिवार्य है। मेले में इकट्ठे हुए लोगों को समाज नहीं कहा जा सकता क्योंकि उन लोगों में संगठन नहीं होता।

3. सामान्य उद्देश्य (Common Aims)-समाज के सदस्यों के उद्देश्य सामान्य होते हैं। समाज का निर्माण किसी एक विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए नहीं होता बल्कि मानव-जीवन की सब समस्याओं की पूर्ति के लिए ही समाज प्रयत्न करता है।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

4. शान्ति और सहयोग (Peace and Co-operation)-जन-समूह में शान्ति तथा सहयोग का होना आवश्यक है। समाज अपने उद्देश्यों की पूर्ति शान्तिमय वातावरण में ही कर सकता है। मनुष्यों में परस्पर सहयोग का होना भी आवश्यक है। बिना सहयोग के समाज अपना कार्य नहीं चला सकता।

5. ऐच्छिक सदस्यता (Voluntary Membership)—समाज की सदस्यता अनिवार्य नहीं बल्कि इसके सदस्य अपनी इच्छा द्वारा ही इसके सदस्य बनते हैं।

6. समान अधिकार (Equal Rights)-समाज के सभी सदस्य समान हैं और समाज से जो भी लाभ हो सकते हैं, सभी उनमें समानता के आधार पर भागीदार बन सकते हैं।

7. वफादारी (Loyalty) समाज के सदस्यों में समाज के प्रति वफादारी की भावना होना बहुत आवश्यक है। व्यक्ति को समाज के नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

समाज के उद्देश्य (Aims of Society)-
समाज के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • सामाजिक भावना की पूर्ति (Fulfilment of Social Instinct)—मनुष्य के अन्दर सामाजिक भावना है अर्थात् यह मनुष्य का स्वभाव है कि वह दूसरों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहता है। अकेला व्यक्ति उदास रहता है और ऐसे में वह न तो खुद ही आनन्द ले सकता है न ही दुःखों को सहन कर सकता है। मनुष्य की यह सामाजिक भावना समाज द्वारा ही पूरी की जा सकती है।
  • भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति (Fulfilment of Physical Wants)—समाज अपने सदस्यों की सभी आवश्यकताएं पूरी करने का प्रयत्न करता है ! अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। समाज का सहारा लेकर उसे किसी वस्तु का अभाव नहीं रहता। रोटी, पानी, कपड़े आदि के अतिरिक्त जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा की व्यवस्था करना समाज का उद्देश्य है।
  • व्यक्ति का पूर्ण विकास (Full Development of Individual)-समाज अपने सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ उनके जीवन का पूर्ण विकास करने का भी प्रयत्न करता है। समाज का यह कर्त्तव्य है कि वह ऐसा वातावरण उत्पन्न करे जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का हर पहलू से पूर्ण विकास कर सके।
  • समस्त मानव जाति का कल्याण (Welfare of Mankind)-समाज की कोई संख्या निश्चित नहीं है। एक समाज बढ़ कर समस्त संसार में फैल सकता है, इसीलिए प्रत्येक समाज का यह भी उद्देश्य है कि वह अपने सदस्यों में विश्व-बन्धुत्व तथा विश्व शान्ति की भावना उत्पन्न करे और ऐसे कार्य करे जिनसे समस्त मानव-जीवन का कल्याण हो। व्यक्ति जिएं और जीने दें।

प्रश्न 2.
राज्य और समाज में अन्तर करो। (Distinguish between State and Society.)। (Textual Question) (P.B. Sept., 1988)
उत्तर-
प्राचीनकाल में राज्य और समाज में कोई अन्तर नहीं किया जाता था। प्लेटो तथा अरस्तु ने राज्य और समाज में कोई अन्तर नहीं किया। आदर्शवादी लेखक हीगल, कांट, बोसांके इत्यादि ने भी राज्य और समाज में कोई अन्तर नहीं माना। फासिस्टों ने भी राज्य और समाज को एक माना था, परन्तु वास्तव में इन दोनों में अन्तर है।

समाज और राज्य में निम्नलिखित अन्तर पाए जाते हैं-

1. समाज की उत्पत्ति राज्य से पहले हुई-समाज की उत्पत्ति राज्य से पहले हुई। समाज का जन्म मनुष्य के जन्म के साथ हुआ। अरस्तु के अनुसार, मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना मनुष्य नहीं रह सकता। परन्तु राज्य की स्थापना उस समय हुई जब समाज में राजनीतिक संगठन की स्थापना हुई। राजनीतिक संगठन की स्थापना उस समय हुई जब मनुष्यों में राजनीतिक चेतना की उत्पत्ति हुई।

2. समाज का उद्देश्य राज्य के उद्देश्य से व्यापक है-समाज का उद्देश्य मनुष्य के जीवन के सभी पहलुओं की उन्नति करना है। इसमें मनुष्य का आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक जीवन आ जाता है। परन्तु राज्य का उद्देश्य मनुष्य के राजनीतिक जीवन को उन्नत करना होता है। राज्य मनुष्य के दूसरे पहलुओं की उन्नति के लिए विशेष ध्यान नहीं देता। समाज व्यक्ति के हर प्रकार के सम्बन्धों में हस्तक्षेप कर सकता है, परन्तु राज्य व्यक्ति के सभी कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। राज्य व्यक्ति के उन्हीं कार्यों में हस्तक्षेप करता है जिनका दूसरे लोगों के साथ सम्बन्ध हो और जिन्हें राजनीतिक तौर पर नियमित किया गया हो।

3. राज्य के पास निश्चित भू-भाग होता है, समाज के पास नहीं-राज्य के निर्माण के लिए निश्चित भू-भाग आवश्यक है। राज्य की सीमाएं निश्चित होती हैं। परन्तु समाज के निर्माण के लिए निश्चित भू-भाग आवश्यक नहीं है। समाज का क्षेत्र निश्चित नहीं होता। समाज का क्षेत्र दो-चार कुटुम्बों तक भी हो सकता है, एक राज्य तक भी हो सकता है, दो चार राज्यों तक भी हो सकता है।

4. राज्य संगठित होता है, समाज के लिए संगठन आवश्यक नहीं है-राज्य के निर्माण के लिए संगठन का होना आवश्यक है। इस संगठन को सरकार के नाम से जाना जाता है। सरकार राज्य का आवश्यक तत्त्व है। परन्तु समाज के निर्माण के लिए संगठन आवश्यक नहीं है। समाज संगठित भी हो सकता है और असंगठित भी अर्थात् समाज में संगठित और असंगठित दोनों तरह के समुदाय शामिल होते हैं।

5. राज्य समाज से छोटा है-समाज का क्षेत्र राज्य की अपेक्षा अधिक व्यापक होता है, समाज में सामाजिक भावना में बन्धे सभी सदस्य होते हैं, परन्तु राज्य में केवल वे ही व्यक्ति होते हैं जो राजनीतिक रूप से संगठित होते हैं।

6. राज्य के पास प्रभुसत्ता है, समाज के पास नहीं राज्य के पास सर्वोच्च शक्ति अर्थात् प्रभुसत्ता होती है। प्रभुसत्ता राज्य की आत्मा है। बिना प्रभुसत्ता के राज्य की स्थापना नहीं हो सकती। राज्य के नियमों को तोड़ने वाले को सज़ा दी जाती है। अतः राज्य अपने नियमों को शक्ति के ज़ोर पर लागू करता है, परन्तु दूसरी ओर समाज के पास प्रभुसत्ता नहीं होती। समाज के नियम तोड़ने वाले को कोई सजा नहीं मिलती। समाज के नियमों का पालन नैतिक शक्ति के आधार पर करवाया जाता है।

7. राज्य व्यक्ति के केवल बाहरी कार्यों को नियमित करता है जबकि समाज आन्तरिक कार्यों को भी राज्य केवल व्यक्तियों के बाहरी कार्यों को नियमित करता है। व्यक्ति क्या करता है, राज्य का इससे सम्बन्ध है। व्यक्ति क्या सोचता है, इससे राज्य का कोई सम्बन्ध नहीं है। परन्तु समाज का सम्बन्ध व्यक्ति के बाहरी और आन्तरिक दोनों प्रकार के कार्यों से है।

8. राज्य की सदस्यता अनिवार्य है, समाज की नहीं- प्रत्येक व्यक्ति किसी-न-किसी राज्य का नागरिक अवश्य होता है और नागरिक होने के कारण उसे भिन्न-भिन्न प्रकार के अधिकार और सुविधाएं प्राप्त होती हैं। राज्य की सदस्यता के बिना कोई भी व्यक्ति नहीं रह सकता। इसके विपरीत यद्यपि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है तथापि वह समाज के बिना नहीं रह सकता, फिर भी उसके लिए समाज में रहना आवश्यक नहीं। वह समाज को छोड़ कर एकान्त में रह सकता है।

9. समाज मनुष्य की प्राकृतिक रुचियों का परिणाम है जबकि राज्य इसकी आवश्यकताओं का-समाज मनुष्य के लिए स्वाभाविक और प्राकृतिक है। मनुष्य की रुचियां उसको समाज में रहने की प्रेरणा देती हैं। परन्तु राज्य एक मानवीय संस्था है जो मनुष्य की आवश्यकताओं के कारण अस्तित्व में आई। ____ 10. राज्य कानूनों द्वारा तथा समाज रीति-रिवाज़ों द्वारा कार्य करता है-राज्य अपने सभी कार्य कानून की सहायता से करता है जबकि समाज अपने कार्यों को रीति-रिवाज़ों द्वारा करता है। राज्य के नियम और कानून स्पष्ट और सुनिश्चित होते हैं और इनको विधानमण्डल द्वारा बनाया जाता है। समाज के नियम, समाज के रीति-रिवाज, आदतें, प्रथाएं आदि हैं जोकि स्पष्ट और सुनिश्चित होते हैं।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

निष्कर्ष (Conclusion)-राज्य और समाज में आपसी भिन्नता के बावजूद आपसी घनिष्ठता भी है। यह दोनों व्यक्ति के जीवन-निर्वाह और जीवन विकास के लिए अपने-अपने ढंग से परिस्थितियों व साधनों को जुटाते हैं। राज्य का क्षेत्र भले ही समाज के क्षेत्र से सीमित है, परन्तु समाज को बनाए रखने में राज्य का महत्त्वपूर्ण कार्य है। राज्य के बिना, समाज का अस्तित्व कठिन ही नहीं बल्कि असम्भव है।

प्रश्न 3. राज्य और राष्ट्र के अन्तर पर लेख लिखें। (Write a note on the distinction between State and Nation.) (Textual Question)
उत्तर-साधारणत: राज्य और राष्ट्र में कोई अन्तर नहीं माना जाता। राष्ट्र राज्य के बहुत ही समीप है, इसमें भी कोई शक नहीं। राज्यों के संघों को प्रायः राष्ट्रों का संघ ही कहा जाता है जैसे कि राष्ट्र संघ (League of Nations), संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation) । आधुनिक युग में राष्ट्र राज्य (Nation States) ही प्रायः मिलते हैं जो एक राष्ट्र एक राज्य अलग-अलग हैं और इनमें निश्चित रूप से भेद हैं। वैसे यदि ध्यान से सोचा जाए तो One Nation, One State का सिद्धान्त भी इन दोनों में आपसी अन्तर की ओर संकेत करता है।

राष्ट्र और राज्य में निम्नलिखित भेद पाए जाते हैं-

1. राज्य के चार अनिवार्य तत्त्व हैं, राष्ट्र के अनेक तत्त्व हैं-राज्य के चार आवश्यक तत्त्व हैं-जनसंख्या, निश्चित भू-भाग, सरकार तथा प्रभुसत्ता। इनके मिलने से ही राज्य का निर्माण होता है। इनमें से यदि एक भी तत्त्व का अभाव हो तो राज्य नहीं बन सकता, परन्तु राष्ट्र के निर्माण के लिए कोई तत्त्व अनिवार्य नहीं है। राष्ट्र तो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावनाओं द्वारा संगठित समुदाय है। राष्ट्र का निर्माण लोगों में एकता की चेतना से ही होता है। एकता की यह चेतना कई तत्त्वों के आधार पर पैदा होती है जैसे कि समान भाषा, समान धर्म, समान इतिहास, समान रीतिरिवाज़ और परम्पराएं आदि। किसी राष्ट्र में एक तत्त्व प्रबल है तो किसी राष्ट्र में दूसरा।

2. राष्ट्र के लिए लोगों में एकता की भावना का होना आवश्यक है, राज्य के लिए नहीं-राष्ट्र उस जनसमुदाय को ही कहा जा सकता है जिसमें एकता या ऐक्य की भावना हो। परन्तु राज्य के लोगों में एकता की भावना का होना आवश्यक नहीं। राज्य के लिए लोगों का राजनीतिक दृष्टि से संगठित होना ही आवश्यक है।

3. राज्य के लिए एक निश्चित भू-भाग आवश्यक है, राष्ट्र के लिए नहीं-राज्य एक प्रादेशिक संस्था है, जिसका प्रभाव एक निश्चित भू-भाग तक ही रहता है, परन्तु राष्ट्र के लिए निश्चित भू-भाग का होना आवश्यक नहीं। राष्ट्र का सम्बन्ध लोगों में उत्पन्न एकता की भावना से है, किसी निश्चित प्रदेश से नहीं।

एक राज्य में कई राष्ट्र और एक राष्ट्र में कई राज्य हो सकते हैं-यह आवश्यक नहीं कि एक राज्य में एक राष्ट्र हो या एक राष्ट्र में एक राज्य की प्रभुसत्ता लागू होती हो। एक राज्य की प्रभुसत्ता दो या इससे भी अधिक राष्ट्रों पर लागू हो सकती है, जैसे कि ऑस्ट्रिया और हंगरी से मिला कर एक बार एक राज्य स्थापित कर लिया गया था, फिर भी उसके दो अलग-अलग राष्ट्र रहे। ऐसे ही दिसम्बर 1971 से पूर्व पाकिस्तान में दो राष्ट्र विद्यमान थे, एक पश्चिमी पाकिस्तान और दूसरा पूर्वी पाकिस्तान (बांग्ला देश)। इसके विपरीत एक राष्ट्र दो राज्यों में फैला हो सकता है जैसे कि जर्मन राष्ट्र तो एक है, परन्तु वह अक्तूबर, 1990 से पूर्व दो अलग-अलग राज्यों पूर्वी जर्मनी तथा पश्चिमी जर्मनी में फैला हुआ था। कोरिया राष्ट्र तो एक है परन्तु वह दो अलग-अलग राज्यों उत्तरी कोरिया व दक्षिणी कोरिया में फैला हुआ है।

5. राज्य के लिए प्रभुसत्ता का होना अनिवार्य है, राष्ट्र के लिए नहीं-राज्य के पास प्रभुसत्ता होती है और इसका होना उसके अस्तित्व के लिए अनिवार्य है। इसके बिना राज्य का निर्माण हो ही नहीं सकता, परन्तु राष्ट्र के पास कोई प्रभुसत्ता नहीं होती। राष्ट्र स्वतन्त्रता प्राप्त करने का प्रयत्न करता है और स्वतन्त्रता प्राप्त होने पर प्रभुसत्ता की भी प्राप्ति हो जाती है, परन्तु इसके साथ ही राज्य बन सकता है जो इस प्रभुसत्ता का प्रयोग करता है।

6. राज्य न तो राष्ट्र को उन्नत कर सकता है और न ही उसे समाप्त कर सकता है-राज्य के पास प्रभुसत्ता होने के कारण अपने भू-भाग में स्थित सब व्यक्तियों तथा व्यक्तियों की संस्थाओं पर उसका पूरा नियन्त्रण रहता है, परन्तु राष्ट्र को बनाने वाली एकता की भावना को न तो वह उन्नत कर सकता है और न ही उसे समाप्त कर सकता है। इसका उदाहरण अपने ही देश से दिया जा सकता है। अंग्रेज़ी शासकों के भारतीयों पर और पाकिस्तानी शासकों के बंगला देशियों पर हर प्रकार के सम्भव अत्याचारों के बावजूद भी वे शासक इसके राष्ट्र निर्माण में बाधक न बन सके। लोगों में राष्ट्रीय भावना अपने आप उत्पन्न होती है जिसके कई आधार हो सकते हैं।

अन्ततः इन दोनों में इतनी भिन्नता होते हुए यह कहना अत्युक्ति नहीं होगा कि ज्यों-ज्यों ‘एक राष्ट्र, एक राज्य’ के सिद्धान्त को व्यावहारिक रूप में स्वीकृति मिलती जाएगी और राष्ट्र राज्य स्थापित होते जाएंगे, राष्ट्र और राज्य में भिन्नता की अपेक्षा समीपता अधिक आती जाएगी।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समाज का अर्थ एवं परिभाषा का वर्णन करें।
उत्तर-
साधारण शब्दों में समाज व्यक्तियों का समूह है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इकट्ठे हुए हैं और परस्पर मिल-जुल कर रहते हैं ताकि अपने सांझे उद्देश्य की पूर्ति कर सकें। विभिन्न लेखकों ने समाज की परिभाषाएं विभिन्न प्रकार दी हैं जो इस प्रकार हैं-

  • डॉ० जैक्स के अनुसार, “मनुष्यों के मैत्रीपूर्ण या शान्तिमय सम्बन्धों का नाम ही समाज है।”
  • मैकाइवर के अनुसार, “मनुष्यों का एक-दूसरे के साथ ऐच्छिक सम्बन्ध ही समाज है।”
  • कोल का कहना है कि, “समाज बिरादरी में संगठित समुदायों व संस्थाओं का संयुक्त संगठन है।”

प्रश्न 2.
समाज के चार आवश्यक तत्त्व बताइये।
उत्तर-
समाज के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं-

  • जनसमूह-समाज के निर्माण के लिए पहला आवश्यक तत्त्व जनसमूह है। जिस प्रकार पति, पत्नी के बिना परिवार नहीं बन सकता तथा विद्यार्थियों के बिना स्कूल नहीं बन सकता, उसी प्रकार लोगों के समूह के बिना समाज का निर्माण नहीं हो सकता।
  • संगठन–समाज के निर्माण के लिए व्यक्तियों में किसी भी प्रकार के संगठन का होना आवश्यक है। मेले में इकट्ठे हुए लोगों के समूह को समाज नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनमें संगठन नहीं होता।
  • सामान्य उद्देश्य-समाज के सदस्यों के उद्देश्य सामान्य होते हैं। समाज का निर्माण किसी एक विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए नहीं होता बल्कि समाज के द्वारा तो मानव जीवन की सब समस्याओं की पूर्ति के लिए प्रयत्न किया जाता है।
  • शान्ति और सहयोग-जन-समूह में शान्ति और सहयोग का होना आवश्यक है।

प्रश्न 3.
राष्ट्र क्या है ?
उत्तर-
राष्ट्र’ की विभिन्न विद्वानों ने भिन्न-भिन्न परिभाषाएं दी हैं। बर्गेस के अनुसार, “राष्ट्र वह जनसंख्या है जो जातीय एकता के सूत्र में बंधी हो और भौगोलिक एकता वाले प्रदेशों में बसी हो।” __होज़र के अनुसार, “राष्ट्र का निर्माण जाति या भाषा के आधार पर नहीं बल्कि लोगों के इकट्ठे रहने की भावना के आधार पर होता है।”
गिलक्राइस्ट के अनुसार, “राष्ट्र = राज्य + राष्ट्रीयता” है।

परन्तु ये सभी परिभाषाएं ठीक नहीं हैं और राष्ट्र शब्द की परिभाषा किसी एक दृष्टिकोण के आधार पर नहीं की जा सकती। वास्तव में राष्ट्र ऐसे लोगों के समूह को कहते हैं जो जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति, ऐतिहासिक या किसी और बात या बातों की समानता के आधार पर अपने आपको आत्मिक या मानसिक तौर पर एक समझें और इकट्ठे रहने में ही अपने जीवन और अपनी संस्कृति आदि को सुरक्षित महसूस करें।

प्रश्न 4.
राज्य और समाज में चार अन्तर लिखें।
उत्तर-
समाज और राज्य में निम्नलिखित मुख्य अन्तर पाए जाते हैं-

  • समाज की उत्पत्ति राज्य से पहले हुई-समाज का जन्म मनुष्य के जन्म के साथ हुआ। अरस्तु के अनुसार मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना मनुष्य रह नहीं सकता परन्तु राज्य की स्थापना उस समय हुई जब मनुष्य में राजनीतिक चेतना जागृत हुई और उसे राजनीतिक संगठन की आवश्यकता महसूस हुई।
  • समाज का उद्देश्य राज्य के उद्देश्य से व्यापक है-समाज का उद्देश्य मानव जीवन के सभी धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक पहलुओं को उन्नत करना है जबकि राज्य का उद्देश्य मनुष्य के केवल राजनीतिक पहलू को विकसित करना है। इस प्रकार समाज का उद्देश्य, राज्य के उद्देश्य से व्यापक है।
  • राज्य के पास निश्चित भू-भाग होता है समाज के पास नहीं-राज्य के निर्माण के लिए निश्चित भू-भाग का होना आवश्यक है। राज्य की सीमाएं निश्चित होती हैं। परन्तु समाज के निर्माण के लिए निश्चित भू-भाग आवश्यक नहीं है। समाज का क्षेत्र निश्चित नहीं होता।
  • राज्य समाज से छोटा है-समाज का क्षेत्र राज्य की अपेक्षा अधिक व्यापक होता है।

प्रश्न 5.
राज्य और राष्ट्र में चार अन्तर बताओ।
उत्तर-
राज्य और राष्ट्र में निम्नलिखित भेद पाए जाते हैं-

  • राज्य के चार अनिवार्य तत्त्व हैं, राष्ट्र के अनेक तत्त्व हैं-राज्य के चार आवश्यक तत्त्व हैं-जनसंख्या, निश्चित भू-भाग, सरकार तथा प्रभुसत्ता। राज्य के निर्माण के लिए ये चारों तत्त्व अनिवार्य हैं परन्तु राष्ट्र के निर्माण के लिए कोई तत्त्व अनिवार्य नहीं है। राष्ट्र तो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावनाओं द्वारा संगठित समूह है। राष्ट्र का निर्माण लोगों में एकता की चेतना की भावना से होता है।
  • राष्ट्र के लिए लोगों में एकता की भावना होना आवश्यक है, राज्य के लिए नहीं-राष्ट्र उस जन-समुदाय को ही कहा जा सकता है जिसमें एकता की भावना हो। परन्तु राज्य में लोगों में एकता की भावना का होना आवश्यक नहीं है। राज्य के लिए लोगों का राजनीतिक दृष्टि से संगठित होना ही आवश्यक है।
  • राज्य के लिए एक निश्चित भू-भाग आवश्यक है, राष्ट्र के लिए नहीं-राज्य एक प्रादेशिक संस्था है, जिसका प्रभाव एक निश्चित भू-भाग तक रहता है। परन्तु राष्ट्र के लिए निश्चित भू-भाग का होना अनिवार्य नहीं है।
  • राज्य के लिए प्रभुसत्ता का होना अनिवार्य है, राष्ट्र के लिए नहीं-राज्य के पास प्रभुसत्ता होती है और इसका होना राज्य के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है। परन्तु राष्ट्र के पास कोई प्रभुसत्ता नहीं होती।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

प्रश्न 6.
राष्ट्र के निर्माण में सहायक तत्त्वों की व्याख्या करें।
उत्तर-
किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए लोगों में भावनात्मक एकता होना ज़रूरी है और इस भावनात्मक एकता के विकास के तत्त्व निम्नलिखित हैं-

  1. जातीय एकता-जिन लोगों के बीच अपनी जाति के प्रति लगाव होता है, उस जाति के लोग स्वाभाविक रूप से ही अपने आप को एक महसूस करते हैं।
  2. भाषा-समान भाषा के द्वारा विभिन्न जातियों व धर्मों में विश्वास रखने वाले लोग आपस में जुड़ते हैं। समान भाषा विभिन्न क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भावनात्मक एकता पैदा करती है।
  3. एक धर्म-एक धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ जुड़े होते हैं।
  4. समान उद्देश्य-राष्ट्रीय एकता और समान उद्देश्यों में गहरा सम्बन्ध है। जिन लोगों के उद्देश्य समान होते हैं वह आपस में इकट्ठे हो जाते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
राज्य और समाज में दो अन्तर लिखें।
उत्तर-

  • समाज की उत्पत्ति राज्य से पहले हुई-समाज का जन्म मनुष्य के जन्म के साथ हुआ। अरस्तु के अनुसार मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना मनुष्य रह नहीं सकता परन्तु राज्य की स्थापना उस समय हुई जब मनुष्य में राजनीतिक चेतना जागृत हुई और उसे राजनीतिक संगठन की आवश्यकता महसूस हुई।
  • समाज का उद्देश्य राज्य के उद्देश्य से व्यापक है-समाज का उद्देश्य मानव जीवन के सभी धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक पहलुओं को उन्नत करना है जबकि राज्य का उद्देश्य मनुष्य के केवल राजनीतिक पहलू को विकसित करना है। इस प्रकार समाज का उद्देश्य, राज्य के उद्देश्य से व्यापक है।

प्रश्न 2.
राज्य और राष्ट्र में दो अन्तर बताओ।
उत्तर-

  • राज्य के चार अनिवार्य तत्त्व हैं, राष्ट्र के अनेक तत्त्व हैं-राज्य के चार आवश्यक तत्त्व हैंजनसंख्या, निश्चित भू-भाग, सरकार तथा प्रभुसत्ता। राज्य के निर्माण के लिए ये चारों तत्त्व अनिवार्य हैं परन्तु राष्ट्र के निर्माण के लिए कोई तत्त्व अनिवार्य नहीं है। राष्ट्र का निर्माण लोगों में एकता की चेतना की भावना से होता है।
  • राष्ट्र के लिए लोगों में एकता की भावना होना आवश्यक है, राज्य के लिए नहीं-राष्ट्र उस जन-समुदाय को ही कहा जा सकता है जिसमें एकता की भावना हो। परन्तु राज्य में लोगों में एकता की भावना का होना आवश्यक नहीं है। राज्य के लिए लोगों का राजनीतिक दृष्टि से संगठित होना ही आवश्यक है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न I. एक शब्द/वाक्य वाले प्रश्न-उत्तर-

प्रश्न 1. समाज किसे कहते हैं ?
उत्तर-समाज व्यक्तियों का समूह है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एकत्र हुए हैं और परस्पर मिलजुल कर रहते हैं, ताकि अपने साझे उद्देश्य की पूर्ति कर सकें।”

प्रश्न 2. समाज की कोई एक परिभाषा लिखें।
उत्तर-डॉ० जैक्स के अनुसार, “मनुष्यों के मैत्रीपूर्ण या शान्तिमय सम्बन्धों का नाम ही समाज है।”

प्रश्न 3. समाज का कोई एक आवश्यक तत्त्व लिखें।
उत्तर-समाज के निर्माण के लिए पहला आवश्यक तत्त्व लोगों का समूह है।

प्रश्न 4. समाज का कोई एक उद्देश्य लिखें।
उत्तर-समाज मनुष्यों की सामाजिक भावना की पूर्ति करता है।

प्रश्न 5. राज्य और समाज में कोई एक अन्तर बताएं।
उत्तर-समाज की उत्पत्ति राज्य से पहले हुई।

प्रश्न 6. राष्ट्र की कोई एक परिभाषा दीजिए।
उत्तर-बर्गेस के अनुसार, “राष्ट्र वह जनसंख्या है जो जातीय एकता के सूत्र में बन्धी हो और भौगोलिक एकता वाले प्रदेश में बसी हो।”

प्रश्न 7. राज्य और राष्ट्र में एक अन्तर बताइए।
उत्तर-राज्य के चार अनिवार्य तत्त्व हैं, राष्ट्र के अनेक तत्त्व हैं।

प्रश्न 8. राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहित करने वाले किन्हीं चार कारकों के नाम लिखें।
उत्तर-(1) सामान्य मातृभूमि (2) वंश की समानता (3) सामान्य भाषा (4) सामान्य धर्म।

प्रश्न 9. समाज राज्य से पहले है। व्याख्या करें।
उत्तर-राजनीतिक संगठन की स्थापना उस समय हुई, जब मनुष्यों में राजनीतिक चेतना की उत्पत्ति हुई। इसलिए समाज राज्य से पहले है।

प्रश्न 10. राज्य के सप्तांग सिद्धान्त के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-कौटिल्य ने राज्य के सात अंग बताए हैं। राज्य के सात अंगों के कारण ही राज्य की प्रकृति के सम्बन्ध में कौटिल्य ने इस सिद्धान्त को राज्य का सप्तांग सिद्धान्त कहा है।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

प्रश्न 11. कौटिल्य के अनुसार राज्य के सात अंग लिखो।
उत्तर-(1) स्वामी, (2) आमात्य, (3) जनपद, (4) दुर्ग, (5) कोष, (6) दण्ड, (7) मित्र ।

प्रश्न 12. “समाज सामाजिक सम्बन्धों का ताना-बाना है।” किसका कथन है?
उत्तर-यह कथन मैकाइवर का है।

प्रश्न 13. “किसी समूह के अन्दर संगठित समुदायों और संस्थाओं का योग ही समाज है।” किसका कथन है?
उत्तर-यह कथन जी० डी० एच० कोल का है।

प्रश्न 14. “समाज मनुष्य का वृहत्त रूप है।” किसका कथन है?
उत्तर-यह कथन प्लेटो का है।

प्रश्न 15. “समाज व्यक्तियों का एक समूह है जो एक-दूसरे के साथ कुछ सामान्य आदर्शों की पूर्ति के लिए सहयोग करते हैं। किसका कथन है?”
उत्तर-यह कथन गिडिंग्ज का है।

प्रश्न 16. समाज का कोई एक उद्देश्य लिखें।
उत्तर-समाज सामाजिक भावना की पूर्ति करता है।

प्रश्न 17. राष्ट्र को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं?
उत्तर-राष्ट्र को अंग्रेजी में नेशन (Nation) कहते हैं।

प्रश्न 18. ‘नेशन’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
उत्तर-‘नेशन’ शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है।

प्रश्न 19. ‘नेशन’ शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है?
उत्तर-नेशन शब्द नेशिया और नेट्स से मिलकर बना है।

प्रश्न 20. ‘नेशियो’ (Natio) शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर-नेशियो शब्द का अर्थ जन्म या नस्ल है।

प्रश्न 21. ‘नेट्स’ (Natus) शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर-नेट्स शब्द का अर्थ पैदा हुआ है।

प्रश्न II. खाली स्थान भरें-

1. ………….. के पास निश्चित भू-भाग होता है, समाज के पास नहीं।
2. राज्य संगठित होता है, ……………… के लिए संगठन अवश्यक नहीं है।
3. राष्ट्र शब्द को अंग्रेज़ी में ……….. कहा जाता है।
4. ………….. के अनुसार “राष्ट्र से अभिप्राय एक जाति अथवा वंश वाला संगठन है।”
5. हैयज़ के अनुसार एक राष्ट्रीयता एकता और प्रभु-सम्पन्न स्वतन्त्रता प्राप्त करने से ………….. बन जाता है।
उत्तर-

  1. राज्य
  2. समाज
  3. नेशन (Nation)
  4. लीकॉक
  5. राष्ट्र ।

प्रश्न III. निम्नलिखित में से सही एवं ग़लत का चुनाव करें-

1. राज्य के चार अनिवार्य तत्त्व हैं, राष्ट्र के अनेक तत्त्व हैं।
2. राष्ट्र के लिए एक निश्चित भू-भाग होना आवश्यक है, राज्य के लिए नहीं।
3. राष्ट्र के लिए लोगों में एकता की भावना होना आवश्यक है, राज्य के लिए नहीं।
4. राष्ट्र के लिए प्रभुसत्ता का होना आवश्यक है, जबकि राज्य के लिए नहीं।
5. राज्य न तो राष्ट्र को उन्नत कर सकता है और न ही उसे समाप्त कर सकता है।
उत्तर-

  1. सही
  2. ग़लत
  3. सही
  4. ग़लत
  5. सही।

प्रश्न IV. बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
‘नेशन’ शब्द किस भाषा से लिया गया है ?
(क) लैटिन
(ख) यूनानी
(ग) हिब्रू
(घ) फ़ारसी।
उत्तर-
(क) लैटिन

प्रश्न 2.
‘नेशन’ शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है ?
(क) डिमोस और क्रेटिया
(ख) नेशियो और नेट्स
(ग) स्टेट और स्टेट्स
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) नेशियो और नेट्स

प्रश्न 3.
‘नेशयो’ (Natio) शब्द का अर्थ है-
(क) जन्म या नस्ल
(ख) भाषा
(ग) क्षेत्र
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(क) जन्म या नस्ल।

PSEB 11th Class Political Science Solutions Chapter 10 समाज, राज्य एवं राष्ट्र

प्रश्न 4.
नेट्स (Natus) शब्द का अर्थ है-
(क) जन्म या नस्ल
(ख) क्षेत्र
(ग) पैदा हुआ
(घ) भाषा।
उत्तर-
(ग) पैदा हुआ।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Geography Chapter 5(i) ज्वालामुखी

PSEB 11th Class Geography Guide ज्वालामुखी Textbook Questions and Answers

नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 2-4 शब्दों में दें-

प्रश्न 1.
ज्वालामुखी की परिभाषा दें।
उत्तर-
यह धरातल पर एक गहरा छेद होता है, जिसके द्वारा धरती के नीचे से गर्म गैसें, तरल और ठोस पदार्थ बाहर. . निकलते हैं।

प्रश्न 2.
ज्वालामुखी क्रियाओं के क्या कारण हैं ?
उत्तर-

  1. भू-गर्भ में उच्च-ताप
  2. भीतरी लावे के भंडार।

प्रश्न 3.
ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-

  • सक्रिय ज्वालामुखी
  • शांत ज्वालामुखी
  • मृत ज्वालामुखी।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 4.
ज्वालामुखी करेटर क्या होता है ? इसका निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर-
ज्वालामुखी के मुँह के ऊपर बने हुए खड्डे को करेटर कहते हैं। यह कटोरे के समान कीप आकार का होता है। लगातार विस्फोट के कारण इसका आकार बड़ा हो जाता है।

प्रश्न 5.
कैलडरा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
विशाल करेटर को कैलडरा कहते हैं।

प्रश्न 6.
बैथोलिथ और लैकोलिथ में क्या अन्तर है ?
उत्तर-
बैथोलिथ का अर्थ है-लावे का भंडार। ये धनुष के आकार के होते हैं। इसे छत्र भी कहते हैं। जब काफी गहराई पर लावा एक गुंबद आकार में जम जाता है, तो उसे बैथोलिथ कहते हैं। एक-दूसरे के समानांतर जमाव को लैकोलिथ कहते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 7.
गीज़र और वाष्प द्वार (Fumards) में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
फव्वारे के समान उछलकर अपने-आप निकलने वाले गर्म पानी के चश्मे को गीज़र (Geyser) कहते हैं। धरती की पपड़ी के सुराख में से धुआँ, गैस और जल वाष्प के बाहर निकलने को वाष्प द्वार (Fumarols) कहते हैं।

प्रश्न 8.
विस्फोट के समय की सीमा के आधार पर ज्वालामुखियों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है ?
उत्तर-

  • हवाईयन विस्फोट
  • सटरोंबोलीयन विस्फोट
  • वोलकेनीयन विस्फोट
  • पेलीनीयन विस्फोट।

प्रश्न 9.
ज्वालामुखी विस्फोट के समय निकलने वाले पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर-

  • जल वाष्प और गैसें।
  • मैगमा और लावा।
  • ठोस पदार्थ-राख, धूल कण, लैपीली।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 10.
विश्व में ज्वालामुखियों के क्षेत्रीय विभाजन का वर्णन करें।
उत्तर-

  1. विश्व के अधिकतर ज्वालामुखी पेटियों (Belts) में मिलते हैं।
  2. अधिकतर ज्वालामुखी कमज़ोर क्षेत्रों में मिलते हैं।
  3. ज्वालामुखी आमतौर पर भूकंप की पेटियों के साथ-साथ मिलते हैं।
  4. अधिकतर ज्वालामुखी समुद्र के निकट या द्वीपों पर मिलते हैं।
  5. ज्वालामुखी मोड़दार पहाड़ी प्रदेशों में या दरारों के निकट मिलते हैं।

विश्व के ज्वालामुखी क्षेत्र (Volcanic Zones of the world) – विश्व में भूकंप कुछ विशेष क्षेत्रों में ही आते हैं। अधिकतर भूकंप उन क्षेत्रों में आते हैं, जहाँ नवीन बलदार पर्वत मिलते हैं। इसके अतिरिक्त ज्वालामुखी क्षेत्रों में भी भूकंप उत्पन्न होते हैं। भूकंप-क्षेत्र अग्रलिखित हैं-

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 1

1. प्रति-प्रशांत महासागर तटीय पेटी (Circum Pacific Belt)–यह पेटी प्रशांत महासागर के चारों तरफ के तटीय भागों में फैली हुई है। यह ज्वालामुखी क्षेत्रों की प्रमुख पेटी है, जिसे प्रशांत महासागर का अग्निचक्र (Pacific Ring of Fire) कहते हैं। इस पेटी में विश्व के लगभग दो-तिहाई भूकंप उत्पन्न होते हैं। जापान, अलास्का (Alaska), कैलीफोर्निया (California), मैक्सिको और चिली (Chile) इसके प्रमुख क्षेत्र हैं। जापान में वर्ष-भर में लगभग 1500 भूकंप आते हैं।

2. मध्यवर्ती विश्व-पेटी (Mid-World Belt)-यह पेटी यूरोप और एशिया की पश्चिम-पूर्व दिशा में बलदार पर्वतों में स्थित है। इस पेटी के अंतर्गत अल्पस (Alps), कॉकेसस (Caucasus), हिमालय पर्वतमाला और पूर्वी द्वीप समूह आते हैं।

Geography Guide for Class 11 PSEB ज्वालामुखी Important Questions and Answers

लघु उत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 60-80 शब्दों में दें-

प्रश्न 1.
ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बताएँ।
उत्तर-
ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण (Causes of Volcanic Activity) ज्वालामुखी क्रिया एक रहस्यमयी घटना है। ज्वालामुखी का संबंध धरती के भीतरी भाग (Interior) से है। इसकी कार्यशीलता के कई कारण हैं-

1. धरती के भू-गर्भ में बढ़ता तापमान-धरती के भीतरी भाग की ओर जाने पर प्रति 32 मीटर के बाद 1°C तापमान बढ़ जाता है। 90 कि०मी० की गहराई पर तापमान इतना बढ़ जाता है कि चट्टानें ठोस अवस्था में नहीं रह सकतीं। अनेक रेडियो-एक्टिव (Radio-active) खनिजों के कारण भी तापमान अधिक होता है। इतने अधिक तापमान के कारण चट्टानें अति गर्म (Super heated) हो जाती हैं, परन्तु बाहरी भू-तल के दबाव के कारण वे पिघलती नहीं। जैसे ही ऊपरी दबाव कम होता है, चट्टानें पिघलकर द्रव्य रूप (Lava) में बदल जाती हैं और यह लावा बाहर की ओर बढ़ने लगता है।

2. लावे का भंडार-धरती के नीचे लावे का एक भंडार है, जिससे लावे की प्राप्ति होती है।

3. भीतरी वाष्प-धरती के नीचे का पानी भाप बन जाता है और वह वाष्प और गैसों के ज़ोर से चट्टानों को तोडकर बाहर निकलता है। जिस प्रकार सोडा-वाटर की बोतल खोलते ही गैस के साथ-साथ कुछ सोडा-वाटर भी बाहर निकल आता है। समुद्र के निकट यह क्रिया अधिक होती है।

4. कमजोर भू-भागों का होना-कमज़ोर भू-भागों में किसी भीतरी हलचल से चट्टानें आसानी से टूट जाती हैं और विस्फोट होता है। हलचल के कारण दबाव कम होता है और लावा ऊपर उठता है और बाहर निकलता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 2.
ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाले पदार्थ बताएँ।
उत्तर-
ज्वालामुखी विस्फोट के समय तीन प्रकार के पदार्थ-ठोस, तरल और गैसीय-बाहर निकलते हैं।

1. ठोस पदार्थ (Solid Material) ज्वालामुखी विस्फोट के समय बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़े बाहर निकलते हैं। लावे के ठोस पिंडों को ज्वालामुखी बम (Bomb) कहते हैं। छोटे टुकड़ों को बरेसिया (Breccia) और लैपीली (Lapilli) कहते हैं। इसके अतिरिक्त बारीक राख (Cinder, ash, Pumice, tuff) भी बड़ी मात्रा में निकलती है।

2. तरल पदार्थ (Liquid Material)—ज्वालामुखी से निकलने वाला महत्त्वपूर्ण तरल पदार्थ लावा (Lava) होता है। यह सिलिका की मात्रा के आधार पर दो प्रकार का होता है-

i) तेजाबी लावा (Acid Lava)-इसमें सिलिका (Silica) की मात्रा 75% से अधिक होती है। यह गाढ़ा होता है और अधिक तापमान पर पिघलता है। यह धीरे-धीरे और थोड़ी दूरी तक बहता है। यह पीले रंग का होता है।

ii) बेसिक लावा (Basic Lava) इसमें सिलिका की मात्रा 60% से कम होती है। यह जल्दी ही पिघल जाता है और दूर तक फैल जाता है। हवाई द्वीप (Hawai islands) के ज्वालामुखी से बेसिक लावा निकलता है। यह काले रंग का होता है।

3. गैसीय पदार्थ (Gaseous Material) ज्वालामुखी से बाहर निकलने वाले गैसीय पदार्थों में जल वाष्प, भाप (Steam), सल्फर, हाइड्रोजन, कार्बन-डाइऑक्साइड, क्लोरीन आदि गैसें मिलती हैं। जलवाष्प के वायुमंडल के संपर्क में आने पर बहुत ज़ोर से वर्षा होती है। इन गैसों के कारण लपटें निकलती हैं। अलास्का को दस हज़ार ज्वालाओं की घाटी (Valley of Ten thousand smokes) कहते हैं।

प्रश्न 3.
ज्वालामुखी के अलग-अलग प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर-
ज्वालामुखी के प्रकार (Types of Volcanoes) विश्व में अनेक प्रकार के ज्वालामुखी मिलते हैं। अलग-अलग पदार्थों के कारण इनके आकार भी भिन्न बन जाते हैं। विस्फोट के आधार पर ज्वालामुखी तीन प्रकार के होते हैं-

1. सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcanoes)—ये वे ज्वालामुखी हैं, जिनमें समय-समय पर विस्फोट होता रहता है। विश्व में लगभग 600 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। सिसली द्वीप में ऐटना (Etna) ज्वालामुखी 2500 वर्षों से सक्रिय है। खाड़ी बंगाल में अंडमान द्वीप के पूर्व में बैरन द्वीप (Barren Island) ही केवल एक सक्रिय ज्वालामुखी है। इस ज्वालामुखी का व्यास 2 कि०मी० और ऊँचाई 27 मीटर है। इसके मुख से गंधक और गैसें निकलती हैं। हवाई द्वीप का मेना लोआ सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी है।

2. शांत ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes)—ये ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो लंबे समय तक शांत रहने के बाद अचानक सक्रिय हो जाते हैं। इटली में वैसुवीयस (Vesuvious) ज्वालामुखी कई वर्षों तक शांत रहने के बाद सन् 1976 में अचानक फूट पड़ा। इसमें पोंपअई (Pompeii), हरक्यूलेनियम (Herculaneum) आदि नगर लावे के नीचे दब गए। इसी प्रकार कराकटोआ ज्वालामुखी सन् 1833 में अचानक फूट पड़ा।

3. मृत ज्वालामुखी (Extinct Volcanoes)—ये ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो पूरी तरह से ठंडे हो चुके हैं। इनका मुख मिट्टी, लावा आदि के जमाव से बंद हो गया है। आमतौर पर इनके मुख पर झीलें होती हैं। म्याँमार का पोपा (Popa) और ईरान का कोह सुल्तान (Koh Sultan) ज्वालामुखी इसी प्रकार के हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 4.
ज्वालामुखी विस्फोट के प्रकार बताएँ।
उत्तर-
ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruption)-ज्वालामुखी विस्फोट दो प्रकार का होता है-
1. केंद्रीय विस्फोट (Central Eruption)—यह विस्फोट किसी केंद्रीय छेद के द्वारा धमाके और गड़गड़ाहट के साथ होता है। शिलाखंडों की बौछार के साथ लावा बाहर निकलता है। जापान का फ्यूज़ीयामा और इटली का वैसुवीयस इसके उदाहरण हैं।

2. दरारी विस्फोट (Fissure Eruption)-जब लावा धरातल पर पड़ी अनेक दरारों से निकलकर चारों तरफ फैल जाता है, तो यह विस्फोट होता है। ये विस्फोट आमतौर पर शांत होते हैं। ये विस्फोट पठारों का निर्माण करते हैं जैसे भारत का लावा प्रदेश और आइसलैंड में लाकी (Laki) प्रदेश।

प्रश्न 5.
ज्वालामुखी के लाभ बताएँ।
उत्तर-
ज्वालामुखी के लाभ (Advantages of Volcanoes)-ज्वालामुखी विस्फोटों से कई लाभ होते हैं और अनेक हानियाँ भी होती हैं। आज के समय में ज्वालामुखियों को प्रकृति के सुरक्षा वाल्व (Safety valves of nature) कहते हैं।

लाभ (Advantages)-

  1. ज्वालामुखी के कारण धरातल पर नए पर्वतों और नए पठारों का जन्म होता है।
  2. ज्वालामुखी के लावे से बनी मिट्टी बहुत उपजाऊ होती है, जैसे भारत में काली मिट्टी का प्रदेश कपास की खेती के लिए आदर्श है।
  3. ज्वालामुखी विस्फोट से कई खनिज प्राप्त होते हैं, जैसे गंधक, चांदी आदि।
  4. ज्वालामुखी प्रदेशों में गर्म पानी के चश्मों में स्नान करने से त्वचा के कई रोग दूर हो जाते हैं।
  5. ज्वालामुखी के गढों (craters) में झीलें बन जाती हैं, जिनमें से कई नदियाँ निकलती हैं।
  6. लावा के जमाव से बनी चट्टानें भवन-निर्माण के लिए उपयोगी होती हैं।
  7. ज्वालामुखी क्षेत्रों में देखने योग्य दृश्य बन जाते हैं।
  8. ज्वालामुखी से धरती की भीतरी हालत का पता चलता है।
  9. आइसलैंड के गर्म चश्मों के पानी से खाना बनाने और कपड़े धोने का काम लिया जाता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

निबंधात्मक प्रश्न । (Essay Type Questions)

नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर 150-250 शब्दों में दें-

प्रश्न 1.
ज्वालामुखियों का वर्गीकरण करें। विस्फोट के समय की सीमा के आधार पर ज्वालामुखियों को। कितने भागों में बाँटा जा सकता है ?
उत्तर
ज्वालामुखियों का वर्गीकरण (Classification of Volcanoes)-
केंद्रीय प्रकार के विस्फोट के समय निकला लावा, राख आदि शंकु आकार (Conical) ज्वालामुखियों की रचना करते हैं। ये ज्वालामुखी अनेक प्रकार के होते हैं। ज्वालामुखियों का वर्गीकरण (Classification) क्रियाशीलता और विस्फोट के आधार पर किया जाता है, जिनका उल्लेख आगे किया गया है

I. क्रियाशीलता पर आधारित वर्गीकरण (Classification Based on Activity)-
क्रियाशीलता के आधार पर ज्वालामुखी नीचे लिखे तीन प्रकार के होते हैं-

1. सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcanoes)—इन ज्वालामुखियों में विस्फोट थोड़े-थोड़े समय के बाद होता रहता है अर्थात् समय-समय पर इनमें से लावा, गैसें आदि निकलती रहती हैं। इन्हें सक्रिय ज्वालामुखी कहकर पुकारा जाता है। दक्षिणी अमेरिका के देश एक्वाडोर (Ecuador) का कोटोपैक्सी (Cotopaxi) ज्वालामुखी सर्वोच्च सक्रिय ज्वालामुखी है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 600 मीटर है। सिसली (Sicily) का ऐटना (Etna) ज्वालामुखी पिछले कई वर्षों से सक्रिय है।

2. शांत ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes) जो ज्वालामुखी अधिक समय तक शांत रहने के बाद अचानक जागृत हो जाते हैं, उन्हें शांत ज्वालामुखी कहते हैं। इस प्रकार के ज्वालामुखियों के विस्फोट में अक्सर लंबे समय का अंतर रहता है। इटली का वैसुवीयस (Vesuvius) ज्वालामुखी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। 79 ई० में इस ज्वालामुखी के विस्फोट के फलस्वरूप उस समय के दो प्रसिद्ध नगर पोंपञई (Pompei) और हरक्यूलेनियम (Herculaneum) इसकी गर्म राख के नीचे दबकर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए थे। उस समय यह ज्वालामुखी पिछले सात सौ वर्षों से शांत था।

3. मृत ज्वालामुखी (Extinct Volcanoes)—कुछ ऐसे ज्वालामुखी भी हैं, जो पहले कभी एक-दो बार फटे थे, परंतु उसके बाद से वे पूर्ण रूप से शांत हैं। अब उनके विस्फोट की कोई संभावना नहीं है। इन्हें मृत ज्वालामुखी कहते हैं। बर्मा (म्यांमार) का माऊंट पोपा (Mount Popa) इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

II. विस्फोट के आधार पर वर्गीकरण (Classification Based on Nature of Eruptions)-

ज्वालामुखियों का वर्गीकरण विस्फोट के स्वभाव के आधार पर नीचे दिया गया है-

1. हवाईयन प्रकार (Hawaian Type)-इस प्रकार के ज्वालामुखियों में जोरदार विस्फोट कम ही होते हैं। इनमें से पतला लावा शांतमयी ढंग से धीरे-धीरे निकलता है, जोकि एक विस्तृत क्षेत्र में फैल जाता है। लावे के निकलने के समय, कभी-कभी तीव्र गति से प्रवाहित होती हुई हवा लावे को धागों के रूप में उड़ाती है। धागे के समान इन पतली लावा आकृतियों को हवाई की अग्नि देवी पैले (Pele) के नाम पर पैले के बाल (Pele’s Hair) कह कर संबोधित किया जाता है। हवाई द्वीप के प्रमुख ज्वालामुखी मोना लोआ (Mauna Loa) और किलाओ (Kilauea) इसके सबसे उत्तम उदाहरण हैं।

2. सटरोंबोलीयन प्रकार (Strombolian Type)-इस प्रकार के ज्वालामुखियों का नामकरण भू-मध्य सागर में सिसली द्वीप के उत्तर में स्थित लीपेरी द्वीप समूह (Lipari Islands) के सटरोंबोलीयन ज्वालामुखी के नाम पर किया गया है। विस्फोट के बाद इसमें से लेपीली (Lapilli), प्यूमिका (Pumica), एकोरिया (Acoria), बम (Bomb) आदि पदार्थ बाहर निकलते हैं। सटरोंबोली जैसे ज्वालामुखियों में से निरंतर रूप में निकास होता रहता है। इसी कारण सटरोंबोली ज्वालामुखी को रोम सागर का प्रकाश गृह (Light house of Mediterranean) के नाम से संबोधित करते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 2

3. वोलकेनीयन प्रकार (Volcanian Type)-
इस प्रकार के ज्वालामुखियों का नाम सटरोंबोलीयन के निकट स्थित वोलकेनो के नाम पर रखा गया है। इसमें से निकलने वाला लावा बहुत गाढ़ा होता है। ज्वालामुखी के ऊपर भाप के घने बादल छा जाते हैं जो कि गोभी के फूल (like Cauliflower) की आकृति धारण कर लेते हैं। पेलीनियन प्रकार (Palenean Type)-पेले पश्चिमी द्वीप समूह (West Indies) का ज्वालामुखी है। इसमें भयंकर प्रकार के विस्फोट होते हैं। विस्फोट के समय बड़ी मात्रा में शिलाखंड, राख और गैसें बाहर निकलती हैं, जिससे आकाश अत्यंत धूलमय हो जाता है। इस तरह के ज्वालामुखियों में इतना भयंकर विस्फोट होता है कि आरंभिक ज्वालामुखी (craters) नष्ट हो जाते हैं और विस्फोट के स्थान पर केलडेरा (Caldera) बन जाते हैं।

5. वैसवीयस प्रकार (Vesuvius Type)-इस प्रकार के ज्वालामुखियों में निकलने वाला लावा अधिक गैस युक्त होता है जिससे विस्फोट होता है। ऊँची उठती हुई गैसों के साथ मिट्टी, राख, विखंडित शिलाओं के टुकड़े आदि भी प्रमुख मात्रा में ऊपर उठते हैं। इंडोनेशिया के क्राकटोआ (Krakatoa) ज्वालामुखी का जो विस्फोट सन् 1883 ई० में हुआ था, उसमें से निकली राख आकाश के ऊपर लगभग 6 महीने तक लटकती अवस्था में पड़ी रही।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 3

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 2.
ज्वालामुखी विस्फोट के समय निकलने वाले पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर-
ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruption)—ज्वालामुखी विस्फोट दो प्रकार का होता है-
1. केंद्रीय विस्फोट (Central Eruption)—यह विस्फोट किसी केंद्रीय छेद के द्वारा धमाके और गड़गड़ाहट से होता है। शिलाखंडों की बौछार के साथ लावा बाहर निकलता है। जापान का फ्यूज़ीयामा और इटली का वैसुवीयस विस्फोट इस प्रकार के उदाहरण हैं।

2. दरारी विस्फोट (Fissure Eruption) जब लावा धरती पर पड़ी अनेक दरारों से निकलकर चारों तरफ फैल जाता है, तो इस विस्फोट को दरारी विस्फोट कहते हैं। ये विस्फोट आमतौर पर शांत होते हैं। ये विस्फोट पठारों का निर्माण करते हैं, जैसे भारत का लावा प्रदेश और आईसलैंड में लाकी (Laki) प्रदेश।

ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाले पदार्थ (Materials of Volcanic Eruptions)-

ज्वालामुखी विस्फोट के समय भू-गर्भ से जो गर्म चट्टानें और गैसें बाहर निकलती हैं, इनका सांझा नाम मैगमा (Magma) है। ज्यों-ज्यों मैगमा भू-तल की ओर आता है, तो गैसें अलग हो जाती हैं, बाकी भाग को लावा (Lava) कहते हैं। विस्फोट के समय तीन प्रकार के पदार्थ बाहर निकलते हैं-ठोस, तरल और गैसीय।

1. ठोस पदार्थ (Solid Material)-ज्वालामुखी विस्फोट के समय बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़े बाहर निकलते हैं। लावे के ठोस पिंडों को ज्वालामुखी बम (Bomb) कहते हैं, जो बंदूक की गोली के समान नीचे गिरते हैं। ये लावे के जम जाने के कारण बनते हैं। छोटे टुकड़ों को बरेसिया (Breceia) और लैपीली (Lapilli) कहते हैं। इसके अतिरिक्त बारीक राख (Cinder, ash, Pumice, tuff) भी बड़ी मात्रा में निकलती है। 27 अगस्त, 1883 को क्राकटोआ (Krakatoa) द्वीप के विस्फोट के समय निकलने वाली राख (Dust) तीन साल तक वायुमंडल में रही और इसने धरती के तीन चक्कर लगाए और वायुमंडल में 25 किलोमीटर की ऊँचाई तक पहुँची।

2. तरल पदार्थ (Liquid Material)-ज्वालामुखी से निकलने वाला महत्त्वपूर्ण तरल पदार्थ लावा (Lava) होता है। यह सिलीका की मात्रा के आधार पर दो प्रकार का होता है-

1. तेजाबी लावा (Acid Lava) इसमें सिलीका (Silica) की मात्रा 75% से अधिक होती है। यह गाढ़ा होता है और अधिक तापमान पर पिघलता है। यह धीरे-धीरे और थोड़ी दूरी तक बहता है। यह पीले रंग का होता है।

2. बेसिक लावा (Basic Lava)—इसमें सिलीका की मात्रा 60% से कम होती है। यह जल्दी ही पिघल जाता है और दूर तक फैल जाता है। हवाई द्वीप (Hawai Island) के ज्वालामुखी से बेसिक लावा निकलता है। यह काले रंग का होता है।

3. गैसीय पदार्थ (Gaseous Material)-दूर से ऐसा लगता है, जैसे ज्वालामुखी से आग की लपटें (ज्वाला) निकलती हों, इसीलिए इसे ज्वालामुखी कहते हैं। ज्वालामुखी से बाहर निकलने वाले गैसीय पदार्थों में जलवाष्प, भाप (Steam), सल्फर, हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, क्लोरीन आदि गैसें मिलती हैं। जलवाष्प के वायुमंडल के संपर्क में आने से बहुत ज़ोर से वर्षा होती है। इन गैसों के कारण लपटें निकलती हैं। फटने के समय लपटें उठती हुई दिखाई देती हैं। अलास्का को दस हज़ार ज्वालाओं की घाटी (Valley of Ten thousand smokes) कहते हैं। जावा (Java) में जहरीली गैसों की एक घाटी है, जिसे मौत की घाटी (Valley of Death) कहते हैं। बहुत तेज़ वर्षा के बाद ज्वालामुखी से कीचड़ (Mud) भी निकलता है।

प्रश्न 3.
विश्व में ज्वालामुखियों के क्षेत्रीय विभाजन का वर्णन करें।
उत्तर-
ज्वालामुखियों का विभाजन (Distribution of Volcanoes)-

  1. विश्व के अधिकतर ज्वालामुखी पेटियों (Belts) में मिलते हैं।
  2. अधिकतर ज्वालामुखी कमज़ोर क्षेत्रों में मिलते हैं।
  3. ज्वालामुखी आमतौर पर भूकंप की पेटियों के साथ-साथ मिलते हैं।
  4. अधिकतर ज्वालामुखी समुद्र के निकट या द्वीपों पर मिलते हैं।
  5. ज्वालामुखी मोड़दार पहाड़ी प्रदेशों में या दरारों के निकट मिलते हैं।

विश्व के ज्वालामुखी क्षेत्र (Volcanic Zones of the world) – विश्व में भूकंप कुछ विशेष क्षेत्रों में ही आते हैं। अधिकतर भूकंप उन क्षेत्रों में आते हैं, जहाँ नवीन बलदार पर्वत मिलते हैं। इसके अतिरिक्त ज्वालामुखी क्षेत्रों में भी भूकंप उत्पन्न होते हैं। भूकंप-क्षेत्र अग्रलिखित हैं-

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 1

1. प्रति-प्रशांत महासागर तटीय पेटी (Circum Pacific Belt)–यह पेटी प्रशांत महासागर के चारों तरफ के तटीय भागों में फैली हुई है। यह ज्वालामुखी क्षेत्रों की प्रमुख पेटी है, जिसे प्रशांत महासागर का अग्निचक्र (Pacific Ring of Fire) कहते हैं। इस पेटी में विश्व के लगभग दो-तिहाई भूकंप उत्पन्न होते हैं। जापान, अलास्का (Alaska), कैलीफोर्निया (California), मैक्सिको और चिली (Chile) इसके प्रमुख क्षेत्र हैं। जापान में वर्ष-भर में लगभग 1500 भूकंप आते हैं।

2. मध्यवर्ती विश्व-पेटी (Mid-World Belt)-यह पेटी यूरोप और एशिया की पश्चिम-पूर्व दिशा में बलदार पर्वतों में स्थित है। इस पेटी के अंतर्गत अल्पस (Alps), कॉकेसस (Caucasus), हिमालय पर्वतमाला और पूर्वी द्वीप समूह आते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 4.
ज्वालामुखी की परिभाषा दें। इसके कारण बताएँ।
उत्तर-
ज्वालामुखी (Volcanoes)-भू-पटल में वह छेद (Vent), जिसमें से द्रव्य, लावा, गैस, चट्टानीय टुकडे, राख आदि पदार्थ भू-तल पर प्रकट होते हैं, उसे ज्वालामुखी (Volcanoes) कहते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 4

ज्वालामुखी (Volcano)–धरातल पर एक गहरा छेद होता है, जिसके द्वारा धरती के नीचे से गर्म गैसें, तरल और ठोस पदार्थ बाहर निकलते हैं। अंग्रेजी भाषा का ‘Volcano’ शब्द रोमन शब्द ‘Vulcan’ से बना है, जिसका अर्थ है’अग्नि देवता’। यही कारण है कि आज भी जापान में फ्यूज़ीयामा ज्वालामुखी की पूजा की जाती है। हिमाचल में भी ज्वालामुखी स्थल को पवित्र मानकर लोग उसकी पूजा करते हैं। ज्वालामुखी के तीन भाग होते हैं-

  1. छेद (Vent)
  2. ज्वालामुखी नली (Volcanic Pipe)
  3. ज्वालामुखी कुंड (Crater)

ज्वालामुखी की रचना (Formation of a Volcano)—पहले भीतरी हलचल के कारण धरती की किसी कमज़ोर परत के एक छेद के द्वारा बाहर निकलने वाले पदार्थ आस-पास जम जाते हैं और एक शंकु (Cone) का निर्माण करते हैं। इसकी ऊँचाई जमाव के कारण निरंतर बढ़ती जाती है। ऐसे भू-आकार को ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountain) कहते हैं।

ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण (Causes of Volcanic Activities)–ज्वालामुखी क्रिया एक रहस्यमयी घटना है। ज्वालामुखी का संबंध धरती के भीतरी भाग (Interior) से है। इसकी कार्यशीलता के कई कारण हैं

1. धरती के भू-गर्भ में तापमान की अधिकता (Increase in temperature of Inner Earth)-धरती के भीतरी भाग की ओर जाने से प्रति 32 मीटर 1°C तापमान बढ़ जाता है। 90 कि०मी० की गहराई पर तापमान इतना बढ़ जाता है कि चट्टानें ठोस हालत में नहीं रह सकतीं। अनेकों रेडियो-एक्टिव (Radio Active) खनिजों के कारण भी ताप बढ़ जाता है। इतने अधिक ताप के कारण चट्टानें अति गर्म (Super heated) हो जाती हैं, परंतु बाहरी भूमि तल के दबाव के कारण वे पिघलती नहीं। जैसे ही ऊपरी दबाव कम होता है, चट्टानें पिघलकर द्रव्य रूप (Lava) में बदल जाती हैं और यह लावा बाहर की ओर बढ़ने लगता है।

2. भू-पटल के भीतर दबाव की कमी होना (Decrease in Pressure upon the Interior of Earth’s crust)-भू-पटल की ऊपरी परतों के दबाव के कारण भीतरी पदार्थ पूर्ण रूप से द्रव्य नहीं होते क्योंकि यह दबाव इन पदार्थों का द्रव्य-अंक (Melting Point) ऊँचा कर देता है। पर जब कभी दरारों (Faulting) और अपरदन से ऊपरी परतों का दबाव कम हो जाता है, तो भीतरी पदार्थ द्रव्य बनकर बाहर निकलने का यत्न करते हैं जिसके कारण ज्वालामुखी विस्फोट होता है।

3. गैसों का दबाव (Pressure of Gases)-भूमिगत जल प्रवाह की अधिकता के कारण वाष्प अधिक मात्रा में बनती है। यह क्रिया अधिकतर सागरों के निकट होती है। यह वाष्प लावे पर दबाव डालती है, फलस्वरूप लावा बाहर निकलना प्रारंभ हो जाता है। कई बार वाष्प अपना दबाव डालकर भू-पटल के कमज़ोर भागों से धमाका करके बाहर निकल आती है, जिस कारण द्रव्य लावे को भू-तल पर प्रकट होने के लिए मार्ग मिल जाता है।

प्रश्न 5.
ज्वालामुखी के बाहरी स्वरूप का वर्णन करें।
उत्तर-
ज्वालामुखी स्वरूप : बहिर्वेधी (Volcanic Forms : Extrusive) –
वे सभी क्रियाएँ, जो भू-गर्भ से निकलने वाले लावे और उसके द्वारा बनी भू-आकृतियों से संबंध रखती हैं, ज्वालामुखी क्रियाएँ (Volcanicity) कहलाती हैं। जब भू-गर्भ के पदार्थ भू-तल पर आकर अलग-अलग स्वरूपों में प्रकट होते हैं, तो इस क्रिया को बाहरी क्रिया कहा जाता है। इस क्रिया के स्वरूप आगे लिखे हैं-

1. ज्वालामुखी या लावा पठार (Volcanic or Lava Plateau)-ज्वालामुखी विस्फोट के समय जब इसमें से निकलने वाले लावे में यदि सिलीका की मात्रा कम हो, तो यह पतला होता है, परिणामस्वरूप वह दूरदूर तक फैल जाता है। इससे इसका आधार विस्तृत और ऊँचाई कम होती है। इसे लावा पठार कहते हैं, जैसे प्रायद्वीप भारत का दक्कन ट्रैप (Decean Trap)।

2. ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountain)-जिस छेद से लावा, गैसें आदि भू-तल पर प्रकट होती हैं, तो उस ज्वालामुखी छेद के चारों तरफ अंदर से निकलने वाले गाढ़े (Thick) पदार्थ के एकत्र होने से एक शंकु (Cone) बन जाता है, जो कुछ समय बाद बड़ा होकर पर्वत का रूप धारण कर लेता है। इसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं। अफ्रीका का किलीमंजारो, जापान का फ्यूज़ीयामा, दक्षिणी अमेरिका का ऐकोंकागुआ (Aconcagua) ऐसे ही पर्वत हैं।

3. फिशर प्रवाह (Fissure Flow)-इसमें लावे का निकास किसी एक मुख से नहीं होता, बल्कि भू-तल की लंबी दरार में से होता है और लावा एक विस्तृत क्षेत्र में फैल जाता है। 1783 में आईसलैंड का लाकी (Laki) विस्फोट और 1986 में न्यूजीलैंड का तारानेरा (Taranera) विस्फोट इसके विशेष उदाहरण हैं। लाकी में लगभग 30 किलोमीटर और तारानेरा में लगभग 15 किलोमीटर लंबी दरार थी।

4. ऊष्ण चश्मे (Hot Springs)–जब भूमिगत जल पृथ्वी की काफी गहराई में पहुँच जाता है, तो वहाँ बहुत अधिक ऊष्णता के होने के कारण वह जल गर्म हो जाता है और चट्टानों की चौड़ी दरारों से होता हुआ भूतल पर आ जाता है। इसे ऊष्ण स्रोत या चश्मा कहते हैं। हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट ऊष्ण चश्मे और पार्वती घाटी में परिगंगा ऊष्ण स्रोत इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

5. गीज़र (Geyser)—यह भू-तल पर ऊष्ण जल का एक फव्वारा होता है। इसमें जल रुक-रुक कर उछलता है। गीज़र भू-पटल के भीतरी भाग में स्थित किसी जल-भंडार से संबंधित होता है। भू-गर्भ की अत्यधिक गर्मी के कारण इस जल-भंडार का जल बहुत गर्म हो जाता है और उबलने लग जाता है। फलस्वरूप यह फैलता है। फैलने के लिए खुला स्थान न होने के कारण यह भू-पटल की ओर बढ़ता है और फव्वारे के समान ऊपर आकाश की ओर उछलता है। इसे उछाल चश्मा या गीज़र कहा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यैलोस्टोन पार्क में दो सौ से अधिक गीज़र हैं।

6. क्रेटर झील (Crater Lake) ज्वालामुखी के ठंडे हो जाने पर कभी-कभी इसके मुख में जल भर जाता है और इस प्रकार वहाँ एक झील बन जाती है। इसे क्रेटर झील कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के यैलोस्टोन पार्क की क्रेटर झील इसका प्रमुख उदाहरण है। भारत में महाराष्ट्र की लोनार झील (Lonar Lake) भी इसी प्रकार की झील है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 5

7. ज्वालामुखी कुंड या कैलडरा (Caldera)-सक्रिय ज्वालामुखी जब शांत होने लगता है, तो उसके कीप आकार के मार्ग में लावा ठोस हो जाता है, जिसे ज्वालामुखी प्लग (Volcanic Plug) कहते हैं। कुछ समय के बाद जब ज्वालामुखी फिर से सक्रिय होने लगता है, तो उसके कीप आकार के मार्ग के प्लग द्वारा बंद होने के कारण, लावा प्लग सहित ज्वालामुखी के मुख में विस्फोट करके उसे उड़ा देता है। फलस्वरूप नवीन मुख बड़े आकार का बनता है, इसे ज्वालामुखी कुंड कहते हैं। इसका व्यास कई किलोमीटर तक होता है। उदाहरण के तौर पर जापान के कैलडरा को Volcano of Hundred Villages कहते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी

प्रश्न 6.
ज्वालामुखी के भीतरी स्वरूपों का वर्णन करें।
उत्तर-
ज्वालामुखी स्वरूप : अंतर्वेधी (Volcanic Forms : Intrusive)-
भू-गर्भ से भू-तल की ओर आता लावा कभी-कभी मार्ग में ठोस हो जाता है और बाहर नहीं पहुंचता। इससे अंतर्वेधी या पाताली चट्टानों (Intrusive or Plutonic Rocks) का निर्माण होता है। जब लावा मार्ग में ही भू-तल के समानांतर अवस्था में ठोस हो जाता है, तो उसे लावा-चौखट (Sill) और जब लावा लंब और कुछ तिरछी दिशा में ठोस होता है, तो उसे लावा-भित्ती (Dyke) कहते हैं।

ज्वालामुखी की अंतर्वेधी क्रियाओं के कारण नीचे लिखी आकृतियाँ बनती हैं –

1. लैकोलिथ (Lacoliths)-लैकोलिथ शब्द की रचना ‘Laccas’ और ‘Lithas’ के मेल से हुई है। ‘Laccas’ का अर्थ है-भंडार और ‘Lithas’ का अर्थ है-पत्थर। इस प्रकार ‘Laccolith’ का अर्थ है-‘पत्थर के भंडार’। मैगमा से आता हुआ द्रव्य लावा भू-पटल के मध्यवर्ती भागों में अलग-अलग प्रकार की चट्टानों की परतों में प्रवेश कर जाता है और चित्र-लैकोलिथ अपने ऊपर की परतों के दबाव से आधे धनुष के आकार में मोड़ देता है। इसे लैकोलिथ कहा जाता है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 6

2. बैथोलिथ (Batholiths)—भू-गर्भ से द्रव्य अवस्था में लावा भू-तल पर आने का यत्न करता है, परन्तु मार्ग न मिलने के कारण भीतरी खाली भागों में भर जाता है और ठोस चट्टानों का रूप धारण कर लेता है। लावा आयतन (Volume) में यदि बड़ा हो, तो इन खोखले स्थानों को द्रवित करके उन्हें बड़े आकार का बना देता है। भू-गर्भ में बने हुए लावे के सबसे चित्र-बैथोलिथ लावा चट्टान बड़े रूप को बैथोलिथ कहा जाता है। यह गुंबद के आकार के होते हैं। इनके किनारे खड़ी ढलान वाले (Steep slope) और नीचे की ओर असीम गहराई तक विस्तृत होते हैं। इनका आधार कभी दिखाई नहीं देता। यह आमतौर पर ग्रेनाइट द्वारा बने होते हैं। भू-पटल के ऊपर की अन्य चट्टानों के अनावरण द्वारा घिसकर समाप्त हो जाने के बाद ये भू-पटल पर दिखाई देते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 7

3. राख शंकु (Ash Cone)—ये कम ऊँचे शंकु होते हैं जिनकी रचना धूल और राख से होती है। इनके किनारे अवतल (Concave) ढलान वाले होते हैं। ऐसे शंकु हवाई द्वीप में मिलते हैं। उन्हें Cinder cone भी कहते हैं।

4. शील्ड शंकु (Shield Cones)—इनका निर्माण बेसिक लावा (Basic Lava) से होता है। बेसिक लावा हल्का और पतला होता है। इसमें सिलीका की मात्रा कम होती है। यह लावा दूर तक फैल जाता है। इस प्रकार लंबे और कम ऊँचे शंकु का निर्माण होता है। हवाई द्वीप का मौना लोआ (Mauna Loa) का आधार 112 किलोमीटर चौड़ा है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 8

5. गुंबद शंकु (Lava Dome)—इनका निर्माण तेज़ाबी लावे से होता है। यह लावा काफी घना और चिपचिपा होता है। इसमें सिलीका की मात्रा अधिक होती है। यह मुख के निकट ही जल्दी जमकर गुंबद बन जाता है। इस प्रकार तेज़ ढलान वाले ऊँचे शंकु का निर्माण होता है। फ्रांस में पाई-द-डोम (Puy-de-Dome) 1500 मीटर ऊँचा है।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 9

6. लावा प्लग (Volcanic Plug)-जब शंकु पूरी तरह से नष्ट हो जाता है, तो नली और छेद ठोस लावे से भर जाते हैं। यह नली एक प्लग (Plug) के समान दिखाई देती है; जैसे-संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) में लौसन चोटी ALTH (Lossen Peak).

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 10

7. मिश्रित शंकु (Composite Cone)-ये सबसे ऊँचे और बड़े शंकुओं में गिने जाते हैं। इनका निर्माण लावा, राख और दूसरे पदार्थों की विभिन्न परतों के जमने से होता है। यह जमाव समानांतर परतों में होता है। इटली का सटरोंबोली (Stromboli) इसका प्रमुख उदाहरण है, जिसमें हर घंटे के बाद ज्वाला निकलती है। इसे रोम सागर का प्रकाश-गृह (light house of the Mediterranean) भी कहते हैं। जापान का फ्यूज़ीयामा इसका सुंदर उदाहरण है। ढलानों पर बनने वाले छोटे-छोटे | शंकुओं को परजीवी शंकु (Parasitic Cones) कहते हैं। इन्हें छोटे शंकु (Secondary Cones) भी कहते हैं।

PSEB 11th Class Geography Solutions Chapter 5(i) ज्वालामुखी 11

ज्वालामुखी विस्फोट (Volcanic Eruption)–ज्वालामुखी विस्फोट दो प्रकार का होता है-
1. केंद्रीय विस्फोट (Central Eruptions)—यह विस्फोट किसी केंद्रीय छेद के द्वारा धमाके और गड़गड़ाहट से होता है। शिलाखंडों की बौछार के साथ लावा बाहर निकलता है। जापान का फ्यूज़ीयामा और इटली का – वैसुवीयस विस्फोट इसके उदाहरण हैं।

2. दरारी विस्फोट (Fissure Eruption)-जब लावा धरातल पर पड़ी अनेक दरारों से निकलकर चारों ओर फैल जाता है तब यह विस्फोट होता है। ये विस्फोट आम तौर पर शांत होते हैं। ये विस्फोट पठारों का निर्माण करते हैं, जैसे भारत का लावा प्रदेश और आईसलैंड में लाकी (Laki) प्रदेश।